समलैंगिक फेसबुक फ्रेंड दे गया मौत – भाग 2

हत्यारे की घर में हुई फ्रेंडली एंट्री

एक दूसरी बात प्राथमिक जांच में साफ हो रही थी, वह यह थी कि कातिल मुकेश का परिचित था. क्योंकि घर में किसी तरह की जोरजबरदस्ती से प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले थे. इतना ही नहीं कातिल वारदात को अंजाम देने के बाद घर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद करके चला गया था. दूसरी बात जो एकदम साफ थी वो यह कि घर के अंदर से कोई भी कीमती सामान गायब नहीं हुआ था. यानी कत्ल करने वाले का मकसद चोरी या लूट करने का नहीं था, बल्कि मुकेश की हत्या करना ही था.

हत्यारे ने जिस बेरहमी से मुकेश का कत्ल किया था, उस से लग रहा था कि वह बेहद गुस्से में रहा होगा, क्योंकि उस ने तवे से मुकेश पर ताबड़तोड़ वार किए थे. फोरैंसिक टीम ने अपना काम खत्म कर लिया था, लिहाजा एसपी अभिषेक वर्मा ने एसएचओ नीरज कुमार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का आदेश दिया. जिस के बाद शव का पंचनामा तैयार किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया.

इंसपेक्टर नीरज कुमार ने मृतक मुकेश के साले की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ 21 सिंतबर को भादंसं की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत नष्ट करने की धारा) में मुकदमा दर्ज कर जांच का काम अपने हाथों में ले लिया. उच्चाधिकारियों के आदेश पर उन की मदद के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया, जिस में एसआई राकेश कुमार, हैडकांस्टेबल अजीत सिंह, रविंद्र सिंह, दीपक कुमार, दिनेश कुमार और विष्णु के साथ कांस्टेबल सुनील कुमार को जांच दल में शामिल किया गया.

पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा चुका था. परिवार के लोग जब अंतिम संस्कार के काम से फारिग हो गए और माहौल थोड़ा शांत हो गया तो जांच अधिकारी नीरज कुमार ने सब से पहले मृतक मुकेश की पत्नी कृष्णा से यह जानना जरूरी समझा कि उन्हें अपने पति की हत्या में किसी पर शक तो नहीं है.

लेकिन कृष्णा ने जो कुछ बताया, उसे जान कर इंसपेक्टर नीरज कुमार का दिमाग ही घूम गया. कृष्णा ने बताया कि उस के पति मुकेश का अपने दोनों भाइयों राकेश और विनोद से पैतृक संपत्ति को ले कर मनमुटाव चल रहा था. उसे शक था कि उन दोनों ने ही मुकेश की या तो खुद हत्या की है या उन्होंने किसी से करवाई है.

जब तक कातिल पुलिस के हाथ में न आ जाए, तब तक पुलिस की नजर में हर शख्स कातिल ही लगता है. चूंकि मुकेश की पत्नी कृष्णा ने दोनों जेठों पर सीधे आरोप लगाया था. लिहाजा पहले जांच इसी बिंदु से शुरू हुई. पुलिस ने दोनों भाइयों को सब से पहले हिरासत में ले लिया.

उन के बारे परिवार के दूसरे सदस्यों से जानकारी ली गई तो पता चला कि दोनों बड़े भाइयों का मुकेश से एक पैतृक प्लौट को ले कर विवाद जरूर था, लेकिन विवाद ऐसा नहीं था कि दोनों भाई अपने छोटे भाई की हत्या कर दें. दोनों भाई मुकेश से बेहद प्यार करते थे. उल्टा मुकेश ही यदाकदा बड़े भाइयों से लड़ जाता, लेकिन वे नजरअंदाज कर देते थे.

पुलिस ने सच का पता लगाने के लिए मुकेश के दोनों भाइयों के मोबाइल नंबरां की काल डिटेल्स, उन की लोकेशन और वाट्सऐप चैट निकलवाई तो पता चला कि दोनों भाइयों की वारदात वाले दिन या इस के आसपास मुकेश के घर के आसपास लोकेशन भी नहीं थी. यानी उन के खिलाफ आरोप सिर्फ शक की वजह से थे, लेकिन उन के पीछे ठोस सबूत नहीं था.

हालांकि इंसपेक्टर नीरज कुमार ने मुकेश के दोनों भाइयों को अभी शक के दायरे से बाहर नहीं किया था, लेकिन उन्होंने दोनों को हिरासत से रिहा कर दिया और अपने 2 हैडकांस्टेबल को दोनों की निगरानी और कुछ अन्य जानकारियां एकत्र करने के काम पर लगा दिया.

अलगअलग टीमें जुटी जांच में

जांच अधिकारी नीरज कुमार ने अब हत्याकांड के दूसरे पहलुओं पर जांच शुरू कर दी. पुलिस की नौकरी के दौरान नीरज कुमार ने अपने अनुभव से एक बात सीखी थी कि जिस आदमी के साथ अपराध घटित होता है, उस का कारण भी उसी इंसान के इर्दगिर्द होता है. नीरज कुमार समझ गए कि हो न हो, मुकेश की हत्या का राज उसी से जुड़ा हुआ है. कातिल तक पहुंचने के लिए उन्होंने सब से पहले मुकेश कर्दम की छानबीन करने का फैसला किया.

उन्होंने अपनी टीम को 2 भागों में बांट दिया. एक टीम को मुकेश के मोबाइल की काल डिटेल्स, उस की लोकेशन और वाट्सऐप से जुड़ी सारी चैट निकालने के काम पर लगाया और साथ ही मुकेश के फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म का पता लगा कर उन की छानबीन करने का काम शुरू कर दिया. पुलिस की एक टीम मुकेश के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन करने लगी.

24 घंटे के भीतर इस जांच के परिणाम सामने दिखने लगे. मोबाइल की काल डिटेल्स से पता चला कि जिस रात मुकेश की हत्या हुई थी, उस से पहले दिन में और शाम को एक मोबाइल नंबर पर मुकेश की कई बार बातचीत हुई थी. मुकेश के मोबाइल में आखिरी काल भी इस नंबर पर की गई थी और उस के बाद मुकेश का मोबाइल स्विच्ड औफ हो गया. यह करीब शाम साढ़े 7 बजे की बात है.

जांच अधिकारी इंसपेक्टर नीरज कुमार के लिए अब यह जानना बहुत जरूरी हो गया था कि वह नंबर आखिर किस का था. उस नंबर की काल डिटेल्स निकाली गई तो पता चला कि वह किसी हसन नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत था. हसन का पता मेरठ जिले के धोलड़ी गांव का था.

काल डिटेल्स से यह भी पता चला कि मुकेश और हसन के बीच पिछले एक महीने से बातचीत का सिलसिला चल रहा था. जब हसन की लोकेशन चेक की गई तो पता चला दिन में उस की लोकेशन मोदीनगर के राज चोपड़ा के आसपास थी, जबकि शाम साढ़े 7 बजे के बाद से 19 सितंबर की सुबह 4 बजे तक उस के मोबाइल की लोकेशन मुकेश के घर के आसपास ही थी.

इस का मतलब साफ था कि हसन वारदात वाली रात को मुकेश के घर पर था. यह जानकारी बेहद काम की थी, लेकिन हत्या की गुत्थी सुलझाने और कातिल तक पहुंचने के लिए अभी कई सवालों के जवाब ढूंढे जाने बाकी थे.

सीधी सादी बीवी का शराबी पति – भाग 1

उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर के थाना कैंट का सब से व्यवस्ततम है इलाका अग्रसेन चौराहा. फर्नीचर व्यवसायियों की सब से बड़ी मार्केट  होने की वजह से यहां पूरे दिन भीड़ लगी रहती है. इस मार्केट की दुकान ‘गीता फर्नीचर’ काफी बड़ी और प्रतिष्ठित मानी जाती है. फर्नीचर व्यवसायी अभिषेक रंजन अग्रवाल की यह दुकान उन की पत्नी गीता के नाम पर है. दुकान के पीछे ही उन का मकान भी है.

  18 जून, 2013 की रात साढ़े 8 बजे अभिषेक अग्रवाल ने दुकान के कर्मचारियों सनी प्रजापति और राजेंद्र साहनी से दुकान बढ़ाने को कह कर खुद दुकान से बाहर आ कर अपने परिचित रवि अग्रवाल के साथ खड़े हो कर बातें करने लगे. इसी बीच बैंक रोड की ओर से एक मोटरसाइकिल उन के करीब आ कर रुक गई.

  उस पर 2 युवक सवार थे. वे कौन हैं, यह देखने के लिए जैसे ही अभिषेक पलटे, पीछे बैठे युवक ने रिवाल्वर निकाल कर उन पर 2 गोलियां दाग दीं. दोनों ही गोलियां उन के सिर में लगीं. गोलियां लगते ही अभिषेक जहां जमीन पर गिर गए, वहीं मोटरसाइकिल युवक भाग निकले. उन के हाथों में रिवाल्वर थे, इसलिए कोई भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं कर सका.

  अप्रत्याशित घटी इस घटना से जहां सभी हैरान थे, वहीं पूरी बाजार में हड़कंप सा मच गया था. दोनों नौकर पहले तो भाग कर घायल हो कर गिरे अभिषेक के पास आए. उन्हें तड़पता देख कर सनी जहां रवि अग्रवाल की मदद से उन्हें संभालने लगा, वहीं रवींद्र घर के अंदर की ओर घटना की सूचना देने के लिए भागा.

  घर के सदस्य सूचना पा कर बाहर आते, उस के पहले ही पड़ोस के दुकानदारों ने अभिषेक को एक रिक्शे पर बैठाया और पास के विंध्यवासिनीनगर स्थित स्टार नर्सिंगहोम के लिए रवाना हो गए. पीछेपीछे अभिषेक के घर वाले भी अस्पताल की ओर भागे. लेकिन अभिषेक को अस्पताल ले जाने का कोई फायदा नहीं हुआ. क्योंकि अस्पताल पहुंचने के पहले ही उस की मौत हो चुकी थी. डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया था. मौत की जानकारी होते ही घरवाले बिलखबिलख कर रोने लगे.

 सूचना पा कर अभिषेक के तमाम परिचित भी अस्पताल पहुंच चुके थे. किसी ने घटना की सूचना फोन द्वारा  पुलिस कंट्रोलरूम को दे दी थी, जहां से सूचना पा कर थाना कैंट के इंस्पेक्टर टी.पी. श्रीवास्तव सिपाहियों को साथ ले कर घटनास्थल पर पहुंच गए थे. वहीं से उन्होंने इस घटना की सूचना अधिकारियों को दे कर खुद अस्पताल जा पहुंचे. इस के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर, पुलिस अधीक्षक (नगर) परेश पांडेय, क्षेत्राधिकारी (कैंट) वी.के. पांडेय, कोतवाली के इंसपेक्टर बृजेंद्र कुमार सिंह भी वहां पहुंच गए.

  पुलिस ने लाश कब्जे में ले कर औपचारिक काररवाई निपटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवा दी. पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम के 2 खोखे बरामद किए थे. सारी काररवाई निपटाने के बाद थाने लौट कर पुलिस ने मृतक अभिषेक के पिता अर्जुन कुमार अग्रवाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभिषेक के बहनोई विवेक कुमार लाट, उस के मंझले भाई विनय कुमार लाट तथा 2 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध संख्या 513/2013 पर भादंवि की धारा 302/120 बी/34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया.

  मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना कैंट पुलिस ने उसी दिन विनय कुमार लाट को उस के घर से गिरफ्तार कर लिया. थाने ला कर उस से पूछताछ की गई. पहले तो वह पुलिस को बरगलाता रहा, लेकिन वह कोई पेशेवर अपराधी तो था नहीं, इसलिए पुलिस ने जब उस के साथ थोड़ी सख्ती की तो उसे टूटते देर नहीं लगी. उस ने स्वीकार कर लिया कि उसी ने सुपारी दे कर किराए के हत्यारों से अभिषेक की हत्या कराई थी. विनय द्वारा अपराध स्वीकार कर लेने और हत्यारों के नाम बता देने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

  इस मामले में नामजद दूसरा अभियुक्त विनय का भाई विवेक पहले से ही जेल में बंद था. पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुट गई. इस मामले में सोचने वाली बात यह थी कि आखिर बहनोई के बड़े भाई ने ही छोटे भाई के साले की हत्या क्यों कराई? अभिषेक का बहनोई जेल में क्यों बंद था? यह सब जानने के लिए हमें थोड़ा पीछे चलना होगा.

  गोरखपुर के थाना कैंट के रहने वाले 72 वर्षीय अर्जुन कुमार अग्रवाल ढुनमुनदास बालमुकुंद दास इंटर कालेज से 30 जून, 2003 को रिटायर होने के बाद अपने एकलौते बेटे अभिषेक रंजन के साथ उस के व्यवसाय में हाथ बंटाने लगे थे. उन के परिवार में पत्नी के अलावा 4 बच्चों में 3 बेटियां रश्मि, शालिनी, दिवीता और एकलौता बेटा अभिषेक रंजन था. उन का यह बेटा तीसरे नंबर पर था.

  अध्यापक होने की वजह से अर्जुन कुमार खुद तो संस्कारी थे ही, उन के चारों बच्चे भी उन्हीं की तरह संस्कारी थे. अर्जुन की बड़ी बेटी रश्मि सीधीसादी, बेहद सुशील थी. उस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संस्कृत से एमए करने के बाद नेट परीक्षा भी पास कर ली थी. अर्जुन कुमार अग्रवाल के सभी बच्चे इसी तरह पढ़ेलिखे थे. बायोलौजी से प्रथम श्रेणी में बीएससी करने के बाद अभिषेक रंजन अग्रवाल ने पढ़ाई छोड़ कर व्यवसाय की ओर कदम बढ़ाया था. अपने घर के आगे पड़ी जमीन में दुकान बनवा कर उस ने फर्नीचर और हार्डवेयर का काम शुरू कर दिया था. जल्दी ही उस का यह व्यवसाय चल निकला.

  घर में हर तरह से खुशहाली थी. रश्मि शादी लायक हुई तो अर्जुन कुमार उस के लिए लड़का ढूंढ़ने लगे. एक दिन अर्जुन कुमार अग्रवाल की नजर स्थानीय अखबार के शहनाई कालम में ‘वधु चाहिए’ में छपे एक विज्ञापन पर पड़ी तो उन्हें लगा कि यहां बात बन सकती है. यह विज्ञापन रामस्वरूप लाट ने अपने बेटे के विवाह के लिए छपवाया था. उस  में फोन नंबर भी दिया था, इसलिए अर्जुन कुमार अग्रवाल ने तुरंत फोन कर के बात कर ली.

  आखिर वहां बात बन गई. जल्दी गोदभराई कर के कुल 15 दिनों में अर्जुन कुमार ने अपनी बड़ी बेटी रश्मि का विवाह रामस्वरूप लाट के बेटे विवेक कुमार से कर दिया था. पहली और बड़ी बेटी का विवाह था, इसलिए अर्जुन कुमार ने अपनी हैसियत से कहीं ज्यादा इस शादी में खर्च किया था.

रामस्वरूप लाट ने यह विवाह इतनी जल्दी में कराया था कि अर्जुन कुमार को मौका ही नहीं मिला था कि वह लड़के या उस के घर वालों के बारे में ठीक से पता कर पाते. बाद में जो पता चला, उस के अनुसार गोरखपुर की कोतवाली के आर्यनगर के दक्षिणी हुमायूंपुर मोहल्ले के राज नर्सिंग होम के पास रहने वाले रामस्वरूप लाट ठेकेदारी करते थे. उन के परिवार में पत्नी के अलावा 4 बेटे, कमलेश कुमार लाट, विनय कुमार लाट, विवेक कुमार लाट, विकास कुमार लाट तथा 3 बेटियां, कमला, वंदना और एप्पुल थीं.

समलैंगिक फेसबुक फ्रेंड दे गया मौत – भाग 1

मुकेश समलैंगिक तो था ही लेकिन उस के साथ ही उस में कुछ ऐसी आदतें भी थीं, जो आमतौर पर यौन विकृत लोगों में होती हैं. मसलन उसे हाथपांव बांध कर प्यार करने में बेहद आनंद आता था. मुकेश ने जब अपनी ख्वाहिश हसन को बताई तो उस को बड़ा अजीब सा लगा. लेकिन थोड़ी नानुकुर के बाद अपने हाथ और पांव बंधवाने के लिए तैयार हो गया.

इस के बाद मुकेश ने हसन के साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अपने विकृत अप्राकृतिक प्यार के दौरान मुकेश ने हसन को इतनी बुरी यातनाएं दीं कि हसन का दिल दहल गया.हसन मुकेश से लाख मिन्नतें करता रहा, लेकिन उन्माद में अंधे हो चुके मुकेश के ऊपर उस की चीखों का भी कोई असर नहीं हुआ, बल्कि इस सब से मुकेश को और ज्यादा आनंद की अनुभूति हो रही थी.

जो दौर मुकेश ने हसन के साथ किया था, वही बारी अब हसन की थी. अब बारी मुकेश के हाथ और पांव बांधने की थी. जिस के बाद हसन ने उसे बिस्तर पर उलटा लिटा दिया. हसन ने भी उस के साथ संबंध बनाए. इस के बाद हसन अपने घर लौट गया.

दिल्ली की सीमा से करीब 70 किलोमीटर दूर हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी की गली नंबर 8 में रहने वाला 35 वर्षीय मुकेश कर्दम अपनी पत्नी कृष्णा और 3 बच्चों के साथ रहता था. 18 सितंबर, 2023 की ही तो बात है. मुकेश अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को बुलंदशहर के गांव इस्माइलपुर स्थित अपनी ससुराल छोड़ आया था. वह बेहद खुश था और शाम को सकुशल हापुड़ वापस आ गया था.

दरअसल, 35 साल के मुकेश का हापुड़ में टेंट हाउस का कारोबार था. घर के पास ही उस की एक किराने की दुकान भी थी. ससुराल से वापस आने के बाद वह कुछ समय तक अपनी किराने की दुकान पर रहा. बाद में वह अपने घर आ गया. उसी रात से मुकेश का फोन स्विच औफ हो गया. ससुराल पक्ष के लोग लगातार मुकेश से संपर्क करने का प्रयास करते रहे. लेकिन फोन बंद होने के कारण उस से संपर्क नहीं हो पाया.

19 और 20 सितंबर को मुकेश की पत्नी कृष्णा लगातार अपने पति को फोन करती रही, लेकिन फोन लगातार स्विच औफ जाता रहा, इसलिए उस की चिंता बढ़ गई. फिर 21 सितंबर की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपने भाई को ले कर हापुड़ पहुंची तो यह देख कर कृष्णा को आश्चर्य हुआ कि मकान की बाहर से कुंडी लगी थी.

उसे शक हुआ, दरवाजे के नजदीक जाने पर घर के भीतर से काफी ज्यादा बदबू आने का भी अहसास हुआ. तब कृष्णा अपने भाई के साथ बाहर की कुंडी खोल कर मकान के भीतर घुसी तो अपने बैडरूम में पहुंचते ही उस के हलक से चीख निकल गई.

मुकेश की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी थी, जिस के हाथ बंधे हुए थे, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. शरीर पर केवल अंडरवियर था. सिर से बहा खून जम कर काला पड़ चुका था. मुकेश के साले ने हापुड़ में ही रहने वाले मुकेश के दोनों भाइयों राकेश, विनोद और मां को फोन कर मुकेश की हत्या होने की बात बता दी.

मुकेश के दोनों भाई भी हापुड़ में पास की कालोनी में रहते थे. लिहाजा आधा घंटे में वे अपने परिवारों के साथ वहां पहुंच गए. इधर पति की मौत ने कृष्णा को भी बुरी तरह तोड़ कर रख दिया. वह रोते हुए बारबार बेहोश हो रही थी. पति के शव से लिपट कर विलाप कर रही कृष्णा बस यही कह रही थी कि वह अब जीवित रह कर क्या करेगी.

बच्चों के सिर पर पिता का साया नहीं रहा तो वह कैसे 3-3 बच्चों की परवरिश करेगी. उस के दर्द व आंखों से बहते आंसुओं को देख लोगों की आंखें नम हो गईं. हर कोई उसे सांत्वना दे कर शांत करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह बारबार बेसुध हो रही थी.

अजीब हालत में मिली थी मुकेश की लहूलुहान लाश

मुकेश अपने परिवार में सब से छोटा होने के कारण सभी का चहेता था. 3 साल पहले ही मुकेश के पिता खजान सिंह का देहांत हो गया था. इस सदमे से मुकेश की मां माया अभी ठीक से उबरी भी नहीं थी कि अब जवान और सब से छोटे बेटे की भी मौत हो गई. छाती पीटपीट कर माया देवी बस एक ही बात बोल रही थीं कि इस से तो अच्छा यही होता कि बेटे की जगह उन्हें मौत आ जाती.

साफ था कि मुकेश की मौत से मां को गहरा सदमा लगा है. बेटे की खून से लथपथ लाश देख कर माया का रोरो कर बुरा हाल था. वैसे भी जवान बेटे की मौत किसी मां के लिए कितना बड़ा सदमा होती है, यह सिर्फ उस का दिल ही बता सकता है.

अगले 2 घंटे में मुकेश के घर के बाहर उन के रिश्तेदारों के अलावा आसपास के लोगों की बेतहाशा भीड़ जमा हो चुकी थी. इसी बीच मुकेश के सब से बड़े भाई राकेश ने हापुड़ कोतवाली को फोन कर के इस मामले की सूचना दे दी थी. कोतवाल नीरज कुमार अपने मातहतों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए.

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने एसपी अभिषेक वर्मा और सीओ (कोतवाली) को वारदात की सूचना दे दी. सूचना मिलने के बाद क्राइम इनवैस्टीगेशन व फोरैंसिक की टीमें भी मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने वारदात वाली जगह से फिंगरप्रिंट और कातिल तक पहुंचने के सुराग एकत्र करने शुरू कर दिए.

थोड़ी देर में ही एसपी अभिषेक वर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए. इलाके के लोगों के साथ घर वालों और व्यापारियों ने उन से हत्याकांड का खुलासा जल्द करने की मांग की. एसपी अभिषेक वर्मा ने पीडि़त परिवार के साथ सभी शुभचिंतकों को भरोसा देते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द कातिल तक पहुंच जाएंगे, बस पुलिस को जांच में सहयोग करें.

पुलिस टीम ने जांच कार्य शुरू करते ही एक खास बात नोट की. मुकेश का शव लहूलुहान हालत में में फर्श पर पड़ा मिला था. लाश के पास ही खून से सना लोहे का एक तवा पड़ा मिला था. साफ लग रहा था कि उसी तवे से मुकेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर के उस की हत्या की गई थी.

एक तरह से तवे के वार से मुकेश का सिर बुरी तरह कुचला गया था. इतना ही नहीं, शरीर पर भी कई जगह घाव थे. चारों तरफ खून फैला हुआ था. मुकेश के मुंह में भी कपड़ा ठूंसा गया था. शरीर से बह रहा खून काला पडऩे के बाद एक बात साफ थी कि उस की मौत को कम से कम 48 घंटे बीत चुके थे.

मामी का जानलेवा प्यार – भाग 3

पत्नी ने बनाई हत्या की योजना

रामवीर आरती को बहुत ही प्यार करता था, लेकिन उस की शादी हो जाने के बाद वह मजबूर हो गया था. आरती ने फिर से उसे अपनाने के लिए दूसरा रास्ता दिखाया तो वह रामवीर की हत्या करने के लिए तैयार हो गया था.

वहीं आरती की हरकतों से आजिज आ कर रामवीर भी दिल्ली से नौकरी छोड़ कर बरेली अपने घर चला आया था. घर आते ही उस ने नौकरी की तलाश शुरू कर दी थी. ऐसे में मानवेंद्र और आरती के मिलन में रामवीर सब से बड़ी बाधा बन गया था. रामवीर हर वक्त उसी पर नजर जमाए रहता था. इस के बावजूद भी आरती किसी न किसी तरह से मानवेंद्र से मिलती रहती थी.

आरती को पता था कि आजकल रामवीर बरेली में ही नौकरी की तलाश में लगा हुआ है. वह टाइम टाइम पर इधरउधर जाता ही रहता है. 19 सितंबर, 2023 को भी रामवीर नौकरी की तलाश में गया हुआ था. उसी समय आरती मौका पाते ही मानवेंद्र से मिली. उस ने मानवेंद्र को रामवीर की हत्या करने की योजना पूरी तरह से समझा दी थी.

रामवीर की हत्या की रूपरेखा तैयार होते ही मानवेंद्र ने इस मामले को निपटाने के लिए अपने दोस्त सौरभ को भी शामिल कर लिया था. सौरभ उर्फ छोटे रामवीर के बचपन का दोस्त था. वह भी शराब पीने का आदी था.

उसी योजनानुसार 20 सितंबर, 2023 को मानवेंद्र ने किसी अंजान फोन नंबर से रामवीर को फोन किया, “हैलो, मैं मानवेंद्र बोल रहा हूं.’’

“हां बोल, क्या कह रहा है?’’

तभी मानवेंद्र बोला, “मामा, तुम मुझ पर गलत शक करते हो. जैसा तुम सोचते हो, आरती और मेरे बीच में ऐसा कुछ भी नहीं. मैं तो केवल उस से फोन पर कभीकभार बातचीत ही कर लेता हूं. उस का भी एक कारण है. तुम तो पहले ही जानते हो कि आरती के पड़ोस में मेरे मामा रहते हैं. मेरा वहां पर पहले से ही आनाजाना लगा रहता है. इस रिश्ते से आप तो मेरे मामा हो. फिर मैं आप के साथ ऐसा काम कैसे कर सकता हूं.’’

उस के बाद मानवेंद्र ने कहा, “मामा, आज की पार्टी मेरी तरफ से है. मामा, मैं ने तुम्हारे लिए एक नौकरी की तलाश भी कर ली है. जल्दी ही वहां पर तुम्हें नौकरी मिल जाएगी. सब इंतजाम हो गया है. आप तुरंत ही नकसुआ फाटक के पास आ कर मुझ से मिलो.’’

रामवीर नौकरी के लिए काफी समय से परेशान था. जब मानवेंद्र ने उस से नौकरी लगवाने वाली बात कही तो वह खुश हो गया. रामवीर भी पक्का शराबी था. जब बात नौकरी और शराब पीने की आई तो वह मानवेंद्र के साथ पुरानी दुश्मनी को पलभर में भूल गया.

जिस वक्त वह फोन पर मानवेंद्र से बात कर रहा था, रामवीर का भाई अशोक भी उस की बात सुन रहा था. लेकिन वह किस से बात कर रहा था, वह यह नहीं समझ पाया था. घर से निकलते वक्त रामवीर ने केवल यही कहा था कि वह एक नौकरी के लिए जा रहा है. उस के बाद फोन काटते ही रामवीर ने अपनी बाइक उठाई और वह मानवेंद्र के बुलाई जगह नकसुआ फाटक के पास पहुंच गया. रामवीर के घर से निकलते ही आरती खुश हो गई थी. उसे पता था कि आज रामवीर का आखिरी दिन है.

हत्या करने के बाद लाश फेंकी ट्रैक पर

रामवीर के घर से निकलते ही आरती ने मानवेंद्र को फोन कर कहा, “बकरा हलाल होने के लिए घर से निकल गया है. काम ठीक वैसे ही करना जैसा तुम्हें बताया गया है. इस मामले में तनिक भी चूक नहीं होनी चाहिए. वरना मेरे साथसाथ तुम्हें भी जेल की हवा खानी पड़ेगी और जैसे ही वह खत्म हो जाए उस का फोटो मेरे वाट्सऐप पर भेज देना. ताकि मेरे दुखी मन को कुछ शांति मिल सके.’’

उस दिन मानवेंद्र शराब का पक्का इंतजाम कर के लाया था. रामवीर के वहां पर पहुंचते तीनों ने वहीं बैठ कर शराब पी. शराब पीतेपीते जब तीनों को नशा चढ़ने लगा तो मौका पाते ही मानवेंद्र अपनी लाइन पर आ गया. उस ने उसी समय रामवीर को प्यार से समझाते हुए आरती को तलाक देने के लिए कहा.

लेकिन तलाक की बात सामने आते ही रामवीर बिगड़ गया. फिर वह मानवेंद्र और सौरभ को भलाबुरा कहने लगा था. रामवीर के बिगड़ते ही मानवेंद्र ने रामवीर से क्षमा मांगी. उस के बाद उस ने उसे फिर से और शराब पिलाई,जिस के बाद रामवीर नशे में धुत हो गया.

रामवीर के नशे में होते ही सौरभ ने उस के गले में गमछा डाल कर खींच दिया. गला घुटते ही रामवीर ने चिल्लाने की कोशिश की तो मानवेंद्र ने उस का मुंह दबा दिया. कुछ ही देर में सांस रुकते ही रामवीर की मौत हो गई. उस के बाद दोनों ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे. तभी मानवेंद्र ने मृत पड़े रामवीर का फोटो खींचा और आरती को वाट्सऐप कर दिया.

उस के तुरंत बाद ही मानवेंद्र ने आरती को काल कर हत्या की बात बता दी. योजना के मुताबिक सौरभ की सहायता से मानवेंद्र ने रामवीर की लाश को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया. फिर दोनों ही रेलवे लाइन के पास छिप गए. जैसे ही ट्रेन आई, रामवीर का शरीर 2 भागों में कट गया. रामवीर के रेल से कटते ही दोनों वहां से फरार हो गए थे.

इस केस के खुलते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों आरती, उस के प्रेमी मानवेंद्र व सौरभ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

पत्रकारों के पूछने पर आरती ने बेबाकी से जबाव देते हुए कहा कि रामवीर की हत्या का उसे जरा सा भी अफसोस नहीं है. उस का कहना था कि रामवीर के साथ शादी कर के वह खुश नहीं थी. उस ने शादी से ही उसे अपना पति नहीं माना था. वह पहले से ही मानवेंद्र को अपना पति मानती आ रही थी.

उस ने कहा कि वह रामवीर की हत्या के शोक में न तो अपने बिछिया ही उतारेगी और न ही मौत के बाद की जाने वाली कोई भी रस्म निभाएगी. पुलिस पूछताछ के दौरान आरती ने कहा कि उसे तो हर हाल में रामवीर की हत्या करानी ही थी. वह तो उस की हत्या में कुछ गड़बड़ हो गई, अन्यथा वह पकड़ी नहीं जाती.

पत्नी जब न बनी दोस्तों का बिछौना – भाग 4

सरिता एक सप्ताह तक खाट पर पड़ी रही तथा दर्द से छटपटाती रही. उस ने मारपीट की शिकायत न तो पुलिस में की और न ही मायके वालों को कुछ बताया. वह नहीं चाहती थी कि उस का परिवार बिखरे और वह दरदर की ठोकरें खाने को मजबूर हो. पति आज नहीं तो कल सुधर ही जाएगा.

लेकिन सरिता की यह सोच गलत थी. सरिता की चुप्पी से रमन को बढ़ावा मिला. वह उस पर और जुल्म ढाने लगा. सरिता का पति रमन सिर से पांव तक कर्ज में डूबा था. इस कर्ज को उतारने के लिए वह सरिता को गलत रास्ते पर ढकेलने की कोशिश कर रहा था. सरिता उस की बात मानने को राजी नहीं थी. जिस से वह उसे आए दिन शराब पी कर पीटता था. कभीकभी तो घर के बाहर भी निकाल देता था.

ससुर ने रमन को सुनाई खरीखोटी

सरिता पति के जुल्म सह रही थी. उस ने मायके वालों को इसलिए कभी कुछ नहीं बताया कि उस के मातापिता उस के गम में डूब जाएंगे, लेकिन इस के बावजूद किसी तरह उस के पिता कमलेश को बेटी पर ढाए जा रहे जुल्मों की बात पता चल गई. तब कमलेश पाल ने दामाद रमन को खूब बुराभला कहा और सुधर जाने की नसीहत दी. न सुधरने पर किसी हद तक जाने की धमकी भी दी.

कमलेश पाल की इस धमकी ने आग में घी का काम किया. शिकायत को ले कर रमन ने सरिता को खूब पीटा. उस दिन तो वह इतना हैवान बन गया कि पानी भरे टब में उस ने सरिता के बाल पकड़ कर उस के चेहरे को कई बार डुबोया. मासूम बेटी जोरजोर से रोने लगी तो उस के हाथ रुके. अन्यथा वह सरिता को डुबो कर मार ही डालता.

30 अगस्त, 2023 को रक्षाबंधन का त्योहार था. सरिता भाई को राखी बांधने मायके गहलों जाने लगी तो रमन ने मना कर दिया. मायके जाने को ले कर सरिता और रमन में बहस होने लगी. इसी बहस में रमन ने सरिता की पिटाई कर दी. लेकिन पिटाई के बावजूद सरिता नहीं मानी और बेटी को साथ ले कर मायके आ गई. यहां सरिता ने मारपीट की बात घर वालों को बताई तो उन का पारा चढ़ गया.

दूसरे रोज ही रमन ससुराल पहुंच गया. तब कमलेश पाल ने रमन को जम कर फटकार लगाई और खूब बेइज्जत किया. सरिता को भी साथ भेजने से इंकार कर दिया. सरिता ने भी रमन को बेइज्जत किया. अपमान का घूंट पी कर रमन वापस लौट आया. शाम को उस ने दोस्त अखिल व रंजीत संग शराब पी. फिर उस ने बेइज्जती वाली बात दोस्तों को बताई और सरिता को ठिकाने लगा कर बदला लेने की बात कही.

नशे में धुत अखिल व रंजीत दोस्त रमन का साथ देने को तैयार हो गए. इस की वजह यह भी थी कि अखिल व रंजीत को सरिता ने कई बार बेइज्जत किया था और घर से भगाया था. इस के बाद रमन, अखिल व रंजीत ने सरिता के अपहरण व हत्या की योजना बनाई. इस योजना में रंजीत ने अपने दोस्त सौरभ गौतम को भी शामिल कर लिया.

आखिर सरिता को लगा दिया ठिकाने

5 सितंबर, 2023 की सुबह 10 बजे रमन ने सरिता से मोबाइल फोन पर बात की और मारपीट के लिए माफी मांगी. साथ ही कहा कि वह शाम को उसे लेने आएगा, इंकार मत करना. सरिता से बात करने के बाद रमन ने चौबेपुर बाजार के शराब ठेके पर रंजीत, अखिल व सौरभ को बुलाया. कुछ देर में तीनों वहां आ गए. सभी ने बैठ कर शराब पी फिर सरिता की हत्या की योजना बनाई.

योजना के तहत शाम 6 बजे रंजीत, अखिल व सौरभ, केशरी निवादा गांव के पास नहर पट्टी सड़क पर गगनी देवी मंदिर के पास पहुंच गए. पीछे से रमन भी बाइक से वहां आ गया. सभी ने मिल कर आसपास के जंगल एरिया का जायजा लिया फिर आपस में बात की. इस के बाद दोस्तों को वहीं छोड़ कर रमन अपनी ससुराल गहलों चला गया.

गहलों पहुंच कर रमन ने सरिता को फोन कर गांव के बाहर बुला लिया फिर वह सरिता व बेटी अनिका को बाइक पर बिठा कर अपने घर की ओर चल पड़ा. अब तक सूरज छिप चुका था और अंधेरा छाने लगा था. रमन धीमी गति से बाइक चलाता हुआ केशरी निवादा गांव के पास पहुंचा.

तभी वहां स्थित देवी मंदिर के पास योजना के तहत अखिल, रंजीत व सौरभ ने रमन की बाइक रोक ली. सरिता कुछ समझ पाती, उस के पहले ही उन तीनों ने सरिता को दबोच लिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गए. पीछे से रमन भी पहुंच गया. सरिता ने अपनी जान जोखिम में देखी तो वह उन से भिड़ गई. सभी ने मिल कर सरिता को खूब पीटा फिर उसी की चुनरी से उस का गला घोंट दिया और शव को बबूल के पेड़ के नीचे छोड़ आए.

हत्या करने के बाद अखिल, रंजीत व सौरभ तो फरार हो गए, लेकिन रमन पाल सड़क पर आया, जहां उस ने बाइक खड़ी की थी और मासूम बेटी अनिका डरीसहमी बैठी थी. उस ने ब्लेड से अपना हाथ जख्मी किया फिर शोर मचाने लगा.

रमन का शोर सुन कर कुछ लोग इकट्ठा हो गए. उन लोगों को उस ने बताया कि उसे जख्मी कर बदमाशों ने उस की पत्नी सरिता का अपहरण कर लिया है. कुछ देर बाद रमन ने पहले अपने ससुर कमलेश पाल को सरिता के अपहरण की सूचना दी फिर थाना शिवली पुलिस को सूचना दे दी.

सूचना पा कर शिवली थाने के एसएचओ एस.एन. सिंह घटनास्थल पहुंचे और सर्च औपरेशन शुरू किया. दूसरे रोज सरिता की लाश मिली.

8 सितंबर, 2023 को थाना शिवली पुलिस ने आरोपी रमन पाल, अखिल पाल व रंजीत को कानपुर देहात की कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल माती भेज दिया गया. सौरभ गौतम कथा लिखने तक फरार था. पुलिस उसे तलाश रही थी. मासूम अनिका नाना कमलेश के संरक्षण में रह रही थी.

-कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

मामी का जानलेवा प्यार – भाग 2

मानवेंद्र सिंह भी बरेली के थाना फतेहगंज (पूर्वी) के गांव निकसुआ का रहने वाला था. आरती के गांव के पास ही मानवेंद्र की ननिहाल थी. वह वहीं पर रह कर पढ़ता था. उस वक्त उस की उम्र भी कम ही थी. मानवेंद्र उस वक्त कक्षा 9 में पढ़ता था. मामा के घर रहते हुए ही उस की जानपहचान आरती से हुई थी.

कुछ समय बाद ही वह जानपहचान दोस्ती में बदली और फिर जल्दी ही दोनों के बीच प्यार हो गया. दोनों ही एकदूसरे को जीजान से चाहने लगे थे. समय के साथ बात यहां तक बढ़ी कि दोनों ने शादी करने का फैसला भी ले लिया था. उन के बीच जल्दी ही शारीरिक संबंध भी बन गए थे.

उन का प्यार ज्यादा दिनों तक समाज की नजरों से छिप न सका. जैसे ही इस बात की जानकारी आरती के घर वालों को हुई तो उन्होंने आरती को समझाने के बाद उस के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी. लेकिन आरती फिर भी मानवेंद्र से मिलने का कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेती थी. वह चोरीछिपे मानवेंद्र से मिलने लगी थी. जब उस के घर वालों को लगने लगा कि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है तो उन्होंने कम उम्र में ही उस की शादी करने का फैसला किया, जिस से समाज में उन की नाक न कटे.

उसी दौरान घर वालों ने 2019 में आरती की शादी बरेली जिले के शिवपुरी में रहने वाले रामवीर से कर दी. शादी के बाद आरती तो अपनी ससुराल चली आई थी. लेकिन मानवेंद्र सिंह के सपने टूट गए. प्रेमिका की तड़प में उस की हालत पागलों जैसी हो गई. उस ने कभी सोचा भी नहीं था कि उस के साथ जीनेमरने का वादा करने वाली उस की प्रेमिका एक दिन उसे बीच मंझधार में छोड़ कर यूं चली जाएगी. इस के बाद भी मानवेंद्र को उम्मीद थी कि वह एक न एक दिन वापस आएगी और फिर वह उसी के साथ शादी करेगा.

अनचाहा पति था रामवीर

आरती शादी के बाद जितने दिन भी ससुराल में रही, वह खुश नहीं रही. जबकि कई बार रामवीर ने उस से उस की परेशानी का कारण पूछने की कोशिश भी की, लेकिन उस ने अपना मुंह पूरी तरह से बंद ही रखा. शादी के बाद अनचाहे पति के साथ रात काटना उस की मजबूरी बन गई थी.

उस की शादी को काफी समय हो गया, लेकिन उस के दिल में रामवीर के लिए बिलकुल भी जगह नहीं बन पाई थी. हालांकि बाद में रामवीर को भी पता चल गया था कि वह मानवेंद्र के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन उस के घर वालों ने उस की मरजी के बिना ही उस की शादी उस के साथ कर दी थी.

शादी के कुछ समय बाद आरती एक बच्चे की मां भी बनी, लेकिन उस बच्चे का प्यार भी उसे उस परिवार से नहीं जोड़ पाया. रामवीर को उम्मीद थी कि आरती कुछ ही दिनों में मानवेंद्र को पूरी तरह से भूल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

रामवीर शादी के कुछ ही दिनों बाद दिल्ली में काम करने चला गया. उस के जाते ही आरती ने मानवेंद्र को अपने घर बुलाना शुरू कर दिया था. ससुराल वालों को मानवेंद्र का आनाजाना खलने लगा तो उन्होंने आरती की शिकायत रामवीर से की. रामवीर उस की हरकतों से पहले ही परेशान था. फिर भी उस ने आरती को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरती उस की एक बात भी सुनने का तैयार न थी.

इस बात को ले कर आरती और रामवीर में आए दिन कहासुनी होने लगी. यही नहीं, वह हर रोज ही ससुराल वालों की नजरों से बचते बचाते फोन पर प्रेमी मानवेंद्र से बात करती रहती थी. उसी सब के चलते रामवीर और आरती में विवाद रहने लगा था.

उसी दौरान आरती एक दिन मानवेंद्र से मिली और कहा, “इस वक्त रामवीर मुझे कुछ ज्यादा ही परेशान कर रहा है. वह तुम्हारे पर शक कर के तुम से मिलने को मना करता है. अब यह सब बरदाश्त के बाहर हो गया है. तुम्हें पता है कि मैं तो तुम्हीं से शादी करना चाहती थी, लेकिन मेरे घर वालों ने मेरी शादी उस बैल के साथ कर दी. इस में मेरा तो कोई दोष है नहीं.

“मैं ने तुम से पहले ही घर से भाग कर शादी करने को कहा था. लेकिन तुम हिम्मत नहीं जुटा पाए. इस के बावजूद मैं आज तक तुम्हें ही अपना पति मानती हूं. क्या तुम अपनी पत्नी के लिए एक छोटा सा काम नहीं कर सकते.’’

आरती की बात सुन कर मानवेंद्र ने कहा, “मैं भी कई साल से तुम्हें पाने के लिए तरस रहा हूं. बताओ, मुझे तुम्हें पाने के लिए क्या करना होगा?’’

“तुम्हें पता है कि रामवीर हम दोनों की मंजिल का कांटा है. मुझे पाने के लिए तुम्हें उस कांटे को हमेशा हमेशा के लिए दूर करना होगा.’’

आरती की बात सुनते ही मानवेंद्र सहम गया. फिर पल भर में उस ने कहा, “आरती, यह सब तो मैं नहीं कर पाऊंगा. अगर तुम चाहो तो अभी भी हमारे सामने एक रास्ता है, हम दोनों घर से भाग चलते हैं. फिर कहीं भी जा कर गुजरबसर कर ही लेंगे. कुछ समय गुजरने के बाद रामवीर भी तुम्हें भूल जाएगा. फिर हम दोनों घर वापस आ जाएंगे.’’

“नहीं, मैं घर से भाग कर तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकती. लगता है कि तुम मुझे पहले जैसा प्यार नहीं करते. अगर मुझे आज भी पहले की तरह प्यार करते तो यह कायरों वाली भाषा नहीं बोलते. अगर तुम्हें रामवीर की हत्या भी करनी पड़ी तो कुछ समय की जेल हो जाएगी. फिर मैं ही तुम्हें जेल से बाहर निकाल लाऊंगी. क्या तुम मेरे प्यार की खातिर जेल नहीं जा सकते?

“अगर तुम मुझे आज भी थोड़ा सा प्यार करते हो तो तुम रामवीर को किसी भी तरह से खत्म कर डालो. फिर हम दोनों शादी कर लेंगे. यदि तुम यह सब नहीं कर सकते तो आज के बाद मुझ से मिलने की कोई जरूरत नहीं,’’

आरती ने मानवेंद्र को हिम्मत जुटाते हुए बताया, “तुम उस की हत्या करने से डरो नहीं. मैं तुम्हें उस की हत्या करने का एक ऐसा रास्ता बताऊंगी कि कोई भी हम पर शक नहीं कर पाएगा.’’

पत्नी जब न बनी दोस्तों का बिछौना – भाग 3

सरिता मम्मी से छिपा गई हकीकत

कुछ समय बाद सरिता मायके गई तो उस का गिरा हुआ स्वास्थ्य देख कर उस की मम्मी को दुख हुआ. शादी के

पहले सरिता का खिला हुआ गुलाब सा चेहरा किसी लंबी बीमारी के मरीज जैसा मुरझा गया था. उस की आंखों के नीचे कालेकाले घेरे भी बन गए थे.

“यह तुझे क्या हो गया बेटी?’’ सरिता की मम्मी ने उस के सिर पर हाथ फेर कर पूछा, “तुझे ससुराल में कुछ तकलीफ है क्या, जो तेरी हालत ऐसी हो गई है?’’

“नहीं मम्मी, ऐसी कोई बात नहीं है,’’ सरिता फीकी मुसकराहट चेहरे पर लाती हुई बोली, “ससुराल में तो मैं बहुत खुश हूं.’’

दरअसल, सरिता नहीं चाहती थी कि वह ससुराल वालों की घटिया आदतों का बयान कर घर वालों को दुखी करे. इसलिए वह अपने दुखों का जहर खुद ही पी गई थी.

शादी के डेढ़ साल बाद सरिता ने एक बच्ची को जन्म दिया. इस का नाम उस ने अनिका रखा. अनिका के जन्म से सरिता तो खुश थी, लेकिन सासससुर व पति खुश न थे. ये लोग चाह रहे थे कि सरिता के बेटा पैदा हो. लेकिन जब बेटी पैदा हो गई तो उमा अकसर सरिता को जलीकटी सुनाने लगी. सरिता जवाब देती तो रमन उसे रुई की तरह धुन देता.

इन्हीं दिनों रमन में एक और बुराई घर कर गई. वह दोस्तों के साथ जुआ खेलने लगा. उस ने घर में पैसे देने भी बंद कर दिए. कभीकभी तो वह फैक्ट्री में मिलने वाले सारे पैसे जुए में हार जाता, जिस से घर में कलह होती. रामपाल सासबहू के झगड़े व बेटे की मारपीट से पहले ही परेशान था. इस जुए की मुसीबत ने उसे और विचलित कर दिया. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उस ने रमन को घर से बेदखल कर दिया.

इस के बाद रमन सरिता व बेटी अनिका के साथ अलग घर में रहने लगा. अलग होने के बाद सरिता तो खुश थी. क्योंकि उसे सास के तानों, झूठी शिकायतों और जलीकटी बातों से छुटकारा मिल गया था. लेकिन रमन खुश नहीं था, क्योंकि घरगृहस्थी का सारा बोझ अब उसी के कंधों पर आ गया था.

रमन पाल को फैक्ट्री में मामूली तनख्वाह मिलता था. उस से उस का घर का खर्च पूरा नहीं हो पाता था. वह खानेपीने का सामान चौबेपुर कस्बे की एक दुकान से लाता था. इस दुकान का मालिक अखिल पाल था. अखिल पाल रमन का बचपन का दोस्त था. आठवीं कक्षा तक दोनों साथसाथ पढ़े थे. रमन अलग रहने लगा तो अखिल उस के घर आनेजाने लगा. अखिल शराब पीने का आदी था.

दोस्त के कर्ज में दबता गया रमन

घर आतेजाते अखिल की नजर रमन की खूबसूरत पत्नी सरिता पर जमने लगी. रूपयौवन से भरपूर सरिता को अखिल पाल जब भी देखता तो मदहोश हो उठता था. रमन के घर आने पर अखिल की निगाहें सरिता को ही ढूंढा करती थीं.

सरिता को पाने के लिए धीरेधीरे उस ने रमन पर अपना जाल फेंकना शुरू कर दिया. अखिल ने मामूली तनख्वाह पाने वाले रमन को भी शराब आदि पीने का शौक लगा दिया. रमन पाल को जब भी पैसों की जरूरत होती तो अखिल से उधार ले लेता था. अखिल के कर्ज के नीचे दबे होने के कारण रमन उस की किसी बात से इंकार नहीं करता था.

सरिता को पाने की चाहत में अखिल ने अपने उधार के रुपए मांगने के बजाय उसे घर का सामान तथा पैसे भी देने शुरू कर दिए. शराब की महफिल भी रमन के घर जमने लगी. हालांकि रमन अखिल पाल की विशेष कृपा के पीछे उस के इरादे से वाकिफ था, लेकिन आराम, सुविधा व पैसे के लालच में फंसे रमन ने अखिल को सरिता के साथ बैठने व बतियाने की खुली छूट दे दी.

शुरू में तो सरिता ने इस इस ओर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब अखिल मनमानी करने लगा तो सरिता का माथा ठनका. शराब के नशे में जब एक रोज उस ने सरिता का हाथ पकड़ा और उस के साथ छेड़छाड़ करने लगा तो सरिता ने उस के गाल पर तमाचा जड़ दिया और उसे घर के बाहर खदेड़ दिया. अपमानित हो कर अखिल वहां से चला गया.

अखिल ने सरिता द्वारा की गई बेइज्जती की शिकायत रमन से की तो वह गुस्सा हो गया. शराब पी कर वह घर आया और सरिता की जम कर पिटाई कर दी. इस के बाद तो यह सिलसिला ही चल पड़ा. रात को अकसर वह शराब पीने के बाद बात बेबात सरिता को पीटता और उस के साथ गालीगलौज करता. सरिता अच्छी तरह जानती थी कि रमन उस के साथ मारपीट अखिल के उकसाने पर करता है.

रमन सरिता को परोसना चाहता था दोस्तों के सामने

एक शाम शराब की बोतल ले कर अखिल अपने शराबी दोस्त रंजीत उर्फ गुल्लू के साथ रमन के घर आया. रमन उन दोनों से ऐसे गले मिला जैसे वे दोनों उस के सगे भाई हों. इस के बाद महफिल जमी और तीनों ने शराब पी. कुछ देर तीनों शोरशराबा करते रहे, फिर रमन घर के बाहर चला गया.

सरिता कमरे में अकेली थी और अपनी बेटी अनिका को थपकी दे कर सुलाने की कोशिश कर रही थी. तभी भड़ाक से दरवाजा खुला. सामने अखिल व रंजीत खड़े थे. उन दोनों की आंखों में वासना के डोरे तैर रहे थे. सरिता को उन दोनों ने दबोचना चाहा तो वह भाग कर रसोई में जा पहुंची. वे दोनों वहां भी आ पहुंचे.

बचाव के लिए सरिता ने रसोई में रखा चाकू उठा लिया और बोली, “चले जाओ वरना पेट में चाकू घुसेड़ दूंगी. भूल जाऊंगी कि तुम मेरे पति के दोस्त हो.’’

सरिता के ये तेवर देख कर अखिल और रंजीत डर गए. उन का नशा उड़नछू हो गया. कुछ देर बाद रमन घर वापस आया तो दोनों ने सरिता की शिकायत की.

इस पर रमन ने सरिता को फिर पीटा और बोला, “साली, हरामजादी, कुतिया तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरे दोस्तों से भिड़ने की. हम तीनों एक प्याला, एक निवाला हैं. हर चीज मिलबांट कर खाते हैं. तुझे उन की बात मान लेनी चाहिए थी.’’

पति की बेहूदा बात सुन कर सरिता गुस्से से बोली, “लोग अपनी इज्जत बचाने के लिए दूसरों का खून तक कर देते हैं और एक तुम हो जो पत्नी को यारों के सामने परोसना चाहते हो. छि घिन आती है तुम पर. धिक्कार है तुम्हारी मर्दानगी पर.’’

यह सुनते ही रमन दांत पीसते हुए बोला, “मादरचो…रंडी. मुझे पाठ पढ़ा रही है. बेइज्जत कर रही है. आज मैं तेरी हड्डीपसली एक कर दूंगा.’’ कहते हुए रमन इंसान से हैवान बन गया. उस ने सरिता को पीटपीट कर उस की देह सुजा दी.

क्या होगा जब सरिता के पिता को रमन की सच्चाई पता लगेगी? जानने के लिए पढ़ें Family Crime Story का अंतिम भाग.

मामी का जानलेवा प्यार – भाग 1

आरती के गांव के पास ही मानवेंद्र सिंह की ननिहाल थी. वह वहीं पर रह कर पढ़ता था. उस वक्त वह कक्षा 9 में पढ़ रहा था. पड़ोस में मामा के घर रहते हुए ही उस की जानपहचान आरती से हो गई थी.

कुछ समय बाद ही वह जानपहचान दोस्ती में बदली और फिर जल्दी ही दोनों के बीच प्यार हो गया. दोनों ही एकदूसरे को जीजान से चाहने लगे थे. समय के साथ बात यहां तक बढ़ी कि दोनों ने शादी करने का फैसला भी ले लिया था. उन के बीच जल्दी ही शारीरिक संबंध भी बन गए थे.

इस बात की जानकारी आरती के घर वालों को हुई तो उन्होंने आरती को समझाने के बाद उस के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी. वह चोरीछिपे मानवेंद्र से मिलने लगी थी. जब उस के घर वालों को लगने लगा कि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है तो उन्होंने कम उम्र में ही उस की शादी करने का फैसला किया.

उसी दौरान घर वालों ने 2019 में आरती की शादी बरेली जिले के शिवपुरी में रहने वाले रामवीर से कर दी. आरती शादी के बाद जितने दिन भी ससुराल में रही, वह खुश नहीं रही. शादी के बाद अनचाहे पति के साथ रात काटना उस की मजबूरी बन गई थी क्योंकि वह तो मानवेंद्र से प्यार करती थी.

बरेली के थाना फतेहगंज (पूर्वी) क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी रामवीर 20 सितंबर, 2023 को टिसुआ में नौकरी की तलाश के लिए निकला था, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उस के घर वालों को उस की चिंता सताने लगी थी. उन्होंने कई बार उस के मोबाइल पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उस का मोबाइल बंद आ रहा था. उस के बाद उन्होंने उसे हर जगह तलाशा, लेकिन उस का कहीं भी अतापता नहीं चला.

अगले ही दिन सुबह किसी ने उन्हें बताया कि रामवीर की बाइक महेशपुरा रेलवे क्रौसिंग के पास पड़ी हुई है. यह जानकारी मिलते ही रामवीर का भाई अशोक बाइक देखने पहुंचा तो वह रामवीर की ही निकली. उस के कुछ ही देर बाद पता चला कि देर शाम एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई. उस की लाश रेलवे ट्रैक के पास ही पड़ी हुई है.

यह जानकारी मिलते ही अशोक तुरंत ही रेलवे लाइनों में पड़ी लाश को देखने पहुंच गया. वहां पर पहले से ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान मौजूद थे. जीआरपी अपनी काररवाई में लगी हुई थी, तभी अशोक ने उस लाश को पहचानते हुए बताया कि मृतक उस का भाई रामवीर है, जो रात से गायब था. रामवीर की लाश 2 हिस्सों में कटी हुई थी, जिसे देख कर लग रहा था कि उस ने जानबूझ कर ही रेलवे ट्रैक पर लेट कर अपनी जान दी होगी.

देखते ही देखते आसपास के क्षेत्र में रामवीर के रेल से कट कर आत्महत्या करने वाली बात फैल गई. उस की मौत की खबर सुन कर उस की पत्नी आरती भी घटनास्थल पर पहुंची. वहां पहुंचते ही आरती ने रोनाधोना शुरू कर दिया था. घर वालों ने उसे जैसेतैसे कर के चुप कराया.

शव की शिनाख्त हो जाने के बाद जीआरपी पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद लाश उस के घर वालों को सौंप दी गई. हालांकि पुलिस रामवीर की मौत को आत्महत्या मान रही थी. लेकिन उस का भाई अशोक जीआरपी की बात से सहमत नहीं था.

उस ने बरेली के थाना फतेहगंज (पूर्वी) के एसएचओ ओमप्रकाश गौतम से मिल कर बताया कि शाम को उस के भाई को किसी ने फोन किया था. फोन आते ही वह बाइक ले कर घर से निकला था. इसी कारण उसे शक है कि उस ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि किसी ने उस की जानबूझ कर रेल के सामने धक्का दे कर हत्या की है.

भाई अशोक की तरफ से पुलिस ने धारा 302, 120बी, 34 भादंवि के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली. रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने काररवाई शुरू कर दी. एसपी (देहात) मुकेश चंद्र मिश्र इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की. जिस में एसएचओ ओमप्रकाश गौतम, एसआई इशरत अली खां, कांस्टेबल पूजा, शिवांशु पांडेय आदि को शामिल किया गया था.

पुलिस ने सब से पहले मृतक रामवीर के मोबाइल की काल डिटेल्स निकलवाई तो पता चला कि रामवीर के मोबाइल पर अंत में किसी मानवेंद्र नामक व्यक्ति का फोन आया था. पुलिस ने रामवीर के घर वालों से मानवेंद्र के बारे में जानकारी ली तो वह मृतक का गांव के रिश्ते का भांजा निकला. पुलिस को एक बार तो लगा कि एक भांजा मामा की हत्या क्यों करेगा. फिर भी पुलिस ने मानवेंद्र को पूछताछ के लिए थाने बुलाया.

भांजा ही निकला कातिल

मानवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उस ने तो केवल मामा को शराब पिलाने के लिए ही फोन किया था. उस के बाद मामा मेरे पास आए और फिर दोनों ने एक साथ बैठ कर शराब भी पी. बाद में मामा अपनी बाइक ले कर वहां से चले गए थे. मामा ने रेल से कट कर आत्महत्या क्यों की, उसे कुछ नहीं पता.

लेकिन पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह अकसर रामवीर की अनुपस्थिति में उस के घर आताजाता था, जिस से उस के परिवार वालों को पूरा शक था कि जरूर मानवेंद्र और आरती के बीच कुछ खिचड़ी पक रही थी. उसी शक के आधार पर फिर पुलिस ने आरती के मोबाइल की काल डिटेल्स निकाली तो पता चला कि आरती ने मानवेंद्र का फोन आने से कुछ समय पहले ही उस से बात की थी. जिस से पुलिस को पूरा शक हो गया था कि जरूर मानवेंद्र से मिल कर ही आरती ने अपने पति को मौत की नींद सुला दिया है.

इस मामले को शक की निगाहों से देखते हुए पुलिस ने फिर मानवेंद्र से सख्ती से पूछताछ की तो वह जल्दी ही टूट गया. मानवेंद्र ने स्वीकार किया कि रामवीर मामा की पत्नी के साथ उस के अवैध संबंध थे, जिस के चलते रामवीर अपनी पत्नी पर शक करने लगा था. इतना ही नहीं, वह अपनी पत्नी को भलाबुरा कहते हुए मारतापीटता था. पति की हरकतों से परेशान हो कर आरती ने ही उसे मौत की नींद सुलवा दिया.

इस जानकारी के मिलते ही पुलिस ने मानवेंद्र के साथसाथ मृतक की पत्नी आरती को भी हिरासत में ले लिया था. दोनों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां से शराब के कुछ खाली पव्वे और डिस्पोजल गिलास भी बरामद किए.

आरोपियों और रामवीर के घर वालों से पूछताछ के दौरान इस केस की कहानी जो उभर कर सामने आई, वह दिल को दहला देने वाली थी. रामवीर की मौत की साजिश रचने वाली कोई और नहीं बल्कि उस की पत्नी आरती थी.

शादी से पहले ही थे मानवेंद्र से संबंध

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के फतेहगंज (पूर्वी) के शिवपुरी गांव में रहता था रामवीर का परिवार. रामवीर का सामान्य परिवार था. उस के पापा शिवराज सिंह के पास न तो कोई जुतासे की जमीन थी और न ही कोई सरकारी नौकरी. वह अपने गांव के खेतों में ही मेहनतमजदूरी कर के परिवार का पालनपोषण करते आ रहे थे.

उन के 2 बेटे थे. बड़ा रामवीर और उस से छोटा अशोक. कई साल पहले रामवीर की शादी शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव धुनकपुर निवासी आरती से हुई थी. आरती की शादी कम उम्र यानी 16 साल में ही हो गई थी. उसी दौरान शादी से पहले ही उस की मुलाकात मानवेंद्र से हुई थी.

पत्नी जब न बनी दोस्तों का बिछौना – भाग 2

रमन पाल शक के दायरे में था. यह बात इंसपेक्टर एस.एन. सिंह भी अपने सीनियर अधिकारियों को बता चुके थे, अत: डीएसपी तनु उपाध्याय व एएसपी राजेश कुमार पांडेय ने रमन पाल को सामने बिठा कर सरिता की हत्या के बारे में पूछताछ की.

शुरू में लगभग 2 घंटे तक वह पुलिस अधिकारियों को गुमराह करता रहा और बदमाशों द्वारा सरिता का अपहरण व हत्या की बात कहता रहा, लेकिन जब डीएसपी तनु उपाध्याय ने कड़ा रुख अपनाया तो रमन पाल टूट गया. फिर सरिता की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया.

रमन पाल ने बताया कि उस ने सरिता की हत्या का षडयंत्र अपने 3 दोस्तों रंजीत उर्फ गुल्लू, अखिल पाल व सौरभ गौतम के साथ मिल कर रचा था. उन तीनों ने ही अपहरण का नाटक किया, फिर हम सब ने मिल कर सरिता को मार डाला. ये तीनों चौबेपुर कस्बा में पुराने शराब ठेका के पास रहते हैं.

हत्या की निकली हैरतअंगेज कहानी

रंजीत, अखिल व सौरभ को गिरफ्तार करने के लिए इंसपेक्टर एस.एन. सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम बनाई गई. इस टीम ने शाम 5 बजे रंजीत, अखिल व सौरभ के घर दबिश दी, लेकिन तीनों अपने घर से फरार थे. इसी बीच किसी ने इंसपेक्टर एस.एन. सिंह को फोन पर सूचना दी कि रंजीत उर्फ गुल्लू अपने दोस्त अखिल पाल के साथ बेला विधूना रोड पर स्थित शिवली नहर पुल पर मौजूद हैं.

इस सूचना पर पुलिस टीम शिवली नहर पुल पर पहुंची और रंजीत व अखिल को गिरफ्तार कर लिया. उन दोनों को थाने लाया गया. थाने की हवालात में जब उन दोनों ने रमन पाल को देखा तो समझ गए कि अब उन के बचने का कोई रास्ता नहीं है. अत: उन दोनों ने भी हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया. सौरभ फरार हो गया था.

एसएचओ एस.एन. सिंह ने सरिता की हत्या का खुलासा करने व आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी एसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को दी तो उन्होंने तुरंत आननफानन में पुलिस लाइन में प्रैसवार्ता आयोजित की और हत्या का खुलासा कर दिया.

चूंकि हत्यारोपियों ने अपहरण व हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया था, अत: एसएचओ एस.एन. सिंह ने मृतका के पिता कमलेश पाल की तरफ से भादंवि की धारा 364/302/120बी के तहत रमन पाल, रंजीत उर्फ गुल्लू, अखिल पाल तथा सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा इन्हें विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया.

इन से की गई पूछताछ में एक ऐसी नारी की कहानी सामने आई, जो पति को सब कुछ मानती रही और उस के जुल्म सहती रही. उस की इसी कमजोरी का फायदा उठा कर उस का पति हैवान बन गया और उस ने पत्नी को मौत की नींद सुला दिया.

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले का एक चर्चित कस्बा है- रूरा. यह उत्तर रेलवे का बड़ा स्टेशन भी है. व्यापारिक कस्बा होने के कारण यहां ज्यादातर एक्सप्रेस गाड़ियों का स्टापेज है. रूरा कस्बे से 3 किलोमीटर दूर एक गांव है- गहलों. कमलेश पाल इसी गांव का निवासी है. उस के परिवार में पत्नी विमला के अलावा 2 बेटियां तथा एक बेटा लाखन था. कमलेश पाल किसान था. किसानी से ही वह परिवार का भरणपोषण करता था. बड़ी बेटी के वह हाथ पीले कर चुका था. भाईबहनों में सरिता छोटी थी.

गरीब की दौलत उस की इज्जत होती है. कमलेश पाल भी गरीब था. सरिता उस की इज्जत थी. इस पर किसी की बुरी नजर पड़े, उस के पहले ही वह उस के हाथ पीले कर के निश्चिंत हो जाना चाहता था. अत: वह अपनी खूबसूरत और भोलीभाली बेटी के लिए सही लड़के की तलाश में जुट गया था. काफी दौड़भाग के बाद उस के कदम रमन पाल के घर जा कर रुके.

रमन के पिता रामपाल कानपुर नगर के थाना चौबेपुर के गांव पनऊपुरवा के रहने वाले थे. परिवार में पत्नी उमा पाल के अलावा 2 बेटे अमन व रमन थे. अमन का विवाह हो चुका था. वह गुड़गांव (हरियाणा) में किसी फैक्ट्री में काम करता था और वहीं अपने परिवार के साथ रहता था.

रमन अविवाहित था. वह चौबेपुर कस्बा स्थित लोहिया स्टार लिंगर फैक्ट्री में सफाई कर्मचारी था. कुछ उपजाऊ खेती की जमीन भी थी, जिस की रामपाल खुद देखभाल करता था. कुल मिला कर उस की आर्थिक स्थिति ठीकठाक थी.

रमन पाल सरिता के मुकाबले कम पढ़ालिखा था और उम्र में भी बड़ा था. लेकिन घर की माली हालत ठीक समझ कर व उसे काम पर लगा देख कर कमलेश पाल ने रमन को अपनी बेटी सरिता के लिए पसंद कर लिया था. फिर सामाजिक रीतिरिवाज से 17 फरवरी, 2018 को सरिता का विवाह रमन के साथ हो गया.

सरिता को किया जाने लगा प्रताड़ित

ससुराल आने के 2 दिन बाद तो सरिता को ऐसा नहीं लगा था कि वह कहीं नई जगह आ गई है. घर में आए मेहमानों के सामने सास का व्यवहार सरिता की उम्मीदों से अधिक अच्छा था, परंतु तीसरे ही दिन सुबहसुबह सास के तेवर बदले हुए थे. सास का वह रूप देख कर सरिता का मन आशंका से कांप उठा था.

डरतेडरते उस ने हिम्मत कर के सास से पूछा, “मुझ से कुछ गलती हो गई क्या मम्मी?’’

“गलती तुझ से नहीं मुझ से हुई है, जो तेरे कंगाल बाप की चिकनीचुपड़ी बातों में आ गई.’’

“ऐसा क्या किया है मेरे पापा ने, जो आप उन्हें मेरे सामने इस तरह बोल रही हैं.’’

“अच्छा, तो तेरा 2 दिन में ही इतना रुतबा हो गया कि मैं तेरे सामने तेरे दो कौड़ी के बाप को कुछ कहने की   हिम्मत न कर सकूं. तुझे सुनना ही है तो सुन अपने बाप की करतूत. उस ने मेरे बेटे का शादी में अपमान  किया है. हमारी हैसियत के मुताबिक उसे मोटरसाइकिल तो देनी ही चाहिए थी.

“शायद तुझे नहीं मालूम कि कई लोग मेरे घर के चक्कर काट रहे थे, जो लाखों रुपए का सामान देने का वादा कर रहे थे, लेकिन हमारी ही किस्मत फूटी थी, जो हम तेरे बाप की चिकनीचुपड़ी बातों में आ कर ठगे गए.’’ उमा तमक कर एक ही सांस में बोल गई.

यह सब सुन कर सरिता को ऐसा लगा, जैसे किसी ने उस के कानों में गर्म शीशा उड़ेल दिया हो. उसे सारा घर घूमता हुआ नजर आया. वह धम्म से वहीं जमीन पर बैठ गई. उस की आंखों से आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा. उस दिन सरिता को पहली बार अपनी सास का असली चेहरा दिखा था. उस के पिता ने उस की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार बहुत कुछ दिया था. जबकि शादी के पहले उस के सासससुर दहेज विरोधी थे और शादी के बाद कितना अंतर आ गया था उन के रवैए में. सरिता इसे अपने भाग्य का क्रूर मजाक ही समझ रही थी.

उधर उमा पाल बराबर बड़बड़ाए जा रही थी, “चल उठ, सुबहसुबह यह रोधो कर किसे नखरे दिखा रही है?’’

अपनी मां को चिल्लाते देख कर रमन पाल कमरे में आ गया था. उस ने उमा से पूछा था, “मम्मी, क्या हो गया, क्यों चिल्ला रही हो?’’

“क्या बताऊं बेटा, हमारे तो भाग्य ही फूट गए. मैं ने बहू से रसोई में काम करने को क्या कह दिया, इस ने तो मुझे ही बुराभला कह डाला.’’ उमा पाल भोली बन कर बेटे को बताने लगी थी.

उमा का इतना कहना था कि रमन पाल बिफर पड़ा. उस ने आव देखा न ताव घुटने में मुंह छिपा कर रो रही सरिता का चेहरा बाल पकड़ कर ऊपर उठाया और बोला, “2 कौड़ी की लड़की, तेरी इतनी हिम्मत कि इस घर में आते ही मेरी मां का अपमान करे. मैं तुझे तभी माफ करूंगा, जब तू मेरी मां के पैर पकड़ कर अपनी गलती की माफी मांगेगी.’’ इतना कहने के साथ ही रमन ने सरिता को अपनी मां के पैरों पर ढकेल दिया.

सरिता ने रोतेरोते सास से पूछा, “मम्मी, क्यों आप एक के बाद एक झूठ बोल कर मुझ से कलह कर रही हो. मैं ने कब आप से कुछ कहा. आप ही तो खुद मुझे व मेरे घर वालों को बुराभला कह रही थीं कि उन्होंने दहेज में मोटरसाइकिल नहीं दी. रसोई में काम करने की बात आप ने मुझ से कहां कही?’’

उमा कुटिल मुसकान लिए चुप रही. रमन ही गुस्से में बोला, “अगर मेरी मां ने तुझे यह सब कहा तो क्या गलत कहा. यदि तेरे बाप को मेरी हैसियत का खयाल होता तो शादी में मुझे बाइक जरूर देते.’’

सरिता तड़प कर बोली, “नहीं देंगे मेरे पिता मोटरसाइकिल. एक पैसा भी मैं उन से नही मांगूंगी. यदि मुझे तुम्हारे व तुम्हारे बेटे की ऐसी सोच का पता होता तो मैं भी शादी के लिए कभी हां न करती.’’

सरिता की इस बात को चुनौती मान कर रमन कमीनेपन पर उतर आया. उस ने सरिता पर लातघूंसों की बरसात शुरू कर दी. सरिता चुपचाप मार खाती रही. उस के सभी सुहाने सपने टूट गए थे. इस के बाद तो यह क्रम ही बन गया. सास झूठी शिकायत करती और रमन सरिता को बुरी तरह पीट देता था.

क्यों रमन अपने नई ब्याहता पत्नी पर इस कदर जुल्म करता था? क्या सरिता चुपचाप ये जुल्म सहती रहेगी? पढ़ें इस क्राइम स्टोरी के अगले अंक में.

पत्नी जब न बनी दोस्तों का बिछौना – भाग 1

जब अखिल मनमानी करने लगा तो सरिता का माथा ठनका. शराब के नशे में जब एक रोज उस ने सरिता का हाथ पकड़ा और उस के साथ छेड़छाड़ करने लगा तो सरिता ने उस के गाल पर तमाचा जड़ दिया और उसे घर के बाहर खदेड़ दिया. अपमानित हो कर अखिल वहां से चला गया.

एक शाम सरिता कमरे में अकेली थी और अपनी बेटी अनिका को थपकी दे कर सुलाने की कोशिश कर रही थी. तभी भड़ाक से दरवाजा खुला. सामने अखिल व रंजीत खड़े थे. उन दोनों की आंखों में वासना के डोरे तैर रहे थे. सरिता को उन दोनों ने दबोचना चाहा तो वह भाग कर रसोई में जा पहुंची. वे दोनों वहां भी आ पहुंचे.

बचाव के लिए सरिता ने रसोई में रखा चाकू उठा लिया और बोली, “चले जाओ वरना पेट में चाकू घुसेड़ दूंगी. भूल जाऊंगी कि तुम मेरे पति के दोस्त हो.’’

इस पर रमन ने सरिता को फिर पीटा और बोला, “साली, हरामजादी, कुतिया तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरे दोस्तों से भिड़ने की. हम तीनों एक प्याला, एक निवाला हैं. हर चीज मिलबांट कर खाते हैं. तुझे उन की बात मान लेनी चाहिए थी.’’

सरिता का पति रमन सिर से पांव तक कर्ज में डूबा था. इस कर्ज को उतारने के लिए वह सरिता को गलत रास्ते पर ढकेलने की कोशिश कर रहा था. सरिता उस की बात मानने को राजी नहीं थी. जिस से वह उसे आए दिन शराब पी कर पीटता था.

कानपुर देहात जिले के थाना शिवली के एसएचओ एस.एन. सिंह को सूचना मिली कि केशरी निवादा गांव के पास से सरिता नाम की विवाहित युवती का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया है और उसे जंगल की ओर ले गए हैं. यह सूचना 5 सितंबर, 2023 की रात 8 बजे सरिता के पति रमन पाल ने फोन के जरिए दी थी.

चूंकि खबर किडनैपिंग की थी, इसलिए इंसपेेक्टर एस.एन. सिंह पुलिस टीम के साथ जल्द ही घटनास्थल पहुंच गए. उस समय गांव के बाहर नहर की पक्की सड़क पर कुछ ग्रामीण मौजूद थे. उन ग्रामीणों में से एक व्यक्ति बदहवास हालत में निकल कर आया और एसएचओ से बोला, “साहब, मेरा नाम रमन पाल है, मेरी पत्नी सरिता का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है. उसे जल्द ढूंढने की कोशिश करें. कहीं ऐसा न हो कि उस के साथ कोई अनहोनी हो जाए.’’ इतना कह कर वह फूटफूट कर रोने लगा.

इंसपेक्टर एस.एन. सिंह ने रमन पाल को धैर्य बंधाया, फिर पूरी घटना विस्तार से बताने को कहा. तब रमन पाल ने बताया कि वह चौबेपुर थाने के पनऊ पुरवा गांव का रहने वाला है. उस की ससुराल गहलों गांव में है.

आज वह पत्नी सरिता को लेने ससुराल गया था. वह सरिता व मासूम बेटी अनिका को बाइक पर बिठा कर अपने गांव की ओर शाम 7 बजे रवाना हुआ. जब वह केशरी निवादा गांव के पास मैथा नहर रोड पर गगनी देवी मंदिर के नजदीक पहुंचा, तभी 3 बदमाशों ने उस की बाइक रोकी और सरिता से छेड़खानी करने लगे. विरोध करने पर वे उस से उलझ गए और चाकू से हमला किया, जिस से उस का हाथ जख्मी हो गया और खून बहने लगा.

इस के बाद वे सरिता को उठा कर जंगल की ओर ले गए. कुछ देर तक वह समझ नहीं पाया कि क्या करे. थोड़ी देर बाद उस ने पहले ससुर कमलेश पाल को फिर पुलिस को सूचना दी. रमन पाल की बात पर विश्वास कर पुलिस ने सर्च औपरेशन शुरू कर दिया, लेकिन कोशिश बेकार रही. न तो सरिता का कुछ पता चला और न ही बदमाशों का. रात का गहरा अंधेरा भी छा गया था, अत: हताश हो कर पुलिस वापस थाने आ गई.

रमन पाल घायल था. उस के हाथ से खून बह रहा था. इंसपेक्टर एस.एन. सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली में रमन पाल के हाथ की मरहमपट्टी कराई, फिर उसे थाने ले आए. बेटी सरिता के अपहरण की सूचना पा कर सुबह कमलेश पाल भी थाना शिवली पहुंच गया. वह बेहद दुखी था.

एसएचओ एस.एन. सिंह ने उस से पूछताछ की तो कमलेश पाल ने बताया कि उस का दामाद रमन पाल बेहद कमीना व नीच इंसान है. वह जुुआरी व शराबी भी है. मेरी बेटी को वह जानवरों की तरह पीटता है और भूखाप्यासा रखता है. वह इंसान नहीं, हैवान है. सरिता के अपहरण की वह नौटंकी कर रहा है. उस ने या तो सरिता को बेच दिया है या फिर उस के साथ कोई अनहोनी हुई है. सारा रहस्य रमन पाल के ही सीने में छिपा है.

कमलेश पाल की बात एसएचओ को भी सच लगी. क्योंकि घटनास्थल पर उन्हें अपहरण का कोई सबूत नहीं मिला था, न ही लूट की बात सच थी. क्योंकि सरिता के शरीर पर न तो आभूषण थे और न ही उन दोनों के पास नकदी थी. घटना का ऐसा गवाह भी नहीं था, जिस ने यह सब देखा हो. मासूम अनिका डरीसहमी थी. वह कुछ भी बोल नहीं पा रही थी.

एसएचओ एस.एन. सिंह को लगा कि रमन पाल कुछ छिपा रहा है. अत: उन्होंने उस से एक बार फिर पूछताछ शुरू की. लेकिन वह यही कहता रहा कि उस की पत्नी सरिता का बदमाशों ने अपहरण किया है. वह उसे कहां ले गए, क्या किया, उसे कुछ भी मालूम नहीं है.

सुबह 10 बजे शिवली थाने की पुलिस फिर से सरिता की खोज में घटनास्थल पहुंची. साथ में सरिता का पिता कमलेश व पति रमन पाल भी था. इस बार पुलिस ने बड़ी सावधानी से नहर के किनारे झाड़ियों व जंगल में सरिता को ढूंढना शुरू किया. डौग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच कर झाड़ियों में सरिता की खोज शुरू कर दी.

खोजी कुत्ते से टीम को सफलता नहीं मिली, लेकिन खोज में जुटा शिवली थाने का सिपाही रामवीर हांफतादौड़ता हुआ आया और इंसपेक्टर एस.एन. सिंह से बोला, “सर, बबूल के पेड़ के नीचे एक युवती की लाश पड़ी है. आप वहां जल्दी चलिए.’’

इंस्पेक्टर एस.एन. सिंह पुलिसकर्मियों के साथ बबूल के पेड़ के पास पहुंचे. पेड़ के नीचे एक महिला का शव पड़ा था. उस के गले में पीला दुपट्टा लिपटा था. देख कर लग रहा था कि दुपट्टे से गला कस कर उस की हत्या की गई थी. उस के शरीर पर चोटों के निशान थे. कुछ पुराने जख्म भी थे. शव के पास ही चप्पल व टूटी चूड़ियां पड़ी थीं. देखने से ऐसा लग रहा था कि महिला का मृत्यु से पहले हत्यारों से संघर्ष हुआ था. महिला की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी.

महिला के शव को जब कमलेश पाल ने देखा तो वह फफक पड़ा और इंसपेक्टर एस.एन. सिंह से बोला, “साहब, यह लाश मेरी बेटी सरिता की है.’’

रमन पाल ने भी लाश की शिनाख्त अपनी पत्नी सरिता के रूप में की और वह रोने धोने लगा. इंसपेक्टर एस.एन. सिंह ने उन दोनों को धैर्य बंधाया और जल्दी ही सरिता के हत्यारों को गिरफ्तार करने की तसल्ली दी.

एस.एन. सिंह ने सरिता की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी तो कुछ देर बाद ही एसपी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, एएसपी राजेश कुमार पांडेय तथा डीएसपी तनु उपाध्याय घटनास्थल पर आ गईं.

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा घटना के संबंध में एसएचओ एस.एन. सिंह से जानकारी हासिल की. निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों ने सरिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल माती भिजवा दिया.

एक ही घुड़की में उगल डाला राज

मृतका सरिता के पिता कमलेश पाल तथा पति रमन पाल को थाने लाया गया. यहां डीएसपी तनु उपाध्याय ने कमलेश पाल से पूछताछ की तो उस ने कहा कि उस की बेटी का हत्यारा कोई और नहीं, उस का दामाद रमन पाल ही है. वह बेटी सरिता को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. रक्षाबंधन वाले दिन भी उस ने सरिता को खूब पीटा था. उस के बाद वह मायके आ गई थी. रमन पाल ने ही षडयंत्र रच कर अपने साथियों के साथ मेरी बेटी को मार डाला और पुलिस से बचने के लिए उस ने उस के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी.

क्या रमन ने ही सरिता की हत्या की थी? जानने के लिए पढ़ें कहानी का अगला भाग.