Crime Stories: औरतों के साथ घिनौनी वारदात जारी

Crime Stories: इस वारदात को अंजाम देने में गांव के वार्ड सदस्य और सरपंच भी शामिल थे. मां बेटी ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया जहां वार्ड पार्षद मोहम्मद खुर्शीद, सरपंच मोहम्मद अंसारी, मोहम्मद शकील, मोहम्मद इश्तेखार, मोहम्मद शमशुल हक, मोहम्मद कलीम के साथसाथ दशरथ ठाकुर को मुलजिम बनाया गया.

वैसे, पुलिस सुपरिंटैंडैंट मानवजीत सिंह ढिल्लों के मुताबिक मोहम्मद शकील और दशरथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया था.

महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने उस इलाके का दौरा किया और वे पीडि़ता से मिल कर उस की हरमुमकिन मदद करने और इंसाफ दिलाने की कोशिश कर रही हैं. केंद्रीय महिला आयोग को भी इस मामले की जानकारी दी गई है.

डीएम राजीव रोशन ने इस वारदात की निंदा करते हुए कहा है कि यह घिनौना अपराध है. कुसूरवारों को बख्शा नहीं जाएगा. हर हाल में कड़ी कार्यवाही होगी.

पत्थरदिल होते लोग

इस तरह की वारदातें जब कहीं होती हैं तो अच्छेखासे जागरूक लोग भी चुप्पी साध लेते हैं. अगर लोकल लोग इस का विरोध करते तो शायद इस तरह की वारदात नहीं घटती. अगर दबंगों का मनोबल इसी तरह बढ़ता गया तो वह दिन दूर नहीं जब निहायत कमजोर लोगों की जिंदगी हमआप जैसों की चुप्पी की वजह से दूभर हो जाएगी.

आज हमारे समाज में इतनी गिरावट आती जा रही है कि किसी औरत को नंगा कर के घुमाना, उस के साथ छेड़छाड़ करना और रेप तक करते हुए उस का वीडियो वायरल करना आम बात हो गई है.

समाज को धार्मिक और संस्कारी बनाने का ठेका लेने वाले साधुसंन्यासी और मौलाना इन वारदातों पर चुप्पी साधे रहते हैं. अभी हाल के दिनों में वैशाली, आरा, रोहतास, जहानाबाद, कैमूर, मधुबनी, गया और नालंदा में औरतों को नंगा कर के सरेआम सड़कोंगलियों में घुमाए, पीटे और सताए जाने की कई वारदातें हो चुकी हैं और यह सिलसिला जारी है.

अगर हम हाल के कुछ सालों की वारदातें देखें तो वर्तमान समाज की नंगी तसवीरें हमारे सामने दिखाई पड़ती हैं:

* 20 अगस्त, 2018. बिहार के आरा जिले के बिहियां इलाके में एक नौजवान की हत्या में शामिल होने के शक में उग्र भीड़ ने एक औरत को नंगा कर के उसे पीटते हुए सरेआम पूरे बाजार में घुमाया.

* 17 अगस्त, 2017. उत्तर प्रदेश के इटावा में दबंगों ने औरतों को पीटते हुए नंगा किया.

* 9 अगस्त, 2017. महाराष्ट्र में एक औरत को नंगा कर के घुमाया गया. उस औरत की गलती यह थी कि उस ने एक प्रेमी जोड़े को आपस में मिलाने का काम किया था.

* 22 अप्रैल, 2017. एक पिता ने प्रेम करने के एवज में अपनी ही बेटी को नंगा कर के घुमाया.

* 1 मई, 2014. बैतूल के चुनाहजुरि गांव में एक औरत के बाल मूंड़ कर उसे नंगा कर के पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया. उस औरत का गुनाह यह था कि उस की छोटी बहन ने दूसरी जाति के लड़के के साथ शादी कर ली थी.

* 19 दिसंबर, 2010. पश्चिम बंगाल में एक औरत को पंचायत के फैसले के मुताबिक उस की पिटाई करते हुए नंगा कर के घुमाया गया. उस औरत पर आरोप था कि उस का किसी के साथ नाजायज रिश्ता था.

* खड़गपुर के पास मथकथ गांव में एक औरत को नाजायज रिश्ता बनाने के आरोप में उस की नंगा कर के पिटाई की गई.

इन वारदातों में ज्यादातर नौजवान शामिल रहते हैं जो औरतों के साथ बदतमीजी करने से ले कर उन के बेहूदा वीडियो बनाने तक में शामिल होते हैं. हमारे समाज के इन नौजवानों को क्या हो गया है जो ये अपने गुरु और अपने मातापिता की इज्जत तक का थोड़ा सा भी खयाल नहीं रखते हैं? मातापिता भी इस में बराबर के कुसूरवार हैं जो लड़कियों को तो बातबात पर तमीज सिखाते रहते हैं, लेकिन लड़कों को नहीं.

क्या यह सब बढ़ती धार्मिक  पाखंडीबाजी का नतीजा नहीं है जिस के मुताबिक औरतों को पैर की जूती माना गया है? राष्ट्रीय अपराध रिकौर्ड ब्यूरो के मुताबिक 2012 से 2015 तक औरतों के विरुद्ध अपराधों की तादाद में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. दुष्कर्म के मामले में मध्य प्रदेश 4,391, महाराष्ट्र 4,144, राजस्थान 3,644, उत्तर प्रदेश 3,025, ओडिशा 2,251, दिल्ली 2,199, असम 1,733, छत्तीसगढ़ 1,560, केरल 1,256, पश्चिम बंगाल 1,129 के आंकड़े चौंकाते हैं. निश्चित रूप से यह एक सभ्य समाज की तसवीर तो नहीं हो सकती.

सवाल यह है कि धर्म, नैतिकता और शर्मिंदगी क्या सिर्फ लड़कियों के लिए है? जन्म से ले कर मरने तक किसी औरत के अपने मातापिता, पति और बेटे के अधीन ही जिंदगी बिताने की परंपरा आज भी सदियों से चली आ रही है.

यह ठीक है कि अब लड़कियों की जिंदगी में बदलाव आया है. आज वे भी हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं, लेकिन आज भी उन के साथ दोयम दर्जे का ही बरताव होता है. जब एक लड़की के साथ बलात्कार की वारदात होती है तो परिवार और समाज द्वारा इज्जत के नाम पर उस की चर्चा और मुकदमा तक नहीं किया जाता है, जिस की वजह से बलात्कारी का मनोबल बढ़ जाता है.

इस से दुनियाभर में हमारे देश की कैसी इमेज बन रही है, क्या हमारे नेताओं को इस पर चिंता करने की जरूरत महसूस नहीं होती है?

भारत विश्व गुरु बनने की बात करता है और ऐसा होना भी चाहिए, लेकिन क्या हम 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर के विश्व गुरु बन जाएंगे या रेप के बाद विचारधारा और धर्म पर राजनीति कर के?

जिस देश में स्कूलों और कालेजों में टीचरों की घोर कमी हो, अस्पतालों के हालात देख कर ही लोग बीमार दिखने लगते हों, बेरोजगारों की एक लंबी भीड़ हो और क्वालिटी ऐजुकेशन के नाम पर खिचड़ी खिला कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता हो, क्या हम ऐसे माहौल में विश्व गुरु बनने के हकदार हैं?

जिस देश में वोट पाने के लिए नेता हेट स्पीच देने में वर्ल्ड रिकौर्ड बना चुके हों, जिस देश के नेता धर्म के नाम पर अपनी राजनीति चमकाते हों और जरूरत पड़ने पर धर्म के नाम पर नौजवानों की बलि चढ़ा देते हों, क्या ऐसी करतूतों से भारत की छवि विश्व जगत में खराब नहीं हुई है?

भारत में हो रही बलात्कार की वारदातें, चौकचौराहे पर गुस्साई भीड़ द्वारा लगातार की जा रही हत्याएं व सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों द्वारा प्रैस कौंफ्रैंस कर के लोकतंत्र को बचाने की गुहार लगाना, क्या संचार क्रांति के इस दौर में हमारे देश के लिए इस सब पर सोचविचार करने का यह सही समय नहीं है? कई देशों ने अपने नागरिकों को अकेले भारत आने के बारे में चेतावनी देना शुरू कर दिया है.

भीड़ आखिर इतनी अराजक क्यों हो रही है? कानून को हाथ में लेने के लिए उसे कौन बोल या उकसा रहा है? शक के आधार पर या पंचायत के फैसले पर किसी औरत को नंगा कर के उस को पीटा जाना किसी लिहाज से जायज नहीं है, क्योंकि सरकार के तथाकथित समर्थकों को सोशल मीडिया पर मांबहन की गालियां देने का जो लाइसैंस दिया गया है वह अब सड़कों पर अपना असली रंग दिखाने लगा है.

यह सब इस देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है. ऐसी वारदातों में कभीकभार ऐसी औरतें भी निशाने पर ले ली जाती हैं, जिन का कोई कुसूर नहीं होता है. वे ऐसे लोगों के गुस्से की भेंट चढ़ जाती हैं, जो उन्हें जानते तक नहीं हैं. औरत को देवी का रूप बताने और उस की पूजा का ढोंग करने वाले इस देश के लोगों का यही चरित्र है. Crime Stories

(कहानी सौजन्य मनोहर कहानी)

Kerala Crime News : पत्नी की हत्या करने के बाद चलाया फेसबुक लाइव

Kerala Crime News : एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली. हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंचा और गुनाह कुबूल कर लिया. आखिर ऐसा क्या हुआ था कि उस ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली. इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री के पीछे का रहस्य क्या है? चलिए जानते हैं इस पूरी स्टोरी को विस्तार से

यह सनसनीखेज घटना केरल के कोल्लम जिले के कूथानाडी गांव से सामने आई है, जहां सोमवार को 42 साल के इशहाक ने अपनी पत्नी शालिनी की चाकू से बेरहमी से हत्या कर डाली. पत्नी जब नहाने गई थी, तब उस ने इस घटना को अंजाम दिया. उस ने पत्नी शालिनी  के छाती और पीठ पर जोरदार हमला किया जिस से उस की मौत हो गई.

हत्या के बाद हुआ फेसबुक लाइव

इशहाक ने हत्या के 2 मिनट बाद फेसबुक लाइव किया और कहा कि पत्नी उस पर कभी भरोसा नहीं करती थी. और उस की बातों पर हमेशा अनदेखी किया करती थी. जब कभी पतिपत्नी के बीच विवाद हो जाता तो वह मायके में अपनी मम्मी के पास जा कर रहने लग जाती. वापस आती तो घर को छोड़ने की धमकी भी दिया करती.

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम इशहाक का उस की पत्नी लंबे समय से विवाद चल रहा था. मृतका हमेशा आरोपी पति के चरित्र पर शक किया करती थी. आरोपी ने बताया कि गहने गिरवी रख कर गाड़ी खरीदी थी. इस के अलावा आरोपी अपनी पत्नी की राजनीतिक बैठकों और नौकरी करने से नाराज था.

हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इस के बाद पुलिस तुंरत घटना स्थल पर पहुंची तो शव को देख हैरान थी. देखा कि शालिनी खून से लथपथ पड़ी हुई थी. उस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के द्वारा अब विस्तार से जांच करने के लिए एक टीम गठित कर दी गई है. Kerala Crime News

Online Crime Story : लव ट्राएंगल में ली गैंती से जान, मारते समय खून के छींटे दीवार पर फैल गए

Online Crime Story : छत्तीसगढ़ में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पति को गैंती से मार डाला. जब लोगों ने इस सनसनीखेज वारदात के बारे में सुना तो हैरान रह गए. प्रेमी को प्रेमिका के हसबैंड से किस तरह का खतरा महसूस हुआ कि वह उसे मार डाला, आइए जानते हैं पूरी घटना को विस्तार से

यह घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले की है. जहां 25 जुलाई, 2025 को एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका ईश्वरी केवट के पति अमरनाथ का गैंती से मार कर कत्ल कर दिया. मृतक अमरनाथ कोटमीसानोर का रहने वाला था. ईश्वरी केवट का पिछले कई सालों से युवराज नामक शख्स के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. युवराज और कोई नही हैं ईश्वरी का ही रिश्तेदार था और बिहार के मुंगेर जिले के महुआकापा गांव में रहता था.
युवराज एक मिस्त्री का काम करता था. ईश्वरी युवराज के प्रेम प्रसंग में ऐसे पागल थी कि 22 जुलाई, 2025 को अपने प्रेमी के घर भी चली गई, लेकिन 5 दिन बाद वापस पति के पास लौट आई और उसी के साथ रहने लगी.

मीडिया रिर्पोट के मुताबिक, 25 जुलाई को शुक्रवार के दिन अमरनाथ केवट और ईश्वरी घर ही मौजूद थे. तभी युवराज स्कूटी से अमरनाथ के घर पहुंचा और आते ही उस ने घर में रखी गैंती उठाकर अमरनाथ पर हमला कर दिया. युवराज ने अमरनाथ के सीने और चेहरे पर कई वार किए, जिस के खून के छींटे दीवार पर फैल गए. अमरनाथ चिल्लाता रहा और खून से लथपथ हो कर जमीन पर जा गिरा. वारदात के वक्त ईश्वरी घर ही मौजूद थी, लेकिन उस ने अपने पति को नही बचाया. इसके बाद घटना को अंजाम देकर युवराज फरार हो गया.

अस्पताल में तोड़ा दम

जब अमरनाथ की मां को पता चला कि उस का बेटा घायल अवस्था में घर में पड़ा हुआ है तो उन्होंने तुरंत आसपड़ोस के लोगों को बुलाया. उन की मदद से अमरनाथ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में ही उस ने दम तोड़ दिया.
वारदात की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन करने लगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

अलकतरा के सीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि अमरनाथ की हत्या के बाद आरोपी युवराज बिलासपुर के लिए भाग गया था, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद उसे 27 जुलाई, 2025 रविवार को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने युवराज से पूछताछ के बाद उस की प्रेमिका ईश्वरी को भी हिरासत में ले लिया. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Rajasthan Crime : ठेकदारों को पैसा नहीं दिया तो कर लिया अपहरण

Rajasthan Crime : नैचुरल पावर एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को बाड़मेर के गांव उत्तरलाई में सोलर प्लांट लगाना था. इस के लिए नैचुरल पावर कंपनी ने बंगलुरु की सबलेट कंपनी को ठेका दिया, जो काम अधूरा छोड़ कर भाग गई. प्लांट की स्थिति जानने के लिए जब हैदराबाद से कंपनी के एमडी के. श्रीकांत रेड्डी अपने दोस्त सुरेश रेड्डी के साथ बाड़मेर आए तो…    

हैदराबाद निवासी के. श्रीकांत रेड्डी नैचुरल पावर एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे. हैदराबाद की यह कंपनी भारत के विभिन्न राज्यों में सरकारी कामों का ठेका ले कर काम करती है. इस कंपनी को राजस्थान के जिला बाड़मेर के अंतर्गत आने वाले उत्तरलाई गांव के पास सोलर प्लांट के निर्माण कार्य का ठेका मिला था. बड़ी कंपनियां प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए छोटीछोटी कंपनियों को अलगअलग काम का ठेका दे देती हैं. नैचुरल पावर एशिया प्रा. लि. कंपनी ने भी इस सोलर प्लांट प्रोजेक्ट का टेंडर सबलेट कर दिया था

बंगलुरू की इस सबलेट कंपनी ने बाड़मेर और स्थानीय ठेकेदारों को प्लांट का कार्य दे दिया. ठेकेदार काम करने में जुट गएतेज गति से काम चल रहा था कि इसी बीच नैचुरल पावर एवं सबलेट कंपनी के बीच पैसों को ले कर विवाद हो गया. ऐसे में सबलेट कंपनी रातोंरात काम अधूरा छोड़ कर स्थानीय ठेकेदारों का लाखों रुपयों का भुगतान किए बिना भाग खड़ी हुई. स्थानीय ठेकेदारों को जब पता चला कि सबलेट कंपनी उन का पैसा दिए बगैर भाग गई है तो उन के होश उड़ गए क्योंकि सबलेट कंपनी ने इन ठेकेदारों से करोड़ों का काम करवाया था, मगर रुपए आधे भी नहीं दिए थे. स्थानीय ठेकेदार नाराज हो गए. उन्होंने एमइएस के अधिकारियों से मिल कर अपनी पीड़ा बताई. एमइएस को इस सब से कोई मतलब नहीं था.

मगर जब काम बीच में ही रुक गया तो एमईएस ने मूल कंपनी नैचुरल पावर एशिया प्रा. लि. से कहा कि वह रुके हुए प्रोजेक्ट को पूरा करे. तब कंपनी ने अपने एमडी के. श्रीकांत रेड्डी को हैदराबाद से उत्तरलाई (बाड़मेर) काम देखने पूरा करने के लिए भेजा. के. श्रीकांत रेड्डी अपने मित्र सुरेश रेड्डी के साथ उत्तरलाई (बाड़मेर) पहुंच गए. यह बात 21 अक्तूबर, 2019 की है. वे दोनों राजस्थान के उत्तरलाई में पहुंच चुके थे. जब ठेकेदारों को यह जानकारी मिली तो उन्होंने अपना पैसा वसूलने के लिए दोनों का अपहरण कर के फिरौती के रूप में एक करोड़ रुपए वसूलने की योजना बनाई.

ठेकेदारों ने अपने 3 साथियों को लाखों रुपए का लालच दे कर इस काम के लिए तैयार कर लिया. यह 3 व्यक्ति थे. शैतान चौधरी, विक्रम उर्फ भीखाराम और मोहनराम. ये तीनों एक योजना के अनुसार 22 अक्तूबर को के. श्रीकांत रेड्डी और सुरेश रेड्डी से उन की मदद करने के लिए मिलेश्रीकांत रेड्डी एवं सुरेश रेड्डी मददगारों के झांसे में गए. तीनों उन के साथ घूमने लगे और उसी शाम उन्होंने के. श्रीकांत और सुरेश रेड्डी का अपहरण कर लिया. अपहर्त्ताओं ने सुनसान रेत के धोरों में दोनों के साथ मारपीट की, साथ ही एक करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी

अपहर्त्ताओं ने उन्हें धमकाया कि अगर रुपए नहीं दिए तो उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा. अनजान जगह पर रेड्डी दोस्त बुरे फंस गए थे. ऐसे में क्या करें, यह बात उन की समझ में नहीं रही थी. दोनों दोस्त तेलुगु भाषा में एकदूसरे को तसल्ली दे रहे थेचूंकि अपहर्त्ता केवल हिंदी और राजस्थान की लोकल भाषा ही जानते थे, इसलिए रेड्डी बंधुओं की भाषा नहीं समझ पा रहे थे. यह बात रेड्डी बंधुओं के लिए ठीक थी. इसलिए वे अपहर्त्ताओं के चंगुल से छूटने की योजना बनाने लगेअपहर्त्ता मारपीट कर के दिन भर उन्हें इधरउधर रेत के धोरों में घुमाते रहे. इस के बाद एक अपहर्त्ता ने के. श्रीकांत रेड्डी से कहा, ‘‘एमडी साहब अगर आप एमडी हो तो अपने घर वालों के लिए हो, हमारे लिए तो सोने का अंडा देने वाली मुरगी हो.

इसलिए अपने घर पर फोन कर के एक करोड़ रुपए हमारे बैंक खाते में डलवा दो, वरना आप की जान खतरे में पड़ सकती है.’’ कह कर उस ने फोन के श्रीकांत रेड्डी को दे दिया. श्रीकांत रेड्डी बहुत होशियार और समझदार व्यक्ति थे. वह फर्श से अर्श तक पहुंचे थे. उन्होंने गरीबी देखी थी. गरीबी से उठ कर वह इस मुकाम तक पहुंचे थेश्रीकांत करोड़पति व्यक्ति थे. वह चाहते तो करोड़ रुपए अपहर्त्ताओं को फिरौती दे कर खुद को और अपने दोस्त सुरेश रेड्डी को मुक्त करा सकते थे, मगर वह डरपोक नहीं थे. वह किसी भी कीमत पर फिरौती दे कर अपने दोस्त और खुद की जान बचाना चाहते थे

अपहत्ताओं ने अपने मोबाइल से के. श्रीकांत रेड्डी के पिता से उन की बात कराई. श्रीकांत रेड्डी ने तेलुगु भाषा में अपने पिताजी से बात कर कहा, ‘‘डैडी, मेरा और सुरेश का उत्तरलाई (बाड़मेर) के 3 लोगों ने अपहरण कर लिया है और एक करोड़ रुपए की फिरौती मांग रहे हैं. आप इन के खाते में किसी भी कीमत पर रुपए मत डालना

‘‘जिस बैंक में मेरा खाता है, वहां के बैंक मैनेजर से मेरी बात कराना. आप चिंता मत करना, ये लोग हमारा बाल भी बांका नहीं करेंगे. हमें मारने की सिर्फ धमकियां दे सकते हैं ताकि रुपए ऐंठ सकें. आप बैंक जा कर मैनेजर से मेरी बात कराना. बाकी मैं देख लूंगा.’’

इस स्थिति में भी उन्होंने धैर्य और साहस से काम लिया. उन्होंने नैचुरल पावर कंपनी के अन्य अधिकारियों को भी यह बात बता दी. इस के बाद वह कंपनी के अधिकारियों के साथ हैदराबाद की उस बैंक में पहुंचे, जहां श्रीकांत रेड्डी का खाता थाश्रीकांत रेड्डी ने बैंक मैनेजर को मोबाइल पर सारी बात बता कर कहा, ‘‘मैनेजर साहब, मैं अपने दोस्त के साथ बाड़मेर में कंपनी का काम देखने आया था, लेकिन मददगार बन कर आए 3 लोगों ने हमारा अपहरण कर लिया और एक करोड़ की फिरौती मांग रहे हैं. आप से मेरा निवेदन है कि आप 25 लाख रुपए का आरटीजीएस करवा दो

‘‘लेकिन ध्यान रखना कि यह धनराशि जारी करते ही तुरंत रद्द हो जाए. ताकि अपहर्त्ताओं को धनराशि खाते में आने का मैसेज उन के फोन पर मिल जाए लेकिन बदमाशों को रुपए नहीं मिले.’’ उन्होंने यह बात तेलुगु और अंग्रेजी में बात की थी, जिसे अपहर्त्ता नहीं समझ सके. बैंक मैनेजर ने ऐसा ही किया. बदमाशों से एमडी के पिता और कंपनी के अधिकारी लगातार बात करते रहे और झांसा देते रहे कि जैसे ही 75 लाख रुपए का जुगाड़ होता है, उन के खाते में डाल दिए जाएंगे. चूंकि एक अपहर्त्ता के फोन पर खाते में 25 लाख रुपए जमा होने का मैसेज गया था इसलिए वह मान कर चल रहे थे कि उन्हें 25 लाख रुपए तो मिल चुके हैं और बाकी के 75 लाख भी जल्द ही मिल जाएंगे

अपहर्त्ताओं ने के. श्रीकांत रेड्डी से स्टांप पेपर पर भी लिखवा लिया था कि वह ये पैसा ठेके के लिए दे रहे हैं. अपहर्त्ता अपनी योजना से चल रहे थे, वहीं एमडी, उन के पिता और कंपनी मैनेजर अपनी योजना से चल रहे थे. उधर नैचुरल पावर कंपनी के अधिकारी ने 24 अक्तूबर, 2019 को हैदराबाद से बाड़मेर पुलिस कंट्रोल रूम को कंपनी के एमडी के. श्रीकांत रेड्डी और उन के दोस्त सुरेश रेड्डी के अपहरण और अपहत्ताओं द्वारा एक करोड़ रुपए फिरौती मांगे जाने की जानकारी दे दी. कंपनी अधिकारी ने वह मोबाइल नंबर भी पुलिस को दे दिया, जिस से अपहर्त्ता उन से बात कर रहे थे

बाड़मेर पुलिस कंट्रोल रूम ने यह जानकारी बाड़मेर के एसपी शरद चौधरी को दी. एसपी शरद चौधरी ने उसी समय बाड़मेर एएसपी खींव सिंह भाटी, डीएसपी विजय सिंह, बाड़मेर थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह, थानाप्रभारी (सदर) मूलाराम चौधरी, साइबर सेल प्रभारी पन्नाराम प्रजापति, हैड कांस्टेबल महीपाल सिंह, दीपसिंह चौहान आदि की टीम को अपने कार्यालय बुलायाएसपी शरद चौधरी ने पुलिस टीम को नैचुरल पावर कंपनी के एमडी और उन के दोस्त का एक करोड़ रुपए के लिए अपहरण होने की जानकारी दी उन्होंने अतिशीघ्र उन दोनों को सकुशल छुड़ाने की काररवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने टीम के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी एएसपी खींव सिंह भाटी को.

इस टीम ने तत्काल अपना काम शुरू कर दिया. साइबर सेल और पुलिस ने कंपनी के मैनेजर द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों की काल ट्रेस की तो पता चला कि उन नंबरों से जब काल की गई थी, तब उन की लोकेशन सियाणी गांव के पास थीबस, फिर क्या था. बाड़मेर पुलिस की कई टीमों ने अलगअलग दिशा से सियाणी गांव की उस जगह को घेर लिया जहां से अपहत्ताओं ने काल की थी. पुलिस सावधानीपूर्वक आरोपियों को दबोचना चाहती थी, ताकि एमडी और उन के साथी सुरेश को सकुशल छुड़ाया जा सके

पुलिस के पास यह जानकारी नहीं थी कि अपहर्त्ताओं के पास कोई हथियार वगैरह है या नहीं? पुलिस टीमें सियाणी पहुंची तो अपहर्ता सियाणी से उत्तरलाई होते हुए बाड़मेर पहुंच गए. आगेआगे अपहर्त्ता एमडी रेड्डी और उन के दोस्त सुरेश रेड्डी को गाड़ी में ले कर चल रहे थे. उन के पीछेपीछे पुलिस की टीमें थींएसपी शरद चौधरी के निर्देश पर बाड़मेर शहर और आसपास की थाना पुलिस ने रात से ही नाकाबंदी कर रखी थी. अपहर्त्ता बाड़मेर शहर पहुंचे और उन्होंने बाड़मेर शहर में जगहजगह पुलिस की नाकेबंदी देखी तो उन्हें शक हो गया. वे डर गए. वे लोग के. श्रीकांत रेड्डी और सुरेश रेड्डी को ले कर सीधे बाड़मेर रेलवे स्टेशन पहुंचे. बदमाशों ने दोनों अपहर्त्ताओं को बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर वाहन से उतारा. तभी पुलिस ने घेर कर 3 अपहर्त्ताओं शैतान चौधरी, भीखाराम उर्फ विक्रम एवं मोहनराम को गिरफ्तार कर लिया.

शैतान चौधरी और भीखाराम उर्फ विक्रम चौधरी दोनों सगे भाई थे. पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई. अपहरण किए गए हैदराबाद निवासी नैचुरल पावर एशिया प्रा. लि. कंपनी के एमडी के. श्रीकांत रेड्डी और उन के दोस्त सुरेश रेड्डी को भी थाने लाया गयापुलिस ने आरोपी अपहरण कार्ताओं के खिलाफ अपहरण, मारपीट एवं फिरौती का मुकदमा कायम कर पूछताछ कीश्रीकांत रेड्डी ने बताया कि उत्तरलाई के पास सोलर प्लांट निर्माण का ठेका उन की नैचुरल पावर एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैदराबाद को मिला था

उन की कंपनी ने यह काम सबलेट कंपनी बंगलुरु को दे दिया. सबलेट कंपनी ने स्थानीय ठेकेदारों को पावर प्लांट का कार्य ठेके पर दिया. कार्य पूरा होने से पूर्व सबलेट कंपनी और नैचुरल पावर एशिया कंपनी में पैसों के लेनदेन पर विवाद हो गया. सबलेट कंपनी ने जितने में ठेका नैचुरल कंपनी से लिया था, उतना पेमेंट नैचुरल कंपनी ने सबलेट कंपनी को कर दिया. मगर काम ज्यादा था और पैसे कम थे. इस कारण सबलेट कंपनी ने और रुपए मांगेनैचुरल पावर कंपनी ने कहा कि जितने रुपए का ठेका सबलेट को दिया था, उस का पेमेंट हो चुका है. अब और रुपए नैचुरल कंपनी नहीं देगी

तब सबलेट कंपनी सोलर प्लांट का कार्य अधूरा छोड़ कर भाग गई. सबलेट कंपनी ने स्थानीय ठेकेदारों को जो ठेके दिए थे, उस का पेमेंट भी सबलेट ने आधा दिया और आधा डकार गई. तब एमइएस ने मूल कंपनी नैचुरल पावर एशिया प्रा. लि. के एमडी को बुलाया. मददगार बन कर शैतान चौधरी, भीखाराम उर्फ विक्रम चौधरी और मोहनराम उन से मिलेउन के लिए यह इलाका नया था. इसलिए उन्हें लगा कि वे अच्छे लोग होंगे, जो मददगार के रूप में उन्हें साइट वगैरह दिखाएंगे. मगर ये तीनों ठेकेदारों के आदमी थे, जो दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के थे

इन्होंने ही उन का अपहरण कर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी. एमडी रेड्डी ने इस अचानक आई आफत से निपटने के लिए अपनी तेलुगु और अंग्रेजी भाषा का प्रयोग कर के सिर्फ स्वयं को बल्कि अपने दोस्त को भी बचा लिया. पुलिस अधिकारियों ने थाने में तीनों अपहर्त्ताओं से पूछताछ की. पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए, जो इस मामले में शामिल थे और जिन के कहने पर ही इन तीनों ने एमडी और उन के दोस्त का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगी थी. तीनों अपहर्त्ताओं से पूछताछ के बाद पुलिस ने 25 अक्तूबर, 2019 को अर्जुनराम निवासी बलदेव नगर, बाड़मेर, कैलाश एवं कानाराम निवासी जायड़ु को भी गिरफ्तार कर लिया. इस अपहरण में कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे. आरोपियों को थाना पुलिस ने 26 अक्तूबर 2019 को बाड़मेर कोर्ट में पेश कर के उन्हें रिमांड पर ले लिया.

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन लोगों का ठेकेदारी का काम है. कुछ ठेकेदार थे और कुछ ठेकेदारों के मुनीम कमीशन पर काम ले कर करवाने वाले. अर्जुनराम, कैलाश एवं कानाराम छोटे ठेकेदार थे, जो ठेकेदार से लाखों रुपए का काम ले कर मजदूर और कारीगरों से काम कराते थेसबलेट कंपनी ने जिन बड़े ठेकेदारों को ठेके दिए थे. बड़े ठेकेदारों से इन्होंने भी लाखों रुपए का काम लिया था. मगर सबलेट कंपनी बीच में काम छोड़ कर बिना पैसे का भुगतान किए भाग गई तो इन का पैसा भी अटक गया. मजदूर और कारीगर इन ठेकेदारों से रुपए मांगने लगे, क्योंकि उन्होंने मजदूरी की थी. जब ठेकेदारों ने पैसा नहीं दिया तो ये लोग परेशान हो गए

ऐसे में इन लोगों ने जब नैचुरल पावर कंपनी के एमडी के आने की बात सुनी तो इन्होंने उस का अपहरण कर के फिरौती के एक करोड़ रुपए वसूलने की योजना बना लीइन लोगों ने सोचा था कि एक करोड़ रुपए वसूल लेंगे तो मजदूरों एवं कारीगरों का पैसा दे कर लाखों रुपए बच जाएंगेसभी आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.

Extramarital affairs : माया की मोहिनी बनी पति की कातिल

Extramarital affairs : संपन्न परिवार की 49 साल की मोहिनी के पति सतीश वाघ का इलाके में रुतबा था. दबंग होने की वजह से उन की तूती बोलती थी, लेकिन मोहिनी ने उन्हें अपने दिल से निकाल दिया था. इतने से भी उसे तसल्ली नहीं हुई तो एक दिन उस ने पति की हत्या ही करा दी. आखिर मोहिनी ने क्यों मिटाया अपना सिंदूर?

 

अक्षय जावलकर कई दिनों से परेशान था. उस वक्त वह इसी सोच में डूबा था कि आखिर वह इस जंजाल से किस तरह से निकले. तभी उस के फोन की घंटी बजी. उस ने तुरंत ही मोबाइल उठाया और फिर उस की स्क्रीन पर नजर डाली. फोन मोहिनी भाभी का था. मोहिनी के फोन को देखते ही उस का दिल जोरजोर से धड़कने लगा. आखिर वह भाभी को क्या जबाव दे, यही सोचतेसोचते फोन की रिंगटोन बंद हो गई. उस के बाद उस ने कुछ राहत की सांस ली, लेकिन फोन की घंटी फिर से बजने लगी तो उसे मजबूरन काल रिसीव करनी ही पड़ी. 

हैलो, भाभी कैसी हो?’’

मेरी छोड़ो, तुम अपनी सुनाओ. मेरी बात का तुम ने कोई जबाव नहीं दिया. ऐसे कब तक चलेगा. तुम मेरा काम करोगे या फिर मुझे कोई दूसरा रास्ता निकालना पड़ेगा.’’ मोहिनी ने अक्षय से नाराजगी जताई. 

नहींनहीं भाभी, ऐसी कोई बात नहीं. मैं हर पल आप के काम के बारे में ही सोचता रहता हूं.’’

अक्षय, सोचने से काम नहीं चलेगा, उस काम को जितनी जल्दी हो सके, करो वरना…’’

मोहिनी के धमकी भरे शब्द सुन कर अक्षय का पसीना छूट गया. उस के बाद वह गहरी सोच में पड़ गया. वह भी क्या दिन थे, जब कभी वह मोहिनी के फोन आने के लिए बेचैन रहता था. उस का फोन आते ही उस का दिल बागबाग हो उठता था, लेकिन उस का वही फोन इस वक्त उस के लिए गले की हड्डी बन कर रह गया था. वह कई दिनों से मोहिनी के पति सतीश वाघ के रूटीन का पता लगाने की कोशिश कर रहा था. साथ ही वह पूरे एक माह से सतीश वाघ की रेकी भी कर रहा था, लेकिन वह अपने प्लान को अंजाम देने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. वह जानता था कि सतीश वाघ पर हाथ डालना एक तरह से शेर को छेडऩा था. 

उस दिन मोहिनी के धमकी भरे शब्द सुन उस की भूख ही खत्म हो गई थी. उसी शाम वह अपने दोस्त पवन श्यामसुंदर शर्मा से मिला. पवन शर्मा उसी के साथ काम करता था, जिस से दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी. दोनों ही एक साथ बैठ कर अपने दिल के दर्द एकदूसरे से शेयर कर लेते थे. उस दिन पवन शर्मा ने अक्षय का लटका चेहरा देखा तो उस ने पूछा, ”अरे यार, तुझे किस बात की टेंशन है. हर वक्त तेरे चेहरे पर बारह बजे रहते हैं.’’

यार, तुझे अपने दिल की कैसे सुनाऊं? मेरे ऊपर सतीश वाघ को मारने का दबाव बना हुआ है. यह बात तो तू भी जानता है कि सतीश वाघ वाघनहीं, बल्कि बाघ (टाइगर) है, जिस के बारे में सोचना भी अपने को मुसीबत में डालना है. समझ में नहीं आता कि मैं इस काम को किस तरह से अंजाम दूं.’’

पवन श्यामसुंदर शर्मा जानता था कि सतीश वाघ की बीवी मोहिनी के साथ अक्षय का बहुत पहले से लव अफेयर चल रहा है. सतीश वाघ की अमीर इंसानों में गिनती होती थी. क्षेत्र में उस का अलग ही रुतबा था. विधायक योगेश टिलेकर उस का सगा भांजा था, लेकिन उस की समझ में यह नहीं आ रहा था कि उस की बीवी अचानक ही उस की जान की दुश्मन क्यों बन बैठी थी. 

सतीश वाघ के बारे में सब कुछ जानते हुए भी उस ने अक्षय की सहायता करने के लिए वचन दिया. फिर वह भी सतीश वाघ को मोहिनी और अक्षय के बीच से निकालने के लिए तरहतरह की जुगत लगाने लगा.

किडनैप के बाद क्यों की हत्या

 

पवन शर्मा जानता था कि मोहिनी सुखीसंपन्न परिवार से है. वह अपने अनचाहे पति से पीछा छुड़ाने के लिए कुछ भी कर सकती है. यही सोचते हुए उस ने अक्षय के सामने अपने मन की बात रखते हुए कहा, ”भाई, तेरी प्रेमिका का काम तो हो जाएगा, लेकिन उस के लिए उसे पूरे 5 लाख रुपए खर्च करने होंगे.’’ 

अक्षय भी यही चाहता था कि उस मामले से साफसुथरा निकल जाए. यही सोच कर उस ने यह बात मोहिनी के सामने रखी. पैसों वाली बात सामने आते ही मोहिनी तुरंत उसे 5 लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गई. मोहिनी ने अक्षय से कहा कि वह इस वक्त डेढ़ लाख रुपए एडवांस देगी, बाकी काम पूरा होने के बाद. इस मामले की रूपरेखा बनते ही अक्षय ने पवन शर्मा को डेढ़ लाख रुपए नकद दे दिए. रुपए हाथ में आते ही पवन शर्मा ने सतीश वाघ को मौत की नींद सुलाने के लिए 30 वर्षीय नवनाथ अर्जन गुरसाले, 31 वर्षीय विकास सीताराम शिंदे और 28 वर्षीय आतिश जाधव को भी शामिल कर लिया था.

अक्षय जावलकर सतीश वाघ की दिनचर्या से पूरी तरह से वाकिफ था. सतीश वाघ की हत्या का तानाबाना तैयार होते ही अक्षय जावलकर ने एक कार की व्यवस्था की. वह जानता था कि सतीश वाघ डेली सुबह 6 बजे हडपसर इलाके में मौर्निंग वाक पर जाते हैं. 9 दिसंबर, 2024 को प्लान के अनुसार पांचों एक कार में सवार हो कर सतीश वाघ के आने का इंतजार करने लगे. जैसे ही सतीश वाघ कार के पास आए, पांचों ने उन का किडनैप कर कार में डाल लिया. उस के बाद उन की कार ने सासवड रोड की तरफ स्पीड पकड़ ली. यह घटना उस रोड से गुजर रहे एक राहगीर ने देखी. वह राहगीर सतीश वाघ को जानता था. उस व्यक्ति ने पुलिस को सूचना देते हुए बता दिया कि कुछ लोग सतीश वाघ का किडनैप कर सासवड रोड की तरफ भाग गए हैं.

सतीश वाघ के किडनैप की सूचना पाते ही पुलिस में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते सड़कों पर पुलिस ही पुलिस नजर आने लगी. पुलिस के कई दस्ते विभिन्न जगहों पर रवाना हो गए. उसी शाम को पुलिस को पुणे शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित यवत पुलिस स्टेशन की सीमा में सतीश वाघ का शव मिला. शव मिलने की सूचना पर पूरे हड़पसर में हड़कंप मच गया. मामला महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य तिलेकर से जुड़ा हुआ था. जिन की डैडबौडी मिली थी, वह तिलेकर के मामा थे. इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. इसी कारण पुलिस ने तुरंत ही मामले की जांच शुरू कर दी थी. सतीश वाघ की आधे घंटे में ही किडनैप के बाद हत्या कर दी गई थी. लाश बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था. 

सतीश वाघ की डैडबौडी की जांच से पता चला कि उन की किसी तेज धार वाले हथियार से हत्या की गई थी. उन के सिर और पेट पर 70 से ज्यादा चाकू के घाव पाए गए थे. इस मामले की जांच भी पुणे के हड़पसर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंसपेक्टर संतोष पांढरे को सौंपी गई थी. इस के बाद ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई थीं, जिन में 10 टीमें जोन की और 10 टीमें क्राइम ब्रांच की थीं. 

उस के बाद पुलिस ने किडनैपर्स के फिरौती के लिए फोन आने का भी इंतजार किया. लेकिन काफी समय निकल जाने के बाद भी उन की तरफ से किसी भी प्रकार की फिरौती के लिए न तो उन के बेटे के पास ही फोन आया और न ही उन की पत्नी मोहिनी के पास. 

एकएक कर ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने अपनी जांचपड़ताल को सब से पहले घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों पर फोकस किया. उसी जांच के क्रम में पुलिस ने लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिस के आधार पर पुलिस ने दरजनों संदिग्ध व्यक्तियों को अपनी हिरासत में ले कर पूछताछ की. इन में से 2 लोगों से महत्त्वपूर्ण जानकारी मिली. इस से पता चला कि किडनैपिंग में सब से बड़ी भूमिका पवन श्यामसुंदर शर्मा की थी. उस के सहयोगी के रूप में नवनाथ अर्जन गुरसाले सामने आया. इस जानकारी के मिलते ही पुलिस ने पवन शर्मा को उरली कांचन से दोपहर साढ़े 3 बजे और उस के साथी नवनाथ अर्जन गुरसाले को शाम साढ़े 5 बजे लोणीकंद के पास से हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते ही उन से कड़ी पूछताछ की तो इस हत्याकांड में 5 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई. इस जानकारी के तुरंत बाद ही पुलिस ने उन तीनों की गिरफ्तारी के लिए हाथपांव मारने शुरू कर दिए थे. इस मामले में सब से चौंका देने वाली बात यह थी कि इस हत्याकांड में सतीश वाघ की पत्नी मोहिनी का अहम रोल था. पुलिस पूछताछ में पवन शर्मा ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे मृतक सतीश वाघ की पत्नी मोहिनी का हाथ था, जिस ने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी. इस मामले में मोहिनी की सहायता करने वाला अक्षय जावलकर था. 

इस किडनैपिंग और मर्डर के मामले में अक्षय जावलकर और मृतक सतीश वाघ की पत्नी का नाम सामने आते ही पुलिस ने अक्षय जावलकर को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस मामले की तह तक पहुंच चुकी थी. फिर पुलिस ने मोहिनी को इस बात की कानोंकान खबर तक नहीं होने दी. मोहिनी अपने पति की मौत पर रोतीबिलखती रही. उस ने अपने किसी भी रिश्तेदार को इस बात का एहसास तक नहीं होने दिया कि उस के पति की हत्या में उस का भी हाथ था. 

जैसे ही सतीश वाघ के दाह संस्कार की क्रिया पूरी हुई, पुलिस ने बुधवार की रात में मोहिनी वाघ को भी अपनी हिरासत में ले लिया. उस से भी कड़ी पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में मोहिनी वाघ ने सहज ही अपना अपराध स्वीकार लिया था. आरोपियों से पूछताछ के बाद सतीश वाघ की हत्या की जो कहानी उभर कर सामने आई, वह इस प्रकार निकली

करोड़पति मोहिनी किराएदार अक्षय पर क्यों हुई फिदा

महाराष्ट्र के पुणे में फुरसुंगी सासवड स्थित सतीश वाघ अपने परिवार के साथ रहते थे. लोनी कालभोर इलाके के गांव मालीमाल में उन के पैतृक खेत भी थे. हडपसर इलाके में शेवालवाड़ी चौक के पास उन का एक होटल था. उन का अपना अलग बिजनैस भी था. 29 वर्षीय अक्षय जावलकर कई सालों से सतीश वाघ के यहां पर अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था. काफी समय से उन के यहां पर एक किराएदार के रूप रहते हुए उन के बीच घरेलू संबंध हो गए थे. सतीश वाघ और उन की बीवी मोहिनी भी अक्षय जावलकर से खुश थे. सतीश वाघ का एक बेटा ओमकार वाघ अक्षय जावलकर की उम्र का ही था. जिस के कारण अक्षय जावलकर और ओमकार वाघ के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. उसी कारण दोनों ही अधिकांश साथसाथ रहते थे. 

मोहिनी वाघ भी अक्षय जावलकर के व्यवहार से काफी खुश थी, जिस के कारण मोहिनी वाघ की अक्षय जावलकर के साथ नजदीकी बढ़ गई थी. मोहिनी हालांकि 49 साल की अधेड़ उम्र की महिला थी. लेकिन वह हमेशा ही अपनी केयर करती थी. वह हर वक्त बनठन कर रहा करती थी, जिस के कारण उस की उम्र काफी कम लगती थी. सतीश वाघ एक बिजनैसमैन थे. वह सारे दिन अपने बिजनैस में बिजी रहते थे. पैसा कमाने की लालसा में वह अपनी पत्नी को भी पूरा टाइम नहीं दे पाते थे. जिस के कारण पतिपत्नी के बीच संबंध ज्यादा मधुर नहीं थे. 

अक्षय जावलकर अभी 29 साल का कदकाठी से मजबूत युवक था. मोहिनी कभी फुरसत में होती तो वह उसे देख कर अपने पति और उस के बीच तुलना करने लगती. अक्षय जावलकर जब कभी मोहिनी के सामने आता तो वह उसी में खो कर रह जाती थी. समय के साथ ही अक्षय को देखतेदेखते मोहिनी के दिल में उस के प्रति मोह पैदा हो गया. उस के बाद जब कभी भी अक्षय से मोहिनी का सामना होता तो उसे देख कर उस के दिल में अजीब सी हलचल होने लगती थी. अक्षय जावलकर भी युवा था. उस ने कई बार मोहिनी को अपनी ओर ताड़ते देखा था, जिस का अर्थ वह भलीभांति जानता था. उस को देख कर अक्षय के दिल में भी हलचल होने लगी थी. दोनों की चाहत भरी निगाहें एकदूसरे से टकराईं तो उन के दिलों में प्यार उमडऩे लगा. फिर दोनों जल्दी ही एकदूसरे की चाहत में पागल हो गए. 

मोहिनी और अक्षय के बीच अफेयर चालू हुआ तो जल्दी ही दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए थे. दोनों के बीच एक बार अवैध संबंध बनते ही यह सिलसिला चालू हो गया. जब कभी भी उस का बेटा ओमकार और पति घर पर नहीं होते तो दोनों मौके का फायदा उठाते हुए मौजमस्ती करते. यह सिलसिला चोरीछिपे काफी समय तक चला. अब से लगभग डेढ़ साल पहले की बात है. सतीश वाघ को लगा कि उन के प्रति उन की बीवी का नजरिया कुछ बदल सा गया है. उस वक्त मोहिनी कुछ अपनी ही धुन में रहने लगी थी. कई बार सतीश वाघ अपने बिजनैस के दौरान बाहर होते तो उस वक्त मोहिनी का फोन ज्यादातर बिजी आता था. 

वह घर आने पर मोहिनी से फोन व्यस्त आने की वजह पूछते तो मोहिनी उन को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाती थी. तभी सतीश वाघ को लग गया था कि वह उन की गैरमौजूदगी में किसी से बात करती है. मोहिनी के प्रति उन के दिल में यही शंका पैदा होते ही उन्होंने उस पर विशेष ध्यान रखना शुरू कर दिया था. उसी वक्त एक दिन ऐसा भी आया कि सतीश वाघ ने अक्षय और मोहिनी को एक साथ बिस्तर पर रंगरलियां मनाते पकड़ ही लिया. पत्नी को अक्षय के साथ अय्याशी करते देख सतीश वाघ का खून खौल उठा. उस रात तीनों में काफी विवाद भी हुआ. उस रात सतीश वाघ अपमान का घूंट पी कर रह गए. समाज में अपनी बदनामी होने की वजह से उन्होंने बात घर के घर में ही दबा दी. उन्होंने न तो अक्षय के खिलाफ कोई काररवाई की और न ही अपनी पत्नी के प्रति. 

उस के बाद सतीश वाघ ने अक्षय के परिवार को अपना मकान खाली करने के लिए कह दिया. अक्षय ने सतीश वाघ का मकान खाली कर 500 मीटर दूरी पर किराए का दूसरा मकान ले लिया था. अक्षय जावलकर के परिवार को घर से निकालने के बाद सतीश वाघ ने कुछ राहत की सांस ली. उन्हें लगा कि यह मामला यहीं खत्म हो गया, लेकिन उस के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ. सतीश वाघ पत्नी के पीछे अपने बिजनैस को तो बंद कर नहीं सकते थे. उन्हें हर रोज घर से निकलना ही पड़ता था. सतीश वाघ के घर से निकलते ही उन की बीवी फिर से मोबाइल पर अक्षय से बात करने लगती थी. उस के बाद भी दोनों के बीच लव अफेयर का सिलसिला जारी रहा.

उस घटना के बाद न तो सतीश वाघ ही अपनी पत्नी पर विश्वास करते थे और न ही मोहिनी उन की कोई इज्जत करती थी. पतिपत्नी के बीच मनमुटाव इतना रहने लगा कि सतीश वाघ बातबात पर मोहिनी को मारनेपीटने लगे थे. इतना ही नहीं, सतीश वाघ ने पत्नी को खर्चे के लिए पैसे भी देने बंद कर दिए थे, जिस से मोहिनी एकएक पैसे के लिए तरसने लगी. मोहिनी पति की इन हरकतों से बुरी तरह से तंग आ चुकी थी. एक बड़े बिजनैसमैन की पत्नी होने के बाद भी वह पैसेपैसे के लिए तरसने लगी थी. यह सब झेलने के बाद मोहिनी का अपने पति के प्रति लगाव बिलकुल ही खत्म हो गया था. वह चोरीछिपे अक्षय जावलकर से फोन पर बात करती रही. 

उसी बात करने के दौरान एक दिन मोहिनी ने अक्षय जावलकर से कहा, ”अगर तुम मेरा कहना मानो तो मैं पल भर में तुम्हें अमीर बना सकती हूं, लेकिन उस के लिए तुम्हें मेरा एक काम करना होगा. तुम किसी भी तरह से सतीश वाघ को खत्म कर दो. उस के खत्म होते ही उस की सारी प्रौपर्टी की मालिक मैं बन जाऊंगी और तुम मेरे पति.’’ 

मोहिनी की बात सुनते ही अक्षय सोचने लगा, ‘काश! ऐसा हो जाए.’ 

अक्षय जावलकर सतीश वाघ को अच्छी तरह से जानता था. वह पैसे वाला ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में उस की अच्छी धाक थी. उस के बाद अक्षय ने कई दिनों तक मोहिनी का फोन रिसीव नहीं किया. फिर भी मोहिनी उस के फोन पर फोन किए जा रही थी. 

मोहिनी ने क्यों उजाड़ा अपना सुहाग

अक्षय जावलकर मोहिनी के प्यार में पहले ही पागल था. लेकिन उस ने उस वक्त उस के सामने जो शर्त रखी थी, उसे सुन कर उस की नींद ही उड़ गई थी. कई दिनों बाद अक्षय ने मोहिनी का फोन उठाया तो मोहिनी बोली, ”अक्षय, तुम ने क्या सोच रखा है, अगर तुम मेरा फोन नहीं उठाओगे तो क्या मुझ से तुम्हारा पीछा छूट जाएगा? अब सुनो, तुम्हें आखिरी बार समझा रही हूं. अगर तुम ने मेरा काम नहीं किया तो मैं अपने पति से कह दूंगी कि अक्षय मुझे बारबार फोन कर परेशान कर रहा है. उस के बाद तुम्हारा क्या हाल होगा, तुम खुद ही समझ लो.’’

ठीक है भाभी, मैं कुछ करता हूं.’’ इतना कहने के बाद अक्षय ने फोन काट दिया. मोहिनी के धमकी भरे शब्द सुन अक्षय कुछ सहम गया. उस के बाद वह हर वक्त उसी बात को ले कर उलझन में पड़ा रहता था. उस ने कई बार सोचा कि अगर किसी तरह से सतीश वाघ की मौत हो जाए तो वह वाकई पैसों में खेलेगा. फिर मोहिनी भी उस के साथ हमेशा के लिए रहेगी और उस के पास पैसा भी अपार होगा. 

लेकिन यह होना इतना आसान नहीं था. सतीश की हत्या करना इतना आसान भी नहीं था. फिर भी उस दिन के बाद हर वक्त ही सतीश वाघ की मौत उस की आंखों के सामने घूमने लगी थी. वह हर वक्त उस की हत्या के नएनए तरीके सोचने लगा था. उस दौरान उस ने कई बार सतीश वाघ को मारने की योजना भी बनाई, लेकिन वह किसी भी तरह से कामयाब नहीं हो सका. 

उधर मोहिनी भी बारबार फोन कर उसे परेशान कर रही थी. जब मोहिनी समझ गई कि अक्षय जावलकर किसी भी तरह से उस के पति की हत्या करने में सक्षम नहीं है, तब उस ने ही सतीश वाघ की हत्या की साजिश रचते हुए अक्षय से कहा कि सतीश वाघ को मारना तुम्हारे बस की बात नहीं. अब तुम एक काम करो, सुपारी किलर्स का इंतजाम करो. उस में जितना भी खर्च आएगा, उस का भुगतान मैं कर दूंगी. लेकिन किलर्स ऐसे होने चाहिए कि सतीश वाघ की हत्या भी हो जाए और किसी को कानोंकान पता भी न चल सके. मोहिनी की बात सुनते ही कई दिनों तक अक्षय सुपारी किलर्स के बारे में सोचता रहा. उस के बाद अंत में उस ने यह बात अपने दोस्त पवन श्यामसुंदर शर्मा के सामने रखी. जिस के बाद सतीश वाघ की हत्या का तानाबाना बुना गया. 

इस हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने मृतक सतीश वाघ की पत्नी मोहिनी वाघ, अक्षय जावलकर, पवन श्यामसुंदर शर्मा, नवनाथ अर्जन गुरसाले, विकास सीताराम शिंदे और आतिश जाधव को गिरफ्तार किया था. इस मामले में हडपसर पुलिस थाने में (बीएनएस) भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1), 140 (1), 140 (2), 140 (3), 61 (2), 238, 3 (5) के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.

पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था. इस केस की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी नवनाथ गुरसाले और आतिश जाधव ने हत्या में प्रयुक्त हथियारों को भीमा नदी में फेंक दिया था. पुलिस उन हथियारों की तलाश में जुटी थी.

 

 

3 Top Bollywood Actress : क्यों मारा और कौन निकला कातिल

3 Top Bollywood Actress : तीन मशहूर अभिनेत्रियों की खौफनाक मौत की कहानी आपको हैरान कर देगी. इन घटनाओं में रहस्यमयी परिस्थितियों और उनकी मौत के पीछे का खुलासा आपको चौंका देगा. जानें इन 3 Top Bollywood Actress की कहानी को चरणबद्ध तरीके से

Jiah Khan : लव स्टोरी से हत्या तक की अनसुलझी कहानी

यों माना जाता है कि जिया खान ने आत्महत्या की थी, लेकिन ऐसा अभिनेत्री की मां का ऐसा मानना नहीं था. उन का मानना था कि जिया की हत्या कराई गई है और यह हत्या उस के बौयफ्रैंड सूरज पंचोली के इशारे पर की गई थी. हालांकि इस के बाद पुलिस ने सूरज पंचोली को अरेस्ट कर लिया मगर पुख्ता सुबूत नहीं मिलने पर बाद में उसे रिहा कर दिया गया. मामला कोर्ट में भी चला मगर 10 साल बाद सूरज पंचोली को रिहा कर दिया गया.

पूरी एक्ट्रेस से जुड़ी स्टोरी को जानने के लिए यहां क्लिक करें

फिल्म हीर रांझा की Actress प्रिया राजवंश : महंगी पड़ी शादीशुदा से प्यार

दमदार अभिनय और संवाद से दर्शकों में मशहूर रहे अभिनेता राजकुमार की फिल्म ‘हीर रांझा’ को लोग आज भी याद करते हैं. इस फिल्म में जितनी हसीन ऐक्ट्रैस Actress थी, उस की लाइफ उतनी ही मुश्किलभरी थी. इस ऐक्ट्रैस की रियल लाइफ स्टोरी सुन कर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है. यह हीरोइन थी बौलीवुड की प्रिया राजवंश जो उस समय खूबसूरत हीरोइनों में शामिल थी. यही नहीं, प्रिया ने 70 के दशक में अपनी बेहतरीन अदाकारी से 3 Top Bollywood Actress बौलीवुड फिल्मों पर खूब राज किया था.

पूरी एक्ट्रेस से जुड़ी स्टोरी को जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

6 हजार रुपये के लिए Actress कृतिका का हुआ मर्डर

छोटे शहरों से बड़े सपने ले कर सैकड़ों लड़कियां आए दिन सपनों की नगरी मुंबई पहुंचती हैं. लेकिन इन में से गिनीचुनी लड़कियों को ही कामयाबी मिलती है. दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री भूलभुलैया 3 Top Bollywood Actress की तरह है, जहां प्रवेश करना तो आसान है, लेकिन बाहर निकलना बहुत मुश्किल. क्योंकि यहां कदमकदम पर दिगभ्रमित करने वाले मोड़ों पर गलत राह बताने वाले मौजूद रहते हैं, जिन के अपनेअपने स्वार्थ होते हैं.

पूरी एक्ट्रेस से जुड़ी स्टोरी को जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

6 हजार रुपये के लिए Actress कृतिका का हुआ मर्डर

छोटे शहरों से बड़े सपने ले कर सैकड़ों लड़कियां आए दिन सपनों की नगरी मुंबई पहुंचती हैं. लेकिन इन में से गिनीचुनी लड़कियों को ही कामयाबी मिलती है. दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री भूलभुलैया की तरह है, जहां प्रवेश करना तो आसान है, लेकिन बाहर निकलना बहुत मुश्किल. क्योंकि यहां कदमकदम पर दिगभ्रमित करने वाले मोड़ों पर गलत राह बताने वाले मौजूद रहते हैं, जिन के अपनेअपने स्वार्थ होते हैं.

फिल्म इंडस्ट्री में एक तरफ जहां श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, हेमामालिनी, काजोल, जैसी अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय का परचम लहराया, वहीं दूसरी ओर दिव्या भारती, स्मिता पाटिल, जिया खान, नफीसा जोसेफ, शिखा जोशी, विवेका बाबा, मीनाक्षी थापा और प्रत्यूषा बनर्जी जैसी सुंदर व प्रतिभावान छोटे व बड़े परदे की अभिनेत्रियों ने भावनाओं में बह कर अथवा अपनी नाकामयाबी की वजह से जान गंवाई. सच तो यह है कि प्राण गंवाने वाली किसी भी अभिनेत्री की मौत का सच कभी सामने नहीं आया. अब ऐसी अभिनेत्रियों में एक और नाम जुड़ गया है कृतिका उर्फ ज्योति चौधरी का.

घटना 12 जून, 2017 की है. सुबह के करीब 10 बजे का समय था. मुंबई के उपनगर अंधेरी (वेस्ट) स्थित अंबोली पुलिस थाने के चार्जरूम में तैनात ड्यूटी अधिकारी को फोन पर खबर मिली कि चारबंगला स्थित एसआरए भैरवनाथ हाउसिंग सोसाइटी की 5वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 503 में से दुर्गंध आ रही है. ड्यूटी पर तैनात अधिकारी ने मामले की डायरी बना कर इस की जानकारी सीनियर क्राइम इंसपेक्टर दयानायक को दी. इंसपेक्टर दयानायक मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अपने साथ पुलिस टीम ले कर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. उन्होंने इस मामले की जानकारी थानाप्रभारी वी.एस. गायकवाड़ और वरिष्ठ अधिकारियों के साथसाथ पुलिस कंट्रोल रूम को भी दे दी थी.crime story

जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक वहां काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी. भीड़ को हटा कर पुलिस टीम कमरे के सामने पहुंची. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि उस फ्लैट में 2-3 सालों से फिल्म और टीवी अभिनेत्री कृतिका उर्फ ज्योति चौधरी किराए पर रह रही थी. लेकिन वह अपने फ्लैट में कब आती थी और जाती थी, इस की जानकारी किसी को नहीं थी. चूंकि उस का काम ही ऐसा था, इसलिए किसी ने उस के आनेजाने पर ध्यान नहीं दिया था. पासपड़ोस के लोगों से भी उस का संबंध नाममात्र का था. पता चला कि कई बार तो वह शूटिंग पर चली जाती थी तो कईकई दिन नहीं लौटती थी.

फ्लैट की चाबी किसी के पास नहीं थी. जबकि फ्लैट बंद था. इंसपेक्टर दया नायक ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर के फ्लैट का दरवाजा तोड़वा दिया. दरवाजा टूटते ही अंदर से बदबू का ऐसा झोंका आया कि वहां खड़े लोगों को सांस लेना कठिन हो गया. नाक पर रूमाल रख कर जब पुलिस टीम फ्लैट के अंदर दाखिल हुई तो कमरे का एसी 19 डिग्री टंप्रेचर पर चल रहा था. संभवत: हत्यारा काफी चालाक और शातिर था. लाश लंबे समय तक सुरक्षित रहे और सड़न की बदबू बाहर न जाए, यह सोच कर उस ने एसी चालू छोड़ दिया था. लाश की स्थिति से लग रहा था कि कृतिका की 3-4 दिनों पहले ही मौत हो गई थी.

इंसपेक्टर दया नायक अभी अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण और मृतका कृतिका के पड़ोसियों से पूछताछ कर रहे थे कि अंबोली पुलिस थाने के थानाप्रभारी वी.एस. गायकवाड़, डीसीपी परमजीत सिंह दहिया, एसीपी अरुण चव्हाण, क्राइम ब्रांच सीआईडी यूनिट-9 के अधिकारी और फौरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई. फौरेंसिक टीम का काम खत्म हो जाने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का सरसरी निगाह से निरीक्षण किया. थानाप्रभारी वी.एस. गायकवाड़ से जरूरी बातें कर के अधिकारी अपने औफिस लौट गए.

अधिकारियों के जाने के बाद थानाप्रभारी वी.एस. गायकवाड़ ने इंसपेक्टर दया नायक और सहयोगियों के साथ मिल कर घटनास्थल और मृतका कृतिका के शव का बारीकी से निरीक्षण किया. कृतिका का शव उस के बैडरूम में बैड पर चित पड़ा था. शव के पास ही उस का मोबाइल फोन और ड्रग्स जैसा दिखने वाले पाउडर का एक पैकेट पड़ा था. पुलिस ने कृतिका का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और पाउडर के पैकेट को जांच के लिए सांताकु्रज के कालिया लैब भेज दिया. फोन से कृतिका के घर वालों का नंबर निकाल कर उन्हें इस मामले की जानकारी दे दी गई.

घटनास्थल की जांच में कृतिका के बर्थडे का एक नया फोटो भी मिला, जिस में वह 2 युवकों और 3 युवतियों के बीच पीले रंग की ड्रेस में खड़ी थी और काफी खुश नजर आ रही थी. वह फोटो संभवत: 5 और 8 जून, 2017 के बीच खींची गई थी. कृतिका की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई थी. उस के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था, साथ ही उस की हत्या में अंगुलियों में पहने जाने वाले नुकीले पंजों का इस्तेमाल किया गया था. कृतिका के शरीर पर कई तरह के जख्मों के निशान थे, जिस से लगता था कि हत्या के पूर्व कृतिका के और हत्यारों के बीच काफी मारपीट हुई थी. हत्या में इस्तेमाल चीजों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.

बैड पर कृतिका का खून बह कर बिस्तर पर सूख गया था और उसकी लाश धीरेधीरे सड़नी शुरू हो गई थी. घटनास्थल की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस टीम ने कृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए विलेपार्ले स्थित कूपर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल की प्राथमिक काररवाई पूरी करcrime story

के पुलिस टीम थाने लौट आई. थाने आ कर थानाप्रभारी वी.एस. गायकवाड़ ने इस मामले पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचारविमर्श किया और तफ्तीश का काम इंसपेक्टर दया नायक को सौंप दिया. उधर कृतिका की मौत का समाचार मिलते ही उस के परिवार वाले मुंबई के लिए रवाना हो गए. कृतिका की हत्या हो सकती है, यह वे लोग सोच भी नहीं सकते थे. मुंबई पहुंच कर उन्होंने कृतिका का शव देखा तो दहाड़ें मार कर रोने लगे. पुलिस की जांच टीम ने उन्हें बड़ी मुश्किल से संभाला. पोस्टमार्टम के बाद कृतिका का शव उन्हें सौंप दिया गया.

इंसपेक्टर दया नायक ने कृतिका के परिवार वालों के बयान लेने के बाद थानाप्रभारी वी.एस. गायकवाड़ के दिशानिर्देशन में अपनी जांच की रूपरेखा तैयार की, ताकि उस के हत्यारे तक पहुंचा जा सके. एक तरफ इंसपेक्टर दया नायक अपनी तफ्तीश का तानाबाना तैयार कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ पुलिस कमिश्नर दत्तात्रय पड़सलगीकर और जौइंट पुलिस कमिश्नर देवेन भारती के निर्देश पर क्राइम ब्रांच सीआईडी यूनिट-9 के इंसपेक्टर महेश देसाई भी इस मामले की छानबीन में जुट गए थे.

फिल्मों, सीरियल अथवा मौडलिंग करने वाली लड़कियों पर पासपड़ोस के लोगों, सोसायटी में काम करने वालों, ड्राइवरों और गार्डों वगैरह की नजर रहती है. उदाहरणस्वरूप वडाला की रहने वाली पल्लवी पुरकायस्थ को ले सकते हैं, जिस की हत्या इमारत के कश्मीरी सिक्योरिटी गार्ड ने उस की सुंदरता पर फिदा हो कर दी थी. ऐसी ही एक और घटना अक्तूबर, 2016 में गोवा के पणजी में घटी थी. वहां सुप्रसिद्ध ब्यूटी फोटोग्राफर और जानी मानी परफ्यूमर मोनिका घुर्डे का शव सांगोल्डा विलेज की सपना राजवैली इमारत की दूसरी मंजिल पर मिला था.

उस की हत्या में भी इमारत के सिक्योरिटी गार्ड राजकुमार का हाथ था. इसी थ्योरी के आधार पर इंसपेक्टर दया नायक ने अपनी टीम के साथ तफ्तीश उसी इमारत से शुरू की, जिस में कृतिका रहती थी. उन्होंने इमारत के आसपास रहने वालों से पूछताछ की, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, वहां के सिक्योरिटी गार्डों से पूछताछ की और संदेह के आधार पर उसे हिरासत में भी लिया. उस इमारत का दूसरा सिक्योरिटी गार्ड लखनऊ गया हुआ था. उस की तलाश में पुलिस की एक टीम लखनऊ भी भेजी गई. लेकिन वहां से उसे खाली हाथ लौटना पड़ा.crime story

27 वर्षीया मौडल और अभिनेत्री कृतिका उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली थी. उस के पिता हरिद्वार के सम्मानित व्यक्ति थे. ऐशोआराम में पलीबढ़ी कृतिका खूबसूरत भी थी और महत्वाकांक्षी भी. वह ग्लैमर की लाइन में जाना चाहती थी. जबकि उस का परिवार चाहता था कि वह पढ़लिख कर कोई अच्छी नौकरी करे. कृतिका के सिर पर अभिनय और बौलीवुड का भूत कुछ इस तरह सवार था कि उसे मांबाप की कोई भी सलाह अच्छी नहीं लगती थी. वह बौलीवुड में जाने के लिए स्कूल और कालेजों के हर प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती थी. इसी के चलते उसे अनेक पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र मिल चुके थे.

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कृतिका बौलीवुड की रंगीन दुनिया में काम पाने के लिए प्रयास करने लगी. इस के लिए उस ने अपना फोटो प्रोफाइल तैयार करा लिया था, जिसे वह विभिन्न विज्ञापन एजेंसियों को भेजती रहती थी. कुछ एक एजेंसियों ने उसे रिस्पौंस भी दिया और उसे औडिशन के लिए भी बुलाया. मौडलिंग की दुनिया में वह कुछ हद तक कामयाब भी हो गई थी. इस से उस का हौसला काफी हद तक बढ़ गया. उसे मौडलिंग के औफर मिलने लगे थे.

वैसे बता दें कि कृतिका मौडल नहीं बनना चाहती थी, क्योंकि शरीर के कपड़े उतार कर देह की नुमाइश करना उसे अच्छा नहीं लगता था. पर फिल्मों में काम करने की ललक उसे ऐसे विज्ञापनों में काम करने को मजबूर करती रही और इन्हीं के सहारे वह मुंबई जा पहुंची. सन 2009 में कृतिका मायानगरी मुंबई आ गई और मौडलिंग करने लगी. मौडलिंग के साथसाथ वह बौलीवुड की दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाती रही. इसी चक्कर में उस ने मौडलिंग एजेंसियों के कई औफर भी ठुकराए. परिणाम यह हुआ कि उस के पास मौडलिंग एजेसियों के औफर आने बंद हो गए. इस बीच वह कई फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों से भी मिली. लेकिन उन से उसे आश्वासन तो मिले, पर काम नहीं.

इस सब के चलते एक तरह से वह निराशा से घिर गई थी. तभी एक पार्टी में उस की मुलाकात दिल्ली के बिजनैसमैन राज त्रिवेदी से हुई. जल्दी ही राज त्रिवेदी और कृतिका ने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों दिल्ली आ गए. लेकिन कृतिका अपनी शादीशुदा जिंदगी में अधिक दिनों तक खुश नहीं रह पाई और एक साल में ही राज त्रिवेदी से तलाक ले कर आजाद हो गई. अपनी शादी की असफलता से कृतिका टूट सी गई थी, लेकिन उस ने अपने सपनों को नहीं टूटने दिया था.crime story

दिल्ली में रहते हुए कृतिका की मुलाकात शातिर ठग विजय द्विवेदी से हुई. विजय द्विवेदी मुंबई के कई बड़े फिल्मी सितारों और राजनेताओं को चूना लगा चुका था. जिन में फिल्म जगत के जानेमाने अभिनेता गोविंदा, टीवी और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता तिवारी तथा बालाजी टेलीफिल्म्स की मालिक एकता कपूर और कांग्रेस के कद्दावर नेता अमरीश पटेल शामिल थे. 30 वर्षीय विजय द्विवेदी मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला था. वह मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखता था, साथ ही सुंदर और आकर्षण व्यक्तित्व का मालिक था. खुद को वह कांग्रेस के कद्दावर नेता जनार्दन द्विवेदी का भतीजा बता कर लोगों को अपना परिचय बड़े ही रौब रुतबे वाले अंदाज में देता था. इस से लोग उस के प्रभाव में आ जाते थे. उस ने कृतिका को भी अपना परिचय इसी तरह दिया था. महत्वाकांक्षी कृतिका उस के प्रभाव में आ गई.

विजय द्विवेदी ने कृतिका को जब दिल्ली के एक मौल में शौपिंग करते देखा था, तभी उस ने सोच लिया था कि उसे किसी भी कीमत पर पाना है. वह कृतिका की सुंदरता पर कुछ इस तरह रीझा था कि जबतब कृतिका के आसपास शिकारी चील की तरह चक्कर लगाने लगा. आखिर एक दिन उसे कृतिका के करीब आने का मौका मिल ही गया. कृतिका के करीब आते ही वह उस की तारीफों के पुल बांधने लगा, साथ ही उस ने उस की दुखती रगों पर हाथ भी रख दिया.उस ने कहा कि उस के जैसी युवती को मौडल, टीवी एक्ट्रेस या फिर फिल्म अभिनेत्री होना चाहिए. उस का यह तीर निशाने पर लगा. नतीजा यह हुआ कि शादी और फिर तलाक होने के बाद भी कृतिका के दिल में बौलीवुड के जो सपने बरकरार थे, उन्हें हवा मिल गई.

आखिरकार विजय द्विवेदी ने कृतिका को अपनी झूठी बातों से अपने प्रेमजाल में फांस लिया. कृतिका की नजदीकियां पाने के लिए उस ने उस की कमजोरी पकड़ी थी. उसे करीब लाने के लिए ही उस ने हाईप्रोफाइल अभिनेताओं और राजनीतिक रसूखदारों के नाम लिए थे. बात बढ़ी तो दोनों की मुलाकातें भी बढ़ गईं. कृतिका को भी विजय द्विवेदी से प्यार हो गया. कृतिका को अपनी मुट्ठी में करने के बाद विजय द्विवेदी ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और कृतिका से शादी कर ली.

सन 2011 में कृतिका विजय द्विवेदी के साथ अपनी किस्मत आजमाने वापस मुंबई आ गई. दोनों अंधेरी वेस्ट के लोखंडवाला कौंपलेक्स इलाके में किराए के एक फ्लैट में साथसाथ रहने लगे. मुंबई आने के बाद कृतिका फिर से बौलीवुड की गलियों में संघर्ष करने लगी. दूसरी ओर विजय द्विवेदी अपने शिकार ढूंढने लगा था. बहरहाल, इस बार एक तरफ कृतिका उर्फ ज्योति चौधरी की किस्मत रंग लाई, वही दूसरी ओर विजय द्विवेदी की किस्मत के सितारे गर्दिश में आ गए.

कृतिका को जल्द ही फिल्म ‘रज्जो’ में कंगना रनौत के साथ एक बड़ा मौका मिल गया. यह फिल्म सन 2013 में बन कर रिलीज हुई तो दर्शकों को कृतिका का अभिनय पसंद आया. इस के बाद कृतिका के सितारे चमकने लगे. फिल्म ‘रज्जो’ के बाद टीवी धारावाहिक ‘परिचय’ से उस की एंट्री एकता कपूर की कंपनी में हो गई. इस के साथ ही उसे क्राइम धारावाहिक ‘सावधान इंडिया’ में भी काम मिलने लगा. जहां सन 2013 से कृतिका का कैरियर संवरना शुरू हुआ, वहीं विजय द्विवेदी के कैरियर का सितारा सन 2012 डूब गया था. कांग्रेस नेता अमरीश पटेल को ठगने के बाद उस के कैरियर की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी.

कांग्रेस नेता अमरीश पटेल के ठगे जाने की खबर जब उन की पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी को मिली तो वह सन्न रह गए थे. उन्होंने इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस की शिकायत तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से कर दी कि कोई उन्हें अपना चाचा बता कर उन की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है. मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया. क्राइम ब्रांच विजय द्विवेदी के पीछे लग गई. फलस्वरूप सन 2012 के शुरुआती दौर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उस वक्त वह कांग्रेसी नेता सुरेश कलमाड़ी को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था. कलमाड़ी से भी उस ने खुद को जनार्दन द्विवेदी का भतीजा बताया था. क्राइम ब्रांच ने उसे अपनी कस्डटी में ले कर पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया.

यह बात जब कृतिका को पता चली तो वह स्तब्ध रह गई. विजय द्विवेदी के संपर्क और एक साल तक उस के साथ रहने के बावजूद भी वह उस की हकीकत नहीं जान पाई थी. दरअसल, वह उस से भी बड़ा ऐक्टर था. बहरहाल, विजय द्विवेदी के ठगी का परदा उठा नहीं कि कृतिका ने उस से तलाक ले लिया. उस का साथ छोड़ कर वह अलग रहने लगी. वह अपनी जिंदगी अपनी तरह से बिता रही थी. छोटे पर्दे पर उस के लिए काम की कोई कमी नहीं थी. हत्या के पहले उस ने खुशीखुशी अपना बर्थडे मनाया था. उस के 2-3 दिनों बाद ही उस की हत्या हो गई थी.

धीरेधीरे इस घटना को घटे लगभग एक माह के करीब हो गया. लेकिन अभी तक अभियुक्तों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली थी. पुलिस अपनी तफ्तीश की कोई दिशा तय करती, तभी सांताकु्रज के कालिया लैब की रिपोर्ट देख कर उन का ध्यान एमडी ड्रग्स की तरफ गया. इसी बीच कृतिका के परिवार वालों ने बताया कि अपनी पहली शादी और तलाक के बाद वह काफी दुखी थी, जिस के चलते वह ड्रग्स लेने लगी थी. जांच अधिकारियों ने उन के इसी बयान को आधार बना कर जांच करने का फैसला किया. एसीपी अरुण चव्हाण ने एक नई टीम का गठन किया. इस टीम में उन्होंने क्राइम ब्रांच के इंसपेक्टर उदय राजशिर्के, नंदकुमार गोपाल, खार पुलिस थाने के असिस्टैंट इंसपेक्टर जोगदंड, वैशाली चव्हाण, दयानायक और सावले आदि को शामिल किया. टीम के लोगों को अलगअलग जिम्मेदारी सौंपी गई.

सीनियर इंसपेक्टर सी.एस. गायकवाड़ के निर्देशन में जांच टीम ने पुन: घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इस कोशिश में पुलिस को एक फुटेज में 2 संदिग्ध युवकों की परछाइयां नजर आईं. लेकिन उन का चेहरा स्पष्ट नहीं था. इस के अलावा पुलिस ने करीब 200 लोगों से पूछताछ करने के अलावा कृतिका के फोन की 2-3 सालों की काल डिटेल्स और डाटा निकलवाया. इस के बाद पुलिस को तफ्तीश की एक हल्की सी किरण नजर आई. इसी के सहारे पुलिस कृतिका के हत्यारे ड्रग्स सप्लायर तक पहुंचने में कामयाब हो गई.

दरअसल, कृतिका को ड्रग्स लेने की आदत पड़ गई थी. उसे ड्रग्स आसिफ अली उर्फ सन्नी सप्लाई करता था. वह सिर्फ कृतिका को ही नहीं, बल्कि और भी कई फिल्मी हस्तियों को ड्रग्स सप्लाई किया करता था. इस चक्कर में वह जेल भी गया था. पूछताछ में उस ने बताया कि वह जेल जाने के पहले कृतिका को ड्रग्स सप्लाई करता था, लेकिन उस के जेल जाने के बाद कृतिका उस के दोस्त शकील उर्फ बौडी बिल्डर से ड्रग्स लेने लगी थी. शकील उर्फ बौडी बिल्डर थाणे पालघर जनपद के उपनगर नालासोपारा (वेस्ट) की एक इमारत में किराए की काफी मोटी रकम दे कर रहता था. ड्रग्स सप्लाई के दौरान कृतिका और शकील खान की अच्छी दोस्ती हो गई थी. इसी के चलते वह कई बार कृतिका को उधारी में ड्रग्स दे देता था. फलस्वरूप कृतिका पर उस के 6 हजार रुपए बकाया रह गए थे. कृतिका उस का पैसा दे पाती, उस के पहले ही वह अगस्त, 2016 के पहले हफ्ते में जेल चला गया था.

शकील नसीम खान के अपने गिनेचुने ग्राहक थे. उन लोगों को ड्रग्स सप्लाई करने के लिए शकील खान बादशाह उर्फ साधवी लालदास से ड्रग्स लेता था. दोनों के बीच उधारी चलती रहती थी. नवंबर, 2016 में जब शकील जेल से बाहर आया तो उस के दोस्त बादशाह ने उस से अपने पैसों की मांग की. कृतिका पर उस के 6 हजार रुपए बाकी थे. दरअसल, एक ही धंधे में होने के कारण शकील खान ने बादशाह से ड्रग्स ले कर कृतिका को सप्लाई किया था. बादशाह ने जब शकील खान पर दबाव बनाया तो उस ने कृतिका से अपने बकाया  पैसों की मांग शुरू कर दी. लेकिन कृतिका उस का पैसा देने में आनाकानी कर रही थी. इस बीच करीब 6 महीने का समय निकल गया.

घटना के दिन शकील खान अपने दोस्त बादशाह को यह कह कर कृतिका के घर ले गया कि पैसा वह कृतिका के घर पर देगा. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. रात का खानापीना करने के बाद चलते समय जब शकील खान ने कृतिका से अपने पैसे मांगे तो उस ने पैसे देने में मजबूरी जताई. इस की वजह से दोनों में विवाद बढ़ गया. कृतिका ने चिल्ला कर लोगों को एकत्र करने की धमकी दी तो शकील खान को गुस्सा आ गया. उस ने कृतिका के साथ मारपीट शुरू कर दी. शकील खान के पास लोहे का पंच था, जिस से उस ने कृतिका पर कई वार किए. इस के अलावा उस ने पास पड़ी किसी भारी चीज से भी उस के सिर पर वार कर दिया, जिस से उस की मौत हो गई. इस बीच उस का दोस्त बादशाह उन दोनों का बीच बचाव करता रहा. लेकिन कृतिका की जान नहीं बच सकी.

कृतिका की हत्या करने के बाद शकील खान ने कमरे का एसी चालू कर दिया. उस के बाद कृतिका के बदन के सारे जेवर और 22 सौ रुपए नकद ले कर बादशाह के साथ वहां से चला गया. बहरहाल, इन दोनों अभियुक्तों को पुलिस टीम ने 8 जुलाई को रात को नालासोपारा और पनवेल से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है.

विस्तृत पूछताछ के बाद उन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर के उन्हें अदालत पर पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में आर्थर जेल भेज दिया गया. दोनों अभियुक्त अभी जेल में हैं. लेकिन जांच अधिकारियों के सामने अभी भी एक प्रश्न मुंह बाए खड़ा है कि क्या मात्र 6 हजार रुपए के लिए कृतिका की हत्या की गई. ऐसा लगता तो नहीं है. क्योंकि 6 हजार रुपए न तो ड्रग्स सप्लायरों के लिए बड़ी रकम थी और न ही कृतिका के लिए. बहरहाल मामले की जांच अभी जारी है.

TV Actress सुरभि तिवारी : भंवर में फंसी जिंदगी

लंबे समय तक चलने वाले सीरियलों की दमदार अभिनेत्री सुरभि तिवारी की वैवाहिक जिंदगी 3 साल में ही लड़खड़ा गई. उन्हें न अच्छे ‘शगुन’ और ‘कुलवधू’ की अनुभूति हो पाई और न ही पायलट पति प्रवीण कुमार के संग साझेदारी का रिश्ता ही निभाना संभव हो पाया. मुंबई, दिल्ली और पटना तक के सफर में विधायक बनने का सपना संजोए सास लीलावती सिन्हा के लिए वह एक प्रचारक मात्र थी तो पति के लिए कुछ और. यौन हिंसा की शिकार ‘दीया और बाती हम’, ‘हरी मिर्च लाल मिर्च’ और ‘तोता वेड्स मैना’ की सुरभि का अब क्या होगा…पूछ रहे हैं उन के प्रशंसक.

करीब 6 साल पहले नवंबर 2016 की बात है. ‘शगुन’ सीरियल की अभिनेत्री सुरभि तिवारी एक सीरियल की शूटिंग से फारिग हो कर रात के साढ़े 9 बजे अंधेरी स्थित अपने फ्लैट लौट रही थी. कैब सामान्य गति से अपनी लेन में थी. उस के साथ सहकलाकार और सहेली अपूर्वा भी थी. तभी उस की मां का फोन आया था.

मां देरी होने पर चिंता जता रही थीं. तब सुरभि ने फोन पर जवाब में मां को समझाया, ‘‘बस मां, मैं 20 मिनट में पहुंच रही हूं. ये कैब वाले भैया गाड़ी थोड़ी धीमी चला रहे हैं. वैसे भी मेरे साथ अपूर्वा है न.’’

‘‘मां चिंता कर रही हैं न!’’ बगल में बैठी सहेली अपूर्वा बोली.

‘‘हां यार, मां को हमेशा एक ही चिंता रहती है… देर हो गई… रात हो गई… जमाना ठीक नहीं है…’’ सुरभि बोलने लगी.

‘‘मां हैं न! हर मां को बच्चों के भविष्य के साथसाथ सुरक्षा की भी चिंता रहती है. ऐसा कर तू अब शादी कर ले. फिर देखना तुम्हारी मां की यह चिंता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी,’’ अपूर्वा बोली.

‘‘तू तो ऐसे बोल रही है, जैसे लड़का कहीं रखा हुआ हो, और जा कर मैं उसे उठा ले जाऊं मंडप पर.’’ सुरभि बोली.

‘‘ऐसा ही समझ. अपने फील्ड के किसी को पसंद कर लाइफ पार्टनर बना ले.’’ अपूर्वा ने समझाया.

‘‘अरे ना बाबा ना,’’ सुरभि तुरंत बोल पड़ी.

‘‘क्यों अपने फील्ड के लड़के में क्या कमी है? एक से बढ़ कर एक हैं सारे. …और बिहार यूपी के भी तो हैं.’’ अपूर्वा ने तर्क किया.

‘‘बात कमी की नहीं, मेरी पसंद की है. मैं चाहती हूं कि मेरा लाइफ पार्टनर हमारे फील्ड से अलग का हो. क्योंकि दिन भर सेट पर शूटिंग के बाद जब घर पर रहूं तब वहां कैमरा, सीन, सीरियल, चैनल आदि की बातें न हों. किसी तरह के कंप्टीशन की भावना दिमाग में हलचल न पैदा करे. मैं ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती हूं, जो फिल्म या टीवी जगत का न हो, भले ही वह डाक्टर, इंजीनियर या कोई बैंककर्मी या फिर बिजनैसमैन ही क्यों न हो!’’ सुरभि बोली.

‘‘हां यार, तुम ने कहा तो सही है, लेकिन किस्मत भी तो कुछ होती है.’’ अपूर्वा ने कहा.

‘‘मैं भी देखती हूं मेरी किस्मत में क्या है?’’ सुरभि बोली.

‘‘किस्मत क्या होती है मैडमजी, वह तो कर्म से बदलती रहती है.’’ सुरभि को रोजाना घर तक छोड़ने वाला कैब ड्राइवर अचानक बोल पड़ा. उस की बात सुन दोनों हंस पड़ी.

‘‘लो, अब इस की भी सुनो.’’ अपूर्वा बोली. फिर चुप्पी छा गई.

लांकि तब तक सुरभि के दिमाग में शादी की बात बैठ गई थी. वह सोच में पड़ गई, ‘38 की होने को आई. अभी नहीं तो कब करेगी शादी? अपूर्वा ठीक ही तो कह रही है मेरी जाति, समाज में इतनी उम्र की लड़कियों को तो कोई पूछता ही नहीं. आखिर कहां तलाशा जाए मम्मी की पसंद का पारिवारिक फैमिली का लड़का.’

‘‘क्या सोचने लगी? अरे मैट्रीमोनियल साइट्स हैं न इस के लिए.’’ अपूर्वा उस के मन को भांपते हुए बोली.

जवाब में सुरभि मुसकरा दी. कुछ देर बाद बोली, ‘‘तुम्हारी नजर में कोई विश्वसनीय साइट हो तो बताना.’’

‘‘अब तो समझो हो गई शादी.’’ अपूर्वा हंसते हुए बोली.

मैट्रीमोनियल साइट से मिला जीवनसाथी

सुरभि को शादी के लिए टोकने वाली अकेली अपूर्वा ही नहीं थी. घर में मां से ले कर सेट पर साथ काम करने वाले दूसरे संगीसाथी भी घर बसाने के लिए जब तब कह देते थे. एक दिन सुरभि ने आखिरकार शादी करने का निर्णय ले लिया. दिसंबर, 2016 में उस ने सहेली की मदद से ‘सायकोरियन मैट्रीमोनी सर्विसेज’ में अपनी प्रोफाइल रजिस्टर करवा दी. अपनी प्रोफाइल में उस ने स्पष्ट रूप से लिख दिया था कि वह किस तरह के व्यक्ति से शादी करना चाहती हैं. इसी के साथ उस ने अपनी कुछ शर्तें भी रखीं. उन में एक महत्त्वपूर्ण शर्त यह भी थी कि वह शादी के बाद मुंबई में ही रहेगी. वह एक्टिंग शादी के बाद भी जारी रखेगी.

कुछ दिन बाद ही मैरिज ब्यूरो की तरफ से कई लड़कों के बायोडाटा सुरभि के ईमेल पर आ गए. उन्हीं में एक इंडिगो एअरलाइंस में कार्यरत पायलट प्रवीण कुमार सिन्हा का प्रोफाइल भी था. उम्र के अंतर और कदकाठी, पर्सनैलिटी, प्रोफेशन के लिहाज से सुरभि के लिए वह सूटेबल था. सिर्फ शर्त के मुताबिक एक ही कमी थी कि उस की पोस्टिंग दिल्ली में थी. वह दक्षिणपश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में अपनी 2 बहनों श्वेता और शिल्पा सिन्हा के साथ रहता था. फिर भी वह सुरभि और उस की मां को जंच रहा था. उन्होंने सोचा क्यों न एक बार लड़के से बात की जाए.

पायलट की नौकरी तो मुंबई में भी की जा सकती है. इसी उम्मीद के साथ सुरभि ने काफी कुछ सोचविचार के बाद सितंबर, 2017 में पहली बार प्रवीण से बात की. उन की एक कैफे हाउस में मुलाकात हुई.

सुरभि ने सिर्फ एक ही सवाल किया, ‘‘क्या आप को मेरी सारी शर्तें मंजूर हैं?’’

इस पर प्रवीण चुप रहा. सुरभि कभी उस के चेहरे को तो कभी अपने हाथ में लिए कौफी के कप को देखती रही. जवाब का इंतजार था.

प्रवीण ने अपनी कौफी का प्याला उठाया. बोला, ‘‘शर्तें बदली भी जा सकती हैं.’’

‘‘कम से कम 2 शर्तें तो नहीं,’’ सुरभि तुरंत बोली.

‘‘…तो फिर मैं ही खुद को बदल लूंगा.’’ प्रवीण के इतना कहते ही सुरभि के चेहरे पर चमक आ गई.

‘‘हमारे पास मौके हैं तरक्की की मंजिल तक पहुंचने के लिए न कि शर्तों में बंध कर लड़खड़ाने के लिए.’’ प्रवीण बोला.

कौफी के अंतिम घूंट तक सुरभि को इतना तो अहसास हो ही गया था कि प्रवीण एक सुलझा हुआ और साथ देने वाला इंसान है. प्रवीण ने साफ लहजे में कह दिया था कि उसे मुंबई आ कर रहने में कोई आपत्ति नहीं है. वैसे वह मूल निवासी आरा, बिहार का है. पढ़ाई पटना में हुई और नौकरी मिली तब दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से सटे द्वारका में आ कर रहने लगा. प्रवीण ने स्पष्ट किया कि एविएशन के उस के कई दोस्त दिल्ली से आ कर मुंबई रहने लगे हैं, इसलिए वह भी ऐसा आसानी से कर सकता है. उस रोज दोनों के बीच विवाह की सहमति बन गई. अब उन के बातविचार पर परिवार के अभिभावकों की मुहर लगनी बाकी थी. हालांकि सुरभि जल्दबाजी नहीं करना चाहती थी. उस ने अपनी तरफ से सब कुछ समझने के लिए थोड़ा समय लिया. उस ने प्रवीण के बारे में कुछ और जानकारियां जुटा लीं.

पता चला कि प्रवीण की मां लीलावती सिन्हा भाजपा की एक सक्रिय नेता हैं और विधायक बनने के प्रयास में हैं. उन की बिहार की राजनीति में अच्छी दखल है.

प्रवीण ने मान लीं सुरभि की शर्तें

30 अक्तूबर, 2017 को प्रवीण और सुरभि की दूसरी मुलाकात जुहू के होटल नोवाटेल में हुई. वह डेटिंग लंबी थी. डिनर के साथसाथ करीब 2 घंटे लंबी बातचीत के दौरान प्रवीण ने शादी के बाद की जिंदगी के बारे में काफी बातें की. प्रवीण ने कहा कि वह मुंबई में अपना मकान खरीद लेगा और अपने साथ सुरभि की मां को भी रखेगा. उस ने वादा किया कि सुरभि की इच्छा के मुताबिक उस की उम्र को देखते हुए जल्द ही परिवार भी आगे बढ़ा लेगा. वास्तव में उस वक्त तक सुरभि 39 की हो चुकी थी और शादी के बाद जल्द मां बनना चाहती थी.

प्रवीण ने इस पर भी हामी भर दी थी. उस के एक सप्ताह के भीतर ही 6 नवंबर, 2017 को प्रवीण ने एक बार फिर मुंबई पहुंच कर सांताक्रुज स्थित होटल ग्रैंड हयात में सुरभि से मुलाकात की. उन्होंने उस रोज भी मुंबई में अपना स्थायी ठिकाना बनाने का आश्वासन देते हुए बताया कि उस की  एअरलांइस कंपनी इंडिगो से ट्रांसफर की बात हो गई है. शादी के 6 महीने बाद वह दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो जाएगा, किंतु तब तक उसे दिल्ली में ही रहना होगा. इस पर सुरभि तिवारी ने कुछ देर सोच कर आगे का निर्णय मां के ऊपर छोड़ दिया. किंतु अगले दिन 7 नवंबर, 2017 को ही सुरभि ने ‘सायकोरियन मैट्रीमोनी सर्विसेस’ को फोन कर दूसरे लड़के की प्रोफाइल मांगी.

इस की जानकारी प्रवीण को भी हो गई. उस ने अपनी मां लीलावती सिन्हा को आगे कर दिया. अंतत: लीलावती ने सुरभि से फोन पर बात की और बीच का रास्ता निकालते हुए शादी का माहौल बनाने लगी. लीलावती के फैसले को सुरभि और उस की मां भी नहीं बदल पाईं. फिर भी शादी की तारीख तय नहीं हो पा रही थी. सुरभि की शूटिंग के साथसाथ प्रवीण संग डेटिंग भी चलती रही.

बदला गिरगिट जैसा रंग 

अंतत: सुरभि ने अपने विचार बदल लिए. उन्होंने 10 दिसंबर, 2018 को दिल्ली के फैमिली कोर्ट में जा कर शादी कर ली. हालांकि हिंदू विधि विधान से उन की शादी 10 फरवरी, 2019 को यारी रोड, मुंबई में संपन्न हुई. शादी के अगले रोज ही वे 9 दिनों के लिए हनीमून पर गोवा चले गए. दोनों गोवा के होटल में ठहरे. सुरभि ने महसूस किया कि प्रवीण बदला हुआ नजर आ रहा है. उस के बातचीत करने के ढंग और व्यवहार में से नरमी गायब हो चुकी है. वह उस के साथ एक तानाशाह की तरह पेश आ रहा है. यही नहीं, रात को बैड पर जाने से पहले ही कह दिया कि वह अभी बच्चा नहीं चाहता है. जिंदगी के मजे लेना चाहता है. देश के विभिन्न शहरों के अलावा विदेश घूमना चाहता है. उस के बाद ही बच्चे की प्लानिंग करेगा. इस पर जब सुरभि ने कहा कि बच्चा पैदा करने की उम्र काफी निकल चुकी है, तब वह उसे झिड़क दिया करता.

सुरभि ने प्रवीण में बदलाव और भी कई स्तर पर महसूस किए. बच्चे की बात पर प्रवीण का निर्णय सुन कर सन्न रह गई. उसे जोर का झटका लगा. सुरभि के विरोध पर प्रवीण ने समझा कर उसे चुप करवा दिया. हनीमून के 9 दिन बाद सुरभि अपने पति प्रवीण सिन्हा के साथ दिल्ली में द्वारका स्थित फ्लैट पर पहुंची. उस का स्वागत सास लीलावती सिन्हा, ससुर ब्रजेंद्र सिन्हा, 2 ननदें श्वेता सिन्हा और शिल्पा सिन्हा ने किया. वहां जा कर उसे पता चला कि अगले महीने 5 मार्च, 2019 को दिल्ली में शादी के रिसैप्शन का आयोजन किया गया है.

सुरभि के आते ही प्रवीण ने उस के सामने सादा कंप्यूटर पेपर और पेन देते हुए कहा, ‘‘इस पर लिख दो कि मैं ने तुम से बगैर दहेज लिए यह शादी की है. हम इस का प्रयोग आरा और पटना की चुनावी जनसभाओं में करेंगे, जिस से मेरी मां को चुनाव में जीतने के लिए अधिक से अधिक वोट मिलेंगे.’’ इस पर सुरभि तुनकती हुई बोली, ‘‘तो आप ने दहेज इस वजह से नहीं लिया कि मेरा इस्तेमाल राजनीतिक स्वार्थ के लिए कर सकें.’’

‘‘तुम हर बात को गलत ढंग से क्यों देखती हो. जब मेरी मां यानी कि अब तुम्हारी सास विधायक बन जाएगी, तब इस का फायदा तुम्हें और हम सभी को मिलेगा.’’

सुरभि को अपनी तरह से चलाना चाहते थे ससुराल वाले

घर के लोग शादी के रिसैप्शन की तैयारियों में जुट गए थे. मेहमानों के अलावा एक अलग लिस्ट पत्रकारों की भी बनी थी, लेकिन प्रवीण और उस की मां ने सुरभि को सख्त हिदायत दी थी कि वह मीडिया के सामने अकेली नहीं आएगी. उसे यहां मुंबई की बात भूलनी होगी. सब से महत्त्वपूर्ण हिदायत यह थी कि रिसैप्शन में जो भी उपहार मिलेंगे, उस पर उस का कोई अधिकार नहीं होगा. इस के साथ ही और भी कई तरह की हिदायतें दी गईं, जिसे सुन कर वह अंदर ही अंदर आने वाली विपत्तियों की कल्पना कर सिहर गई.

रिसैप्शन में लीलावती सिन्हा ने खुद को पटना में भाजपा की सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यरत व एक माहिर राजनेता के तौर पर पेश किया. उन्होंने मीडिया के सामने सुरभि को चांदी का मुकुट पहना कर प्रदर्शित किया और उसे दहेज के बगैर लाई बहू के रूप में प्रचारित किया. 7 मार्च के बाद जब सुरभि की मां और भाई वापस मुंबई लौट आए, तब सास लीलावती ने भी अपना पैंतरा बदलते हुए सुरभि से तीखे लहजे में कहा, ‘‘देखो, अब तुम एक बिहारी परिवार की बहू हो. हमारे समाज की मान्यताओं के अनुसार रहो. कब, किस से, किस तरह मिलनाजुलना है, वह मैं बताऊंगी. अब डेली सोप वाले टीवी सीरियल में अभिनय करने के बजाय वेब सीरीज और फिल्मों में अभिनय करो. जब शूटिंग हो तब दिल्ली से मुंबई जाओ. अन्यथा दिल्ली या पटना में ही रहो.’’

इस के अलावा सास ने यह भी कहा कि वह उस के साथ कुछ भाजपा नेताओं से मिले और जब जरूरत हो, तब मेरे साथ राजनीतिक क्षेत्र में काम करना भी शुरू करे. हालांकि सुरभि ने इस का विनम्रता से विरोध जताया कि उस की राजनीति में रुचि नहीं है और किसी नेता से मिलने की इच्छा भी नहीं रखती है. अभिनय को नहीं छोड़ सकती है. वह सिर्फ एक्टर ही बनी रहना चाहती है. उस के बाद तो सुरभि की सास और उन की ननदों ने कठोर तेवर अपना लिए. उन के बदले हुए तेवर का असर सुरभि की निजी जिंदगी पर भी पड़ा. आए दिन किसी न किसी बहाने से प्रवीण की बहनें और मां उसे प्रताडि़त करने लगीं.

एक तरफ सुरभि के सामने सास और ननदों के ताने थे, दूसरी तरफ पति का अमानवीय व्यवहार. सुरभि ने अपनी समस्या मां सरिता तिवारी, भाई सौरभ तिवारी, बहन सारिका शुक्ला व सारिका के पति राजीव शुक्ला को भी सुनाई. उन से इस बारे में फोन पर बातें होती रहती थीं.

उन लोगों ने भी कई बार फोन कर प्रवीण को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात और बिगड़ गई. बच्चे के नाम पर प्रवीण ने कहा, ‘‘तुम्हें हालात समझने चाहिए. ऐसा करो, हमें अभी बच्चे की जरूरत नहीं है. तुम कुछ दिन मुंबई में ही रह कर अभिनय करिअर को संवारो. मैं यहां किसी अच्छे कारोबार की योजना बना रहा हूं.’’

पतिपत्नी के बीच बढ़ गए मतभेद

मार्च में होली के दिन सुरभि अपने मायके मुंबई चली आई. जल्द ही प्रवीण दिल्ली लौट आया. बीचबीच में वह सुरभि को बुला कर अपने साथ फ्लाइट में ले जाने लगा. उन के बीच तनाव कुछ कम हो गया था. एक दिन पति को खुश देख कर सुरभि ने कहा, ‘‘आप अभी मुंबई में ही हो. तो फ्लैट तलाश कर खरीद लो.’’ जवाब में प्रवीण ने कहा, ‘‘यह तय है कि मैं मुंबई में घर नहीं खरीद सकता. और यहां किराए का भी मकान नहीं ले सकता. क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं है. मेरे सारे पैसे खर्च हो चुके हैं. तुम्हें मेरे साथ दिल्ली में ही आ कर रहना होगा.’’

इस बात पर सुरभि और प्रवीण के बीच काफी बहस हुई. अंतत: प्रवीण अकेले ही दिल्ली लौट आया. पतिपत्नी के बीच बढ़ते मतभेद को देख कर सुरभि की मां ने सुरभि को कुछ दिनों तक पति के साथ रहने की सलाह दी. मां के कहने पर 2-3 दिन के बाद सुरभि भी दिल्ली आ गई. दिल्ली पहुंचते ही सुरभि की ननदों और सास की प्रताड़ना फिर शुरू हो गई. ननदें सुरभि को मोटी कह कर ताने मारने लगीं. पतली होने के लिए फास्टिंग करने का दबाव बनाने लगीं. जैसेतैसे कुछ महीने बीत गए. प्रवीण का 7 जनवरी, 2020 को जन्मदिन आने वाला था. सास ने सुरभि से कहा, ‘‘अच्छी साड़ी पहन कर तैयार हो जाओ और मेरे साथ चलो. हम भाजपा दफ्तर के अलावा कुछ नेताओं के घर जाने वाले हैं.’’

किंतु सुरभि ने मना कर दिया. उस के बाद हर दिन घर के अंदर झगड़े होने लगे. अगले महीने ही 10 फरवरी, 2020 को शादी की पहली सालगिरह थी. परिवार ने इसे जश्न के तौर पर मनाने का निर्णय कर किसकिस को बुलाना है, उस की सूची बनाई जाने लगी. सुरभि ने भी दिल्ली के अपने कुछ दोस्तों को बुलाने की सूची बनाई, मगर सास ने उसे किसी दोस्त या रिश्तेदार को बुलाने से मना कर दिया. इस बात पर सुरभि की सास के अलावा ननदों से भी काफी कहासुनी हो गई थी. इतना ही नहीं, एक बार सुरभि बीमार हो गई थी. पैरों में काफी सूजन थी. सुरभि ने पड़ोसी से पूछ कर एक मसाज करने वाली महिला को बुलवा लिया था.

संयोग से वह मुसलिम थी. बात 16 फरवरी, 2020 की थी. वह मुसलिम महिला किचन में तेल गर्म करने गई तो ननद श्वेता ने उसे खूब डांटा कि वह उस के किचन में कैसे घुस आई. महिला सुरभि के पास जा कर रोेने लगी. उस वक्त प्रवीण घर में नहीं था. शाम को प्रवीण के आने पर सुरभि ने दिन की घटना के बारे में शिकायत की. प्रवीण ने जब बहन से इस बारे बात की तब उस के साथ दोनों बहनें उलझ पड़ीं. यहां तक कि उसे ही डांटते हुए कहा, ‘‘मेरी मां ने जमीन बेच कर तुम्हें पायलट बनाया है. यह घर और तुम्हारी सारी प्रौपर्टी हमारी है. अभी का अभी तुम अपनी पत्नी सुरभि को ले कर घर से निकल जाओ.’’

सुरभि मजबूर हो कर चली आई मायके. यह सुरभि के लिए एक नई समस्या थी. उस वक्त सुरभि के ससुर व उन का मैडिकल सहायक हीरालाल भी मौजूद थे. उन्होंने इस पर जरा भी प्रतिक्रिया नहीं जताई. उस के बाद  16 फरवरी, 2020 को सुरभि दिल्ली से मुंबई आ गई. उस के बाद वह दोबारा दिल्ली नहीं गई. दिल्ली से मुंबई आते समय वह अपने जेवर ले कर आई थी, जो उस ने रिश्तेदारों को दे दिए थे. जाते वक्त वह उसे वापस नहीं मिले. सुरभि के मुंबई पहुंचने पर प्रवीण उस से अकसर वीडियो काल कर हालसमाचार लेने लगा. एक महीने बाद ही कोरोना काल का दौर आया और पूरे देश में लौकडाउन लगा दिया गया. मुंबई का जीवन भी ठप हो गया. फिल्में और सीरियलों की शूटिंग बंद हो गई. इसी के साथ सुरभि की आमदनी भी रुक गई.

दूसरी तरफ पति अकसर वीडियो काल कर के पूछता था कि वह कहां है? क्या कर रही है? इत्यादि बातों से वह एकदम तंग आ चुकी थी. वह उसे न काम करने दे रहा था और न ही खर्च के लिए पैसे ही दे रहा था. इधर मुंबई में अपने किस्त पर खरीदे फ्लैट में सुरभि के दिन मां के साथ गुजर रहे थे. सुरभि के पास कोई जमापूंजी नहीं थी. फ्लैट की ईएमआई चल रही थी. अंधेरी के लोखंडवाला में फ्लैट होने के चलते मेंटिनेंस का भी काफी खर्च था. छोटेछोटे खर्चों का सुरभि देती थी पति को हिसाब प्रवीण उसे सिर्फ 20 हजार रुपए घर खर्च वगैरह के लिए देता था. लेकिन उस के खर्च की एकएक पाई का हिसाब लेता था. घर के राशन से ले कर आटोरिक्शा आदि तक के बिल वाट्सऐप पर मंगवाता था. आटोरिक्शा के मीटर की फोटो खींच कर प्रवीण के पास भेजनी पड़ती थी.

क्रेडिट कार्ड सुरभि के पास था, पर उस का ओटीपी प्रवीण के फोन पर ही आता था. जब भी सुरभि औनलाइन सामान मंगवाती थी, तब प्रवीण से ओटीपी मांग कर ही पेमेंट कर पाती थी. प्रवीण हर माह लिखा कर सुरभि के हस्ताक्षर सहित कागज वाट्सऐप पर मंगाता था कि सुरभि ने कितने रुपए की सब्जी खरीदी. यहां तक कि 20 रुपए का वड़ा पाव खरीदा तो उस का भी बिल भेजना होता था. एक बार सुरभि ने पानीपूरी का पैकेट खरीद लिया था तो प्रवीण ने डांट कर कहा था कि घर में रह कर सामान्य खाना ही खाए. पानीपूरी खाना तो फिजूलखर्ची है. इस तरह प्रवीण से मिल रहे मेंटल टार्चर से सुरभि डिप्रेशन में चली गई थी. एक तरफ कोरोना से बचाव करना था तो दूसरी तरफ पति की मानसिक प्रताड़ना की शिकार थी. एक बार वह नजदीक के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में इलाज कराने गई तो प्रवीण ने वह रकम यह कह कर नहीं दी कि यह गलत है. प्रवीण ने सुरभि से कहा कि उसे हर बार चैरिटी अस्पताल में इलाज कराना चाहिए.

एक बार मिल्लत नगर, अंधेरी के चैरिटी अस्पताल में जब वह अपना इलाज कराने गई, तब उस के कुछ दोस्तों ने देख कर सुरभि को सलाह दी कि इस तरह की नरक की जिंदगी जीने के बजाय उसे अपने पति से तलाक ले लेना चाहिए. उन की सलाह पर ही सुरभि ने मन को कड़ा करते एक दिन फोन पर प्रवीण से यह बात कह दी. प्रवीण ने कह दिया कि वह उसे तलाक नहीं देगा. पूरी जिंदगी तड़पाएगा. आखिरकार 20 जून, 2022 को मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में एपीआई युवराज दलवी के सामने पति प्रवीण कुमार सिन्हा, सास लीलावती सिन्हा, ननद श्वेता व शिल्पा सिन्हा के खिलाफ सुरभि ने एक शिकायत दी.

मामला अदालत में गया और 498ए, 377, 406 आदि भादंवि की धाराओं के तहत  मुकदमा दर्ज कर लिया गया. कथा लिखे जाने तक अदालत में इस मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी थी. इस तरह से ‘शगुन’, ‘कुमकुम’, ‘हरी मिर्च लाल मिर्च’, ‘कुलवधू’, ‘दीया और बाती हम’ व ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ सहित कई सफल टीवी सीरियलों की अदाकारा सुरभि तिवारी ने महज 13 वर्ष की उम्र से अभिनय करना शुरू कर दिया था. सीरियल ‘शगुन’ से उसे जबरदस्त सफलता मिली थी. 2009 में सुरभि तिवारी ने ‘म्हाडा’ की लौटरी से अंधेरी इलाके में मकान खरीदा, जिस के लिए स्टेट बैंक औफ इंडिया से 30 लाख रुपए का कर्ज भी लिया, जिस की ईएमआई जारी है.

वह अभिनय में इस कदर व्यस्त रही कि विवाह कर घर गृहस्थी बसाने के बारे में सोचने का मौका तक नहीं मिला था. उसे आखिरी बार ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ सीरियल में देखा गया था.

(कथा सुरभि तिवारी से हुई बातचीत और  एफआईआर नंबर 03