Love Crime : ब्लैकमेल से परेशान प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका का किया कत्ल

Love Crime : कंचन शादीशुदा थी. उस के मायके वालों और ससुराल पक्ष, खासकर पति ने उसे हौस्टल में रह कर एएनएम का कोर्स करने की इजाजत दी तो उसे उन लोगों का मान रखना चाहिए था. लेकिन कंचन ने जब पूर्वप्रेमी आनंद किशोर के साथ रंगरलियां मनानी शुरू कीं तो…

सैफई थानाप्रभारी चंद्रदेव यादव अपने कक्ष में बैठे थे, तभी 30-32 साल का एक युवक उन के पास आया. वह घबराया हुआ था. उस के माथे पर भय और चिंता की लकीरें थीं. थानाप्रभारी के पूछने पर उस ने बताया, ‘‘सर, मेरा नाम अनुपम है. मैं मूलरूप से मैनपुरी जिले के किशनी थानांतर्गत गांव खड़ेपुर का रहने वाला हूं. मेरी पत्नी कंचन सैफई के चिकित्सा विश्वविद्यालय के पैरा मैडिकल कालेज में हौस्टल में रह कर नर्सिंग की

पढ़ाई कर रही थी. 2 दिनों से वह लापता है. उस का कहीं भी पता नहीं चल

रहा है.’’

‘‘तुम ने पता करने की कोशिश की कि वह अचानक कहां लापता हो गई?’’ थानाप्रभारी ने पूछा.

‘‘सर, मैं गुरुग्राम (हरियाणा) में प्राइवेट नौकरी करता हूं. कंचन से मेरी हर रोज बात होती थी. 24 सितंबर, 2019 को भी दोपहर करीब पौने 2 बजे मेरी उस से बात हुई थी. लेकिन उस के बाद बात नहीं हुई. मैं शाम से ले कर देर रात तक उस से बात करने की कोशिश करता रहा, पर उस का फोन बंद था.

‘‘आशंका हुई तो मैं सैफई आ कर हौस्टल गया तो पता चला कि कंचन 24 सितंबर को 2 बजे हौस्टल से यह कह कर निकली थी कि वह अस्पताल जा रही है. उस के बाद वह हौस्टल नहीं लौटी. इस के बाद मैं ने कंचन की हर संभावित जगह पर खोज की लेकिन उस का कहीं पता नहीं चला. सर, आप मेरी रिपोर्ट दर्ज कर मेरी पत्नी को खोजने में मदद करें.’’ अनुपम ने कहा. सैफई मैडिकल कालेज के हौस्टल से नर्सिंग छात्रा का अचानक गायब हो जाना वास्तव में एक गंभीर मामला था. थानाप्रभारी चंद्रदेव ने आननफानन में कंचन की गुमशुदगी दर्ज कर सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी. यह 26 सितंबर, 2019 की बात है.

इस के बाद थानाप्रभारी ने अनुपम से पूछा, ‘‘अनुपम, तुम्हारी पत्नी का चरित्र कैसा था? कहीं उस का किसी से कोई चक्कर तो नहीं चल रहा था?’’

‘‘नहीं सर, उस का चरित्र ठीकठाक था. वैसे भी वह अपना कैरियर दांव पर लगा कर किसी के साथ नहीं जा सकती.’’ अनुपम बोला, ‘‘सर, मुझे लगता है कि गलत इरादे से किसी ने उस का अपरहण कर लिया है.’’

‘‘तुम्हें किसी पर शक है?’’ यादव ने अनुपम से पूछा.

‘‘नहीं सर, मेरा किसी से झगड़ा नहीं है. इसलिए किसी पर शक भी नहीं है.’’ अनुपम ने बताया.

अनुपम से पूछताछ के बाद चंद्रदेव यादव सैफई मैडिकल कालेज पहुंचे. वहां जा कर उन्होंने हौस्टल की वार्डन भारती से पूछताछ की. भारती ने बताया कि कंचन का व्यवहार बहुत अच्छा था. वह अपनी साथी छात्राओं के साथ मिलजुल कर रहती थी. 24 सितंबर को दोपहर 2 बजे वह हौस्टल से अस्पताल गई थी, लेकिन अस्पताल नहीं पहुंची. हौस्टल और अस्पताल के बीच उस के साथ कुछ हुआ है. उस का मोबाइल फोन भी बंद है. अस्पताल प्रशासन भी अपने स्तर से कंचन की खोज में जुटा है. पर उस का पता नहीं चल पा रहा है.

थानाप्रभारी चंद्रदेव यादव ने मैडिकल कालेज में जांचपड़ताल की तो पता चला कालेज में कंचन ने वर्ष 2017-18 सत्र में एएनएम प्रशिक्षण हेतु नर्सिंग छात्रा के रूप में प्रवेश लिया था. वह इस साल अंतिम वर्ष की छात्रा थी. वह व्यवहारकुशल थी. यादव ने कंचन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कई छात्राओं से पूछताछ की तो उन्होंने उसे बेहद शालीन और मृदुभाषी बताया. साथी छात्राओं ने इस बात को भी नकारा कि उस का किसी से विशेष मेलजोल था.

थानाप्रभारी ने हौस्टल वार्डन भारती के सहयोग से कंचन के हौस्टल रूम की तलाशी ली, लेकिन रूम में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. न ही कोई ऐसा प्रेमपत्र मिला, जिस से पता चलता कि उस का किसी से प्रेम संबंध था. हौस्टल व कालेज के बाहर कई दुकानदारों से भी यादव ने पूछताछ की लेकिन उन्हें कंचन के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली. उन की समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर कंचन कहां चली गई. थानाप्रभारी चंद्रदेव यादव ने कंचन की ससुराल खड़ेपुर जा कर उस के ससुराल वालों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने पुलिस का सहयोग नहीं किया. उन्होंने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि कंचन ससुराल में बहुत कम रही है. वह या तो मायके में रही या फिर हौस्टल में. इसलिए उस के बारे में कुछ भी नहीं बता सकते.

कंचन का मायका इटावा जिले के थाना जसवंत नगर के गांव जगसौरा में था. यादव जगसौरा पहुंचे और कंचन के पिता शिवपूजन तथा मां उमादेवी से पूछताछ की. कंचन के मातापिता के लापता होने से दुखी तो थे, लेकिन उस के संबंध में जानकारी देने में संकोच कर रहे थे. जब वहां से भी कंचन के बारे में कोई काम की बात पता नहीं चली तो वह थाने लौट आए. अनुपम, पत्नी के लापता होने से बेहद परेशान था. जसवंत नगर, सैफई, इटावा जहां से भी अखबार के माध्यम से उसे अज्ञात महिला की लाश मिलने की खबर मिलती, वह वहां पहुंच जाता. धीरेधीरे 10 दिन बीत गए. लेकिन पुलिस कंचन का पता लगाने में नाकाम रही. अनुपम हर दूसरेतीसरे दिन थाना सैफई पहुंच जाता और पत्नी के संबंध में थानाप्रभारी से सवालजवाब करता. चंद्रदेव उसे सांत्वना दे कर भेज देते थे.

जब अनुपम के सब्र का बांध टूट गया तो वह एसपी (ग्रामीण) ओमवीर सिंह के औफिस पहुंचा. उस ने उन्हें अपनी पत्नी के गायब होने की बात बता दी. नर्सिंग छात्रा कंचन के लापता होने की जानकारी ओमवीर सिंह को पहले से ही थी. वह इस मामले की मौनिटरिंग भी कर रहे थे, ओमवीर सिंह ने अनुपम को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही उस की लापता पत्नी की खोज करेगी. आश्वासन पा कर अनुपम वापस लौट आया. एसपी (ग्रामीण) ओमवीर सिंह ने लापता कंचन को खोजने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. इस टीम में उन्होंने सैफई थानाप्रभारी चंद्रदेव यादव, एसआई राजवीर सिंह, वासुदेव सिंह, विपिन कुमार, महिला एसआई अंजलि तिवारी, सर्विलांस प्रभारी सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल अभिनव यादव तथा सर्वेश कुमार को शामिल किया. टीम की कमान खुद एसपी (ग्रामीण) ओमवीर सिंह ने संभाली.

विशेष टीम ने सब से पहले कंचन के पति अनुपम तथा उस के मातापिता से पूछताछ की. इस के बाद टीम ने कंचन के मातापिता तथा पड़ोस के लोगों से जानकारी हासिल की. टीम को आशंका थी कि कंचन का अपहरण दुष्कर्म करने के लिए किया जा सकता है. अत: टीम ने क्षेत्र के इस प्रवृत्ति के कुछ अपराधियों को पकड़ कर उन से पूछताछ की, लेकिन कंचन के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. सर्विलांस प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कंचन का मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लगा दिया, ताकि कोई जानकारी मिल सके पर मोबाइल फोन बंद होने से कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इधर थानाप्रभारी, एसआई अंजलि तिवारी व टीम के अन्य सदस्यों के साथ मैडिकल कालेज पहुंचे और कंचन के हौस्टल रूम की एक बार फिर छानबीन की. गहन छानबीन के दौरान उन्हें वहां मोबाइल फोन के 2 खाली डिब्बे मिले. दोनों डिब्बे उन्होंने सुरक्षित रख लिए.

टीम ने सैफई मैडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव सुरेशचंद्र शर्मा से भी बात की. साथ ही अन्य कई लोगों से भी कंचन के संबंध में जानकारी जुटाई. कुलसचिव कहा कि वह स्वयं भी कंचन के लापता होने से चिंतित हैं, क्योंकि यह उन की प्रतिष्ठा का सवाल है. महिला एसआई अंजलि तिवारी ने कंचन के हौस्टल रूम से बरामद दोनों डिब्बों पर अंकित आईएमईआई नंबरों की जांच की तो पता चला कि इन आईएमईआई नंबरों के दोनों फोनों में 2 सिम नंबर काम कर रहे थे. एक फोन का सिम कंचन के नाम से खरीदा गया था, जबकि दूसरा आनंद किशोर पुत्र हाकिम सिंह, निवासी नगला महाजीत सिविल लाइंस इटावा के नाम से खरीदा गया था.

पुलिस टीम 12 अक्तूबर, 2019 की रात को आनंद किशोर के घर पहुंच गई. वह घर पर ही मिल गया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. थाना सैफई ला कर आनंद किशोर से पूछताछ शुरू की गई. तब आनंद किशोर ने बताया, ‘‘सर, मैं किसी कंचन नाम की लड़की को नहीं जानता.’’

‘‘तुम सरासर झूठ बोल रहे हो. तुम कंचन को अच्छी तरह जानते हो. तुम्हारे द्वारा दिया गया मोबाइल फोन का डिब्बा उस के हौस्टल रूम से बरामद हुआ है. अब तुम्हारी भलाई इसी में है कि सारी सच्चाई बता दो वरना…’’

थानाप्रभारी चंद्रदेव का कड़ा रुख देख कर आनंद किशोर डर गया. वह बोला, ‘‘सर, यह सच है कि मैं ने ही बात करने के लिए उसे मोबाइल फोन खरीद कर दिया था.’’

‘‘तो बताओ कंचन कहां है? उसे तुम ने कहां छिपा कर रखा है?’’ यादव ने पूछा.

‘‘सर, कंचन अब इस दुनिया में नहीं है. मैं ने उस की हत्या कर दी है.’’ आनंद ने बताया.

‘‘क्याऽऽ कंचन को मार डाला?’’ वह चौंके.

‘‘हां सर, मैं ने कचंन की हत्या कर दी है. मैं जुर्म कबूल करता हूं.’’

‘‘उस की लाश कहां है?’’ थानाप्रभारी ने पूछा.

‘‘सर, लाश मैं ने भितौरा नहर में फेंक दी थी. फिर उस के दोनों मोबाइल तोड़ कर जगसौरा बंबा के पास फेंक दिए थे. खून से सने अपने कपड़े, शर्ट, पैंट तथा तौलिया भी वहीं जला दिए थे, चाकू भी वहीं फेंक दिया था.’’

इस के बाद पुलिस टीम ने आनंद किशोर की निशानदेही पर जगसौरा बंबा के पास से 2 टूटे मोबाइल तथा आलाकत्ल चाकू बरामद कर लिया. इस के बाद पुलिस टीम आनंद किशोर को साथ ले कर जसवंत नगर क्षेत्र की भितौरा नहर पहुंची. वहां आनंद किशोर ने नहर किनारे जलाए गए अधजले कपड़े बरामद करा दिए. हत्या में इस्तेमाल आनंद किशोर की ओमनी कार भी पुलिस ने उस के घर से बरामद कर ली. आनंद किशोर की निशानदेही पर पुलिस ने अब तक मोबाइल फोन, चाकू, अधजले कपडे़ तथा हत्या में प्रयुक्त कार तो बरामद कर ली थी, लेकिन कंचन की लाश बरामद नहीं हो पाई थी.

अत: लाश बरामद करने के लिए पुलिस आनंद को एक बार फिर भितौरा नहर ले गई, जहां उस ने लाश फेंकने की बात कही थी, वहां तलाश कराई. लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी कंचन की लाश बरामद नहीं हो सकी. चूंकि आनंद किशोर ने कंचन की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया था और हत्या में इस्तेमाल कार तथा चाकू भी बरामद करा दिया था, इसलिए थानाप्रभारी चंद्रदेव यादव ने गुमशुदगी के इस मामले को हत्या में तरमीम कर दिया और भादंवि की धारा 302, 201 के तहत आनंद किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया.

थानाप्रभारी ने कंचन की हत्या का परदाफाश करने तथा उस के कातिल को पकड़ने की जानकारी एसपी (ग्रामीण) ओमवीर सिंह को दे दी. उन्होंने पुलिस लाइंस सभागार में प्रैसवार्ता की और हत्यारोपी को मीडिया के सामने पेश कर नर्सिंग छात्रा कंचन की हत्या का खुलासा कर दिया. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना जसवंतनगर क्षेत्र में एक गांव है जगसौरा. इसी गांव में शिवपूजन अपने परिवार के साथ रहते थे. उन के परिवार में पत्नी उमा देवी के अलावा 2 बेटियां कंचन, सुमन तथा एक बेटा राहुल था. शिवपूजन खेतीकिसानी करते थे. उन की आर्थिक स्थिति सामान्य थी. शिवपूजन के तीनों बच्चों में कंचन सब से बड़ी थी. वह खूबसूरत तो थी ही, पढ़नेलिखने में भी तेज थी. उस ने गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कालेज जसवंतनगर से इंटरमीडिएट साइंस विषय से प्रथम श्रेणी में पास किया था.

कंचन पढ़लिख कर अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती थी, जबकि उस की मां उमा देवी उस की पढ़ाई बंद कर के कामकाज में लगाना चाहती थी. उमा देवी का मानना था कि ज्यादा पढ़ीलिखी लड़की के लिए घरवर तलाशने में परेशानी होती है. लेकिन बेटी की जिद के आगे उसे झुकना पड़ा. कंचन ने इटावा के महिला महाविद्यालय में बीएससी में दाखिला ले लिया. बीएससी की पढ़ाई के दौरान ही एक रोज कंचन की निगाह अखबार में छपे विज्ञापन पर पड़ी. विज्ञापन द्रोपदी देवी इंटर कालेज नगला महाजीत सिविल लाइंस, इटावा से संबंधित था. कालेज को जूनियर सेक्शन में विज्ञान शिक्षिका की आवश्यकता थी.

विज्ञापन पढ़ने के बाद कंचन ने शिक्षिका पद के लिए आवेदन करने का निश्चय किया. उस ने सोचा कि पढ़ाने से एक तो उस का ज्ञानवर्द्धन होगा, दूसरे उस के खर्चे लायक पैसे भी मिल जाएंगे. कंचन ने अपने मातापिता से इस नौकरी के लिए अनुमति मांगी तो उन्होंने उसे अनुमति दे दी. कंचन ने द्रोपदी देवी इंटर कालेज में शिक्षिका पद हेतु आवेदन किया तो प्रबंधक हाकिम सिंह ने उस का चयन कर लिया. हाकिम सिंह इटावा शहर के सिविल लाइंस थानांतर्गत नगला महाजीत में रहते थे. यह उन का ही कालेज था. कंचन इस कालेज में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को विज्ञान पढ़ाने लगी. कंचन पढ़नेपढ़ाने में लगनशील थी, इसलिए कुछ महीने बाद वह बच्चों की प्रिय टीचर बन गई.

इसी स्कूल में एक रोज आनंद किशोर की निगाह खूबसूरत कंचन पर पड़ी. आनंद किशोर कालेज प्रबंधक हाकिम सिंह का बेटा था. हाकिम सिंह कालेज के प्रबंधक जरूर थे, लेकिन कालेज की देखरेख आनंद किशोर ही करता था. कंचन हुस्न और शबाब की बेमिसाल मूरत थी. उसे देख कर आनंद किशोर उस पर मोहित हो गया. वह उसे दिलोजान से चाहने लगा. कंचन यह जानती थी कि आनंद किशोर कालेज मालिक का बेटा है, इसलिए उस ने भी उस की तरफ कदम बढ़ाने में अपनी भलाई समझी. उसे लगा कि आनंद ही उस के सपनों का राजकुमार है. जब चाहतें दोनों की पैदा हुईं तो प्यार का बीज अंकुरित हो गया.

कंचन आनंद के साथ घूमनेफिरने लगी. इस दौरान उन के बीच अवैध संबंध भी बन गए. आनंद के प्यार में कंचन ऐसी दीवानी हुई कि घर भी देरसवेर पहुंचने लगी. मां उसे टोकती तो कोई न कोई बहाना बना देती. उमा देवी उस की बात पर सहज ही विश्वास कर लेती थी. लेकिन विश्वास की भी कोई सीमा होती है. कंचन जब आए दिन देरी से घर पहुंचने लगी तो उमा देवी का माथा ठनका. उस ने पति शिवपूजन को कंचन पर नजर रखने को कहा. शिवपूजन ने कंचन की निगरानी की तो जल्द ही सच्चाई सामने आ गई. उन्हें पता चला कि कंचन कालेज प्रबंधक के बेटे आनंद किशोर के प्रेम जाल में फंस गई है और उसी के साथ गुलछर्रे उड़ाती है.

शिवपूजन ने इस सच्चाई से पत्नी को अवगत कराया तो उमा देवी ने माथा पीट लिया. पतिपत्नी ने इस मुद्दे पर विचारविमर्श किया और बदनामी से बचने के लिए कंचन का विवाह जल्दी करने का निश्चय किया. तब तक कंचन बीएससी पास कर चुकी थी, इसलिए मां ने एक दिन उस से कहा, ‘‘कंचन, अब तेरा बीएससी पूरा हो चुका है. अब स्कूल में पढ़ाना छोड़ दे. प्राइवेट नौकरी से तेरा भला होने वाला नहीं है.’’

कंचन ने कुछ कहना चाहा तो मां ने बात साफ कर दी, ‘‘क्या यह सच नहीं है कि तेरे और आनंद के बीच गलत रिश्ता है. तुम दोनों के प्यार के चर्चे पूरे स्कूल में हो रहे हैं, इसलिए अब तू उस स्कूल में पढ़ाने नहीं जाएगी.’’

उमा देवी ने जो कहा था, वह सच था. स्कूल प्रबंधक हाकिम सिंह भी उसे सावधान कर चुके थे. पर अपने बेटे आनंद के कारण वह उसे स्कूल से निकाल नहीं पा रहे थे. चूंकि सच्चाई सामने आ गई थी. इसलिए कंचन ने भी स्कूल छोड़ने का मन बना लिया. उस ने इस बात से आनंद किशोर को भी अवगत करा दिया. चूंकि बेटी के बहकते कदमों से शिवपूजन परेशान थे, इसलिए उन्होंने कंचन के लिए घरवर की तलाश शुरू कर दी. कुछ महीने की भागदौड़ के बाद उन्हें एक लड़का पसंद आ गया. लड़के का नाम था अनुपम कुमार.

अनुपम कुमार के पिता रामशरण मैनपुरी जिले के किशनी थानांतर्गत गांव खड़ेपुर के रहने वाले थे. 3 भाईबहनों में अनुपम कुमार सब से बड़ा था. रामशरण के पास 5 बीघा जमीन थी. उसी की उपज से परिवार का भरणपोषण होता था. अनुपम गुरुग्राम (हरियाणा) में प्राइवेट नौकरी करता था. दोनों तरफ से बातचीत हो जाने के बाद 7 फरवरी, 2014 को धूमधाम से कंचन का विवाह अनुपम के साथ हो गया. शादी के एक महीने बाद जब अनुपम नौकरी पर चला गया तो कंचन मायके आ गई. कंचन कुछ दिन बाद आनंद से मिली तो उस ने शादी करने को ले कर शिकवाशिकायत की. कंचन ने उसे धीरज बंधाया कि जिस तरह वह उसे शादी के पहले प्यार करती थी, वैसा ही करती रहेगी.

कंचन जब भी मायके आती, आनंद के साथ खूब मौजमस्ती करती. आनंद किशोर के माध्यम से कंचन अपना भविष्य भी बनाना चाहती थी, वह मैडिकल लाइन में जाने के लिए प्रयासरत थी. दरअसल, वह एएनएम बनना चाहती थी. इधर पिता के दबाव में आनंद किशोर ने भी ऊषा नाम की खूबसूरत युवती से शादी कर ली. लेकिन खूबसूरत पत्नी पा कर भी आनंद किशोर कंचन को नहीं भुला पाया. वह उस से संपर्क बनाए रहा. आनंद किशोर के पास ओमनी कार थी. इसी कार से वह कंचन को कभी आगरा तो कभी बटेश्वर घुमाने ले जाता था. आनंद की पत्नी ऊषा को उस के और कंचन के नाजायज रिश्तों की जानकारी नहीं थी. वह तो पति को दूध का धुला समझती थी.

सन 2017-18 में कंचन का चयन बीएससी नर्सिंग के 2 वर्षीय एएनएम प्रशिक्षण के लिए हो गया. सैफई मैडिकल कालेज में कंचन एएनएम की ट्रैनिंग करने लगी. वह वहीं के हौस्टल में रहने भी लगी. कंचन का जब कहीं बाहर घूमने का मन करता तो वह प्रेमी आनंद को फोन कर बुला लेती थी. आनंद अपनी कार ले कर कंचन के मैडिकल कालेज पहुंच जाता, फिर दोनों दिन भर मस्ती करते. आनंद कंचन की भरपूर आर्थिक भी मदद करता था और उस की सभी डिमांड भी पूरी करता था. आनंद ने कंचन को एक महंगा मोबाइल भी खरीद कर दिया था. इसी मोबाइल से वह आनंद से बात करती थी.

कंचन आनंद किशोर से प्यार जरूर करती थी, लेकिन उस का अपने पति अनुपम कुमार से भी खूब लगाव था. वह हर रोज पति से बतियाती थी. अनुपम भी उस से मिलने उस के कालेज आताजाता रहता था. इस तरह कंचन ने एएनएम प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले लिया. कंचन और उस के प्रेमी आनंद किशोर के रिश्तों में दरार तब पड़ी, जब आनंद ने शहरी क्षेत्र में 5-6 लाख की जमीन अपनी पत्नी ऊषा के नाम खरीदी. यह जमीन खरीदने की जानकारी जब कंचन को हुई तो उस ने विरोध जताया, ‘‘आनंद, ऊषा तुम्हारी घरवाली है तो मैं भी तो बाहरवाली हूं. मुझे भी 3 लाख रुपए चाहिए.’’

धीरेधीरे कंचन आनंद को ब्लैकमेल करने पर उतर आई. अब जब भी दोनों मिलते, कंचन रुपयों की डिमांड करती. असमर्थता जताने पर कंचन दोनों के रिश्तों को सार्वजनिक करने तथा ऊषा को सब कुछ बताने की धमकी देती. कंचन की ब्लैकमेलिंग और धमकी से आनंद घबरा गया. आखिर उस ने इस समस्या से निजात पाने के लिए कंचन की हत्या करने की योजना बना ली. 24 सितंबर, 2019 की दोपहर आनंद किशोर ने कंचन को घूमने के लिए राजी किया. फिर पौने 2 बजे वह अपनी कार ले कर सैफई मैडिकल कालेज पहुंच गया. कंचन हौस्टल से यह कह कर निकली कि वह हौस्पिटल जा रही है. लेकिन वह आनंद किशोर की कार में बैठ कर घूमने निकल गई. आनंद उसे बटेश्वर ले कर गया और कई घंटे सैरसपाटा कराता रहा.

वापस लौटते समय कंचन ने उस से पैसों की डिमांड की. इस बात को ले कर दोनों में कहासुनी भी हुई. तब तक शाम के 7 बज चुके थे और अंधेरा छाने लगा था. आनंद किशोर ने अपनी कार जसवंतनगर क्षेत्र के भितौरा नहर पर रोकी और फिर सीट पर बैठी कंचन को दबोच कर उसे चाकू से गोद डाला. हत्या करने के बाद उस ने कंचन के शव को नहर में फेंक दिया. फिर वहीं नहर की पटरी किनारे खून से सने कपडे़ जला दिए. वहां से चल कर आनंद ने जगसौरा बंबा पर कार रोकी. वहां उस ने कंचन के दोनों मोबाइल फोन तोड़ कर झाड़ी में फेंक दिए. साथ ही खून सना चाकू भी झाड़ी में फेंक दिया. इस के बाद वह वापस घर आ गया. किसी को कानोंकान खबर नहीं लगी कि उस ने हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया है.

24 सितंबर को करीब पौने 2 बजे अनुपम कुमार की कंचन से बात हुई थी. उस के बाद जब बात नहीं हुई तो वह सैफई आ गया और कंचन की गुमशुदगी दर्ज कराई. सैफई पुलिस 18 दिनों तक लापता कंचन का पता लगाने में जुटी रही. उस के बाद हत्या का खुलासा हुआ. लेकिन कंचन की लाश फिर भी बरामद नहीं हुई. 14 अक्तूबर, 2019 को थाना सैफई पुलिस ने हत्यारोपी आनंद किशोर को इटावा कोर्ट में रिमांड मजिस्ट्रैट ए.के. सिंह की अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया. सैफई पुलिस कंचन की लाश बरामद करने के प्रयास में जुटी थी.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

Love Story : मेल पर चेट करते करते सरिता को हो गया प्यार

Love Story : कई बार चाहते हुए भी मन की बात कहना मुश्किल होता है. सरिता की हालत भी कुछ ऐसी ही थी. फिर भी अंजाम की सोचे बिना उस ने मन की बात कह दी. आखिर…

3 दिनों से बंद फ्लैट की साफसफाई और हर चीज व्यवस्थित कर के साक्षी लैपटौप और मोबाइल फोन ले कर बैठी तो फोन में बिना देखे तमाम मैसेज पड़े थे. लैपटौप में भी तमाम मेल थे. पिछले 3 दिनों में लैपटौप की कौन कहे, मोबाइल तक देखने को नहीं मिला था. मां को फोन भी वह तब करती थी, जब बिस्तर पर सोने के लिए लेटती थी. मां से बातें करतेकरते वह सो जाती तो मां को ही फोन बंद करना पड़ता. पहले उस ने लैपटौप पर मेल पढ़ने शुरू किए. वह एकएक मैसेज पढ़ने लगी. ‘‘हाय, क्या कर रही हो? आज आप औनलाइन होने में देर क्यों कर रही हैं?’’

‘‘अरे कहां है आप? कल भी पूरा दिन इंतजार करता रहा, पर आप का कोई जवाब ही नहीं आया?’’

‘‘अब चिंता हो रही है. सब ठीकठाक तो है न?’’

‘‘मानता हूं काम में बिजी हो, पर एक मैसेज तो कर ही सकती हो.’’ सारे मैसेज एक ही व्यक्ति के थे. मैसेज पढ़ कर हलकी सी मुसकान आ गई सरिता के चेहरे पर. उसे यह जान कर अच्छा लगा कि कोई तो है जो उस की राह देखता है, उस की चिंता करता है. उस ने मैसेज टाइप करना शुरू किया.

‘‘मैं अपने इस संबंध को नाम देना चाहती हूं. आखिर हम कब तक बिना नाम के संबंध में बंधे रहेंगे. आप का तो पता नहीं, पर मैं तो अब संबंध की डोर में बंध गई हूं. यही सवाल मैं ने आप से पहले भी किया था, पर न जाने क्यों आप इस सवाल का जवाब टालते रहे. जवाब देने की कौन कहे, आप बात ही करना बंद कर देते हो. आखिर क्यों.?

‘‘एक बात आप अच्छी तरह जान लीजिए. बिना किसी नाम का दिशाहीन संबंध मुझे पसंद नहीं है. हमेशा दुविधा में रहना अच्छा नहीं लगता. पिछले 3 दिनों से आप के संदेश की राह देख रही हूं. गुस्सा तो बहुत आता है पर आप पर गुस्सा करने का हक है भी या नहीं, यह मुझे पता नहीं. आखिर मैं आप के किसी काम की या आप मेरे किस काम के..?

‘‘आप के साथ भी मुझे मर्यादा तय करनी है. है कोई मर्यादा? आप को पता होना चाहिए, अब मैं दुविधा में नहीं रहना चाहती. मैं आप को किसी संबंध में बांधने के लिए जबरदस्ती मजबूर नहीं कर रही हूं. पर अगर संबंध जैसा कुछ है तो उसे एक नाम तो देना ही पड़ेगा. खूब सोचविचार कर बताइएगा.

‘‘मेरे लिए आप का जवाब महत्त्वपूर्ण है. मैं आप की कौन हूं? इतनी निकटता के बाद भी यह पूछना पड़ रहा है, जो मुझे बहुत खटक रहा है. —आप के जवाब के इंतजार में सरिता.’’

सरिता काफी देर तक लैपटौप पर नजरें गड़ाए रही. उन के बीच पहली बार ऐसा नहीं हो रहा था. इस के पहले भी सरिता ने कुछ इसी तरह की या इस से कुछ अलग तरह की बात कही थी. पर हर बार किसी न किसी बहाने बात टल जाती थी. देखा जाए तो दोनों के बीच कोई खास संबंध नहीं था. दोनों कभी मिले भी नहीं थे. एकदूसरे से न कोई वादा किया था, न कोई वचन दिया था. बस, उन के बीच बातों का ही व्यवहार था. कभी खत्म न हो, ऐसी बातें. उस की बातें सरिता को बहुत अच्छी लगती थीं. दोनों दिनभर एकदूसरे को मेल या चैटिंग करते रहते. बीचबीच में अपना काम कर के फिर चैटिंग पर लग जाते. समयसमय पर मेल भी करते.

दोनों की जानपहचान अनायास ही हुई थी. मेल आईडी टाइप करने में हुई एक अक्षर की अदलाबदली की तरह से. ध्यान नहीं दिया और मेल सैंड हो गया. उस के रिप्लाय में आया. सौरी, सामने से फिर जवाब, करतेकरते दोनों को एकदूसरे का जवाब देने की आदत सी पड़ गई. जल्दी ही उन की बातें एकदूसरे की जरूरत बन गईं. दोनों का परिचय हुए 3 महीने हो चुके थे, पर ऐसा लगता था, जैसे वे न जाने कब से परिचित हैं, दोनों में गहरा लगाव हो गया था, उन का स्वभाव भी अलग था और व्यवसाय भी, फिर भी दोनों नजदीक आ गए थे. वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कालेज में हिंदी का प्रोफेसर था. साहित्य का भंडार था उस के पास. कभी वह खुद की लिखी कोई गजल या शायरी सुनाता तो कभी अपनी यूनिवर्सिटी की मजाकिया बातें कह कर हंसाता.

सरिता उस की छोटी से छोटी बात ध्यान से सुनती और पढ़ती. उस के साथ के क्षणों में, उस की बातों में आसपास का सब बिसार कर खो सी जाती. पर जब वह 3 दिनों के लिए कंपनी टूर पर मुंबई गई तो मन जैसे अपनी बात कहने को विकल हो उठा. आज दिल की बात कह ही देनी है, यह निश्चय कर के वह दाहिने कान के पीछे निकल आई लट को अंगुलियों में ले कर डेस्क पर रखे लैपटौप की स्क्रीन में खो गई. जैसे वह सामने बैठा है और वह उस की आंखों में आंखें डाल कर अपनी बात कह रही है. वह मैसेज टाइप करने लगी.

‘‘हाय 3 दिनों के लिए कंपनी टूर पर मुंबई गई थी. जाने का प्लान अचानक बना, इसलिए तुम्हें बता नहीं सकी, बहुत परेशान किया न तुम्हें? पर सच कहूं, 3 दिनों तक तुम से दूर रह कर मेरे मन में हिम्मत आई कि मैं अपने मन की बात तुम से खुल कर कह सकूं. क्या करूं, थोड़ी डरपोक हूं न? आज तुम्हें मैं अपने एक दूसरे मित्र से मिलवाती हूं. अभी नईनई मित्रता हुई है जानते हो किस से? जी हां, दरिया से… हां, दरिया, समुद्र, सागर…

‘‘नजर में न भरा जा सके, इतना विशाल, चाहे जितना देखो, कभी मन न भरे. इतना आकर्षक कि मन करता है हमेशा देखते रहो. मेरे लिए यह सागर हमेशा एक रहस्य ही रहा है. कहीं कलकल बहता है तो कहीं एकदम शांत तो कहीं एकदम तूफानी.

‘‘समुद्र मुझे बहुत प्यारा लगता है. घंटों उस के सान्निध्य में बैठी रहती हूं, फिर भी थकान नहीं लगती. पर मेरा यह प्यार दूरदूर से है. दूर से ही बैठ कर उस की लहरों को उछलते देखना, उस की आवाज को मन में भर लेना. इस तरह देखा जाए तो यह सागर मेरा ‘लौंग डिसटेंस फ्रेंड’ कहा जा सकता है, एकदम तुम्हारी ही तरह. हम मन भर कर बात करते हैं, कभीकभी एकदूसरे से गुस्सा भी होते हैं, पर जब नजदीकी की बात आती है तो मैं डर जाती हूं. दूर से ही नमस्कार करने लगती हूं.

‘‘पर इस सब को कहीं एक किनारे रख दो. मैं भले ही सागर के करीब न जाऊं, दूर से ही उसे देखती रहूं, पर वह किसी न किसी युक्ति से मुझे हैरान करने आ ही जाता है. दूर रहते हुए भी उस की हलकी सी हवा का झोंका मेरे शरीर में समा जाता है. मजाल है कि मैं उस के स्पर्श से खुद को बचा पाऊं. एकदम तुम्हारी ही तरह वह भी जिद्दी है.

‘‘उस की इस शरारत से कल मेरे मन में एक नटखट विचार आया. मन में आया कि क्यों न हिम्मत कर के एक कदम उस की ओर बढ़ाऊं. चप्पल उतार कर उस की ओर बढ़ी. एकदम किनारे रह कर पैर पानी में छू जाए इतना ही बढ़ी थी. वह पहले से भी ज्यादा पागल बन कर मेरी ओर बढ़ा और मुझे पूरी तरह भिगो दिया. जैसे कह रहा हो, बस मैं तुम्हारी पहल की ही राह देख रहा था, बाकी मैं तो तुम्हें कब से भिगोने को तैयार था.

‘‘मैं उस के इस अथाह प्रेम में डूबी वहीं की वहीं खड़ी रह गई. मैं ने तो केवल पैर धोने के लिए पानी मांगा था, उस ने मुझे पूरी की पूरी अपने में समा लिया था. कहीं सागर तुम्हारा रूप ले कर तो नहीं आया था? शायद नाम की वजह से दोनों का स्वभाव भी एक जैसा हो. वह समुद्र और तुम सागर. दोनों का स्थान मेरे मन में एक ही है. सच कहूं, अगर मैं एक कदम आगे बढ़ाऊं तो क्या तुम मुझे खुद में समा लोगे? —तुम्हारी बनने को आतुर सरिता’’

क्या जवाब आता है, यह जानने के लिए सरिता का दिल जोजोर से धड़कने लगा था. दिल में जो आया, वह कह दिया. अब क्या होगा, यह देखने के लिए वह एकटक स्क्रीन को ताकती रही. सागर में उछाल मार रहे समुद्र की एक फोटो भेजी. मतलब सरिता की पहल को उस ने स्वीकार कर लिया था. प्रकृति के नियम के अनुसार फिर एक सरिता बहती हुई अपने सागर मे मिलने का अनोखा मिलन रचने जा रही थी.

 

Murder Story : दोस्त को सुपारी देकर कराया प्रेमिका का मर्डर

Murder Story : किसी युवती या महिला से संबंध बनाते समय लोग यह भूल जाते हैं कि कोई भी महिला जब इस स्थिति तक पहुंचती है तो उस की भावनाएं भी साथ होती हैं. स्वाति सुखविंदर से भावनात्मक रूप से जुड़ी थी. जब सुखविंदर ने…

तारीख 15 नवंबर. वक्त शाम 4 बजे. जगह उज्जैन के थाना महाकाल क्षेत्र का नैशनल ढाबा. बाईपास इनर रिंगरोड स्थित नैशनल ढाबे से कुछ दूरी पर एक आटोरिक्शा आ कर रुका. आटो से स्वाति नाम की एक सुंदर युवती उतरी. नीचे उतर कर स्वाति ने आटोचालक को पैसे दिए. तभी स्वाति के मोबाइल फोन की घंटी बज उठी, जिस से वह सड़क पर उसी जगह खड़ी हो कर बात करने लगी. आटोचालक वहां से जा चुका था. किसी को भी मालूम नहीं था कि वहां क्या घटने वाला है. कुछ ही दूरी पर खड़ी एक गाड़ी में बैठे शख्स की आंखें लगातार स्वाति पर गड़ी थीं. उसे बेपरवाह देख वह गाड़ी तेजी से स्वाति की ओर बढ़ने लगी. स्वाति सड़क पर दाहिनी ओर खड़ी थी.

तेज गति से आ रही गाड़ी रौंग साइड से आई और स्वाति को जोरदार टक्कर मार कर वहां से निकल गई. सब कुछ इतनी जल्दी और तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोगों में न तो कोई कुछ देख सका और न ही कोई कुछ समझ पाया. सड़क पर घायल पड़ी स्वाति को देख कर आसपास भीड़ जमा हो गई. उसी भीड़ में नैशनल ढाबा का मालिक सुखविंदर सिंह खनूजा भी शामिल था, जिस ने देर किए बिना स्वाति को अपनी बांहों में उठाया और तत्काल सीएचएल हौस्पिटल ले गया, जहां उपचार के दौरान उस की मौत हो गई. चूंकि यह पुलिस केस था, इसलिए हौस्पिटल प्रबंधन ने तत्काल यह जानकारी टीआई गगन बादल को दे दी. सूचना पा कर महाथाने की एक टीम सीएचएल हौस्पिटल पहुंच गई. स्वाति को ले कर हौस्पिटल आया सुखविंदर भी वहीं मौजूद था.

उस ने टीआई गगन बादल को बताया कि वह मृतका को अच्छी तरह पहचानता है. वह भाक्षीपुरा लखेखाड़ी की रहने वाली है और एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी. टीआई गगन बादल और एसआई वीरेंद्र सिंह बंदेवार ने लाश का बारीकी से निरीक्षण किया. सूचना पा कर स्वाति के घर वाले भी वहां आ गए. अब तक जो मामला सीधा सा सड़क एक्सीडेंट लग रहा था, वह उन के वहां पहुंचने से संदिग्ध हो गया. परिवार वालों ने बताया कि सुखविंदर सिंह खनूजा नाम का जो युवक स्वाति को हौस्पिटल ले कर आया था, वह मृतक का पूर्वप्रेमी है. सन 2014 में स्वाति ने उस के खिलाफ महिला थाने में रेप का केस भी दर्ज कराया था. इस मामले में खनूजा 21 दिन जेल में भी रहा था, लेकिन बाद में स्वाति के साथ शादी का वादा करने पर उसे जेल से जमानत मिल गई थी. इस के बावजूद दोनों की प्रेम कहानी बदस्तूर जारी रही थी.

स्वाति खनूजा से मिलने उस के नैशनल ढाबे पर आती रहती थी. घटना के समय भी वह उसी से मिलने आई थी. टीआई बादल ने उसी समय घटना की जानकारी उज्जैन के एसपी सचिन अतुलकर को दे दी. वह भी अस्पताल आ गए. एसपी ने मामले को संदिग्ध माना. उन्होंने एफएसएल अधिकारी अरविंद नायक को भी वहां बुला लिया. नायक ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. एसपी ने टीआई गगन बादल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई. इस टीम में एसआई वीरेंद्र बंदेवार, संजय यादव, एएसआई अनिल ठाकुर, मनीष यादव आदि को शामिल किया गया. पुलिस टीम मौके पर ऐसे गवाहों की खोज में जुट गई, जो घटना में प्रत्यक्षदर्शी थे. परंतु यह काम इतना आसान नहीं था. स्वाति को किस गाड़ी ने टक्कर मारी, इस बारे में भी लोगों के अलगअलग बयान थे.

टीआई गगन बादल ने मृतका स्वाति और उस के प्रेमी सुखविंदर खनूजा की कालडिटेल्स निकलवाई. इस के साथ ही उन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटाईं. इस जांच से सामने आया कि स्वाति को एक टाटा मैजिक ने टक्कर मारी थी, जिस का नंबर एमपी09 टीजी6900 था. यह गाड़ी इंदौर की थी. इस का मतलब यह था कि इंदौर की टाटा मैजिक उज्जैन में आ कर एक्सीडेंट कर लापता हो गई थी. इस मामले में पुलिस को गहरी साजिश की बू आने लगी. इंदौर टोल नाके के फुटेज भी पुलिस ने देखे, जिस से पता चल रहा था कि मैजिक गाड़ी केवल इस घटना को अंजाम देने के लिए इंदौर से उज्जैन आई थी, जो एक्सीडेंट के बाद वापस इंदौर चली गई थी.

एसआई वीरेंद्र बंदेवार ने टाटा मैजिक के मालिक का नामपता हासिल कर लिया. यह गाड़ी इंदौर के जकी अंसारी के नाम पर रजिस्टर्ड थी. एसआई बंदेवार एक टीम ले कर मैजिक मालिक जकी अंसारी के घर पहुंच गए. जकी को यह भी पता नहीं था कि उस की मैजिक उज्जैन गई थी. जकी ने बताया कि उस की गाड़ी इंदौर के ही गांधीनगर का वाहिद चलाता है. जकी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने गांधीनगर, इंदौर से वाहिद को उठा लिया. वाहिद के हाथ आते ही महाकाल पुलिस के हाथ जैसे सफलता की चाबी लग गई.

पुलिस ने वाहिद से सख्ती बरती तो उस ने बता दिया कि वह अपने दोस्त समीर उर्फ मोहसिन के कहने पर 15 नवंबर को टाटा मैजिक ले कर उज्जैन गया था. उस ने यह भी बताया कि समीर उर्फ मोहसिन को इस काम के लिए उस के दोस्त संजू धुर्वे ने बोला था. संजू की मैजिक उस वक्त खराब थी, इसलिए संजू से दोस्ती के चलते उस के कहने पर वाहिद अपनी मैजिक ले कर उज्जैन आया था. पुलिस ने उस से पूछताछ में सख्ती बरती तो कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई और अंत में सुखविंदर सिंह खनूजा का नाम सामने आ गया. पता चला कि सुखविंदर ने इस काम के लिए गांधीनगर, इंदौर निवासी दंपति पंकज और उमा शर्मा को एक लाख रुपए की सुपारी दी थी.

सुखविंदर पहले दिन से ही पुलिस के शक के दायरे में था, सो उस का नाम सामने आते ही पुलिस की एक टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. जबकि बाकी के 4 आरोपी पंकज शर्मा, पंकज की पत्नी उमा और दोस्त समीर उर्फ मोहसिन व संजू धुर्वे फरार हो गए. पुलिस ने सुखविंदर सिंह से पूछताछ की तो पूरी कहानी इस प्रकार सामने आई. स्वाति और सुखविंदर की प्रेम कहानी नई सड़क, उज्जैन निवासी सुखविंदर सिंह खनूजा की नई सड़क पर मोबाइल फोन की दुकान थी. साथ ही वह चिंतामन गणेश बाईपास पर शहर का मशहूर ढाबा चलाता था. पैसों की कमी न होने के कारण सुखविंदर राजनीति में भी हाथ आजमाना चाहता था, जिस के चलते वह शिवसेना में शामिल हो कर जिला स्तर का पदाधिकारी बन गया था.

स्वाति से उस की मुलाकात करीब 8 साल पहले तब हुई थी, जब स्वाति 21 साल की खूबसूरत युवती थी. मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर प्यार होने के बाद शारीरिक संबंध भी बन गए. स्वाति एक निजी स्कूल में टीचर थी, सो पैसे वाला प्रेमी पा कर वह खुद को धन्य समझने लगी थी. सुखविंदर के बुलाने पर वह उस से मिलने कहीं पहुंच जाती थी. सुखविंदर ने उस से शादी का भी वादा किया था, लेकिन कुछ समय बाद सुखविंदर ने घर वालों की मरजी से दूसरी लड़की से शादी कर ली थी. स्वाति ने इस का विरोध किया तो सुखविंदर ने उसे भरोसा दिलाया कि कुछ दिनों में वह पत्नी को तलाक दे कर उस के साथ शादी कर लेगा.

स्वाति ने उस की बात पर भरोसा कर लिया, जिस से दोनों के बीच शारीरिक रिश्तों का धारावाहिक लिखा जाता रहा. सुखविंदर स्वाति पर खूब पैसे लुटाता था, स्वाति भी उस की हर इच्छा पूरी करने के लिए तैयार रहती थी. इस बीच सुखविंदर ने नैशनल ढाबा खोल लिया था, जहां स्वाति रोज उस से मिलने आने लगी. यहां विशेष तौर पर बनाए गए केबिन में सुखविंदर  स्वाति के साथ दोपहर में मस्ती करता था. दोनों के बीच विवाद की शुरुआत तब हुई, जब स्वाति खर्च के लिए आए दिन सुखविंदर से बड़ी रकम मांगने लगी. पहले तो सुखविंदर उस की मांग पूरी करता रहा, लेकिन रोजरोज की मांग से तंग आ कर उस ने हाथ तंग होने की बात कह कर पैसा देना बंद कर दिया. यह देख कर स्वाति उस पर कई तरह के दबाव बनाने लगी.

इस से दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो सन 2014 में स्वाति ने सुखविंदर के खिलाफ महिला थाने में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. इस मामले में सुखविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. लेकिन इस दौरान सुखविंदर ने स्वाति को यह भरोसा दिला कर समझौता कर लिया कि वह जेल से बाहर आ कर 6 महीने में उस के साथ शादी कर लेगा. इस समझौते के बाद सुखविंदर बाहर आया तो दोनों के शारीरिक संबंध पहले की तरह पटरी पर लौट आए. लेकिन स्वाति अब काफी समझदार हो चुकी थी. अब वह आए दिन उस से कभी 3 हजार तो कभी 5 हजार तो कभी 10 हजार रुपए मांगने लगी.

सुखविंदर मना करता तो वह उस पर दबाव बनाती कि वह या तो अपनी पत्नी को तलाक दे कर उस से शादी करे, नहीं तो वह उस के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करवा देगी. इतना ही नहीं, पहले तो सुखविंदर ही उसे रोज ढाबे पर मिलने बुलाया करता था, लेकिन अब वह खुद ही दोपहर में उस से मिलने के लिए ढाबे पर आने लगी, जहां कभीकभी दोनों में विवाद भी हो जाता था. सुखविंदर के ढाबे पर गांधीनगर, इंदौर का बदमाश पंकज शर्मा अकसर शराब पीने आया करता था. सुखविंदर की उस से दोस्ती हो गई थी. सुखविंदर ने पंकज से स्वाति के बारे में बताया तो उस ने लगे हाथ उस से छुटकारा पाने की सलाह दे डाली. जिस के चलते घटना से 15 दिन पहले सुखविंदर ने एक लाख रुपए में उस से ही स्वाति की हत्या का सौदा कर लिया.

इस के आगे की कमान पंकज की पत्नी उमा ने संभाली. इस के लिए उस ने समीर उर्फ मोहसिन और संजू से संपर्क किया. ये दोनों भी गांधीनगर, इंदौर के पुराने बदमाश थे. पहले संजू की टाटा मैजिक से स्वाति को कुचलने की योजना थी, लेकिन उस की गाड़ी खराब होने के कारण संजू ने इस काम के लिए अपने दोस्त वाहिद को कहा. संजू के कहने पर वाहिद 15 नवंबर, 2019 को अपनी मैजिक गाड़ी ले कर उज्जैन आया तो उस के साथ पंकज और समीर भी थे. उमा और संजू मोटरसाइकिल से उज्जैन पहुंचे थे. यहां ये लोग सुखविंदर के ढाबे से कुछ दूरी पर खड़े हो कर स्वाति के आने का इंतजार करने लगे.

रोज की तरह स्वाति आटो से आ कर सामने सड़क पर उतरी तो वाहिद ने उसे अपनी मैजिक गाड़ी से कुचल दिया और सब मौके से फरार हो गए. इन सभी ने सोचा था कि पुलिस इसे सामान्य एक्सीडेंट मान कर केस खत्म कर देगी. लेकिन एसपी सचिन अतुलकर के नेतृत्व में महाकाल थाना पुलिस ने जांच कर केस के मुख्य आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

 

Crime Story : भांजे ने मामी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Crime Story : मुकेश ने अपने भांजे धर्मेंद्र के लिए जितना कुछ किया, वह उस की मजबूरी इसलिए थी क्योंकि उस की पत्नी रीना उसे किनारे कर के धर्मेंद्र से प्यार करने लगी थी. यहां तक कि वह तब भी शांत रहा जब धर्मेंद्र ने रीना से कोर्टमैरिज कर ली. लेकिन उसी आशिक भांजे ने रीना को…

उत्तर प्रदेश के जिला औरैया का एक कस्बा है अजीतमल. यहीं का रहने वाला धर्मेंद्र वन विभाग में चौकीदार की नौकरी करता था. उस की शादी मैनपुरी की रहने वाली सुनीता से हुई थी. दोनों ही खुश थे. उन की घरगृहस्थी बड़े आराम से चल रही थी. इसी दौरान सुनीता 2 बच्चों की मां बन गई. इस के बाद तो घर की खुशियों में और इजाफा हो गया. लेकिन ये खुशियां ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सकीं. सुनीता बीमार हो गई और बीमारी के चलते एक दिन उस की मौत हो गई. पत्नी की मौत के बाद धर्मेंद्र जब नौकरी पर जाता, घर पर बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं रहता था. इस परेशानी को देखते हुए कुछ समय बाद वह अपने दोनों बच्चों को उन की ननिहाल में छोड़ आया और खुद रहने के लिए अपने मामा मुकेश के यहां चला गया.

मुकेश जिला मैनपुरी के गांव फैजपुर गढि़या में रहता था. वह एक फैक्ट्री में काम करता था. उस की शादी रीना से हुई थी, जिस से एक बेटा भी था. चूंकि धर्मेंद्र मुकेश का सगा भांजा था, इसलिए मुकेश ने उसे अपने घर के सदस्य की तरह रखा. पत्नी की मौत के बाद धर्मेंद्र एकदम खोयाखोया सा रहता था. मामा के यहां रह कर वह एकाकी जीवन काट रहा था. धीरेधीरे माया ने उस की पीड़ा को समझा और वह उस का मन लगाने की कोशिश करने लगा. धीरेधीरे वह घुलमिल कर रहने लगा तो उस की बोरियत दूर हो गई. साथ ही वह पत्नी की मौत का गम भी भूल गया. मामाभांजे दोनों अपनेअपने काम से लौट कर आते तो साथ मिल कर इधरउधर की खूब बातें करते थे.

दोनों की आपस में खूब बनती थी. धर्मेंद्र अपनी तनख्वाह से घर खर्च के कुछ पैसे अपनी मामी को दे देता था, जिस से घर का खर्च ठीक से चलने लगा. इसी बीच रीना एक और बेटे की मां बन गई, जिस का नाम प्रियांशु रखा गया. 28 साल की मामी रीना से धर्मेंद्र की खूब पटती थी. मामीभांजे के बीच हंसीठिठोली भी होती थी. धर्मेंद्र को मामी की सुंदरता और अल्हड़पन बहुत भाता था. कभीकभी वह उसे एकटक प्यारभरी नजरों से देखा करता था. अपनी ओर टकटकी लगाए देखते समय जब कभी रीना की नजरें उस से टकरा जातीं तो दोनों मुसकरा देते थे. धर्मेंद्र रीना के पति मुकेश से ज्यादा सुंदर और अच्छी कदकाठी का था. इस से रीना का झुकाव धर्मेंद्र के प्रति बढ़ता गया.

धर्मेंद्र रीना को दिल ही दिल चाहने लगा.  चूंकि वे मामीभांजा थे, इसलिए दोनों के साथसाथ रहने पर मुकेश को कोई शक नहीं होता था. मुकेश सीधेसरल स्वभाव का था, पत्नी और भांजे के बीच क्या खिचड़ी पक रही है, इस की मुकेश को कोई जानकारी नहीं थी. समय का चक्र घूमता रहा, धीरेधीरे दोनों एकदूसरे के करीब आते गए. एक दिन धर्मेंद्र ने जब मजाकमजाक में मामी को बांहों में भर लिया तो रीना ने विरोध नहीं किया, बल्कि उस ने दोनों हाथों से धर्मेंद्र को जकड़ लिया. धर्मेंद्र ने इस मूक आमंत्रण का फायदा उठाते हुए उस पर चुंबनों की झड़ी लगा दी. इस के बाद अपनी मर्यादाओं को लांघते हुए दोनों ने अपनी हसरतें पूरी कीं.

धर्मेंद्र चूंकि वहीं रहता था, इसलिए कुछ दिनों तक तो दोनों का खेल इसी तरह से चलता रहा. मुकेश को पता तक नहीं चला कि उस के पीछे घर में क्या हो रहा है. एक दिन मुकेश अचानक घर आया तो उस ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया. लेकिन मौके की नजाकत को भांपते हुए रीना और धर्मेंद्र ने उस से माफी मांग ली. मुकेश ने रहम करते हुए दोनों से कुछ नहीं कहा और उन्हें माफ कर दिया. इस के कुछ दिनों तक तो रीना और धर्मेंद्र ठीक रहे, लेकिन मौका मिलने पर वे अपनी हसरतें पूरी कर लेते थे. मामा के सीधेपन की वजह से धर्मेंद्र की हिम्मत बढ़ गई थी. अब धर्मेंद्र अपनी मामी रीना से शादी करने के ख्वाब देखने लगा.

एक दिन उस ने अपने मन की बात रीना से कही. चूंकि रीना भी उसे प्यार करती थी, इसलिए 2 बच्चों की मां होने के बावजूद वह भांजे से शादी करने के लिए तैयार हो गई. किसी तरह शादी वाली बात मुकेश को पता चली तो वह परेशान हो गया. उस ने इस का विरोध किया. लेकिन जब रीना नहीं मानी तो उस ने रीना की पिटाई कर दी. रीना के सिर पर तो इश्क का जुनून सवार था, ऐसे में वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी. लेकिन मुकेश के लिए यह बड़ी बदनामी वाली बात थी. थकहार कर मुकेश ने गांव में पंचायत बैठाई. रीना ने पंचायत में भी स्पष्ट रूप से कह दिया कि वह पति मुकेश को छोड़ सकती है लेकिन धर्मेंद्र को नहीं छोड़ेगी. वह उस से शादी जरूर करेगी. रीना की जिद के आगे मुकेश व उस के घर वालों को झुकना पड़ा.

घर वालों की इस रजामंदी के बाद पंचायत में तय हुआ कि रीना मुकेश और धर्मेंद्र दोनों की पत्नी के रूप में रहेगी. इस के बाद रीना और धर्मेंद्र ने कोर्टमैरिज कर ली. शादी करने के बाद भी रीना मुकेश के घर में ही रहती रही. यह बात लगभग 7 साल पहले की है. इस के बाद रीना अपने पहले पति मुकेश और भांजे से दूसरा पति बने धर्मेंद्र के साथ दोनों की पत्नी बन कर रहने लगी. समय धीरेधीरे बीतने लगा. रीना दोनों पतियों के दिलों पर राज करती थी. वह चाहती थी कि उन दोनों से वह ज्यादा कमाई कराए. क्योंकि नौकरी से तो बस बंधीबधाई तनख्वाह मिलती थी, जिस से रीना संतुष्ट नहीं थी.

एक दिन धर्मेंद्र, मुकेश व रीना ने बैठ कर तय किया कि क्यों न यहां के बजाय शिकोहाबाद जा कर कोई दूसरा धंधा शुरू किया जाए. शिकोहाबाद में कबाड़ का व्यवसाय काफी बड़े पैमाने पर होता है, इसलिए उन्होंने वहां जा कर कबाड़ का काम करने का फैसला लिया. करीब ढाई साल पहले मुकेश और धर्मेंद्र गांव से जिला फिरोजाबाद के शहर शिकोहाबाद चले गए. उन्होंने लक्ष्मीनगर मोहल्ले में प्रमोद कुमार का मकान किराए पर ले लिया. फिर वे पत्नी रीना व बच्चों को भी शिकोहाबाद ले आए. यहां रह कर मुकेश और धर्मेंद्र मिल कर कबाड़ का कारोबार करने लगे. इसी दौरान रीना एक और बेटे की मां बन गई. धर्मेंद्र भले ही रीना का पति बन गया था, लेकिन वह अपने बच्चों से उसे भैया ही कहलवाती थी.

रीना दोनों पतियों के साथ सामंजस्य बना कर रह रही थी. दोनों ही उस से खुश थे. कहते हैं, समय बहुत बलवान होता है, उस के आगे किसी की नहीं चलती. इस परिवार में भी यही हुआ. जब दोनों का काम अच्छा चलने लगा, आमदनी बढ़ी तो धर्मेंद्र शराब पीने लगा. रीना इस का विरोध करती तो धर्मेंद्र उसे डांट देता. कभीकभी वह उस पर हाथ भी उठा देता था. रीना अब उस से डरीडरी सी रहने लगी. शराब की लत जब बढ़ गई तो धर्मेंद्र ने काम पर जाना भी बंद कर दिया. वह दिन भर घर पर रह कर शराब पीता रहता. लड़झगड़ कर वह रीना से पैसे ले लेता था. जब रीना पैसे नहीं देती तो वह घर में रखे पैसे चुरा लेता था. एक दिन तो वह रीना की सोने की झुमकी और चांदी की पायल तक चुरा कर ले गया. इस पर रीना और मुकेश ने उसे घर से निकाल दिया.

2 महीने धर्मेंद्र इधरउधर भटकता रहा. बाद में वह रीना के पास ही लौट आया. उस ने मुकेश और रीना से शराब न पीने तथा ढंग से चलने का वादा किया. इस पर रीना ने उस पर दया दिखाते हुए उसे फिर से घर में रख लिया. मकान मालिक प्रमोद कुमार और वहां रहने वाले अन्य किराएदारों ने रीना से धर्मेंद्र को फिर से साथ रखने को मना किया, क्योंकि वह आए दिन घर में झगड़ता रहता था. इस पर रीना ने कहा कि वह अकेला कहां धक्के खाएगा. थोड़े दिन सब कुछ ठीक रहा, लेकिन धर्मेंद्र को शराब की जो लत लग गई थी, उस के चलते वह फिर से शराब पीने लगा. रीना ने धर्मेंद्र को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उस ने अपनी आदतों में कोई सुधार नहीं किया. इस से घर में आए दिन लड़ाई होने लगी.

10 अगस्त, 2018 की रात करीब साढ़े 8 बजे की बात है. मुकेश के कमरे से अचानक शोरशराबे की आवाज आने लगी. बच्चे चिल्ला रहे थे, ‘मम्मी मर गईं, मम्मी मर गईं.’

शोर सुन कर प्रमोद के मकान के नीचे के हिस्से में रह रहे मकान मालिक प्रमोद कुमार व उन के परिवार के लोगों को लगा कि शायद खाना बनाते समय कमरे में आग वगैरह लग गई है. इसलिए वे पानी की बाल्टी ले कर ऊपर पहुंचे. ऊपर पहुंच कर उन्होंने जो नजारा देखा, उसे देख कर आंखें फटी की फटी रह गईं. रीना कमरे की देहरी पर मरी पड़ी थी, उस के सिर व चेहरे से खून बह कर कमरे में फैल गया. पता चला कि रीना के दूसरे पति धर्मेंद्र ने ही रीना की हत्या की थी. हत्या करने के बाद जब धर्मेंद्र भागने को था, तभी अन्य किराएदारों ने उसे पकड़ लिया था. वह उसे वहीं दबोचे खड़े रहे. प्रमोद ने इस की सूचना पुलिस को दे दी.

थानाप्रभारी विजय कुमार गौतम, सीओ संजय रेड्डी मय पुलिस टीम के कुछ ही देर में वहां पहुंच गए. लोगों ने पकड़े गए हत्यारोपी धर्मेंद्र को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मृतका के बड़े बेटे सनी ने बताया कि हम लोग अंदर टीवी देख रहे थे. मम्मी ने पापा से खाना खाने के लिए कहा. इतने में भैया (धर्मेंद्र) ने अंदर ले जा कर कुल्हाड़ी से मम्मी को मार डाला. उस ने बताया कि दोपहरी में भैया ने कहा था कि लाओ कुल्हाड़ी पर धार लगा लें. लकडि़यां काट कर लाएंगे. पुलिस ने जब धर्मेंद्र से पूछताछ की तो पता चला कि घटना के समय रीना कमरे के बाहर चूल्हे पर रोटी बना रही थी और उस के तीनों बच्चे खाना खा कर कमरे में टीवी देख रहे थे. कमरे में ही मुकेश चारपाई पर लेटा हुआ था.

रात को अचानक धर्मेंद्र नशे में सीढि़यां चढ़ कर ऊपर आया. रीना धर्मेंद्र से कुछ नहीं बोली, उस ने अपने बेटे सनी को आवाज देते हुए कहा, ‘‘पापा से कह दे, खाना खा लें.’’

रीना द्वारा धर्मेंद्र से खाना खाने के लिए न कहने से धर्मेंद्र बौखला गया. उस के तनबदन में आग लग गई. उस ने रीना के साथ गालीगलौज करते हुए कहा कि हम से खाना खाने के लिए नहीं पूछा. अभी खबर लेता हूं तेरी. कह कर वह गुस्से में कमरे में घुसा जहां बच्चों के साथ मुकेश मौजूद था. उस ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठाई और चूल्हे पर रोटी बना रही रीना के बाल पकड़ कर उसे कमरे की देहरी पर ले जा कर लिटा दिया. फिर उस के सिर व चेहरे पर कई प्रहार कर उस की नृशंस हत्या कर दी. कमरे में चारों ओर खून फैल गया. अपनी आंखों के सामने मां को मारते देख बच्चे चिल्लाए, ‘‘मम्मी मर गई, मम्मी मर गई.’’

शोर सुन कर अन्य किराएदार वहां आ गए. धर्मेंद्र के हाथ में खून सनी कुल्हाड़ी देख कर वे सारा माजरा समझ गए. किसी तरह किराएदारों ने धर्मेंद्र को दबोच लिया, जिसे बाद में उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मुकेश की तहरीर पर धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर के अगले दिन उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. अपनी भावनाओं पर अंकुश न लगा पाने वाली रीना रिश्तों की मर्यादा को लांघ गई थी. वह धर्मेंद्र के प्यार में इस कदर डूबी कि उसे अपने पति, बच्चों व समाज तक की परवाह नहीं रही. उस ने अपने भांजे से अवैध संबंध बनाने के बाद उस से कोर्टमैरिज तक कर ली. इस की कीमत उसे अपनी जान दे कर चुकानी पड़ी.

—कथा पुलिस सूत्रों व जनचर्चा पर आधारित

 

Crime stories : मास काटने वाली छुरी से दोस्त के कर डाले 25 टुकड़े

Crime stories : ‘‘है  लो, आप गुड़गांव पुलिस कंट्रोल रूम से बोल रहे हैं?’’ एक आदमी ने घबराई हुई आवाज में फोन पर पूछा.

‘‘हां, यह पुलिस कंट्रोल रूम ही है. आप बताएं, क्या कहना चाहते हैं.’’ ड्यूटी औफिसर ने कहा.

‘‘साहब, आप गुड़गांव से ही बोल रहे हैं ?’’ फोन करने वाले ने संतुष्टि के लिए पूछा.

‘‘हां, हम गुड़गांव से ही बोल रहे हैं.’’ ड्यूटी औफिसर ने संजीदगी से जवाब दिया.

‘‘साहब, मैं पंजाब के लुधियाना से रूपेंदर सिंह बोल रहा हूं.’’ फोन करने वाले ने कहा, ‘‘साहबजी, बात यह है कि मेरे रिश्तेदार हरनेक सिंह ढिल्लन ने अपनी बीवी को मार डाला है और खुद भी सुसाइड करने जा रहा है.’’ एक ही बार में उस ने अपनी बात कह डाली. फिर बोला, ‘‘साहब जी, हरनेक को बचा लीजिए.’’

‘‘रूपेंदर सिंह जी, पहले यह बताएं कि आप के रिश्तेदार रहते कहां हैं?’’ ड्यूटी औफिसर ने सवाल किया.

‘‘साहब, वह गुड़गांव के डीएलएफ फेज-2 में जे ब्लौक में रहता है.’’

‘‘ठीक है, हम पुलिस भेजते हैं.’’ ड्यूटी औफिसर ने रूपेंदर सिंह को भरोसा दिया. यह 20 अक्तूबर की बात है. समय रहा होगा सुबह के करीब 10 बजे का. फोन पर रूपेंदर सिंह से मिली सूचना के आधार पर पुलिस कंट्रोल रूम ने डीएलएफ थाने को सूचना दीसूचना मिलने के कुछ ही देर बाद डीएलएफ थानाप्रभारी विष्णु प्रसाद कुछ पुलिस जवानों के साथ फेज-2 के जे ब्लौक के लिए रवाना हो गए. पुलिस 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई. जे ब्लौक में पहुंच कर पुलिस ने हरनेक सिंह ढिल्लन के मकान के बारे में पूछताछ की. 2-4 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को हरनेक सिंह के मकान का पता चल गया.

वह 3 मंजिला कोठी थी. कोठी के बाहर पुलिस को ऐसा कुछ नजर नहीं आया जिस से यह लगता कि अंदर किसी ने हत्या कर के खुद सुसाइड कर लिया हो. पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला हरनेक सिंह दूसरी मंजिल पर रहता है. पुलिस दूसरी मंजिल पर पहुंची तो उसे हरनेक सिंह के घर के अंदर एक भयावह दृश्य से रूबरू होना पड़ा. बैड पर एक बुजुर्ग महिला की लाश पड़ी थी. उस का गला रेता गया था. गला रेतने के कारण खून पूरे बिस्तर पर फैला हुआ था. इसी कमरे में एक बुजुर्ग पड़ा हुआ था. उस की कलाई की नसें कटी हुई थीं और खून रिस कर बह रहा था.थानाप्रभारी ने बैड पर पड़ी बुजुर्ग महिला की नब्ज टटोल कर देखी. उस में जीवन के कोई लक्षण नहीं थे. इस के बाद बुजुर्ग की नब्ज देखी तो चलती मिली थी, वह अर्धमूर्छित था

पुलिस ने बुजुर्ग से उस का नाम पूछा तो उस ने हरनेक सिंह ढिल्लन बताया. पुलिस उस से कुछ और पूछताछ करती, इस से पहले ही हरनेक सिंह फिर से अचेत हो गया. पुलिस के लिए किसी भी तरह हरनेक सिंह की जान बचाना जरूरी था. हाथ की नसें काट लिए जाने से उस का काफी खून बह चुका था. थानाप्रभारी ने 2 सिपाहियों को हरनेक सिंह के मकान पर छोड़ा और खुद उन्हें अस्पताल ले गए. अस्पताल के डाक्टरों ने अविलंब हरनेक का उपचार शुरू कर दिया. समय पर इलाज मिल जाने और डाक्टरों के प्रयास से उस की जान बच गई.

रहस्यमय मामला जब यह सुनिश्चित हो गया कि हरनेक सिंह की जान बच जाएगी तो थानाप्रभारी विष्णु प्रसाद ने उस की कोठी पर जांचपड़ताल शुरू की. आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मरने वाली बुजुर्ग महिला का नाम गुरमेल कौर था. अभी प्राथमिक जांच चल ही रही थी कि डीएलएफ के सहायक पुलिस आयुक्त करण गोयल भी वहां पहुंच गए. एसीपी गोयल ने घटनास्थल की स्थिति देखनेसमझने के बाद थानाप्रभारी को वहां एकत्र लोगों की मौजूदगी में घर की तलाशी लेने और गुरमेल की हत्या हरनेक सिंह के सुसाइड का प्रयास करने के कारणों का पता लगाने के दिशानिर्देश दिए. मौके की आवश्यक काररवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

गुड़गांव पुलिस को गुरमेल कौर की हत्या और हरनेक सिंह के सुसाइड करने की सूचना लुधियाना के रूपेंदर सिंह ने दी थी. इसलिए पुलिस ने रूपेंदर सिंह से फोन पर बात की तो उस ने बताया कि वह हरनेक सिंह का रिश्तेदार है. सुबह करीब 9 बज कर 40 मिनट पर हरनेक सिंह ने फोन कर के उस से कहा था कि मैं ने गुरमेल को मार डाला है और खुद सुसाइड  करने जा रहा हूं. रूपेंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि हरनेक सिंह की बात सुन कर वह काफी घबरा गया था. वह गुड़गांव से दूर लुधियाना में था और किसी भी तरह हरनेक सिंह की जान नहीं बचा सकता था. इसलिए उस ने गुड़गांव पुलिस को फोन कर के मामले की जानकारी दे दी थी.

पुलिस ने जांचपड़ताल की तो हरनेक सिंह के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला. यह सुसाइड नोट वसीयत के रूप में लिखा गया था. इस में हरनेक सिंह ने अपनी कोठी, बैंक बैलेंस समेत तथा अन्य संपत्तियों का बंटवारा बेटे और बेटी के अलावा एक रिश्तेदार के बीच करने की बात लिखी थी. सुसाइड नोट में हरनेक सिंह ने यह भी लिखा था कि मृत्यु के बाद उस की आंखें, किडनी, फेफड़े और हार्ट दान कर दिया जाए. पुलिस ने हरनेक सिंह के बेटेबेटी के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि बेटा मनजीत सिंह आस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में रहता है. वहां वह किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में अधिकारी है. हरनेक सिंह की बेटी कनाडा में अपने परिवार के साथ रहती थी. पुलिस ने हरनेक सिंह के बेटे और बेटी को फोन कर के इस घटना की सूचना दे दी

हरनेक सिंह के बच्चे विदेश में रहते थे, उन का कोई ऐसा करीबी रिश्तेदार भी नहीं था, जो गुड़गांव में रहता हो. इसलिए पुलिस ने हरनेक की पत्नी गुरमेल का शव अस्पताल के फ्रिजर में रखवा दिया ताकि बेटे के आने पर पोस्टमार्टम कराया जा सके. हरनेक सिंह के बेटे मनजीत सिंह ने पुलिस से कहा कि वह अर्जेंट में कोई फ्लाइट पकड़ कर जल्द से जल्द भारत पहुंच जाएगा. पुलिस ने हरनेक सिंह के बारे में उस के घर के आसपास रहने वालों से पूछताछ की तो पता चला कि वह मूलरूप से लुधियाना का रहने वाला था और वहां की एक आटोमोबाइल कंपनी में अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे. बाद में वह पत्नी गुरमेल कौर के साथ डीएलएफ फेज-2 के जे ब्लौक की इस कोठी में रहने लगा था, जो उन की अपनी थी. यह कोठी उस ने 10-11 साल पहले खरीदी थी.

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि हरनेक सिंह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था. लेकिन उस की पत्नी गुरमेल कौर पड़ोसियों से बोलतीचालती भी थीं और घुलीमिली भी थीं. पतिपत्नी रोजाना सुबह मौर्निंग वौक पर पार्क जाते थे. वहां गुरमेल कौर अन्य महिलाओं के साथ योगा करती थीं. बाद में पतिपत्नी आपस में बातें करते हुए पार्क से घर लौट आते थे. पड़ोसियों से पूछताछ में पुलिस के सामने यह बात जरूर आई कि हरनेक सिंह और उस की पत्नी गुरमेल 4-5 दिनों से परेशान नजर रहे थे. बीच में एकदो दिन के लिए वह बाहर भी चले गए थे, जिस की वजह से मौर्निंग वौक पर नहीं जा पाए थे.

उधर, अस्पताल में भरती हरनेक सिंह की हालत खतरे से बाहर तो हो गई थी, लेकिन वह पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं था. फलस्वरूप इस बात का खुलासा नहीं हो सका कि हरनेक सिंह ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया था. ऐशोआराम की जिंदगी में ऐसा कदम क्यों?

 हरनेक सिंह के पास पैसे की कोई  कमी नहीं थी. उस की काफी अच्छी कोठी थी. बेटी कनाडा में अच्छे से सैटल थी और बेटा आस्ट्रेलिया की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में अधिकारी था. सुसाइड नोट में परेशानी की कोई वजह भी नहीं लिखी थी. ऐसी स्थिति में कोई ठोस वजह सामने नहीं आने पर पुलिस ने यही माना कि हरनेक सिंह ने अकेलेपन से परेशान हो कर पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद खुद भी जान देने का फैसला किया होगा. दूसरे दिन पंजाब से रूपेंदर सिंह और कुछ अन्य रिश्तेदार गुड़गांव गए. रूपेंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 21 अक्तूबर को हरनेक सिंह के खिलाफ पत्नी की हत्या और सुसाइड नोट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया. साथ ही पुलिस इस मामले से जुड़े कारणों की तलाश में जुटी रही

पुलिस को इस बारे में या तो हरनेक सिंह से जानकारी मिल सकती थी या फिर उस के बेटे मनजीत सिंह से. लेकिन परेशानी यह थी कि दूसरे दिन भी शाम तक हरनेक सिंह पुलिस को बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं आया. वहीं, हरनेक का बेटा मनजीत भी आस्ट्रेलिया से शाम तक गुड़गांव नहीं पहुंचा था. मनजीत सिंह से पुलिस की बात हुई तो उस ने देर रात तक गुड़गांव पहुंचने की बात कही थी. इस बीच, पुलिस को पता चला कि हरनेक सिंह के संबंध जसकरण सिंह से रहे हैं. जसकरण उस का अच्छा परिचित था. जसकरण गुड़गांव के सेक्टर-29 इलाके के सरस्वती विहार में रहता था. वह 14 अक्तूबर से लापता था. जसकरण की पत्नी मनजीत कौर ने इस संबंध में 16 अक्तूबर को सेक्टर 29 पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी

इस रिपोर्ट में उस ने बताया था कि जसकरण 14 अक्तूबर को हरनेक सिंह से मिलने जाने के लिए घर से स्कूटी ले कर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा था. जसकरण के लापता होने में उस के परिवार वालों ने हरनेक सिंह का हाथ होने की आशंका जताई थी. जसकरण के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होने पर सेक्टर-29 पुलिस ने एक दिन हरनेक सिंह के घर जा कर उस से पूछताछ की थी, लेकिन हरनेक सिंह ने इस बात से साफ इनकार कर दिया कि जसकरण के लापता होने से उस का कोई ताल्लुक है. हरनेक सिंह ने सेक्टर-29 थाना पुलिस के सामने यह बात जरूर कबूल की थी कि जसकरण 14 अक्तूबर को उस से मिलने आया था.

जसकरण का मामला सामने आने पर डीएलएफ थाना पुलिस कई एंगलों से इस मामले की जांचपड़ताल करने में जुट गई. पुलिस ने हरनेक सिंह के मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि जसकरण सिंह 14 अक्तूबर को हरनेक सिंह के घर आया जरूर था, लेकिन वहां से वापस नहीं लौटा था. कहां गया जसकरण इस पर गुड़गांव पुलिस के आला अफसरों ने एक बार फिर हरनेक सिंह के मकान का जायजा लिया और पड़ोसियों से पूछताछ की. हरनेक सिंह के मकान से पुलिस को जसकरण की स्कूटी मिल गई. पुलिस ने वह स्कूटी अपने कब्जे में ले ली. अब पुलिस इस बात की जांच में जुट गई कि जसकरण का इस घटना से क्या संबंध था.

जांचपड़ताल चल ही रही थी कि मनजीत सिंह अपनी पत्नी किरणवीर कौर के साथ आस्ट्रेलिया से गुड़गांव गया. वह 22 अक्तूबर को पुलिस के साथ अपने पिता के मकान पर गया. कुछ देर वहां रुकने के बाद वह अपने दोस्त के घर चला गया. पुलिस की पूछताछ में मनजीत सिंह ने बताया कि पिता से उस की करीब 2 साल से बोलचाल नहीं थी. हां, वह अपनी मां गुरमेल से फोन पर रोजाना बात करता था. मनजीत ने पुलिस को बताया कि उस के पिता के पास डीएलएफ फेज-2 के जे ब्लौक की कोठी के अलावा अन्य कोई प्रौपर्टी नहीं है. इस कोठी में भी केवल दूसरी मंजिल का फ्लैट ही उन का अपना है, बाकी दोनों तल दूसरों के हैं. मनजीत ने पिता के लुधियाना स्थित पैतृक गांव में भी कोई संपत्ति नहीं होने की बात बताई

मनजीत ने पिता के लिखे सुसाइड नोट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन के पास कोई संपत्ति थी ही नहीं तो बंटवारा किस बात का होता. मनजीत ने सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग को ठीक से पहचानने से मना कर दिया. मनजीत से पिता द्वारा की गई उस की मां की हत्या के कारणों के बारे में पूछा तो वह कोई कारण नहीं बता सका. मनजीत ने इतना जरूर बताया कि उस के पिता अच्छे आदमी नहीं थे, लेकिन वह बुरे  आदमी कैसे थे, इस बारे में वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका. कुल मिला कर पुलिस को हरनेक के बेटे मनजीत से गुरमेल कौर की हत्या और पिता के खुदकुशी के प्रयास तथा उन की परेशानी के कारणों के बारे में कोई महत्त्वपूर्ण सुराग नहीं मिल सका.

जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने मनजीत सिंह से अस्पताल जा कर अपने पिता को देख आने को कहा, लेकिन मनजीत ने साफ मना कर दिया. एकदो रिश्तेदारों ने भी मनजीत से पिता को देख आने की बात कही, लेकिन उस ने किसी की बात नहीं मानी. बाद में पुलिस ने मनजीत की मौजूदगी में घटना के तीसरे दिन 22 अक्तूबर को गुरमेल कौर के शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद गुरमेल का शव मनजीत को सौंप दिया गया. मनजीत अंतिम संस्कार के लिए अपनी मां का शव लुधियाना ले गया. बड़ा खिलाड़ी निकला 77 साल का हरनेक

अस्पताल के डाक्टरों से इजाजत मिलने पर पुलिस ने हरनेक सिंह से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि लापता होने से पहले जसकरण आखिरी बार उस के घर आया था, इसलिए उस के परिवार वाले उस पर संदेह कर रहे हैं. पुलिस ने भी इस मामले में उस से पूछताछ की थी. जसकरण के घर वालों ने भी उस के घर कर हंगामा किया थाहरनेक ने पुलिस को बताया कि जसकरण ने उस से 40 लाख रुपए उधार ले रखे थे. उस के लापता होने से वह खुद परेशान था. जसकरण को गायब करने के आरोपों और उधार दी गई रकम की वापसी होने की आशंका से वह परेशानी और तनाव में था

इसी के चलते उस ने पहले 72 साल की अपनी पत्नी गुरमेल की हत्या की, और बाद में खुद अपनी जान देने का प्रयास किया. पुलिस ने हरनेक सिंह के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 302 और 309 के तहत 77 साल के हरनेक सिंह को 24 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया. अगले दिन 25 अक्तूबर को पुलिस ने हरनेक सिंह को अदालत में पेश कर के 2 दिन के रिमांड पर ले लिया. रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने हरनेक से कड़ाई से पूछताछ की तो एक ऐसे राज का पता चला, जिस से पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. हरनेक सिंह से पूछताछ में जो कहानी सामने आई वह इस तरह थी

हरनेक सिंह ने अपने दोस्त जसकरण सिंह से सोने के व्यापार के सिलसिले में करीब 50 लाख रुपए उधार लिए थे. तय समय गुजर जाने के बाद भी हरनेक ने जब उधार की रकम वापस नहीं की तो जसकरण उस से अपनी रकम का तकाजा करने लगा. इस बीच हरनेक के मन में खोट गया था. वह जसकरण से उधार ली गई रकम वापस नहीं लौटाना चाहता था. इस के लिए हरनेक ने जसकरण की हत्या करने का फैसला कर लिया. साथ ही उस ने जसकरण के शव को ठिकाने लगाने की योजना भी बना ली. इस काम में हरनेक ने अपने एक पुराने नौकर जगदीश कुमार को सहयोग देने के लिए राजी किया. उत्तराखंड के चमोली का रहने वाला जगदीश पैसों के लालच में जसकरण की हत्या में सहयोग करने को तैयार हो गया.

करीब 38 वर्षीय जगदीश को हरनेक सिंह 2004 से जानता था. दरअसल, हरनेक सिंह पहले गुड़गांव के फेज-2 और सुशांत लोक-1 में 3 पेइंग गेस्ट हौस्टल संचालित करता था. इन पीजी हौस्टल के लिए हरनेक ने जगदीश को कुक के रूप में नौकरी पर रख रखा थाबाद में हरनेक ने पेइंग गेस्ट हौस्टल का अपना काम बंद कर दिया. इस से जगदीश बेरोजगार हो गया तो हरनेक ने उसे एक एजेंट के माध्यम से दिल्ली में नौकरी पर रखवा दिया. दिल्ली में नई नौकरी पर जगदीश का मन नहीं लगा तो वह वापस हरनेक के पास आया. हरनेक ने उसे पैसों का लालच दे कर जसकरण की हत्या के लिए तैयार कर लिया. पूरी साजिश रच कर हरनेक सिंह ने 14 अक्तूबर को अपने दोस्त जसकरण को उधार के पैसे देने के लिए घर बुलाया. जसकरण जब डीएलएफ फेज-2 में हरनेक सिंह के घर पहुंचा. उस समय जगदीश भी वहां था. हरनेक की पत्नी गुरमेल उस समय किसी काम से बाजार गई थी.

दोस्त को लगाया ठिकाने हरनेक सिंह पहले तो जसकरण से कुछ देर तक घरगृहस्थी और पैसों की बातें करता रहा. इस दौरान जसकरण और हरनेक सिंह में झगड़ा भी हुआ. झगड़े की आवाजें पड़ोसियों ने भी सुनी थीं. झगड़े के दौरान मौका मिलने पर हरनेक ने जगदीश के सहयोग से जसकरण की गला घोंट कर हत्या कर दी. इस के बाद हरनेक सिंह बाजार गया और मांस काटने वाली छुरी खरीद कर लाया. हरनेक सिंह ने घर कर जगदीश की मदद से जसकरण के शव के करीब 20-25 टुकड़े किए. इन टुकड़ों को दोनों ने प्लास्टिक की 2 बड़ी थैलियों में भर दिया. बाद में जगदीश वहां से चला गया. गुरमेल घर लौटी, तो हरनेक ने उसे जसकरण की हत्या करने की बात बता दी. जसकरण की हत्या कर दिए जाने की बात जान कर गुरमेल बुरी तरह डर गईं. लेकिन वह क्या कर सकती थीं. गुरमेल ने इस बात के लिए हरनेक सिंह से झगड़ा भी किया.

उसी दिन शाम को हरनेक सिंह पत्नी गुरमेल के साथ पंजाब जाने के लिए अपनी सैंट्रो कार ले कर घर से निकल पड़ा. कार में उस ने जसकरण के शव के टुकड़ों की दोनों थैलियां भी रख ली थीं. गुड़गांव से पंजाब के रास्ते में हरनेक को जहां भी मौका मिला, जसकरण के शव के टुकड़े फेंक दिए. बाद में 16 अक्तूबर की सुबह हरनेक और उस की पत्नी गुड़गांव अपने घर लौट आए. घर कर हरनेक ने अच्छी तरह से धुलाई कराई ताकि जसकरण की हत्या का कोई निशान बाकी रह पाए. हरनेक ने भले ही जसकरण की हत्या कर उस के शव को टुकड़ों में बांट कर ठिकाने लगा दिया था, लेकिन उसे खुद के पकड़े जाने का डर सताने लगा था. इस का कारण यह था कि जसकरण के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उस से पूछताछ की थी. पुलिस उस से फिर से पूछताछ कर के घर की तलाशी ले सकती थी

हरनेक को डर था कि जसकरण की हत्या का राज खुलने पर पुलिस उसे पकड़ कर ले जाएगी. इस पर उस ने पत्नी गुरमेल के साथ मिल कर सामूहिक आत्महत्या करने की योजना बनाई, लेकिन गुरमेल ने आत्महत्या करने से साफ इनकार कर दिया. इस से हरनेक सिंह को यह शक हो गया कि कहीं पत्नी ही उस का राज किसी के सामने उगल दे. हरनेक की खतरनाक साजिश इस पर हरनेक सिंह ने एक और खतरनाक साजिश रची. उस ने 20 अक्तूबर की सुबह जब गुरमेल बैड पर सो रही थीं, गला काट कर उन की हत्या कर दी. इस के बाद हरनेक ने मामले को दूसरा रूप देने के लिए एक सुसाइड नोट लिखा. इस में अपनी संपत्ति के बंटवारे और जसकरण को मोटी रकम उधार देने की बात भी लिखी थी

सुसाइड नोट लिख कर हरनेक ने लुधियाना में रहने वाले अपने रिश्तेदार रूपेंदर सिंह को फोन किया और उसे पत्नी की हत्या करने तथा खुद के सुसाइड करने की बात बताई. इस के बाद हरनेक ने अपने हाथ की नसें काट लीं. रूपेंदर सिंह की सूचना पर गुड़गांव पुलिस समय पर उस के घर पहुंच गई और हरनेक की जान बचा ली. बाद में पुलिस ने हरनेक सिंह को फिर से रिमांड पर लिया और उस की निशानदेही पर पंजाब के लुधियाना की दोराहा नहर और कुछ अन्य जगहों से धड़ बाजू सहित जसकरण के शव के टुकड़े बरामद किए. हरनेक ने जसकरण का सिर और एक बाजू भाखड़ा बांध में फेंक दी थी, उन का पता नहीं चल सका

फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली के अलीपुर बौर्डर से जसकरण की एक टांग कपड़े बरामद किए. तीसरी बार रिमांड पर ले कर की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने जसकरण की हत्या में हरनेक का सहयोग करने के आरोप में एक नवंबर को जगदीश को भी गिरफ्तार कर लिया. उसे उत्तराखंड के चमोली में उस के घर से पकड़ा गयाजगदीश ने जसकरण की हत्या के लिए हरनेक से 2 लाख रुपए लिए थे. 2 नवंबर को पुलिस ने हरनेक सिंह को अदालत पर पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे विडंबना कहेंगे कि 77 साल की उम्र में हरनेक सिंह ने करीब 50 लाख रुपए की रकम हड़पने के लिए पहले तो अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और फिर पूरी कू्रूरता से उस के शव के टुकड़ेटुकड़े कर के यहांवहां फेंक दिए. अपने इस अपराध को छिपाने के लिए हरनेक ने अपनी ही पत्नी को भी मार डाला और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया

जसकरण की जान केवल इसलिए चली गई कि वह विदेश में सोने का व्यापार करना चाहता था. इस के लिए हरनेक के कहने पर उस ने उसे करीब 30 लाख रुपए उधार दे दिए थे. हरनेक ने कनाडा में रहने वाली अपनी बेटी के जरिए उसे विदेश में सोने का व्यापार चमकाने का लालच दिया था. इस के लिए जसकरण ने अपना फ्लैट भी बेच दिया था.

Murder Stories : सल्फास की गोली खिलाकर विवाहिता ने प्रेमी को मार डाला

Murder Stories : सोशल मीडिया ने दूर के लोगों को भी पास ला दिया है. जब चाहे एक मिनट में संदेश भेजो या औनलाइन बात करो. इस सब के लिए फेसबुक और वाट्सऐप सब से सशक्त माध्यम हैं. लेकिन इन्हीं माध्यमों का दुरुपयोग कर के लोगों को प्रताडि़त भी किया जाता है और ठगी भी खूब होती है…  

40 वर्षीय प्रशांत कुमार सोशल मीडिया में कुछ इस तरह खो गए थे कि उन का ज्यादातर समय मोबाइल पर ही बीतने लगा था. वह वाट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर, ट्विटर पर फोटो, कविताएं, शायरी और तरहतरह के विचार डालते रहते थे. लोग लाइक या प्रशंसा में कमेंट करते तो वह और उत्साहित होते. वैसे उन्हें लिखनेपढ़ने का कोई शौक नहीं था. एक दिन उन्होंने फेसबुक खोला तो एक फ्रैंड रिक्वेस्ट आई हुई थी. उन्होंने प्रोफाइल खोल कर देखी, वह किसी लड़की की फ्रैंड रिक्वेस्ट थी. प्रोफाइल में लड़की का सुंदर सा फोटो लगा था. उन की फ्रैंड लिस्ट में तमाम लड़कियां और महिलाएं थीं, लेकिन ये सब वह थीं, जिन्हें प्रशांत ने अपनी ओर से फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी थी. उन्हें किसी लड़की ने पहली बार फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी थी.

लड़की की फ्रैंड रिक्वेस्ट कन्फर्म कर के वह फेसबुक सर्च कर रहे थे कि मैसेंजर पर एक मैसेज आया. उन्होेंने तुरंत मैसेंजर खोल कर देखा. उसी लड़की का मैसेज था, जिसे उन्होंने थोड़ी देर पहले कन्फर्म किया था. मैसेज में लिखा था, ‘हैलो’.

इस के बाद दोनों के बीच मैसेजबाजी शुरू हो गई. लड़की ने पूछा, ‘‘आप क्या करते हैं?’’

‘‘नौकरी करता हूं. क्यों?’’ प्रशांत ने मैसेज का जवाब मैसेज से दिया.

‘‘कितना वेतन मिलता है आप को?’’ लड़की ने पूछा.

लड़की के इस सवाल पर प्रशांत को गुस्सा गया. उन्होंने मैसेज भेजा, ‘‘मुझ से शादी करनी है क्या, जो मेरे वेतन के बारे में पूछ रही हो?’’

‘‘आप मेरे सवाल से नाराज हो गए?’’ लड़की ने मैसेज भेजा, ‘‘मैं ने तो यूं ही पूछ लिया था. वैसे आप बहुत अच्छे आदमी हैं.’’

‘‘आप को कैसे पता?’’ प्रशांत ने पूछा.

‘‘आप की पोस्ट से पता चला. आप अपनी वाल पर बड़ी अच्छी पोस्ट डालते हैं.’’ लड़की ने मैसेज भेजा.

यह मैसेज पढ़ कर प्रशांत की नाराजगी तुरंत दूर हो गई. उन्होंने भीधन्यवादलिख कर भेज दिया. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा, ‘‘आप भी तो बहुत सुंदर हैं. मेरी फ्रैंड लिस्ट में जितनी भी लड़कियां हैं, उन सब से ज्यादा सुंदर.’’

प्रशांत ने यह संदेश लड़की को खुश करने के लिए भेजा था. उन्होंने जानबूझ कर उस की सुंदरता की तारीफ की थी. लड़की नेथैंक्यूके साथ मैसेज में यह भी लिखा, ‘‘आप भी तो बहुत अच्छे हैं और स्मार्ट भी.’’

लड़की की इस तारीफ पर प्रशांत खुश हो गए. मैसेज के माध्यम से दोनों के बीच बातों का दायरा बढ़ा तो बढ़ता ही गया. बातोंबातों में प्रशांत ने कह दिया कि कोई काम हो तो बताना.

 इस पर लड़की ने मैसेज भेजा, ‘‘जो काम बताऊंगी, आप कर देंगे?’’

‘‘मेरे करने लायक हुआ तो जरूर करूंगा.’’ 

प्रशांत के मैसेज भेजते ही लड़की का लंबा सा मैसेज आया, ‘‘मैं हौस्टल में रहती हूं. घर वालों ने जो पैसे दिए थे, खर्च हो गए. आप मेरा फोन रिचार्ज करा दीजिए, प्लीज.’’

‘‘इस से मुझे क्या फायदा होगा?’’ प्रशांत ने पूछा तो उस ने मैसेज भेजा, ‘‘आप से बातें करूंगी. जैसी आप चाहेंगे. वीडियो कालिंग भी.’’

बिना सोचेसमझे मैसेज भेजना भी खतरनाक मैसेजबाजी में बात यहां तक पहुंची कि लड़की कपड़े उतार कर वीडियो कालिंग करने को तैयार हो गई. प्रशांत के साथ ऐसा पहली बार हुआ था. कुछ समझ में नहीं आया तो उन्होंने चाहते हुए भी एक मैसेज भेज दिया, ‘‘मैं कैसे मानूं कि आप लड़की ही हैं. फेसबुक पर तो…’’

‘‘आप मुझ पर विश्वास कीजिए, मैं लड़की ही हूं.’’ मैसेज के साथ लड़की का फोटो भी गया. डीपी में भी वही फोटो लगा हुआ था. फोटो देख कर प्रशांत को समझते देर नहीं लगी कि वह फोटो फेसबुक से ही डाउनलोड की गई है. उन्होंने संदेश भेजा, ‘‘ठीक है, आप नंबर दो.’’

‘‘प्लीज, रिचार्ज करा दोगे ?’’ दूसरी ओर से संदेश आया.

‘‘इसीलिए तो नंबर मांग रहा हूं.’’ प्रशांत ने मैसेज भेजा. एक बार प्रशांत ने सोचा भी कि हो हो लड़की परेशानी में हो, इसलिए 3 महीने का नहीं तो एक महीने का पैक डलवा देते हैं.

लेकिन तुरंत उन के दिमाग में आया कि उन के रिचार्ज कराते ही उस ने उन्हें ब्लौक कर दिया तो. उन्होंने यह आशंका मैसेज द्वारा प्रकट की तो लड़की का संदेश आया, ‘‘मां कसम मैं ऐसा नहीं करूंगी. आप जिस तरह चाहेंगे, आप से उस तरह बातें करूंगी.’’

प्रशांत का दिमाग बड़ी तेजी से चल रहा था. वह समझ गए कि यह कोई फ्रौड है, वरना 400 रुपए के लिए कोई लड़की कपड़े उतार कर वीडियो काल क्यों करेगी? उन्होंने यह देखने के लिए उस से उस का नंबर मांग लिया कि वह नंबर देती है या नहीं. प्रशांत के मांगते ही उस ने नंबर के साथ शहर और कंपनी का नाम भी भेज दिया. थोड़ी देर बाद उन्होंने उस नंबर पर फोन किया. फोन उठा तो लड़के की आवाज आई. उन्होंने उसे धमका कर फोन काट दिया. इस के बाद उन्होंने इस बात की चर्चा अपने कुछ साथियों से की तो सब ने कहा कि वे बच गए. इस तरह के मैसेज अकसर आते रहते हैं और यह सब लड़के करते हैं.

इस से प्रशांत को पता चल गया कि फेसबुक मात्र दोस्तों को मिलाने, अपने विचार रखने और दूसरों के विचार जानने का ही मंच नहीं है. इस के माध्यम से बहुत कुछ होता हैनीरज की अलग कहानी प्रशांत की ही तरह नीरज भी फेसबुक पर काफी समय बिताते थे. उन की उम्र प्रशांत से कुछ ज्यादा थी. वह नौकरी से सेवानिवृत्त हो चुके थे, इसलिए अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर ही बिताते थे. इस की एक खास वजह यह थी कि उन की फ्रैंड लिस्ट में कुछ ऐसे लड़के और कथित लड़कियां (जिन के नाम तो लड़कियों के थे, असल में वे लड़के थे) थीं. जिन से वह अश्लील चैट करते थे.

नीरज की फ्रैंडलिस्ट में एक लड़का था, जिस का नाम पीयूष मिश्रा था. उसी ने नीरज को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी थी. प्रोफाइल के हिसाब से लड़का ठीकठाक लगा था. इसलिए उन्होंने उस की रिक्वेस्ट कन्फर्म कर दी थी. एक सुबह वह फेसबुक सर्च कर रहे थे, फेसबुक से जुड़े मैसेंजर पर मैसेज आया. खोलने पर पता चला कि पीयूष मिश्रा ने गुडमार्निंग का संदेश भेजा था. उन्होंने भी जवाब में गुडमार्निंग लिख दिया. इस के बाद दोनों के बीच मैसेजबाजी का सिलसिला जुड़ा तो बात अश्लील मैसेजों पर जा कर रुकी. इस के बाद पीयूष ने अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए. नीरज ने सोचा था, सच्चाई जान कर उसे ब्लौक कर देंगे. पर जब संदेशों का आदानप्रदान होने लगा तो उन्हें भी मजा आने लगा. उन के लिए यह टाइम पास करने का साधन बन गया था

जैसेजैसे बात बढ़ती गई दोनों एकदूसरे से खुलते गए. नीरज ने पीयूष से ही बात करने के लिए मैसेंजर डाउनलोड कर लिया. जिस से मैसेज करने में ही नहीं, फोटो और वीडियो भेजने में आसानी रहे. जल्दी ही उन की हालत यह हो गई कि दोनों एकदूसरे को दिगंबर अवस्था में अपनेअपने फोटो भेजने लगे. फेसबुक की हकीकत जान कर नीरज फेसबुक पर ढूंढ कर स्मार्ट लड़कों को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजने लगे. रिक्वेस्ट कन्फर्म होने पर वह मैसेज भेज कर इसी तरह की बातें करने को उकसाते. ज्यादातर लड़के इस तरह की बातें करने से मना कर देते. जो तैयार हो जाते, उन से अश्लील चैट कर के वह अपना समय पास करते हैं.

नीरज इस तरह की चैटिंग में ऐसे रम गए कि उन्हें लगा कि फेसबुक सिर्फ इसी के लिए है. जो उन के मानमाफिक बातें करने से मना कर देता, तो उसे वह तुरंत ब्लौक कर देते. क्योंकि उन के लिए वह फालतू का आदमी होता था. इस तरह की अश्लील चैटिंग मात्र लड़के या बड़ी उम्र के पुरुष ही नहीं करते, कुछ महिलाएं और लड़कियां भी करती हैं, जो ऐसी चैटिंग कर के मजे लेती हैं. फेसबुक यानी सोशल मीडिया पर यह सब क्यों, कैसे और क्याक्या होता है, यह जानने से पहले आइए थोड़ा सोशल मीडिया के बारे में जान लेते हैं. क्योंकि लगभग सभी के मन में यह उत्सुकता होती है कि आखिर यह सोशल मीडिया है क्या?

सोशल मीडिया का अस्तित्व कहना गलत नहीं होगा कि सोशल मीडिया का अस्तित्व इंटरनेट की वजह से है. क्योंकि इंटरनेट से ही सोशल मीडिया चलता है. इंटरनेट पर विश्व की कुछ ऐसी जानीमानी वेबसाइटें हैं, जिन्होंने हमें सोशल मीडिया से अवगत कराया. इन में फेसबुक, ट्विटर, वाट्सऐप, यूट््यूब, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट जैसी कई वेबसाइटें हैं. ये सभी वेबसाइटें मिल कर इंटरनेट के जमाने में सोशल मीडिया बनाती हैं. आज सोशल मीडिया एक ऐसा साधन बन गया है, जब आम आदमी भी अपने दिल की बात दुनिया के सामने रख सकता है और इस के लिए उसे किसी तरह की मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है. इतना ही नहीं, इस सोशल मीडिया ने बहुत लोगों को रातोंरात स्टार बना दिया है. क्योंकि सोशल मीडिया पर किसी की फोटो या वीडियो वायरल होने में समय नहीं लगता.

यही नहीं, सोशल मीडिया ऐसे तमाम लोगों को भी सामने लाया है, जिन की प्रतिभा कोई नहीं जानता था. यूट्यूब एक ऐसी वेबसाइट है, जिस के माध्यम से लोग करोड़ों की कमाई कर रहे हैं, जबकि यह वेबसाइट औनलाइन डेटिंग के लिए बनाया गया था. लेकिन इसे गूगल ने खरीद लिया, जिस के बाद यह लोगों की कमाई का जरिया बन गया. अब आते हैं सोशल वेबसाइट फेसबुक पर. इस वेबसाइट के जरिए घर बैठे हजारों दोस्त बनाए जा सकते हैं. इस समय सोशल मीडिया में फेसबुक नंबर एक पर है. क्योंकि इस के यूजर्स सब से ज्यादा हैं. लेकिन सेलिब्रिटी और बड़ी हस्तियों की बात की जाए तो उन की पहली पसंद ट्विटर है. ट्विटर के जरिए ही वे अपनी बात आम लोगों और दुनिया के सामने रखते हैं. सोशल मीडिया द्वारा हम जो दोस्त बनाते हैं. उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता.

आमतौर पर फेसबुक पुराने मित्रों को खोजने, उन से जुड़ने और परिचितों के साथ संदेश और चर्चा करने के लिए उत्तम माध्यम है. इस माध्यम से लोग अपने फोटो, वीडियो और पसंद की अन्य चीजें, समाचार, जानकारियां और रचनाएं अपने मित्रों के साथ शेयर कर सकते हैं. मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पुराने दोस्तों को खोजने, संपर्क करने, नए दोस्त बनाने और अपने विचार आसानी से दुनिया के सामने रखने और बिजनैस प्रमोशन के लिए किया था. यह अलग बात है कि हमारे यहां लोग इस का उपयोग दूसरे तरीके से करने लगे हैं. इसीलिए फेसबुक आज युवाओं की पहली पसंद बन चुका है. वे रात ढाईतीन बजे तक सोशल मीडिया पर लगे रहते हैं. इस में लड़केलड़कियां ही नहीं, बड़ी उम्र के पुरुष और गृहिणियां भी शामिल हैं.

जो लड़केलड़कियां घर से बाहर रहते हैं, उन्हें तो किसी का कोई डर नहीं है. इसलिए वे इस में खासा समय गंवाते हैं. ऐसा ही हाल उन पुरुषों का है जो परिवार से दूर अकेले रहते हैं. इसी तरह वे गृहिणियां भी इस का खूब आनंद लेती हैं, जिन के पति बाहर रहते हैं. इस की मुख्य वजह है चैटिंग, औडियो वीडियो कालिंग, अश्लील चैटिंग. इस के बारे में हर किसी को पता नहीं. लेकिन जिन्हें पता है, वे इस तरह के साथी खोज निकालते हैं, जो उन की पसंद की बातें करते हैं. विकास को भी पहले इस बारे में कुछ पता नहीं था. उस ने तो अपने दोस्तों से जुड़ने के लिए फेसबुक डाउनलोड किया था. दोस्तों से चैट के लिए वह मैसेंजर का उपयोग करता था.

दो दोस्तों की कहानी एक दिन वह अपने दोस्त रवि से चैटिंग कर रहा था, उसी दौरान उस ने विकास को कुछ फोटो भेजे. वे फोटो देख कर विकास यह सोच कर हैरान रह गया कि ये फोटो रवि के पास कहां से आए. फोटो एक 30-32 साल की महिला के थे, जिस के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था. गले में मंगलसूत्र जरूर लटक रहा था, जिस से साफ पता लगता था कि वह शादीशुदा थी. हां, उस ने इतना जरूर किया था कि गरदन के ऊपर का हिस्सा काट दिया, जिस से उसे कोई पहचान सके.

फोटो देख कर विकास ने रवि से पूछा, ‘‘ये किस के फोटो हैं, तुझे कहां से मिले?’’

‘‘एक फेसबुक फ्रैंड ने भेजी हैं,’’ रवि ने कहा तो विकास ने मैसेज द्वारा हैरानी व्यक्त की, ‘‘फेसबुक फ्रैंड इस तरह के भी फोटो भेजती हैं?’’

‘‘वह मुझ से अश्लील चैटिंग करती थी. ऐसे में मैं ने उस से फोटो भेजने को कहा तो उस ने ये फोटो भेज दिए.’’ रवि ने बताया.

‘‘तू ने भी इसी तरह के अपने फोटो भेजे होंगे?’’ विकास ने पूछा.

  ‘‘नहीं, उस ने मांगे ही नहीं, इसलिए मैं ने नहीं भेजे.’’

  ‘‘अगर मांगे तो…?’’

‘‘पहले तो टालूंगा, नहीं मानी तो भेजना ही पड़ेगा. ऐसे दोस्त को छोड़ा तो नहीं जा सकता.’’ रवि ने मैसेज से जवाब दिया.

रवि से यह बात होने के बाद विकास की भी इस तरह की लड़कियों और औरतों से चैटिंग करने की इच्छा हुई. वह खोज में जुट गयाआखिर उस की मेहनत रंग लाई और अब उस की ऐसी कई महिला मित्र हैं, जो उस से अश्लील चैटिंग करती हैं. अब विकास दिन में तो इन से चैटिंग करता ही है, रात को भी देर तक मोबाइल पर लगा रहता है. मित्र बनाने के लिए उस ने वही तरीका अपनाया था, जैसा उस के दोस्त ने बताया था. मित्र यानी रवि द्वारा दी गई सलाह के अनुसार विकास ढूंढढूंढ कर फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजता. कन्फर्म होने पर पहले वह उन के मैसेज बौक्स में हायहैलो और गुड मार्निंग के मैसेज भेजता. जवाब जाता तो वह पूछता, ‘‘कहां से हो, कैसी हो, क्या करती हो?’’

इन के भी जवाब जाते तो विकास समझ जाता कि महिला बात करने में उत्सुकता दिखा रही है. आगे पूछता, ‘‘आप के शौक यानी आप को क्या पसंद है?’’

इन सवालों के जवाब मिल जाते तो विकास को सारा रहस्य समझ में जाता और फिर शुरू हो जाती चैटिंग. चैटिंग होतेहोते ही फोटो के आदानप्रदान होने लगते हैं. कुछ दिनों बाद बिना कपड़ों के फोटो भेजे जाते हैं. यह सब अच्छा तो बहुत लगता है, लेकिन इस में खतरा भी बहुत है. लोग मजे लेने के लिए उत्तेजना में ऐसे फोटो भेज देते हैं, लेकिन कभीकभी इस तरह के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं या फिर लोग ब्लैकमेल होने लगते हैं. जिस से बदनामी तो होती ही है, घर तक छूट जाते हैं.

सुमन का भी कुछ ऐसा ही मामला है. घर में अकेली होने की वजह से उसे चैटिंग का चस्का लग गया था. पति सुबह निकल जाते तो रात साढ़े 10-11 बजे घर लौटते थे. घर में काम करने के लिए कामवाली आती थी. पति का दोनों टाइम का खाना लगभग बाहर ही यानी आफिस कैंटीन में होता था. सुमन का कोई बच्चा भी नहीं था, जो उसी के साथ समय कट जाता. पति के जाने के बाद रात साढ़े 10-11 बजे तक सुमन घर में अकेली रहती थी. कोई कामधाम भी नहीं रहता था. दोपहर का खाना वह कामवाली से बनवा लेती थी. टीवी भी कितना देखती. टीवी से ऊब जाती तो फोन में लग जाती.

फेसबुक, वाट्सऐप पर समय बिताती, पति से उस की चैटिंग होती ही रहती थी. इस के बावजूद कुछ सहेलियां थीं, जिन से वह चैटिंग करती थी. उस के मैसेंजर पर अन्य लोगों के भी मैसेज आते रहते थे. जिन्हें वह बिना देखे ही डिलीट कर दिया करती थी. एक दिन वह बोर हो रही थी तो इनबौक्स में पडे़ पेंडिंग मैसेज खोल कर पढ़ने लगी. इसी बीच एक और मैसेज आया तो टाइम पास के लिए उस ने उस का जवाब दे दिया. इस के बाद एकदूसरे का हालचाल पूछा गया. सुमन ने उस आदमी की प्रोफाइल खोल कर देखी तो प्रोफाइल के हिसाब से वह ठीकठाक लगा. फिर तो सुमन की उस आदमी से चैटिंग होने लगी. शुरूशुरू में यह चैटिंग समान्य रही, लेकिन कुछ ही दिनों में यह बैडरूम तक पहुंच गई यानी अश्लील चैटिंग होने लगी.

सुमन को भी इस में मजा रहा था, क्योंकि उस का समय आसानी से कट जाता था. पुरुष तो वैसे भी चालाक होता है. उस की नजर हमेशा स्त्री देह पर होती है. उस आदमी ने भी सुमन को बरगला कर उस के निर्वस्त्र फोटो प्राप्त कर लिए. पुरुषों में सब से गंदी आदत यह होती है कि इस तरह की बातें वे छिपा कर यानी अपने दिल तक नहीं रख पाते. दोस्तों पर रौब जमाने के लिए वे इस तरह की बातों को बढ़ाचढ़ा कर बताते हैं. इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ. विकास के मामले की तरह सुमन से चैटिंग करने वाले उस आदमी ने सुमन के फोटो दोस्तों में बांट दिए.

चैटिंग में पुरुष भी बन जाते हैं महिलाएं नतीजतन सुमन के फोटो एकदूसरे से होते हुए आगे बढ़ते गए और वायरल हो कर वे उस के पति के परिचित तक पहुंच गए. इस से सुमन की बड़ी बदनामी हुई. अच्छा यह था कि पति समझदार था, जिस से घर टूटने से बच गया. इस तरह सोशल मीडिया का चस्का और मजा सुमन के लिए सजा बन गया. सुमन के तो फोटो ही वायरल हुए पर राजेश के साथ जो हुआ, वह किसी से कह भी नहीं सकता. उसे तो इस तरह ब्लैकमेल किया गया कि पैसे भी दिए और इज्जत भी गंवाई. राजेश युवा था, इसलिए वह लड़कियों को ही फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजता था और फिर उन्हें मैसेज भेज कर बातें करने की कोशिश करता था. ऐसे ही उस की सुनीता नाम की एक लड़की से चैटिंग होने लगी

इस तरह के मामले में अकसर लोग लड़कियों के फोटो मांगते हैं, पर यहां उल्टा हुआ. सुनीता ने राजेश से उस के इस तरह के फोटो मंगवा लिए, जिन्हें देख कर कोई भी शरमा जाए. राजेश सुनीता के प्यार में इस कदर पागल था कि उस ने अपना पूरा फोटो उसे भेज दिया यानी चेहरे सहित. इस का नतीजा यह निकला कि सुनीता उसे ब्लैकमेल कर के पैसे ऐंठने लगी. यह बात यहीं तक सीमित नहीं रही. राजेश पढ़ाई कर रहा था, इसलिए वह ज्यादा पैसे कहां से देता. उस ने हाथ जोड़ लिए. तब सुनीता ने मिलने के लिए संदेश भेजा, ‘‘तुम ने मुझे बहुत पैसे दिए हैं. इसलिए मैं चाहती हूं कि तुम मुझ से कम से कम एक बार तो मिल लो. तुम्हें भी तो पैसे के बदले कुछ मिल जाए.’’

राजेश ने सोचा, चलो कुछ तो सुनीता ने उस पर दया की. वह सुनीता से मिलने उस के घर पहुंचा तो पता चला, वह लड़की नहीं 40 साल का आदमी था. कुछ मिलने की उम्मीद में गए राजेश को काफी कुछ गंवाना पड़ा. उस आदमी ने राजेश के साथ कुकर्म भी किया. वह आगे भी राजेश को परेशान करना चाहता था. लेकिन अब तक परेशान हो चुके राजेश ने उसे धमकी दे दी कि कुछ भी हो, अगर उस ने पैसे मांगे या किसी भी तरह परेशान किया तो वह उस की शिकायत पुलिस में कर देगा. राजेश की यह धमकी कारगर साबित हुई और उस आदमी ने राजेश के फोटो डिलीट कर दिए.

राजेश तो मात्र एक उदाहरण है. उस की तरह जाने कितनी लड़कियां और महिलाएं थोड़ा मजा लेने के चक्कर में ब्लैकमेल तो हो ही रही हैं, दुष्कर्म का शिकार होती हैं. अपनी जरा सी गलती की वजह से वे मुंह भी नहीं खोल पातीं. कई बार लड़कियों को मांबाप की कमाई भी चोरी कर के देनी पड़ती है. इस तरह की खबरें तो आए दिन अखबारों में पढ़ने को मिल रही हैं कि फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद लड़की को बुला कर नशीला पदार्थ दे कर दुष्कर्म कियामजे की बात तो यह है कि फेसबुक पर फ्रैंड लिस्ट में पता ही नहीं चलता कि फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजने वाली लड़की है या लड़का या जिसे फ्रैंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं, वह कौन है.

इस बारे में कई लड़कियों से पूछने पर पता चला, उन के पास दिन में 50 से 60 फ्रैंड रिक्वेस्ट जाना आम बात है. कहने को तो ये सभी रिक्वेस्ट लड़कियों की होती हैं, जबकि असलियत यह होती है कि उन में एक भी लड़की नहीं होती. आज ज्यादातर लड़के या अश्लील चैटिंग करने वाले लड़की के नाम से फेसबुक आईडी बना कर प्रोफाइल में सुंदर लड़की की फोटो लगा देते हैं, जिस से कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि वह लड़की है या लड़का. इस का पता चैटिंग करने पर चलता है. क्योंकि लड़का जल्दी ही अश्लील चैटिंग करने लगता है

चैटिंग शुरू होते ही हायहैलो के बाद पहला सवाल यही होता है लड़का या लड़की. कुछ तो तुरंत बता देते हैं. लेकिन धूर्त टाइप के लड़के नहीं बताते. वे भी यही सवाल करते हैं. फिर जैसा जवाब मिलेगा. वैसा जवाब दे कर थोड़ी देर चैटिंग करेंगे. उस के बाद कहेंगे, ‘‘दीदी, आप से मेरा भाई या ब्वायफ्रैंड बात करना चाहता है.’’ इस के बाद अपना फोटो भेज कर पूछेंगे, ‘‘कैसा लगता है?’’

एक सर्वे के अनुसार सुंदर फोटो लगे जितने भी फेसबुक पेज हैं, उन में 99 प्रतिशत लड़कों के हैं. कोई भी लड़की या महिला किसी अजनबी लड़की या महिला को जल्दी फ्रैंड रिक्वेस्ट नहीं भेजती. इसलिए फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजने या स्वीकारने के पहले यह जरूर सोच लें कि जो शुरुआत ही गलत काम से हो रहा हो, उस के इरादे नेक नहीं हो सकते. यमुना ने लिखी बरबादी की स्क्रिप्ट इस तरह छोटामोटा मजा कभीकभी ऐसी सजा बन जाता है कि किसी की जान जाती है तो कइयों की जिंदगी बरबाद होने के साथ घरपरिवार तबाह हो जाता है. हरियाणा के रोहतक में अभी कुछ दिनों पहले ऐसा ही हुआ. रोहतक के सूर्यनगर की रहने वाली यमुना की समालखा के इनेलो नेता के मौल में सिक्योरिटी सुपरवाइजर की नौकरी करने वाले दीपक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई

यमुना के पति सुरेश कुमार सीआरपीएफ में डीएसपी थे. वह जम्मू में तैनात थे. पति के बाहर रहने की वजह से यमुना सोशल मीडिया पर खासा समय बिताती थी. ऐसे में ही दीपक से उस की दोस्ती हो गई. पहले दोनों की मैसेंजर चैटिंग होती थी. साथ ही वाट्सऐप पर चैटिंग भी. कभीकभी दोनों की फोन पर बातें हो जाती थीं.  इस सब के चलते मिलने की बातें करने लगे. अंतत: यमुना दीपक से मिलने को राजी हो गई. दीपक तो उस से मिलने के लिए बेचैन था ही. दोनों की यह बात चल ही रही थी कि यमुना के पति सुरेश ने फोन कर के बताया कि वह एक महीने की छुट्टी ले कर घर रहे हैं. लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह किस तारीख को आएंगे. पति के आने से यमुना और दीपक के मिलने का प्रोग्राम एक महीने टल सकता था, इसलिए यमुना ने सोचा, वह पति के आने से पहले ही अपने इस नए प्रेमी से मिल ले.

यमुना ने 29 सितंबर की रात दीपक को बुला लिया. दीपक अपने एक दोस्त काली के साथ रहता था. काली से मौल जाने की बात कह कर दीपक अपनी मोटरसाइकिल से यमुना से मिलने निकल गया. रोहतक पहुंच कर उस ने मोटरसाइकिल बस अड्डे पर खड़ी कर दी. क्योंकि यमुना ने मना किया था कि वह किसी वाहन से नहीं आएगा, क्योंकि वाहन देख कर लोगों को शक हो सकता है. इस के बाद वह यमुना के घर पहुंच गया.दीपक ने रात यमुना के साथ उस के घर में बिताई. सुबह वह यमुना के घर से निकल पाता, उस के पहले ही उस का पति सुरेश कुमार घर गया. पत्नी के साथ किसी अजनबी को देख कर सुरेश कुमार ने दोनों को घर के अंदर बंद कर दिया और ससुराल वालों को इस बात की सूचना दे दी. यमुना ने गलती तो की ही थी. इस गलती को छिपाने के लिए उस ने एक और भयंकर गलती कर डाली.

इज्जत बचाने के लिए उस ने दीपक को जबरदस्ती सल्फास की गोली खिला दी, जिस से उस की मौत हो गई. कहते हैं दीपक जान बचाने के लिए गुहार लगा रहा था, लेकिन सुरेश घर के बाहर ही बैठा था. इसलिए मदद के लिए कोई नहीं सका. साले के आने पर सुरेश कुमार ने दरवाजा खोला तो दीपक को मरा हुआ पाया. निर्दोष फौजी पति भी फंस गया बीवी की वजह से इज्जत बचाने के लिए सुरेश कुमार ने साले की मदद से लाश को स्कूटी से ले जा कर ठिकाने लगा दिया. इन लोगों का सोचना था कि पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन लाश मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो काल डिटेल्स और फोन की लोकेशन से यमुना तक पहुंच गई. सख्ती से की गई पूछताछ में सारा रहस्य खुल गया.

इस तरह सोशल मीडिया पर मजा लेने के चक्कर में उस ने जो गलती की, उस के लिए वह खुद तो जेल गई ही, अच्छीभली नौकरी वाले पति तथा भाई को भी जेल भेज दिया. देखा जाए तो यमुना के लिए सोशल मीडिया का मजा सजा बन गया. अच्छाखासा घर बरबाद कर दिया. दूसरी ओर दीपक को भी जान से हाथ धोना पड़ा. इस सब के अलावा एक चीज अकसर देखने को मिलती है. फेसबुक पर किसी सुंदर लड़की के फोटो के साथ एक मोबाइल नंबर दिया रहता है, जिस के साथ लिखा रहता है कि जिसे मुझ से दोस्ती करनी हो इस नंबर पर वाट्सऐप करे. उस नंबर पर मैसेज करते ही तुरंत जवाब आएगा, ‘अगर आप को मुझ से बातें करनी है तो आप 2000 रुपए पेटीएम करें.’ मांगने पर लड़की, अपने उत्तेजक फोटो भी भेज देगी. पर पैसे मिलने पर गालियां दे कर ब्लौक कर देगी.

इसी तरह यह भी लिखा मिल जाएगा कि मेरा मोबाइल नंबर 7599760333 है. मैं 200 रुपए ले कर वीडियो सैक्स करती हूं. जिस के पास पेटीएम हो, वह मुझे वाट्सऐप करे. लोग बिना मतलब परेशान करते हैं. इसलिए पैसे मिलने के बाद ही मैं फोटो भेजूंगी. अगर पैसे भेजने से पहले मैसेज किया तो ब्लौक कर दूंगी. यह सब तो लड़कियों की बातें हैं. इसी तरह की सूचनाएं लड़के भी अश्लील फोटो के साथ अपनी प्रोफाइल पर फोन नंबर के साथ देते हैं. इस में जिगोलो यानी कालबौय भी होते हैं और गंदी चैट करने वाले भी होते हैं.  सोशल मीडिया का सशक्त माध्यम कहे जाने वाले फेसबुक के माध्यम से ठगी भी होती है. किसी को सस्ता सामान या मकान दिलाने के बहाने ठगा जाता है तो किसी को शादी के नाम पर तो किसी को प्यार के नाम पर. सारा कुछ देखते हुए यही कहा जा सकता है कि बडे़ धोखे हैं इस राह में

   

Suicide story : करवाचौथ पर पति नहीं आया तो पत्‍नी ने गले में लगाया फंदा

Suicide story :  कहावत है कि डोर से कटी पतंग का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता. वह कहीं जा कर गिरे तो भी किसी काम की नहीं बचती. अपनी गृहस्थी की डोर को काट कर भागी मोहसिना का भी यही हश्र हुआ. कैसे…

18 अक्तूबर, 2019 को करवाचौथ था. खुशी उर्फ मोहसिना बानो ने भी पहली बार व्रत रखा था. मोहसिना बानो मुसलिम थी. उस ने अपनी मरजी से महेंद्र को पति के रूप में चुना था. चूंकि उस ने महेंद्र से शादी कर ली थी, इसलिए अपना नाम खुशी उर्फ परी रख लिया था. महेंद्र से शादी के बाद वह लखनऊ के थाना सरोजनी नगर क्षेत्र के गांव दादूपुर की नई कालोनी में रहने लगी थी. पति की दीर्घायु के लिए उस ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा था. पड़ोसी महिलाओं से पूछ कर उस ने दिन में पूजा वगैरह भी की थी.

लाल रंग के जोड़े में सजनेसंवरने के बाद उस ने अपने पैरों में महावर लगाई, मांग में गहरे लाल रंग का सिंदूर भरा. साजशृंगार के बाद वह काफी खूबसूरत लग रही थी. शाम के 7 बज चुके थे लेकिन महेंद्र घर नहीं लौटा था. भूखे पेट रह कर उस ने महेंद्र का मनपसंद खाना भी बना लिया था. उसे महेंद्र के लौटने का इंतजार था ताकि चंद्रमा निकलने पर वह अर्ध्य दे सके. खुशी मन ही मन काफी उल्लासित थी. उस ने कई बार महेंद्र को फोन किया, लेकिन बात नहीं हो पाई. शाम को 5 बजे भी उस ने काल रिसीव नहीं की. पति के फोन न उठाने पर खुशी को बहुत गुस्सा आया. काफी देर बाद महेंद्र ने उस की काल रिसीव की तो खुशी ने इतना ही कहा कि तुम घर जल्दी आ जाओ. मैं इंतजार कर रही हूं. इतना कह कर खुशी ने काल डिसकनेक्ट कर दी.

चंद्रमा निकल आया, लेकिन महेंद्र घर नहीं लौटा. पड़ोस की सभी महिलाएं अपनेअपने पति को देख कर चंद्रमा को अर्घ्य दे रही थीं. लेकिन खुशी पति के न आने से परेशान थी. वह खुशी की काल भी रिसीव नहीं कर रहा था. खुशी सोचसोच कर परेशान थी कि कम से कम आज पूजा के समय तो उन्हें घर पर होना चाहिए था. चंद्रमा निकलने के 2 घंटे बाद भी महेंद्र घर नहीं लौटा तो खुशी ने उसे गुस्से में वाट्सऐप मैसेज भेजे, उन का भी उस ने कोई जवाब नहीं दिया. रात करीब 12 बजे महेंद्र घर लौटा तो वह इस स्थिति में नहीं था कि पत्नी खुशी से कुछ कह सके.

अगले दिन लखनऊ के ही थाना बंथरा के निकटवर्ती जंगल में पुराहीखेड़ा से नरेरा गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर लोगों ने सुबहसुबह एक युवती का शव पड़ा देखा. शव खेत की सिंचाई के लिए बनाई गई नाली में अर्द्ध नग्नावस्था में था. किसी ने इस की सूचना पुलिस को दे दी. सूचना पा कर थाना बंथरा के थानाप्रभारी रमेश कुमार रावत अपने साथ इंसपेक्टर (क्राइम) प्रहलाद सिंह, एसएसआई शिव प्रताप सिंह, एसआई अरुण प्रताप सरोज, सिपाही जी.एल. सोनकर, हैडकांस्टेबल अरविंद कुमार और अविनाश चौरसिया को साथ ले कर घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तो देखा,युवती के हाथपैरों में महावर और मेहंदी लगी थी. उस का चेहरा थोड़ा सा झुलसा हुआ था. मेहंदी रची हथेली पर ‘एम’ लिखा हुआ था. माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर था. घटनास्थल पर शव के पास नीले रंग की पालीथिन में एसिड की 3 खाली शीशियां मिली थीं, जिन में से एक शीशी में बचा हुआ थोड़ा सा एसिड था. लाश के पास ही नीले रंग का एक पर्स भी पड़ा मिला. पर्स की तलाशी ली गई तो उस में एक मोबाइल फोन मिला. पुलिस ने मौके पर मिला फोन और शीशियां अपने कब्जे में ले लीं.

निरीक्षण में पुलिस को युवती के गले पर किसी चीज के कसने के गहरे निशान दिखे. नाक से खून रिस कर सूख चुका था. उस के पैरों में न तो पायल थीं न ही बिछिया. नाक में सोने का एक फूल जरूर नजर आ रहा था. पुलिस ने वहां जमा भीड़ से लाश की शिनाख्त करानी चाही, लेकिन कोई भी उसे नहीं पहचान सका. पुलिस ने अनुमान लगाया कि युवती शायद कहीं बाहर की रहने वाली रही होगी. उस की हत्या कहीं और कर, शव यहां ला कर फेंक दिया है.

पुलिस ने मौके की काररवाई निपटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. इस के बाद थानाप्रभारी रमेश कुमार रावत ने महिला की बरामद की गई लाश के फोटो जिले के सभी थानों में भेजने के अलावा वाट्सऐप पर डाल दिए ताकि उस की शिनाख्त हो सके. इस के अलावा अज्ञात महिला की लाश बरामद करने की सूचना समाचारपत्रों में भी प्रकाशित करा दी. 22 अक्तूबर, 2019 को 2 व्यक्ति थाना बंथरा पहुंचे. थानाप्रभारी रमेश कुमार रावत ने उन से पूछा तो उन में एक व्यक्ति ने अपना नाम मुश्ताक अहमद बताया. वह गांव हामी का पुरवा जगदीशपुर, जिला अमेठी का रहने वाला था. उस ने अखबार में छपी युवती की तसवीर दिखाते हुए बताया कि ये जो फोटो छपी है, मेरी बेटी मोहसिना बानो (27) की है.

मुश्ताक अहमद ने आगे बताया कि करीब 8 साल पहले उस ने मोहसिना बानो का निकाह अपने गांव के ही मोहम्मद नसीम के साथ किया था. निकाह के बाद वह अपने शौहर के साथ मुंबई में रहने लगी थी. अब से करीब 4 महीने पहले मोहसिना मुंबई से कहीं गायब हो गई थी. हम सब ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उस का कोई पता नहीं चला. जब उस की कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली तो दामाद मोहम्मद नसीम ने 29 जून, 2019 को पवई (मुंबई) थाने में मोहसिना के गुम होने की सूचना लिखाई थी.

मुश्ताक ने आगे बताया कि साथ आए मेरे भतीजे अरमान ने अखबार में छपी तसवीर पहचानी तो हम लोग यहां आए. मुझे विश्वास है कि मोहसिना मुंबई से जिस व्यक्ति के साथ भागी थी, उसी ने उस की हत्या कर लाश खेतों में डाली होगी. थानाप्रभारी ने मुश्ताक अहमद को मोर्चरी ले जा कर लाश दिखाई तो उस ने लाश की शिनाख्त अपनी बेटी मोहसिना के रूप में कर दी. लाश की शिनाख्त हो जाने के बाद थानाप्रभारी ने मुश्ताक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर लाश छिपाने का मामला दर्ज कर लिया. मुकदमा दर्ज हो गया तो थानाप्रभारी ने खुद ही इस केस की जांच शुरू कर दी.

थानाप्रभारी ने सब से पहले मृतका के फोन की काल डिटेल्स निकलवाई. उस से पता चला कि उस की ज्यादा बातें महेंद्र से होती थीं. महेंद्र भेलपुर कालोनी (जगदीशपुर) का रहने वाला था. पुलिस ने महेंद्र के बारे में पूछताछ की तो पता चला वह मोहसिना का पति था. उसी के साथ मोहसिना मुंबई से भाग कर आई थी और अपना नाम खुशी रख कर उसी के साथ रह रही थी. महेंद्र भी शादीशुदा था. उस की पहली पत्नी गांव में रहती थी. यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महेंद्र की काल डिटेल्स देखी तो पता चला कि संदीप नाम के युवक से महेंद्र की अकसर बातें होती थीं. जांच करने पर पता चला कि संदीप अमेठी जिले के गांव नियावा का रहने वाला था, जो महेंद्र की बोलेरो चलाता था.

इन दोनों से पूछताछ करने के बाद ही जांच आगे बढ़ सकती थी. लिहाजा पुलिस ने इन दोनों की तलाश शुरू कर दी. दोनों में से कोई भी घर पर नहीं मिला तो उन की खोजखबर के लिए मुखबिर लगा दिए गए. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24 अक्तूबर, 2019 को रात करीब 12 बजे दोनों को दादूपुर गांव के शराब ठेके के पास से हिरासत में ले लिया. महेंद्र और संदीप से मोहसिना के बारे में पूछताछ की गई तो महेंद्र ने बताया कि उस ने मोहसिना की हत्या नहीं की थी. करवाचौथ वाली रात को जब वह घर पहुंचा तो वह मृत अवस्था में थी. उस ने तो उस की लाश केवल ठिकाने लगाई थी. दोनों से विस्तार से पूछताछ के बाद मोहसिना की मौत की जो कहानी सामने आई, इस प्रकार थी.

मोेहसिना बानो जनपद अमेठी के गांव हामी का पुरवा, जगदीशपुरके रहने वाले मुश्ताक अहमद की बेटी थी. मोहसिना अपने परिवार में सब से बड़ी थी. उस के अलावा उस की 2 बहनें व एक भाई और था. मोहसिना आधुनिक विचारों की महत्त्वाकांक्षी युवती थी. वह बहुत चतुर दिमाग की थी. घर के रोजमर्रा के काम निपटाने के बाद वह वाट्सऐप व फेसबुक पर लगी रहती थी. फेसबुक पर नएनए लोगों से दोस्ती कर के उन से घंटों बातें करना उस का शगल बन गया था. कभीकभी तो वह किसी से फोन पर घंटों बातें किया करती थी. एक दिन उस की अम्मी नूरजहां ने उस की फोन पर हो रही रोमांस भरी बातें सुन लीं.

तब उन्होंने झल्लाते हुए मोहसिना को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘‘तुझे दीनमजहब की बातों का बिलकुल डर नहीं है. पता नहीं किसकिस से बतियाती रहती है. तेरी यह बातें ठीक नहीं हैं, इन बातों से बदनामी के सिवा कुछ नहीं मिलता.’’

एक दिन यह बात नूरजहां ने अपने पति मुश्ताक अहमद को बताई और कहा कि मोहसिना के लिए अब कोई लड़का देख लो. कहीं ऐसा न हो कि हम हाथ मलते ही रह जाएं. पत्नी की बात सुन कर मुश्ताक अहमद की चिंता बढ़ गई. वह मोहसिना के लिए लड़का देखने लगे. इसी दौरान मुश्ताक के भतीजे अरमान ने अपने खानदानी भाई नसीम के बारे में चर्चा की. नसीम मुंबई में रहता था.

इस के बाद मुश्ताक ने नसीम के पिता सुलेमान से बात की. बात परिवार की थी, इसलिए सुलेमान मोहसिना के साथ बेटे का विवाह करने के लिए तैयार हो गए. सामाजिक रीतिरिवाज से सन 2011 में मोहसिना का निकाह नसीम से कर दिया गया. शादी के कुछ दिनों बाद नसीम मोहसिना को अपने साथ मुंबई ले गया. वह मुंबई के पवई इलाके में रहता था. मोहसिना मुंबई क्या पहुंची, जैसे उसे खुशियों का जहां मिल गया. उस ने शौहर नसीम के साथ अपनी जिंदगी के 8 साल हंसीखुशी से बिता दिए. इस दौरान वह 3 बेटों की मां बन गई. मुंबई में रह कर वह पूरी तरह आजाद हो गई. नसीम के काम पर चले जाने के बाद वह सैरसपाटा करने निकल जाती और शाम को वापस लौटती.

साल 2018 दिसंबर की बात है. परिवार में किसी की शादी का कार्यक्रम था. मोहसिना अपने शौहर के साथ मुंबई से अपने गांव हामी का पुरवा जगदीशपुर आई हुई थी. शादी के बाद नसीम उसे एकदो महीने के लिए उस के मायके में छोड़ गया. मोहसिना की ससुराल भी गांव में थी, इसलिए कुछ दिन वह ससुराल में भी रह लेती थी. अब वाट्सऐप पर बातें करना उस की रोजाना की आदतों में शुमार था.

शादी के दौरान ही मोहसिना की मुलाकात महेंद्र नाम के युवक से हुई थी. वह अपनी बोलेरो गाड़ी से वहां कोई सामान ले कर आया था. महेंद्र रसिक स्वभाव का था. पहली ही नजर में वह मोहसिना की तरफ आकर्षित हो गया था. सामान उतारने के दौरान जब वह घर में बैठ कर चाय पी रहा था तो उस ने मोहसिना से उस के बारे में पूछ लिया. मोहसिना ने बताया कि वह मुंबई में अपने शौहर के साथ रहती है. बातोंबातों में महेंद्र ने मोहसिना से उस का मोबाइल नंबर और मुंबई का पता भी पूछ लिया था.

मोहसिना के पूछने पर महेंद्र ने बताया कि वह अमेठी जिले के गांव कठौरा कमरोली का रहने वाला है, लेकिन इस समय भेल कालोनी जगदीशपुर, अमेठी में रह रहा है. उस की बोलेरो गाड़ी बुकिंग पर अलगअलग शहरों में जाती रहती है. मोहसिना ने पूछा क्या आप को मुंबई की बुकिंग भी मिलती है. महेंद्र ने बताया कि महीने में 1-2 बुकिंग उसे मुंबई की मिल जाती हैं. तब वह अपने ड्राइवर संदीप के साथ वहां जाता है. इसी बहाने उस का मुंबई में घूमनाफिरना भी हो जाता है. मोहसिना ने कहा कि अब की बार जब मुंबई आना हो तो उस के पास पवई जरूर आए. महेंद्र ने उस से इस बात का वादा कर दिया.

उस दिन की मुलाकात के बाद मोहसिना और महेंद्र की मोबाइल और वाट्सऐप पर अकसर बातचीत होने लगी. अपनी बातों के प्रभाव से महेंद्र ने मोहसिना को अपने जाल में फांस लिया. मोहसिना अपने दिल की बात उस से कह लेती थी. दोनों के बीच होने वाली बातों का दायरा बढ़ने लगा. यह दायरा उन्हें प्यार के मुकाम तक ले गया. इस बीच उन्होंने 2-3 बार चोरीछिपे मुलाकात भी कर ली. फिर एक दिन मोहसिना अपने मायके से पति के साथ मुंबई चली गई. जाने से पहले उस ने महेंद्र से कह दिया कि वह मुंबई का चक्कर जल्द लगा ले ताकि मुंबई में वह साथसाथ घूमफिर सके.

मोहसिना के मुंबई पहुंचने के बाद भी उस की महेंद्र से पहले की तरह वाट्सऐप पर रोजाना बातचीत चलती रही. वह शाम को पति के सामने भी वाट्सऐप और फेसबुक पर व्यस्त रहती थी. नसीम ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी. एक दिन महेंद्र को मुंबई की बुकिंग मिल गई. यह जानकारी उस ने मोहसिना को दी तो वह काफी खुश हुई. उसे लगा जैसे उस की मुंहमांगी मुराद मिल गई हो. बुकिंग ले कर महेंद्र जब मुंबई पहुंचा तो वह मोहसिना से बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर मिला. महेंद्र से मिल कर वह बहुत खुश थी. इस के बाद महेंद्र ने उसे अपनी गाड़ी से घुमाया. दोनों ने काफी देर तक जुहू चौपाटी पर मस्ती की. इस के बाद महेंद्र उसे एक होटल में ले गया, जहां दोनों ने अपनी हसरतें पूरी कीं. इस के बाद महेंद्र ने उसे उस के बच्चों के स्कूल के पास छोड़ दिया. स्कूल से बच्चों को साथ ले कर मोहसिना वापस घर लौट आई.

महेंद्र मुंबई में 2 दिन रुका. दोनों दिन उस ने मोहसिना के साथ खूब मौजमस्ती की. नसीम मोहसिना की इस बात से बिलकुल अंजान था. महेंद्र व मोहसिना की यह मुलाकात ऐसे प्यार में बदली कि दोनों ने जीवनभर साथ रहने का इरादा कर लिया. मुंबई में मोहसिना की महेंद्र से हुई मुलाकात यादगार बन कर रह गई. वह दिनरात सपने बुनने लगी. वह पंख लगा उड़ कर महेंद्र के पास पहुंच जाना चाहती थी. महेंद्र ने भी मुंबई में मुलाकात के दौरान मोहसिना से वादा किया कि जब वह उस के साथ लखनऊ आ कर रहने लगेगी तो वह दरोगाखेड़ा में एक मकान खरीद कर उस के अलग रहने का बंदोबस्त कर देगा.

बातों के दौरान ही मोहसिना को यह जानकारी मिल ही गई थी कि महेंद्र पहले से ही विवाहित है और उस की पत्नी अपने बच्चों के साथ उस के पुश्तैनी घर कठौरा कमरोली, जनपद अमेठी में रहती है. महेंद्र अब हर महीने मोहसिना से मिलने मुंबई जाने लगा. वहां कुछ समय बिताने के बाद वह जगदीशपुर लौट आता था. एक दिन महेंद्र ने मोहसिना को वाट्सऐप मैसेज भेजा कि वह अपने पति का साथ छोड़ कर रहने के लिए लखनऊ आ जाए. मोहसिना महेंद्र की इतनी दीवानी हो चुकी थी कि उस की खातिर वह अपने पति और बच्चों को छोड़ कर जून 2019 के महीने में अकेले ही मुंबई से भाग कर लखनऊ आ गई और महेंद्र के पास आ कर रहने लगी. मोहसिना के घर से गायब होने के बाद पति नसीम ने उसे काफी तलाश किया.

वह कई दिनों तक अपनी रिश्तेदारियों में और अन्य जगहों पर उसे तलाश करता रहा. जब उस का कोई पता नहीं चला तो 29 जून, 2019 को उस ने मुंबई के पवई थाने में उस की गुमशुदगी दर्ज करा दी. मोहसिना जब महेंद्र के पास पहुंची तो वह कुछ दिनों तक मोहसिना के साथ सरोजनी नगर थाने के दरोगाखेड़ा में किराए के मकान में रहा. इस के बाद उस ने दादूपुर गांव के पास नई कालोनी में 9 लाख रुपए का मकान खरीद लिया. यह मकान उस ने अपने दोस्त संदीप के नाम से खरीदा था. मोहसिना उसी मकान में रहने लगी. वह जब भी लखनऊ आता तो रात को मोहसिना के पास रहता. दादूपुर के मकान की बागडोर महेंद्र ने मोहसिना को सौंप दी थी.

इस के बाद महेंद्र ने एक मंदिर में उस से शादी भी कर ली. शादी के बाद उस ने अपना नाम खुशी उर्फ परी रख लिया था. वह हिंदू महिला की तरह ही रहती थी. पड़ोस में रहने वाली महिलाओं को पता नहीं था कि खुशी मुसलिम है और उस ने अपने पति व बच्चों को छोड़ कर महेंद्र के साथ दूसरी शादी की है. चूंकि खुशी उर्फ मोहसिना बातूनी थी इसलिए वह जल्दी ही मोहल्ले के लोगों से घुलमिल गई. समाज, घरपरिवार, शौहर और अपने 3 बेटों की परवाह न कर के मोहसिना पता नहीं किस नशे में मदमस्त हो कर प्रेमी महेंद्र के साथ लखनऊ में रह कर जिंदगी को ढो रही थी.

धीरेधीरे मोहसिना की परीक्षा की वो घड़ी आ गई, जहां महिलाओं को धर्म और संयम की मर्यादाओं से गुजरना पड़ता है. यानी करवाचौथ का त्यौहार आ गया. खुशी ने भी पड़ोसिनों के साथ करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा. उस दिन महेंद्र घर पर अपनी ब्याहता और बच्चों से मिलने कठौरा कमरोली चला गया. उधर खुशी उस का इंतजार कर रही थी. उस का यह पहला व्रत था इसलिए उस के मन में ज्यादा उत्सुकता थी. लेकिन फोन करने के बावजूद महेंद्र उस के पास नहीं पहुंचा. रात को जब चंद्रमा दिखाई दिया तो पूजा के समय भी महेंद्र खुशी के पास मौजूद नहीं था. इस से खुशी को गुस्सा आ गया. उस ने वाट्सऐप पर महेंद्र को एक भावुक मैसेज भेजा, जिस में उस ने कहा कि तुम बेवफा निकले. मैं ने तुम्हारे प्यार की खातिर अपने बच्चे, पति और समाज को छोड़ा लेकिन तुम ने मेरी भावनाओं की कद्र नहीं की.

मैं सारे दिन (करवाचौथ वाले दिन) प्रतीक्षा करती रही, न तुम आए और न ही तुम ने फोन पर बताया कि कहां हो, इसे मैं क्या समझूं. जहां तक मैं समझती हूं, शायद तुम्हें मेरे प्यार की जरूरत नहीं रह गई है, तुम्हारी नजर में औरत सिर्फ एक खिलौना है, तुम्हें मेरे प्यार की नहीं जिस्म की ज्यादा जरूरत थी, इस से ज्यादा मैं क्या जानू. महेंद्र ने पुलिस को बताया कि 18-19 अक्तूबर, 2019 की रात को 12 बजे जब वह दादूपुर दरोगाखेड़ा के मकान पर आया तो उस ने देखा खुशी उर्फ मोहसिना गले में फंदा डाले पंखे से लटकी हुई थी. उस ने आत्महत्या कर ली थी. पत्नी को इस हालत में देख वह घबरा गया और उस ने नायलोन की डोरी का फंदा काट कर खुशी के शव को नीचे उतारा.

साथ ही उस ने अपने दोस्त संदीप को बोलेरो गाड़ी ले कर आने को कहा. संदीप रात 2 बजे करीब बोलेरो ले कर बंथरा पहुंचा. फिर दोनों ने खुशी उर्फ मोहसिना के शव को ठिकाने लगाने और सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से बोलेरो में डाला. फिर उसे 5 किलोमीटर दूर पुराई खेड़ा, थाना बंथरा इलाके के एक खेत में डाल आए. मोहसिना का शव ले जाते समय महेंद्र टौयलैट क्लीन करने वाला ऐसिड साथ ले गया था. वह एसिड उस ने खुशी उर्फ मोहसिना के चेहरे पर डाल दिया, जिस से चेहरा थोड़ा झुलस गया था. घबराहट की वजह से वे दोनों खुशी उर्फ मोहसिना का पर्स, मोबाइल फोन और एसिड की खाली शीशियां वहीं छोड़ कर भाग निकले.

अगले दिन पुलिस को खुशी उर्फ मोहसिना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई, जिस में मौत की वजह गले में फंदा डाल कर दम घुटना बताया गया. पुलिस ने हत्या की जगह आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर दिया. आरोपी महेंद्र और संदीप की निशानदेही पर पुलिस ने लाश ठिकाने लगाने में प्रयुक्त हुई महेंद्र की बोलेरो नंबर यूपी 36 टी 2331 भी बरामद कर ली.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

 

Madhya Pradesh Crime : दोस्‍त के शराब में नींद की गोली मिला कर किया मर्डर

Madhya Pradesh Crime : शराब और शबाब तब घातक बन जाते हैं, जब आदमी उन का आदी बन जाए. अगर अवैध रिश्ते के साथ कोई शराब को भी प्रेमिका बना ले तो उसे अपनी उलटी गिनती शुरू कर देनी चाहिए. मयंक के मामले में भी यही हुआ…  

टना 25 सितंबर, 2019 की है. शाम के करीब 4 बजे थे. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ क्षेत्र का रहने वाला मयंक जब रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उस के पिता सुभाष खरे ने उसे खोजना शुरू कर दिया. मयंक शाम को कार ले कर घर से निकला थामयंक खरे के छोटे भाई प्रियंक खरे ने जब मयंक के मोबाइल पर फोन लगाया तो उस का फोन स्विच्ड औफ था. मयंक अविवाहित और बेरोजगार था. कोई काम करने के बजाए वह अपने पिता की कार ले कर दिन भर इधरउधर घूमता रहता था, जिस से उस के पिता परेशान थे.

मयंक के पिता सुभाष खरे शिक्षा विभाग में क्लर्क थे. उस समय टीकमगढ़ में भारी बारिश हो रही थी. समस्या यह थी कि ऐसे मौसम में उसे खोजने जाएं भी तो कहां जाएं. पिता सुभाष ने यह सोच कर मयंक के खास दोस्त इशाक खान को फोन लगाया कि हो हो उसे मयंक के बारे में कोई जानकारी हो. लेकिन उस के फोन की घंटी बजती रही, उस ने काल रिसीव नहीं की. इस से सुभाष खरे का माथा ठनका कि इशाक ने फोन क्यों नहीं उठाया

रात भर परिवार के सभी लोग मयंक की चिंता करते रहे. अगले दिन पिता सुभाष ने टीकमगढ़ थाने में मयंक की गुमशुदगी दर्ज करवा दी. टीआई अनिल मौर्य ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए यह जानकारी टीकमगढ़ के एसपी अनुराग सुजनिया को दे दी. साथ ही मयंक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवा दिया. मयंक का परिवार उस की खोज में लगा हुआ था. परिवार वालों की दूसरी चिंता यह थी कि मयंक के दोस्त इशाक खान ने उन का फोन क्यों रिसीव नहीं किया, उस की दुकान भी बंद थी. इशाक का भी कोई अतापता नहीं था. उस के घर वालों से जब उस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जताई

दरअसल, इशाक और मयंक के बीच कुछ कहासुनी हुई थी. वजह यह थी कि मयंक और इशाक की पत्नी शबाना के बीच नजदीकी संबंध थे. इस बात की जानकारी उस के परिवार वालों को भी थी. इसलिए पूरा संदेह इशाक पर जा रहा था. इशाक के इस तरह लापता होने मयंक के परिवार वालों का फोन नहीं उठाने से उन की चिंता बढ़ने लगी थी. मयंक के परिवार वालों ने इशाक और मयंक के बीच हुई कहासुनी की सारी जानकारी टीआई अनिल मौर्य को दी. टीआई मौर्य को घटना में अवैध संबंधों की बात पता लगी तो उन्हें मामला गंभीर नजर आया

उन्होंने इस नई सूचना से एसपी अनुराग सुजनिया को अवगत करा दिया. एसपी ने इस केस को सुलझाने की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी एम.एल.चौरसिया को सौंप दी. उन्होंने एसडीपीओ सुरेश सेजवार की अध्यक्षता में एक पुलिस टीम बनाई, जिस में टीआई अनिल मौर्य, टीआई (जतारा) आनंद सिंह परिहार, टीआई (बमोरी कलां) एसआई बीरेंद्र सिंह पंवार आदि तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया. इस पुलिस टीम ने तेजी से जांचपड़ताल शुरू कर दी. पुलिस जांच में एक महत्त्वपूर्ण जानकारी यह मिली कि इस घटना में मयंक खरे के पड़ोसी इशाक के अलावा उस का एक रिश्तेदार इकबाल नूरखान भी शामिल है. पुलिस ने दोनों के घर दबिश दी, लेकिन दोनों ही घर से फरार मिले.

4-5 दिन कोशिश करने के बाद भी जब ये लोग नहीं मिले तो पुलिस ने पहली अक्तूबर को दोनों के खिलाफ मयंक खरे के अपहरण का मामला दर्ज कर लियाकई दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस मयंक खरे के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा सकी तो कायस्थ समाज ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. यह प्रदर्शन पूरे जिले में व्यापक स्तर पर किया था, जिस की गूंज आईजी सतीश सक्सेना के कानों तक पहुंची. आईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अनुराग सुजनिया को निर्देश दिए कि केस का जल्द से जल्द परदाफाश किया जाए. उन्होंने अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित कर दिया. उच्चाधिकारियों के दबाव में जांच टीम रातदिन काम करने लगी.

आखिर पता चल ही गया मयंक का मयंक के लापता होने के एक हफ्ता के बाद पुलिस को पहली सफलता उस समय मिली, जब उस ने 4 अक्तूबर को मयंक के अपहरण के मामले में इशाक खान, इकबाल और इन का साथ देने वाले रहीम खान, मजीद खान, रहमान खान को गिरफ्तार कर लियापुलिस ने उन से मयंक के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने स्वीकार कर लिया कि वे मयंक की हत्या कर चुके हैं और उस की लाश घसान नदी में फेंक दी थी. हत्या की बात सुन कर पुलिस चौंकी. लाश बरामद करने के लिए पुलिस पांचों आरोपियों को ले कर उस जगह पहुंची, जहां उन्होंने मयंक खरे की लाश घसान नदी में फेंकी थी. पुलिस ने नदी में गोताखोरों से लाश तलाश कराई, लेकिन लाश वहां नहीं मिली.

घटना की रात तेज बारिश की वजह से नदी में बाढ़ जैसी स्थिति थी. इस से लाश दूर बह जाने की आशंका थी. एक आशंका यह भी थी कि लाश बरामद हो, इस के लिए आरोपी झूठ बोल रहे हों, इसलिए टीकमगढ़ के आसपास नदी तालाबों में लाश की तलाश तेज कर दी गई. आरोपियों से पूछताछ के बाद मयंक खरे की हत्या की जो कहानी सामने आई, वह नाजायज संबंधों की बुनियाद पर टिकी थी. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर के चकरा तिराहा इलाके में एक आवासीय इलाका है शिवशक्ति नगर. सुभाष खरे अपने परिवार के साथ शिवशक्ति नगर में रहते थे. उन के परिवार में पत्नी के अलावा 2 बेटे थे, जिन में मयंक बड़ा था. सुभाष खरे के घर के ठीक बगल में रहमान खान का घर था. इशाक रहमान का ही बेटा था. इशाक की शादी हो चुकी थी, उस की बीवी शबाना बहुत खूबसूरत थी.

मयंक और इशाक की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं था. दोनों की बचपन से अच्छी दोस्ती थी. इशाक ड्राइवर था, जिस की वजह से वह अधिकांश समय घर से बाहर रहता था. छोटीमोटी आमदनी घर बैठे होती रहे, इस के लिए उस ने परचून की दुकान खोल ली थी, जिस पर उस की पत्नी शबाना बैठती थी. मयंक के घर में जरूरत का सामान शबाना की दुकान से ही आता था. मयंक खाली घूमता था, इसलिए शबाना की दुकान पर खड़े हो कर उस से बातें करता रहता था. शबाना खूबसूरत और चंचल स्वभाव की थी, इसलिए मयंक उसे चाहने लगा. शबाना को भी मयंक की बातों में रस आता था, इसलिए उस का झुकाव मयंक खरे की तरफ हो गया

मयंक ने खुद डाला आग में हाथ कुछ ही दिनों में मयंक शबाना का ऐसा दीवाना हो गया कि उसे दिनरात उस के अलावा कुछ सूझता ही नहीं था. इशाक से दोस्ती होने के कारण वह शबाना को भाभीजान कहता था. शबाना का दिल भी मयंक के लिए धड़कने लगा. आग दोनों तरफ लगी थी, इसलिए उन के बीच जल्द ही अवैध संबंध बन गए. इशाक जब कभी शहर से बाहर जाता तो मयंक और शबाना को वासना का खुला खेल खेलने का मौका मिल जाता था. जिस के चलते शबाना को मयंक अपने शौहर से ज्यादा अच्छा लगने लगा. लेकिन यह बात इशाक से ज्यादा दिनों तक छिपी रह सकी

धीरेधीरे इशाक को अपनी पत्नी और मयंक के बीच पक रही अवैध रिश्तों की खिचड़ी की महक महसूस हुई. फिर भी उस ने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. लेकिन जब पानी सिर के ऊपर जाने लगा तो वह दोनों पर कड़ी नजर रखने लगा. आखिर एक दिन उस ने शबाना को मयंक के साथ नैनमटक्का करते देख लिया. उस दिन उस ने शबाना की खासी पिटाई की. साथ ही उस ने मयंक से भी दूरी बनानी शुरू कर दी. लेकिन एक बार पास आने के बाद दूर जाने की बात तो मयंक को सुहाई और शबाना इस के लिए राजी थी, इसलिए शौहर के विरोध के बावजूद शबाना ने मयंक के साथ रिश्ते खत्म नहीं किए. इस के चलते इशाक और मयंक के बीच एकदो बार विवाद भी हुआ. इशाक के मना करने के बावजूद शबाना और मयंक अपनी इश्कबाजी से बाज नहीं रहे थे.

यही नहीं, इस बीच इशाक के घर में कुछ दिनों के लिए उस के रिश्तेदार की एक नाबालिग लड़की आई तो मयंक ने उस किशोरी से भी संबंध बना लिए. इस बात की खबर इशाक को लगी तो उस का खून खौल उठा. लिहाजा इशाक ने ऐसे दगाबाज दोस्त को ठिकाने लगाने की ठान ली. इशाक की मयंक से अनबन हो चुकी थी, जबकि अपनी योजना को अंजाम देने के लिए इशाक की मयंक से नजदीकी जरूरी थी. उस स्थिति में योजना को आसानी से अंजाम दिया जा सकता था. मयंक से फिर से दोस्ती बढ़ाने के लिए इशाक ने अपने चचेरे भाई इकबाल का सहारा लिया. इकबाल के सहयोग से उस ने मयंक से बात की.

मयंक वैसे तो काफी चालाक था. इशाक से वह सतर्क भी रहता था. लेकिन इशाक ने उसे समझाया कि देख भाई जो हुआ, सो हुआ अब आगे से ध्यान रखना कि ऐसा हो. रही हमारी दोस्ती की बात तो वह पहले की तरह चलती रहेगी. क्योंकि हमारे झगड़े में दूसरों को हंसने का मौका मिल जाता है. इशाक की बात सुन कर मयंक खुश हो गया. उसे लगा कि इस से वह अपनी भाभीजान शबाना से पुरानी नजदीकी पा लेगा. लिहाजा उस का फिर से इशाक के यहां आनाजाना शुरू हो गया. लेकिन उसे यह पता नहीं था कि इशाक के रूप में मौत उस की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रही है.

इशाक ने मयंक को ठिकाने लगाने के लिए अपने चचेरे भाई इकबाल, पत्नी शबाना और दोस्त पन्नालाल कल्लू के साथ योजना बना ली. शराब का घातक दौर योजना के अनुसार 25 सितंबर, 2019 को इशाक ने फोन कर के मयंक को शराब की पार्टी के लिए बीलगाय कलां बुलाया. शाम के समय मयंक अपनी कार से 30 किलोमीटर दूर बीलगाय कलां पहुंच गया. वहां पर इशाक, इकबाल, कल्लू और पन्नालाल उस का इंतजार कर रहे थे. इशाक का एक घर बीलगाय कलां में भी था. सब उसी घर में बैठ कर सब शराब पीने लगे.

इशाक के दोस्त इकबाल ने मौका मिलते ही मयंक के शराब के गिलास में नींद की गोलियां डाल दीं. शराब पीने के बाद वे सभी मयंक की कार में बैठ गए. कार इशाक चला रहा था और मयंक उस के बराबर में बैठा था. एक जगह कार रोक कर इशाक ने अपने साथ लाई लाइसेंसी दोनाली बंदूक से मयंक पर गोली चलाई जो उस के कंधे में लगी. मयंक घबरा गया. डर की वजह से उस का नशा उतर चुका था. इशाक ने उस पर दूसरी गोली चलाई तो मयंक झुक गया, जिस से गोली कार का शीशा तोड़ कर निकल गई. इशाक केवल 2 गोलियां लोड कर के लाया था जो इस्तेमाल हो चुकी थीं.

मयंक को बचा देख इशाक ने इकबाल की मदद से मयंक का गला घोंट दिया. फिर वे लाश को ठिकाने लगाने के लिए निकल पड़े. कार ले कर वे वहां से 7-8 किलोमीटर दूर इटाली गांव पहुंचे, जहां कार खराब हो गई. इस से सभी परेशान हो गए, क्योंकि कार में लाश थी. वहां से 3-4 किलोमीटर दूर बाबई गांव था, जहां इकबाल के रिश्तेदार रहते थे, जो कार मैकेनिक थे. इकबाल ने फोन किया तो सईद, रईस और मजीद वहां पहुंच गए. उन्होंने कार ठीक कर दी तो वे लाश को नौगांवा ले गए और लाश चादर में लपेट कर घसान नदी में फेंक दी. इस के बाद इशाक बाबई गांव में अपने दूल्हाभाई रहमान के यहां गया. रात को  सभी वहां रुके और अगले दिन अपने घर गए.

हत्यारोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने रईस, शबाना, पन्नालाल को भी गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी कल्लू फरार था. पुलिस ने उस की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया. अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक, मयंक की कार, चप्पल, खून सना कार सीट कवर बरामद कर लिया. सीट कवर के खून को पुलिस ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया. साथ ही मयंक के पिता का खून का सैंपल भी ले लिया ताकि डीएनए जांच से यह पता चल सके कि कार के सीट कवर पर लगा खून मयंक का था.

 

Love stories : कजरारी आंखों और प्यार से भरी पूनम की कहानी

Love stories : पूनम ने बहुत सोचसमझ कर पति के रूप में राजेश का चयन किया था, लेकिन उस के मातापिता ने इसे इज्जत का सवाल बना लिया. जब पूनम राजेश के साथ भाग गई तो पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर के पूनम को बरामद कर लिया, लेकिन इस के बाद…   

पूनम की झील जैसी गहरी, कजरारी आंखों में गजब की कशिश थी. गोल चेहरा, गुलाबी होंठ और भरे हुए गालों वाली पूनम ने जब उम्र के 18 साल पार किए तो वह गांव के युवकों की नजरों में चुभने लगी थी. जब पूनम स्कूल जाने के लिए या किसी काम से घर से बाहर निकलती, तो गांव लड़के उसे छेड़ने लगते. उन की यही छेड़छाड़ पूनम को जवान और खूबसूरत होने का अहसास कराती थी. पूनम के पिता गिरजाशंकर कन्नौज जिले में पड़ने वाले थाना गुरसहायगंज के गांव ताखेपुरवा के रहने वाले थे. उन के परिवार में पत्नी कमला के अलावा 2 बेटियां थीं सुधा और पूनम उर्फ मोनी. साथ ही एक बेटा भी अजय.

गिरजाशंकर के पास 5 बीघा उपजाऊ जमीन थी, जिस में अच्छी पैदावार होती थी. कृषि की आय से ही वह परिवार का पालनपोषण करता था. कुल मिला कर गिरजाशंकर का खातापीता परिवार था. बहुत सुखी नहीं तो गांव के हिसाब से उस के घर में किसी चीज की कमी नहीं थी. भाईबहनों में पूनम सब से छोटी थी. उस की बड़ी बहन सुधा की शादी फर्रुखाबाद शहर के रहने वाले आलू व्यवसाई रामकुमार के साथ हुई थी. वह अपनी ससुराल में सुखी थी. पूनम पढ़ने में तेज थी, उस ने गांव के माध्यमिक विद्यालय से प्रथम श्रेणी में हाईस्कूल पास किया था. आगे की पढ़ाई के लिए उस ने गुरसहायगंज के सरस्वती देवी इंटर कालेज में 11वीं में प्रवेश ले लिया था. पढ़ाई के साथ पूनम घरेलू कामों में मां का हाथ भी बंटाती थी.

आहिस्ताआहिस्ता जवानी के शिखर की ओर कदम बढ़ा रही पूनम के मातापिता गिरजाशंकर और कमला को उस की शादी की चिंता सताने लगी थी. वे लोग बेटी की शादी किसी खातेपीते, संस्कारवान परिवार में करना चाहते थे ताकि उस का भविष्य उज्ज्वल रहे पूनम के विवाह के लिए गिरजाशंकर सालों से पैसा जमा कर रहे थे. आजकल ज्यादातर मांबाप दहेज के नाम पर धनधान्य दे कर बेटियों का भविष्य बनाने की कोशिश करते हैं. गिरजाशंकर की सोच भी ऐसी ही थी. इस के लिए वह प्रयासरत भी थे. मांबाप जहां अपने हिसाब से पूनम के लिए सपने देख रहे थे, वहीं पूनम अपने हिसाब से भावी जीवनसाथी को ले कर सपने बुन रही थी. वह सोच रही थी कि उस का जीवनसाथी उसी की तरह पढ़ालिखा, सुंदर सलोना और मृदुभाषी हो.

वह इतना प्यार करने वाला हो कि जहां वह कदम रखे, उस का जीवनसाथी उस जगह अपनी हथेली पसार दे. टीवी, इंटरनेट और मोबाइल ने पूनम के सपनों को पंख लगा दिए थे. टीवी पर पूनम जब कभी दहेज प्रताड़ना की खबरें देखती तो उसे बड़ी कोफ्त होती. वह सोचती दुनिया में कैसेकैसे लोग हैं जो चंद रुपयों के लिए अपनी जीवनसंगिनी को मंझधार में छोड़ देते हैं. दहेज के लोभी लोगों से पूनम नफरत करती थी. घरवर की तलाश पूनम को पता था कि उस के मांबाप उस के भावी जीवनसाथी के लिए पैसों के मामले में किसी भी हद तक जा सकते हैं. वे लोग हर हाल में उस के सुखद भविष्य के लिए वह सब भी करेंगे, जो उन की हैसियत के बाहर होगा.

लेकिन पूनम किसी दहेज लोलुप से शादी नहीं करना चाहती थी. वह नहीं चाहती थी कि उस के पिता कर्ज में डूबें, किसी साहूकार के सामने हाथ फैलाएं. समय अपनी निर्बाध गति से दौड़ता रहा. गिरजाशंकर ने पूनम के लिए अच्छे घरवर की मुहिम सी छेड़ दी. उस ने अपने नातेरिश्तेदारों को भी पूनम के लिए अच्छा घरवर बताने के लिए कह दिया. 19वां बसंत पार करने के बाद पूनम का रूप और भी निखर गया था. गिरजाशंकर और कमला यही सोचते थे कि कोई अच्छा लड़का मिल जाए तो पूनम की शादी जल्दी कर दें. पूनम को नापसंद किए जाने की रत्ती भर भी गुंजाइश नहीं थी.

कई लड़के और उन के परिवार पूनम को  देखने के लिए गिरजाशंकर के घर आए. उन लोगों ने पूनम को पसंद भी किया, लेकिन पूनम ने रिश्ता ठुकरा दिया. कारण पूनम को जो लोग देखने आए थे, सब दहेज के लालची थे. कोई लाखों का कैश मांग रहा था तो कोई कार की डिमांड कर रहा था. पूनम को दहेज लोभियों से नफरत थी, सो उस ने शादी से इनकार कर दिया. पूनम ने शादी से इनकार जरूर कर दिया था, लेकिन वह शादी के प्रति सजग भी थी और गंभीर भी. उसे मोबाइल पर इंटरनेट चलाने का बड़ा शौक था. फुरसत में वह सोशल साइट फेसबुक पर नएनए फ्रेंड बनाती और उन से चैटिंग करती. जो युवक उसे मन भाता, उस का मोबाइल नंबर ले कर वह उसे अपना नंबर दे देती थी. वह ऐसे दोस्तों से बात भी करती थी. अगर किसी युवक से बतियाना अच्छा लगता तो वह उस का फोन रिसीव करती, अन्यथा डिसकनेक्ट कर देती.

चैटिंग सर्फिंग के दौरान फेसबुक पर पूनम का परिचय राजेश कुमार यादव से हुआ. पूनम ने उस की प्रोफाइल देखी तो पता चला, उस की उम्र 27 साल है और वह फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर जमाली का रहने वाला है. उस के 2 अन्य भाई थे, जो किसान थे. जबकि वह बीए पास कर चुका था. राजेश कुमार यादव पढ़ालिखा भी था और दिखने में स्मार्ट भी. राजेश की हकीकत जान कर पूनम का रुझान उस की ओर हो गया. फेसबुक के माध्यम से पूनम राजेश के संपर्क में गई, दोनों चैटिंग करते थे. दोनों ने अपने मोबाइल नंबर भी एकदूसरे को दे दिए थे, जिस से उन के बीच अकसर बातें होने लगी थीं

बातों के दौरान पूनम राजेश के परिवार के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश करती थी. कह सकते हैं कि पूनम राजेश से प्रभावित थी, इसीलिए उस के बारे में इतनी खोजबीन कर रही थी. एक दिन बातचीत के दौरान पूनम ने कहा, ‘‘राजेश, मैं ने तुम्हारे परिवार के बारे में बहुत कुछ पूछ और जान लिया लेकिन यह नहीं पूछा कि तुम करते क्या हो?’’

राजेश खिलखिला कर हंसते हुए बोला, ‘‘पूनम, मुझे झूठ बोलने की आदत नहीं है, इसलिए सच बताऊंगा. सच्चाई यह है कि मैं बेरोजगार नहीं हूं. सर्विस करता हूं और नोएडा में रहता हूं.’’

पूनम मन ही मन खुश हुई और बोली, ‘‘राजेश, मुझे यह जान कर बेहद खुशी हुई कि तुम बेरोजगार नहीं हो. सर्विस करते हो और अपने परिवार पर बोझ नहीं हो.’’

अब तक दोनों की दोस्ती गहरा गई थी. पूनम को लगा कि राजेश ही उस के सपनों का राजकुमार है, इसलिए उस का मन राजेश को देखने, उस से मिलने और आमनेसामने बैठ कर बातें करने का होने लगाइसीलिए एक रोज उस ने बातोंबातों में राजेश को अपने गांव के निकटवर्ती कस्बे गुरसहायगंज आने को कह दिया. दिन, तारीख समय भी उसी दिन निश्चित हो गया. गुरसहायगंज में मिलने में इसलिए कोई परेशानी नहीं थी, क्योंकि पूनम वहां पढ़ने जाती थी. पूनम के इस बुलावे को राजेश ने सहर्ष स्वीकार कर लिया. निश्चित दिन राजेश तय समय पर गुरसहायगंज पहुंच गया. मोबाइल के माध्यम से दोनों एकदूसरे के संपर्क में थे. पूनम उस से बस स्टौप से लगभग एक किलोमीटर दूर रामजानकी मंदिर के पास मिली. दोनों ने अपनी वेशभूषा एकदूसरे को बता दी थी, इसलिए एकदूसरे को पहचानने में परेशानी नहीं हुई.

प्यार के 2 कदम राजेश कुमार यादव का व्यक्तित्व आकर्षक था तो पूनम भी खूबसूरत और जवानी से भरपूर थी. राजेश से बातें करतेकरते पूनम सोचने लगी कि उस ने भावी पति के रूप में जैसे सुंदर और सजीले युवक के सपने संजोए थे, राजेश वैसा ही सुंदर, सजीला युवक है. अगर राजेश से उस की शादी हो जाए तो उस का जीवन सुखमय हो जाएगा. पूनम इसी सोच में डूबी थी कि राजेश बोला, ‘‘तुम इतनी सुंदर होगी, मैं सोच भी नहीं सकता था. जैसा तुम्हारा नाम है, वैसा ही रूप भी है. तुम वास्तव में पूनम का चांद हो. वैसे बुरा मानो तो एक बात बोलूं.’’

पूनम की धड़कनें तेज हो गईं. उस ने सोचा कहीं ऐसा तो नहीं कि जो वह सोच रही है, राजेश भी वही सोच रहा हो. मन की बात मन में छिपा कर वह बोली, ‘‘जो कहना चाहते हो, बेहिचक कहो.’’

‘‘तुम्हें देखते ही दिल में प्यार का अहसास जाग उठा है,’’ कहते हुए राजेश उस के हाथ पर हाथ रख कर बोला, ‘‘आई लव यू पूनम.’’

प्रेम निवेदन सुनते ही पूनम मानो आपे में नहीं रह पाई. उस ने अपना दूसरा हाथ उठा कर राजेश के हाथ पर रख कर कह दिया, ‘‘आई लव यू टू.’’

फलस्वरूप चंद मिनटों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. इस के बाद पूनम घर वालों की आंख में धूल झोंक कर राजेश से मिलने लगी. राजेश घर वालों को बिना कुछ बताए पूनम के प्यार में बंध गया. जैसेजैसे समय बीतने लगा, दोनों का प्यार दिन दूना रात चौगुना बढ़ने लगा. पूनम कालेज जाने के बहाने घर से निकलती और राजेश को मिलने के लिए गुरसहायगंज बुला लेती. इस के लिए वह राजेश को फोन कर के मिलने का दिन, समय पहले ही तय कर लेती थी. गुरसहायगंज व्यापारिक कस्बा है, जहां दरजनों ऐसे लौज और होटल हैं, जहां आसानी से कमरा उपलब्ध हो जाता है. दोनों प्रेमी ऐसे ही लौज होटल में मिलते थे

राजेश कुमार यादव मूलरूप से फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना के हरदासपुर जमाली गांव का रहने वाला था. उस के 2 भाई थे श्याम सिंह बद्रीप्रसाद यादव, जो गांव में किसानी करते थे. उन की आर्थिक स्थिति मजबूत थी. गांव में उन का पक्का दोमंजिला मकान था, जिस में हर सुविधा उपलब्ध थीदोनों भाई विवाहित थे और संयुक्त परिवार की तरह साथसाथ रहते थे. राजेश अभी कुंवारा था. बीए पास करने के बाद उस ने कंप्यूटर का प्रशिक्षण लिया था. इस के बाद वह नोएडा की एक कंपनी में काम करने लगा था. नौकरी के दौरान ही उस की दोस्ती पूनम से हो गई थी और वह उस से मिलने आने लगा था.

राजेश और पूनम एकदूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगे. दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन दोनों शादी कर पाते, उस के पहले ही उन के प्यार का भांडा फूट गया. हुआ यह कि एक रोज पूनम ने राजेश को मिलने के लिए गुरसहायगंज बुलाया. जब दोनों रामजानकी मंदिर परिसर में आपस में बातें करते हुए हंसबोल रहे थे, गांव के एक युवक ने पूनम को देख लियाउस ने गांव लौट कर पूनम की मां कमला के कान भर दिए. सयानी बेटी का किसी अनजान युवक से हंसनाबतियाना कमला को नागवार लगा, वह तिलमिला उठी.

कुछ देर बाद पूनम घर वापस आई तो मां का चेहरा तमतमाया हुआ था. पहले तो वह सहम गई फिर सहजता से बोली, ‘‘मां, क्या बात है? तुम नाराज क्यों हो? क्या पिताजीने कुछ ऊटपटांग कह दिया?’’

कमला गुस्से से बोली, ‘‘बाप को बीच में क्यों लाती है, पहले तू यह बता कि कहां से रही है?’’

‘‘मां, मैं कालेज गई थी और वहीं से रही हूं. पर यह सब क्यों पूछ रही हो? क्या तुम्हें मुझ पर कोई शक है?’’

‘‘हां शक है, क्योंकि तू कालेज गई ही नहीं थी, बल्कि किसी से इश्क लड़ा रही थी. सचसच बता, कौन है वह, जिस ने तुझे भरमा लिया है?’’

‘‘मां, यह सब झूठ है, किसी ने तुम्हारे कान भर दिए हैं.’’ पूनम ने सफेद झूठ बोला.

‘‘बुलाऊं रामनरेश को, जिस ने तुम दोनों को रामजानकी मंदिर में इश्क लड़ाते देखा था.’’ कमला ने सच्चाई बता दी.

रामनरेश का नाम सुन कर पूनम चौंक पड़ी. वह जान गई कि उस के प्यार का भांडा फूट गया है. अब सच्चाई बताने में ही भलाई थी. अत: वह बोली, ‘‘मां, मैं राजेश से बतिया रही थी. मैं ने आप से झूठ बोला था कि कालेज गई थी. राजेश पढ़ालिखा स्मार्ट युवक है.’’

‘‘पहले तू यह बता कि राजेश है कौन? उस से तेरी दोस्ती कैसे हुई?’’ कमला ने पूछा.

पूनम बोली, ‘‘मां, राजेश नोएडा में रह कर नौकरी करता है. वह फिरोजाबाद का रहने वाला है. हमारी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी. फिर मोबाइल फोन पर बातें करने लगे. इस के बाद वह मुझ से मिलने आने लगा. हम दोनों एकदूसरे से बेहद प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं.’’

कमला गुस्से से बोली, ‘‘कुलच्छिनी, मुंहजली, तू इतनी बड़ी रासलीला रचाती रही और मुझे खबर तक नहीं लगी. मांबाप की नाक कटाते हुए तुझे शर्म नहीं आई. अगर हमें पता होता कि तू बड़ी हो कर हमारी छाती पर मूंग दलेगी तो जन्मते ही तेरा गला दबा देती. आज के बाद अगर तू राजेश से मिली या बात की तो मुझ से बुरा कोई नहीं होगा.’’

‘‘लेकिन मां, तुम मेरी बात तो सुन लो.’’

‘‘चुपऽऽ अब क्या रह गया है सुननेसुनाने को. हमारी इज्जत तो तूने मिट्टी में मिला दी.’’

कमला गुस्से में पैर पटकती हुई दूसरे कमरे में चली गई. पूनम कमरे में खड़ी आंसू बहाती रही. उस की समझ में नहीं रहा था कि अब क्या करे? एक तरफ मांबाप की इज्जत थी तो दूसरी ओर उस का प्यार. कमला ने पूनम की हरकतों की जानकारी पति को दी तो गिरजाशंकर को बहुत दुख हुआ. उसी पूनम ने पिता के विश्वास को तोड़ दिया था. गिरजाशंकर ने पूनम को प्यार से समझाया और अपने कदम वापस खींचने को कहा. पूनम ने भी पिता से वादा कर लिया कि अब वह राजेश से कभी नहीं मिलेगी. इस के बाद पूनम को कालेज जाना बंद करा दिया गया. कमला उस पर कड़ी नजर रखने लगी.

लेकिन पूनम अपने वादे पर कायम नहीं रह सकी. पूनम और राजेश एकदो माह तक एकदूसरे के लिए तड़पते रहे, फिर जब उन से नहीं रहा गया तो दोनों चोरीछिपे मिलने लगे. उन का मिलन महीने में बमुश्किल एक या 2 बार हो पाता था. बाकी दिनों में दोनों मोबाइल पर बात कर के दिल की लगी बुझाते थे. ऐसे ही एक रात पूनम राजेश से मोबाइल पर बतिया रही थी कि तभी कमला की आंख खुल गई. वह समझ गई कि पूनम राजेश से ही बात कर रही है. वह आहिस्ता से उठी और पूनम के हाथ से मोबाइल छीन कर दूर फेंक दिया, फिर उसे थप्पड़ घूंसों से पीटने लगी. पिटाई के दौरान कमला ने उसे खूब खरीखोटी सुनाई.

मां की पिटाई से पूनम तिलमिला उठी और बोली, ‘‘मां, तुम मुझे मारपीट कर जख्मी तो कर सकती हो, लेकिन मेरे प्यार को कम नहीं कर सकतीं. मैं राजेश से प्यार करती हूं और करती रहूंगी. शादी भी उसी से करूंगी.’’

बेटी की ढिठाई पर कमला को गुस्सा तो बहुत आया लेकिन किसी तरह गुस्से को काबू में कर के वह दूसरे कमरे में चली गई. अगले कई दिनों तक मांबेटी के बीच बात नहीं हुई. पूनम को अब सारा जहां वीराना लगने लगावह कोई काम करने बैठती तो राजेश का चेहरा सामने जाता. फिर वह उसी के बारे में सोचने लगती. मां ने उस का मोबाइल फोन भी छीन लिया था, जिस की वजह से अब वह राजेश से भी बात नहीं कर पाती थी. दूसरी ओर पूनम से संपर्क हो पाने के कारण राजेश की स्थिति भी पागलों जैसी हो गई थी. वह रातदिन पूनम से मिलने के उपाय सोचता रहता था, लेकिन मिल नहीं पाता था. फोन पर भी पूनम से संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिस से उस की बेचैनी बढ़ती जा रही थी

कहते हैं, जहां चाह होती है वहां राह मिल ही जाती है. एक दिन राजेश मोटरसाइकिल से पूनम के गांव आया. उस ने पूनम के घर के चक्कर लगाए तो पूनम उसे दरवाजे पर दिख गई. उस ने इशारा कर पूनम को गांव के बाहर आने को कहा. पूनम ने हिम्मत जुटाई और बहाना कर के घर से निकल आई. गांव के बाहर सड़क पर राजेश उस के इंतजार में खड़ा था. पूनम के आते ही उस ने उसे मोटरसाइकिल पर बिठाया और सड़क किनारे बगीचे में पहुंच गया. वहां दोनों एक पेड़ की ओट में बैठ कर बतियाने लगे. राजेश बोला, ‘‘पूनम, अब मुझ से तुम्हारी जुदाई बरदाश्त नहीं होती. तुम नहीं मिली तो मैं जीवित नहीं रह पाऊंगा.’’

राजेश की बात सुन कर पूनम उस के सीने से लिपट गई. उस की आंखों से आंसू बहने लगे. कुछ देर में जब आंसुओं का सैलाब थमा तो पूनम बोली, ‘‘राजेश, तुम्हारी जुदाई मुझ से भी बरदाश्त नहीं होती, मैं भी तुम्हारे बिना नहीं जी पाऊंगी. तुम कुछ करो.’’

‘‘मेरा भी यही हाल है पूनम. घरसमाज के लोग हमें जीने नहीं देंगे. अब तो एक ही रास्ता बचा है.’’

‘‘वह क्या?’’ पूनम ने पूछा.

‘‘यही कि हम आत्महत्या कर लें और दुनिया को दिखा दें कि हम सच्चे प्रेमी थे. क्योंकि सच्चा प्यार करने वाले जान तो दे सकते हैं किंतु जुदाई बरदाश्त नहीं कर सकते.’’

‘‘क्या इस के अलावा और कोई रास्ता नहीं है?’’ पूनम ने पूछा.

‘‘एक रास्ता और भी है.’’ राजेश बोला.

‘‘क्या?’’

‘‘यही कि तुम मेरे साथ नोएडा भाग चलो. वहां हम दोनों मंदिर में शादी कर लेंगे. दोनों पतिपत्नी बन जाएंगे तो फिर हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा.’’

‘‘तुम ठीक कहते हो, मैं तुम्हारा साथ देने को तैयार हूं.’’ इस के बाद पूनम और राजेश ने साथ भागने की योजना बनाई. दोनों ने दिन तारीख भी तय कर ली. इस के बाद पूनम तैयारी में जुट गई. उस ने अपने मातापिता को आभास तक नहीं होने दिया कि वह उन की इज्जत को छुरा घोंपने जा रही है. उन्हीं दिनों एक रात जब कमला गहरी नींद में सो गई तो पूनम उठी, उस ने अपना जरूरी सामान बैग में रखा और दबेपांव घर के बाहर गई. गांव के बाहर सड़क किनारे राजेश मोटरसाइकिल लिए खड़ा था. पूनम के आते ही उस ने उसे मोटरसाइकिल पर बिठाया और वहां से निकल गया.

नोएडा में राजेश 12-22 चौड़ा मोड़ पर वेद मंदिर के पास किराए के मकान में रहता था. पूनम को वह अपने इसी मकान में ले गया. उस ने अपनी प्रेमकहानी अपनी भाभी सरिता को बताई और भैया के साथ शीघ्र आने का अनुरोध कियालेकिन उस का भाई श्याम सिंह यादव इतना नाराज हुआ कि उस ने आने से साफ इनकार कर दिया. इस के बाद राजेश ने मंदिर में पूनम की मांग में सिंदूर भर कर उस के साथ प्रेम विवाह कर लिया और दोनों पतिपत्नी की तरह रहने लगे. उधर सुबह को कमला सो कर उठी तो बगल की चारपाई पर पूनम को देख उस का माथा ठनका. उस ने घर के अंदर पूनम को ढूंढा, लेकिन जब वह कहीं नहीं दिखी तो वह दरवाजे पर पहुंची. दरवाजे की कुंडी खुली हुई थी

कमला ने झकझोर कर पति को जगाया और पूनम के लापता होने की बात बताई. सुन कर गिरजाशंकर घबरा गया. उस ने घरबाहर सब जगह पूनम की खोज की. पर जब वह नहीं मिली तो दोनों ने माथा पीट लिया. दोनों जान गए कि पूनम उन की इज्जत पर दाग लगा कर अपने प्रेमी राजेश के साथ भाग गई है. कमला और गिरजाशंकर कई दिनों तक पूनम के भागने वाली बात छिपाए रहे. लेकिन ऐसी बातें छिपती कहां हैं. इस बीच पूरा गांव जान गया कि पूनम किसी लड़के साथ भाग गई हैपूनम को ले कर गांव में तरहतरह की बातें होने लगी थीं. खासकर औरतें ज्यादा चटखारे ले कर बातें कर रही थीं. पूनम के इस कदम से गिरजाशंकर की इज्जत मिट्टी में मिल गई थी.

पूनम अपने साथ मोबाइल ले गई थी. उस का मोबाइल नंबर गिरजाशंकर के पास था. उस ने पूनम से बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद होने की वजह से बात नहीं हो पाई. इसी बीच कमला को पूनम की एक कौपी पर दर्ज राजेश के घर नोएडा का पता मिल गयाकमला ने पति पर दबाव बनाया कि वह थाने जा कर रिपोर्ट दर्ज कराए. पत्नी की बात मान कर गिरजाशंकर थाना गुरसहायगंज जा पहुंचा. थाने पर उस समय थानाप्रभारी राजबहादुर सिंह मौजूद थे. गिरजाशंकर ने उन्हें सारी बात बताई और रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई.

थानाप्रभारी राजबहादुर सिंह ने गिरजाशंकर को विश्वास दिलाया कि वह उस की बेटी पूनम को बरामद करने का पूरा प्रयास करेंगे. इस के साथ ही उन्होंने गिरजाशंकर की तहरीर पर भादंवि की धारा 363, 366 के तहत राजेश कुमार यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली. इस मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार को सौंपी गई. एसपी के आदेश पर गिरफ्तारी चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने जांच शुरू की तो पता चला पूनम बालिग है और अपनी मरजी से अपने प्रेमी राजेश के साथ भागी है. उसे बलपूर्वक भगा कर नहीं ले जाया गया. यह पता चलने के बाद राजबहादुर सिंह ने जांच में कोई रुचि नहीं दिखाई

हालांकि वह दबिश का परचा काटते रहे. गिरजाशंकर जब भी बेटी के बारे में पूछने थानाचौकी जाता तो उसे आश्वासन मिलता कि उस की बेटी जल्द बरामदगी हो जाएगी. धीरेधीरे 3 महीने बीत गए. लेकिन पूनम की बरामदगी नहीं हो सकी. तब गिरजाशंकर अपनी फरियाद ले कर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के औफिस पहुंचा. गिरजाशंकर ने उन्हें पूनम के बरामद होने की बात बताई, साथ ही पुलिस की भी शिकायत की. एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने गिरजाशंकर की व्यथा को समझ कर आश्वासन दिया कि उस की बेटी जल्द ही मिल जाएगी.

अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पूनम के मामले को गंभीरता से लिया और थानाप्रभारी राजबहादुर सिंह को आदेश दिया कि वह पूनम को शीघ्र बरामद कर नामजद आरोपी को बंदी बना कर जेल भेजें. आदेश पाते ही थानाप्रभारी राजबहादुर सिंह ने राजेश के घर हरदासपुर जमाली गांव में छापा मारा, लेकिन राजेश पूनम वहां नहीं मिले. इस पर पुलिस ने उस के भाई श्याम सिंह और बद्रीप्रसाद को हिरासत में ले लिया और उन से राजेश पूनम के बारे में जानकारी जुटाई. श्याम सिंह यादव ने थानाप्रभारी राजबहादुर सिंह को बताया कि राजेश पूनम को ले कर नोएडा के सेक्टर 12-22 मोड़ के पास रह रहा है. पता चला है कि उन दोनों ने शादी कर ली है. यह पता लगते ही पुलिस नोएडा पहुंची और पूनम को राजेश के कमरे से बरामद कर लिया. राजेश को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस दोनों को थाना गुरसहायगंज ले आई.

बेटी की बरामदगी की जानकारी कमला और गिरजाशंकर को मिली तो दोनों थाने पहुंच गए. वहां दोनों पूनम को मनाने में जुट गए. लेकिन पूनम ने मांबाप के साथ जाने से साफ मना कर दियाइस के बाद थानाप्रभारी राजबहादुर सिंह ने पूनम को महिला पुलिस संरक्षण में डाक्टरी परीक्षण हेतु जिला अस्पताल कन्नौज भेजा. डाक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पूनम का बयान मजिस्ट्रैट के सामने दर्ज कराया. जीत गया प्यार अपने बयान में पूनम ने कहा कि वह राजेश से प्रेम करती है. उस के साथ उस ने मंदिर में विवाह भी कर लिया है. अब वह उस की पत्नी है. राजेश उसे भगा कर नहीं ले गया था. उस के मांबाप ने राजेश के विरुद्ध गलत रिपोर्ट दर्ज कराई है. वह मांबाप के घर नहीं जाना चाहती, बल्कि अपने पति राजेश के साथ रहना चाहती है

चूंकि पूनम ने राजेश के साथ जाने की इच्छा जाहिर की थी, इसलिए मजिस्ट्रैट ने पूनम को राजेश के साथ रहने की इजाजत दे दी. लेकिन राजेश पुलिस हिरासत में था. पुलिस ने पूनम के बयान के दूसरे दिन राजेश को कन्नौज कोर्ट में पेश किया. राजेश के भाई श्याम सिंह ने वकील के जरिए पहले ही कोर्ट में जमानती प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया था. चूंकि पूनम ने अपने बयान में राजेश को निर्दोष बताया था, इसी आधार पर उसे जमानत मिल गई. राजेश की जमानत के बाद थाना गुरसहायगंज में पंचायत हुई. पंचायत की अगुवाई थानाप्रभारी राजबहादुर सिंह ने की. इस पंचायत में पूनम के मातापिता को बुलवाया गया और खुशीखुशी बेटी की शादी कर उसे विदा करने का अनुरोध किया गया

थोड़ी नानुकुर के बाद पूनम के मातापिता राजी हो गए. इस के बाद थाने में धूमधाम से पूनम और राजेश की शादी हो गई. वरवधू को थानाप्रभारी राजबहादुर सिंह के अलावा राजेश के भाई श्याम सिंह, उन की पत्नी सरिता तथा अन्य लोगों ने आशीर्वाद दिया. देर से ही सही, पूनम और राजेश के प्यार की अच्छी परिणति हुई. पूनम अब राजेश के साथ सुखमय जीवन बिता रही है.

   —कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित