Murder Case : प्लास्टिक की रस्सी से भाई-बहन की हत्या कर किसने बॉडी को पेड़ से लटकाया

Murder Case : बंटी और सुखदेवी चचेरेतहेरे भाईबहन जरूर थे लेकिन वे एकदूसरे से दिली मोहब्बत करते थे. दोनों के घर वालों ने शादी करने से मना कर दिया तो अपनी शादी से एक दिन पहले दोनों घर से भाग गए. इस के बाद जो हुआ, उस की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी…

बंटी की अजीब सी स्थिति थी. उस का दिमाग तो चेतनाशून्य हो चला था. साथ ही उस के दिमाग में एक तूफान सा मचा हुआ था. यही तूफान उसे चैन नहीं लेने दे रहा था. बेचैनी का आलम यह था कि वह कभी बैठ जाता तो कभी उठ कर चहलकदमी करने लगता. अचानक उस का चेहरा कठोर होता चला गया, जैसे वह किसीफैसले पर पहुंच गया था, उस फैसले के बिना जैसे और कुछ हो नहीं सकता था. बंटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल जिले के थाना धनारी के गांव गढ़ा में रहता था. उस के पिता का नाम बिन्नामी और माता का नाम शीला था. बिन्नामी खेतीकिसानी का काम करते थे. 22 वर्षीय बंटी इंटर पास था. उस के बड़े भाई 25 वर्षीय संदीप का विवाह हो चुका था. बंटी से छोटे 2 भाई तेजपाल (14 वर्ष) और भोलेशंकर (9 वर्ष) के अलावा छोटी बहनें कश्मीरा, सोमवती और राजवती थीं, जोकि क्रमश: 17 वर्ष, 7 वर्ष और 5 वर्ष की थीं.

उस के पड़ोस में उस के ताऊ तुलसीदास रहते थे. परिवार में उन की पत्नी रमा देवी और उन के 6 बेटै रामपाल, विनीत उर्फ लाला, किशोरी, गोपाल उर्फ रामगोपाल, धर्मेंद्र और कुलदीप उर्फ सूखा थे. इस के अलावा इकलौती बेटी थी 21 वर्षीय सुखदेवी, जोकि सब भाइयों से छोटी थी. रिश्ते में बंटी और सुखदेवी तहेरे भाईबहन थे. बचपन से दोनों साथ खेलेघूमे. हर समय एकदूसरे का साथ दोनों को खूब भाता था. समय के साथ ही बचपन का यह खेल कब जवानी के प्यार की तरफ बढ़ने लगा, उन को एहसास भी नहीं हुआ. जवान होती सुखदेवी के सौंदर्य को देखदेख कर बंटी आश्चर्यचकित हो गया था. सुखदेवी पर छाए यौवन ने उसे एक आकर्षक युवती बना दिया था. उस के नयननक्श में अब गजब का आकर्षण पैदा हो गया था.

हिरनी जैसे नयन, गुलाब की पंखुडि़यों जैसे होंठ, जिन का रसपान करना हर नौजवान की हसरत होती है. उस के गालों पर आई लाली ने उसे इतना आकर्षक बना दिया था कि बंटी खुद पर काबू न रख सका और उसे देख कर उसे पाने को लालायित हो उठा. सुखदेवी के यौवन में वह इस कदर खो गया कि उस के बदन को ऊपर से नीचे तक निहारता रह गया. उस के छरहरे बदन में यौवन की ताजगी, कसक और मादकता की साफसाफ झलक दिखती थी. बंटी अपनी तहेरी बहन के मादक सौंदर्य को बस देखता रह गया और उस की चाहत में डूबता चला गया. वह इस बात को भी भूल गया कि वह उस की तहेरी ही सही, लेकिन बहन तो है.

बंटी जब सुखदेवी के घर गया तो उसे एकटक देखने लगा. उधर सुखदेवी इस बात से बेखबर अपने काम में व्यस्त थी. जब उस की मां रमा ने उसे आवाज दी, ‘‘ऐ सुखिया, देख बंटी आया है.’’ तो उस का ध्यान बंटी की तरफ गया. चाहने लगा था सुखदेवी को सुखदेवी को भी बंटी पसंद था, मगर उस रूप में नहीं जिस रूप में उसे बंटी देख रहा था और उसे पाने की चाह में तड़पने लगा था. रमा देवी ने फिर आवाज लगाई. सुखदेवी ने तुरंत एक गिलास पानी और थोड़ा मीठा ला कर बंटी के सामने रख दिया. पानी का गिलास हाथ में पकड़ाते हुए बोली, ‘‘क्या हाल हैं जनाब के?’’

जब बंटी ने उस से पानी का गिलास लिया तो उस का स्पर्श पा कर वह पहले से अधिक व्याकुल हो उठा. उस के साथ सुंदर सपनों में खो गया. इधर सुखदेवी ने उस के गालों को खींच कर कहा, ‘‘कहां खो गए जनाब?’’

इस के बाद वह चाय बनाने चली गई. बंटी का सारा ध्यान तो सुखदेवी की तरफ ही था, जो किचन में उस के लिए चाय बना रही थी. वह तो इस कदर व्याकुल था कि दिल हुआ किचन में जा कर खड़ा हो जाए. उधर जब सुखदेवी चाय ले कर आई तो बंटी की बेचैनी थोड़ी कम हुई. सुखदेवी ने जब बंटी को चाय दी तो उस ने पुन: उसे छूना चाहा, मगर नाकाम रहा. तभी उस की ताई को कुछ काम याद आ गया और वह उठ कर बाहर चली गईं. इधर बंटी की धड़कनें रेल के इंजन की तरह दौड़ने लगीं. वह घबराने लगा. मगर एक खुशी भी थी कि उस तनहाई में वह सुखदेवी को देख सकता है. फिर सुखदेवी अपने काम में लग गई, मगर बंटी के कहने पर वह उस के करीब ही चारपाई पर बैठ गई. उस के शरीर के स्पर्श ने उसे गुमशुदा कर दिया.

उस का दिल तो चाह रहा था कि वह उसे अपनी बांहों में भर ले और प्यार करे, मगर न जाने कैसी झिझक उसे रोक देती और वह अपने जज्बातों पर काबू किए उस की बातें सुनता जा रहा था. वह बारबार हंसती तो बंटी के मन में फूल खिल उठते थे. थोड़ी ही देर में बंटी को न जाने क्या हुआ, वह उठा और जाने लगा. तभी सुखदेवी ने उस का हाथ पकड़ कर पूछा, ‘‘कहां जा रहे हो?’’

मगर बंटी ने बिना कुछ कहे अपना हाथ छुड़ाया और वहां से चला गया. सुखदेवी उस से बारबार पूछती रही. मगर वह रुका नहीं और बिना पीछे देखे चला गया. प्यार के इजहार का नहीं मिला मौका बंटी को उस दिन के बाद कुछ अच्छा न लगता, वह तो बस सुखदेवी के खयालों में ही खोया रहता था, मगर चाह कर भी वह उस से मन की जता नहीं पाता था. उस के मन में पैदा हुई दुविधा ने उसे अत्यंत उलझा रखा था. तहेरी बहन से प्रेम की इच्छा ने उस के दिलोदिमाग को हिला रखा था. मगर सुखदेवी के यौवन का रंग बंटी पर खूब चढ़ चुका था. उस के यौवन की किसी एक बात को भी वह भुला नहीं पा रहा था.

एक दिन बंटी घर पर अकेला था और सुखदेवी के खयालों में खोया हुआ था. वह चारपाई पर लेटा था, तभी सुखदेवी उस के घर पहुंची और बिना कुछ कहे सीधे अंदर चली गई. बंटी उसे देख कर आश्चर्यचकित रह गया. कुछ देर तक वह उसे देखता ही रहा था. तभी सुखदेवी ने सन्नाटा भंग करते हुए कहा, ‘‘क्या हाल है? क्या मुझे बैठने तक को नहीं कहोगे?’’

‘‘कैसी बात कर रही हो, आओ तुम्हारा ही घर है.’’ बंटी ने कहा तो सुखदेवी वहीं पड़ी चारपाई पर बैठ गई.

सुखदेवी ने बैठते ही बंटी को देखा और कहने लगी, ‘‘क्या बात है आजकल तुम घर नहीं आते? मुझ से कोई गलती हो गई है कि उस दिन तुम बिना कुछ कहे घर से चले आए.’’

बंटी मूक बैठा बस सुखदेवी को निहारे जा रहा था. सुखदेवी ने जब उसे चुप देखा तो बंटी के करीब पहुंच कर वह बैठ गई और उस के हाथों को अपने हाथों में ले कर बोली, ‘‘बोलो न क्या हुआ? तुम इतने चुपचुप क्यों हो, क्या कोई बात है जो तुम्हें बुरी लग गई है. मुझे बताओ न, तुम तो हमेशा हंसते थे, मुझ से ढेर सारी बातें करते थे. मगर अब क्या हुआ है तुम्हें, तुम इतने खामोश क्यों हो?’’

मगर उधर बंटी तो एक अलग ही दुविधा में फंसा हुआ था. सुखदेवी की बातों को सुन कर अचानक ही बंटी उस की ओर घूमा और उसे बड़े गौर से देखने लगा. तभी सुखदेवी ने उस से पूछा कि वह क्या देख रहा है, मगर बंटी जड़वत हुआ उसे घूरता ही जा रहा था. सुखदेवी भी उस की निगाह के एहसास को महसूस कर रही थी, शायद इसलिए वह भी खामोश नजरें झुकाए वहीं बैठी रही थी. बंटी उस से प्रेम का इजहार करना चाहता था, मगर इस दुविधा में उलझा हुआ था कि वह मेरी तहेरी बहन है. मगर अंत में प्रेम की विजय हुई. उस ने सुखदेवी के चेहरे को अपने हाथों में ले लिया. बंटी के इस व्यवहार से सुखदेवी थोड़ा घबरा गई. मगर अपनी धड़कनों पर काबू पा कर उस ने अपनी दोनों मुट्ठियों को बहुत जोर से भींचा और अपनी आंखें बंद कर लीं.

तभी बंटी ने उस से आंखें खोलने को कहा, मगर सुखदेवी हिम्मत न कर सकी. फिर दोबारा कहने पर सुखदेवी ने अपनी पलकें उठाईं और फिर तुरंत झुका लीं. तभी बंटी ने उस की आंखों को चूम लिया. सुखदेवी घबरा गई’ उस ने वहां से उठना चाहा. मगर बंटी ने उसे उठने नहीं दिया. वह शर्म के मारे कांपने लगी. उस के होंठों की कंपकंपाहट से बंटी अच्छी तरह वाकिफ था. मगर वह तो उस दिन अपने प्यार का इजहार कर देना चाहता था. तभी उस ने सुखदेवी की कलाई पकड़ कर कहा, ‘‘मैं तुम से बहुत प्यार करता हूं, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता, मैं सचमुच तुम से बहुत प्यार करता हूं.’’

बंटी की इन बातों को सुन कर सुखदेवी आश्चर्यचकित हो गई और उस ने बंटी को समझाना चाहा, मगर बंटी तो अपनी जिद पर ही अड़ा रहा. सुखदेवी ने कहा, ‘‘बंटी, मैं तुम्हारी बहन हूं. हमारा प्यार कोई कैसे स्वीकार करेगा.’’

मगर बंटी ने इन सब बातों को खारिज करते हुए सुखदेवी को अपनी बांहों में समेट लिया और बड़े प्यार से उस के होंठों पर अपने प्यार की मोहर लगा दी. सुखदेवी के लिए यह किसी पुरुष का पहला स्पर्श था, जिस ने उसे मदहोश होने पर मजबूर कर दिया और बंटी की बांहों में कसमसाने लगी. सुखदेवी चाह कर भी अपने आप को उस से अलग नहीं कर पा रही थी. लगातार कुछ क्षणों तक चले इस प्रेमालाप से सुखदेवी मदमस्त हो गई, तभी अचानक बंटी उस से अलग हो गया.

प्यार को लग गई हवा सुखदेवी तड़प उठी. बंटी के स्पर्श से छाया खुमार जल्दी ही उतरने लगा. वह बिना कुछ कहे घर के दरवाजे की तरफ बढ़ी तो पीछे से बंटी ने उसे कई आवाजें लगाईं, मगर सुखदेवी नजरें झुकाए चुपचाप बाहर चली गई. बंटी घबरा सा गया. उस के दिल में हजारों सवाल सिर उठाने लगे और इसी दुविधा में फंसा रहा कि सुखदेवी उस का प्यार ठुकरा न दे या कहीं ताऊताई को उस की इस हरकत के बारे में न बता दे. इसी सोच में बंटी परेशान रहा और पूरी रात सो न सका, बस बिस्तर पर करवटें बदलता रहा. उधर सुखदेवी का हाल भी बंटी से जुदा न था. वह भी पूरे रास्ते बंटी द्वारा कहे हर लफ्ज के बारे में सोचती गई. घर पहुंच कर बिना कुछ खाएपीए वह अपने बिस्तर पर लेट गई. मगर उस की आंखों में नींद भी कहां थी.

वह भी इसी सोच में डूबी रही. बंटी का प्यार दस्तक दे चुका था. वह भी बिस्तर पर पड़ीपड़ी करवटें बदलती जा रही थी. सुखदेवी भी अपनी भावनाओं पर काबू न रख पाई और वह भी बंटी से प्यार कर बैठी. अपने इस फैसले को दिल में लिए सुखदेवी बहुत बेकरारी से सुबह का इंतजार करने में लगी रही. पूरी रात आंखोंआंखों में कटने के बाद सुखदेवी सुबह जल्दीजल्दी घर का सारा काम कर के अपनी मां को बता कर बंटी के घर चली गई. सुखदेवी के कदम खुदबखुद आगे बढ़ते जा रहे थे. वह बस कभी बंटी के प्रेम स्नेह के बारे में सोचती तो कभी समाज व लोकलाज के बारे में, रास्ते में जाते वक्त कई बार वापस होने को सोचा, मगर हिम्मत न जुटा सकी. क्योंकि बंटी के उस जुनून को भी भुला नहीं पा रही थी.

लेकिन कहीं न कहीं उस के दिल में भी बंटी के लिए प्रेम की भावना उछाल मार रही थी. इन्हीं सोचविचार में वह बंटी के घर के दरवाजे पर पहुंच गई लेकिन अंदर जाने की हिम्मत न जुटा सकी. तभी बंटी की नजर उस पर पड़ गई और फिर उसे अंदर जाना ही पड़ा. उधर बंटी का चेहरा एकदम पीला पड़ा हुआ था. बस एक रात में ही ऐसा लग रहा था कि वह कई दिनों से बिना कुछ खाएपीए हो. उस की आंखें लाल थीं, जिस से साफ पता चल रहा था कि वह न तो रात भर सोया है और न ही कुछ खायापीया है. उस की आंखों को देख कर सुखदेवी समझ चुकी थी कि वह बहुत रोया है. सुखदेवी को इस का आभास हो चुका था कि बंटी उस से अटूट प्रेम करता है.

उस ने आते ही बंटी से पूछ लिया कि वह रोया क्यों था? बस फिर क्या था, इतना सुनते ही बंटी की आंखें फिर छलक आईं. उस की आंखों से छलके आसुंओं ने सुखदेवी को इस दुविधा में उतार दिया कि अब उसे न समाज की सोच, न अपने परिजनों का भय रह गया, वह उस से लिपट गई और उस के चेहरे को चूमने लगी. उस के बाद उस ने अपने हाथों से बंटी को खाना खिलाया. फिर दोनों तन्हाई में एक कमरे मे बैठ गए. तन्हाई के आलम में बंटी से रहा न गया और उस ने सुखदेवी को अपनी बांहों में भर लिया, सुखदेवी ने विरोध नहीं किया. दोनों ने लांघ दी सीमाएं सुखदेवी ने इस से पहले कभी ऐसे एहसास का अनुभव नहीं किया था. बंटी का हर स्पर्श सुखदेवी की मादकता को और भड़का रहा था. उस दिन बंटी ने सुखदेवी को पूरी तरह पा लिया.

सुखदेवी को भी यह अनुभव आनन्दमई लग रहा था. उसे वह सुख प्राप्त हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था. उस दिन के बाद सुखदेवी के मन में भी बंटी के लिए प्यार और बढ़ गया. अब उस के लिए बंटी सब कुछ था. एक बार जब उस पर जिस्मानी ताल्लुकात कायम हुआ तो बस यह सिलसिला चलता ही रहा. दोनों घंटोंघंटों बातें करते. एकदूसरे के बगैर दोनों के लिए रहना अब मुश्किल होता जा रहा था. लेकिन एक दिन उन के प्यार का भेद उन के परिजनों के सामने खुल गया तो कोहराम सा मच गया. उन को समझाया गया कि उन के बीच खून का संबंध होने के कारण उन की शादी नहीं हो सकती लेकिन वे प्रेम दीवाने कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. आखिर रिश्ते में दोनों भाईबहन थे, ऐसे में समाज उन की शादी पर अंगुलियां उठाता और उन का जीना मुहाल हो जाता.

परिजनों के विरोध से दोनों परेशान रहने लगे. इसी बीच बंटी के परिजनों ने उस की शादी बदायूं जनपद के गांव तिमरुवा निवासी एक युवती से तय कर दी. शादी की तारीख तय हुई 26 जून, 2020. इस से सुखदेवी तो परेशान हुई ही बंटी भी बेचैन हो उठा. बेचैनी में काफी देर तक वह सोचता रहा, फिर उस ने फैसला कर लिया कि वह अब अपने प्यार को ले कर कहीं और चला जाएगा, जहां प्यार के दुश्मन उन को रोक न सकें. अपने फैसले से उस ने सुखदेवी को भी अवगत करा दिया. सुखदेवी भी उस के साथ घर छोड़ कर दूर जाने को तैयार हो गई.

शादी की तारीख से एक दिन पहले 25 जून, 2020 को बंटी सुखदेवी को घर से ले कर भाग गया. उन के भाग जाने की भनक दोनों के घर वालों को लग गई. उन्होंने तलाशा लेकिन कोई पता नहीं चला. प्रेमी युगल के मिले शव पहली जुलाई को गढ़ा गांव के जंगल में देवराज उर्फ दानवीर के यूकेलिप्टस के बाग में बंटी और सुखदेवी की लाशें शीशम के एक पतले  से पेड़ पर लटकी मिलीं. गांव के कुछ लड़के उधर आए तो उन्होंने यह देखी थीं. दोनों के घर वालों को उन लड़कों ने जानकारी दे दी. सूचना पा कर बंटी के घर वाले और गांव के लोग तो पहुंच गए, लेकिन सुखदेवी के घर वाले वहां नहीं पहुंचे. संबंधित थाना धनारी को घटना की सूचना दे दी गई. सूचना पा कर इंसपेक्टर सतेंद्र भड़ाना कुछ पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. थानाप्रभारी की सूचना पर एएसपी आलोक जायसवाल और सीओ (गुन्नौर) डा. के.के. सरोज भी वहां पहुंच गए.

सुखदेवी और बंटी की लाशें एक ही पेड़ से लटकी हुई थीं. सुखदेवी के गले में हरे रंग के दुपट्टे का फंदा था तो बंटी के गले में प्लास्टिक की रस्सी का. दोनों के चेहरे किसी तेजाब जैसे पदार्थ से झुलसे हुए थे. प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का था, लेकिन दोनों के चेहरे झुलसे होने से हत्या का शक भी जताया जा रहा था. फिलहाल मौके पर मौजूद मृतक बंटी के पिता बिन्नामी से पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक पूछताछ की. फिर इंसपेक्टर सतेंद्र भड़ाना को दिशानिर्देश दे कर दोनों अधिकारी चले गए. इस के बाद पुलिस ने जरूरी काररवाई कर भड़ाना ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण नहीं आ पाया. 7 जुलाई, 2020 को सुखदेवी के भाई 25 वर्षीय कुलदीप उर्फ सूखा का गढ़ा के जंगल में नीम के पेड़ से लटका शव मिला.

जहां सुखदेवी और बंटी के शव मिले थे, उस से कुछ दूरी पर ही कुलदीप का शव मिला. थानाप्रभारी सतेंद्र भड़ाना  पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे. सीओ के.के. सरोज भी फोरैंसिक टीम के साथ पहुंच गए. कुलदीप का शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था और उस का चेहरा भी तेजाब से झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा था. लाश का निरीक्षण करने पर पता चला कि तीनों की मौत का तरीका एक जैसा ही था. मुआयना करने के बाद पुलिस को इस मामले में भी हत्या की साजिश नजर आ रही थी. पहले बंटी व सुखदेवी की मौत और अब सुखदेवी के भाई कुलदीप की मौत सिर्फ आत्महत्या नहीं हो सकती थी. हां, आत्महत्या का रूप दे कर हत्यारों ने गुमराह करने का प्रयास जरूर किया था.

कुलदीप के घर वालों से पूछताछ की तो पता चला कि कुलदीप 25 जून से ही लापता था. लेकिन सुखदेवी और बंटी की मौत के बाद घर वाले पुलिस के पास जाने से डर रहे थे, इसलिए पुलिस तक सूचना नहीं पहुंची. गढ़ा गांव में 3 हत्याओं के बाद एसपी यमुना प्रसाद एक्शन में आए. उन्होंने शीघ्र ही केस का खुलासा करने के निर्देश इंसपेक्टर सतेंद्र भड़ाना को दिए. मृतक बंटी के पिता बिन्नामी की तहरीर पर इंसपेक्टर भड़ाना ने अज्ञात के खिलाफ भादंवि की धाराओं 302/201/34 के तहत मुकदमा थाने में दर्ज करा दिया. इस के बाद थानाप्रभारी ने सुखदेवी के घर वालों से पूछताछ की तो सुखदेवी का भाई विनीत उर्फ लाला और किशोरी घर से गायब मिले. पुलिस ने दोनों की तलाश की तो गढ़ा के जंगल से दोनों को हिरासत में ले लिया. उन से पूछताछ की गई तो इन 3 हत्याओं का परदाफाश हो गया.

उन से पूछताछ में कई और लोगों के शामिल होने का पता चला. इस के बाद पुलिस ने गढ़ा गांव के ही जगपाल यादव उर्फ मुल्लाजी और श्योराज को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और घटना के बारे में विस्तार से बता दिया. पता चला कि सुखदेवी और बंटी के घर से लापता हो जाने के बाद उन के घर वाले काफी परेशान हो गए थे. जबकि बंटी सुखदेवी के साथ अपने गन्ने के खेत में छिप गया था. गांव के जगपाल यादव उर्फ मुल्लाजी ने 26 जून को उन्हें देख लिया. उस ने दोनों के खेत में छिपे होने की बात जा कर सुखदेवी के भाई विनीत उर्फ लाला को बता दी. विनीत ने यह बात अपने भाई किशोरी और गांव के श्योराज को बताई. समाज में बदनामी के डर से विनीत ने जगपाल से अपनी बहन सुखदेवी और बंटी को मारने की बात कही और बदले में ढाई लाख रुपया देने को कहा. जगपाल पेशे से अपराधी था, इसलिए वह हत्या करने को तैयार हो गया.

विनीत ने उसे ढाई लाख रुपए ला कर दे दिए. इस के बाद योजना बना कर रात 11 बजे चारों बंटी के खेत में पहुंचे. वे शराब और तेजाब की बोतल साथ ले गए थे. वहां पहुंच कर चारों ने बंटी और सुखदेवी को दबोच लिया. श्योराज ने बंटी को जबरदस्ती शराब पिलाई. फिर श्योराज पास में ही जगपाल के ट्यूबवेल पर पड़े छप्पर में लगी प्लास्टिक की रस्सी निकाल लाया. इस के बाद सुखदेवी के गले को उसी के हरे रंग के दुपट्टे से और बंटी के गले को प्लास्टिक की रस्सी से घोंट कर मार डाला. इसी बीच विनीत का छोटा भाई 25 वर्षीय कुलदीप उर्फ सूखा वहां आ गया. उस ने दोनों हत्याएं करते उन लोगों को देख लिया. विनीत ने उसे समझाबुझा कर वहां से वापस घर भेज दिया.

इस के बाद वे लोग दोनों की लाशों को कुछ दूरी पर देवराज यादव उर्फ दानवीर के यूकेलिप्टस के बाग में ले गए. वहां शीशम के पेड़ से दोनों की लाशों को दुपट्टे व रस्सी की मदद से लटका दिया. इस के बाद उन की पहचान मिटाने के लिए दोनों के चेहरों पर तेजाब डाल दिया. फिर वापस अपने घरों को लौट गए. कुलदीप को दौरे पड़ते थे, उन दौरों की वजह से उस का दिमाग भी सही नहीं था, उस पर भरोसा करना ठीक नहीं था. वह घटना का लगातार विरोध भी कर रहा था. इस पर चारों लोगों ने योजना बनाई कि कुलदीप को भी मार दिया जाए, नहीं तो वह उन लोगों का भेद खोल देगा. 2 जुलाई, 2020 को विनीत और उस के तीनों साथी कुलदीप को बहाने से रात को जंगल में ले गए.

वहां गांव के नेकपाल यादव के खेत में कुलदीप का गला पीले रंग के दुपट्टे से घोंट कर उस की हत्या कर दी और उस की लाश को नीम के पेड़ से दुपट्टे से बांध कर लटका दिया. और उस के चेहरे पर भी तेजाब डाल दिया. फिर निश्चिंत हो कर घरों को लौट गए. कुलदीप की हत्या उन के लिए बड़ी गलती साबित हुई. थानाप्रभारी सतेंद्र भड़ाना ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या के एवज में दिए गए ढाई लाख रुपए, शराब के खाली पव्वे और तेजाब की खाली बोतल बरामद कर ली. फिर आवश्यक कानूनी लिखापढ़ी करने के बाद चारों अभियुक्तों विनीत उर्फ लाला, किशोरी, जगपाल और श्यौराज को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

MP News : ब्यूटीपार्लर में सज रही लड़की को किसने चाकू मारा

MP News : एक शादी समारोह में सोनू से मुलाकात कर के राम यादव बहुत खुश हुआ. बाद में वह अपने से उम्र में 7 साल बड़ी सोनू से दिली मोहब्बत करने लगा. लेकिन जब उसे पता चला कि सोनू की शादी किसी और के साथ होने जा रही है तो शादी वाले दिन उस ने ऐसा कदम उठाया कि…

घटना 5 जुलाई, 2020 की है. मध्य प्रदेश का शाजापुर शहर जब गहरी नींद में सो रहा था, शहर के सदर बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक प्रतिष्ठित व्यापारी का परिवार बड़े जोरशोर से अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटा था. इस परिवार की खूबसूरत और सुशील बेटी सोनू परिवार की शान मानी जाती थी. सोनू शहर के ही सरस्वती स्कूल में उपप्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थी तथा अपनी योग्यता और व्यवहार के कारण स्कूल के सभी विद्यार्थियों की चहेती भी. सोनू की शादी उज्जैन जिले के नागदा के रहने वाले प्रतिष्ठित बागरेचा परिवार के बेटे के साथ होने जा रही थी. दूल्हे के मामा जावरा सर्राफा बाजार में रहते थे.

मामा चाहते थे कि भांजे की शादी जावरा से हो, इसलिए दोनों परिवारों ने एक मत हो कर 5 जुलाई को जावरा के कोठारी रिसोर्ट से विवाह करने की तैयारी कर ली. इसलिए सोनू का परिवार उस दिन सुबह जल्दी ही शाजापुर से जावरा के लिए निकलने वाला था. ऐसे में जिस लड़की की शादी हो, उसे नींद कैसे आ सकती है. इसलिए सोनू भी परिवार वालों के साथ जाग रही थी. सोनू के अलावा रतलाम के दीनदयाल नगर इलाके में रहने वाला एक युवक राम यादव भी जाग रहा था. वैसे राम इस परिवार का सदस्य नहीं था लेकिन राम के इस तरह जागने का कारण सोनू की शादी से जरूर जुड़ा था.

इसलिए सुबह को जिस वक्त सोनू अपने परिवार के साथ जावरा को रवाना हुई, लगभग उसी समय राम यादव भी अपने एक दोस्त पवन पांचाल के साथ मोटरसाइकल पर सवार हो कर जावरा के लिए निकल पड़ा. दोनों एक ही शहर के लिए रवाना हुए थे, मगर उन की मंजिलें अलगअलग थीं. सोनू की मंजिल उस का होने वाला पति था तो राम यादव की मंजिल सोनू थी. सुबह कोई साढ़े 8 बजे सोनू अपने परिवार के साथ जावरा के कोठारी रिसोर्ट पहुंच गई. लौकडाउन के कारण शादी में ज्यादा मेहमानों को शामिल करने की मनाही होने के कारण दोनों पक्षों के गिनेचुने खास मेहमान ही शामिल होने के लिए आए थे. इसलिए उस रिसोर्ट में बहुत ज्यादा चहलपहल नहीं थी.

सुबह के 9 बजे के आसपास सोनू अपनी चचेरी बहन के साथ शृंगार करवाने के लिए पहले से बुक किए ब्यूटीपार्लर जाने को तैयार हुई तो उस के भाई ने दोनों बहनों को कार में बैठा कर आंटिक चौराहे पर स्थित ब्यूटीपार्लर के सामने सड़क पर छोड़ दिया. इधर रतलाम से जावरा पहुंचा राम यादव पिछले 2 घंटे से पागलों की तरह सड़कों पर सोनू को तलाश रहा था. संयोग से जैसे ही चौराहे पर सोनू अपनी बहन के साथ कार से उतरी वैसे ही उस पर राम की नजर पड़ गई. लेकिन जब तक वह उस के पास पहुंचता सोनू बिल्डिंग में दाखिल हो गई. बिल्डिंग के अंदर ब्यूटीपार्लर देख कर राम समझ गया कि सोनू पार्लर में आई होगी, इसलिए उस ने दोस्त पवन के मोबाइल से सोनू के मोबाइल पर फोन लगाया.

सोनू मेकअप सीट पर बैठ चुकी थी, इसलिए उस का फोन साथ आई चचेरी बहन ने रिसीव किया. जिस से राम को पता चल गया कि सोनू पार्लर में ही है. इसलिए फोन काटने के बाद वह चारों दिशाओं का जायजा ले कर पार्लर में दाखिल हो गया. मेकअप सीट पर बैठी सोनू ने सामने लगे आइने में दरवाजे से राम को अंदर आता देखा तो उस का दिल धड़क उठा. लेकिन इस से पहले कि वह कुछ कर पाती राम ने तेजी से पास आ कर सोनू का मेकअप कर रही लड़की को जोर से धक्का दे कर एक तरफ गिरा दिया. फिर झटके के साथ जेब से बड़ा सा चाकू निकाल कर सोनू की गरदन रेत दी और वहां से फरार हो गया.

यह सूचना वरवधू के घर वालों को मिली तो वे सदमे में आ गए. घटनास्थल पर तड़पती सोनू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उस की मृत्यु हो गई. कुछ ही घंटे बाद फेरे लेने जा रही दुलहन की हत्या की खबर फैलते ही जावरा में सनसनी फैल गई. इस घटना की सूचना मिलते ही थानाप्रभारी बी.डी. जोशी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए. उन के पहुंचने के थोड़ी देर बाद सीएसपी पी.एस. राणावत भी मौके पर पहुंच गए. सोनू के साथ पार्लर गई उस की चचेरी बहन से पूछताछ की गई, लेकिन उस का कहना था कि वह हत्यारे को नहीं जानती. उस ने बताया कि इस घटना से 2 मिनट पहले ही सोनू के मोबाइल पर एक फोन आया था. वह किस का था, यह पता नहीं. थानाप्रभारी ने वह नंबर हासिल कर लिया. वह समझ रहे थे कि हत्यारे तक पहुंचने के लिए वह नंबर पहली सीढ़ी हो सकता है.

इस बीच घटना की खबर पा कर एसपी गौरव तिवारी तथा आईजी (उज्जैन) राकेश गुप्ता भी जावरा पहुंच गए. उन के निर्देश पर पुलिस टीम ने चारों तरफ नाकेबंदी कर जावरा से बाहर जाने वाले रास्तों पर संदिग्ध मोटरसाइकिल की तलाश की. इस जांच में पुलिस को एक बाइक एमपी43डीटी 8979 पर सवार 2 युवक राजस्थान की तरफ तेजी से भागते दिखे. लेकिन वह पुलिस के हाथ न लग सके. सोनू के साथ घटना जावरा में हुई जरूर थी, लेकिन वह जावरा की रहने वाली नहीं थी, इसलिए पुलिस को शक था कि उस का हत्यारा उस के पीछे शाजापुर या किसी अन्य शहर से आया होगा. इसलिए जब बाइक नंबर के आधार पर रतलाम में बाइक की तलाश की गई तो एक सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि इस बाइक पर सवार 2 युवक सुबह करीब 6 बजे रतलाम से जावरा की तरफ निकले थे.

इसलिए सीसीटीवी के आधार पर इस बात की संभावना नजर आई कि वह युवक रतलाम के ही होंगे. लिहाजा पुलिस ने सीसीटीवी से ले कर दोनों युवकों के फोटो पहचान के लिए सभी थानों में भिजवा दिए. इस प्रयास में दीनदयाल नगर थाने में तैनात एक आरक्षक ने फुटेज के फोटो देखते ही दोनों की पहचान राम यादव और पवन पांचाल के रूप में कर दी, जो जाटों का वास इलाके के रहने वाले थे. चूंकि राम यादव पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में पदाधिकारी था, जिस से पुलिस ने उसे आसानी से पहचान लिया.

इस पर पुलिस ने राजस्थान के रास्ते पर नाकाबंदी कर दी. क्योंकि सीएसपी राणावत को भरोसा था कि इन में से पवन पांचाल वापस रतलाम लौट सकता है क्योंकि ब्यूटीपार्लर में लगे सीसीटीवी कैमरे में केवल राम यादव पार्लर में जाते और निकल कर भागते दिखाई दिया था. इस से साफ था कि हत्या राम यादव ने की है जबकि पवन उस की मदद करने की गरज से साथ गया था. सीएसपी राणावत का सोचना एकदम सही साबित हुआ. पवन जल्द ही उस समय पुलिस की गिरफ्त में आ गया, जब वह राजस्थान से वापस लौट रहा था. पुलिस ने उस से सख्ती से पूछताछ की तो उस ने बता दिया कि सोनू की हत्या राम यादव ने की थी तथा वह उसे बांसवाड़ा डिपो पर छोड़ कर वापस आ रहा था.

राम को पवन के पकड़े जाने की खबर नहीं थी, इसलिए पुलिस ने पवन से उसे फोन करवाया. राम यादव ने उसे बताया कि कि वह सावरियाजी में है. यह पता चलते ही पुलिस ने एक टीम तुरंत सावरियाजी भेज दी. वहां से पुलिस ने राम को भी गिरफ्तार कर लिया. एक दिन में ही सोनू के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में आ गए थे, जिन से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बड़ा चाकू और राम के खून सने कपड़े भी बरामद कर लिए. पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो सोनू की निर्मम हत्या के पीछे की कहानी इस प्रकार से सामने आई. शाजापुर के व्यापारी परिवार की बेटी सोनू गुणों के संग रूप की भी खान थी. नातेरिश्तेदार, सहेलियां सभी उसे चाहते थे.

सोनू के लिए उस के पिता ने काफी सोचसमझ कर वर का चुनाव कर सन 2010 में उस की शादी उज्जैन निवासी सजातीय युवक से कर दी. लेकिन पति के साथ सोनू की पटरी नहीं बैठने के कारण दोनों में विवाद होने लगा, जो इस हद तक बढ़ा कि शादी के 4 साल बाद ही उस का पति से तलाक हो गया. तलाक के बाद सोनू वापस मायके में आ कर रहने लगी. उच्चशिक्षित तो वह थी ही, इसलिए उस ने शाजापुर आ कर स्थानीय सरस्वती विद्यालय में शिक्षिका की नौकरी कर ली, जहां वह जल्द ही अपनी योग्यता के आधार पर वह उप प्राचार्य के पद तक पहुंच गई. सोनू की हत्या की कहानी की भूमिका 3 साल पहले सन 2017 में उस वक्त शुरू हुई, जब वह अपने एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने के लिए रतलाम गई. वह रिश्तेदार रतलाम शहर के दीनदयाल नगर में रहते थे.

उन के पड़ोस में ही राम यादव रहता था. ज्वैलर्स की दुकान पर काम करने वाला राम भाजयुमो का नेता था. इस शादी में राम यादव भी शामिल हुआ था. यहीं पर राम यादव की सोनू से पहली मुलाकात हुई. राम सोनू से उम्र में 7 साल छोटा था फिर भी सोनू के रूप ने उस पर ऐसा जादू डाला कि वह पूरी शादी में उस के आगेपीछे घूमता रहा. इस दौरान औपचारिकतावश दोनों में बातचीत हुई तो राम ने सोनू से उस का मोबाइल नंबर ले लिया, जिस से शादी के बाद दोनों की अकसर सोशल मीडिया पर बातचीत होेने लगी. सोनू खुले विचारों की थी ही, इसलिए उसे समाज के इस राजनैतिक युवक की बातों में बहुत कुछ सीखने को मिलने लगा. वह भी राम से अकसर चैटिंग करने लगी.

लेकिन उसे नहीं मालूम था कि राम के मन में उसे ले कर क्या चल रहा है. वह खुद राम से उम्र में काफी बड़ी थी, इसलिए वह सोच भी नहीं सकती थी कि राम उस में अपनी प्रेमिका तलाश रहा है. बहरहाल, इस सब के बीच राम के साथ सोनू की दोस्ती काफी गहरी होती गई तो राम ने एक दिन उस के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया. सोनू समझदार थी. वह जानती थी कि ऐसे दीवाने अचानक मना करने से कुछ बवाल खड़ा कर सकते हैं, इसलिए उस ने समझदारी दिखाते हुए राम को टालते हुए कहा कि उस ने कभी इस बारे में नहीं सोचा. सोचने का समय दो, फिर अपना निर्णय बता सकूंगी. राम को लगा कि टीचर होने के नाते सोनू प्यार सीधे स्वीकार नहीं कर पा रही है, कुछ दिन बाद वह राजी हो जाएगी.

इसलिए वह लगातार उस से फोन कर के या फेसबुक वाट्सऐप पर चैट करते हुए प्रणय निवेदन करता रहा. दोनों की अकसर फोन पर बातें भी होती थीं. इसलिए जून के अंतिम दिनों में फोन पर बात करते हुए जब राम ने एक बार फिर सोनू के सामने शादी कर प्रस्ताव रखा तो सोनू ने उस से कहा, ‘‘राम, यह संभव नहीं है. एक तो तुम्हारी उम्र मुझ से काफी कम है. दूसरे मैं एक बार तलाक का दंश झेल चुकी हूं, इसलिए अब मैं वहीं शादी करने जा रही हूं, जहां मेरे पिता ने कहा है.’’

‘‘क्याऽऽ तुम शादी कर रही हो?’’ राम ने चौंकते हुए पूछा.

‘‘हां, 5 जुलाई को मेरी शादी है और घर वालों ने जावरा में एक रिसोर्ट भी बुक करा दिया है.’’

‘‘कहां, किस से.’’ राम ने पूछा तो मन की साफ सोनू ने उसे सब कुछ बता दिया. यह सुन कर राम गुस्से में पागल हो गया तथा उस ने सोनू को यह शादी न करने की धमकी दी. लेकिन सोनू ने उस की नहीं सुनी और आगे से उस का फोन अटैंड करना भी  बंद कर दिया. राम सोनू को ले कर न जाने क्याक्या सपने देख चुका था. सोनू की शादी की खबर ने उस के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया. इस से उसे गुस्सा आ गया. उस ने उसी समय फैसला ले लिया कि यदि सोनू उस की नहीं हुई तो वह किसी और की नहीं हो सकती. यह बात राम ने अपने दोस्त पवन पांचाल को बताई तो वह राम का साथ देने को तैयार हो गया.

उस ने 5 जुलाई को ही सोनू की हत्या करने की ठान ली. इस के बाद 5 जुलाई को उस ने दोस्त पवन के साथ जावरा पहुंच कर उस की हत्या कर दी. इधर सोनू के परिवार वालों का कहना है कि उन की बेटी का किसी से कोई संबंध नहीं था. आरोपी अपने अपराध को छिपाने के लिए उन की बेटी पर गलत आरोप लगा रहा है. पुलिस ने आरोपी राम यादव और पवन पांचाल से विस्तार से पूछताछ करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया.

 

Aligarh News : सास दामाद की लवस्टोरी

Aligarh News : 16 अप्रैल, 2025 को मानसी की शादी राहुल के साथ होनी थी. ज्योंज्यों शादी की तारीख नजदीक आ रही थी, मानसी की खुशी बढ़ती जा रही थी. लेकिन शादी से 10 दिन पहले अचानक मानसी की 38 वर्षीय मम्मी अपने होने वाले 27 वर्षीय दामाद राहुल के साथ भाग गई. फिर क्या था, जल्द ही सासदामाद की लव स्टोरी पूरे देश में वायरल हो गई. आखिर क्या है, इस चर्चित लव स्टोरी के पीछे की कहानी?

16 अप्रैल, 2025 को उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव मनोहर कायस्थ निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू की बेटी मानसी की शादी थी. घर में शादी की जोरशोर से तैयारियां चल रही थीं. शादी के कार्ड छप चुके थे और उन्हें अपने रिश्तेदारों और परिचितों को बांटने का काम चल रहा था.

6 अप्रैल, 2025 को जितेंद्र की पत्नी अपना देवी उर्फ सपना ने पति से कहा, ”आप अपनी साली को भी बिटिया की शादी का कार्ड दे आओ.’’

इस पर जितेंद्र अपनी साली को कार्ड देने चला गया. रात लगभग 8 बजे जितेंद्र घर लौट कर आया. घर में जितेंद्र को जब पत्नी सपना नहीं दिखाई दी तो उस ने बेटी मानसी से पूछा, ”तेरी मम्मी दिखाई नहीं दे रही, कहीं गई है क्या?’’

मानसी ने बताया, ”मम्मी कुछ सामान लेने की बात कह कर शाम साढ़े 4 बजे गई थी, लेकिन अब तक नहीं लौटी है. कई बार फोन किया तो हर बार उन्होंने यही जबाव दिया कि बाजार में हूं, अभी कुछ देर में आती हूं.’’

जितेंद्र को लगा कि वह शादी के लिए कोई सामान खरीदने या किसी रिश्तेदार के घर गई होगी. उस ने कहा आ जाएगी किसी काम में फंस गई होगी.

जब रात के 10 बज गए तो जितेंद्र को चिंता हुई. फोन मिलाया तो पत्नी का फोन स्विच्ड औफ था. तब रिश्तेदारों को फोन लगा कर पत्नी के बारे में पूछा. लेकिन सब तरफ से उसे निराशा ही हाथ लगी.

पत्नी के साथ ऐसा क्या हुआ, जो उस का मोबाइल फोन भी बंद हो गया है. घबरा कर जितेंद्र ने अपने समधी होरीलाल नायक को फोन मिलाया और पत्नी सपना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने होने वाले दामाद राहुल से बात कराने को कहा.

इस पर समधी होरीलाल ने बताया कि राहुल शादी के लिए शेरवानी व अन्य कपड़े खरीदने उत्तराखंड जाने को कह कर शाम को घर से निकला है.

तब जितेंद्र को दाल में कुछ काला नजर आने लगा. लड़की की मम्मी और दामाद दोनों अपने घर से एक ही समय पर निकले हैं.

परेशान जितेंद्र ने तब अपने होने वाले दामाद राहुल को फोन लगाया. 2-3 बार तो उस ने फोन काट दिया. फिर एक बार बात की. पहले तो वह टालमटोल करता रहा, फिर रात साढ़े 10 बजे उस ने होने वाले ससुर जितेंद्र को पूरी कहानी बता दी. राहुल ने आगे कहा, ”तुम्हारी शादी को 20 साल होने जा रहे हैं. इन को (सपना को) तुम ने बहुत परेशान किया है, अब इन्हें भूल जाओ. इन के बारे में कुछ मत सोचना.’’

होने वाले दामाद के ये धमकी भरे शब्द सुन कर जितेंद्र के पैरों तले जमीन खिसक गई. बेटी मानसी को पता चला तो उस के होश उड़ गए, क्योंकि 16 अप्रैल को राहुल से उस की शादी होने वाली थी और उस की शादी के 10 दिन पहले उस की मम्मी उस के होने वाले पति के साथ भाग गई.

होने वाले दामाद का यह जवाब सुन कर जितेंद्र समझ गया कि राहुल के साथ ही उस की पत्नी चली गई है.

बेटी की शादी से 10 दिन पहले पत्नी के घर से अचानक होने वाले दामाद के साथ भाग जाने से जितेंद्र बहुत परेशान हो गया. जितेंद्र की आंखों की नींद उड़ चुकी थी. अब वह करे तो क्या करे? पत्नी से बात करना अब बेकार था, क्योंकि पत्नी ने अपना मोबाइल स्विच औफ कर रखा था. अब राहुल ने भी अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था.

थकहार कर जितेंद्र कुमार ने जानपहचान वालों और अपने छोटे भाई को फोन कर पत्नी के होने वाले दामाद राहुल के साथ चले जाने की बात बताई. सारी रात उस ने जागते हुए काटी.

होने वाले दामाद के साथ क्यों भागी सपना

दूसरे दिन 7 अप्रैल को जितेंद्र ने थाना मडराक पहुंच कर अपनी 38 वर्षीय पत्नी अपना देवी उर्फ सपना की गुमशुदगी दर्ज कराई. आरोप लगाया कि उस की पत्नी 6 अप्रैल को शाम साढ़े 4 बजे घर से बिना बताए घर में रखे रुपए व जेवरात, जो बेटी की शादी के लिए रखे हुए थे, ले कर कहीं चली गई है. जिसे काफी तलाश किया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला. पत्नी के पास एक मोबाइल भी है, जो स्विच औफ आ रहा है.

सासदामाद की लव स्टोरी में यह भी पता चला है कि दामाद राहुल की तबियत खराब होने पर सास अपना देवी पहली मार्च, 2025 को अपने गांव मनोहरपुर से 60 किलोमीटर दूर स्थित राहुल के घर गांव मछरिया में उसे देखने गई थी. शाम को जब सास अपना देवी दामाद का हाल जानने के बाद अपने घर जाने लगी तो राहुल ने उस से एक दिन और रुकने का आग्रह किया.

इस पर सास सपना दामाद राहुल की बात टाल नहीं सकी और वहीं रुक गई. राहुल के कहने पर इस तरह वह 5 दिन तक रुकी रही. इस बीच राहुल के कमरे में दोनों एक ही पलंग पर सोते थे. सास और दामाद का रिश्ता मांबेटे का माना जाता है, इसलिए किसी ने इस पर आपत्ति नहीं की.

इन 5 दिनों में दोनों ने क्या गुल खिलाया, किसी को पता नहीं चल सका. 6 मार्च को राहुल अपनी सास अपना देवी को उस के घर के पास स्थित प्राइमरी स्कूल के पास छोड़ कर वापस अपने घर चला गया.

भावी दामाद राहुल के साथ 5 दिन रहने के दौरान दोनों के बीच ऐसा प्यार हुआ कि दोनों अब एकदूसरे से बिना बात किए नहीं रह पाते थे.

जितेंद्र 31 मार्च को राहुल के घर पीली चिट्ठी दे कर आया था. एक लाख रुपए भी दिए थे. बाकी रुपए शादी पर देने थे. पत्नी के अपने होने वाले दामाद से लगातार 15-16 घंटे बात करने पर एक बार जब जितेंद्र ने उस से पूछा कि किस से बात कर रही हो तो पत्नी ने बताया कि रिश्तेदारी में बात कर रही थी.

जितेंद्र को लगा कि पत्नी बेटी की शादी के बारे में रिश्तेदारों व मायके वालों से बात करती होगी. दामाद पत्नी से बात करता था, जबकि वह बेटी मानसी से बिलकुल बात नहीं करता था.

जितेंद्र ने बताया कि फोन पर दोनों के घंटों बात करने पर शक तो हमें भी था, लेकिन दामाद और सास का रिश्ता पवित्र होता है इसलिए ध्यान नहीं दिया. पता चला कि दोनों की प्रेम कहानी 3 महीने से चल रही थी. राहुल दिसंबर 2024 से पत्नी से लगातार बात कर रहा था.

जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के थाना मडराक के अंतर्गत मथुरा रोड स्थित गांव मनोहर कायस्थ का निवासी है. उस ने बताया कि उस की शादी अपना देवी के साथ सन 2007 में हुई थी.

वह बेंगलुरु में कपड़े की फेरी लगाता है. इस कारण गांव कम ही आ पाता है. उस के 3 बच्चों में सब से बड़ी बेटी 18 साल की मानसी व 12 व 8 साल के 2 बेटे हैं. उस ने जीतोड़ मेहनत कर बेटी की अच्छी शादी करने के सपने संजोए थे. मार्च में ही जितेंद्र बेंगलुरु से अपने घर आया था, क्योंकि अब बेटी की शादी के कम दिन रह गए थे.

जितेंद्र ने बताया कि बेटी मानसी की शादी के लिए घर की अलमारी मे रखे साढ़े 3 लाख नकद तथा करीब साढ़े 5 लाख रुपए की ज्वैलरी ले कर पत्नी भागी है.

जितेंद्र ने बताया कि 8 महीने पहले थाना दादों के गांव मछरिया निवासी होरीलाल के बेटे राहुल के बारे में इंदौर में रहने वाले एक रिश्तेदार ने उसे बताया था. राहुल और उस का घरपरिवार भी देखने में अच्छा लगने के बाद बेटी मानसी का रिश्ता तय किया था.

होरीलाल के पास खेती की जमीन भी थी. बेटी मानसी 8वीं कक्षा तक पढ़ी थी. राहुल शादीविवाह तथा अन्य त्यौहारों पर मेहंदी लगाने का काम करता था. राहुल अपने परिवार में सब से बड़ा था, दूसरे नंबर की बहन है जिस की शादी हो गई है. इस के अलावा एक बहन, 2 भाई और हैं.

बेटी के सपनों को मम्मी ने किया चकनाचूर

मम्मी की हरकत से बेटी मानसी के सपने चकनाचूर हो गए. दुलहन के जोड़े में सजने का सपना देख रही मानसी के आंसू नहीं थम रहे. जिस लड़के से उस की शादी होने वाली थी, उसी के साथ मम्मी भाग गई. इस हादसे के बाद बेटी की तबियत बिगड़ गई. उसे घर पर ही ड्रिप चढ़वानी पड़ी. इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है. बेटी को ढांढस बंधाने आसपास की महिलाएं घर पर आने लगी थीं.

बेटी मानसी ने बताया कि मम्मी घर से करीब साढ़े 3 लाख रुपए और साढ़े 5 लाख रुपए के जेवर ले कर गई है. अब हमारे घर में 10 रुपए तक नहीं बचे हैं. उस ने कहा कि हमें सिर्फ अपना पैसा और जेवर वापस चाहिए. गुस्साई बेटी मानसी ने कहा कि दोनों कहीं भी जा कर मरें. हमें फर्क नहीं पड़ता.

सीओ (इगलास) महेश कुमार ने बताया, ”घर से गायब हुई महिला अपना देवी उर्फ सपना और युवक राहुल दोनों ही बालिग हैं. वे अपना अच्छाबुरा सोचने के लिए आजाद हैं. इसलिए कानूनी तौर पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है. लेकिन महिला के पति जितेंद्र ने लिखित शिकायत दी है कि पत्नी घर से जेवर और नकदी ले कर गई है, इसलिए गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस और थाने की टीम को जांच में लगाया गया है.’’

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि मानसी और राहुल की शादी तय हो जाने के बाद होने वाले दामाद ने एक मोबाइल की मांग की. इस पर सास सपना और ससुर जितेंद्र ने राहुल को एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया था.

राहुल के जीजा के पास जितेंद्र की पत्नी का नंबर था, क्योंकि उन से अकसर बात होती रहती थी. उन के मोबाइल से राहुल ने अपनी सास का नंबर ले लिया और वह उस से बात करने लगा. इस तरह दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और नजदीकियां बढ़ गईं.

दोनों में दिनरात बातचीत होती थी, कभीकभी तो 20-22 घंटे तक होती थी. दुलहन की मम्मी अपना देवी का होने वाले दामाद राहुल के साथ अफेयर शुरू हो गया. इस की भनक किसी को नहीं लगी. शादी के कार्ड तक बंट चुके थे. दहेज का सामान भी तैयार रखा हुआ था, लेकिन उस से पहले ही 27 वर्षीय राहुल अपनी होने वाली 38 वर्षीया सास अपना देवी उर्फ सपना को ले उड़ा.

इस अजीबोगरीब घटना से दोनों परिवारों में तनाव का माहौल बन गया. दोनों तरफ से शादी के कार्ड बांटे जा चुके थे और रिश्तेदारों को न्योता दिया जा चुका था. अब फेमिली वाले इस प्रेम कहानी से हतप्रभ थे. दोनों ही परिवार चाहते थे कि अपना देवी और राहुल लौट आएं, वे चाहते थे कि पुलिस जल्द से जल्द दोनों को पकड़ ले, ताकि इस लव स्टोरी का अंत हो सके.

सास पर लगाया वशीकरण का आरोप

6 अप्रैल, 2025 को राहुल अपने घर से यह कह कर निकला था कि वह शादी के कपड़ों की खरीदारी करने जा रहा है. बाद में उस ने अपने पापा होरीलाल को फोन कर कहा कि मुझे मत खोजना, मैं जा रहा हूं.

पापा कुछ पूछते, इस से पहले ही राहुल ने मोबाइल स्विच्ड औफ कर लिया. होरीलाल ने कहा कि वह सब से बड़ा बेटा था. बेटे ने समाज में इज्जत को बट्टा लगाया है. इसलिए बेटे से अब किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं रखा जाएगा. उन्होंने उसे संपत्ति तक से बेदखल करने की बात कही. उन्होंने राहुल की सास अपना देवी पर बेटे पर वशीकरण करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीमारी के दौरान जब वो राहुल को देखने आई तो उस ने राहुल की बांह व कमर में ताबीज बांध दिया था.

बहुचर्चित सासदामाद की इस लव स्टोरी को प्रिंट, इलैक्ट्रोनिक व सोशल मीडिया पर खूब उछाला गया. लोगों ने चटकारे ले कर खूब चर्चा की. मीम भी बने. यहां शादी से महज 10 दिन पहले होने वाला दामाद अपनी दुलहन नहीं, बल्कि होने वाली सास के साथ ही भाग गया.

मामले ने जब तूल पकड़ा, तब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चैक किए. कासगंज रेलवे स्टेशन पर केवल राहुल दिखाई दिया, अपना देवी उस के साथ नहीं दिखाई दी. वहीं दोनों की लोकेशन पता लगाने की कोशिश की गई. पुलिस ने आखिर पता लगा लिया कि दोनों कहां छिपे बैठे हैं. उन की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर की दिखाई दी.

ऊधमसिंह नगर जिले में स्थित रुद्रपुर अलीगढ़ से 206 किलोमीटर दूर है. पुलिस की टीम दोनों को पकडऩे के लिए रुद्रपुर रवाना हो गई. दरअसल, राहुल पहले रुद्रपुर में जौब करता था. ऐसे में अनुमान लगाया गया कि दोनों अलीगढ़ से भाग कर वहीं गए होंगे. लेकिन जब पुलिस टीम वहां पहुंची, तब तक दोनों वहां से निकल चुके थे.

बीचबीच में राहुल अपना मोबाइल फोन औन करता था. इस से पुलिस उस की लोकेशन ट्रेस कर लेती और उस जगह के लिए रवाना हो जाती थी, लेकिन वे लोग पुलिस के साथ आंखमिचौली का खेल 10 दिन तक खेलते रहे. इस बीच दोनों लखनऊ, मुजफ्फरपुर और नेपाल तक घूमते रहे.

10 दिन इश्क लड़ाने के बाद दोनों बेटी की शादी के दिन यानी 16 अप्रैल, 2025 को ही कार से थाना दादों पहुंचे. दोनों 6 अप्रैल से फरार थे. मडराक थाने की पुलिस 3 राज्यों में भागती रही. दोनों नेपाल बौर्डर तक  तक जा पहुंचे थे.

राहुल का कहना था कि उन्हें थाना मडराक पुलिस पर विश्वास नहीं है, इसलिए थाना दादों में आत्मसमर्पण करने आए हैं. हमें सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला था कि हम दोनों को पुलिस तलाश रही है. इसलिए हम ने पुलिस को पूरी बात बताने का निर्णय लिया.

थाने में मीडिया के साथ ही पुलिस को अपना देवी ने बताया कि वे भागे नहीं थे. पति जितेंद्र शराब पी कर उस के साथ मारपीट करता था, एकएक पैसे का हिसाब लेता था. खर्च के लिए पैसे तक नहीं देता था. वह शादी के बाद आज तक मकान तक नहीं बना पाया.

अपना देवी ने इस बात का खुलासा किया कि वह जेवर और रुपए अपने साथ ले कर नहीं गई. केवल 200 रुपए, मंगलसूत्र तथा मोबाइल फोन ले कर गई थी. पति द्वारा लाखों रुपए के जेवर व नकदी ले जाने की बात को उस ने नकार दिया. पति की आदतों से परेशान हो कर उस ने अपने होने वाले दामाद संग जीवन बिताने का निर्णय लिया है.

राहुल उस का बहुत खयाल रखता है. अब जो मेरी जिंदगी में आ गया है, वही मेरा पति है. मुझे सम्मान चाहिए, जो अब मिल रहा है. उस घर में वापस जा कर मुझे पहले से बदतर जिंदगी जीनी पड़ेगी. पिछले 3 महीने से मैं वहां प्रताडऩा झेल रही थी.

वहीं राहुल ने बताया कि ससुर जितेंद्र के उत्पीडऩ से तंग आ कर सास अपना देवी उर्फ सपना आत्महत्या करने जा रही थी. सपना ने उस से कहा कि यदि तुम्हें मेरी जरा सी भी चिंता है तो तुम मुझे अपने साथ ले जाओ. तब उस ने यह निर्णय लिया, वरना वो अपनी जान दे देती.

दादों पुलिस ने दोनों को मडराक थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया, क्योंकि मामला उसी थाने में दर्ज था. वहां दोनों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए. 17 अप्रैल, 2025 को मडराक थाने में अपना देवी को उस के फेमिली वालों ने खूब समझाया, पर वह उन के पास लौटने को राजी नहीं हुई. अपना देवी को मैडिकल परीक्षण के बाद वन स्टाप सेंटर भेज दिया.

इस के बाद 18 अप्रैल को उसे परामर्श केंद्र भेजा गया. वहां भी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन राहुल व अपना देवी टस से मस नहीं हुए. दोनों ने किसी की नहीं सुनी और साफ कर दिया कि अब हम दोनों इतने करीब आ चुके हैं कि दोनों साथ रहेंगे. अपना देवी ने कहा कि राहुल ही अब उस का जीवनसाथी है. पुलिस ने दोनों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा.

यहां तक कि सपना के छोटे बेटे कृष ने अपनी मम्मी को सीने से लगा कर घर लौट चलने का आग्रह किया. कहने को तो सपना भी बच्चे से मिल कर खूब रोई, लेकिन पति के साथ लौटने को तैयार नहीं हुई. सपना का मन नहीं पसीजा और उस ने साफ कह दिया कि अब रहेगी तो राहुल के साथ ही.

वहीं दूसरी ओर राहुल ने भी अब सपना के साथ ही रहने का फैसला किया है. सपना की जिद से परेशान पति जितेंद्र कुमार ने साफ कह दिया कि यह झूठ बोल रही है. उस ने हमें कंगाल कर दिया. उधार मांग कर जिंदगी चल रही है. जब तक यह हमारे रुपए और जेवर नहीं लौटाएगी, इसे तलाक नहीं देगा.

2 बार कर चुका है राहुल ऐसे कांड

सपना देवी का भाई राजेश भी मडराक थाने पहुंचा था. उस ने कहा कि मेरी बहन अपना देवी ने जीजा जितेंद्र के साथ अच्छा नहीं किया. वह मेरी बहन कहलाने लायक नहीं है. अब मेरे घर भी बहन की एंट्री बैन है. सपना पहले ऐसी नहीं थी. राहुल पर आरोप लगाते हुए उस ने कहा कि राहुल तो पहले भी 2 बार इसी तरह के कांड कर चुका है. वो महिलाओं को झूठे प्यार में फंसा कर उन से पैसे ऐंठता है.

वहीं राहुल ने इस बात को स्वीकार करते हुए बेबाकी से कहा कि वह इस से पहले केवल एक बार एक युवती को अपने साथ गांव लाया था. युवती हरदोई की हुशियारी थी, लेकिन बाद में पंचायत हुई तो युवती अपने घर चली गई.

पुलिस ने पूछताछ के बाद 18 अप्रैल, 2025 को सास अपना देवी उर्फ सपना को राहुल के सुपुर्द कर दिया. थाने से बाहर निकलने के बाद राहुल और सपना मीडिया से बचते नजर आए. मीडिया द्वारा बारबार पति से तलाक लिए बिना राहुल के साथ कैसे शादी करोगी?  पहले तलाक लेना पड़ेगा, कहने पर परेशान अपना देवी को गुस्सा आ गया. उस ने पत्रकारों से कहा, ”अभी कैमरा तोड़ दूंगी.’’

सास और दामाद की लव स्टोरी भले ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही थी, लेकिन रिश्तेदार और घर वाले इन के खिलाफ खड़े हो गए थे. थाने से रिहा होने के बाद राहुल  के साथ गई अपना देवी को राहुल के फेमिली वालों ने स्वीकार नहीं किया. उन्होंने इन्हें घर में नहीं रुकने दिया. रात दोनों ने पड़ोसी के घर में गुजारी.

इस के बाद सुबह दोनों फिर से गायब हो गए. पता चला कि राहुल का दोस्त दोनों को अपनी बाइक से पाली क्षेत्र में छोड़ आया था. राहुल के पापा अब कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं. दोनों अब गांव से भी चले गए हैं. दोनों फेमिली वालों ने भी चुप्पी साध ली है. वहीं जितेंद्र ने इतना जरूर बताया कि राहुल और पत्नी अपना देवी बंजारों का नगला बाखनेर में रह रहे हैं. बेटी की शादी अब वह अगले साल करेगा.

बम से उड़ाने की मिली धमकी

इस चर्चित सास दामाद की लव स्टोरी के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब राहुल के पापा होरीलाल को 18 अप्रैल को रात लगभग साढ़े 8 बजे बम से उड़ाने की धमकी मोबाइल पर दी गई. फोन करने वाले ने गालीगलौज करते हुए कहा कि परिवार सहित तुम्हें घर से उठा लेंगे, तुम्हारे द्वारा सही नहीं किया गया है, इसलिए बम से उड़ा दिया जाएगा.

वहीं दूसरी ओर गांव के प्रधान को भी लगभग पौने 9 बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. गांव के प्रधान व राहुल के पापा होरीलाल ने थाना दादों में तहरीर दे कर काररवाई की मांग की. इस संबंध में पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स की पहचान करने के लिए तकनीकी मदद लेने की बात कही.

धमकी के बाद परिवार में दहशत का माहौल बन गया. गांव के लोग भी इस घटनाक्रम को ले कर चिंतित हो गए.

मछरिया गांव के लोगों का कहना था कि सासदामाद लव स्टोरी के चलते दोनों ने न केवल कुल खानदान, बल्कि पूरे गांव की इज्जत को नीलाम कर दिया है. कलयुग में अब मांबेटे का रिश्ता भी सुरक्षित नहीं है. दोनों ने रिश्तों की मर्यादा को तारतार कर दिया है.

कहते हैं कि इश्क का जुनून सिर चढ़ कर बोलता है, अपना देवी और राहुल ने यह बात बिलकुल सच कर दिखा दी. दोनों की उम्र में 11 साल का अंतर है. उन्होंने दुनिया को बता दिया कि प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती.

इश्क एक बार आंखों से हो कर दिल में उतर जाए तो फिर इस के नशे के आगे दुनिया का हर नशा बेकार है. अपना देवी उर्फ सपना और राहुल घर से भाग गए. सपना की बेटी की शादी जिस लड़के से होनी थी, वह अब होने वाली सास के दिल की धड़कन बन चुका है.

यह मामला समाज में पारिवारिक संबंधों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच संतुलन की जरूरत को दर्शाता है. अपना देवी उर्फ सपना और राहुल की कहानी ने समाज में एक नई बहस को जन्म दिया है, जहां परंपरागत रिश्तों की सीमाएं और व्यक्तिगत इच्छाएं टकरा रही हैं.

समधन भागी समधी के साथ

अलीगढ़ के सासदामाद की लव स्टोरी लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी. वहीं अब उत्तर प्रदेश के ही जिला बदायूं के समधीसमधन का प्यार चर्चाओं में आ गया है. अलीगढ़ से बदायूं तक प्यार की बयार चल रही है.

4 बच्चों की मां ममता का दिल अपनी बेटी के ससुर यानी समधी शैलेंद्र पर ऐसा आया कि वह रातोंरात उस के साथ घर से जेवर और नकदी ले कर रफूचक्कर हो गई.

ममता के पति ट्रक ड्राइवर सुनील ने पत्नी ममता पर आरोप लगाते हुए कहा, ”ममता इस से पहले भी 3 बार भाग चुकी है. इस पर मैं ने घर में बहुत हंगामा किया था. फिर भी मैं ने उसे माफ कर दिया था. इस बार जब वह ट्रक  लेकर लखनऊ गया हुआ था तो 11 अप्रैल, 2025 को वह अपने समधी शैलेंद्र के साथ आधी रात को कार से फुर्र हो गई. समधी शैलेंद्र किराए पर कार ले कर रात में आया था.

सुनील ट्रक चलाता था, इस कारण वह अपने घर महीने में 1-2 बार ही आता था. समधन ममता और समधी शैलेंद्र दोनों एकदूसरे से मोबाइल पर प्यार का इजहार करते थे.

सुनील ने बताया कि 2022 में उस की बेटी की शादी शैलेंद्र के बेटे से हुई थी. दोनों ही परिवार शैलेंद्र और ममता की लव स्टोरी के बारे में जानते थे. शैलेंद्र की पत्नी ने भी दोनों को रंगेहाथों पकड़ा भी था.

सुनील के बेटे ने बताया कि शैलेंद्र मौसा रात में मम्मी से मिलने आते थे. घर में कलह न हो, इसलिए पापा को हम यह बात नहीं बताते थे. सुनील ने पत्नी के समधी के साथ जेवर व नकदी ले जाने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. सुनील ने पत्नी के भागने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है, लेकिन पुलिस उस की पत्नी की तलाश नहीं कर रही है.

अब यूपी पुलिस पर भी चढ़ा प्यार का जोश

उत्तर प्रदेश के ही हापुड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस ने अलीगढ़ की सासदामाद और बदायूं की समधीसमधन की लव स्टोरी को भी पीछे छोड़ दिया है. 15 दिन पहले जिस युवक नवीन की शादी हुई थी, उस के साथ एक महिला हैडकांस्टेबल निर्मला घर से फरार हो गई. घर से भागने के बाद दोनों ने मंदिर में शादी भी रचा ली. दूसरी ओर नवीन की नईनवेली दुलहन नेहा परेशान है. नवीन बिजली विभाग में काम करता है.

नेहा ने बताया कि शादी के 2 दिन बाद उसे पता चला कि पति नवीन का महिला पुलिस कांस्टेबल निर्मला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. नवीन नेहा को अपने हापुड़ स्थित मकान पर ले गया और जबरदस्ती हैडकांस्टेबल के पैर पकड़वाए और दबाव डाला कि दोनों को साथ रखूगा. एक को मेरठ और एक को गांव में रखूगा.

बाद में पीडि़ता नेहा को जानकारी हुई कि दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली है. पति धमकी दे रहा है कि वह निर्मला को ही पत्नी के रूप में रखेगा.

पीडि़ता ने बताया कि 16 अप्रैल, 2025 को रात करीब 9 बजे उस ने मोहल्ला साकेत कालोनी स्थित मकान में दोनों को पकड़ा था. नेहा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस के बाद से दोनों फरार हैं.

महिला कांस्टेबल निर्मला को हाफिजपुर थाने में अटैच किया गया था. वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली है और 3 बच्चों की मां है. पुलिस सरगर्मी से दोनों की तलाश में जुटी थी.

—कथा में मानसी परिवर्तित नाम है

 

 

Uttar Pradesh News : सूटकेस में सिमट गया चचेरे भाईबहन का प्यार

Uttar Pradesh News : 25 वर्षीय शिल्पा और 22 वर्षीय अमित तिवारी चचेरे भाईबहन थे, लेकिन दोनों ही एकदूसरे को प्यार करते थे. घर वालों की बंदिशों को तोड़ कर एक दिन शिल्पा सूरत से प्रेमी अमित के पास दिल्ली आ गई. दोनों हंसीखुशी से लिवइन रिलेशन में रहने लगे. इसी दौरान एक दिन शिल्पा की लाश सूटकेस में मिली. आखिर किस ने की उस की हत्या?

अमित तिवारी के कदम लडख़ड़ा रहे थे. वह अभीअभी शराब के ठेके से पूरा पव्वा खरीद कर गले से नीचे उतार चुका था. न पानी, न सोडा. और तो और अमित ने शराब की कड़वाहट कम करने के लिए चखना भी नहीं खरीदा था, जबकि ठेके के साथ ही ‘चखना फैक्ट्री’ नाम से एक दुकान थी, जहां नमकीन आइटम के ढेरों पैकेट सजा कर रखे हुए थे. पूरी शराब नीट पीने के बाद अमित पर गहरा नशा सवार हो गया था. वह सड़क पर लडख़ड़ा कर चल रहा था. वह गिरने वाला ही था, लेकिन बिजली के एक खंबे का सहारा ले कर थोड़ी देर के लिए नहीं खड़ा रहा. इस वजह से गिरने से बच गया.

कुछ ही देर बाद वह सड़क पर पैदल ही चलने लगा तो उस की चाल में लडख़ड़ाहट आना स्वाभाविक थी. वह चल रहा था, लडख़ड़ाते हुए, झूमते हुए. अब तो उस के होंठों पर एक फिल्मी तराना भी आ गया था— ‘पी ले..पी ले… ओ मोरे राजा, पी ले पी ले ओ मोरे जानी…’

मस्ती में गाते हुए अमित अपने घर के दरवाजे पर जब पहुंचा, उस वक्त रात के पौने 12 बज चुके थे. घर का दरवाजा बंद था. अमित ने इसे धकेला तो वह खुल गया. अंदर जीरो वाट का बल्ब जल रहा था. अमित लडख़ड़ाते हुए अपने बिस्तर की तरफ बढ़ा तो उस की नजर बैड पर सो रही शिल्पा पर चली गई. वैसे शिल्पा उस की चचेरी बहन थी, लेकिन फिलहाल वह उस की प्रेमिका थी, जो नींद की आगोश में सोई हुई थी. नींद की वजह से उसे अपने कपड़ों का होश नहीं था. उस की सलवार घुटनों से ऊपर सरक गई थी, जिस की वजह से उस की मखमली टांगें नग्न हो गई थीं. पेट से ऊपर तक उस का कुरता भी हट गया था.

सुतवां पेट और उस की खूबसूरत नाभि नशे में भी उस के होश उड़ा रही थी. शराब के बाद लाजवाब शवाब की कामना हर शराबी पुरुष के मन में पैदा होती है, जो जल्दी से हासिल नहीं होता. लेकिन यहां तो शवाब अद्र्धनग्न हालत में शराबी के सामने था. अमित की रगों में खून उबाल मारने लगा, उस की सांसें अनियंत्रित होने लगीं. वह लडख़ड़ाती चाल से आगे बढ़ा और प्रेमिका के पास लेट गया. उस ने अपना हाथ बढ़ा कर उस की गुदाज देह को अपनी तरफ खींचा तो प्रेमिका शिल्पा कुनमुनाई, उस की नींद से बोझिल आंखें हलकी सी खुलीं, फिर बंद हो गईं. उस ने नींद की खुमारी में अपनी बांहें अमित की गरदन में डाल दीं और उस के सीने से चिपक गई.

उस की गर्म सांसें अमित की चौड़ी छाती से टकराईं तो अमित की वासना और ज्यादा भड़क गई. उस ने शिल्पा को अपनी आगोश में समेट लिया और उस की देह पर छाता चला गया. रात को अमित ने प्रेमिका के साथ जी भर कर मौजमस्ती की, फिर उसे गहरी नींद आ गई, जब उस की आंखें खुलीं उस वक्त दिन के साढ़े 10 बज चुके थे. भरपूर अंगड़ाई ले कर वह उठने के लिए पांव नीचे रखने ही वाला था कि एक मधुर आवाज उस के कानों में पड़ी, ‘चाय… गरमागरम चाय’. अमित ने तिरछी नजर से देखा. शिल्पा उस की ओर चाय का कप बढ़ा रही थी. हाथ बढ़ा कर उस ने चाय का कप ले लिया. शिल्पा मुसकराती हुई उस के सामने बैठ गई. अमित ने उसे देखा.

वह नहा चुकी थी. उस के लंबे घने केशों से अभी भी पानी की बूंदे टपक रही थीं. उस के तन पर इस वक्त साफ धुला हुआ पिंक रंग का सूट था. उस ने हलका सा मेकअप किया था. अमित ने चाय का घूंट भरा. चाय बहुत बढिय़ा बनाई गई थी. एक ही घूंट ने अमित में ताजगी भर दी. शिल्पा उस के सामने बैठी मुसकरा रही थी. अमित उस के सामने बैठा जरूर था, लेकिन वह कहीं विचारों में खो गया था.

”हैलो!’’ शिल्पा ने उस की आंखों के सामने चुटकी बजाई, ”यहां मैं भी हूं जनाब.’’

अमित ने चौंकते हुए बोला, ”ओह! सौरी मैं कहीं खो गया था.’’

”सौरीवौरी छोड़ो और मेरी एक बात यह मान लो कि अब तुम बाहर से शराब पी कर मत आया करो. घर पर बैठ कर थोड़ीबहुत पी लिया करो. मैं पिछले 3 महीने से देख रही हूं कि तुम शराब ज्यादा पीने लगे हो.’’ शिल्पा ने अमित को समझाया.

”ठीक है मेरी जान, मैं ऐसा ही करूंगा.’’ अमित बोला.

कह कर अमित ने शिल्पा का चेहरा चूम लिया. शिल्पा ने उस के गले में प्यार से बांहें डाल दीं, ”तुम मेरी बाहों में हमेशा यूं ही खिलेखिले और मुसकराते रहोगे, मैं वादा करती हूं कि तुम्हारे हर सुखदुख में पूरा साथ दूंगी. अब उठो और फ्रेश हो जाओ, मैं तुम्हारे लिए नाश्ता बनाती हूं.’’

”हां, अब पेट की भूख सताने लगी है.’’ अमित शिल्पा की बाहों से निकलते हुए उठ खड़ा हुआ और टावेल उठा कर वह बाथरूम की तरफ बढ़ गया.

सूटकेस में निकली लाश

26 जनवरी, 2025. जब देश 76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरे हर्षोल्लास से तैयार था. भोर के 4-सवा 4 बजे के बीच पुलिस कंट्रोल रूम को एक चौंका देने वाली सूचना मिली, ‘गाजीपुर आईएफसी पेपर मार्केट के पास शिवाजी रोड और अंबेडकर चौक के बीच में खाली पड़ी जगह पर जमा कूड़े के ढेर पर एक सूटकेस जली अवस्था में पड़ा है, जिस में किसी की लाश दिखाई दे रही है.’

कंट्रोल रूम से यह जानकारी पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाने में दी गई तो वहां के एसएचओ निर्मल झा पुलिस टीम के साथ थाने से सूचना में बताए गए पते पर रवाना हो गए. जब वह घटनास्थल पर पहुंचे, वहां पर अच्छीखासी भीड़ लग चुकी थी. अभी दिन का उजाला नहीं फैला था, लेकिन सब से पहले जिस ने भी उस सूटकेस में जली लाश को देखा था, उस से यह बात आसपास की बस्ती तक पहुंच गई थी और लोग बिस्तरों से निकल कर वहां आ गए थे. सभी यह जानने को उत्सुक थे कि यह सूटकेस यहां कूड़े के ढेर पर कौन ले कर आया और इसे आग के हवाले क्या उसी व्यक्ति ने किया और इस में जो लाश है, वह किस की है.

पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाया. एसएचओ श्री झा उस सूटकेस के पास आए, जो पूरी तरह जल चुका था. उस के स्टील के हैंडल आदि साफ दिखाई दे रहे थे. वह आग में जले नहीं थे. जले सूटकेस में एक लाश दिखाई दे रही थी, जो झुलस कर काली पड़ गई थी. लाश को पहचानना नामुमकिन था, लेकिन उस लाश से यह अनुमान लगाया जा सकता था कि लाश किसी युवती की है. उसे सूटकेस में जबरन ठूंसा गया था, वह जिस अवस्था में ठूंसी गई थी, उसी अवस्था में अभी भी थी. झुलस जाने के कारण वह पहचानी नहीं जा सकती थी.

एसएचओ निर्मल झा ने वहां बारीकी से जांच की, लेकिन वहां कोई ऐसा सूत्र उन्हें नहीं मिला, जिस से मृतका और कातिल के बारे में कुछ पता चल सके, लेकिन पुलिस को यह सिखाया जाता है कि राख के ढेर में भी सूई की तलाश की जा सकती है. निर्मल झा की नजरें वहां कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर चली गई थीं. उन्हें विश्वास था उस सीसीटीवी कैमरे से इस सूटकेस को यहां फेंकने वाले का कुछ सुराग अवश्य मिलेगा. उन्होंने पूरी जांच के बाद ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी अभिषेक धानिया को इस घटना की जानकारी दे दी. एसएचओ ने तब फोरैंसिक टीम को भी घटनास्थल पर आने के लिए फोन कर दिया.

थोड़ी ही देर में डीसीपी अभिषेक धानिया वहां घटनास्थल पर पहुंच गए. एसएचओ निर्मल झा ने उन्हें सैल्यूट करने के बाद वह सूटकेस दिखाया, जो वहां फेंका गया था और उसे नष्ट करने के लिए आग के हवाले भी कर दिया गया था. डीसीपी धानिया ने सूटकेस सहित जली हुई लाश को ध्यान से देख कर कहा, ”यह युवती ज्यादा उम्र की नहीं लगती मिस्टर झा, इस की हत्या कर के जिस ने भी इसे सूटकेस में भर कर यहां फेंका है, वह इस का पति या प्रेमी हो सकता है. हमें दोनों को ध्यान में रख कर जांच करनी होगी. किसी महिला से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी या पति ही ऐसा काम करते हैं.’’

”आप ठीक कह रहे हैं सर.’’ निर्मल झा बोले, ”इस की हत्या कर के लाश को ठिकाने लगाने के लिए इस के प्रेमी या पति ने इसे सूटकेस में ठूंसा और इस निर्जन नजर आने वाले स्थान पर ला कर सूटकेस सहित जला डाला. वह लाश की शिनाख्त मिटाने के मकसद से ऐसा कर गया. मेरे विचार से वह यहीं आसपास का ही होगा.’’

”यह आप किस आधार पर कह रहे हैं?’’ डीसीपी ने एसएचओ की ओर प्रश्नसूचक नजरों से देखते हुए पूछा.

”सर, आज 26 जनवरी है यानी हमारा गणतंत्र दिवस. इस के लिए 2 दिन पहले से ही हर बोर्डर, हर नाके पर पुलिस के बैरिकेड लग जाते हैं. कड़ी जांच होती है, हर वाहन को चैक किया जाता है. ऐसे में कोई इस सूटकेस को किसी वाहन में दूर से ले कर यहां नहीं आ सकता. मैं ने इसी से अनुमान लगाया है कि वह शख्स यहीं आसपास का ही होगा.’’

”गुड.’’ डीसीपी अभिषेक धानिया ने निर्मल झा की प्रसंशा की, ”आप का सोचना ठीक ही है. कड़ी चैकिंग के बीच कोई हत्यारा लाश ले कर दूर से यहां नहीं आएगा, वह आसपास का ही होगा. आप फोरैंसिक जांच करवा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए नजदीक के हौस्पिटल भेज दीजिए. मैं आप को इस ब्लाइंड केस को सौल्व करने के लिए नियुक्त कर रहा हूं, आप का साथ देने के लिए स्पैशल स्टाफ को भी मैं आप के साथ लगा रहा हूं. आप को हत्यारे का पता लगा कर उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाना है.’’

”मैं आप के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा सर.’’ श्री निर्मल झा गंभीर स्वर में बोले.

डीसीपी धानिया कुछ जरूरी हिदायतें दे कर वहां से चले गए. फोरैंसिक टीम अपना काम निपटाने में लगी हुई थी. इस बीच निर्मल झा ने वहां उपस्थित भीड़ के पास जा कर इस सूटकेस के विषय में पूछा, ”क्या इस सूटकेस को यहां फेंकते हुए किसी ने देखा है?’’

सीसीटीवी फुटेज से मिली जांच को दिशा

भीड़ ने इस के लिए इंकार में सिर हिला दिया. तभी भीड़ में से एक अधेड उम्र का व्यक्ति आगे आया, ”सर, यह सूटकेस यहां रात को डेढ़ से 2 बजे के करीब ला कर जलाया गया है.’’

”तुम यह किस आधार पर कह रहे हो?’’ श्री झा ने हैरानी से पूछा.

”सर, मैं रात को लघुशंका के लिए उठा था, मेरा टौयलेट छत पर है, मैं वहां गया और मैं ने लघुशंका की. जब मैं वहां से लौटने लगा तो मुझे कूड़े के ढेर पर कुछ जलता हुआ दिखाई दिया. मेरा ध्यान एकाएक इधर इसलिए गया कि आग की लपटें बहुत ऊपर तक उठ रही थीं यानी कुछ ही देर पहले वह आग भड़की थी. मैं ने ज्यादा ध्यान यूं नहीं दिया कि अकसर यहां कूड़े में आग लगती रहती है. कुछ ऐसा ही समझ कर मैं नीचे कमरे में चला गया और सो गया. सुबह कालोनी में यह शोर हुआ कि कूड़े पर किसी सूटकेस को जलाया गया है, उस सूटकेस में लाश थी, जो बुरी तरह जल गई है. मैं यही देखने यहां आ गया.’’

”इस पर तुम ने कमरे में जा कर घड़ी देखी थी या लघुशंका को उठते समय घड़ी में समय देखा था?’’

”सर, लघुशंका कर के लौटने पर मैं ने मोबाइल में टाइम देखा था. उस वक्त 2 बजने में 10 मिनट शेष थे.’’ अधेड़ ने बताया.

”इस का मतलब यहां सूटकेस रात को डेढ़ बजे के बाद ही फेंका गया और जलाया गया है.’’

”हां साहब.’’ उस व्यक्ति ने सिर हिला कर कहा.

”तुम्हारी बात की पुष्टि हम जांच करेंगे तो हो जाएगी.’’ श्री झा ने कहा. अब तक फोरैंसिक टीम अपना काम निपटा चुकी थी. एसएचओ ने सूटकेस सहित लाश लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दी. फिर वह वहां एक सिपाही का पहरा लगवा कर वापस थाना गाजीपुर के लिए लौट आए. थाने में यह ब्लाइंड मर्डर केस बीएनएस की धारा 103(1), 238 (ए) के तहत दर्ज कर लिया गया. डीसीपी (पूर्वी जिला) अभिषेक धानिया के निर्देश पर पुलिस की स्पैशल स्टाफ और गाजीपुर थाने के एसएचओ निर्मल झा अपनी टीम के साथ सूटकेस में मिली लाश के केस पर काम करने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुट गए थे.

सब से पहले उन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की. कैमरे में सड़क से रात के एक बजे से 2 बजे के बीच जितने वाहन गुजरे थे, उन्हें देख कर नोट किया गया. इन में बड़े वाहन नहीं थे. कुछ स्कूटर और कारें वहां से रात को एक से 2 बजे के बीच सड़क पर आतेजाते दिखाई दिए. पुलिस टीम ने सिर्फ कारों को फोकस किया. इन में जो कारें संदिग्ध नजर आईं, उन के नंबर को आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन तकनीक द्वारा जांच कर के नोट कर लिया गया.

टीम ने इन कारों के रजिस्ट्रैशन नंबर से इन के मालिकों का पता मालूम किया और इन की जांचपड़ताल शुरू कर दी. लगभग सभी कारों के मालिकों को जांच में सही पाया गया, लेकिन एक कार के मालिक तक टीम लोनी (उत्तर प्रदेश) में उस के घर पहुंची तो उस ने बताया, ”साहब, मैं ने अपनी हुंडई वेरना कार कुछ दिन पहले अमित तिवारी नाम के व्यक्ति को बेच दी थी. मेरी कार का नंबर- यूपी16ईटी 0329 है, जिसे अब अमित कैब के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.’’

”यह अमित कहां रहता है?’’ एसएचओ निर्मल झा ने पूछा.

”अमित तिवारी पुत्र गुलाब शंकर तिवारी, एसबीआई बिल्डिंग, थर्ड फ्लोर मंगल बाजार रोड, खोड़ा कालोनी, गाजीपुर. साहब, कार के सौदे में यहीं एड्रैस लिखवाया गया था मुझे.’’ उस व्यक्ति ने बताया.

यह एड्रैस पुलिस टीम को चौंका गया. कारण जिस सूटकेस को युवती की लाश सहित जिस जगह जलाया गया था, वह जगह खोड़ा रोड पर गाजीपुर पेपर मार्केट ही थी. पुलिस टीम तुरंत बिना देर किए अमित तिवारी की तलाश में उपरोक्त पते पर पहुंच गई. अमित तिवारी उस वक्त अपना बैग तैयार कर रहा था. वह कहीं जाने की फिराक में लग रहा था. दरवाजे पर पुलिस के दरजनों लोगों को देख कर उस के चेहरे का रंग उड़ गया. वह बुरी तरह घबरा गया.

”आप?’’ वह कांपते स्वर में बोला

”हां, हम.’’ एसएचओ मुसकराए, ”कहां भागने की तैयारी हो रही है अमित तिवारी?’’

”आ…प मेरा नाम कैसे जानते हैं?’’ अमित तिवारी घबराते हुए बोला.

”हम तुम्हारे बारे में बहुत कुछ जानते हैं तिवारी.’’ श्री निर्मल झा ने अंधेरे में तीर चलाया, ”रात को तुम ने जिस सूटकेस में अपनी प्रेमिका की लाश गाजीपुर की पेपर मार्किट के पास जलाई थी, यह भी हमें मालूम है. अब तुम चुपचाप थाने चलो. बाकी पूछताछ वहीं कर लेंगे.’’

”मैं ने किसी सूटकेस को नहीं जलाया, मैं तो कल रात अपने कमरे में ही सो रहा था.’’

”फिर तुम्हारी हुंडई वरना कार रात डेढ़ बजे पेपर मार्केट, गाजीपुर कौन चला कर ले गया था?’’

”म…मैं नहीं जानता सर.’’ अमित हकलाया.

श्री निर्मल झा ने इशारा किया तो 2 पुलिस वालों ने अमित तिवारी को दबोच लिया. वह चीखता रहा, लेकिन इस की परवाह न कर के पुलिस टीम उसे थाने ले गई. थाने में उस से सख्ती से पूछताछ हुई तो उस ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए कहा, ”सर, मैं ने शिल्पा की हत्या की थी, वह मुझ पर शादी के लिए दवाब बना रही थी. शनिवार को रात साढ़े 8 बजे मेरा उस से शादी की बात पर झगड़ा हुआ तो गुस्से में मैं ने उस का गला दबा कर जान से मार डाला.’’

शिल्पा को चचेरे भाई से हुआ प्यार

कहतेकहते अमित रोने लगा. रोते हुए ही बोला, ”सर, मैं ने शिल्पा को कभी दिल से नहीं चाहा, वही मेरे प्यार में पागल हो कर एक महीने पहले घर से भाग कर मेरे पास खोड़ा कालोनी (गाजियाबाद) में आ गई थी. वह मेरे साथ रहने लगी तो जवान होने के कारण हम बहक गए. हमारे बीच अनैतिक संबंध बन गए. बस यहीं मुझ से चूक हो गई. वह मुझ पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी. मुझे धमकी देने लगी कि मैं शादी नहीं करूंगा तो रेप केस में फंसा देगी.. मुझे जेल में सड़ा देगी. आखिर तंग आ कर मैं ने उस की हत्या करने का निर्णय लिया और उसे मार डाला.’’

”उस का परिवार कहां रहता है, वह कहां से भाग कर तुम्हारे पास आई थी?’’ श्री झा ने पूछा.

”सर, मैं उस का चचेरा भाई हूं. हमारा परिवार प्लौट नंबर ए-19 खसरा नंबर 2020, शिवा ग्लोबल सिटी-4, मेन रोड, थाना बादलपुर, दादरी गौतमबुद्ध नगर में रहता है. शिल्पा के पिता गुजरात में नौकरी करते हैं तो उस का परिवार इस वक्त गुजरात के सूरत में ही है. शिल्पा वहीं से नवंबर, 2024 में भाग कर मेरे पास आई थी.’’

”तुम को शिल्पा की लाश सूटकेस में रखने का आइडिया किस ने दिया?’’

”मेरे दोस्त अनुज का आइडिया था. शिल्पा की हत्या करने के बाद मैं ने यह बात अनुज शर्मा को बता कर उस से लाश को ठिकाने लगाने के लिए सहयोग मांगा था. अनुज मेरे पास तुरंत आ गया. उस ने ही आइडिया दिया कि सूटकेस में लाश रख कर कैब से ले जाते हैं और उत्तरी पश्चिम उत्तर प्रदेश के इलाके में किसी नदी में इसे फेंक आते हैं.

”मेरे पास बड़ा सूटकेस था. मैं ने अनुज के सहयोग से लाश सूटकेस में रखी. हम पहले रास्ते की रैकी करने कैब से दोनों ही यूपी बौर्डर गए. वहां 26 जनवरी के चलते बहुत सख्त चैकिंग चल रही थी. हमारी वैन की भी 2 बार चैकिंग हुई तो हम घबरा गए. हमें लगा, यदि तलाशी में पुलिस को लाश वाला सूटकेस मिलेगा तो हम फंस जाएंगे. हम ने दूर जाने का प्लान छोड़ दिया.

”हम रात को एक बजे सूटकेस कैब की डिक्की में रख कर गाजीपुर की पेपर मार्किट की तरफ आए. हम ने एक पेट्रोल पंप से 160 रुपए का डीजल बोतल में भरवा दिया. हम गाजीपुर के शिवाजी रोड, खोड़ा रोड़ के नजदीक, आईएफसी पेपर मार्केट की तरफ आए. वहां कूड़े का ढेर लगा था. चारों ओर सन्नाटा था. हम ने कार की डिक्की से सूटकेस कूड़े के ढेर पर रखा, ऊपर घासफूस डाल कर उस पर डीजल डाला और आग लगा दी.

”आग की लपटें उठीं तो हम कैब ले कर वहां से भाग निकले. अनुज रात को ही अपने घर चला गया और मैं सो गया. आज मैं प्रयागराज भाग जाना चाहता था कि आप के द्वारा पकड़ा गया.’’

”अनुज का एड्रैस दो हमें.’’ श्री झा ने पूछा.

अमित तिवारी ने अनुज शर्मा का पता नोट करवा दिया. अनुज, डी-162, करण विहार, खोड़ा कालोनी में रहता था.

पुलिस ने उस के घर दबिश दी तो वह घर में ही मिल गया. उसे हिरासत में थाना गाजीपुर लाया गया. अनुज शर्मा की उम्र 22 साल थी, उस के पिता जगदीश शर्मा गांव में रहते थे. अनुज यहां वेल्डर का काम करता था. कभीकभी कैब भी चला लेता था. शिल्पा अमित से 3 साल बड़ी थी. अमित 22 साल का था और शिल्पा 25 साल की थी. पुलिस ने उस के परिवार को उस की हत्या की जानकारी फोन द्वारा दे दी. उन्हें गाजीपुर थाने आने को कह दिया गया.

शिल्पा की लाश का पोस्टमार्टम होने के बाद लाश को उस के घर वालों को सौंपना आवश्यक था. अमित तिवारी और अनुज शर्मा उर्फ भोला को डीसीपी अभिषेक धानिया के समक्ष पेश किया गया तो उन्होंने 24 घंटे में इस ब्लाइंड केस को हल करने के लिए इस केस को हैंडिल करने वाले स्पैशल पुलिस स्टाफ और गाजीपुर थाने के एसएचओ निर्मल झा को शाबासी दी. प्रैस कौन्फ्रैंस करने के बाद डीसीपी अभिषेक धानिया ने दोनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया. कथा लिखे जाने तक पुलिस आगे की काररवाई निपटाने में व्यस्त हो गई थी.

 

 

Delhi News : प्रेमी की गला दबाकर हत्या, प्रेमिका का भाई बना वारदात में साझेदार

Delhi News : मां के मना करने के बावजूद साहिल ने वर्षा से कोर्टमैरिज तो कर ली, लेकिन वह उसे अपने घर नहीं ले जा सका. वर्षा द्वारा घरले जाने की जिद को वह टाल देता था. वर्षा की जिद को हर बार टालना साहिल को इतना भारी पड़ा कि…

11 सितंबर, 2020 की सुबह उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थाने में एक राहगीर से सूचना मिली कि अमीना मसजिद के पास एक लाश पड़ी है. इस सूचना पर थाने से एसआई अशोक कुमार मसजिद के पास पहुंचे तो वास्तव में सड़क के किनारे एक युवक की लाश पड़ी थी. उस युवक की उम्र 25 साल के करीब लग रही थी. उस के गले पर हलके खरोंच के निशान थे. उस समय सुबह का वक्त था. कुछ लोग सड़क पर आजा रहे थे. उन्होंने कुछ लोगों को बुला कर लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की. चूंकि यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था, इसलिए एसआई अशोक कुमार ने थानाप्रभारी पी.सी. यादव को घटना के बारे में सूचना दे दी.

थानाप्रभारी पी.सी. यादव थाने में मौजूद एएसआई प्रदीप, हैड कांस्टेबल कैलाश और कांस्टेबल अजय को साथ ले कर थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने लाश का बारीकी से मुआयना किया. मृतक ने नारंगी रंग की टीशर्ट और स्लेटी रंग की पैंट पहन रखी थी. थानाप्रभारी ने क्राइम इनवैस्टीगेशन टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया, जिस ने लाश की कई कोण से फोटो खींची. मृतक के गले पर खरोंच के निशान के अलावा शरीर पर जख्म के निशान दिखाई नहीं दे रहे थे.

2 घंटे तक वहां के लोगों से लाश की शिनाख्त कराने के प्रयास किए. इस के बावजूद भी जब मृतक की पहचान नहीं हो सकी तो उसे पोस्टमार्टम के लिए सब्जीमंडी मोर्चरी भेज दिया गया. मोर्चरी में लाश पर चोटों के निशान देखने के लिए उस के कपड़े उतारे गए तो पता चला कि मृतक युवक मुसलिम है. उसी दिन थानाप्रभारी पी.सी. यादव के निर्देश पर मृतक की फोटो वजीराबाद के कई वाट्सऐप ग्रुप में भेज कर उन से लाश की शिनाख्त करने की अपील की गई. दोपहर में फोटो की पहचान वजीराबाद की गली नंबर 9 में रहने वाले साहिल उर्फ राजा के रूप में हो गई. उस के घर पहुंचने पर मृतक की मां मिली. उस ने मोबाइल पर लाश की फोटो देख कर उस की पुष्टि अपने बेटे साहिल के रूप के कर ली.

पूछताछ के दौरान उन्होंने थानाप्रभारी पी.सी. यादव को बताया कि कल रात साहिल ने उसे फोन कर बताया था कि वह अभी वर्षा के घर जा रहा है, इसलिए उस का इंतजार न करें. मां ने साहिल की हत्या का शक वर्षा पर जताया. 13 सितंबर को पुलिस ने साहिल की मां की शिकायत पर वर्षा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और इस केस की जांच अतिरिक्त थानाप्रभारी गुलशन गुप्ता को सौंप दी गई. अतिरिक्त थानाप्रभारी गुलशन गुप्ता ने साहिल की मां से वर्षा के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वर्षा अपने भाई आकाश के साथ दिल्ली के ही शास्त्रीनगर में रहती है.

वर्षा के ठिकाने का पता लगते ही वह पुलिस टीम के साथ शास्त्रीनगर स्थित वर्षा के मकान पर पहुंचे. लेकिन उस के मकान पर ताला लटका हुआ था. उस के मकान मालिक का पता लगा कर उस से वर्षा के बारे में पूछताछ की, लेकिन मकान मालिक को भी वर्षा के मूल निवास स्थान की जानकारी मालूम नहीं थी. लेकिन उस ने पुलिस टीम को वर्षा के छोटे भाई आकाश का मोबाइल नंबर बता दिया, जिसे अतिरिक्त थानाप्रभारी गुलशन गुप्ता ने अपनी डायरी में नोट कर लिया. वर्षा के घर से गायब रहने के कारण जांच अधिकारी के मन में साहिल की हत्या में उस का हाथ होने का शक और पुख्ता हो गया.

इस के बाद उन्होंने साहिल के दोस्त साजिद से पूछताछ की तो साजिद ने बताया कि कल रात वह और साहिल औफिस से साथ निकले थे. बातचीत के दौरान साहिल ने उस से कहा भी था कि वह वर्षा के घर जा रहा है. उस ने भी वर्षा पर ही साहिल की हत्या का शक जाहिर किया. वहां से लौट कर गुलशन गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां से 50 मीटर की दूरी पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा देखा, जिस का फोकस उसी तरफ था, जहां पर साहिल का शव मिला था. उन्होंने फौरन उस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवा कर बीरीकी से इस की जांचपड़ताल करनी शुरू की तो देखा सुबह सवा 6 बजे के समय वहां पर एक आटो आ कर रुका, जिस से 3 औरतें बाहर निकलीं.

उन्होंने एक बेहोश से आदमी को आटो से बाहर निकाला और इस के बाद आटो वहां से चला गया. आटो के जाने के बाद तीनों उस आदमी को वहां से थोड़ी दूर घसीट कर ले गईं. फिर एक सुनसान सी जगह पर उसे लिटा कर फरार हो गईं. सीसीटीवी फुटेज को कई वार रिवर्स कर के देखने से आटो के पीछे लिखा ‘अंशुल दी गड्डी’ और आटो की नंबर प्लेट पढ़ कर उसे अपनी डायरी पर नोट कर लिया. करीब 200 आटो की खोजबीन करने के बाद वह आटो मिल गया, जिस के पीछे कवर पर अंशुल दी गड्डी लिखा था. आटो की नंबर प्लेट से उस के मालिक रविंद्र तथा ड्राइवर मुकेश का पता लगा लिया.

मुकेश से पूछताछ करने पर पता चला कि घटना वाली रात को तड़के 4 बजे वह अपने आटो के साथ कश्मीरी गेट बसअड्डे पर किसी सवारी का इंतजार कर रहा था. एक युवती उस के पास आई थी और अपने दोस्त के गहरे नशे में होने की बात कह कर उसे शास्त्री पार्क स्थित अपने कमरे पर ले गई. वहां से अपने बेहोश साथी को ले कर जगप्रवेश अस्पताल गई. उस के साथ 2 युवतियां और थीं. वहां किसी कारण इलाज नहीं होने पर उसे वजीराबाद ला कर वहां छोड़ दिया, जहां पर पुलिस ने सुबह लाश बरामद की थी. मुकेश का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस टीम जगप्रवेश अस्पताल पहुंची और वहां के सीसीटीवी फुटेज की जांचपड़ताल की. उस में आटो और तीनों औरतें साफ दिख गईं.

अब तक की जांचपड़ताल से इतना पता चल गया था साहिल की हत्या में उन्हीं 3 औरतों का हाथ है. आकाश के मोबाइल नंबर की लोकेशन से पता चला कि वह इस समय उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में है. 13 सितंबर, 2020 को दिल्ली से एक पुलिस टीम वर्षा और उस के साथियों की तलाश में शाहजहांपुर पहुंची और वहां पर अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे वर्षा और उस के भाई आकाश को गिरफ्तार कर लिया. उन से पूछताछ करने पर तीसरे साथी अलका उर्फ अली हसन को भी उस के रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार कर लिया. तीनोें को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम वजीराबाद थाने लौट आई.

वर्षा से पूछताछ की. पहले तो उस ने साहिल की हत्या करने से इनकार किया, लेकिन जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया तो वर्षा का चेहरा सफेद पड़ गया. उस ने साहिल की हत्या की बात स्वीकार करते हुए अपने इकबालिया बयान में जो बात बताई, वह हैरतअंगेज कर देने वाली थी. वर्षा से पूछताछ के बाद साहिल की हत्या की जो कहानी उभर कर सामने आई, वह कुछ इस प्रकार थी. 23 वर्षीय साहिल उर्फ राजा अपनी अम्मी के साथ उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में रहता था. कई साल पहले उस के अब्बा का इंतकाल एक लंबी बीमारी के दौरान हो गया था.

कोई 4 साल पहले की बात है. तब साहिल ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर चुका था. अब्बा की मौत के बाद से ही घर में मुश्किलों का दौर शुरू हो गया था, जो अब तक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था. अम्मी जैसेतैसे घर का गुजारा चला रही थी. उस ने अपने लिए नौकरी की तलाश शुरू की. काफी भागदौड़ करने के बाद किसी तरह उसे शास्त्री पार्क स्थित एक स्थानीय अखबार के औफिस में नौकरी मिल गई. जहां वह रिपोर्टिंग के साथ अखबार के लिए विज्ञापन लाने का काम करता था. इस काम में उसे तनख्वाह और कमीशन मिलता था. उस से घर का गुजारा चलने लगा.

साहिल को अभी यह काम करते हुए कुछ महीने गुजरे थे कि एक दिन उस की मुलाकात वर्षा से हुई. 19 वर्षीय वर्षा देखने में काफी सुंदर होने के अलावा हंसमुख स्वभाव की थी. साहिल को वर्षा की बातें अच्छी लगीं. वर्षा ने साहिल को बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गांव हसनपुर, हरदोई की रहने वाली है. गांव में उसे बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, इसलिए वह नौकरी की तलाश में अपने भाई के साथ दिल्ली आ गई. इस समय वह अपने छोटे भाई आकाश के साथ शास्त्री पार्क में रहती है. साहिल ने वर्षा से उस का मोबाइल नंबर ले लिया. वर्षा ने भी साहिल का मोबाइल नंबर सेव कर लिया. इस घटना के बाद साहिल और वर्षा हमेशा एकदूसरे के संपर्क में रहने लगे.

जब भी साहिल को काम से फुरसत मिलती वह वर्षा को बुला क र उस के साथ कहीं घूमने निकल जाता था. वर्षा भी साहिल को प्यार करती थी, इसलिए वह हमेशा उसे खुश रखने की कोशिश करती थी. चूंकि इश्क की आग दोनों तरफ बराबर लगी थी, सो जल्द ही उन के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए. काफी दिनों तक ऐसा ही चलता रहा. बाद में वर्षा साहिल से शादी करने की जिद करने लगी तो पहले साहिल ने उस से शादी करने में कुछ आनाकानी की, लेकिन जब वर्षा ने साहिल से कहा कि बिना शादी के वह इस रिलेशन को नहीं रखना चाहती है तो साहिल ने वर्षा की जिद देखते हुए उस के साथ कोर्टमैरिज तो कर लिया, मगर उसे अपने घर नहीं ले गया.

उस ने वर्षा को समझाते हुए कहा कि उस की अम्मी अभी इस कोर्टमैरिज को स्वीकार नहीं करेंगी. जब उस की अम्मी उसे अपनी बहू बनाने के लिए तैयार हो जाएंगी तो वह उसे अपनी बेगम बना कर घर ले जाएगा. वर्षा ने साहिल की बात पर यकीन कर लिया. इस के बाद साहिल ने वर्षा के रहने के लिए शास्त्री पार्क में एक मकान किराए पर ले लिया, जिस में एक कमरा ग्राउंड फ्लोर पर और दूसरा कमरा ऊपरी मंजिल पर बना था. साहिल दिन में औफिस में काम करता था और रात में वर्षा के पास रुक जाता था. रात के समय में दोनों ऊपरी कमरे में सोते थे, जबकि वर्षा का भाई आकाश नीचे ग्राउंड फ्लोर पर सोता था.

आकाश को वर्षा और साहिल के रिश्ते की शुरू से जानकारी थी. उसे इस पर कोई ऐतराज नहीं था. वर्षा और आकाश के साथ उस के ही गांव हसनपुर का एक लड़का अली हसन उर्फ अलका भी रहता था. आकाश और अली हसन दिन के समय लड़कियों के कपड़े पहन कर हिजड़ों का रूप धारण कर लेते थे और शादीब्याह वाले घरों या जिस किसी के घर में बच्चे का जन्म होता, उस के घर जा कर बधाइयां गाने का काम करते थे. इस काम में उसे थोड़ी देर नाचनेगाने में ही अच्छीखासी रकम हाथ लग जाती थी. उन्हें मजदूरी करना काफी मेहनत का काम लगता था, इसलिए दोनों इसे नहीं करना चाहते थे. जबकि नकली हिजड़ा बन कर नाचगा कर मांगने का काम आकाश और अली हसन को आसान लगता था.

कुछ दिनों के बाद साहिल और वर्षा के रिश्ते की जानकारी साहिल की अम्मी को हो गई. दरअसल, साहिल अब रात में घर न पहुंच कर वर्षा के घर शास्त्री पार्क में अपनी रातें गुजारने लगा था. जब उस की अम्मी ने साहिल से इस का कारण पूछा तो उस ने अम्मी को वर्षा और अपने रिलेशनशिप के बारे में सब कुछ बता दिया. इस के बाद अम्मी ने साहिल का विरोध नहीं किया. सालों पहले शौहर की मौत हो जाने के बाद से वह एक बेवा की जिंदगी गुजार रही थी. अब बेटे को नाराज कर वह उसे खोना नहीं चाहती थी. इसी प्रकार साहिल और वर्षा के रिश्ते को 4 साल हो गए. वर्षा के रहनेखाने का सारा खर्च साहिल ही उठाता था, लेकिन वह उसे अपने घर ले जाने के लिए तैयार नहीं था. वर्षा जब भी साहिल को अपने घर ले चलने की बात कहती, साहिल कोई न कोई बहाना बना कर उस की बात को टाल जाता था.

पिछले 2 सालों से साहिल द्वारा लगातार टाले जाने से परेशान वर्षा के सब्र का बांध अब टूटने के कगार पर था. उस ने गंभीर हो कर यह बात अपने छोटे भाई आकाश को बताई तो वह भी बहन की परेशानी को समझ कर सोच में डूब गया. काफी सोचविचार के बाद यह तय हुआ कि आज वह साहिल से दोटूक बात करेगी. साहिल को हर हाल में उसे अपनाना ही पड़ेगा. आकाश और अली हसन दोनों ने वर्षा की बात का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘ठीक है, आज इस बात का फैसला हो कर ही रहेगा.’’

10 सितंबर, 2020 की रात लगभग 10 बजे साहिल जब वर्षा के घर पहुंचा तो वहां सब उस के आने का इंतजार कर रहे थे. किसी ने खाना नहीं खाया था. साहिल मार्केट जा कर सब के लिए खाना और शराब की बोतल ले आया. सब ने एक साथ मिल कर शराब पी और खाना भी खाया. इस के बाद साहिल रोमांटिक मूड में वर्षा को अपनी तरफ खींचते हुए ऊपर वाले कमरे में चलने के लिए कहने लगा तो वह उस की बांहों से छिटक कर अलग हो गई और बोली, ‘‘तुम रोज मेरे जिस्म से खेलते हो और जब मैं तुम्हारे साथ तुम्हारे घर जा कर बीवी बन कर रहने की बात करती हूं तो बहाना बना कर टाल जाते हो. आज तुम साफसाफ बताओ कि तुम्हारे मन में क्या है?’’

वर्षा के इस बदले हुए तेवर को देख कर भी साहिल पर इस का जरा भी असर नहीं हुआ. उस ने समझा कि वर्षा थोड़ी नानुकुर करने के बाद उस की बात मान कर ऊपर के कमरे में चली जाएगी. लेकिन वह नहीं गई. वर्षा साहिल के बारबार टालने से काफी तंग आ चुकी थी, इसलिए वह साहिल के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं हुई. वर्षा ने साहिल की इच्छा का विरोध करना शुरू कर दिया. इसी बात पर उन के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिस पर साहिल ने गुस्से में वर्षा के ऊपर हाथ उठा दिया. इस पर वर्षा ने अपने भाई आकाश और अली हसन के साथ मिल कर साहिल को फर्श पर पटक कर उस का गला घोंट दिया.

जब साहिल का बेजान जिस्म एक ओर लुढ़क गया तो उस की लाश देख कर उन तीनों के हाथपांव फूल गए. काफी देर तक आपस में विचार करने के बाद उन्हें लगा कि अगर साहिल को अस्पताल ले जाया जाए तो शायद उस की जान बच सकती है. ऐसा सोच कर उन्होंने कश्मीरी गेट बसअड्डे से आटो बुलाया और उसे आटो में ले कर जगप्रवेश अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. डाक्टर की बात सुन कर तीनों एकदम बदहवास हो गए. साहिल के बेजान जिस्म को उसी आटो में लाद कर वे वजीराबाद पहुंचे और उस की लाश वहां उतार कर आटो वाले को वापस भेज दिया.

आटो के नजर से ओझल होते ही उन तीनों ने लाश थोड़ी दूर खींच कर एक साइड में डाल दी और वहां से फरार हो गए. सुबह पुलिस द्वारा पकड़े जाने से बचने के लिए तीनों शास्त्री पार्क स्थित मकान पर ताला लगा कर वहां से फरार हो गए. इसी दौरान उन्होंने यमुना नदी में साहिल का पर्स और मोबाइल फोन फेंक दिया. इस के बाद वे आनंद विहार पहुंचे और वहां से बस पकड़ कर हरदोई पहुंच गए. वहां भी जब उन्हें लगा कि पुलिस उन की तलाश में यहां भी पहुंच सकती है तो वे शाहजहांपुर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा कर छिप गए.

लेकिन उन की चालाकी काम नहीं आई और दिल्ली पुलिस ने 13 सितंबर, 2020 को उन्हें दबोच लिया. 14 सितंबर को साहिल उर्फ राजा की हत्या के आरोप में उस की प्रेमिका वर्षा उस के भाई आकाश और अली हसन को तीसहजारी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया.

 

Extramarital Affair : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने सोते पति को मारी गोली

Extramarital Affair : पति रामऔतार की आंखों में धूल झोंक कर नन्ही पति के दोस्त नरेंद्र के साथ हसरतें पूरी करती रही. उसी दौरान ऐसा क्या हुआ कि नन्ही ने प्रेमी नरेंद्र के साथ मिल कर खुद अपना ही सिंदूर मिटा दिया…

उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव पचैमी की रहने वाली नन्ही रामऔतार की पत्नी थी. उस का विवाह रामऔतार से करीब 15 साल पहले हुआ था. उस के 6 बच्चे थे. रामऔतार का गांव के ही इतवारी और उस के 2 बेटों से जमीन को ले कर विवाद हुआ तो वह पत्नी व बच्चों के साथ बदायूं के कलौरा गांव में परिवार के साथ आ कर रहने लगा. यहां वह एक ईंट भट्ठे पर काम करने लगा. काम करते रामऔतार की दोस्ती कलौरा गांव के ही नरेंद्र से हो गई. नरेंद्र भी उस के साथ ही काम करता था. 35 वर्षीय नरेंद्र अविवाहित था. वह अपने भाइयों में सब से बड़ा था. उस के पास खेती की कुछ जमीन थी, जिस पर वह खेती करता था. खेती करने से बचे समय में वह ईंट भट्ठे पर काम करता था.

रामऔतार और नरेंद्र में दोस्ती करीब 2 साल पहले हुई थी. दोस्ती हुई तो नरेंद्र का रामऔतार के घर आनाजाना शुरू हो गया. आनेजाने के दौरान ही कुंवारे नरेंद्र को नन्ही का रूपरंग भा गया था. रामऔतार की गैरमौजूदगी में भी वह नन्ही का हालचाल जानने के बहाने उस के घर चला आता था. नन्ही उस की खूब आवभगत करती थी. नरेंद्र मंझे हुए खिलाड़ी की तरह अपना हर कदम आगे बढ़ा रहा था. जब भी वह रामऔतार के घर जाता, उस की नजरें नन्ही के इर्दगिर्द ही घूमा करती थीं. वह उस पर दिलोजान से लट्टू था. 6 बच्चों की मां बनने के बाद भी नन्ही में आकर्षण था. उस के इकहरे बदन में मादकता का बसेरा था.

नरेंद्र दोस्त की गैरमौजूदगी में नन्ही को कभीकभी तोहफा दे आता तो कभी रुपए दे कर खुश कर देता. उस के इस आत्मीय व्यवहार से नन्ही उस का खूब सत्कार करती और उस से खुल कर बातें करती थी. एक दिन दोपहर को जब नन्ही घर में अकेली थी, अचानक नरेंद्र उस के यहां पहुंच गया. हमेशा की तरह नन्ही ने उस का स्वागत किया और चाय बना कर दी. फिर हंसते हुए बोली, ‘‘आज आप की दोस्त से मुलाकात नहीं हो पाएगी. क्योंकि वह काम से बाहर गए हैं.’’

नरेंद्र के होंठों के कोनों पर शैतानी मुसकान आ बैठी, ‘‘कोई बात नहीं भाभी, असल में आज मैं तुम से ही मिलने आया था.’’

‘‘ऐसी क्या बात है कि आप को खास मुझ से मिलने की जरूरत आ पड़ी. बताओ, मैं किस काम आ सकती हूं.’’ वह बोली.

नन्ही का मन टटोलने के लिए नरेंद्र बोला, ‘‘वक्तबेवक्त अपनों का फर्ज बनता है कि अपनों की मदद करें. तुम्हें पता है कि मैं ने तुम्हारे लिए कभी अपना हाथ नहीं खींचा. आज उसी मदद का प्रतिदान मांगने आया हूं.’’

नरेंद्र ने बढ़ाया कदम नन्ही समझ नहीं पाई कि नरेंद्र कहना क्या चाहता है. वह बस इतना कह पाई, ‘‘आप कहिए तो, मैं आप के किस काम आ सकती हूं.’’

जवाब में नरेंद्र ने उस का हाथ पकड़ कर उसे अपनी बगल में बैठा लिया. फिर उस की जांघ पर हाथ रखते हुए उस के कान में बोला, ‘‘मैं ने मन से तुम्हारी मदद की, अब तुम तन से मेरी मदद कर दो.’’ कहने के साथ ही उस ने हाथ नन्ही की कमर में डाल कर उसे खुद से सटा लिया और उसे चूमते हुए बोला, ‘‘सच कहता हूं, मैं तुम्हें बहुत चाहता हूं. तुम्हें कसम है मेरे प्यार की, इनकार मत करना.’’

नन्ही हतप्रभ रह गई. उस ने नरेंद्र से हटने की कोशिश करते हुए कहा, ‘‘मैं तुम्हारे दोस्त की बीवी हूं. वह तुम पर बहुत विश्वास करते हैं. यह विश्वास टूटा तो दिल टूट जाएगा.’’

‘‘मैं तुम्हारे पति के विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा. यकीन करो, हमारे बीच जो होगा, उसे मैं छिपा कर रखूंगा.’’ नरेंद्र ने कहा.

नन्ही के होंठ एक बार फिर बुदबुदाए, ‘‘कल जब यह भेद खुलेगा तो हम कहीं के नहीं रहेंगे.’’

‘‘भेद खुलेगा कैसे? मैं तुम्हें अपना समझता हूं. अब न मत करो.’’ उस के बाद नरेंद्र के हाथ नन्ही के बदन पर रेंगने लगे.

उस की हरकतों से नन्ही के विवेक पर भी परदा पड़ गया. नन्ही भी सारी मानमर्यादा भूल कर नरेंद्र के साथ अनैतिक रिश्ता बना बैठी. अपने स्त्री धर्म पर दाग लगा चुकी नन्ही को यह सब करने का पछतावा इसलिए अधिक नहीं हुआ क्योंकि अविवाहित नरेंद्र का साथ उसे बहुत अच्छा लगा था. औरत एक बार जब फिसलती है तो फिर फिसलन की राह पर जाने से अपने कदमों को रोक नहीं पाती. फिर नरेंद्र जैसा बहकाने वाला मर्द हो तो नन्ही जैसी औरतें कहां खुद को रोक पाती हैं. लिहाजा नन्ही और नरेंद्र के संबंधों का सिलसिला चल निकला.

नरेंद्र नन्ही को तोहफेऔर पैसे दे कर खुश रखता तो बदले में वह भी उसे खुश रखती. लेकिन अवैध संबंध कायम रखने में चाहे कितनी सावधानी क्यों न बरती जाए, एक दिन उन की पोल खुल ही जाती है. इन दोनों का राज भी खुल गया. दरअसल, एक दिन रामऔतार अपने काम से जल्दी लौट आया, उसे कुछ अपनी तबियत ठीक नहीं लग रही थी. घर का मेनगेट खुला होने के कारण वह सीधा अंदर चला आया. उस ने अंदर का जो दृश्य देखा, वह जड़वत खड़ा रह गया. उस की बीवी नरेंद्र की बांहों में झूल रही थी. यह देखते ही रामऔतार की आंखों में खून उतर आया. वह चीखा तो दोनों हड़बड़ा कर अलग हो गए.

नरेंद्र तो तुरंत वहां से भाग खड़ा हुआ, नन्ही भला कहां भागती. वह अपराधबोध से नजरें झुकाए सामने खड़ी थी. रामऔतार ने लातघूंसों से उस की पिटाई करनी शुरू कर दी, ‘‘हरामजादी, मैं तेरी सुखसुविधाओं के लिए बाहर खट रहा हूं और तू गैरमर्द के साथ घर में गुलछर्रे उड़ा रही है. तूने एक बार मर्यादा के बारे में नहीं सोचा. कल जब तेरा कलंक गलीमोहल्ले वालों को पता लगेगा तो मैं सिर उठाने लायक रह पाऊंगा?’’

पति को गुस्से में जलता देख नन्ही ने त्रियाचरित्र दिखाया, ‘‘मैं ने बहुत विरोध किया लेकिन तुम्हारी गैरमौजूदगी में तुम्हारा दोस्त मेरे साथ जबरदस्ती पर आमादा हो गया था. घर में मुझे अकेला पा कर उस के हौसले और भी बढ़ गए. मोहल्ले वालों की मदद इसलिए नहीं ली कि बात गांव में फैलती तो और बदनामी हो जाती. मैं कसम खा कर कहती हूं कि मैं मजबूर थी.’’

नन्ही ने चालाकी से अपने आप को बचा लिया. उस दिन के बाद से नरेंद्र काफी दिनों तक रामऔतार के सामने नहीं पड़ा और न ही उस के घर गया. लेकिन जिस्म की आग भला कहां चैन लेने देती है. फिर से नरेंद्र रामऔतार के घर उस की गैरमौजूदगी में जाने लगा. लेकिन अब दोनों ही सावधानी बरतने लगे थे. 20 अगस्त, 2020 की रात रामऔतार छत पर सो रहा था. नन्ही नीचे कमरे में सो रही थी. रात सवा 11 बजे कुछ लोगों ने घर में घुस कर रामऔतार को गोली मार दी. रामऔतार की हुई हत्या गोली की आवाज सुन कर गांव के लोग घरों से जब तक बाहर निकलते, तब तक हमलावार वहां से भाग गए.

गोली की आवाज सुन कर नन्ही कमरे से बाहर निकली और छत की तरफ देखा तो उसे अनहोनी की आशंका हुई. वह सीढि़यां चढ़ कर छत पर गई तो अपने पति रामऔतार को मृत पाया. वह रोनेचिल्लाने लगी. गोली की आवाज सुन कर घर से निकले आसपड़ोस के लोगों ने रामऔतार के घर से रोने की आवाजें सुनीं तो वहां पहुंच गए. छत पर खून से लथपथ रामऔतार की लाश पड़ी हुई थी, वहीं पास बैठी नन्ही रो रही थी. उसी दौरान किसी ने 112 नंबर पर फोन कर के घटना की सूचना पुलिस को दे दी. घटनास्थल दातागंज थाने में आता था, इसलिए पुलिस कंट्रोल रूम से इस की सूचना दातागंज थाने को दे दी गई.

सूचना पा कर थानाप्रभारी अजीत कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. वहां पहुंच कर उन्होंने लाश का निरीक्षण किया. रामऔतार के सीने में गोली लगने का घाव था. छत व आसपास की लोकेशन को देखने के बाद उन्होंने नन्ही से पूछताछ की. नन्ही ने बताया कि वह नीचे कमरे में सो रही थी. गोली चलने की आवाज सुन कर बाहर आई तो यहां कोई नहीं था, न किसी को उस ने वहां से भागते देखा. छत पर आई तो पति की लाश पड़ी मिली. किसी पर शक होने के बारे में पूछने पर उस ने बताया कि वह अपने पति के साथ बरेली के फरीदपुर के पचैमी गांव में रहती थी. वहां गांव के ही इतवारी और उस के बेटों कलट्टर और अर्जुन से उस के पति का जमीनी विवाद चल रहा था.

उस विवाद की वजह से ही वह पति के साथ यहां आ कर रह रही थी. नन्ही ने आरोप लगाया कि उन तीनों ने ही उस के पति को मारा है. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली, जो केस खोलने के काम आए. पूछताछ के बाद थानाप्रभारी अजीत कुमार सिंह ने लाश मोर्चरी भेज दी. फिर नन्ही को सुबह थाने आने को कह कर वापस थाने लौट गए. सुबह थाने पहुंच कर नन्ही ने इतवारी, कलट्टर और अर्जुन के खिलाफ भादंवि की धारा 302/34 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया. थानाप्रभारी सिंह ने जांच शुरू की. सब से पहले उन्होंने तीनों नामजद लोगों के बारे में पता किया. उन के फोन नंबर ले कर घटना की रात की लोकेशन की जांच की तो घटनास्थल तो क्या दूरदूर तक उन की लोकेशन नहीं मिली. इस से थानाप्रभारी को लगा कि दुश्मनी की आड़ में कोई और ही काम को अंजाम दे गया है.

थानाप्रभारी अजीत सिंह की सोच यह थी कि गांव के या आसपास के ही किसी परिचित ने इस घटना को अंजाम दिया होगा. इसलिए थानाप्रभारी सिंह ने रामऔतार के दोस्तों और उस के घर आनेजाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि गांव के नरेंद्र नाम के युवक से रामऔतार की अच्छी दोस्ती थी. वह दिन में उस के घर के कई चक्कर लगाता था. आरोपियों ने स्वीकारा अपराध यह जानकारी मिली तो उन्होंने 26 अगस्त को नरेंद्र को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया. जब उस से सख्ती से पूछताछ की तो उस ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए हत्या में साथ देने वालों के नाम भी बता दिए.

हत्या में उस का साथ मृतक की पत्नी नन्ही, नरेंद्र के सगे भाई मुकेश, मौसेरे भाई रिंकू, दोस्त रामनिवास और मुकेश ने दिया था. पुलिस ने उसी दिन नन्ही और रामनिवास व मुकेश को गिरफ्तार कर लिया. उन सभी से पूछताछ करने पर पता चला कि नन्ही और नरेंद्र रामऔतार की गैरमौजूदगी में सावधानी से मिल तो रहे थे लेकिन कई बार पकड़े जाने से बालबाल बचे थे. अब पकड़े जाने पर उन्हें रामऔतार की ओर से कोई खतरनाक कदम उठाए जाने का भी अंदेशा था. वैसे भी जब से रामऔतार ने नन्ही को नरेंद्र के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा था, तब से वह वक्तबेवक्त घर आ धमकता था. उस के घर आने का खौफ दोनों के दिमाग पर हावी रहने लगा. ऐसे में वे दोनों ठीक से मिल भी नहीं पाते थे. इसलिए रामऔतार नाम के खौफ को हमेशा के लिए अपनी जिंदगी से मिटाने का उन दोनों ने फैसला कर लिया.

रामऔतार की हत्या में साथ देने के लिए नरेंद्र ने अपने सगे भाई मुकेश, मौसरे भाई रिंकू, दोस्त रामनिवास निवासी गांव मलौथी थाना दातागंज और दोस्त मुकेश निवासी गांव छेदापट्टी, जिला शाहजहांपुर को तैयार कर लिया. सब के साथ मिल कर नरेंद्र ने हत्या की योजना बनाई. योजना बना कर नन्ही को नरेंद्र ने पूरी योजना के बारे में बता दिया. 20 अगस्त की रात जब रामऔतार छत पर सो रहा था. नन्ही नीचे कमरे में जागी हुई उस का इंतजार कर रही थी. रात सवा 11 बजे नरेंद्र अपने साथियों के साथ रामऔतार के घर पहुंच गया और नन्ही द्वारा रामऔतार के छत पर सोने की बात बताने पर सभी छत पर पहुंच गए और सोते हुए रामऔतार के सीने पर गोली मार दी.

गोली लगते ही रामऔतार ने दम तोड़ दिया. इस से पहले कि कोई वहां आए, वे लोग वहां से फरार हो गए. नन्ही योजना के अनुसार कुछ देर बाद छत पर जा कर रोनेचिल्लाने लगी. वे हत्या करने की अपनी योजना में तो सफल हो गए, लेकिन अपने आप को बचाने में सफल नहीं हो पाए और पकड़े गए. थानाप्रभारी अजीत कुमार सिंह ने मुकदमे में धारा 120बी और बढ़ा दी. अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ एक और तमंचा बरामद कर लिया. कागजी खानापूर्ति करने के बाद चारों अभियुक्तों नन्ही, नरेंद्र, रामनिवास और मुकेश को सक्षम न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. कथा लिखे जाने तक नरेंद्र का भाई मुकेश और मौसेरा भाई रिंकू फरार थे, पुलिस सरगर्मी से उन की तलाश कर रही थी.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

Meerut Crime : पति की गला दबाकर की हत्या फिर बगल में रख दिया सांप

Meerut Crime : यह घटना यूपी के मेरठ जिले की है, जिस में रविता नाम की एक युवती ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप का कत्ल किया. इतना ही नहीं उस ने अपने बचाव के लिए प्रेमी की मदद से एक सांप मंगवा कर उसे सोए हुए पति के नीचे रख दिया ताकि लोगों को यह लगे कि पति को सांप ने डंसा है और इस कारण मर गया है, लेकिन यह राज छिप न सका. यहां जानते हैं इस पूरी स्टोरी को विस्तार से

यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है, जहां रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इस साजिश के तहत दोनों ने सबूत छिपाने के लिए एक सांप का इस्तेमाल किया. हत्या के बाद पति के शव के नीचे एक सांप को रख दिया, ताकि लगे कि पति की मौत सांप के डंसने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि अमित की मौत सांप के डंसने से नहीं बल्कि गला घोंटने की वजह से हुई थी. पुलिस ने कातिल पत्नी और उस के प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है.

प्रेमी अमरदीप ने पुलिस को बताया कि साजिश उस की प्रेमिका रविता ने ही रची थी. उस ने बताया कि 20 मार्च, 2025 को उस की और अमित की लड़ाई हुई थी. इस के बाद अमित ने उसे मारने के लिए कई लड़कों को लगा दिया. इन में से कई लड़के उस के घर भी आए थे और उन्होंने उसे घर के बाहर भी बुलाया, लेकिन वह बाहर नहीं गया. इस घटना के बाद भी अमित हर बार अमरदीप से कहता रहा कि वह उसे जान से मार डालेगा.

पति अमित को सांप से कटवाने का आइडिया कैसे आया

रविता के आशिक अमरदीप ने बताया कि अमित को सांप से कटवाने का आइडिया रविता का था. रविता अकसर उस से कहा करती थी कि अमित उसे बहुत प्रताड़ित करता रहता है. बेल्ट से मारता है, मैं उस से से तंग आ चुकी हूं. इसलिए मुझे अब अपने पति से छुटकारा पाना है. अमरदीप ने रविता को कई बार समझाया कि वह पुलिस थाने चली जाए और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दे.

इस पर रविता ने कहा कि अमित मुझे तलाक नहीं दे रहा है. इसलिए किसी भी तरह पति अमित को खत्म कर दो. बाद में रविता ने ही अमरदीप से कहा कि तुम कहीं से एक सांप का इंतजाम कर दो. पुलिस की पुछताछ में अमरदीप ने बताया कि उस ने अपने गांव के एक दोस्त से सांप लाने की बात की थी. फिर दोस्त ने उसे एक मोबाइल नंबर दिया. वह नम्बर कृष्ण नाम के एक सपेरे का था, जो महमूदपुर सिखेड़ा गांव में रहता था. उस सपेरे से अमरदीप की बात हुई थी और उस ने एक हजार रुपए में सांप देने का सौदा किया.

इस के बाद अमरदीप ने सपेरे कृष्ण से सांप ले कर एक झोले में रख लिया था. फिर वह प्रेमिका की काल आने का इंतजार करने लगा. इस के बाद रविता की काल आई. उस ने बताया कि अमित सो गया है, तुम घर पर जल्दी आ जाओ.

इस के बाद अमरदीप रविता के घर पहुंच गया और प्रेमिका रविता के साथ मिलकर अमित का गला दबा दिया. जब दोनों अमित का गला दबा रहे थे तो किसी ने उस के चिल्लाने की आवाज नही सुनी थी. इस के बाद अमरदीप ने झोले से सांप निकाल कर उस की पूंछ अमित की लाश के नीचे दबा दी, ताकि वह सांप अमित को डंस ले.

कब मिले थे अमरदीप और रविता

अमरदीप और रविता की मुलाकत करीब 6 महीने पहले हुई थी. अमरदीप और रविता दोनों एक साथ काम करने जाया करते थे. इस के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. उन के प्रेम सम्बंधों में अमित वाधक था, उसलिए दोनों ने उसे योजनानुसार ठिकाने लगा दिया. जांच में आता चला कि जिस सांप ने अमित को 10 बार डंसा था वह घोड़ा पछाड़ (धामन) था, जो जहरीला नहीं होता. इस सांप को किसानों का मित्र भी कहा जाता है, क्योंकि यह चूहे और मेंढकों का शिकार करता है. बहरहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है दोनों से अभी पुछताछ जारी है.

Uttar Pradesh News : नईनवेली दुलहन प्रगति ने दी पति की मौत की सुपारी

Uttar Pradesh News : प्रगति की बड़ी बहन पारुल की शादी एक करोड़पति परिवार में हुई थी. फिर प्रगति ने भी बहन के 21 वर्षीय देवर दिलीप यादव को अपने प्यार के जाल में फांस कर उस से शादी कर ली. शादी के 2 हफ्ते बाद ही ऐसा क्या हुआ कि 19 वर्षीय नईनवेली दुलहन प्रगति ने मुंहदिखाई में मिले पैसों से सुपारी दे कर पति की हत्या करा दी?

शादी के बाद 5 दिन ससुराल में रह कर प्रगति यादव अपने मायके आ गई. उस का भाई आलोक चौथी चला कर ससुराल से उसे लाया था. वह ससुराल से आई तो बेहद खुश थी. ससुराल से कोई शिकायत भी नहीं आई थी, इसलिए प्रगति के फेमिली वाले भी खुश थे. लेकिन प्रगति के दिमाग में क्या बवंडर चल रहा है, उस की खुशी में कितना जहर घुला है, इस का अंदाजा फेमिली वाले नहीं लगा सके. मायके आने के दूसरे रोज ही प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग उर्फ मनुज से मोबाइल फोन पर बात की और उसे मिलने के लिए औरैया हाइवे स्थित होटल बांकेबिहारी बुलाया. कुछ ही देर बाद अनुराग होटल पहुंच गया. वहां प्रगति उस का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. होटल में बैठ कर उन के बीच बातचीत शुरू हुई.

प्रगति बोली, ”मनुज, प्लान के मुताबिक मैं ने दिलीप से शादी कर ली और उस की दुलहन बन गई. किसी को शक न हो, इसलिए सुहागरात को भी किसी तरह का विरोध नहीं किया. हालांकि सुहाग सेज पर मुझे तुम्हारी याद सताती रही, लेकिन अब मैं अधिक दिनों तक इंतजार नहीं कर सकती. आगे का प्लान क्या है?’’

अनुराग उर्फ मनुज प्रगति का हाथ अपने हाथ में लेता हुआ बोला, ”प्रगति, तुम चिंता मत करो. तुम्हारे पति दिलीप को ठिकाने लगाने के लिए मैं ने अपने मौसेरे भाई दुर्लभ के जरिए सुपारी किलर को खोज लिया है, लेकिन समस्या रुपयों की है?’’

”रुपयों की चिंता तुम मत करो. उस का इंतजाम हो गया है. मुंहदिखाई रस्म में दिलीप के घरवालों और रिश्तेदारों ने लगभग 70 हजार रुपए मुझे दिए हैं. इस के अलावा 30 हजार रुपए दिलीप ने मुझे खर्च के लिए दिए हैं. इस तरह मेरे पास एक लाख रुपया नकद और 8 लाख रुपए कीमत के गहने हैं. तुम सुपारी किलर को बुला लो. आमनेसामने बैठ कर पति की मौत का सौदा हो जाएगा.’’

इस के बाद अनुराग उर्फ मनुज ने दुर्लभ यादव के माध्यम से औरैया जिले के थाना अछल्दा के गांव रामनगर निवासी कुख्यात अपराधी रामजी नागर उर्फ चौधरी से बात की. वह होली के 2 दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था. उसे पैसों की सख्त जरूरत थी, इसलिए वह सुपारी लेने को राजी हो गया था. 17 मार्च, 2025 को अनुराग व प्रगति फिर से होटल बांकेबिहारी पहुंचे. वहां अनुराग ने दुर्लभ के माध्यम से सुपारी किलर रामजी नागर उर्फ चौधरी को भी बुलवा लिया. फिर आमनेसामने बैठ कर प्रगति ने पति की हत्या का सौदा तय करना शुरू किया.

रामजी नागर ने 3 लाख रुपए मांगे, लेकिन प्रगति अधिक रकम की बात कह कर राजी नहीं हुई. बाद में दुर्लभ के माध्यम से दिलीप की मौत का सौदा 2 लाख रुपए में तय हो गया. एडवांस के तौर पर प्रगति ने एक लाख रुपया नकद सुपारी किलर रामजी नागर को दे दिए तथा शेष काम होने के बाद देने का वादा किया. पति की मौत की सुपारी देने के बाद प्रगति पति दिलीप से रसभरी मीठीमीठी बातें करने लगी. कभी काल कर तो कभी वीडियो कालिंग के जरिए बात करती. दिलीप भी नईनवेली पत्नी की बातों में खूब दिलचस्पी लेता. दिलीप को महसूस नहीं हुआ कि पत्नी का प्यार छलावा है. उस की रसभरी बातों में जहर भरा है.

19 मार्च, 2025 की सुबह 10 बजे प्रगति ने दिलीप से मोबाइल फोन पर बात की तो उस ने बताया कि वह इस समय कन्नौज के उमर्दा कस्बे में है. पुल निर्माण का काम चल रहा है. वह भी हाइड्रा (क्रेन) ले कर आया था. उस का काम आज खत्म हो गया है. कुछ देर बाद वह घर के लिए निकलने वाला है.

हत्या होने तक किलर के संपर्क में रही प्रगति

प्रगति ने तत्काल इस की सूचना अपने प्रेमी अनुराग को दी. अनुराग ने सुपारी किलर रामजी नागर को सूचित किया. रामजी नागर अपने 2 साथियों शिवम व दुर्लभ के साथ बाइक से बेला चौराहे पर पहुंच गया. दोपहर लगभग डेढ़ बजे दिलीप ने बेला चौराहा पार किया और दिबियापुर की ओर रवाना हुआ. तभी रामजी नागर व उस के 2 साथियों शिवम और दुर्लभ ने उस का पीछा किया. पटना नहर पुल के आगे पहुंचने पर एक ढाबे पर खाना खाने के लिए दिलीप रुका. पीछे से रामजी नागर भी आ गया. खाना खाते समय दिलीप ने अपने बड़े भाई संदीप को फोन किया कि वह हाइड्रा (क्रेन) ले कर वापस आ रहा है. पटना नहर पुल के पास स्थित ढाबे पर खाना खा रहा है. एक घंटे में घर पहुंच जाएगा.

इधर खाना खाने के बाद दिलीप ढाबे के बाहर निकला तो रामजी नागर ने पूछा, ”भाईसाहब, यह हाइड्रा (क्रेन) आप की है?’’

”हमारी है. कुछ काम है?’’ दिलीप ने पूछा.

”हां, बहुत जरूरी काम है. दरअसल, हमारी कार बेकाबू हो कर नहर पटरी फांद कर नहर में गिर गई है. उसे निकालना है. आप मेरे साथ चल कर रास्ता देख लें. फिर क्रेन से उसे निकाल देना. आप जो पैसे कहेंगे, हम चुकता कर देंगे.’’

दिलीप यादव लालच में आ गया. उस ने सोचा छोटे से काम के हजार-2 हजार रुपए मिल जाएंगे. अत: वह उस के साथ जगह देखने को राजी हो गया. रामजी नागर व उस के साथी शिवम और दुर्लभ दिलीप को बाइक पर बीच में बिठा कर चल पड़े. लगभग 7 किलोमीटर का सफर तय कर उन की बाइक पलिया गांव के पास नहर पटरी पर रुकी. बाइक से उतरते ही रामजी नागर, शिवम और दुर्लभ ने दिलीप को दबोच लिया और उसे घसीटते हुए नहर पटरी से कुछ दूर गेहूं के खेत में ले गए. वहां मारपीट कर तथा धारदार हथियार से हमला कर दिलीप को लहूलुहान कर दिया. लेकिन अब भी दिलीप की सांसें चल रही थीं.

फिर रामजी नागर ने कमर में खोंसा तमंचा निकाल लिया और दिलीप की कनपटी से सटा कर फायर कर दिया. उस के बाद उसे मरा समझ कर तीनों बाइक से फरार हो गए. इस बीच प्रगति प्रेमी व सुपारी किलर से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क में रही. शाम 4 बजे पलिया गांव के कुछ लोगों ने नहर किनारे गेहूं के खेत में एक युवक को मरणासन्न हालत में पड़े देखा तो सूचना डायल 112 पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना थाना सहार को दी. सूचना पाते ही थाना सहार के एसएचओ पंकज मिश्रा सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उस समय युवक की सांसें चल रही थीं. अत: जान बचाने के लिए युवक को बिधूना ले गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भरती करा दिया.

इधर जब 2 घंटे तक दिलीप घर नहीं पहुंचा तो उस के भाई संदीप ने उसे काल लगाई. काल इंसपेक्टर पंकज मिश्रा ने रिसीव की. उन्होंने संदीप को बताया कि यह मोबाइल फोन जिस युवक का है, वह मरणासन्न हालत में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बिधूना में भरती है. यह सुनते ही संदीप घबरा गया. उस ने एसएचओ को बताया कि घायल युवक उस का भाई दिलीप है. वह जल्द ही बिधूना अस्पताल पहुंच रहा है. इस के बाद संदीप ने दिलीप के घायल होने की खबर अपने भाइयों, मम्मीपापा तथा दिलीप की ससुराल में दी. फिर भाई अक्षय के साथ बिधूना पहुंच गया. अस्पताल में उस ने भाई दिलीप की हालत देखी तो डाक्टरों से उस ने बात की. गंभीर हालत देख कर डाक्टरों ने दिलीप को मैडिकल कालेज सैफई रेफर कर दिया.

सैफई मैडिकल कालेज में जब दिलीप का इलाज शुरू हुआ और मस्तिष्क का सीटी स्कैन हुआ तो पता चला कि कनपटी में गोली फंसी है. अब तक दिलीप का पूरा परिवार मैडिकल कालेज आ पहुंचा था. दिलीप की पत्नी प्रगति भी अपने भाई आलोक के साथ आई थी. पति की हालत देख कर वह फफक पड़ी और बोली, ”अभी तो मेरे हाथों से मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा और भगवान तूने ये क्या गजब ढा दिया. इन को कुछ हो गया तो मैं कैसे जिंदा रहूंगी.’’

भाई आलोक ने किसी तरह बहन को संभाला. हालांकि उसे सब पता था कि यह नाटक कर रही है.

करोड़पति बाप की औलाद निकला मृतक

girlfriendboyfriend
girlfriendboyfriend

दिलीप को गोली लगने की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को लगी तो एसपी अभिजीत आर. शंकर, एएसपी आलोक मिश्रा, डीएसपी भरत पासवान तथा एसएचओ पंकज मिश्रा सैफई मैडिकल कालेज पहुंचे और घायल दिलीप यादव के फेमिली वालों से बातचीत की. वहीं अधिकारियों को पता चला कि दिलीप एक करोड़पति व्यापारी का बेटा है. उस की अभी हाल में ही शादी हुई थी. पर सवाल था कि दिलीप की जान कौन लेना चाहता था? इस का सही जवाब दिलीप के फेमिली वालों के पास भी नहीं था.

दूसरे रोज सैफई मैडिकल कालेज में दिलीप की हालत बिगड़ी तो घर वाले उसे ग्वालियर के अस्पताल ले गए. वहां मन नहीं भरा तो उसे आगरा ले गए. अंत में उन्होंने औरैया के चिचौली मैडिकल कालेज में भरती कराया. लेकिन 21 मार्च की सुबह दिलीप ने अंतिम सांस ली. मौत के बाद दिलीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को उस के घर वालों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दिलीप के शरीर में 9 गंभीर चोटों के निशान मिले, जो किसी धारदार हथियार के थे. सिर के पीछे 315 बोर की गोली निकली थी.

पोस्टमार्टम के बाद फेमिली वाले दिलीप का शव पैतृक गांव नगला दीपा ले गए. शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. बेटे की लाश देख कर पापा सुमेर सिंह व मम्मी सुमन देवी बिलख पड़ीं. अन्य घर वालों की आंखों से भी आंसू बहने लगे. मृतक दिलीप की पत्नी प्रगति भी ससुराल में ही थी. प्रगति ने पति के शव पर इतने आंसू बहाए कि देखने वालों का कलेजा कांप उठा. किसी तरह उस की बहन पारुल ने उसे संभाला. फिर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

इधर सहार थाने के एसएचओ पंकज मिश्रा ने संदीप यादव की तहरीर पर पहले दिलीप पर जानलेवा हमले (बीएनएस की धारा 109) की रिपोर्ट दर्ज की, फिर मौत होने पर इस रिपोर्ट को हत्या (बीएनएस की धारा 103) में तरमीम कर दिया. चूंकि हत्या का यह मामला एक बड़े कारोबारी के बेटे का था, अत: औरैया के एसपी अभिजीत आर. शंकर ने इस मामले को बड़ी गंभीरता से लिया और इस ब्लाइंड मर्डर का रहस्य खोलने के लिए एएसपी आलोक मिश्रा तथा डीएसपी भरत पासवान की निगरानी में एक पुलिस टीम का गठन किया. इस टीम में इंसपेक्टर पंकज मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी राजीव कुमार, तेजतर्रार पुलिसकर्मियों तथा सर्विलांस टीम को शामिल किया गया.

पुलिस कप्तान द्वारा गठित इस पुलिस टीम ने बड़ी तेजी से काम शुरू किया. टीम ने सब से पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया, फिर ढाबा मालिक व वहां के कर्मचारियों से पूछताछ की. उस के बाद पुलिस टीम ने ढाबा से पलिया गांव तक, जहां दिलीप गेहूं के खेत में मरणासन्न अवस्था में पड़ा था, बारीकी से निरीक्षण किया तथा लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तक सड़क व नहर पटरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. इसी जांच में पटना नहर पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक सफेद रंग की बाइक पर 4 लोग पलिया गांव की ओर जाते दिखे, लेकिन वापसी में 3 लोग ही दिखे. इस फुटेज में एक का चेहरा साफसाफ दिख रहा था.

सुपारी किलर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

criminal
criminal

सीसीटीवी कैमरे की इस फुटेज को पुलिस टीम ने अन्य थानों से साझा किया तो अछल्दा थाने की पुलिस से महत्त्वपूर्ण जानकारी मिली. थाना अछल्दा पुलिस ने टीम को बताया कि फुटेज में बाइक चलाने वाला युवक कुख्यात अपराधी रामजी नागर उर्फ चौधरी है, जो अछल्दा थाने के ही गांव रामनगर का रहने वाला है. उस पर 10 मुकदमे दर्ज हैं. अभी एक सप्ताह पहले ही उसे गैंगस्टर एक्ट में जमानत मिली है. इस समय वह जेल से बाहर है.

पुलिस टीम समझ गई कि दिलीप की हत्या में गैंगस्टर रामजी नागर का हाथ जरूर है, अत: उसे पकडऩे के लिए पुलिस ने उस के गांव रामनगर में छापा मारा. लेकिन वह हाथ नहीं आया. इंसपेक्टर पंकज मिश्रा व स्वाट टीम प्रभारी राजीव कुमार ने तब रामजी नागर की टोह में अपने खास मुखबिरों को लगा दिया तथा खुद भी छापेमारी करते रहे. 24 मार्च, 2025 को दोपहर 12 बजे इंसपेक्टर पंकज मिश्रा को एक खास मुखबिर ने थाने आ कर खबर दी कि गैंगस्टर रामजी नागर इस समय हरपुरा मोड़ पर मौजूद है. वह किसी युवक से पैसे के लेनदेन को ले कर बहस कर रहा है. अगर तुरंत दबिश दी जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है.

चूंकि सूचना अतिमहत्त्वपूर्ण थी, अत: एसएचओ पंकज मिश्रा पुलिस टीम के साथ हरपुरा मोड़ पहुंचे. पुलिस देख कर 2 युवक तेजी से भागे. लेकिन पुलिस टीम ने उन दोनों को दबोच लिया. उन्हें थाना सहार लाया गया. थाने में जब उन से पूछताछ की तो एक ने अपना नाम रामजी नागर उर्फ चौधरी पिता का नाम महेश नागर निवासी रामनगर, दूसरे युवक ने अपना नाम अनुराग उर्फ मनुज यादव पुत्र राम मनोहर यादव निवासी सियापुर हजियापुर थाना फफूंद, जिला औरैया बताया.

इंसपेक्टर पंकज मिश्रा ने जब रामजी नागर की जामातलाशी ली तो उस के पास से 315 बोर का एक तमंचा, 2 जीवित कारतूस, एक मोबाइल फोन, एक चाकू तथा 2 हजार रुपए नकद बरामद किए. अनुराग उर्फ मनुज की जामातलाशी में 315 बोर का एक तमंचा, 2 जीवित कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा एक हजार रुपया नकद मिले. बरामद सामान को पुलिस ने सुरक्षित कर लिया. रामजी नागर ने हरपुरा मोड़ से वह बाइक भी बरामद करा दी, जिसे उस ने दिलीप की हत्या में प्रयोग किया था.

पुलिस टीम ने हाइड्रा चालक दिलीप यादव की हत्या के संबंध में रामजी नागर उर्फ चौधरी से पूछताछ की तो वह साफ मुकर गया. इंसपेक्टर पंकज मिश्रा समझ गए कि रामजी नागर आसानी से कुछ नहीं बताएगा, अत: उन्होंने उस पर सख्ती की. कुछ ही देर बाद रामजी नागर टूट गया और उस ने दिलीप की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया. उस ने बताया कि दिलीप की हत्या की सुपारी उस की नईनवेली पत्नी प्रगति यादव व उस के आशिक अनुराग उर्फ मनुज ने अपने मौसेरे भाई दुर्लभ के माध्यम से दी थी. सौदा 2 लाख में तय हुआ था और एक लाख रुपया एडवांस मिला था. बाकी के रुपए लेने के लिए आज उस ने अनुराग को बुलाया था, तभी पुलिस द्वारा पकड़ा गया.

पूछताछ के दौरान रामजी नागर की चीखें अनुराग के कानों से भी टकरा रही थीं, जिस से वह घबरा उठा था. अत: जब पुलिस टीम ने अनुराग उर्फ मनुज से पूछताछ की तो वह सहज ही टूट गया. उस ने बताया कि प्रगति और वह एकदूसरे से प्यार करते हैं. शादी के बाद दिलीप उस के प्यार में बाधक बनता, इसलिए उस ने व प्रगति ने सुपारी दे कर दिलीप की हत्या करवा दी. चूंकि दिलीप की हत्या उस की नईनवेली दुलहन प्रगति यादव ने ही सुपारी दे कर कराई थी, अत: उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम प्रगति के गांव सियापुर हजियापुर पहुंची, लेकिन वह मायके में नहीं थी. उस के भाई आलोक ने बताया कि प्रगति अपनी ससुराल नगला दीपा गांव में है.

उस के बाद पुलिस टीम नगला दीपा गांव पहुंची और प्रगति यादव को गिरफ्तार कर लिया. बहू की गिरफ्तारी का ससुराल वालों ने विरोध किया तो एसएचओ पंकज मिश्रा ने उन्हें बताया कि उन की बहू प्रगति ने ही सुपारी दे कर उन के बेटे दिलीप को मरवाया है. यह जान कर परिजन सन्न रह गए. उस के बाद प्रगति को थाना सहार लाया गया, जहां उस का सामना अपने प्रेमी अनुराग व सुपारी किलर रामजी नागर से हुआ तो वह समझ गई कि पति की हत्या का राज खुल गया है. उस ने बिना किसी हीलाहवाली के अपना जुर्म कुबूल कर लिया.

इंसपेक्टर पंकज मिश्रा ने दिलीप की हत्या का परदाफाश करने तथा हत्यारोपियों को पकडऩे की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी तो एसपी अभिजीत आर. शंकर ने एएसपी आलोक मिश्रा के साथ औरैया पुलिस लाइन में प्रैसवार्ता की और दिलीप की हत्या का खुलासा किया. चूंकि हत्यारोपियों ने जुर्म कुबूल कर लिया था, अत: पुलिस ने मृतक के बड़े भाई संदीप यादव को वादी बना कर बीएनएस की धारा 103(1) तथा 61(2) के तहत रामजी नागर, अनुराग उर्फ मनुज यादव तथा प्रगति यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा उन्हें विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया.

चूंकि आरोपी रामजी नागर व अनुराग के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए थे, अत: पुलिस ने धारा 3/25 के तहत भी उन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की. पुलिस की जांच, आरोपियों के बयान तथा अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एक ऐसी युवती की कहानी प्रकाश में आई, जिस ने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने के लिए शादी के 14 दिन बाद ही अपने पति को सुपारी दे कर मरवा दिया.

पिता के दुश्मन के बेटे को दिल दे बैठी थी प्रगति

उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थानांतर्गत एक गांव है-सियापुर हजियापुर. इसी गांव में हरिगोविंद सिंह यादव सपरिवार रहते थे. उन के परिवार में पत्नी कमला देवी के अलावा 3 बेटे आलोक, आशुतोष, संतोष तथा 2 बेटियां पारुल व प्रगति थीं. हरिगोविंद सिंह पहले औरैया के दिबियापुर कस्बे के संजय नगर मोहल्ले में रहते थे. बाद में वह गांव आ कर रहने लगे थे. वह प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरणपोषण करते थे. हरिगोविंद सिंह यादव के तीनों बेटे आलोक, आशुतोष व संतोष पढऩे में तेज थे. उन्होंने औरैया के तिलक कालेज से बीएससी पास की, फिर बाहर जौब करने लगे. आशुतोष उज्जैन में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था. तीनों विवाहित थे और परिवार सहित बाहर रहते थे. तीजत्योहारों या शादीविवाह में ही वे पैतृक गांव आते थे.

हरिगोविंद सिंह की बेटी पारुल व प्रगति भी पढऩे में तेज थीं. उन दोनों ने 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई आदर्श शिक्षा निकेतन दिबियापुर से की, फिर इंटरमीडिएट की परीक्षा औरैया के कालेज से पास की. उस के बाद मम्मी कमला देवी ने दोनों की पढ़ाई बंद करा दी और घर के कामकाज में लगा लिया. पारुल अब तक 18 साल की हो चुकी थी, इसलिए हरिगोविंद सिंह को उस के हाथ पीले करने की चिंता सताने लगी थी. वह बेटी का विवाह ऐसे घर में करना चाहते थे, जहां संपन्नता हो और किसी चीज का अभाव न हो. काफी हाथपैर मारने के बाद उन्हें संदीप पसंद आ गया.

संदीप के पिता सुमेर सिंह यादव मैनपुरी जिले की तहसील भोगांव के अंतर्गत आने वाले गांव नगला दीपा के रहने वाले थे. उन के परिवार में पत्नी सुमन देवी के अलावा 4 बेटे संदीप, अक्षय, दिलीप व सचिन तथा एक बेटी प्रियंका थी. अभी तक उन के किसी भी बेटे की शादी नहीं हुई थी, अत: वह बड़े बेटे संदीप की शादी को लालायित थे. सुमेर सिंह यादव करोड़पति धनाढ्य व्यापारी थे. उन का हाइड्रा और क्रेन मशाीन का कारोबार था. उन के पास 10 हाइड्रा व 12 क्रेन मशीनें थीं. उन का बड़ा बेटा संदीप अपने भाइयों के साथ जेसीबी और हाइड्रा जैसे उपकरणों को किराए पर चलाता था. उस की ज्यादातर मशीनें सेतु निगम में लगी रहती थीं.

सुमेर सिंह यादव का एक मकान औरैया के दिबियापुर कस्बे में सेहुद मंदिर के पास है. संदीप यादव इसी मकान में भाइयों के साथ रह कर कारोबार चलाता था. उस ने मकान के भूतल पर ‘एसएस यादव क्रेन सर्विस’ के नाम से औफिस खोल रखा था. उस का यह व्यापार औरैया से लखनऊ तक फैला था. संदीप व उस के कारोबार को देख कर हरिगोविंद सिंह ने उसे अपनी बेटी पारुल के लिए पसंद कर लिया. फिर 9 फरवरी, 2019 को पारुल का विवाह संदीप के साथ धूमधाम से कर दिया. पारुल दुलहन बन कर ससुराल आ गई. आते ही उस ने घर संभाल लिया.

पारुल से छोटी प्रगति थी. वह अपनी बड़ी बहन से ज्यादा सुंदर थी. सत्रहवां बसंत पार करते ही उस की सुंदरता में और भी निखार आ गया था. गोरा रंग, बड़ीबड़ी कजरारी आंखें और चंचल चितवन किसी को भी अपनी ओर खींच लेती थी. प्रगति के घर से 100 कदम की दूरी पर अनुराग उर्फ मनुज रहता था. उस के पिता राममनोहर यादव प्राइवेट नौकरी व खेती करते थे. परिवार में बेटे अनुराग के अलावा 2 बेटियां पप्पी व बबली थीं. बबली की शादी हो चुकी थी. वह उमर्दा में पति के साथ रहती थी.

25 वर्षीय अनुराग उर्फ मनुज आकर्षक युवक था. बीएससी पास करने के बाद उस ने नौकरी का प्रयास किया. असफल होने पर वह ट्रैक्टर चलाने लगा. अनुराग ठाटबाट से रहता था और गांव में बाइक से घूमता था. पड़ोसी होने के नाते जब कभी प्रगति व अनुराग की आंखें चार होतीं तो उन की आंखों में प्यार का समंदर उमड़ पड़ता. लेकिन चाह कर भी दोनों आपस में बात न कर पाते. क्योंकि उन्हें घर वालों का डर सताता था. यह बात कोरोना काल की है.

दरअसल, हरिगोविंद सिंह व राममनोहर के बीच 5 बीघा जमीन को ले कर विवाद चल रहा था, जिस से दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी थी. उन का हुक्कापानी भी बंद था. लेकिन प्रगति व अनुराग एकदूसरे को मन ही मन चाहने लगे थे. प्रगति मनुज के ठाटबाट से प्रभावित थी. मनुज भी प्रगति की खूबसूरती का दीवाना था. चाहत दोनों तरफ से थी. धीरेधीरे उन की चाहत बढ़ी तो उन का मिलन घर के बाहर होने लगा. प्रगति की मौसी का घर औरैया में था. प्रगति मौसी के घर जाती फिर साईं मंदिर जाने का बहाना कर घर से निकलती और बांकेबिहारी होटल पहुंच जाती. वहीं अनुराग भी आ जाता. फिर घंटों बैठ कर दोनों प्यार भरी बातें करते.

इसी होटल में एक रोज प्रगति और अनुराग ने अपने प्यार का इजहार किया और साथ जीनेमरने का वादा किया. दुश्मनी के कारण दोनों नेे प्यार की भनक घर वालों को नहीं लगने दी. प्रगति का आनाजाना अपनी बहन पारुल की ससुराल में लगा रहता था. वह बहन व उस के परिवार के वैभव से प्रभावित थी. उस का मन करता कि उस का प्रेमी अनुराग भी ऐसा ही अमीर होता तो वह भी उस से शादी कर खुशी से जीवन बिताती. इसी सोच में उस ने एक रोज खतरनाक प्लान बना लिया और अपने प्लान से प्रेमी अनुराग को भी अवगत करा दिया.

बहन के करोड़पति देवर को ऐसे फांसा जाल में

प्रगति का प्लान था कि वह अपनी दीदी पारुल के देवर दिलीप को अपने प्यार के जाल में फंसाएगी और शादी करने के बाद उस का मर्डर करा देगी. उस के बाद प्रौपर्टी में उसे उस का हिस्सा मिल जाएगा फिर वह दोबारा प्रेमी से शादी रचा लेगी और शानोशौकत से जिंदगी बिताएगी. अनुराग को प्रगति के इस प्लान पर पहले तो आश्चर्य हुआ, लेकिन दोहरा फायदा देख कर अनुराग भी प्रगति का साथ देने को राजी हो गया. इस प्लान के बाद प्रगति का पारुल की ससुराल आनाजाना बढ़ गया. वह दिलीप पर डोरे डालने लगी. 21 वर्षीय दिलीप भी प्रगति की ओर आकर्षित होने लगा. दिलीप हाइड्रा चलाता था और दिबियापुर में रहता था.

प्रगति किसी न किसी बहाने दिबियापुर पहुंच जाती और दिलीप के साथ घूमती. धीरेधीरे दोनों का प्यार परवान चढऩे लगा. फिर एक रोज ऐसा भी आया कि दोनों एकदूसरे से ब्याह करने को उतावले हो उठे. इसी बीच घर वालों ने दिलीप का विवाह कहीं और तय कर दिया. दिलीप को शादी की बात पता चली तो उस ने साफ इंकार कर दिया. दिलीप ने फेमिली वालों को साफ बता दिया कि वह और प्रगति एकदूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं. उस की शादी कहीं और की गई तो वह आत्महत्या कर लेगा.

दिलीप की इस धमकी से घर वाले डर गए. उस के बाद सुमेर सिंह यादव ने प्रगति व उस के पिता हरिगोविंद सिंह व भाई आलोक से शादी के संबंध में बात की. दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद दिलीप का रिश्ता प्रगति के साथ तय हो गया. हालांकि इस शादी को पारुल राजी नहीं थी. शादी की तारीख तय हुई 5 मार्च 2025. इधर शादी तय होने की बात अनुराग उर्फ मनुज को मालूम हुई तो वह नाराज हुआ. इस पर प्रगति ने अनुराग से कहा कि वह ज्यादा दिनों तक ससुराल में नहीं रहेगी. आते ही वह प्लान को पूरा करेगी. वह तब तक सुपारी किलर का इंतजाम कर ले. प्रगति के इस आश्वासन पर मनुज मान गया.

5 मार्च, 2025 को दिबियापुर के ‘राधाकृष्ण मैरिज हाल’ में प्रगति का विवाह दिलीप के साथ बड़ी धूमधाम से हो गया. प्रगति दिलीप की दुलहन बन कर ससुराल नगला दीपा आ गई. यहां उस की खूब आवभगत हुई. मुंहदिखाई रस्म में उसे सोनेचांदी के उपहार के अलावा लगभग 70 हजार रुपए नकद मिले. सुहागरात को दिलीप ने भी उसे घूंघट उठाई पर सोने की अंगूठी व 30 हजार रुपए दिए. सामाजिक रीतिरिवाज के अनुसार नई दुलहन ससुराल में जलती होली नहीं देखती. अत: उस का भाई आलोक आया और 10 मार्च को प्रगति की चौथी रस्म अदा कर प्रगति को लिवा लाया. मायके आने के दूसरे रोज ही प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग उर्फ मनुज को होटल बुला कर बात की, फिर पति की हत्या की सुपारी 2 लाख में सुपारी किलर रामजी नागर को दे दी.

प्रगति के कुकृत्य से उस का भाई आलोक बेहद खफा है. मामला खुलने के बाद उस ने कहा कि प्रगति ने जो पाप किया है, उस की सजा उसे फांसी होनी चाहिए. जेल में वह व उस के परिवार का कोई सदस्य उस से मिलने नहीं जाएगा. न ही किसी तरह की पैरवी उसे जेल से रिहा कराने के लिए की जाएगी. पुलिस उस का एनकाउंटर कर दे तो वह उस के शव पर हाथ भी नहीं लगाएगा. मृतक दिलीप के मम्मीपापा व भाइयों ने भी प्रगति को फांसी की सजा देने की मांग की है. फांसी से कम सजा उन्हें मंजूर नहीं है. 25 मार्च, 2025 को पुलिस ने हत्यारोपी रामजी नागर, अनुराग उर्फ मनुज व प्रगति को इटावा कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया.

27 मार्च, 2025 की रात इंसपेक्टर पंकज मिश्रा ने चेकिंग के दौरान सुपारी किलर रामजी नागर के साथी शिवम व दुर्लभ यादव को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों दिलीप हत्याकांड में वांछित थे. उन के पास से 2 तमंचे तथा 4 कारतूस बरामद हुए. उन दोनों को भी जेल भेज दिया गया.

 

 

Love Crime : भागकर शादी करने पर पिता ने बेटी और दामाद को मारी गोली

Love Crime : प्यार करने वालों का सदियों से जमाना दुश्मन रहा है. लेकिन नाजिया के तो उस के घर वाले ही दुश्मन बन बैठे. पिता मुजम्मिल और भाई मोहसिन ने उस की लौकडाउन की लवस्टोरी का इस तरह अंत किया कि…

कोरोना काल के चलते जहां एक तरफ पूरी दुनिया अस्तव्यस्त हुई, वहीं आम इंसान के जीवन पर  भी काफी असर पड़ा है. यही कारण है कि आज आम जनता अपनेअपने घरों में कैद रहने के लिए विवश है. 7 सितंबर, 2020 को रात के साढ़े 8 बजे काशीपुर शहर में सड़क पर सन्नाटा पसरा था. उस वक्त नाजिया अपने शौहर राशिद के साथ दवा लेने डाक्टर के पास गई हुई थी. तभी उस के मोबाइल पर उस के अब्बू की काल आई. अपने अब्बू की काल देखते ही उस के दिल की धड़कनें दोगुनी हो चली थीं. क्योंकि उस के अब्बू ने बहुत समय बाद उसे फोन किया था. अब्बू ने न जाने किस लिए फोन किया, उस की समझ में नहीं आ रहा था. यह उस के लिए जिज्ञासा के साथसाथ चिंता का विषय भी था.

नाजिया अपनी दवाई ले चुकी थी. राशिद ने अपनी बाइक स्टार्ट की और घर की ओर निकल पड़ा. उस के पीछे बैठी नाजिया अपने अब्बू से मोबाइल पर बात करने लगी. नाजिया को पता था कि उसे घर पहुंचने में केवल 3-4 मिनट ही लगेंगे. उस के बाद वह घर पर आराम से उन से बात कर लेगी. जैसे ही राशिद की बाइक उस के घर के मोड़ पर पहुंची. सामने से आ रहे कुछ लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस से पहले कि राशिद और नाजिया कुछ समझ पाते, दोनों ही बाइक से नीचे सड़क पर गिर कर तड़पने लगे. उन के कई गोलियां लगी थीं. देखते ही देखते सड़क उन के खून से तरबतर हो गई.

अधिक खून रिसाव के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के घटते ही नाजिया के हाथ से मोबाइल छूट कर वहीं गिर गया था. खामोशी में डूबे मोहल्ले में अचानक 4-5 गोलियों के चलने की आवाज ने लोगों में दहशत पैदा कर दी थी. दोनों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग घटनास्थल के आसपास बने मकानों की खिड़कियां खुलीं और लोगों ने सड़क का मंजर देखा तो देखते ही रह गए. सड़क पर एक साथ 2 लाशें पड़ी हुई थीं. एक युवक और एक युवती की. उन के पास में ही एक बाइक पड़ी हुई थी. मतलब साफ था कि कोई युवकयुवती का मर्डर कर फरार हो चुका था. यह मंजर देख कर आसपड़ोस वालों ने हिम्मत जुटाई और सड़क पर बाहर निकल आए थे. एक के बाद एक लोगों के घर से निकलने का सिलसिला शुरू हुआ, तो घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.

दोनों मृतक उसी मोहल्ले के रहने वाले थे, इसी कारण दोनों की शिनाख्त होने में भी कोई परेशानी नहीं आई. वहां पर मौजूद लोगों में से किसी ने मृतक युवक राशिद के भाई के मोबाइल पर फोन कर इस घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही उस के घर वालों के साथ उस के पड़ोसी भी तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गए. घटनास्थल पर पहुंचते ही राशिद के परिवार वालों ने उस के शरीर को छू कर देखा, जो पूरी तरह से ठंडा पड़ चुका था. उस की मौत हो चुकी थी. उस के पास पड़ी नाजिया भी मौत की नींद सो चुकी थी. घटनास्थल पर पड़े खून को देख कर सभी लोगों का मानना था कि उन्हें डाक्टर के पास ले जाने का भी कोई लाभ नहीं होगा.

जैसेजैसे लोगों को इस मामले की जानकारी मिलती गई, वैसेवैसे वहां पर लोगों का जमघट लगता गया. तुरंत ही इस सनसनीखेज मामले की सूचना किसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को दे दी. चूंकि यह क्षेत्र काशीपुर कोतवाली के अंतर्गत आता है, इसलिए कोतवाली प्रभारी सतीशचंद्र कापड़ी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए. सूचना मिलने पर एएसपी राजेश भट्ट, सीओ मनोज ठाकुर भी मौके पर पहुंचे.  घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने जांचपड़ताल की. युवकयुवती दोनों की लाशें पासपास पड़ी हुई थीं. युवक राशिद का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था. मृतक के चेहरे को देख कर लगता था कि हत्यारों ने उस के सिर से सटा कर गोली चलाई थी. जिस के कारण उस के चेहरे की पहचान ही खत्म हो गई थी.

इस मामले को ले कर पुलिस ने युवक युवती के परिवार वालों के बारे में जानकारी जुटाई. राशिद के परिवार वालों ने बताया कि दोनों का काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस के चलते दोनों घर से भाग गए थे. उसी दौरान जून, 2020 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था. फिर कुछ समय बाद दोनों काशीपुर वापस आ गए थे. तब से पास में ही दोनों किराए का कमरा ले कर रह रहे थे. नाजिया की तबीयत खराब होने के कारण उस शाम दोनों बाइक से दवाई लेने डाक्टर के पास गए थे. वहां से वापसी के दौरान किसी ने उन की गोली मार कर हत्या कर दी. औनर किलिंग का शक घटनास्थल की जांचपड़ताल के दौरान पुलिस ने मृतक राशिद और उस की बीवी नाजिया के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए थे.

पुलिस ने दोनों के मोबाइल चैक किए तो पता चला कि घटना के वक्त नाजिया अपने पिता के मोबाइल पर बात कर रही थी. यह बात सामने आते ही पुलिस समझ गई कि उन दोनों की हत्या में जरूर युवती के पिता मुजम्मिल का हाथ हो सकता है. पुलिस ने तुरंत ही युवती के घर पर जा कर उस के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि मुजम्मिल घर से फरार है. उस के घर पर ताला लटका हुआ था. उस के अन्य परिवार वाले भी घर से गायब थे. घर के सभी लोगों के अचानक फरार होने से इस हत्याकांड में उस की संलिप्तता साफ जाहिर हो गई थी. पुलिस ने युवती के घर वालों को सब जगह खोजा,लेकिन उन का कहीं भी अतापता न लग सका.

यह सब जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिए. इस केस में मृतक राशिद के भाई नईम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों मुजम्मिल, उस के बेटे मोहसिन के अलावा अफसर अली, जौहर अली पुत्र निसार अली निवासी अलीखां के खिलाफ भांदंवि की धारा 302/342/504/34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. इस केस में नामजद मुकदमा दर्ज होते ही इस घटना की जांच एएसपी (काशीपुर) राजेश भट्ट व सीओ मनोज ठाकुर के नेतृत्व में अलगअलग 3 पुलिस टीमों का गठन किया गया. इन टीमों में काशीपुर कोतवाली प्रभारी सतीशचंद्र कापड़ी, एसआई अमित शर्मा, रविंद्र सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, कैलाशचंद्र, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, राज पुरी, अनुज त्यागी, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुनील तोमर, दलीप बोनाल, संजीत प्रसाद, प्रियंका, रिचा आदि को शामिल किया गया.

पुलिस टीमों ने आरोपियों के शरीफ नगर, ठाकुरद्वारा, रामपुर और मुरादाबाद में कई संभावित स्थानों पर दबिश डाली. काफी प्रयास करने के बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं आए. पुलिस काररवाई के दौरान 9 सितंबर, 2020 को पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि मुजम्मिल और उस का बेटा मोहसिन दोनों ही दडि़याल रोड लोहिया पुल के पास कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं. आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे सूचना पाते ही काशीपुर कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार कापड़ी तुरंत पुलिस टीम ले कर लोहिया पुल पर पहुंचे. पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को हिरासत में ले कर पुलिस कोतवाली आ गई.

पुलिस ने दोनों से इस दोहरे हत्याकांड के बारे में कड़ी पूछताछ की. कुछ समय तक तो मुजम्मिल ने पुलिस को घुमाने की पूरी कोशिश की. फिर बाद में मुजम्मिल ने बताया कि जिस समय वह बेटे के साथ अपनी बेटी नाजिया से मिलने के लिए घर के नुक्कड़ पर पहुंचा, उस वक्त तक उन दोनों की हत्या हो चुकी थी. उस ने अपने बेटे के साथ दोनों को मृत पाया तो वह बुरी तरह से घबरा गया. उन के जाने से पहले ही उन दोनों को कोई मौत के घाट उतार चुका था. उन को उस हालत में देख कर बापबेटे दोनों बुरी तरह से घबरा गए थे. उन्हें डर था कि उन की हत्या का इलजाम उन पर न लग जाए. इसी कारण वे तुरंत ही मौके से फरार हो गए थे.

उस की बातें सुन कर कोतवालीप्रभारी सतीशचंद्र कापड़ी को उस पर शक हो रहा था कि यह झूठ बोल रहा है. उन्होंने मुजम्मिल और उस के बेटे मोहसिन पर थोड़ी सी सख्ती बरती तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उस के तुरंत बाद ही पुलिस ने उन की निशानदेही पर 315 बोर के 2 तमंचे बरामद कर लिए. पुलिस ने दोनों के खिलाफ 3/25 शस्त्र अधिनियम के 2 अलग मुकदमे भी दर्ज कर लिए. सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने पूछताछ करने पर जो जानकारी सामने आई, वह इस प्रकार थी. उत्तराखंड के शहर काशीपुर के मोहल्ला अली खां में रहता था कमरूद्दीन का परिवार. कमरुद्दीन का बड़ा परिवार था. लेकिन बच्चों के बड़े होते ही वह भी पैसे कमाने लगे, जिस से उस के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो गई थी.

उस का एक बेटा काम करने दुबई चला गया और दूसरा सऊदी अरब. उन के और लड़के भी काशीपुर में ही अपना कामधंधा करते थे. कमरुद्दीन के घर के पास ही मुजम्मिल का मकान भी था. मुजम्मिल की आर्थिक स्थिति पहले से ही मजबूत थी. मुजम्मिल मूलत: शरीफनगर (ठाकुरद्वारा) का निवासी था. गांव में उस की काफी जमीनजायदाद थी. अब से लगभग 10 साल पहले मुजम्मिल ने अपनी गांव की कुछ जुतासे की जमीन बेची और काशीपुर के मोहल्ला अलीखां में आ कर बस गया. उस की ससुराल भी यहीं पर थी. काशीपुर आने के तुरंत बाद ही उस ने यहां पर कुछ जुतासे की जमीन खरीदी और उस पर खेती का काम करना शुरू किया. मुजम्मिल के परिवार में उस की बीवी सहित कुल 8 सदस्य थे.

जमीन के बाकी बचे पैसों से मुजम्मिल ने एक कैंटर खरीद लिया था. मुजम्मिल के 4 बेटे जवान थे, जो काफी समय पहले से ही अपना कामधंधा करने लगे थे. कैंटर मुजम्मिल स्वयं ही चलाता था, जिस से काफी आमदनी हो जाती थी. 2 बेटियों में वह एक की पहले ही शादी कर चुका था, उस के बाद सब से छोटी नाजिया बची थी. नाजिया और राशिद की लवस्टोरी कमरुद्दीन और मुजम्मिल दोनों ही पड़ोसी थे, इसी नाते दोनों परिवार एकदूसरे के घर आतेजाते थे. भले ही दोनों अलगअलग जाति से ताल्लुक रखते थे, लेकिन दोनों परिवारों में घर जैसे ही ताल्लुकात थे. मुजम्मिल के बेटे राशिद की मोहसिन से अच्छी दोस्ती भी थी. राशिद और मोहसिन का जब कभी भी कहीं काम होता तो दोनों साथसाथ ही घर से निकलते थे.

मोहसिन की एक बहन थी नाजिया. नाजिया देखनेभालने में जितनी सुंदर थी, उस से कहीं ज्यादा तेजतर्रार भी थी. भले ही नाजिया राशिद के दोस्त की बहन थी, लेकिन उस के दिल को वह भा गई थी. घर आनेजाने की कोई पाबंदी थी नहीं. इसी आनेजाने के दौरान नाजिया ने राशिद की आंखों में अपने प्रति प्यार देखा तो वह भी उस की अदाओं पर मर मिटी. प्यार का सुरूर आंखों के रास्ते उतरा तो दिल में जा कर समा गया. दोनों के बीच मोहब्बत का सफर चालू हुआ तो अमरबेल की तरह बढ़ने लगा. देखतेदेखते उन के प्यार के चर्चे घर की दीवारों को लांघ कर मोहल्ले में छाने लगे थे. यह बात नाजिया के घर वालों को पता चली तो आगबबूला हो उठे. मुजम्मिल ने अपनी बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह राशिद को छोड़ने को तैयार न थी.

उस के बाद मुजम्मिल ने राशिद के परिवार वालों को उन के बेटे की काली करतूतों का हवाला देते हुए उसे समझाने को कहा. लेकिन राशिद भी प्रेम डगर से पीछे हटने को तैयार न था. एक पड़ोसी होने के नाते जितना दोनों परिवारों में प्यार था, पल भर में वह नफरत में बदल गया. हालांकि दोनों ही परिवार वालों ने अपनेअपने बच्चों को समझाने का अथक प्रयास किया. लेकिन दोनों ही अपनी जिद पर अड़े थे. इस मामले को ले कर दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ा तो मामला पंचायत तक जा पहुंचा. भरी पंचायत में फैसला हुआ कि राशिद काशीपुर छोड़ कर कहीं बाहर जा कर काम देखे. परिवार वालों के दबाव में राशिद रोजगार की तलाश में सऊदी चला गया. राशिद के काशीपुर छोड़ कर चले जाने के बाद नाजिया उस की याद में तड़पने लगी.

कुछ ही दिनों में उस ने राशिद से सऊदी में भी मोबाइल द्वारा संपर्क बना लिए. फिर दोनों ही मोबाइल पर प्रेम भरी बातें करते हुए साथसाथ जीनेमरने की कसमें खाने लगे. पूरी दुनिया में कोरोना का कहर बरपा तो राशिद अपने घर लौट आया. इस वक्त घर आना उस की मजबूरी बन गई थी. अपने घर काशीपुर आते ही उस ने शहर में एक टायर शोरूम में नौकरी कर ली. उसी दौरान मोहसिन अपनी पुरानी रंजिश को भूल कर राशिद से मिला. मोहसिन जानता था कि लौकडाउन खुलते ही राशिद दोबारा सऊदी चला जाएगा. दरअसल राशिद के सऊदी चले जाने के बाद से ही मोहसिन के दिल में भी सऊदी जाने की तमन्ना पैदा हो गई थी. मोहसिन जानता था कि वह राशिद के संपर्क में रह कर ही सऊदी तक पहुंच सकता है. मोहसिन के संपर्क में आने के बाद राशिद को मनचाही मंजिल और भी आसान लग रही थी.

उसी दोस्ती के कारण राशिद का नाजिया के घर आनाजाना बढ़ गया था. यही आनाजाना दोनों को उस मुकाम तक ले गया, जहां से दोनों का लौटना नामुमकिन हो गया था. यानी उन के प्रेम संबंध और ज्यादा मजबूत हो गए. फिर अब से लगभग 3 महीने पहले राशिद और नाजिया अचानक घर से फरार हो गए. नाजिया के घर से फरार होते ही उस के घर वालों को गहरा सदमा लगा. उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उन की बेटी एक दिन उन की इज्जत को तारतार कर देगी. मुजम्मिल को पता था कि वह जरूर राशिद के साथ गई होगी. राशिद के बारे में जानकारी लेने पर पता चला वह भी घर से गायब था. मुजम्मिल को दुख इस बात का था कि उस की बेटी ने गैरबिरादरी के लड़के के साथ भाग कर समाज में उस की नाक कटवा दी थी.

मुजम्मिल के मानसम्मान को ठेस पहुंची तो उस ने दोनों से मोबाइल पर बात कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली थी. उस के बावजूद भी दोनों ने बाहर रहते ही चोरीछिपे एक मौलवी के सामने निकाह भी कर लिया. यह बात जब नाजिया के घर वालों को पता चली तो घर में मातम सा छा गया. बदनामी की वजह से साधी चुप्पी समाज में अपनी इज्जत को देख नाजिया के अब्बू मुजम्मिल ने इस राज को राज ही बने रहने दिया. मुजम्मिल ने इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साध ली और फिर नाजिया और राशिद के वापस आने का इंतजार करने लगा. राशिद ने नाजिया के साथ निकाह करते ही अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था, जिस के बाद मुजम्मिल की उन से बात नहीं हो पाई थी. मुजम्मिल पेशे से ड्राइवर होने के नाते काफी तेजतर्रार था. वह किसी तरह से राशिद का नया मोबाइल नंबर हासिल करना चाहता था.

वह जानता था कि राशिद के घर वालों से ही उस का नंबर मिल सकता है. उस ने किसी तरह उस की अम्मी को विश्वास में लेते हुए उस का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया. जब मुजम्मिल के सब्र का बांध टूट चुका तो उस ने दूसरी चाल चली. मुजम्मिल ने एक दिन अपनी बेटी को फोन कर कहा, ‘‘नाजिया बेटी, तुम ने जो भी किया ठीक ही किया. बेटा बहुत दिन हो गए. तुम्हारे बिना हम से रहा नहीं जाता. हमें अब तुम से कोई गिलाशिकवा नहीं है. तुम दोनों घर वापस आ जाओ. हम चाहते हैं कि तुम दोनों का धूमधाम से निकाह करा दें.’’

मुजम्मिल की बात सुन कर नाजिया को विश्वास नहीं हुआ. उस ने यह बात पति राशिद को बताई. साथ ही यह भी समझाया कि आप मेरे अब्बू की बातों में मत आना. मैं उन की नसनस से वाकिफ हूं. वह झूठा प्यार दिखा कर हमें काशीपुर बुलाने के बाद हमारे साथ क्या कर डालें, कुछ पता नहीं. इस के बावजूद राशिद मुजम्मिल की बातों में आ कर नाजिया को साथ ले कर काशीपुर चला आया. काशीपुर आने के बाद राशिद ने मोती मसजिद के पास अलीखां मोहल्ले में ही एक किराए का कमरा ले लिया और वहीं पर नाजिया के साथ रहने लगा. यह बात मुजम्मिल को भी पता लग गई थी. उस के बाद मुजम्मिल अपने दिल में राशिद और नाजिया के प्रति फैली नफरत को खत्म करने के लिए उचित समय का इंतजार करने लगा.

बापभाई ही बने प्यार के दुश्मन अपनी बेटी और राशिद के प्रति उस के दिल में इस कदर नफरत पैदा हो गई थी कि वह किसी भी सूरत में दोनों को मौत के घाट उतारने की योजना बना चुका था. उसी योजना के तहत मुजम्मिल ने उत्तर प्रदेश के एक गांव से 315 बोर के 2 तमंचे और 8 कारतूस खरीदे. उस के बाद मुजम्मिल अपने बेटे मोहसिन को साथ ले कर दोनों का साए की भांति पीछा करने लगा. राशिद और नाजिया कब, कहां और क्यों जाते हैं, यह जानना उस की दिनचर्या में शामिल हो गया. इस घटना से 15 दिन पहले मुजम्मिल को जानकारी मिली कि नाजिया राशिद के साथ जसपुर स्थित कालू सिद्ध की मजार पर गई हुई है.

कालू सिद्ध की मजार पतरामपुर के जंगलों में स्थित है. जहां पर दूरदूर तक झाड़झंखाड़ और वन फैला है. यह जानकारी मिलते ही मुजम्मिल अपने बेटे मोहसिन को साथ ले कर कालू सिद्ध के रास्ते में भी छिप कर बैठा. लेकिन उस दिन उन्हें नाजिया अकेले ही दिखाई दी थी. जबकि मुजम्मिल नाजिया के साथ राशिद को भी खत्म करने की फिराक में था. लेकिन उस दिन दोनों बापबेटे गम का घूंट निगल कर अपने घर वापस आ गए.  फिर दोनों के साथ मिलने की ताक में रहने लगे. 7 सितंबर 2020 की शाम को पता चला कि राशिद नाजिया को साथ ले कर बाइक से कहीं पर गया हुआ है. यह जानकारी मिलते ही उस ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी कर ली. लेकिन उस वक्त उसे यह जानना भी जरूरी था कि वे दोनों शहर में गए हैं या फिर कहीं बाहर.

यह जानकारी लेने के लिए वह अपने घर के मोड़ पर एक चबूतरे पर जा बैठा. वहां पर पहले से ही कई लोग बैठे हुए थे. वहां पर भी उस का मन नहीं लगा. उस के मन में राशिद और नाजिया को ले कर जो खिचड़ी पक रही थी, वह उसे ले कर परेशान था. मुजम्मिल वहां से उठ कर अपने घर चला आया. जब राशिद और नाजिया को गए हुए काफी समय बीत गया तो उस के सब्र का बांध टूट गया. उस ने उसी समय नाजिया को फोन मिला दिया. अपने अब्बू का फोन आते ही वह भावुक हो उठी और उस ने बता दिया कि वह दवाई लेने आई हुई थी. अब वह कुछ ही देर में घर की ओर ही निकल रही है. यह जानकारी मिलते ही मुजम्मिल अपने बेटे मोहसिन को साथ ले कर अपने घर की ओर आने वाले मोड़ पर जा पहुंचा. उस वक्त तक वहां पर बैठे लोग भी अपनेअपने घर जा चुके थे.

जैसे ही राशिद नाजिया को साथ ले कर घर की ओर जाने वाले मोड़ पर पहुंचा, मुजम्मिल और उस के बेटे मोहसिन ने इस घटना को अंजाम दे डाला. पुलिस ने मुजम्मिल और उस के बेटे मोहसिन से विस्तार से पूछताछ के बाद उन्हें 10 सितंबर, 2020 को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया था. इस केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए एएसपी राजेश भट्ट ने ढाई हजार रुपए देने की घोषणा की.

 

Uttar Pradesh Crime : शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर प्रेमी को मार डाला

Uttar Pradesh Crime : बेटी मानसी चौरसिया के कदम बहकने के बाद पिता रोहित चौरसिया को किसी भी तरह उस के कदमों को रोकना चाहिए था. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया बल्कि वह बेटी के कहने पर बेटे के साथ मिल कर ऐसा  कुछ कर बैठा कि …

25 नवंबर, 2019 की बात है. उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला रमेश गुप्ता घर में बिस्तर पर लेटा आराम कर रहा था. तभी अचानक उस के फोन की घंटी बजी. उस ने फोन उठा कर काल रिसीव की, बात होने के बाद उस ने कपडे़ बदले और छोटे भाई सुरेश से यह कह कर चला गया कि मनोज के घर जा रहा है. अगर जरूरत हुई तो वह उन के घर पर रुक जाएगा. दरअसल, मनोज गुप्ता के ससुर बीमार थे, सुरेश उन की देखभाल के लिए उन के घर जाता रहता था. दोनों परिवारों के घ्निष्ठ संबंध थे. रमेश को गए काफी देर हो गई. जब वह नहीं लौटा तो सुरेश ने समझा कि वह मनोज के घर रुक गए होंगे. रमेश जब 26 नवंबर की सुबह तक भी नहीं लौटा तो सुरेश ने मनोज गुप्ता को फोन किया तो उन्होंने बताया कि रमेश कल रात को उन के यहां आया ही नहीं था.

यह जान कर सुरेश को चिंता हुई. रमेश जहांजहां जा सकता था, सुरेश ने उन सभी जगहों पर उस की खोज की, लेकिन उस का कहीं पता नहीं चला. 30 वर्षीय रमेश गुप्ता अपने परिवार के साथ जिला गोंडा के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित विष्णुपुरी कालोनी में रहता था. जब सुरेश रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों से पूछपूछ कर परेशान हो गया तो उस ने 29 नवंबर को थाना कोतवाली जा कर भाई रमेश गुप्ता की गुमशुदगी दर्ज करा दी. कोतवाल आलोक राव ने सुरेश की तहरीर पर रमेश गुप्ता की गुमशुदगी दर्ज कर ली. इस के बाद उन्होंने उस की तलाश के लिए आवश्यक काररवाई शुरू कर दी. गोंडा शहर के ही सिविल लाइंस क्षेत्र में अफीम कोठी मोहल्ले में एक खाली मैदान है, जिस में तमाम झाडि़यां थीं. इस खाली मैदान में 2 दिसंबर को कुछ लोग गए तो वहां बदबू के तेज भभके उठ रहे थे.

लोगों ने खोजबीन शुरू की तो वहां एक सूखे कुएं में क्षतविक्षत अवस्था में लाश पड़ी देखी. वह कुआं मिट्टी से आधा पट चुका था, इसलिए चित अवस्था में पड़ी उस लाश का चेहरा स्पष्ट दिख रहा था. उन लोगों ने वह लाश पहचान ली. वह लाश विष्णुपुरी कालोनी के रहने वाले रमेश गुप्ता की थी. रमेश के मकान से उस जगह की दूरी महज 200 मीटर थी. उन में से ही एक आदमी ने जा कर रमेश के भाई सुरेश गुप्ता को रमेश की लाश मिलने की सूचना दे दी. सुरेश तुरंत मौके पर पहुंचा तो उस ने कुएं में पड़ी भाई की लाश पहचान ली. सुरेश ने कोतवाल आलोक राव को भाई की लाश मिलने की सूचना दे दी.

सूचना पा कर इंसपेक्टर आलोक राव, एसएसआई राजेश मिश्रा आदि के साथ मौके पर पहुंच गए. मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. इंसपेक्टर राव ने लाश कुएं से निकलवाई. लाश काफी सड़गल चुकी थी, इसलिए लाश का निरीक्षण करने पर मौत की वजह पता नहीं चल रही थी. इसी बीच एसपी राजकरन नैयर और एएसपी महेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए. लाश का मुआयना करने के बाद उन्होंने रमेश के भाई सुरेश से पूछताछ की. सुरेश ने भाई की हत्या में उस की प्रेमिका मानसी का हाथ होने का शक जताया. वैसे भी अफीम कोठी मोहल्ले में ही 100 मीटर की दूरी पर मानसी चौरसिया का मकान था.

सुरेश से पूछताछ के बाद पुलिस ने मौके की काररवाई निपटा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. फिर सुरेश की तहरीर पर मानसी चौरसिया के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 201 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया. इंसपेक्टर राव ने मृतक रमेश गुप्ता के फोन नंबर की काल डिटेल्स निकलवा कर जांच की तो पता चला कि 25 नवंबर की रात को उस के मोबाइल पर जो काल आई थी, वह मानसी चौरसिया के फोन नंबर से ही की गई थी. अब मानसी से पूछताछ करनी जरूरी थी. लिहाजा 3 दिसंबर को इंसपेक्टर आलोक राव ओर एसएसआई राजेश मिश्रा ने महिला कांस्टेबल की मदद से मानसी को घर से पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. कोतवाली ला कर जब मानसी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उस ने आसानी से अपना जुर्म कबूल कर लिया.

उस ने बताया कि रमेश की हत्या करने में उस के दूसरे प्रेमी अंकित सिंह, पिता रोहित चौरसिया और भाई दीपू चौरसिया ने साथ दिया था. पूछताछ के बाद मानसी ने रमेश की हत्या की जो कहानी बताई, इस प्रकार निकली—

उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा की नगर कोतवाली अंतर्गत रामचंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे. रामचंद्र के परिवार में उन की पत्नी राजकुमारी और 2 बेटियों के अलावा 3 बेटे दिनेश, रमेश और सुरेश थे. रामचंद्र प्राइवेट नौकरी करते थे. उन्होंने दिनेश का विवाह कर दिया था. दिनेश को विवाह के कुछ समय बाद ही चालचलन ठीक न होने पर रामचंद्र ने उसे घर से निकाल दिया. यह लगभग 8 साल पहले की बात है. इस समय दिनेश परिवार के साथ बस्ती जिले में रहता है. रामचंद्र ने अपनी दोनों बेटियों का विवाह कर दिया था. रमेश और सुरेश अभी अविवाहित थे. रमेश ने बीए तक पढ़ाई की थी. रामचंद्र के कूल्हे में रौड पड़ी थी. उस रौड की वजह से उन्हें इंफेक्शन हो गया था, जो कि किडनी और उस के आसपास फैल गया था. वह काफी समय से बीमार थे.

इस की वजह से उन की देखभाल बड़ा बेटा रमेश किया करता था. देखभाल करने के कारण रमेश कोई काम नहीं करता था. घर पर ही रहता था. जबकि सुरेश एक बैंक में मैनेजर के रहमोकरम पर काम करने लगा था. विष्णुपुरी कालोनी से सटा अफीम कोठी मोहल्ला था. इसी मोहल्ले में रोहित चौरसिया परिवार के साथ रहता था. रोहित रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था. उस की पत्नी जगदेवी का देहांत हो चुका था. रोहित के 2 बेटे दीपू चौरसिया और सूरज चौरसिया और एकलौती बेटी मानसी थी. दीपक का रीमा नाम की युवती से विवाह हो चुका था. सूरज अविवाहित था और मुंबई में रहता था. मानसी ने इंटरमीडिएट तक शिक्षा ग्रहण की थी, इस के बाद उस का पढ़ाई में मन नहीं लगा तो वह घर के रोजमर्रा के काम करने लगी.

रमेश और मानसी के मकान के बीच महज 200 मीटर की दूरी थी. दोनों एकदूसरे से परिचित थे. मानसी काफी महत्त्वाकांक्षी थी. छरहरी काया वाली मानसी को लड़कों से दोस्ती करना बहुत अच्छा लगता था. उस की वजह थी कि उस के नाजनखरे उठाने में लड़कों की लाइन लगी रहती थी. उन के साथ घूमने, मौजमस्ती के उसे खूब मौके मिलते थे. रमेश मोहल्ले में ही घूमता रहता था, इसलिए वह मानसी के चालचलन से बखूबी वाकिफ था. उस ने भी मानसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया तो मानसी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया. दोनों की दोस्ती धीरेधीरे रंग दिखाने लगी. वैसे भी दोस्ती प्यार की पहली सीढ़ी होती है. रमेश और मानसी दोनों यह सीढ़ी चढ़ चुके थे.

दोनों साथ में काफी समय बिताने लगे. उन के बीच मोबाइल पर भी बातें होती रहती थीं. जैसेजैसे समय गुजरने लगा, दोनों को अहसास होने लगा कि दोनों दोस्ती की सीमाओं को पार कर उस से भी आगे निकल चुके हैं. उन के दिलों में प्यार की उमंगें हिलारें मार रही थीं. दोनों का प्यार दिनोंदिन परवान चढ़ने लगा. यह भी तय कर लिया कि जीवन भर दोनों पतिपत्नी के रूप में साथसाथ रहेंगे. दोनों ने विवाह करने की बात अपने घरों में की तो रमेश के घर वालों को तो शादी से कोई ऐतराज नहीं था, लेकिन मानसी के पिता रोहित और भाई दीपू ने मना कर दिया. उन्होंने मानसी से कहा कि रमेश एक तो उन की जातिबिरादरी का नहीं और दूसरे वह निठल्ला है. कुछ कामधाम नहीं करता. ऐसे में शादी के बाद वह उसे कैसे रख पाएगा.

बाप की नसीहत बेटी के दिमाग में घर कर गई. मानसी ने अभी तक इस बारे में सोचा ही नहीं था. वह तो प्यार में इतनी डूब गई थी कि और कुछ सोचसमझ ही नहीं पा रही थी. बाप की नसीहत ने जैसे उस की आंखें खोल दी थीं. अब उस ने रमेश से दूरी बनानी शुरू कर दी. लेकिन रमेश था कि उस का पीछा छोड़ने को तैयार ही नहीं था. इसी बीच मानसी की मुलाकात कुछ दूर जानकीनगर मोहल्ला निवासी अंकित से हो गई. अंकित अच्छा कमाता था. रमेश के मुकाबले हर लिहाज से अंकित मानसी को अच्छा लगा था. दोनों की मुलाकातें दिनोंदिन बढ़ने लगीं. दोनों के बीच की दूरियां कम होती गईं. मानसी अंकित के साथ बहुत खुश थी. रमेश ने मानसी चौरसिया को अपने से दूरी बनाते देखा तो उसे अच्छा नहीं लगा. वह ऐसा क्यों कर रही है, यह जानने की उस ने कोशिश की तो उस के सामने हकीकत आते देर नहीं लगी.

रमेश को लगा कि दूसरा प्रेमी मिलते ही मानसी ने उस से किनारा कर लिया है. यह बात रमेश के दिमाग में बारबार कौंध रही थी. वह इसे बरदाश्त नहीं कर पा रहा था. वह मानसी को हर हाल में पाना चाहता था. एक दिन रमेश ने मानसी से मिल कर उसे समझाया लेकिन मानसी नहीं मानी. मानसी ने उसे बताया कि परिवार वाले उस से विवाह करने को तैयार नहीं हैं और वह अपने परिवार के खिलाफ नहीं जा सकती. इस पर रमेश ने सीधे कहा कि ऐसे में तुम्हें अपने घर वालों को मनाना चाहिए. लेकिन तुम ने तो दूसरा प्रेमी ही ढूंढ लिया. तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.

मानसी को न मानते देख रमेश ने उसे धमकाया कि अगर उस ने उसे छोड़ कर किसी दूसरे को चुना तो उस के जो अश्लील फोटो उस के पास हैं, वह उन्हें वायरल कर देगा. रमेश के इतना कहने पर मानसी डर गई लेकिन उस ने हिम्मत कर के कह दिया कि वह अब उस की नहीं हो सकती. इस के बाद मानसी के दिमाग में यही चलता रहता था कि कहीं रमेश उस के अश्लील फोटो को वायरल न कर दे. वह इसी डर में जी रही थी. ऐसे में उस ने रमेश को सबक सिखाने का फैसला कर लिया. उस ने अपने दूसरी प्रेमी अंकित से कहा कि कुछ दिनों पहले रमेश ने धोखे से उस के कुछ अश्लील फोटो खींच लिए थे, उन के बल पर वह उसे ब्लैकमेल कर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है.

मानसी ने अंकित से कहा कि उसे रोकने का एक ही तरीका है कि उसे मार दिया जाए. अंकित इस काम में उस का साथ देने को तैयार हो गया. उसे कहां और कैसे मारना है, इस पर दोनों ने विचार कर लिया. इस के बाद दोनों को लगा कि वे दोनों इस काम को ठीक से अंजाम नहीं दे पाएंगे. इस पर मानसी ने रमेश को ठिकाने लगाने के लिए अपने पिता और भाई को राजी करने का उपाय सोचा. योजनानुसार मानसी ने रोते हुए अपने पिता रोहित चौरसिया और भाई दीपू को बताया कि रमेश के पास उस के कुछ अश्लील फोटो हैं. उन को वायरल कर के वह उस की जिंदगी बरबाद करना चाहता है. यह सुन कर दोनों को मानसी और रमेश पर गुस्सा आया. पर पहले तो उन्हें रमेश को देखना था, क्योंकि उन के लिए मानसी की इज्जत यानी परिवार की इज्जत पहले थी. इज्जत बचाने की खातिर उस के पिता व भाई रमेश को सबक सिखाने को तैयार हो गए.

तब मानसी ने दोनों को बता दिया था कि इस सब में उस का एक दोस्त अंकित भी मदद करने को तैयार है. इस के बाद एक दिन मानसी ने अंकित को घर बुला लिया. फिर सब ने मिल कर रमेश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. 25 नवंबर को मानसी के भाई दीपू की पत्नी रीमा अपने मायके गई हुई थी. योजनानुसार रात साढ़े 10 बजे मानसी ने फोन कर के रमेश को अपने घर बुलाया. रमेश अपने भाई सुरेश से घर के सामने रहने वाले मनोज गुप्ता के यहां जाने की बात कह कर निकला और सीधे मानसी के घर पहुंच गया.  वहां मानसी, उस के पिता रोहित, भाई दीपू के अलावा अंकित भी मौजूद था. रमेश के पहुंचने पर सब ने पहले उसे शराब पिलाई. शराब में पहले से ही जहरीला पदार्थ मिला दिया गया था. शराब में मिले जहर ने अपना असर दिखाना शुरू किया तो रमेश की हालत बिगड़ने लगी. वह उठ कर जाने की कोशिश करने लगा तो सब ने मिल कर उसे दबोच लिया और गला दबा कर उसे मार डाला.

रमेश को मौत की नींद सुलाने के बाद रात एक बजे उस की लाश अपने घर के पीछे झाडि़यों से पटे खाली मैदान में बने सूखे कुएं में डाल दी. इस के बाद अंकित अपने घर चला गया. लेकिन उन का गुनाह छिप न सका. मानसी चौरसिया ने सभी के नाम खोले तो इंसपेक्टर आलोक राव ने अंकित, रोहित चौरसिया और दीपू चौरसिया की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी. मानसी के हिरासत में लिए जाने के बाद ही तीनों अपने घरों से फरार हो गए थे. पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते अंकित ने 6 दिसंबर, 2019 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. 8 दिसंबर को इंसपेक्टर राव ने दीपू चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक लिखापढ़ी के बाद अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. कथा लिखे जाने तक रोहित चौरसिया फरार चल रहा था.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित. मनोज गुप्ता परिवर्तित नाम है.