अनूठा बदला : पति से लिया बदला – भाग 2

‘‘मैं उन 36 में से नहीं हूं, मैं ने तुम्हें चाहा है तो अपनी बना कर ही रहूंगा.’’ प्रमोद ने कहा.‘‘अरे जाओ यहां से. फिर कभी इधर दिखाई दिया तो हाथपैर तोड़वा दूंगी.’’ कंचन ने धमकी दी.उस समय कंचन अपने घर पर थी, इसलिए शोर मचा कर बखेड़ा कर सकती थी. प्रमोद उस के घर के सामने कोई बखेड़ा नहीं करना चाहता था, क्योंकि वह वहां पिट सकता था.

इसलिए उस ने वहां से चुपचाप चले जाने में ही अपनी भलाई समझी. लेकिन जातेजाते उस ने इतना जरूर कहा, ‘‘तू कुछ भी कर ले कंचन, तुझे बनना मेरी ही है.’’ कंचन के लिए यह एक चुनौती थी. वह भी जिद्दी किस्म की लड़की थी. उस के घर वाले भी दबंग थे, गांव में किसी से न डरने वाले. लड़ाईझगड़ा और मारपीट से भी नहीं घबराते थे. यही वजह थी कि कंचन किसी से नहीं डरती थी.

उस ने प्रमोद की शिकायत अपने घर वालों से कर दी. इस के बाद तो दोनों परिवारों में जम कर लड़ाईझगड़ा हुआ. प्रमोद के घर वाले भी कम नहीं थे. पर गांवों में लड़की की इज्जत, घरपरिवार की इज्जत से ही नहीं गांव की इज्जत से जोड़ दी जाती है. इसलिए गांव के बाकी लोग सोहरत सिंह की तरफ आ खड़े हुए.

इस से प्रमोद के घर वाले कमजोर पड़ गए, जिस से उस के घर वालों को झुकना पड़ा. इस घटना से प्रमोद की तो बदनामी हुई ही, उस के घर वालों की भी खासी फजीहत हुई. यह सब कंचन की वजह से हुआ था, इसलिए प्रमोद उस से अपनी बेइज्जती का बदला लेना चाहता था. वह मौके की तलाश में लग गया. आखिर उसे एक दिन मौका मिल ही गया.

गर्मियों के दिन थे. फसलों की कटाई चल रही थी. लोग देर रात खेतों पर फसल की कटाई और मड़ाई करते थे. उस समय आज की तरह ट्रैक्टर से मड़ाई और कटाई नहीं होती थी. तब कटाई हाथों से होती थी और मड़ाई थ्रेशर या बैलों से, इसलिए फसल की कटाई और मड़ाई में काफी समय लगता था. गरमी के बाद बरसात आती है, इसलिए लोग जल्दी से जल्दी फसल की कटाई और मड़ाई करते थे. इस के लिए लोग देर रात तक खेतों में काम करते थे.

कंचन के घर वालों की फसल की कटाई और मड़ाई लगभग खत्म हो चुकी थी. जो बची थी, उसे जल्दी से जल्दी निपटाने के चक्कर में देर रात तक खेतों में काम करते थे. वैसे भी जून का अंतिम सप्ताह चल रहा था, बरसात कभी भी हो सकती थी.27 जून, 1997 की रात खेतों पर काम कर के सभी घर आ गए, पर कंचन नहीं आई थी. रात का समय था, इसलिए ज्यादा इंतजार भी नहीं किया जा सकता था. फिर कंचन रात को कहीं रुकने वाली भी नहीं थी. जिस दिन प्रमोद के घर वालों से झगड़ा हुआ था, उसी दिन प्रमोद ने धमकी दी थी कि वह अपनी बेइज्जती का बदला जरूर लेगा.

कंचन के घर न पहुंचने पर उस के घर वालों को प्रमोद की वह धमकी याद आ गई.  कंचन के घर वाले तुरंत प्रमोद के घर पहुंचे तो पता चला कि वह भी घर से गायब है. पूछने पर घर वालों ने साफ कहा कि उन्हें न प्रमोद के बारे में पता है, न कंचन के बारे में.गांव वालों ने भी दबाव डाला, पर न कंचन का कुछ पता चला न प्रमोद का.

घर वाले पूरी रात गांव वालों के साथ मिल कर कंचन को तलाश करते रहे, पर उस का कुछ पता नहीं चला.सोहरत सिंह की गांव में तो बेइज्जती हुई ही थी, धीरेधीरे नातेरिश्तेदारों को भी कंचन के घर से गायब होने का पता चल गया था. अब तक साफ हो गया था कि कंचन को प्रमोद ही अगवा कर के ले गया था.

घर वाले खुद ही कंचन को ढूंढ लेना चाहते थे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी जब वे कंचन और प्रमोद का पता नहीं लगा सके तो करीब 3 महीने बाद 14 सितंबर, 1997 को गोरखपुर के महिला थाने में कंचन के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई. पुलिस ने इस मामले को अपराध संख्या 01/1997 पर भादंवि की धारा 363, 366 के तहत दर्ज कर लिया.उस समय कंचन का भाई अंबरीश नाबालिग था.

उस का बड़ा भाई धर्मवीर समझदार था. उसे परिवार की बेइज्जती का बड़ा मलाल था, इसलिए वह खुद बहन की तलाश में लगा था. क्योंकि उसे पता था कि पुलिस इस मामले में कुछ खास नहीं करेगी. उस समय आज की तरह न मोबाइल फोन थे, न सर्विलांस की व्यवस्था थी.

कंचन का भाई धर्मवीर कंचन और उस का अपहरण कर के ले जाने के दिन से प्रमोद की तलाश में दिनरात एक किए हुए था. प्रमोद ने समाज में उस की प्रतिष्ठा को भारी क्षति पहुंचाई थी. धर्मवीर दोनों की तलाश में ट्रेन से कानपुर जा रहा था. लेकिन वह कानपुर नहीं पहुंच सका. उस की लाश ट्रेन की पटरी के पास मिली. पुलिस ने इसे दुर्घटना माना और इस मामले की फाइल बंद कर दी.

पुलिस ने धर्मवीर की मौत को भले ही दुर्घटना माना, लेकिन घर वालों ने धर्मवीर की मौत को हत्या माना. उन्हें लग रहा था कि धर्मवीर की हत्या प्रमोद के घर वालों ने की है. क्योंकि वह प्रमोद के पीछे हाथ धो कर पड़ा था. अपने परिवार की बरबादी का कारण प्रमोद को मान कर अंबरीश, उस के पिता सोहरत सिंह, चाचा जगरनाथ सिंह ने मिल कर प्रमोद के छोटे भाई नीलकमल की हत्या कर दी. यह सन 2001 की बात है.

इस मामले का मुकदमा थाना सहजनवां (वर्तमान में थाना गीडा) गोरखपुर में भादंवि की धारा 302, 506 के तहत दर्ज हुआ. नीलकमल की हत्या के आरोप में सोहरत सिंह और जगरनाथ सिंह को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है. इस समय दोनों हाईकोर्ट से मिली जमानत पर बाहर हैं. घटना के समय अंबरीश नाबालिग था. उस का मुकदमा अभी विचाराधीन है. वह भी जमानत पर है.

नीलकमल की हत्या में अंबरीश की चाची उर्मिला को भी अभियुक्त बनाया गया था, लेकिन वह दोषमुक्त साबित हुई. इस परिवार की बरबादी का कारण प्रमोद था, इसलिए अंबरीश प्रतिशोध की आग में जल रहा था. वह किसी भी तरह प्रमोद को ठिकाने लगाना चाहता था, पर उस का कुछ पता ही नहीं चल रहा था.
दूसरी ओर कंचनलता को अगवा करने के बाद प्रमोद ने उस से जबरदस्ती शादी कर ली और किसी अज्ञात जगह पर छिप कर रहने लगा. कुछ दिनों बाद वह उसे ले कर मीरजापुर आ गया और किराए का मकान ले कर रहने लगा.

गुजरबसर के लिए वह मजदूरी करता रहा. इस बीच दोनों 2 बच्चों, एक बेटी आकृति और एक बेटे स्वयं सिंह के मातापिता बन गए. आकृति इस समय अमेठी से पौलिटेक्निक कर रही है तो स्वयं सिंह प्राइवेट पढ़ाई करते हुए दिल्ली में नौकरी कर रहा है.धीरेधीरे गृहस्थी जम गई. लेकिन कंचन ने न कभी प्रमोद को दिल से पति माना और न ही प्रमोद ने उसे पत्नी. बस दोनों रिश्ता निभाते रहे.

यही वजह थी कि दोनों में कभी पटरी नहीं बैठी. कंचन को प्रमोद पर भरोसा नहीं था, इसलिए वह पढ़लिख कर कुछ करना चाहती थी. इस की एक वजह यह थी कि प्रमोद अकसर उस के साथ मारपीट करता था. शायद इसलिए कि कंचन की वजह से उस का घरपरिवार छूटा था. अगर वह चुनौती न देती तो वह भी इस तरह भटकने के बजाए अपने परिवार के साथ सुख से रह रहा होता.

2 भाइयों की करतूत : परिवार से ही लिया बदला – भाग 3

उस ने नीलम को डांटा और सख्त हिदायत दी कि विजय के साथ घूमनाफिरना बंद कर दे. नीलम ने डर की वजह से मामा से वादा तो कर दिया कि अब वह ऐसा नहीं करेगी. लेकिन वह विजय को दिल दे बैठी थी. फिर उस के बिना कैसे रह सकती थी. सोचविचार कर उस ने तय किया कि अब वह विजय से मिलने में सावधानी बरतेगी.

नीलम ने विजय प्रताप को फोन पर अपने मामा द्वारा दी गई चेतावनी बता दी. लिहाजा विजय भी सतर्क हो गया. मिलना भले ही बंद हो गया लेकिन दोनों ने फोन पर होने वाली बात जारी रखी. जिस दिन नीलम का मामा घर पर नहीं होता, उस दिन वह विजय से मिल भी लेती थी. इस तरह उन का मिलने का क्रम जारी रहा.

नीलम की जातिबिरादरी का एक लड़का था सुबोध. वह नीलम के घर के पास ही रहता था. वह नीलम को मन ही मन प्यार करता था. नीलम भी उस से हंसबोल लेती थी. उस के पास नीलम का मोबाइल नंबर भी था. इसलिए जबतब वह नीलम से फोन पर बतिया लेता था.

सुबोध नीलम से प्यार जरूर करता था, लेकिन प्यार का इजहार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया था. नीलम जब विजय प्रताप से प्यार करने लगी तो सुबोध के मन में प्यार की फांस चुभने लगी. वह दोनों की निगरानी करने लगा.

एक दिन सुबोध ने नीलम को विजय प्रताप के साथ घूमते देखा तो उस ने यह बात नीलम के मामा श्यामबाबू को बता दी. श्यामबाबू ने नीलम की पिटाई की और उस का घर के बाहर जाना बंद करा दिया. नीलम पर प्रतिबंध लगा तो वह घबरा उठी.

उस ने इस बाबत मोबाइल फोन पर विजय से बात की और घर से भाग कर शादी रचाने की इच्छा जाहिर की. विजय प्रताप भी यही चाहता ही था, सो उस ने रजामंदी दे दी. इस के बाद दोनों कानपुर छोड़ने की तैयारी में जुट गए.

विजय प्रताप का एक रिश्तेदार दिल्ली में यमुनापार लक्ष्मीनगर, मदर डेयरी के पास रहता था और रेडीमेड कपड़े की सिलाई का काम करता था. उस रिश्तेदार के माध्यम से विजय प्रताप ने दिल्ली में रहने की व्यवस्था बनाई और नीलम को दिल्ली ले जा कर उस से शादी करने का फैसला कर लिया. उस ने फोन पर अपनी योजना नीलम को भी बता दी.

4 अगस्त, 2019 को जब श्यामबाबू काम पर चला गया तो नीलम अपना सामान बैग में भर कर घर से निकली और कानपुर सेंट्रल स्टेशन जा पहुंची. स्टेशन पर विजय प्रताप उस का पहले से इंतजार कर रहा था. उस समय दिल्ली जाने वाली कालका मेल तैयार खड़ी थी. दोनों उसी ट्रेन पर सवार हो कर दिल्ली रवाना हो गए.

उधर देर रात को श्यामबाबू घर आया तो घर से नीलम गायब थी. उस ने फोन पर नीलम से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उस का फोन बंद था. श्यामबाबू को समझते देर नहीं लगी कि नीलम अपने प्रेमी विजय प्रताप के साथ भाग गई है. इस के बाद उस ने न तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और न ही उसे खोजने का प्रयास किया.

उधर दिल्ली पहुंच कर विजय प्रताप अपने रिश्तेदार के माध्यम से लक्ष्मीनगर में एक साधारण सा कमरा किराए पर ले कर रहने लगा. एक हफ्ते बाद उस ने नीलम से प्रेम विवाह कर लिया और दोनों पतिपत्नी की तरह रहने लगे. नीलम ने विजय से विवाह रचाने की जानकारी अपने मामा श्यामबाबू को भी दे दी. साथ ही यह भी बता दिया कि वह दिल्ली में रह रही है.

इधर विजय प्रताप के परिवार वालों को जब पता चला कि विजय ने नीलम नाम की एक दलित लड़की से शादी की है तो उन्होंने विजय को जम कर फटकारा और नीलम को बहू के रूप में स्वीकार करने से साफ मना कर दिया.

यही नहीं, परिवार वालों ने उस पर दबाव डालना शुरू कर दिया कि वह नीलम से रिश्ता तोड़ ले. पारिवारिक दबाव से विजय प्रताप परेशान हो उठा. उस का छोटा भाई अजय प्रताप भी रिश्ता खत्म करने का दबाव डाल रहा था.

हो गई कलह शुरू

नीलम अपने पति विजय के साथ 2 महीने तक खूब खुश रही. उसे लगा कि उसे सारा जहां मिल गया है. लेकिन उस के बाद उस की खुशियों में जैसे ग्रहण लग गया. वह तनावग्रस्त रहने लगी. नीलम और विजय के बीच कलह भी शुरू हो गई. कलह का पहला कारण यह था कि नीलम सीलन भरे कमरे में रहते ऊब गई थी.

वह विजय पर दबाव डालने लगी थी कि उसे अपने घर ले चले. वह वहीं रहना चाहती है. लेकिन विजय प्रताप जानता था कि उस के घर वाले नीलम को स्वीकार नहीं करेंगे. इसलिए वह उसे गांव ले जाने को मना कर देता था.

कलह का दूसरा कारण था नीलम का फोन पर किसी से हंसहंस कर बतियाना. जिस से विजय को शक होने लगा कि नीलम का कोई प्रेमी भी है. हालांकि नीलम जिस से बात करती थी, वह उस के मायके के पड़ोस में रहने वाला सुबोध था. उस से वह अपने मामा तथा घर की गतिविधियों की जानकारी लेती रहती थी. कभीकभी वह मामा से भी बात कर लेती थी.

एक तरफ परिवार का दबाव तो दूसरी तरफ शक. इन बातों से विजय प्रताप परेशान हो गया. मन ही मन वह नीलम से नफरत करने लगा. एक दिन देर शाम नीलम सुबोध से हंसहंस कर बातें कर रही थी, तभी विजय प्रताप कमरे में आ गया.

उस ने गुस्से में नीलम का मोबाइल तोड़ दिया और उसे 2 थप्पड़ भी जड़ दिए. इस के बाद दोनों में झगड़ा हुआ. नीलम ने साफ कह दिया कि अब वह दिल्ली में नहीं रहेगी. वह उसे ससुराल ले चले. अगर नहीं ले गया तो वह खुद चली जाएगी.

नीलम की इस धमकी से विजय प्रताप संकट में फंस गया. उस ने फोन पर इस बारे में अपने छोटे भाई अजय से बात की. अंतत: दोनों भाइयों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए नीलम की हत्या की योजना बना ली. योजना बनने के बाद विजय प्रताप ने नीलम से कहा कि वह जल्दी ही उसे गांव ले जाएगा. वह अपनी तैयारी कर ले.

11 दिसंबर, 2019 की सुबह विजय प्रताप ने नीलम से कहा कि उसे आज ही गांव चलना है. नीलम चूंकि पहली बार ससुराल जा रही थी, इसलिए उस ने साजशृंगार किया, पैरों में महावर लगाई, फिर पति के साथ ससुराल जाने के लिए निकल गई.

विजय प्रताप नीलम को साथ ले कर बस से दिल्ली से निकला और रात 11 बजे कन्नौज पहुंच गया. विजय की अपने छोटे भाई अजय से बात हो चुकी थी. अजय प्रताप मोटरसाइकिल ले कर कन्नौज बसस्टैंड पर आ गया.

नीलम ने दोनों भाइयों को एकांत में खुसरफुसर करते देखा तो उसे किसी साजिश का शक हुआ. इसी के मद्देनजर उस ने कागज की परची पर पति का मोबाइल नंबर लिखा और सलवार के नाड़े के स्थान पर छिपा लिया.

रात 12 बजे विजय प्रताप, नीलम और अजय प्रताप मोटरसाइकिल से पैथाना गांव की ओर रवाना हुए. जब वे ईशन नदी पुल पर पहुंचे तो अजय प्रताप ने मोटरसाइकिल रोक दी. उसी समय विजय प्रताप ने नीलम के गले में मफलर लपेटा और उस का गला कसने लगा. नीलम छटपटा कर हाथपैर चलाने लगी तो अजय प्रताप ने उसे दबोच लिया और पास पड़ी ईंट से उस का चेहरा कुचल दिया.

हत्या करने के बाद दोनों नीलम के गले में अंगौछा डाल बांध कर शव को घसीट कर पुल के नीचे नदी किनारे ले गए और झाडि़यों में फेंक दिया. पहचान मिटाने के लिए उस का चेहरा तेजाब डाल कर जला दिया. तेजाब की बोतल अजय प्रताप ले कर आया था. शव को ठिकाने लगाने के बाद दोनों भाई मोटरसाइकिल से अपने गांव पैथाना चले गए.

17 दिसंबर, 2019 को थानाप्रभारी टी.पी. वर्मा ने अभियुक्त विजय प्रताप तथा अजय प्रताप को कन्नौज कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जिला जेल भेज दिया गया.

कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

अक्षम्य अपराध : कृष्णा को बनाया शिकार – भाग 1

16 सितंबर, 2019 की बात है. फिरोजाबाद जिले के गांव लालपुर की रहने वाली शशि यादव घर के कामों में व्यस्त थी. शाम 5 बजे जब उसे अपने बच्चों की याद आई तो वह उन्हें खोजने लगी. उस का 4 साल का बड़ा बेटा कान्हा तो घर में ही खेल रहा था, लेकिन 2 साल का छोटा बेटा लौकिक उर्फ कृष्णा कहीं नजर नहीं आ रहा था.

शशि ने पहले घर में ही कृष्णा की खोज की, फिर पासपड़ोस के घरों में जा कर देखा. लेकिन वह वहां भी नहीं था. शशि की जेठानी नीतू पड़ोस में ही दूसरे घर में रहती थी. शशि ने सोचा कि कृष्णा कहीं अपनी ताई के घर खेलने

न चला गया हो. अत: वह जेठानी के घर जा पहुंची. नीतू उसे घर के बाहर ही मिल गई. शशि ने उस से पूछा, ‘‘दीदी, कृष्णा क्या आप के यहां खेल रहा है?’’

‘‘नहीं तो,’’ नीतू हड़बड़ा कर बोली, ‘‘कृष्णा, हमारे घर नहीं आया.’’

‘‘फिर भी दीदी, एक बार देख लो. शायद कहीं छिप कर बैठा हो.’’ शशि ने आग्रह किया.

‘‘तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं तो खुद आ कर देख लो.’’ नीतू तुनक कर बोली.

‘‘दीदी, मेरा तो कलेजा फटा जा रहा है और आप भरोसे की बात कर रही हैं.’’ कहते हुए शशि ने जेठानी के साथ उस के मकान के भूतल का कोनाकोना छान मारा, लेकिन कृष्णा का कुछ भी पता नहीं चला.

कृष्णा को ढूंढतेढूंढते एक घंटे से ज्यादा बीत गया, लेकिन उस का कुछ पता नहीं चल पाया, जिस से शशि के मन में घबराहट होने लगी. बेटे के लापता होने की खबर उस ने अपने पति सत्येंद्र यादव को दे दी.

सत्येंद्र उस समय अपने भाई महेश के शराब के ठेके पर बैठा था. वहां वह सेल्समैन था. उस का छोटा भाई कुलदीप भी यही काम करता था. सत्येंद्र ने अपने दोनों भाइयों को कृष्णा के लापता होने की सूचना दी तो वे तीनों ठेका बंद कर घर आ गए.

इस के बाद सत्येंद्र अपने भाइयों कुलदीप तथा महेश के साथ कृष्णा को खोजने लगा. तीनों भाइयों ने गांव का एकएक घर छान मारा, लेकिन कृष्णा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. फिर उन के दिमाग में विचार आया कि कहीं कोई बाबा या तांत्रिक कृष्णा का अपहरण कर के तो नहीं ले गया.

उन्होंने परिवार के कुछ अन्य लोगों को साथ लिया और रेलवे स्टेशन, बसअड्डा तथा टैंपो स्टैंड पर जा कर खोजबीन की. उन्होंने संदिग्ध दिखने वाले बाबाओं को रोक कर भी पूछताछ की तथा उन की झोली की तलाशी ली. तंत्रमंत्र करने वालों के यहां जा कर भी तलाशी ली. लेकिन कृष्णा का कुछ भी पता नहीं चला.

कृष्णा के लापता होने की खबर पूरे गांव में फैल चुकी थी. इसलिए गांव के तमाम पुरुष और महिलाएं सत्येंद्र के घर पर जुटने लगे. सब की जुबान पर एक ही बात थी, आखिर 2 साल का बच्चा कृष्णा कहां चला गया. ऐसे में सत्येंद्र की समझ में नहीं आ रहा था कि वह अपने बच्चे को कहां ढूंढे.

अगले दिन 17 सितंबर की सुबह 10 बजे सत्येंद्र अपने भाइयों के साथ थाना रसूलपुर जा पहुंचा. थाने में उस समय थानाप्रभारी बी.डी. पांडेय मौजूद थे. सत्येंद्र ने थानाप्रभारी को अपना परिचय देते हुए अपने 2 साल के बेटे लौकिक उर्फ कृष्णा के लापता होने की जानकारी दी.

2 साल के बच्चे के गायब होने की बात सुन कर पांडेय भी दंग रह गए, क्योंकि इतना छोटा बच्चा अकेला कहीं दूर नहीं जा सकता था. उन्होंने सत्येंद्र से पूछा, ‘‘तुम्हें किसी पर कोई शक है या किसी से कोई रंजिश वगैरह है तो बताओ.’’

सत्येंद्र कुछ बोलता, उस से पहले ही उस के साथ आए भाई कुलदीप व महेश बोल पड़े, ‘‘नहीं सर, हम लोगों का किसी से कोई झगड़ा नहीं है. जरूर किसी ने बच्चे का अपहरण किया है.’’

थानाप्रभारी ने सत्येंद्र यादव की तरफ से अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया तथा सत्येंद्र व उस के भाइयों को आश्वासन दिया कि वह बच्चे की खोज में कोई कसर न छोड़ेंगे. आश्वासन पा कर सत्येंद्र अपने भाइयों के साथ वापस घर चला गया.

उन लोगों के जाने के बाद थानाप्रभारी के मन में एक सवाल बारबार कौंध रहा था कि आखिर 2 साल के बच्चे का अपहरण कोई क्यों करेगा. इस की 2 ही वजह दिखाई दे रही थीं, पहली दुश्मनी और दूसरी फिरौती. इधर बड़ा लालपुर गांव और आसपास के गांवों में तरहतरह की चर्चाएं होने लगी थीं.

कोई बच्चों के गायब करने वाले गिरोह की गांव में सक्रियता बढ़ने का अंदेशा जता रहा था, तो कोई तांत्रिकों आदि पर शक जता रहा था. कुछ लोगों को यह शक हो रहा था कि कहीं कोई ऐसी महिला तो बच्चे का अपहरण कर के नहीं ले गई, जिस की गोद सूनी हो.

बहरहाल, जितने मुंह उतनी बातें होने लगी थीं. थानाप्रभारी ने इस मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया था.

थानाप्रभारी भी बच्चे की खोज में जुटे थे. उन्होंने परिवार के लोगों से हर छोटीबड़ी जानकारी एकत्र की, लेकिन उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल पाई, जिस के आधार पर कोई क्लू मिल सके.

उन्होंने अपने खास मुखबिरों को भी लगा रखा था. लेकिन उन से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी. जैसेजेसे समय बीतता जा रहा था, वैसेवैसे गांव के लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था. गांव के लोग एसएसपी औफिस के बाहर धरनाप्रदर्शन की तैयारी में जुट गए थे.

पुलिस को आशंका थी कि हो न हो कृष्णा का किसी ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया हो. लेकिन पुलिस की यह आशंका भी बेकार साबित हुई, क्योंकि 48 घंटे बीतने के बाद भी कृष्णा के घर वालों के पास फिरौती का फोन नहीं आया था. पुलिस ने क्षेत्र के आधा दरजन से अधिक आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को हिरासत में ले कर उन से कड़ाई से पूछताछ तो की, लेकिन पुलिस के हाथ खाली के खाली ही रहे.

19 सितंबर, 2019 की सुबह करीब 5 बजे बड़ा लालपुर गांव का अंशु अपने साथियों के साथ फुटबाल खेलने जा रहा था. दुर्गामाता मंदिर के पास पहुंचने पर उसे बदबू महसूस हुई. वह बदबू आने वाली दिशा की ओर बढ़ा तो कुछ दूरी पर उसे लगा कि मिट्टी में कुछ दबा हुआ है. बनियान मिट्टी से बाहर दिख रही थी. दुर्गंध वहीं से आ रही थी.

अंशु ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई. सत्येंद्र तथा उस की पत्नी शशि यादव भी आ गए. सत्येंद्र के भाई महेश, कुलदीप तथा अन्य परिजन भी वहां आ गए. सभी दबी जुबान से चर्चा करने लगे कि मिट्टी में कहीं कृष्णा तो दफन नहीं है. गांव के कुछ लोगों का मानना था कि पुलिस के आने के बाद ही यहां की मिट्टी हटाई जाए, लेकिन सत्येंद्र और उस के घर वालों को भला तसल्ली कहां थी.

बीबी का दलाल : क्या थी शबनम की मजबूरी – भाग 1

नाम से ही जाहिर है कि उस के नाम के आगे बंगाली विशेषण महज इसलिए लग गया था कि वह मूलरूप से बंगाल का रहने वाला है. पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के गांव चंडीपुरा से अपनी जिंदगी का सफर और दौड़ शुरू करने वाले महज 27 वर्षीय साजिद बंगाली को ढेर सा पैसा कमाने के लिए अपनी मंजिल भोपाल आ कर मिली थी.

भोपाल की गिनती बेहद शांत और खूबसूरत शहरों मेें बेवजह नहीं होती. दुनिया भर की सर्वे रिपोर्ट्स मानती हैं कि बसने के लिहाज से भोपाल एक बेहतरीन शहर है. लेकिन इन दिनों भोपाल एक और जिस खूबी के चलते बदनाम हो रहा है वह धड़ल्ले से पसरता देहव्यापार है. अब तो इस में विदेशी लड़कियों ने भी पैठ बना ली है.

साजिद भोपाल आया तो था कामकाज की तलाश में, लेकिन काफी मेहनत और मशक्कत के बाद भी मनमाफिक काम और दाम नहीं मिले तो उस का माथा भन्ना गया. 2 साल पहले तक वह मुंबई में कपड़े काटने का काम करता था. मुंबई खर्चीला और महंगा शहर है, लिहाजा अच्छी आमदनी वाले भी बस पेट भर खापी पाते हैं, मौजमस्ती और ऐशोआराम की जिंदगी तो हाड़तोड़ मेहनत करने वालों को भी नसीब नहीं होती.

2 साल पहले अपने एक दोस्त की सलाह पर साजिद भोपाल आया तो उस के साथ उस की पत्नी शबनम (बदला नाम) भी थी. साजिद को उम्मीद थी कि अगर भोपाल में भी मुंबई के बराबर आमदनी हो तो उस की माली हालत सुधर जाएगी, भोपाल में रहने और खाने पीने पर खर्च भी कम होगा. कुछ दिन उस का दोस्त उस के साथ भोपाल में रहा लेकिन मुनासिब काम न मिलने पर नाउम्मीद हो कर वापस मुंबई चला गया.

साजिद भी शायद वापस चला जाता लेकिन पुराने भोपाल में रहते उस ने पैसा कमाने का एक जो शार्टकट देखा तो उस की आंखें चमक उठीं. उसे यह तो समझ आ ही गया था कि मुंबई हो या भोपाल, कपड़े काटने के काम में उसे हर जगह उतने ही पैसे मिलेंगे, जिन से गुजारा महीने में एक हफ्ता रोजे रख कर ही होगा.

कम उम्र में ही अभावों के थपेड़े खा चुके साजिद ने जब पड़ोस में रहने वाली एक अधेड़ महिला को देखा तो उसे लगा कि यह धंधा क्या बुरा है, जिस में पैसा बूंदबूंद कर नहीं आता बल्कि तेज बारिश सा बरसता है और मजे की बात यह कि इस में मेहनत भी कुछ खास नहीं करनी पड़ती.

वह महिला जिसे साजिद और उस की पत्नी शबनम आंटी कहने लगे थे, अपनी 2 जवान बेटियों के साथ रहती थी. बहुत जल्द साजिद को समझ आ गया था कि आंटी अपनी दोनों बेटियों से देहव्यापार करवाती है. वह दौर बीत चुका है जब जिस्मफरोशी सिर्फ रात का धंधा हुआ करता था. आंटी के यहां तो सूरज सिर पर चढ़ते ही ग्राहकों की भीड़ लगने लगती थी, लेकिन रात की बात वाकई और होती थी.

तकरीबन बेरोजगारी काट रहे साजिद को यह देख हैरानी भी होती थी और कोफ्त भी कि आंटी के यहां ऐशोआराम की तमाम चीजें हैं. उन का पूरा घर खूब शौपिंग करता है, ठाठ से रहता है और पैसों की कमी क्या होती है, यह शायद ही वे तीनों जानती हों.

गरीबी और अभाव आदमी को क्या कुछ करने को मजबूर नहीं कर देते, यह साजिद की इस वक्त की मानसिकता को देख सहज समझा जा सकता था. एक दिन उस ने ऐसा फैसला ले लिया जो कहने को तो नैतिकता के खिलाफ था, लेकिन इस पर बहस की तमाम गुंजाइशें मौजूद हैं कि आखिर जिस्मफरोशी के धंधे में बुराई क्या है, सिवाय इस के कि यह कानूनन जुर्म है. सभ्य समाज की देह पर यह एक ऐसा कोढ़ है जिस के बगैर समाज भी पूरी तरह सभ्य नहीं कहा जा सकता.

साजिद का यह फैसला अपनी जवान बीवी शबनम सेदेहव्यापार करवाने का था. एक दिन कुछ झिझकते हुए उस ने शबनम से यह पेशकश की तो शबनम बिना किसी नानुकुर के तैयार हो गई. तय है शबनम साजिद से कहीं ज्यादा अपनी मजबूरियां समझ रही थी. वह सोचती थी कि यह भी कोई जिंदगी है कि शाम को चूल्हा जलेगा या नहीं, इस बात की गारंटी भी हर सुबह नहीं रहती. दूसरे पति की बेबसी भी उसे समझ आ रही थी, जो 24 परगना से शुरू होते  वाया मुंबई भोपाल आने तक ज्यों की त्यों थी.

शबनम के हां कहने पर साजिद कितना खुश हुआ होगा और उसे उस के जमीर ने कितना कचोटा होगा, इस का सटीक विश्लेषण तो शायद मशहूर कहानीकार प्रेमचंदजी भी होते तो न कर पाते. लेकिन इतना जरूर तय है कि इस दंपति के फैसले को एक झटके में अनैतिक करार दे देना उन के साथ ज्यादती ही होगी.

नैतिकताअनैतिकता, गलतसही और कानूनीगैरकानूनी की दार्शनिक बहस और पचड़े से परे साजिद दूसरे दिन सीधा आंटी के पास जा पहुंचा. पड़ोस में रहते उस ने यह बात शिद्दत से महसूस की थी कि उन की पत्नी शबनम आंटी की बेटियों से कहीं ज्यादा खूबसूरत, गदराई और जवान है, इसलिए ग्राहक उसे ज्यादा पसंद करेंगे और जल्द ही वे दोनों अपने आलीशान मकान में होंगे जहां कार, एसी, फ्रिज, नौकरचाकर जैसी तमाम सहूलियतें उन के पास होंगी. जैसी कि उम्मीद थी साजिद की पेशकश को आंटी ने एक झटके में कबूल कर लिया.

इस की वजह यह थी कि उस के पास ग्राहकों की खासी तादाद थी जो खूबसूरत जवान लड़कियों पर पैसा लुटाने को बेताब रहते थे. ऐसे में शबनम उन्हें हीरे की खदान लगी, क्योंकि कई ऐसे नियमित ग्राहक भी थे जो उन की बेटियों से ऊबने लगे थे और नए माल की फरमाइश करते रहते थे.

वासना की कब्र पर : पत्नी ने क्यों की बेवफाई – भाग 1

कानपुर नगर के थाना नर्वल के थाना प्रभारी रामऔतार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि नरौरा गांव के राजेश कुरील ने अपनी पत्नी तथा उस के आशिक की हत्या कर दी है. दोनों की लाशें उसी के घर में पड़ी हैं. सुबहसुबह डबल मर्डर की सूचना पा कर थाना प्रभारी विचलित हो उठे.

हालांकि कंट्रोल रूप से यह सूचना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी मिल गई थी, फिर भी थाना प्रभारी ने घटना स्थल पर रवाना होने से पहले यह जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी. यह बात 11 अक्तूबर, 2019 की है.

थाना नर्वल से नरौरा गांव 7 किलोमीटर दूर था पुलिस आधे घंटे में घटनास्थल पर पहुंच गई. थानाप्रभारी जब राजेश के घर पहुंचे तो वहां सन्नाटा पसरा था. लग ही नहीं रहा था कि गांव में डबल मर्डर हुआ है. पासपड़ोस के लोग पुलिस देख कर सकते में थे और अपने घरों से बाहर झांक रहे थे. हेडकांस्टेबल रामसिंह ने राजेश के घर का दरवाजा थपथपाया तो उस ने ही दरवाजा खोला. वह पुलिस को देख बोला, ‘‘साहब, मैं ने ही आप को फोन किया था.’’

थानाप्रभारी जब पुलिस टीम के साथ घर के अंदर गए तो घर के आंगन में खून से लथपथ 2 लाशें पड़ी थीं. एक लाश युवक की थी जबकि दूसरी युवती की थी. दोनों को चाकू से गोदा गया था और गरदन रेती गई थी. कमरे से ले कर आंगन तक खून ही खून फैला था. देखने से ऐसा लग रहा था कि युवक को कमरे से घसीट कर आंगन तक लाया गया था.

युवक की उम्र 24-25 साल थी जबकि युवती की उम्र लगभग 35 वर्ष थी. दोनें की लाशें अर्धनग्नावस्था में थीं. युवक कच्छा बनियान पहने था, जबकि युवती पेटीकोट ब्लाउज में थी. ब्लाउज के हुक खुले थे. दोनों लाशों के बीच खून से सना चाकू भी पड़ा था. पुलिस ने चाकू अपने कब्जे में ले लिया.

थाना प्रभारी रामऔतार ने इस बारे में राजेश से पूछा तो उस ने बताया कि मृतका उस की पत्नी सुनीता है और मृतक मनीष है, जो औंग थाने के गलाथा गांव का रहने वाला है. रिश्ते में वह उस का फुफेरा भाई है. राजेश अपना जुर्म स्वीकार कर रहा था. थाना प्रभारी ने राजेश को हिरसत में ले लिया और मनीष के घर वालों को उस की मौत की सूचना भेज दी. सुनीता के मायके वालों को राजेश ने ही अपने मोबाइल से खबर दे दी थी.

राजेश का पिता मौजीलाल कुरील पास के ही मकान में रहता था. उसे इस मामले की जानकारी पुलिस के आने के बाद ही मिली थी. बेटे के इस कृत्य से वह बदहवास था. वह कभी राजेश को तो कभी उस के बच्चों को निहार रहा था.

राजेश के 2 बेटे मुकेश, सनी तथा एक बेटी कंचन थी. जब मातापिता ने बच्चों का खयाल रखना छोड़ दिया था तब बच्चों की देखभाल मौजीलाल करने लगा था. घटना के वक्त बच्चे उसी के घर में थे. तीनों बच्चे मां की मौत पर फूटफूट कर रो रहे थे.

अब तक दोहरे हत्याकांड की खबर नरौरा गांव में ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों में भी फैल गई थी. अत: थोड़ी देर में घटना स्थल पर देखने वालों की भीड़ जुट गई. मनीष के घरवाले भी आ गए थे और वह उस की लाश के पास फूटफूट कर रो रहे थे. लेकिन सुनीता के मायके से कोई नहीं आया था. उस के भाई अरविंद ने आने से साफ मना कर दिया था.

उसी दौरान एसएसपी अनंतदेव तिवारी तथा प्रद्युम्न सिंह आ गए. उन्होंने मौके पर फोरैंसिक टीम को भी बुलवा लिया. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने मृतक मनीष के पिता कल्लू से पूछताछ की. कल्लू ने बताया कि मनीष के चचेरे भाई राजे का तिलक था. मनीष वैन से अपने मामा मौजीलाल व गोरे लाल को लेने नरौरा आया था. राजेश ने मनीष की हत्या क्यों की, इस का उसे कुछ पता नहीं.

पुलिस अधिकारियों ने कमरे का निरीक्षण किया तो जमीन पर बिछे बिस्तर पर खून के दाग थे. कमरे से ले कर आंगन तक खून फैला था. कमरे की खूंटी पर पैंटकमीज टंगी थी. पूछने पर कल्लू ने बताया कि वह पैंटकमीज मनीष की है.

पुलिस ने पैंटकमीज की जेबें खंगाली तो कमीज की जेब से ड्राइविंग लाइसेंस तथा पैंट की जेब से मृतक का पर्स तथा वैन की चाबी मिली. यह सामान पुलिस अधिकारियों ने कल्लू को सौंप दिया. कमरे से 2 मोबाइल फोन भी मिले जिस में एक सुनीता का था और दूसरा मनीष का. दोनों मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए.

फोरैंसिक टीम का काम निपट जाने के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए लाला लाजपतराय अस्पताल भिजवा दिए.

आरोपी राजेश कुरील को हिरासत में ले कर पुलिस थाने लौट गई. एसएसपी अनंतदेव तिवारी की मौजूदगी में थानाप्रभारी रामऔतार ने डबल मर्डर के संबंध में राजेश से पूछताछ की तो वह फफक पड़ा, ‘‘साहब, मेरी पत्नी सुनिता और मनीष के अवैध संबंधों की चर्चा घरपरिवार में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में आम हो चुकी थी. मैं कई दिनों से घुटघुट कर जी रहा था. पत्नी से विरोध करता तो वह मारपीट और झगड़े पर उतारू हो जाती थी.

‘‘कई बार मन में आत्महत्या का विचार भी आया, लेकिन बच्चों की वजह से ऐसा नहीं किया. मना करने के बावजूद मनीष घर आया और रात में रुक गया. देर रात दोनों को रंगरलियां मनाते देख मेरे सिर पर खून सवार हो गया. विरोध करने पर दोनों मेरे ऊपर ही टूट पड़े. इस के बाद मैं ने झल्लाहट में और खुद को बचाने के लिए दोनों को चाकू मार दिए, फिर दोनों की गरदन रेत कर हत्या कर दी.’’

‘‘वे 2 थे और तुम अकेले. फिर दोनों की हत्या कैसे की, कहीं ऐसा तो नहीं कि तुम्हारा साथ किसी और ने दिया हो?’’ एसएसपी साहब ने सवाल किया.

‘‘नहीं साहब, मेरे साथ दूसरा कोई नहीं था. दरअसल मनीष ज्यादा नशे में था. इसलिए जब मैं ने उसे कमर पर लात जमाई तो वह लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़ा. उस के बाद मैं ने उस पर चाकू से वार किया और उसे कमरे से घसीट कर आंगन में लाया. फिर उस की गरदन रेत दी. सुनीता उसे बचाने आई तो मैं ने उस पर भी वार कर दिया और चाकू से गरदन रेत दी.’’ राजेश ने पूरी बात एसएसपी को बता दी.

अंजाम ए मोहब्बत : पिता कैसे बने दोषी – भाग 1

सुहाग सेज पर बैठी मीनाक्षी काफी परेशान थी, क्योंकि उस ने अपनी मरजी से जो कदम उठाया था वह उस के परिवार वालों की इच्छा के खिलाफ था. उस ने अपने ही गांव के रहने वाले बृजेश चौरसिया के साथ कोर्टमैरिज की थी.

सुहागसेज पर बैठी वह सोच रही थी कि उस ने अपनी पसंद से यह शादी कर तो ली है और यदि बृजेश उस की कसौटी पर खरा न उतरा या प्यार का जुनून खत्म होने के बाद उस ने उसे अपने जीवन से दूध में गिरी मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया तो क्या होगा. ऐसी स्थिति में वह क्या करेगी, कहां जाएगी?

इन्हीं विचारों के बीच वह अपने आप को सहज करने की कोशिश भी कर रही थी. इस भंवरजाल से उस का ध्यान तब भंग हुआ जब पति बृजेश ने उस के कंधे पर अपना हाथ रखते हुए कहा, ‘‘क्या बात है मीनू, किन खयालों में खोई हो?’’

‘‘अरे आप कब आए, पता ही नहीं चला.’’ मीनाक्षी अपने कंधे पर रखे बृजेश के हाथ का स्पर्श पा कर चौंकते हुए बोली.

‘‘जब तुम अपने खयालों में गहरी खोई थी.’’ बृजेश ने मुसकरा कर कहा, ‘‘बताओ, क्या सोच रही थी?’’

‘‘बृजेश, मैं अंदर से बहुत डरी हुई हूं क्योंकि मैं ने अपने पिता की मरजी के खिलाफ तुम से विवाह किया है. बस मैं तुम से यही चाहती हूं कि मुझे मझधार में मत छोड़ना वरना मैं कहीं की नहीं रहूंगी.’’ कहते हुए मीनाक्षी का चेहरा उदास हो गया.

‘‘मीनू, तुम ऐसा क्यों सोच रही हो?’’ बृजेश ने उस के चेहरे को अपनी दोनों हथेलियों में ले कर कहा, ‘‘तुम्हें मेरे प्यार पर भरोसा नहीं है क्या, या फिर 4 सालों में तुम मुझे समझ नहीं पाई? मीनू, मैं आज भी वादा करता हूं कि मैं तुम्हें कभी अपने जीवन से अलग नहीं होने दूंगा, इसलिए इस तरह के विचार अपने मन से निकाल दो. मैं तुम्हें हमेशा खुश रखने की कोशिश करूंगा.’’

बृजेश ने मीनाक्षी के अंदर बैठी असुरक्षा की भावना को निकालने की कोशिश करते हुए कहा, ‘‘रही तुम्हारे मांबाप और परिवार की बात तो उस की चिंता तुम बिलकुल मत करो. समय के साथ सब ठीक हो जाएगा. यह तुम भी जानती हो कि किसी के भी मांबाप पत्थरदिल नहीं होते. उन की नाराजगी सिर्फ थोड़े ही दिनों की रहती है. बाद में वह सब भूल कर अपने बच्चों को गले लगा लेते हैं.’’

बृजेश की इन बातों से मीनाक्षी को काफी हिम्मत मिली थी और वह सामान्य हो गई. तब उन्होंने वह रात और भी ज्यादा खुशनुमा बनाई. इस के बाद बृजेश और मीनाक्षी की वैवाहिक जिंदगी हंसीखुशी से बीत रही थी. मीनाक्षी को पति से कोई शिकायत नहीं थी. ससुराल में मीनाक्षी का मन लग रहा था. वह बहुत खुश थी.

कुछ महीनों बाद मीनाक्षी ने फोन पर अपनी मां से भी बातें करनी शुरू कर दीं. वह पिता से भी बात करना चाहती थी. पिता राजकुमार ने उसे इस शर्त पर क्षमा किया कि वह अपने गांव प्रयागराज कभी नहीं जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

15 जुलाई, 2019 की बात है. सुबह के यही कोई 6 बजे का समय था. महानगर मुंबई के उपनगर घाटकोपर (पूर्व) स्थित नारायण नगर के मधुबन टोयटा शोरूम के पास रिक्शा स्टैंड के नजदीक एक युवती की लाश पड़ी मिली. कुछ ही देर में लाश मिलने की खबर पूरे इलाके में फैल गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी.

वह लाश खून से लथपथ थी. जिस ने भी वह लाश देखी, उस का कलेजा कांप गया. चूंकि वह युवती उसी क्षेत्र की रहने वाली थी, इसलिए कई लोगों ने उसे पहचान लिया. वह और कोई नहीं बल्कि शिवपुरी की चाल में पति बृजेश चौरसिया के साथ रहने वाली मीनाक्षी चौरसिया थी.

वहां मौजूद लोगों में से किसी ने युवती की हत्या की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी. चूंकि जिस स्थान पर लाश मिली थी, वह इलाका घाटकोपर थाने के अंतर्गत आता है, इसलिए पुलिस कंट्रोल रूम से यह सूचना थाना घाटकोपर में दे दी गई.

सूचना मिलते ही थानाप्रभारी विश्वनाथ कोलेकर सहायक इंसपेक्टर विलाख दातीर, दीपवने आदि के साथ मौके पर रवाना हो गए. घटनास्थल पर पहुंच कर उन्होंने शव का निरीक्षण किया तो पता चला कि युवती की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई थी.

देखने से ऐसा लग रहा था जैसे कि हत्यारे से उस की किसी बात को ले कर गहरी रंजिश थी. मृतका के सिर, गले और पीठ पर चाकुओं के कई गहरे जख्म थे. उन्होंने इस की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी थी.

वहां मौजूद लोगों ने मृतका की शिनाख्त करते हुए जानकारी पुलिस को दे दी थी. तब थानाप्रभारी ने मृतका के पति बृजेश चौरसिया को बुलाने के लिए 2 सिपाहियों को शिवपुरी की चाल में भेजा. जब पुलिस वाले वहां पहुंचे तो बृजेश उस समय सो रहा था. पुलिस वाले उसे बुला कर मौके पर ले आए. वहां पत्नी मीनाक्षी का रक्तरंजित शव देख कर बृजेश दहाड़ें मार कर रोने लगा.

उसी समय एडिशनल सीपी लखमी गौतम, डीसीपी अखिलेश सिंह, एसीपी मानसिंह पाटिल मौके पर पहुंच गए. डौग स्क्वायड टीम भी वहां पहुंच कर अपने काम में जुट गई. टीम का काम निपट जाने के बाद पुलिस ने मीनाक्षी की लाश पोस्टमार्टम के लिए घाटकोपर के ही राजावाड़ी अस्पताल भेज दी.

बृजेश की शिकायत पर थानाप्रभारी ने मुकदमा दर्ज कर उस की जांच असिस्टेंट इंसपेक्टर विलाख दातीर को सौंप दी थी.

अगले दिन पुलिस को मीनाक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई. रिपोर्ट से पता चला कि मीनाक्षी 4 महीने की गर्भवती थी. उस के शरीर पर 7 गहरे घाव थे, जो किसी धारदार हथियार से किए गए थे.

साली की चाल में जीजा हलाल – भाग 1

4जून, 2019 की सुबह 8 बजे रेखा कानपुर के थाना बर्रा पहुंची तो उस के पति प्रेमप्रकाश की मोटरसाइकिल थाना परिसर में खड़ी थी. मोटरसाइकिल देख कर उस का माथा ठनका. वह मन ही मन बुदबुदाने लगी, ‘लगता है, प्रेम ने रात में शराब पी कर किसी से झगड़ा किया होगा और पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया होगा.’

लेकिन प्रेम न तो हवालात में था और न ही रिपोर्टिंग रूम में. पता लगाने के लिए वह सीधे थानाप्रभारी के कक्ष में पहुंच गई. सुबहसुबह एक औरत को बदहवास हालत में देख कर थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने पूछा, ‘‘कैसे आना हुआ?’’

‘‘साहब, मेरा नाम रेखा है. मैं बर्रा के नरपत नगर जरौली फेस-1 में रहती हूं. मेरा पति प्रेमप्रकाश मीट कारोबारी है. कल सुबह वह दुकान पर गया था, उस के बाद घर वापस नहीं आया. थाने में उस की मोटरसाइकिल तो खड़ी है, पर प्रेम का कुछ पता नहीं चल पा रहा.’’

थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव रेखा पर एक नजर डाल कर बोले, ‘‘यह मोटरसाइकिल बीती रात गश्त के दौरान जे ब्लौक तिराहे से बरामद हुई है. नशे की हालत में तुम्हारे पति ने मोटरसाइकिल खड़ी कर दी होगी और किसी दोस्त के घर पड़ा होगा. घबराओ नहीं, वह आ जाएगा.’’

रेखा इस तसल्ली के साथ घर लौट आई कि उस के पति ने किसी से झगड़ा नहीं किया और थाने में बंद नहीं है.

इधर 5 जून को मौर्निंग वाक पर जाने वाले कुछ लोगों ने पिरौली पुल के पास सड़क किनारे गड्ढे में जूट का एक बोरा पड़ा देखा. बोरे का मुंह खुला था और दुर्गंध आ रही थी. बोरे के आसपास कुत्ते घूम रहे थे. बोरे में लाश की आशंका के मद्देनजर सुबोध तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से थाना बर्रा पुलिस को सूचना दे दी.

थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने तिवारी की सूचना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम के साथ पिरौली पुल पहुंच गए. वहां सड़क किनारे भीड़ जुटी थी. भीड़ को हटा कर वह उस जगह पहुंचे जहां बोरा पड़ा था. पुलिसकर्मियों की मदद से उन्होंने बोरे से शव बाहर निकाला.

शव एक जवान आदमी का था, जिस के गरदन और पैर साइकिल ट्यूब से बंधे थे. सिर पर चोट का निशान था. मृतक की उम्र करीब 40 साल थी. शरीर से वह हृष्टपुष्ट था. शव को पहले प्लास्टिक की बोरी में लपेटा गया था, फिर उसे जूट के बोरे में भर दिया गया था. जामातलाशी में उस के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिस से उस की पहचान हो सके.

थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव अभी निरीक्षण कर ही रहे थे कि सूचना पा कर एसएसपी अनंतदेव तिवारी, एसपी (साउथ) रवीना त्यागी तथा सीओ (गोविंद नगर) आर.के. चतुर्वेदी घटनास्थल पर आ गए. एसपी (साउथ) रवीना त्यागी ने मौके पर फोरैंसिक टीम को भी बुला लिया था. पुलिस अधिकारियों ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया. फोरैंसिक टीम ने भी वहां से साक्ष्य जुटाए.

सड़क किनारे भीड़ जमा थी. लोग शव को देखते और नाक पर रूमाल रख कर हट जाते. कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर पा रहा था. उसी समय थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव को रेखा नाम की उस महिला की याद आई, जिस का पति रात को घर नहीं आया था, जिस की मोटरसाइकिल थाना परिसर में खड़ी थी.

उन्होंने उस का नामपता नोट कर लिया था. अतुल ने उस महिला के संबंध में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया और उस के घर जा पहुंचे.

रेखा उस समय घर पर ही थी. पासपड़ोस की कुछ महिलाएं तथा घर वाले भी मौजूद थे. पुलिस जीप देख कर रेखा को लगा कि शायद उस के पति का पता लग गया है.

थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव जीप से उतर कर रेखा के पास पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘‘रेखा, पिरौली पुल के पास सड़क किनारे बोरे में बंद हमें एक लाश मिली है. अभी तक उस की शिनाख्त नहीं हुई है. मैं चाहता हूं कि तुम मेरे साथ चल कर उसे देख लो.’’

अनहोनी की आशंका से रेखा घबरा गई. फिर 2-3 महिलाओं के साथ वह जीप में बैठ गई. उस के घर वाले भी पिरौली पुल की ओर रवाना हो गए. 10 मिनट में पुलिस जीप पिरौली पुल के पास पहुंच गई.

रेखा जीप से उतर कर लाश के पास पहुंची. उस ने लाश देखी तो चीख पड़ी. लाश उस के पति प्रेमप्रकाश की ही थी. इस के बाद तो कोहराम मच गया. बेहाल रेखा को साथ आई महिलाएं संभालने में लग गईं. एसपी रवीना त्यागी ने भी रेखा को सांत्वना दी, साथ ही आश्वासन भी दिया कि उस के पति के कातिल जल्दी ही पकड़ लिए जाएंगे. इस के बाद उन्होंने लाश को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया.

रेखा बेहाल थी. उस की आंखों में आंसू थम नहीं रहे थे. इस हालत में पुलिस अधिकारियों ने उस से पूछताछ करना उचित नहीं समझा. शाम को जब वह कुछ सामान्य हुई तब एसपी (साउथ) रवीना त्यागी ने उसे थाना बर्रा बुलवा लिया. उन्होंने बड़े भावुक अंदाज में उस से पूछताछ शुरू की. उन्होंने पूछा, ‘‘रेखा, तुम्हारे पति की हत्या किस ने और क्यों की, इस बारे में कुछ बता सकती हो?’’

‘‘मैडमजी, मेरे पति की हत्या संजू, विपुल और उस के साथी अजय ने की है. संजू मीट का कारोबारी है और विपुल उस का नौकर है, जबकि अजय उस का दोस्त है. व्यापारिक प्रतिद्वंदिता में इन लोगों ने शराब पिला कर प्रेम को मार डाला और शव को बोरे में भर कर फेंक आए.’’

रेखा के बयान के आधार पर एसपी (साउथ) रवीना त्यागी ने संजू, अजय और विपुल को थाना बर्रा बुलवा लिया. थाने में उन्होंने तीनों से कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने हत्या की बात से इनकार किया.

संजू ने साथ खानेपीने, नशे में लड़नेझगड़ने तथा व्यापारिक प्रतिद्वंदिता की बात तो स्वीकार की, लेकिन हत्या करने से साफ इनकार कर दिया. सख्ती से पूछताछ करने के बाद भी जब उन्होंने जुर्म नहीं कबूला तो रवीना त्यागी को लगा कि ये लोग कातिल नहीं हैं. उन्होंने उन तीनों को थाने से घर भेज दिया.

मृतक की पत्नी रेखा के अनुसार मृतक के पास मोबाइल था, जो अभी तक बरामद नहीं हुआ था. थानाप्रभारी ने प्रेमप्रकाश के कातिलों को पकड़ने के लिए उस के मोबाइल की काल डिटेल्स निकलवा कर टावर डाटा डंप कराया तो प्रेमप्रकाश की आखिरी लोकेशन 3 जून की सुबह 11 बज कर 5 मिनट पर बर्रा 8 हाईटेंशन लाइन के पास मिली. उस के बाद उस का फोन बंद हो गया था.

दिलफेंक हसीना : कातिल बना पति – भाग 1

कभीकभी अचानक ऐसा कुछ हो जाता है कि हम समझ तक नहीं पाते कि यह सब कैसे और क्यों हुआ. सच यह है कि यह वक्त की ताकत होती है, जो इंसान के कर्म के हिसाब से अपनी मौजूदगी का अहसास कराती है. भरत दिवाकर ने नमिता को ठिकाने लगाने की जो योजना बनाई थी, उस ने बनाते हुए सोचा भी नहीं होगा कि इस का उलटा भी हो सकता है. आखिर यह सब… —15जनवरी, 2020. उत्तर प्रदेश का जिला चित्रकूट. थाना भरतकूप के थानाप्रभारी संजय

उपाध्याय अपने औफिस में बैठे थे. तभी भरतकूप के ही रहने वाले यशवंत सिंह उन के पास आए.

यशवंत सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड सबइंसपेक्टर थे. यशवंत सिंह ने थानाप्रभारी को अपना परिचय दिया तो उन्होंने उन को सम्मान से कुरसी पर बैठाया. इस के बाद उन्होंने उन से आने का कारण पूछा तो यशवंत सिंह ने कहा, ‘‘सर, एक बहुत बड़ी प्रौब्लम आ गई है.’’

‘‘बताएं, क्या बात है?’’ थानाप्रभारी ने पूछा.

‘‘कल से मेरी बेटी नमिता का कहीं पता नहीं चल रहा है. मुझे आशंका है कि उस के पति पूर्व ब्लौक प्रमुख भरत दिवाकर ने उस की हत्या कर के लाश कहीं गायब कर दी है.’’

‘‘क्या?’’ यह सुनते ही एसओ संजय उपाध्याय चौंके, ‘‘आप की बेटी की हत्या कर के लाश गायब कर दी?’’

‘‘हां सर, भरत भी कल से ही लापता है. उस का भी कहीं पता नहीं है.’’ यशवंत सिंह ने बताया.

‘‘ठीक है, आप एक तहरीर लिख कर दे दें. मैं मुकदमा दर्ज कर आवश्यक काररवाई करता हूं. इस बारे में जैसे ही मुझे कोई सूचना मिलती है, आप को इत्तला कर दूंगा.’’ थानाप्रभारी ने कहा.

यशवंत सिंह ने अपने 35 वर्षीय दामाद भरत दिवाकर को नामजद करते हुए लिखित तहरीर दे दी. उस तहरीर के आधार पर पुलिस ने नमिता की गुमशुदगी दर्ज कर ली. इस के बाद पुलिस ने जांचपड़ताल की तो मामला सही पाया गया.

पड़ताल के दौरान एसओ उपाध्याय को पता चला कि 14 जनवरी, 2020 की रात करीब 10 बजे भरत दिवाकर को पत्नी नमिता के साथ गाड़ी में एक मिठाई की दुकान पर देखा गया था. उस के बाद से ही दोनों लापता थे.

मामला गंभीर था. एसओ संजय उपाध्याय ने इसे बहुत संजीदगी से लिया. उन्होंने इस की सूचना एसपी अंकित मित्तल, एएसपी बलवंत चौधरी और सीओ (सिटी) रजनीश यादव को दे दी.

मामला समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व ब्लौक प्रमुख व उस की पत्नी के रहस्यमय ढंग से लापता होने से जुड़ा था. वैसे भी भरत दिवाकर कोई छोटामोटा आदमी नहीं था. वह खुद तो पूर्व ब्लौक प्रमुख था ही, उस की दादी दशोदिया देवी भी पूर्व ब्लौक प्रमुख थीं. दशोदिया देवी शहर की जानीमानी हस्ती थीं. इस परिवार का रुतबा था, शान थी, ऐसे में पुलिस का परेशान होना कोई आश्चर्य वाली बात नहीं थी. भरत दिवाकर और उस की पत्नी नमिता का पता लगना जरूरी था.

उसी दिन सुबह 11 बजे के करीब भरत दिवाकर की बहन सुमन के मोबाइल पर एक काल आई थी. काल भरत दिवाकर के ड्राइवर रामसेवक निषाद ने की थी. उस ने सुमन को बताया कि भरत भैया रात करीब 2-3 बजे बरुआ सागर बांध पर आए थे. उन की गाड़ी में बोरे में कोई वजनी चीज थी. उन के साथ मैं भी था.

हम दोनों बोरे में भरी चीज को ले कर बांध के किनारे पहुंचे. वहां पहले से एक नाव खड़ी थी. हम दोनों बोरे को ले कर नाव पर सवार हुए और आगे बढ़ गए. बोरा बांध में पलटते वक्त अचानक नाव पानी में पलट गई. अपनी जान बचा कर मैं तो किसी तरह तैर कर पानी से बाहर निकल आया, लेकिन भैया पानी में डूब गए.

रामसेवक निषाद की बाद सुन कर सुमन हतप्रभ रह गई. उस ने यह बात अपनी मां चुनबुद्दी देवी से बताई तो मां के भी होश फाख्ता हो गए. बीती रात से मांबेटी भरत के घर लौटने का इंतजार कर रही थीं. लेकिन वह घर नहीं लौटा. उस का फोन भी नहीं लग रहा था.

भरत दिन में भले ही कहीं भी रहता हो, शाम होते ही घर लौट आता था. जब वह रात भर घर नहीं लौटा तो उस के घर वालों को चिंता हुई. वे लोग उस की तलाश में जुट गए. उस के सारे यारदोस्तों से फोन कर के पूछ लिया गया, लेकिन उस का कहीं कोई पता नहीं चला.

जब सुबह 11 बजे रामसेवक ने फोन से सुमन को सूचना दी तो घर वाले समझे कि भरत के साथ अनहोनी हो चुकी है. फिर क्या था, घर में कोहराम मच गया, रोनापीटना शुरू हो गया. ऐसे में सुमन ने थोड़े संयम से काम लिया.

उस ने भाई के साथ हुई अनहोनी की जानकारी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार को दे कर मदद की गुहार लगाई. क्योंकि उस समय सुमन को यही ठीक लगा. भरत के बांध में डूबने की जानकारी होते ही वह भी सकते में आ गया.

जिस बरुआ सागर बांध में घटना घटी थी, वह भरतकूप थाना क्षेत्र में पड़ता था. अनूप ने इस की जानकारी भरतकूप थाने के एसओ संजय उपाध्याय को दे दी. एसओ संजय ने शिवराम चौकीप्रभारी अजीत सिंह को सूचित किया और मौके पर पहुंचने के आदेश दिए. अजीत सिंह के मौके पर पहुंचने के कुछ देर बाद एसओ संजय सिंह पुलिस टीम के साथ बरुआ सागर बांध पहुंच गए.

बांध के किनारे भरत दिवाकर की सफेद रंग की कार यूपी26डी 3893 लावारिस खड़ी मिली. कार की तलाशी ली गई तो उस में एक पैर की लेडीज चप्पल मिली. सुमन ने चप्पल पहचान ली. वह चप्पल उस की भाभी की थी. पुलिस ने बरामद चप्पल साक्ष्य के तौर पर अपने कब्जे में ले ली.

नमिता और भरत दिवाकर के गायब होने की खबर जिले भर में फैल गई. धीरेधीरे बांध पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी. थोड़ी देर में  एएसपी बलवंत चौधरी, सीओ रजनीश यादव, कोतवाल अनिल सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार और भरत दिवाकर के घर वाले भी पहुंच गए.

एएसपी बलवंत चौधरी ने एक नाव की व्यवस्था कराई. नाव के साथ ही एक गोताखोर और एक बड़े जाल का इंतजाम भी करवाया गया. पूरा इंतजाम हो जाने के बाद उन्होंने भरत का पता लगाने के लिए नाव में सवार हो कर बांध में उतरने का फैसला किया.

अय्याशी में डूबा रंगीन मिजाज का कारोबारी – भाग 1

देश भर में क्रिकेट व अन्य खेलों का सामान बनाने के लिए प्रसिद्ध शहर जालंधर (पंजाब) के उपनगर लाजपतनगर की कोठी नंबर 141 में प्रसिद्ध करोड़पति बिजनैसमैन जगजीत सिंह लूंबा का परिवार रहता था. उन के सीमित परिवार में 60 वर्षीय पत्नी दलजीत कौर, 42 वर्षीय बेटा अमरिंदर सिंह उर्फ शंटू, बहू परमजीत कौर उर्फ पम्मी, 20 वर्षीय पोता शानजीत सिंह, मनजीत सिंह और पोती आशीषजीत कौर थीं. जगजीत लूंबा बड़े सज्जन एवं दयालु प्रवृत्ति के इंसान हैं.

धनवान होने के बावजूद भी उन्हें किसी चीज का घमंड नहीं था. शहर में उन की जगजीत ऐंड कंपनी नाम से बहुत बड़ी फर्म है, जिस के अंतर्गत 2 पैट्रोल पंप, सर्विस स्टेशन और एक बहुत बड़ी मैटल ढलाई की फैक्ट्री है, जिस में कई फर्नेस लगे हैं. अमरिंदर सिंह उर्फ शंटू अपने पिता के साथ कारोबार संभालने में उन की मदद करता था. दलजीत कौर भी कभीकभार पति और बेटे की मदद के लिए पैट्रोल पंपों पर चली जाती थीं. तीनों बच्चे अभी पढ़ रहे थे. बड़ा पोता शानजीत सिंह एपीजे कालेज जालंधर का छात्र था. कुल मिला कर लूंबा परिवार सुखचैन से अपना जीवन निर्वाह कर रहा था.

23 फरवरी, 2017 की शाम करीब 4 बजे की बात है. दलजीत कौर अपने ड्राइंगरूम में परमजीत कौर उर्फ पम्मी और खुशवंत कौर उर्फ नीतू के साथ बैठी चाय पी रही थीं. खुशवंत कौर परमजीत कौर के पति के दोस्त बलजिंदर सिंह की पत्नी थी. दोनों के आपस में पारिवारिक संबंध थे. बलजिंदर की भी जालंधर के लक्ष्मी सिनेमा के पास मैटल ढलाई की फैक्ट्री थी.

अमरिंदर सिंह उर्फ शंटू की शादी के बाद से परमजीत कौर और खुशवंत कौर के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी. इसी कारण वह हर रोज शाम के समय उस से मिलने उस के घर आ जाया करती थी. पिछले कई दिनों से दलजीत कौर की कमर में दर्द हो रहा था. शायद उम्र का तकाजा था. वह रोज शाम के ठीक 4 बजे फिजियोथैरेपी करवाने के लिए डाक्टर के यहां जाती थीं.

पर उस दिन खुशवंत कौर के आ जाने पर उन्होंने डाक्टर के यहां जाना कैंसिल कर दिया था. तीनों बच्चे शाम 4 से 6 बजे तक ट्यूशन पढ़ने चले जाते थे. मतलब आम दिनों में 4 से 6 बजे तक यानी 2 घंटे पम्मी घर में अकेली होती थी. उस दिन पम्मी की बेटी ट्यूशन चली गई थी.

बेटा शान जब ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए निकलने लगा तो पम्मी ने कहा, ‘‘बेटा शान, तुम्हारे पापा का फोन आया था. उन्होंने कहा है कि तुम अपने छोटे भाई के साथ जा कर अवतारनगर रोड पर स्थित कार की दुकान पर एजेंट से मिलो. वह आज तुम्हारे पसंद की जीप खरीदवाएंगे.’’

‘‘ठीक है मम्मी.’’ शान ने मां की बात सुन कर कहा और छोटे भाई मनजीत को ले कर कार से अवतारनगर की तरफ चला गया.  दरअसल शान कई दिनों से अपने लिए जीप खरीदवाने की जिद कर रहा था.

तीनों महिलाएं चाय की चुस्कियां लेते हुए आपस में बतिया रही थीं कि तभी डोरबेल बजी. घंटी बजते ही पम्मी ने चाय का प्याला टेबल पर रखा और दरवाजे पर जा कर दरवाजा खोला तो सामने 2 आदमी खड़े थे. बिना कुछ कहे ही उन्होंने पम्मी को भीतर की ओर धक्का दे कर दरवाजा बंद कर दिया.

इस से पहले कि पम्मी कुछ समझ पाती, उन दोनों में से एक ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और पम्मी को निशाना बना कर एक के बाद एक 3 गोलियां चला दीं. पम्मी को तो चीखने का अवसर भी नहीं मिला और वह फर्श पर गिर गई. गोलियों की आवाज सुन कर दलजीत कौर ड्राइंगरूम से बाहर आईं. बहू की हालत देख कर वह चिल्लाईं, ‘‘ओए मार दित्ता जालमा.’’

उन के साथ ही खुशवंत कौर भी कमरे से बाहर आ गई थी. माजरा समझ दोनों हमलावरों पर झपट पड़ीं. उन की इस हरकत से हमलावर घबरा गए. खुशवंत कौर दोनों में से एक से गुत्थमगुत्था हो गई. दलजीत कौर दूसरे आदमी से भिड़ गईं, जिस के हाथ में पिस्तौल था.

पिस्तौल वाले हमलावर ने दलजीत कौर से खुद को छुड़ाने के लिए उन पर गोली चला दी. इस के बाद दूसरे आदमी ने खुशवंत कौर को काबू करने के लिए अपने हाथ में थामा पेचकस उस की गरदन में पूरी ताकत से घुसेड़ दिया. उसी समय पिस्तौल वाले ने उस पर भी गोली चला कर मामला खत्म कर दिया.

तीनों औरतों की हत्या कर दोनों हमलावरों ने चैन की सांस ली और ड्राइंगरूम से निकल कर लौबी में आ गए. लौबी में रखे फ्रिज के पीछे टंगी चाबियों में से उन्होंने एक चाबी उठाई और घर के पिछवाड़े आ कर कोठी के बैक साइड वाला दरवाजा खोल कर निकल गए. मात्र 6-7 मिनट में वे 3 हत्याएं कर के आराम से चले गए थे.

दूसरी ओर जीप देखने के बाद शाम सवा 5 बजे शंटू जब अपने दोनों बेटों के साथ कोठी पर आया तो मुख्य दरवाजा भीतर से बंद मिला. काफी खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई आहट नहीं सुनाई दी तो किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हो कर बापबेटों ने धक्के मार कर दरवाजा तोड़ दिया. इस के बाद सामने का दृश्य देख कर उन के होश उड़ गए. शंटू चीखने लगे, ‘‘मार गए…मार गए… बीजी को मार गए.’’

बच्चे भी मदद के लिए उन के साथ चीखने लगे थे. चीखपुकार सुन कर पड़ोसी जमा हो गए. उन में खुशवंत कौर का बेटा अर्शदीप भी था. मां की लाश देख कर वह भी जोरजोर से रोने लगा. पड़ोसियों की मदद से तीनों को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले गया. पौश कालोनी में दिनदहाड़े हुई 3 हत्याओं की खबर जंगल में लगी आग की तरह शहर भर में फैल गई. लोगों में दहशत भर गया.

कोई इसे आंतकवादी घटना बता रहा था तो कोई आपसी रंजिश. किसी ने पुलिस को फोन कर दिया था. डा. अमनप्रीत सिंह ने मुआयना करने के बाद दलजीत कौर और खुशवंत कौर को मृत घोषित कर दिया. पुलिस केस था, इसलिए अस्पताल से भी पुलिस को सूचना दे दी गई.

परमजीत कौर की हालत नाजुक थी. उस के दिल की धड़कनें काफी धीमी थीं. उस की जान बचाने के लिए डाक्टरों ने उसे वेंटीलेटर पर रख दिया.

खबर मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-4 के थानाप्रभारी प्रेम सिंह और थाना डिवीजन नंबर-6 के थानाप्रभारी गुरवचन सिंह दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंच गए.

लाजपतनगर इलाका पहले थाना डिवीजन नंबर-6 में था, पर बाद में उसे थाना डिवीजन नंबर-4 में शामिल कर दिया गया. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि सब लोग अस्पताल गए हैं तो थानाप्रभारी ने कोठी पर 2 सिपाही तैनात कर इंसपेक्टर प्रेम सिंह के साथ अस्पताल पहुंच गए. डाक्टर परमजीत को बचाने की कोशिश कर रहे थे पर उस की हालत में सुधार नहीं हो रहा था. फिर रात 9 बजे के करीब उस ने दम तोड़ दिया.