Extramarital Affair : भाभी के प्यार में पागल छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

Extramarital Affair : संदीप को शराब पीने की लत थी, इस से उस की पत्नी अमनदीप परेशान रहती थी. इसी परेशानी के आलम में देवर गुरदीप से आंतरिक संबंध बन गए. अवैध संबंधों की परिणति छोटे भाई के हाथों बड़े भाई की हत्या के रूप में हुई. अगर अमनदीप…

खूबसूरत नैननक्श वाली अमनदीप कौर लखीमपुर खीरी के थाना कोतवाली गोला के अंतर्गत आने वाले गांव रेहरिया निवासी सरदार बलदेव सिंह की बेटी थी. अमनदीप के अलावा बलदेव सिंह की 2 बेटियां और एक बेटा और था. वह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में नौकरी करते थे. चूंकि वह सरकारी कर्मचारी थे, इसलिए उन्होंने अपने चारों बच्चों की परवरिश अच्छे तरीके से की थी. अमनदीप कौर खूबसूरत लड़की थी. उसे सिनेमा देखना, सहेलियों के साथ दिन भर मौजमस्ती करना पसंद था. खुद को वह किसी फिल्मी हीरोइन से कम नहीं समझती थी.

अमनदीप की आधुनिक सोच को देख कभीकभी बलदेव सिंह भी सोच में पड़ जाते थे. एक दिन अमनदीप की मां सुप्रीति कौर ने पति से कहा, ‘‘बेटी अब सयानी हो गई है. कोई अच्छे घर का लड़का देख कर जल्दी से इस के हाथ पीले कर दो तो अच्छा है.’’

पत्नी की बात बलदेव सिंह की समझ में आ गई. वह अमनदीप के लिए वर की तलाश में लग गए. इस काम के लिए बलदेव सिंह ने अपने रिश्तेदारों से भी कह रखा था. उन के दूर के एक रिश्तेदार ने उन्हें संदीप नाम के एक लड़के के बारे में बताया. संदीप लखीमपुर खीरी की तिकुनिया कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर कल्हौरी के रहने वाले मेहर सिंह का बेटा था. मेहर सिंह के पास अच्छीखासी खेती की जमीन थी. संदीप के अलावा मेहर सिंह की 3 बेटियां व एक बेटा और था. सन 2001 में मेहर सिंह ने पंजाब में हर्निया का औपरेशन कराया था, लेकिन औपरेशन के दौरान ही उन की मृत्यु हो गई थी. इस के बाद परिवार का सारा भार उन की पत्नी प्रीतम कौर पर आ गया था.

उन्होंने बड़ी मुश्किलों से अपने बच्चों की परवरिश की. जैसेजैसे बच्चे जवान होते गए, प्रीतम कौर उन की शादी करती रहीं. संदीप की शादी के लिए बलदेव सिंह की बेटी अमनदीप कौर का रिश्ता आया. यह रिश्ता प्रीतम कौर और परिवार के अन्य लोगों को पसंद आया. तय हो जाने के बाद संदीप और अमनदीप का सामाजिक रीतिरिवाज से विवाह कर दिया गया. यह करीब 8 साल पहले की बात है. कहा जाता है कि पतिपत्नी की जिंदगी में सुहागरात एक यादगार बन कर रह जाती है. लेकिन अमनदीप कौर के लिए यह काली रात साबित हुई. उस रात संदीप का जोश अमनदीप के लिए पानी का बुलबुला साबित हुआ, अमनदीप की खामोशी और संजीदगी उस के होंठों पर आ गई. वह नफरतभरी निगाहों से संदीप की तरफ देख कर बिफर पड़ी, ‘‘मुझे तुम से इस तरह ठंडेपन की उम्मीद नहीं थी.’’

पत्नी की बात से संदीप का सिर शर्मिंदगी से झुक गया. वह बोला, ‘‘दरअसल, मैं बीमार चल रहा हूं. शायद इसी कारण ऐसा हुआ. तुम चिंता मत करो, मैं जल्द ही तुम्हारे काबिल हो जाऊंगा.’’ संदीप ने सफाई दी. इस के बाद संदीप ने अपने खानपान में सुधार किया. शराब का सेवन कम कर दिया, जिस का फल उसे जल्द ही मिला. वह पत्नी को भरपूर प्यार करने लायक बन गया. वक्त के साथ अमनदीप गर्भवती हो गई और उस ने बेटे को जन्म दिया, जिस का नाम दलजीत रखा गया. इस के बाद उस ने एक बेटी सीरत कौर को जन्म दिया. इस वक्त दोनों की उम्र क्रमश: 6 और 4 साल है.

संदीप का परिवार बढ़ा तो खर्च भी बढ़ गया. वह पहले से और भी ज्यादा मेहनत करने लगा. जब वह शाम को थकहार कर घर लौटता तो शराब पी कर आता और खाना खा कर सो जाता. कभीकभी अमनदीप की चंचलता उसे विचलित जरूर कर देती, लेकिन एक बार प्यार करने के बाद संदीप करवट बदल कर सो जाता तो उस की आंखें सुबह ही खुलतीं. लेकिन वासना की भूख ऐसी होती है कि इसे जितना दबाने की कोशिश की जाए, उतना ही धधकती है. अमनदीप अपनी ही आग में झुलसतीतड़पती रहती. ऐसे में वह चिड़चिड़ी हो गई, बातबात में संदीप से उलझ जाती. शराब पी कर आता तो दोनों में जम कर बहस होती. कभीकभी संदीप उसे पीट भी देता था.

करीब 2 साल पहले संदीप की मां का देहांत हो गया था. घर पर संदीप, उस की पत्नी अमन और उस के बच्चे व छोटा भाई गुरदीप रहता था. संदीप तो अधिकतर खेतों पर ही रहता था. वह कभी देर शाम तो कभी देर रात घर लौटता था. अमनदीप के दोनों बच्चे स्कूल चले जाते थे. घर पर रह जाते थे गुरदीप और अमनदीप. गुरदीप अमनदीप को संदीप से लाख गुना अच्छा लगने लगा था. गुरदीप जब भी काम से बाहर जाता तो अमनदीप उस के वापस आने के इंतजार में दरवाजे पर ही खड़ी रहती. एक दिन अमनदीप जब इंतजार करतेकरते थक गई तो अंदर जा कर चारपाई पर लेट गई. कुछ ही देर में दरवाजा खटखटाने की आवाज आई तो अमनदीप ने दरवाजा खोला और उसे अंदर आने को कह कर लस्तपस्त भाव में जा कर फिर लेट गई.

गुरदीप ने घबरा कर पूछा, ‘‘क्या हुआ भाभी, इस तरह क्यों पड़ी हो? लगता है अभी नहाई नहीं हो?’’

अमनदीप ने धीरे से कहा, ‘‘आज तबीयत ठीक नहीं है, कुछ अच्छा नहीं लग रहा है.’’

गुरदीप ने जल्दी से झुक कर अमनदीप की नब्ज पकड़ कर देखा. उस के स्पर्श मात्र से अमनदीप के शरीर में झुरझुरी सी फैल गई. नसें टीसने लगीं और आंखें एक अजीब से नशे से भर उठीं. आवाज जैसे गले में ही फंस गई. उस ने भर्राए स्वर में कहा, ‘‘तुम तो ऐसे नब्ज टटोल रहे हो जैसे कोई डाक्टर हो.’’

‘‘बहुत बड़ा डाक्टर हूं भाभी,’’ गुरदीप ने हंस कर कहा, ‘‘देखो न, नाड़ी छूते ही मैं ने तुम्हारा रोग भांप लिया. बुखार, हरारत कुछ नहीं है. सीधी सी बात है, संदीप भैया सुबह काम पर चले जाते हैं तो देर शाम को ही लौटते हैं.’’

अमनदीप के मुंह का स्वाद जैसे एकाएक कड़वा हो गया. वह तुनक कर बोली, ‘‘शाम को भी वह लौटे या न लौटे, मुझे उस से क्या.’’

गुरदीप ने जल्दी से कहा, ‘‘यह बात नहीं है, वह तुम्हारा खयाल रखते हैं.’’

‘‘क्या खाक खयाल रखता है,’’ कहते ही उस की आंखों में आंसू छलछला आए.

भाभी अमनदीप को सिसकते देख कर गुरदीप व्याकुल हो उठा. कहने लगा, ‘‘रो मत भाभी, नहीं तो मुझे दुख होगा. तुम्हें मेरी कसम, उठ कर नहा आओ. फिर मन थोड़ा शांत हो जाएगा.’’

गुरदीप के बहुत जिद करने पर अमनदीप को उठना पड़ा. वह नहाने की तैयारी करने लगी तो वह चारपाई पर लेट गया. गुरदीप का मन विचलित हो रहा था. अमनदीप की बातें उसे कुरेद रही थीं. उस से रहा नहीं गया, उस ने बाथरूम की ओर देखा तो दरवाजा खुला था. गुरदीप का दिल एकबारगी जोर से धड़क उठा. उत्तेजना से शिराएं तन गईं और आवेग के मारे सांस फूलने लगी. गुरदीप ने एक बार चोर निगाह से मेनगेट की ओर देखा, मेनगेट खुला मिला. उस ने धीरे से दरवाजा बंद कर दिया और कांपते पैरों से बाथरूम के सामने जा खड़ा हुआ.

अमनदीप उन्मुक्त भाव से बैठी नहा रही थी. उस समय उस के तन पर एक भी कपड़ा नहीं था. निर्वसन यौवन की चकाचौंध से गुरदीप की आंखें फटी रह गईं. वह बेसाख्ता पुकार बैठा, ‘‘भाभी…’’

अमनदीप जैसे चौंक पड़ी, फिर भी उस ने छिपने या कपड़े पहनने की कोई आतुरता नहीं दिखाई. अपने नग्न बदन को हाथों से ढकने का असफल प्रयास करती हुई वह कटाक्ष करते हुए बोली, ‘‘बड़े शरारती हो तुम गुरदीप. कोई देख ले तो…कमरे में जाओ.’’

लेकिन गुरदीप बाथरूम में घुस गया और कहने लगा, ‘‘कोई नहीं देखेगा भाभी, मैं ने बाहर वाले दरवाजे में कुंडी लगा दी है.’’

‘‘तो यह बात है, इस का मतलब तुम्हारी नीयत पहले से ही खराब थी.’’

‘‘तुम भी तो प्यासी हो भाभी. सचमुच भैया के शरीर में तुम्हारी कामनाएं तृप्त करने की ताकत नहीं है.’’ कहतेकहते गुरदीप ने अमनदीप की भीगी देह बांहों में भींच ली और पागल की तरह प्यार करने लगा. पलक झपकते ही जैसे तूफान उमड़ पड़ा. जब यह तूफान शांत हुआ तो अमनदीप अजीब सी पुलक से थरथरा उठी. उस दिन उसे सच्चे मायने में सुख मिला था. वह एक बार फिर गुरदीप से लिपट गई और कातर स्वर में कहने लगी, ‘‘मैं तो इस जीवन से निराश हो चली थी, गुरदीप. लेकिन तुम ने जैसे अमृत रस से सींच कर मेरी कामनाओं को हरा कर दिया.’’

‘‘मैं ने तो तुम्हें कई बार बेचैन देखा था, भाई से तृप्त न होने पर मैं ने तुम्हें रात में कई बार तन की आग ठंडी करने के लिए नंगा नहाते देखा है. तुम्हारी देह की खूबसूरती देख कर मैं तुम पर लट्टू हो गया था. मैं तभी से तुम्हारा दीवाना बन गया था. मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं लेकिन तुम ने कभी मौका ही नहीं दिया.’’

‘‘बड़े बेशर्म हो तुम गुरदीप. औरत भी कहीं अपनी ओर से इस तरह की बात कह पाती है.’’

‘‘अपनों से कोई दुराव नहीं होता, भाभी. सच्चा प्यार हो तो बड़ी से बड़ी बात कह दी जाती है. आखिर भैया…’’

‘‘मेरे ऊपर एक मेहरबानी करो गुरदीप, ऐसे मौके पर संदीप की याद दिला कर मेरा मन खराब मत करो. हम दोनों के बीच किसी तीसरे की जरूरत ही क्या है. अच्छा, अब तुम कमरे में जा कर बैठो.’’

‘‘तुम भी चलो न.’’ कहते हुए गुरदीप ने अमनदीप को बांहों में उठा लिया और कमरे में ले जा कर पलंग पर डाल दिया. अमनदीप ने कनखी से देखते हुए झिड़की सी दी, ‘‘कपड़े तो पहनने दो.’’

‘‘क्या जरूरत है…आज तुम्हारा पूरा रूप एक साथ देखने का मौका मिला है तो मेरा यह सुख मत छीनो.’’

गुरदीप बहुत देर तक अमनदीप की मादक देह से खेलता रहा. एक बार फिर वासना का ज्वार आया और उतर गया. लेकिन यह तो ऐसी प्यास होती है कि जितना बुझाने का प्रयास करो, उतनी और बढ़ती जाती है. फिर अमनदीप के लिए तो यह छीना हुआ सुख था, जो उस का पति कभी नहीं दे सका. वह बारबार इस अलौकिक सुख को पाने के लिए लालायित रहती थी. दोनों इस कदर एकदूसरे को चाहने लगे कि अब उन्हें अपने बीच आने वाला संदीप अखरने लगा. हमेशा का साथ पाने के लिए संदीप को रास्ते से हटाना जरूरी था.

25 फरवरी, 2020 की रात संदीप शराब पी कर आया तो झगड़ा करने लगा. उस ने अमनदीप से मारपीट शुरू कर दी. इस पर अमनदीप ने गुरदीप को इशारा किया. इस के बाद अमनदीप ने गुरदीप के साथ मिल कर संदीप को मारनापीटना शुरू कर दिया. किचन में पड़ी लकड़ी की मथनी से अमनदीप ने संदीप के सिर के पिछले हिस्से पर कई प्रहार किए. बुरी तरह मार खाने के बाद संदीप बेहोश हो गया. लेकिन सिर पर लगी चोट से काफी खून बह जाने से उस की मृत्यु हो गई. संदीप की मौत के बाद दोनों काफी देर तक सोचते रहे कि अब वह क्या करें. इस के बाद सुबह होने तक उन्होंने फैसला कर लिया कि उन को क्या करना है.

सुबह दोनों बच्चों के साथ वह घर से निकल गए. साढ़े 11 बजे गुरदीप ने अपनी बड़ी बहन राजविंदर को फोन किया कि उस ने और अमनदीप ने संदीप को मार दिया है. कह कर काल काट दी और अपना फोन बंद कर लिया. इस के बाद राजविंदर ने यह बात रोते हुए अपने पति रेशम सिंह को बताई. दोनों संदीप के मकान पर आए तो वहां संदीप की लाश पड़ी देखी. इस के बाद राजविंदर ने तिकुनिया कोतवाली में घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही कोतवाली इंसपेक्टर हनुमान प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. मकान में घुसने पर पहले बरामदा था, उस के बाद सामने 2 कमरे और दाईं ओर एक कमरा था. सामने वाले बीच के कमरे में 3 चारपाई पड़ी थीं. कमरे के बीच में जमीन पर संदीप की लाश पड़ी थी. उस के सिर पर गहरी चोट थी, पुलिस ने सोचा कि शायद उसी चोट से अधिक खून बहने के कारण उस की मौत हुई होगी.

कमरे में ही खून लगी लकड़ी की मथनी पड़ी थी. इंसपेक्टर हनुमान प्रसाद ने खून से सनी मथनी अपने कब्जे में ले ली. पूरा मौकामुआयना करने के बाद इंसपेक्टर हनुमान प्रसाद ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. इस के बाद कोतवाली आ कर राजविंदर कौर से पूछताछ की तो उन्होंने पूरी बात बता दी. राजविंदर की तरफ से पुलिस ने अमनदीप और गुरदीप सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. इस के बाद पुलिस उन की तलाश में जुट गई. इंसपेक्टर हनुमान प्रसाद को एक मुखबिर से सूचना मिली कि अमनदीप और गुरदीप सिंह लखीमपुर की गोला कोतवाली के ग्राम महेशपुर फजलनगर में अपने रिश्तेदार देवेंद्र कौर के यहां शरण लिए हुए हैं.

इस सूचना पर पुलिस ने 3 फरवरी, 2020 को सुबह करीब सवा 5 बजे उस रिश्तेदार के यहां दबिश दे कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. कोतवाली ला कर जब उन से पूछताछ की गई तो उन्होंने आसानी से अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और हत्या की वजह भी बयान कर दी. आवश्यक कानूनी लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने हत्यारोपी गुरदीप सिंह और अमनदीप कौर को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

Murder Stories : पति की मौत का लाइव वीडियो

Murder Stories : सुनयना अपने पति रामकृष्ण से इतनी नफरत करने लगी थी कि उस ने उसे मरवाने का पुख्ता प्लान भी बना लिया. फिर हत्यारे ने घर से दूर ले जा कर न सिर्फ रामकृष्ण की हत्या की, बल्कि हत्या का लाइव वीडियो भी सुनयना को शेयर किया. आखिर सुनयना पति से इतनी खुंदक क्यों रखे थी? पढ़ें, लव क्राइम की यह कहानी.

 

जब सुनयना अपने पति से परेशान हो गई तो एक दिन उस ने प्रेमी विनोद से साफ शब्दों में कहा, ”विनोद, अगर तुम मुझे चाहते हो तो रामकृष्ण को खत्म करना होगा, वरना मेरे साथ प्यार की नौटंकी करने की कोई जरूरत नहीं. मैं अपना अलग रास्ता खुद ही चुन लूंगी.’’

सुनयना की बात सुनते ही विनोद परेशान हो उठा. उस की समझ में नहीं आ रहा था कि वह रामकृष्ण को अपने और सुनयना के बीच से कैसे हटाए. उस के बाद वह कई दिनों तक उसी उलझन में रहा. वह हर वक्त रामकृष्ण को मौत की नींद सुलाने के लिए रास्ते खोजने लगा. लेकिन उसे कोई भी ऐसा रास्ता नजर नहीं आ रहा था, जिस के बाद वह सारी उम्र सुनयना के साथ मौजमस्ती कर सके. उसे पता था कि हर अपराध की उम्र बहुत ही कम होती है, लेकिन उस से मिलने वाली सजा की उम्र बहुत बड़ी हो सकती है, जिस को झेलना इंसान के लिए बहुत ही मुश्किल होता है. लेकिन उस के बावजूद भी वह सुनयना के लिए कोई भी अपराध करने के लिए तैयार था.

विनोद ने सोचा कि इस अपराध में किसी अन्य व्यक्ति को शामिल करना ठीक नहीं. उस के लिए पैसा भी खर्च करना पड़ेगा और पकड़े जाने का डर अलग से बना रहेगा. यही सोच कर उस ने रामकृष्ण को स्वयं ही खत्म करने की योजना बनाई. हालांकि रामकृष्ण विनोद से काफी चिढ़ता था. लेकिन फिर भी आतेजाते उस से बोल ही जाता था. विनोद यह भी जानता था कि शराब पीना रामकृष्ण की सब से बड़ी कमजोरी है. उस की उसी कमजोरी के कारण वह एक दिन अपने प्लान को साकार रूप दे सकता है.

यही सोच कर विनोद मौका पा कर एक दिन सुनयना से मिला. सुनयना से मिलते ही उस ने उसे बताया कि वह जल्दी ही उस के कांटे को दूर करने वाला है. लेकिन सुनयना को विनोद की बात पर बिलकुल भी विश्वास नहीं था. सुनयना ने कहा कि वह उस की बातों पर तभी विश्वास करेगी, जब वह रामकृष्ण की मौत का लाइव वीडियो उसे दिखाएगा. साथ ही उस की हत्या की खबर कानोंकान किसी को भी नहीं होनी चाहिए, ताकि वह किसी भी मुसीबत में न पड़े.

सुनयना की बात सुनते ही विनोद ने अपने प्लान को उस के साथ साझा कर दिया था. विनोद ने सुनयना को बताया कि पहली जनवरी 2025 यानी नए साल का पहला दिन रामकृष्ण के लिए आखिरी दिन होगा. दुनिया जब नए साल की खुशी में मौजमस्ती कर रही होगी, वहीं हम रामकृष्ण की मौत की खुशियां मना रहे होंगे. उस के लिए उस ने पहले ही अपना प्लान तैयार कर लिया था.

योजनानुसार पहली जनवरी, 2025 की शाम को विनोद यादव ने रामकृष्ण को फोन कर नए साल की पार्टी करने के बहाने भरतकूप पतौड़ा के पास बुलाया. विनोद यादव का फोन आते ही रामकृष्ण उस के साथ सारी दुश्मनी को भूल गया. उस के बाद उस ने अपनी पत्नी सुनयना और पापा रामरतन से कहा कि वह अतर्रा बाजार से जैकेट खरीदने जा रहा है. वह जल्दी ही घर वापस आ जाएगा.

रामकृष्ण घर से निकल कर सीधा विनोद के पास पहुंचा. विनोद अपने साथ शराब और कुछ खानेपीने की चीजें लाया था. भरतकूप के पतौड़ा रेल पटरी के किनारे बैठ कर दोनों ने शराब पी. उस दौरान विनोद यादव ने नाममात्र की शराब पी थी, लेकिन रामकृष्ण को उस ने ज्यादा शराब पिलाई थी, जिस के कारण वह जल्दी ही नशे में झूमने लगा. जब रामकृष्ण नशे में धुत हो गया तो विनोद ने अपने मोबाइल से सुनयना को वीडियो काल की और उस की हालत उसे दिखाई.

रामकृष्ण की हालत प्रेमिका को दिखाते हुउ ही वह एक भारी पत्थर उठा कर लाया. उस वक्त रामकृष्ण नीचे गरदन झुकाए बैठा था. फिर मौका पाते ही विनोद यादव ने पीछे से रामकृष्ण के सिर पर पत्थर से जोरदार वार कर दिया. सिर पर पत्थर का वार होते ही रामकृष्ण का सिर फट गया और उस के प्राणपखेरू उड़ गए. सुनयना उस वक्त भी अपने पति की मौत का तमाशा औनलाइन देख रही थी.

रामकृष्ण की मौत हो जाने के बाद विनोद यादव ने अपने प्लान के तहत उस के शव को खींच कर लगभग 40 मीटर दूरी पर बिछी रेल लाइन पर रख दिया. फिर वह किसी ट्रेन के आने का इंतजार करने लगा. जैसे ही उसे ट्रेन आने का अहसास हुआ, उस ने वहीं पर छिपते हुए फिर से प्रेमिका सुनयना को वीडियो काल की, ताकि वह उस की मौत का आखिरी तमाशा देख सके. पलभर में वहां से ट्रेन गुजरी और रामकृष्ण का शरीर 2 हिस्सों में बंट गया. रामकृष्ण की हत्या करने के बाद विनोद सीधा अपने घर आ गया था. जिस वक्त वह अपने घर पहुंचा, उस के फेमिली वाले उसे इधरउधर खोज रहे थे.

पहली जनवरी, 2025 की देर रात रेल विभाग ने चित्रकूट के थाना भरतकूप को फोन द्वारा रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना दी. सूचना पाते ही भरतकूप थाने के एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि पतोड़ा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की लाश 2 हिस्सों में कटी हुई पड़ी थी, जिसे देख कर लगा कि व्यक्ति टे्रन से कट कर मर गया होगा.

लेकिन जैसे ही पुलिस ने आसपास जांच की तो रेलवे टै्रक के पास ही खून पड़ा पाया. उस के पास ही शराब की कुछ बोतलें भी पाई गई थीं. जिस से साफ जाहिर था कि युवक की हत्या करने के बाद खुदकुशी दिखाने के लिए उस की लाश को रेलवे पटरी पर डाला गया होगा. इस जानकारी पर एएसपी (चित्रकूट) चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ (सिटी) राजकमल, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी एम.पी. त्रिपाठी भी घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाते ही मृतक की शिनाख्त भी हो गई थी. मृतक की पहचान बांदा जिले के बिसंडा के

रहने वाले रामकृष्ण के रूप में हुई थी. पुलिस ने उस के फेमिली वालों को उस की हत्या की सूचना दी. सूचना पाते ही उस के फेमिली वाले रोतेबिलखते घटनास्थल पर पहुंचे. अपने पति की हत्या की बात सुनते ही सुनयना का रोरो कर बुरा हाल था. पुलिस ने अपनी काररवाई को आगे बढ़ाते हुए डैडबौडी को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था. साथ ही पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनयना और उस के ससुर रामरतन से पूछताछ की.

पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक रामकृष्ण नए साल की खुशी में बाजार से जैकेट खरीदने निकला था. लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा. जबकि उस की पत्नी सुनयना ने पुलिस को बताया कि वह घर से निकलने से पहले उसे कुछ भी बता कर नहीं गए थे. लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब रामरतन ने दबी जुबान पुलिस को जानकारी दी कि रामकृष्ण की हत्या उस की पत्नी सुनयना और उस के प्रेमी विनोद यादव ने मिल कर की होगी. रामरतन ने बताया कि सुनयना और विनोद का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस के कारण सुनयना आए दिन पति से झगड़ती रहती थी.

इस जानकारी के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो 31 दिसंबर, 2024 मंगलवार की शाम को विनोद अपनी बाइक पर जाता दिखाई दिया. शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए विनोद को अपनी हिरासत में ले लिया. साथ ही उस का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया.

पुलिस ने उस के मोबाइल की काल डिटेल्स निकाली तो पता चला कि 31 दिसंबर, 2024 और पहली जनवरी, 2025 की रात को उस ने कई बार सुनयना के नंबर पर वीडियो काल की थी, जो रामकृष्ण की हत्या का सब से बड़ा प्रमाण था. इस सबूत के मिलते ही पुलिस ने सुनयना का मोबाइल भी अपने कब्जे में लेते हुए उसे अपनी हिरासत में ले लिया था. पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की. तब सुनयना और उस के प्रेमी विनोद यादव ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. रामकृष्ण की हत्या के पीछे की हकीकत इस प्रकार निकली—

उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के थाना बिसंडा अंतर्गत एक गांव पड़ता है चौसड़. रामरतन इसी गांव के निवासी थे. रामरतन का जड़ीबूटियां बेचने का पुश्तैनी काम था. रामकृष्ण उन का इकलौता बेटा था. वह बचपन से ही उन के साथ दुकान पर जाया करता था. यही कारण रहा कि रामकृष्ण ने जवानी में पांव रखते ही अपने पापा का काम संभाल लिया था. फिर उस ने भी अपने पापा की जगह पर जड़ीबूटी बेचने का धंधा शुरू कर दिया था.

अब से कई साल पहले उस की शादी चित्रकूट निवासी सुनयना के साथ हुई थी. सुनयना ज्यादा पढ़ीलिखी नहीं थी. लेकिन वह काफी सुंदर होने के साथ ही समझदार भी थी. शादी से पहले उस ने बड़ेबड़े सपने देखे थे, जिन को वह शादी के बाद पूरा करना चाहती थी. शादी के कुछ समय बाद तक तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक प्रकार से चलता रहा. रामकृष्ण सुनयना से शादी कर के काफी खुश था. सुनयना शुरू से ही सजसंवर कर रहने वाली युवती थी. वह शहरी वातावरण में पलीबढ़ी थी. लेकिन रामकृष्ण के साथ शादी करने के बाद उस की आकांक्षाएं दब कर रह गई थीं.

समय के गुजरते सुनयना एक के बाद एक 3 बच्चों की मां बन गई, जिन में 2 बेटे और एक बेटी थी. इस दौरान रामकृष्ण ने बीवी का प्यार पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सुनयना को अपना पति रास नहीं आया. धीरेधीरे उस के बच्चे समझदार हो गए. दोनों ही बेटे काम करने के लिए दूसरे राज्यों में चले गए थे. घर पर उस की बेटी थी, जो सुबह ही स्कूल के लिए निकल जाती थी. उस का पति रामकृष्ण अपने पिता रामरतन के साथ जड़ीबूटी बेचने चला जाता था. उस के बाद सुनयना ही घर पर अकेली रह जाती थी.

उसी दौरान एक दिन उस की नजर विनोद यादव पर पड़ी. विनोद जिला बांदा के थाना बदौसा के गांव उदयपुर नकटा हड़हा माफी का मूल निवासी था. रामकृष्ण के घर के पास ही उस की रिश्तेदारी थी, जहां पर उस का पहले से ही आनाजाना रहता था. सुनयना जल्द ही अपने घर का कामकाज निपटा कर अपने पड़ोस में बैठने चली जाती थी. विनोद यादव अभी कुंवारा ही था. लेकिन उस के बात करने का लहजा ऐसा था कि सामने वाला व्यक्ति फौरन ही उस की बातों में आ जाता था. उस की मीठीमीठी बातें सुन कर सुनयना के दिल में कुछ हलचल होने लगी थी.

देखते ही देखते सुनयना का दिल उसे पाने के लिए बेचैन होने लगा. विनोद जब भी अपनी रिश्तेदारी में आता तो मौका पाते ही सुनयना उस से मिलने जरूर जाती थी. विनोद को भी सुनयना की बातों में रस आता था. सुनयना देखनेभालने में खूबसूरत और स्वभाव से चंचल किस्म की थी. हालांकि विनोद यादव को पता था कि सुनयना 3 बच्चों की मां है. फिर भी वह उस की बातों से इतना प्रभावित हुआ कि वह मन ही मन उसे चाहने लगा था. सुनयना का तीर बिलकुल सही निशाने पर लगा था. वह किसी भी तरह से विनोद को अपने प्यार में फंसाना चाहती थी. विनोद खुद ही उस की चाहत में दीवाना हो चुका था.

मौके का फायदा उठाने के लिए विनोद ने सुनयना के पति रामकृष्ण से भी दोस्ती गांठ ली थी. रामकृष्ण के साथ अच्छे संबंध होने के बाद वह उस के घर पर भी बिना रोकटोक आनेजाने लगा था. उस के बाद वह रामकृष्ण को भैया और सुनयना को भाभी कहने लगा था. धीरेधीरे दोनों के बीच प्यार पनपना शुरू हुआ. सुनयना भी विनोद के साथ अपने टूटे सपनों को जोड़ कर पूरा करना चाहती थी. सुनयना विनोद यादव के साथ अपनी बाकी जिंदगी को शादी के मोतियों में पिरो कर जीना चाहती थी.

एक दिन सुनयना बहुत ही परेशान लग रही थी. उस की परेशानी का कारण था उस का प्रेमी विनोद यादव. उस ने कई बार विनोद यादव को बताया, ”अब तुम्हारे बिना रहा नहीं जाता. तुम्हारी याद में मेरी सारी रात किस तरह से कटती है, मैं ही जानती हूं.’’

उस का पति रामकृष्ण जड़ीबूटी बेच कर दूसरों के दुख दूर करता है. लेकिन उसे अपनी बीवी की जरा भी चिंता नहीं. दिन भर की भागदौड़ के बाद थकहार कर सो जाता है. फिर ऐसे में वह क्या करे.

तभी विनोद यादव ने सुनयना को समझाया, ”भाभी, आप का दुखदर्द समझने वाला मैं हूं तो फिर आप चिंता क्यों करती हो.’’

”बात तो तुम्हारी सही है, लेकिन मैं चाहती हूं कि हम दोनों किसी तरह से यहां से भाग कर शादी कर लें. उस के बाद हम दोनों अपनी अलग ही दुनिया बसाएंगे.’’

”लेकिन भाभी, तुम जरा सोचो कि तुम शादीशुदा और 3 बच्चों की मां हो. अगर हम दोनों घर से भाग भी जाएं तो तुम तो समाज में मुंह दिखाने लायक भी नहीं रहोगी. मेरा क्या है, मेरे तो न कोई आगे और न पीछे.’’

”विनोद, मुझे समाज से कोई लेनादेना नहीं. भाड़ में जाएं बच्चे और पति. मुझे तो केवल तुम्हारा ही साथ चाहिए.’’

विनोद सुनयना को कई बार समझासमझा कर हार चुका था, लेकिन वह अपनी ही जिद पर अड़ी हुई थी. विनोद और सुनयना के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी धीरेधीरे पूरे मोहल्ले वालों को हो चुकी थी.

इस जानकारी के बाद विनोद के पापा भगवानदीन यादव को बेटे की करतूतों पर बहुत ही दुख हुआ था. उन्होंने एक दिन विनोद को पास बैठा कर एक अच्छे बाप की तरह समझाने की कोशिश भी की. तब उस ने अपने पापा को वचन भी दिया था कि वह कोई ऐसा काम नहीं करेगा, जिस से उन की इज्जत पर किसी तरह का कोई दाग लगे. सुनयना की जिद के आगे वह सब वचनों को भूल गया था.

सुनयना अपने पति रामकृष्ण से तंग आ चुकी थी. वह हर रोज शराब पी कर आता और फिर खाना खाने के बाद तुरंत ही गहरी नींद में सो जाता था. विनोद के साथ उस के नाजायज रिश्ते कायम हुए कई महीने बीत चुके थे. उसी दौरान सुनयना को लगा कि रामकृष्ण और विनोद के बीच जमीनआसमान का अंतर है. वह तभी से उस के प्यार की दीवानी हो चुकी थी. उसे पाने के लिए वह अपना सब कुछ त्यागने को तैयार थी. विनोद ने भी जिंदगी में पहली बार उस के साथ ही काम वासना का आनंद महसूस किया था. फिर उसी के पीछे वह पूरी तरह से पागल हो गया था. उसे दिनरात सुनयना के अलावा कुछ नहीं सूझता था.

लेकिन यह बात ज्यादा दिनों तक उस के पति से छिपी न रह सकी. जैसे ही रामकृष्ण को अपनी पत्नी की कारगुजारी का पता चला तो उस ने अपनी तरफ से रस्सी कसना शुरू कर दिया था. वह शराब पी कर उस के साथ गालीगलौज करने के साथ ही उसे मारनेपीटने भी लगा था. साथ ही उस ने विनोद से दूरी भी बनानी शुरू कर दी थी, जिस के कारण विनोद का सुनयना से मिलना भी बंद ही हो गया था. उस के बाद सुनयना विनोद से मोबााइल से संपर्क कर बात करने लगी थी, जिसे ले कर मियांबीवी में कई बार विवाद भी हुआ. सुनयना अपने पति से पूरी तरह से नफरत करने लगी थी. सुनयना ने कई बार विनोद यादव से रामकृष्ण को खत्म करने को कहा. लेकिन विनोद यादव इस काम के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था.

जब एक दिन सुनयना हाथ धो कर विनोद के पीछे पड़ गई तो उसे रामकृष्ण की हत्या का प्लान बनाना पड़ा और उस की हत्या कर दी. इस केस के खुलते ही पुलिस ने विनोद यादव और सुनयना की निशानदेही पर 3 मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त पत्थर और एक बाइक यूपी 90 वाई 6453 भी बरामद कर ली थी. इस हत्याकांड में मृतक के पिता रामरतन की तरफ से विनोद और उस की प्रेमिका सुनयना के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 102(1) बीएनएस  के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली. विनोद यादव ने रामकृष्ण की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी, ताकि वह और उस की प्रेमिका मौजमस्ती कर सकें, लेकिन कानून के लंबे हाथों से वह किसी भी सूरत में बच नहीं सके.

पूछताछ के बाद पुलिस ने सुनयना और विनोद यादव को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

 

 

Uttar Pradesh Crime : कातिल बनी देवरानी की दीवानगी

Uttar Pradesh Crime : सुधा अपनी ससुराल आ जरूर गई थी, लेकिन दिल मायके में प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल के पास ही बसा हुआ था. नीटू भी उस के बगैर बेचैन रहने लगा था. वह भी किसी न किसी बहाने उस से मिलने आने लगा. किंतु एक दिन वह प्रेमी संग जेठानी सीमा द्वारा रंगेहाथों पकड़ी गई. फिर क्या हुआ? पढ़ें, इस सनसनीखेज कहानी में दीवानी हुई देवरानी की दास्तान…

उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के गांव दरियापुर में 10 अक्तूबर, 2024 की  शुरुआत भी एक सामान्य दिन की तरह हुई थी. गांव के हरपाल सिंह अपनी दिनचर्या में जुट गए थे. वह अपने बच्चों राहुल कुमार, सौरभ और गौरव के साथ सुबह के 9 बजे पशुओं का चारा लाने के लिए खेतों की ओर निकल गए थे. राहुल की पत्नी सीमा (38 वर्ष) ने सुबह का घरेलू काम निपटाने के बाद 7 वर्षीय बड़ी बेटी रीतिका को स्कूल भेज दिया था. सास धरमी देवी अपनी बेटी के घर बिजनौर गई हुई थी. सीमा ने अपने 9 महीने के बेटे गीत को दूध पिला कर पालने में सुलाने के बाद देवरानी सुधा (31 वर्ष) को आवाज लगाई, ”सुधा…अरी ओ सुधा, जल्दी बाथरूम से निकलो, खेत पर जाने का टाइम हो गया है…’’

”अभी आई दीदी,’’ सुधा ने बाथरूम से ही आवाज दी.

”सुनो, गीत दूध पी कर पालने में सो रहा है. उस का खयाल रखना. …और हां, चकोर बाहर खेल रही है, उसे बुला कर नाश्ता करवा देना.’’ चकोर सीमा की छोटी बेटी थी. वह देवरानी सुधा को घर का कुछ और काम समझा कर चली गई.

सुधा सौरभ की पत्नी और घर की नईनवेली दुलहन थी. ससुराल आए उसे कुछ महीने ही हुए थे. खूबसूरत और मिलनसार स्वभाव की होने के कारण वह बहुत जल्द ही परिवार के सभी सदस्यों की चहेती बन गई थी. घर के बहुत सारे कामकाज निपटाने की जिम्मेदारी उसी पर थी. वह सभी के साथ बहुत ही प्यार से पेश आती थी. सभी उस के व्यवहार से खुश थे. सीमा के जाने के कुछ समय बाद ही सुधा बाथरूम से निकल आई थी. जैसेतैसे पहने कपड़े सही करने के लिए अपने कमरे में चली गई थी. कमरे से ही एक नजर बाहर बरामदे में भी डाली. पालने में सो रहे गीत को देखा. इसी बीच उस की निगाहें बाहर के खुले दरवाजे की ओर गईं.

वहां से बच्चों संग खेलती हुई सीमा की छोटी बेटी चकोर की आवाज भी सुनाई दी. वह निश्चिंत हो गई कि घर में सब कुछ ठीक है. कमरे से कुछ मिनटों में वह बाहर निकली. तभी उसे जानीपहचानी आवाज सुनाई दी, ”ससुराल में तुम तो गजब ढा रही हो… तुम्हारी सुंदरता का तो जवाब नहीं.’’

”अरे नीटू तुम? कब आए? अचानक…’’ सुधा एकदम से चौंकती हुई बोली.

”अरे हां, दिल नहीं माना सो चला आया अचानक. तुम्हें देख कर मूड फ्रैश हो गया. तुम तो गजब की मौडल लग रही हो. क्या बात है?’’ नीटू बोला. वह उस के पीहर के गांव का रहने वाला था. उस के अचानक आने से सुधा चौंक गई थी. वह बोली,”तुम्हें यहां नहीं आना चाहिए था?’’

”क्यों?’’

”यह मेरी ससुराल है…लोग पूछेंगे तब तुम्हारे बारे में क्या बताऊंगी?’’ सुधा बोली.

”कुछ भी बता देना.’’

”कुछ भी क्या…इधर आ कमरे में…तुम्हें छिपाना होगा!’’

”इतना भी डरना क्या?’’ नीटू समझाते हुए बोला.

”तुम नहीं समझते हो…तुम्हें कोई देख लेगा तब बात का बतंगड़ बन जाएगा. मैं जैसा कह रही हूं वैसा कर…तुम्हारे लिए पानी ले कर आती हूं.’’ सुधा ने कहा.

”चाय भी लाना…और हां कुछ खाने के लिए भी…’’ नीटू बोला.

”सब लाती हूं. तुम कमरे से बाहर मत निकलना.’’

”जैसा हुक्म!’’ नीटू बोलता हुआ सीधा सुधा के कमरे में चला गया.

दरअसल, नीटू सुधा के गांव का रहने वाला उस का प्रेमी था. दूसरी जाति का होने के कारण सुधा उस से शादी नहीं कर पाई थी. बुझे मन से सुधा अपनी ससुराल आ कर रहने लगी थी, लेकिन वह नीटू को भूल नहीं पाई थी. उन की फोन पर बातें हो जाती थीं. महीनों बाद उसे पास पा कर मन ही मन सुधा खुश हो गई थी. नीटू का भी यही हाल था. वह सुधा से मिलने के लिए बेचैन हो गया था. कुछ समय में ही सुधा कमरे में चाय और सुबह बना नाश्ता ले कर आ गई. नीटू इधरउधर नजरें घुमाता हुआ बोला, ”घर में कोई नजर नहीं आ रहा है?’’

”हां, सभी खेत पर गए हैं. मैं अकेली हूं…’’ सुधा बोली.

”अरे वाह! बड़े अच्छे मौके पर आया हूं… आज तुम्हारे साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिल गया. बहुत बातें करेंगे और कुछ रोमांस भी…’’ नीटू खुश हो कर बोला.

”ज्यादा चहकनेबहकने की जरूरत नहीं है. यह मेरी ससुराल है!’’ सुधा ने मजाकिया अंदाज में समझाने की कोशिश की.

”वहां भी अपने बापभाई से डरी रहती थी…और यहां भी!’’ नीटू भी उसी अंदाज में बोला.

सुधा बोली, ”डरने की बात नहीं है, बात बच कर रहने की है. मेरी जेठानी को शक है…फोन पर बात करते कई बार सुन चुकी है. मैं तुम्हें गांव का मुंहबोला भाई बता चुकी हूं.’’

”लेकिन मैं तुम्हारा प्रेमी हूं…अब और सहन नहीं होता!’’ नीटू बोला और एक झटके में सुधा को बांहों में भर लिया.

”छोड़ो, कोई आ जाएगा…’’ सुधा ने छुड़ाने की कोशिश की, मगर नाकाम रही. नीटू की पकड़ मजबूत थी. सुधा भी कब उस की वासना की रौ में बह गई, पता ही नहीं चला. नीटू ने बड़ी होशियारी से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था. सुधा की तंद्रा तब भंग हुई, जब उस ने सीमा की आवाज सुनी.

वह कमरे का दरवाजा पीटती हुई बड़बड़ाए जा रही थी, ”बाहर का दरवाजा खुला है. बच्चा पालने में अकेला सो रहा है और महारानी कमरे में बंद है. पता नहीं क्या कर रही है दिन में?’’

हड़बड़ाते हुए सुधा ने कमरे की कुंडी खोली. उसे अस्तव्यस्त कपड़े में देख सीमा चौंक गई. बोल पड़ी, ”देवरजी तो अभी खेत पर ही दिखे थे, तुम कमरे में किस के साथ हो?’’

सुधा जवाब में कुछ नहीं बोली. इसी बीच उस ने कमरे में एक मर्द को देख लिया. पूछ बैठी, ”कौन है भीतर?’’

”कोई तो नहीं है…आइए न, मैं सब बताती हूं आप को.’’ सुधा अपनी जेठानी का हाथ पकड़ कर खींचती हुई दूसरे कमरे में ले जाने लगी. तभी पीछे से नीटू आ गया और सीमा की आंखें और मुंह पास पड़े गमछे से बांध दिया. दोनों ने मिल कर सीमा को एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया. फिर सुधा ने इशारे से धीमी आवाज में नीटू से पूछा, ”अब क्या करें?’’

”यह हमारा भेद खोल देगी. इस का एक ही उपाय है…’’ कहते हुए नीटू ने उस की हत्या करने का इशारा किया.

”नहींनहीं, यह गलत होगा.’’ सुधा घबराई.

”तो फिर तुम ससुराल से बेदखल होने के लिए तैयार हो जाओ.’’

”लेकिन कैसे होगा वह सब…हम पकड़े जाएंगे. पुलिस केस तो हम पर ही बनेगा.’’ सुधा बोली.

”कुछ नहीं होगा. मैं सब संभाल लूंगा…जो कहता हूं, तुम वैसा करती जाओ.

दिन चढ़ चुका था. करीब 12 बजने वाले थे. हरपाल सिंह अपने तीनों बेटे राहुल, सौरभ और गौरव के साथ खेतों से घर लौट आए थे. घर में पसरा सन्नाटा देख कर वे चौंक गए. बरामदे में पालने पर खुद से खेलते बच्चे के सिवाय कोई नजर नहीं आ रहा था. जब उन्होंने पास के कमरे की ओर नजर दौड़ाई, तब वे चौंक पड़े. वहां फर्श पर बड़ी बहू सीमा की रक्तरंजित लाश पड़ी थी. राहुल उस के पास गया. उस की नाक के पास अपना हाथ ले जा कर पता किया. उस की सांस बंद थी. फर्श पर काफी खून फैल चुका था.

सौरभ ने सुधा को आवाज लगाई. साथ के कमरे से सुधा की अस्पष्ट आवाज सुनाई दी. वह उस ओर भागा. वहां सुधा भी फर्श पर पड़ी थी. उस के हाथपैर बंधे थे. मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. अपनी पत्नी की यह हालत देख कर सौरभ बौखला गया. उस ने उस के मुंह से कपड़ा निकाला. गहरी सांस लेती हुई सुधा से हालचाल पूछा. उस की इस हालत के बारे में एक साथ कई सवाल कर दिए. घबराई सुधा ने हाथ के इशारे से पीने का पानी मांगा. देवर गौरव पानी लेने गया, तब तक सौरभ सुधा को सहारा दे कर कमरे से बाहर निकाल लाया. पूरा एक गिलास पानी पी कर वह कुछ सेकेंड चुप बनी रही. उस के बाद उस ने जो कुछ बताया, वह बेहद चौंकाने वाला था, लेकिन अर्धबेहोशी के कारण उस के द्वारा दी गई जानकारी आधीअधूरी ही थी. उस ने बताया कि घर में लूटपाट हुई है.

कोई अचानक घर में घुस आया था. उसी ने सीमा की हत्या कर दी. उस ने उस के हाथपैर बांध कर यहां कमरे में डाल दिया था. उस के इंजेक्शन लगा दिया था. वह बेहोश हो गई थी. पता ही नहीं चला कि घर में क्या हुआ और क्या नहीं… इतना बताते हुए सुधा फिर बेहोश हो गई. उसे तुरंत पास के नर्सिंग होम ले जाया गया. घर में हत्या हुई थी. कुछ समय में ही कोहराम मच गया. पासपड़ोस के कुछ लोग भी आ गए थे. हरपाल सिंह ने तुरंत पुलिस को इस की सूचना दी. पुलिस दलबल के साथ कांठ थाने से घंटेभर में पहुंच गई. एसएचओ विजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने से पहले मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने उच्च अधिकारियों को इस हत्याकांड की जानकारी दे दी.

एसएचओ की सूचना पा कर मुरादाबाद जिले के एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी (देहात) कुंवर आकाश सिंह और सीओ (कांठ) अपेक्षा निंबाडिय़ा भी घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. वहां की फोटोग्राफी करवाई गई, वीडियो बनाई गई. घटना की तहकीकात के लिए पासपड़ोस के लोगों से बात की जाने लगी. इस दौरान गांव के एक व्यक्ति ने एसएसपी सतपाल अंतिल को बताया कि सुबह 10-11 बजे के बीच उस ने मृतक सीमा के घर से एक अनजान व्यक्ति को निकलते देखा था. वह बहुत जल्दी में था. वह उसे नहीं पहचानता था. गांव का नहीं था.

यह जानकारी सतपाल अंतिल के लिए महत्त्वपूर्ण थी. पुलिस ने घर के सभी सदस्यों से पूछताछ की. सीमा के पति राहुल ने पुलिस का बताया कि सीमा का किसी से भी कभी लड़ाईझगड़ा नहीं हुआ था. उस ने बताया कि वह जब अपने भाइयों और पिता के साथ घर आया, तब सुधा बेहोशी की हालत में थी. उस के हाथपैर बंधे थे. कुछ देर के लिए वह होश में आई थी. वह सिर्फ इतना ही बता पाई कि घर में 4 लोग घुस आए थे. उन्होंने उस के साथ मारपीट की और इंजेक्शन लगा दिया. सतपाल अंतिल यह सुन कर चौंक गए. पड़ोसी से मिली जानकारी के अनुसार घर से केवल एक ही व्यक्ति निकला था, जबकि सुधा के अनुसार 4 लोग घर में घुसे थे. उन का इरादा लूटपाट का था, लेकिन घर की हालत को देख कर नहीं लगता कि वहां कोई लूटपाट हुई हो.

पुलिस ने खोजी कुत्ते को भी बुला लिया था. वह घर में ही घूमघूम कर सभी संदिग्ध चीजों को सूंघने लगा. पुलिस को स्योहारा नर्सिंग होम में भरती सुधा के होश में आने का इंतजार था. इस बीच पुलिस ने परिवार के बाकी लोगों से जानकारी जुटा ली थी. इस के मुताबिक सुधा की शादी 10 जुलाई, 2024 को हरपाल सिंह के दूसरे बेटे सौरभ के साथ हुई थी. वह बिजनौर जिले के गांव भगवतपुर रैनी की निवासी थी. शादी के बाद से ही वह अकसर अपने मायके में ही रह रही थी, जिस कारण सौरभ के साथ मधुर संबंध नहीं बन पाए थे.

बताते हैं कि उन के बीच आए दिन नोकझोंक हो जाती थी. उस के देवर और पति के बड़े भाई ने बताया कि सुधा अपने पति सौरभ को ज्यादा तरजीह नहीं देती थी. इसे ले कर सुधा के मायके वाले भी उसे आ कर समझा गए थे. उन्होंने एक तरह से नई जिंदगी में रहने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि कि तुम्हारी शादी हो चुकी है. तुम्हें पूरा जीवन अपने पति सौरभ के साथ ही गुजारना है. ससुराल को ही अपना घर समझना है. तुम्हारी ससुराल ही अब सब कुछ है. अपनी जेठानी से मिलजुल कर रहना है. सास और ससुर की सेवा करनी है. उन के साथ ठीक वैसे ही इज्जत के साथ पेश आना है, जैसा वह अपने मायके में मम्मीपापा और भाइयों के साथ करती आई है. इस तरह सुधा अपने ससुराल में रहने के तैयार हो गई थी.

अब पुलिस को सुधा के होश में आने का इंतजार था. इसी बीच सीमा के शव का पंचनामा भर कर उसे मुरादाबाद के पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया. पहली जांच में पाया गया कि सीमा की हत्या बेरहमी से गला रेत कर की गई थी, जिस से काफी मात्रा में खून बहने से उस की मौत हो गई थी. एसएसपी सतपाल अंतिल ने इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की कुछ टीमें बना दीं. इस के लिए एसओजी प्रभारी अमित कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई. थाना कांठ क्षेत्र की सीओ अपेक्षा निंबोडिया को नर्सिंग होम में भरती सुधा के होश आने पर पूछताछ की जिम्मेदारी दी गई.

निर्देश मिलते ही अपेक्षा निंबाडिया नर्सिंग होम जा पहुंचीं. उन्होंने वहां के डाक्टर से सुधा की हालत के बारे में जानकारी ली. डाक्टर ने बताया कि वह ठीक है. बातचीत करने की हालत में है, लेकिन बेहोशी का नाटक कर रही है. अपेक्षा ने इस बारे में एसपी (देहात) कुंवर आकाश सिंह से बात की. यह सुन कर कुंवर आकाश सिंह नर्सिंग होम जा पहुंचे. उन्होंने पूछताछ करने की कोशिश की, लेकिन सुधा गुमसुम ऐसे लेटी रही, मानो कुछ सुन नहीं पाई हो. सिंह तेज आवाज में डाक्टर से बोले, ”आप के नर्सिंग होम में इस की बेहोशी नहीं टूट रही है तो रिलीज कर दो, हम इसे बड़े अस्पताल में भरती करवाएंगे.’’

डिस्चार्ज होने के बाद नर्सिंग होम के स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से सीओ अपेक्षा ने सुधा को पुलिस गाड़ी में बिठाया और उसे अस्पताल ले जाने के बजाए थाना कांठ ले आए. उसे सहारे से कुरसी पर बैठाया गया. चेहरे पर पानी की तेज बौछार की गई. वह कुरसी से गिरने को हुई. अचानक सुधा ने आंखें खोल दीं. सख्ती के साथ अपेक्षा बोलीं, ”अब बता, तू इस वक्त कहां है?’’

सुधा हकलाती हुई कुछ बोलना चाही कि दूसरे पुलिस अधिकारी बोल पड़े, ”ज्यादा नाटक करने की जरूरत नहीं है. आज दिन में घर में क्याक्या हुआ? कितने लोग आए थे? सीमा को किस ने मारा? पूरी बात सचसच बता…’’

”…तू अभी थाने में है…सच बोलेगी तो यहीं से छूट जाएगी, वरना मजिस्ट्रैट तो जेल भेज ही देगा.’’ सीओ ने धमकाते हुए कहा.

पुलिस की तीखी हिदायत सुनते ही सुधा ने हाथ के इशारे से पीने के लिए पानी मांगा. एक महिला कांस्टेबल ने टेबल पर रखा पानी का गिलास उठा कर उसे पकड़ा दिया. पानी पी कर ही वह बुदबुदाने लगी. उस ने धीमे स्वर में बताना शुरू किया, ”मैं और मेरी जेठानी सीमा घर में अकेले थे. अचानक 4 लोग घर में घुस आए थे. वे जेठानी सीमा के साथ मारपीट करने लगे और मेरे हाथपैर बांध दिए. मुझे कूल्हे में इंजेक्शन लगा दिया और मैं बेहोश हो गई. उस के बाद मुझे खुद नहीं पता क्या हुआ.’’

इतना सुनते ही आकाश सिंह डपटते हुए बोले, ”घटना को अंजाम देने के लिए 4 नहीं एक व्यक्ति आया था. तुम झूठ बोल रही हो.’’

इसी के साथ अपेक्षा उसे अलग पूछताछ करने ले गईं. अपेक्षा सुधा से बोलीं, ”देखो, साहब को सब पता चल गया है. खैर इसी में है कि तुम सचसच बता दो. मैं तुम्हें बचाने में मदद करूंगी, अन्यथा तुम पूरी जिंदगी जेल में चक्की पीसोगी.’’

सीओ अपेक्षा की सख्ती के आगे सुधा टूट गई. उस ने एक झटके में कहा, ”वह कांड मैं ने अपने प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल के साथ मिल कर किया है.’’ यह कहती हुई सुधा सुबकने लगी. सुधा ने आगे बताया कि घटना के एक सप्ताह पहले भी जेठानी सीमा ने सुधा को घर में नीटू के साथ उसे देख लिया था. उस रोज किसी तरह से बात यह कह कर संभाल लिया कि वह उस के मायके का मुंहबोला भाई है. हालसमाचार लेने आया है. घटना के रोज दोबारा नीटू घर में तब आ गया था, जब सभी लोग खेतों पर गए हुए थे. उस रोज जेठानी ने दोनों को बहुत डांटा. बोली, ”अपने मुंहबोले भाई के साथ मुंह काला कर रही है, इस बात का पता फेमिली वालों को चल गया तो क्या अंजाम होगा, इस का जरा भी अंदाजा है तुम्हें.’’

सीमा ने सुधा को समझाया कि देख अब तेरी शादी सौरभ से हो गई है. वही तेरा सब कुछ है, तुम मेरी अच्छी देवरानी हो, यह सब शादी से पहले का दीवानापन छोड़ दो. सीमा  ने देवरानी को यह आश्वासन भी दिया कि वह इस बात को किसी से नहीं बताएगी. इसलिए अपने पूर्व प्रेमी से संबंध खत्म कर लो. यह सारी बातें कमरे में दुबका नीटू भी सुन रहा था, जो उस के गले नहीं उतरी थी. फिर उस ने आननफानन में एक खतरनाक फैसला ले लिया था. दरअसल, नीटू बारबार सुधा से प्रेम संबंध बनाए रखने पर जोर डालता रहता था. सुधा भी कई दफा उस से कह चुकी थी कि वह उस के बिना नहीं रह सकती. यानी कि आग दोनों तरफ से जल रही थी.

किसी तरह से मायके के लोगों की बातें मानती हुई वह ससुराल चली आई थी, लेकिन दिल मायके में नीटू के पास ही लगा हुआ था. सुधा ने पूछताछ में यह भी कुबूल कर लिया कि उस ने 14 अक्तूबर, 2024 को योजना के मुताबिक अपने प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल को फोन कर ससुराल बुला लिया था. हत्या को अंजाम देने के लिए सुधा और नीटू सीमा को खींच कर उस कमरे में ले गए, जिस में भूसा भरा था. पास ही गेहूं काटने की दरांती पड़ी थी, जिस का बेंता टूटा था. सुधा ने जेठानी के सीने पर बैठ कर अपनी चुनरी से उस का मुंह दबा दिया था. सीमा ने अपने बचाव के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन उस की चीख भी मुंह में दब कर रह गई. उसी समय नीटू ने दरांती से सीमा का गला रेत दिया. दरांती का बेंता टूटा होने के कारण गरदन पर भरपूर वार नहीं हो पा रहा था. तब नीटू ने जेब से चाकू निकाल कर गला रेत दिया था.

सीमा की सांस की नली कट गई थी. जब सीमा मर गई, तब नीटू ने योजना के तहत सीमा के हाथपैर बांध कमरे में डाल दिया. हाथमुंह पर कपड़ा बांध दिया था. कमरे की किवाड़ भेड़ दी. इस से पहले दोनों ने अपने खून से सने हाथपैर भी धोए. दोपहर में फेमिली के लोग घर आए, तब इस हत्याकांड का पता चला. उन्होंने पुलिस को सूचना दी और सीमा के पति राहुल ने थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. हत्याकांड को अंजाम दे कर नीटू अपने गांव चला गया. पुलिस 16 अक्तूबर, 2024 को सुधा के बयान के आधार पर नीटू उर्फ लिटिल को  गिरफ्तार करने में सफल हो गई.  उसी रोज दोनों को मजिस्ट्रैट के सामने पेश कर दिया गया. वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

 

 

Murder Story : प्यार के लिए दोस्त को जिंदा जलाया

Murder Story : सतपाल ने अपने लंगोटिया यार को खत्म करने का ऐसा खौफनाक प्लान बनाया कि रुह तक कांप जाए. उस ने नरेंद्र को जम कर शराब पिलाने के बाद उसी की कार में डाल कर जिंदा जला दिया. आखिर एक दोस्त क्यों बना गद्दार? पढ़ें, यह दिलचस्प कहानी.

एक दिन जब नरेंद्र टैक्सी ले कर चला गया और तीनों बच्चे स्कूल चले गए तो रीना ने अपने प्रेमी सतपाल को फोन कर दिया, ”हैलो सतपाल, कैसे हो?’’ रीना ने पूछा.

”ये मत पूछो मुझे कि मैं कैसा हूं रीना. तुम्हारी याद से तो मेरा एकएक पल गुजारना मुश्किल हो रहा है.’’ सतपाल ने कहा.

”सतपाल, आज तुम से मिल कर कुछ जरूरी बात करनी है. तुम गोहाना चौराहे पर आ जाना. मैं घर का सामान खरीदने का बहाना बना कर वहां पर आ जाऊंगी. बहुत जरूरी काम है, अच्छा फोन रखती हूं.’’ कहते हुए रीना ने फोन काट दिया. सतपाल अपनी बाइक से जैसे ही गोहाना के चौराहे पर पहुंचा तो उस ने रीना को फोन कर दिया. रीना के बच्चे उस समय स्कूल गए हुए थे. वह तुरंत चौराहे पर पहुंची तो सतपाल उसे अपनी बाइक पर बिठा कर एक रेस्टोरेंट में ले गया, जहां पर दोनों एक केबिन में बैठ गए. सतपाल ने चाय पकौड़ी का आर्डर दे दिया.

”हां रीना, बताओ, क्या विशेष काम है? क्या बात करना चाहती हो मुझ से?’’ सतपाल ने पूछा.

”ये देखो, आजकल नरेंद्र मेरी किसी तरह से रोजरोज जानवरों की तरह कुटाई कर रहा है.’’ कहते हुए रीना ने अपनी पीठ दिखाई.

सतपाल ने देखा कि उस की पीठ पर डंडे के नीले निशान बने हुए थे. उस के चेहरे और होंठों पर भी पिटाई के निशान साफसाफ दिखाई दे रहे थे.

”रीना, अब तो पानी सिर से ऊपर जा रहा है. बोलो, मैं क्या मदद कर सकता हूं.’’ सतपाल ने रीना के हाथों को सहलाते हुए कहा.

”देखो सतपाल, अब मैं नरेंद्र के साथ एक पल भी रहना नहीं चाहती हूं. तुम अपनाओगे मुझे?’’ रीना ने उस की आंखों में देखते हुए कहा.

”रीना, मैं तुम्हारे लिए सब कुछ कर सकता हूं. तुम्हारे लिए तो मैं अपनी बीवी को भी छोड़ सकता हूं.’’ सतपाल ने रीना की आंखों में देखते हुए कहा.

”तो फिर ठीक है, अब तुम्हें नरेंद्र नामक कांटे को हमारी जिंदगी से दूर करना होगा. बोलो, क्या तुम तैयार हो? या फिर ऐसे ही आशिकी का दम भर रहे हो?’’ रीना ने साफसाफ कह डाला.

”इस में यदि हम फंस गए तो फिर हम दोनों ही जेल चले जाएंगे.’’ सतपाल ने आशंकित होते हुए कहा.

”मुझे पता था कि तुम केवल नाम के ही शेर हो. अरे मेरे पास ऐसा प्लान है कि हमारे ऊपर कोई रत्ती भर का शक भी नहीं कर सकेगा. फिर हम दोनों आराम से साथ रह सकेंगे.’’ यह कहते हुए रीना ने सतपाल के कान में अपना गोपनीय प्लान बता दिया.

”रीना यार, वाकई में तुम्हारा प्लान तो बड़ा सटीक है. ऐसे में हम दोनों के ऊपर कभी आंच तक नहीं आ पाएगी.’’ सतपाल ने खुशी के मारे रीना के दोनों हाथ पकड़ लिए.

”अच्छा, अब काफी देर हो चुकी है, आजकल नरेंद्र कभी भी घर पर आ धमकता है. बस तुम अब उस से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दो.’’ यह कहते हुए रीना वहां से चली गई.

साजिश के तहत एक दिन सतपाल नरेंद्र से जा कर मिला और उस के पैरों पर गिर कर माफी मांगते हुए बोला, ”नरेंद्र भाई, मैं अपनी भूल स्वीकार करता हूं, तुम मेरे बचपन के दोस्त हो, तुम्हारे बगैर मुझे एक पल काटना भी दूभर हो गया है. मुझ पर विश्वास रखो, मैं अब दोबारा रीना भाभी से कभी कोई ऐसी बात नहीं करूंगा.’’ यह कह कर माफी मांगते हुए सतपाल नाटकीय ढंग से नरेंद्र के सीने से लग कर फूटफूट कर रोने लगा था.

नरेंद्र ने भी अब सतपाल पर विश्वास करते हुए उसे अपने दिल से माफ कर दिया था. उस के बाद वे दोनों फिर अकसर बैठ कर शराब पीने लगे थे.

…और लंगोटिया यार को जला दिया जिंदा

29 सितंबर, 2024 को रीना ने सतपाल के साथ मिल कर प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक सतपाल ने नरेंद्र को शाम के समय एक जगह शराब पार्टी के बहाने बुला लिया. उस ने जानबूझ कर नरेंद्र को खूब शराब पिला दी और उस की शराब में नींद की गोलियां भी मिला दीं. शराब पी कर जब नरेंद्र बेहोश हो गया तो सतपाल ने नरेंद्र की स्विफ्ट डिजायर कार में ही नरेंद्र को डाल दिया और कार को गोहाना के बुटाना माइनर की पटरी पर ग्रीनफील्ड हाइवे के पास एक सुनसान जगह पर ले गया. वहां उस ने पेट्रोल डाल कर नरेंद्र को टैक्सी में ही जला दिया और फिर पैदल ही चल कर अपने घर आ गया. इस वारदात की खबर उस ने रीना को भी दे दी कि काम हो गया है.

30 सितंबर को लोगों ने गोहाना में सड़क किनारे वह जली हुई कार देखी, जिस में एक व्यक्ति की डैडबौडी भी थी. फिर यह बात आसपास के गांवों में फैली तो उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम जुट गया. कार की नंबर प्लेट के आधार पर पता चला कि वह कार गोहाना सोनीपत के बिचपड़ी गांव के नरेंद्र सिंह की है. वहां मौजूद अनिरुद्ध सिंह ने उस डैडबौडी की शिनाख्त अपने चचेरे भाई 38 वर्षीय नरेंद्र के रूप में की. सूचना पा कर गोहाना (सदर) थाने के एसएचओ महीपाल सिंह भी वहां पहुंच गए. उन्होंने मौकामुआयना कर फोरैंसिक टीम को बुला लिया.

मौके की जांचपड़ताल करने के बाद एसएचओ ने अनिरुद्ध से पूछताछ की तो उस ने बताया कि उस का चचेरा भाई नरेंद्र उम्र 38 वर्ष करीब एक साल से कंवल किशोर के पास ड्राइवर का काम कर रहा था. वह 29 सितंबर, 2024 की रात घर पर नहीं लौटा. हम ने उस के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, मगर उस का फोन नंबर भी बंद आ रहा था. बाद में उसे किसी के द्वारा इस जली हुई कार के बारे में सूचना मिली तो वह अपने फेमिली वालों के साथ यहां पहुंचा तो कार पूरी तरह से जल चुकी थी और कार के अंदर पिछली सीट पर नरेंद्र का शव अधजली हालत में पड़ा था.

उस ने आगे बताया कि उस के भाई नरेंद्र की किसी ने हत्या कर शव को उसी की स्विफ्ट डिजायर कार में डाल कर उस की सुनियोजित ढंग से हत्या कर दी, लिहाजा आरोपियों के खिलाफ तुरंत काररवाई की जानी चाहिए और मेरे भाई के हत्यारों को सजा दी जानी चाहिए. पुलिस ने मौके की जांच करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और अज्ञात के खिलाफ हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली. गोहाना (सदर) थाने में केस दर्ज होते ही एसीपी (गोहाना) के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिस में एसएचओ थाना गोहाना (सदर) महीपाल सिंह और एएसआई जगदीश व अन्य को शामिल किया गया. पुलिस गहनता से इस केस की छानबीन में जुट गई थी.

पुलिस टीम ने डैडबौडी का पोस्टमार्टम कराने के बाद वह उस के फेमिली वालों को सौंप दी. इस घटना के सबूत जुटाते हुए पुलिस ने जब जांच की तो पुलिस को मृतक की पत्नी रीना और नरेंद्र के दोस्त सतपाल के बीच अवैध संबंधों के बारे में जानकारी मिली. उस के बाद जब पुलिस ने रीना के मोबाइल नंबर की काल डिटेल्स निकलवाई तो उस पर शक और भी पक्का हो गया. पता चला कि रीना और उस के प्रेमी सतपाल के बीच रोज लंबीलंबी बातचीत होती थी. वाट्सऐप पर भी दोनों की काफी अश्लील चैटिंग होती थी. घटना की रात 29 सितंबर, 2024 को भी बातचीत और मैसेज किए जाने का पता चला. उस के बाद पुलिस ने रीना और सतपाल को हिरासत में ले कर जब उन दोनों से अलगअलग कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने नरेंद्र के मर्डर का खुलासा कर दिया.

रीना और उस के प्रेमी सतपाल ने बताया कि उन्होंने बड़े ही सुनियोजित तरीके से नरेंद्र की हत्या की थी. पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. दोनों से पूछताछ के बाद नरेंद्र की हत्या की जो कहानी सामने आई, इस प्रकार निकली—

नरेंद्र हरियाणा के सोनीपत जिले की गोहाना तहसील के गांव बिचपड़ी का रहने वाला था. इस गांव को फै्रक्चर के उपचार के लिए भी जाना जाता है. यहां अनेक लोग हड्डी फ्रैक्चर का घरेलू इलाज करते हैं. नरेंद्र अपने घर पर सब से बड़ा था. उस की 2 शादीशुदा बहनें हैं. नरेंद्र का विवाह भी हो चुका था. नरेंद्र का विवाह 9 साल पहले रीना से हुआ था. वह पहले अपने घर पर ही खेती का काम देखा करता था. धीरेधीरे उस का परिवार बढ़ा और उस का एक बेटा व 3 बेटियां भी हो गए. समय गुजरने के साथसाथ नरेंद्र के मम्मीपापा भी काफी बुजुर्ग हो चुके थे. घर का खर्च बढऩे पर नरेंद्र की पत्नी बारबार उसे गांव से कहीं बाहर जा कर नौकरी करने का उलाहना देती रहती थी, लेकिन नरेंद्र बारबार अपने मम्मीपापा की सेवा की बात कह कर रीना को समझा लिया करता था.

लेकिन कुछ समय बाद एकाएक नरेंद्र के पापा की तबीयत खराब हो गई और हार्ट अटैक के कारण उन की मृत्यु हो गई. उस के 2 महीने बाद ही उस की मम्मी की भी मृत्यु हो गई. इस के बाद रीना नरेंद्र को बारबार बाहर नौकरी करने के लिए कहने लगी. नरेंद्र को कार और ट्रक चलाना आता था. उस के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी था, इसलिए वह अपने परिचितों और दोस्तों से नौकरी की बात करने लगा था. तभी एक दिन अपने एक दोस्त से नरेंद्र को गोहाना के एक व्यवसायी कंवल किशोर के बारे में पता चला, जिन्हें एक अच्छे चालचलन वाले ड्राइवर की जरूरत थी. नरेंद्र गोहाना जा कर कवल किशोर से मिला और उन्होंने नरेंद्र के ड्राइविंग लाइसेंस और उस के अच्छे व्यवहार को देखा तो उन्होंने उसे ड्राइवर की नौकरी पर रख लिया.

कंवल किशोर की अपनी कुछ टैक्सियां किराए पर भी चलती थीं. जब कहीं बुकिंग से लौटते समय कोई सवारी मिल जाती तो नरेंद्र की भी कुछ एक्स्ट्रा इनकम हो जाया करती थी. जब अच्छे पैसे हाथ में आने लगे तो नरेंद्र ने गोहाना के विष्णु नगर में किराए पर 2 कमरे ले लिए और अपनी पत्नी रीना और तीनों बच्चों को ले कर आ गया. उस ने एक स्कूल में बच्चों का दाखिला भी करा दिया. एक दिन बुकिंग के बाद सवारी को छोड़ कर नरेंद्र सोनीपत के रेलवे स्टेशन पर जा कर चाय पीने लगा. उसे लगा कि यदि कोई गोहाना या आसपास की सवारी होगी तो वह सवारी को बैठा लेगा.

चाय पी कर नरेंद्र अपनी ड्राइविंग सीट पर बैठा ही था कि तभी एक युवक लगभग भागते हुए अपने हाथों में 2 बैग उठाए उस के पास आया. वह उस से बोला, ”भाई साहब, मुझे गोहाना से आगे एक गांव में जाना है, ले चलोगे?’’

”ठीक है, बैठो.’’ नरेंद्र ने कहा

”भाई साहब, मेरे पीछेपीछे एक कुली मेरा सामान ले कर आ रहा है. थोड़ी देर रुक जाइए,’’ युवक ने कहा.

नरेंद्र को जल्दी थी, इसलिए युवक की ओर अधिक ध्यान न देते हुए उस का सारा सामान कार की डिक्की और छत पर रखवा दिया. युवक तसल्ली से पीछे की सीट पर बैठ गया. नरेंद्र ने गाड़ी स्टार्ट की और चल पड़ा.

जब भीड़भाड़ समाप्त हुई और टैक्सी सुनसान रास्ते पर चलने लगी तो नरेंद्र ने युवक से पूछा, ”भाई साहब, आप को किस गांव में जाना है.’’

”मुझे गोहाना तहसील के गांव बिचपड़ी जाना है.’’ युवक ने कहा.

नरेंद्र के कानों में जब अपने गांव का नाम सुनाई दिया तो उस ने टैक्सी की स्पीड कम करते हुए पूछा, ”भाई साहब, बिचपड़ी गांव में आप को किस के घर जाना है?’’

”किस के घर पर जाने का मैं मतलब समझा नहीं भाई. किस के घर का क्या मतलब? जब मैं उसी गांव में रहता हूं तो अपने ही घर जाऊंगा. वैसे ड्राइवर साहब, आप ने बिचपड़ी गांव का नाम सुना है? क्या आप वहां पहले कभी गए हैं?’’ युवक ने पूछा.

”अरे भाई साहब, सही बात तो यह है कि मैं खुद बिचपड़ी का रहने वाला हूं. अब आप मुझे अपना परिचय तो दीजिए.’’ नरेंद्र ने सामने के मिरर से पीछे देखते हुए कहा.

”मेरा नाम सतपाल है और आप का?’’ युवक ने अपना परिचय देते हुए कहा.

जैसे ही नरेंद्र के कानों में सतपाल का नाम सुनाई दिया, उस ने झटके से कार के ब्रेक लगा दिए और गाड़ी से उतर कर पीछे का गेट खोल दिया और फिर चिल्ला कर बोला, ”अरे सतपाल, आज पूरे 8 साल के बाद तुझे देख रहा हूं. अरे भाई, मैं नरेंद्र हूं तेरे बचपन का दोस्त!’’ यह कहते हुए उस ने अपनी दोनों बाहें फैला दीं. उधर जब सतपाल को नरेंद्र के बारे में पता चला तो वह तुरंत कार से बाहर निकल कर नरेंद्र की छाती से चिपट गया. दोनों में काफी देर तक बचपन की बातें होती रहीं, ”देख सतपाल, इतने सालों के बाद आज मिला है तू मुझे, इसलिए आज तुझे मेरे घर पर रुकना होगा. कल में तुझे गांव छोड़ क र आ जाऊंगा. तेरी पत्नी और बच्चे कहां हैं?’’ नरेंद्र ने पूछा.

”नरेंद्र भाई, मैं तो परसों दिल्ली पहुंच गया था, वहां से अपनी पत्नी के मायके में रहा. वह 2-4 दिन वहीं रहेगी, फिर उस का भाई उसे और बच्चों को गांव ले कर आ जाएगा. यार, तेरी शादी में मैं आ नहीं पाया था, इसलिए आज तुम्हारे घर पर ही रुक जाऊंगा. इसी बहाने भाभीजी से मुलाकात हो जाएगी.’’ सतपाल ने कहा.

दोस्त को घर ले जाना नरेंद्र की हुई सब से बड़ी भूल असल में सतपाल और नरेंद्र ने ड्राइविंग भी साथसाथ सोनीपत में सीखी थी. सतपाल को विदेश जाना था, इसलिए वह बड़ी गाडिय़ों को चलाने का लाइसेंस लेने और सीखने दिल्ली चला गया था. उस के बाद सतपाल दुबई चला गया और फिर बीच में वह एकाएक छुट्टी पर आया और शादी कर के अपनी पत्नी को भी दुबई ले कर चला गया था. इसलिए न तो सतपाल और न ही नरेंद्र एकदूसरे की शादी में शामिल हो पाए थे.

नरेंद्र सतपाल को अपने कमरे पर ले गया. सतपाल का सारा सामान एक कमरे में रखने के बाद नरेंद्र सतपाल को ले कर अपने कमरे में चला गया. कमरे में सतपाल को कुरसी पर बिठाने के बाद नरेंद्र ने अपनी पत्नी रीना को आवाज दी, ”रीना, जरा यहां तो आओ, तुम से मिलने को आज मैं किसे ले कर आया हूं.’’

अगले ही पल रीना एक लंबा सा घूंघट काढ़े, सकुचातेशरमाते हुए कमरे में आ कर एक ओर खड़ी हो गई.

”रीना, देखो तो सही, यह मेरे बचपन का दोस्त सतपाल है. हम साथसाथ पढ़े, साथसाथ खेलकूदे और आज पूरे 8 साल बाद इस से मुलाकात हुई तो मैं इसे रेलवे स्टेशन से सीधे घर ले आया. हमारी शादी में भी ये शामिल नहीं हो पाया था, इसलिए आज तुम से मिलने आ गया.’’ नरेंद्र ने रीना से उस का परिचय कराते हुए कहा.

”देख भाई नरेंद्र, तुम ने मेरा पूरा परिचय भाभीजी से तो करा दिया, पर मेरी भाभीजी तो इतना लंबा सा घूंघट काढ़े मेरे सामने खड़ी है. ऐसे में भला परिचय कैसे हो सकता है? घूंघट के भीतर से इन्होंने मेरी शक्ल तो देख ली, लेकिन मुझे भाभी का दीदार नहीं हो पाया. अब तुम्हीं बताओ कि यदि भविष्य में कभी हमारा मिलना होगा तो हम दोनों एकदूसरे को कैसे पहचान पाएंगे.’’ सतपाल ने मुसकराते हुए कहा.

इस बात पर नरेंद्र भी सहमत था. उस ने तुरंत पत्नी से कहा, ”रीना, देखो यह मेरा बचपन का जिगरी दोस्त सतपाल है, रिश्ते में यह तो तुम्हारा देवर ही है न. इसलिए देवर के सामने तुम घूंघट हटा कर अपना चेहरा दिखा दोगी तो कोई हर्ज भी नहीं होगा. देखो रीना, देवर को तो अपनी भाभी को देखने का अधिकार भी होता है न.’’ नरेंद्र ने रीना से मनुहार करते हुए कहा. अब जब पति का आदेश हो तो पत्नी उस के आदेश की अवहेलना भला कैसे कर सकती है. रीना ने जैसे ही घूंघट हटाया तो सतपाल की आंखें फटी सी रह गई थीं. उसे सचमुच अपने दोस्त नरेंद्र की किस्मत पर जलन सी होने लगी थी.

रीना सचमुच में ही सौंदर्य की प्रतिमूर्ति थी. रीना के माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी, गालों पर गुलाब सी सुर्खी, कलाइयों में हरीहरी चूडिय़ां, बालों में महकती सी सुगंध, पैरों में महावर, यह सब देख कर एकबारगी सतपाल तो ठगा सा रह गया. इस स्थिति में न चाहते हुए भी उस के मुंह से एकाएक निकल पड़ा, ”नरेंद्र भाई, बहुत ही खुशकिस्मत हो तुम कि तुम्हें इतनी सुंदर पत्नी मिली है. यार, मेरी भाभीजी तो इतनी खूबसूरत हैं कि उन्हें मेरी नजर ही न लग जाए. देख भाई नरेंद्र, तू तो मेरा जिगरी यार रहा है, भाभीजी से कह न कि अपना घूंघट एक बार फिर से डाल लें, कहीं मेरी नीयत ही न डोल जाए,’’ कह कर सतपाल जोरों से हंस पड़ा था.

रीना और सतपाल आए एकदूसरे के करीब अब सतपाल नरेंद्र का बचपन का दोस्त था तो उसे अपने दोस्त की इस बात का तनिक भी बुरा नहीं लगा. वह भी मजाकमजाक में बोल पड़ा, ”यार सतपाल, तू तो मेरा बचपन का लंगोटिया यार ठहरा, याद तेरी नीयत खराब भी हो गई तो मुझे तो कोई आपत्ति नहीं. क्योंकि जैसे मैं हूं, वैसे ही तू भी तो है. अब तू अपनी भाभीजी से पूछ ले कि उसे कोई ऐतराज तो नहीं है न?’’

अपने पति के मुंह से खुल्लमखुल्ला ऐसी बात सुन कर तो रीना पर जैसे घड़ों पानी पड़ गया था. वह शरम से लाल हो गई. शरम के मारे उस ने वहां पर रहना अब उचित भी नहीं समझा और वह दोनों के लिए चाय बनाने का बहाना करते हुए अपना मुंह छिपाते हुए रसोई का ओर बढ़ गई थी. सतपाल ने जब से रीना को देखा था, तब से वह उस के दिलोदिमाग में इस तरह से छा गई थी कि वह अब दिनरात उसी के सपने देखने लगा था. उधर दूसरी तरफ रीना भी सतपाल से काफी प्रभावित थी. भले ही वह 3 बच्चों की मां बन गई थी, लेकिन उस की उम्र, मन सतपाल की नजरों से बंध सा गया था. सतपाल की आकर्षक पर्सनैलिटी, उस की अमीरी और उस का बात करने का अंदाज यह सब कुछ रीना को रिझाने लगा था.

अब कभी भी सतपाल जब सामान आदि खरीदने गोहाना आता था तो रीना के पास जरूर जाता था. रीना भी उसे खास तरजीह देती थी. दोनों में अब हंसीमजाक और छेडख़ानी भी होने लगी थी. एकदूसरे का मामूली सा स्पर्श भी उन्हें रोमांच की गहरी अनुभूति से भर देता था. प्यार की यह चिंगारी दोनों के दिलों में दबी रही. वक्त आगे गुजरता रहा, लेकिन यह चिंगारी धीरेधीरे सुलगती रही. अब तो सतपाल खासकर उस समय रीना से मिलने आता था, जब नरेंद्र घर पर नहीं रहता था. सतपाल ने अपने गांव मैं एक जनरल स्टोर खोल लिया था, जिस के लिए सामान लेने वह अकसर गोहाना आनेजाने लगा था.

एक दिन सतपाल अपनी बाइक से रीना के घर पहुंच गया, उसे पता था कि आज सुबह नरेंद्र बुकिंग पर दिल्ली गया हुआ है. उस दिन रीना के बच्चे स्कूल जा चुके थे और वह सजसंवर कर जरूरी खरीदारी करने बाजार जाने की तैयारी करने लगी, तभी वहां पर सतपाल आ गया. बाइक खड़ी कर के जैसे ही वह घर के भीतर गया तो वह रीना का खिला हुआ रूप देख कर ठगा सा खड़ा रह गया था. उस के मुंह से एकाएक निकल पड़ा, ”भाभीजी, आज आप को देख कर दिल खुश हो गया. आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. आज मुझे सचमुच उस दिन की याद आ गई, जिस दिन मैं ने इसी घर पर आप के चांद से चेहरे का दीदार किया था.’’

अपनी तारीफ हर औरत को अच्छी लगती है, वह भी उलाहना देते हुए बोल पड़ी, ”देवरजी, उस दिन आज की तरह तुम आंखें फाडफ़ाड़ कर बस मुझे ही देखे जा रहे थे. बड़े बेशरम हो तुम देवरजी!’’ कहते हुए रीना मुसकरा पड़ी थी.

”आप एकदम सही कह रही हैं भाभीजी, मैं ने जब पहली बार आप को देखा था तो मुझे नरेंद्र के भाग्य से जलन भी होने लगी थी. उस समय मैं सोच रहा था कि काश! अगर आप मुझे पहले मिल जातीं तो मैं आप को अपनी पत्नी जरूर बना लेता.’’ सतपाल ने रीना की आंखों में आंखे डालते हुए कहा.

”देखो देवरजी, आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक हो रहे हो. ये बात ठीक नहीं है, आप की शिकायत करनी पड़ेगी.’’  रीना ने कहा.

”हां भाभी, मैं तो आप के रूपसौंदर्य का पुजारी हो गया हूं. दिनरात सपने में बस मुझे केवल आप ही दिखाई देती हैं. वैसे एक बात कहूं…’’ सतपाल ने उस के नजदीक आते हुए कहा.

”हां बोलो देवरजी, अब आप से क्या परदा? आप खुल कर अपने दिल की बात अब कह ही डालो.’’ रीना ने अपना बायां होंठ दबाते हुए कहा.

”आप मुझ में अभी भी काफी फर्क महसूस करती हैं. आप ने तो अब तक मुझे समझा ही नहीं है और न ही कभी मुझे समझने की कोशिश भी की है.’’ सतपाल ने कहा.

”ऐसी बात बिलकुल भी नहीं है देवरजी. मैं ने उन में और आप में कभी कोई फर्क न तो समझा है और न ही किया.’’ रीना ने कहा.

”भाभीजी, उस दिन नरेंद्र ने कहा था कि मुझ में और उस में कुछ भी फर्क नहीं है, बस अगर तुम्हारी भाभी मान जाए तो…’’ कहते हुए सतपाल ने रीना की आंखों में झांका तो वह भीतर तक सिहर उठी थी. वह बस चुपचाप ही रही.

एकाएक सतपाल की हिम्मत कुछ बढ़ी और वह रीना के एकदम पास चला गया और उस के गालों पर अपनी हथेलियां रखते हुए बोला, ”भाभीजी, सच बात तो यह है कि आप मुझे अपना मानती ही कब हैं, तभी तो मुझे अब तक आप ने अपने से इतना दूर रखा है.’’

रीना ने जब सतपाल की आंखों में झांका तो सतपाल की आंखों में प्यार का समंदर हिलोरें ले रहा था. वह भी प्यार से सतपाल की नशीली आंखों को देखती रही.

”भाभीजी, बस एक बार आप को पाना चाहता हूं. देखो न, उस दिन भी तो आप ने मेरे लिए अपना घूंघट उठाया था, याद होगा न आप को या बिलकुल ही भूल गई हो!’’ सतपाल ने रीना के गालों को चूमते हुए कहा.

सतपाल की इस हरकत से रीना किसी नईनवेली दुलहन की तरह शरमान लगी. उस की आंखें शरम से नीचे झुकने लगीं तो सतपाल ने उस के कान में धीरे से कह दिया, ”भाभीजी, उस दिन तो आप ने मेरे कहने पर अपना घूंघट हटा दिया था, आज मैं जो कुछ भी हटाना चाहूं तो हट सकता है क्या?’’ कहते हुए उस ने रीना के सीने से दुपट्टा खींच लिया और अब उस की दोनों हथेलियां रीना के सीने को स्पर्श करने लगी थीं. सतपाल के इस मादक स्पर्श ने रीना के दिल में दबी हुई चिंगारी को हवा दे डाली थी, इसलिए रीना के मुंह से न तो ‘हां’ निकला और न ही ‘न’ निकला. उस ने तो बस चुपचाप अपना दुपट्टा सतपाल के हाथ से सरक जाने दिया और अब वह सतपाल की हर हरकत का मजा भी लेने लगी थी.

उधर दूसरी तरह सतपाल पूरे 4 महीने से उस मादक रूप को अपनी बांहों में झूलते देख रहा था, जिस को पाने की वह पुरजोर कोशिशों में लगा हुआ था. उस दिन तो रीना की प्यासी देह भी सतपाल से पनाह चाह रही थी, रीना तो बस एक कठपुतली की तरह सतपाल के हाथों और उस के मादक स्पर्श का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. इसी बेचैनी में रीना ने अब सतपाल को कस कर पकड़ लिया और अपने बैडरूम में ले कर आ गई और उस के बाद दोनों एकदूसरे के जिस्म में खोते चले गए.

रीना और सतपाल का रिश्ता एक बार अमर्यादित हुआ तो फिर यह लव अफेयर पूरे डेढ़ साल तक बिना किसी रोकटोक से चलता रहा. एक दिन जब नरेंद्र अपनी बुकिंग पर टैक्सी ले कर चला गया तो रीना ने सतपाल को फोन कर के अपने घर पर बुला लिया और दोनों बैडरूम में चले गए. इधर दूसरी तरफ, जब नरेंद्र बुकिंग पर पहुंचा तो पता चला कि उस घर में अचानक किसी की डैथ हो गई थी, इसलिए बुकिंग करने वालों ने उस दिन की बुकिंग ही कैंसिल कर दी थी.

ऐसे अचानक खुली पोल

उस दिन नरेंद्र ने सुबहसुबह जल्दी में जाने के कारण नाश्ता भी नहीं किया था. इसलिए उस ने सोचा कि पहले घर जा कर नाश्ता कर के फिर अपने मालिक के घर पर चला जाएगा. नरेंद्र जब घर पर पहुंचा तो उसे अपने घर के सामने सतपाल की बाइक खड़ी दिखाई दी. नरेंद्र ने सोचा कि सतपाल कुछ सामान लेने गोहाना आया होगा, साथ में अपनी पत्नी को अपनी भाभी से मिलाने घर आ गया होगा. इसलिए नरेंद्र ने टैक्सी खड़ी की और घर के अंदर आ गया. घर खुला हुआ था, मगर वहां पर कोई नहीं था. नरेंद्र ने देखा कि बैडरूम का दरवाजा बंद था, मगर उस में अंदर से चिटकनी नहीं लगाई हुई थी.

नरेंद्र ने किवाड़ों को धकेला और जब उस की नजर अपने बैडरूम पर पड़ी तो उस ने देखा कि उस की पत्नी रीना और उस के बचपन का दोस्त सतपाल आपत्तिजनक अवस्था में एकदूसरे से गुंथे हुए वासना के समंदर में गोते लगा है. उस की आंखें ये सब देख कर खुली की खुली रह गईं. उसे अपनी पत्नी और अपने बचपन के दोस्त सतपाल की इस शर्मनाक हरकत पर बहुत गुस्सा आया. सतपाल ने जब नरेंद्र को देखा तो वह फटाफट अपने कपड़े उलटेपुलटे पहन कर अपनी बाइक ले कर वहां से निकल भागा. अब नरेंद्र के हाथ में रीना आई तो उस ने रीना की लातघूसों से जम कर पिटाई की. इस के साथ ही उस ने रीना के बाहर जाने और सतपाल से घर पर या बाहर मिलने पर सख्ती से पाबंदी लगा दी.

इस प्रतिबंध का किसी तरह एक महीना गुजर गया था. दरअसल, रीना और सतपाल तो एकदूसरे के दीवाने हो चुके थे. अब न तो सतपाल को अपनी पत्नी की फिक्र थी और न ही रीना को अपने पति नरेंद्र की. नरेंद्र को ठिकाने लगाने के बाद सतपाल बेफिक्र हो गया था कि हत्या में अब उस का नाम नहीं आ पाएगा, लेकिन कानून के लंबे हाथ उस की गरदन तक पहुंच ही गए.

सतपाल और उस की प्रेमिका रीना से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया.

 

 

 

Murder Story : पुलिस अधिकारी ने किया पत्नी और साली का मर्डर

Murder Story : पत्नी विनीता मरावी और साली मेघा की हत्या करने के बाद सहायक सबइंसपेक्टर योगेश मरावी एक सबइंसपेक्टर की भी हत्या करना चाहता था, लेकिन इस से पहले ही वह गिरफ्तार कर लिया गया. दूसरों को कानून का पालन कराने वाले एक पुलिस अधिकारी ने आखिर क्यों उठाया ऐसा खौफनाक कदम?

पत्नी विनीता ने योगेश मरावी को धिक्कार दिया तो इस बात से भी योगेश तिलमिला गया, क्योंकि वह पत्नी से दूर नहीं होना चाहता था. योगेश को लग रहा था कि विनीता अपनी बहन मेघा के कहने पर यह सब कर रही है. ऐसे में योगेश मेघा को सबक सिखाने की प्लानिंग बनाने में लग गया था. फिर वह पत्नी से ज्यादा अपनी साली मेघा से नफरत करने लगा था.

उस दिन भोपाल आने के लिए योगेश ने  टैक्सी किराए पर ली थी और टैक्सी ड्राइवर मोहित के साथ वह भोपाल पहुंचा था. सिमी अपार्टमेंट्स के पीछे एकांत क्षेत्र में कार खड़ी करवा कर उस ने ड्राइवर को रुकने को कहा. उस के बाद पत्नी के फ्लैट के सामने वह नौकरानी के आने का इतंजार करने लगा, क्योंकि पत्नी उस के कहने पर फ्लैट का गेट नहीं खोलती. मेघा के फ्लैट में घरेलू काम करने वाली मेड सेवंती पूर्वाह्न करीब 11 बजे फ्लैट पर पहुंची. सेवंती ने जैसे ही फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज आई, ”कौन..?’’ 

योगेश से मनमुटाव के चलते विनीता पिछले कुछ महीनों से बिना जांचपड़ताल के दरवाजा नहीं खोलती थी. उसे हर समय यह डर लगा रहता था कि कहीं योगेश उस से मिलने न आ जाए.

दीदी, मैं सेवंती.’’ सेवंती की आवाज पहचानते हुए विनीता ने दरवाजा खोला.  

दरवाजा खुलते ही योगेश ने सेवंती को बाहर की तरफ धक्का दिया और खुद अंदर घुस गया. सेवंती परेशान सी घर के बाहर खड़ी कुछ समझ पाती, तभी पलभर में ही अंदर से बचाओ…बचाओकी आवाज आने लगी. नौकरानी ने मदद के लिए सामने वाले फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला. थोड़ी देर बाद योगेश अंदर से निकला और दरवाजे के गेट पर लगे ताले में चाबी डाल कर तेज कदमों से बाहर चला गया.

इस के बाद सेवंती ने दरवाजा खोल कर अंदर प्रवेश किया तो अंदर का नजारा देख कर वह जोर से चीख पड़ी. अंदर कमरे में मेघा और विनीता दोनों फर्श पर खून से लथपथ पड़ी हुई थीं. तब तक आसपास के फ्लैटों में रहने वाले कुछ लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को फोन कर इस की जानकारी ऐशबाग पुलिस को दी. यह घटना 3 दिसंबर, 2024 की है. सूचना मिलते ही भोपाल के ऐशबाग थाने के टीआई जितेंद्र गढ़वाल ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस की सूचना दी और अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. थोड़ी ही देर में डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला, डौग स्क्वायड और फोरैंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी. 

मौके पर पहुंचा खोजी कुत्ता सिम्मी अपार्टमेंट्स के पीछे लगभग 50 मीटर तक जा कर वापस लौट आया था. पुलिस ने फेमिली वालों को घटना की सूचना दी और मौके की काररवाई पूरी कर दोनों डैडबौडी पोस्टमार्टम के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेज दीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर पंकज श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए.

दोनों बहनों का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी यह देख कर हैरान रह गए कि आरोपी ने कितनी बेरहमी से उन पर चाकू से वार किया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने चाकू से साली मेघा के शरीर पर 14 और पत्नी विनीता पर 7 वार किए थे. इस में से कई वार तो उन के प्राइवेट पार्ट पर किए गए थे. इस के अलावा कमर पर 2, पेट और बाएं हाथ के अंगूठे पर भी एकएक वार किया था.

सीसीटीवी फुटेज से ऐसे मिला सुराग

जिस सिम्मी अपार्टमेंट्स में वारदात हुई, वह पौश इलाका है. अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर व्यावसायिक गतिविधियां चलती हैं. मेघा के फ्लैट के सामने एक जैन परिवार रहता है, जिस ने पुलिस को घटना के बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया. पहली मंजिल पर रहने वाली स्वीटी वासनिक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मेघा खादी और ग्रामोद्योग विभाग में अकाउंट औफीसर की पोस्ट पर थी. वह सुबह औफिस जाती और शाम को वापस घर लौटती. दोनों बहनें बहुत कम ही कहीं आतीजाती थीं.

डीसीपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर भोपाल पुलिस की 3 टीमें आरोपी को सर्च कर रही थीं. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घर में पड़ी लाशों को बरामद करने और क्राइम सीन का मुआयना करने के साथसाथ कातिल की तलाश और उस की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की.

टीआई जितेंद्र गढ़वाल ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उस में एक शख्स अपार्टमेंट से बाहर पैदल ही बीवी के उस फ्लैट की तरफ बढ़ता नजर आ रहा था. उस के हाथ में एक बैग था और बैग में चाकू. शख्स की पहचान अपने ही महकमे के एएसआई योगेश मरावी के तौर पर हुई. सिम्मी अपार्टमेंट्स के ग्राउंड फ्लोर में 4 फ्लैट हैं, इन में 2 परिवार रहते हैं. उन के सामने 2 फ्लैट में ईमेजर्स सेल्स प्राइवेट लिमिटेड का औफिस था. इस कंपनी का एक सीसीटीवी कैमरा सीढिय़ों के सामने लगा था. दूसरी मंजिल पर जहां मेघा सिंह और उस की बहन विनीता मरावी की हत्या हुई, उस के बाजू वाला फ्लैट एक महिला का था, जो 2 साल से खाली पड़ा था. 

वहीं सामने एक जैन परिवार रहता था. उन के बाजू वाला फ्लैट भी खाली था. ईमेजर्स सेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कैमरे में हत्या करने से पहले योगेश के जाने और वापस आने के समय में  सिर्फ 6 मिनट का अंतर पाया गया. सीसीटीवी फुटेज के समय से साबित हुआ कि 6 मिनटों में ही इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

पत्नी की एसआई से क्यों बढ़ीं नजदीकियां

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर में रहने वाले जयपाल सिंह सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल थे. विनीता और मेघा उन की 2 बेटियां थीं. सरकारी स्कूल से प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए जयपाल सिंह का कोई बेटा नहीं था. अपनी दोनों बेटियों की उन्होंने बड़े प्यार से परवरिश कर अच्छी शिक्षा दिलाई थी. छोटी बेटी मेघा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में अकाउंट्स औफीसर बन गई, जिस के चलते वह फिलहाल भोपाल के पद्मनाभ नगर के पास सिमी अपार्टमेंट्स फेज-2 की दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट में किराए पर रहती थी. 

विनीता की शादी योगेश मरावी से हुई थी, योगेश पुलिस विभाग में है और फिलहाल मंडला के मंडला मवई थाने में एएसआई के पद पर तैनात था. शादी के कई साल बाद भी उन की कोई संतान नहीं हुई. योगेश इस के पहले जब ग्वालियर में तैनात था तो वहां के एक एसआई के साथ उस की दोस्ती थी. एसआई अकसर योगेश के घर आता रहता था फिर विनीता और उस एसआई के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं. एक मामले में योगेश और एसआई सस्पेंड भी हुए थे, इस के बावजूद विनीता और एसआई के बीच नजदीकियां और बढ़ गई थीं. बाद में योगेश को भी इस की भनक लगी तो वह पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा था. 

गैरमर्द के साथ अफेयर के कारण उन के बीच करीब 5 सालों से मनमुटाव चलता रहा. योगेश के लगातार शक करने के चलते बीते 4 महीनों में उन का झगड़ा काफी बढ़ गया था. रोजाना के झगड़ों और पति के शक के कारण मानसिक रूप से परेशान विनीता बीते 4 महीनों से अपने मायके आ कर रहने लगी थी. कुछ दिन पहले उन दोनों की फेमिली के बीच बातचीत हुई थी, जिस में दोनों का तलाक करवाने की बात हुई थी. 3 दिसंबर को ही तलाक के पेपर तैयार होने थे. मम्मीपापा के पास रह रही विनीता को भोपाल में रहने वाली उस की छोटी बहन मेघा ने कुछ दिन के लिए अपने पास बुला लिया था, लेकिन योगेश को शक था कि विनीता का भोपाल में किसी से मिलनाजुलना होता है. शक के कारण योगेश विनीता से ससुराल या मायके में रहने की बात कह चुका था. 

पुलिस जांच में सामने आया कि 40 वर्षीय योगेश मरावी अपनी 35 वर्षीय पत्नी विनीता को घर ले जाना चाहता था, लेकिन उस की साली मेघा उसे विनीता से बात नहीं करने देती थी. कुछ दिन पहले वह विनीता को समझाने के मकसद से उस से मिलने भोपाल आया था. उस समय मेघा ने पुलिस को फोन कर दिया था. योगेश इस बात से बहुत परेशान था कि जिस जीवनसाथी के साथ उस ने सात फेरे लिए थे, उस से वह बात करने के लिए भी तरस रहा था. कहने को तो वह मंडला जिले के पुलिस थाने में एएसआई था और इलाके में उस का रौब भी था, मगर घरगृहस्थी के जंजाल में उस का सुखचैन खो चुका था. 

योगेश मरावी की शादी विनीता उर्फ गुडिय़ा से 10 साल पहले हुई थी. शादी के 2-3 साल तो खुशीखुशी गुजर गए, मगर धीरेधीरे दोनों के बीच आपसी मनमुटाव बढऩे लगा. आए दिन उन के बीच नोकझोंक होने लगी. विनीता हर छोटीबड़ी बात अपनी बहन मेघा को बताने लगी तो मेघा ने उसे अपने पास भोपाल बुला लिया. करीब 3 साल से विनीता योगेश से अलग रह रही थी और योगेश उस से मिलने भोपाल जाता था. दीवाली के बाद से विनीता ने योगेश से मिलना बंद कर दिया. योगेश को पता चला कि उस की बहन मेघा के कहने पर विनीता ने उस से बात तक करनी बंद कर दी तो वह मेघा से नफरत करने लगा. योगेश का मन अब अपनी ड्यूटी में नहीं लग रहा था, अपने दांपत्य जीवन का तनाव उस से बरदाश्त नहीं हो रहा था. 

फोन पर कई बार मिन्नतें करने के बाद भी जब विनीता का दिल नहीं पसीजा तो एक दिन वह विनीता से मिलने भोपाल पहुंच गया. वह विनीता से मिल कर उसे अपने साथ फिर से ले जाना चाहता था और पुराने गिलेशिकवे दूर कर एक नई जिंदगी की शुरुआत करना चाहता था. विनीता अपनी बहन मेघा के जिस फ्लैट में रहती थी, वहां जा कर जैसे ही योगेश ने डोर बेल बजाई तो अंदर से आवाज आई, ”कौन है?’’

विनीता की जानीपहचानी आवाज सुन कर योगेश बोला, ”मैं हूं योगेश, तुम से मिलने आया हूं.’’

लेकिन मुझे नहीं मिलना तुम से.’’ विनीता ने बेरुखी से जवाब दिया.

इतनी नाराजगी भी ठीक नहीं विनीतादरवाजा खोलो, फिर मैं तुम से इत्मीनान से बातें करना चाहता हूं. मैं तुम्हारे बिना मछली जैसा तड़प रहा हूं.’’ योगेश उस से गिड़गिड़ाते हुए कह रहा था.

पत्नी योगेश से क्यों नहीं कर रही थी बात

अंदर से योगेश को मेघा की आवाज भी सुनाई दे रही थी जो विनीता से कह रही थी कि दरवाजा हरगिज नहीं खोलना. काफी मिन्नतों के बाद भी विनीता ने दरवाजा नहीं खोला और अंदर से ही जबाब देते हुए कहा, ”अब हमारा आप से कोई संबंध नहीं रहा, मैं किसी भी सूरत में तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती और न ही मुझ से दोबारा मिलने की कोशिश करना. मैं ने तो तलाक के पेपर भी तैयार करवा लिए हैं. जल्द ही तलाक के पेपर भी तुम्हें मिल जाएंगे.’’

2 दिन पहले भी रात के समय योगेश ने पत्नी के फ्लैट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन किसी अनहोनी की आशंका से पत्नी विनीता ने दरवाजा नहीं खोला था. शादी के 10 साल बीतने पर भी संतान नहीं होने पर पतिपत्नी के बीच तनाव बढ़ रहा था. योगेश को शक था कि उस की पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है. 3 साल से योगेश लगातार विनीता उर्फ गुडिय़ा को साथ रहने के लिए मंडला बुला रहा था, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हो रही थी. गुडिय़ा अपनी बहन मेघा के साथ भोपाल के सिम्मी अपार्टमेंट्स के फेज 3 में दूसरी मंजिल के फ्लैट नंबर सी 13/10 में रहती थी.

योगेश को लगता था कि मेघा ही उस की पत्नी विनीता को लगातार भड़काती रहती है और उस से मिलने से भी रोकती है. योगेश अपने खराब हुए रिश्ते को ले कर पत्नी से समझौता करने की कोशिश भी कर रहा था.  फेमिली वाले भी योगेश और उस की पत्नी के बीच काउंसिलिंग का प्रयास कर रहे थे, लेकिन साली का व्यवहार देख योगेश पत्नी से ज्यादा साली से नफरत रखने लगा और उस ने दोनों को ही सबक सिखाने की ठानते हुए भयानक योजना बना डाली.

भोपाल पुलिस ने आरोपी एएसआई मरावी के मंडला की तरफ भागने की सूचना प्रसारित की थी. चूंकि योगेश मंडला जिले में तैनात था, ऐसे में मंडला जिले के एसपी रजत सकलेचा ने जिले के सभी थानों को इस मामले में अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए. 3 दिसंबर, 2024 की शाम को लगभग 5 बजे नैनपुर थाना क्षेत्र में पहुंचते ही मंडला जिले के थाना नैनपुर की पिंडरई चौकी प्रभारी राजकुमार हिरकने ने टैक्सी रोक कर एएसआई योगेश मरावी और ड्राइवर मोहित को हिरासत में ले लिया गया. 

जांच के दौरान एएसआई के कपड़ों से खून के निशान नहीं मिले, संभावना व्यक्त की जा रही थी कि वारदात के बाद उस ने कपड़े बदल लिए होंगे. योगेश जानता था कि मोबाइल की वजह से उस की लोकेशन ट्रेस हो सकती है, इसलिए वह मोबाइल मंडला में ही छोड़ आया था. योगेश को यह भी पता था कि उस की आवाज पर विनीता और मेघा दरवाजा नहीं खोलेगी, इसलिए वह कामवाली बाई के पीछेपीछे पत्नी व साली के फ्लैट पहुंचा और दरवाजा खुलते ही बाई को धक्का दे कर फ्लैट में अंदर घुस गया.

भीतर जा कर उस ने पत्नी और साली के शरीर पर चाकू से इतने वार किए कि उन के शरीर से निकला खून फ्लैट में चारों तरफ फर्श पर फैल गया. पुलिस को शव कपड़े में लपेट कर ले जाने पड़े थे, इस दौरान भी उन के शरीर से निकल रहा खून सीढिय़ों पर गिर रहा था. योगेश सफेद रंग की जिस कार को किराए पर ले कर भोपाल आया था, उस का रजिस्ट्रैशन नंबर सीजी04 एचएस1052 छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर का था. वह अपने साथ मोहित नाम के ड्राइवर को ले कर आया था. पत्नी के फ्लैट के पास ही यह कार खड़ी कर आया था. 

पत्नी व साली के मर्डर के बाद प्रेमी एसआई था अगला निशाना

भोपाल पुलिस ने कार और आरोपी की फोटो नजदीकी जिलों में भेज कर आरोपी की घेराबंदी की योजना बनाई थी. भोपाल से मंडला जाते समय बीच रास्ते में उस ने एक ढाबे पर रुक कर एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिस से पता चलता है कि दोहरे कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद उस का इरादा खुदकुशी करने का था, लेकिन ऐसा करने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सुसाइड नोट से साफ है कि योगेश को अपनी बीवी के साथसाथ अपनी साली मेघा से भी शिकायत थी और उस से सख्त नाराजगी थी. शायद यही वजह थी कि उस ने बीवी से ज्यादा चाकू अपनी साली को मारे. 

अपनी पत्नी और साली की हत्या करने वाले एएसआई की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था. एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी और साली की हत्या से पहले अपने पिता को एक सुसाइड नोट लिखा था. पिता को लिखे पत्र में आरोपी ने लिखा था

पिताजी, मैं विनीता की हत्या करने वाला हूं. 17 साल की शादी में वह मेरे साथ 8-10 दिन भी नहीं रही. मैं उसे साथ लाने की कोशिश करता हूं तो उस की बहन मेघा भड़का देती है. मैं चाहता हूं कि विनीता मेरे साथ मंडला में रहे, लेकिन साली उसे भड़का कर कहती है कि तुम या तो भोपाल में रहो या फिर मायके में. मैं इन चीजों से बुरी तरह प्रताडि़त हो चुका हूं.

इसी पत्र में आरोपी ने विनीता के अफेयर का भी जिक्र किया. आरोपी एएसआई मरावी ने अपनी पत्नी पर किसी दूसरे के साथ अफेयर का आरोप लगाया था.

पुलिस ने योगेश से पूछा, ”आखिर तुम ने अपनी साली मेघा का कत्ल क्यों कर दिया?’’

इस पर योगेश ने कहा, ”मैं विनीता को छोडऩा नहीं चाहता था और उस के साथ रहना चाहता था. इस के लिए हरसंभव कोशिश कर चुका था, मगर वह साथ रहने को राजी नहीं थी. विनीता ने मेघा के कहने पर ही तलाक के पेपर तैयार कराए और मुझे नोटिस भेजा था. मेघा लगातार उस का ब्रेन वाश करती थी. फोन पर मुझ से बात भी नहीं करने देती थी. हमारे रिश्ते के बीच आ कर उस ने सब कुछ बेहद खराब कर दिया था. 

विनीता 4 साल पहले बिना बताए एक अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी. इस के बाद भी मैं उसे साथ रखने के लिए राजी था, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी. मुझे हत्या के सिवा कोई और रास्ता नहीं सूझ रहा था. इस वजह से मैं ने उसे भी निपटा दिया.’’

जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर ये तथ्य सामने आए कि आरोपी एएसआई योगेश मरावी को अपनी पत्नी पर शक था कि ग्वालियर में पदस्थ एसआई से उस के संबंध हैं.

पत्नी विनीता और साली मेघा की हत्या करने के बाद आरोपी एएसआई योगेश मरावी ग्वालियर में पदस्थ उस एसआई की भी हत्या कर के खुद आत्महत्या करने वाला था, लेकिन अगली वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया. 

4 दिसंबर, 2024 को पुलिस योगेश मरावी को घटनास्थल पर ले कर गई, जहां वारदात का रिक्रिएशन किया गया. इस के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे भोपाल जेल भेज दिया गया.

कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

 

Moradabad crime : ट्यूशन टीचर ने बच्ची का किड़नैप करके घोंटा गला

Moradabad crime : आसिफा से बेपनाह मोहब्बत करने वाले अजीम ने उसे अपनी बनाने के लिए एक ऐसी योजना बनाई, जिस के सफल होने पर खुद ही उस में इस तरह फंस गया कि…  

हमजा और अयान पास की ही कनफैक्शनरी की दुकान से केक लेने गए थे. काफी देर होने के बाद भी वे घर नहीं लौटे तो मां आसिफा परेशान हो उठीं. घर से दुकान ज्यादा दूर नहीं थी. उतनी देर में बच्चों को जाना चाहिए था. वे कहीं खेलने तो नहीं लगे, यह सोच कर वह कनफैक्शनरी की दुकान की ओर चल पड़ी. उसे रास्ते में ही नहीं, दुकान पर भी बच्चे दिखाई नहीं दिए. उस ने दुकानदार से बच्चों के बारे में पूछा तो उस ने बताया कि उस के बच्चे तो दुकान पर आए ही नहीं थे. यह सुन कर आसिफा के पैरों तले से जमीन खिसक गई. क्योंकि बच्चे घर से शाम सवा 5 बजे निकले थे और उस समय 6 बज रहे थे. उसे बताए बगैर उस के बच्चे कहीं नहीं जाते थे. वह परेशान हो गई कि बच्चे कहां चले गए

आसिफा के पति सऊदी अरब में थे. घर पर वह अकेली ही थी. इसलिए बच्चों के मिलने से वह परेशान थी. उस ने बच्चों को इधरउधर गलियों में ढूंढ़ने के अलावा रिश्तेदारों और जानकारों को फोन कर के पूछा. लेकिन कहीं से भी उसे बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. यह 24 नवंबर, 2013 की बात है. आसिफा के बच्चों के लापता होने की बात थोड़ी ही देर में मोहल्ले भर में फैल गई. हमदर्दी में सभी लोग अपनेअपने स्तर से बच्चों को इधरउधर ढूंढ़ने लगे. लेकिन तमाम कोशिश के बावजूद किसी को भी पता नहीं चल सका कि दुकान तक गए बच्चे आखिर कहां चले गए. बच्चों की तलाश कर के थक हार कर आसिफा मोहल्ले के लोगों के साथ रात 8 बजे के आसपास मुरादाबाद शहर की कोतवाली जा पहुंची. क्योंकि वह रेती स्ट्रीट मोहल्ले में रहती थी और यह मोहल्ला कोतवाली के अंतर्गत आता था.

आसिफा ने बच्चों के गायब होने की बात कोतवाली प्रभारी को बताई तो उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया. दोनों बच्चों के गायब होने से आसिफा के दिल पर क्या बीत रही थी, इस बात को कोतवाली प्रभारी ने समझने के बजाए सीधा सा जवाब दे दिया कि बच्चे इधरउधर कहीं खेलने चले गए होंगे, 2-4 घंटे में खुद ही लौट जाएंगे.  कोतवाली प्रभारी की यह बात आसिफा को ही नहीं, उस के साथ आए लोगों को भी अच्छी नहीं लगी. लिहाजा सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार के पास जा पहुंचे. जब उन लोगों ने 11 साल की हमजा और 6 साल के अयान के गायब होने की जानकारी उन्हें दी तो उन्होंने इस बात को गंभीरता से लिया. इस के बाद उन के आदेश पर कोतवाली में बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर के मामले की जांच शुरू कर दी गई.

जिस दुकान से बच्चे केक खरीदने गए थे, पुलिस उस दुकान के मालिक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई. दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वह सुबह से दुकान पर ही बैठा था, शाम तक उस के यहां कोई भी बच्चा केक खरीदने नहीं आया थाबच्चों के पिता मोहम्मद शमीम सऊदी अरब में कोई बिजनैस करते थे, इसलिए पुलिस को इस बात की भी आशंका थी कि कहीं फिरौती के लिए तो नहीं बच्चों को उठा लिया गया. लेकिन अगर ऐसी बात होती तो अब तक फिरौती के लिए फोन गया होता. बच्चों की चिंता में आसिफा का रोरो कर बुरा हाल था. उस के निकट संबंधी उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन आसिफा की चिंता कम नहीं हो रही थी.

एसएसपी आशुतोष कुमार भी कोतवाली पहुंच गए थे. वहीं पर उन्होंने एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी रफीक अहमद को बुला कर कोतवाली प्रभारी के साथ मीटिंग की. रेती स्ट्रीट मोहल्ला अतिसंवेदनशील माना जाता है, इसलिए एसएसपी ने इस मामले को जल्द ही खोलने के निर्देश दिए, ताकि मोहल्ले के लोग किसी तरह का हंगामा खड़ा करें. क्षेत्राधिकारी रफीक अहमद ने आसिफा से किसी से दुश्मनी या रंजिश के बारे में पूछा तो उस ने कहा कि इस तरह की उस के साथ कोई बात नहीं है. घूमफिर कर पुलिस को यही लग रहा था कि बच्चों का अपहरण शायद फिरौती के लिए किया गया है.

इसीलिए पुलिस ने आसिफा से भी कह दिया था कि अगर किसी का फिरौती की बाबत फोन आता है तो वह फोन करने वाले से विनम्रता से बात करेगी और इस की जानकारी पुलिस को अवश्य देगी. रात के 10 बज चुके थे. लेकिन हमजा और अयान का कुछ पता नहीं चला था. बच्चों को ले कर आसिफा के दिमाग में तरहतरह के विचार रहे थे, जिस से वह काफी परेशान हो रही थी. अपहरण की आशंका की वजह से पुलिस इलाके के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को उठाउठा कर पूछताछ करने लगी. उन से भी बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

24 नवंबर की रात 11 बजे के आसपास एसएसपी आशुतोष कुमार को हरिद्वार के एसपी सिटी सुरजीत सिंह पंवार द्वारा मिली सूचना से काफी राहत मिली. सुरजीत सिंह पंवार ने उन्हें बताया था कि थाना श्यामपुर के रसिया जंगल में 11 साल की एक लड़की हमजा मिली है. उस के शरीर पर कुछ चोट के निशान हैं, लेकिन वह सकुशल है. पूछताछ में उस ने बताया है कि वह मुरादाबाद के मोहल्ला रेती स्ट्रीट की रहने वाली है. एसएसपी ने यह खबर आसिफा को दी तो वह घर वालों के साथ कोतवाली पहुंच गई. हमजा हरिद्वार कैसे पहुंची, यह बात उस से बात कर के ही पता चल सकती थी. कोतवाली पुलिस रात में ही हरिद्वार के लिए रवाना हो गई और रात दो, ढाई बजे थाना श्यामपुर पहुंच गई.

हमजा को अपनी सुपुर्दगी में ले कर पुलिस ने उस से पूछताछ की तो पता चला कि उसे और उस के भाई अयान को उन्हें ट्यूशन पढ़ाने वाला अजीम मोटरसाइकिल से ले गया था. हमजा की बातों से साफ हो गया कि बच्चों का अपहरण करने वाला कोई और नहीं, उन्हें ट्यूशन पढ़ाने वाला अजीम था. हमजा तो सकुशल मिल गई थी, लेकिन उस का भाई अयान अभी भी अजीम के कब्जे में था. पुलिस को आसिफा से अजीम की मोटरसाइकिल का नंबर मिल गया था, इसलिए हरिद्वार पुलिस ने कंट्रोलरूम द्वारा उस की मोटरसाइकिल का नंबर फ्लैश करा कर जगहजगह बैरिकेड्स लगा कर वाहनों की चैकिंग शुरू करा दी. कोतवाली पुलिस हमजा को ले कर मुरादाबाद लौट आई. हमजा के गले हाथ की अंगुलियों पर चोट के निशान थे, इसलिए पुलिस पहले उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गई. वहां से लौट कर उस से विस्तार से पूछताछ की गई.

चूंकि अयान अभी भी अजीम के कब्जे में था, इसलिए पुलिस को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं वह उस के साथ कुछ बुरा कर दे. मुरादाबाद पुलिस के आग्रह पर हरिद्वार पुलिस अपने स्तर से उस की तलाश कर रही थी. संभावना यह भी थी कि कहीं वह अयान को ले कर देहरादून चला गया हो. इसलिए हरिद्वार पुलिस ने इस बात की सूचना देहरादून पुलिस को भी दे दी थी. मामला एक मासूम की जान का था, इसलिए देहरादून पुलिस ने भी वाहनों की चैकिंग शुरू करा दी. पुलिस की इस मुस्तैदी का नतीजा यह निकला कि 25 नवंबर की सुबह यही कोई 9 बजे देहरादून की आईएसबीटी पुलिस चौकी के पास पुलिस ने एक बच्चे को बरामद किया, जिस ने अपना नाम अयान बताया. पूछताछ में उस ने बताया कि वह मुरादाबाद का रहने वाला है.

बच्चा बहुत घबराया हुआ था. देहरादून के पुलिस अधिकारियों ने अयान से पूछताछ के बाद मुरादाबाद पुलिस को सूचना दे दी. इस के बाद मुरादाबाद पुलिस देहरादून पहुंची और अयान को ले आई. बेटे को सहीसलामत पा कर आसिफा सारे दुख भूल गई. बच्चों को सकुशल बरामद कर के पुलिस का आधा काम खत्म हो चुका था. अब उसे बच्चों का अपहरण करने वाले अजीम को गिरफ्तार करना था. वह मुरादाबाद के बंगला गांव में रहता था, जबकि मूलरूप से वह बिजनौर के स्योहरा का रहने वाला था. एक पुलिस टीम स्योहरा भेजी गई तो दूसरी ने बंगला गांव वाले कमरे पर भी दबिश दी. लेकिन वह दोनों जगहों पर नहीं मिला.

पुलिस को अजीम का मोबाइल नंबर मिल गया था. उस की लोकेशन का पता किया गया तो वह दिल्ली की मिली. एक पुलिस टीम दिल्ली रवाना कर दी गई. दबाव बनाने के लिए पुलिस ने अजीम के भाई हफीज को कोतवाली में बैठा लिया था. उस से अजीम के ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही थी. अजीम को जब पता चला कि पुलिस ने उस के भाई को उठा लिया है तो उस ने 26 नवंबर की सुबह साढ़े 10 बजे आसिफा को फोन कर के अपने भाई को पुलिस से छुड़वाने के लिए कहा. इस बातचीत में आसिफा ने उसे आश्वासन दिया कि वह मुरादाबाद जाए. अगर वह कहेगा तो वह मुकदमा भी वापस ले लेगी.

दिल्ली पहुंची पुलिस टीम को अजीम तो नहीं मिला, लेकिन उस का मोबाइल फोन जरूर मिल गया. जिस आदमी के पास वह मोबाइल फोन मिला, उस आदमी से पूछताछ की गई तो उस ने बताया कि अजीम वह मोबाइल उसे बेच गया था. फोन बेच कर वह कहां गया, यह उसे पता नहीं था. पुलिस टीम दिल्ली से मुरादाबाद लौट आई. अजीम के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुका था. पुलिस कुर्की की तैयारी कर रही थी. इस के अलावा एसएसपी ने उस की गिरफ्तारी पर ढाई हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था. इस तरह उसे घेरने की पूरी काररवाई कर ली गई थी.

आखिर एक मुखबिर की सूचना पर 12 दिसंबर, 2013 को पुलिस ने आरोपी अजीम को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया. कोतवाली ला कर अजीम उर्फ अजमल से पूछताछ की गई तो बच्चों के अपहरण की जो कहानी सामने आई, वह बड़ी ही दिलचस्प निकली. अजीम अहमद उर्फ अजमल स्योहरा, बिजनौर के रहने वाले अब्दुल हमीद का बेटा था. उस के पिता और भाई सऊदी अरब में नौकरी करते थे. वह भी पढ़लिख कर कोई सरकारी नौकरी करना चाहता थादेहरादून के डीएवी कालेज से एमए करने के बाद वह नौकरी की तैयारी करने के लिए मुरादाबाद गया. यहां वह बंगला गांव में किराए पर रहने लगा. अपना खर्च चलाने के लिए वह मुरादाबाद के सिविललाइंस स्थित एस.एस. चिल्ड्रन एकेडमी में क्लर्क के रूप में काम करने लगा. यह करीब 5 साल पहले की बात है.

अपनी लच्छेदार बातों से वह स्कूल के प्रिंसिपल और टीचरों का प्रिय बन गया. अगर किसी वजह से स्कूल में पढ़ने वाले किसी बच्चे का रिक्शे वाला नहीं पाता तो वह अपनी मोटरसाइकिल से उस बच्चे को उस के घर तक छोड़ आता था. इस तरह अभिभावकों की नजरों में भी वह भलामानस बन गया था. पिछले साल मुरादाबाद के ही रेती स्ट्रीट की रहने वाली आसिफा अपनी बेटी हमजा का छठी क्लास में दाखिला कराने के लिए एस.एस. चिल्ड्रन एकेडमी गई तो किसी वजह से वहां बेटी का एडमिशन नहीं हो रहा था. बाद में अजीम अहमद की मदद से हमजा का दाखिला उस स्कूल में हो गया. बेटी के एडमिशन के बाद आसिफा उस की अहसानमंद हो गई.

3, साढ़े 3 महीने पहले की बात है. एक दिन स्कूल की छुट्टी के बाद अजीम गेट की तरफ जा रहा था तो वहां हमजा खड़ी दिखाई दी. स्कूल के ज्यादातर बच्चे जा चुके थे. उसे अकेली देख कर अजीम ने उस से वहां खड़ी होने की वजह पूछी तो उस ने बताया कि उस का रिक्शे वाला अभी तक नहीं आया है. स्कूल का काम निपटाने के बाद अजीम मोटरसाइकिल से हमजा को ले कर उस के घर पहुंच गया. अजीम अहमद की इस नेकी से आसिफा बहुत प्रभावित हुई. उस ने उसे चाय पिए बगैर नहीं जाने दिया. आसिफा से उस की यह दूसरी मुलाकात थी. बातचीत में आसिफा ने बताया कि वह मोहम्मद शमीम की दूसरी बीवी है. हमजा और अयान उस की पहली बीवी के बच्चे हैं. पहली बीवी की मौत के बाद मोहम्मद शमीम ने उस से निकाह किया था. जवान बीवी को यहां अकेली छोड़ कर वह सऊदी अरब में कोई बिजनैस कर रहा है.

आसिफा ने बताया था कि ये दोनों बच्चे उस की बहन के हैं. आसिफा बेहद खूबसूरत थी. अजीम को जब पता चला कि अभी उस के बच्चे नहीं हुए हैं तो उस का झुकाव आसिफा की तरफ हो गया. वह मन ही मन उसे चाहने लगा. वक्तजरूरत के लिए दोनों ने एकदूसरे को अपनेअपने फोन नंबर भी दे दिए थे.  इस के बाद अजीम जबतब आसिफा से फोन पर बातें करने लगा था. किसी किसी बहाने वह उस के घर भी जाने लगा. आसिफा से नजदीकी बढ़ाने के लिए उस ने उस के दोनों बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने की पेशकश की. आसिफा ने हामी भर दी तो वह स्कूल से छुट्टी के बाद हमजा और अयान को ट्यूशन पढ़ाने उन के घर जाने लगा. अयान पास के ही एक स्कूल में यूकेजी में पढ़ता था.

अजीम का कहना था कि घर आनेजाने से आसिफा और उस के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं. आसिफा भी उस से प्यार करने लगी थी. बात आगे बढ़ी तो दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. अजीम के अनुसार दोनों ने साथ रहने की ठान ली थी. बच्चों को भी साथ रखने की बात तय हो गई थी. आसिफा से बात होने के बाद ही वह बच्चों को ले गया था. जैसे ही बच्चे कनफैक्शनरी की दुकान के नजदीक पहुंचे थे, उस ने हमजा और अयान को चीज दिलाने के बहाने बाइक पर बैठा लिया था. आसिफा को भी आना था, लेकिन बाद में उस ने आने से मना कर दिया था.

आसिफा का मना करना अजीम को अच्छा नहीं लगा. दबाव बनाने के लिए उस ने आसिफा को धमकी दी कि अगर आसिफा नहीं आएगी तो वह बच्चों को जान से मार देगा. लेकिन आसिफा उस की धमकी में नहीं आई. तब वह बच्चों को ले कर हरिद्वार के लिए रवाना हो गया. श्यामपुर के नजदीक उसे जंगल दिखाई दिया तो उस ने हमजा को वहीं खत्म करने की योजना बना डाली. मोटरसाइकिल को सड़क के किनारे खड़ी कर के वह हमजा को जंगल में ले गया और जिस जंजीर से उस की बाइक की चाबी बंधी थी, उसी जंजीर से उस का गला घोंटने लगा. हमजा जमीन पर औंधी पड़ी थी. उस ने गले पर जंजीर के नीचे 2 अंगुलियां लगा ली थीं, जिस से उस का गला घुट नहीं सका और वह बेहोश हो कर रह गई. अजीम को लगा कि वह मर चुकी है, इसलिए वह अयान को ले कर हरिद्वार के अपने एक दोस्त के घर चला गया.

थोड़ी देर बाद हमजा को होश आया तो वह जंगल में खुद को अकेली पा कर डर के मारे रोने लगी. वह ऐसा जंगल था, जहां जंगली जानवर घूमते रहते थे. वनकर्मी भी उधर बंद गाड़ी ले कर जाते थे. लेकिन इत्तफाक से उस समय कोई जंगली जानवर उधर नहीं आया थासंयोग से उधर कुछ वनकर्मी आए तो अकेली लड़की को देख कर वे चौंके. हमजा ने उन्हें सारी बात बताई तो वनकर्मी हमजा को थाना श्यामपुर ले गए. थानाप्रभारी चंदन सिंह ने मुरादाबाद की 11 साल की लड़की हमजा के बरामद होने की सूचना एसपी सिटी सुरजीत सिंह पंवार को दी तो उन्होंने यह खबर मुरादाबाद के एसएसपी को दे दी.

अगली सुबह यानी 26 नवंबर, 2013 को अजीम अयान को मोटरसाइकिल से ले कर निकला. वह उसे भी ठिकाने लगाना चाहता था. इस के लिए वह देहरादून की तरफ चल दिया. बच्चे को मोटरसाइकिल से अपहरण कर के ले जाने की खबर देहरादून के पुलिस कंट्रोलरूम से फ्लैश होने के बाद पूरे शहर में वाहनों की चैकिंग शुरू हो गई थी. इसलिए सुबह 9 बजे के करीब अजीम ने आईएसबीटी पुलिस चौकी के नजदीक चैकिंग होती देखी तो डर की वजह से अयान को वहीं उतार कर भाग गया

अकेले पड़ने पर अयान रोने लगा तो पुलिस उस के पास पहुंच गई, जिस से वह भी सकुशल मिल गया. अजीम अब कहीं दूर भाग जाना चाहता था, इसलिए उस ने अपनी मोटरसाइकिल देहरादून रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कर दी और ट्रेन से दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्त जुबैर के पास चला गया. जुबैर कपड़ों की सिलाई करता था. दूसरी ओर मुरादाबाद पुलिस उस के मोबाइल फोन के जरिए उस के पास पहुंचने की कोशिश कर रही थी. इस से पहले मुरादाबाद पुलिस जुबैर के पास पहुंचती, वह वहां से मांडवा में रहने वाले अपने दोस्त अनमोल के यहां चला गया. लेकिन वहां अनमोल नहीं मिला.

अजीम को पैसों की जरूरत थी. तब वह अपना सैमसंग का मोबाइल फोन 2 हजार रुपए में बेच कर बंगलुरु चला गया. इस बीच वह एसटीडी बूथ से घर वालों को फोन करता रहता था. जब उसे पता लगा कि उस के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुका है और पुलिस कुर्की की काररवाई कर रही है तो वह अजमेर गया. वह मुरादाबाद पहुंच कर पुलिस के सामने हाजिर होना चाहता था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे अजमेर से गिरफ्तार कर लिया. अजीम के फोन की काल डिटेल्स से पुलिस को यह भी पता चल गया था कि अजीम की आसिफा से अकसर बात होती रहती थी. कभीकभी ये बातें काफी लंबी होती थीं. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उन दोनों के बीच किस तरह के संबंध थे. बहरहाल, पुलिस ने अजीम उर्फ अजमल से पूछताछ कर के उसे न्यायालय में पेश कर दिया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था.

   —कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

  

Punjab Crime : टेलीफोन के तार से बेटी के प्रेमी का घोंटा गला

Punjab Crime : ठंडे बस्ते में पड़ी गुरदीप सिंह की हत्या की फाइल धूल फांक रही थी. मेरे आदेश पर गुरदीप की हत्या के मामले की फिर से जांच की गई तो हत्या की चौंकाने वाली ऐसी कहानी सामने आई कि…  

पूरे मामले को पढ़ने के बाद एक बात मेरी समझ में नहीं रही थी कि जब गुरदीप सिंह 18 तारीख को अपने काम पर लुधियाना चला गया था तो फिर 2 दिन बाद उस की लाश अपने ही घर के सामने कैसे मिली. इस का मतलब यह है कि या तो गुरदीप लुधियाना गया ही नहीं या फिर किसी के बुलावे पर वह 2 दिन बाद ही गांव वापस गया था. पर वह शख्स कौन था, जिस के साथ वह शहर से 2 दिन बाद ही गांव गया था. इन्हीं सब बातों का मुझे पता लगाना था.

साल 2018 के जुलाई महीने में मेरी नियुक्ति पंजाब के खन्ना जिले में बतौर एसएसपी हुई थी. इस के पहले मैं होशियारपुर, दसूहा में रहा था. 2011 बैच से आईपीएस करने के बाद मेरी पहली नियुक्ति 2014 में लुधियाना में एसीपी के पद पर हुई थी. जब मैं ने वहां अपना काम शुरू किया, तब शहर की कानूनव्यवस्था चरमराई हुई थी. यातायात का तो बहुत बुरा हाल था. सब से पहले मैं ने शहरवासियों से मिलमिल कर अपना परिचय बढ़ाया और जगहजगह सभाएं कर पुलिस और जनता के बीच की दूरी खत्म करने की कोशिश की. उन्हें कानून के दायरे में रह कर एक अच्छा नागरिक बनने की सलाह दी.

यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए मैं ने अपने स्टाफ को कड़े आदेश दे रखे थे कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाला कोई नेता हो या कोई अधिकारी, उसे बख्शा नहीं जाए. इसी कड़ी में अपनी नौकरी के मात्र 3 महीने बाद ही दिसंबर माह में पंजाब ऐंड हरियाणा हाईकोर्ट के एक जस्टिस की गाड़ी का नो पार्किंग का चालान काटने के बदले में मुझे ट्रांसफर झेलना पड़ा था.

लुधियाना से जालंधर, दसूहा, होशियारपुर आदि होते हुए जब मैं ने खन्ना पहुंच कर एसएसपी का कार्यभार संभाला तो अपनी आदत के अनुसार मैं ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को यह सख्त आदेश दिया कि किसी भी मामले में लापरवाही नहीं बरती जाएगी. कार्यभार संभालने के बाद सब से पहले मैं ने उन फाइलों को अपना निशाना बनाया जो पिछले 3-4 सालों से बंद पड़ी हुई थीं और उन पर अब तक कोई काररवाई नहीं हुई थी.

इन ढेरों फाइलों में एक फाइल सरवन कौर की थी. शिकायतकर्ता 50 वर्षीय सरवन कौर के 23 वर्षीय शादीशुदा बेटे गुरदीप की किसी ने हत्या कर के उस की लाश उसी के ही घर के सामने डंगरों वाले बाड़े में फेंक दी थी. मैं ने सरवन कौर के बयान पढ़े. उस का बयान पढ़ने के बाद पता चला कि वह समराला थाने के गांव लोपो के रहने वाले लक्ष्मण सिंह की पत्नी थी. वह अपने पति के साथ खेतों पर मेहनतमजदूरी करती थी. उस के 2 बेटे और 2 बेटियां थीं. सभी शादीशुदा थे और अपनेअपने घरों में खुश थे. बेटों में पवित्र सिंह बड़ा था और गुरदीप उर्फ निका छोटा

गुरदीप ने किसी लड़की से लवमैरिज की थी और वह उसी के साथ लुधियाना में रहता था. गुरदीप जेसीबी चलाता था. जब भी मौका मिलता, अपनी मां से मिलने वह गांव चला आता था16 नवंबर, 2015 को भी गुरदीप अपनी मां से मिलने के लिए घर आया था और 2 दिन रहने के बाद 18 तारीख को अपने काम पर लुधियाना लौट गया. 22 तारीख की सुबह 6 बजे गुरदीप का पिता लक्ष्मण सिंह अपने घर के सामने डंगरों के बाड़े में पशुओं को चारा डालने गया तो वहां पर बेटे गुरदीप की लाश देख कर गश खा कर गिर गया

देखने से लग रहा था कि किसी ने गुरदीप की गला घोंट कर हत्या कर दी थी. उस के गले में केसरी रंग का पटका बंधा हुआ था. बेटे की लाश देख कर लक्ष्मण ने जोरजोर से रोना शुरू कर दिया. रोने की आवाज सुन कर उस के परिवार के साथसाथ गांव वाले भी वहां जमा हो गए. गांव के किसी आदमी ने इस घटना की सूचना थाना समराला को दे दी. थाना समराला के तत्कालीन प्रभारी मंजीत सिंह एसआई नछत्तर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे थे. घटनास्थल का मौकामुआयना करने के बाद उन्होंने मृतक के परिवार वालों और ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के बाद गुरदीप की हत्या का मुकदमा भादंवि की धारा 302, 34 के तहत दर्ज कर के लाश पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दी थी.

आगे की काररवाई के नाम पर तफ्तीश जारी है, लिख कर फाइल बंद कर दी गई थी. थानाप्रभारी मंजीत सिंह का तबादला हो जाने के बाद शायद नए थानाप्रभारी ने उक्त फाइल को खोल कर देखने की जहमत भी नहीं उठाई थी. उस के बाद कई थानाप्रभारी आए और गए, गुरदीप की हत्या की फाइल नीचे दब कर रह गई थी. इस घटना को लगभग ढाई साल गुजर गए थे. फाइल का पूरी तरह से अध्ययन करने के बाद मैं ने तत्कालीन डीएसपी समराला हरसिमरत सिंह शेतरा और थानाप्रभारी भूपिंदर सिंह को अपने औफिस बुलाया. मैं ने उक्त फाइल उन्हें सौंपते हुए कहा कि मुझे जल्द से जल्द गुरदीप के हत्यारों का पता चाहिए. साथ ही केस की प्रोग्रैस रिपोर्ट रोज शाम को मेरी टेबल पर होनी चाहिए.

इस के बाद थानाप्रभारी भूपिंदर सिंह ने लोपा गांव में अपना नेटवर्क फैला दिया. गांव में ज्यादातर मेहनतमजदूरी करने वाले लोग थे. किसी को फुरसत नहीं थी. सभी अपने कामों में व्यस्त थे. फिर इतनी पुरानी बात लोग भूल से गए थे. उन्हें सिर्फ इतना याद था कि सरवन के बेटे गुरदीप की हत्या हुई थी. मृतक की मां बेटे के हत्यारों को पकड़ने के लिए समयसमय पर अधिकारियों के यहां चक्कर काटती रहती थी. सरवन ने पुलिस को 4 संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को देते हुए उन पर शक जताया था, पर उस की बातों की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया था.

मैं ने उन चारों लोगों के नाम अपने खास मुखबिर को सौंपते हुए कहा था कि इन चारों की पूरी कुंडली का पता लगाओ और साथ में इस बात का भी पता लगाओ कि उस दिन गुरदीप अपने गांव किस के बुलावे पर लुधियाना से आया थाअगले 2 दिन में मुझे इस पूरे मामले की तह तक की जानकारी मिल गई. और तो और, इस हत्या की योजना का एक चश्मदीद गवाह भी मेरे हाथ लग चुका था. सारी बातें मैं ने थानाप्रभारी भूपिंदर सिंह को बताईं. मैं ने उन चारों लोगों के नाम देते हुए कहा, ‘‘इन्हें बुलवा कर पूछताछ करो.’’

भूपिंदर सिंह ने उसी दिन गांव लोपो के मोहन सिंह, गुरमुख सिंह, दविंदर सिंह और बब्बू सिंह को थाने बुलवा लिया. इन चारों में मोहन सिंह के अलावा उस का एक बेटा, एक भाई और एक भतीजा था. मैं भी थाने पहुंच गया. ढाई साल बाद जब गुरदीप की हत्या की जांच शुरू हुई तो सब चौंक गए. काफी देर याद करने का नाटक करने के बाद मोहन सिंह ने बताया था कि लक्ष्मण के बेटे की मौत हुई तो थी पर उस की मौत से उस का या उस के परिवार का कोई वास्ता नहीं था. लेकिन मेरे पास इस बात का पुख्ता सबूत था कि गुरदीप की हत्या के पीछे सिर्फ और सिर्फ मोहन सिंह का ही वास्ता है.

मैं ने काफी कोशिश की थी कि वह प्यार से अपने आप जुर्म कबूल कर के सब कुछ बता दे पर वह अपनी बातों से मुझे गुमराह करने की कोशिश करता. अंत में मैं ने चंद सिंह नाम के उस आदमी को ला कर मोहन सिंह के सामने खड़ा कर दिया, जिस के सामने उस ने अपने बेटे और भाई के साथ मिल कर गुरदीप की हत्या की योजना बनाई थी. चंद सिंह भी लोपो गांव का एक जाट जमींदार था. चंद सिंह को अपने सामने देख कर मोहन की घिग्घी बंध गई. वह बगलें झांकने लगा. अंत में उस ने और अन्य तीनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया था कि उन्होंने ही योजना बना कर गुरदीप की हत्या की थी.

चारों आरोपियों को उसी दिन 5 अगस्त, 2018 को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया. विस्तार से की गई पूछताछ के बाद गुरदीप की हत्या की जो कहानी सामने आई, उस में दोष गुरदीप का अधिक था. गुरदीप के पड़ोस में मोहन सिंह का घर था. मोहन सिंह मजदूर किसान था. मोहन की एक बेटी थी हरमनदीप कौर जो पास के रोपलो गांव में स्थित स्कूल में पढ़ती थी. गुरदीप गांव का बांका नौजवान था. पड़ोसी होने के नाते बचपन से ही हरमन और गुरदीप साथसाथ खेले थे और दोनों परिवारों का एक दूजे के घर काफी आनाजाना था.

हरमन जब जवान हुई तो उस का झुकाव गुरदीप की ओर हो गया था, जबकि गुरदीप ने लुधियाना काम करना शुरू कर दिया था. लेकिन वह जब भी गांव आता तो हरमन को अपने आसपास मंडराते पाता था. फिर मौका देख कर दोनों एकदूसरे से मिलने लगे. हरमन के लिए गुरदीप से मिलने में कोई परेशानी नहीं थी क्योंकि दोनों के परिवार में घनिष्ठ संबंध थे. वह स्कूल से छुट्टी मार कर गुरदीप के साथ सैरसपाटे पर चली जाया करती थी. धीरेधीरे उन के याराने के चर्चे गांव में भी होने लगे थे. उड़तेउड़ते यह बात मोहन सिंह को भी पता चल गई थी. उस ने जब अपनी बेटी की निगरानी की तो असलियत सामने गई थी.

फिर एक दिन मोहन सिंह को स्कूल से खबर मिली कि हरमनदीप कौर कई दिनों से स्कूल से गैरहाजिर है. यह सुन कर मोहन समझ गया कि वह गुरदीप के साथ ही घूमफिर रही होगी. उस दिन मोहन ने बेटी हरमन को खूब डांटाफटकारा. साथ ही उस ने गुरदीप के घर जा कर उस की मां और बाप को खूब खरीखोटी सुनाई. इतना ही नहीं उन्हें धमकी भी दी कि अगर गुरदीप ने अपनी आदत नहीं बदली तो गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा.

गलती गुरदीप की थी, इसलिए बात को खत्म करने के लिए सरवन कौर और उस के पति लक्ष्मण ने मोहन सिंह के पैर पकड़ कर माफी मांग ली. कुछ दिन के लिए मामला ठंडा पड़ गया था. एक दिन मोहन को गांव वालों से पता चला कि गुरदीप के पास हरमन की अश्लील फोटो हैं. वह गांव में लोगों को बताता फिर रहा है कि अगर मोहन ने उसे हरमन से मिलने से रोका तो ये फोटो इंटरनेट पर डाल कर उन्हें बदनाम कर देगा.  यह बात सुन कर मोहन के पैरों तले से जमीन खिसक गई. मोहन सिंह ने उसी दिन गुरदीप के घर जा कर उस के मांबाप से बात की. उन्होंने मोहन को आश्वासन दिया कि यदि ऐसी कोई फोटो गुरदीप के पास है तो वह उस से फोटो ले कर उन्हें सौंप देंगे. गुरदीप ने वे फोटो किसी को नहीं दिए. इस बात को ले कर मोहन और लक्ष्मण के परिवार में कई बार झगड़ा भी हुआ पर गुरदीप ने वह फोटो नहीं दीं.

गुरदीप को किसी भी तरह मानता देख कर मोहन सिंह को अपनी इज्जत बचाने का एक ही रास्ता दिखाई दिया. वह रास्ता था गुरदीप की हत्या कर देने का. रहेगा बांस, बजेगी बांसुरी. अपने भाई और बेटे के साथ मिल कर मोहन ने गुरदीप की हत्या की योजना बनाई. इस बारे में मोहन सिंह ने चंद सिंह से भी मशविरा किया. अपनी योजना के अनुसार 21 नवंबर, 2015 की शाम को मोहन ने हरमन से गुरदीप का फोन नंबर ले कर उसे फोन कर गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. मोहन ने गुरदीप को कहा था कि अगर तुम फोटो वापस नहीं लौटाना चाहते तो हरमन से शादी कर लो. अगर हरमन से शादी करनी है तो आज रात 9 बजे तक गांव के अड्डे पर मिलो. यह बात सुन कर गुरदीप झट से तैयार हो गया. वह ठीक 9 बजे अड्डे पर पहुंच गया.

नवंबर महीने में हलकीहलकी ठंड पड़ रही थी. वैसे भी गांवों में दिन छिपने के बाद लोग अपनेअपने घरों में दुबक जाते हैं. जिस समय गुरदीप अड्डे पर पहुंचा तो उस समय चारों ओर सन्नाटा पसरा पड़ा था. बात करने के बहाने वे चारों उसे सुनसान खेत में ले गए. मोहन सिंह ने एक बार फिर गुरदीप को अपनी इज्जत का वास्ता देते हुए फोटो लौटाने के लिए कहा. गुरदीप ने शराब पी रखी थी. फोटो लौटाने की बात सुन कर गुरदीप भड़क गया. इतना ही नहीं, वह धमकी देने लगा तो मोहन सिंह को गुस्सा गया. चारों ने पकड़ कर उसे जमीन पर पटक दिया और अपने साथ लाए टेलीफोन के तार से उस का गला घोंट दिया

इस के बाद उसी के सिर पर बंधे पटके को उतार कर उस के गले में डाला और कस दिया. गुरदीप की हत्या करने के बाद चारों ने उस की लाश खेत से उठा कर उस के घर के सामने डाल दी. इस मुकदमे की जांच पूरी गहराई, तकनीकी ढंग और खुफिया सूत्रों के साथ की गई थी. इसी कारण इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को ढाई साल बाद सुलझाया जा सका था. रिमांड के बाद 6 अगस्त, 2018 को गुरदीप की हत्या के आरोप में मोहन सिंह, गुरमुख सिंह, दविंदर सिंह और बब्बू को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया.

स्टोरी में दी गई फोटो काल्पनिक है.

  — प्रस्तुति: हरमिंदर कपूर

 

Family Dispute : रोटी बना रही मां को बेटे ने मारी गोली

Family Dispute : कभीकभी औरत अपने व परिवार के विनाश की खुद ही रचयिता बन जाती है. बेबीरानी का पति रेलवे में नौकरी करता था, उस के 2 बेटे भी थे. घर में सब कुछ होते हुए भी बेबी ने रेलवे के गार्ड गजेंद्र से नाजायज संबंध बना लिए. यही संबंध उस के परिवार के लिए इतने घातक साबित हुए कि…

उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा कालोनी में 19 सितंबर, 2018 को दोपहर 2 बजे गोली चलने की आवाज से सनसनी फैल गई. गोली चलने की आवाज रिटायर्ड दरोगा रमेशचंद्र के मकान की ओर से आई थी. इस मकान में ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर किराएदार रहते थे. चूंकि गोली की आवाज फर्स्ट फ्लोर से आई थी, इसलिए नीचे रहने वाले किराएदार तुरंत ऊपर पहुंचे तो वहां किराए पर रहने वाली महिला बेबीरानी खून में लथपथ किचन में पड़ी थी. उसे इस हालत में देखते ही उन्होंने शोर मचाया. इस के बाद तो मोहल्ले के कई लोग वहां पहुंच गए.

महिला के सिर से खून बह रहा था. उस के शरीर में कोई हरकत न होने से लोग समझ गए कि उस की मौत हो चुकी है. घटना के समय मृतका का 4 साल का बच्चा आदित्य घर में ही मौजूद था. इसी दौरान किसी ने इस की सूचना पुलिस को दे दी. कुछ ही देर में थानाप्रभारी बी.डी. पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पता चला कि हत्या के समय महिला रसोई में खाना बना रही थी. खाना बनाते समय कोई उस के सिर में गोली मार कर चला गया. पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि 35 साल की बेबीरानी अपने 4 साल के बेटे आदित्य के साथ इस मकान में रहती थी. यह मकान रिटायर्ड दरोगा रमेशचंद्र का है.

इस बीच मकान मालिक रमेशचंद्र भी वहां पहुंच गए. उन्होंने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही बेबी ने उन का मकान किराए पर लिया था. इस से पहले यह इसी क्षेत्र में अमित जाट के मकान में किराए पर रहती थी. थानाप्रभारी ने महिला की हत्या की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दे दी. इस पर एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी (सिटी) राजेश कुमार सिंह, सीओ संजय वर्मा फोरैंसिक टीम के साथ वहां पहुंच गए. उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस के साथ ही पुलिस ने काररवाई शुरू कर दी.

फोरैंसिक टीम द्वारा कई स्थानों से फिंगरप्रिंट उठाए गए. घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर थानाप्रभारी ने जरूरी काररवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया. अधिकारियों ने 4 साल के मासूम आदित्य से पूछा कि घर में कौन आया था? मम्मी को गोली किस ने मारी? आदित्य ने बताया, ‘‘भैया आए थे. उन्होंने ठांय किया और मर गई मेरी मम्मी.’’

उस बच्चे ने भैया का नाम लिया तो पुलिस पता करने में जुट गई कि यह भैया कौन है. पुलिस ने छानबीन की तो जानकारी मिली कि मृतका बेबीरानी के पहले पति रामवीर के बड़े बेटे गुलशन को आदित्य भैया कहता था. बेबी के पहले पति रामवीर की हत्या 9 साल पहले हो चुकी है. पहले पति की हत्या के बाद बेबी ने अपने प्रेमी विजेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू से दूसरी शादी कर ली. दूसरे पति से 4 साल का बेटा आदित्य है. दूसरे पति से भी नहीं बनी बेबी की पुलिस को पूछताछ में पता चला कि शादी के कुछ समय बाद बेबी की दूसरे पति से नहीं पटी और वह उस से अलग हो गया. वर्तमान में वह आगरा में रह रहा है. बेबी पहले पति रामवीर की पेंशन से गुजारा करते हुए बेटे आदित्य के साथ किराए के मकान में रहती थी.

बेबी के पास उस के पहले पति का बेटा गुलशन अकसर आयाजाया करता था. पड़ोसियों ने भी गुलशन के वहां आते रहने की बात कही. बेबी के पहले पति रामवीर से 2 बेटे हैं गुलशन और हिमांशु. पिता की हत्या के बाद बच्चों के दादादादी दोनों को अपने साथ शिकोहाबाद के गांव कटौरा बुजुर्ग ले गए थे. वहीं रह कर दोनों बच्चे बड़े हुए. मृतका के 4 वर्षीय बेटे के बयान के आधार पर पुलिस को यह शक हो गया कि बेबी की हत्या (Family Dispute) में उस के बेटे गुलशन का हाथ हो सकता है. जांच के दौरान यह भी पता चला कि दूसरा पति विजेंद्र सिंह पिछले ढाई साल से अपने बेटे आदित्य को देखने तक नहीं आया. चूंकि पुलिस का शक 20 वर्षीय गुलशन की तरफ था, इसलिए पुलिस सरगर्मी से उस की तलाश में जुट गई.

थानाप्रभारी बी.डी. पांडेय दूसरे दिन पुलिस की एक टीम के साथ गांव कटौरा बुजुर्ग पहुंचे. घर पर उस का बीमार भाई हिमांशु मिला. उस ने बताया कि उसे मां की हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उस ने बताया कि गुलशन घर पर नहीं है. वह दिल्ली में रह कर काम करता है. लिहाजा पुलिस टीम वहां से बैरंग लौट आई. 29 सितंबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गुलशन को ऐत्मादपुर तिराहे से बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया. गुलशन बाइक से कहीं जा रहा था. गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाप्रभारी बी.डी. पांडेय, एसआई मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, इब्राहीम खां, धर्मेंद्र सिंह शामिल थे. गुलशन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा पुलिस ने बरामद कर लिया. आरोपी गुलशन ने थाने में मौजूद एसपी (सिटी) राजेश कुमार सिंह द्वारा की गई पूछताछ में जो कहानी बताई, वह इस प्रकार थी—

बेबीरानी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के थाना भौगांव अंतर्गत गांव मोटा की रहने वाली थी. उस की शादी थाना शिकोहाबाद के गांव कटौरा बुजुर्ग निवासी 30 साल के रामवीर सिंह से हुई थी, जो रेलवे में खलासी पद पर नौकरी करता था. उस की पोस्टिंग टूंडला में हुई थी तो वह वहीं आ कर बस गया. वह रेलवे कालोनी के क्वार्टर में पत्नी बेबीरानी व दोनों बच्चों गुलशन व हिमांशु के साथ रहने लगा. तीखे नैननक्श, सुंदर और शोख अदाओं वाली बेबी के प्रेम संबंध हाथरस के सादाबाद के रहने वाले गजेंद्र उर्फ गुड्डू से हो गए थे, जोकि रेलवे में गार्ड था तथा टूंडला के रैस्टकैंप में ही रहता था. रामवीर के ड्यूटी पर जाने के बाद गुड्डू बेबी से मिलने उस के क्वार्टर पर पहुंच जाता था.

इस की भनक जब रामवीर को लगी तो उस ने बेबी पर निगाह रखनी शुरू कर दी. वह पत्नी पर सख्ती करने लगा, जिस की वजह से बेबी अपने पति से नाखुश रहने लगी. गहरी साजिश रची थी हत्या की  3-4 अक्तूबर, 2009 की आधी रात को जब पूरा परिवार घर में सोया हुआ था, तभी रात लगभग 2 बजे 2 व्यक्ति उस के क्वार्टर पर आए तथा दरवाजा खटखटाया. जैसे ही बेबी ने दरवाजा खोला, उन्होंने सोते हुए रामवीर को दबोच लिया तथा चाकू से उस का गला रेत कर उस की हत्या कर दी. उस समय घर पर उस का बेटा गुलशन 11 साल का था.

बेबी अपने प्रेमी गुड्डू के प्रेमपाश में पूरी तरह बंध चुकी थी. उस से अवैध संबंध थे. अवैध संबंधों में बाधक बनने पर रामवीर भेंट चढ़ गया. इस मामले में तत्कालीन एसएसपी रघुवीर लाल को बेबीरानी ने बताया कि जगदीश नामक व्यक्ति ने दरवाजा खुलवाया था. उस के साथ एक व्यक्ति कोई और था. उन के द्वारा पति को चाकू मारने पर वह चीखीचिल्लाई, लेकिन कोई सहायता के लिए नहीं आया. घटना के बाद पड़ोसी वहां पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए. पुलिस जांचपड़ताल कर ही रही थी, तभी पुलिस को मृतक के 11 वर्षीय बेटे गुलशन ने ऐसी जानकारी दी कि उस से न सिर्फ हत्यारे के बारे में जानकारी मिली बल्कि हत्या की वजह भी सामने आ गई.

एसपी रघुवीर लाल के निर्देश पर मृतक के चश्मदीद बेटे गुलशन व दूसरे बेटे हिमांशु को भी पूरी पुलिस सुरक्षा प्रदान करने के साथ उन बच्चों की मां बेबीरानी को हिरासत में ले लिया गया था. घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई श्यामवीर सिंह ने अपनी भाभी बेबीरानी और उस के प्रेमी गजेंद्र उर्फ गुड्डू व शाहिद के विरुद्ध दर्ज कराई थी. ‘मेरे पिता को हत्यारों ने जिस तरह से मारा है, उन्हें उन की सजा मैं ही दूंगा कोई और नहीं.’ यह बात गुलशन ने तत्कालीन एसपी से कही तो वह भी सन्न रह गए. उन्होंने जब उस से उस के पिता की हत्या के बारे में पूछा तो उस की आंखों में खून उतर आया था.

घटना के चश्मदीद गुलशन ने तब पूरी घटना को बताते हुए कहा था कि बस उसे अपनी रिवौल्वर दे दो, वह अपनी मां को अभी मार देगा. उस ने सिर्फ हत्यारों की पहचान ही नहीं कराई बल्कि अपनी मां की पोल भी खोल दी थी. उस ने बताया, ‘‘बदमाशों ने उस के पिता को पलंग से खींच कर जमीन पर गिराया तभी वह जाग गया था. इस दौरान उस की मां उसे खींच कर दूसरे कमरे में ले जाने लगी थी. पिता की चीख पर जब उस ने पलट कर देखा तो उस ने पिता के गले में चाकू घुसा पाया.’’ इस दौरान उस ने मां के रोने की बात को नाटक बताया था.

गुलशन के सामने हुई थी पिता की हत्या इस छोटी सी उम्र में अपनी आंखों के सामने हुई पिता की हत्या से उस समय मासूम गुलशन के चेहरे पर बदले की भावना के तीखे तेवर स्पष्ट दिखाई दे रहे थे. पुलिस कस्टडी में बैठी बेबीरानी को तब उस के प्रेम संबंधों के चलते न ही प्रेमी मिल पाया था और न ही पति रहा और बच्चे भी उस से दूर चले गए थे. पिता की हत्या के बाद बिखरे रिश्ते अंत तक नहीं जुड़ पाए. गुलशन पिता की हत्या का चश्मदीद गवाह था. बेबी जेल से जल्दी छूट आई थी. वह पति की पेंशन से अपना खर्च चला रही थी. गुलशन ने रिश्तों की बर्फ पिघलाने की हरसंभव कोशिश की. उस ने मां को दादादादी के गांव चल कर रहने की बात कही, लेकिन उस ने साफ इनकार कर दिया.

बेबी व गुड्डू के कोर्ट से बरी होने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी. शादी के बाद बेबी के गुड्डू से एक बेटा आदित्य हुआ जो इस समय 4 साल का है. शादी के बाद बेबी की अपने दूसरे पति गजेंद्र से भी नहीं पटी. वक्त गुजरने के साथसाथ बेबी और गजेंद्र अलग हो गए. गुलशन ने बताया कि वह कई दिन से मां के पास लगातार जा रहा था. छोटा भाई बीमार था, उस का इलाज कराने की बात पर मां ने कहा कि मेरे पास आ कर रहो. गुलशन ने मना कर दिया. उस का कहना था कि जो मेरे बाप को मरवा सकती है, वह मुझे भी मरवा सकती थी. गुलशन को पिता की जगह आश्रित कोटे से रेलवे में नौकरी मिलने का मामला भी तय हुआ था.

मां उस से इस कदर नफरत करने लगी थी कि जब उस की नौकरी लगने का मौका आया तो उस ने सहमतिपत्र पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया. वह उस से बेगाने जैसा (Family Dispute) व्यवहार कर रही थी. मां के सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर जरूरी थे. भाई का इलाज व नौकरी को मना करने पर गुलशन का खून खौल उठा. गुलशन बना मां का हत्यारा 19 सितंबर को दोपहर 2 बजे वह मां के पास पहुंचा. उस समय वह रसोई में रोटी बना रही थी. आटे की लोई बेल रही थी. गुलशन ने तमंचे से उस के सिर के पीछे गोली मार दी. गोली लगते ही बेबी कटे पेड़ की तरह रसोई में ही गिर गई. उस के हाथ से आटे की लोई छूट कर पास ही गिर गई. घटना को अंजाम दे कर गुलशन तेजी से घर से भाग गया. भागते समय उस के 4 वर्षीय सौतेले भाई आदित्य ने उसे देख लिया था.

मृतका बेबी का 4 साल का बेटा आदित्य अनाथ हो गया. मां की हत्या के बाद अब उसे कहां भेजा जाएगा, कोई नहीं बता रहा है. क्योंकि पिछले ढाई साल से उस का पिता गजेंद्र उर्फ गुड्डू एक बार भी उसे देखने नहीं आया. फिलहाल पुलिस ने उसे पड़ोस में रहने वाली एक महिला को सौंप दिया है. यह अजीब संयोग था कि मां का कातिल बना बेटा गुलशन अपने पिता की हत्या में मां के खिलाफ गवाह था. वहीं अब दूसरा बेटा आदित्य मां की हत्या के मामले में अपने बड़े भाई के खिलाफ गवाह है. अपने प्रेमी की मोहब्बत पाने के लिए उस ने अपनी ही मांग का सिंदूर उजाड़ डाला. जेल से छूटने के बाद प्रेमी के साथ घर बसाया, मगर सब कुछ उजड़ गया.

पहले पति के बेटे की गोली का शिकार बनी मृतका बेबी का शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा रहा. टूंडला में ही मृतका की बहन रेनू रहती है, लेकिन मायका व ससुराल पक्ष से, यहां तक कि बेबीरानी से शादी रचाने वाला गजेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू भी सामने नहीं आया. बेबी को अपने किए की सजा उसे मौत के रूप में मिली. अपनों के होते हुए भी पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने ही लावारिस लाशों की तरह उस का अंतिम संस्कार किया.

पुलिस ने हत्यारोपी गुलशन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

Rajasthan Crime : संपत्ति के लिए प्रेमी से कराई पति की हत्या

Rajasthan Crime : जब किसी ब्याहता के पैर बहक जाते हैं तो उसे वापस अपने रास्ते पर लाना बड़ा मुश्किल होता है. बैंक मैनेजर रोशनलाल की पत्नी निर्मला के साधनसंपन्न होने के बावजूद पड़ोसी उमेश शर्मा से नाजायज संबंध हो गए. इस का नतीजा इतना दुखद निकला कि…

इसी साल 19 सितंबर की बात है. रोशनलाल यादव को बैंक में काम करतेकरते काफी देर हो गई थी. रोशनलाल जयपुर में गवर्नमेंट हौस्टल चौराहे के पास स्थित सिटी बैंक की शाखा में मैनेजर थे. वैसे तो उन्हें आमतौर पर रोजाना ही शाम के 7-8 बज जाते थे. इस की वजह यह थी कि निजी बैंकों में सरकारी बैंकों की तरह सुबह 10 से शाम 5 बजे तक की ड्यूटी नहीं होती है. हालांकि निजी बैंकों में भी ड्यूटी आवर्स होते हैं, लेकिन सारी जिम्मेदारियां मैनेजर की होती हैं. इसीलिए उन्हें बैंक से निकलने में रात के साढ़े 8 बज गए थे.

दिन भर कामकाज करने और उच्चाधिकारियों के ईमेल, वाट्सऐप के जवाब देतेदेते रोशनलाल भी थक गए थे. काम की व्यस्तता में वह शाम की चाय भी नहीं पी सके थे. जोरों की भूख भी लग रही थी. वे जल्द घर पहुंच कर फ्रैश होने के बाद भोजन करना चाह रहे थे. रोशनलाल ने बैंक के बाहर खड़ी अपनी कार निकाली और घर की ओर चल दिए. उन के साथ बैंक का एक कर्मचारी उन की कार में पानीपेच चौराहे तक साथ आया, वह पानीपेच चौराहे पर उतर गया. रोशनलाल जयपुर के करधनी इलाके में गणेश नगर विस्तार कालोनी में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे.

कोई पुराना गीत गुनगुनाते हुए रोशनलाल अपनी कार मध्यम रफ्तार से चला रहे थे. रास्ते में उन्हें सिगरेट पीने की तलब लगी तो अपने घर से करीब एक किलोमीटर पहले रास्ते में कार रोक दी. कार से उतर कर वह दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास एक थड़ी पर सिगरेट लेने चले गए. सिगरेट ले कर वह अपनी कार में आ कर बैठे ही थे कि सामने से अचानक एक स्कूटी पर सवार 2 युवक तेजी से उन की कार के सामने आ गए. स्कूटी से उतर कर एक युवक उन के पास आया और नजदीक से 2 फायर कर दिए. दोनों गोलियां रोशनलाल के सीने में लगीं यह रात करीब 9 बजे की घटना है. गोली चलते ही उस इलाके में अफरातफरी मच गई. यह इलाका रोशनलाल के घर के पास था, इसलिए कुछ लोग उन्हें जानतेपहचानते थे.

आसपास के लोग रोशनलाल को उन की ही कार से नजदीकी निजी अस्पताल ले गए. निजी अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाने को कहा. रोशनलाल को निजी अस्पताल ले जाने वाले लोग जब उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल ले जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते में करधनी पुलिस थाने पर रुक कर पुलिस को इस घटना के बारे में बता दिया. थाने में ही खड़ी सरकारी एंबुलेंस से एक पुलिसकर्मी के साथ रोशनलाल को सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया. साथ ही उन के परिजनों को भी सूचना दे दी गई.

सूचना मिलने पर रोशनलाल की पत्नी निर्मला यादव और कुछ सगेसंबंधी सीधे अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल में डाक्टरों ने रोशनलाल की जिंदगी बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन रात करीब सवा 11 बजे उन की मृत्यु हो गई. बैंक मैनेजर रोशनलाल पर हुई फायरिंग की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर जा कर जांचपड़ताल की. पुलिस ने फायरिंग करने वाले बदमाशों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन पुलिस को रात भर की भागदौड़ के बाद भी बदमाशों का कुछ पता नहीं चला. केवल इतना ही पता चल पाया कि बदमाश पहले से ही घात लगा कर बैठे थे. वे लोग रोशनलाल का बैंक से लौटने का इंतजार कर रहे थे.

दूसरे दिन रोशनलाल के बड़े भाई कोटपुतली निवासी रत्तीराम यादव की रिपोर्ट पर थाना करधनी में रोशनलाल की हत्या का मामला आईपीसी की धारा 302 व 34 में दर्ज कर लिया गया. पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने रोशनलाल का शव उन के घर वालों को सौंप दिया. मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुट गई. पुलिस ने मृतक की पत्नी निर्मला सहित परिवार के लोगों और बैंककर्मियों से पूछताछ कर के पता लगाने का प्रयास किया कि क्या उन की किसी से दुश्मनी थी. पुलिस ने बैंक के उस कर्मचारी से भी पूछताछ की, जो रोशनलाल के साथ पानीपेच चौराहे तक आया था.

उस ने बताया कि रास्ते में चिंकारा कैंटीन के पास रोशनलाल के मोबाइल पर एक फोन आया था, जिस पर वे कुछ देर तक बात करते रहे थे. फोन किस का था, यह उसे पता नहीं. वह पूरा दिन करीब सौ लोगों से पूछताछ, मौकामुआयना और कैमरों की फुटेज की जांच में निकल गया. रात तक हत्यारों के बारे में कुछ पता नहीं चला. रोशनलाल मूलरूप से जयपुर जिले के कोटपुतली के रहने वाले थे. उन की मौत की सूचना मिलने पर उन के गांव से भी कुछ लोग जयपुर आ गए थे. पुलिस ने उन से भी पूछताछ कर के रोशनलाल के हत्यारों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन इस से कोई खास मदद नहीं मिल सकी.

पुलिस की जांच में 2-3 बातें मुख्यरूप से सामने आईं. एक तो यह कि रोशनलाल बैंक में कामर्शियल वाहनों के लोन मंजूर करते थे. बैंक से लोन देने के अलावा वह निजी रूप से भी ब्याज पर लोगों को पैसा उधार देते थे. रोशनलाल ने कुछ लोगों को मोटी रकम भी उधार दे रखी थी. एक महत्त्वपूर्ण बात यह भी पता चली कि पत्नी निर्मला से उन का अकसर झगड़ा होता रहता था. निर्मला ने करीब 4 महीने पहले मारपीट की शिकायत पुलिस को दी थी. पुलिस इन तीनों कोणों से जांच करने में जुट गई.

इस के लिए जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) नितिन दीप ब्लग्गन के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (प्रथम) रतन सिंह और झोटवाड़ा के सहायक पुलिस आयुक्त आस मोहम्मद के सुपरविजन में करधनी थानाप्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा व कालवाड़ के थानाप्रभारियों और इंसपेक्टर जहीर अब्बास के नेतृत्व में अलगअलग स्पैशल टीमें गठित कीं. इस बीच पुलिस ने रोशनलाल के मकान के आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने उमेश शर्मा पर शक करते हुए उस के मोबाइल नंबर भी दे दिए. उमेश पहले रोशनलाल के पड़ोस में ही रहता था. पारिवारिक बातों को ले कर रोशनलाल, उन की पत्नी निर्मला और उमेश के बीच कई बार झगड़े होते थे.

बाद में उमेश वहां से अपना खुद का मकान खाली कर के जयपुर (Rajasthan Crime) में ही मानसरोवर कालोनी में रहने लगा था. उस ने गणेश नगर विस्तार के अपने मकान के 2 कमरे किराए पर दे दिए थे. अपने मकान की देखभाल के बहाने उमेश आए दिन इस कालोनी में आता रहता था. पुलिस ने उमेश के मोबाइल नंबरों की लोकेशन खंगाली तो उत्तराखंड की आई. पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस की मदद से 21 सितंबर को उमेश और उस के 3 साथियों को अल्मोड़ा से पकड़ लिया. मृतक की पत्नी भी थी शामिल पुलिस इन सब को जयपुर ले आई. उमेश ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उस ने बैंक मैनेजर रोशनलाल की हत्या अपने भाई की मार्फत उत्तर प्रदेश के शूटरों को सुपारी दे कर करवाई थी.

उमेश ठेकेदारी करता था. इसी काम के बहाने वह रोशनलाल की हत्या से करीब 10 दिन पहले उत्तराखंड चला गया था. उत्तराखंड से ही वह मोबाइल के जरिए रोशनलाल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था. उस ने यह काम शातिराना तरीके से इसलिए किया था, ताकि उस की लोकेशन जयपुर में न आए. उमेश ने पुलिस को बताया कि रोशनलाल की हत्या की साजिश में उन की पत्नी निर्मला भी शामिल थी. इस पर पुलिस ने निर्मला को थाने बुला कर पूछताछ की. निर्मला और उमेश से अलगअलग और आमनेसामने बैठा कर की गई पूछताछ में रोशनलाल की हत्या का राज खुल कर सामने आ गया.

इस से यह बात भी साफ हो गई कि निर्मला ने ही उमेश के साथ मिल कर अपने बैंक मैनेजर पति की हत्या करवाई थी. निर्मला को प्रेमी के साथ पति की संपत्ति भी चाहिए थी, इसलिए उस ने रोशनलाल को तलाक देने के बजाय उन की हत्या करवा दी. यह रोशनलाल का दुर्भाग्य था कि निर्मला की बेवफाई का पता होने के बावजूद वह अपनी जान नहीं बचा सके. उन्हें यह बात अच्छी तरह पता थी कि उन की पत्नी एक दिन उस की हत्या करा देगी. फिर भी वह इतने दरियादिल थे कि अपनी पत्नी की उस के प्रेमी से शादी कराने को भी तैयार हो गए थे. लेकिन निर्मला का प्रेमी उमेश समय पर अदालत नहीं पहुंचा, जिस से दोनों की शादी नहीं हो सकी.

निर्मला यादव और उमेश शर्मा से पूछताछ के आधार पर पुलिस के सामने जो कहानी आई, वह इस तरह थी—

रोशनलाल यादव जयपुर जिले के कोटपुतली के पवाना गांव के रहने वाले थे. सन 2004 में रोशन का विवाह निर्मला से हो गया. वह उन से उम्र में 6 साल छोटी थी. जब निर्मला की शादी हुई, तब वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी. उन्होंने शादी के बाद निर्मला को एमए तक पढ़ाया. साथ ही फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी कराया. नौकरी के दौरान रोशनलाल की जहां भी पोस्टिंग हुई, उन्होंने निर्मला को अपने साथ रखा. बैंक में बड़े पद पर होने के कारण रोशन की तनख्वाह भी अच्छी थी. घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं रही.

8 साल पहले सन 2010 में जयपुर (Rajasthan Crime) में पोस्टिंग होने पर रोशनलाल ने करधनी में एक प्लौट ले कर अपना मकान बनवा लिया. उसी दौरान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नई आबादी रैना गांव के रहने वाले उमेश शर्मा ने भी रोशनलाल के पड़ोस में मकान बनवाया. दोनों ने एक ही दिन अपनेअपने मकान में गृह प्रवेश किया. रोशनलाल और उमेश के बीच बन गए पारिवारिक संबंध उमेश शर्मा 2003 के आसपास जयपुर आया था. उस समय जयपुर में प्रौपर्टी बाजार में बूम आया हुआ था. उमेश ने प्रौपर्टी में रकम लगा कर काफी पैसा कमाया. वह अमीरों की तरह जिंदगी जीता था. फिलहाल उस के पास करधनी इलाके में 2 मकान और अजमेर रोड पर बिचून में 15 बीघा जमीन थी. कई प्रौपर्टीज में उस ने मोटा पैसा लगा रखा था. अब वह ठेकेदारी का काम भी करने लगा था.

पड़ोसी होने के नाते उमेश व रोशनलाल के परिवार के बीच अच्छे संबंध थे. एकदूसरे के घर आनाजाना लगा रहता था. दोनों परिवार एकदूसरे के सुखदुख में भी काम आते थे. सन 2016 में उमेश और रोशनलाल सहित कालोनी के कई परिवार शिमला घूमने गए. शिमला में उमेश की निर्मला से नजदीकियां बढ़ गईं. शिमला से जयपुर लौटने के कुछ दिन बाद ही निर्मला के भाई की मौत हो गई. उस समय सांत्वना देने के लिए उमेश का पूरा परिवार कई बार निर्मला के घर गया. जनवरी 2017 में उमेश और निर्मला के बीच मोबाइल पर एसएमएस और वाट्सऐप के माध्यम से चैटिंग होने लगी.

कभीकभी दोनों मोबाइल पर भी बातें कर लेते थे. बाद में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए. पहले दोनों छिप कर मिलते थे. बाद में जब उन के संबंधों की चर्चा पासपड़ोस में होने लगी तो रोशनलाल को इस बात का पता चल गया. उन्होंने निर्मला को काफी भलाबुरा कहा और समझाया भी. इस के बाद दोनों परिवारों में झगड़े होने लगे. निर्मला से अवैध संबंधों को ले कर कई बार उमेश और रोशनलाल के बीच मारपीट की नौबत भी आ गई थी. बाद में नवंबर 2017 में उमेश शर्मा गणेश नगर विस्तार करधनी का अपना मकान खाली कर के मानसरोवर कालोनी में रजतपथ पर किराए के मकान में रहने लगा. उमेश ने रोशनलाल के पड़ोस का अपना मकान किराए पर दे दिया था.

उमेश भले ही रोशनलाल के मकान से 20 किलोमीटर दूर रहने लगा था, लेकिन निर्मला से उस की बातचीत होती रहती थी. इतना जरूर हुआ था कि अब निर्मला और उमेश का मिलनाजुलना कम हो गया था. फिर भी जैसे ही मौका मिलता, तब दोनों एकदूसरे से मिल लेते थे. निर्मला करती थी पति को निपटाने की बातनिर्मला जब भी उमेश से मिलती, तो उस से अपने पति रोशनलाल को रास्ते से हटाने की बात कहती थी, ताकि दोनों बिना किसी डर के एकदूसरे के साथ रह सकें. उमेश तो पहले से ही निर्मला के प्यार में अंधा हो चुका था. निर्मला के बारबार कहने पर उस ने इसी साल अप्रैल में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अपने सगे भाई राहुल शर्मा को रोशन की हत्या की जिम्मेदारी सौंप दी. राहुल ने रोशन की हत्या करवाने के लिए अपने भाई से 4 लाख रुपए लिए.

राहुल के खिलाफ उत्तर प्रदेश में मारपीट, लूट और वाहन चोरी के कई मामले दर्ज थे. राहुल ने जयपुर के जगतपुरा में टीएस टेक्सटाइल्स नाम से बैडशीट बनाने की फैक्ट्री लगा रखी थी, जिस में उसे काफी नुकसान हुआ था. वह कर्ज में डूबा हुआ था. राहुल भी पहले गणेश नगर विस्तार में ही रहता था. बाद में वह जगतपुरा में रहने लगा था.  राहुल ने रोशनलाल की हत्या के लिए उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शूटर शिवकांत उर्फ लालू, पप्पू कश्यप और विष्णु कश्यप नाम के बदमाशों से संपर्क किया. संपर्क होने के बाद राहुल ने इन बदमाशों को जयपुर बुलाया. बदमाश हथियार ले कर जयपुर पहुंचे. राहुल ने 29 मई से 1 जून तक तीनों बदमाशों को जयपुर के एक होटल में ठहराया.

राहुल ने रोशल की हत्या के लिए एडवांस के तौर पर शूटर शिवकांत को 30 हजार रुपए, विष्णु को 15 हजार और पप्पू कश्यप को 10 हजार रुपए दिए थे. राहुल ने भाई उमेश से लिए 4 लाख रुपए में से बाकी पैसे अपना कर्ज चुकाने में खर्च कर दिए थे. इस दौरान राहुल ने इन बदमाशों से रोशनलाल की उन के मकान, सिटी बैंक और कोटपुतली के पास स्थित गांव के आसपास की रैकी करवाई. उमेश शर्मा इन शूटरों से फिरोजाबाद और जयपुर में तो मिला ही, रोशनलाल की रैकी में कई बार उन के साथ भी रहा.

रैकी के दौरान निर्मला अपने पति रोशन के आनेजाने की पूरी सूचना उमेश को देती रही. कई बार कोशिशों के बावजूद उत्तर प्रदेश से आए शूटरों को रोशनलाल की हत्या का मौका नहीं मिला. बाद में तीनों शूटर जयपुर से वापस चले गए. 2 सप्ताह बाद ही राहुल ने फिरोजाबाद से तीनों शूटरों को फिर जयपुर बुलाया. उन्हें 15 और 16 जून को गोपालपुरा के एक होटल में ठहराया गया. इस बार भी राहुल और उमेश ने रोशनलाल की रैकी करवाई, लेकिन शूटर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके. इस बीच उमेश शर्मा से मुलाकात होने और कई जगह रैकी में साथ रहने के दौरान फिरोजाबाद से आए शूटरों को पता चला कि राहुल तो केवल मोहरा है.

रोशनलाल की जान तो उमेश शर्मा लेना चाहता है और उमेश काफी मोटी आसामी है, इसलिए शूटरों ने राहुल से रोशनलाल को मारने के एवज में अपनी डिमांड बढ़ा कर 15 लाख रुपए कर दी. राहुल उन दिनों कर्ज में डूबा हुआ था. रोशनलाल की हत्या की सुपारी के नाम पर वह अपने भाई उमेश से 4 लाख रुपए पहले ही ले चुका था. दूसरी ओर एकएक दिन गिन रही निर्मला लगातार उमेश पर रोशन को मरवाने के लिए दबाव बना रही थी. इस पर उमेश ने अपने भाई राहुल पर रोशनलाल की जल्द से जल्द हत्या करवाने या 4 लाख रुपए वापस लौटाने का दबाव बनाया.

भाई पर दबाव बना कर उमेश उत्तराखंड चला गया. उसे उम्मीद थी कि जल्दी ही रोशनलाल का खेल खत्म हो जाएगा. इसलिए अपने बचाव के लिए वह अपने साथी महेंद्र प्रताप उर्फ टीटू के साथ अल्मोड़ा में कार्यरत अपने साले आकाश रावत के पास चला गया. महेंद्र प्रताप उर्फ टीटू को रोशनलाल की हत्या की साजिश और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. वह उमेश के गांव के पास का ही रहने वाला था और दोनों भाइयों उमेश व राहुल का खास दोस्त था. उमेश ने महेंद्र प्रताप को काफी पैसा भी दे रखा था. निर्मला ने प्रेमी को दिया था उलाहना 18 सितंबर को निर्मला ने मोबाइल पर उमेश से बात कर के अभी तक काम न होने का उलाहना दिया.

इस पर उमेश ने अपने भाई राहुल को रोशन की हत्या या पैसे वापस करने का अल्टीमेटम दे दिया. उन दिनों राहुल का भांजा फरीदाबाद निवासी मनीष उर्फ सनी जयपुर आया हुआ था. आखिरकार राहुल ने अपने भांजे के साथ मिल कर रोशनलाल की हत्या करने का फैसला किया. राहुल ने मनीष के साथ मिल कर 19 सितंबर की रात करीब 9 बजे फायरिंग कर के रोशनलाल की हत्या कर दी. रोशन को गोलियां मारने के तुरंत बाद राहुल ने उमेश को फोन कर के बता दिया कि रोशन को मार दिया. रोशनलाल की मौत की सूचना मिलने के बाद उमेश के साले आकाश रावत ने राहुल के बैंक खाते में 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए.

पुलिस ने रोशनलाल की हत्या के मामले में उस की पत्नी निर्मला यादव और उस के प्रेमी उमेश शर्मा के अलावा जयपुर के करधनी इलाके में गणेश नगर विस्तार के रहने वाले महेंद्र प्रताप ओझा उर्फ टीटू, उमेश के साले आकाश रावत और फिरोजाबाद के शूटर शिवकांत उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया. इन में आकाश रावत मूलत: आगरा के सिकंदरा थानांतर्गत शास्त्रीपुरम का रहने वाला था. वह आजकल उत्तराखंड में जिला ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में रह रहा था. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई राहुल की स्कूटी उस के घर से बरामद कर ली.

पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि रोशनलाल ने लोगों को करीब 50 लाख रुपए ब्याज पर दे रखे थे. निर्मला इस रकम के साथसाथ रोशनलाल की सारी संपत्तियां लेना चाहती थी. इसलिए वह रोशन से तलाक लेने के बजाय उस की हत्या करवाना चाहती थी. उमेश ने भी रोशनलाल से मोटी रकम ब्याज पर ले रखी थी. उमेश चाहता था कि रोशनलाल मारा जाए तो पैसे नहीं चुकाने पड़ेंगे. इसलिए उस ने रोशन की मौत का सौदा किया. वह निर्मला के सामने यह दिखावा करता रहा कि वह यह सब उस के प्रेम की वजह से कर रहा है.

पत्नी के प्रेमी से शादी कराने को राजी हो गए थे रोशनलाल उमेश और निर्मला के अवैध संबंधों के बारे में रोशनलाल को सब से पहले उमेश की पत्नी ने ही बताया था. इस के दूसरे ही दिन रोशन ने घर में नया मोबाइल चार्जिंग के लिए लगा देखा तो निर्मला से पूछा. उस ने बताया कि यह मोबाइल उमेश ने दिया है. रोशन ने पत्नी से मोबाइल का लौक खुलवाया. मोबाइल में निर्मला और उमेश के बीच हुई वाट्सऐप चैटिंग देख कर रोशनलाल अपनी 2 बेटियों और 3 साल के बेटे के भविष्य और अपनी प्रतिष्ठा के कारण खून का घूंट पी कर रह गए.

निर्मला का उमेश के प्रति लगातार बढ़ा झुकाव देख कर रोशनलाल अपने बच्चों का भविष्य बचाने के लिए उस की शादी उमेश से कराने को भी तैयार हो गए थे. पतिपत्नी कोर्ट में पहुंच भी गए, लेकिन वहां पर उमेश नहीं आया. इस के कुछ दिन बाद तक रोशन के घर में शांति रही. निर्मला उमेश से नहीं मिली लेकिन कुछ दिन बाद ही वह फिर उस से मिलने लगी. एक दिन रोशन ने दोनों को देख लिया तो निर्मला ने कहा कि उमेश ने उस के साथ जबरदस्ती की है. तब रोशन ने उस से कहा कि अगर जबरदस्ती की है तो उमेश के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराने चलो. निर्मला थाने पहुंच भी गई, लेकिन उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले ही वह बदल गई. वह आगे से उमेश से न मिलने का वादा कर के रोशनलाल को मना कर बिना रिपोर्ट दर्ज कराए घर वापस लौट आई.

इस के कुछ दिन बाद करीब एक साल पहले निर्मला अपने ढाईतीन साल के बेटे को गोद में ले कर प्रेमी उमेश के साथ भागने के लिए घर से निकल गई. निवारू रोड पर वह उमेश से मिलने के बाद अपने रिश्तेदार के घर चली गई. बाद में रोशन उसे समझाबुझा कर घर ले आए. निर्मला प्रेमी के प्यार में इतनी अंधी हो गई थी कि वह अपने प्रेमी और उस के रिश्तेदारों के जरिए पति को धमकी भरे फोन करवाती, फिर खुद ही पड़ोसियों से जा कर कहती कि पति को कोई जान से मारने की धमकी दे रहा है. हत्या से करीब एक सप्ताह पहले निर्मला और रोशनलाल के बीच झगड़ा हुआ. मामला पुलिस तक पहुंच गया.

रोशन ने मिल रही धमकियों के बारे में पुलिस को बताया. लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से न ले कर दोनों को समझा कर घर भेज दिया. पुलिस ने यह जानने की भी कोशिश नहीं की कि धमकियां कहां से मिल रही हैं. अगर पुलिस जांच करती तो शायद रोशनलाल आज जीवित होते. बाद में पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के शूटर पप्पू कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया. पप्पू ने पुलिस को बताया कि शिवकांत के साथ उस ने और विष्णु कश्यप ने जयपुर व कोटपुतली में रोशनलाल की रैकी की थी.

उन्हें लगा कि अगर रोशन की हत्या के बाद पुलिस उन तक पहुंच गई तो वे फंस जाएंगे. इसलिए पप्पू और विष्णु कश्यप उत्तर प्रदेश में पहले से दर्ज आपराधिक मामलों में जारी वारंट की वजह से खुद ही गिरफ्तार हो गए और जमानत नहीं करवाई. कथा लिखे जाने तक इस मामले में राहुल शर्मा और उस के भांजे मनीष उर्फ सनी के अलावा एक शूटर फरार था. पुलिस इन की तलाश में जुटी थी. पुलिस ने गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों को 30 सितंबर को अदालत में पेश कर के जेल भिजवा दिया.

यह विडंबना रही कि निर्मला को अपने बैंक मैनेजर पति के खून से हाथ रंगने के बाद भी प्रेमी नहीं मिल सका. अभी 6वीं और 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली निर्मला की 2 बेटियां बड़ी होने के बाद भी अपनी मां को कभी माफ नहीं कर सकेंगी. और तो और निर्मला के 3 साल के अबोध बेटे से भी मां का आंचल छिन गया है.