वेब सीरीज 'ब्राउन’ एक साइकोलौजिकल क्राइम थ्रिलर है. यह सीरीज कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक उद्योगपति और प्रभावशाली व्यक्ति की बेटी का मर्डर कर दिया जाता है. इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की जिम्मेदारी एक ऐसी पूर्व पुलिस अधिकारी रीटा ब्राउन को सौंपी जाती है, जो पहले से ही टूटी हुई और शराब की लत से जूझ रही होती है.




