Uttar Pradesh news : जेंडर चेंज कर सहेली को बनाया दुलहन

Uttar Pradesh news : एक बड़े ज्वैलर इंद्रकुमार गुप्ता की लाडली बेटी शिवांगी को अपनी सहेली ज्योति से ऐसा प्यार हुआ कि वह उस से शादी करने को अड़ गई. इंद्रकुमार गुप्ता ने भी अपनी लाडली का लिंग चेंज करा कर धूमधाम से उस की शादी ज्योति से कराई. इन दोनों की प्रेम कहानी इतनी दिलचस्प है कि…

शिवांगी और ज्योति पक्की सहेलियां थीं. दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी. रविवार को वे घर के पास ही संजीवनी पार्क पहुंच जातीं फिर घंटा, आधा घंटा किसी सूने कोने में बैठ कर अंतरंग बातें करती थीं, उस के बाद दोनों अपनेअपने घर चली जातीं. यह उन का हर रविवार का नियम था. हर बार की तरह उस रोज भी रविवार था. शिवांगी व ज्योति आईं और झाडिय़ों के पीछे एकांत में बैठ गईं. यूं भी दोपहर का समय था और उस समय पार्क अकसर सुनसान रहते हैं. संजीवनी पार्क में भी इक्कादुक्का लोग ही दिखाई दे रहे थे. कुछ देर दोनों गपशप करती रहीं, फिर सहसा शिवांगी गंभीर हो कर ज्योति को अपलक निहारने लगी. 

कुछ देर ज्योति सहेली को देखते हुए मुसकराती रही, फिर असहज हो कर बोली, ”शिवांगी, तुम इस तरह मुझे क्यों देख रही हो?’’

यह पूछो कि क्या देख रही हूं.’’

मुसकराते हुए ज्योति ने प्रतिप्रश्न किया, ”तुम ही बता दो कि बिना पलकें झपकाए तुम मुझ में क्या देख रही हो?’’

ज्योति, तुम बहुत खूबसूरत हो,’’ शिवांगी अपना मुंह ज्योति की आंखों के पास ले गई, स्वाभाविक तौर पर उस की पलकें बंद हो गईं. शिवांगी ने बारीबारी उस की पलकें चूमी, फिर अपना मुंह दूर हटा लिया, ”तुम्हारी आंखें किसी उस्ताद शायर का हसीन ख्वाब हैं,’’ इस के बाद उस ने ज्योति के होठों पर तर्जनी फिराई, ”और तुम्हारे ये होंठ मानो शराब के पैमाने हैं.’’

पलकों पर होंठों का स्पर्श, चेहरे से टकराती शिवांगी की हसरत भरी सांसें और होंठों पर अब भी घूम रही तर्जनी के स्पर्श से ज्योति एक अजब रोमांच से भर गई. सहेली का यह व्यवहार भी उसे अजीब लग रहा था, इसलिए चेहरे पर मुसकान सजा कर उस ने पूछा, ”शिवांगी, आज तुुम यह कैसी बहकीबहकी सी बातें कर रही हो?’’

बहकीबहकी नहीं, महकीमहकी बातें कर रही हूं,’’ शब्द मानो शिवांगी की आत्मा से निकल रहे थे, ”सच कह रही हूं ज्योति, तुम्हारे होंठों को मुंह लगा कर जो यह शराब पी ले, कसम से जिंदगी भर उस का नशा न उतरे.’’

ज्योति को उलझन सी महसूस हुई, ”शिवांगी, आज तुम्हें यह क्या हो गया है?’’

प्यार हो गया है,’’ ज्योति की तरह उस का भी लहजा संजीदा था, ”तुम्हारे लिए अपने दिल में प्यार तो तभी से महसूस कर रही हूं, जब से पहली बार तुम्हें देखा था, आज जाहिर कर देती हूंआई लव यू ज्योति.’’

ज्योति खिलखिला कर हंसी, ”यह बात किसी लड़के से बोलो तो तुम्हें कुछ हासिल भी हो, मुझ से क्या पाओगी. जो तुम में है, वही मुुझ में है. लड़कियों की खुशियों का बंद ताला खोलने की चाबी लड़कों के पास होती है. मुझे बख्शो और अपनी मनपसंद के किसी लड़के से बोलो आई लव यू.’’

जरूरी नहीं कि लड़की को लड़के से ही प्यार हो,’’ शिवांगी ने अपना दर्शन बघारा, ”लड़की को लड़की से भी प्यार हो सकता है. वैसे ही जैसे मुझे तुम से हो गया है.’’

बहुत चुहल हो गई, अब चलो.’’ ज्योति भौहें उचका कर बोली.

चलते हैं यार,’’ शिवांगी ने ज्योति की कमर जकड़ कर जहां का तहां बैठा लिया, ”पहले अपने होठों की शराब तो चखा दो. आज मैं ऐसा नशा कर लेना चाहती हूं, जो जीवन भर न उतरे.’’

शिवांगी क्या फिजूल की बात कर रही हो, यार. लड़कीलड़की में ऐसे थोड़े ही होता है.’’

होता है यार, आज से नहीं सदियों से होता आ रहा है और होता रहेगा.’’

नहीं यार, ये गलत है.’’ ज्योति ने विरोध किया.

ज्योति मना करती रही, लेकिन शिवांगी कहां मानने वाली थी. उस ने ज्योति का मुंह अपनी तरफ घुमाया, दोनों हथेलियों में उस का चेहरा फंसाया और उस का निचला होंठ अपने होंठों से चूमने लगी. ज्योति का तनमन रोमांच से भर गया. ज्योंज्यों चुंबन के चटखारे तेज हुए, ज्योति का विरोध कमजोर पड़ता गया. आनंद और उत्तेजना के कारण उस की आंखें खुदबखुद बंद हो गईं. लड़की भी लड़की को असीम आनंद दे सकती है, यह उस ने पहली बार जाना. उत्तर प्रदेश का एक चर्चित शहर है कन्नौज. यह शहर सुगंध की नगरी के नाम से भी जाना जाता है. यहां का इत्र व्यवसाय पूरे विश्व में मशहूर है.

कन्नौज का ऐतिहासिक महत्त्व भी है. राजा जयचंद ने इसे अपनी राजधानी बनाया था. उस के द्वारा बनाए गए किलों के अवशेष आज भी मौजूद हैं. बीड़ी उद्योग के लिए भी कन्नौज मशहूर है. कन्नौज शहर का ही एक बड़ा क्षेत्र है सरायमीरा. इसी सरायमीरा के देविनटोला मोहल्ले में इंद्रकुमार गुप्ता सपरिवार रहते थे. उन के परिवार में पत्नी लक्ष्मी के अलावा 3 बेटियां व एक बेटा था. इंद्रकुमार गुप्ता सर्राफा व्यापारी थे. सरायमीरा में उन की ज्वैलरी शौप थी. सर्राफा व्यापार में उन का नाम था.

किसे ढूंढ रही थीं शिवांगी की प्यासी निगाहें

इंद्रकुमार गुप्ता ने 2 बेटियों के विवाह कर दिए थे. बेटे की भी शादी कर दी थी. अब बची थी सब से छोटी बेटी शिवांगी उर्फ रानू. शिवांगी खूबसूरत व तेजतर्रार थी. पढ़ाई में भी वह तेज थी और खेलकूद में भी निपुण थी. उस ने महिला महाविद्यालय से बीए किया था. इस के बाद पापा की ज्वैलरी शौप पर उन का सहयोग करने लगी थी. इतनी सारी खूबियां होने के बावजूद शिवांगी के वजूद में एक खामी थी. किशोरवय तक तो सब ठीक था, मगर उस के बाद उस में विचित्र बदलाव आने लगे. वह महसूस करने लगी थी कि उस की देह अवश्य नारी की है, मगर उस में जो आत्मा है, वह पुरुष की है. 

यही कारण था कि लड़कियों को सहेली बनाने के बजाय लड़कों को दोस्त बनाना शिवांगी को सुहाता था. उस की चालढाल, आचारविचार सब लड़कों जैसे हो गए. कपड़े भी उस ने मरदाना पहनने शुरू कर दिए. लंबे बाल कटवा कर हेयर स्टाइल भी लड़कों जैसा करा लिया. कह सकते हैं कि शिवांगी अपने मन की मालिक थी. जो उसे अच्छा लगता, वही करती. मातापिता का उस पर अंकुश था नहीं. इसलिए भी वह अपने मन की करती थी.

किशोरावस्था पार कर के शिवांगी ने युवावस्था में प्रवेश किया तो उस का मन किसी से प्रीत जोडऩे के लिए ललकने लगा. शिवांगी लड़की थी, मगर स्वयं को लड़की मानती नहीं थी और लड़कों में उसे दिलचस्पी नहीं थी. इसलिए उस की आंखों ने किसी ऐसी नवयौवना की तलाश शुरू कर दी, जिसे वह अपनी प्रेमिका बना कर प्यार कर सके. शिवांगी के मन को कुछ लड़कियां भायीं भी, मगर हर किसी में कोई न कोई कमी भी नजर आई. लिहाजा उन से प्रेम करने का इरादा त्याग दिया. दरअसल, शिवांगी को ऐसी संगिनी की तमन्ना थी, जो लाखों में एक न सही, सैकड़ों में एक जरूर हो. 

लड़कियों की भीड़ में वह सब से अलग नजर आए. ऐसी लड़की जो उस के मन, आत्मा और भावनाओं को समझे. समलिंगी से वह वे सारी अपेक्षाएं करे, जो आम लड़कियां विपरीत लिंगी से किया करती हैं. यही नहीं, उस की क्रियाओं से वह शांति एवं संपूर्ण तृप्ति की भी अनुभूति करे. किसी का प्यार पाने तथा किसी को प्यार देने के लिए शिवांगी का मन बेचैन था, मगर उस के मनमुताबिक संगिनी मिल नहीं रही थी. शिवांगी को हर किसी से निराशा मिल रही थी. इस के बावजूद उस ने सब्र का दामन नहीं छोड़ा. वह उस पल का इंतजार करती रही, जब नियति को उस के जोड़ीदार से मिलाना था. आखिर वह दिन आ ही गया. 

पार्क में फलनेफूलने लगा लेस्बियन प्यार

साल 2020 की बात है. दिसंबर का महीना था. हर रोज की तरह उस रोज भी शिवांगी पापा की ज्वैलरी शौप के काउंटर पर बैठी थी. लगभग 12 बजे एक लड़की आई और शिवांगी के काउंटर के सामने आ कर बैठ गई. शिवांगी की नजरें उसी से चिपक गई, ‘वाव! क्या हुस्न, शबाब और ताजाताजा खिली जवानी है. महबूबा बनाने लायक तो यह लड़की है.’ 

शिवांगी ने मुसकराहट के फूल खिलाए, ”हाय!’’

लड़की भी मुसकराई, ”हाय.’’

मेरा नाम शिवांगी गुप्ता है.’’

मैं ज्योति, देविन टोला में रहती हूं.’’

अरे, वहीं तो मेरा भी मकान है. लेकिन कभी मुलाकात नहीं हुई.’’

मैं पहले दूसरे मोहल्ले में रहती थी. अभी कुछ महीने से देविन टोला मोहल्ले में रह रही हूं. परिवार में मम्मीपापा के अलावा एक बहन है, जिस की शादी हो चुकी है. मैं ने इंटर पास करने के बाद ब्यूटीशियन का कोर्स किया है.’’

परिचय होते ही दोस्ती हो गई. शिवांगी ने खूबसूरत ताजा गुलाब जैसी ज्योति को भरपूर नजरों से देखा फिर पूछा, ”बताओ, कौन सी ज्वैलरी दिखाऊं?’’

मुझे आधुनिक डिजाइन की पायल चाहिए.’’ ज्योति ने कहा. 

शिवांगी ने कई पायल दिखाईं, लेकिन ज्योति को पसंद नहीं आईं. फिर वह दूसरे काउंटर पर जा कर पायल लाई और बोली, ”ज्योति, तुम्हारे दूधिया पैरों में यह पायल खूब फबेगी.’’ 

सचमुच वह पायल ज्योति को पसंद आ गई. उस ने पायल की कीमत चुकाई और चली गई. इस के बाद उसे जब भी कोई ज्वैलरी खरीदनी होती, वह शिवांगी की शौप पर पहुंच जाती. 

इस तरह शौप पर आतेजाते उन की दोस्ती गहराने लगी. शिवांगी ज्योति को अपने घर ले गई तो ज्योति के घर जा कर उस की मम्मी सुषमा से भी मिल आई. बात लड़की से लड़की की दोस्ती की थी, इसलिए किसी को क्या आपत्ति होती. इंद्रकुमार गुप्ता के लिए ज्योति और सुषमा के लिए शिवांगी बेटी जैसी थी. दोस्ती पक्की हो गई. ज्योति के साथ शिवांगी अधिक से अधिक समय गुजारने के प्रयास में रहने लगी. रविवार को शिवांगी की शौप बंद रहती थी, इसलिए वह ज्योति को पास के संजीवनी पार्क में ले जाती. इस के बाद शाम व रात को भी वह ज्योति से फोन पर बातें करती. 

शिवांगी यह सब ज्योति का मन टटोलने के लिए कर रही थी. उस के मन में कसक भी थी, यदि उस का प्रेम निवेदन ज्योति ने ठुकरा दिया तो दिल टूट जाएगा. देर रात को जब सारे लोग गहरी नींद सो रहे होते, शिवांगी जागते हुए सोच रही होती कि जरूरी नहीं कि ज्योति भी ऐसी हो. हर युवती अपने नारी अंगों का महत्त्व देती है एवं उन का उपयोग जानती है. उसे यह भी पता होता है कि उस के अंगों का विपरीतलिंगी ही सही उपयोग कर सकता है और यही प्रकृतिसम्मत है. ज्योति हो अथवा दूसरी युवती, उसे अपनी कामुक चेष्टाओं से चरम का स्पर्श तो करा सकती हूं, मगर कहलाएगा तो अप्राकृतिक ही.

सोचों के इन गहन क्षणों में शिवांगी सोचती, ‘मुझे फिफ्टीफिफ्टी क्यों बनाया. देह नारी की दी तो आत्मा पुरुष की क्यों डाली? मुझे ज्योति से प्यार है. यदि उस ने मेरी नारी देह के साथ प्रेम स्वीकार नहीं किया, तब तो मैं न घर की रहूंगी, न घाट की.

शिवांगी जल्दी हार मानने वाली युवती नहीं थी. धीरेधीरे किंतु बहुत चतुराई से वह ज्योति की भावनाओं से अपने जज्बात जोड़ती रही. इस के साथ ही उस ने ज्योति की कामनाओं में आग लगाना भी शुरू कर दी. संजीवनी पार्क की झाडिय़ों में ले जा कर शिवांगी ने पहले तो अपनी बातों से ज्योति की कामनाएं भड़काई, फिर उस दिन उस के साथ शोख शारीरिक छेड़छाड़ भी कर दी. शिवांगी ने ज्योति की पलकें चूमी, प्यार का इजहार किया और फिर उस के होंठों का शराब चूसने लगी. ज्योति आनंद, उत्तेजना और सरसराहट से भर गई. रोमांच की लहरें उसे दूर बहा ले जाने लगीं. 

सहसा ज्योति का मस्तिष्क जागा. उस ने अपना मुंह शिवांगी के मुंह से हटा लिया, ”बहुत हो गया, अब यह सब मत करो.’’

ज्योति को दिलफेंक आशिक की तरह चाहने लगी शिवांगी

शिवांगी भी एकदम से सब कुछ नहीं करना चाहती थी. उस की इच्छा चरणदरचरण ज्योति को काम के शिखर पर ले जाने की थी. इसलिए वह संगिनी को देखते हुए मुसकराई, फिर भीगे होंठों पर जीभ फिरा कर उन्हें और भिगो लिया, ”ज्योति, वाकई तुम गजब की मादक लड़की हो. जी चाहता है कि तुम्हारे होंठों को चूसचूस कर इस कदर लाल कर दूं कि तुम्हें कभी लिपस्टिक लगाने की जरूरत न रहे.’’

बहुत हो गया, अब चलो.’’ फिर संजीवनी पार्क से निकल कर दोनों अपनेअपने घर चली गईं. 

उस पूरी रात शिवांगी की हर बात और हरकत ज्योति को उत्तेजक अनुभूति से भरती रही. शिवांगी उसे पसंद थी. वह सोचने लगी कि काश! शिवांगी लड़का होती. 

अगले रविवार को भी शिवांगी ने पार्क के सूने कोने की ऐसी जगह चुनी, जहां उन पर किसी की नजर न पड़े. दोनों बैठ गईं तो शिवांगी ने अपनी बांहें ज्योति के गले में डाल दी, ”आई लव यू.’’

ज्योति ने गले से शिवांगी की बांहें निकाली नहीं, बल्कि उस की आंखों में देखते हुए मुसकराने लगी, ”तुम फिर शुरू हो गई.’’

क्या करूं यार, तुम्हें करीब पाते ही मन बहकने लगता है.’’

शिवांगी, बीते रविवार को तुम ने मेरे साथ जो हरकत की, उस के बारे में सोचसोच कर मैं अजीब सा महसूस करती रही.’’

रात को सपना भी देखा था क्या कि तुम मेरी बांहों में हो और मैं तुम्हें प्यार कर रही हूं.’’

यह सुन कर ज्योति के गालों पर हया की सुर्खी फैल गई. वह धीमे से मुसकराई और नजर झुका कर बोली, ”हां, देखा था.’’

इस से यह साबित होता है कि तुम्हें भी मुझ से प्यार हो गया है.’’ शिवांगी के लहजे में शोखी भर गई, ”मैं कह चुकी हूंआई लव यू’, तुम भी कह दो यारआई लव यू टू शिवांगी.’’

धत्त..’’ कह कर ज्योति ने लजा कर अपना चेहरा दुपट्टे से ढक लिया. 

अच्छा, मैं फिर से तुम्हारे होंठ चूसती हूं, उस से तुम्हारी झिझक खत्म हो जाएगी, फिर खुल कर कहोगी आई लव यू टू.’’ कहने के साथ ही बीते दिन की तरह शिवांगी ने ज्योति का निचला होंठ दबाया और पूरी शिद्ïदत से उसे पीने लगी. 

ज्योति की देह उत्तेजना से भरने लगी तो उस ने शिवांगी को स्वयं से दूर हटा दिया, ”लिमिट में रहो यार.’’

अभी मैं ने कहा न, अकेले में तुम्हें पा कर कंट्रोल नहीं होता.’’ शिवांगी ने उस के भीगे होंठों पर अंगुली फेरी, ”अब तो कह दो, आई लव यू शिवांगी.’’

कह दूंगी तो क्या होगा?’’ ज्योति ने पूछा.

प्यार की नेमत मिल जाएगी.’’ शिवांगी किसी दिलफेंक आशिक की तरह बोली, ”मुझे सुकून मिलेगा कि मेरी मोहब्बत एकतरफा नहीं है. ज्योति भी मुझे चाहती है.’’

शिवांगी की बातों और कामुक छेड़छाड़ से ज्योति के जिस्म में आग सी लगी हुई थी. मन में प्यार भी अंगड़ाई ले रहा था. अत: उस ने भी निश्चय कर लिया फिर शिवांगी की आंखों में देखते हुए वह मुसकराई और फिर धीमे से कह दिया, ”आई लव यू टू.’’

शिवांगी की इच्छा पूरी हुई. मुसकरा कर उस ने अपने होंठों के प्याले ज्योति की ओर बढ़ाए और नशीले अंदाज में बोली, ”ऐसे नहीं, पहले मेरे होंठों को चूमो, फिर कहो, आई लव यू शिवांगी.’’

ज्योति ने शिवांगी की तर्ज पर उस का निचला होंठ अपने होंठों से दबाया, चूसा, फिर मुंह हटा कर बोली, ”आई लव यू शिवांगी.’’

उस दिन से शिवांगी और ज्योति की लव स्टोरी शुरू हो गई. पार्क में जा कर कामुक छेड़छाड़ करती और रात को फोन पर वैसी ही बातें करतीं, जैसे प्रेमीप्रेमिका किया करते हैं. शिवांगी प्रेमी होती और ज्योति प्रेमिका. एक रोज ज्योति ने शिवांगी से कहा कि उस ने ब्यूटीशियन कोर्स किया है. ब्यूटीपार्लर खोलने के लिए उसे जगह की तलाश है. शिवांगी कुछ देर सोचती रही फिर बोली, ”हमारे मकान के ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरा खाली है. चाहो तो तुम उस कमरे में ब्यूटीपार्लर चला सकती हो. मगर इस के लिए तुम्हें मेरे मम्मीपापा से बात करनी होगी. आज रविवार है. हमारी शौप बंद है. पापा घर पर ही हैं. तुम मेरे साथ घर चलो और उन से बात कर लो.’’

शिवांगी की सलाह ज्योति को अच्छी लगी. वह उस के साथ घर गई और शिवांगी के पापा इंद्रकुमार गुप्ता से ब्यूटीपार्लर खोलने के लिए रूम देने का अनुरोध किया. चूंकि ज्योति उन की बेटी शिवांगी की सहेली थी, इसलिए वह ज्योति की रिक्वेस्ट को ठुकरा न सके. उन की पत्नी लक्ष्मी भी मान गई. उस के बाद ज्योति ने रूम सजाया और ज्योति ब्यूटीपार्लरके नाम से दुकान के बाहर बोर्ड लगा दिया. पार्लर खोलने में शिवांगी ने उस की भरपूर मदद की. 

ब्यूटीपार्लर बन गया प्यार करने का अड्डा

पहले दोनों का मिलन पार्क में होता था. अब हर रोज सुबह व शाम उन का मिलन ब्यूटीपार्लर वाले रूम में होने लगा. यहां उन्हें किसी प्रकार का डर भी नहीं था. कभीकभी रात को बहाने से शिवांगी ज्योति को रोक भी लेती. फिर तो उस रात दोनों खूब मौजमस्ती करतीं. शिवांगी प्रेमी का रोल अदा करती और ज्योति प्रेमिका का. दोनों पूरी रात आपस में लिपटी रहतीं और देह सुख पातीं. लेकिन एक रात उन का भांडा फूट गया. उस रात शिवांगी ने ज्योति को रोक लिया था. खाना खाने के बाद दोनों कमरे में पहुंचीं और शिवांगी ने कमरा अंदर से बंद कर लिया. आधी रात के बाद शिवांगी की मम्मी लक्ष्मी बाथरूम जाने के लिए वह बेटी के कमरे के सामने से गुजरी तो उसे फुसफुसाहट के साथ अजीब सी आवाजें सुनाई दीं. लक्ष्मी का माथा ठनका और पांव जहां के तहां ठिठक गए. 

लक्ष्मी ने खिड़की से झांक कर देखा तो भीतर का नजारा देख कर उस के होश उड़ गए. दोनों सहेलियां बेलिबास थीं और कामुक क्रीड़ाओं में तल्लीन थी. लक्ष्मी सन्न रह गई तो यह है ज्योति व शिवांगी की दोस्ती का राज’. 

उसे गुस्सा तो बहुत आया कि उसी समय ज्योति को कमरे से खींच कर घर से बाहर निकाल दे. मगर ऐसा करने से बदनामी हो सकती थी. इसलिए वह चुप रही और अपने बैड पर जा कर लेट गई. यह अलग बात थी कि वह पूरी रात सो नहीं सकी. सुबह होते ही ज्योति अपने घर चली गई. इस के बाद लक्ष्मी ने शिवांगी की खबर ली, ”रानू, तुम दोनों जो करती हो, वह मैं ने देख लिया है. आज से तुम उस से नहीं मिलोगी.’’ 

लक्ष्मी ने बेटी की करतूत पति को भी बता दी. इंद्रकुमार गुप्ता शर्म से पानीपानी हो गए. उन्होंने शिवांगी को जम कर फटकार लगाई. पेरेंट्स की फटकार सुन कर शिवांगी न शरमाई न लजाई, न डरी न सहमी. सीधे बोली, ”पापा, मैं ज्योति से प्यार करती हूं. ज्योति भी मुझ से प्यार करती है. हम दोनों एकदूजे के लिए ही बने हैं. इसलिए मैं ज्योति से शादी करना चाहती हूं. इस के लिए ज्योति भी तैयार है.’’

बेटी की बात सुन कर इंद्रकुमार गुप्ता हैरान रह गए, ”शिवांगी, तुम्हारा दिमाग फिर गया है क्या. भला लड़की की शादी लड़की से कैसे हो सकती है. घरसमाज वाले क्या कहेंगे. समाज में मेरी इज्जत है, मानमर्यादा है. सब कुछ खत्म हो जाएगा. मेरी बात मानो और उस लड़की से नाता तोड़ लो.’’

यह संभव नहीं है पापा. न मैं उस के बिना रह सकती हूं और न ज्योति मेरे बिना रह सकती है.’’

जिद छोड़ दो बेटी. मैं ने तो सोचा था कि तुम्हारी बड़ी बहनों की तरह तुम्हारी भी शादी किसी अच्छे परिवार में धूमधाम से करूंगा, लेकिन तुम ने तो मेरे अरमानों का गला घोंट दिया. तुम्हारे इस कदम से समाज में मेरी जगहंसाई होगी और लोग हमें अजीब नजरों से देखेंगे.’’

पापा, आप मेरी भावनाओं को समझें. मेरी परिस्थिति को जानें. मैं न नर हूं, न नारी. मेरी काया जरूर नारी की है, लेकिन आत्मा पुरुष की है. मेरी शादी जबरदस्ती कर दी तो क्या रिश्ता कायम रहेगा? कभी नहीं. तब आप की बदनामी नहीं होगी? सिर नीचा नहीं होगा?’’

तो तुम्हीं बताओ, चाहती क्या हो तुम?’’

पापा, मैं चाहती हूं कि आप जितना पैसा मेरी धूमधाम वाली शादी में खर्च करना चाहते हैं. उतना पैसा मेरी जिंदगी संवारने में खर्च कर दीजिए. आप मेरा जेंडर बदलवाने में खर्च कर दें ताकि मैं संपूर्ण पुरुष बन जाऊं. उस के बाद हम ज्योति से शादी कर लेंगे.’’

शिवांगी के फैसले से फेमिली वाले क्यों हुए परेशान

इंद्रकुमार गुप्ता को शिवांगी की बातें अटपटी लगीं. वह हर हाल में दोनों सहेलियों को अलग करना चाहते थे. शिवांगी नहीं मानी तो इंद्रकुमार गुप्ता उलाहना ले कर ज्योति के घर जा पहुंचे. उन्होंने सुषमा से कहा, ”तुम्हारी बेटी गलत शौक रखती है. बेहतर होगा, जल्द ही उस के हाथ पीले कर दीजिए. ज्योति को यह भी समझा दीजिएगा कि वह मेरी बेटी शिवांगी का पीछा छोड़ दे. और हां, ज्योति से कहना, मेरा कमरा खाली कर दे, जिस में उस ने ब्यूटीपार्लर खोल रखा है.’’

इंद्रकुमार गुप्ता की बात सुन कर सुषमा चौंक गई. उसे दोनों की दोस्ती पर शक तो था, लेकिन बात इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी, इस का अंदाजा उसे नहीं था. इंद्रकुमार के जाते ही सुषमा ने ज्योति की खबर ली, ”ज्योति, तुम दोनों जो करती हो, उस की खबर हमें मिल गई है. आज से तुम्हारा उस के घर जाना बंद. ब्यूटीपार्लर भी बंद कर दो. देहरी से पांव निकाला तो टांगे तोड़ दूंगी.’’ सुषमा ने ज्योति पर पाबंदियां ही नहीं लगाईं, उस का मोबाइल फोन भी छीन लिया. 

अपनी सफाई में ज्योति क्या कहती. कहने को उस के पास कुछ था ही नहीं. सिर झुकाए वह मम्मी की बात सुनती रही. शिवांगी लड़का होती, तब जरूर कह देती, ‘हम दोनों प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं. लड़की से लड़की के प्यार का न कोई औचित्य है, न सामाजिक मान्यता.

बेटी की आई शिकायत से सुषमा ने पति राधेश्याम को अवगत कराया तो वह चौंक पड़े कि यह क्या सुनने को मिल रहा है. फिर बोले, ”तुम ज्योति पर कड़ी नजर रखो. जल्द से जल्द हम उस के हाथ पीले कर देंगे, ताकि हमारी इज्जत बची रहे.’’

ज्योति ने पापा की बात सुनी तो मानो उस के दिल पर छुरियां चल गईं, लेकिन वह कर ही क्या सकती थी. एक बार फिर उसे शिवांगी के लड़की होने पर अफसोस हुआ, ‘काश! शिवांगी लड़का होती’.

शिवांगी और ज्योति के फेमिली वाले अवश्य उन के विरोधी हो गए थे, लेकिन वे एकदूसरे की मोहब्बत को तोड़ नहीं सके. वे दोनों किसी न किसी तरह अपनी तड़प मिटा ही लेते थे. वे हमेशा इस चिंता में रहती थीं कि कैसे मिलें, कहां मिलें.

एक रोज ज्योति बाजार से निकली तो उसे सड़क पर स्कूटी से जाते हुए शिवांगी दिखी. उस ने हाथ लहरा कर रुकने का इशारा किया. स्कूटी रोक कर दोनों एकदूसरे से जा मिलीं. दोनों ने अपनीअपनी तड़प बयां की. शिवांगी ने उस का हाथ अपने हाथों में ले कर तसल्ली दी, ”ज्योति, हम एकदूसरे के लिए ही बने हैं, इसलिए कोई भी हमें जुदा नहीं कर सकता.’’

ज्योति ने मायूस निगाहों से उसे देखा, ”जीवन भर हम साथ रहें भी तो कैसे?’’

शादी कर के.’’ शिवांगी के मुंह से निकला.

क्या यह मुमकिन है?’’ ज्योति ने अचकचा कर पूछा. 

बेशक मुमकिन है. मैं अपना जेंडर चेंज करा कर पूर्णरूप से लड़का बनूंगी. उस के बाद तुम से शादी करूंगी. मैं ने अपने पापा को अपनी मंशा से अवगत करा दिया है. 

अब देखना है कि वह अमल कब करते हैं. ज्योति, तुम्हें वादा करना होगा कि जब तक मैं लड़का न बन जाऊं, तब तक तुम्हें इंतजार करना होगा.’’

शिवांगी, मुझे फेमिली वालों की कितनी ही जिल्लत झेलनी पड़े, कितनी भी प्रताडऩा सहनी पड़े. लेकिन वादा निभाऊंगी. तुम्हारा इंतजार करूंगी.’’

लिंग चेंज करा कर शिवांगी को मिल ही गया प्यार

इधर शिवांगी को ले कर इंद्रकुमार गुप्ता बेहद परेशान रहने लगे थे. इसी परेशानी के चलते एक रोज उन्होंने अपने फैमिली डाक्टर से शिवांगी को ले कर चिंता जताई. इस पर डाक्टर ने कहा कि शिवांगी की काया नारी की है, लेकिन उस की चालढाल, पहनावा, बोलीभाषा सब लड़कों जैसी है. ऐसे में यदि वह अपना जेंडर चेंज कराने की इच्छुक है तो इस में हर्ज ही क्या है. इसी के साथ उन्होंने दिल्ली, लखनऊ के कुछ डाक्टरों के नाम भी सुझाए. 

इस बाबत इंद्रकुमार गुप्ता ने पत्नी लक्ष्मी से गहन विचारविमर्श किया फिर पत्नी के राजी होने पर उन्होंने शिवांगी का जेंडर चेंज कराने का फैसला किया. वह शिवांगी को दिल्ली ले गए और जेंडर चेंज करने वाले एक चर्चित डाक्टर को दिखाया. डाक्टर ने सब से पहले शिवांगी की काउंसलिंग की, फिर बताया कि शिवांगी का जेंडर चेंज हो सकता है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में समय लगेगा. 4 औपरेशन करने होंगे और लगभग 8 लाख रुपए का खर्च आएगा. हर औपरेशन की फीस एडवांस जमा करनी होगी. 

इंद्रकुमार गुप्ता राजी हो गए. इस के बाद शिवांगी के जेंडर चेंज की प्रक्रिया शुरू हो गई. लगभग 2 साल में शिवांगी के 3 औपरेशन पूरे हो गए थे. शिवांगी लड़की से लड़का बन चुकी थी. यद्यपि एक साधारण सा औपरेशन अब भी बाकी था. अब वह शिवांगी से शिव बन गई थी. शिवांगी लड़की से लड़का बनी तो उस ने ज्योति से शादी की इच्छा जताई. उस ने पहले अपने पेरेंट्स को राजी किया, फिर ज्योति के मम्मीपापा को भी राजी कर लिया. इस के बाद शादी की तैयारियां शुरू हो गईं. शादी के कार्ड छपवाए गए और नातेदारों, इष्ट मित्रों व परिवार वालों को बंाटे गए. कार्ड पर वर का नाम शिव गुप्ता व वधू का नाम ज्योति लिखा था. 

कार्ड बंटने के बाद यह शादी कौतूहल का विषय बन गई. क्योंकि रिश्तेदारपरिवार व मोहल्ले के लोग जानते थे कि इंद्रकुमार के 4 बच्चों में 3 की शादी हो चुकी थी और चौथी बेटी शिवांगी थी. जबकि कार्ड पर वर का नाम शिव छपा था. अत: इस शादी में सम्मलित होने को लोग उत्साहित थे. 25 नवंबर, 2024 को कन्नौज के एक अच्छे गेस्टहाउस में शिवांगी उर्फ शिव का विवाह ज्योति के साथ धूमधाम से हो गया. इंद्रकुमार गुप्ता ने पत्नी लक्ष्मी के साथ वरवधू को आशीर्वाद दिया. 

ज्योति के मम्मीपापा भी शादी में शामिल हुए और दोनों को आशीर्वाद दिया. 2 सहेलियों की इस अजबगजब प्रेम कहानी की चर्चा आजकल पूरे क्षेत्र में हो रही है. कथा संकलन तक ज्योति दुलहन बन कर पति शिवांगी उर्फ शिव के साथ उस के घर में रह रही थी. 

अपनेअपने पति को छोड़ 2 महिलाओं ने की शादी

देवरिया जिले से 25 किलोमीटर दूर एक कस्बा है रुद्रपुर. जो छोटा काशी के नाम से जाना जाता है. 23 जनवरी, 2025 को यहां स्थित दुग्धेश्वर मंदिर परिसर में एक कौतूहल भरी घटना घटित हुई. सुबह के समय मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा था. तभी 2 महिलाएं मंदिर में आईं. पुजारी उमाशंकर पांडेय उस समय मंदिर में ही थे. दोनों महिलाओं ने पुजारी को हाथ जोड़ कर अभिवादन किया फिर बोली, ”पुजारीजी, हम दोनों गोरखपुर से आई हैं. मेरा नाम गुंजा है और यह कविता है. हम दोनों एकदूसरे से बहुत प्यार करती हैं, एकदूसरे के बिना नहीं रह सकतीं, इसलिए आपस में शादी करना चाहती हैं.’’

उन की बात सुन कर पुजारी उमाशंकर पांडेय चौंक पड़े. फिर सोचने लगे कि महिला की शादी महिला से… यह कैसी शादी? यह तो अमर्यादित है. उन्होंने दोनों को गौर से देखा, फिर पूछा, ”तुम्हारी उम्र तो परिपक्व है. क्या तुम दोनों की अभी तक किसी पुरुष के साथ शादी नही हुई?’’

पुजारीजी, हम दोनों विवाहित हैं, लेकिन हम ने अपनेअपने पतियों को छोड़ दिया है. क्योंकि वे शराबी थे और मारपीट करते थे. बाद में हम दोनों की मुलाकात हुई. बातचीत शुरू हुई, बातचीत प्यार में बदली और अब जीवन भर साथ रहना चाहती हैं. आप को हमारी शादी से कोई ऐतराज तो नही?’’

पुजारी ने कहा, ”बेटा, इस मंदिर में जो भी सच्चे मन से आता है, नाथ बाबा उन की मनोकामना पूरी करते हैं. हम तो सिर्फ उन के सेवक हैं. हमें कोई ऐतराज नहीं.’’

पुजारी की सहमति मिली तो गुंजा और कविता मंदिर के पास फूल बेचने वाले की दुकान पर पहुंचीं. वहां से उन्होंने फूलों की 2 मालाएं लीं और बगल की दुकान से सिंदूर की डिब्बी ली. फिर वे वापस मंदिर में आ गईं. इस के बाद गुंजा दूल्हा बनी और कविता दुलहन. दोनों नाथ बाबा के समक्ष पहुंचीं और उन को साक्षी मान कर एकदूसरे के गले में माला पहनाई. गुंजा ने कविता की मांग में सिंदूर भर कर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया और जीवन भर साथ निभाने का वादा किया. फिर दोनों ने पुजारी उमाशंकर पांडेय से आशिर्वाद लिया.

2 समलैंगिक महिलाओं की शादी की खबर रुद्रपुर कस्बे में फैली तो कौतूहलवश उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. सब को इस बात की उत्सुकता थी कि उन्होंने आपस में क्यों और कैसे शादी रचाई? मीडियाकर्मियों को भी यह जानकारी हुई तो उन का भी जमावड़ा लग गया. दोनों महिलाओं ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया और आपस में शादी करने के बाबत बताया. दूल्हे की भूमिका निभाने वाली गुंजा रांची (बिहार) की रहने वाली थी. 3 भाईबहनों में वह सब से बड़ी है. वह जवान हुई तो मम्मीपापा ने उस की शादी राधे नामक युवक से कर दी. राधे प्राइवेट नौकरी करता था. गुंजा की शादी के कुछ साल तो ठीक से गुजरे, उस के बाद घर में कलह होने लगी. 

कलह का पहला कारण यह था कि शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी गुंजा मां नहीं बन सकी थी. सब लोग उसे बांझ कहते थे और ताने मारते थे. उस का पति राधे भी उसी को दोषी ठहराता था. दूसरा कारण यह था कि राधे शराब का लती था. गुंजा शराब पीने का विरोध करती थी तो वह उसे मारतापीटता था. सासससुर के तानों और पति की प्रताडऩा से गुंजा आजिज आ गई तो उस ने ससुराल से किनारा कर लिया और मायके में आ कर रहने लगी. पेरेंट्स ने उस की दूसरी शादी का प्रयास किया, लेकिन उस ने इनकार कर दिया, क्योंकि उसे तो अब मर्द जाति से ही नफरत हो गई थी. 

दुलहन बनी कविता, गोरखपुर के झंगहा थाने के बांसगांव की रहने वाली थी. उस का विवाह कम उम्र में मंगई उर्फ मंगूलाल के साथ हुआ था. मंगई किसान था. उस की आर्थिक स्थिति खराब थी. शादी के बाद कविता एक के बाद एक 4 बच्चों की मां बनी. मंगई खेतों पर मेहनत तो करता था, लेकिन शराबी था. वह कविता पर शक करता था. लांछन लगा कर वह उस की खूब पिटाई करता था. कविता उसे शराब पीने को मना करती तो वह इंसान से हैवान बन जाता और उसे जानवरों की तरह पीटता था. कविता कब तक मार सहती, वह शराबी पति से नफरत करने लगी. वह बच्चों और पति को छोड़ मायके में आ कर रहने लगी. 

गुजा को मोबाइल फोन चलाने का शौक था. वह फोन पर इंस्टाग्राम व फेसबुक देखती थी. करीब 6 साल पहले उस का सोशल मीडिया के जरिए कविता से संपर्क हुआ. दोनों ने अपने दुख को एक दूसरे से साझा किया. सोशल मीडिया के जरिए उन की अकसर बातचीत होने लगी. धीरेधीरे बातचीत प्यार में बदल गई. उन दोनों की प्यार भरी बातें इंस्टाग्राम व फेसबुक के जरिए होने लगीं. समय बीतता रहा और उन का प्यार पनपता रहा. आखिर वह समय भी आ गया, जब दोनों महसूस करने लगीं कि अब वे एकदूसरे के बिना नहीं रह सकतीं. अत: दोनों ने आपस में शादी रचाने और जीवन भर साथ रहने का निश्चय किया.

एक रोज गुंजा ने कविता से बात की और उसे अपनी दुलहन बनाने को राजी कर लिया. गुंजा ने उसे गोरखपुर बुलाया. 15 जनवरी, 2025 को गुंजा और कविता अपनेअपने घरों से निकलीं और गोरखपुर आ कर दोनों का मिलन हुआ. दोनों गोरखपुर के बेतिया हाता स्थित सरकारी अस्पताल में आ कर रुकीं. उन की समझ में नहीं आ रहा था कि वह कहां शादी रचाएं. इसी बीच उन्हें देवरिया के रुद्रपुर कस्बा स्थित दुग्धेश्वर मंदिर के बारे में पता चला.

लगभग एक सप्ताह तक इधरउधर भटकने के बाद दोनों 23 जनवरी को दुग्धेश्वर मंदिर पहुंचीं और आपस में एकदूसरे के गले में वरमाला डाल कर शादी रचा ली. शादी करने के बाद दोनों ने शादी रचाने के फोटो भी सोशल मीडया पर शेयर किए. गुंजा और कविता ने अब जीवन भर साथ रहने और एकदूसरे के सुखदुख में साथ देने की कसम खाई है. उन का कहना है कि वे गोरखपुर में कमरा ले कर साथ रहेंगी और रोजीरोटी का साधन खुद ही जुटाएंगी. समलैंगिक महिला जोड़ी की यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

कहानी लेखक द्वारा एकत्र की गई जानकारी पर आधारित

 

Uttar Pradesh Crime : महिलाओं को टारगेट बनाने वाला साइको किलर

Uttar Pradesh Crime : 19 वर्षीय अजय निषाद और शिवानी एकदूसरे को जीजान से प्यार करते थे. फिर इसी दौरान ऐसा क्या हुआ कि अजय महिलाओं से ही नफरत करने लगा. एक के बाद एक जानलेवा वारदातों को अंजाम दे कर उस ने लोगों के मन में साइको किलर का ऐसा डर भर दिया कि…

13 नंवबर, 2024 की उस रात गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव के टोला कटहरिया की रहने वाली 24 वर्षीय कविता गहरी नींद में सो रही थी. घर के अन्य सदस्य अपनेअपने कमरों में सो रहे थे. रात गहरी थी और चारों ओर घनघोर अंधेरा था. कुत्तों के भौंकने की आवाज अंधेरे के सीने को चीर रही थी. उसी समय अचानक कविता के कमरे से उस के जोर से चीखने की आवाज उस के पापा छोटेलाल भारती के कानों से टकराई. 

गहरी नींद में सोए होने के बावजूद छोटेलाल भारती झट से उठ बैठे और कविता के कमरे की ओर दौड़े. पति को अचानक बेटी के कमरे की ओर जाते देख पत्नी सुमन भी उन के पीछे हो ली. वह समझ नहीं पा रही थी कि ऐसा क्या हुआ, जो इतनी तेजी से बेटी के कमरे की ओर जा रहे हैं. पलभर में वह कविता के कमरे में पहुंचे और बिजली का स्विच औन किया तो कविता बिस्तर पर पड़ी दर्द से छटपटा रही थी. उस के सिर से खून बह रहा था. 

छोटेलाल ने बेटी से इस हालात के बारे में पूछा तो उस ने कराहते हुए बताया कि काली शर्ट में एक नकाबपोश ने किसी भारी चीज से सिर पर जोरदार वार किया और सामने के दरवाजे से तेजी से भाग गया. छोटेलाल को समझते देर न लगी कि यह नकाबपोश वही रहस्यमयी व्यक्ति है, जो पिछले 6 महीने से रहस्य बना हुआ है और चुनचुन कर औरतों को अपना शिकार बना रहा है. छोटेलाल दौड़ते हुए उस ओर गया, जिस ओर भागने की बात कविता ने उसे बताई थी. 

घर से कुछ दूर आगे तक छोटेलाल गया, मगर उसे दूरदूर तक कोई नजर नहीं आया, सिवाय चारों ओर फैले सन्नाटे के. लौट कर वह घर पहुंचा. उस ने मोबाइल फोन पर टाइम देखा तो उस समय रात के साढ़े 3 बज रहे थे.  दर्द से बिलबिला रही कविता की आवाज सुन कर फेमिली वाले परेशान थे. छोटेलाल ने उसी समय शोर मचा कर पड़ोसियों को जगाया और नकाबपोश के गांव में होने और बेटी पर हमला करने की बात बता कर उसे पकडऩे में मदद की गुहार लगाई. इस नकाबपोश के आतंक से सिर्फ उस गांव वाले ही नहीं, पासपड़ोस के कई गांव वाले दहशत में जी रहे थे. 

आलम यह हो चला था कि शाम होते ही महिलाएं अपने घरों में दुबक जाती थीं. नकाबपोश की दहशत से कोई भी औरत अकेली रात में कहीं भी नहीं जाती थी. गांव वाले भी चाहते थे कि नकाबपोश जल्द से जल्द पकड़ा जाए. पुलिस भी उसे पकडऩे में लगी हुई थी, लेकिन अभी तक वह भी खाली हाथ थी. इसलिए लोगों ने उसे आज पकडऩे की ठान ली. खैर, गांव वालों ने एकजुट हो कर लाठी और डंडे लिए गांव को चारों ओर से घेर लिया, ताकि जो भी हो वह यहां से बच कर जाने न पाए. दहशत के मारे 6 महीने से गांव वालों की आंखों से नींद गायब हो गई थी. गांव वालों ने गांव का चप्पाचप्पा छान मारा, एकएक गली छान ली, लेकिन उस रहस्यमयी व्यक्ति का कहीं पता नहीं चला. शायद अंधेरे का लाभ उठा कर वह कहीं गुम हो गया था.

बहरहाल, पौ फटते ही छोटेलाल भारती गांव वालों के साथ घायल बेटी को ले कर झंगहा थाने पहुंचे. सुबहसुबह दीवान दयाराम थाने में भारी संख्या में गांव वालों को देख कर चौंक गया. औफिस से निकल कर वह बाहर आया और इतनी सुबह आने का कारण पूछा तो छोटेलाल ने नकाबपोश के द्वारा बीती रात बेटी पर जानलेवा हमला करने की जानकारी दे कर आवश्यक काररवाई करने की गुहार लगाई. थानाक्षेत्र की यह पांचवीं घटना थी और उस हमलावर को पकड़े जाने की बात तो दूर, पुलिस उस की परछाई तक छू नहीं सकी थी. हैडकांस्टेबल दयाराम ने छोटेलाल और उस के साथ आए गांव वालों को भरोसा दिलाया कि बड़े साहब के आते ही उस के खिलाफ जरूरी काररवाई जरूर की जाएगी. पहले अस्पताल जा कर बेटी का इलाज कराएं.

दयाराम ने जो बात कही थी, सच ही कही थी. दर्द से कराह रही कविता को इस समय इलाज की बहुत जरूरत थी.  दीवान की बात मान कर छोटेलाल बेटी को ले कर नजदीक के अस्पताल पहुंचे. चूंकि चोट काफी गहरी थी और हालत गंभीर बनी हुई थी, इसलिए डाक्टर ने उसे भरती कर इलाज करना शुरू किया. 

लगातार घटनाओं से पुलिस भी हुई परेशान

इधर दीवानजी के जरिए तत्कालीन इंसपेक्टर सूरज सिंह को घटना की सूचना मिल चुकी थी. वह तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायल कविता के बयान दर्ज कर थाने लौट आए. फिर छोटेलाल की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. इंसपेक्टर सूरज सिंह ने घटना की सूचना सीओ (चौरीचौरा) अनुराग सिंह, एसपी (ग्रामीण) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर को दे दी. मामला गंभीर हो चला था. नकाबपोश की इस पांचवीं घटना ने पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया था. 

अफसोस की बात तो यह थी कि अभी तक पुलिस यह तक पता लगाने में असफल थी कि आखिर वो है कौन? क्यों वह औरतों को ही अपना निशाना बना रहा है? जानलेवा हमला कर के वह आखिर अंधेरे में गुम कहां हो जाता है? इन तमाम सवालों के जबाव उस नकाबपोश के पकड़े जाने पर ही मिल सकते थे.  14 नंवबर, 2024 की दोपहर में एसएसपी गौरव ने अपने औफिस में इसी घटना को ले कर जरूरी मीटिंग बुलाई थी. उस मीटिंग में एसपी (ग्रामीण) जितेंद्र कुमार, सीओ (चौरीचौरा) अनुराग सिंह, एसएचओ (झंगहा) और एसओजी प्रभारी शामिल थे. पहली घटना से ले कर पांचवीं घटना की चर्चा उस मीटिंग में की गई. 

चर्चा के दौरान एक बात कौमन निकल कर बाहर आई, वह यह थी कि सभी घटनाओं में औरतों पर हमला एक जैसे ही किया गया था, जिस में हमलावर ने किसी वजनी चीज से सिर पर ही वार कर के उन्हें मारना चाहा था.  इस घटना में 11 अगस्त, 2024 को हमलावर का दूसरा शिकार बनी थी ममता देवी (32 साल). 15 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती हुई वह जिंदगी से हार गई थी. हमलावर की शिकार बनी औरतों के लिए गए बयान में यह सामने आया था कि देखने में हमलावर दुबलापतला दिखता है, काली शर्ट पहने होता है, चेहरा किसी कपड़े से ढका रखता है और नंगेपांव रहता है.

एसएसपी गौरव ने एक टीम गठित की, जिस की जिम्मेदारी एसपी (ग्रामीण) जितेंद्र को सौंपी. उन्होंने अपने नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें गठित कीं. उन टीमों का नेतृत्व उन्होंने सीओ (चौरीचौरा) अनुराग सिंह को सौंपा. एसएसपी के दिशानिर्देशन में अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए सीओ अनुराग सिंह रहस्यमयी हमलावर की खोज में जुट गए. 30 जुलाई, 2024 से 13 नवंबर, 2024 के बीच हुई घटनाओं की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने 20 गांव खंगाले. 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने के साथ ही करीब डेढ़ लाख मोबाइल फोन का डेटा खंगाला. इस के बावजूद उस का कोई सुराग हाथ नहीं लगा.

सफलता नहीं मिलने पर ऐसे व्यक्ति की तलाश शुरू हुई, जो महिला अपराध के मामले में जेल गया हो और घटनास्थल के आसपास उस की लोकेशन रही हो. मगर पुलिस यहां भी खाली हाथ रही. पुलिस टीम ने गांवगांव जा कर लोगों से संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी लेने के बाद उन का थाने का रिकौर्ड चैक किया. संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ भी की गई. काफी मशक्कत के बाद पुलिस के हाथों आखिरकार रहस्यमयी हमलावर की पहचान हो ही गई. दरअसल, 4 घटनास्थलों से जुटाए गए फुटेज में एक ऐसा व्यक्ति देखा गया, जो घटना के बाद तेजी से भागता नजर आ रहा था. 

फुटेज को गहराई से देखा गया तो इकहरे बदन वाला वह व्यक्ति काली शर्ट पहने था और नंगे पांव था. उस का हुलिया ठीक वैसा ही मेल खा रहा था, जैसा पीडि़त महिलाओं ने बताया था. उस रहस्यमयी व्यक्ति की पहचान अजय कुमार निषाद पुत्र स्वामीनाथ निषाद निवासी मंगलपुर गांव के रूप में की गई थी. 

पुलिस क्यों रख रही थी फूंकफूंक कर कदम

पहचान पुख्ता होते ही सीओ अनुराग सिंह की टीम चौकन्नी हो गई थी. वह टीम के साथ इतने सतर्क थे कि किसी भी कीमत पर उस रहस्यमयी हमलावर तक उस की पहचान हो जाने की खबर तक न लगने पाए. वरना वह मौके से फरार हो सकता था और कई दिनों की कड़ी मेहनत पर पानी फिर सकता था. इसलिए वे बहुत फूंकफूंक कर कदम उठा रहे थे. आननफानन में उन्होंने एक योजना बनाई. उस योजना के अनुसार, उसी रात यानी 17 नवंबर की रात में सादे वेश में पुलिस टीम के साथ रात करीब साढ़े 12 बजे मंगलपुर गांव को चारों ओर से घेर लिया. यही नहीं ऐहतियात के तौर पर एसओजी टीम को मौके पर बुला लिया गया था. दोनों टीमें इस औपरेशन को मिल कर अंजाम दे रही थीं, ताकि हमलावर गांव से भाग न सके.

पुलिस मुखबिर के जरिए पहले ही उस की शिनाख्त कर चुकी थी. पुलिस हमलावर अजय के घर की ओर बढ़ रही थी. पुलिस की टीम ने अजय के घर को चारों ओर से घेर लिया था. झंगहा थाने के एसएचओ सूरज सिंह ने दरवाजा थपथपाया. थाप की आवाज सुन कर अधेड़ उम्र के एक शख्स ने दरवाजा खोला. सामने कई लोगों को एक साथ देख कर उस की नींद गायब हो गई. अभी वह कुछ समझ पाता, तभी इंसपेक्टर सूरज सिंह ने अपना परिचय देते हुए कहा, ”मैं झंगहा थाने का इंसपेक्टर सूरज सिंह हूं. तुम्हारे दरवाजे पर पुलिस फोर्स खड़ी है. जो पूछूंगा, उस का सहीसही जवाब देना. क्या अजय यहीं रहता है?’’

हां साहब, अजय यहीं रहता है, लेकिन बात क्या है, सर?’’ अचकचा कर शख्स ने सवाल किया, ”मैं अजय का पिता स्वामीनाथ हूं. इतनी रात गए आप सब यहां. सब ठीक तो है न. मेरे बेटे ने क्या किया है?’’

हां, सब ठीक है. एक नारमल पूछताछ के लिए उसे थाने ले जाना है.’’ इंसपेक्टर सूरज सिंह ने बड़े साधारण तरीके से अपनी बात को आगे रखा, ”पूछताछ के बाद उसे घर तक छोड़ दिया जाएगा.’’

लेकिन बात क्या है साहब?’’

कहा न, एक नारमल पूछताछ है. पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा.’’ 

बाहर बातचीत की आवाज सुन कर स्वामीनाथ की पत्नी भी उठ कर पति के पास जा पहुंची थी. दरवाजे पर कई लोगों को देख कर उन की भी आंखें फटी रह गई थीं. पति और सामने खड़े इंसपेक्टर के बीच तीखी बहस हो रही थी. 

देखो, मैं जो पूछ रहा हूं, सीधी तरह से बता दो कि अजय कहां है, वरना मुझे दूसरे तरीके भी आते हैं.’’ इंसपेक्टर सूरज सिंह ने कड़क स्वर में कहा, ”तुम सीधे तरीके से बताते हो या फिर मैं पुलिसिया…’’ 

बात अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि स्वामीनाथ गिड़गिड़ाया, ”साहब, मेरे बेटे के साथ कुछ मत कीजिएगा. मैं उसे ले कर आता हूं. वो घर में सो रहा है.’’

ठीक है, उसे ले कर आओ, पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा.’’ इंसपेक्टर सिंह ने उसे भरोसा दिलाया, तब कहीं जा कर वह अजय को बुलाने कमरे की ओर बढ़ा. इधर सामने खड़ी अजय की मां समझ नहीं पा रही थी कि पुलिस वाले बेटे को क्यों लेने आए हैं?

कुछ देर के बाद स्वामीनाथ अजय को साथ ले कर बाहर आया और उसे पुलिस को सौंप दिया. यह देख कर उस की मां ने हंगामा किया तो पुलिस के कड़े तेवर देख कर वह चुप हो गई. इंसपेक्टर सूरज सिंह अजय को सीधे थाने ले गए. थोड़ी में सीओ अनुराग सिंह और एसओजी टीम भी थाने पहुंच गई थी. पुलिस के तमाम सवालों का अजय ने एक ही जवाब दिया कि उसे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही उस ने ऐसा कोई काम किया है.

रात भर पुलिस परेशान रही. अगली सुबह उन चारों महिलाओं को थाने बुलाया गया और उन्हें छिपा कर अजय की शिनाख्त कराई तो चारों पीडि़ताओं ने उसे पहचान लिया. उसी ने उन पर हमला किया था. फिर क्या था, पुलिस ने जब उस से सख्ती से पूछताछ की तो उस ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. उस ने बताया कि वह औरतों से सख्त नफरत करता है. उन का चीखना, तड़पना और उन के जिस्म से बहता खून देख कर उसे बहुत सुकून मिलता था. 

यह सुन कर पुलिस वाले आश्चर्यचकित हो गए कि यह तो किसी मनोरोगी से कम नहीं है. क्योंकि दूसरों को दर्द दे कर, उस की तकलीफ देख कर उसे खुशी मिलती थी. सीओ सिंह ने जब इस का कारण पूछा तो उस का जवाब सुन कर वह भी हैरान रह गए थे. फिर उस ने आगे जो बयान दिया, वह किसी सस्पेंस वाली फिल्मी कहानी से कम नहीं निकला. घटना का खुलासा होने के बाद उसी दिन शाम साढ़े 3 बजे एसएसपी गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन में प्रैसवार्ता बुला कर करीब 6 महीने से सिरदर्द बनी सीरियल किलर की कहानी का खुलासा किया. 

पत्रकारों ने उक्त घटना के बारे में आरोपी से पूछताछ की तो अजय के चेहरे पर पछतावे का कोई निशान नहीं था. खैर, पुलिस ने अजय कुमार निषाद को नामजद करते हुए बीएनएस की अलगअलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर के अदालत के सामने पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों के रिमांड पर जेल भेज दिया गया. अदालती आदेश के बाद अजय को कड़ी सुरक्षा में बिछिया स्थित गोरखपुर मंडलीय कारागार भेज दिया गया.  बहरहाल, पुलिस द्वारा अजय से की गई पूछताछ के बाद हैरान कर देने वाली जो कहानी सामने आई है, वो इस तरह है

अजय को शिवानी से हुआ प्यार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के दक्षिण में झंगहा थाना के अंतर्गत राजधानी गांव में मंगलपुर नाम का एक टोला पड़ता है. निषाद बाहुल्य गांव में किसान स्वामीनाथ निषाद अपनी पत्नी और 6 बेटे, 4 बेटियों के साथ रहता था. 10 बच्चों में अजय सब से छोटा था. चारों बेटियों और 3 बेटों की शादी वह कर चुका था. अजय भाईबहनों में सब से शातिर और बेहद चालाक किस्म का था. घर की माली हालत से वह अच्छी तरह वाकिफ था. मेहनत कर के कैसे इतने बड़ा परिवार उस के पिता चलाते थे, इस का दर्द सालों से उसे सालता था. 

वह सोचता था कि काश! कहीं से काफी सारा पैसा मिल जाए तो परिवार की माली हालत दुरुस्त कर देता और मजे की जिंदगी जीता. उसे पता था कि सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम जानकारियां मिल जाती हैं, जिस के जरिए लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं. इसी सोच के चलते बेहद कम उम्र में ही उस ने सोशल मीडिया को खंगालना शुरू किया. अजय स्कूल से छुट्टी के बाद मोबाइल फोन में जमा रहता था. घर वाले उसे समझाते कि पढ़लिख कर कुछ काबिल बन जा, मोबाइल तो जीवन भर चलाना है. जब समय हाथ से निकल जाएगा तो पछताने से कोई फायदा नहीं होगा. पेरेंट्स के समझाने का उस पर कोई असर नहीं होता था, वह अपनी ही धुन में रमा रहता था.

रमेश निषाद अजय के पड़ोसी थे. उन की सब से छोटी बेटी थी शिवानी, जो 15 साल की थी. शिवानी खूबसूरत थी. वह 8वीं कक्षा में पढ़ती थी. लेकिन इसी उम्र में वह पूरी तरह सयानी हो चुकी थी. उस का अंगअंग विकसित हो चुका था. अजय था तो साधारण शक्लसूरत और इकहरे बदन का. उस में कोई खास आकर्षण नहीं था, लेकिन गोरी और सुंदर शिवानी पर उस की जिस दिन से नजर पड़ी थी, वह उस का दीवाना हो चुका था. पड़ोसी होने के नाते अजय और उस के घरपरिवार की रमेश के घर के अंदर तक आनाजाना था. रमेश के फेमिली वाले भी स्वामीनाथ के घर आतेजाते थे. 

खैर, शिवानी आंखों के रास्ते अजय के दिल में उतर आई थी. जिस दिन से उस के दिल में उतरी थी, उस दिन से उस पर शिवानी के प्यार का ऐसा नशा छाया कि दिनरात, सोतेजागते, उठतेबैठते शिवानी ही शिवानी नजर आती थी. शिवानी जान चुकी थी कि अजय उसे चाहता है, उस से प्यार करता है. धीरेधीरे वह भी अजय के प्यार में गिरफ्तार हो गई. लेकिन दोनों ही कच्ची उम्र के प्रेमी थे. अकसर देखा गया है कि इस उम्र के प्यार में प्यार कम और शारीरिक भूख मिटाने की ललक ज्यादा होती है. यहां भी कुछ ऐसा ही आलम था. अजय शिवानी की गदराए देह को पाने के लिए लालायित था. लेकिन उसे ऐसा मौका मिल नहीं पा रहा था, जहां जिस्मानी संबंध बना सके.

वह जिस मौके की तलाश में था, एक दिन वह मौका आखिरकार उसे मिल ही गया. एक दिन की बात है शिवानी के फेमिली वाले किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए थे. घर पर शिवानी ही अकेली थी, अजय को यह बात पता थी. दोपहर के समय अजय प्रेमिका के घर पहुंचा. कमरे में शिवानी अकेली थी. और घर के कामों व्यस्त थी. अचानक से सामने अजय को देख कर वह सकपका गई.

तुम यहां..?’’ चौंक कर शिवानी ने पूछा.

हां, मैं.’’ अजय ने जवाब दिया, ”मुझे देख कर तुम्हें खुशी नहीं हुई?’’

खुशी तो हुई पर…’’ बाहर मेनगेट की ओर झांकते हुई शिवानी बोली, ”ऐसे घर में घुसते तुम्हें किसी ने देखा तो नहीं?’’

अगर कोई देख भी लेता तो क्या होता. हम सच्चे प्रेमी हैं. किसी के सामने झुकने वाले नहीं. हम मर मिटने वालों में से हैं.’’

देखो, डायलौगबाजी छोड़ो, यह बताओ किसलिए यहां आए हो. मम्मीपापा कभी भी आ सकते हैं. जल्दी बताओ.’’

शिवानी, तुम तो ऐसे घबरा रही हो जैसे मुझे जानती नहीं हो, किसी अजनबी से मिल रही हो. तुम से प्यार करने के लिए आया हूं.’’ कहते हुए अजय शिवानी के करीब जा पहुंचा. 

प्रेमिका ने क्यों नहीं किया तन समर्पित

अजय को अपने बेहद करीब देख कर शिवानी के दिल की धड़कनें तेज हो गईं. सांसें तेजतेज चलने लगी थीं. प्यार का तपन महसूस कर शिवानी का बदन भी गरम होने लगा था. यह देख अजय खुद को रोक नहीं सका और शिवानी को खींच कर अपनी बाहों में भर लिया. पहली बार किसी पुरुष ने शिवानी को स्पर्श किया था. उसे बहुत अच्छा लग रहा था. उस ने भी उसे अपनी बाहों में भर लिया. दोनों की सांसें और तेज हो गई थीं और बदन जलने लगा था, ”हमें डूब जाने दो शिवानी. 2 जिस्म एक जान हो जाने दो.’’अजय बोला.

मैं भी तुम से बहुत प्यार करती हूं, मैं भी तुम्हारे प्यार के समंदर में डूब जाना चाहती हूं. लेकिन अभी नहीं.’’ शिवानी खुद पर काबू करते हुए बोली, ”यही तो वो दौलत है, जो पत्नी अपने पति को बचा कर उसे सौंपती हैं. हमें अभी सामाजिक मर्यादा नहीं लांघनी है. तुम्हें अभी और इंतजार करना होगा.’’

इंतजार ही तो नहीं हो पा रहा है मुझ से. खो जाने दो मुझे तुम में.’’

नहीं…नहीं…अभी नहीं…’’ कहती हुई शिवानी अजय को धक्का देते हुए उस से दूर हो गई. अजय गिरतेगिरते बचा. 

शिवानी के अचानक बदले मिजाज से वह हैरान रह गया. वह समझ नहीं पाया कि अचानक उस ने उसे धक्का दे कर खुद से दूर क्यों किया.

क्या हुआ शिवानी?’’ आश्चर्य से अजय ने सवाल किया, ”तुम ने मुझे धक्का क्यों दिया?’’

मैं कहती हूं कि तुम यहां से अभी चले जाओ.’’ शिवानी तल्खी से बोली, ”इस से पहले कि कोई हमें इस बंद कमरे में एक साथ देख ले, तुम अभी यहां से चले जाओ.’’ शिवानी दोनों हाथ जोड़ कर उस के सामने गिड़गिड़ाने लगी थी. 

गुस्से में पैर पटकता हुआ अजय तेज कदमों से वहां से चला गया. जिस चाहत को ले कर वह शिवानी से मिलने उस के घर आया था, उस की मंशा पूरी नहीं हो पाई थी. शिवानी ने जोश में भी होश से काम लिया था. इस के बाद भी अजय ने शिवानी से जिस्मानी संबंध बनाने के लिए कई बार रिक्वेस्ट की. लेकिन हर बार उस ने उस की रिक्वेस्ट यह कह कर ठुकरा दी कि जो भी करना होगा, शादी के बाद. शिवानी के बारबार प्रणय निवेदन को ठुकराने से अजय नाराज हो गया और उस के दिमाग में उसे बदनाम करने की खतरनाक साजिश ने जन्म ले लिया. 

उस ने सोचा कि जब हम उस पर दबाव बनाएंगे तो अपनी इज्जत बचाने के लिए वह खुद ही मेरी बाहों में गिर जाएगी. अजय के मोबाइल फोन में शिवानी की कई तसवीरें थीं. गुस्से में उस ने उस के कुछ फोटो को एडिट कर के फेसबुक पर डाल दिया. शिवानी को इस का पता चल गया. उस ने फेसबुक पर अपनी अश्लील फोटो देखी तो आगबबूला हो गई. यह बात शिवानी ने अपने फेमिली वालों को बता दिया. शिवानी के बताने पर घर वालों ने भी फोटो को देखा तो शरम के मारे जमीन में गड़ गए. अजय ने शिवानी को बदनाम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी. 

शिवानी के फेमिली वालों ने झंगहा थाने में उस के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया. पुलिस ने पोक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर के अजय को गिरफ्तार कर के बाल कारागार भेज दिया. तब अजय 17 साल का था और यह बात साल 2022 की थी. इस घटना ने अजय को भीतर तक झकझोर कर रख दिया था. वह इस बात से काफी परेशान था कि जो गुनाह उस ने किया ही नहीं, नाहक उस झूठे गुनाह में फंसा कर उसे सजा दिलाई गई है.

अजय ऐसे बना महिलाओं का दुश्मन

6 महीने बाद अजय जमानत पर जेल से छूट कर घर आया. जेल से बाहर आने के बाद अजय के तेवर पूरी तरह बदले हुए थे. औरतों को देखते ही नफरत से दूसरी ओर मुंह फेर लेता था. औरतों से उसे अब घृणा हो गई थी. घर आने के बाद वह शिवानी के घर वालों को झूठा मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने लगा था. उस ने धमकी दी कि ऐसा नहीं किया तो सभी को जान से मार दूंगा. अजय की रोजरोज की धमकियों से शिवानी और उस के घर वाले बुरी तरह परेशान हो गए थे. वे नहीं चाहते थे कि उस का जीवन खराब हो. इसलिए इस बारे में शिवानी के पेरेंट्स ने स्वामीनाथ से शिकायत भी की कि अपने बेटे को संभाल लें, उसे ओछी हरकतें करने से रोक लें वरना उस का जीवन बरबाद हो जाएगा. फिर उन्हें दोषी मत ठहराना. लेकिन उस के फेमिली वालों ने इसे अनसुना कर दिया था. इधर अजय बुरी तरह बागी बन गया था और उसे किसी की भावनाओं से कोई लेनादेना नहीं था.

बुरी तरह परेशान रमेश ने एक बार फिर अजय कश्यप के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया. पुलिस उसे फिर से गिरफ्तार कर के ले गई और इस बार उसे 6 महीने जेल में रहना पड़ा. फिर उस के फेमिली वालों ने जमानत करा कर उसे जेल से बाहर निकाला. बाल कारागार से बाहर आने के बाद उस के फेमिली वालों ने उसे सूरत भेज दिया. एक साल तक अजय सूरत में रह कर पेंट, पालिश का काम करता रहा. लेकिन उस के दिल से सजा काटने वाली बात नहीं निकली थी. रहरह कर उसे टीस मारती थी. जब उसे बीती बातें याद आतीं तो एक साइको की तरह हरकतें करने लगता था. 

डेढ़ साल बाद जब अजय सूरत से घर लौटा तो एकदम से शांत रहने लगा था. पड़ोसियों से कम बातचीत करता था. ऐसा करना उस की योजना की एक चालाकी भरी कड़ी थी. जो सिर्फ उस के अलावा किसी को पता नहीं था. अजय अपने जीवन में थोड़ा बदलाव ले आया. वह शनिदेव का भक्त बन गया. शनिवार के दिन वह काले कपड़े पहनता और विधिपूर्वक शनिदेव का पूजन करता था. उस दिन नंगे पांव रहता था. वह शिवानी को भूल नहीं पाया था. इतना सब होने के बावजूद भी उसे टूट कर प्यार करता था. उसे जब देखता था तो न जाने उसे क्या हो जाता था. उस दिन पूरा दिन वह बेचैन और परेशान रहता था. 

इस के बाद उस ने तय किया कि शिवानी को जिंदा रख कर उसे ऐसी सजा देना है, जिस का दर्द जीवन भर उसे सालता रहे. योजना के अनुसार, उस ने उन महिलाओं को अपना टारगेट बनाने का फैसला किया, जिन का इस घटना से दूरदूर तक कोई लेनादेना नहीं था. अपनी खतरनाक योजना को पहली बार 29 जुलाई, 2024 को उस ने अंजाम दिया. झंगहा थानाक्षेत्र के सिंहपुर के सहरसा की 50 वर्षीया माया देवी को उस ने अपना टारगेट बनाया था. माया का घर गांव के आखिर में बना था. गरमी के दिन थे. माया का पति बमनलाल कमरे में सो रहा था. उस की पत्नी बरामदे में गहरी नींद में सोई थी. रात के करीब 2 बजे का समय था. अजय काली शर्ट पहने, काले कपड़े से मुंह ढके और नंगे पांव घर में घुस गया. 

माया को देखते ही उस ने हाथ में ली हुई लोहे की रौड से उस के सिर पर जोरदार प्रहार किया. जोरदार वार से गहरी नींद में सोई माया दर्द से तड़पने लगी. उस के सिर से बहता खून और उसे तड़पता देख कर अजय के दिल को ठंडक पहुंची. फिर घटना को चोरी का रूप देने के लिए घर से लोहे का संदूक ले कर भागा और उसे गांव के बाहर छोड़ दिया. ताकि लोग यही समझें कि चोरी के विरोध में चोर ने घटना को अंजाम दिया था. 

महिलाओं की तड़प और खून देख कर होता था खुश

ठीक अजय की सोच के हिसाब से बमनलाल भी सोचने लगा था कि शायद चोर आया होगा. दोनों के बीच हाथापाई हुई होगी. उसी हाथापाई में चोर ने पत्नी पर हमला कर उसे घायल कर दिया होगा. अगली सुबह बमनलाल ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मुकदमा झंगहा थाने में दर्ज करा दिया. शातिर अजय घटना को अंजाम दे क र शांत बैठ गया. किसी को उस पर तनिक भी शक नहीं हुआ था. इस के ठीक 12वें दिन यानी 11 अगस्त, 2024 को अजय ने इसी तर्ज पर उपधवलिया की रहने वाली 32 वर्षीया ममता देवी पर रात के 3 बजे कातिलाना हमला किया और सामान उठा कर भाग गया. फिर अंधेरे में कहीं गायब हो गया. 

ममता पर हमला इतना जोरदार किया था कि वह कई दिनों तक अस्पताल में भरती रही और अंत में इलाज के दौरान उस ने दम तोड़ दिया. बेटी की मौत का सदमा सेवा प्रसाद बरदाश्त नहीं कर पाया और हमेशा के लिए परिवार सहित घर छोड़ कर अपनी नौकरी पर लौट गया और वहीं रहने लग. इस घटना को अंजाम देने के बाद अजय सूरत भाग गया. 14 दिनों बाद सूरत से घर लौटा और फिर तीसरी घटना 25 अगस्त को इसी तर्ज पर इसी थानाक्षेत्र के हाथावाल की रहने वाली 55 वर्षीया रंभा देवी के साथ किया और रात के अंधेरे में गुम हो गया.

इन तीनों घटनाओं के बाद झंगहा क्षेत्र में दहशत फैल गई थी, क्योंकि इन घटनाओं में काफी समानता दिख रही थी. वह थी रात के समय हमले का होना. इस के बाद घर के लोग सतर्क रहने लगे और शाम के बाद महिलाओं के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी. यह देख कर अजय को खूब मजा आता था और अकेले में ठहाका मार कर हंसता था. इन घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आई और यह पता लगाने में जुट गई कि आखिर वह कौन है, जो इस तरह रात के अंधेरे में महिलाओं को अपना शिकार बना कर और उसी अंधेरे में गुम हो जाता है.

3 महीने शांत रहने के बाद अजय ने चौथी घटना 9 नवंबर, 2024 को मंगलपुर की रहने वाली 32 वर्षीया शांति सिंह पत्नी सोनू सिंह के साथ की. उसे भी रात के समय डंडे से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया और रात के अंधेरे में कहीं गुम हो गया. इस घटना ने पुलिस की आंखों से नींद छीन ली थी. एसएसपी गौरव ग्रोवर भी यह सोचने पर मजबूर हो गए कि घटना चोरी के लिए नहीं, बल्कि जानबूझ कर की जा रही है. 

एक ही तरीके से घटना को अंजाम देने से एक बात पक्की हो गई थी कि रहस्यमय हमलावर जो भी होगा, उस के दिल में महिलाओं के प्रति नफरत भरी होगी. पुलिस अभी इसी सोचविचार में उलझी हुई थी कि पांचवीं घटना 4 दिनों बाद यानी 13 नवंबर, 2024 को इसी थानाक्षेत्र के जंगल रसूलपुर के टोला कटहरिया की रहने वाली 24 वर्षीया कविता पुत्री छोटेलाल भारती के साथ घटी. इस घटना के बाद पुलिस रहस्यमयी हमलावर के पीछे पड़ गई और 5 दिनों की अथक कोशिशों के बाद वैज्ञानिक विधि और मुखबिरों के सहयोग से अजय निषाद को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई. 

खैर, जो भी हो अजय के गिरफ्तार होने से क्षेत्र में डर तो कम हुआ, लेकिन रहस्यमयी हमलावर का दहशत अभी भी बरकरार है. जिनजिन महिलाओं पर उस ने कातिलाना हमला किया है वो महिलाए अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुई हैं. आरोपी 19 वर्षीय अजय निषाद से विस्तार से पूछताछ कर उस की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे की रौड आदि बरामद करने के बाद उसे बिछिया स्थित गोरखपुर मंडलीय कारागार भेज दिया.

कथा लिखे जाने तक अजय निषाद सलाखों के पीछे था. घर वाले उस की जमानत की कोशिश में जुटे थे, लेकिन उस की जमानत हो नहीं पाई थी.

कथा में शिवानी परिवर्तित नाम है. कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

 

Uttar Pradesh Crime : रहस्य में उलझी प्रेमी युगल की मौत

Uttar Pradesh Crime : प्यार की खातिर पेरेंट्स को खाने में नींद की गोलियां दे कर रजनी प्रेमी सनी पाल के साथ चली गई. 3 दिन बाद प्रेमी युगल के शव एक निर्माणाधीन मकान में मिले. उन्होंने आत्महत्या की या उन की हत्या की गई? पढि़ए, इस सनसनीखेज कहानी में…

रजनी ने अपने मम्मीपापा के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं. खाना खाने के बाद जैसे ही दोनों गहरी नींद में सोए, इस के बाद उस ने घर से कपड़े, रुपए व जेवरात एक बैग में रखे और अपने प्रेमी सनी पाल के साथ बाइक पर बैठ कर रफूचक्कर हो गई. 22 नवंबर, 2024 की सुबह जब मम्मीपापा सो कर उठे, तब उन्हें बेटी रजनी (परिवर्तित नाम) के घर से भाग जाने और अपने साथ नकदी व जेवरात ले जाने की बात मालूम हुई. उन्हें इस बात का भी एहसास हो गया कि उन की बेटी ने उन्हें खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं, जिस के चलते उन्हें पता ही नहीं चला कि वह कब घर से चली गई. बेटी की काफी देर तक गांव में तलाश करने के बाद उन्होंने थाना मऊ दरवाजा में तहरीर दी.

उत्तर प्रदेश का एक जिला है फर्रुखाबाद. इसी जिले के थाने मऊदरवाजा क्षेत्र के नगला खैरबंद गांव के रहने वाले थे प्रेमी युगल 22 वर्षीय सनी पाल और 15 वर्षीय रजनी. ये दोनों 21 नवबंर, 2024 की रात को अचानक अपनेअपने घरों से गायब हो गए. 24 नवंबर रविवार की सुबह कुइयांबूट गांव के एक युवक ने एक निर्माणाधीन मकान के सामने झाड़ी में एक बाइक खड़ी देखी. उस ने देखा कि काफी देर तक वहां कोई नहीं आया. लावारिस हालत में बाइक को वहां खड़ा देख कर उसे आश्चर्य हुआ. युवक उस मकान के अंदर गया तो वहां युवक व लड़की अद्र्धनग्न अवस्था में मृत पड़े थे. शवों को देख कर युवक डर गया और वहां से सिर पर पैर रख कर गांव की ओर भागा.

रास्ते में खेतों की ओर जा रहे लोगों को उस ने आंखों देखा हाल बता दिया. यह सुनते ही लोग उस निर्माणीधीन मकान पर पहुंचे. वहां का नजारा देख कर उन के पैरों तले से जमीन खिसक गई. युवक का शव मकान में बने कमरे के बाहर हैंडपंप के पास तथा लड़की का शव कमरे के अंदर पड़ा था. शव के पास कुछ सामान भी पड़ा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने मऊ दरवाजा थाने में फोन कर के यह सूचना दे दी. सूचना मिलते ही एसएचओ बलराज भाटी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. दोनों के शव अद्र्धनग्न अवस्था में थे. उन्होंने कपड़ा मंगा कर लड़की के शव को ढका. इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया.

मौके पर एसपी (फर्रुखाबाद) आलोक प्रियदर्शी, एएसपी डा. संजय कुमार, सीओ (सिटी) ऐश्वर्या उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गईं. उसी दौरान सीओ की नजर झाड़ी में पड़े गुलाब के फूल पर पड़ी. इस पर सिपाही से फूल उठवाया, उसे देखा और फिर झाड़ी में फेंक दिया. समझा जाता है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए गुलाब का फूल ले कर गया था.

आत्महत्या से पहले रजनी क्यों बनी दुलहन

घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ मृतकों को देखने के लिए इकट्ठी हो गई. लोगों ने मृतकों की शिनाख्त 22 वर्षीय सनी पाल व 15 वर्षीय रजनी के रूप में की. दोनों एक ही गांव नगला खैरबंद के रहने वाले थे. बढ़ती भीड़ के कारण पुलिस ने शवों को देखने के लिए आने वाले लोगों को काफी दूर ही रोक दिया. घटनास्थल को सुरक्षित करने के बाद फोरैंसिक टीम को जानकारी दी गई. फोरैंसिक टीम ने घटना की जांचपड़ताल कर मौके से सबूत जुटाए.

रजनी की डैडबौडी के पास दोनों के बैग रखे थे और चप्पलें पड़ी थीं. वहीं पर सिंदूर की डब्बी, कंगन, नमकीन और 2 खाली पैकेट सल्फास के पड़े थे. वहीं पर 2 मोबाइल फोन, पानी की खाली बोतल और प्लास्टिक के 2 गिलास पुलिस को मिले थे. रजनी के हाथों में लगी मेहंदी उस के अटूट प्यार की कहानी बयां कर रही थी. उस ने मरने से पहले लिपस्टिक लगा कर मांग में सिंदूर भरा और पैरों में बिछिया पहन कर गले में मंगल सूत्र डाला. लोगों का कहना था कि आत्महत्या करने से पहले दोनों ने शादी रचाई और सुहागरात मनाई. क्योंकि दोनों ही अद्र्धनग्न अवस्था में थे.

जांच के दौरान पता चला कि सल्फास की करीब 30 गोलियों को प्लास्टिक के गिलास में घोल कर पिया था. घातक जहर के तेज असर से लड़की ने तुरंत ही दम तोड़ दिया. जहर खाने के बाद जब प्रेमी सनी का गला सूखने लगा, तब वह हैंडपंप से पानी पीने के लिए कमरे से बाहर निकला होगा और हैंडपंप के पास ही उस की मौत हो गई. प्रेमी युगल अलगअलग जाति के थे. दोनों मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला खैरबंद के निवासी थे. रजनी और सनी की मौत की खबर से दोनों घरों में कोहराम मच गया. दोनों के फेमिली वाले घटनास्थल पर पहुंच गए. रजनी के पापा ने सनी, उस के पिता प्रमोद व भाई बौबी पर अपनी बेटी का अपहरण कर उस की हत्या करने का आरोप लगाया.

घटनास्थल पर पहुंची, रजनी की चाची रेखा सब से अधिक आरोपप्रत्यारोप लगा रही थी. उस ने आरोप लगाया कि रजनी के लापता होने की शिकायत लिखित में की थी. वहां मौजूद एक दरोगा ने उस से अभद्रता की और उस की रिपोर्ट दर्ज नहीं की. पुलिस ने शिकायत पर कोई काररवाई नहीं की. बताया जाता है कि चाची का पति घटना के बाद से नहींं दिख रहा है. सनी के फैमिली वालों को कई दिन से सब से अधिक वही धमका रहा था. पुलिस भी इस मामले में गंभीरता से जांच में जुट गई. एसपी अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि सनी व रजनी ने जहर खा कर जान दी है. दोनों का विसरा सुरक्षित कर स्लाइड बनाई गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

रजनी के फैमिली वालों द्वारा पुलिस पर लगाए आरोपों की जांच कराई जाएगी. घटना के संबंध में लड़की के फैमिली वालों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. इस मामले में आगे की कानूनी काररवाई की जाएगी. पुलिस ने मौके की काररवाई निपटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया.

दोनों के पेरेंट्स ने क्यों लगाए आरोप

रजनी की हत्या के संबंध में थाने में उस के फादर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि सनी ने अपने पिता व भाई के सहयोग से साजिश के तहत 21 नवबंर, 2024 की रात 11 बजे उसे व उस की पत्नी को नींद की गोलियां खाने में खिला दीं, जिस से वे बेहोश हो गए. इस के बाद वे सभी रजनी को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गए. वे लोग घर में रखे 48 हजार रुपए व 2 लाख रुपए की ज्वेलरी भी अपने साथ ले गए. घटना के बारे में उन्हें 22 नवंबर की सुबह जानकारी हुई. इस घटना की सूचना सुबह होने पर पुलिस चौकी बघार पर दी थी, लेकिन कोई काररवाई नहीं हुई. पिछले 2 दिनों से सनी के फेमिली वाले भी फरार हो गए थे.

सनी के पिता प्रमोद ने भी रजनी के घर वालों पर बेटे ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, जिस में कहा गया है कि 20 दिन पहले लड़की के पापा फेमिली के कुछ लोगों के साथ उस के घर आए थे. उन्होंने गालीगलौज कर सनी की हत्या करने की धमकी दी थी. यही नहीं, करीब 10 दिन पहले उन्होंने फोन किया. धमकी दी कि सनी के हाथपैर तोड़ कर उसे अपाहिज कर देंगे. उन्होंने पुलिस को बताया कि धमकी देने की उन के पास रिकौर्डिंग भी है.

एसएचओ बलराज भाटी ने बताया कि 24 नवंबर की शाम को ही लड़की का शव उस के फैमिली वाले ले कर चले गए. मगर युवक सनी के फैमिली वालों के न पहुंचने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया था. हुआ यह कि सनी के पापा अपने व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से गिरफ्तारी के डर से मोर्चरी नहीं जा रहे थे. बाद में थाने से आश्वासन मिलने के बाद 25 नवबंर को सनी के पापा प्रमोद अन्य फैमिली वालों और रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए. एसएचओ का कहना था कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है. हत्या का आरोप निराधार है.

पहले प्रेमिका बाद में प्रेमी की मौत हुई

24 नवबंर को शाम करीब 4 बजे पोस्टमार्टम की काररवाई शुरू हुई. दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम डा. नीरज कुमार ने किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि प्रेमिका की मौत पहले हुई और उस के प्रेमी सनी पाल की मौत प्रेमिका की मौत के 2 घंटे बाद हुई थी. दोनों के पेट में कोई ठोस खाद्य पदार्थ नहीं मिला है. केवल तरल पदार्थ ही पाया गया है. इस से यह स्पष्ट है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद पानी पिया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण दोनों का विसरा सुरक्षित किया गया. रजनी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई, फिर भी स्लाइड बना कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला, झांसी भेजी गई है.

सपने क्यों न हुए हकीकत

मृतक सनी पाल पीओपी (प्लास्टर औफ पेरिस) का कारीगर था. घटनास्थल से बरामद बाइक गांव देवरामपुर निवासी पीओपी ठेकेदार सनी बाथम की थी. मृतक 21 नवंबर को अपने ठेकेदार की बाइक मांग कर ले आया था. पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में ले ली. इस संबंध में पुलिस ने ठेकेदार बाथम से भी पूछताछ की. पुलिस द्वारा इस सनसनीखेज कांड की जांच के दौरान घटना की जो कहानी सामने आई, उसे जान कर हर कोई सन्न रह गया. सनी और रजनी एक ही गांव के रहने वाले थे. गांव में दोनों के घर कुछ दूरी पर थे. रजनी दसवीं में पढ़ती थी. जब स्कूल जाती, रास्ते में उसे गांव का युवक सनी पाल मिल जाया करता था.

रजनी और सनी की नजरें अकसर मिल जातीं. उस समय रजनी ने जवानी की दहलीज पर कदम रखा ही था. उसे मालूम था कि सनी उस की जाति का नहीं है, लेकिन वह उसे भा गया था. उस का सनी के प्रति आकर्षण बढऩे लगा. यही हाल सनी का भी था. उसे रजनी अच्छी लगती थी. अकसर दोनों स्कूल के रास्ते में मिल जाया करते थे. दोनों ही एकदूसरे से अपने प्यार का इजहार करने में सकुचा रहे थे, क्योंकि दोनों का ही यह पहलापहला प्यार था. आखिर एक दिन सनी ने हिम्मत कर रजनी से पूछ ही लिया, ”रजनी, तुम्हारी पढ़ाई कैसी चल रही है?’’

रजनी को तो जैसे इसी पल का ही इंतजार था. उस ने मुसकराते हुए कहा, ”मेरी पढ़ाई तो ठीक चल रही है, पर तुम कैसे हो?’’

”मैं अच्छा हूं.’’

इस मुलाकात के बाद दोनों एकदूसरे की ओर आकर्षित हो गए.

अब जब भी रजनी स्कूल जाती, सनी उसे रास्ते में इंतजार करता मिल जाता. फिर दोनों साथ चलतेचलते प्यार की बातें करते. कभीकभी रजनी पड़ोस में जाने की बात कह कर घर से निकल जाती और सनी से चोरीछिपे मिल आती थी. कुछ दिनों में ही दोनों का हाल ऐसा हो गया था कि जब तक एकदूसरे को देख नहीं लेते, दोनों को चैन नहीं मिलता था. धीरेधीरे दोनों का प्यार परवान चढऩे लगा. अब दोनों चोरीछिपे मिल लेते थे. जब भी रजनी और सनी मिलते, भविष्य के सपने संजोते. रजनी शाक्य समाज की थी जबकि सनी पाल समाज से था. रजनी कहती, ”सनी, समाज से डर कर तुम मुझे भूल तो नहीं जाओगे? मैं जातपात में विश्वास नहीं करती हूं और शादी करूंगी तो तुम्हीं से, अन्यथा अपनी जान दे दूंगी.’’

इस पर सनी ने उस के होठों पर हाथ रख उसे चुप कराते हुए कहा था, ”2 सच्चे प्रेमियों को मिलने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती. समय आने पर मैं तुम्हारे साथ ही शादी रचाऊंगा.’’

प्रेमी युगल अपने भविष्य के सुखद सपने संजोते हैं, दिल कुछ चाहता है और हो कुछ और जाता है. रजनी और सनी भी सपने संजो रहे थे. गांव के लोगों ने दोनों को एक साथ देख लिया. धीरेधीरे दोनों परिवारों को रजनी और सनी के लव अफेयर के बारे में पता चल गया.

दोनों की मौत औनर किलिंग तो नहीं

सनी व रजनी के शव मिलने की सनसनीखेज घटना के बाद नई बात निकल कर सामने आई. गांव वालों के अनुसार, प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद रजनी के फैमिली वालों ने उसे काफी समझायाबुझाया. वहीं सनी पर रजनी से दूर रहने का दबाव बनाया, लेकिन जब इस का कोई असर दोनों पर नहीं हुआ तो आननफानन में फेमिली वालों ने रजनी की शादी कन्नौज में तय कर दी थी. 19 नवबंर को ही रजनी की गोदभराई हुई थी. विवाह मैच्योर होने के इंतजार में रुका था. मृतका रजनी के एक भाई और एक बहन हैं.

रजनी के फैमिली वालों ने आरोप लगाया था कि रजनी घर से जाते समय जेवर व नकदी अपने साथ ले गई थी. जबकि गांव के बाहर निर्माणाधीन मकान में मिले दोनों की डैडबौडी के पास ऐसा कोई भी सामान नहीं मिला. तब क्या रजनी के फेमिली वाले सनी के घर वालों को झूठा फंसा रहे हैं?

दोनों एकदूसरे को बेइंतहा मोहब्बत करते थे. दोनों ने एक साथ जीने और मरने की कसमें खाई थीं. प्रेमी जोड़े का हंसनामुसकराना समाज को मंजूर नहीं हुआ. लड़की के फैमिली वाले इस प्रेम कहानी के आड़े आ गए और आखिर में प्रेमी युगल को एक ऐसा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा, जिस से हर कोई हैरान रह गया. दोनों एकदूसरे को पाने के लिए तिलतिल तड़प रहे थे. शादी कर एकदूसरे के बनना चाहते थे, लेकिन उन की मोहब्बत के बीच जाति और समाज की कुरीतियां आड़े आ गईं.  रजनी सनी के प्यार में इतनी पागल हो चुकी थी कि उस ने गले में मंगलसूत्र पहन कर मांग भी भर ली थी.

इस से साफ दिखाई दे रहा था कि वह सनी से शादी की रस्म भी पूरी कर चुकी थी. रजनी के फैमिली वाले खासे प्रभावशाली बताए जाते हैं. सनी के घर वाले दबी जुबान से इसे औनर किलिंग भी मान रहे हैं. पुलिस मामले पर पैनी नजर बनाए हुए थी. प्रेमी युगल चांदनी रात में मोहब्बत के अफसाने बुनते थे. पानी की लहरों पर प्रेम का गीत लिखते थे. दोनों ही एकदूसरे पर जान छिड़कते थे. जहां इस लव स्टोरी का अंत रामलीला और इश्कजादे मूवी की तर्ज पर दोनों ने अपनी कुरबानी दे कर किया, वहीं मौत को गले लगाने से पहले दोनों ने अपनी शादी का जश्न भी मनाया.

बेदर्द दुनिया से हार कर दोनों ने मौत का दामन थाम लिया. ये प्रेमी युगल जीते जी अपने प्यार को पा न सके. मौत भी ऐसी चुनी कि अपनी मौत की कहानी अमर कर गए. हर जुबां पर गांव के प्रेमी युगल की मोहब्बत की दास्तां थी.

वैसे आत्महत्या जैसा निर्णय प्रेमी युगल तनाव के चलते लेते हैं. जब उन्हें आगे कोई रास्ता दिखाई नहीं देता, तब ऐसा कदम उठाने को वे मजबूर हो जाते हैं. पेरेंट्स को अपने बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए, ताकि उन के मन की बात जान कर ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

 

Love Crime Stories : साली की वजह से दोस्त का कत्ल

Love Crime Stories : लालची स्वभाव की काजल ने अपने जीजा आशुतोष राजपूत उर्फ प्रिंस के दोस्त आयुष गुप्ता से दोस्ती कर नजदीकियां तो बढ़ा लीं, लेकिन उसे इस के अंजाम की तनिक भी आशंका नहीं थी. फिर एक दिन इस का ऐसा खौफनाक नतीजा सामने आया कि…

सर्दी बहुत ज्यादा थी. हो भी क्यों न, जनवरी का सर्द महीना जो था. इस मौसम में धूप बहुत अच्छी लगती है, लेकिन सूरज के भी खुल कर दीदार नहीं हो पा रहे थे. गलियां ऐसे मौसम में बेरौनक हो जाती हैं क्योंकि ज्यादातर लोग घरों के दरवाजे बंद कर के रोजमर्रा का काम करते हैं. शाहजहांपुर के गदियाना मोहल्ले में रहने वाले आशुतोष राजपूत उर्फ प्रिंस उर्फ बबुआ की साली काजल इस सर्द मौसम में उस के यहां आई हुई थी, किंतु ठंड ने उसे रजाई में दुबका कर बिठा दिया था. दिन के 11 बज रहे थे. काजल नित्य कर्म से फारिग होने के बाद रजाई में आ कर बैठ गई थी. वह मोबाइल में यूट्यूब देखने में खोई हुई थी.

 

कमरे में उस की बहन पलक चाय की ट्रे ले कर आई तो काजल को रजाई में दुबकी देख कर मुसकरा पड़ी, ”तुम तो घूमने के इरादे से आई थी काजल .’’

”सर्दी बहुत है दीदी, बिस्तर से पांव नीचे रखने की हिम्मत नहीं हो रही है, तुम घूमने की बात कह रही हो.’’ काजल ठिठुरन भरे लहजे में बोली.

”चाय लो, शरीर में स्फूर्ति और गरमी आ जाएगी.’’ चाय का प्याला काजल की ओर बढ़ाते हुए पलक बोली.

”चाय भी कुछ ही देर के लिए गरमी देती है दीदी.’’

”तो किसी पुरुष से दिल लगाओ न, शरीर से ठंडी उडऩछू हो जाएगी.’’ काजल की बात काट कर पलक ने हंसते हुए कहा.

काजल और पलक दोनों बहनें जरूर थीं, लेकिन एक साथ रहते हुए दोनों हर तरह की बातें दिल खोल कर करती थीं.

”ओह!’’ काजल ने पलकें झपकाईं, ”यह मंत्र तुम ने शादी के बाद सीखा है क्या दीदी?’’

”अरी नहीं.’’ पलक झेंप गई, ”मैं ने सुना है. वैसे इस दिल लगाने का मेरी नजर में यह मतलब निकलता है कि दिल लगाने से नारी का मन पुरुष के खयालों में ही उलझा रहता है. उस से कहां मिलना है, कब मिलना है, इसी में उलझी नारी अपने अंदर ठंड का अहसास नहीं करती या यूं समझ लो ठंड उस के पास नहीं फटकती.’’

”यह तो मैं मान सकती हूं दीदी, ठंड को महसूस किया जाए या याद किया जाएगा तो वह हमें आ कर चिपकेगी. मन इधरउधर लगा रहेगा तो ठंड का अहसास ही नहीं होगा. किंतु ठंड का अहसास न हो इस के लिए पुरुष से ही दिल क्यों लगाया जाए, कुछ और भी तो किया जा सकता है.’’

”पुरुष की कंपनी मिलेगी तो हम लंबे समय के लिए बिजी हो सकते हैं. दूसरा काम तो शुरू किया और घंटे 2 घंटे में खत्म.’’

”यह बात तो है दीदी.’’

”तो फिर निकलो रजाई से और किसी सुंदर, सजीले पुरुष की तलाश करो, जिस से तुम दिल लगा सको.’’

”तुम मुझे यह सलाह दे रही हो दीदी?’’ काजल से पलकें झपकाईं.

”क्या हुआ, आज का मौडर्न जमाना है, तुम अपने लिए बौयफ्रैंड चुन लोगी तो मम्मीपापा और हमारी टेंशन भी दूर हो जाएगी. हम तुम्हारी उस लड़के से शादी कर देंगे.’’

”शादी न कर के मैं उस के साथ फुर्र हो गई तो..?’’ काजल ने आंखें नचा कर कहा.

”तो और भी अच्छा होगा. हमारा शादी का खर्चा बच जाएगा.’’ पलक ने कहा और हंस पड़ी, ”मैं जानती हूं तुझे, तू ऐसा कदम नहीं उठाएगी.’’

”क्यों नहीं उठाऊंगी?’’

”क्योंकि तू हम लोगों से प्यार करती है.’’ पलक ने मुसकरा कर कहा.

काजल थोड़ी देर खामोश रही फिर बोली, ”दीदी, तुम सचमुच कह रही हो न कि मुझे कोई बौयफ्रैंड ढूंढना चाहिए?’’

”हां.’’ पलक ने सिर हिलाया, ”इस में गलत क्या है, तू जवान हो गई है, तुझे अपने लिए हैंडसम लड़का ढूंढ लेना चाहिए. हां, यह याद रखना, लड़का हैंडसम ही न हो, उस की जेब मे माल भी होना चाहिए. यानी दौलतमंद लड़का हो.’’ काजल ने होंठों को गोल दायरे में सिकोड़ कर सीटी बजाई.

”ऐसा एक लड़का मैं ने यहीं गौटिया मंदिर में कल ही देखा था. शाम को जब मैं माथा टेकने मंदिर गई थी तो वह वहां मुझे नजर आया था.’’

”तूने कैसे भांप लिया वह दौलतमंद है?’’

”उस के पास बढिय़ा बाइक थी. उस ने मंदिर के बाहर बैठे गरीबों को 50-50 रुपए का दान भी दिया.’’

”शक्लसूरत से कैसा है तेरा वह दौलतमंद?’’ पलक ने मुसकरा कर पूछा.

”दुबलापतला है, खूबसूरत भी है. कहो तो मैं उस का आज नामपता मालूम कर आऊं!’’

”कर ले.’’ पलक ने हरी झंडी दे दी, ”लड़का अच्छा हुआ तो तेरे लिए हम रिश्ते की बात कर लेंगे.’’

”ठीक है, मैं आज शाम को मंदिर हो कर आऊंगी. अब तुम मुझे बढिय़ा खाना बना कर खिलाओ दीदी. पेट में चूहे दौडऩे लगे हैं.’’

”बनाती हूं, सब्जी पक रही है. बस वह तैयार होते ही रोटियां बना कर परोस दूंगी.’’ पलक ने कहा और कप ट्रे में रख कर वह कमरे से बाहर निकल गई.

आयुष गुप्ता को फांसने के लिए काजल ने चुना अनोखा तरीका

काजल ने जिस लड़के को गौटिया मंदिर में देखा था, उस का नाम आयुष गुप्ता था. उस के पापा दिलीप कुमार गुप्ता काफी पैसे वाले थे. उन का टेंट का बड़ा कारोबार था, जिस की देखभाल की जिम्मेदारी उन्होंने बेटे आयुष के कंधे पर डाल दी थी. अब आयुष ही टेंट के कारोबार को देखता था. आयुष बहुत सीधा और धार्मिक प्रवृत्ति वाला इंसान था. वह रोज मंदिर जाता था और गरीबों को खाना खिलाने के लिए रुपयों का दान करता था. काजल ने अपनी बहन पलक के कहने पर उसी शाम मंदिर में जा कर आयुष के बारे में वहां के गरीब लोगों से मालूम कर लिया था. गरीब लोग आयुष को काफी समय से पहचानते थे. उन्होंने ही बताया था कि आयुष गुप्ता बगैर नागा किए इस मंदिर में शाम को जरूर आता है.

काजल ने दूसरी शाम आयुष की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए बहुत खूबसूरत नाटक किया था. वह शाम को शाल ओढ़ कर उन गरीब लोगों की पंगत में जा कर बैठ गई थी, जो आयुष से कुछ पाने की आस में रोज कतार लगा कर मंदिर की सीढिय़ों पर बैठ जाते थे. आयुष अपने समय पर मंदिर में आया तो उस के हाथ में पूजा की टोकरी थी, जिस में फूल और पूजा करने के लिए धूपबत्ती, माचिस, चंदन आदि था. आयुष ने मंदिर में जा कर पहले पूजा की, फिर खाली टोकरी ले कर वह बाहर सीढिय़ों की ओर आ गया.

सीढिय़ों पर गरीब लोग कतार में उसी का इंतजार करते बैठे रहते थे. आयुष ने जेब से रुपए निकाल कर सभी को 50-50 रुपए देने शुरू किए और कतार की अंतिम छोर तक आ गया. यहां बैठी काजल ने हथेली ऊपर उठा कर आयुष की तरफ देखा. आयुष उस की खूबसूरती देख कर क्षण भर को चौंका, फिर सिर झटक कर उस ने 50 रुपए का नोट काजल की तरफ बढ़ाया, ”लो, इस से अपने लिए खाना खरीद लेना.’’

”मुझे यह रुपए नहीं चाहिए,’’ काजल ने गंभीर स्वर में कहा.

”तो क्या चाहिए?’’ आयुष ने हैरानी से पूछा.

”मुझे आप चाहिए. संपूर्ण रूप से.’’ बेझिझक काजल ने कह दिया.

”क्या कह रही हैं आप?’’ आयुष चौंकता हुआ बोला.

”जो आप ने सुना है. मैं चाहती हूं आप मुझे 50 रुपए का दान न दें, बल्कि पूर्णरूप से मुझे मिल जाएं.’’

”आप को मालूम है आप क्या मांग रही है?’’

”हां. यही पाने के लिए तो मैं भी आप की तरह रोज इस मंदिर में आ कर माथा टेकती हूं. मैं आप को पाना चाहती हूं, आयुष बाबू.’’

”खड़ी हो जाइए,’’ आयुष ने गंभीर हो कर कहा.

काजल खड़ी हो गई. आयुष ने उस की सुंदरता को ऊपर से नीचे तक निहारा, फिर बोला, ”आप को विश्वास है, आप जो मांग रही हैं, वह आप को मिल जाएगा?’’

”मैं दान पाने वालों की लाइन में बैठी हूं. यह दान देने वाले की इच्छा पर डिपेंड करता है कि वह मुझे दान दे सकेगा या नहीं.’’

”आप बहुत होशियार हैं, आप की मंशा पूरी कर के कोई भी धन्य हो जाएगा. मैं तो बहुत तुच्छ हूं.’’

”आप समर्थ हैं आयुषजी.’’ काजल गंभीर हो गई, ”आप मेरी मनोकामना पूरी कर सकते हैं.’’

”लेकिन मैं आप के बारे में कुछ नहीं जानता हूं.’’ आयुष गंभीर स्वर में बोला, ”आइए, वहां सामने चाय का स्टाल है, वहीं बैठ कर एकदूसरे को करीब से जान लेते हैं.’’

आयुष से दोस्ती कर गदगद क्यों हुई काजल

काजल आयुष के साथ चाय के स्टाल पर आ गई. दोनों वहां कोने की मेज के सामने की कुरसियों पर आ कर बैठे. आयुष ने चाय बिसकुट का और्डर दिया.

”क्या नाम है आप का?’’ आयुष ने पूछा.

”मेरा नाम काजल है.’’

”कहां रहती हो?’’

”मैं यहां अपने जीजा के पास रहती हूं. वह मोहल्ला गदियाना, सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहते हैं.’’

”गदियाना में..?’’ आयुष चौंका, ”क्या नाम है आप के जीजा का?’’

”आशुतोष राजपूत उर्फ प्रिंस उर्फ बबुआ.’’

”क्याऽऽ’’ आयुष हैरानी से बोला, ”आप प्रिंस की साली हैं? अरे! वह तो मेरा फ्रेंड है. वाह! क्या अजीब संयोग है, प्रिंस से दोस्ती थी, अब उस की साली साहिबा मेरी जिंदगी में एंट्री कर रही हैं.’’

”ओह! आप मेरे जीजा के फ्रेंड हैं. यह तो और अच्छी बात हो गई.’’ काजल हंस पड़ी, ”अब तो आप मुझे अपना बनाने का मेरा प्रस्ताव मंजूर कर लेंगे न?’’

”बेशक!’’ आयुष हंस कर बोला, ”आप सुंदर हैं, हसीन हैं, आप का प्रस्ताव मैं कैसे ठुकरा दूं.’’ आयुष ने हाथ आगे बढ़ाया. काजल ने मुसकरा कर अपना हाथ आयुष के हाथ में दे दिया.

आयुष से दोस्ती हो जाने के बाद काजल बहुत खुश हुई.

यह बात जब उस ने अपनी बहन पलक को बताई तो उस ने भी काजल की पसंद की सराहना की क्योंकि आयुष एक अमीर बिजनैसमैन का बेटा था.

धीरेधीरे काजल और आयुष के बीच दोस्ती का दायरा बढ़ता गया. हालांकि आयुष शादीशुदा था, इस के बावजूद उस का काजल के साथ चक्कर चल गया. वह उसे अपनी गाड़ी से इधरउधर घुमाता और शौपिंग कराता था. काजल और पलक दोनों बहनें लालची स्वभाव की थीं, इसलिए कभीकभी काजल Love Crime Stories अपनी बहन पलक को भी आयुष के साथ घूमने के लिए बुला कर ले जाती थी. आयुष दोनों बहनों को शौपिंग कराता और महंगे रेस्टोरेंट में खाना खिलाता था.

दिनदहाड़े आयुष को किस ने मारी गोली

उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार में 2 दिसंबर, 2024 की दोपहर बाद कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ओसीएफ रामलीला मैदान में 2 गुटों में जम कर मारपिटाई हुई है, जिस में एक पक्ष के युवक को गोली मार दी है. मौका मुआयना किया जाए. एसएचओ सुरेंद्र पाल सिंह ने इस सूचना को रोजनामचे में दर्ज कर के अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल की ओर कूच कर दिया. पुलिस जब ओसीएफ रामलीला मैदान पहुंची तो वहां कुछ लोगों की भीड़ नजर आ रही थी. इन्हीं में उस युवक के घर वाले भी थे, जिस को गोली मार देने की सूचना कंट्रोल रूम से दी गई थी.

एसएचओ सुरेंद्र पाल सिंह ने पास जा कर देखा तो जमीन पर एक 24-25 साल का युवक खून से लथपथ औंधा पड़ा हुआ था. उस की खोपड़ी के पीछे वाले भाग पर एक छोटा सा सुराख नजर आ रहा था, जिस में से गाढ़ा खून बह कर उस के कपड़ों को रंग रहा था. चूंकि खून गाढ़ा हो चुका था, इस से अनुमान लगाया गया कि युवक के सिर में जो गोली मारी गई है, उसे बहुत ज्यादा वक्त नहीं हुआ है. युवक के शरीर में प्राण नहीं रह गए थे. वह इस दुनिया को छोड़ चुका था. युवक के पास 2-3 युवक, एक बुजुर्ग दंपति और कुछ महिलाएं थीं. बुजुर्ग और एक महिला दहाड़ें मार कर रो रहे थे. शायद ये दोनों इस मृत युवक के मम्मीपापा हो सकते थे.

”आप लोग इस के पास से हट जाइए. हमें अपनी काररवाई करने दीजिए.’’ एसएचओ ने गंभीर स्वर में कहा.

यह सुनने के बाद फैमिली वाले उठ कर युवक के शव के पास से दूर खड़े हो गए. एसएचओ सुरेंद्र पाल अपनी जांच में जुट गए. उन्होंने युवक की नब्ज टटोली तो वह थम चुकी थी. युवक के शरीर पर चोट के भी निशान नजर आ रहे थे, लग रहा था उसे पहले जम कर पीटा गया है. मृतक का अच्छी तरह मुआयना कर लेने के बाद एसएचओ ने सब से पहले एसपी राजेश एस. को इस घटना की सूचना दे दी.

इस के बाद एसएचओ मृतक के फैमिली वालों के पास आए. वह अभी भी जारजार रो रहे थे.

”यह युवक आप का क्या लगता था?’’ एसएचओ ने सहानुभूति से पूछा.

”यह मेरा बेटा है साहब.’’ बुर्जुग व्यक्ति रोते हुए बोला, ”इस का मैं अभागा बाप हूं. मेरा नाम दिलीप कुमार गुप्ता है और यह मेरी पत्नी रानी गुप्ता है. आयुष मेरा एकलौता बेटा था, जिसे उन लोगों ने मार डाला.’’

”आप बताएंगे, आप के बेटे का किन लोगों से झगड़ा हुआ था और इस झगड़े का कारण क्या रहा था.’’

”साहब, मेरा बेटा बहुत सीधासादा था. उस की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. इस को जिस व्यक्ति ने मारा है, उस का नाम प्रिंस है. नामालूम उस ने मेरे बेटे की जान क्यों ली है.’’

”यह हम मालूम कर लेंगे, आप यहां की काररवाई पूरी हो जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज करवा देना. हम आरोपियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेंगे.’’

”जी साहब, मैं चाहता हूं कि मेरे बेटे के कातिल को फांसी की सजा मिले.’’ दिलीप कुमार रोते हुए बोला.

”ऐसा ही होगा.’’ एसएचओ गंभीर हो गए.

चूंकि एसपी राजेश एस फिंगरप्रिंट्स एक्सपर्ट और फोटोग्राफर्स की टीम के साथ वहां आ गए थे, इसलिए एसएचओ सुरेंद्र पाल सिंह मृतक के फैमिली वालों के पास से हट गए और एसपी साहब के पास आ गए. उन्होंने एसपी साहब को सैल्यूट किया और युवक के शव को दिखा कर बोले, ”सर, इस युवक के सिर में गोली मारी गई है. इस के फादर दिलीप कुमार गुप्ता का कहना है कि इसे प्रिंस नाम के व्यक्ति ने गोली मारी है.’’

एसपी साहब युवक के शव के पास आए और उस का मुआयना करने लगे. थोड़ी देर बाद उन्होंने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और फोटोग्राफर्स को अपनी काररवाई करने का इशारा कर दिया.

”इस युवक के सिर में गोली मारी गई है सिंह साहब, आप मालूम कीजिए ये कौन हैं और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया है. मुझे आप जांच कर कल तक रिपोर्ट देंगे.’’ एसपी साहब बोले.

”ठीक है सर.’’ एसएचओ सुरेंद्र पाल सिंह ने सिर हिला कर कहा.

सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारे

एसपी राजेश एस. एसएचओ को कुछ हिदायतें दे कर घटनास्थल से चले गए. उन्होंने वहां मौजूद कुछ चश्मदीदों से घटना के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि यहां 2 गुटों का आपस में झगड़ा हुआ था. एक पक्ष के लोग कुछ ज्यादा थे. सभी लाठीडंडों से लैस थे. वही इस युवक के गुट पर भारी पड़ गए थे. उन्होंने भगदड़ मचने पर इस युवक को पीछे से गोली मारी. गोली लगते ही यह नीचे गिर कर तड़पने लगा तो सब भाग गए. उन सभी के नाम वह नहीं बता पाए. जब युवक के पास से सबूत एकत्र करने का काम पूरा कर लिया गया तो शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया.

वहां पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई ताकि सबूत नष्ट करने की कोई कोशिश न हो. एसएचओ सुरेंद्र पाल सिंह वापस थाने लौट आए. उन के साथ युवक के पापा दिलीप कुमार गुप्ता भी थे. मृतक आयुष के पापा दिलीप कुमार गुप्ता शाहजहांपुर के ही रहने वाले आशुतोष राजपूत उर्फ प्रिंस उर्फ बबुआ, उस की पत्नी पलक, साली काजल के अलावा स्वप्निल शर्मा, निशांत मिश्रा, अरविंद वर्मा, अनमोल सक्सेना, शेखर मौर्य, अनुज सिंह, आर्यन सिंह, पीयूष राठौर, कमल, मोहम्मद आदिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस ने इन के खिलाफ बीएनएस की धारा 191 (2), 191 (3), 190/61 (2), 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया.

मुख्य अभियुक्त आशुतोष राजपूत को बनाया गया था, जो सत्यपाल का बेटा था. यह मोहल्ला गदियाना में रहता था. शेष अभियुक्तों के बारे में विवेचना कर के ही मालूम किया जाना था. एसएचओ सुरेंद्र पाल सिंह ने एसपी राजेश एस को दूसरे ही दिन यह जानकारी दे दी. उन्होंने एएसपी (सिटी) के निर्देशन में एक पुलिस टीम गठित कर दी, जिस में सीओ (सिटी) पंकज पंत, एसएचओ सुरेंद्र पाल सिंह, एसआई दिलशाद खां, प्रदीप शर्मा, अहसान अली, दिनेश कुमार, जगेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल मोनू चौधरी, आकिब सैफी, अंकित धाना और विनीत कुमार को शामिल किया गया.

इस टीम को सब से पहले प्रिंस के खिलाफ ठोस सबूत एकत्र करने थे. 2 दिसंबर, 2024 को दिनदहाड़े ओसीएफ रामलीला मैदान में यह घटना घटी थी. इस घटना में कौनकौन लोग शामिल थे, यह जांच कर के ही मालूम किया जाना था. पुलिस टीम ने इस की जांच रामलीला Love Crime Stories ग्राउंड से ही शुरू की. रामलीला ग्राउंड में कई सीसीटीवी लगे हुए थे. जाहिर था यह घटना उन सीसीटीवी में रिकौर्ड हुई होगी. यही बात ध्यान में रख कर पुलिस टीम रामलीला ग्राउंड में पहुंच गई.

वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने का काम शुरू हुआ तो बहुत कुछ स्पष्ट होता गया. सीसीटीवी कैमरों ने यह रिकौर्ड कर लिया था कि 2 दिसंबर की दोपहरी में वहां क्या कुछ घटित हुआ था. उन फुटेज में 2 गुट वहां दिखाई दिए थे. पहले से एक गुट के लोग वहां मोर्चा संभाले नजर आ रहे थे. मृतक युवक आयुष गुप्ता बाद में अपने साथ 5-7 युवकों के साथ पार्क में पहुंचता दिखाई दिया. पहले से वहां मौजूद युवकों के पास लाठीडंडे थे.

आयुष जब वहां पहुंचा तो एक 25-26 साल का युवक उस के पास आया था. उस के साथ 3-4 अन्य युवक थे. पास आ कर उस ने आयुष से कुछ कहा था. फिर आयुष के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी थी. वह युवक बहुत गुस्से में था. आयुष के साथ आए युवकों ने बीचबचाव करना चाहा था, तब उन में मारपिटाई शुरू हो गई थी. लाठीडंडे चलते दिखाई दे रहे थे. सभी एकदूसरे से गुत्थमगुत्था हो रहे थे. फिर आयुष का दल भागता दिखाई दिया. आयुष एक बाइक पर बैठने की कोशिश में उस के पीछे दौड़ रहा था, तभी उसे किसी व्यक्ति ने गोली मार दी थी. आयुष को वहां बुलाने वाला दूसरे दल का लीडर कौन था, यह अनुमान लगाया जा रहा था. उस की पहचान के लिए दिलीप कुमार गुप्ता को वहां पर बुलवाया गया.

उन्हें जब सीसीटीवी की फुटेज दिखाई गई तो उन्होंने पहचान कर बताया, ”साहब, यह पतला सा युवक प्रिंस राजपूत है. दूसरा युवक अरविंद वर्मा, तीसरा पीयूष राठौर है. यह मोहल्ला जलाल नगर बजरिया, थाना सदर बाजार में रहता है. मैं अन्य को नहीं पहचानता.’’

”हमारे हाथ प्रिंस आ गया तो सभी के नाम सामने आते जाएंगे.’’ सीओ (सिटी) पंकज पंत बोले, ”फिलहाल हमें अपना ध्यान प्रिंस के ऊपर केंद्रित करना है. उसे गिरफ्तार करना जरूरी है.’’

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ले कर पुलिस टीम थाने लौट आई. प्रिंस को गिरफ्तार करने के लिए उस के घर दबिश दी गई तो वह घर से फरार मिला. पुलिस ने उस के घर पर गुप्तरूप से निगरानी के लिए एक पुलिसकर्मी को लगा दिया.

डैडबौडी रख कर ढाई घंटे तक क्यों किया हाइवे जाम

4 दिसंबर, 2024 को फैमिली वालों को जिला अस्पताल से आयुष गुप्ता का शव पोस्टमार्टम के बाद मिल गया. चूंकि अभी तक पुलिस उस की हत्या में शामिल नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी, इसलिए आयुष के फैमिली वालों में काफी गुस्सा था. उन्होंने आयुष की डैडबौडी शाहजहांपुर-पीलीभीत हाइवे पर रख कर जाम लगा दिया. पुलिस ने उन्हें समझाया और सड़क को सुचारू रूप चलने देने के लिए शव हटा कर उस का अंतिम संस्कार करने को कहा तो वे लोग नहीं माने. उन की एक ही मांग थी कि पुलिस पहले हत्यारों को गिरफ्तार करे, तभी आयुष का अंतिम संस्कार होगा.

मौके पर डीएम प्रवेंद्र सिंह और सीओ (सिटी) पंकज पंत भी वहां आ गए, लेकिन आयुष के फैमिली वाले नहीं माने. जाम बढऩे लगा, तब पुलिस ने आलाधिकारियों को फोन किया तो एसपी राजेश एस स्वयं घटनास्थल पर आ गए. उन्होंने फैमिली वालों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे में वह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल पहुंचा देंगे. उन के समझाने पर ढाई घंटे बाद वह आयुष की डैडबौडी को राजमार्ग से हटाने पर राजी हुए. फिर आयुष के शव का विधिविधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया.

उसी शाम को आशुतोष राजपूत उर्फ प्रिंस उर्फ बबुआ, आर्यन उर्फ शुभांकर व काजल को गिरफ्तार कर लिया गया. इन से पूछताछ करने पर 11 अन्य लोगों के नाम सामने आए. पुलिस ने प्रिंस से वह तमंचा और 2 कारतूस भी हासिल कर लिया, जिस से आयुष की खोपड़ी में गोली मारी गई थी. आयुष को उस की प्रेमिका काजल, जो प्रिंस की साली लगती थी, उस के द्वारा झूठ बोल कर ओसीएफ रामलीला ग्राउंड में बुलवाया गया था. काजल ने आयुष से कहा था कि वह वहां पर उस का इंतजार कर रही है. लेकिन आयुष को दाल में कुछ काला लगा था, क्योंकि एक दिन पहले ही उस की प्रिंस से झड़प हो गई थी.

दरअसल, प्रिंस और आयुष गुप्ता दोस्त थे, लेकिन प्रिंस ने उसे पहली दिसंबर, 2024 को अपनी पत्नी पलक और साली काजल के साथ आयुष को नैशनल हाइवे पर एक ढाबे से एक साथ बाहर निकलते देख लिया था. यह देख कर वह आयुष पर आगबबूला हो कर बोला था, ”तेरी हिम्मत कैसे हो गई मेरी पत्नी और साली को इस ढाबे में लाने की. मैं तुझे जिंदा नहीं छोड़ूंगा. तू कल ओसीएफ ग्राउंड में आना, वहां देखूंगा तुझे.’’

इसी धमकी की वजह से 5-7 लड़के ले कर दोपहरी में ओसीएफ रामलीला ग्राउंड में आयुष गया था, लेकिन वहां प्रिंस ने पहले से 12-13 लड़के इकट्टे कर रखे थे, जिन्होंने आयुष को घेर कर मारना शुरू कर दिया था. आयुष घबरा कर अपने साथियों के साथ भागने लगा था, तब पीछे से उस की खोपड़ी में गोली मार दी गई थी. जिस से आयुष की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस टीम के सामने 14 लोगों के नाम सामने आए तो एसपी राजेश एस. ने 4 पुलिस टीमें बना कर शेष अभियुक्तों को पकडऩे का आदेश दे दिया.

कथा लिखे जाने तक पुलिस ने मोहित, अमन खां, पीयूष राठौर को पकड़ कर जेल भेज दिया था.

अन्य फरार अभियुक्तों में हिंदू युवा वाहिनी का पूर्व जिलाध्यक्ष स्वप्निल शर्मा, शेखर मौर्या, अनमोल सक्सेना और अनुज भी हैं. पुलिस टीमें इन्हें पकडऩे के लिए पूरा जोर लगाए हुए थीं. इन की गिरफ्तारी पर एसपी ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया. उम्मीद है कि ये लोग भी शीघ्र पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

 

चौहरा हत्याकांड : हनीमून के बाद दबेपांव आई मौत

पत्नी व 3 बच्चों के होते हुए भी सर्राफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने रिश्ते की साली स्वाति सोनी के साथ मंदिर में शादी कर ली थी. उस के साथ गोवा में हनीमून के बाद वह घर लौटा तो दबेपांव मौत ने भी घर में दस्तक दे दी. नतीजतन घर के 4 लोग मौत के मुंह में समा गए. आखिर कैसे हुआ यह सब? पढ़ें, यह दिलचस्प कहानी.

प्लान के मुताबिक 10 नवंबर, 2024 की सुबह 10 बजे मुकेश अपनी स्कूटी से घर से निकला. इस के बाद वह अपनी जानपहचान वाले 3 मैडिकल स्टोर्स पर गया और वहां से नींद वाली 15 गोलियां खरीदीं. इन गोलियों को पीस कर उस ने 4 पुडिय़ा बना ली और अपने घर वापस लौट आया. इस के बाद शाम तक वह बीवीबच्चों से खूब हंसता, बोलता, बतियाता रहा. उन्हें मुकेश के प्लान की भनक तक नहीं लगी.

रात 10 बजे मुकेश ने और्डर कर 4 पिज्जा मंगवा लिए. बड़ी चालाकी से उस ने पिज्जा में पिसी हुई नींद की गोलियों का पाउडर मिला दिया. पत्नी व बच्चे उस समय टीवी पर कोई मूवी देख रहे थे. रात 12 बजे के आसपास मूवी खत्म हुई तो सभी ने पिज्जा खाया. बच्चों को पिज्जा का स्वाद कुछ अजीब लगा तो उन्होंने आधाअधूरा पिज्जा ही खाया और बचा हुआ फ्रिज में रख दिया. पिज्जा खाने के बाद पत्नी रेखा, बेटी भव्या और बेटा अभीष्ट ग्राउंड फ्लोर वाले कमरे मेें पड़े पलंग पर जा कर लेट गए, जबकि दूसरी बेटी काव्या फस्र्ट फ्लोर वाले कमरे में जा कर पलंग पर लेट गई. नींद की गोलियों ने कुछ देर बाद ही असर दिखाना शुरू कर दिया. फिर एक के बाद एक सभी गहरी नींद के आगोश में समा गए.

लेकिन मुकेश की आंखों से नींद कोसों दूर थी. रात 2 बजे मुकेश ने अपनी माशूका स्वाति से मोबाइल फोन पर बात की और सारी बात बताई. उस ने स्वाति से फोन पर संपर्क बनाए रखने को भी कहा. स्वाति सुबह तक उस के संपर्क में रही. इधर पत्नी व बच्चे जब गहरी नींद में सो गए तो सुबह लगभग 4 बजे मुकेश ग्राउंड फ्लोर वाले कमरे में पहुंचा. उस ने पलंग पर सो रही पत्नी रेखा, बेटी भव्या व बेटे अभीष्ट पर एक नजर डाली. फिर रस्सी का टुकड़ा, जिसे उस ने पहले से ही कमरे में सुरक्षित कर लिया था, पत्नी रेेखा (44 वर्ष) की गरदन में लपेटा और कसने लगा. नींद की आगोश में समाई रेखा चीख भी नहीं पाई और उस ने दम तोड़ दिया.

रेखा के बाद उस ने बेटी भव्या (19 वर्ष) और बेटा अभीष्ट (13 वर्ष) को भी रस्सी से गला कस कर मार डाला. इस के बाद वह फस्र्ट फ्लोर पर कमरे में सो रही छोटी बेटी काव्या (17 वर्ष) के पास पहुंचा और उस का भी रस्सी से गला कस दिया. पत्नी व बेटियों का गला कसने के बाद मुकेश ने बेटे अभीष्ट को भी नहीं बख्शा और उसे भी मौत की नींद सुला दिया. पत्नी व बच्चों की हत्या करने के बाद मुकेश ने प्रेमिका स्वाति से फोन पर बात की और उसे बताया कि उस ने पत्नी व बच्चों की हत्या कर दी है. वह सुबह इटावा रेलवे स्टेशन पर आ कर मिले और फोन पर संपर्क में रहे.

4 हत्याएं करने के बाद नारमल क्यों रहा मुकेश

मुकेश 3 घंटे तक लाशों के बीच बैठा रहा. इस बीच उस ने बच्चों के गले में पड़ी  सोने की चेन, पत्नी के गले में पड़ा मंगलसूत्र, चेन व दोनों हाथों से सोने कीे अंगूठियां निकाल कर सुरक्षित कर लीं. तिजोरी का लौकर खोल कर उस में रखी ज्वैलरी भी सुरक्षित कर ली. सुबह 8 बजे मुकेश ने दोनों कमरों का ताला बंद किया और कीमती सामान का थैला ले कर प्लान के मुताबिक रेलवे स्टेशन पहुंच गया. अपने किए गए प्रौमिस के मुताबिक स्वाति रेलवे स्टेशन के बाहर मौजूद थी. चंद मिनट पहले ही वह कानपुर से इटावा ट्रेन द्वारा आई थी.

मुकेश ने कुछ मिनट स्वाति से बात की, फिर कीमती सामान वाला थैला उसे थमा दिया. इस के बाद दोनों बस स्टाप आए. मुकेश ने स्वाति को कानपुर जाने वाली बस में बैठा दिया. बस में बैठते ही स्वाति ने अपना मोबाइल फोन स्विच औफ कर लिया. पुश्तैनी मकान में रहने वाले मुकेश के भाइयों ने सुबह मुकेश के दोनों कमरों में ताला लगा देखा तो था, लेकिन उन्होंने ज्यादा गौर नहीं किया. उन्होंने सोचा कि मुकेश परिवार के साथ कहीं घूमनेफिरने गया होगा, एकदो दिन में वापस आ जाएगा.

मुकेश ने पुलिस से बचने का प्लान पहले से ही बना लिया था. उसी प्लान के तहत वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा. वहां टंगे बोर्ड से उस ने सीओ (सिटी) अमित कुमार सिंह का फोन नंबर नोट किया. फिर दोपहर में गल्ला मंडी स्थित एक होटल पर भरपेट खाना खाया. यहीं पर उस ने एक सुसाइड नोट तैयार किया. इस सुसाइड नोट में उस ने अपने भाई अखिलेश वर्मा व सीलमपुर दिल्ली निवासी फुफेरे भाई मनोज कुमार वर्मा पर लाखों रुपया हड़पने और मांगने पर ताने मार कर जलील करने का आरोप लगाया. तथा हत्या/आत्महत्या करने को उकसाने का आरोप लगाया.

इस नोट को लिखने के बाद गल्ला मंडी में ही एक ज्वैलर्स की दुकान पर उस ने अपनी सोने की अंगूठी बेची. अंगूठी बेचने से उसे जो पैसे मिले, उन में से 700 रुपया सैलून वाले को तथा डेढ़ हजार रुपया सोनू नाम के व्यक्ति को उधारी के दिए. सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने के बावजूद मुकेश विचलित नहीं हुआ. वह बेखौफ इटावा शहर की गलियों में घूमता रहा. शाम 6 बजे के बाद उस ने अपने साढ़ू भोपाल निवासी आशीष वर्मा तथा भिंड निवासी साले रविंद्र व सत्येंद्र से फोन पर बात की और हालचाल पूछा.

उस ने अपने भाइयों से भी फोन पर बात की, लेकिन किसी को महसूस नहीं होने दिया कि उस ने 4 लोगों का मर्डर किया है. रात करीब सवा 8 बजे मुकेश ने सुसाइड नोट का फोटो खींच कर सीओ (सिटी) अमित कुमार सिंह को वाट्सऐप कर दिया तथा डायल 112 पर सूचना दी कि उस की पत्नी व बच्चों ने सुसाइड कर लिया है. वह भी सुसाइड करने रेलवे स्टेशन जा रहा है. इस के बाद उस ने बेटी काव्या व पत्नी रेखा के मोबाइल फोन के वाट्सऐप स्टेटस पर मृतकों की फोटो लगा कर कैप्शन लिखा, ‘ये सब लोग खत्म.Ó फिर उस ने अपना मोबाइल फोन स्विच्ड औफ कर लिया.

इस स्टेटस को देख कर सगेसंबंधी सन्न रह गए. पड़ोसी भी सकते में आ गए. पड़ोसी मुकेश के घर पहुंचे तो ताला बंद था. उन्होंने मुकेश के बड़े भाई रत्नेश वर्मा व अवधेश वर्मा को सूचना दी. थोड़ी देर बाद दोनों भाई घर आ गए. उन्होंने पड़ोसियों के सहयोग से कमरों का ताला तोड़ा. अंदर का दृश्य देख कर सभी का कलेजा कांप उठा. रत्नेश वर्मा ने सूचना थाना सिविल लाइंस पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया. सूचना पाते ही एसएचओ विक्रम सिंह चौहान पुलिस दल के साथ लालपुरा स्थित मुकेश वर्मा के घर आ गए.

मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने सूचना पुलिस अफसरों को दी तो थोड़ी देर में मौके पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एएसपी अभय नाथ त्रिपाठी तथा सीओ (सिटी) अमित कुमार सिंह भी आ गए. पुलिस अफसरों ने घटनास्थल को देखा तो सहम गए. 2 कमरों में 4 लाशें पड़ी थीं. दोनों कमरों में खून की एक बूंद भी नहीं थी. अब तक फोरैंसिक टीम भी आ गई थी और वह जांच में जुट गई थी. घर का मुखिया मुकेश वर्मा घर से नदारद था. पुलिस को पता चल गया था कि उस ने डायल 112 पर पत्नी व बच्चों के सुसाइड करने की जानकारी दी. लेकिन वह स्वयं कहां है, जीवित भी है या नहीं, इस की जानकारी न दे कर उस ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था.

अब तक मीडिया को भी घटना की जानकारी मिल गई थी, इसलिए मीडियाकर्मियों की भी भीड़ जुट गई थी. पुलिस औफिसर इस स्थिति में नहीं थे कि वे बता सकें कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. अत: उन के सवालों से बचने के लिए चारों शवों को इटावा के सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मुकेश की खोज में पुलिस ने उस के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लिया तो रात 8:20 पर उस की लोकेशन इटावा रेलवे स्टेशन के पास मिली. उस के बाद उस का फोन बंद हो गया था. पुलिस की टीम इटावा रेलवे स्टेशन पहुंची. वहां पता चला कि मुकेश रेल से कट कर आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन वह सफल नहीं हुआ. वह जीआरपी पुलिस की हिरासत में है. पुलिस टीम तब मुकेश को अपनी कस्टडी में ले कर थाना सिविल लाइंस आ गई.

थाने में पुलिस अफसरों ने जब मुकेश से पूछताछ की तो उस ने पहले से प्लानिंग कर बनाई गई कहानी पुलिस को बताई. उस ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि पिछले कई सालों से वह परेशान था. रिश्तेदारों को उस ने 15 लाख रुपए उधार दिए थे, जो वापस नहीं कर रहे थे. पैसा मांगने पर वे उसे जलील करते थे और ताने मारते थे. इस कारण उसे व्यापार करने में दिक्कत आ रही थी. धीरेधीरे घर खर्च का ज्यादा और आमदनी कम होती गई. इस से वह काफी समय से तनाव में था. टेंशन के चलते सिर्फ वह आत्महत्या करना चाहता था. उस ने यह बात पत्नी रेखा को बताई तो वह बोली कि आत्महत्या के बाद उस का और बच्चों का क्या होगा.

फिर पत्नी की सहमति के बाद उस ने सभी को मारने के बाद आत्महत्या करने की योजना बनाई. वह करवाचौथ वाले दिन सभी को मारना चाहता था, लेकिन पत्नी ने उस दिन ऐसा करने से मना कर दिया, जिस से मौत टल गई. इस के बाद दीपावली के बाद का प्लान बनाया. 11 नवंबर, 2024 को बड़ी बेटी भव्या पढ़ाई के लिए वापस दिल्ली जाने वाली थी, इसलिए उस ने एक दिन पहले ही सब को मारने का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक वह मैडिकल स्टोर से नींद की 15 गोलियां खरीद कर लाया. 5 गोलियां पीस कर पत्नी रेखा को पिज्जा के साथ मिला कर खिला दी, बाकी गोलियां बच्चों को पीस कर पिज्जा के साथ खिला दीं.

उस ने बताया कि गला घोंटते समय बच्चे बेहोशी की अवस्था में बोले थे, ”पापा, ये क्या कर रहे हो?

तब मैं ने उन से कहा था कि मेरे मरने के बाद तुम लोग रह नहीं पाओगे. इसलिए मरना ही बेहतर है और फिर गला घोंट कर सभी को मार डाला. मुकेश ने आगे बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह दिन भर शहर की गलियों में भटकता रहा. रात साढ़े 8 बजे वह इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचा और सुसाइड के लिए पूर्वी छोर पर पटरियों के बीच लेट गया. मरुधर एक्सप्रैस उस के ऊपर से गुजर गई, लेकिन वह बच गया. जीआरपी ने उसे पकड़ा. जामातलाशी में पुलिस को मुकेश से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए. उन्हें पुलिस ने सुरक्षित कर लिया. मुकेश की निशानदेही पर पुलिस ने उस के घर से रस्सी का वह टुकड़ा बरामद कर लिया, जिस से उस ने पत्नी व बच्चों का गला घोंटा था.

पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उस की बात को सच मान कर उस का बयान दर्ज किया. लेकिन अधिकारियों के मन में एक फांस चुभ रही थी कि मुकेश को यदि आत्महत्या करनी ही थी तो उस ने घर में क्यों नहीं की? घटना को अंजाम देने के 16 घंटे बाद वह आत्महत्या करने इटावा रेलवे स्टेशन क्यों गया? वह भी बच गया. उस के शरीर पर खरोंच तक नहीं आई. उन्हें लगा कि दाल में कुछ काला जरूर है. 12 नवंबर, 2024 को इस हत्या/आत्महत्या प्रकरण की खबर प्रमुख अखबारों में छपी, जिसे पढ़ कर लोग सन्न रह गए. शहरवासियों तथा सगेसंबधियों की भीड़ मुकेश के घर पर जुट गई. सहमति से आत्महत्या की बात न शहरवासियों के गले उतर रही थी और न ही परिवार तथा सगेसंबधियों की समझ में आ रही थी.

सगेसंबंधी भी नहीं समझ पाए वारदात की वजह

पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए मुकेश के बड़े भाई एडवोकेट रत्नेश वर्मा, अवधेश वर्मा तथा मां चंद्रकला से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों व पड़ोसियों के फोन आने के बाद वह मुकेश के घर गए तो देखा कि लाशें पड़ी थीं. रत्नेश ने बताया कि मुकेश के घर में तनाव जैसी कोई बात नहीं थी. तनाव की बात उस ने कभी उन्हें नहीं बताई. आर्थिक स्थिति भी कमजोर नहीं थी. वह सोनेचांदी के व्यापार में अच्छा पैसा कमाता था. पता नहीं मुकेश ने यह कदम क्यों उठाया.

अब तक मृतका रेखा का भाई भिंड निवासी सत्येंद्र सोनी भी बहन के घर आ गया था. उस ने पुलिस औफिसरों को बताया कि उस ने भांजी काव्या का स्टेट्स देखा था, जिस में लिखा था-ये सब खत्म. बहन और बच्चों की फोटो लगी थी. इस के बाद उस ने सब को फोन लगाया, लेकिन किसी का फोन नहीं लगा. यहां आ कर पता चला कि बहन व बच्चों की हत्या हो गई है.

सत्येंद्र ने आरोप लगाया कि बहनोई मुकेश शराब पीता था. औरत उस की कमजोरी थी. बहनोई मुकेश ने ही प्लान के तहत उस की बहन रेखा व उस के बच्चों की हत्या की है. सहमति से हत्या/आत्महत्या की बात गलत है. सत्येंद्र ने यह भी बताया कि दीपावली के 2 दिन पहले उस की बहन रेखा व बच्चे भिंड आए थे. तब रेखा ने न तनाव वाली बात बताई थी और न ही आर्थिक परेशानी की. वह हंसीखुशी से बच्चों के लिए पटाखे खरीद कर चली गई थी.

पूछताछ के बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने दोपहर बाद 2 बजे पुलिस सभागार में प्रैसवार्ता की और मुकेश वर्मा को मीडिया के समक्ष पेश किया. पत्रकारों से रूबरू होते वक्त मुकेश को न कोई पछतावा था और न ही माथे पर कोई शिकन. साले सत्येंद्र ने भी मुकेश पर हत्या का आरोप लगाया था. अत: सिविल लाइंस थाने के एससएचओ विक्रम सिंह ने सत्येंद्र सोनी की तहरीर पर मुकेश वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) तथा 61 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा उसे विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया. शाम 4 बजे उसे इटावा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

जेल भेजने के बाद अधर में क्यों अटका मामला

पुलिस ने मुकेश को जेल जरूर भेज दिया था, लेकिन सामूहिक हत्या आत्महत्या का मामला अब भी अधर में ही लटका हुआ था. पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई तो मुकेश के एक और झूठ का खुलासा हो गया. पता चला कि मुकेश ने आत्महत्या करने का नाटक किया था. मरुधर एक्सप्रैस ट्रेन उस के ऊपर से गुजरी ही नहीं थी. वह प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी मरुधर एक्सप्रैस ट्रेन के इंजन के आगे लेट गया था. गाड़ी चलने के पहले ही चालक की नजर उस पर पड़ गई थी. चालक ने तब उसे जीआरपी के हवाले कर दिया था.

पुलिस की इस गुत्थी को सुलझाया मृतका रेखा की बहन राखी तथा उस के पति आशीष वर्मा ने, जो भोपाल से इटावा आए थे. आशीष वर्मा व राखी ने पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी दी. राखी ने बताया कि उस के बहनोई मुकेश वर्मा का कानपुर (बर्रा) की रहने वाली तलाकशुदा महिला स्वाति सोनी से नाजायज रिश्ता है. वह महिला मुकेश की पहली पत्नी नीतू की रिश्तेदार है. रिश्ते में वह मुकेश की साली लगती है.

इन नाजायज संबंधों की जानकारी रेखा को भी हो गई थी. वह इस का विरोध करती थी, जिस से घर में कलह होती थी. बहन ने उसे कई बार फोन पर यह जानकारी दी थी. करवाचौथ पर रेखा ने मुकेश के मोबाइल फोन में स्वाति की तसवीर देखी थी, तब खूब झगड़ा हुआ था. उस ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते ही बहनोई मुकेश ने प्रीप्लान कर उस की बहन रेखा व उस के बच्चों की हत्या की है. हत्या के इस प्लान में स्वाति भी शामिल है. उस ने मुकेश को अपने प्रेमजाल में फंसा रखा है.

अवैध रिश्तों में हुई सामूहिक हत्या का पता चलते ही पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए. उन्होंने जांच तेज कर दी. पुलिस को मुकेश के पास से 2 मोबाइल फोन बरामद हुए थे. पुलिस ने उन की काल डिटेल्स निकलवाई तो पता चला कि घटना वाली रात 2 बजे से 5 बजे के बीच एक फोन नंबर सक्रिय था, जिस पर मुकेश ने कई बार बात की थी. इस नंबर पर पहले भी उस की बातें होती थीं. पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह नंबर स्वाति सोनी निवासी विश्व बैंक कालोनी बर्रा (कानपुर) के नाम दर्ज है.

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्वाति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी. लेकिन उस के घर पर ताला लगा था. पुलिस टीम तब खाली हाथ लौट आई. पुलिस ने उस की टोह में खबरियों को लगा दिया. इधर सीओ (सिटी) अमित कुमार सिंह मुकेश के उस हस्तलिखित सुसाइड नोट की जांच कर रहे थे, जिसे मुकेश ने उन के वाट्सऐप पर भेजा था. जांच में यह बात सच निकली कि मुकेश के फुफेरे भाई मनोज वर्मा ने उस का लाखों रुपया हड़प लिया था. मांगने पर जलील करता था. झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता था. इस के अलावा भाई अखिलेश ने भी उस के रुपए हड़प रखे थे. जांच पूरी होने के बाद सीओ (सिटी) ने उन की गिरफ्तारी का जाल बिछाया.

15 नवंबर, 2024 को सीओ (सिटी) अमित कुमार सिंह की टीम ने अखिलेश व मनोज वर्मा को बस स्टैंड इटावा से दबोच लिया. पूछताछ में दोनों ने गलत फंसाने का आरोप लगाया. लेकिन पुलिस ने उन की एक न सुनी और दोनों को आत्महत्या करने को मजबूर करने के जुर्म में जेल भेज दिया. 20 नवंबर, 2024 की दोपहर 12 बजे एसएचओ विक्रम सिंह चौहान को मुखबिर के जरिए जानकारी मिली कि मुकेश की प्रेमिका स्वाति इस समय अंबेडकर चौराहे के पास निर्माणाधीन रामनगर ओवरब्रिज के नीचे मौजूद है. वह कोर्ट में सरेंडर करने के लिए किसी वकील का वेट कर रही है.

चूंकि मुखबिर की इनफार्मेशन खास थी, इसलिए पुलिस टीम रामनगर ओवरब्रिज के नीचे पहुंची और घेराबंदी कर स्वाति को गिरफ्तार कर लिया. उसे थाना सिविल लाइंस लाया गया. उस की गिरफ्तारी की सूचना पर पुलिस अफसर भी थाने आ गए. पुलिस औफसरों ने स्वाति से पूछताछ की तो उस ने बताया कि मुकेश वर्मा से उस का नाजायज रिश्ता था. पूछताछ के बाद इंसपेक्टर विक्रम सिंह चौहान ने स्वाति सोनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) तथा 61 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली तथा उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच, मुकेश व स्वाति के बयानों तथा अन्य सूत्रों के आधार पर इस सामूहिक हत्याकांड की सनसनीखेज कहानी सामने में आई.

बीवीबच्चों वाला मुकेश क्यों फंसा स्वाति के चक्कर में

उत्तर प्रदेश के इटावा शहर के सिविल लाइंस थाने के अंतर्गत एक मोहल्ला है— लालपुरा. इसी मोहल्ले में खुशीराम वर्मा सपरिवार रहते थे. उन के परिवार में पत्नी चंद्रकला के अलावा 6 बेटे रत्नेश, राकेश, अवधेश, मुकेश, अखिलेश व रघुवेश थे. खुशीराम वर्मा सर्राफा व्यापारी थे. इस व्यवसाय में उन का बड़ा नाम था. उन्होंने अपना हुनर बेटों को ही नहीं, रिश्तेदारों को भी सिखाया था. वे सभी इसी व्यापार से अपनी जीविका चलाते थे. खुशीराम वर्मा के बच्चे पढ़लिख कर जवान हुए तो सभी किसी न किसी व्यापार में रम गए. बेटे कमाने लगे तो उन्होंने एक के बाद एक सभी बेटों का विवाह कर दिया. 3 मंजिला घर में उन के 4 बेटे अवधेश, मुकेश, अखिलेश व रघुवेश वर्मा अपनेअपने परिवारों के साथ रहने लगे.

जबकि सब से बड़ा बेटा रत्नेश वर्मा, जोकि नोटरी वकील था, वह एआरटीओ औफिस के सामने नवविकसित कालोनी में परिवार सहित रहता था. उस से छोटा राकेश वर्मा सपरिवार गाड़ीपुरा मोहल्ले में रहता था. उस की वहीं स्थित चारा मार्केट में सर्राफा की दुकान तथा पालिका बाजार में कपड़े की दुकान थी.

खुशीराम वर्मा के चौथे नंबर का बेटा था— मुकेश. उस की शादी नीतू से हुई थी. शादी के एक साल बाद नीतू ने एक बेटी को जन्म दिया, जिस का नाम उस ने भव्या रखा. भव्या 2 साल की थी, तभी उस की मम्मी नीतू का निधन हो गया. वह कैंसर से पीडि़त थी.

पत्नी की मौत के बाद मुकेश को बेटी के पालनपोषण की समस्या हुई तो उस ने सन 2006 में रेखा से दूसरी शादी कर ली. रेखा भिंड शहर कोतवाली के मोहल्ला झांसी की रहने वाली थी. उस के 2 भाई सत्येंद्र, रविंद्र तथा एक बहन राखी थी. दूसरी शादी के बाद मुकेश खुश था. रेखा ने एक बेटी काव्या व बेटे अभीष्ट को जन्म दिया. रेखा अब दोनों बेटियों व बेटे का पालनपोषण करने लगी. बच्चे कुछ बड़े हुए तो तीनों बच्चे ज्ञानस्थली स्कूल में पढऩे लगे. मुकेश वर्मा सर्राफा व्यापार का मंझा हुआ खिलाड़ी था. सर्राफा की दुकान पर उस का छोटा भाई रघुवेश बैठता था. मुकेश दिल्ली से सोनाचांदी के आभूषण लाता था और इटावा, औरैया, मैनपुरी के व्यापारियों को सप्लाई करता था. उस का बिजनैस कानपुर तक फैला था. इस व्यवसाय से उसे लाखों रुपए की कमाई होती थी.

वर्ष 2019 में मुकेश अपनी पत्नी रेखा के साथ मथुरा-वृंदावन घूमने गया. वहां एक होटल में उस की मुलाकात स्वाति सोनी से हुई. वह भी अपने पति अर्पण के साथ घूमने आई थी. वह भी उसी होटल में रुकी थी, जिस में मुकेश ठहरा था. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो रिश्तेदारी खुल गई. स्वाति मुकेश की पहली पत्नी नीतू की मौसी की बेटी निकली. इस नाते मुकेश और स्वाति के बीच जीजासाली का रिश्ता बन गया.

गुपचुप शादी कर गोवा में मनाया हनीमून

स्वाति मुकेश के रहनसहन से प्रभावित हुई. लौटते समय दोनों ने एकदूसरे को अपने फोन नंबर भी दे दिए. स्वाति सोनी, बर्रा (कानपुर) की रहने वाली थी. उस की शादी 2007 में जालौन के उरई कस्बा निवासी अर्पण से हुई थी. अर्पण प्राइवेट नौकरी करता था. उस की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी. वह शराब का लती भी था. स्वाति उस से खुश नहीं थी. खर्चे पूरे न होने के कारण स्वाति और अर्पण के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था.

स्वाति पहली ही नजर में मुकेश के दिलोदिमाग पर छा गई थी, इसलिए वह उस की ससुराल जाने लगा. मोबाइल फोन पर भी दोनों की रसभरी बातें होने लगीं. जल्दी ही दोनों के बीच दूरियां कम हो गईं और उन के बीच नाजायज रिश्ता बन गया. मुकेश ने स्वाति के पति अर्पण से भी दोस्ती कर ली और उस के साथ शराब की पार्टी करने लगा. लेकिन एक रोज भांडा फूट गया, जब अर्पण ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया. अर्पण ने स्वाति को जम कर पीटा. तब स्वाति रूठ कर मायके बर्रा कानपुर आ गई. साथ में बेटे को भी ले आई. बाद में पति अर्पण से उस का तलाक हो गया.

स्वाति मायके में आ कर रहने लगी तो मुकेश का वहां भी आनाजाना शुरू हो गया. मुकेश जब भी बिजनैस के सिलसिले में आता, स्वाति के घर पर ही रुकता. रात में उस के साथ रंगरलियां मनाता. मुकेश ने बर्रा में ही उसे ब्यूटीपार्लर खुलवाया ताकि वह कुछ पैसा कमा सके, लेकिन स्वाति ब्यूटीपार्लर चला नहीं पाई. कुछ समय बाद स्वाति के कहने पर मुकेश ने बर्रा की विश्व बैंक कालोनी में एक मकान खरीद लिया. इस मकान में स्वाति मालकिन बन कर रहने लगी. यही नहीं मुकेश ने खाड़ेपुर में स्वाति को सर्राफा की दुकान भी खुलवा दी. इस दुकान पर मुकेश भी बैठता था. पूछने वालों को स्वाति मुकेश को अपना पति बताती थी. मुकेश अब कईकई दिनों तक बर्रा में ही रुकने लगा था.

स्वाति बहुत चालाक थी. उस की नजर मुकेश की धनदौलत पर टिकी थी. इसलिए वह मुकेश को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ती थी. स्वाति मुकेश के प्यार में इतनी अंधी हो गई थी कि वह उस के साथ शादी रचा कर जिंदगी भर तक साथ रहने का सपना देखने लगी थी. अपना सपना पूरा करने के लिए स्वाति ने मुकेश के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह राजी हो गया. मुकेश यह तक भूल गया कि वह शादीशुदा और 4 बच्चों का बाप है. मुकेश के राजी होने के बाद स्वाति ने उस के साथ मंदिर में विवाह कर लिया. फिर वह हनीमून के लिए मुकेश के साथ गोवा चली गई. वहां से सप्ताह भर बाद मौजमस्ती करने के बाद दोनों लौटे.

एक रोज रेखा ने पति के मोबाइल फोन में स्वाति की फोटो देखी तो उस का माथा ठनका. उस ने गुप्तरूप से जानकारी जुटाई तो पता चला कि दोनों के बीच नाजायज रिश्ता है.

और अवैध संबंधों में स्वाहा हो गया परिवार

अपना घर उजड़ता देख कर रेखा ने विरोध शुरू किया, जिस से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. लेकिन विरोध के बावजूद मुकेश नहीं माना. धीरेधीरे दोनों के बीच नफरत बढ़ती गई.

वर्ष 2021 में मुकेश के छोटे भाई रघुवेश की बीमारी के चलते मौत हो गई. उस के बाद मुकेश ने गल्ला मंडी वाली दुकान 16 लाख रुपए में बेच दी. दुकान बेचने का रेखा ने भरपूर विरोध किया था, लेकिन मुकेश नहीं माना. दुकान बेचने से मिले 16 लाख रुपयों में से 3 लाख रुपया स्वाति ने लटकेझटके दिखा कर ले लिए तथा 10 लाख रुपए उस ने सीलमपुर दिल्ली निवासी फुफेरे भाई मनोज कुमार वर्मा को दे दिया. उस ने चांदी रिफाइनरी का काम शुरू किया था और आधा लाभ देने का वादा किया था. बाद में वह अपने प्रौमिस से मुकर गया.

अब तक मुकेश के बच्चे भी बड़े हो गए थे. बड़ी बेटी भव्या 18 साल की उम्र पार कर चुकी थी. उस ने स्थानीय ज्ञानस्थली स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर दिल्ली यूनिवर्सिटी के रानी लक्ष्मीबाई कालेज में बीकौम (प्रथम वर्ष) में प्रवेश ले लिया था. 17 वर्षीय काव्या 11वीं कक्षा में तथा 13 वर्षीय अभीष्ट 9वीं कक्षा में पढ़ रहा था. तीनों बच्चे होनहार थे. मन लगा कर पढ़ाई कर रहे थे.

रेखा की छोटी बहन राखी भोपाल निवासी आशीष वर्मा को ब्याही थी. रेखा जब परेशान होती थी, तब वह राखी से मोबाइल फोन पर बात करती थी और अपना दर्द बयां करती थी. उस ने राखी को बताया था कि उस के बहनोई के कानपुर की एक तलाकशुदा महिला से नाजायज संबंध है. उस के कारण घर में कलह होती है. दुकान बेचने की जानकारी भी उस ने राखी को दी थी.

ज्योंज्यों समय बीतता जा रहा था, त्योंत्यों मुकेश वर्मा की उलझन भी बढ़ती जा रही थी, जिस के कारण उस का व्यापार में भी मन नहीं लगता था. उस का दिन का चैन छिन गया था और रात की नींद हराम हो गई थी. उस की समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे, क्या न करे. इसी उलझन मेें उस ने 7 नवंबर को स्वाति के घर का रुख किया. मुकेश और स्वाति ने कान से कान जोड़ कर पूरा प्लान बना लिया. मुकेश ने पत्नी और बच्चों को मारने का प्लान बना लिया. यही नहीं, पुलिस से बचने के लिए मुकेश ने पूरी योजना भी बना ली.

फिर प्लान के तहत ही मुकेश ने 10 नवंबर की रात पत्नी व बच्चों की हत्या कर दी और स्वयं आत्महत्या करने का नाटक रचा. 21 नवंबर, 2024 को पुलिस ने आरोपी स्वाति सोनी को इटावा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया. मुकेश को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी.

-कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

 

22 साल से लापता बेटा जब संन्यासी बन कर लौटा

किसी चमत्कार के इंतजार में सालों से दिन गुजार रहे रतिपाल और घर वालों को 22 साल बाद साधु वेश में अपना खोया बेटा पिंकू मिला तो सब की आंखें छलक उठीं थीं. बेटा मिलने की खुशी में रतिपाल ने दिल्ली से अपनी पत्नी माया देवी को भी बुला लिया. खोए बेटे पिंकू को साधु वेश में देखते ही मां भावुक हो गई. उस के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे.

दरअसल, संन्यासी की पारंपरिक पोशाक में आए एक युवक ने सारंगी बजा कर भिक्षा देने की गुहार लगा कर जैसे ही एक रुदन गीत गाना शुरू किया तो उसे सुन कर बड़ी संख्या में गांववाले एकत्र हो गए. जोगी ने अपने आप को गांव के ही रहने वाले रतिपाल सिंह का गायब हुआ बेटा बताया. रुदन गीत सुन कर गांव की महिलाओं और पुरुषों के साथ ही रतिपाल के घर वालों की आंखों से आंसू झरने लगे.

दरअसल, 22 साल से लापता अरुण उर्फ पिंकू के लौटने की खुशी में पूरा गांव रो पड़ा. घर वालों के आंसू तो थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे. यह दृश्य उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के थाना जायज के गांव खरौली का था. तारीख थी 28 जनवरी, 2024.

Jogi or Sathi ke Ane Par Ekatra Ganv Wale

बताते चलें कि साधु के वेश में अपने एक साथी के साथ आया वह युवक गांव के ही रतिपाल सिंह का बेटा अरुण उर्फ पिंकू था, जो 22 साल से अधिक समय तक लापता रहने के बाद अब संन्यासी के वेश में उन के सामने था. जब पिंकू लापता हुआ, उस समय वह 11 साल का था. अब पिंकू जोगी बन कर अपने गांव में मां से भिक्षा लेने पहुंचा था. इतने लंबे समय बाद अपने खोए बेटे को संन्यासी के रूप में सामने देख पिता व अन्य परिजन भावुक हो गए.

मां माया देवी, पिता रतिपाल के अलावा पिंकू की बुआओं उर्मिला व नीलम ने भी साधु वेश में आए पिंकू से गृहस्थ जीवन में लौटने की मिन्नतें कीं. लेकिन युवक की जुबान पर एक ही रट थी, ‘आप से भिक्षा लिए बिना मेरी दीक्षा पूरी नहीं होगी. गुरु का आदेश है कि मां के हाथ से भिक्षा पाने के बाद ही योग सफल होगा.’ उस ने कहा, ‘मां, यदि आप भिक्षा नहीं दोगी तो मैं दरवाजे की मिट्टी को ही भिक्षा के रूप में स्वीकार कर चला जाऊंगा.’

अब बेटा नहीं संन्यासी हूं मैं

साधु ने कहा, ”माई, मैं अब आप का बेटा पिंकू नहीं, बल्कि संन्यासी हूं. मैं भिक्षा ले कर वापस झारखंड स्थित पारसनाथ मठ में दीक्षा पूरी करने के लिए चला जाऊंगा.’’

साधु की बातें सुन कर रतिपाल और उन की पत्नी का कलेजा बैठ गया. उन्होंने उसे मनाने के साथ ही कहीं भी जाने से मना किया.

साधु खरौली गांव में 22 जनवरी, 2024 से ही आनेजाने लगा था. वह साथी के साथ आधे गांव में चक्कर लगा कर सारंगी व ढपली पर भजन गाता था. इस के बाद शाम होते ही वापस चला जाता.

रतिपाल मूलरूप से गांव खरौली के रहने वाले हैं. गांव में उन का छोटा भाई जसकरन सिंह, भतीजे व अन्य लोग रहते हैं. गांव में उन की खेती की जमीन भी है. 11वीं पास करने के बाद उन की शादी हो गई थी. साल 1986 में वह दिल्ली आ गए. यहां उन के एक बेटा हुआ, जिस का नाम उन्होंने अरुण रखा. घर में सभी प्यार से उसे पिंकू के नाम से पुकारते थे.

Arun Pankoo Birthday Par Kek Khata Huaa

                                      पिंकू के बचपन की तस्वीर

जब पिंकू 5-6 साल का था, उस की मां भानुमति बीमार हो गई. 3 साल तक उन का दिल्ली में इलाज चलता रहा, लेकिन उन की मृत्यु हो गई. रतिपाल ने बच्चे की परवरिश व अपनी आगे की जिंदगी के लिए वर्ष 1998 में माया देवी से दूसरी शादी कर ली. सब कुछ ठीक चल रहा था.

डांटने से गुस्से में घर से चला गया था पिंकू

कंचे खेलने पर मां की डांट से गुस्से में आ कर साल 2002 में 11 साल की उम्र में पिंकू अपने घर से कहीं चला गया. उस समय वह दिल्ली के शहादतपुर स्थित स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ता था. घर वालों ने पिंकू को काफी तलाश किया, लेकिन उस का कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता रतिपाल ने दिल्ली के थाना खजूरी खास में उस की गुमशुदगी दर्ज कराई.

समय गुजरता गया लेकिन लापता बेटा नहीं मिला. रतिपाल हफ्ते दस दिन में थाने जा कर पुलिस से अपने खोए बेटे के बारे में जानकारी लेते, लेकिन उन्हें हर बार एक ही जबाव मिलता कि तलाशने पर भी आप का बच्चा नहीं मिल रहा है.

रतिपाल ने अपने स्तर से भी बच्चे को तलाश किया, लेकिन उस का कोई सुराग नहीं मिला. अपने इकलौते बेटे के इस तरह घर से चले जाने पर मातापिता ने कलेजे पर पत्थर रख कर सब्र कर लिया.

27 जनवरी, 2024 को खरौली में रह रहे भतीजे दीपक ने दिल्ली रतिपाल के पास फोन किया, ”चाचा, साधु भेष में एक युवक 22 जनवरी से गांव में आया हुआ है, जो अपने को आप का खोया हुआ बेटा अरुण उर्फ पिंकू बता रहा है. जब उस से पिंकू की कोई पहचान बताने को कहा तो उस ने कहा कि पिता जब खुद देख कर बताएंगे, तभी पहचान सभी गांव वालों को दिखाऊंगा. चाचा, आप गांव आ कर देख लो. साधु कल आने की बात कह कर रायबरेली से लगभग 30 किलोमीटर दूर बछगांव स्टेशन जाने की बात कह कर चला गया है.’’

बेटे से मिलने की चाहत और मन में ढेरों सवाल लिए रतिपाल अपनी बहन नीलम के साथ दिल्ली से गांव खरौली 28 जनवरी को ही पहुंच गए. दूसरे दिन वह साधु अपने एक साथी के साथ सुबह 11 बजे गांव आया. आधे गांव का चक्कर लगाता और सारंगी पर भजन गाते हुए साधु रतिपाल के घर पर पहुंचा.

pinku-nikla-nafees-amethi

पिंकू निकला नफीस

साधु ने देखते ही पापा व बुआओं को पहचान लिया. साधु ने उन्हें बताया कि वह वास्तव में उन का बेटा पिंकू है. वह संन्यासी हो गया है, भिक्षा मांगने आया हुआ है. रतिपाल ने उस के पेट पर बचपन की चोट के निशान को देखने के बाद अपने खोए बेटे अरुण उर्फ पिंकू के रूप में उस की पहचान की.

बेटे की खातिर रतिपाल सब कुछ न्यौछावर करने को हो गया तैयार

बचपन में खोए बेटे को 22 साल बाद दरवाजे पर देख पिता व परिजनों की उम्मीद लौट आई थी. आंखों से आंसुओं की धारा फूट पड़ी. स्नेह ऐसा जागा कि भींच कर उसे सीने से लगा लिया. बेटे को घर लाने के लिए पिता सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार था.

खोए बेटे के मिलने पर रतिपाल ने घर पर साधु व उस के साथी के साथ भोजन भी किया. अब साधु रतिपाल को पापा तथा रतिपाल उसे पिंकू कह कर पुकारने लगे थे. रतिपाल ने खोए बेटे के मिलने की खुशखबरी अपनी रिश्तेदारी में भी दे दी थी. इस पर कई रिश्तेदार गांव आ गए थे.

एक सप्ताह तक वह जोगी अपने साथी के साथ रोजाना गांव आता और शाम होते ही वापस चला जाता. इस दौरान उस की रतिपाल और परिजनों से बातें भी होतीं. भोजन भी पापा के साथ करता. अपने पापामम्मी व अन्य घर वालों के प्यार को देख कर पिंकू का झुकाव भी उन की ओर होने लगा.

वहीं रतिपाल की बूढ़ी आंखों ने अपने खोए बेटे को 22 साल बाद देखा तो प्यार फफक पड़ा. खोए बेटे को किसी भी तरह वापस पाने के लिए परिवार तड़प उठा. सभी के प्रयास विफल होने पर रतिपाल ने जोगी से किसी भी तरह घर लौटने की गुजारिश की.

इस पर उस ने कहा, ”पापा, आप मेरे गुरु महाराज से बात कर मुझे आश्रम से छुड़ा लो.’’

”पापा, आश्रम से गुरुजी ने मुझे दीक्षा के दौरान लंगोटी, कमंडल व अंगवस्त्र दिए हैं. मठ की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. मठ का सामान वापस करना होगा.’’

तब रतिपाल ने कहा, ”बेटा, तुम गुरुजी से बात कर प्रक्रिया के बारे में बताना. मैं तुम्हें घर लाने के लिए प्रक्रिया पूरी कर दूंगा.’’

अनाज व नकदी दे कर किया विदा

दिल पर पत्थर रख कर घर वालों व गांव वालों ने भिक्षा के रूप में उसे 13 क्ंिवटल अनाज और रतिपाल ने जोगी बने बेटे पिंकू को संपर्क में बने रहने के लिए एक नया मोबाइल फोन व नकदी दे कर पहली फरवरी को विदा किया. रतिपाल की बाराबंकी में रहने वाली बहन निर्मला ने पिंकू द्वारा बताए खाते में 11 हजार रुपए की रकम ट्रांसफर कर दी.

पिंकू ने कहा कि वह यहां से सभी सामान ले कर अयोध्या जाएगा, जहांं साधुओं को भंडारा कराएगा. सामान पहुंचाने के लिए रतिपाल ने एक वाहन का इंतजाम कर दिया. पहली फरवरी, 2024 को जोगी अपने साथी के साथ सामान ले कर चला गया. रतिराम, पत्नी माया देवी परिजनों के साथ ही गांव वालों ने भारी मन से जोगी को विदा किया.

22-saal-baad-lauta-pinku

घर से भिक्षा ले कर जाने के बाद संन्यासी बेटे पिंकू का मन पसीज गया. दूसरे दिन उस ने फोन कर पिता से घर लौटने की इच्छा जताई. बेटे के गृहस्थ जीवन में लौटने की बात सुन कर रतिराम की खुशी का पारावार नहीं रहा. उस ने बताया कि गुरु महाराज का कहना है कि गृहस्थ आश्रम में लौटने के लिए दीक्षा के रूप में 10.80 लाख रुपए चुकाने पड़ेंगे.

रतिपाल ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई. इतना ही नहीं, पिंकू ने पिता की मठ के गुरु महाराज से फोन पर बात भी कराई. लेकिन इतनी बड़ी रकम देने की उन की हैसियत नहीं थी. तब 4.80 लाख देने की बात कही गई.

गुरुओं की दीक्षा चुकाने की शर्त पर पिता ने आखिरकार बेटे को पाने के लिए 3 लाख 60 हजार रुपए में हां कर दी.

मठ का खाता न बताने पर हुआ शक

बेटे को वापस पाने के लिए मजबूर पिता ने 14 बिस्वा जमीन का सौदा गांव के ही अनिल कुमार वर्मा से 11 लाख 20 हजार रुपए में तय कर लिया. 3-4 दिन रतिपाल को पैसों का इंतजाम करने में लग गए.

इस के बाद साधु पिंकू की ओर से बताए गए आईसीआईसीआई बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने भाई जसकरन व भतीजे धर्मेश के साथ पहुंचे. रतिपाल ने बताया, बैंक मैनेजर ने उन से कहा कि एक दिन में 25 हजार से ज्यादा रुपए ट्रांसफर नहीं हो सकते. पिंकू ने यूपीआई से भुगतान करने को कहा.

रतिपाल ने पिंकू से कहा कि अपने मठ के ट्रस्ट का बैंक खाते का नंबर दे दो, उस पर भुगतान कर देंगे. इस के बाद वहां आ कर तुम्हें अपने साथ घर ले आएंगे तो साधु ने मना कर दिया. यहीं से रतिपाल को कुछ शक होने लगा. तब प्रशासन से उन्होंने मदद मांगी.

रतिपाल सिंह समझ गए कि बेटे पिंकू के रूप में आया जोगी कोई ठग है. उस ने उन की भावनाओं का सौदा किया है. रतिपाल ने 10 फरवरी, 2024 को थाना जायस में 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भादंवि की धारा 420, 419 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई.

एसएचओ देवेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इस केस की जांच बहादुरपुर चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह को सौंपी. आरोपी का मोबाइल बंद आने पर उसे सर्विलांस पर लगा दिया गया.

इस के बाद रतिपाल को जब शंका हुई तो उन्होंने अपने स्तर से जांचपड़ताल करनी शुरू कर दी. उन के हाथ उसी साधु बने युवक के कई फोटो और वीडियो लग गए हैं. रतिपाल ने बताया कि उन्होंने झारखंड के एसपी से फोन पर बात की. पूरा प्रकरण बताया. एसपी को जोगी का मोबाइल नंबर भी दिया.

उन्होंने अपने स्तर से जांच कराई फिर फोन कर बताया कि यह नंबर झारखंड में नहीं, बल्कि गोंडा में चल रहा है. इस के साथ ही झारखंड में पारसनाथ नाम का कोई मठ है ही नहीं. उन्होंने कहा कि उसे पकड़ा जाए और यदि वह गलत है तो सजा मिले.

जोगी की सच्चाई पता करने के लिए रतिपाल ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. जिस गुरु का नाम बताया, वह भी गलत निकला. दीक्षा में मिले 13 क्विंटल अनाज व अन्य सामान को पिकअप में ले कर साधु अयोध्या जाने की कह कर गया था. पिकअप चालक  के साथ रतिपाल अयोध्या पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला. पिकअप चालक ने बताया कि अरुण अयोध्या न जा कर उसे गोंडा ले गया था, वहीं सारा सामान उतरवाया था.

गोंडा की जिस आईसीआईसीआई बैंक के खाते का नंबर साधु ने रतिपाल को दिया था वह खाता आशीष कुमार गुप्ता, आशीष जनरल स्टोर मुंबई का निकला. बाराबंकी में रहने वाली रतिपाल की बहन निर्मला ने उसी खाते में 11 हजार रुपए की धनराशि ट्रांसफर की थी.

रतिपाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट सौंप दिया है. उन्होंने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला है कि साधु के भेष में आया युवक जो अपने को उन का खोया बेटा पिंकू बताता था, उस युवक का नाम नफीस है.

ठगी के लिए साधु का वेश धारण किया

सीओ (तिलोई) अजय सिंह ने बताया कि मामला ठगी से जुड़ा हुआ है. पूरे मामले पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द से जल्द इस पूरे मामले में कड़ी से कड़ी काररवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को जायस थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी रतिपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल ने बताया, ”टिकरिया गांव में रहने वाले कई लोगों द्वारा जोगी बन कर जालसाजी करने की शिकायत मिली है. 2 आरोपियों द्वारा अमेठी जिले में भी साधु वेश बना किसी को झांसा देने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस को तलाश के निर्देश दिए गए हैं.’’

रिपोर्ट दर्ज होने और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद जायस थाने की पुलिस सक्रिय हो गई. रतिपाल ने बताया कि 16 फरवरी, 2024 को एक प्राइवेट वाहन से जायस पुलिस के साथ गोंडा कोतवाली देहात की सालपुर पुलिस चौकी पहुंचे. वहां के चौकी इंचार्ज पवन कुमार सिंह से मिले, उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही. इस चौकी से कुछ दूरी पर ही टिकरिया गांव है.

उन्होंने कहा कि गोंडा की सालपुर चौकी पर उन्हें 5 घंटे तक बैठाया गया. कहा कि आप यहीं बैठो, पुलिस दबिश देने जा रही है. नफीस के घर पहुंची पुलिस टीम सब से पहले नफीस के परिवार से मिली. उस समय घर पर बुजुर्ग महिलाएं ही थीं. उन्होंने बताया कि 25 वर्षीय नफीस करीब एक महीने से घर से बाहर है.

पुलिस को आया देख कर आरोपी गन्ने के खेत में भाग गया था. पुलिस ने उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया. पुलिस ने बताया, पिंकू बन कर घर पहुंचा ठग टिकरिया निवासी सिजाम का बेटा नफीस है, जो ठगी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है.

जबकि उस का भाई राशिद 29 जुलाई, 2021 को जोगी बन कर मिर्जापुर के गांव सहसपुरा परसोधा निवासी बुधिराम विश्वकर्मा के यहां उन का 14 साल पहले लापता हुआ बेटा रवि उर्फ अन्नू बन कर पहुंचा था. मां से भिक्षा मांगी ताकि उस का जोग सफल हो जाए. परिजनों ने बेटा मान कर उसे घर में रख लिया. कुछ दिन बाद वह लाखों रुपए ले कर फरार हो गया था. बाद में पकड़ा गया और जेल गया.

पुलिस की दस्तक के चलते नफीस, उस के दोनों भाई दिलावर और राशिद समेत अधिकांश तथाकथित साधु अंडरग्राउंड हो गए. उस का एक रिश्तेदार असलम भी ऐसे मामले में वांछित चल रहा है. नफीस का मोबाइल बंद है.

पड़ताल में सामने आया कि नफीस के ससुर का भाई असलम उर्फ लंबू घोड़ा भी वाराणसी में जेल जा चुुका है. तब पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक परिवार को इसी तरह जोगी का झांसा दे कर ठगने के बाद उसे दबोच लिया था.

पेट के टांकों को देख कर की पहचान

रतिपाल ने बताया कि 22 साल पहले उस का 11 वर्षीय बेटा अरुण उर्फ पिंकू घर से कहीं चला गया था. एक बार वह सीढ़ी से गिर गया था, जिस से उस के पेट में अंदरूनी चोट आई थी. इस बात का 6 माह तक पता नहीं चला. पिंकू की आंत सड़ गई थी, जिस के चलते उस का औपरेशन दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित होली चाइल्ड अस्पताल में हुआ था. उस के 14 टांके आए थे.

साधु के भेष में आए व्यक्ति ने उन्हें टांकों के निशान दिखाए थे. लेकिन वे असली थे या बनाए हुए थे, ये नहीं पता. रतिपाल सिंह पहले अपनी बहन नीलम के साथ खरौली गांव पहुंचे थे. खबर दिए जाने पर बहन उर्मिला भी आ गई थी. उन्होंने अपनी पत्नी माया देवी को घर पर ही बच्चों की देखभाल के लिए छोड़ दिया था. खोए पिंकू की पहचान हो जाने के बाद उन्होंने पत्नी को भी गांव बुला लिया था.

रतिपाल की दूसरी शादी के बाद 4 बच्चे हुए. 2 बेटी व 2 बेटे हैं. बड़ी बेटी 24 वर्ष की है. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है. एक बेटा 12वीं तथा सब से छोटा 9वीं में पढ़़ रहा है. वे घर पर ही बर्थडे में बच्चों के लगाए जाने वाली कैप बनाने का कार्य पत्नी के सहयोग से कर गुजरबसर करते हैं.

पूरा परिवार जिस युवक को अपना खोया बेटा पिंकू मान कर प्यार लुटा रहा था. असल में वह जालसाज गोंडा जिले के टिकरिया गांव  का नफीस निकला. टिकरिया के 20-25 लोगों का गैंग कई राज्यों में सक्रिय है. वह खोए बच्चों के बारे में जानकारी करने के बाद परिजनों की भावनाओं से खिलवाड़ कर ठगी करने का काम करते हैं.

साइबर सेल प्रभारी बृजेश सिंह का कहना है कि किसी गांव में बच्चों के खोने या लापता होने पर परिजन खुद उस का प्रचार प्रसार करते हैं. इस प्रचार से उन्हें आस होती है कि शायद कोई व्यक्ति उन की खोई संतान को वापस मिला देगा. पैंफ्लेट व अखबारों से भी पहचान के लिए चोट के निशानों का उल्लेख किया जाता है. ठगों का यह गैंग स्थानीय स्तर पर जानकारी एकत्र कर इसी का फायदा उठा कर ठगी करता है.

मातापिता की भावनाओं से खेल कर संपत्ति व धन हड़पने का नफीस का षडयंत्र विफल हो गया. 22 साल पहले लापता बेटा पिंकू बन कर गांव जायसी पहुंचा साधु वेशधारी पुलिस जांच में गोंडा के गांव टिकरिया निवासी नफीस और उस का साथी पट्टर  निकला. गांव वालों ने वायरल वीडियो में भी दोनों की तस्दीक की. पुलिस की सक्रियता से ठगी की मंशा का खुलासा हुआ तो ठग और उस का साथी दोनों फरार हो गए.

गोंडा में पड़ताल करने पर पता चला कि टिकरिया गांव के कुछ परिवार इस तरह की ठगी करते हैं. उन का एक गैंग ठगी का काम करता है. ठगी जेल तक जा चुकी है. उन्हीं में से एक नफीस का भी परिवार है.

नफीस मुकेश (मुसलिम) का दामाद है. उस की पत्नी का नाम पूनम है. उस का एक बेटा अयान है. ठग साधु कहता था कि उस ने झारखंड के पारसनाथ मठ में दीक्षा ली है. मठ के गुरु का आदेश था कि अयोध्या में दर्शन के बाद गांव जा कर अपनी मां से भिक्षा मांगना, तभी दीक्षा पूरी होगी. सच यह है कि झारखंड में पारसनाथ नाम का कोई मठ है ही नहीं. बेटा बन कर अब तक नफीस कई लोगों को चूना लगा चुका है.

रतिपाल का कहना है कि दोनों ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है. दोनों ठग अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. जिस बैंक खाते में 11 हजार रुपए बहन निर्मला ने जमा कराए थे, उस खाते वाले को पकड़ा जाए, जिस से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और इन ठगों का गैंग पकडऩे में मदद मिलेगी.

पुलिस फरार चल रहे दोनों साधु वेशधारी ठगों की सरगरमी से तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि समय रहते इन ठगों का भेद खुल जाने से रतिपाल व उन का परिवार बहुत बड़ी ठगी व मुसीबत से बच गए.

पिता रतिपाल को पुत्र वियोग और मिलन के बाद उसे दोबारा पाने की चाह है, लेकिन किसी षडयंत्र की आशंका भी है. उन का कहना है कि खोया हुआ बेटा इस समय 33 वर्ष का होता.

—कथा पुलिस व परिजनों से की गई बातचीत पर आधारित

फुटबॉल खिलाड़ी शालिनी की अधूरी प्रेम कहानी

तांत्रिक शक्ति के लिए अपने बच्चों की बलि

तांत्रिक शक्ति के लिए अपने बच्चों की बलि – भाग 3

एक दिन उस की पड़ोस में रहने वाली मुसर्रत का शौहर कोरोना काल में बीमारी से ग्रस्त हो कर चारपाई से लग गया. मुसर्रत ने निशा से अपने शौहर को ठीक करने का उपाय पूछा तो निशा ने गहरी सांस छोड़ते हुए गंभीर स्वर में कहा, “मुसर्रत अब तेरा शौहर ठीक नहीं होगा, तू बेवा हो जाएगी.”

इतना सुनते ही मुसर्रत को लगा कि वह गिर पड़ेगी. उस ने जल्दी से दीवार पकड़ ली और थके कदमों से घर लौट आई. तीसरे दिन ही उस के शौहर की मौत हो गई. निशा की भविष्यवाणी सटीक थी. इस के बाद तो निशा को सब सिद्ध तांत्रिक का दरजा देने लगे.

दूसरी सटीक भविष्यवाणी तो हैरान करने वाली थी. मुसर्रत अपनी बेटी का निकाह करने वाली थी. निशा ने उसे पहले ही चेता दिया, “मुसर्रत, तू बेटी का निकाह मत कर, तेरी बेटी का कुछ ही दिन में तलाक हो जाएगा.”

मुसर्रत ने इस पर ध्यान नहीं दिया. उस ने बेटी का निकाह कर दिया. ताज्जुब! थोड़े ही दिनों में मुसर्रत की बेटी को उस के शौहर ने तलाक दे दिया और बेटी मायके में आ कर बैठ गई.

निशा की जिंदगी में आया सऊद फैजी

मुसर्रत के लिए निशा द्वारा की गई दोनों भविष्यवाणियां हालांकि दुखदाई थीं, लेकिन वह बिलकुल सही साबित हुई थीं, इसलिए वह निशा की सिद्धि से प्रभावित हो कर उस की मुरीद बन गई. यही नहीं, उस का बेटा साद भी निशा का भक्त बन गया.

निशा खुद को अब बहुत ऊंची तांत्रिक समझने लगी थी. उस पर पैसा बरस रहा था, लेकिन घर में शौहर और बच्चों से वह दूर होती आ रही थी. उन्हीं दिनों उस की जिंदगी में सऊद फैजी ने कदम रखा. वह पार्षद रह चुका था, उसे 36 साल की निशा की देह में ऐसी कशिश दिखाई दी कि वह उस के घर के चक्कर काटने लगा.

रोजरोज आने से निशा का झुकाव उस की ओर होने लगा. वह सऊद फैजी के प्रेम में उलझ गई. सऊद फैजी जवान था और जोशीला भी था. एक दिन एकांत में उस ने निशा को बाहुपाश में जकड़ लिया. निशा ने कोई विरोध नहीं किया, उस ने अपने आप को सऊद फैजी की बांहों में सौंप दिया.

निशा को पहली बार परपुरुष का सामीप्य और शारीरिक सुख मिला था. सऊद फैजी उस के शौहर शाहिद से ज्यादा दमदार था, इसलिए वह सऊद फैजी की दीवानी हो गई. सऊद फैजी पार्षद रह चुका था, उस की दूर तक पहुंच थी. उस ने बेधडक़ निशा के घर में डेरा डाल दिया. एक प्रकार से निशा उस की बीवी बन गई और सऊद फैजी उस का शौहर.

शाहिद बेग को यह सहन नहीं हुआ. उसे मोहल्ले में बेइज्जती महसूस होने लगी तो उस ने अपना घर छोड़ कर अलग रहने का मन बना लिया. जाते वक्त उस ने निशा से अपने बेटे मेराब और बेटी कोनेन को साथ ले जाने की बात कही तो निशा भडक़ गई, “शाहिद, ये बच्चे मैं ने अपनी कोख में 9 महीने रख कर खून से सींचे हैं. इन पर तुम्हारा उतना अधिकार नहीं है, जितना मेरा है. मैं ये बच्चे तुम्हें हरगिज नहीं दूंगी.”

शाहिद निराश हो कर अपने साले दानिश के पास रहने चला गया. दानिश खान अपनी बहन निशा की करतूतों से अंजान नहीं था. वह जानता था शाहिद नेक और शरीफ इंसान है, उसे शाहिद के साथ निशा की ज्यादतियों पर गुस्सा आया तो उस ने निशा को जा कर खरीखोटी सुनाईं, लेकिन निशा को अब अपनी जिंदगी में किसी का दखल पसंद नहीं था. उस ने भाई दानिश को भी दुत्कार कर भगा दिया. इस के बाद निशा खुल कर सऊद फैजी के साथ रहने लगी.

प्रेमी की खातिर बच्चों को मरवाया

कुछ दिनों बाद निशा को अपने दोनों बच्चे भी काल नजर आने लगे थे. वह शाहिद बेग की निशानी थे. जो अब उस की मौजमस्ती में रुकावट बनने लगे थे. उन के रहते वह खुल कर सऊद की बांहों में नहीं झूल सकती थी. उस ने दोनों बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए एक दिन मुसर्रत से कहा, “मुसर्रत, मुझे ख्वाब में दिखाई दिया है कि खैरनगर में भयंकर तबाही आने वाली है. खैरनगर में लाशों का अंबार लग जाएगा. मैं यहां अमन कायम रखने के लिए अपने बच्चों की कुरबानी देना चाहती हूं.”

“आप अपने बच्चों की कुरबानी देंगी. यह तो बहुत कठोर फैसला है आप का.” मुसर्रत चौंक कर बोली.

“खैरनगर की सलामती मेरे बच्चों से ज्यादा जरूरी है मुसर्रत. तुम्हें मेरा साथ देना होगा, नहीं दोगी तो आने वाले जलजले में तुम्हारा बेटा साद पहले मारा जाएगा.”

“मैं आप का साथ दूंगी,” मुसर्रत घबरा कर जल्दी से बोली, “मेरा बेटा भी साथ देगा. आप सऊद भाईजान को, मेरी देवरानी कोसर और आरिफ को भी इस नेक काम में शामिल करने के लिए मना लें.”

aropi-tantrik

निशा ने सऊद फैजी, कोसर और आरिफ को इस कुरबानी के लिए तैयार कर लिया और इन जल्लादों ने निशा के सामने ही उस के बेटे मेराब और बेटी कोनेन की हत्या कर दी, जिस का निशा ने कोतवाली में बयान कर के अपना गुनाह कुबूल कर लिया था. कातिल मां निशा के द्वारा बताए पते पर दबिश दे कर पुलिस ने मुसर्रत, साद, कोसर और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया.

सऊद फैजी फरार हो गया था. सीओ अमित राय ने उसे पकडऩे के लिए उस के परिजनों को उठवा कर कोतवाली में बिठा लिया तो मजबूर हो कर सऊद फैजी ने आत्मसमर्पण कर दिया. इन के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 120बी लगा कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया.

शाहिद बेग के बेटे का शव रोहटा थाना क्षेत्र के पूठरवास के पास गंगनहर से निकाला गया था, वहीं पर गोताखोरों ने दूसरे दिन कोनेन की तलाश की तो उस का शव भी मिल गया. उसे भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया.

दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम हो गया तो उन के शव उन के पिता शाहिद बेग को सौंप दिए गए. शाहिद बैग ने अपने जिगर के टुकड़ों को सुपुर्दएखाक किया तो वह फूटफूट कर रो रहा था. दानिश खान उस के पीछे खड़ा था. उस की आंखें भीगी हुई थीं और होंठ क्रोध से फडफ़ड़ा रहे थे. वह चाहता था, इन बच्चों की कातिल मां निशा और उस के प्रेमी सऊद को कानून फांसी की सजा दे.

कथा लिखे जाने तक पुलिस शाहिद बेग के उन 3 बच्चों के लापता होने की जांच कर रही थी. पुलिस को संदेह है कि निशा ने उन तीनों की भी हत्या कर दी है.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित तथ्यों का नाट्य रूपांतरण है.

तांत्रिक शक्ति के लिए अपने बच्चों की बलि – भाग 2

पुलिस निशा को साथ ले कर गंग नहर पहुंच गई. शाहिद और दानिश खान भी साथ में थे. तथाकथित तांत्रिक निशा उन्हें उस स्थान पर ले गई, जहां लाशें फेंकी गई थीं. गंगनहर में गोताखोरों को उतारा गया. काफी तलाश करने के बाद 11 साल के लडक़े मेराब की लाश मिल गई.

लडक़ी कोनेन की लाश काफी ढूंढने पर भी नहीं मिली. शायद वह बह कर कहीं दूर चली गई थी. मेराब की लाश पानी में पड़ी होने के कारण काफी फूल गई थी. आवश्यक काररवाई निपटाने के बाद मेराब की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया.

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बच्चों की हत्या करने वाले बाकी हत्यारों को पकडऩे के लिए पुलिस की 2 टीमें बना दीं, इस का नेतृत्व कोतवाली सीओ अमित राय को सौंपा गया. निशा ने मुसर्रत, कौसर, साद, आरिफ और प्रेमी सऊद फैजी के पतेठिकाने बता दिए. उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गईं.

निशा के अब्बाअम्मी पहले देहली गेट के पटेल नगर में रहते थे. अब ये लोग हापुड़ चुंगी में स्थित इकबाल नगर में रहने आ गए थे. निशा बचपन से सुंदर थी. उस का रंग दूध में केसर मिले जैसा था, जब उस पर जवानी का उफान चढ़ा तो उस के अंगअंग में निखार आ गया. उस के पुष्ट उभार किसी भी पुरुष के दिल की धडक़नें बढ़ा सकते थे.

हिरणी जैसी आंखें, सुतवा नाक और संतरों की फांक जैसे गुलाबी होंठ मनचलों को रुक कर एक बार उसे जी भर कर देखने को विवश कर देते थे. जब वह खिलखिला कर हंसती थी तो उस के मोतियों जैसे दांतों की पक्तियां चमकने लगती थीं.

2001 में हुआ शाहिद से निकाह

हया और शरम का निशा से कोसों दूर का वास्ता था, वह किसी भी पुरुष से हंसहंस कर बातें करने लगती थी. सामने वाले को लगता था कि यह मछली उस के कांटे में उलझ गई है, जबकि यह उस की भूल ही होती थी. निशा वह चिकनी मछली थी, जो किसी के हाथ नहीं आती है. निशा की बेबाक हरकतों का पता उस के अब्बू को भी था.

निशा की बेलगाम जवानी को एक ठौर चाहिए था, समाज में निशा कहीं उन की नाक न कटवा दे. यही सोच कर उस के अब्बू ने उस के लिए शाहिद बेग को चुन लिया और उस के साथ उस का निकाह कर दिया. निशा को दुलहन के रूप में पा कर शाहिद बेग बहुत खुश हुआ. शाहिद भी हंसमुख प्रवृत्ति का था. वह एक जूता बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता था. हसीन बीवी पा कर शाहिद बेग अपनी किस्मत पर फूला नहीं समाया. उस ने निशा की छोटी से छोटी फरमाइश का पूरा खयाल रखा, शौहर का पूरा प्यार उसे दिया.

शौहर का भरपूर प्यार पा कर निशा पूर्णरूप से उसे समर्पित हो गई. एकएक कर के उस ने शाहिद बेग को 5 बच्चों का बाप बना दिया. परिवार बढ़ा तो घर के खर्चे भी बढ़ गए. अब एक सीमित आय में इतने बड़े परिवार की गुजरबसर नहीं हो सकती थी, इस के लिए शाहिद परेशान रहने लगा. निशा शौहर को परेशान देख कर खुद परेशान हो गई, वह इस परेशानी से निकलने की राह तलाशने लगी.

निशा ने खोली तंत्रमंत्र की दुकान

निशा को याद था कि एक बार उस की अम्मी उसे किसी तांत्रिक के पास ले कर गई थीं. अम्मी के साथ पड़ोस की सायरा चाची थी. सायरा का बेटा हामिद आवारा किस्म का था, वह चोरी, छीनाझपटी आदि काम करता था. कभी पुलिस उसे तलाशती हुई चौखट पर आती थी, कभी कोई पड़ोसी शिकायत ले कर आता था कि हामिद ने उस की बकरी खोल कर कसाई को बेच दी है.

सायरा परेशान थी, बेटे का मोह हर मां को होता है. वह हामिद का दिमाग दुरुस्त करवाने के चक्कर में मेरी अम्मी को ले कर उस पहुंचे हुए तांत्रिक के पास आई थी. तांत्रिक ने सायरा चाची से तंत्रमंत्र करने की एवज में 5 हजार रुपए ठग लिए थे. चूंकि उस तांत्रिक का कोई उपाय हामिद को सही रास्ते पर नहीं ला पाया था. इसलिए यही कहा जाएगा कि उस ने सायरा चाची के 5 हजार रुपए ठग लिए थे.

निशा के दिमाग में यही धंधा जम गया. उस ने अपनी बैठक वाला कमरा तंत्रमंत्र की दुकान चलाने के लिए ठीक कर लिया और आसपास में प्रचार कर आई कि वह किसी भी तरह की भूतप्रेत और चोरी की समस्याओं का तंत्रमंत्र से निदान कर सकती है.

दूसरे दिन आसपास की कुछ महिलाएं अपनी समस्याएं ले कर उस के पास आईं. निशा ने उन की समस्याएं एकएक कर के सुनीं. झाडफ़ूंक कर के किसी को अभिमंत्रित जल पिलाया, किसी पर छिडक़ाव किया. किसी को चाटने के लिए भभूत दी.

यह सत्य है कि 2-4 पर ऐसी क्रियाएं की जाएं तो उन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता ही है. 4 में से एक खुद को भलाचंगा समझने लगता है. इस का श्रेय निशा को मिलने लगा तो उस के यहां भीड़ बढऩे लगी. वह बहुत कम रुपए ले कर लोगों की समस्या ठीक करने का ढोंग करती. उस की दुकान चल निकली. शाम तक वह हजार-2 हजार रुपए इकट्ïठा कर लेती थी. इस से उस की आर्थिक परेशानी ठीक होती चली गई.

निशा की पूरी कोशिश होती थी कि शाहिद के जाने और आने के बीच ही उस का तंत्रमंत्र का धंधा सिमट जाए, लेकिन उस के तंत्रमंत्र का प्रचार इतना फैल गया था कि कुछ महिलाएं अपनी समस्याएं ले कर रात 9-10 बजे तक उस का दरवाजा खटखटाने लगीं तो शाहिद को इस से कोफ्त होने लगी. लेकिन घर में पैसा आ रहा था, इसलिए वह मन मार कर चुप लगा गया. निशा अब रात 10 बजे तक बैठक में समस्याएं ले कर आने वाले पीडि़तों से घिरी रहने लगी.

3 बच्चे नहीं मिले आज तक

देखतेदेखते कब 5 साल निकल गए, पता ही नहीं चला. इन सालों में निशा तंत्रमंत्र के काम में इतनी गहराई से डूब गई कि रातदिन उस का दिलोदिमाग तंत्रमंत्र के विषय में ही सोचता रहता. अब निशा ने अपने शौहर शाहिद पर ध्यान देना लगभग बंद कर दिया था. पत्नी की बेरुखी से शाहिद बेग खुद को तन्हा महसूस करने लगा. वह गुमसुम और उदास रहने लगा. काम पर जाना और घर आ कर जो कुछ पका मिलता, खा कर सो जाना ही उस की दिनचर्चा बन गई.

इसी बीच एक ऐसी घटना घट गई, जिस ने शाहिद बेग को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया. उस के 3 बच्चे घर के बाहर से गायब हो गए. शाहिद ने अपने साले दानिश खान के साथ उन बच्चों की बहुत तलाश की. पुलिस में रिपोर्ट भी लिखवाई, लेकिन बच्चे नहीं मिले. उन्हें जमीन निगल गई या आसमान खा गया, किसी की कुछ समझ में नहीं आया.

समय गुजरने लगा. बच्चों के लापता होने का निशा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. वह पहले की तरह पूरे जुनून में डूबी अपनी तंत्र विद्या की दुकान चलाती रही.

                                                                                                                                           क्रमशः