करतार रंगपुरी पहाड़ी पर रहता था. महिपालपुर से लौटने के बाद पुलिस ने रंगपुरी पहाड़ी पर पहुंच कर वहां के लोगों से करतार के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी. इस से पुलिस को कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां मिलीं, जिस के बाद किरण और उस की छोटी बहन सलीना भी शक के दायरे में आ गईं.
दोनों बहनों को पुलिस ने उसी दिन पूछताछ के लिए थाने बुलवा लिया. किरण और सलीना को जब अलगअलग कर के पूछताछ की तो करतार के मर्डर की कहानी खुल गई. दोनों बहनों ने स्वीकार कर लिया कि उस की हत्या उन दोनों ने ही की थी और लाश रामबाबू के आटो में रख कर वसंत वाटिका पार्क में लाए और उसे वहां के गटर में डाल कर अपनेअपने घर चले गए थे. पति की हत्या की जो कहानी किरण ने बताई, वह प्रेम से सराबोर निकली.
पिल्लूराम मूलरूप से हरियाणा के गुड़गांव जिले के मेवात क्षेत्र स्थित नूनेरा गांव के रहने वाले थे. अब से तकरीबन 40 साल पहले अपनी पत्नी रतनी और 2 बेटों के साथ वे दिल्ली आए थे और दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित रंगपुरी पहाड़ी पर रहने लगे. उन से पहले अनेक लोगों ने इसी पहाड़ी पर तमाम झुग्गियां डाल रखी थीं.
दिल्ली की चकाचौंध ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वह यहीं पर बस गए. छोटेमोटे काम कर के वह परिवार को पालने लगे. दिल्ली आने के बाद रतनी 4 और बेटों की मां बनी. अब उन के पास 6 बेटे हो गए थे जिन में करतार सिंह तीसरे नंबर का था.
पिल्लूराम की हैसियत उस समय ऐसी नहीं थी कि वे बच्चों को पढ़ा सकें. फिर भी उन्होंने सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराया लेकिन सभी ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी. कोई भी बच्चा उच्चशिक्षा हासिल नहीं कर सका, तब पिल्लूराम ने उन्हें अलगअलग कामों में लगा दिया.
सभी बच्चे कमाने लगे तो घर के हालात सुधरने लगे. पैसा जमा करने के बाद करतार सिंह ने रंगपुरी पहाड़ी पर ही किराना स्टोर और चाय की दुकान खोल ली. कुछ ही दिनों में करतार सिंह का काम चल निकला तो उसे अच्छी आमदनी होने लगी. तब पिल्लूराम ने उस की शादी सीमा नाम की एक लड़की से कर दी.
शादी के बाद हर किसी के जीवन की एक नई शुरुआत होती है. यहीं से एक नए परिवार की जिम्मेदारी उठाने की कोशिश शुरू हो जाती है. सीमा से शादी करने के बाद करतार ने भी गृहस्थ जीवन की शुरुआत की. वह सीमा से बहुत खुश था. सीमा सपनों के जिस राजकुमार से शादी करना चाहती थी, करतार वैसा ही था. इसलिए उस ने बहुत जल्द ही करतार के दिल को काबू में कर लिया था.
इस दौरान सीमा एक बेटी और एक बेटे की मां बनी. उस का परिवार हंसीखुशी से चल रहा था. इसी बीच परिवार में ऐसा भूचाल आया जिस का दुख उसे सालता रहा.
करीब 4-5 साल पहले सीमा की कैंसर से मौत हो गई. करतार ने उस का काफी इलाज कराया था. लाख कोशिश करने के बाद भी वह ठीक नहीं हो सकी और परिवार को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर चली गई.
सीमा की मौत पर वैसे तो पूरे परिवार को दुख हुआ था लेकिन सब से ज्यादा दुख करतार ही महसूस कर रहा था. होता भी क्यों न, वह उस की अर्द्धांगिनी जो थी. जीवन के जितने दिन उस ने पत्नी के साथ गुजारे थे, उन्हीं दिनों को याद करकर के उस की आंखों में आंसू भर आते थे.
36 साल का करतार दुकान पर बैठेबैठे खाली समय में अपने वैवाहिक जीवन की यादों में खोया रहता था. उस के मांबाप भी उसे काफी समझाते रहते थे. खैर, जैसेजैसे समय गुजरता गया, करतार सिंह भी सामान्य हो गया.
उसी दौरान उस की मुलाकात किरण नाम की एक युवती से हुई जो झारखंड के केरल गांव की थी. वह भी रंगपुरी पहाड़ी पर रहती थी. किरण वसंत कुंज इलाके में कोठियों में बरतन साफ करने का काम करती थी. करतार एकाकी जीवन गुजार रहा था. किरण को देख कर उस का झुकाव उस की ओर हो गया. किरण भी अकसर उस के पास आने लगी. उसे भी करतार से बातचीत करने में दिलचस्पी होने लगी. दोनों ने एकदूसरे को अपने फोन नंबर दे दिए थे.
फिर तो करतार जब भी फुरसत में होता, किरण को फोन मिला देता. दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो जाता और काफी देर तक बातें होती रहतीं. बातों ही बातों में वे एकदूसरे से खुलते गए. यह नजदीकी उन्हें प्यार के मुकाम तक ले गई.
चूंकि किरण भी अकेली ही थी और करतार उस की नजरों में सही था. उस की किराने की दुकान अच्छी चल रही थी इसलिए उस ने काफी सोचनेसमझने के बाद ही उस की तरफ प्यार का हाथ बढ़ाया था. करतार ने उस के सामने पूरी जिंदगी साथ रहने की पेशकश की तो किरण ने सहमति जता दी. इस के बाद किरण करतार के साथ पत्नी की तरह रहने लगी. यह करीब 4 साल पहले की बात है.
करतार की जिंदगी फिर से हरीभरी हो गई थी. किरण के प्यार ने उस के बीते दुखों को भुला दिया था. दोनों की उम्र में करीब 8 साल का अंतर था इस के बाद भी किरण उस से खुश थी.
इन 4 सालों में किरण मां नहीं बन सकी थी. करतार सिंह की पहली पत्नी से 2 बच्चे थे. इसलिए किरण के बच्चा पैदा न होने पर करतार को कोई मलाल नहीं था. लेकिन किरण इस चिंता में घुलती जा रही थी. वह चाहती थी कि उस के भी बच्चा हो. उस की गोद भी भर जाए.
किरण के कहने पर करतार ने उस का इलाज भी कराया. इस के बावजूद भी उस की इच्छा पूरी नहीं हुई तो करतार ने अपने एक संबंधी की एक साल की बेटी गोद ले ली जिस से किरण का मन लगा रहे. किरण उस गोद ली हुई बेटी की परवरिश में लग गई.
किरण के गांव की ही प्रभा नाम की एक लड़की की शादी महिपालपुर में रहने वाले रामबाबू के साथ हुई थी. रामबाबू आटोरिक्शा चलाता था. एक ही गांव की होने की वजह से किरण प्रभा से फोन पर बात भी करती रहती थी. कभी प्रभा उस के यहां तो कभी वह प्रभा के घर जाती रहती थी. एकदूसरे के यहां आनेजाने से करतार और रामबाबू के बीच भी दोस्ती हो गई थी. दोनों साथसाथ खातेपीते थे.
इसी बीच किरण का झुकाव रामबाबू की ओर हो गया. वह उस से हंसीमजाक करती रहती थी. किरण की ओर से मिले खुले औफर को भला रामबाबू कैसे ठुकरा सकता था. शादीशुदा होने के बावजूद भी उस ने अपने कदम किरण की ओर बढ़ा दिए. दोनों ही अनुभवी थे इसलिए उन्हें एकदूसरे के नजदीक आने में झिझक महसूस नहीं हुई.
दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एमसीडी के कर्मचारी गटर की सफाई कर रहे थे. सफाई करते हुए वे सी-2 ब्लौक में वसंत वाटिका पार्क पहुंचे तो गटर के एक मेनहोल के पास तीक्ष्ण गंध महसूस हुई. वह गंध सीवर की गंध से कुछ अलग थी. जिस मेनहोल से बदबू आ रही थी, उस पर ढक्कन नहीं था. सफाई कर्मचारी उस मेनहोल के पास पहुंचे तो बदबू और ज्यादा आने लगी. अपनी नाक पर कपड़ा रख कर उन्होंने जब मेनहोल में झांक कर देखा तो उन की आंखें फटी की फटी रह गईं. उस में एक आदमी की लाश पड़ी थी.
लाश मिलने की खबर उन्होंने अपने सुपरवाइजर को दी. उधर से गुजरने वालों को जब गटर में लाश पड़ी होने की जानकारी मिली तो वे भी उस लाश को देखने लगे. थोड़ी ही देर में खबर आसपास के तमाम लोगों को मिली तो वे भी वसंत वाटिका पार्क में पहुंचने लगे. थोड़ी ही देर में वहां लोगों का हुजूम लग गया. इसी बीच किसी ने खबर पुलिस कंट्रोलरूम को दे दी. यह 25 फरवरी, 2014 दोपहर 1 बजे की बात है.
यह इलाका दक्षिणी दिल्ली के थाना वसंत कुंज (नार्थ) के अंतर्गत आता है, इसलिए गटर में लाश मिलने की खबर मिलते ही थानाप्रभारी मनमोहन सिंह, एसआई नीरज कुमार यादव, कांस्टेबल संदीप, बलबीर को ले कर वसंत वाटिका पार्क पहुंच गए. थानाप्रभारी ने जब गटर के मेनहोल से झांक कर देखा तो वास्तव में उस में एक आदमी की लाश पड़ी थी. वह सड़ गई थी जिस से वहां तेज बदबू फैली हुई थी.
पुलिस ने लाश बाहर निकाल कर जब उस का निरीक्षण किया तो उस का गला कटा हुआ था और पेट पर दोनों साइडों में गहरे घाव थे. लाश की हालत देख कर लग रहा था कि उस की हत्या कई दिनों पहले की गई होगी. जहां लाश मिली थी, उस से कुछ दूर ही रंगपुरी पहाड़ी थी, जहां झुग्गी बस्ती है.
लाश मिलने की खबर जब इस झुग्गी बस्ती के लोगों को मिली तो वहां से तमाम लोग लाश देखने के लिए वसंत वाटिका पार्क पहुंच गए. उन्हीं में प्रताप सिंह भी था.
प्रताप सिंह का छोटा भाई करतार सिंह भी 14 फरवरी, 2014 से लापता था. जैसे ही उस ने वह लाश देखी, उस की चीख निकल गई. क्योंकि वह लाश उस के भाई करतार सिंह की लग रही थी. अपनी संतुष्टि के लिए उस ने उस लाश का दायां हाथ देखा. उस पर हिंदी में करतार-सीमा गुदा हुआ था. यह देख कर उसे पक्का यकीन हो गया कि लाश उस के भाई की ही है. सीमा करतार की पहली बीवी थी.
करतार सिंह के घर के अन्य लोगों को भी पता चला कि उस की लाश गटर में मिली है तो वे घर से वसंत वाटिका पार्क पहुंच गए. वे भी करतार की लाश देख कर रोने लगे.
कुछ देर बाद पुलिस ने मृतक करतार के पिता पिल्लूराम से पूछा तो उन्होंने बताया, ‘‘यह 14 फरवरी से लापता था. इस की पत्नी किरण ने आज ही इस की गुमशुदगी थाने में लिखवाई थी. इस का यह हाल न जाने किस ने कर दिया?’’
‘‘जब यह 14 फरवरी से गायब था तो गुमशुदगी 12 दिन बाद क्यों कराई?’’ थानाप्रभारी ने पूछा.
‘‘पता नहीं साहब, हम ने तो इसे सब जगह ढूंढा था. इस का मोबाइल फोन भी बंद था.’’ पिल्लूराम ने रोते हुए बताया.
‘‘तुम चिंता मत करो, हम इस बात का जल्दी पता लगा लेंगे कि इस की हत्या किस ने की है.’’
‘‘साहब, हमारा तो बेटा चला गया. हम बरबाद हो गए.’’
थानाप्रभारी ने किसी तरह पिल्लूराम को समझाया और उन्हें भरोसा दिया कि वह हत्यारे के खिलाफ कठोर काररवाई करेंगे.
कोई भी लाश मिलने पर पुलिस का पहला काम उस की शिनाख्त कराना होता है. शिनाख्त के बाद ही पुलिस हत्यारों का पता लगा कर उन तक पहुंचने की काररवाई करती है. गटर में मिली इस लाश की शिनाख्त उस के घर वाले कर चुके थे. इसलिए पुलिस ने लाश का पंचनामा कर के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मामला मर्डर का था इसलिए दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी भोलाशंकर जायसवाल ने थानाप्रभारी मनमोहन सिंह के निर्देशन में एक पुलिस टीम बनाई जिस में सबइंसपेक्टर नीरज कुमार यादव, संदीप शर्मा, कांस्टेबल बलबीर सिंह, संदीप, विनय आदि को शामिल किया गया.
मृतक करतार सिंह की पत्नी किरण ने 25 फरवरी, 2014 को उस की गुमशुदगी की सूचना थाने में लिखाई थी. जिस में उस ने कहा था कि उस का पति 14 फरवरी से लापता है. पुलिस ने उस से मालूम भी किया था कि सूचना इतनी देर से देने की वजह क्या है.
तब किरण ने बताया था कि पति के गायब होने के बाद से ही वह उसे हर संभावित जगह पर तलाशती रही. उस के जानकारों से भी पूछताछ की थी, लेकिन उस का कहीं पता नहीं चला. उस ने सुबह के समय गुमशुदगी लिखाई थी और दोपहर में लाश मिल गई. इसलिए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर लाश छिपाने का मामला दर्ज कर लिया.
पुलिस टीम ने सब से पहले मृतक के घर वालों से पूछताछ की तो पता चला कि करतार अपनी किराने की दुकान पर बैठता था. उस की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी इसलिए कहा नहीं जा सकता कि उस की हत्या किस ने की है. पिता पिल्लूराम ने बताया कि करतार के गायब होने के 2 दिन पहले उस का झगड़ा रामबाबू से हुआ था.
‘‘यह रामबाबू कौन है?’’ थानाप्रभारी मनमोहन सिंह ने पिल्लूराम से पूछा.
‘‘साहब, रामबाबू की बीवी और किरण एक ही गांव की हैं. उसी की वजह से रामबाबू करतार के पास आता था. करतार के गायब होने के 2 दिन पहले ही उस की रामबाबू से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी.’’ पिल्लूराम ने बताया.
‘‘…और रामबाबू रहता कहां है?’’
‘‘साहब, ये तो मुझे पता नहीं. लेकिन किरण को जरूर पता होगा. क्योंकि वह उस के यहां जाती थी.’’
थानाप्रभारी ने किरण को थाने बुलवाया. पति की लाश मिलने के बाद उस का रोरो कर बुरा हाल था. थानाप्रभारी ने उस से पूछा, ‘‘तुम रामबाबू को जानती हो? वह कहां रहता है और करतार से उस का जो झगड़ा हुआ था, उस की वजह क्या थी?’’
‘‘रामबाबू की बीवी और हम एक ही गांव के हैं, इसलिए वह कभीकभी हमारे यहां आता रहता था. वह महिपालपुर में रहता है. करतार और रामबाबू 12 फरवरी को साथसाथ शराब पी रहे थे, उसी समय किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था.’’ किरण ने बताया.
चूंकि करतार का झगड़ा रामबाबू से हुआ था इसलिए पुलिस सब से पहले रामबाबू से ही पूछताछ करना चाहती थी. पुलिस किरण को ले कर महिपालपुर स्थित रामबाबू के कमरे पर पहुंची. लेकिन उस का कमरा बंद मिला. पड़ोसियों से जब उस के बारे में पूछा तो उन्होंने भी उस के बारे में अनभिज्ञता जताई. इस से पुलिस के शक की सुई रामबाबू की तरफ घूम गई.
हत्या की बताई चौंकाने वाली वजह
इस शिकायती और संदेह वाली बातों पर पुलिस ने पूछा, ”तुम ने इस बारे में कभी पता लगाने की कोशिश की कि उस के पास पैसे हैं या नहीं? हो सकता है उस के पास उस वक्त पैसे नहीं हों, जब तुम मांगते होगे.’’
”नहीं सर, उस के पास पैसे होते थे, लेकिन नहीं देती थी.’’ मनोज बोला.
”चलो मान लिया, उस के पास पैसे होते थे, लेकिन उसी ने तुम्हें काम पर भी रखवाया था. वहां से पैसे मिले होंगे…उस का तुम ने क्या किया?’’ पुलिस ने पूछा.
”एक माह के ही मिले थे, सारे पैसे मैं ने अपने घर भेज दिए थे.’’ मनोज बोला.
”प्रतिमा को कुछ भी नहीं दिया?’’
”उसे क्यों देता, उसे भी तो पैसे मिले थे?’’ मनोज बोला.
”तुम्हें उस ने साथ रखा था, पति की तरह रहते थे. तुम्हारी भी तो घर चलाने की जिम्मेदारी थी.’’ पुलिस ने समझाया.
”लेकिन सर, वह अपने पैसे दूसरों पर खर्च करती थी, मुझे मालूम था वह कोई रिश्तेदार नहीं था. उस का एक प्रेमी था.’’ मनोज फिर प्रेमिका के चरित्र पर शंका के लहजे में बोला.
”इस का तुम ने कुछ पता किया या फिर यूं ही संदेह करते रहे?’’
”मैं क्या उस के बारे में पूछता. एक बार कुछ बोलने वाला ही था कि वह चीखने लगी… ताने मारने लगी… मुझे ही भलाबुरा कहने लगी थी.’’
”मुझे तो मालूम हुआ है कि प्रतिमा की कुछ माह से नौकरी छूट गई थी.’’
”हां, इस की जिम्मेदार भी वही थी. झगड़ालू स्वाभाव था. अपने मालिक से बातबात पर झगड़ पड़ती थी. उसे नौकरी से निकाल दिया था.’’ मनोज ने बताया.
”हो सकता है, दूसरे काम की तलाश में लोगों से फोन पर बात करती हो और तुम उसी को ले कर शक करने लगे हो.’’
”मैं इतना बुद्धू नहीं हूं सर, जो किसी लड़की के फोन पर हंस हंस कर बात करने का मतलब नहीं समझ पाऊं.’’ मनोज बोला.
”खैर, छोड़ो इन बातों को, सचसच बताओ 18 नवंबर, 2023 को क्या हुआ था?’’ पुलिस अब असली मुद्दे पर आ गई थी.
”असल में 18 तारीख को उस ने मुझ से कमरे का किराया देने के लिए पैसे मांगे. मेरे पास पैसे नहीं थे. इस पर उस ने मुझे दुकान से एडवांस मांगने को कहा, जो मुझ से नहीं हो सकता था. कारण, वहां से पहले ही एडवांस ले चुका था.’’
”फिर तुम ने क्या किया?’’
”मैं क्या करता, पैसे मेरे पास नहीं थे. इस बात को ले कर काफी बहस होने लगी. मैं परेशान हो गया. उस ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं. दोपहर से हमें झगड़ते हुए शाम घिर आई. मैंं गुस्से से घर से बाहर निकल पड़ा. कुछ समय में ही वापस लौट आया. आते ही वह बरस पड़ी, ”आ गए, आटा लाए?’’
इस पर मैं ने जैसे ही कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है तो वह एक बार फिर बरस पड़ी. गालियां देती हुई बोली, ”नहीं है तो भूखे रहो… मरो यहीं, मैं चली.’’

इत्मीनान से रखी सूटकेस में लाश
मनोज ने आगे बताया, ”तब तक रात के साढ़े 9 बज चुके थे. प्रतिमा ने अपना बैग उठाया और पैर पटकती हुई घर से जाने लगी. मैं ने तुरंत उस का हाथ खींच लिया, जिस से उस का संतुलन बिगड़ गया और गिरने को हो आई. उस के बाद प्रतिमा और भी गुस्से में आ गई. आंखें लाल करती हुई गालियां देने लगी. मेरे खानदान तक को कोसने लगी.’’
मनोज ने आगे बताया, ”असल में उस का हाथ खींचने से चुन्नी उस के गले में फंस गई थी. इस कारण उस ने समझा कि मैं ने उस का गला जानबूझ कर कसने की कोशिश की है. गालियां देती हुई मुझ पर आरोप लगा दिया कि मैं उसे गला कस कर मारना चाहता हूं.
”यह बात मेरे दिमाग में बैठ गई और उस की हत्या की बात कीड़े की तरह पलक झपकते ही दिमाग में कुलबुलाने लगी. फिर क्या था, ऐसा हुआ कि मानो मैं ने अपना होश खो दिया हो…
”मेरा गुस्सा चरम पर पहुंच चुका था. मैं ने 2-3 जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ खा कर वह जमीन पर गिर गई. तिलमलाती हुई वह उठने लगी, लेकिन जब तक वह उठ पाती, मैं ने दोनों हाथों से उस का गला दबा दिया. अपनी भाषा में गाली दी और हाथों की पकड़ मजबूत कर दी.
”कुछ सेकेंड बाद ही दुबलीपतली प्रतिमा बेजान हो चुकी थी. उस की चीख भी बंद हो चुकी थी. गुस्से में आ कर उस की हत्या तो हो गई, लेकिन उस के बाद मैं घबरा गया.’’
”और इस तरह तुम ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर डाली. उस के बाद तूने क्या किया?’’ जांच अधिकारी ने पूछा.
”रात के 10 बजने को हो आए थे. मैं अपने हाथों से प्रतिमा की हत्या से घबरा गया था. थोड़ी देर तक उस के पास बैठा सोचता रहा, उस की मौत का मातम मनाता रहा, लेकिन पकड़े जाने, कड़ी सजा होने…जैसे खयाल मन में आने लगे. इसी बीच मेरी नजर घर में रखे उसी के एक बड़े सूटकेस पर गई. मैं ने झट उसे खाली किया और कपड़ों की तह के बीच जैसेतैसे कर के उस की लाश को ठूंस दिया.
”उस सूटकेस को ले कर कमरे पर से निकल गया. उस वक्त रात के करीब पौने 12 हो चुके थे. सायन से आटोरिक्शा लिया और कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा पहुंचा. मैं सूटकेस को रेलवे स्टेशन के किसी इलाके में छोडऩा चाहता था, लेकिन लोगों की भीड़ देख कर ऐसा नहीं कर पाया. वापस लौट आया…’’ मनोज बोलतेबोलते रुक गया.
”आगे बताओ,’’ जांच अधिकारी ने कहा.
”उस के बाद मैं और भी घबरा गया क्योंकि आटोरिक्शा वाला बारबार मुझ से कह रहा था कि साहब जल्दी उतरो स्टेशन आ गया है. मैं पशोपेश में था कि क्या करना है और क्या नहीं! आखिरकार मैं ने आटो वहीं छोड़ दिया.
”वापस कमरे पर जाने के बारे में सोचते हुए दूसरा आटोरिक्शा लिया और सीएसटी पुल के नीचे सार्वजनिक शौचालय के सामने चेंबूर सांताक्रुज चैनल कुर्ला पश्चिम में एक जगह पर आया. वहां मेट्रो का काम चल रहा था. रात का समय था. एकदम सुनसान. वह जगह मुझे उचित लगी.’’
मनोज ने आगे बताया, ”मैं ने आटो वहीं छोड़ दिया. उस के जाने के बाद इधरउधर देखा. कहीं कोई नजर नहीं आ रहा था. वहां मेट्रो का काम चल रहा था. आम लोगों को जाने से रोकने के लिए कई बैरिकेड्स लगे थे. मैं ने तुरंत एक बैरिकेड को थोड़ा खिसका कर सूटकेस को अंदर सरका दिया. कुछ देर वहां रुकने के बाद मैं आगे बढ़ गया और आटो ले कर सायन धारावी लौट आया.’’
आगे की जानकारी देता हुआ मनोज बारला बोला, ”मैं कमरे पर जा कर फिर गहरी नींद में सो गया. अगले रोज 19 नवंबर को देर से नींद खुली. फटाफट तैयार हुआ और सुबह 11 बजे के करीब ओडिशा जाने के लिए रेलवे स्टेशन चला आया, किंतु ट्रेन पकडऩे से पहले ही क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ लिया गया.’’
पुलिस ने मनोज बारला के इस बयान को दर्ज कर लिया गया. आगे की काररवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर मजिस्ट्रैट के सामने हाजिर कर दिया गया. वहां से जेल भेज दिया गया.
—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित
सूटकेस खुलते ही क्यों चौंकी पुलिस
बात बीते साल 2023 में नवंबर माह के 19 तारीख की है. मुंबई के कुर्ला इलाके में मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर गश्त करती पुलिस को एक लावारिस सूटकेस मिला. संदिग्ध सूटकेस में विस्फोटक होने की आशंका के साथ इस की सूचना निकट के थाने को दे दी गई.
सूचना पाते ही बम स्क्वायड पहुंच गया. सूटकेस के नंबर वाला लौक बड़ी मुश्किल से खुल पाया. उस की चेन भी भीतर पड़े कपड़े और महीन धागे से फंस गई थी. सूटकेस खुला तो उस के अंदर एक युवती की लाश निकली. क्राइम ब्रांच के सामने सब से पहला सवाल था कि लाश किस की है?
इस की तहकीकात के लिए क्राइम ब्रांच के डीसीपी राज तिलक रौशन ने अलगअलग टीमें बनाईं. लावारिस लाश भरा सूटकेस उस वक्त मिला था, जब पूरे देश की निगाहें क्रिकेट वल्र्ड कप के फाइनल मुकाबले पर टिकी थीं.
आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस
पुलिस की एक जांच टीम मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे और इंटेलीजेंस की मदद से तहकीकात में जुट गई, जबकि दूसरी टीम लाश की पहचान के लिए उस की शिनाख्त करने लगी.
मामला कुर्ला पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया था. शव को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उस के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबा कर हत्या की बात सामने आई. उस आधार पर कुर्ला पुलिस धारा 302, 201 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. इस दौरान मृत महिला के गले में क्रास और शरीर पर कपड़ों से पुलिस ने उस के ईसाई समाज के मध्यमवर्गीय परिवार से होने का अंदाजा लगाया.
पुलिस की टीम ने मौके पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों और इंटेलीजेंस की मदद से आरोपी के बारे में पता लगाना शुरू किया. सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की.

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शशि कुमार मीना के आदेशानुसार एवं पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन के मार्गदर्शन में गठित कुल 8 टीमें लावारिस लाश की गुत्थी सुलझाने में जुट गई थीं. सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच करने लगीं. गुप्त खबरची के माध्यम से मृतका के पहचान की भी कोशिश होने लगी. उस की तसवीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गईं. जल्द ही इस के नतीजे भी सामने आ गए. मृतका की बहन ने लाश की पहचान कर ली. मृतका की पहचान प्रतिमा पवल किस्पट्टा के रूप में हुई. उस की उम्र 25 साल के करीब थी.
उन से मिली जानकारी के अनुसार मृतका धारावी में किराए की एक खोली (कमरा) में रह रही थी. उस के साथ पति भी रहता था. पति मूलत: ओडिशा के एक गांव का रहने वाला था. उस के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद सिर्फ यही मालूम हो पाया कि वह गांव गया हुआ है. उस ने पड़ोसियों को बताया था कि उस की बहन बीमार है. लोगों ने पति का नाम मनोज बताया.
पड़ोसियों से मालूम हुआ कि पहले प्रतिमा अकेली ही थी, लेकिन वह बीते एक माह से मनोज उस के साथ रह रहा था. उस के बारे में पुलिस को यह भी मालूम हुआ कि वह 18 नवंबर, 2023 के बाद नहीं देखा गया था.
इस तहकीकात के साथसाथ सीसीटीवी खंगालने वाली दूसरी टीम को मनोज के कुछ सुराग हाथ लग गए थे. 18 नवंबर की रात को वह एक आटो धारावी से ले कर आसपास के कुछ इलाके में घूमता नजर आया था. आटो किसी रेलवे स्टेशन के रास्ते पर जाने के बजाए कुर्ला में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर रुक गया था. उस के बाद उस का पता नहीं चल पाया था.
जांच की एक अन्य टीम मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भी जा पहुंची थी, उन में मुंबई का लोकमान्य तिलक टर्मिनस खास था. वहां पुलिस टीम को एक घबराया हुआ युवक दिख गया, जिस का हुलिया दूसरी जांच टीम से मिली जानकारी से मेल खाने वाला था. उस के पास पुलिस तुरंत जा पहुंची. पास आई पुलिस को देख कर युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ कर पकड़ लिया.
पकड़ा गया युवक मनोज बारला था. उसे ठाणे पुलिस ला कर पूछताछ की गई. जब सूटकेस वाली लावारिस महिला की लाश के बारे में उस से पूछा गया, तब वह खुद को रोक नहीं पाया. रोने लगा. एक पुलिसकर्मी ने उसे पीने के लिए पानी दिया. कुछ सेकेंड बाद पानी पी कर जब वह सामान्य हुआ, तब उस से दोबारा पूछताछ की जाने लगी. फिर उस ने लाश के साथ अपने संबंध के बारे में जो कुछ बताया, वह काफी दिल दहला देने वाला था.
दरअसल, यह अभावग्रस्त जिंदगी से तंग आ चुके प्रेमियों की कहानी थी, जो बीते एक माह से बिना शादी किए रह रहे थे. इसे पुलिस रिकौर्ड में लिवइन रिलेशन दर्ज कर लिया गया. उन का प्रेम खत्म हो चुका था और प्रेमी सलाखों के पीछे जाने के काफी करीब था. उस ने जो आगे की कहानी बताई, वह इस प्रकार निकली—
मनोज ने पुलिस को बताया कि मुझे दुख है कि मैं ने अपने हाथों से अपनी प्रेमिका प्रतिमा पवल किस्पट्टा का गला घोंट दिया. उसी प्रेमिका को मार डाला, जिस ने मुझ से प्रेम किया और मुझे नौकरी दिलाने के लिए ओडिशा से यहां बुलाया था.
उस ने बताया कि प्रतिमा के कहने पर ही वह मुंबई में आया था. मुंबई में स्थित वड़ापाव की एक मशहूर दुकान पर काम करना शुरू कर दिया था. वह एमजी नगर रोड, धारावी में प्रेमिका प्रतिमा के साथ ही रहने लगा था. उन्होंने शादी नहीं की थी, लेकिन प्रतिमा उसे अपना पति बना चुकी थी. इस तरह से उन के लिवइन रिलेशनशिप की शुरुआत हो गई थी.
उन्होंने साथ रहते हुए भविष्य के सुनहरे सपने देखे थे. किंतु वे आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे. पैसे की कमी को ले कर उन के बीच कभीकभार बहस भी हो जाती थी.
मनोज शिकायती लहजे में बताने लगा, ”सर, प्रतिमा मेरी प्रेमिका जरूर थी, पैसा भी कमाती थी. मैं जब भी अपने खर्चे के लिए मांगता था, तब किचकिच करने लगती थी. इसी बात पर मेरी उस से लड़ाई हो जाती थी. वह बारबार कहती थी कि अपना खर्च कम करो, अपनी कमाई के पैसे लाओ, फिर मुझ से मांगना.’’
इसी के साथ मनोज ने प्रतिमा के चरित्र पर भी शंका के लहजे में बोला, ”सर, प्रतिमा का कोई यार भी था. उस से बहुत देर तक वह फोन पर बातें करती थी. मैं सब समझता हूं सर! एक समय में कभी वह मुझ से भी फोन पर देरदेर तक बातें करती थी…’’
किसी तरह से जब सूटकेस खुला, तब पुलिस टीम देख कर चौंक गई. क्योंकि उस में थोड़े से कपड़ेलत्तों के बीच एक युवती का शव था. शव को किसी तरह से ठूंस कर सूटकेस को बंद किया गया था. उस के बाल और दुपट्टे का एक कोना सूटकेस की चेन में फंसा हुआ था.
सूटकेस में मिली लाश की खबर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को दे दी गई. शव की हालत देख कर यह निश्चित था कि युवती की हत्या कर उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है.
कोरोना काल 2020 का समय चरम पर था. पूरे देश में लौकडाउन लग चुका था. सभी तरह के यातायात ठप थे. दुकानें, औफिस, छोटेबड़े कलकारखाने सब बंद कर दिए गए थे. सुनसान सड़कों पर केवल वही गाडिय़ां दौड़ रही थीं, जिन में खानेपीने और रोजमर्रा के जरूरी सामान, हरी सब्जियां, दूध, दवाइयां आदि होते थे या फिर सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मी और मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाने वाली एंबुलेंस आदि थी.
दूरदराज से रोजीरोटी के लिए आए शहरों और महानगरों में लाखों लोग हर हाल में जल्द से जल्द अपने घर जाना चाहते थे. उन्हीं दिनों मजदूरों के लिए मुंबई से अलगअलग राज्यों के मुख्य शहरों तक जाने वाली कुछ स्पैशल ट्रेनें चलाई गई थीं. मुंबई से ओडिशा तक जाने वाली खचाखच भरी एक स्पैशल ट्रेन में मनोज किसी तरह से सवार हो गया था.
उस ने बड़ी मुश्किल से बैठने के लिए सीट पर जगह बना ली थी. पसीने से लथपथ था. बोगी में काफी शोरगुल था. छोटे तौलिए से अपना मुंह पोंछने के बाद सीट के नीचे घुसाए अपने बैग से पानी की बोतल निकालने के लिए झुका ही था कि इसी बीच एक लड़की उसे डपटती हुई बोली, ”अरे! तुम मेरी सीट पर कैसे बैठ गए? यहां तो मैं बैठी थी.’’
”तुम कैसे बैठी थी. यहां पहले से 5 लोग थे. मैं किसी तरह से बैठ पाया हूं. तुम्हारा सामान कहां है?’’ मनोज बोला.
”मैं एक बैग सीट पर रख कर दूसरा बड़ा सामान लाने गई थी. तुम ने मेरे बैग को सीट के नीचे डाल दिया और मजे में बैठ गए. गलत बात है.’’ लड़की नाराजगी से बोली.
बैठने को ले कर बहस होते देख सामने बैठी एक महिला बोली, ”कोई बात नहीं, सभी को जाना है, तुम भी इसी में किसी तरह जगह बना लो. दिल में जगह होनी चाहिए, बस!’’
”कहां जगह है?’’ लड़की बोली.
तभी मनोज के बगल में बैठा आदमी बोल पड़ा, ”यहां बैठ जाना, मैं ट्रेन चलने पर ऊपर चला जाऊंगा.’’
”चलो, हो गया इंतजाम. लाओ दूसरा सामान, इसे सीट के नीचे डाल देता हूं.’’ मनोज बोला.
थोड़ी देर में ट्रेन चल पड़ी. लड़की को भी बैठने की जगह मिल गई थी. बगल में बैठे मनोज ने पूछा, ”तुम्हें कहां जाना है?’’
”आखिरी स्टेशन तक, ओडिशा!’’ लड़की बोली.
”वहां से?’’ मनोज दोबारा पूछा.
”वहां से अपने गांव…पता नहीं वहां जाने के लिए कोई सवारी मिलेगी या नहीं?’’ लड़की गांव का नाम बताती हुई वहां तक पहुंचने को ले कर चिंतित भी हो गई.
”चिंता की कोई बात नहीं है, कोई न कोई गाड़ी तो मिल ही जाएगी?’’ मनोज बोला.
इसी के साथ मनोज ने बताया कि वह ओडिशा के एक गांव का रहने वाला है, लेकिन बेंगलुरु में काम करने गया था. वहां मन लायक काम नहीं मिला, तब कुछ समय पहले ही काम की तलाश में मुंबई आया था, लेकिन वहां आ कर वह फंस गया था.
बातों बातों में दोनों अपनीअपनी समस्याएं बताने लगे. बोलचाल की भाषा और लहजे से मालूम हुआ कि दोनों एक ही प्रदेश के हैं, लेकिन उन के गांव अलगअलग हैं. उन के बीच दोस्ती हो गई. लड़की ने मनोज को अपना नाम प्रतिमा पवल किस्पट्टा बताया. उस ने कहा कि मुंबई में काफी समय से हाउसकीपिंग का काम कर रही है.
ट्रेन के सफर में हुई जानपहचान के दौरान ही उन्हें मालूम हुआ कि वे दोनों क्रिश्चियन समुदाय से हैं. उन्होंने अपनेअपने फोन में एकदूसरे का नंबर सेव कर लिया. साथ ही मनोज ने मुंबई में उस के लिए कोई काम तलाशने का आग्रह किया.
स्पैशल ट्रेन काफी देरी से ओडिशा की राजधानी पहुंच गई थी. वहां से दोनों अपनेअपने गांव चले गए. उन के बीच फोन पर बातें होती रहीं. उन्होंने फोन पर ही अपनी मोहब्बत का इजहार भी कर दिया था. कोरोना का दौर खत्म होने में काफी वक्त लग गया था. पूरी तरह से लौकडाउन खत्म होने के बाद ही प्रतिमा मुंबई काम के लिए साल 2022 के शुरुआती माह में लौट पाई थी. वहां उस की बहन अपने परिवार समेत पहले से रहती थी. उस की मदद से उसे हाउसकीपिंग का काम मिल गया था.
इस बीच उस की फोन पर मनोज से भी बात होती रहती थी. वह मनोज से प्यार करने लगी थी, लेकिन उसे ओडिशा में कोई ढंग का काम नहीं मिल पाया था. काम की तलाश में बेंगलरु चला गया था, लेकिन उसे वहां भी पहले जैसा काम नहीं मिल पाया था.
कारण बिल्डिंग कंस्ट्रशन का काम पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाया था. इस बारे में उस ने प्रेमिका को फोन पर ही अपनी समस्याएं गिनाई थीं. एक दिन प्रतिमा ने उस से कहा, ”मनोज, अगर वहां रेगुलर काम नहीं मिल रहा है तो क्यों नहीं मुंबई आ जाते हो.’’
”कोरोना से पहले मुंबई गया था, लेकिन वहां भी काम नहीं मिला था. कंस्ट्रक्शन वाले उन कंपनियों के बंदों को लेते हैं, जिन का मुंबई में काम चल रहा हो.’’ मनोज ने अपनी समस्या बताई. ”कोई बात नहीं, यहां की किसी कंपनी में तुम्हारा रजिस्ट्रैशन मैं करवाने का इंतजाम करती हूं.’’ प्रतिमा बोली.
”अगर ऐसा हो जाए, तब मुझे वहां काम मिल सकता है.’’ मनोज खुशी से बोला.
”तुम आज ही मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ लो. यहां आते ही कोई न कोई काम मिल जाएगा. तुम्हें नहीं पता मुंबई एक मायावी नगरी है, यहां कोई भी भूखा नहीं सोता. मेहनत और ईमानदारी से काम करने पर दो पैसे जरूर मिलते हैं.’’ प्रतिमा समझाने लगी.
बीच में ही मनोज बोल पड़ा, ”ठीक है, ठीक है मैं कल की किसी ट्रेन से मुंबई के लिए निकल पड़ूंगा. अपना एड्रेस और लोकेशन भेज देना.’’ मनोज ने कहा.
कुछ ही देर में मनोज को प्रतिमा ने मुंबई का एड्रैस भेज दिया. उस ने तुरंत मुंबई जाने की तैयारी की और अगले रोज मुंबई जाने वाली ट्रेन की लोकल बोगी में सवार हो गया.
राजेश ने मकान का ठेका अपने दोस्त हेमंत सोनकर के रिश्तेदार इंजीनियर शैलेंद्र सोनकर को दे दिया. ठेका मिलने के बाद शैलेंद्र ने राजेश के घर आनाजाना शुरू कर दिया. इसी आनेजाने में शैलेंद्र सोनकर की नजर राजेश की खूबसूरत पत्नी उर्मिला पर पड़ी. पहली ही नजर में उर्मिला उस के दिलो दिमाग में रचबस गई. उर्मिला भी जवान और हैंडसम शैलेंद्र को देख कर प्रभावित हुई.

इंजीनियर शैलेंद्र सोनकर
उर्मिला देह सुख से वंचित थी, इसलिए उस का मन बहकने लगा. जब औरत का मन बहकता है तो उसे पतित होने में देर नहीं लगती. इस के बाद उर्मिला की आंखों के सामने शैलेंद्र की तसवीर घूमने लगी. वैसे भी उर्मिला ने महसूस किया था कि वह जब भी घर आता है, उस की मोहक नजरें हमेशा ही उस से कुछ मांगती सी प्रतीत होती हैं.
दोनों के बीच प्यार के बीज अंकुरित हो गए. फिर जल्द ही उन के बीच शारीरिक संबंध भी कायम हो गए.
आखिर क्यों बहकी उर्मिला
कुछ समय बाद उर्मिला शैलेंद्र की इस कदर दीवानी हो गई कि वह अपने निर्माणाधीन मकान पर भी जाने लगी. मौका निकाल कर वह वहां भी शैलेंद्र के साथ मौजमस्ती कर लेती थी.
विवाहित और 2 बच्चों की मां उर्मिला ने पति से विश्वासघात कर शैलेंद्र के साथ अवैध संबंध तो बना लिए थे, लेकिन उस वक्त उस ने यह नहीं सोचा था कि इस का अंजाम क्या होगा. 2 नावों पर पैर रखना हमेशा नुकसानदायक ही होता है.
हुआ यह कि मार्च 2023 की एक दोपहर राजेश अचानक स्कूल से घर वापस आ गया और उस ने उर्मिला व शैलेंद्र को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया. फिर तो राजेश का खून खौल उठा. शैलेंद्र फुरती से भाग गया. तब उस ने उर्मिला की जम कर पिटाई की.
बाद में उस ने शैलेंद्र को खूब फटकार लगाई. उर्मिला की अनैतिकता को ले कर कभीकभी झगड़ा इतना बढ़ जाता कि वह उर्मिला को जानवरों की तरह पीटता.
एक दिन तो हद ही हो गई. राजेश की पिटाई से आहत हो कर उर्मिला नग्नावस्था में ही घर के बाहर आ गई थी. अड़ोसपड़ोस तथा परिवार के लोग उर्मिला की अनैतिकता से वाकिफ थे, इसलिए किसी ने भी उस का पक्ष नहीं लिया.
पति की पिटाई से उर्मिला राजेश से नफरत करने लगी थी. इसी नफरत के चलते उस ने एक रोज राजेश को खाने में जहर दे दिया. उस की तबीयत बिगड़ी तो घर वालों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भरती कराया, जहां उस का 2 सप्ताह इलाज चला. तब जा कर वह ठीक हुआ.
उर्मिला अपने आशिक शैलेंद्र को भी पति के खिलाफ उकसाती थी. वह वीडियो काल कर उसे अपने शरीर के जख्म दिखाते हुए ताने देती थी कि यह जख्म तुम्हारे प्यार की निशानी के तौर पर दिए गए हैं. उर्मिला के शरीर पर जख्म देख कर शैलेंद्र का गुस्सा फट पड़ता था.
पति की हत्या क्यों कराना चाहती थी उर्मिला
एक दिन उर्मिला ने शैलेंद्र से कहा, ”मैं अब अपने पति से छुटकारा चाहती हूं. वह हम दोनों के मिलन में बाधा बना है. प्रताडि़त भी करता है. तुम इस कांटे को हमेशा के लिए दूर कर दो. राजेश के पास 3 करोड़ का जीवन बीमा और 20 करोड़ की अचल संपत्ति तथा यह 6 करोड़ का आलीशान मकान है. उस के मरने के बाद यह सब हमारा होगा. मैं तुम से ब्याह कर लूंगी. फिर हम दोनों आराम से रहेंगे. उस की सरकारी नौकरी भी मुझे मिल जाएगी.’’
शैलेंद्र सोनकर का ममेरा भाई विकास सोनकर शास्त्री नगर में रहता था. वह ड्राइवर था. उस ने अपनी मंशा उसे बताई तो विकास ने शैलेंद्र को अपने साथी ड्राइवर सुमित कठेरिया से मिलवाया, जो आवास विकास-3 कल्याणपुर में रहता था.
सुमित ने शैलेंद्र को एक ट्रक ड्राइवर से मिलवाया. ट्रक ड्राइवर ने राजेश को ट्रक से कुचल कर मारने का वादा किया और 2 लाख में हत्या की सुपारी ली. इस के बाद उर्मिला ने रुपयों का इंतजाम किया और डेढ़ लाख रुपए ड्राइवर को दे दिए, लेकिन उस ट्रक ड्राइवर ने काम तमाम नहीं किया और डेढ़ लाख रुपया ले कर फरार हो गया.
उस के बाद सुमित कठेरिया ने विकास के साथ मिल कर राजेश की हत्या की सुपारी 4 लाख में ली. उर्मिला और शैलेंद्र हर हाल में राजेश को मौत के घाट उतारना चाहते थे, अत: उन्होंने रकम मंजूर कर ली. इस के बाद उर्मिला, शैलेंद्र, सुमित व विकास ने राजेश को कुचल कर मारने की पूरी योजना बनाई.
4 नवंबर, 2023 की सुबह 6 बजे राजेश गौतम मार्निंग वाक पर निकला, तभी उस की पत्नी उर्मिला ने शैलेंद्र को फोन पर सूचना दे दी. सूचना पा कर सुमित कठेरिया अपनी ईको स्पोर्ट कार से तथा शैलेंद्र विकास के साथ अपनी वैगनआर कार से स्वर्ण जयंती विहार पहुंच गए.
उन लोगों ने पहले रेकी की, फिर राजेश की पहचान कर सुमित कठेरिया ने अपनी ईको स्पोर्ट कार से राजेश को जोरदार टक्कर मारी. राजेश टकरा कर करीब 20 मीटर दूर जा गिरा और तड़पने लगा.
टक्कर मारने के बाद भागते समय सुमित की कार बिजली के खंभे से टकरा गई और उस का टायर फट गया. तब सुमित अपनी कार वहीं छोड़ कर कुछ दूरी बनाए खड़ी शैलेंद्र की वैगनआर कार के पास पहुंचा और उस में बैठ कर शैलेंद्र के साथ फरार हो गया.
पूछताछ करने के बाद पुलिस ने 30 नवंबर, 2023 को आरोपी उर्मिला गौतम, शैलेंद्र सोनकर तथा विकास सोनकर को कानपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया. आरोपी सुमित कठेरिया ने भी बाद में अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था.
राजेश के दोनों बेटे अपने ताऊ ब्रह्मदीन के पास रह रहे थे. ताऊ ने दोनों बच्चों के पालनपोषण की जिम्मेदारी ली है.
—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित
पहली नवंबर, 2018 की शाम लगभग साढ़े 5 बजे की बात है. 22 वर्षीय पायल अपनी मां गजाला से यह कह कर गई थी कि वह अपनी सहेली के साथ शौपिंग करने जा रही है. एकदो घंटे में लौट आएगी.
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के मोहल्ला दरख्त कैथ हमाम के रहने वाले शाहनवाज की बेटी जैनब उर्फ पायल पढ़ीलिखी और समझदार थी. वह अकेली बाजार जाती रहती थी. घर वालों को उस की तरफ से कोई चिंता नहीं रहती थी. इसलिए मां गजाला ने उस के अकेले जाने पर कोई ऐतराज नहीं किया.
पायल को घर से गए हुए 2 घंटे से ज्यादा का समय हो गया, लेकिन वह घर नहीं लौटी. मां ने उस का नंबर मिलाया तो उस का फोन स्विच्ड औफ आ रहा था. मां को चिंता हुई कि रात के 8 बज गए और पायल अभी तक नहीं आई, उस का फोन भी बंद है. वह ऐसी कौन सी चीज खरीदने गई है जो उसे इतनी देर लग गई. वह जिस सहेली के साथ जाने को कह कर गई थी उस का फोन नंबर भी मां के पास नहीं था. इसलिए उन की समझ में नहीं आ रहा था कि इतनी रात को वह बेटी को कहां ढूंढ़े.
गजाला ने फोन कर के जानकारी अपने पति शाहनवाज को दी तो वह भी अपने घर आ गए. तब तक रात के 10 बज चुके थे. उन्होंने अपने स्तर से बेटी को इधरउधर ढूंढा लेकिन उस के बारे में कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली तो वह भी परेशान हो गए.
अपनी रिश्तेदारियों में भी उन्होंने फोन किए पर वह वहां भी नहीं पहुंची थी. मोहल्ले में भी जवान बेटी के गायब होने के बारे में नहीं पूछा जा सकता था. क्योंकि इस में उन्हीं की बदनामी होती. लिहाजा वह बेटी के बारे में सोचसोच कर बहुत परेशान थे.
जवान बेटी के गायब होने से घर वालों की उड़ी नींद
चूंकि रात अधिक हो चुकी इसलिए उन्होंने सोचा कि अगले दिन उसे और तलाशेंगे. बेटी की चिंता में शाहनवाज और उन की पत्नी को नींद नहीं आई. रात भर उन के दिमाग में बेटी को ले कर तरहतरह के विचार आते रहे.
2 नवंबर को शाहनवाज अपने परिवार वालों के साथ दिन भर बेटी को ढूंढते रहे. ढूंढतेढूंढते थक गए तो वह घर लौट आए. बेटी के बारे में कोई खबर नहीं मिलने पर गजाला का रोरो कर बुरा हाल था. उन की आंखें सूज गई थीं.
परिवार वालों की सलाह पर शाहनवाज बेटी के गुम होने की सूचना देने के लिए गंज कोतवाली पहुंच गए. उन्होंने कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र त्यागी को बेटी के लापता होने की जानकारी विस्तार से दे दी. शाहनवाज की सूचना पर पुलिस ने जैनब उर्फ पायल की गुमशुदगी दर्ज कर ली.
उधर पायल का बड़ा भाई राहिल खान, जोकि अपने बिजनैस के काम से मुंबई गया हुआ था जब उसे बहन के गायब होने की खबर मिली तो वह भी परेशान हो गया. राहिल खान ने जहांगीर को फोन कर के छोटी बहन पायल के बारे में पूछा तो जहांगीर ने बताया कि उसे पायल के बारे में कुछ पता नहीं है. जब उस से हमारा रिश्ता ही खत्म हो गया तो पायल से उस का क्या वास्ता.
जहांगीर ने धमकी भरे लहजे में उस से कहा कि अब तो मुझे फोन कर दिया आगे फोन किया तो अंजाम बुरा होगा. राहिल रामपुर लौट आया और सीधे कोतवाली निरीक्षक से मिला. उस ने शक जताया कि शहर के ही मोहल्ला गंज में रहने वाले जहांगीर और जहांगीर के 2 दोस्त इमरोज निवासी जेल रोड व प्रभजीत उर्फ सागर का उस की बहन को गायब करने में हाथ हो सकता है.
कोतवाली प्रभारी ने राहिल से इस आरोप के पीछे की वजह पूछी तो राहिल खान ने बताया कि उस की बहन पायल जहांगीर को प्यार करती थी. इतना ही नहीं वह उस के साथ शादी करने पर तुली हुई थी. जबकि पायल और मां के अलावा घर के सभी लोग जहांगीर से उस की शादी करने के खिलाफ थे.
मां की वजह से न चाहते हुए भी घर के अन्य लोग उस की शादी जहांगीर से कराने के लिए तैयार हो गए थे. मार्च 2016 में पायल और जहांगीर की मंगनी हो गई. मंगनी के बाद पायल कभीकभार जहांगीर के साथ बाजार आदि घूमने चली जाती थी.
सब कुछ ठीक था. हम लोग पायल की शादी की तैयारी में जुटे थे कि 2 महीने पहले जहांगीर के पिता ताहिर ने हमारे अब्बू को बताया कि मेरे बेटे जहांगीर को आप की लड़की पसंद नहीं है, जिस वजह से हम यह रिश्ता तोड़ रहे हैं. रिश्ता टूटने पर हमारे परिवार की समाज में बदनामी हुई. पायल ने इस बारे में जहांगीर से पूछा तो उस ने बताया कि उस के सामने एक ऐसी मजबूरी है, जिस की वजह से वह उस से शादी नहीं कर सकता. लेकिन वह उसे अभी भी पहले की तरह ही प्यार करता है. जहांगीर ने वह मजबूरी नहीं बताई.
पायल जहांगीर को दिलोजान से चाहती थी. वह इस बात का पता लगाने में जुट गई कि आखिर जहांगीर ने मंगनी क्यों तोड़ी. थोड़ी कोशिश के बाद पायल को इस की वजह पता चल गई. जानकारी मिली कि जहांगीर ने किसी और मालदार घर की लड़की से शादी करने की खातिर यह मंगनी तोेड़ी थी. पायल जब तब जहांगीर से इस की शिकायत करती रहती थी.
राहिल की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर के काररवाई शुरू कर दी. पुलिस ने नामजद आरोपियों के घर दबिश दी तो तीनों घरों से फरार मिले. पुलिस का दबाव बढ़ने पर इन में एक आरोपी इमरोज 11 नवंबर, 2018 को गंज कोतवाली में हाजिर हो गया.
जहांगीर ने बुलवाया था पायल को
पुलिस ने इमरोज से पायल के बारे में पूछा तो उस ने बताया कि पहली नवंबर को जहांगीर ने मेरे माध्यम से पायल को बुलवाया था. मैं उस के कहने पर पायल को अपनी स्कूटी से जहांगीर के कोसी नदी के पास स्थित फार्महाउस पर ले गया था. वहां जहांगीर उस का इंतजार कर रहा था. पायल को जहांगीर के पास छोड़ कर मैं वापस अपने घर चला गया था.
इस के बाद पायल कहां गई, इस का मुझे पता नहीं. इस जानकारी के बाद पुलिस को लगा कि जांच सही दिशा में चल रही है. यानी पायल जहांगीर के पास पहुंची तो थी लेकिन वहां से कहां गई इस की जानकारी जहांगीर से ही मिल सकती थी. यह सूचना उच्चाधिकारियों को देने के बाद थाना पुलिस ने जहांगीर की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी.
पायल के लापता होने की खबर जब इलेक्ट्रौनिक और प्रिंट मीडिया में प्रमुखता से छाने लगी तो पुलिस की किरकिरी होने लगी. लोगों में भी पुलिस की लापरवाही के चर्चे होने लगे. बरेली मुरादाबाद मंडल के एडीजी प्रेमप्रकाश ने इस केस को गंभीरता से लेते हुए रामपुर पुलिस को लताड़ लगाई. रामपुर के एसपी शिवहरि मीणा को उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द के जल्द पायल का पता लगाएं.
एडीजी प्रेमप्रकाश का निर्देश मिलते ही जिला पुलिस पूरी तत्परता से इस केस को सुलझाने में जुट गई. एडीजी प्रेमप्रकाश जिला पुलिस से इस मामले से जुड़ी पलपल की जानकारी लेते रहे.
दूसरी तरफ पायल के घर वाले भी पुलिस पर पायल की बरामदी के लिए लगातार दबाव बना रहे थे. मीडिया के अलावा सोशल मीडिया पर भी पायल का मुद्दा गरमाया हुआ था.
पुलिस ने हिरासत में लिए एक आरोपी इमरोज को पायल के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस के बाद पुलिस ने जहांगीर की रिश्तेदारियों वगैरह में भी दबिशें डालीं. पर वह कहीं नहीं मिला.
जहांगीर को यह पता चल गया था कि इमरोज को पुलिस ने पकड़ लिया है. उसे आशंका थी कि पुलिस पूछताछ में इमरोज ने सब कुछ बता दिया होगा तो पुलिस किसी न किसी तरह उस तक पहुंच जाएगी. पुलिस के डर से बचने के लिए जहांगीर 14 नवंबर को अपने ऊपर चल रहे एक पुराने मामले में अदालत में हाजिर हो कर जेल चला गया.
पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रभजीत उर्फ सागर को भी गिरफ्तार कर लिया. उस ने भी यही बताया कि पहली नवंबर को पायल जहांगीर के पास पहुंची थी. इस के बाद वह कहां गई, यह जानकारी प्रभजीत को भी नहीं थी. पुलिस ने उसे भी अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
गंज पुलिस को जहांगीर के जेल जाने की जानकारी मिल चुकी थी. 22 नवंबर को पुलिस ने अदालत में दरख्वास्त दे कर आरोपी जहांगीर का रिमांड मांगा. अदालत ने इस की सुनवाई के लिए 23 नवंबर तय कर दी. पायल को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग को ले कर परिवार वालों ने एसपी कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरना दिया. एसपी शिवहरि मीणा ने शाहनवाज और उस के घर वालों को भरोसा दिया कि पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है. जल्द ही पायल के बारे में जानकारी मिल जाएगी.
23 नवंबर को अदालत में जहांगीर को पुलिस रिमांड पर भेजने के मामले में सुनवाई हुई. अदालत ने जहांगीर को 25 नवंबर से 4 दिन के रिमांड पर सौंपने के आदेश दिए.
पुलिस ने रिमांड अवधि में जहांगीर से पायल के बारे में पूछताछ की तो उस ने बताया कि वह अजमेर में है. एक पुलिस टीम जहांगीर को ले कर अजमेर चली गई. अजमेर में जहांगीर पुलिस को इधरउधर घुमाता रहा.
वह अपने साथ 4 वकीलों को भी ले गया था. पुलिस को पता लगा कि वह झूठ बोल रहा है तो पुलिस ने धमकी दी कि पायल के गायब कराने में तुम्हारे सभी घर वालों का भी हाथ है. लिहाजा थाने बुला कर उन सभी से पूछताछ की जाएगी.
जहांगीर ने कबूला अपराध
पुलिस की इस धमकी से जहांगीर डर गया और उस ने स्वीकार कर लिया कि वह पायल की हत्या कर चुका है. उस ने यह भी बताया कि उस ने पायल की लाश के टुकड़े कर के कोसी नदी के किनारे दफन कर दिए हैं.
यह जानकारी मिलते ही पुलिस 26 नवंबर की रात में ही कोसी नदी किनारे पहुंच गई. उस की निशानदेही पर जमीन में दबा पायल का शव बरामद हो गया जो 3 टुकड़ों में बंटा था.
जहांगीर ने बताया कि उस ने पायल की हत्या पहली नवंबर को ही कर दी थी. शव गल चुका था. उस की गरदन अलग थी और धड़ भी 2 भागों में बंटा था. घर वालों ने उस की शिनाख्त चप्पल और कपड़ों से की.
पुलिस ने जरूरी काररवाई कर के लाश के टुकड़े पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. साथ ही डीएनए जांच के लिए सैंपल सुरक्षित रखवा लिए गए. इस के अलावा जहांगीर की निशानदेही पर ही कत्ल में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और गड्ढा खोदने के लिए प्रयोग किया फावड़ा भी भूसे के ढेर से बरामद कर लिए गए.
27 नवंबर, 2018 को एसपी शिवहरि मीणा ने एक प्रैस कान्फ्रैंस कर के इस केस में खुलासे की घोषणा की. जहांगीर से पूछताछ के बाद पायल की हत्या की जो कहानी सामने आई वह इस प्रकार थी—
पायल मूलरूप से रामपुर शहर के मोहल्ला दरख्त कैथ हमाम निवासी शाहनवाज की बेटी थी. बेटी के अलावा शाहनवाज के 3 बेटे थे. यानी 3 भाइयों की लाडली थी पायल. पहली नवंबर, 2018 को पायल अपनी मां गजाला के पास बैठी थी तभी उस के मोबाइल पर उस के प्रेमी के दोस्त इमरोज का फोन आया.
इमरोज ने पायल को बताया था कि उस के प्रेमी जहांगीर ने उसे कुछ जरूरी बात करने के लिए बुलाया है. जहांगीर का नाम सुनते ही पायल खुश हो गई. उस के हां करते ही इमरोज ने उस से कहा कि वह स्कूटी ले कर उस के घर के नजदीक पहुंच जाएगा. वहां से उसे स्कूटी पर बैठा कर वह उसे जहांगीर के पास पहुंचा देगा.
फोन पर बात करने के बाद पायल ने अपनी मां से झूठ बोलते हुए कहा कि वह सहेली के साथ शौपिंग करने जा रही है, 1-2 घंटे में लौट आएगी. मां ने उसे जाने की इजाजत दे दी. वह जल्दी से कपड़े पहन कर तैयार हो गई.
कुछ देर में इमरोज उस के घर के नजदीक पहुंच गया. उस ने फोन कर के यह बात पायल को बता दी, तब तक पायल तैयार हो चुकी थी, वह घर के बाहर आ गई. इमरोज उसे स्कूटी पर बैठा कर कोसी नदी के पास जहांगीर के फार्म हाउस पर ले गया. जहांगीर का नौकर निसार वहां पहले से ही मौजूद था, जो कि बिहार का रहने वाला था. उसी समय जहांगीर का एक और दोस्त प्रभजीत उर्फ सागर भी वहां आ गया.
जहांगीर पायल से बोला, ‘‘तुम ने अच्छा नहीं किया. तुम से रिश्ता टूटने के बाद मेरी मंगनी रामनगर की जाह्नवी के साथ हो गई थी. मेरे बारे में उल्टासीधा कह कर तुम ने मेरा और तुम्हारा रिश्ता टूटने की बात वहां बता दी. इतना ही नहीं तुम ने मेरे खिलाफ उसे भड़काया भी. तुम ने उसे मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को भी उकसाया था. इतना ही नहीं तुम ने सोशल मीडिया पर निशा के परिवार व मुझे बदनाम करने की धमकी भी दी थी.’’
ज्ञात हो कि पायल से मंगनी टूटने के बाद 2018 में जहांगीर की मंगनी रामनगर के एक उच्च परिवार की युवती जाह्नवी के साथ हो गई थी. जहांगीर ने अपना प्रभाव दिखाने के लिए मंगनी से पहले रामनगर में एक रिसोर्ट किराए पर ले लिया था. उस रिसोर्ट को वह अपना बताता था.
बताया जाता है कि जहांगीर को उम्मीद थी कि जाह्नवी के घर वालों की तरफ से दहेज में एक कार व 10 लाख रुपए मिलेंगे. जब पायल को इस मंगनी का पता चला तो वह बौखला गई. उस ने तय कर लिया कि वह जाह्नवी से होने वाली उस की शादी को तोड़वा कर दम लेगी.
जैसेतैसे उस ने रामनगर में जाह्नवी का पता खोज निकाला. बस फिर क्या था, पायल अपने चाचा के लड़के के साथ रामनगर में जाह्नवी के घर पर पहुंच गई. वहां जा कर पायल ने पूरे मोहल्ले में हंगामा खड़ा कर दिया. उस ने जाह्नवी के घर वालों से कहा कि मार्च 2016 में जहांगीर के साथ मेरी मंगनी हो चुकी है.
पायल ने अपनी मंगनी के समय खींचे गए फोटो भी लोगों को दिखाए. उस ने यह भी कहा कि मेरी मंगनी के बाद भी जहांगीर ने कई अन्य लड़कियों से मंगनी की है. वह लालची है. इस के बाद जाह्नवी के घर वालों ने भी जहांगीर से अपनी बेटी जाह्नवी की मंगनी तोड़ दी. जाह्नवी के घर वालों ने पायल से कहा कि हमें नहीं पता था कि जहांगीर इतना बड़ा लालची और चालाक है.
जब जहांगीर को यह सब पता चला कि पायल ने जाह्नवी के घर वालों को सब कुछ बता कर जाह्नवी के साथ होने वाली उस की मंगनी तुड़वा दी है तो उसे पायल पर बहुत गुस्सा आया. उस ने पायल को सबक सिखाने की ठान ली. उधर पायल को उम्मीद थी कि जाह्नवी से मंगनी टूट जाने के बाद जहांगीर का झुकाव उस की तरफ हो जाएगा. क्योंकि पायल अभी भी अपने दिल में जहांगीर को बसाए हुए थी.
बन गई हत्या की योजना
जहांगीर ने पायल को खत्म करने की योजना बना ली थी. इसलिए उस ने पायल को बारबार फोन कर के नजदीकियां बनानी शुरू कर दी थीं. जिस से पायल उस के भ्रमजाल में फंसती गई.
इसी योजना के तहत पहली नवंबर को जहांगीर ने अपने दोस्त इमरोज की मार्फत पायल को अपने फार्महाउस पर बुला लिया. जहांगीर ने एक बार फिर उसे समझाया, ‘‘अब भी कह रहा हूं कि तुम मेरे रास्ते से हट जाओ. मैं वादा करता हूं कि पहले मैं जाह्नवी से शादी कर लूं, उस के बाद तुम से निकाह कर लूंगा.’’
पायल उस की इस बात पर सहमत नहीं हुई. वह जहांगीर से कह रही थी कि मेरी मंगनी तुम से हुई है, इसलिए तुम जाह्नवी को भूल जाओ. पायल अपनी इसी बात पर अड़ी रही.
इसी दौरान गरमागरमी में बात इतनी बढ़ गई कि जहांगीर ने पायल को पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया और अपने हाथों से उस का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया. जहांगीर को इतने पर भी संतोष नहीं हुआ. उस ने अपने नौकर निसार, दोस्त इमरोज, प्रभजीत उर्फ सागर के साथ मिल कर पहले से साथ लाई कुल्हाड़ी से पायल का पहले धड़ से सिर अलग किया. फिर धड़ को भी 2 हिस्सों में काट डाला फिर चारों ने कोसी नदी के किनारे गड्ढा खोद कर पायल के तीनों टुकड़ों को दबा दिया.
पायल की हत्या और लाश मिलने से शहर भर में अशांति का माहौल बन गया था. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में भारी मात्रा में पुलिस तैनात कर दी गई थी. पोस्टमार्टम स्थल पर भी पुलिस का खास इंतजाम था. सपा नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां भी पायल के घर वालों को सांत्वना देने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे.
पोस्टमार्टम के बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पायल की टुकड़ों में बंटी लाश का अंतिम संस्कार किया गया. जहांगीर ने पुलिस को बताया कि पायल की हत्या करने के बाद इस की जानकारी उस ने अपने पिता ताहिर खां व अपने चचेरे भाई दानिश खां को दे दी थी.
जबकि पुलिस ने जहांगीर के पिता ताहिर खां से पूछताछ की थी तो उस ने बताया कि जब से जहांगीर का रिश्ता खत्म हुआ है, हमारा उन से कोई वास्ता नहीं है. वह हम पर नाहक शक कर रहे हैं.
पुलिस ने जहांगीर से पूछताछ के बाद उसे भी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया. पुलिस की विवेचना में 3 नाम और पुलिस की निगाह में आए ताहिर खां, दानिश खां और नौकर निसार.
यह तीनों आरोपी भी अपने ठिकानों से गायब हो गए थे. जब तीनों नहीं मिले तो पुलिस ने उन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. एसपी शिवहरि मीणा ने बिहार निवासी नौकर निसार पर 20 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित कर दिया था.
—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित. कथा में जाह्नवी परिवर्तित नाम है.
पुलिस जांच से अब तक यह साफ हो चुका था कि उर्मिला और ठेकेदार इंजीनियर शैलेंद्र के बीच कोई चक्कर है. पुलिस ने अब हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई. पुलिस टीम ने विकास सोनकर, शैलेंद्र सोनकर व सुमित कठेरिया को गिरफ्तार करने के लिए उन के घरों पर दबिश दी, लेकिन वह अपने घरों से फरार थे.
29 नवंबर, 2023 की शाम 5 बजे एसएचओ पवन कुमार को मुखबिर के जरिए पता चला कि उर्मिला व उस के साथी इस समय कोयला नगर स्थित गणेश चौराहे पर मौजूद हैं. शायद वे शहर से फरार होने की फिराक में हैं.
चूंकि सूचना खास थी, अत: एसएचओ पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए और उर्मिला को उस के 2 साथियों के साथ हिरासत में ले लिया. लेकिन सुमित कठेरिया वहां से फरार हो गया था. तीनों को थाने लाया गया.
पुलिस अधिकारियों ने उन से पूछताछ की तो तीनों ने राजेश की हत्या में शामिल होने का जुर्म कुबूल कर लिया.
चूंकि तीनों हत्यारोपियों ने शिक्षक राजेश की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया था, इसलिए मृतक के बड़े भाई ब्रह्मदीन की तरफ से शैलेंद्र सोनकर, विकास, सुमित कठेरिया तथा उर्मिला गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और सुमित के अलावा तीनों को विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया. सुमित कठेरिया की तलाश में पुलिस जी जान से जुट गई.

पुलिस कस्टडी में आरोपी
पुलिस द्वारा की गई जांच, आरोपियों के बयानों एवं मृतक के घर वालों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर इस वारदात के पीछे औरत और जुर्म की एक ऐसी कहानी सामने आई, जिस ने प्यार और प्रौपर्टी के लालच में अपने ही सुहाग की सुपारी दे दी.
उर्मिला की शादी की अजीब थी कहानी
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के चकेरी थाने के अंतर्गत आता है- दहेली सुजानपुर. 2 दशक पहले दहेली सुजानपुर गांव था और यहां खेती होती थी. लेकिन जैसे जैसे शहर का विकास हुआ, यह गांव शहर की परिधि में आ गया. कानपुर विकास प्राधिकरण ने किसानों की जमीन अधिग्रहण कर कालोनियां बनाईं और लोगों को बसाया. प्रौपर्टी डीलरों ने भी प्लौट काट कर बेचे तथा फ्लैट भी बनाए. सालों पहले जो जमीन कौडिय़ों के दाम बिकती थी, वही जमीन अब लाखोंकरोड़ों की हो गई है.
इसी दहेली सुजानपुर में राजाराम गौतम रहते थे. उन के 3 बेटे ब्रह्मïादीन, राजेश व महेश थे. राजाराम के पास 20 एकड़ जमीन थी. उन्होंने अपने जीते जी मकान व जमीन का बंटवारा तीनों बेटों में कर दिया था. हर बेटे के हिस्से में करोड़ों की जमीन आई थी. उन के 2 बेटे ब्रह्मदीन व महेश, सनिगवां में मकान बना कर परिवार सहित रहने लगे थे. बड़ा बेटा ब्रह्मदीन एमईएस चकेरी में नौकरी करता था. ब्रह्मादीन के बेटे कुलदीप का इंडियन नेवी में चयन हो गया था.
राजेश गौतम 3 भाइयों में मंझला था. वह अन्य भाइयों से ज्यादा तेजतर्रार था. वह दहेली सुजानपुर में ही रहता था. उस के परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा 2 बेटे थे. वह सरसौल ब्लाक के सुभौली गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक था. राजेश दबंग शिक्षक था.
वर्ष 2012 में राजेश का विवाह खूबसूरत उर्मिला के साथ बड़े ही नाटकीय ढंग से हुआ था. दरअसल, राजेश अपने दोस्त विमल के लिए उर्मिला को देखने उस के साथ बनारस गया था. विमल ने तो उर्मिला को देखते ही पसंद कर लिया था, लेकिन उर्मिला ने विमल को यह कह कर नकार दिया था कि विमल गंजा है. वहीं उस ने राजेश को पसंद कर लिया था.
बनारस से लौटने के बाद उर्मिला और राजेश के बीच मोबाइल फोन पर प्यार भरी बातें होने लगीं. 2-3 महीने बाद उर्मिला ने अपने घर वालों को और राजेश ने भी अपने घर वालों से एकदूसरे से शादी कराने की बात कही तो घर वालों ने भी इजाजत दे दी. उस के बाद 17 जून, 2012 को उर्मिला का विवाह राजेश के साथ धूमधाम से हो गया.

राजेश गौतम और उर्मिला
खूबसूरत उर्मिला को पा कर राजेश गौतम अपने भाग्य पर इतरा उठा था. उर्मिला भी उस से शादी कर के खुश थी. उर्मिला ने आते ही घर संभाल लिया था और पति को अपनी अंगुलियों पर नचाने लगी थी. शादी के एक साल बाद उर्मिला ने एक बेटे को जन्म दिया. बेटे के जन्म से घर में खुशियां दोगुनी हो गईं.
इस के 2 साल बाद उर्मिला ने एक और बेटे को जन्म दिया. 2 बच्चों के जन्म के बाद राजेश ने पत्नी की इच्छाओं पर गौर करना कम कर दिया. क्योंकि उस ने नौकरी के साथसाथ प्रौपर्टी डीलिंग का काम भी शुरू कर दिया था.
पति की बेरुखी पर उर्मिला रात भर बेचैन रहती. उसे घर में सब सुख था, किसी चीज की कमी न थी, लेकिन पति के प्यार से वंचित थी. इस तरह उर्मिला नीरस जिंदगी गुजारने लगी. उस ने दोनों का एडमिशन कोयला नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल में करा दिया.
राजेश गौतम ने प्रौपर्टी डीलिंग में करोड़ों रुपए कमाए. साथ ही कोयला नगर क्षेत्र में ही उस ने 5-6 प्लौट भी खरीद लिए, जिन की कीमत करोड़ों रुपए थी. राजेश कमाई में इतना व्यस्त हो गया कि पत्नी की भावनाओं की कद्र करना ही भूल गया.
30 करोड़ की संपत्ति थी राजेश के पास
वह सुबह उठता, पहले टहलने जाता, फिर तैयार होकर स्कूल चला जाता. दोपहर बाद स्कूल से आता, फिर प्रौपर्टी के काम में व्यस्त हो जाता. इस के बाद देर रात आता और खाना खा कर सो जाता. यही उस का रुटीन था.
राजेश गौतम की तमन्ना थी कि वह कोयला नगर में एक ऐसा आलीशान मकान बनाए, जिस की चर्चा क्षेत्र में हो. अपनी तमन्ना पूरी करने के लिए उस ने 300 वर्गगज वाले अपने प्लौट पर मकान बनाने का फैसला किया. इस के लिए उस ने 6 करोड़ रुपए का इंतजाम भी कर लिया.