प्रेमिका को गोली मार की खुदकुशी – भाग 1

दोपहर के 2 बजे का समय हो रहा था. आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के जमसर गांव में स्थित रौयल स्टार ढावा एंड फैमिली रेस्टोरेंट पर एक युवक अपनी गर्लफ्रैंड को ले कर बाइक से पहुंचा. पिछले दिनों होली का त्यौहार होने के कारण रेस्टोरेंट में स्टाफ भी कम था, इसलिए होटल संचालक मनीष ने युवक को साफसाफ बता दिया था कि स्टाफ कम होने की वजह से आज खाना नहीं मिल सकेगा. इस पर युवक ने 2 चाय व साथ में कुछ खाने का आर्डर दिया. तब तक रेस्टोरेंट के भीतर स्थित केबिन में बैठे वे दोनों बातें करने लगे.

इधर मनीष चाय बनाने के लिए किचन में चला गया. जैसे ही उस ने चाय का पानी और दूध गैस पर चढ़ाया, तभी उसे गोली चलने की एक तेज आवाज सुनाई दी. गोली की आवाज उसी केबिन से आई थी जहां पर युवक और और युवती बैठ कर आपस में बातचीत कर रहे थे. मनीष और रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारी जब वहां पर पहुंचे युवक और युवती के बीच तेज लड़ाई की आवाजें और छीनाझपटी, आपस में गुत्थमगुत्था हो रही थी. जबकि युवती के सिर से काफी खून भी बह रहा था.

बाथरूम में मारी गोली

युवक ने जब होटल के कर्मचारियों को अपनी ओर आते देखा तो वह दौड़ कर केबिन के शौचालय के अंदर घुस गया और उस ने बाथरूम में घुसते ही शौचालय का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया, तभी एक फायर की आवाज बाथरूम के अंदर से आई.

होटल संचालक मनीष समझ गया कि मामला गंभीर है, इसलिए उस ने इस वारदात की सूचना कोतवाली जीयनपुर के कोतवाल यादवेंद्र पांडेय को फोन द्वारा दे दी. कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने जैसे ही घटना के बारे में सुना तो वह कुछ पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत घटनास्थल की ओर चल पड़े. इसी बीच कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने इस वारदात की खबर अपने उच्चाधिकारियों और एफएससल टीम को भी दे दी थी.

कोतवाली जीयनपुर से घटनास्थल की दूरी महज 2 किलोमीटर थी, इसलिए कोतवाल अपनी टीम के साथ वहां थोड़ी देर में ही पहुंच गए थे. कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शौचालय का दरवाजा तुड़वाया. शौचालय के अंदर युवक मृत अवस्था में पड़ा था.

युवक के शव के पास ही वह तमंचा भी पड़ा हुआ था, जिस के द्वारा युवक ने वारदात को अंजाम दिया था. जबकि दूसरी ओर युवती केबिन में अचेत अवस्था में थी. उस के सिर से खून बह रहा था. उसे तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया. युवक और युवती के पास मिले मोबाइल फोन में सेव नंबरों में से उन के घर वालों के नंबर खोज कर दोनों के घर वालों पुलिस द्वारा सूचना दी गई.

उसी बीच घटनास्थल पर एसपी (ग्रामीण) राहुल रूसिया भी पहुंच चुके थे. सूचना पा कर दोनों के घर वाले घटनास्थल पर पहुंच चुके थे. मृतक युवक की शिनाख्त 24 वर्षीय विशाल पुत्र शिववचन निवासी जम्मनपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई थी. जबकि युवती की पहचान 23 वर्षीय नित्या निवासी चिलबिली दान, चिलबिली, रौनापार आजमगढ़ के रूप में हुई.

पुलिस ने घटनास्थल की काररवाई पूरी कर विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल, आजमगढ़ भेज दिया और रायल स्टार ढाबा ऐंड फैमिली रेस्टोरेंट को सील कर दिया था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक और युवती आपस में अच्छे दोस्त थे और दोनों के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध थे.

उसी दिन शाम साढ़े 4 बजे घायल युवती नित्या के पिता ने थाना जीयनपुर में एक लिखित तहरीर दे कर विशाल के खिलाफ उन की बेटी को जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई. यह बात 10 मार्च 2023 की है. जिस का मजमून इस प्रकार था-

उन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भादंवि की धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली. एसपी अनुराग आर्य ने कोतवाल को आदेश दिए कि वह इस प्रकरण की यथाशीघ्र जांच करें.

11 मार्च, 2023 शनिवार को मृतक विशाल के भाई अनिल ने ग्रामीणों के साथ जीयनपुर कोतवाली पहुंच कर रायल ढाबा ऐंड फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक पर साजिश का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि यह रेस्टोरेंट अवैध रूप से चलाया जा रहा था.

पुलिस तहकीकात के बाद इस मामले की जो कहानी निकल कर सामने आई, जो इस प्रकार थी—

खूबसूरती की मिसाल थी नित्या

मृतक विशाल उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के गांव जम्मनपुर, निवासी शिववचन का पुत्र था. उस के परिवार मां के अलावा 2 बड़े भाई थे. विशाल अपने घर में सब से छोटा था. शिववचन कोलकाता में एक रोलिंग मिल में काम करते थे. बड़ा बेटा अनिल एक कालेज में लेक्चरर था, छोटा सुनील ठेकेदारी और खेती का काम करता था.

सब से छोटे विशाल की उम्र 25 वर्ष की हो चुकी थी. वह अपने गांव से 3 किलोमीटर दूरी पर भदौली में स्थित मैना देवी कालेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था. इसी कालेज में गांव चिलबिली दानू निवासी नित्या भी बीटीसी की पढ़ाई कर रही थी. नित्या के पिता डिसपेंसरी चलाते थे. नित्या से छोटा एक भाई था, जो स्कूल में पढ़ाई कर रहा था.

नित्या अपने घर की बड़ी लाडली थी, नित्या खूबसूरत व शांत स्वभाव की थी. पतली कमर, सुडौल बदन, लंबी छरहरी, मृगनयनी, एवं गोरे रंग की नित्या बड़ी शांत रहती थी. उस की आवाज में लोच और मधुरता थी. होंठों पर मुस्कान और चेहरे पर सौम्यता थी. समझदार इतनी कि जिस कला या खेल को सीखती, शीघ्र ही निपुण हो जाती थी. पढ़ने में भी वह काफी अच्छी थी. टीचर बनने का एक दिली जुनून था, इसलिए उस ने बीटीसी में प्रवेश लिया था.

विशाल को गाना गाने और एथलेटिक्स का शौक था. कालेज के समारोह में विशाल लगभग हर प्रोग्राम में गीत जरूर गाता था, उस की आवाज में इतनी कशिश थी कि हर कोई उस का बस मुरीद बन कर रह जाता था. लेकिन विशाल में एक बात यह थी कि वह थोड़ा धीर और गंभीर किस्म का इंसान था.

वह न तो किसी से फालतू बात करता था न ही कभी कोई दिखावा करता था. वह जिस बात पर अड़ जाता था, उस बात पर वह किसी भी हद तक जा सकता था. उस का भी अपना एक मकसद था कि जीवन में कभी भी समझौता नहीं करना है, जो चीज अच्छी लगे वह अच्छी जो बात बुरी लगे, उस में वह किसी भी तरह का कंप्रोमाइज करना बिलकुल भी पसंद नहीं करता था.

विशाल के इसी गंभीर स्वभाव के कारण हर कोई उसे अपना दोस्त बनाने के लिए सदा आतुर सा रहता था. चाहे वह युवक हो या युवती, दूसरा विशाल काफा स्मार्ट भी था. दोनों भाई और मातापिता उस की हर जरूरत का विशेष ध्यान भी रखते थे.

शादी के नाम पर ऐसे होती है ठगी – भाग 1

मैट्रीमोनियल वेबसाइटों पर दिए  फरजी विज्ञापनों के जाल में फंस कर कई लोग ठगी का शिकार भी हो जाते हैं. जब तक उन्हें हकीकत पता चलती है तब तक उन का बहुत कुछ लुट चुका होता है. जल्दबाजी में उठाए गए ऐसे कदमों की वजह से उन्हें जिंदगी भर पछताना भी पड़ जाता है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गीतानगर की रहने वाली अनुष्का एक उच्चशिक्षित परिवार से ताल्लुक रखती थी. उस के यहां किसी चीज की कोई कमी नहीं थी, इसलिए उस का पालनपोषण बड़े ही नाजों में हुआ था. उस की पढ़ाईलिखाई भी अच्छे स्कूल, कालेज में हुई थी. उच्च शिक्षा पूरी करतेकरते अनुष्का जवान हो चुकी थी. तब पिता ने उस की शादी अपनी ही हैसियत वाले परिवार में कर दी. शादी के बाद अनुष्का पति के घर चली गई.

कहते हैं कि शादी के बाद लड़की के नए जीवन की शुरुआत अपने पति के संग होती है. वहां उसे ससुराल के मुताबिक ही खुद को ढालना होता है. अनुष्का ने भी ऐसा ही किया. अपने गृहस्थ जीवन से वह खुश थी. इसी बीच वह एक बेटी की मां बनी. बेटी के जन्म के बाद उस की खुशी और बढ़ गई. लेकिन उस की यह खुशी ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सकी.

पति से उस के मतभेद हो गए. हालत यह हो गए कि उस का ससुराल में रहना दूभर हो गया तो वह मायके आ गई. हर मांबाप चाहते हैं कि उन की बेटी ससुराल में हंसीखुशी के साथ रहे. अनुष्का गुस्से में जब मायके आई तो मांबाप ने उसे व दामाद को समझाया. समझाबुझा कर उन्होंने बेटी को ससुराल भेज दिया.

उन्होंने अनुष्का को ससुराल भेजा तो इसलिए था कि गिलेशिकवे दूर होने के बाद उस की गृहस्थी की गाड़ी सही ढंग से चलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. कुछ दिनों बाद ही पति के साथ उस का तलाक हो गया. यह करीब 20 साल पहले की बात है.

पति से तलाक होने के बाद अनुष्का बेटी के साथ मायके में ही रहने लगी. अनुष्का पढ़ीलिखी थी इसलिए अब अपने पैरों पर खड़े होने की ठान ली. उस ने तय कर लिया कि वह आत्मनिर्भर बन कर बेटी को ऊंची तालीम दिलाएगी. इधरउधर से पैसों की व्यवस्था कर के उस ने रेडीमेड गारमेंट का बिजनैस शुरू कर दिया. कुछ सालों की मेहनत के बाद उस का बिजनैस जम गया और उसे अच्छी कमाई होने लगी.

अनुष्का अपनी बेटी की पढ़ाई की तरफ पूरा ध्यान दे रही थी. वह चाहती थी कि बेटी को पढ़ालिखा कर इस लायक बनाए कि उस का भविष्य उज्ज्वल बन सके. उस की बेटी इस समय मुंबई के एक नामी इंस्टीट्यूट से एमबीए कर रही है. अनुष्का भी अब 47 साल की हो चुकी थी. अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने के लिए उसे कभीकभी जीवनसाथी की जरूरत महसूस होने लगी थी. इस के लिए उस ने वैवाहिक विज्ञापनों की वेबसाइट जीवनसाथी डौटकौम पर नवंबर, 2013 में अपना रजिस्ट्रेशन भी करा दिया था.

वैवाहिक विज्ञापनों की इसी साइट पर राजीव यादव नाम के एक आदमी ने भी रजिस्ट्रेशन करा रखा था. 58 वर्षीय राजीव यादव ने अपनी पर्सनल डिटेल में खुद को आईपीएस बताया था. वह भी अपने लिए जीवनसंगिनी तलाश कर रहा था. राजीव रोजाना जीवनसाथी डौटकौम साइट पर अपनी पसंद की महिला की तलाश करने लगा. साइट सर्च के दौरान उस की नजर अनुष्का की प्रोफाइल पर ठहर गई.

उस ने जल्दी ही अनुष्का को ईमेल भेज कर बात करने की इच्छा जाहिर की. अनुष्का ने उसे अपना मोबाइल नंबर दे दिया. तब राजीव यादव ने उस से खुद को आईपीएस अफसर बताते हुए कहा कि उस की पोस्टिंग भारत के नार्थईस्ट इलाके मिजोरम में डीआईजी के पद पर है और वह वहां अकेला रहता है.

राजीव ने जब अपने बारे में बताया तो अनुष्का को लगा कि उस की बाकी जिंदगी राजीव के साथ ठीक से कट जाएगी. कुल मिला कर राजीव उसे अच्छा लगा. सोचविचार कर अनुष्का ने भी राजीव को अपना परिचय दे दिया और कहा कि पहले पति से उस की एक बेटी है, जो मुंबई में एमबीए की पढ़ाई कर रही है. राजीव ने उस की बेटी को भी अपनाने की हामी भर ली.

इस के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. इसी दौरान राजीव ने बताया कि जब वह छोटा था कि उस के मांबाप की मौत हो गई थी. एक छोटा भाई था जो भारतीय सेना में ब्रिगेडियर था. उस की पोस्टिंग जम्मूकश्मीर में थी. लेकिन वहां हुए एक बम विस्फोट में उस की मौत हो चुकी है.

कुछ दिनों की बातचीत के बाद राजीव और अनुष्का ने शादी की बात फाइनल कर ली. उन्होंने तय कर लिया कि वे 13 दिसंबर, 2013 को शादी कर लेंगे. राजीव यादव ने कहा कि वह मिजोरम से 13 दिसंबर को कानपुर पहुंच जाएगा और परिवार के नजदीकी लोगों के बीच एक सादे समारोह में उसी दिन शादी कर के वापस लौट आएगा.

अनुष्का की यह दूसरी शादी थी इसलिए वह भी शादी के समय कोई बड़ा दिखावा और तामझाम नहीं चाहती थी. इसलिए उसे राजीव का प्रस्ताव पसंद आ गया. शादी करने से 3 दिन पहले 10 दिसंबर को राजीव ने अनुष्का से फोन पर बात की. बातचीत के दौरान उस ने बताया कि उस का पर्स कहीं गिर गया है. उस में एटीएम कार्ड व अन्य कार्ड थे.

अनुष्का ने राजीव की इस बात को सीरियसली नहीं लिया क्योंकि आए दिन तमाम लोगों के एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि महत्त्वूपर्ण सामान चोरी होते रहते हैं या कहीं खो जाते हैं. इसलिए उस ने राजीव से यह कहा कि जो एटीएम कार्ड पर्स में थे, उन्हें लौक जरूर करा दें ताकि कोई उन का दुरुपयोग न कर सके. अनुष्का ने अपने होने वाले पति को यह सुझाव दे तो दिया लेकिन उसे यह पता नहीं था कि राजीव यह छोटी सी सूचना दे कर उसे ऐसे जाल में फांसने जा रहा है, जहां से निकलना उस के लिए आसान नहीं होगा.

दोनों की फोन पर रोजाना ही बातचीत होती थी. अनुष्का उस की बातों से इतनी प्रभावित हो गई थी कि उस पर आंखें मूंद कर विश्वास करने लगी थी. 13 दिसंबर की दोनों की शादी होने वाली थी इसलिए अब केवल 2 दिन ही बचे थे. 2 दिनों बाद वे एकदूसरे से पहली बार मिलने जा रहे थे. अनुष्का की खुशी बढ़ती जा रही थी. ये 2 दिन उसे 2 साल से भी ज्यादा लंबे लग रहे थे. एकएक पल का वह बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही थी.

इस से पहले कि अनुष्का राजीव यादव के साथ शादी के बंधन में बंध पाती, उसे ऐसी खबर मिली कि उस के पैरों तले जैसे जमीन ही खिसक गई.

कातिल निगाहों ने बनाया कातिल – भाग 1

3 अगस्त, 2023 को रात के कोई 2 बजे का वक्त रहा होगा. उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के शहर रुद्रपुर की घनी आबादी वाले ट्रांजिट कैंप इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ था. उसी दौरान संजय यादव के 12 वर्षीय बेटे जय की चीखपुकार ने सभी लोगों की नींद उड़ा दी थी.

जय जोरजोर से चीख रहा था, ‘‘बचाओबचाओ, बदमाशों ने मेरे मम्मीपापा को मार डाला.’’

उस की चीखपुकार सुन कर लोग इकट्ठा हुए. फिर लोगों ने उस के घर के अंदर का मंजर देखा तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए. लोगों ने घटनास्थल पर देखा, एक कमरे में उस के मम्मीपापा की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी. जबकि दूसरे कमरे में उस की नानी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई चीखपुकार मचा रही थी. जय ने लोगों को बताया कि उस ने भी शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी उसे धक्का मार कर एक बदमाश फरार हो गया.

इस जघन्य अपराध को देखते ही वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाते ही आननफानन में घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई थी. पुलिस ने इस मामले में मृतक संजय यादव के बेटे जय से जानकारी जुटाई तो उस ने बताया कि रात के कोई 2 बजे उस के घर में बदमाश घुस आए. घर में घुसते ही बदमाशों ने उस के पिता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी.

उस के बाद पास में ही सो रही उस की मां के चेहरे पर कई वार करने के बाद उन के हाथ की नस काट दी, फिर उन की कमर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. दोनों की चीख सुन दूसरे कमरे में सो रही उस की नानी गौरी मंडल मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने उन के पेट पर भी वार कर दिया, जिस के कारण वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

दोहरे मर्डर से क्षेत्र में मची सनसनी

3 लोगों की नाजुक हालत को देखते ही पुलिस ने एंबुलेंस भी बुला ली थी. तीनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने संजय यादव और उन की पत्नी सोनाली को मृत घोषित कर दिया. जबकि सोनाली यादव की मां गौरी मंडल की हालत गंभीर दखते हुए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था. रात अधिक होने के कारण पुलिस ने दोनों मृतकों की लाश को मोर्चरी में रखवा दिया था.

अगले दिन सुबह ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक परिवार के घर की जांचपड़ताल की. जांच के लिए डौग स्क्वायड को भी बुलाया गया था. इस दौरान भी सारे दिन देखने वालों की भीड़ लगी रही.

इस केस की अधिक जानकारी के लिए पुलिस ने कुमाऊं फोरैंसिक टीम भी बुला ली थी. घटना के बाद घर में मौजूद बिस्तर खून से लथपथ पड़ा हुआ था. फर्श पर भी कई जगह खून बिखरा मिला. फोरैंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने साक्ष्य जुटाए. उस के बाद पुलिस ने अपनी काररवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

7 पुलिस टीमों के 45 पुलिसकर्मी जुटे जांच में

इस जघन्य डबल मर्डर के शीघ्र खुलासे के लिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा जगदीश की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अपराध एवं यातायात, एसपी (सिटी), सीओ अनुषा बडोला व पंतनगर के सीओ व एसएचओ कोतवाली सुंदरम शर्मा के निर्देशन में 7 पुलिस टीमों का गठन किया गया.

इस केस की गहराई तक जाने के लिए सब से पहले पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जिस के द्वारा राजवीर नाम का एक शख्स सुर्खियों में उभर कर सामने आया. पुलिस ने राजवीर की छानबीन की तो उस के कई नाम उभर कर सामने आए. जो जगदीश उर्फ राजकमल उर्फ राज नाम से ज्यादा जाना जाता था. उसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वह राजवीर नाम से कई साल पहले संजय यादव के घर के सामने किराए पर रह चुका था.

जगदीश उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का मूल निवासी था. इस वक्त वह कहां रह रहा था, किसी के पास कोई ठोस जानकारी नहीं थी. फिर भी पुलिस ने उस के फोन नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया. लेकिन वह नंबर काफी समय से बंद आ रहा था, जिस से पता चला कि अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बचने के लिए पलपल स्थान बदल रहा था.

उस के बाद गठित टीमों द्वारा अपनाअपना काम करते हुए 5 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में जा कर लगभग 1200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था. उस के बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आरोपी की पकडऩे के लिए 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित करते हुए अखबारों में भी विज्ञापन दिया. साथ ही आरोपी को शीघ्र पकडऩे के लिए पुलिस ने उस के पीछे मुखबिर भी लगा दिए.

9 अगस्त, 2023 को पुलिस को एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि डबल मर्डर केस का आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर शहर में मौजूद है. इस जानकारी के मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की लोकेशन के आधार पर चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए उसे अपनी हिरासत में ले लिया.

जगदीश को गिरफ्तार करते ही पुलिस टीम रुद्रपुर चली आई. रुद्रपुर लाते ही पुलिस ने इस हत्याकांड के बारे में उस से कड़ी पूछताछ की. जगदीश ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. जगदीश ने बताया कि वह उसे दिलोजान से चाहता था. लेकिन सोनाली उस से प्रेम करने को तैयार न थी, जिस के कारण ही उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा.

संजय और सोनाली ने की थी लव मैरिज

पुलिस पूछताछ और संजय यादव के परिवार से मिली जानकारी से इस मामले में जो कथा उभर कर सामने आई, वह इस प्रकार थी—

संजय यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का मूल निवासी था. 5 भाइयों में सब से छोटा संजय यादव अब से लगभग 17 साल पहले नौकरी की तलाश में रुद्रपुर आया था. उस वक्त वह अविवाहित था. रुद्रपुर आ कर उस ने एक किराए का कमरा लिया और यहीं पर नौकरी भी करने लगा था. उसी नौकरी करने के दौरान उस की मुलाकात सुभाष कालोनी निवासी सोनाली से हुई. उस वक्त सोनाली भी सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी.

दो बहनों का एक प्रेमी – भाग 1

इफ्तखाराबाद के अब्दुल रशीद को कानपुर की एक टेनरी में नौकरी मिल गई थी. कुछ सालों बाद उन्होंने कानपुर के मुसलिम बाहुल्य इलाके राजीवनगर में जमीन खरीदकर अपना छोटा सा  मकान बना लिया और परिवार के साथ उसी में रहने लगे. कालांतर में उन के 7 बच्चे हुए, जिन में 3 बेटे थे और 4 बेटियां. वक्त के साथ उन के सभी बच्चे बड़े हो गए तो उन्होंने 2 बड़ी बेटियों की शादी कर दी.

कई साल पहले अब्दुल रशीद की शरीक ए हयात का इंतकाल हो गया तो वह टेनरी की नौकरी छोड़ कर छोटे बेटे अतीक अहमद के साथ बेल्ट बनाने का काम करने लगे. उन के दोनों बड़े बेटों, रईस अहमद और अनीस अहमद ने अपनी मरजी से शादियां कर ली थीं और अलग मकान ले कर रहने लगे थे. अब अब्दुल रशीद के घर में 4 ही लोग बचे थे, वह, उन की 2 बेटियां शमीम बानो और आफरीन और छोटा बेटा अतीक अहमद.

शमीम और आफरीन दोनों ही जवान थीं, लेकिन आर्थिक परेशानियों के चलते उन की शादियां नहीं हो पा रही थीं. अब्दुल रशीद और अतीक सुबह को काम पर निकल जाते थे तो फिर दिन छिपने के बाद ही घर लौट कर आते थे. शमीम और आफरीन दिन भर घर में अकेली रहती थीं. उन पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं थी.

खाली रहने की वजह से शमीम की दोस्ती रूबीना नाम की एक युवती से हो गई. रूबीना ने 5 साल पहले अपनी पसंद के एक युवक से शादी की थी. इस में उस के घर वालों की सहमति भी शामिल थी. लेकिन शादी के बाद रूबीना एक बार ससुराल जाने के बाद दोबारा नहीं गई. नतीजतन उस का तलाक हो गया. इस के कुछ दिनों बाद रूबीना ने एक ऐसे आदमी से शादी कर ली, जिस की पहले से ही 2 बीवियां थीं.

इस बात को ले कर खूब हंगामा हुआ. उस आदमी की दोनों बीवियों ने भी रूबीना को जम कर लताड़ा और गालीगलौज की. उन्होंने अपने पति को भी चेतावनी दी. फलस्वरूप रूबीना को उस आदमी का भी साथ छोड़ना पड़ा. इस तरह रूबीना एक बार फिर अकेली रह गई. अब तक उस के मातापिता की मृत्यु हो चुकी थी और वह अपने भाई शाहिद और भाभी जरीना के साथ राजीवनगर में ही रह रही थी. भैयाभाभी का उस पर कोई कंट्रोल नहीं था, वह पूरी तरह आजाद थी.

रूबीना जैसा ही हाल शमीम बानो का भी था. उस के 2 भाई अपनी पत्नियों के साथ अलग रहते थे. पिता और छोटा भाई सुबह काम पर चले जाते थे तो फिर रात में ही लौटते थे. उन के जाने के बाद शमीम पूरी तरह आजाद हो जाती थी यानी अपनी मरजी की मालिक. एक ही मोहल्ले में रहने और एक जैसी आदतों की वजह से दोनों में दोस्ती हो गई. दोनों साथसाथ घूमने लगीं.

शमीम खूबसूरत थी. उस पर मोहल्ले के कई लड़कों की निगाहें जमी थीं, जिन में एक उस के चाचा वहीद का बेटा सिद्दीक भी था. करीबी रिश्तेदार होने की वजह शमीम और सिद्दीक के बीच नजदीकी संबंध बन गए. फिर जल्दी ही ऐसा समय भी आया, जब दोनों एकदूसरे को तनमन से समर्पित हो गए.

इधर बड़ी बहन शमीम चाचा के लड़के सिद्दीक से इश्क लड़ा रही थी तो उधर छोटी आफरीन भी 22 की हो चुकी थी. आफरीन शमीम से ज्यादा खूबसूरत भी थी और स्मार्ट भी. सिद्दीक यूं तो आफरीन को बचपन से देखता आया था, लेकिन शमीम से शारीरिक संबंध बनने के बाद उस का आफरीन को देखने का भी नजरिया बदल गया था. वह शमीम से ज्यादा आफरीन में दिलचस्पी लेने लगा. शमीम को हालांकि यह अच्छा नहीं लगा, लेकिन वह कर भी क्या सकती थी.

सिद्दीक से मोहभंग हुआ तो शमीम अपनी दोस्त रूबीना के और भी ज्यादा करीब आ गई. इस के बाद दोनों कानपुर के ही नहीं बल्कि दिल्ली तक के चक्कर लगाने लगीं. शमीम के पैर चूंकि पहले ही घर से बाहर निकल चुके थे, इसलिए अब्दुल रशीद चाह कर भी उस पर पाबंदी नहीं लगा सके. जब उस का मन होता रूबीना के साथ चली जाती और जब मन होता घर लौट आती. पिछले साल शमीम जब ईद के दिन दिल्ली चली गई तो अब्दुल रशीद को बहुत बुरा लगा. वह वापस लौटी तो उन्होंने उसे डांटाफटकारा भी, पर उस पर कोई असर नहीं हुआ.

शमीम के बाहर चली जाने के बाद आफरीन घर में अकेली रह जाती थी. इस का फायदा उठाया सिद्दीक ने. वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय आफरीन के साथ गुजारने लगा. इस का नतीजा यह हुआ कि प्यार के नाम पर दोनों एकदूसरे के बेहद करीब आ गए. यहां तक कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया.

इसी बीच शमीम एक बार रूबीना के साथ दिल्ली गई तो उस ने लौट कर बताया कि रूबीना दिल्ली के एक युवक से उस की शादी की बात चला रही है. उस युवक का वह फोटो भी साथ लाई थी. घर में किसी की इतनी हिम्मत नहीं थी कि उस का विरोध करता. वैसे भी सभी चाहते थे कि किसी तरह उस की शादी हो जाए तो अच्छा है. दिल्ली से लौटने के बाद शमीम का अधिकतर समय फोन पर बतियाने में बीतने लगा. वह आफरीन से बताती थी कि वह उसी युवक से बातें करती है, जिस से शादी करेगी.

जब से शमीम का दिल्ली वाले लड़के से चक्कर चला था, वह ज्यादातर घर में ही रहने लगी थी. इस से आफरीन को परेशानी होती थी, क्योंकि वह सिद्दीक से नहीं मिल पाती थी. यह देख कर उस ने अपने इस प्रेमी से घर के बाहर मिलना शुरू कर दिया. जब यह बात शमीम को पता चली कि उस का पूर्व प्रेमी उस की छोटी बहन के साथ इश्क लड़ा रहा है तो उसे बहुत बुरा लगा. उस ने आफरीन को समझाने की कोशिश की कि वह सिद्दीक के चक्कर में न पड़े, क्योंकि वह अच्छा लड़का नहीं है.

शमीम आफरीन से कई साल बड़ी थी, तजुर्बेकार भी थी. वह जानती थी कि सिद्दीक आफरीन का फायदा उठा कर उसे किनारे लगा देगा. इसलिए वह कोशिश करने लगी कि वे दोनों न मिल पाएं. लेकिन यह बात आफरीन को बुरी लगती थी और सिद्दीक को भी. इस की एक वजह यह थी कि शमीम अपने मामले में हमेशा से आजाद रही थी, जबकि वह उन दोनों पर पाबंदी लगाना चाहती थी.

कैसे हुईं 9 दिन में 3 बहनें गायब – भाग 1

सुबह के 7 बजे थे, शमशाद अली अपने घर के बाहर बैठे हुए थे. उन्होंने किसी काम के लिए अपनी 14 वर्षीय बेटी मनतारा को आवाज लगाई. लेकिन मनतारा ने कोई जबाव नहीं दिया. इस पर पास बैठे बेटे सलमान से उन्होंने मनतारा को बुलाने के लिए कहा.

सलमान बहन को बुलाने घर में गया, लेकिन उसे मनतारा घर में दिखाई नहीं दी. उस ने पूरे घर में बहन को तलाशा, दूसरी बहनों व मां ने भी अनभिज्ञता व्यक्त की. मनतारा नहीं मिली. तब गांव में उसे तलाश किया गया. लेकिन वह गांव में होती तो मिलती. वह कहीं नहीं मिली. दरअसल, मनतारा गायब हो चुकी थी.

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के थाना क्षेत्र कुर्रा का एक गांव है रम्पुरा. जिला मुख्यालय से इस गांव की दूरी करीब 25 किलोमीटर है. इसी गांव का रहने वाला है शमशाद अली. शमशाद की 3 बेटियों में 22 साल की निशा, 16 साल की खुशबू और 14 साल की मनतारा जबकि एक बेटा सलमान है. शमशाद मेहनतमजदूरी कर के परिवार का पालनपोषण करता था. इस काम में बेटा उस का हाथ बंटाता था.

जब मनतारा कहीं नहीं मिली तो परेशान शमशाद थाना कुर्रा जा पहुंचा और एसएचओ जयश्याम शुक्ला से मिला. उस ने उन्हें अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के लापता होने की जानकारी दी. शमशाद ने आरोप लगाया कि उस की बेटी को कोई किडनैप कर ले गया है. पुलिस ने इस की रिपोर्ट दर्ज कर ली और बेटी को ढूंढने की बात कही. यह भी कहा कि आप भी अपने स्तर से पता लगाइए. यह बात 21 दिसंबर, 2022 की है.

पिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए 8 दिन हो गए थे. पुलिस ने नाबालिग बच्ची को ढूंढने का वायदा भी किया था, लेकिन पुलिस उस का कोई सुराग नहीं लगा पाई थी. शमशाद का आरोप था कि पुलिस ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया. पुलिस के ढुलमुल रवैए को देखते हुए शमशाद ने खुद अपनी बेटी की तलाश करने का निर्णय लिया.

शमशाद अली ने अपनी लापता हुई बेटी के संबंध में स्वयं छानबीन शुरू कर दी. इस बीच पड़ोसियों से उसे पता चला कि बेटी पंजाब के मुक्तसर ले जाई गई है. शमशाद के पड़ोसी राकेश के यहां कुछ दिन पहले शादी में पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला एक लडक़ा आया था. वही उन की बेटी को बहलाफुसला कर भगा ले गया है. प्रयास करने पर उस लडक़े के पिता का मोबाइल नंबर भी शमशाद को मिल गया.

एक बेटी को ढूंढने गए, 2 और हो गईं गायब

30 दिसंबर, 2022 को शमशाद के मोबाइल पर आरोपी का फोन आया. बेटी से बात भी की. इस संबंध में शमशाद ने थाना कुर्रा जा कर पुलिस को पूरी बात से अवगत कराया. पुलिस ने तब उस मोबाइल की लोकेशन पता की. लोकेशन की जानकारी के बाद शमशाद को लोकेशन दे कर पंजाब के मुक्तसर भेजा.

उसी दिन शमशाद बेटी की तलाश के लिए मुक्तसर के लिए कार बुक करा कर अपने 3 रिश्तेदारों के साथ घर से निकला. शमशाद अभी अलीगढ़ तक ही पहुंचा था कि घर से बेटे का फोन आ गया. बेटे ने कहा, “अब्बा, 2 बहनें और किडनैप हो गई हैं.”

यह सुनते ही शमशाद के होश उड़ गए.

शमशाद ने बिना देर किए अपने मोबाइल से कुर्रा थाने के अलावा पुलिस के कई अधिकारियों को काल किया, लेकिन उसे कोई उत्तर नहीं मिला. उस समय शमशाद ने घर लौटना उचित नहीं समझा और पंजाब पहुंच गया. वहां संबंधित थाने में पहुंचा और कुर्रा थाना द्वारा दी गई आरोपी के मोबाइल की लोकेशन से मुक्तसर स्थित थाना पुलिस को अवगत कराया.

वहां के एसएचओ ने कुर्रा के एसएचओ से बात कराने को कहा. थाने व क्राइम ब्रांच को कई बार फोन किए, लेकिन नेटवर्क न मिलने के कारण बात नहीं हो सकी. शमशाद ने वहां की पुलिस को बताया कि उस के पड़ोसी राकेश के रिश्तेदारों की मदद से हम ने उस लडक़े के बारे में जानकारी जुटाई है कि वह लडक़ा मुक्तसर का रहने वाला है. हमें उस लडक़े के पिता का मोबाइल नंबर भी मिल गया था. उसी के आधार पर थाना कुर्रा से आरोपी की लोकेशन निकलवाई थी.

पंजाब पुलिस ने कहा, आप को अपने राज्य की पुलिस के साथ आना चाहिए था. इस तरह हम आप की कोई मदद नहीं कर सकतेे हैं. थकहार कर शमशाद वापस लौट आया.

पंजाब से खाली हाथ लौटने के बाद शमशाद ने थाना कुर्रा जा कर अपनी 2 और बेटियों निशा और खुशबू के किडनैप होने की जानकारी देते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई. इन में निशा बालिग जबकि खुशबू नाबालिग थी. थाना कुर्रा में अब तक शमशाद की 3 बेटियों के अपहरण की भादंवि की धारा 363 के अंतर्गत 2 मामले दर्ज किए जा चुके थे. शमशाद ने पुलिस के सामने आशंका व्यक्त की, अपहत्र्ता उस की बेटियों को मार डालेंगे. उन के अंग निकाल लेंगे.

पंजाब के युवक ने किया किडनैप

शमशाद ने बताया कि 4 नवंबर को घर के सामने रहने वाले राकेश की बेटी की शादी थी. शादी में राकेश के रिश्तेदारों के साथ उन के दोस्त भी आए थे. आरोपी युवक भारत सिंह पंजाब के मुक्तसर से आया था. वह यहां करीब 15 दिन रुका था. उस समय घर वालों ने कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में पता चला कि वह लडक़ा उन की बेटियों के पीछे पड़ा था. उसी ने तीनों बेटियों का अपहरण 9 दिन में कराया है.

शमशाद ने आशंका व्यक्त की कि वह युवक किसी बड़े गिरोह का सदस्य भी हो सकता है. वह बेटियों को बेच भी सकता है. उस ने अपनी तीनों बेटियों की जान को खतरा बताया. बेबस पिता शमशाद ने राष्ट्रपति, प्रदेश के मुख्यमंत्री और एसपी (मैनपुरी) के नाम अपनी शिकायत फैक्स द्वारा भेज दी. इस के साथ ही मैनपुरी जा कर एसपी विनोद कुमार से मिल कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें देते हुए तीनों बेटियों को बरामद करने की गुहार लगाई.

3 बेटियों के अपहरण पर प्रशासन हुआ अलर्ट

एसपी विनोद कुमार ने शमशाद को आश्वासन देते हुए कहा, जल्द से जल्द आप की तीनों बेटियां आप के पास होंगी. बेटियों को ले जाने वाले अपराधियों को पकडऩे के लिए हम स्पैशल टीम बनाएंगे. उस के बाद एसपी द्वारा 2 टीमें गठित कर दी गईं.

9 जनवरी, 2023 को कुर्रा के एसएचओ जयश्याम शुक्ला से शमशाद मिला. जिस लडक़े पर बेटियों के अपहरण का शक था, उस के पिता को फोन मिलाया. लडक़े के पिता ने फोन उठाया तो पीछे से छोटी बेटी मनतारा की आवाज आई. इस पर बेटी से बात कराने को कहा. बेटी ने डरी आवाज में कहा, “पापा, अब मैं वापस नहीं आ पाऊंगी.”

इस के बाद फोन कट गया. शमशाद ने बताया कि बेटी को ज्यादा बात करने से रोक दिया. बेटी को धमकाने की आवाज फोन में आ रही थी.

एसपी मैनपुरी ने थाना कुर्रा पुलिस को लड़कियों को शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए. इस पर 10 जनवरी, 2023 को शमशाद को साथ ले कर थाना कुर्रा पुलिस पंजाब के लिए रवाना हुई. जिस मोबाइल नंबर पर बात हुई थी, पुलिस ने उस मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की.

जब पुलिस वहां पहुंची तो घर पर ताला लटका मिला. आसपास पूछताछ की, लेकिन उन लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चला. थकहार कर सभी लोग खाली हाथ वापस आ गए. धीरेधीरे डेढ़ महीने का समय बीत गया.

षडयंत्र : पैसों की चाह में – भाग 1

सुबह के नाश्ते पर आने की कोई बात ही नहीं थी. लेकिन दोपहर का खाना खाने से पहले ज्ञान कौर काफी देर तक अपने पति अमरजीत सिंह की राह देखती रहीं. धीरे धीरे 3 बज गया और अमरजीत सिंह घर नहीं आए तो उन्हें थोड़ी चिंता हुई. यह स्वभाविक भी था.

वह सोचने लगीं, सरदारजी ने रात में न आने  की बात की थी, सुबह भी नहीं आए तो कोई बात नहीं थी. अब वह खाना खाने भी नहीं आए, जबकि फिर वह खाना समय पर खाते थे. आज वह बिना बताए कहां चले गए? कहीं कोई जमीन तो देखने नहीं चले गए या फिर किसी जमीन के कागज बनवाने तो नहीं चले गए? काम में फंसे होने की वजह से बता नहीं पाए होंगे.

ज्ञान कौर ने 3-4 बार अमरजीत सिंह के मोबाइल पर फोन किया था, लेकिन संपर्क नहीं हो सका था. तरहतरह की बातें सोचते हुए ज्ञान कौर ने खाना खाया और आराम करने के लिए लेट गईं. सरदारजी के बारे में ही सोचते हुए वह सो गई तो शाम को उठीं. उस समय भी सरदार अमरजीत सिंह घर नहीं लौटे थे. शाम को ही नहीं, रात बीत गई और सरदारजी लौट कर नहीं आए.

कई बार ज्ञान कौर के मन में आया कि सरदारजी के घर न आने की बात वह अपने बड़े बेटे गुरचरण सिंह को बता दें. लेकिन उन के मन में आता कि बच्चे बेवजह ही परेशान होंगे. सरदारजी कोई बच्चे तो हैं नहीं कि गायब हो जाएंगे. 70 साल के स्वस्थ और समझदार आदमी हैं. वह ऐसे हैं कि खुद ही दूसरों को गायब कर दें, उन्हें कौन गायब करेगा?

इसी उहापोह और असमंजस की स्थिति में ज्ञान कौर का वह दिन भी बीत गया. जब दूसरी रात भी सरदार अमरजीत सिंह घर नहीं लौटे तो ज्ञान कौर ने परेशान हो कर अगली सुबह यानी 27 अगस्त, 2013 को गांव में रह रहे अपने बड़े बेटे गुरचरन सिंह के पास खबर भेजने के साथ बाघा बार्डर पर ड्यूटी कर रहे छोटे बेटे गुरदीप सिंह को भी फोन द्वारा सरदार अमरजीत सिंह के 2 दिनों से घर न आने की सूचना दे दी.

गुरदीप सिंह भारतीय सेना की 69 आर्म्स बटालियन में सिपाही था. इन दिनों वह बाघा बार्डर पर तैनात था. मां से पिता के 2 दिनों से घर न आने की जानकारी मिलते ही गुरदीप सिंह छुट्टी ले कर गांव आया और सब से पहले भाई को साथ ले कर थाना सदर जा कर अपने पिता के गायब होने की सूचना दे कर गुमशुदगी दर्ज करा दी. इस के बाद दोनों भाई पिता की तलाश में जुट गए.

सरदार अमरजीत सिंह लुधियाना के थाना सदर के अंतर्गत आने वाले गांव झांदे में रहते थे. काफी और उपजाऊ जमीन होने की वजह से गांव में उन की गिनती बड़े जमीनदारों में होती थी. गांव के बीचोबीच उन की महलनुमा शानदार कोठी थी, जिस में वह पत्नी ज्ञान कौर और 2 बेटों गुरचरन सिंह और गुरदीप सिंह के साथ रहते थे. दोनों बेटे पढ़ाई के साथसाथ खेती में भी बाप का हाथ बंटाते थे. बड़ा बेटा गुरचरन सिंह पढ़ाई पूरी कर के जमीनों की देखभाल करने लगा तो छोटा गुरदीप सिंह भारतीय सेना में भर्ती हो गया.

गुरचरन सिंह और गुरदीप सिंह कामधाम से लग गए तो सरदार अमरजीत सिंह ने उन की शादियां कर दीं. उन की भी अपनी संतानें हो गई थीं. इस तरह उन का भरापूरा खुशहाल परिवार हो गया था. वैसे भी धनदौलत की उन के पास कोई कमी नहीं थी, लेकिन जब देहातों का शहरीकरण होने लगा तो उन्होंने अपनी काफी जमीनें करोड़ो रुपए में बेच कर बरनाला में उन्होंने इस के बदले दोगुनी जमीन खरीद कर बटाई पर दे दी. बाकी पैसों से उन्होंने प्रौपर्टी डीलर का काम शुरू कर दिया.

अमरजीत की जमीनों, मंडियों और आढ़त आदि का सारा काम बड़ा बेटा गुरचरन सिंह देखता था. जबकि अमरजीत सिंह अपने प्रौपर्टी डीलर वाले काम में व्यस्त रहते थे. इस के लिए उन्होंने गांव के बाहर लगभग 5 सौ वर्गगज में एक आलीशान औफिस और कोठी बनवा रखी थी. वह अपनी पत्नी ज्ञान कौर के साथ उसी में रहते थे, जबकि परिवार के अन्य लोग गांव वाली कोठी में रहते थे.

अमरजीत सिंह का इधर ढाई, 3 सालों से बगल के गांव थरीके के रहने वाले स्वर्ण सिंह के साथ कुछ ज्यादा ही उठना बैठना था. वैसे तो स्वर्ण सिंह मोगा का रहने वाला था, लेकिन उस ने और उस के भाई गुरचरन सिंह ने मोगा की सारी जमीन बेच कर उत्तर प्रदेश के पृथ्वीपुर में काफी जमीन खरीद ली थी. जिस की देखभाल गुरचरन सिंह भाई स्वर्ण सिंह के साले कुलविंदर सिंह के साथ करता था.

जबकि स्वर्ण सिंह थरीके में रहते हुए प्रौपर्टी का काम करता था. ऐसे में जब उसे पता चला कि झांदे गांव के रहने वाले अमरजीत सिंह का प्रौपर्टी का बड़ा काम है तो वह उन के पास भी आनेजाने लगा. उस ने उन से 3-4 प्लाटों के सौदे भी करवाए, जिन से उन्हें अच्छाखासा लाभ मिला. उन्होंने स्वर्ण सिंह का पूरा कमीशन तो दिया ही, लेकिन इस के बाद से उन्हें उस पर पूरा भरोसा हो गया था. साथसाथ खानापीना होने लगा तो दोनों में मित्रता भी हो गई. इस के बाद अमरजीत सिंह का कोर्टकचहरी जा कर कागजात आदि बनवाने और प्लाट वगैरह दिखाने का ज्यादातर काम स्वर्ण सिंह ही करने लगा.

उसी बीच स्वर्ण सिंह ने अमरजीत सिंह की मुलाकात अमित कुमार से करवाई. अमित ने उन्हें बताया था कि वह गोल्ड मैडलिस्ट वकील है. लेकिन वह वकालत न कर के प्रौपर्टी का बड़ा काम करता है. वह छोटेमोटे नहीं, बड़े सौदे करता और करवाता है.

अमित कुमार ने अमरजीत सिंह से इस तरह बातें की थीं कि वह उस से काफी प्रभावित हुए थे. इस के बाद अमित कुमार ने अमरजीत सिंह को 2-3 प्लाट भी खरीदवाए थे, जिन्हें बेच कर अमरजीत सिंह ने अच्छाखासा लाभ उठाया था.

स्वर्ण सिंह की ही तरह अमरजीत सिंह अमित कुमार पर भी विश्वास करने लगे थे. इस के बाद अमित कुमार ने अमरजीत सिंह के साथ मिल कर करीब ढाई करोड़ रुपए का एक सौदा किया, जिस के लिए उन्होंने 50-50 लाख रुपए का 2 बार में भुगतान किया था. इस सौदे में स्वर्ण सिंह गवाह था. लेकिन इतने बड़े सौदे की अमरजीत सिंह के घर के किसी भी सदस्य को कोई जानकारी नहीं थी.

4 करोड़ बीमा क्लेम के लिए दोस्त का मर्डर

बात 19 जून, 2023 की है. पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव सानीपुर का रहने वाला 28 वर्षीय सुखजीत सिंह फतेहगढ़ साहिब में ही रहने वाले अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह के वहां गया था. लेकिन जब वह एक दिन बाद भी नहीं लौटा तो उस की पत्नी जीवनदीप कौर परेशान हो उठी. बड़ी हैरानी की बात थी कि उस का मोबाइल फोन भी बंद था.

अगले दिन जीवनदीप कौर कुछ लोगों के साथ इलाके के सरहिंद थाने में पहुंची और वहां अपने 28 वर्षीय पति सुखजीत सिंह की गुमशुदगी दर्ज करा दी.

पुलिस की शुरुआती जांच में सुखजीत सिंह की बाइक और चप्पलें पटियाला रोड पर नहर के किनारे मिलीं, जिन्हें देख पुलिस ने अनुमान लगाया कि हो सकता है सुखजीत ने सुसाइड कर लिया हो. लेकिन जब तक उस की लाश बरामद नहीं हो जाती, तब तक पुलिस के लिए ऐसे किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना मुमकिन नहीं था.

पुलिस जांच चल रही थी कि इसी दौरान सुखजीत का मोबाइल फोन उस की बाइक मिलने वाली जगह से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर जमीन के नीचे दबा हुआ मिला. मोबाइल फोन का जमीन के नीचे दबा मिलना किसी षडयंत्र की ओर इशारा कर रहा था.

गुरप्रीत सिंह की पत्नी ने खोला मुंह

जब जीवनदीप कौर से उस के पति की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की गई तो उस ने बताया पिछले कुछ दिनों से गुरप्रीत सिंह उस के पति को फोन कर के शराब पीने के लिए अपने पास बुलाता था. यह जानकारी मिलने पर पुलिस अब गुरप्रीत सिंह की तलाश में उस के घर पहुंची तो पता चला कि गुरप्रीत सिंह की मौत कल सुबह एक एक्सीडेंट में हो चुकी है.

सुखजीत सिंह का पता लगाने के लिए इलाके के डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया, जिस में सरहिंद थाने के एसएचओ गुरदीप सिंह और इंसपेक्टर नरेंदर पाल सिंह थे. इस टीम ने गुरप्रीत की पत्नी खुशदीप कौर से घंटों गहन पूछताछ की. खुशदीप कौर ने पहले तो पुलिस को बरगलाने की कोशिश की, मगर पुलिस के सवालों की बौछार के आगे वह ज्यादा देर टिक नहीं सकी और आखिरकार उस की जुबान ने सच उगल दिया.

खुशदीप ने बताया कि उस का पति गुरप्रीत सिंह मरा नहीं बल्कि जिंदा है. इस के बाद उस के पति गुरप्रीत सिंह और अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. सभी आरोपियों से पूछताछ तथा पुलिस की तहकीकात के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे एक हैरतअंगेज कहानी उभर कर सामने आई, जो इस प्रकार है—

44 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब शहर का एक मशहूर फूडचेन व्यवसायी था. शहर में उस के कई आउटलेट थे. वह हल्दीराम एंड कंपनी का थोक डीलर था. शहर में उस के नाम की तूती बोलती थी. लेकिन इधर कुछ समय से उस का व्यापार लगातार घाटे में जा रहा था.

इस से उबरने के लिए गुरप्रीत सिंह ने एक शाम अपनी परेशानी अपने परिचित राजेश शर्मा को बताई. राजेश शर्मा एक बीमा एजेंट था. उस की कोर्टकचहरी में अच्छीखासी पैठ थी. उस ने गुरप्रीत को अपने नाम से मोटी राशि का एक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस करवाने और अपनी जगह किसी दूसरे आदमी की हत्या कर उसे एक्सीडेंट का रूप दे कर इंश्योरेंस की राशि हड़पने का सुझाव दिया.

4 करोड़ के लालच में रची खूनी साजिश

गुरप्रीत सिंह को राजेश की बात जंच गई. इस योजना पर काम करते हुए सब से पहले उस ने 3 अलगअलग एक्सीडेंटल बीमा पौलिसी अपने नाम पर करवाई. कुल 4 करोड़ का एक्सीडेंटल बीमा करवाया गया, जिस में एक बीमा 2 करोड़ रुपए और 2 बीमे एकएक करोड़ रुपए के थे.

इस के बाद वह एक ऐसे व्यक्ति की तलाश में लग गया, जिस की कदकाठी काफी हद तक उस से मिलती हो. काफी तलाश के बाद उसे 3 आदमी मिले, जिन की हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप दिया जा सकता था. पहला आदमी मोहाली का रहने वाला था. परंतु उस के शरीर का डीलडौल उस की देह से थोड़ा अलग था. दूसरा पटियाला का निवासी था. जिस के बारे में पता चला कि उस की एक बाजू पर टैटू बना था.

एक महीने पहले गुरप्रीत सिंह की मुलाकात 28 वर्षीय सुखजीत सिंह से हुई, जिस का हुलिया काफी हद तक उसी के समान था. दोनों की मूंछों का स्टाइल भी करीब एक जैसा ही था. वह फतेहगढ़ साहिब जिले के सानीपुर गांव का निवासी था. वह शराब पीने का आदी था. जिस दिन सुखजीत सिंह को शराब पीने को नहीं मिलती, उस के पूरे बदन में अजीब सी ऐंठन और बेचैनी सी होने लगती थी. बिना शराब पिए उसे रात में भी नींद नहीं आती थी.

जब से गुरप्रीत सिंह ने सुखजीत सिंह की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया था, सुखजीत का उस के घर आनाजाना शुरू हो गया. सुखजीत को वहां मुफ्त की शराब मिल रही थी, इसलिए शाम ढलते ही वह बाइक से उस के घर पहुंच जाता था. इस के अलावा वह वापस अपने घर जाने के लिए निकलता तो गुरप्रीत उसे जेब खर्च के लिए कभी 500 रुपए तो कभी 2-3 सौ थमा देता था.

दोनों की दोस्ती को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि 19 जून, 2023 की शाम को सुखजीत अपनी पत्नी से बोला, ‘‘गुरप्रीत का फोन आया था, इसलिए उस के घर जा रहा हूं.’’

जीवनदीप कौर को अपने पति सुखजीत और गुरप्रीत सिंह की दोस्ती फूटी आंख भी नहीं सुहाती थी. क्योंकि वह जब भी गुरप्रीत सिंह के घर से देर रात गए वापस लौटता तो नशे में बुरी तरह टल्ली होता था. नशे में बाइक चलाना बेहद खतरनाक था. कभी गलती से उस का एक्सीडेंट हो जाता तो उस के पति के हाथपैर सही सलामत नहीं बचते. लेकिन हर बार जब भी वह पति को गुरजीत सिंह के घर जाने से रोकने की कोशिश करती, सुखजीत उसे बुरी तरह झिडक़ देता था.

ट्रक से कुचलवा दिया दोस्त को

गुरप्रीत के बुलावे पर उस दिन जब सुखजीत उस के घर में पहुंचा तो गुरप्रीत ने उसे पीने के लिए बिठा दिया. शराब के कुछ दौर चलने के बाद गुरप्रीत ने उस के पैग में नशे की दवा मिला दी. थोड़ी देर में सुखजीत बेसुध हो कर लुढक़ गया तो गुरप्रीत के परिचित सुखविंदर सिंह संधा और दिनेश सिंह सुखजीत को बलेनो कार में डाल कर राजपुरा ले गए, जहां योजना के अनुसार एक्सीडेंट को अंजाम देना था.

उन का जानकार जसपाल सिंह भी ट्रक ले कर राजपुरा पहुंच गया. सुनसान सडक़ देख कर पहले तो सुखविंदर सिंह संधा ने सुखजीत सिंह के कपड़े उतारे फिर उसे गुरजीत के कपड़े पहना दिए ताकि उस की लाश को गुरप्रीत की लाश बताया जा सके.

फिर जसपाल सिंह ने एक बड़ी ट्रक के टायर के आगे सुखजीत सिंह के बेहोश जिस्म को डाल दिया. इस के बाद जसपाल सिंह ने ट्रक स्टार्ट कर सुखजीत सिंह के ऊपर कई बार चढाया, जिस से उस का शरीर तथा चेहरा इतना क्षतविक्षत हो गया कि अब किसी के लिए लाश की पहचान कर पाना मुश्किल था.

इस के बाद सुखविंदर सिंह संधा और जसपाल सिंह, सुखजीत की बाइक और चप्पलों को वहां से दूर भाखड़ा नहर के किनारे रख आए, जिस से पुलिस को ऐसा लगे जैसे किसी ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली हो. सुखजीत का मोबाइल फोन वहां से एक किलोमीटर दूर मिट्टी के नीचे दबा दिया.

20 जून, 2023 राजपुरा पुलिस को सडक़ पर बुरी तरह कुचली हुई लाश मिली तो पुलिस ने अनुमान लगाया कि मृतक शायद रात में किसी बड़े वाहन की चपेट में आ गया होगा. खबर मिलने पर सुबह खुशदीप कौर लाश की शिनाख्त करने के लिए राजपुरा थाने में पहुंची और और कपड़ों के आधार पर उस ने लाश की शिनाख्त अपने पति गुरप्रीत के रूप में कर छाती पीट पीट कर रोने लगी.

चूंकि इस लाश का कोई और दावेदार नहीं आया था, इसलिए पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद इसे अंतिम संस्कार के लिए खुशदीप कौर को सौंप दिया. खुशदीप कौर ने आननफानन में दुनिया के सामने सुखजीत की लाश का अंतिम संस्कार कर दिया.

4 करोड़ के लालच में पहुंचे जेल में

यहां तक खुशदीप कौर और बाकी आरोपियों ने अपना सारा काम वैसे ही निपटाया था, जैसा पहले से तय था. उन्हें पूरी उम्मीद थी कि कुछ दिनों के बाद वे इंश्योरेंस के 4 करोड़ रुपए लेने में कामयाब हो जाएंगे. लेकिन यह मामला तब बुरी तरह उलझ गया, जब जीवनदीप कौर ने राजपुरा पुलिस के द्वारा खींचे गए फोटो की शिनाख्त अपने गुमशुदा पति सुखजीत सिंह के तौर पर कर दी.

डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस की तेजतर्रार टीम ने 28 जून, 2023 को गुरप्रीत सिंह और उस की पत्नी खुशदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया. बाकी आरोपियों सुखविंदर संधा, राजेश शर्मा, जसपाल सिंह तथा दिनेश कुमार के नाम सामने आने पर उन सब को भी गिरफ्तार कर लिया.

गुरप्रीत सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ट्रक, बलेनो कार, बाइक तथा स्कूटी को बरामद कर लिया. इस तरह गुरप्रीत सिंह और उस की पत्नी खुशदीप कौर इंश्योरेंस के 4 करोड़ रुपए पाने की जगह जेल की हवा खा रहे हैं.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

सूटकेस में मिली लाश का रहस्य

जुल्मी से प्यार : सनकी प्रेमी से छुटकारा

15 दिन में सुनाया फैसला : मुजरिम को सजा ए मौत