15 शादियां करने वाला लुटेरा दूल्हा

पति पत्नी और वो – भाग 1

‘‘मम्मी, मैं जानता हूं कि आप को मेरी एक बात बुरी लग सकती है. वो यह कि सुमन आंटी जो आप की सहेली  हैं, उन का यहां आना मुझे अच्छा नहीं लगता.  और तो और मेरे दोस्त तक कहते हैं कि वह पूरी तरह से गुंडी लगती हैं.’’ बेटे यशराज की यह बात सुन कर मां दीपा उसे देखती ही रह गई.

दीपा बेटे को समझाते हुए बोली, ‘‘बेटा, सुमन आंटी अपने गांव की प्रधान है. वह ठेकेदारी भी करती है. वह आदमियों की तरह कपड़े पहनती है, उन की तरह से काम करती है इसलिए वह ऐसी दिखती है. वैसे एक बात बताऊं कि वह स्वभाव से अच्छी है.’’

मां और बेटे के बीच जब यह बहस हो रही थी तो वहीं कमरे में दीपा का पति बबलू भी बैठा था. उस से जब चुप नहीं रहा गया तो वह बीच में बोल उठा,‘‘दीपा, यश को जो लगा, उस ने कह दिया. उस की बात अपनी जगह सही है. मैं भी तुम्हें यही समझाने की कोशिश करता रहता हूं लेकिन तुम मेरी बात मानने को ही तैयार नहीं होती हो.’’

‘‘यश बच्चा है. उसे हमारे कामधंधे आदि की समझ नहीं है. पर आप समझदार हैं. आप को यह तो पता ही है कि सुमन ने हमारे एनजीओ में कितनी मदद की है.’’ दीपा ने पति को समझाने की कोशिश करते हुए कहा.

‘‘मदद की है तो क्या हुआ? क्या वह अपना हिस्सा नहीं लेती है? और 8 महीने पहले उस ने हम से जो साढ़े 3 लाख रुपए लिए थे. अभी तक नहीं लौटाए.’’ पति बोला.

मां और बेटे के बीच छिड़ी बहस में अब पति पूरी तरह शामिल हो गया था.

‘‘बच्चों के सामने ऐसी बातें करना जरूरी है क्या?’’ दीपा गुस्से में बोली.

‘‘यह बात तुम क्यों नहीं समझती. मैं कब से तुम्हें समझाता आ रहा हूं कि सुमन से दूरी बना लो.’’ बबलू सिंह ने कहा तो दीपा गुस्से में मुंह बना कर दूसरे कमरे में चली गई. बबलू ने भी दीपा को उस समय मनाने की कोशिश नहीं की. क्योंकि वह जानता था कि 2-4 घंटे में वह नार्मल हो जाएगी.

बबलू सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर के इस्माइलगंज में रहता था. कुछ समय पहले तक इस्माइलगंज एक गांव का हिस्सा होता था. लेकिन शहर का विकास होने के बाद अब वह भी शहर का हिस्सा हो गया है. बबलू सिंह ठेकेदारी का काम करता था. इस से उसे अच्छी आमदनी हो जाती थी इसलिए वह आर्थिकरूप से मजबूत था.

उस की शादी निर्मला नामक एक महिला से हो चुकी थी. शादी के 15 साल बाद भी निर्मला मां नहीं बन सकी थी. इस वजह से वह अकसर तनाव में रहती थी. बबलू सिंह को बैडमिंटन खेलने का शौक था. उसी दौरान उस की मुलाकात लखनऊ के ही खजुहा रकाबगंज मोहल्ले में रहने वाली दीपा से हुई थी. वह भी बैडमिंटन खेलती थी. दीपा बहुत सुंदर थी. जब वह बनठन कर निकलती थी तो किसी हीरोइन से कम नहीं लगती थी.

बैडमिंटन खेलतेखेलते दोनों अच्छे दोस्त बन गए. 40 साल का बबलू उस के आकर्षण में ऐसा बंधा कि शादीशुदा होने के बावजूद खुद को संभाल न सका. दीपा उस समय 20 साल की थी. बबलू की बातों और हावभाव से वह भी प्रभावित हो गई. लिहाजा दोनों के बीच प्रेमसंबंध हो गए. उन के बीच प्यार इतना बढ़ गया कि उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया.

दीपा के घर वालों ने उसे बबलू से विवाह करने की इजाजत नहीं दी. इस की एक वजह यह थी कि एक तो बबलू दूसरी बिरादरी का था और दूसरे बबलू पहले से शादीशुदा था. लेकिन दीपा उस की दूसरी पत्नी बनने को तैयार थी. पति द्वारा दूसरी शादी करने की बात सुन कर निर्मला नाराज हुई लेकिन बबलू ने उसे यह कह कर राजी कर लिया कि तुम्हारे मां न बनने की वजह से दूसरी शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. पति की दलीलों के आगे निर्मला को चुप होना पड़ा क्योंकि शादी के 15 साल बाद भी उस की कोख नहीं भरी थी. लिहाजा न चाहते हुए भी उस ने पति को सौतन लाने की सहमति दे दी.

घरवालों के विरोध को नजरअंदाज करते हुए दीपा ने अपनी उम्र से दोगुने बबलू से शादी कर ली और वह उस की पहली पत्नी निर्मला के साथ ही रहने लगी. करीब एक साल बाद दीपा ने एक बेटे को जन्म दिया जिस का नाम यशराज रखा गया. बेटा पैदा होने के बाद घर के सभी लोग बहुत खुश हुए. अगले साल दीपा एक और बेटे की मां बनी. उस का नाम युवराज रखा. इस के बाद तो बबलू दीपा का खास ध्यान रखने लगा. बहरहाल दीपा बबलू के साथ बहुत खुश थी.

दोनों बच्चे बड़े हुए तो स्कूल में उन का दाखिला करा दिया. अब यशराज जार्ज इंटर कालेज में कक्षा 9 में पढ़ रहा था और युवराज सेंट्रल एकेडमी में कक्षा 7 में. दीपा भी 35 साल की हो चुकी थी और बबलू 55 का. उम्र बढ़ने की वजह से वह दीपा का उतना ध्यान नहीं रख पाता था. ऊपर से वह शराब भी पीने लगा. इन्हीं सब बातों को देखने के बाद दीपा को महसूस होने लगा था कि बबलू से शादी कर के उस ने बड़ी गलती की थी. लेकिन अब पछताने से क्या फायदा. जो होना था हो चुका.

बबलू का 2 मंजिला मकान था. पहली मंजिल पर बबलू की पहली पत्नी निर्मला अपने देवरदेवरानी और ससुर के साथ रहती थी. नीचे के कमरों में दीपा अपने बच्चों के साथ रहती थी. उन के घर से बाहर निकलने के भी 2 रास्ते थे. दीपा का बबलू के परिवार के बाकी लोगों से कम ही मिलनाजुलना  होता था. वह उन से बातचीत भी कम करती थी.

बबलू को शराब की लत हो जाने की वजह से उस की ठेकेदारी का काम भी लगभग बंद सा हो गया था. तब उस ने कुछ टैंपो खरीद कर किराए पर चलवाने शुरू कर दिए थे. उन से होने वाली कमाई से घर का खर्च चल रहा था.

शुरू से ही ऊंचे खयालों और सपनों में जीने वाली दीपा को अब अपनी जिंदगी बोरियत भरी लगने लगी थी. खुद को व्यस्त रखने के लिए दीपा ने सन 2006 में ओम जागृति सेवा संस्थान के नाम से एक एनजीओ बना लिया. उधर बबलू का जुड़ाव भी समाजवादी पार्टी से हो गया. अपने संपर्कों की बदौलत उस ने एनजीओ को कई प्रोजेक्ट दिलवाए.

इसी बीच सन 2008 में दीपा की मुलाकात सुमन सिंह नामक महिला से हुई. सुमन सिंह गोंडा करनैलगंज के कटरा शाहबाजपुर गांव की रहने वाली थी. वह थी तो महिला लेकिन उस की सारी हरकतें पुरुषों वाली थीं. पैंटशर्ट पहनती और बायकट बाल रखती थी. सुमन निर्माणकार्य की ठेकेदारी का काम करती थी. उस ने दीपा के एनजीओ में काम करने की इच्छा जताई. दीपा को इस पर कोई एतराज न था. लिहाजा वह एनजीओ में काम करने लगी.

कोटा में मौत को गले लगाते होनहार – भाग 3

बच्चे के मन में क्या चल रहा होता है, जो वह ऐसा करता है? उस के दिमाग में यह जो उथलपुथल चल रही होती है, इस के बारे में उस ने कभी अपने घर वालों या दोस्तों को बताया था? क्या कोई उपाय है कि बच्चों को सुसाइड करने से रोका जा सके?

इन सवालों के जवाब हम सभी को जानना जरूरी है, क्योंकि हम सभी के बच्चे हैं और हम सब अपने बच्चों को कुछ न कुछ बनाना चाहते हैं. इस के लिए हम अपने बच्चों पर प्रेशर भी डालते हैं. यही प्रेशर उन्हें परेशान करता है और वे कुछ उल्टासीधा कदम उठा लेते हैं. जो बच्चे कोटा पढऩे के लिए जाते हैं, उन पर कोचिंग संस्थान की पढ़ाई का बहुत ज्यादा प्रेशर होता है, वे हर वक्त इस बात के तनाव में रहते हैं कि वे पिछड़ न जाएं.

दरअसल, पढ़ाई का जो प्रेशर है, जिसे कंपटीशन कहा जाता है, कोटा में वह क्रेजी कंपटीशन बन गया है और यह क्रेजी कंपटीशन का जो स्ट्रेप है, उस के लिए यहां के बच्चे मात्र 16, 17, या 18 साल के होते हैं, जो अभी मेच्योर नहीं हैं, इसलिए वे इस कंपटीशन को झेल नहीं पाते और निराश हो जाते हैं.

धीरेधीरे उन की यह निराशा डिप्रेशन बन जाती है. दूसरे शहरों या गांवों से आए बच्चे अपनी पढ़ाई कवर नहीं कर पाते और पढ़ाई में अन्य बच्चों से पीछे रह जाते हैं. टेस्ट में नंबर कम पाते हैं. परीक्षा में सेलेक्शन नहीं होता, जो निराशा को और ज्यादा बढ़ाता है.

कोटा कोचिंग के लिए जाने वाले ज्यादातर बच्चों की अधिक से अधिक उम्र 18 साल होती है. यह ऐसी उम्र होती है, जिस में शरीर में भी बदलाव आता है और सोच में भी. बच्चा इसे समझ नहीं पाता. कोटा में वह अकेला होता है, वहां कोई समझाने या सहारा देने वाला नहीं होता. जिस की वजह से प्रेशर भी बढ़ता और तनाव भी.

प्रेशर बन जाता है जानलेवा

कुछ बच्चे इस बात को दिमाग में बैठा लेते हैं. साथ में लड़कियां भी पढ़ती हैं, इसलिए इस का कारण प्रेम प्रसंग भी हो सकता है. बच्चे पर पढऩे के लिए परिवार का दबाव होता है और कोचिंग संस्थान का भी. क्योंकि हर संस्थान अपने बेहतर रिजल्ट के लिए बच्चों पर दबाव डालता है. उस का रिजल्ट बेहतर होगा, तभी उस के यहां ज्यादा बच्चे आएंगे और वह फीस भी ज्यादा ले सकेगा.

मांबाप और परिवार के साथ 16-17 साल तक रहने वाला बच्चा अचानक मांबाप और परिवार से दूर अकेला पड़ जाता है. इस के साथ उस पर अचानक पढ़ाई का काफी प्रेशर पड़ जाता है. परिवार से इमोशनली जुड़े बच्चे अचानक परिवार की दूरी सहन नहीं कर पाते, जिस का असर उन की पढ़ाई पर भी पड़ता है और दिमाग पर भी. परिवार से दूर होने पर न तो उन के मनपसंद का खाना मिलता है और न कोई प्यार से खिलाने वाला होता है.

इन्हीं कारणों से बच्चा पढ़ाई में पिछडऩे लगता है. टेस्ट में नंबर कम आते हैं तो कोचिंग संस्थान वाले प्रेशर बनाते हैं, जिस का असर सीधे उन के दिमाग पर पड़ता है और स्थिति खतरनाक हो जाती है.

इस के अलावा कोटा में कोचिंग कराने वाले हर पैरेंट्स संपन्न हों, यह जरूरी नहीं है. सामान्य और गरीब परिवारों के बच्चे भी कोटा आते हैं, जो संपन्न परिवारों के बच्चों का रहनसहन और शानोशौकत देखते हैं तो इस का असर भी उन के दिमाग पर पड़ता है और वे खुद को उन के सामने तुच्छ समझने लगते हैं. तब उन का मन पढऩे में नहीं लगता. दूसरी ओर वे यह भी सोचते हैं कि उन के मांबाप गरीबी में भी उन्हें पढ़ा रहे हैं. अगर वे सफल न हुए तो उन के मांबाप क्या सोचेंगे, वे कौन सा मुंह ले कर उन के सामने जाएंगे?

अकेलापन हो जाता है खतरनाक

इस तरह की सोच वाले बच्चे जब पढ़ाई और जीवन से निराश हो जाते हैं तो बारबार खुद को ही कोसने लगते हैं. उन के दिमाग में बारबार यही बात आती है कि वह किसी काम के नहीं हैं. वे दुनिया यानी संस्थान या लोगों से परेशान हो चुके हैं. लोगों से कहने लगते हैं कि अब वे जीना नहीं चाहते मतलब कि वह इशारे से अपनी नकारात्मकता जाहिर करने लगते हैं.

सोशल मीडिया पर नकारात्मक पोस्ट डालते हैं या नकारात्मक स्टेटस लगाते हैं. डायरी में सुसाइड के बारे में लिखते हैं. कुछ बच्चे न लिख कर कुछ कह पाते हैं न बोल कर. उन का व्यवहार बदल जाता है. वे खाना नहीं खाते, किसी से बात नहीं करते, अकेले रहते हैं. ऐसे में इशारों को भांपना चाहिए. इसे न मजाक में लिया जाना चाहिए और न अवाइड करना चाहिए.

बच्चे सुसाइड न करें, इस के लिए कोचिंग संस्थान और प्रशासन काउंसिलिंग कराते हैं, लेकिन वह नाकाफी है. इस के लिए ऐसा सिस्टम तैयार होना चाहिए कि बच्चे एकदूसरे से जुड़े रहें, एकदूसरे के सहायक बनें. बच्चे इस तरह का गलत कदम न उठाएं, इस के लिए उन में आत्मविश्वास बढ़ाना जरूरी है.

कुछ बच्चों की रुचि मातापिता की अपेक्षा के विपरीत होती है. ऐसे बच्चे पेरेंट्स के दबाव में कोटा आ तो जाते हैं, लेकिन टेस्ट में उन के नंबर कम आते हैं, तब बच्चे तनाव में आ जाते हैं. पढ़ नहीं पाते. ऐसे में बच्चे को विश्वास दिलाना चाहिए कि वह अपनी पढ़ाई अपने हिसाब से करे, उस का मैडिकल या इंजीनियरिंग में हो गया तो अच्छा है, वरना दूसरा भी बहुत कुछ करने को है. इसलिए उस की जो इच्छा हो, वह वही करे.

कोटा में बच्चा अकेला रहता है. उस पर कोई रोकटोक करने वाला नहीं होता, जिस से वह अकेलेपन का शिकार हो जाता है और गलत रास्ते पर चला जाता है. ऐसे में बच्चे को संस्कार और समाज के नियमकायदे से जोड़ कर रखना जरूरी है. बड़ों की बात मानने और समाज के रीतिरिवाज मानने की बात सिखाने से बच्चे का चरित्र विकसित होता है.

सब से जरूरी है कम्युनिकेशन. कोटा आने पर बच्चे पेरेंट्स से तो दूर होते ही हैं, यार दोस्तों से भी दूर हो जाते हैं. एक साथ 2 बच्चों के रहने वाला कल्चर खत्म हो रहा है. पेरेंट्स खुद बच्चे के लिए सिंगल रूम की डिमांड करते हैं, ताकि उन का बच्चा डिस्टर्ब न हो.

बच्चे के साथ क्या हो रहा है, उसे क्या परेशानी हो रही है, वह अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं कर पाता. इसलिए कम्युनिकेशन बहुत जरूरी है. अकेले रह रहे बच्चे के साथ इमोशनली कनेक्ट होना बहुत जरूरी है, जिस से वह अपने मन की बात शेयर कर सके. वहां बीमार होने पर उसे डाक्टर के पास ले जाने वाला कोई नहीं होता. ऐसे में वह परेशान होता है, तब बच्चे को केयर की बहुत जरूरत होती है.

परिवार से अलग रह कर कभीकभी बच्चे को लगता है कि किसी को उस की चिंता नहीं है, केवल उस के नंबरों की चिंता है. ऐसे में नंबर कम आते हैं तो उसे लगता है कि वह जी कर क्या करेगा. अगर बच्चे के मुंह से कभी ऐसी बात निकलती है तो इसे अवाइड नहीं किया जाना चाहिए. बच्चे को समझाना चाहिए कि इस जीवन का बहुत महत्त्व है. वह देश और समाज के लिए बहुत कुछ कर सकता है.

मौडल नेहा का हनीट्रैप रैकेट

कोटा में मौत को गले लगाते होनहार – भाग 2

घर वालों के पहुंचने पर जब पुलिस कमरे में घुसी तो मनजोत की लाश बैड पर पड़ी थी. उस के दोनों हाथ पीछे बंधे थे. उस के मुंह पर पौलीथिन बंधी थी. कमरे में पीले रंग की 3 पर्चियों पर अंगरेजी में सुसाइड नोट लिखा था.

एक परची पर केवल ‘सौरी’ लिखा था तो दूसरी परची पर ‘हैप्पी बर्थडे पापा’ लिखा था और तीसरी परची पर लिखा था कि ‘मैं ने जो भी किया है, अपनी मरजी से किया है तो प्लीज मेरे दोस्तों और पेरेंट्स को परेशान न करें.’

घर वालों के सामने पुलिस ने मनजोत की लाश कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल भिजवा दी. इस के बाद घर वालों ने मोर्चरी पर जा कर हंगामा शुरू कर दिया.

दबाव में दर्ज करना पड़ा हत्या का केस

मनजोत के घर वालों ने कोचिंग संस्थान, हौस्टल के केयरटेकर और उस के एक क्लासमेट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनजोत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उस की हत्या की गई है. क्योंकि जिस तरह मनजोत की लाश पड़ी थी, उस तरह कोई आत्महत्या नहीं करता. उस के दोनों हाथ पीछे की ओर कस कर बंधे थे. कोई अपने हाथों को खुद ही इतना कस कर कैसे बांध सकता है. उस की मुट्ठियां इतने जोर से जकड़ी थीं कि उस के नाखून हथेलियों में घुस गए थे. लाश औंधे मुंह पड़ी थी.

मनजोत के कमरे का दरवाजा अंदर से जरूर बंद था, लेकिन उस के कमरे की खिडक़ी के दरवाजे टूटे हुए थे और जाली कटी हुई थी. इसी वजह से घर वाले कह रहे थे कि मनजोत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उस की हत्या की गई है. घर वालों ने स्पष्ट कहा था कि जब तक उस की हत्या की रिपोर्ट नहीं दर्ज की जाएगी, तब तक वे मनजोत की लाश नहीं उठाएंगे.

घर वालों के हंगामा करने के बाद थाना विज्ञाननगर में मनजोत की हत्या का मुकदमा कोचिंग संचालक, हौस्टल के केयरटेकर और मनजोत के एक दोस्त के खिलाफ दर्ज कर लिया गया. डीएसपी धर्मवीर का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी. अगर इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उस के खिलाफ अवश्य काररवाई की जाएगी.

3 अगस्त, 2023 की रात जहां मनजोत ने आत्महत्या की, वहीं इसी कोटा में 4 अगस्त को भार्गव मिश्रा, 10 अगस्त को मनीष प्रजापति और 15 अगस्त को वाल्मीकि प्रसाद जांगिड़ यानी कुल 11 दिनों में 4 मासूमों ने मौत को गले लगा लिया.

18 साल के मनजोत के बारे में तो बताया ही जा चुका है कि वह उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला था और नीट की तैयारी करने कोटा आया था तो 5 अगस्त को सुसाइड करने वाला 17 साल का भार्गव मिश्रा बिहार के जिला चंपारण का रहने वाला था. वह कोटा के महावीर नगर में रहने वाले महेश गुप्ता के मकान के ऊपरी हिस्से में किराए पर रह कर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा था.

उस दिन सुबह जब उस ने पिता का फोन नहीं उठाया तो उस के पिता को शक हुआ. उन्होंने मकान मालिक महेश गुप्ता को फोन किया. इस के बाद जब उन्होंने ऊपर जा कर खिडक़ी से भार्गव के कमरे में झांका तो वह पानी की मोटी पाइप से लटका हुआ था. महेश गुप्ता ने इस घटना की सूचना थाना महावीर नगर पुलिस को दी. पुलिस ने आ कर शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए न्यू मैडिकल कालेज भिजवा दिया.

इस साल 21 बच्चे कर चुके आत्महत्या

इस के बाद 10 अगस्त को सुसाइड करने वाला 17 साल का मनीष प्रजापति उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ का रहने वाला था. कोटा में वह भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई की तैयारी कर रहा था. वह 6 महीने पहले ही कोटा आया था.

इस के बाद जिस दिन पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, उस दिन यानी 15 अगस्त को सुसाइड करने वाला 18 साल का वाल्मीकि प्रसाद जांगिड़ बिहार का रहने वाला था. उस के पिता सेना में सूबेदार थे, जो पिछले साल ही रिटायर हुए थे. 2 बहनों का एकलौता भाई वाल्मीकि पिछले साल जिद कर के कोटा आईआईटी की तैयारी करने आया था.

कोटा में वह थाना महावीर नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था. 15 अगस्त को जब कई घंटे वह कमरे से बाहर नहीं आया तो अगलबगल रहने वाले उस के साथियों ने उस का दरवाजा खटखटाया. जब दरवाजा नहीं खुला तो छात्रों ने मकान मालिक को सूचना दी. मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने आ कर दरवाजा तोड़ा तो अंदर वाल्मीकि का शव कमरे की खिडक़ी से लटका हुआ था. इस के बाद पुलिस ने घर वालों को सूचना दी और लाश को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. उस के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, इसलिए पता नहीं चला कि उस ने आत्महत्या क्यों की.

इस तरह कोटा में एक ही महीने में यानी अगस्त महीने में केवल 11 दिनों के अंदर 4 मासूमों ने मौत को गले लगा लिया. जबकि इस के पहले 17 बच्चे सुसाइड कर चुके थे यानी कुल मिला कर जनवरी से अब तक इसी साल 21 बच्चों ने सुसाइड कर लिया.

जबकि कोटा शहर में अपने सपने पूरा करने आए बच्चों में से पिछले एक साल में 29 बच्चों ने तो पिछले 10 सालों में 160 से ज्यादा बच्चे जिंदगी से हार चुके हैं यानी उन्होंने इसी तरह मौत को गले लगा लिया है. अब सोचने वाली बात यह है कि जिस कोटा में बच्चे कामयाब जवानी का सपना ले कर आते हैं, आखिर क्यों जवान होने से पहले ही मुर्दा बचपन उन के हिस्से में आता है.

उन की 16, 17 या 18 साल की उम्र होती है, जब 12वीं पास कर के कुछ कर दिखाने का सपना ले कर वे कोटा पहुंचते हैं और डाक्टर या इंजीनियर बनने की तैयारी शुरू करते हैं. लेकिन यहां तो जैसे आत्महत्या करने का सिलसिला ही चल पड़ा है. इसलिए अब इस से हर मांबाप को डर लगने लगा है.

बच्चों का मनोविज्ञान समझने की जरूरत

यह सोचने वाली बात है कि वहां पहुंचने पर ऐसा कौन सा डर है, जिस से बच्चा जिंदगी से लडऩे के बजाय हार जाता है. हम कहते भी हैं कि जिंदगी एक इम्तहान है, पर कोटा में बच्चे इम्तिहान से ही हार रहे हैं और जीने के लिए मिले जीवन को फंदे से लटक कर गंवा रहे हैं.

आखिर इस के पीछे वजह क्या है? क्या इसे रोका जा सकता है? इस में गलती किस की है, घर वालों की या बच्चों की या कोचिंग संस्थानों की है या फिर सिस्टम की और सरकार इस के लिए कर क्या रही है?

इस के लिए हमें इस का हल जरूर जानना और समझना चाहिए. क्योंकि जब भी कोई बच्चा सुसाइड करता है तो अनेक सवाल उठते हैं. आखिर उस की क्या परेशानी होती है, जो उसे यह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर करती है?

अगले भाग में पढ़िए, कैसे इन होनहारों का जीवन बचाया जा सकता है?

कोटा में मौत को गले लगाते होनहार – भाग 1

दरवाजा नहीं खुला तो उस ने अन्य दोस्तों को बुला लिया. सभी ने वार्डन यानी हौस्टल के इंचार्ज को सूचना दी. अनहोनी के बारे में सोच कर वार्डन ने हौस्टल प्रशासन और थाना विज्ञान नगर पुलिस को सूचना दी. सभी ने आ कर दरवाजा तोड़ा तो अंदर 18 साल के मासूम मनजोत सिंह की लाश पड़ी थी.

मनजोत सिंह की मौत की खबर उस के दोस्त ने घर वालों को बता दी. घर वालों के पहुंचने पर जब पुलिस कमरे में घुसी तो मनजोत की लाश बैड पर पड़ी थी. उस के दोनों हाथ पीछे बंधे थे. उस के मुंह पर पौलीथिन बंधी थी.

कमरे में पीले रंग की 3 पर्चियों पर अंगरेजी में सुसाइड नोट लिखा था. एक परची पर केवल ‘सौरी’ लिखा था तो दूसरी परची पर ‘हैप्पी बर्थडे पापा’ लिखा था और तीसरी परची पर लिखा था कि ‘मैं ने जो भी किया है, अपनी मरजी से किया है तो प्लीज मेरे दोस्तों और पेरेंट्स को परेशान न करें.’

घर वालों के सामने पुलिस ने मनजोत की लाश कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल भिजवा दी. इस के बाद घर वालों ने मोर्चरी पर जा कर हंगामा शुरू कर दिया. मनजोत के घर वालों ने कोचिंग संस्थान, हौस्टल के केयरटेकर और उस के एक क्लासमेट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनजोत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उस की हत्या की गई है.

यह कहानी है उत्तर प्रदेश के शहर रामपुर के रहने वाले मनजोत सिंह की, जो कोटा में रह कर कोचिंग कर रहा था. 10वीं में अच्छे नंबर आते ही हरजोत सिंह छाबड़ा ने तय कर लिया था कि वह अपने बेटे मनजोत सिंह को डाक्टर बनाएंगे. इस के लिए उन्होंने बेटे से कह भी दिया था कि वह 12वीं में खूब मेहनत करे.

मनजोत भी डाक्टर बनना चाहता था, इसलिए उस ने 12वीं में जम कर मेहनत की. बेटे को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो, इस के हरजोत सिंह ने उस का दाखिला एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में भी करा दिया था.

अब मनजोत सुबह स्कूल जाता. स्कूल से लौट कर खापी कर होमवर्क करने बैठ जाता. जितना होमवर्क हो पाता, उतना करता. होमवर्क करतेकरते ही कोचिंग जाने का समय हो जाता. कभी होमवर्क कम रहता तो कभी पूरा हो जाता. जिस दिन होमवर्क ज्यादा होता, छोड़ कर कोचिंग चला जाता था.

 

अब मनजोत सुबह स्कूल जाता. स्कूल से लौट कर खापी कर होमवर्क करने बैठ जाता. जितना होमवर्क हो पाता, उतना करता. होमवर्क करतेकरते ही कोचिंग जाने का समय हो जाता. कभी होमवर्क कम रहता तो कभी पूरा हो जाता. जिस दिन होमवर्क ज्यादा होता, छोड़ कर कोचिंग चला जाता था. रात 8 बजे कोचिंग से लौटता तो खापी कर फिर पढऩे बैठ जाता, क्योंकि कोचिंग का भी होमवर्क करना रहता. होमवर्क के साथसाथ साप्ताहिक टेस्ट की तैयारी भी करनी होती थी.

इस तरह उसे सोने में रात के 11, साढ़े 11 या 12 तक बज जाते थे. सुबह जल्दी उठना भी होता था, क्योंकि 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकलना होता था. उसे आराम करने के लिए सिर्फ 6, साढ़े 6 घंटे ही मिलते थे. बाकी उस की जिंदगी एक मशीन बन कर रह गई थी. न घर वालों के पास बैठ कर बातचीत करने का समय था, न दोस्तों के साथ घूम टहल कर मन हलका करने का.

हरजोत सिंह ने बेटे की कोटा में पढ़ाई की करा दी व्यवस्था

इसी तरह 2 साल बीत गए. 12वीं में उस के 94 प्रतिशत नंबर आए तो हरजोत सिंह ने इस खुशी में मोहल्ले वालों को मिठाई खिलाई. इस के बाद बेटे को डाक्टर बनाने के लिए अप्रैल, 2023 में उन्होंने उस का दाखिला राजस्थान के शिक्षा यानी कोचिंग का हब कहे जाने वाले सपनों के शहर कोटा में स्थित एक प्रतिष्ठित कोचिंग इंस्टीट्यूट में करा दिया. मनजोत कोटा आ कर नैशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट (नीट) की तैयारी करने लगा.

हरजोत सिंह ने उस के रहने की व्यवस्था यहां कोचिंग के ही एक हौस्टल में कर दी थी. बेटे का सपना पूरा करने के लिए उसे कोटा में छोड़ कर वह रामपुर वापस आ गए. मनजोत भी धीरेधीरे वहां की दिनचर्या में रम गया. क्योंकि उसे डाक्टर बनना था. अपना ही नहीं, मांबाप का भी सपना पूरा करना था.

3 अगस्त, 2023 दिन गुरुवार को हरजोत सिंह का जन्मदिन था. घर में वह अपना जन्मदिन मना रहे थे. छोटीमोटी पार्टी का भी आयोजन था. सभी ने उन्हें जन्मदिन विश किया, लेकिन मनजोत ने उन्हें जन्मदिन विश नहीं किया था. जबकि उस ने एक दिन पहले कहा था कि वह रात को ही पापा को जन्मदिन की बधाई देगा. घर में सभी को लगा कि वह सो गया होगा. अगले दिन भी उस ने फोन नहीं किया.

हरजोत और उन की पत्नी को लगा कि दिन में वह कोचिंग में व्यस्त रहा होगा, शाम को विश करेगा. शाम को अपने लोगों के बीच बैठे हरजोत का ध्यान बारबार फोन की ओर ही जा रहा था. लेकिन बेटे का फोन नहीं आया. तब उन्होंने खुद ही मनजोत को फोन किया, लेकिन मनजोत ने फोन नहीं उठाया. उन्हें थोड़ी फिक्र हुई, पर लोगों से घिरे होने की वजह से इसे वह चेहरे पर नहीं ला सके. उन्हें लगा कि मनजोत बाथरूम वगैरह में होगा, मिस्ड काल देख कर खुद ही फोन करेगा. पर उस का फोन नहीं आया.

पार्टी खत्म हुई तो उन्होंने पत्नी से कहा, “क्या बात है, आज मनजोत ने मुझे फोन कर के बर्थडे विश नहीं किया?”

“आप ही कर लेते फोन. हो सकता है वह कहीं फंसा हो.” पत्नी ने कहा.

“मैं ने किया था फोन, पर उस ने फोन ही नहीं उठाया और पलट कर भी नहीं किया.” हरजोत सिंह ने कहा.

“अब तो सब चले गए हैं. फिर से कीजिए फोन,” पत्नी ने कहा.

हरजोत सिंह ने बेटे का नंबर डायल किया. घंटी जाने लगी. पूरी की पूरी घंटी गई, मनजोत ने फोन नहीं उठाया. दोबारा फिर फोन लगाया, इस बार भी फोन नहीं उठा. पतिपत्नी को चिंता तो हुई कि बेटा फोन क्यों नहीं उठा रहा. पर दोनों ने यह कह कर संतोष कर लिया कि दिन भर का थका रहा होगा, फोन म्यूट कर के सो गया होगा.

रात भर मांबाप बेटे की चिंता में ठीक से सो नहीं पाए, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ था, जब न तो बेटे का फोन आया था और न उस ने फोन उठाया था.

सवेरा होते ही हरजोत सिंह ने बेटे को फोन मिला दिया. यह ऐसा समय था, जब वह कमरे में होता था, लेकिन मनजोत ने फोन नहीं उठाया. हरजोत सिंह ने बेटे को कई बार फोन किया. जब मनजोत ने फोन नहीं उठाया तो इस बार हरजोत सिंह घबरा गए. उन्होंने तुरंत बेटे के एक दोस्त को फोन किया, जो उस के साथ ही पढ़ता था और उसी हौस्टल में दूसरे कमरे में रहता था.

उस ने कहा, “अंकल आप परेशान मत होइए, मैं देखता हूं कि मनजोत फोन क्यों नहीं उठा रहा. उस के बाद आप को फोन करता हूं.”

मनजोत के उस दोस्त ने पहले मनजोत को फोन किया. जब मनजोत ने फोन नहीं उठाया तो वह घबरा गया. तुरंत वह उस के कमरे पर पहुंचा तो पता चला कि उस का कमरा अंदर से बंद है. उस ने आवाज दी, दरवाजा खटखटाया, पर न तो दरवाजा खुला और न ही अंदर से कोई आवाज ही आई.

संदिग्ध अवस्था में मिली मनजोत की लाश

दरवाजा नहीं खुला तो उस ने अन्य दोस्तों को बुला लिया. सभी ने वार्डन यानी हौस्टल के इंचार्ज को सूचना दी. अनहोनी के बारे में सोच कर वार्डन ने हौस्टल प्रशासन और थाना विज्ञान नगर पुलिस को सूचना दी गई. सभी ने आ कर दरवाजा तोड़ा तो अंदर 18 साल के मासूम मनजोत सिंह की लाश पड़ी थी.

मनजोत सिंह की मौत की खबर उस के दोस्त ने घर वालों को बता दी. बेटे की मौत की सूचना मिलते ही हरजोत सिंह के घर में हाहाकार मच गया. पल भर में यह जानकारी पूरे मोहल्ले भर को हो गई. सभी हरजोत के घर इकट्ठा हो गए और सलाह करने लगे कि अब क्या किया जाए?

सलाहमशविरा कर के तत्काल कोटा स्थित हौस्टल प्रशासन से कहा गया कि जब तक वे लोग न आ जाएं, तब तक लाश बिलकुल न उठाई जाए. इसी के साथ हरजोत सिंह पत्नी और कुछ खास लोगों के साथ कोटा के लिए निकल पड़े. घर वालों के कहे अनुसार पुलिस ने भी लाश नहीं उठाई. वह घर वालों के आने का इंतजार करती रही. पुलिस का कहना था कि लाश घर वालों को दिखाने के बाद ही हौस्टल के कमरे से उठाई जाएगी.

ये हत्या थी या आत्महत्या ? पढ़िए कहानी के अगले भाग में.

असली पुलिस पर भारी नकली पुलिस – भाग 3

इमरान के पास परवीन का नंबर था, उस ने उसे फोन कर दिया. थोड़ी देर में परवीन थाना ग्वालटोली आ पहुंची. उस समय भी वह पुलिस सबइंसपेक्टर की वरदी में थी. उस ने थानाप्रभारी आर.एन. शर्मा के सामने जा कर दोनों हाथ जोड़ कर ‘नमस्ते’ किया तो वह उसे हैरानी से देखते रह गए. वह पुलिस की वरदी में थी. उस के कंधे पर सबइंसपेक्टर के 2 स्टार चमक रहे थे.

उन्होंने बड़े प्यार से पूछा, ‘‘मैडम, तुम किस थाने में तैनात हो?’’

‘‘फिलहाल तो मैं डीआरपी लाइन में हूं.’’ परवीन बड़ी ही शिष्टता से बोली.

‘‘आरआई कौन है?’’ थानाप्रभारी श्री शर्मा ने पूछा तो परवीन बगले झांकने लगी. साफ था, उसे पता नहीं था कि आरआई कौन है. जब वह आरआई का नाम नहीं बता सकी तो थानाप्रभारी ने कहा, ‘‘अपना आईकार्ड दिखाओ.’’

परवीन के पास आईकार्ड होता तब तो दिखाती. उस ने जैसे ही कहा, ‘‘सर, आईकार्ड तो नहीं है.’’ थानाप्रभारी ने थोड़ी तेज आवाज में कहा, ‘‘सचसच बताओ, तुम कौन हो? तुम नकली पुलिस वाली हो न?’’

परवीन ने सिर झुका लिया. थानाप्रभारी आर.एन. शर्मा ने कहा, ‘‘मैं तो उसी समय समझ गया था कि तुम नकली पुलिस वाली हो, जब तुम ने दोनों हाथ जोड़ कर मुझ से नमस्ते किया था. तुम्हें पता होना चाहिए कि पुलिस विभाग में अपने सीनियर अफसर को हाथ जोड़ कर ‘नमस्ते’ करने के बजाय सैल्यूट किया जाता है.

तुम्हारे कंधे पर लगे स्टार भी बता रहे हैं कि स्टार लगाना भी नहीं आता. क्योंकि तुम ने कहीं टे्रनिंग तो ली नहीं है. तुम्हारे कंधे पर जो स्टार लगे हैं, उन की नोक से नोक मिल रही है, जबकि कोई भी पुलिस वाला स्टार लगाता है तो उस की स्टार की नोक दूसरे स्टार की 2 नोक के बीच होती है.’’

परवीन ने देखा कि उस की पोल खुल गई है तो वह जोरजोर से रोने लगी. रोते हुए ही उस ने स्वीकार कर लिया कि वह नकली पुलिस वाली है.

इस के बाद थानाप्रभारी ने लौकअप में बंद गुरुदेव सिंह को बाहर निकलवाया. पूछताछ में उस ने बताया कि वह भी सिपाही है और थाना महू में तैनात है. यहां वह डीआरपी लाइन में रहता है. रोजाना बस से महू अपनी ड्यूटी पर जाता है.

इस के बाद थानाप्रभारी आर.एन. शर्मा ने थाना महू फोन कर के गुरुदेव सिंह के बारे में जानकारी ली तो वहां से बताया गया कि वह उन के यहां सिपाही के रूप में तैनात है. फिर डीआरपी लाइन फोन कर के आरआई से भी उस के बारे में पूछा गया. आरआई ने भी बताया कि वह लाइन में रहता है.

पूछताछ में परवीन ने मान लिया कि उस ने गुरुदेव के खिलाफ फरजी मामला दर्ज कराया था तो थानाप्रभारी ने उसे छोड़ दिया. अब परवीन रोते हुए अपने किए की माफी मांग रही थी.

पूछताछ में उस ने कहा, ‘‘मैं यह वरदी इसलिए पहनती हूं कि कोई मुझ से छेड़छाड़ न करे. इस के अलावा मेरे पिता चाहते थे कि मैं पुलिस अफसर बनूं. मैं ने कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हुई. पिता का सपना पूरा करने के लिए मैं नकली दरोगा बन गई. मेरे नकली दरोगा होने की जानकारी मेरे अब्बूअम्मी को नहीं है. अगर उन्हें असलियत पता चल गई तो वे जीते जी मर जाएंगे. इसलिए साहब आप उन्हें यह बात मत बताइएगा.’’

पूछताछ के बाद थानाप्रभारी आर.एन. शर्मा ने लोक सेवक प्रतिरूपण अधिनियम की धारा 177 के तहत परवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा गिरफ्तार कर लिया. इस के बाद उस की गिरफ्तारी की सूचना उस के पिता असलम खान को दी गई.

उज्जैन से इंदौर 53 किलोमीटर दूर है. थाना ग्वालटोली पहुंचने पर जब उसे पता चला कि परवीन नकली दरोगा बन कर सब को धोखा दे रही थी तो वह सन्न रह गया. वह सिर थाम कर बैठ गया. असलम खान बेटी की नादानी से बहुत दुखी हुआ. वह थानाप्रभारी से उस की गलती की माफी मांग कर उसे छोड़ने की विनती करने लगा.

चूंकि परवीन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था, इसलिए थानाप्रभारी ने उसे थाने से ही जमानत दे दी. सिपाही गुरुदेव सिंह ने भी उस के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया था. क्योंकि वह खुद ही छेड़छाड़ के मामले में फंस रहा था.

लेकिन अगले दिन परवीन के बारे में अखबार में छपा तो लोग पुलिस पर अंगुली उठाने लगे. लोगों का कहना था कि पहले पुलिस को परवीन के बारे में जांच करनी चाहिए थी. क्योंकि इंदौर में आए दिन नकली पुलिस बन कर उन महिलाओं को ठगा जा रहा है, जो गहने पहन कर घर से निकलती हैं.

मौका देख कर नकली पुलिस के गिरोह के सदस्य महिला को रोक कर कहते हैं कि आजकल शहर में लूटपाट की घटनाएं बहुत हो रही हैं. इसलिए आप अपने गहने उतार कर पर्स या रूमाल में रख लीजिए. इस के बाद एक पुलिस वाला महिला के गहने उतरवाता है. उसी दौरान उस का साथी महिला को बातों में उलझा लेता है तो गहने उतरवाने वाला सिपाही महिला की नजर बचा कर गहने की जगह कंकड़ पत्थर बांध कर महिला को पकड़ा देता है.

अब तक पुलिस ऐसे किसी भी नकली पुलिस के गिरोह को नहीं पकड़ सकी थी. इस के बावजूद पुलिस ने हाथ आई उस नकली दरोगा के बारे में जांच किए बगैर छोड़ दिया, इसलिए लोगों में गुस्सा था.

होहल्ला हुआ तो थाना ग्वालटोली पुलिस ने परवीन के बारे में थोड़ीबहुत जांच की. परवीन ने पुलिस को बताया था कि वह एक महीने से सबइंसपेक्टर की वरदी पहन रही है. लेकिन उस की वरदी तैयार करने वाले दरजी का कहना है कि वह एक साल से उस के यहां वरदी सिलवा रही है.

वहीं चिकन की दुकान चलाने वाले नियाज ने पुलिस को बताया कि परवीन उस के यहां से चिकन ले जाती थी. पुलिस का रौब दिखाते हुए वह उस के पूरे पैसे नहीं देती थी. पुलिस की वरदी में होने की वजह से वह बस वालों का किराया नहीं देती थी. कथा लिखे जाने तक पुलिस को कहीं से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली थी कि उस ने किसी को ठगा हो या जबरन वसूली की हो.

शायद यही वजह है कि पुलिस कह रही है कि परवीन के खिलाफ न कोई रिपोर्ट दर्ज है, न उस का कोई पुराना आपराधिक रिकौर्ड है. किसी ने यह भी नहीं कहा है कि उस ने जबरदस्ती वसूली की है. इसलिए उसे थाने से जमानत दे दी गई है. बहरहाल पुलिस अभी उस के बारे में पता कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही उस के खिलाफ आरोपपत्र अदालत में पेश किया जाएगा.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

बदले की आग में 6 लोगों की हत्या

असली पुलिस पर भारी नकली पुलिस – भाग 2

एक दिन परवीन अपने 2 साथियों के साथ सड़क पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर 3 युवक आते दिखाई दिए. परवीन ने उन्हें रुकने का इशारा  किया. लेकिन उन युवकों ने मोटरसाइकिल जरा भी धीमी नहीं की.

परवीन को समझते देर नहीं लगी कि इन का रुकने का इरादा नहीं है. वह तुरंत होशियार हो गई और मोटरसाइकिल जैसे ही उस के नजदीक आई, उस ने ऐसी लात मारी कि तीनों सवारियों सहित मोटरसाइकिल गिर गई.

तीनों युवक उठ कर खड़े हुए तो मोटरसाइकिल चला रहे युवक का कौलर पकड़ कर परवीन ने कहा, ‘‘मैं हाथ दे रही थी तो तुझे दिखाई नहीं दे रहा था?’’

‘‘मैडम, मैं थाना महू का सिपाही हूं. विश्वास न हो तो आप फोन कर के पूछ लें. मेरा नाम गुरुदेव सिंह चहल है. आज मैं छुट्टी पर था, इसलिए दोस्तों के साथ घूमने निकला था. यहां मैं डीआरपी लाइन में रहता हूं.’’ गुरुदेव सिंह ने सफाई देते हुए कहा.

युवक ने बताया कि वह सिपाही है तो परवीन ने उसे छोड़ने के बजाए तड़ातड़ 2 तमाचे लगा कर कहा, ‘‘पुलिस वाला हो कर भी कानून तोड़ता है. याद रखना, आज के बाद फिर कभी कानून से खिलवाड़ करते दिखाई दिए तो सीधे हवालात में डाल दूंगी.’’

अपने गालों को सहलाते हुए गुरुदेव सिंह बोला, ‘‘मैडम, आप को पता चल गया कि मैं पुलिस वाला हूं, फिर भी आप ने मुझे मारा. यह आप ने अच्छा नहीं किया.’’

‘‘एक तो कानून तोड़ता है, ऊपर से आंख दिखाता है. अब चुपचाप चला जा, वरना थाने ले चलूंगी. तब पता चलेगा, कानून तोड़ने का नतीजा क्या होता है?’’ परवीन गुस्से में बोली.

गुरुदेव सिंह ने मोटरसाइकिल उठाई और साथियों के साथ चला गया. लेकिन इस के बाद जब भी परवीन से उस का सामना होता, वह गुस्से से उसे इस तरह घूरता, मानो मौका मिलने पर बदला जरूर लेगा. परवीन भी उसे खा जाने वाली निगाहों से घूरती. ऐसे में ही 27 मार्च, 2014 को एक बार फिर गुरुदेव सिंह और परवीन का आमनासामना हो गया.

परवीन बेसबौल का बल्ला ले कर गुरुदेव सिंह को मारने के लिए आगे बढ़ी तो खुद के बचाव के लिए गुरुदेव सिंह भागा. लेकिन वह कुछ कदम ही भागा था कि ठोकर लगने से गिर पड़ा, जिस से उस की कलाई में मोच आ गई. परवीन पीछे लगी थी, इसलिए चोटमोच की परवाह किए बगैर वह जल्दी से उठ कर फिर भागा. परवीन उस के पीछे लगी रही.

गुरुदेव भाग कर डीआरपी लाइन स्थित अपने क्वार्टर में घुस गया. परवीन ने उस के क्वार्टर के सामने खूब हंगामा किया. लेकिन वहां वह उस का कुछ कर नहीं सकी, क्योंकि शोर सुन कर वहां तमाम पुलिस वाले आ गए थे, जो बीचबचाव के लिए आ गए थे.

29 मार्च की रात करीब 12 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर गुरुदेव का आमना सामना परवीन से हो गया. उस समय गुरुदेव के घर वाले भी उस के साथ थे. उन्होंने परवीन को समझाना चाहा कि एक ही विभाग में नौकरी करते हुए उन्हें आपस में लड़ना नहीं चाहिए.

पहले तो परवीन चुपचाप उन की बातें सुनती रही. लेकिन जैसे ही गुरुदेव की मां ने कहा कि वह उन के बेटे को बेकार में परेशान कर रही है तो परवीन भड़क उठी. उस ने चीखते हुए कहा, ‘‘मैं तुम्हारे बेटे को परेशान कर रही हूं? अभी तक तो कुछ नहीं किया. अब देखो इसे किस तरह परेशान करती हूं.’’

इतना कह कर परवीन ने अपने साथियों से कहा, ‘‘इसे थाने ले चलो. आज इसे इस की औकात बता ही देती हूं.’’

परवीन के साथियों ने गुरुदेव को पकड़ कर कार में बैठाया और थाना ग्वालटोली की ओर चल पड़े. कार के पीछेपीछे परवीन भी अपनी एक्टिवा स्कूटर से चल पड़ी थी. थाने पहुंच कर परवीन गुरुदेव सिंह को धकियाते हुए अंदर ले गई और ड्यूटी पर तैनात मुंशी से बोली, ‘‘इस के खिलाफ रिपोर्ट लिखो. यह मेरे साथ छेड़छाड़ करता है. जब भी मुझे देखता है, सीटी मारता है.’’

परवीन सब इंसपेक्टर की वरदी में थी, इसलिए उसे परिचय देने की जरूरत नहीं थी. गुरुदेव सिंह ने अपने बारे में बताया भी कि वह सिपाही है, फिर भी उस के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिख कर मुंशी ने इस बात की जानकारी ड्यूटी पर तैनात एएसआई श्री मेढा को दी. चूंकि नए कानून के हिसाब से मामला गंभीर था, इसलिए उन्होंने गुरुदेव सिंह को महिला सबइंसपेक्टर से छेड़छाड़ के आरोप में लौकअप में डाल दिया.

जबकि गुरुदेव सिंह का कहना था कि पहले इस महिला सबइंसपेक्टर के बारे मे पता लगाएं. क्योंकि इस का कहना है कि यह डीआरपी लाइन में रहती है. वहीं वह भी रहता है. लेकिन उस ने इसे वहां कभी देखा नहीं है. गुरुदेव परवीन के बारे में पता लगाने को लाख कहता रहा, लेकिन एएसआई मेढा ने उस की बात पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि यह एक महिला सबइंसपेक्टर से छेड़छाड़ का मामला था.

फिर उस ने एक अन्य सबइंसपेक्टर कुशवाह से मेढा की बात भी कराई थी, जबकि मेढा को पता नहीं था कि सबइंसपेक्टर कुशवाह कौन हैं और किस थाने में तैनात हैं.

गुरुदेव सिंह को लौकअप में डलवा कर परवीन अपने साथियों के साथ कार से चली गई. उस ने अपना स्कूटर थाने में ही यह कह कर छोड़ दिया था कि इसे वह सुबह किसी से मंगवा लेगी.

अगले दिन यानी 30 मार्च को सुबह उस ने थाना ग्वालटोली पुलिस को फोन किया कि वह अपने साथी इमरान कुरैशी को भेज रही है. उसे उस का स्कूटर दे दिया जाए.

इमरान कुरैशी के थाने पहुंचने तक थानाप्रभारी आर.एन. शर्मा थाने आ गए थे. पुलिस वालों ने रात की घटना के बारे में उन से कहा कि सबइंसपेक्टर शबाना परवीन का साथी इमरान कुरैशी उन का एक्टिवा स्कूटर लेने आया है तो उन्होंने उसे औफिस में भेजने को कहा. इमरान उन के सामने पहुंचा तो उस का हुलिया देख कर उन्होंने पूछा, ‘‘तुम पुलिस वाले हो?’’

‘‘नहीं साहब, मैं पुलिस वाला नहीं हूं. मैं तो चाट का ठेला लगाता हूं. चूंकि मैं परवीनजी का परिचित हूं इसलिए अपना स्कूटर लेने के लिए भेज दिया है.’’

इस के बाद वहां खड़े सिपाही से थानाप्रभारी ने कहा, ‘‘परवीन को बुला लो कि वह आ कर अपना स्कूटर खुद ले जाए. उस का स्कूटर किसी दूसरे को नहीं दिया जाएगा.’’

कलेक्टर को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश

गुजरात के जिला अहमदाबाद के वीरमगांव के देसाई पोल के रहने वाले वासुदेवभाई भट्ट (व्यास) की अखबारों की एजेंसी तो थी ही, साथ ही वह कर्मकांड यानी पूजापाठ भी कराते थे. उनके परिवार में पत्नी के अलावा 2 बेटे और 3 बेटियां थीं. उन का एक बेटा अमेरिका में रहता है तो दूसरा आणंद के पास विद्यानगर में. बेटियों में एक डाकोर में रहती है तो दूसरी अहमदाबाद में.

उन की तीसरी बेटी केतकी व्यास ने वीरमगांव के ही देसाई चंदूलाल मगनलाल आटïï्स एंड कामर्स कालेज से बीकौम किया था. वह पढऩे में ठीकठाक थी, इसलिए वह गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन (जीपीएससी) की परीक्षा देना चाहती थी. परिवार की स्थिति सामान्य थी, इसलिए कोचिंग वगैरह करना उस के लिए संभव नहीं था. तब वह वीरमगांव में ही एक अधिकारी के पास मार्गदर्शन के लिए जाने लगी थी. उस अधिकारी के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत की बदौलत केतकी व्यास जीपीएससी की परीक्षा पास करने में सफल रही.

जीपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद केतकी व्यास की पहली नियुक्ति नीलामी विभाग में चीफ अफसर के रूप में हुई. संयोग से उस समय नीलामी विभाग में पीएसआई के रूप में नौकरी करने वाले भास्कर व्यास से परिचय हुआ तो उस ने उन से विवाह कर लिया. केतकी व्यास को अपनी इस नौकरी से संतोष नहीं था, इसलिए वह लगातार मेहनत करती रही. परिणामस्वरूप उसने वर्ग-1 की परीक्षा पास कर ली, जिस से उस का कद और बढ़ गया.

अब केतकी व्यास बावणा में तहसीलदार हो गई. इस के बाद वह महेमदाबाद में स्टांप ड्यूटी में डिप्टी कलेक्टर बनी. पर उन की असली पहचान तो तब हुई, जब वह कडी में प्रांत अधिकारी बनी.

इतने दिनों से नौकरी करने वाली केतकी व्यास की जानपहचान अनेक राजनीतिक पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से हो गई थी. सरकारी काम से उन का गांधीनगर आनाजाना होता ही रहता था. उसी बीच उन की जानपहचान मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करने वाले भारतीय जनता पार्टी के एक नेता से हो गई।

उस नेता के परिचय में आने के बाद तो केतकी व्यास का कद आश्चर्यजनक रूप से बढ़ गया.  अखबारों में अकसर समाचार आता रहता कि सरकार ने इतने अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसकी लंबी लिस्ट होती थी. यह एक सामान्य प्रक्रिया थी, पर अपवादस्वरूप कभी ऐसा भी होता है कि मात्र एक अधिकारी का ट्रांसफर होता थी. पर इस सिंगल ट्रांसफर के पीछे कोई बड़ी वजह होती है. यह ट्रांसफर या तो सजा के रूप में होता है या फिर किसी विशेष काम के लिए.

पर दिसंबर, 2021 में जब केतकी व्यास कडी में प्रांत अधिकारी थी तो उन का प्रमोशन के साथ सिंगल ट्रांसफर और्डर हुआ था. इस आर्डर के आते ही केतकी व्यास आणंद जिले की एडिशनल कलेक्टर बन गई थी. आणंद में पद संभालने के साथ ही केतकी का नाता विवादों से जुड़ गया.

सामान्य रूप से किसी अधिकारी का तात्कालिक रूप से ट्रांसफर होता है तो उसे सरकारी आवास मिलने में समय लगता है. ऐसे में ट्रांसफर पर आया अधिकारी जब तक सरकारी आवास नहीं मिलता, सर्किट हाउस में रहता है. उसी तरह आणंद आई केतकी व्यास भी सर्किट हाउस में ठहरीं.

एडिशनल कलेक्टर बनते ही घमंडी हो गई केतकी व्यास

नौकरी पूरी होने की वजह से एडिशनल कलेक्टर पी.सी. ठाकोर रिटायर हुए थे. उन्हीं की जगह केतकी व्यास ट्रांसफर हो कर आई थी. रिटायर होते ही पी.सी. ठाकोर ने सरकारी आवास खाली कर दिया था.  वही आवास केतकी व्यास को अलाट कर दिया गया था. सरकारी आवास मिल जाने के बावजूद केतकी व्यास सर्किट हाउस में ही रहती रहीं. जब इस बात के समाचार अखबारों छपे तब अधिकारियों ने उन से सॢकट हाउस खाली कराया था.

एडिशनल कलेक्टर बनते ही केतकी व्यास में कलेक्टर वाला रुतबा आ गया था। यह स्वाभाविक भी था. पर वह स्टाफ के साथ भी बदतमीजी से बात करने लगी थीं, जिस की वजह से स्टाफ ने हड़ताल कर दी थी. इस बात की भनक जब मुख्यमंत्री कार्यालय को लगी तो अधिकारियों ने बीच में आ कर मामला रफादफा कराया था.

आणंद आते ही केतकी व्यास मलाई काटने के लिए छटपटाने लगी थी. अपने स्वभाव के अनुसार उन की नजरें कलेक्टर औफिस पर जम गई थीं. उन की नजरें हमेशा इस बात पर रहने लगीं कि कलेक्टर औफिस में क्या चल रहा है, कलेक्टर साहब से कौन मिलनेजुलने आ रहा है? कोई हिसाबकिताब तो नहीं हो रहा है, यह जानने के  लिए वह हर वक्त बेचैन रहती थीं.

किसी ने आ कर हिसाबकिताब कर लिया तो मलाई कलेक्टर साहब अकेले ही काट लेंगे और वह वंचित रह जाएंगी. इस के लिए उसे लगा कि अगर उस का कोई आदमी कलेक्टर औफिस में सेट हो जाए तो उन्हें अंदर की सारी जानकारी तो मिलती ही रहेगी, अपने कुछ काम करा कर वह भी कुछ कमाई कर सकेंगी.

फिर क्या था, केतकी व्यास ने जोड़तोड़ लगा कर अपने एक आदमी नायब तहसीलदार जे.डी. पटेल को कलेक्टर डी.एस. गढवी के औफिस में उन के पीए के रूप में रखवा दिया. इस के बाद कलेक्टर औफिस में चलने वाली तमाम गतिविधियों की जानकारी उन्हें होने लगी.

केतकी व्यास के अनुसार जब से वह ट्रांसफर हो कर आणंद आई थी, तभी से कलेक्टर डी.एस. गढवी उन से नजदीकी बनाने की कोशिश कर रहे थे. आतेजाते उन से मिलने, बाहर साथ घूमने चलने तथा साथ में कहीं बाहर खाने चलने के साथसाथ उन के व्यक्तिगत जीवन में रुचि लेने का प्रयास कर रहे थे. यही नहीं, उन के घर आने की भी बात करते थे. इस से केतकी व्यास को उन की रंगीनमिजाजी के बारे में पता चल गया. उन्हें लगा कि कलेक्टर साहब महिलाओं के शौकीन हैं.

पुलिस के अनुसार, कलेक्टर डी.एस. गढवी के स्वभाव से एडिशनल कलेक्टर केतकी व्यास परिचित हो गईं तो एक दिन उन्होंने नायब तहसीलदार जयेश पटेल को अपनी केबिन में बुला कर कहा, ”कलेक्टर मेरे पीछे पड़ा है. इस का मतलब कलेक्टर रंगीनमिजाज है. इसलिए औफिस में स्पाई कैमरा लगा कर किसी लड़की को बुला कर उसे उस के प्रेमजाल में फंसाओ.

इस के बाद उसे वीडियो दिखा कर वायरल करने तथा दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे कर विवादास्पद जमीनों की फाइलें क्लियर करा लो. जिन की जमीनें क्लियर होंगीं, उन से जो पैसा मिलेगा, उसे बराबर बराबर बांट लिया जाएगा. अगर कलेक्टर फाइल क्लियर करने से मना करेगा तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी, जिस के बाद उस का ट्रांसफर हो जाएगा.’‘

एडिशनल कलेक्टर केतकी व्यास की यह योजना नायब तहसीलदार जयेश पटेल को भी पसंद आ गई. क्योंकि गुजरात में जमीनें अनमोल हैं. अगर योजना सफल हो जाती तो करोड़ो की कमाई हो सकती थी. इसलिए जयेश पटेल ने इस बातचीत के 10 दिन बाद अपने फोन के मारफत अपने दोस्त हरीश चावड़ा के नाम औनलाइन 3 जासूसी कैमरे मंगा लिए. इस की डिलीवरी के लिए गणेश दुग्धालय का पता दिया गया था.

3 जासूसी कैमरों का पार्सल हरीश चावड़ा ने रिसीव किया और उन्हें कलेक्टर औफिस में काम करने वाले जयेश पटेल तक पहुंचा दिया. इस के बाद जयेश पटेल ने कैमरों को एडिशनल कलेक्टर केतकी व्यास को दिखाया तो उनके पीए गौतम चौधरी ने कैमरों की जांच की.

कलेक्टर औफिस और चैंबर में लगवा दिए जासूसी कैमरे

इस तरह इस मंडली ने मिल कर तत्कालीन कलेक्टर डी.एस. गढवी को हनीट्रेप में फंसाने की पूरी तैयारी कर ली. जयेश पटेल के दोस्त हरीश चावड़ा की एक युवती से अच्छी दोस्ती थी. हरीश उसे अपनी स्कूटी पर बैठा कर कलेक्टर औफिस तक ले आया.

उस युवती को एक बार कलेक्टर औफिस जाने के लिए 5 हजार रुपए देने का लालच दिया गया. इस के अलावा उस से यह भी कहा गया था कि अगर उस के द्वारा कोई फाइल क्लियर होगी तो प्रत्येक फाइल पर उसे 25 हजार रुपए अलग से दिए जाएंगे.

उसी बीच जयेश पटेल ने कलेक्टर औफिस में कलेक्टर के चैंबर तथा एंटी चैंबर के स्विच बोर्ड में जासूसी कैमरे लगा दिए. हरीश चावडा द्वारा लाई गई युवती का परिचय जयेश पटेल ने कलेक्टर डीएस गढवी से एक वकील के रूप में कराया था. पहली ही मुलाकात में उस युवती को कलेक्टर के पास जमीनों की दोतीन फाइलें दे कर भेजा गया था.

एडिशनल कलेक्टर केतकी व्यास, जयेश पटेल और हरीश चावड़ा का इरादा उस युवती को भेज कर कलेक्टर डी.एस. गढवी से कुछ जमीनों की फाइलें क्लियर कराने का था. इन फाइलों में खडोल उमेटा गांव और करमसद गांव की फाइलें प्रमुख थीं. पुलिस के अनुसार, अगर ये फाइलें क्लियर हो जातीं तो सरकार को प्रीमियम का बहुत बड़ा नुकसान होता, शायद इसीलिए कलेक्टर गढवी ने उन फाइलों को क्लियर करने से मना कर दिया था.

जयेश पटेल द्वारा भेजी गई युवती कलेक्टर गढवी से 4-5 बार मिलने उन के चैंबर में गई थी. उसी बीच कलेक्टर गढवी और उस युवती के बीच काफी नजदीकी बढ़ गई थी. लेकिन केतकी व्यास, जयेश पटेल और हरीश चावड़ा को युवती और कलेक्टर गढवी की एक ही मुलाकात की फुटेज मिली थी, जिस में कलेक्टर डी.एस. गढवी उस युवती का हाथ पकड़ कर अपने एंटी चैंबर में ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे. इन तीनों ने एंटी चैंबर में भी कैमरा लगाया था. परंतु एंटी चैंबर के इलेक्ट्रिक बोर्ड में किसी खराबी की वजह से वीडियो रिकौर्ड नहीं हो सकी थी.

पुलिस के अनुसार, फुटेज के आधार पर केतकी व्यास, जयेश पटेल और हरीश चावड़ा तत्कालीन कलेक्टर डी.एस. गढवी को ब्लैकमेल करने लगे थे. बदनामी से बचने के लिए डी.एस. गढवी तीनों से दबने ही लगे थे. इसी वजह से धीरेधीरे तत्कालीन कलेक्टर डी.एस. गढवी की पकड़ कलेक्टर औफिस पर कम होने लगी थी और कलेक्टर पर केतकी व्यास की पकड़ बढ़ती जा रही थी.

पुलिस के अनुसार, इन तीनों से तत्कालीन कलेक्टर डीएस गढवी इस हद तक दबने लगे थे कि कलेक्टर औफिस का कोई भी काम या फाइल होती, गढवी उसे केतकी व्यास के पास भेज देते थे. इस तरह आणंद कलेक्टर औफिस पर केतकी व्यास ने अपना लगभग आधिपत्य जमा लिया था.

किसी भी मामले में कलेक्टर के रूप में हस्ताक्षर भले ही डीएस गढवी के होते थे, पर उस पर नोट केतकी व्यास का होता था. चेहरा भले ही गढवी का होता था, पर परदे के पीछे खेल और आयोजन केतकी व्यास का होता था.

जैसा कि कहा जाता है कि लालच बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है, वैसा ही कुछ केतकी व्यास के साथ भी हुआ. डी.एस. गढवी को पूरी तरह कब्जे में लेने के लिए दोबारा ट्रेप करने की कोशिश की गई. इस के लिए फिर से चैंबर के इलेक्ट्रिक बोर्ड में जासूसी कैमरा लगाया गया. इस बीच तत्कालीन कलेक्टर डी.एस. गढवी सूरत की अपनी एक महिला मित्र के साथ यौन गतिविधि करते जासूसी कैमरे में कैद हो गए.

केतकी व्यास, जयेश पटेल और हरीश चावडा ने ये सारी फुटेज कलेक्टर औफिस के कंप्यूटर औपरेटर के द्वारा निकलवा ली. इस के बाद इन फुटेज के आधार पर जयेश पटेल ने गढवी को बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की. जबकि यह फुटेज उन लोगों के द्वारा भेजी गई युवती की नहीं थी.

यह फुटेज गढवी की महिला मित्र के साथ की थी। इसलिए गढवी ने पलट कर परिणाम भुगतने की धमकी दे दी, ”तुम लोगों की जो इच्छा हो कर लो.’‘ क्योंकि उन्हें अपनी उस महिला मित्र पर भरोसा था कि वह उन के खिलाफ कभी कोई बयान नहीं देगी.

कलेक्टर के आचरण की न्यूज चैनलों पर प्रसारित हुई खबर

तत्कालीन कलेक्टर डीएस गढवी की इस धमकी के बाद केतकी व्यास, जयेश पटेल और हरीश चावडा ने डीएस गढवी को बदनाम करने की पूरी तैयारी कर ली. अब तक यह घटना काफी संवेदनशील बन चुकी थी.

इस के लिए उन्होंने 8 जीबी की 5 पेनड्राइव मंगाई. इन्हीं पांचों पेनड्राइव में केतकी व्यास ने सूरत वाली महिला की फुटेज कापी कराई और अपने पीए गौतम चौधरी से तत्कालीन कलेक्टर डी.एस. गढवी के खिलाफ बदनाम करने वाला पत्र लिखवा कर पेन ड्राइव के साथ अलगअलग आसमानी रंग के लिफाफे में भर कर हरीश चावड़ा को सौंप दिया. हरीश चावड़ा ने उन लिफाफों को अलगअलग 6 चैनलों को पोस्ट कर दिया. इस के बाद यह फुटेज कुछ चैनलों पर प्रसारित हो गई.

इस फुटेज के प्रसारित होते ही आईएएस लौबी में ही नहीं, सरकार में भी हड़कंप मच गया. ज्यादा कुछ बवाल होता, उस के पहले ही राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से आईएएस डीएस गढवी को अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 के तहत कदाचार और नैतिक अधमता के गंभीर आरोप में निलंबन का आदेश दिया. इस के अलावा इस मुद्दे को देखने के लिए 5 महिलाओं की एक उच्च स्तरीय समिति भी बनाई गई.

राज्य सरकार ने इस मामले की जांच गुजरात पुलिस से कराने के बजाय सीधे गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते एटीएस से कराने का निर्णय लिया. इस मामले की सच्चाई का पता लगाने की जिम्मेदारी एटीएस को सौंपी गई. जांच के बाद एटीएस ने कलेक्टर औफिस में काम करने वाली एडिशनल कलेक्टर केतकी व्यास, नायब तहसीलदार जयेश पटेल और आणंद जिला कलेक्टर औफिस में राजस्व संबंधी मामले देखने वाले हरीश चावड़ा के आरोपी होने की पुष्टि कर दी.

तब आणंद पुलिस ने औपचारिक रूप से एटीएस के इंसपेक्टर जे.पी. रोजिया की ओर से (आरएसी) रेजीडेंस एडिशनल कलेक्टर केतकी व्यास, नायब तहसीलदार जयेश पटेल और उस के दोस्त हरीश चावडा के खिलाफ आईपीसी की धारा 389, 354सी, आईटी अधिनियम 66ई और 120बी के तहत शिकायत दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में केतकी व्यास के बारे में आप पहले जान ही चुके हैं. रही बात जयेश पटेल की तो वह आणंद के बाकरोल के पास रामभाई काका रोड पर स्थित एक सोसायटी के भव्य बंगले में रहता है. वर्ग 3 का अधिकारी होने के बावजूद उस के पास लगभग 5 करोड़ का बंगला है.

हरीश चावडा का 2 मंजिला मकान था, जिस में नीचे की मंजिल में पर मातापिता रहते थे तो ऊपर वाली मंजिल में वह अपने परिवर के साथ रहता था. कलेक्टर हनीट्रेप में गिरफ्तारी के बाद अब इन तीनों की नौकरी खतरे में पड़ गई है.

एडिशनल कलेक्टर और गैंग के सदस्य हुए गिरफ्तार

केतकी व्यास के पीए के रूप में काम करने वाले गौतम चौधरी ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अदालत में अर्जी दी है कि वह इस मामले में गवाह बनने को तैयार है. अगर गौतम चौधरी इस मामले में गवाह बन जाता है तो केतकी व्यास की तमाम व्यक्तिगत बातों का रहस्य उजागर हो सकता है.

आरोपियों को जब लगा कि अब वे इस मामले में खुद ही फंसने वाले हैं तो उन्होंने साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश की थी, फिर भी तमाम साक्ष्य जांच अधिकारियों के हाथ लग चुके हैं.

एटीएस ने केतकी व्यास सहित 3 लोगों के खिलाफ आणंद के थाना टाउन में केस दर्ज कराया था. पता चला था कि आणंद के लांभवेल रोड पर स्थित निशाआटोमोबाइल गैरेज में हनीट्रेप में उपयोग में लाए गए जासूसी कैमरे जलाए गए थे. पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ छापा मार कर वहां से राख बरामद कर वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेज दी.

20 अगस्त, 2023 की रात केतकी व्यास से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि 2 हार्डडिस्क एक प्लास्टिक की थैली में डाल कर उन्हें संदेशर नहर में फेंक दी थीं. अगले दिन पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों हार्डडिस्क बरामद कर ली थीं.

एडिशनल कलेक्टर केतकी व्यास, जयेश पटेल और हरीश चावड़ा द्वारा किए गए इस कार्य से अधिकारी जगत शर्मशार हुआ. खास कर आईएएस लौबी में भारी नाराजगी है. जिस की वजह से पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्ती से काररवाई करने का आदेश दिया गया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों अधिकारियों ने एक युवती को हथियार बना कर हनीट्रेप किया था, आगे चल कर इस घटना को इम्मोरल ट्रैफिकिंग के अंतर्गत दर्ज किया जा सकता है. इस के लिए जो युवती कलेक्टर से मिलने गई थी, उसे गवाह बनाया जाएगा.

इस के अलावा इस मामले में कलेक्टर डीएस गढवी को ब्लैकमेल कर के पैसे वसूलने का भी मामला बनता है. डी.एस. गढवी ने तो ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं कराया, पर एटीएस ने अपनी ओर से ब्लैकमेल कर के पैसों की मांग करने का मामला दर्ज कराया है.

अब केतकी व्यास का कहना है कि कलेक्टर डी.एस. गढवी उन के व्यक्तिगत जीवन में दखल दे कर उन से नजदीकी बनाने की कोशिश कर रहे थे. उन से बचने के लिए उन्होंने यह सब किया था.

कलेक्टर को ब्लैकमेल करने के मामले में अभी भी ऐसे तमाम सवाल हैं, जिन के जवाब मिलना बाकी है. तत्कालीन कलेक्टर को कब से ब्लैकमेल किया जा रहा है, इस की कोई जानकारी नहीं है. जासूसी कैमरा कब लगाया गया, इस के बारे में भी कुछ पता नहीं चला है.

ब्लैकमेल कर के कितनी फाइलें क्लियर कराई गईं, पुलिस के पास इस की भी कोई जानकारी नहीं है. हाईप्रोफाइल मामला होने के बावजूद पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर नहीं लिया था. बहरहाल, तीनों आरोपी कथा लिखने तक जेल में थे.