मामी का जानलेवा प्यार – भाग 2

मानवेंद्र सिंह भी बरेली के थाना फतेहगंज (पूर्वी) के गांव निकसुआ का रहने वाला था. आरती के गांव के पास ही मानवेंद्र की ननिहाल थी. वह वहीं पर रह कर पढ़ता था. उस वक्त उस की उम्र भी कम ही थी. मानवेंद्र उस वक्त कक्षा 9 में पढ़ता था. मामा के घर रहते हुए ही उस की जानपहचान आरती से हुई थी.

कुछ समय बाद ही वह जानपहचान दोस्ती में बदली और फिर जल्दी ही दोनों के बीच प्यार हो गया. दोनों ही एकदूसरे को जीजान से चाहने लगे थे. समय के साथ बात यहां तक बढ़ी कि दोनों ने शादी करने का फैसला भी ले लिया था. उन के बीच जल्दी ही शारीरिक संबंध भी बन गए थे.

उन का प्यार ज्यादा दिनों तक समाज की नजरों से छिप न सका. जैसे ही इस बात की जानकारी आरती के घर वालों को हुई तो उन्होंने आरती को समझाने के बाद उस के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी. लेकिन आरती फिर भी मानवेंद्र से मिलने का कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेती थी. वह चोरीछिपे मानवेंद्र से मिलने लगी थी. जब उस के घर वालों को लगने लगा कि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है तो उन्होंने कम उम्र में ही उस की शादी करने का फैसला किया, जिस से समाज में उन की नाक न कटे.

उसी दौरान घर वालों ने 2019 में आरती की शादी बरेली जिले के शिवपुरी में रहने वाले रामवीर से कर दी. शादी के बाद आरती तो अपनी ससुराल चली आई थी. लेकिन मानवेंद्र सिंह के सपने टूट गए. प्रेमिका की तड़प में उस की हालत पागलों जैसी हो गई. उस ने कभी सोचा भी नहीं था कि उस के साथ जीनेमरने का वादा करने वाली उस की प्रेमिका एक दिन उसे बीच मंझधार में छोड़ कर यूं चली जाएगी. इस के बाद भी मानवेंद्र को उम्मीद थी कि वह एक न एक दिन वापस आएगी और फिर वह उसी के साथ शादी करेगा.

अनचाहा पति था रामवीर

आरती शादी के बाद जितने दिन भी ससुराल में रही, वह खुश नहीं रही. जबकि कई बार रामवीर ने उस से उस की परेशानी का कारण पूछने की कोशिश भी की, लेकिन उस ने अपना मुंह पूरी तरह से बंद ही रखा. शादी के बाद अनचाहे पति के साथ रात काटना उस की मजबूरी बन गई थी.

उस की शादी को काफी समय हो गया, लेकिन उस के दिल में रामवीर के लिए बिलकुल भी जगह नहीं बन पाई थी. हालांकि बाद में रामवीर को भी पता चल गया था कि वह मानवेंद्र के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन उस के घर वालों ने उस की मरजी के बिना ही उस की शादी उस के साथ कर दी थी.

शादी के कुछ समय बाद आरती एक बच्चे की मां भी बनी, लेकिन उस बच्चे का प्यार भी उसे उस परिवार से नहीं जोड़ पाया. रामवीर को उम्मीद थी कि आरती कुछ ही दिनों में मानवेंद्र को पूरी तरह से भूल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

रामवीर शादी के कुछ ही दिनों बाद दिल्ली में काम करने चला गया. उस के जाते ही आरती ने मानवेंद्र को अपने घर बुलाना शुरू कर दिया था. ससुराल वालों को मानवेंद्र का आनाजाना खलने लगा तो उन्होंने आरती की शिकायत रामवीर से की. रामवीर उस की हरकतों से पहले ही परेशान था. फिर भी उस ने आरती को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरती उस की एक बात भी सुनने का तैयार न थी.

इस बात को ले कर आरती और रामवीर में आए दिन कहासुनी होने लगी. यही नहीं, वह हर रोज ही ससुराल वालों की नजरों से बचते बचाते फोन पर प्रेमी मानवेंद्र से बात करती रहती थी. उसी सब के चलते रामवीर और आरती में विवाद रहने लगा था.

उसी दौरान आरती एक दिन मानवेंद्र से मिली और कहा, “इस वक्त रामवीर मुझे कुछ ज्यादा ही परेशान कर रहा है. वह तुम्हारे पर शक कर के तुम से मिलने को मना करता है. अब यह सब बरदाश्त के बाहर हो गया है. तुम्हें पता है कि मैं तो तुम्हीं से शादी करना चाहती थी, लेकिन मेरे घर वालों ने मेरी शादी उस बैल के साथ कर दी. इस में मेरा तो कोई दोष है नहीं.

“मैं ने तुम से पहले ही घर से भाग कर शादी करने को कहा था. लेकिन तुम हिम्मत नहीं जुटा पाए. इस के बावजूद मैं आज तक तुम्हें ही अपना पति मानती हूं. क्या तुम अपनी पत्नी के लिए एक छोटा सा काम नहीं कर सकते.’’

आरती की बात सुन कर मानवेंद्र ने कहा, “मैं भी कई साल से तुम्हें पाने के लिए तरस रहा हूं. बताओ, मुझे तुम्हें पाने के लिए क्या करना होगा?’’

“तुम्हें पता है कि रामवीर हम दोनों की मंजिल का कांटा है. मुझे पाने के लिए तुम्हें उस कांटे को हमेशा हमेशा के लिए दूर करना होगा.’’

आरती की बात सुनते ही मानवेंद्र सहम गया. फिर पल भर में उस ने कहा, “आरती, यह सब तो मैं नहीं कर पाऊंगा. अगर तुम चाहो तो अभी भी हमारे सामने एक रास्ता है, हम दोनों घर से भाग चलते हैं. फिर कहीं भी जा कर गुजरबसर कर ही लेंगे. कुछ समय गुजरने के बाद रामवीर भी तुम्हें भूल जाएगा. फिर हम दोनों घर वापस आ जाएंगे.’’

“नहीं, मैं घर से भाग कर तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकती. लगता है कि तुम मुझे पहले जैसा प्यार नहीं करते. अगर मुझे आज भी पहले की तरह प्यार करते तो यह कायरों वाली भाषा नहीं बोलते. अगर तुम्हें रामवीर की हत्या भी करनी पड़ी तो कुछ समय की जेल हो जाएगी. फिर मैं ही तुम्हें जेल से बाहर निकाल लाऊंगी. क्या तुम मेरे प्यार की खातिर जेल नहीं जा सकते?

“अगर तुम मुझे आज भी थोड़ा सा प्यार करते हो तो तुम रामवीर को किसी भी तरह से खत्म कर डालो. फिर हम दोनों शादी कर लेंगे. यदि तुम यह सब नहीं कर सकते तो आज के बाद मुझ से मिलने की कोई जरूरत नहीं,’’

आरती ने मानवेंद्र को हिम्मत जुटाते हुए बताया, “तुम उस की हत्या करने से डरो नहीं. मैं तुम्हें उस की हत्या करने का एक ऐसा रास्ता बताऊंगी कि कोई भी हम पर शक नहीं कर पाएगा.’’

एल्विश यादव : जहर भी, ड्रग्स भी, सांप भी, लड़कियां भी – भाग 1

पिछले दिनों सोशल मीडिया में प्रतिबंधित सांप के साथ एक वीडियो वायरल हो गया था. वीडियो में हरियाणा का बहुचर्चित रैपर एल्विश यादव नजर आ रहा था. वह ओटीटी बिगबौस 2 का विजेता रहा है. उस के गानों को ले कर लोकप्रियता युवाओं में जबरदस्त बनी हुई है. साथ ही वह सिनेमा और टेलीविजन के सितारों को ले कर अकसर विवादों में भी रहा है. इस की खबर ज्यों ही पीपुल्स फार एनिमल्स (पीएफए) को मिली, उस के कान खड़े हो गई. संस्था की टीम चौकन्नी हो गई.

दरअसल, संस्था को इस की संस्थापक पूर्व भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुकीं मेनका गांधी की सख्त हिदायत रही है कि किसी भी एनिमल पर अत्याचार या अनैतिक ढंग से इस्तेमाल करने की कहीं से भी कोई शिकायत मिले, इसे रोकने की पहल के साथसाथ स्थानीय थाने में इस की तुरंत शिकायत की जानी चाहिए.

प्रतिबंधित एनिमल सांप के दुरुपयोग की सूचना मिलते ही पीएफए की टीम ने 15 अक्तूबर, 2023 को गुरुग्राम पुलिस के आयुक्त से शहर के मशहूर रैपर एल्विश समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत कर दी.

शिकायत में पीएफए के अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि एल्विश यादव ने अपने साथियों के साथ मिल कर गुरुग्राम में 25 मिनट का एक वीडियो बनाया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इसे उन के 16 मिलियन से अधिक फालोअर देख चुके हैं. इस शिकायत के बावजूद 2 हफ्ते से अधिक दिनों तक पुलिस द्वारा कोई ऐक्शन नहीं लिया गया. इस संदर्भ में किसी भी तरह की कार्यवाई नहीं की गई. इसे देखते हुए पीएफए ने नए सिरे से पहल की.

सौरभ गुप्ता ने एक बार फिर नोएडा सेक्टर-49 थाने की पुलिस से संपर्क किया. इस शिकायत के साथ एफआईआर दर्ज करवाई कि उसे यूट्यूबर एल्विश यादव और उस के साथियों के द्वारा जिंदा सांपों के साथ दिल्ली एनसीआर के फार्महाउस में वीडियो शूट करवाने की सूचना मिली है.

वह गैरकानूनी रूप से पार्टियों में इन सांपों और उन के जहर का भी इस्तेमाल करता है. गुप्ता ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि एल्विश यादव की रेव पटियां होती थीं, जिस में विदेशी लड़कियों की भी भरमार रहती थी. इन पार्टियों में विदेशी लड़कियों को बुला कर स्नेक वेनम और दूसरे ड्रग्स का सेवन किया जाता था.

बताया जाता है कि यह शिकायत एनजीओ पीएफए ने जुटाए गए तथ्यों के आधार पर की थी. उस के एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क कर नोएडा में रेव पार्टी करने व सांपों और कोबरा वेनम का इंतजाम करने के लिए कहा था. जिस पर उस ने अपने एजेंट का नाम बताया था. उस का मोबाइल नंबर देते हुए कहा था कि इस से उस का नाम ले कर बात कर लें.

मुखबिर ने उस कथित एजेंट से एल्विश यादव का नाम लेकर बात की तो वह पार्टी करने को तैयार हो गया. उस ने कहा कि आप जहां कहें, मैं सांपों के साथ अपने साथियों को ले कर आ जाऊंगा. इस तरह से एल्विश नोएडा 51 के सेवरोन बैंक्विट हौल में आने को तैयार हो गया.

इस जानकारी के आधार पर ही इस की सूचना नोएडा के जिला वन अधिकारी (डीएफओ) को दी गई. नोएडा पुलिस ने वन विभाग के सहयोग से जाल बिछा दिया. पहले से तय समय के मुताबिक 3 नवंबर, 2023 को सांपों के साथ सपेरे सेवरोन बैंक्वेट हाल पहुंच गए. वहां पहले से मौजूद ग्राहकों ने सांपों को देखने की इच्छा जताई. सपेरों ने जैसे ही सांप दिखाए, वैसे ही वहां पुलिस भी पहुंच गई और उन्हें सबूत के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया.

उन की पहचान दिल्ली के टीटूनाथ, राहुल, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई. उन्होंने ही पूछताछ में एल्विश यादव का नाम लिया और आरोप लगा दिया कि वह उस के कहने पर ही रेव पार्टी में सांप और सांप का जहर लाते थे.

पुलिस को मिला एक महत्त्वपूर्ण औडियो

उस के बाद ही नोएडा पुलिस ने एनजीओ की शिकायत पर सांप मामले में एल्विश यादव को भी आरोपी बना लिया. साथ ही एल्विश यादव के खिलाफ इस आधार पर नामजद एफआईआर कर दी गई. बाद में इस मामले को नोएडा के सेक्टर-20 थाने में ट्रांसफर कर दिया गया. इस की जांच इंसपेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी को सौंप दी गई.

गिरफ्तारों में दिल्ली के मोलड़बंद के रहने वाले राहुल ने दावा किया कि वह एल्विश यादव के कहने पर सांपों की सप्लाई करता था. पुलिस को जांच में उस के कई आडियो भी मिले, जिस में राहुल और किसी एनजीओ कर्मी से फोन पर बातचीत थी. यह बातचीत राहुल यादव और पीएफए टीम के मेंबर के बीच हुई थी. पीएफए ने कई सवाल किए थे, जिन के जवाब से पुलिस ने अनुमान लगाया कि एल्विश यादव की पार्टी में आखिर क्या होता था? बातचीत कुछ इस तरह हुई थी

“;…आप मुझे न, 1-2 वीडियो एल्विश भाई के भी भेज देना, जो शो किया होगा उस के. आप ने वो शो तो बहुत बढ़िया किया होगा.”

पीएफए मेंबर की रिक्वेस्ट पर राहुल यादव बोला, “;वो प्रोग्राम तो मैं ने किया था, लेकिन मैं बंदों को छोड़ कर वापस आ गया था. वहां पर विदेशी ही थे सारे. वो किसी विदेशी की बर्थडे पार्टी थी.”

“;नोएडा में पार्टी थी या दिल्ली में?” पीएफए मेंबर ने सवाल किया.

“;नहीं, नहीं… छतरपुर फार्महाउस में पार्टी थी, दिल्ली में.” राहुल बोला.

“;नोएडा में भी तो हुई थी पार्टी, वो क्या कहते हैं रेव पार्टी…” पीएफए मेंबर ने पार्टी के बारे में और अधिक बातें जाननी चाही.

“;हांहां, वो क्या है न कि प्रोग्राम करने वाले लड़के छोड़ कर आया था, मैं वीडियो नहीं बना पाया था. इस टाइप का प्रोग्राम मेरे से ऊपर कोई करता नहीं है.” राहुल बोला.

“;हूं..” पीएफए मेंबर धीमी आवाज में बोला.

“;दिल्ली में बहुत चैकिंग होती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहना होता है. हमारे पास हर तरह का सांप है. सब का जहर निकाल दिया है, खतरे की कोई बात नहीं है. हमारे पास अजगर, ब्लैक कोबरा, स्माल कोबरा, घोड़ा पछाड़ होगा, पदम नाग होगा.” राहुल बोला.

“;तुम जो एल्विश के यहां करते हो वहां कैसे ले जाते हो?” पीएफए मेंबर ने सवाल किया.

“;वहां पर क्या है, उन का प्रोग्राम रहता है विदेशियों वाला, जो उन का बुक करता है. उन का कौंटेक्ट भी तो कितना बड़ा है. उन के (एल्विश) वहां तो पुलिस वाले भी नहीं आते न. जब हम प्रोग्राम करने जाते हैं छतरपुर में, वहां सब को पता होता है कि उन के फार्महाउस में प्रोग्राम हो रहा है. लेकिन हां, ज्यादा देर नहीं होता, सिर्फ आधा घंटा. उस के बाद सब से पहले हमारी टीम को वो वहां से निकालते हैं. इन चीजों का रिस्क वो भी नहीं पालते हैं.” राहुल ने हिदायत के साथसाथ पार्टी के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी दे दी थी.

इसी जानकारी को सबूत बना कर पीएफए ने एल्विश यादव के खिलाफ कार्यवाई की थी.

मामी का जानलेवा प्यार – भाग 1

आरती के गांव के पास ही मानवेंद्र सिंह की ननिहाल थी. वह वहीं पर रह कर पढ़ता था. उस वक्त वह कक्षा 9 में पढ़ रहा था. पड़ोस में मामा के घर रहते हुए ही उस की जानपहचान आरती से हो गई थी.

कुछ समय बाद ही वह जानपहचान दोस्ती में बदली और फिर जल्दी ही दोनों के बीच प्यार हो गया. दोनों ही एकदूसरे को जीजान से चाहने लगे थे. समय के साथ बात यहां तक बढ़ी कि दोनों ने शादी करने का फैसला भी ले लिया था. उन के बीच जल्दी ही शारीरिक संबंध भी बन गए थे.

इस बात की जानकारी आरती के घर वालों को हुई तो उन्होंने आरती को समझाने के बाद उस के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी. वह चोरीछिपे मानवेंद्र से मिलने लगी थी. जब उस के घर वालों को लगने लगा कि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है तो उन्होंने कम उम्र में ही उस की शादी करने का फैसला किया.

उसी दौरान घर वालों ने 2019 में आरती की शादी बरेली जिले के शिवपुरी में रहने वाले रामवीर से कर दी. आरती शादी के बाद जितने दिन भी ससुराल में रही, वह खुश नहीं रही. शादी के बाद अनचाहे पति के साथ रात काटना उस की मजबूरी बन गई थी क्योंकि वह तो मानवेंद्र से प्यार करती थी.

बरेली के थाना फतेहगंज (पूर्वी) क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी रामवीर 20 सितंबर, 2023 को टिसुआ में नौकरी की तलाश के लिए निकला था, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उस के घर वालों को उस की चिंता सताने लगी थी. उन्होंने कई बार उस के मोबाइल पर बात करने की कोशिश की, लेकिन उस का मोबाइल बंद आ रहा था. उस के बाद उन्होंने उसे हर जगह तलाशा, लेकिन उस का कहीं भी अतापता नहीं चला.

अगले ही दिन सुबह किसी ने उन्हें बताया कि रामवीर की बाइक महेशपुरा रेलवे क्रौसिंग के पास पड़ी हुई है. यह जानकारी मिलते ही रामवीर का भाई अशोक बाइक देखने पहुंचा तो वह रामवीर की ही निकली. उस के कुछ ही देर बाद पता चला कि देर शाम एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई. उस की लाश रेलवे ट्रैक के पास ही पड़ी हुई है.

यह जानकारी मिलते ही अशोक तुरंत ही रेलवे लाइनों में पड़ी लाश को देखने पहुंच गया. वहां पर पहले से ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवान मौजूद थे. जीआरपी अपनी काररवाई में लगी हुई थी, तभी अशोक ने उस लाश को पहचानते हुए बताया कि मृतक उस का भाई रामवीर है, जो रात से गायब था. रामवीर की लाश 2 हिस्सों में कटी हुई थी, जिसे देख कर लग रहा था कि उस ने जानबूझ कर ही रेलवे ट्रैक पर लेट कर अपनी जान दी होगी.

देखते ही देखते आसपास के क्षेत्र में रामवीर के रेल से कट कर आत्महत्या करने वाली बात फैल गई. उस की मौत की खबर सुन कर उस की पत्नी आरती भी घटनास्थल पर पहुंची. वहां पहुंचते ही आरती ने रोनाधोना शुरू कर दिया था. घर वालों ने उसे जैसेतैसे कर के चुप कराया.

शव की शिनाख्त हो जाने के बाद जीआरपी पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद लाश उस के घर वालों को सौंप दी गई. हालांकि पुलिस रामवीर की मौत को आत्महत्या मान रही थी. लेकिन उस का भाई अशोक जीआरपी की बात से सहमत नहीं था.

उस ने बरेली के थाना फतेहगंज (पूर्वी) के एसएचओ ओमप्रकाश गौतम से मिल कर बताया कि शाम को उस के भाई को किसी ने फोन किया था. फोन आते ही वह बाइक ले कर घर से निकला था. इसी कारण उसे शक है कि उस ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि किसी ने उस की जानबूझ कर रेल के सामने धक्का दे कर हत्या की है.

भाई अशोक की तरफ से पुलिस ने धारा 302, 120बी, 34 भादंवि के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली. रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने काररवाई शुरू कर दी. एसपी (देहात) मुकेश चंद्र मिश्र इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की. जिस में एसएचओ ओमप्रकाश गौतम, एसआई इशरत अली खां, कांस्टेबल पूजा, शिवांशु पांडेय आदि को शामिल किया गया था.

पुलिस ने सब से पहले मृतक रामवीर के मोबाइल की काल डिटेल्स निकलवाई तो पता चला कि रामवीर के मोबाइल पर अंत में किसी मानवेंद्र नामक व्यक्ति का फोन आया था. पुलिस ने रामवीर के घर वालों से मानवेंद्र के बारे में जानकारी ली तो वह मृतक का गांव के रिश्ते का भांजा निकला. पुलिस को एक बार तो लगा कि एक भांजा मामा की हत्या क्यों करेगा. फिर भी पुलिस ने मानवेंद्र को पूछताछ के लिए थाने बुलाया.

भांजा ही निकला कातिल

मानवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उस ने तो केवल मामा को शराब पिलाने के लिए ही फोन किया था. उस के बाद मामा मेरे पास आए और फिर दोनों ने एक साथ बैठ कर शराब भी पी. बाद में मामा अपनी बाइक ले कर वहां से चले गए थे. मामा ने रेल से कट कर आत्महत्या क्यों की, उसे कुछ नहीं पता.

लेकिन पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह अकसर रामवीर की अनुपस्थिति में उस के घर आताजाता था, जिस से उस के परिवार वालों को पूरा शक था कि जरूर मानवेंद्र और आरती के बीच कुछ खिचड़ी पक रही थी. उसी शक के आधार पर फिर पुलिस ने आरती के मोबाइल की काल डिटेल्स निकाली तो पता चला कि आरती ने मानवेंद्र का फोन आने से कुछ समय पहले ही उस से बात की थी. जिस से पुलिस को पूरा शक हो गया था कि जरूर मानवेंद्र से मिल कर ही आरती ने अपने पति को मौत की नींद सुला दिया है.

इस मामले को शक की निगाहों से देखते हुए पुलिस ने फिर मानवेंद्र से सख्ती से पूछताछ की तो वह जल्दी ही टूट गया. मानवेंद्र ने स्वीकार किया कि रामवीर मामा की पत्नी के साथ उस के अवैध संबंध थे, जिस के चलते रामवीर अपनी पत्नी पर शक करने लगा था. इतना ही नहीं, वह अपनी पत्नी को भलाबुरा कहते हुए मारतापीटता था. पति की हरकतों से परेशान हो कर आरती ने ही उसे मौत की नींद सुलवा दिया.

इस जानकारी के मिलते ही पुलिस ने मानवेंद्र के साथसाथ मृतक की पत्नी आरती को भी हिरासत में ले लिया था. दोनों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां से शराब के कुछ खाली पव्वे और डिस्पोजल गिलास भी बरामद किए.

आरोपियों और रामवीर के घर वालों से पूछताछ के दौरान इस केस की कहानी जो उभर कर सामने आई, वह दिल को दहला देने वाली थी. रामवीर की मौत की साजिश रचने वाली कोई और नहीं बल्कि उस की पत्नी आरती थी.

शादी से पहले ही थे मानवेंद्र से संबंध

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के फतेहगंज (पूर्वी) के शिवपुरी गांव में रहता था रामवीर का परिवार. रामवीर का सामान्य परिवार था. उस के पापा शिवराज सिंह के पास न तो कोई जुतासे की जमीन थी और न ही कोई सरकारी नौकरी. वह अपने गांव के खेतों में ही मेहनतमजदूरी कर के परिवार का पालनपोषण करते आ रहे थे.

उन के 2 बेटे थे. बड़ा रामवीर और उस से छोटा अशोक. कई साल पहले रामवीर की शादी शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव धुनकपुर निवासी आरती से हुई थी. आरती की शादी कम उम्र यानी 16 साल में ही हो गई थी. उसी दौरान शादी से पहले ही उस की मुलाकात मानवेंद्र से हुई थी.

सूटकेस में बंद हुआ लिवइन रिलेशन

लेडी कांस्टेबल मर्डर का कालगर्ल कनेक्शन – भाग 5

अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच ने पवन को गिरफ्तार किया और उस फोटो को दिखा कर पूछा कि यह फोटो किस की है तो पवन ने राजपाल का नाम लिया. उस के बताए पते से राजपाल को भी उठा कर क्राइम ब्रांच के औफिस लाया गया.

थोड़ी सी सख्ती करते ही राजपाल ने बताया, “सर, यह सिम मेरे नाम से है, जो मैं ने राबिन को इस्तेमाल को दे दिया था. पवन मेरा दोस्त है, उस का कोई रोल इस सिम के मामले में नहीं है. उस का मैं ने आधार कार्ड इस्तेमाल किया था.”

“राबिन कहां रहता है?”

राजपाल ने राबिन का पता बता दिया. एक घंटे में राबिन को क्राइम ब्रांच की टीम पकड़ कर ले आई. उस से भी थोड़ी सख्ती से पूछताछ की गई तो उस ने बता दिया कि सारा खेल सुरेंद्र जीजा का है. उसी ने उसे अरविंद बना कर एक कालगर्ल के साथ भिन्नभिन्न होटलों में भेजा और मोनिका के डाक्यूमेंट वहां छोडऩे का प्लान बनाया ताकि होटल वाले मोनिका के परिवार वालों को यकीन दिला सके कि मोनिका जिंदा है.”

“मोनिका कहां है?”

“उस की मेरे जीजा ने गला घोंट कर 2 साल पहले हत्या कर दी थी.”

इस रहस्योद्घाटन पर इंसपेक्टर राजीव कक्कड़ ने गहरी सांस ली. उन्होंने सुरेंद्र राणा को गिरफ्तार करने के लिए सितंबर, 2023 के आखिरी सप्ताह में ही टीम को अलीपुर भेजा. वह घर पर ही मिल गया. उसे हिरासत में ले कर क्राइम ब्रांच औफिस लाया गया तो उस के चेहरे पर पसीने की असंख्य बूंदे छलक आई थीं. सुरेंद्र राणा ने आसानी से अधिकारियों के समक्ष कुबूल कर लिया कि उसी ने मोनिका की गला दबा कर 8 सितंबर, 2021 के दिन हत्या कर दी थी.

“मोनिका की हत्या तुम ने क्यों की?” राजीव कक्कड़ ने पूछा.

“मैं उसे चाहने लगा था. मैं उसे पाना चाहता था, इसलिए झूठ बोल कर कि मैं कुंवारा हूं, मैं ने मोनिका को किसी तरह शादी के लिए राजी कर लिया था, लेकिन वह 8 सितंबर को मेरा घर देखने के इरादे से अलीपुर पहुंच गई. उसे गांव में घुसता देख मैं डर गया.

“मोनिका को मेरे बीवीबच्चों का पता चल जाता तो मेरी सारी प्लानिंग फेल हो जाती. मैं अपनी कार ले कर मोनिका के सामने गया और उसे जबरन कार में बिठा कर कहा, ‘मां शहर गई हैं. घर में ताला बंद है. आओ, थोड़ा घूम आते हैं, तब तक मां आ जाएंगी.’

“मैं मोनिका को बुराड़ी की ओर यमुना पुश्ता पर ले गया. एक सुनसान जगह कार रोक कर मैं ने मोनिका को नीचे उतारा और पानी की तरफ बढ़ते हुए मोनिका की गरदन दबोच ली. वह मर गई तो मैं ने वहीं पर गड्ढा खोद कर उस की लाश दबा दी थी. उस के ऊपर पत्थर डाल दिए.”

इंसपेक्टर कक्कड़ ने पूछा, “2 साल तक तपस्या को तुम बहकाते रहे कि मोनिका जीवित है. शादी कर के अपने पति के साथ खुश है. ऐसा तुम क्यों कर रहे थे?”

“सर, मैं तपस्या के दिल में यह बात बिठा देना चाहता था कि मोनिका जिंदा है और वह शरम के कारण सामने नहीं आ रही है. मैं ने अपने साले राबिन के साथ एक कालगर्ल को अलगअलग होटलों में भेज कर मोनिका की आईडी वहां छुड़वा कर तपस्या को यह जताना चाहा कि मोनिका जीवित है. और होटल वाले यह भी बताएं कि दोनों पतिपत्नी के रूप में उन के होटल में रुके थे.”

“सर, मैं ने मोनिका के फोन से उस की वायस रिकौर्ड को अपने फोन में ले ली थी. एक सौफ्टवेयर की मदद से मैं मोनिका के शब्दों को वाक्य में बनाता और तपस्या को मोनिका के फोन से फोन कर के वह वायस सुनाता ताकि तपस्या समझे मोनिका बोल रही है और जीवित है.”

“इस के पीछे तुम्हारा क्या मकसद था सुरेंद्र?”

“यही कि तपस्या अपनी बहन मोनिका को जीवित समझे और यह मान ले कि मोनिका शरम के कारण वापस नहीं आ रही है. तपस्या उसे भुला देती तो पुलिस भी मामले से पीछे हट जाती और मोनिका की हत्या का राज राज ही बना रह जाता.”

सुरेंद्र राणा ने जुर्म कुबूल कर लिया था. उसे कोर्ट में पेश कर के 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया. रिमांड अवधि में सुरेंद्र ने यमुना किनारे दबाया मोनिका का कंकाल में तब्दील हो चुका शव बरामद करवा दिया. शव को डीएनए टेस्ट के लिए उस की मां का ब्लड ले कर लैब में भेज दिया गया. फोरैंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा कि बरामद कंकाल मोनिका यादव का है भी या नहीं.

कंकाल मोनिका का हुआ तो वह परिजनों को अंतिम क्रियाकर्म के लिए सौंप दिया जाएगा. सुरेंद्र राणा, उस के साले राबिन और जयपाल को पुलिस ने जेल भेज दिया. मोनिका का फोन और बैग पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. तीनों को कठोर से कठोर सजा दिलवाने के लिए पुलिस पुख्ता सबूत एकत्र करने में लगी हुई थी.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

लेडी कांस्टेबल मर्डर का कालगर्ल कनेक्शन – भाग 4

दिन गुजरते गए, मोनिका सामने तो नहीं आई. ऋषिकेश, मसूरी आदि होटलों में मोनिका के द्वारा कोई न कोई डाक्यूमेंट छोडऩे की सूचना तपस्या को जरूर मिलती रही और तपस्या कभी अकेली, कभी सुरेंद्र के साथ उन होटलों में जा कर मोनिका के डाक्यूमेंट घर ले कर आती रही. इस से उसे यह विश्वास तो होने लगा कि मोनिका ठीक है और पति के साथ सैरसपाटा कर रही है. लेकिन तपस्या पूरी तरह आश्वस्त नहीं हुई.

इतना ही नहीं, 2021 में ही एक दिन तपस्या को मोनिका का दिल्ली के अरुणा आसफ अली अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने का सर्टिफिकेट भी मिला. इस के अलावा मोनिका के बैंक खाते से भी लेनदेन होते रहने के सबूत मिले.

2 साल ऐसे ही गुजर गए, लेकिन तपस्या इन सब से संतुष्ट नहीं थी, क्योंकि मोनिका सामने नहीं आ रही थी. उसे मामला गड़बड़ लग रहा था. आखिर एक दिन तपस्या दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से मिलने पहुंच गई.

उस ने पुलिस कमिश्नर को बताया, “सर, मेरी बहन मोनिका यादव 2 साल से लापता है. वह पहले थाना मुखर्जी नगर में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी. सन 2020 में उस ने यूपी पुलिस में सबइंसपेक्टर का एग्जाम पास कर लिया था, इसलिए उस ने दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ दी और मुखर्जी नगर के पीजी में रह कर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. 8 सितंबर, 2021 के दिन वह अचानक लापता हो गई है. मैं ने पुलिस में रिपोर्ट की थी, लेकिन थोड़ी जांच के बाद पुलिस ने फाइल बंद कर दी है.”

“क्यों?” पुलिस कमिश्नर ने पूछा.

“सर, मोनिका किसी अरविंद नाम के युवक के साथ शादी कर के घूम रही है. उस के द्वारा उन होटलों जैसे ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी आदि जगहों में डाक्यूमेंट छोड़े जा रहे हैं. वह मैं वहां जा कर लाती रही हूं, लेकिन इन 2 सालों में मोनिका ने न हमें फोन किया है, न सामने आई है.

“इस से मुझे संदेह है कि मोनिका अब नहीं है. मुझे उस की चीजों से गुमराह किया जा रहा है. मेरे पिता ब्रह्मपाल यूपी पुलिस में एसआई के पद पर थे. एक अपराधी को बस में दबोचने गए थे, बदमाश ने गोली चला दी, जिस से वह शहीद हो गए थे. मोनिका ही घर संभाल रही थी, उसी पर घर की उम्मीदें टिकी हुई थीं सर. आप उस की तलाश करवाने की कृपा करें.”

“ठीक है. मैं मोनिका का केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर करवा देता हूं. तुम निश्चिंत रहो, क्राइम ब्रांच उसे जरूर ढूंढ निकालेगी.”

क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच

पुलिस कमिश्नर ने क्राइम ब्रांच के स्पैशल कमिश्नर रविंद्र यादव को फोन कर के मोनिका यादव का केस उन्हें सौंप कर संक्षिप्त में सारी बातें बता दीं. रविंद्र यादव ने यह केस रोहिणी क्राइम ब्रांच के हाथ सौंप दिया.

क्राइम ब्रांच ने 12 अप्रैल, 2023 को मोनिका की गुमशुदगी को अपहरण की धारा 365 आईपीसी में तरमीम कर दी. डीसीपी संजय भाटिया की देखरेख में जांच की जिम्मेदारी इंसपेक्टर राजीव कक्कड़ को सौंपी गई. उन्होंने अपनी टीम के साथ जांच शुरू की.

वह तपस्या से मिले. तपस्या से इंसपेक्टर राजीव कक्कड़ को मालूम हुआ कि मोनिका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. इंसपेक्टर राजीव कक्कड़ को तपस्या ने सभी होटल जहां कहीं मोनिका ठहरी थी और उस के द्वारा डाक्यूमेंटस छोड़े गए थे, उन का नाम बता दिया.

तपस्या ने यह भी बताया कि मोनिका ने 2-3 बार उसे फोन किया था, लेकिन ज्यादा नहीं बोली. एक बार उस के कथित पति अरविंद ने फोन कर के बताया था कि मोनिका उस के साथ गुडग़ांव में है, उन्होंने शादी कर ली है.

इंसपेक्टर अपनी टीम के साथ तपस्या द्वारा बताए गए होटलों में गए. उन्होंने रिसैप्शन काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की उस दिन की फुटेज हासिल की. जिसजिस दिन मोनिका उन होटलों में रुकी थी, सभी जगह की फुटेज ले कर वह दिल्ली आ गए.

उन्होंने तपस्या को अपने औफिस में बुला कर ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी के होटलों के रिसैप्शन पर खड़े अरविंद और मोनिका की वह सीसीटीवी फुटेज दिखा कर तपस्या से कहा, “होटल वाले इन दोनों को अरविंद और मोनिका बता रहे हैं. इसे देख कर बताइए, यह आप की बहन मोनिका ही है?”

तपस्या ने देखा तो चौंक कर बोली, “सर, यह मोनिका नहीं है. मोनिका की तसवीर मेरे मोबाइल में है. आप देख लीजिए.”

बहन ने क्राइम ब्रांच को दिए सबूत

तपस्या ने मोबाइल निकाला तो इंसपेक्टर कक्कड़ मुसकरा कर बोले, “मेरे पास मोनिका की तसवीर है. मुझे पूरा शक था कि फुटेज में नजर आ रही युवती मोनिका नहीं है. फिर भी तसल्ली के लिए आप को बुलाया गया.”

“सर, मुझे शक है कि किसी ने मोनिका को कत्ल कर दिया है और 2 साल से उस की चीजें यहांवहां फेंक कर मुझे बेवकूफ बनाया है. आप साथ में खड़े इस युवक का पता लगाइए.”

“तपस्याजी, हमें भी अब शक है कि मोनिका की हत्या कर दी गई है.” इंसपेक्टर कक्कड़ गंभीर स्वर में बोले, “आप को अरविंद ने फोन किया. क्या वह नंबर आप की काल डिटेल में होगा.”

तपस्या ने वह नंबर इंसपेक्टर को दे दिया. कुछ सोच कर तपस्या ने कहा, “सर, सुरेंद्र राणा मुझ पर कई बार यह दबाब बनाने की कोशिश करवा रहा है कि मैं मोनिका को जीवित मान लूं और भूल जाऊं, क्योंकि वह अब शादी कर के अपनी जिंदगी जी रही है.”

“ओह!” इंसपेक्टर कक्कड़ ने होंठों को गोल सिकोड़ा, “वह इस मामले में रुचि क्यों ले रहा है?”

“दरअसल, मोनिका उस से प्यार करती थी. सुरेंद्र राणा उस से शादी करने वाला था.”

इसपेक्टर कक्कड़ मुसकराए, “सुरेंद्र राणा शादीशुदा और बालबच्चेदार है. वह पत्नी के साथ अलीपुर में रहता है.”

“ओह!” तपस्या चौंकी, “इतना बड़ा धोखा हमारे साथ…”

“मुझे अब इस नंबर को उपयोग करने वाले व्यक्ति तक पहुंचना है, जो आप को फोन करता है. और हां, तब तक आप सुरेंद्र राणा से दूर रहेंगी. समझ रही हैं न?”

“जी हां.” तपस्या ने सिर हिलाया.

इंसपेक्टर कक्कड़ ने तपस्या को जाने को कहा और उस नंबर के उपभोक्ता का पता निकालने के लिए एक हवलदार को फोन सेवा प्रदाता कंपनी भेज दिया.

एक घंटे में ही हवलदार पूरी डिटेल्स निकाल कर ले आया. यह नंबर किसी पवन नाम के व्यक्ति के नाम पर था, लेकिन यहां एक गड़बड़ यह थी कि आधार कार्ड तो पवन का लगाया गया था, फोटो किसी और व्यक्ति की थी जो आधार से मेल नहीं खा रही थी.

लेडी कांस्टेबल मर्डर का कालगर्ल कनेक्शन – भाग 3

सुरेंद्र ने मोनिका की उस पड़ोसी लडक़ी को अपना फोन नंबर दे कर यह अनुरोध किया कि मोनिका पीजी आएगी तो फोन कर के बता देना. हैरानपरेशान वह पीजी की सीढिय़ां उतरा. नीचे आ कर उस ने तपस्या को फोन मिलाया, “दीदी, मोनिका कल दोपहर से ही कमरे पर नहीं लौटी है.”

“कहां चली गई वो?” परेशानी भरी आवाज थी तपस्या की, “सुरेंद्र, कल मोनिका से तुम्हारी मुलाकात हुई होगी?”

“नहीं दीदी, कल मैं रेस्ट पर था. मैं अलीपुर गया था किसी काम से. कल मैं ने दोपहर को मोनिका से बात की थी और आज उस के साथ बडख़ल झील घूमने का मन बनाया था. मैं ने मोनिका से कहा था कि वह तैयार रहे, लेकिन मैं उस के पीजी गया तो मोनिका के कमरे पर ताला लटका पाया. उस के पड़ोस में रहने वाली लडक़ी का कहना है कि मोनिका कल दोपहर में तैयार हो कर और बैग ले कर कहीं गई थी. अभी तक वापस नहीं लौटी है.”

“मेरा दिल घबरा रहा है सुरेंद्र. मोनिका एकएक बात मुझ से शेयर करती है, वह बैग ले कर कहां गई होगी. मैं ने अपनी रिश्तेदारी में मालूम कर लिया है, वह किसी के यहां नहीं है.”

“फिर मोनिका कहां गई?” सुरेंद्र परेशान हो कर बोला, “दीदी, आप दिल्ली आ जाओ. हम थाने में उस के गुम होने की रिपोर्ट लिखवा देते हैं.”

“मैं शाम तक दिल्ली पहुंच रही हूं सुरेंद्र,” तपस्या ने कहा और फोन काट दिया.

सुरेंद्र अपनी ड्यूटी के लिए थाना मुखर्जी नगर की ओर रवाना हो गया.

मोनिका की दर्ज कराई गुमशुदगी

मोनिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने के लिए तपस्या और उस की मां शकुंतला उत्तरपश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने पहुंचीं. उन्होंने 20 अक्तूबर, 2021 को मोनिका की गुमशुदगी दर्ज करा दी. सुरेंद्र राणा उस वक्त उन के साथ ही था. सुरेंद्र राणा ने तपस्या और उस की मां की मुखर्जी नगर में मोनिका की पीजी में रहने की व्यवस्था कर दी. वहां उन्हें मोनिका के 8 सितंबर को कमरे से जाने की बात पता चली.

दूसरे दिन से सुरेंद्र तपस्या के साथ मोनिका को हर संभावित स्थान में तलाश करता रहा, लेकिन मोनिका का कुछ पता नहीं चला. मुखर्जी नगर थाने के एसएचओ किशोर कुमार भी पुलिस टीम के साथ मोनिका की तलाश में लगे थे, लेकिन मोनिका का कोई सुराग नहीं मिल रहा था.

एसएचओ ने मोनिका के पीजी वाले कमरे की तलाशी ले कर यह मालूम करने की कोशिश की कि मोनिका का कोई इश्कविश्क का चक्कर तो नहीं चल रहा और वह उस बौयफ्रेंड के साथ कहीं चली गई हो, मगर कमरे में ऐसा कुछ नहीं मिला, जो यह सिद्ध करता कि मोनिका का किसी के साथ कोई चक्कर चल रहा था.

तफ्तीश जारी थी. पांचवें. दिन तपस्या के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से काल आई. यह काल देहरादून के एक होटल से की गई थी वहां के मैनेजर ने बताया कि मोनिका उन के होटल में आ कर ठहरी थी. जाते वक्त वह अपने कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स होटल में भूल गई है, उन पर गुलावठी का पता और एक फोन नंबर लिखा था. मैं उसी नंबर को मिला कर बात कर रहा हूं. आप आ कर मोनिका के डाक्यूमेंट ले जाएं.”

“मोनिका आप के होटल में किस के साथ आई थी?” तपस्या ने पूछा.

“उस का पति था अरविंद कुमार.”

“ओह!” तपस्या हैरान हो गई. कुछ क्षण वह खामोश रही, फिर मैनेजर से बोली, “हम आज ही देहरादून आ रहे हैं वह डाक्यूमेंट लेने.”

तपस्या ने यह बात मुखर्जी नगर थाने के एसएचओ को बताई तो उन्होंने सुरेंद्र राणा को उन के साथ जा कर हकीकत पता लगाने के लिए कह दिया.

दूसरे प्रेमी अरविंद के साथ भागने की मिली खबर

सुरेंद्र राणा तपस्या को ले कर उसी दिन बस द्वारा देहरादून चला गया. रात को वह उस होटल में पहुंच गया, जहां से मैनेजर ने फोन किया था. मैनेजर ने तपस्या को जो डाक्यूमेंट सौंपे, उन में मोनिका का आधार कार्ड, पैन कार्ड और दिल्ली पुलिस में नौकरी करते वक्त का आईडीकार्ड था.

रजिस्टर में उस की अरविंद के साथ एंट्री भी दर्ज थी. सुरेंद्र ने सभी चीजें देख कर गहरी सांस छोड़ी, “दीदी, मोनिका ने मेरे साथ धोखा किया है. ये सब चीजें मोनिका की हैं, इस से यह साबित हो गया कि वह किसी अरविंद नाम के युवक के साथ भागी है? उन्होंने शादी कर ली है और यहां से अब कहीं और घूमने चले गए हैं.”

“मुझे विश्वास नहीं हो रहा है सुरेंद्र. मोनिका तुम्हें चाहती थी, यदि उस का अरविंद नाम के किसी व्यक्ति से कोई चक्कर चल रहा था तो मुझ से क्यों छिपाया. चोरी से वह क्यों भागी और शादी भी की.”

“दीदी, सब कुछ आप के सामने है. मोनिका ने मुझे धोखा दिया, इस का मुझे दुख है, लेकिन खुशी है कि वह ठीक है और उस ने शादी कर ली है. उस की खुशी अब मेरी खुशी है. दीदी आप से एक प्रार्थना है.”

“कहो.”

“अब किसी के आगे यह मत कहना कि मोनिका और मैं प्यार करते थे और जल्दी शादी भी करने वाले थे. इस से मेरी थाने में बेइज्जती होगी.”

“मैं किसी से नहीं कहूंगी,” तपस्या ने कहा और सुरेंद्र के साथ दिल्ली आने के लिए बसअड्डे के लिए रिक्शा पकड़ लिया.

मुखर्जी नगर थाने में जब सुरेंद्र राणा ने देहरादून के होटल से मोनिका का आईडीकार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड मिलने और उस की अपने पति के साथ होटल में 2 दिन रुकने की बात बताई तो मोनिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट रद्द कर के फाइल बंद कर दी गई.

तपस्या को नहीं हुआ विश्वास

तपस्या मोनिका की मौजूदगी की बात पता चलने के बाद भी उहापोह की स्थिति में थी. उस का कहना था, “मोनिका यदि जीवित है और उस का कोई अहित नहीं हुआ है तो वह परिवार के सामने क्यों नहीं आ रही है.”

सुरेंद्र राणा उसे समझाने के लिए कहता, “दीदी, ऐसा भी तो हो सकता है कि मोनिका शरम के कारण सामने नहीं आ रही है. वह जहां है खुश है तो उसे भुला देना ही ठीक रहेगा.”

आशा की चाह में टूटा सपना

दिलजलों का खूनी प्रतिशोध

लेडी कांस्टेबल मर्डर का कालगर्ल कनेक्शन – भाग 2

सुरेंद्र मोनिका से नजदीकी बढ़ाने की हरसंभव कोशिश कर रहा था. उस की बांछें तब खिलीं, जब मोनिका की ड्यूटी उस के साथ ही पीसीआर वैन में लगा दी गई. फिर तो सुरेंद्र की इस दोस्ती में अब इंद्रधनुषी रंग भरने का वक्त आ गया था.

सुरेंद्र राणा अब सारा दिन पीसीआर वैन में साथ रहने वाली मोनिका को अपने दिल के करीब ला सकता था, उस के दिल में प्यार के फूल खिला सकता था. वह मोनिका को रिझाने के लिए उसे कोई महंगा तोहफा देना चाहता था. शाम को वह कनाट प्लेस गया और पालिका बाजार से लाल रंग का खूबसूरत लेडीज पर्स खरीद लाया.

दूसरे दिन मोनिका जब ड्यूटी पर आई तो सुरेंद्र राणा ने बगैर किसी भूमिका के अखबार में लिपटा पर्स मोनिका की तरफ बढ़ाते हुए कहा, “लो मोनिका, यह मैं तुम्हारे लिए लाया हूं.”

“क्या है इस अखबार में?”

“खोल कर देख लो.”

मोनिका ने अखबार हटाया तो खूबसूरत पर्स देख कर हैरान हो गई, “आप यह पर्स मेरे लिए लाए हैं.”

“मोनिका, मेरे घर में मेरी बूढ़ी मां के अलावा कोई नहीं है तो जाहिर सी बात है कि यह पर्स मैं ने तुम्हारे लिए ही खरीदा है.” सुरेंद्र झूठ बोला.

“अरे!” मोनिका इस बार चौंक कर सुरेंद्र का चेहरा देखने लगी.

“ऐसे क्यों देख रही हो मोनिका?”

“आप कह रहे हैं, घर में बूढ़ी मां है. आप की पत्नी कहां गई है?”

“मेरी शादी नहीं हुई है मोनिका.” सुरेंद्र राणा ने सफेद झूठ बोला, “मैं अभी तक कुंवारा हूं.”

“कमाल है! आप की शादी की उम्र तो निकल गई, आप ने अभी तक शादी क्यों नहीं की?” मोनिका ने हैरानी से पूछा.

“कोई लडक़ी मुझे आज से पहले पसंद ही नहीं आई थी, लेकिन अब एक लडक़ी मुझे अपना जीवनसाथी बनाने के लिए जंच रही है.” सुरेंद्र राणा ने मोनिका की आंखों की गहराई में उतरते हुए बेहिचक कह डाला, “क्या तुम मुझ से शादी करोगी मोनिका?”

“म… मैं?” मोनिका हड़बड़ा कर बोली, “आप को ले कर मेरे मन में कभी यह विचार नहीं आया. आप की और मेरी उम्र में जमीनआसमान का अंतर है.”

“शादी किसी की उम्र देख कर नहीं, उस की हैसियत देख कर करनी चाहिए मोनिका. मैं दिल्ली पुलिस में हूं. आज कांस्टेबल हूं, कल ऊंची पोस्ट पर भी पहुंचूंगा. मेरे पास कई एकड़ जमीन है, अलीपुर में बहुत आलीशान घर है. लाखों रुपया बैंक में है. मैं तुम्हें रानी बना कर रखूंगा मोनिका. तुम पुलिस की नौकरी में रहना चाहोगी तो मैं रुकावट नहीं बनूंगा.”

“मैं आप को अपना अच्छा दोस्त मानती आई हूं.” मोनिका ने कहा.

“इस दोस्ती को प्यार भरे शादी के रिश्ते में भी बदला जा सकता है मोनिका. प्लीज हां कह दो, मैं तुम्हेंबहुत प्यार करता हूं.”

सुरेंद्र गिड़गिड़ाया.

मोनिका से कुछ कहते नहीं बना. उस के मन में अजीब सी उथलपुथल होने लगी.

“हां, बोल दो मोनिका. मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं.” सुरेंद्र राणा गिड़गिड़ाने लगा, “मैं अब तुम्हारे बगैर नहीं रह सकता.”

“मैं सोचूंगी…” मोनिका ने बात खत्म करने के इरादे से कहा.

“कब जवाब दोगी?”

“कल.” मोनिका ने कहा और काम का बहाना बना कर वह रिक्शा स्टैंड की तरफ बढ़ गई.

सुरेंद्र के होंठों पर कुटिल मुसकान उभर आई. उस ने अपना शानदार अभिनय कर के मोनिका पर प्रेम जाल फेंक दिया था. उसे पूरी उम्मीद थी कि मोनिका इस प्रेम जाल में अवश्य ही फंस जाएगी. उसे अब कल का इंतजार था.

रहस्यमय तरीके से लापता हुई मोनिका

मोनिका पूरी रात इसी उलझन में फंसी रही कि वह सुरेंद्र को क्या जवाब दे. सुरेंद्र को उस ने 2-3 साल में अच्छी तरह पहचान और समझ लिया था. उस की उम्र जरूर 42 साल की हो गई थी, लेकिन उस में बच्चों जैसी मासूमियत और भोलापन था. युवकों की तरह वह फुरतीला, जोशीला और जांबाज था तो उस में चंचल, शोख और मस्तानापन भी था.

सुरेंद्र नरमगरम स्वभाव का व्यक्ति था. प्यार के लिए गिड़गिड़ाना भी उसे आता था. ऐसे व्यक्ति से शादी का इजहार करने में कोई बुराई नहीं हो सकती थी. शादी के बाद सुरेंद्र उसे रानी बना कर रखने वाला था और उस के द्वारा पुलिस की नौकरी करने में भी उसे कोई आपत्ति नहीं थी. मोनिका ने अच्छी तरह सोच कर फैसला ले लिया कि वह सुरेंद्र को शादी के लिए ‘हां’ बोल देगी.

लेकिन इस के लिए वह अपने घर वालों से बात करेगी. सुरेंद्र को भी परिवार के लोगों से मिलवाएगी. सब कुछ प्लान कर के रात के अंतिम पहर में इत्मीनान से सो गई.

9 सितंबर, 2021 की सुबह सुरेंद्र राणा काफी खुश नजर आ रहा था. पिछले महीने मोनिका यादव ने उस से शादी के लिए हां भी कह दी थी और सुरेंद्र को गुलावठी ले जा कर अपने घर वालों से भी मिला कर ले आई थी. परिवार में उस ने अपनी बहन तपस्या के कान में यह बात डाल दी थी कि वह सुरेंद्र के साथ शादी करने जा रही है. सुरेंद्र मोनिका को दुलहन बना लेने के लिए आतुर था.

उस दिन वह मोनिका को फरीदाबाद के बडख़ल झील घुमाने का मन बना कर मुखर्जी नगर में उस के पेइंग गेस्ट जा रहा था, जहां पर मोनिका रहती थी. वहां से उसे मोनिका को साथ लेना था.

अभी सुरेंद्र राणा रास्ते में ही था कि उस के मोबाइल की घंटी बजने जगी. बाइक सडक़ किनारे रोक कर सुरेंद्र राणा ने मोबाइल जेब से निकाला. नंबर देखा तो उस पर तपस्या का नाम फ्लैश होता दिखाई दिया.

“तपस्या दीदी.” वह हैरानी से बड़बड़ाया.

उस ने काल रिसीव की, “गुडमार्निंग तपस्या दीदी, कैसी हैं आप?”

“मैं अच्छी हूं सुरेंद्र, जरा पीजी जा कर मोनिका से मेरी बात करवाना. मैं कल रात से उस का फोन ट्राई कर रही हूं, लेकिन फोन लग ही नहीं रहा है.”

“आप बेफिक्र रहिए दीदी. मैं पीजी ही जा रहा हूं. अभी वहां पहुंच कर आप की मोनिका से बात करवाता हूं.” सुरेंद्र ने कह कर फोन काट दिया और बाइक को आगे बढ़ा दिया.

वह पीजी पहुंचा और मोनिका के कमरे पर आया तो वहां ताला बंद था.

“कमाल है! सुबहसुबह कहां चली गई मोनिका?” सुरेंद्र राणा हैरानी में बुदबुदाया.

उस ने मोबाइल निकाल कर मोनिका को फोन लगाया. दूसरी ओर से फोन स्विच्ड औफ होने का संदेश बजा. सुरेंद्र ने 2-3 बार ट्राई किया, लेकिन मोनिका का फोन बंद होने का ही संदेश सुनने को मिला. सुरेंद्र ने मोनिका के आसपड़ोस में रहने वाली दूसरी लड़कियों से मोनिका के विषय में पूछा.

एक लडक़ी ने बताया, “मोनिका तैयार हो कर कल दोपहर को कहीं गई थी. रात को वापस नहीं लौटी, शायद आज वापस आएगी.”

‘कहां चली गई मोनिका, वह गुलावठी भी नहीं गई है, अगर वहां गई होती तो उस की बड़ी बहन तपस्या उस के लिए परेशान हो कर उसे नहीं कहती कि पीजी जा कर उस से बात करवाओ.