Extramarital Affair : प्रेमी से कराई पति की हत्या, वजह सुनकर उड़ जाएंगे होश

Extramarital Affair : अलगअलग धर्मों के होने के बावजूद भी संजय और रेशमा ने प्रेम विवाह किया था. शादी के 11 साल बाद 3 बच्चों की मां रेशमा के पैर बहक गए. इस के बाद रेशमा ने प्रेमी सचिन के साथ मिल कर ऐसा खेल खेला कि…

संजय उर्फ कल्लू शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जलालनगर में रहता था. उस के पिता अनिल प्राइवेट नौकरी करते थे. मां रमा देवी गृहिणी थीं. संजय का एक छोटा भाई दीपक भी था. करीब 11 साल पहले संजय ने रेशमा नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था, वह दूसरे धर्म की थी. कालांतर में रेशमा ने 2 बेटों अंशू (10 वर्ष), अजय (4 वर्ष) और एक बेटी चांदनी (डेढ़ वर्ष) को जन्म दिया. संजय मैडिकल कालेज में प्राइवेट तौर पर लगी बोलेरो को चलाता था. संजय चूंकि संयुक्त परिवार में रहता था, इसलिए रेशमा की आजादी पर बंदिशें थीं. उस ने संजय से कहना शुरू कर दिया,

‘‘आखिर कब तक तुम अपने पिता के बताए रास्ते पर चल कर दिन भर की गाढ़ी कमाई उन के हाथों में थमाते रहोगे. अब हमारा भी तो परिवार है, क्या हम अपने परिवार के लिए कुछ भी जमा कर के नहीं रखेंगे? तुम कहीं और मकान देख लो, अब हम यहां नहीं रह सकते.’’

रेशमा की बातों को एकाध बार तो संजय ने नजरअंदाज कर दिया और रेशमा को समझाया भी लेकिन वह नहीं मानी और बारबार उस पर अलग होने का दबाव बनाने लगी. आखिर संजय ने रेशमा की इच्छा के सामने घुटने टेक दिए. इस के बाद संजय रेशमा और तीनों बच्चों के साथ कांशीराम कालोनी में रहने चला गया. यहां वे सब मजे से रहने लगे. कालोनी की जिस बिल्डिंग में संजय रहता था, उसी बिल्डिंग में भूतल पर सचिन नाम का एक 19 वर्षीय युवक रहता था. सचिन शहर के ही अजीजगंज मोहल्ले में रहने वाले सुमित कुमार का बेटा था. कांशीराम कालोनी में भी उसे आवास आवंटित हो गया था. सचिन का परिवार अजीजगंज में तो सचिन कांशीराम कालोनी में रहता था. सचिन ईरिक्शा चलाता था. वह अविवाहित था.

सचिन कम पढ़ालिखा था, लेकिन उस के व्यक्तित्व और बात करने के अंदाज से कभी यह नहीं लगता था कि वह अधिक पढ़ा नहीं है. देखने में भी काफी सुंदर था. उस का मन होता तो ईरिक्शा ले कर काम पर चला जाता, मन नहीं होता तो घर पर ही पड़ा रहता. एक ही बिल्डिंग में होने के कारण सचिन की नजर रेशमा पर पड़ गई थी. रेशमा भी सचिन के सामने आने पर एकटक उसे निहारती रहती थी. निगाहें मिलतीं तो दोनों के होंठ मुसकराने लगते. उन के बीच परिचय हुआ तो बातें भी होने लगीं. सचिन के पास एक कुत्ता था जो रेशमा को बहुत अच्छा लगता था. उसी कुत्ते की वजह से ही सचिन और रेशमा में परिचय और बातें होनी शुरू हुई थीं. रेशमा के नजदीक बने रहने के लिए सचिन को कुत्ते से बढि़या कोई तरीका नहीं लगा.

सचिन ने संजय से भी दोस्ती कर ली. रेशमा ने संजय से सचिन का कुत्ता मांग लेने की जिद की तो संजय ने उसे कई बार समझाया लेकिन रेशमा नहीं मानी. रेशमा की जिद के आगे संजय को झुकना पड़ा. एक दिन संजय ने सचिन से बात की कि अगर उसे बुरा न लगे तो वह उस का कुत्ता लेना चाहता है. इस पर सचिन ने अपना कुत्ता उसे दे दिया. सचिन ने उस से इस की कोई कीमत भी नहीं ली. संजय के दिमाग में यह कभी नहीं आया कि यह भेंट उस पर कितनी भारी पड़ेगी. जिस फ्लोर पर संजय रहता था, वहां तक पानी आसानी से नहीं पहुंचता था. इसलिए संजय ने सचिन से कह दिया कि वह अपनी मोटर से पाइप लगा कर पानी भरवा दिया करे. सचिन ने हामी भर दी.

सचिन काफी खुश था, वह जानता था कि संजय सुबह का निकला शाम को ही घर में घुसता था, पूरे दिन उस की पत्नी रेशमा घर में अकेली रहती थी. बच्चे तो उस के छोटे थे. ऐसे में रेशमा को अपने रंग में रंगने का उसे अच्छा मौका मिला था. जब से उस ने रेशमा को देखा था, उस का सौंदर्य उस की आंखों में रचबस गया था. संजय तो उस के सामने पानी भरता था, मतलब लंगूर के हाथ हूर लग गई थी. अब हर रोज किसी भी समय पानी खत्म हो जाता तो रेशमा आवाज दे कर सचिन को पानी का पाइप लगाने को कह देती. पहले कुत्ते के बहाने से और अब पानी भरवाने के बहाने से सचिन रेशमा के पास उस के कमरे में जाने लगा. इस के बाद उन के बीच बातचीत का सिलसिला और तेजी से बढ़ने लगा. धीरेधीरे दोनों एकदूसरे से काफी खुल गए. उन के बीच हंसीमजाक भी शुरू हो गया.

दिन भर अकेले रहने के कारण रेशमा का मन नहीं लगता था. लेकिन जब से सचिन ने उस के यहां आनाजाना शुरू किया था, तब से उस का अकेलापन दूर हो गया था. वह अब दिन भर हंसतीमुसकराती रहती थी. उस के खिले चेहरे को देख कर सचिन को भी अच्छा लगता था. रेशमा सचिन से 12 साल बड़ी थी. रेशमा की उम्र 31 साल थी तो सचिन की 19 साल. सर्दी का समय था. घना कोहरा छाया था. ऐसे में सचिन ने रेशमा के घर का पानी भरवाया तो उस में वह भीग गया, जिस से वह सर्दी से और कांपने लगा. उस ने जा कर कपड़े चेंज किए और रेशमा के पास उस के कमरे में पहुंच गया. उसे सर्दी से कंपकंपाते हुए रेशमा ने देखा तो उस से कहा, ‘‘बैठो, मैं तुम्हारे लिए चाय बना कर लाती हूं.’’ कह कर रेशमा रसोई में चाय बनाने चली गई. सचिन भी उस के साथ पीछेपीछे रसोई में पहुंच गया.

‘‘अरे तुम क्यों आ गए, वहीं कुरसी पर बैठते. और कुछ खाना हो तो बताओ?’’

‘‘जो चाहो, खिला दो. मैं तो तुम्हारे इन कोमलकोमल हाथों से जहर खाने के लिए भी तैयार हूं.’’ कह कर सचिन ने रेशमा का हाथ अपने हाथ में ले कर चूम लिया.

‘‘हाय राम, ये क्या कर रहे हो.’’ रेशमा ने झट से अपना हाथ छुड़ा लिया.

‘‘क्यों, कुछ गलत कर दिया क्या? तुम भी तो मुझे प्यार करती हो, मैं यह अच्छी तरह से जानता हूं.’’ सचिन ने कहा.

‘‘किस ने कहा?’’ रेशमा इठलाते हुए बोली.

‘‘तुम्हारी आंखों ने…क्यों सच कह रही हैं न तुम्हारी आंखें?’’ सचिन ने रेशमा की आंखों में आंखें डाल कर कहा.

‘‘तुम बड़े बेशर्म हो.’’ रेशमा ने इतरा कर बोली..

‘‘वह कैसे?’’

‘‘इतना भी नहीं जानते कि दरवाजा खुला है और इस बीच कोई आ गया तो आफत आ जाएगी.’’ वह मुसकरा कर बोली.

‘‘अरे हां, मैं तो भूल ही गया था. क्या करूं, तुम्हारा रूप ही ऐसा है कि देखते ही सब भूल जाता हूं. संजय भाई की तो पांचों अंगुलियां घी में तैरती हैं.’’

रेशमा ने ठंडी सांस ले कर कहा, ‘‘उन की छोड़ो वह जैसे हैं वैसे ही रहेंगे जिंदगी भर. तुम अपनी बताओ कि तुम्हारे दिल में क्या है मेरे रूप का नशा तुम पर किस हद तक चढ़ा है.’’ रेशमा ने कहा. रेशमा की बात सुन कर सचिन को इस बात का एहसास हो गया कि रेशमा को भी उस से लगाव हो गया है. वह भी उस के सान्निध्य में आना चाहती है. उस ने देर न करते हुए रेशमा को बांहों में भर लिया. रेशमा ने कोई विरोध नहीं किया, बल्कि मंदमंद मुसकराने लगी. क्योंकि वह भी यही चाहती थी. दरअसल, जब से उस ने सचिन को देखा था तब से वह उस के मन को भा गया था. संजय से मिलने वाले सुख की उसे कमी नहीं थी, लेकिन वह उतना उसे पसंद नहीं था जितना सचिन. सचिन के आगे संजय कहीं नहीं ठहरता था.

जब आंखें किसी को देखना पसंद करने लगें तो दिल भी उसे चाहने लगता है. दिल की चाहत में वह बहकती चली गई और सचिन ने भी अपना हाथ बढ़ा कर उसे पाना चाहा तो वह उस के आगोश में जाने से अपने आप को रोक न सकी. सचिन ने उसे गोद में उठा कर बैड पर लिटाया और उस के दिल के अरमानों को हवा देनी शुरू कर दी. थोड़ी ही देर में दोनों के निर्वस्त्र शरीर एकदूसरे से गुंथे हुए थे. उस दिन रेशमा ने मानमर्यादा की सारी सीमाएं तोड़ कर नाजायज रिश्तों के दलदल में पैर डाले तो उस में धंसती चली गई. अब हर रोज संजय की गैरमौजूदगी में सचिन उस के घर में ही पड़ा रहता और रेशमा भी उस की बांहों का हार बनी रहती.

इस की जानकारी कालोनी के लोगों को भी हो गई. वे तरहतरह की बातें करने लगे. जल्द ही यह बात संजय के कानों तक भी पहुंच गई. संजय ने जब रेशमा से इस बारे में बात की तो वह संजय से बोली कि सचिन के साथ भाईबहन के रिश्ते के अलावा कोई रिश्ता नहीं है. संजय को पत्नी रेशमा की बात पर यकीन करना ही पड़ा. लेकिन उस के मन से शक का बीज नहीं निकला. फिर एक दिन उस ने अचानक घर पहुंच कर दोनों को रंगेहाथ पकड़ा तो उस ने रेशमा की जम कर पिटाई की.  रेशमा नाराज हो कर अपने मायके चली गई. बाद में संजय उसे मायके से बुला कर ले आया. पर रेशमा के दिल से सचिन के लिए मोहब्बत कम न हुई.

3/4 दिसंबर, 2020 की रात चौक कोतवाली की अजीजगंज चौकी के इंचार्ज जितेंद्र प्रताप सिंह रात्रि गश्त पर निकले. रात करीब साढ़े 12 बजे आवास विकास कालोनी पावर हाउस के सामने एक बोलेरो खड़ी मिली, जिस में ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति था जो बाईं ओर लुड़का हुआ था. जब पास जा कर जांच की तो उस व्यक्ति की कनपटी के पीछे गोली लगने का निशान था. गोली कनपटी से लग कर माथे के पास से निकल गई थी. चौकी इंचार्ज सिंह घायल व्यक्ति को तुरंत जिला अस्पताल ले गए. वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत व्यक्ति की जेब से मिले मोबाइल फोन में सेव नंबरों पर पुलिस ने बात की तो उन्हीं नंबरों में उस की पत्नी रेशमा का फोन नंबर मिल गया. पुलिस ने रेशमा को जिला अस्पताल बुलाया. लाश देख कर रेशमा ने इस की शिनाख्त अपने पति संजय के रूप में की.

चौक थानाप्रभारी प्रवेश सिंह को चौकी इंजार्ज जितेंद्र प्रताप सिंह ने सूचना दे दी थी. सूचना पा कर वह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. बोलेरो का निरीक्षण किया तो बाईं ओर खिड़की के पास पायदान पर हत्या में प्रयुक्त गोली पड़ी मिली, जिसे उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया. ड्राइविंग सीट के पास वाली सीट पर खून फैला हुआ था. इस का मतलब यह था कि किसी ने दाईं ओर से ड्राइविंग सीट पर बैठे संजय को गोली मारी थी और गोली काफी नजदीक से मारी गई थी. हत्यारा संजय का परिचित था, जिस के कहने पर या उसे देख कर संजय ने गाड़ी रोक ली होगी. गाड़ी रुकते ही हत्यारे ने तमंचे से संजय पर फायर कर दिया होगा.

इस के बाद जिला अस्पताल जा कर उन्होंने संजय की लाश का निरीक्षण किया. निरीक्षण कर डाक्टरों से बात करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दी. रेशमा से थानाप्रभारी ने पूछताछ की तो उस ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे पति के मोबाइल पर किसी का फोन आया था, जिस के बाद वह बोलेरो ले कर घर से निकल गए थे. इस के बाद क्या हुआ, उसे कुछ नहीं पता. कोतवाली आ कर इंसपेक्टर प्रवेश सिंह ने रेशमा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ भादंवि की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया. संजय के मोबाइल नंबर की काल डिटेल्स निकलवाई गई तो रात साढे़ 11 बजे गुड्डू नाम के व्यक्ति द्वारा काल करने की बात पता चली. गुड््डू संजय का दोस्त था. इंसपेक्टर सिंह ने उस से पूछताछ की तो उस ने बताया कि एक काम के सिलसिले में उस ने संजय को बुलाया था.

संजय के घर आनेजाने वाले लोगों के बारे में पूछने पर गुड्डू ने बताया कि 2 महीने पहले तक कांशीराम कालोनी की उसी बिल्डिंग में रहने वाले सचिन का संजय के घर काफी आनाजाना था. संजय की पत्नी रेशमा से सचिन के अवैध संबंध थे. लेकिन संजय ने उसे रंगेहाथों पकड़ा, तब से वह अपने अजीजगंज के पुराने घर में रहने लगा था. यह जानकारी पुलिस के लिए बड़े काम की थी. इंसपेक्टर सिंह ने रेशमा के मोबाइल नंबर की काल डिटेल्स निकलवाई तो उस की सचिन से रोज घंटों बातें होने की बात पता चली. यह भी पता चला कि संजय के घर से निकलने के समय पर ही रेशमा ने सचिन को काल भी की थी, शायद संजय के घर से बाहर निकलने की बात बताने के लिए. उस ने सचिन को फोन किया होगा. साक्ष्य मिले तो इंसपेक्टर सिंह ने सचिन के घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार मिला.

9 दिसंबर, 2020 को दोपहर लगभग 2 बजे इंसपेक्टर प्रवेश सिंह ने चांदापुर तिराहे से सचिन को गिरफ्तार कर लिया. उस के बाद रेशमा को भी उस के घर से गिरफ्तार कर लिया गया. कोतवाली में जब उन दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और हत्या के पीछे की पूरी कहानी बयां कर दी. घटना से 2 महीने पहले रंगेहाथों पकड़े जाने के बाद से रेशमा और संजय में अकसर विवाद होने लगा. यहां तक कि संजय ने रेशमा का मोबाइल भी तोड़ दिया था. इस पर सचिन ने उसे बात करने के लिए दूसरा मोबाइल ला कर दे दिया था. सचिन अब कांशीराम कालोनी में नहीं रहता था, लेकिन वहां रोज आताजाता था.

अपने बीच संजय को आया देख कर रेशमा बौखला उठी. वह पति को छोड़ कर सचिन से शादी कर के उस के साथ रहना चाहती थी. इस के लिए रेशमा ने सचिन पर दबाव बनाया कि वह संजय की हत्या कर दे. उस के बाद वह शादी कर के उस के साथ रहने लगेगी. संजय के जीवित रहते यह  संभव नहीं होगा. प्रेमिका की सलाह पर अमल करने के लिए सचिन तैयार हो गया. इस के बाद उस ने तमंचे व कारतूस का इंतजाम किया. उस ने एकदो नहीं 4 बार संजय को मारने की कोशिश की थी, लेकिन तमंचा चलाने की उस की हिम्मत नहीं हुई. इस पर रेशमा ने सचिन को धमकी दी कि यदि उस में यह थोड़ा सा काम करने की हिम्मत नहीं है तो वह उसे छोड़ देगी. इस से सचिन ने अगली बार हर हाल में संजय को मारने का वादा किया.

3 दिसंबर को रात साढ़े 11 बजे जब गुड्डू का फोन आया तो संजय बोलेरो से उस से मिलने के लिए निकला. संजय के घर से निकलते ही रेशमा ने सचिन को फोन किया और संजय के घर से निकलने की बात बताई. सचिन उस समय कांशीराम कालोनी में ही था. सचिन के पास बजाज पल्सर बाइक थी. सचिन संजय को ओवरटेक करते हुए आगे निकला और गोल चक्कर से मुड़ कर वापस आते हुए संजय को रुकने का इशारा किया. उस के इशारे को समझ कर संजय ने गाड़ी रोक दी. संजय ने जैसे ही कार का शीशा नीचे किया. सचिन ने साथ लाए तमंचे से संजय पर फायर कर दिया. गोली संजय की कनपटी के पास लग कर माथे से निकल गई. गोली लगते ही संजय बाईं ओर लुढ़क गया और उस की मौत हो गई.

गोली मारने के बाद सचिन ने तमंचा और 2 कारतूस गर्रा नदी के किनारे फेंक दिए. इस के बाद रेशमा को संजय का काम तमाम होने की बात पता चली तो उस ने भी अपना मोबाइल तोड़ दिया. लेकिन दोनों के गुनाह छिप न सके और पकड़े गए. इंसपेक्टर सिंह ने सचिन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, पल्सर बाइक नंबर यूपी27यू1043, सचिन का मोबाइल 2 सिम सहित और रेशमा का टूटा मोबाइल एक सिम सहित बरामद कर लिया. मुकदमे में रेशमा को धारा 120बी का अभियुक्त बना दिया गया. आवश्यक कानूनी लिखापढ़ी करने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधार

UP Crime News : ताबीज से खुला रहस्य

UP Crime News : अर्जुन से शादी हो जाने के बाद कीर्ति को अपने प्रेमी सौरभ से दूरी बना लेनी चाहिए थी. लेकिन उस ने ऐसा करने के बजाए प्रेमी को अपनी ससुराल में बुलाना शुरू कर दिया. बाद में इस का जो नतीजा निकला वह…

उत्तर प्रदेश का एक जिला है मैनपुरी. इसी जिले के गांव भहलोई में रहते थे सौरभ और मूर्ति देवी. वह जवानी की दहलीज पर कदम रख चुके थे. इस उम्र में युवकयुवतियों का एकदूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ जाता है. इन दोनों के साथ भी यही हुआ. दोनों एकदूसरे के आकर्षण में बंधते चले गए. दोनों को एकदूसरे से कब प्यार हो गया, इस का उन्हें एहसास ही नहीं हुआ. बाद में उन की स्थिति ऐसी हो गई कि जब तक वह एकदूसरे को देख नहीं लेते थे, उन्हें चैन नहीं मिलता था. मूर्ति के पिता जीतपाल सिंह किसान थे. उन के 4 बच्चों में ऋषि, मूर्ति, सुषमा व सब से छोटा बेटा सोनू था.

मूर्ति और सौरभ का प्यार परवान चढ़ रहा था. धीरेधीरे उन के प्यार के चर्चे गांव में होने लगे. यह खबर जब मूर्ति के पिता जीतपाल के कानों तक पहुंची तो बेटी की बदनामी को ले कर वह परेशान हो गए. इस से बचने के लिए उन्होंने मूर्ति की शादी करने का फैसला लिया. वह उस के लिए उचित लड़का ढूंढने लगे. उन की कोशिश रंग लाई और उन्होंने 19 वर्षीय बेटी मूर्ति की शादी फिरोजाबाद जिले के कस्बा शिकोहाबाद के गांव मोहिनीपुर के रहने वाले श्याम सिंह के बेटे अर्जुन सिंह के साथ 30 अप्रैल, 2018 को कर दी. श्याम सिंह भी खेतीकिसानी करते थे. प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद सौरभ मायूस हो गया. अब मूर्ति के बिना उसे गांव में अच्छा नहीं लगता था. वह मूर्ति से मिलने के लिए बेचैन हो उठा. मूर्ति से मिलने की खातिर उस ने अर्जुन के भाई उदयवीर से किसी तरह दोस्ती कर ली.

अब सौरभ कभीकभी मोहिनीपुर मूर्ति की ससुराल आने लगा. ससुराल वालों के सामने वह मूर्ति से बातचीत भी कर लेता था. धीरेधीरे सौरभ का आनाजाना बढ़ गया. वह बेहिचक घर आता और मूर्ति से घंटों हंसीठिठोली करता. ससुराल वालों को यह पता नहीं था कि सौरभ और मूर्ति का पहले से कोई चक्कर है. लिहाजा उन्होंने उन के मिलने की बात को गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन बाद में अर्जुन को सौरभ का बारबार उस के घर के चक्कर लगाना अच्छा नहीं लगा तो अर्जुन ने सौरभ को अपने घर आने से साफ मना कर दिया. सौरभ भी बेशरम था. वह नहीं माना और मना करने के बावजूद वह मूर्ति से मिलने पहुंच जाता. तब अर्जुन और उस के घर वाले उसे बेइज्जत कर के भगा देते थे.

7 सितंबर, 2019 को सौरभ फिर अर्जुन के घर पहुंच गया. घर वालों के विरोध पर गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उस की पिटाई कर दी. इस के बाद उसे गांव में दोबारा न आने की नसीहत देते हुए भगा दिया. इस पूरे मामले की जानकारी अर्जुन ने अपनी सास मोहरश्री व बड़े साले ऋषि कुमार को दी. सूचना मिलने पर दोनों 9 सितंबर को मोहिनीपुर आ गए. ससुराल वालों ने शिकायत करते हुए सौरभ के घर आने और मूर्ति से बात करने का विरोध जताया. तब मोहरश्री और उस के बेटे ने मूर्ति को समझाया कि वह सौरभ से बात न किया करे. मूर्ति को समझा कर वे दोनों रात को मूर्ति की ससुराल में ही रुके. मूर्ति ने मां और अपने भाई से वादा तो कर लिया था कि वह आइंदा सौरभ से बात नहीं करेगी लेकिन उस के मन में तो अलग ही खिचड़ी पक रही थी.

वह सौरभ को हरगिज छोड़ना नहीं चाहती थी. और उसी रात को वह ससुराल से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई. 10 सितंबर की सुबह जब घर वालों की अांखें खुलीं तो इस घटना का पता चला. घर वालों ने मूर्ति की तलाश भी की, लेकिन वह नहीं मिली. अर्जुन सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपनी पत्नी के भाग जाने की खबर दी. कुछ ही देर में शिकोहाबाद थाने की पुलिस गांव पहुंच गई. पुलिस ने इस संबंध में अर्जुन सिंह की तरफ से सौरभ के खिलाफ पत्नी मूर्ति को आभूषण व 50 हजार की नकदी सहित बहलाफुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने सौरभ और मूर्ति को ढूंढने में दिलचस्पी नहीं दिखाई बल्कि उस ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया.

मूर्ति के घर वाले ही उसे सरगर्मी से तलाश करते रहे लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला. फिरोजाबाद जिले का एक थाना है सिरसागंज. इस थाने का गांव भदेसरा निवासी चौकीदार रमेशचंद्र है. उस ने 20 सितंबर, 2019 की सुबह थाने में आ कर सूचना दी कि गांव में बचान सिंह के खेत में खड़ी बाजरे की फसल के बीच एक अधजली लाश पड़ी है. जो देखने में एक महिला की प्रतीत हो रही है. तत्कालीन थानाप्रभारी सुनील कुमार तोमर ने विस्तार से चौकीदार से पूछताछ की. चौकीदार ने बताया कि वह सुबह खेतों की तरफ गया था. वहां बचान सिंह के बाजरे के खेत से एक कुत्ता एक व्यक्ति की टांग का कुछ हिस्सा ले कर बाहर निकला. इस पर जिज्ञासावश वह खेत में कुछ अंदर की तरफ गया. वहां का जो दृश्य देखा तो वह परेशान हो गया.

वहां एक महिला के सिर के टुकड़े, बाल, दांत व एक पैर गली हुई अवस्था में पड़ा था. इस के साथ ही पसलियों की हड्डियां व कंकाल भी खेत में पड़ा था. इस सूचना पर थानाप्रभारी पुलिस टीम के साथ भदेसरा गांव में स्थित बाजरे के खेत में पहुंच गए. यह गांव थाने से लगभग 6 किलोमीटर दूर था. पुलिस जब वहां पहुंची तो बाजरे के खेत के बीचोंबीच एक जली हुई लाश क्षतविक्षत कंकाल के रूप में पड़ी थी. कुछ अधजले कपड़े आदि भी पुलिस ने खेत से बरामद किए. थानाप्रभारी ने यह सूचना अपने उच्चाधिकारियों को भी दे दी. इस के बाद बिना किसी देरी के अवशेषों को एकत्र कर उन्हें मोर्चरी भेज कर अज्ञात के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 201 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया.

पुलिस को घटनास्थल के निरीक्षण से पता चला कि लाश को कई दिन पूर्व रात के समय खेत के बीचोंबीच ले जा कर जलाया गया था. इस से यह बात साफ हो गई थी कि महिला की हत्या के बाद उस के शव को यहां चोरीछिपे ला कर हत्यारों ने किसी ज्वलनशील पदार्थ की मदद से जलाया था. लाश किस महिला की है, इस का पता लगाया जाना बहुत जरूरी था, लिहाजा पुलिस ने लाश के अस्थिपंजरों के फोटो सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से खूब प्रसारित किए. लेकिन पुलिस को इस में कोई सफलता नहीं मिली. मृतका की पहचान न हो पाने तथा हत्यारे का भी पता न चलने के कारण इस मामले के विवेचक ने सुरागरसी जारी रखते हुए 8 मार्च, 2020 को मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी.

सितंबर, 2020 में एसएसपी (फिरोजाबाद) सचिंद्र पटेल थाना शिकोहाबाद में निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान उन की जानकारी में एक मामला आया. मामला यह था कि मोहिनीपुर के रहने वाले अर्जुन सिंह ने शिकोहाबाद में 10 सितंबर, 2019 को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस में कहा गया था कि उस की पत्नी मूर्ति देवी सौरभ नाम के अपने प्रेमी के साथ घर से कुछ नकदी व आभूषण ले कर भाग गई है. मामले के विवेचक ने इस संबंध में कोई काररवाई नहीं की थी. एसएसपी ने इस केस को खोलने के लिए एएसपी (ग्रामीण) राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई. उन्होंने इस काम में एसओजी व सर्विलांस सैल को भी लगा दिया. जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान की टीम ने अपना काम शुरू कर दिया.

टीम ने जिले के विभिन्न थानों से इस संबंध में लापता महिलाओं की जानकारी जुटानी शुरू कर दी. जांच में पता चला कि अर्जुन सिंह द्वारा शिकोहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के 10 दिन बाद ही सिरसागंज थाना पुलिस ने एक महिला का बाजरे के खेत से कंकाल बरामद किया था. इस जानकारी के बाद पुलिस टीम थाना सिरसागंज पहुंची. टीम ने महिला के कंकाल के साथ ही मिले अन्य सामान को देखा. इस सामान में कंकाल से प्राप्त ताबीज, एक रुपए का छेद वाला सिक्का व अन्य सामान भी था. पुलिस ने लापता मूर्ति देवी के पिता जीतपाल सिंह निवासी मैनपुरी को बुला कर वह सारा सामान दिखाया.

जीतपाल ने ताबीज व सिक्के को देखते ही बता दिया कि यह सारा सामान उन की बेटी मूर्ति का ही है. वह हमेशा अपने गले में यह ताबीज व एक रुपए का सिक्का काले धागे में पहनती थी. इसी के आधार पर उन्होंने बताया कि खेत में मिला कंकाल उन की बेटी मूर्ति का ही था. मृतका की शिनाख्त होने पर एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान व थाना सिरसागंज के थानाप्रभारी गिरीशचंद्र गौतम को लगा कि दाल में जरूर कुछ काला है. टीम ने इस मामले में संदिग्ध लग रहे लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. चूंकि अर्जुन ने सौरभ के खिलाफ पत्नी को भगा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसलिए पुलिस भहलोई गांव में स्थित उस के घर गई. सौरभ घर से गायब मिला. इस के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के ससुराल वालों को कई बार बुलाया.

कई बार बुलाए जाने के बाद भी मृतका के ससुरालीजन यहां तक कि मृतका का पति अर्जुन भी पुलिस के सामने नहीं आया. इस से पुलिस का संदेह और मजबूत हो गया. उधर सर्विलांस टीम ने बताया कि पता चला कि जिस जगह पर कीर्ति के अस्थिपंजर मिले थे, वहां पर घटना वाले दिन कीर्ति के पति अर्जुन और जेठ उदयवीर के फोन की लोकेशन भी वहीं की मिली. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 30 नवंबर,2020 को सुबह करीब सवा 8 बजे सोथरा चौराहा फ्लाईओवर से मृतका मूर्ति देवी के पति अर्जुन व जेठ उदयवीर को हिरासत में ले लिया. पुलिस दोनों को थाना सिरसागंज ले कर आई. थाने में दोनों से गहनता से पूछताछ की. दोनों भाइयों ने स्वीकार कर लिया कि मूर्ति की हत्या उन्होंने ही की थी. इस के बाद उन्होंने उस की लाश ठिकाने लगाई.

केस का खुलासा होने के बाद एसएसपी सचिंद्र पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में प्रैस कौन्फ्रैंस कर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी. इस हत्याकांड के पीछे प्रेम संबंधों की चौंकाने वाली कहानी सामने आई. मूर्ति देवी की शादी के कुछ महीने बाद ही उस के पति अर्जुन को पता चल गया था कि शादी से पहले से ही मूर्ति के संबंध गांव के ही सौरभ से हैं. उस ने यह बात अपने बड़े भाई उदयवीर को बताई. दूसरे युवक से प्यार करने की बात ने अर्जुन के कलेजे को चीर कर रख दिया था. यह बात उसे अंदर ही अंदर खाए जा रही थी. नफरत की आग उस के सीने में सुलग रही थी. उस ने भाई उदयवीर के साथ मिल कर मूर्ति देवी को रास्ते से हटाने और बाद में दूसरी शादी करने का निर्णय लिया.

अर्जुन के बड़े भाई उदयवीर की दोस्ती मूर्ति के प्रेमी सौरभ से थी. योजना के अनुसार उन्होंने 9 सितंबर, 2019 को मूर्ति को सौरभ के साथ जाने दिया. सौरभ प्रेमिका मूर्ति को इटावा ले गया. सुबह होने पर अर्जुन ने यह बात फैला दी कि मूर्ति घर से भाग गई है. चूंकि उस के संबंध सौरभ से थे, इसलिए अर्जुन ने सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी. कुछ दिनों बाद अर्जुन व उदयवीर ने षडयंत्र के तहत मूर्ति को सौरभ के पास से ले आए और रात में उस के गले में गमछा (अंगौछा) डाल कर उस का गला दबा दिया. जिस से उस की मौत हो गई. हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए अर्जुन और उस के भाई उदयवीर ने लाश को पड़ोसी से मांगी गई मोटरसाइकिल पर बीच में इस प्रकार बैठाया मानो वह किसी बीमार को ले जा रहे हों.

हत्या के बाद शव को करीब 6 किलोमीटर दूर गांव भदेसरा में एक बाजरा के खेत में ले जा कर पैट्रोल छिड़क कर जला दिया था. पूछताछ के दौरान आरोपी उदयवीर ने बताया था कि मूर्ति की हत्या में सौरभ भी शामिल था. लेकिन पुलिस का मानना है कि ऐसा केवल सौरभ को फंसाने के लिए वह कह रहा है. हत्या दोनों भाइयों ने ही प्रेमी सौरभ से चलते प्रेम संबंधों को ले कर की थी. मृतका के पिता जीतपाल के अनुसार उन की बेटी मूर्ति गर्भवती थी. हत्यारों ने उस पर जरा भी रहम नहीं किया और उस की गर्भवती बेटी को मार डाला. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाई वापस अपने गांव आ गए थे. पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा तथा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली.

पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. घटना का परदाफाश करने वाली टीम में थानाप्रभारी गिरीशचंद्र गौतम, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान, एसआई रनवीर सिंह के अलावा कांस्टेबल (एसओजी) राहुल यादव, रविंद्र कुमार, भगत सिंह, नदीम खान व थाना सिरसागंज के कांस्टेबल विजय कुमार व कुलदीप सिंह आशीष शुक्ला व मुकेश कुमार शामिल थे. एसएसपी सचिंद्र पटेल ने इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का ईनाम दिया.

हत्यारे निश्चिंत थे कि वह अपनी योजना में पूरी तरह सफल हो गए हैं लेकिन 14 महीने बाद पुलिस ने ताबीज के जरिए इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

Mainpuri News : बहन को गोली मारी और गड्ढा खोदकर दफनाया

Mainpuri News : चांदनी की गलती यह थी कि उस ने अपने घर वालों की मरजी के खिलाफ दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह कर लिया था. इस गलती की उसे इतनी खतरनाक सजा मिलेगी, ऐसा चांदनी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था…

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के थाना किशनी अंतर्गत एक बड़ी आबादी वाला गांव है फिरंजी. इस गांव के कश्यप नगर मोहल्ले में उदयवीर कश्यप अपने परिवार के साथ रहता था. उस के परिवार में पत्नी सुखरानी के अलावा 5 बेटे सुधीर, सुनील, समीर, सुशील, सुमित तथा बेटी चांदनी थी. उदयवीर किसान था. खेती से ही वह अपने परिवार का भरणपोषण करता था. उस के 2 बेटे सुधीर व सुनील तो उस के साथ खेती के काम में हाथ बंटाते थे. जबकि 3 बेटे शहर में रह कर प्राइवेट नौकरी करते थे. उदयवीर गांव का दबंग व्यक्ति था. उदयवीर की बेटी चांदनी 5 भाइयों के बीच इकलौती थी, सो वह सब की दुलारी थी. इसी लाड़प्यार की वजह से वह ज्यादा पढ़लिख नहीं सकी थी और मां के घरेलू कामों में हाथ बंटाने लगी थी.

चांदनी अपने घर में सब से अधिक सुंदर थी. उस की उम्र तो 16 वर्ष की थी. लेकिन शारीरिक रूप से वह 18 वर्ष से कम की नहीं लगती थी. मोहल्ले के कई युवक उस पर नजर रखते थे, किंतु वह किसी को अपने पास फटकने नहीं देती थी. चांदनी की बुआ कमला देश की राजधानी दिल्ली शहर के त्रिलोकपुरी क्षेत्र में रहती थी. एक बार कमला गांव फिरंजी आई तो उस ने चांदनी को अपने साथ दिल्ली ले जाने की इच्छा प्रकट की. बुआ के साथ भतीजी को भेजने में सुखरानी को कोई ऐतराज न था, इसलिए उस ने इजाजत दे दी. चांदनी ने भी दिल्ली की चकाचौंध के बारे में सुन रखा था, सो वह खुद भी दिल्ली जाने को लालायित थी.

चांदनी बुआ के साथ दिल्ली आई तो वह वहां की चकाचौंध में खो गई. उसे दिल्ली इतनी पसंद आई कि वह गांव में कम और दिल्ली में बुआ के साथ ज्यादा रहने लगी. बुआभतीजी में खूब पटती थी. कमला चांदनी का हर तरह से खयाल रखती थी. कमला त्रिलोकपुरी स्थित जिस मकान में किराए पर रहती थी, उसी मकान के ठीक सामने अर्जुन नाम का एक युवक रहता था. हंसमुख व मिलनसार अर्जुन का कमला के घर आनाजाना था. आतेजाते अर्जुन कमला के परिवार से घुलमिल सा गया था. कमला अर्जुन को बहुत मानती थी. अर्जुन भी कमला का बहुत आदर करता था. कोई भी छोटामोटा काम होता, तो वह बिना झिझक कर देता था.

अर्जुन मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के टोडरपुर गांव का रहने वाला था. 3 भाइयों में वह सब से छोटा था. पिता मेवाराम खेतीकिसानी करते थे. अर्जुन का मन गांव में नहीं लगा तो वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आ गया था. कुछ माह भटकने के बाद उसे एक फैक्ट्री में नौकरी मिल गई. उस के बाद वह त्रिलोकपुरी में किराए के मकान में रहने लगा. बातचीत के दौरान अर्जुन व कमला को पता चला कि वे दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. इसी के बाद दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध बन गए और अर्जुन का कमला के घर बेरोकटोक आनाजाना होने लगा. कमला के घर आतेजाते अर्जुन की नजर उस की भतीजी चांदनी पर पड़ी. वह उसे मन ही मन चाहने लगा. अर्जुन जब घर आता, तो चांदनी उस से तरहतरह की बातें कर लेती थी. बीचबीच में हंसीठिठोली भी हो जाती थी.

धीरेधीरे अर्जुन के साथ मेलजोल के चलते चांदनी और अर्जुन के बीच प्रेम का बीज अंकुरित हो गया. अब अर्जुन चांदनी के प्यार में रंगने लगा. वह चांदनी के होंठों की मुसकान देखने के लिए लालायित रहने लगा. प्रेम की डोर में बंधी चांदनी का मन भी अर्जुन को देख उमंग से भर उठता था. अर्जुन अब जब भी घर आता तो वह चांदनी के लिए साजशृंगार की चीजें ले आता. अर्जुन के इस तरह के बर्ताव से चांदनी अर्जुन को बहुत मानती. वह उसे बगैर चायनाश्ता के न जाने देती. भले ही अर्जुन चायनाश्ता के लिए नानुकुर करता. चांदनी की बुआ कमला भी चांदनी का पक्ष ले कर ही अर्जुन को चाय पीने को मजबूर करती.

समय बीत रहा था, लेकिन अर्जुन अपने दिल की बात चांदनी से कहने में संकोच कर रहा था. उसे डर था कि कहीं वह बुरा तो नहीं मान जाएगी. कई दिनों तक अर्जुन के मन में चांदनी का रूपलावण्य, चालढाल के अलावा तमाम बातें कौंधती रहीं. किसीकिसी दिन तो वह चांदनी को सपने में भी देखता. उस का दिल चांदनी को पाने के लिए मचल रहा था. एक दिन दृढ़ निश्चय कर के अर्जुन घर से निकला कि वह जरूर आज अपने दिल की बात चांदनी से कह देगा. अर्जुन चांदनी के घर पहुंचा. उस समय चांदनी घर में अकेली थी. दरवाजे पर आहट पाते ही फौरन ही वह घर से निकल कर बाहर आ गई और बोली, ‘‘अच्छा जी, आप हैं.’’

‘‘बुआजी कहां हैं?’’ अर्जुन ने चांदनी के चेहरे पर नजर डालते हुए पूछा.

‘‘वह अभीअभी बाजार गई हैं.’’ चांदनी मीठी आवाज में बोली.

अर्जुन के लिए अपनी बात कहने का यह सुनहरा अवसर था. कई बार वह अपने मन की बात जुबान तक लाता, लेकिन चांदनी से कहने की हिम्मत न जुटा पाता.

‘‘क्या बात है, तुम कुछ कहना चाहते हो, लेकिन अटक जाते हो.’’ चांदनी ने अर्जुन से कहा.

‘‘कुछ नहीं चांदनी.’’ अर्जुन ने झूठ बोला.

‘‘नही, कुछ तो है…’’ चांदनी ने अर्जुन की कलाई पकड़ते हुए कहा, ‘‘अब तुम को बताना ही होगा.’’

‘‘मुझे डर लग रहा है, इसलिए मत पूछो चांदनी.’’

‘‘नहीं, मैं आज पूछ कर ही मानूंगी. आखिर बात क्या है?’’

चांदनी के इन शब्दों को सुन कर अर्जुन सकपका सा गया. वह क्षण भर सोचने लगा कि यदि वह चांदनी से प्यार का इजहार करता है, तो संभव है चांदनी उस के प्यार को ठोकर मार कर कहीं अपनी बुआ को न बता दे, जिस से उसे बेइज्जत होना पड़े. अर्जुन थोड़ी देर इधरउधर की बातें करता रहा. फिर अपने मन को मजबूत करते हुए उस ने चांदनी से कहा, ‘‘मैं तुम से एक बात कहना चाह रहा हूं चांदनी. लेकिन मैं अपनी बात को कह नहीं पा रहा हूं.’’

‘‘बताओ न.’’ चांदनी ने अर्जुन को उकसाया.

‘‘चांदनी, हम दोनो अलग जातिबिरादरी के भले ही हों, लेकिन इस से क्या फर्क पड़ता है. प्यार में जाति कोई मायने नहीं रखती. मैं तुम्हारा प्यार चाहता हूं.’’

‘‘यह प्यारव्यार क्या होता है, मैं नहीं जानती.’’ चांदनी मुसकराते हुए बोली, ‘‘मैं तो सिर्फ इतना जानती हूं कि मेरा मन तुम से मिलने के लिए बेचैन रहता है अर्जुन, तुम्हें देखे बगैर चैन नहीं मिलता.’’

‘‘सच चांदनी.’’ कहते हुए अर्जुन ने चांदनी को अपने आगोश में ले लिया.

‘‘छोड़ो न.’’ चांदनी ने अपने आप को छुड़ाते हुए कहा, ‘‘बुआ आती होंगी. यदि तुम्हारी इस हरकत को किसी ने देख लिया, तो जानते हो क्या होगा.’’

चांदनी ने हालांकि घर वालों से डरने की बात कही थी, लेकिन अर्जुन की मुराद पूरी हो गई थी. उस दिन से अर्जुन और चांदनी के बीच प्रेम की बेल बढ़ने लगी थी. चांदनी भावनाओं में बहने वाली युवती थी. वह अर्जुन को अपनी पूरी बातें बता देती थी. अर्जुन के प्यार का जादू चांदनी के ऊपर पूरी तरह से चल चुका था. वह उस के प्यार के चंगुल में पूरी तरह फंस चुकी थी, लेकिन चांदनी की बुआ कमला को आभास तक नहीं था कि उस की भतीजी दूसरी बिरादरी के लड़के अर्जुन के साथ प्यार करने लगी है. उसे चांदनी पर भरोसा था. क्योंकि चांदनी होशियार लड़की थी. वह अपना अच्छाबुरा अच्छी तरह समझ सकती थी.

अर्जुन और चांदनी के प्यार के चर्चे जब गलीमोहल्ले में होने लगे तो यह बात कमला के घर तक भी पहुंची. इस के बाद तो घर में खलबली मच गई. कमला ने अर्जुन को इसलिए घर में आने जाने की छूट दी थी कि वह उन की मदद करता था. लेकिन उन्हें क्या पता था कि अर्जुन उन के साथ विश्वासघात करेगा और उन की इज्जत पर हाथ डालेगा. सच्चाई जानने के बाद कमला ने चांदनी और अर्जुन दोनों को डांटाफटकारा और अर्जुन का अपने घर आने पर प्रतिबंध लगा दिया. यही नहीं कमला ने चांदनी के बहकते कदमों की जानकारी उस के मातापिता तथा भाई सुधीर व सुनील को दी. साथ ही कहा कि वे चांदनी को जल्द से जल्द आ कर गांव ले जाएं.

चूंकि मामला बेटी की इज्जत का था, सो सुखरानी अपने बेटे सुधीर व सुनील के साथ अपनी ननद कमला के घर त्रिलोकपुरी आ गई. यहां कमला ने चांदनी के दूसरी बिरादरी के लड़के से प्यार करने की बात बताई तो उसे अपने पैरों तले से जमीन खिसकती नजर आई. मां और भाइयों ने चांदनी को पहले तो खूब डांटाफटकारा फिर मां सुखरानी ने चांदनी को प्यार से समझाया, ‘‘बेटी, कुंवारी लड़की की इज्जत सफेद चादर की तरह होती है. भूल से ही यदि इस पर धब्बा लग जाए, तो यह जीवन भर नहीं धुल सकता. इसलिए अब भी वक्त है, तुम अर्जुन को भूल जाओ और उस से नाता तोड़ दो.’’

‘‘कैसे भूल जाऊं अर्जुन को. मैं उस से प्यार करती हूं और वह भी मुझे चाहता है. हम दोनों शादी करने का फैसला कर चुके हैं.’’

‘‘यह सब बकवास है. अर्जुन हमारी जाति का लड़का नहीं है. इसलिए तुम्हारा अर्जुन के साथ रिश्ता नहीं हो सकता. फिर तुम्हारे अन्य भाई हैं. तुम ने यदि दूसरी बिरादरी के लड़के से शादी कर ली तो हमारी समाज में नाक कट जाएगी. फिर भला तुम्हारे भाइयों का रिश्ता कैसे होगा?’’

सुखरानी ने चांदनी को बहुत समझाया, लेकिन चांदनी को मां की नसीहत कतई अच्छी नहीं लगी. क्योंकि उस पर तो अर्जुन के प्यार का भूत सवार था. सुधीर व सुनील ने चांदनी से गांव चलने को कहा तो उस ने गांव जाने से मना कर दिया. सुधीर ने जबरदस्ती ले जाने की बात कही तो चांदनी ने पुलिस को फोन करने की धमकी दे दी. पुलिस की बात सुन कर कमला डर गई. वह घर में पुलिस का दखल नहीं चाहती थी. सो उस ने सुखरानी व सुधीर को समझाया कि अब वह स्वयं चांदनी पर नजर रखेगी. वे निश्चिंत हो कर गांव लौट जाएं. कमला के आश्वासन पर वे गांव लौट आए. चांदनी ने अर्जुन से रिश्ता खत्म नहीं किया. वह पहले की तरह ही उस से मिलती रही. हां, इतना जरूर हुआ कि अब दोनों खुलेआम नहीं, चोरीछिपे मिलते थे. एक रोज चांदनी अर्जुन की बांहों में मचलते हुए बोली, ‘‘अर्जुन, आखिर हम कब तक छिपछिप कर मिलते रहेंगे. तुम मुझ से शादी क्यों नहीं कर लेते?’’

‘‘शादी के लिए मैं तो तैयार हूं. पर तुम्हारे घर वाले ही राजी नही हैं.’’

‘‘तुम उन की चिंता मत करो. वे राजी न हों तो क्या हुआ. हम भाग कर ब्याह कर लेंगे.’’ वह बोली.

‘‘तब ठीक है, चांदनी. जब तुम तैयार हो तो हम जल्द शादी कर लेंगे.’’ अर्जुन बोला.

इस के बाद अर्जुन गुपचुप तरीके से चांदनी से शादी करने की तैयारी करने लगा. इस बीच वह अपने गांव भी गया और अपने मातापिता को बताया कि वह चांदनी नाम की एक लड़की से शादी करना चाहता है. बेटे की खुशी की खातिर मातापिता भी शादी को राजी हो गए. फिर 12 जून, 2020 को चांदनी अपनी बुआ के घर से अर्जुन के साथ भाग गई. अर्जुन उसे प्रतापगढ़ जिले में स्थित अपने घर ले गया और प्रतापगढ़ स्थित दुर्गा माता के मंदिर में जा कर चांदनी के साथ शादी कर ली. उधर चांदनी के भाग जाने की खबर कमला ने अपने भाई उदयवीर और भाभी सुखरानी को दे दी. बेटी के भाग जाने का उन्हें भी बड़ा दुख हुआ. लेकिन अब उन्होंने न तो उसे ढूंढने की कोशिश की और न ही पुलिस से शिकायत की बल्कि उन्होंने उसे उस के हाल पर ही छोड़ दिया.

2 दिन अपने गांव टोडरपुर रहने के बाद अर्जुन वापस दिल्ली लौट आया और त्रिलोकपुरी में ही कमरा किराए पर ले कर चांदनी के साथ पतिपत्नी की तरह रहने लगा. शादी के पूर्व ही उस ने पुराना वाला कमरा खाली कर दिया था. उधर सुखरानी के बेटे सुधीर व सुनील बहन के इस गलत कदम से बौखला गए. उन्हें मन ही मन इस बात का मलाल था कि 5 भाइयों की इकलौती बहन एक दूसरी बिरादरी के लड़के अर्जुन के साथ भाग गई और वे कुछ नहीं कर पाए. चांदनी के प्रति दोनों भाइयों के दिलों में नफरत पैदा हो गई. वे उसे सबक सिखाना चाहते थे. लेकिन उन्हें त्रिलोकपुरी में उस का पताठिकाना मालूम न था. इधर शादी के 2 महीने ही बीते थे कि चांदनी को अपने भाई सुनील की याद आने लगी. क्योंकि सुनील चांदनी को बेहद प्यार करता था.

चांदनी भी भाई को बहुत प्यार करती थी. रक्षाबंधन वाले दिन जब चांदनी को भाई की सूनी कलाई की याद आई तो उस का धैर्य जवाब दे गया और उस ने भाई सुनील को फोन किया, ‘‘भैया, मैं चांदनी बोल रही हूं. आज रक्षाबंधन है न. तुम्हारी याद सता रही है.’’

बहन की आवाज फोन पर सुन कर सुनील भी भावुक हो उठा, ‘‘कहां हो बहना. मुझे भी तुम्हारी याद सता रही है. अम्मा व दादा भी तुम्हारी चिंता में डूबे रहते हैं. बहना, तुम्हारे गलत कदम से हम सब दुखी हैं. लेकिन अब हम सब ने दिल पर पत्थर रख लिया है और तुम्हारे फैसले को स्वीकार कर लिया है. अब ऐसा करो कि तुम अर्जुन के साथ गांव आ कर घूम जाओ.’’

चांदनी और सुनील के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हुई तो फिर आए दिन होने लगी. एक दिन बातचीत के दौरान सुनील ने चांदनी से कहा कि घर के सब लोग चाहते हैं कि तुम जल्द ही एक बार गांव आ कर घूम जाओ. इस पर चांदनी ने गांव आने की हामी भर ली. शाम को अर्जुन जब फैक्ट्री से घर आया तो चांदनी ने 2-4 दिन के लिए अपने मायके जाने की इच्छा जाहिर की. अर्जुन ने पहले तो साफ मना कर दिया लेकिन बाद में मान गया. 17 नवंबर, 2020 को चांदनी त्रिलोकपुरी (दिल्ली) से अपने मांबाप के घर फिरंजी अकेली आ गई. चांदनी के मन में था कि घर पहुंचते ही उसे सब हाथोंहाथ लेंगे. पर ऐसा नहीं हुआ. घर का माहौल बदला हुआ था. सब उसे नफरत की दृष्टि से देख रहे थे. बड़ा भाई सुधीर व मां सुखरानी कुछ ज्यादा ही नाराज थी. पिता उदयवीर की भी नजर टेढ़ी थी.

दूसरे रोज सुधीर, सुनील, उदयवीर व सुखरानी ने एक कमरे में आपस में मंत्रणा की फिर चांदनी पर दबाव डाला कि वह अर्जुन का साथ छोड़ दे. यदि वह ऐसा करेगी तो वह उस का विवाह धूमधाम से अपनी ही जाति के युवक से कर देंगे. लेकिन चांदनी राजी नहीं हुई. उस ने साफ कह दिया कि उस ने अर्जुन से शादी कर ली है. वह अर्जुन का साथ किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगी. चांदनी की बात सुधीर को नागवार लगी. गुस्से में उस ने तमंचा निकाल लिया और चांदनी के सीने में गोली दाग दी. चांदनी नीचे गिर गई और कुछ देर तड़पने के बाद उस ने दम तोड़ दिया. चांदनी की हत्या के बाद सभी ने एक राय हो कर उस की लाश ठिकाने लगाने की योजना बनाई.

इस के लिए सुधीर और सुनील ने गांव के बाहर बंजर भूमि पर गहरा गड्ढा खोदा और फिर सब ने मिल कर उस गड्ढे में चांदनी के शव को दफन कर दिया. इधर अर्जुन परेशान था. चांदनी जब से अपने मायके गई थी, उस की बात उस से नहीं हो पा रही थी. क्योंकि उस का मोबाइल फोन बंद था. परेशान हो कर अर्जुन अपने गांव पहुंचा और सारी बात अपने मातापिता को बताई. उस ने आशंका जताई कि चांदनी के घर वालों ने उसे कैद कर लिया है. फिर 23 नवंबर, 2020 को अर्जुन अपने मातापिता के साथ फिरंजी गांव पहुंचा और चांदनी के घर वालों से अपनी पत्नी चांदनी के बारे में पूछताछ की. इस पर सुधीर व सुनील ने बताया कि चांदनी गांव आई जरूर थी. लेकिन 2 दिन बाद ही वह दिल्ली वापस चली गई थी.

अर्जुन तब त्रिलोकपुरी (दिल्ली) लौट आया. यहां वह कई रोज तक पत्नी की तलाश में जुटा रहा, जब वह नहीं मिली तो वह थाना मयूर विहार जा पहुंचा. उस ने सारी बात थानाप्रभारी कैलाश चंद्र को बताई और फिर पत्नी चांदनी के अपहरण की रिपोर्ट उस के भाई सुधीर व सुनील के खिलाफ दर्ज करा दी. जांच सौंपी गई एसआई मनोज कुमार तोमर को. 9 दिसंबर, 2020 को थाना मयूर विहार के एसआई मनोज कुमार तोमर अर्जुन के साथ मैनपुरी जिले के थाना किशनी पहुंचे. उन के साथ एसआई राकेश सिंह, हैडकांसटेबल उपेंद्र व विजय भी थे. एसआई तोमर ने किशनी थानाप्रभारी अजीत सिंह को पूरी बात बताई.

किशनी पुलिस की मदद से मनोज कुमार तोमर ने रात 10 बजे गांव फिरंजी में उदयवीर के घर छापा मारा और उस के 2 बेटों सुधीर व सुनील को गिरफ्तार कर लिया. थाने ला कर जब उन दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि चांदनी वापस दिल्ली चली गई थी. लेकिन पुलिस को उन की बातों पर विश्वास नहीं हुआ. उन्होंने जब सख्त रुख अपनाया तो सुधीर व सुनील टूट गए. उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया कि चांदनी की हत्या कर दी गई है और शव को गांव के बाहर बंजर भूमि में दफना दिया है. शव बरामद करने के लिए किशनी थानाप्रभारी अजीत सिंह, एसपी (मैनपुरी) अविनाश पांडेय, मयूर विहार दिल्ली थाने के एसआई मनोज कुमार तोमर व उन के सहयोगी फिरंजी गांव पहुंचे. पुलिस ने खुदाई के लिए जेसीबी मशीन भी मंगवा ली.

चूंकि मामला एक युवती के शव बरामदगी का था सो पुलिस अधिकारियों ने मौके पर नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा तथा एसडीएम रामसकल को भी बुलवा लिया. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में सुधीर व सुनील की निशानदेही पर जेसीबी से खुदाई शुरू हुई. लेकिन दिन भर मशक्कत के बाद भी शव बरामद नहीं हुआ. 11 दिसंबर को जब सुखरानी की निशानदेही पर खुदाई की गई तो 8 फीट नीचे गड्ढे से चांदनी का शव बरामद हो गया. पुलिस ने जरूरी काररवाई करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी के जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने सुधीर व सुनील को तो बंदी बना लिया था, लेकिन इस बीच सुखरानी अपने पति उदयवीर के साथ फरार हो गई. पुलिस ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया किंतु वे दोनों नहीं मिले.

12 दिसंबर, 2020 को किशनी पुलिस ने अभियुक्त सुधीर व सुनील को मैनपुरी की जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन दोनों को जेल भेज दिया. मयूर विहार (दिल्ली) पुलिस ने अपहरण के इस मामले में हत्या व षडयंत्र रचने की धारा 302/120बी जोड़ दी. कथा लिखने तक दिल्ली पुलिस आरोपी सुधीर व सुनील को रिमांड पर लेने की काररवाई कर रही थी. पुलिस फरार आरोपी उदयवीर व सुखरानी को भी गिरफ्तार कर उन से पूछताछ करेगी.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

बीवी का गुस्सा : पहले कनपटी पर मारी गोली फिर चाकू से कई बार गोदा

Crime News : सुरजीत कौर अपने पति जसवंत से इसलिए खुश नहीं थी क्योंकि शादी के कई साल बाद भी वह मां नहीं बन सकी थी. इस के बाद सुरजीत की जिंदगी में रणजीत आया. रणजीत ने सुरजीत को मां तो बना दिया लेकिन…

दीपावली का पूजन करने के बाद जसवंत ने अपने बच्चों के साथ आतिशबाजी का लुत्फ उठाया. फिर खाना खाने के बाद अपने बच्चों को ले कर घर के बरामदे में सो गया. उस की चारपाई के पास ही पत्नी सुरजीत कौर दूसरी चारपाई पर सोई हुई थी. दोनों ही चारपाइयों पर एक ही मच्छरदानी लगी हुई थी. सुबह करीब साढ़े 4 बजे सुरजीत कौर के पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उस ने पति जसवंत को उठाने की कोशिश की. लेकिन वह नहीं उठा. उस के बाद सुरजीत कौर ने पति के मोबाइल फोन की टौर्च जलाई तो जसवंत का चेहरा रक्तरंजित दिखाई दिया.

पति के चेहरे को देखते ही सुरजीत कौर के मुंह से जोरों की चीख निकली. उस ने जसवंत को फिर से उठाने की कोशिश की, लेकिन उठना तो दूर वह हिलडुल तक नहीं सका. सुरजीत की चीखपुकार सुन कर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए. लोगों ने देखा कि किसी ने उस की कनपटी पर सटा कर गोली चलाई थी. जिस के कारण उस की मौत हो गई थी. मृतक की पत्नी उसी की चारपाई के पास दूसरी चारपाई पर सोई हुई थी, लेकिन उसे गोली की भनक तक नहीं लगी, यह बात लोगों के लिए हैरत वाली थी.

परिवार वालों ने इसी बात को ले कर सुरजीत कौर से जवाब तलब किया तो उस ने बताया कि देर रात उस के चेहरे पर किसी का हाथ लगा. जिस के लगते ही उसे गहरी नींद आ गई. उस के बाद उसे बिलकुल होश नहीं रहा. शायद किसी ने उसे नशा सुंघा दिया था. वैसे भी चारों तरफ आतिशबाजी हो रही थी. आतिशबाजी के कारण उसे पता ही नहीं चला कि कौन कब आ कर उस के पति को मौत के घाट उतार कर चला गया. इस घटना की जानकारी केलाखेड़ा थाने में दी गई. सूचना मिलते ही थानाप्रभारी प्रभात कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंच कर प्रभात कुमार ने स्थिति का जायजा लिया और इस की सूचना उच्चाधिकारियों को दी.

सूचना पाते ही रुद्रपुर के एसएसपी डी.एस. कुंवर, एएसपी राजेश भट्ट, एसपी (क्राइम) प्रमोद कुमार और सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने मौके पर पहुंच कर जांचपड़ताल की. मृतक के शरीर पर चाकुओं के निशान भी पाए गए. जिस से साफ था कि किसी ने उसे गोली मारने के बाद बुरी तरह से चाकुओं से गोदा था ताकि वह जिंदा न बच सके. उस के पास ही एक विशेष समुदाय की सफेद टोपी और एक धमकी भरा पत्र भी मिला मिला. मतलब किसी ने जसवंत से पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उस की हत्या की थी. पुलिस ने मृतक जसवंत की पत्नी और उस के परिवार वालों से इस मामले में जानकारी ली. लेकिन सभी जैसे अंजान बने हुए थे. जसवंत के परिवार वालों ने बताया कि वह बहुत सीधे स्वभाव का व्यक्ति था.

उस की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. घटनास्थल से सभी तथ्य जुटाने के बाद पुलिस ने जरूरी काररवाई लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी. कनपटी पर मारी थी गोली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि जसवंत की मौत गोली लगने से हुई थी. इस मामले में पुलिस का सीधा शक उस की पत्नी सुरजीत कौर की ओर ही जा रहा था. लेकिन उस ने साफ कहा था कि आतिशबाजी की गड़गड़ाहट में वह समझ नही पाई कि गोली चली या फिर आतिशबाजी. उस की हत्या किस ने की, उसे भनक तक नहीं लगी. इस के बावजूद पुलिस ने सुरजीत कौर को अपने साथ लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई. थाने ला कर सुरजीत कौर से कड़ी पूछताछ की गई.

पहले तो उस ने हर एंगल से खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश की,लेकिन पुलिस की सख्ती देख वह जल्दी टूट गई. उस ने स्वीकार किया कि उस ने पति की हत्या अपने प्रेमी रणजीत सिंह के साथ मिल कर की है. इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद जो सच्चाई सामने आई, वह इस प्रकार थी. उत्तराखंड रुद्रपुर-काशीपुर हाइवे के किनारे बसा है एक कस्बा केलाखेड़ा. केलाखेड़ा से कोई 4 किलोमीटर दक्षिण की ओर पड़ता है रंपुरा काजी नाम का गांव. इसी गांव के पूर्वी छोर पर रहता था जसवंत सिंह का परिवार. परिवार के साथ उस का छोटा भाई मलकीत सिंह भी रहता था. लगभग 14 साल पहले जसवंत की शादी नानकमत्ता के गांव सरदारों की टुकड़ी निवासी दरबारा सिंह की बेटी सुरजीत कौर से हुई थी.

उस के कुछ दिनों बाद ही सुरजीत की बहन गुरमीत कौर की शादी जसवंत के छोटे भाई मलकीत से हुई. जसवंत सिंह और उस का छोटा भाई नौकरी कर के परिवार का पेट पालते थे. उन के पास न तो जुतासे की जमीन थी और न ही अन्य कोई कारोबार. 2 बेटियों की शादी के कुछ समय बाद सुरजीत कौर के पिता दरबारा सिंह की किसी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी. उन की मौत के बाद सुरजीत कौर की मां और छोटी बहन की जिम्मेदारी भी जसवंत को ही उठानी पड़ी, जिस से वह और अधिक परेशान रहने लगा था. कई साल बाद भी नहीं बनी मां जसवंत की शादी के कुछ सालों तक तो सब कुछ ठीकठाक चला. लेकिन शादी के 2 साल बाद भी सुरजीत कौर मां न बन सकी.

यह बात उस के मन को कचोटने लगी थी. सुरजीत कौर समझती थी कि उस का पति जसवंत कुछ ढीले किस्म का है, लेकिन उसे यह नहीं मालूम था कि वह औलाद पैदा करने में भी असमर्थ है. सुरजीत कौर ने कई बार उसे किसी डाक्टर को दिखा कर कर इलाज कराने की सलाह दी. लेकिन जसवंत किसी डाक्टर के पास जाने को तैयार नहीं था. वह हर साल नौकरी के लिए पंजाब जाता था. बीवी को घर पर अकेला छोड़ कर वह कईकई महीने वहीं पर रहता था. सुरजीत कौर घर पर अकेली रहती थी. घर पर कामकाज कोई था नहीं. वह भी अपना समय काटने के लिए अपने मायके चली जाती थी. मायके में रहते उस की मुलाकात रणजीत से हुई. रणजीत जसपुर भोगपुर डैम में रहता था.

उस की शादी भी सुरजीत कौर के मायके गांव सरदारों की टुकड़ी में हुई थी. इसलिए दोनों एकदूसरे को अच्छी तरह जानते थे. शादी के कुछ समय बाद रणजीत का  किसी वजह से अपनी पत्नी से तलाक हो गया था. बीवी से तलाक होने के कारण रणजीत का अपनी ससुराल जाना बंद हो गया था. तलाक के साल भर बाद जसपुर में एक शादी समारोह में संयोग से रणजीत की मुलाकात सुरजीत कौर से हुई. उसी दौरान दोनों ने एकदूसरे का हालचाल पूछा, तो रणजीत ने अपनी बीवी की कहानी उसे सुना कर अपना दुखड़ा रोया. पुरानी जानपहचान होने के नाते दोनों ही भावनाओं में बह गए. दोनों का दर्द एक ही था. एक अपने पति से परेशान थी तो दूसरे की बीवी ने उसे तंग कर दिया था.

सुरजीत कौर देखनेभालने में खूबसूरत थी. उस का दर्द सुन कर उस पर रणजीत का मन रीझ गया. उसी दौरान दोनों ने एकदूसरे का मोबाइल नंबर भी ले लिया था. मुलाकात के दौरान बातचीत हुई तो दोनों दूर के रिश्तेदार भी निकल आए. एक बार जानपहचान बढ़ी तो रणजीत सुरजीत कौर के साथ उस के घर तक आ पहुंचा. हालांकि रणजीत शरीर से इतना हृष्टपुष्ट नहीं था. लेकिन बात करने में इतना तेज था कि किसी भी व्यक्ति से वह किसी भी तरह जानपहचान निकाल कर रिश्तेदारी तक बना लेता था. शादी के कई साल बाद तक बीवी को कोई बच्चा नहीं हुआ तो जसवंत ने अपनी बहन के बेटे प्रदीप को गोद ले लिया.

उस की बीवी उसे ही अपना बेटा मान कर उस की परवरिश करने लगी थी. उसी के सहारे उस का समय भी कटने लगा था. एक दिन रणजीत जसवंत के घर जा पहुंचा. रणजीत को घर आया देख कर सुरजीत का दिल बागबाग हो उठा. रणजीत ने भी बहुत दिनों बाद सुरजीत को नजदीक से देखा तो देखता ही रह गया. सुरजीत घर में बनठन कर रहती थी. देखनेभालने में तो वह ठीकठाक थी ही. रणजीत ने दिल में बना ली जगह सुरजीत कौर को देख कर रणजीत का मन मचल उठा. सुरजीत के दिल का भी कुछ यही हाल था. वह काफी समय से काम वासना से वंचित थी. उस रात सुरजीत कौर ने रणजीत को अपने घर पर ही रोक लिया.

सुरजीत ने रणजीत की काफी खातिरदारी की. उस ने उसे शराब पिलाई और उस के साथ ही 1-2 पैग खुद भी लगा लिए. जसवंत के घर में एक ही कमरा था. उस कमरे के आगे बरामदा था. खाना खाने के बाद सुरजीत ने कमरे में दूसरी चारपाई डाली और उस पर रणजीत को सुला दिया और स्वयं प्रदीप को ले कर दूसरी चारपाई पर लेट गई. प्रदीप थोड़ी देर में सो गया. सुरजीत और रणजीत देर रात तक बातें करते रहे. उस वक्त दोनों के दिलों का बुरा हाल था. लेकिन पहल कौन करे, दोनों की हिम्मत साथ नहीं दे रही थी. सुरजीत कौर को शराब का सुरूर चढ़ना शुरू हुआ तो उस ने रणजीत के सामने अपने पति की सारी पोल खोल दी.

सुरजीत ने शराब के नशे में कई बार कहा कि ऐसे मर्द से क्या फायदा जो बीवी को गर्म कर के ठंडा ही न कर पाए. सुरजीत कौर जब पूरी तरह से रणजीत के सामने खुल गई तो वह पीछे कहां हटने वाला था. उस के लिए यह अच्छा मौका था. सुरजीत की बात सुनतेसुनते जब उस का मनमस्तिष्क कामातुर हो गया तो वह देर लगाए बिना उस की चारपाई पर जा पहुंचा. उस रात दोनों के बीच जो हुआ उस से दोनों ही संतुष्ट थे. उस रात दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हुए तो दोनों एकदूसरे के दीवाने हो गए. फिर यह सिलसिला अनवरत चलता रहा. जसवंत अपनी रोजीरोटी कमाने के चक्कर में लगा रहता, उस की बीवी उस की गैरमौजूदगी का लाभ उठा कर रणजीत के साथ मौजमस्ती करती. लेकिन इन दोनों की हरकतों की जसवंत को कानोंकान खबर तक नही हुई.

रणजीत और सुरजीत के बीच प्रेम परवान चढ़ता गया. जब भी जसवंत काम करने बाहर जाता तो सुरजीत फोन कर के रणजीत को अपने घर बुला लेती और फिर उस के साथ खुल कर अय्याशी करती. जसवंत चाहे कितना सीधा था लेकिन वह अपनी पत्नी के चरित्र को जान गया था. यह अलग बात है कि बीवी के सामने कुछ कहने की हिम्मत नहीं कर पाता था. वह स्वयं भी अपने आप पर शर्मिंदा होता रहता था. रणजीत के वक्तबेवक्त उस के घर आने से उस के परिवार वालों के साथ ही मोहल्ले वाले भी परेशान हो चुके थे. कई बार उस के भाई मलकीत ने ही जसवंत से शिकायत की कि वह भाभी को समझाए. इस तरह से गैरमर्द को घर में बुलाना अच्छा नहीं. लेकिन जसवंत में इतनी हिम्मत ही नहीं थी कि वह सुरजीत को कुछ कह पाता.

सुरजीत कौर बनी मां कुछ महीनों बाद सुरजीत ने जसवंत को खुशखबरी देते हुए बताया कि वह मां बनने वाली है. यह सुन कर जसवंत खुशी से पागल हो गया. उसे विश्वास ही नहीं हो पा रहा था कि शादी के इतने साल बाद वह अपने बच्चे का बाप बनेगा. जसवंत ने पहले ही अपनी बहन के बेटे को गोद ले रखा था. यह बात पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी रही कि इतने सालों तक तो उस के कोई औलाद हुई नहीं, फिर सुरजीत कौर अचानक गर्भवती कैसे हो गई. यह बात उस के परिवार वालों के साथसाथ मोहल्ले वाले भी जानते थे कि उस के पेट में पल रहा बच्चा जसवंत का नहीं हो सकता. लेकिन जसवंत खुश था कि उस के घर उस की अपनी औलाद पैदा होने वाली थी.

समय पर सुरजीत ने एक बेटे को जन्म दिया. उस का नाम रखा गया सुखदेव. सुरजीत कौर जानती थी कि सुखदेव में जसवंत का खून नहीं है. वह पहले से ही उसे रणजीत का मान कर चल रही थी. लेकिन जसवंत घर में आई खुशियों से गदगद था. उसे अब समाज के सामने नीचा देखने की जरूरत नहीं थी. घर में नन्हा मेहमान आने से उस के घर के खर्चों में बढ़ोत्तरी हो गई थी. घर के खर्च पूरे करने के लिए जसवंत दिनरात एक कर के पैसा कमाने में जुट गया. सुरजीत कौर ने हकीकत रणजीत को बताते हुए खुशखबरी सुनाई कि सुखदेव जसवंत का नहीं, बल्कि तुम्हारा ही बेटा है. यह बात सुन कर रणजीत भी खुश हुआ.

उस ने अपने बेटे सुखदेव के ठीक प्रकार से लालनपालन करने के लिए सुरजीत कौर को खर्चा भी देना शुरू कर दिया था. अब सुरजीत रणजीत को और भी अधिक प्यार करने लगी थी. हालांकि जसवंत जो भी कमा कर लाता था वह सब सुरजीत के हाथ पर रख देता था. लेकिन सुरजीत को उस सब से खुशी कहां मिलने वाली थी. वह रणजीत को ही प्यार करती थी और उसे ही अपना पति मानने लगी थी. जसवंत के साथ तो उस के केवल अनचाहे रिश्ते रह गए थे, जिसे अब वह बरदाश्त भी नहीं कर पा रही थी.

रणजीत भी काफी समय से यही समझाता आ रहा था कि जब तेरा आदमी तेरे लायक ही नहीं है तो उस के घर में रह कर तू अपनी जिंदगी क्यों बरबाद कर रही है. रणजीत ने सुरजीत से कई बार घर से भाग चलने के लिए भी कहा, लेकिन सुरजीत गलत कदम उठाने को तैयार नहीं थी. उस ने रणजीत से कह दिया था कि जैसे चल रहा है, वैसे ही चलने दो. जसवंत की तरफ से चिंता मत करो, वह तुम्हें कुछ भी नहीं कहेगा इस के बावजूद रणजीत सुरजीत के प्यार में इस कदर पागल हो चुका था कि उसे एक पल के लिए भी अपनी आंखों से ओझल नहीं होने देना चाहता था. वह आए दिन सुरजीत पर साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा था.

सुरजीत ने लिया खौफनाक फैसला सुरजीत रणजीत की जिद के आगे हार मान बैठी और उस ने फिर जिंदगी का आखिरी निर्णय लेते हुए अपनी मांग के सिंदूर को ही मिटाने की योजना बना डाली. सुरजीत ने जसवंत को कई बार मौत के घाट उतारने की योजना बनाई, लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा पाई. फिर उस ने रणजीत से साफ शब्दों में कह दिया कि अपने पति को मौत की नींद सुलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगी. अब जो भी करना है आप ही करो. दीपावली का त्यौहार आने से कुछ दिन पहले रणजीत ने जसवंत को मौत की नींद सुलाने के लिए एक योजना बनाई. उसी योजना के तहत दोनों ने दीपावली का दिन चुना, ताकि दीपावली के शोरशराबे में वे अपनी योजना को आराम से अंजाम दे सकें. जिस वक्त दोनों ने जसवंत को मौत की नींद सुलाने की योजना बनाई उस वक्त वह पंजाब गया हुआ था.

दीपावली का त्यौहार नजदीक आया तो जसवंत 3 नवंबर, 2020 को अपने घर पहुंचा. घर पहुंच कर वह दीवाली की तैयारी में लग गया था. लेकिन सुरजीत के दिमाग में एक ही शैतान चढ़ा हुआ था कि कब दीपावली आएगी और कब उसे जसवंत से छुटकारा मिलेगा. 13 नवंबर, 2020 को रणजीत ने सुरजीत को अपनी पूर्वनियोजित योजना समझा दी. उसी दिन उस ने अपने 13 वर्षीय भतीजे से जसवंत के नाम एक धमकी भरा पत्र लिखवाया ताकि उस की हत्या के बाद पुलिस उस के हत्यारों के लिए इधरउधर भटकती रहे. पुलिस को गुमराह करने के लिए उस ने अन्य वर्ग की एक टोपी भी खरीद ली थी.

14 नवंबर, 2020 को सुबह से ही जसवंत त्यौहार की तैयारियों में जुटा था. शाम होने पर उस ने घर में पूजापाठ करने के बाद दीए जलाए और फिर बच्चों के साथ आतिशबाजी का मजा भी लिया. जसवंत को शराब पीने की लत थी. उस ने शराब का सेवन किया और फिर खाना खा कर परिवार के साथ सो गया. अपनी पूर्व योजना के अनुसार रणजीत देर रात जसवंत के घर पहुंचा. उस समय तक अधिकांश लोग सो चुके थे. लेकिन पटाखों की आवाज अभी भी गूंज रही थी. सुरजीत ने पहले ही घर की सारी लाइटें बंद कर दी थीं. लोगों की नजरों से छिपतेछिपाते रणजीत जैसेतैसे जसवंत के घर तक पहुंच गया.

खुद ही मिटाया सिंदूर रणजीत को आया देख सुरजीत ने उसे अंदर कमरे में बिठा दिया और फिर जसवंत को देखा. वह खर्राटे मार रहा था. फिर वह सीधे कमरे में गई और दोनों ने अपनी निर्धारित योजना को अंजाम देने के लिए आखिरी खाका तैयार किया. रणजीत पहले ही एक गोली से लोडेड चमंचा ले कर आया था. बाहर चारपाई पर सोते जसवंत को देख रणजीत के अंदर शैतान जाग उठा. जसवंत गहरी नींद में था. उसे सोता देख रणजीत ने उस की कनपटी पर चमंचा रख कर गोली चला दी. कनपटी पर गोली लगते ही उस के प्राणपखेरू उड़ गए. इस के बाद भी रणजीत की हैवानियत खत्म नहीं हुई. उस ने सोचा कि कहीं वह जिंदा न बच जाए, सो उस ने उस के शरीर पर चाकू से कई वार किए. कुछ ही पल में जसवंत का शरीर एक लाश बन कर रह गया.

पति की हत्या कराने के बाद सुरजीत कौर ने रणजीत को वहां से यह कह कर भगा दिया कि आगे का काम वह खुद संभाल लेगी. उस के बाद सुरजीत कौर अपने बच्चों को साथ ले कर दूसरी चारपाई पर लेट गई. सुबह होते ही उस ने नौटंकी करते हुए रोनाधोना शुरू किया, जिसे सुन कर गांव वाले उस के घर पर इकट्ठा हो गए थे. इस केस के खुलते ही पुलिस ने सुरजीत के प्रेमी रणजीत को उस के गांव भोगपुर डैम गुरुद्वारा तीरथनगर पतरामपुर (जसपुर) से गिरफ्तार कर लिया. रणजीत की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा, एक खोखा और धमकी भरे पत्र का पन्ना बरामद कर लिया था. पुलिस ने जसवंत के छोटे भाई मलकीत की तहरीर पर भादंवि की धारा 320/120 बी व 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रणजीत और उस की प्रेमिका सुरजीत कौर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.

 

पत्नी ने रचाई साजिश : 5 लाख की सुपारी देकर कराया पति का खौफनाक कत्ल

Crime News : मौडर्न और महत्त्वाकांक्षी विनीता ने प्रवक्ता पति के होते 2-2 प्रेमी बना लिए थे. जब वह चेन मार्केटिंग कंपनी ‘वेस्टीज’ से जुड़ने के बाद तो वह अवधेश को 2 कौड़ी का समझने लगी थी. आखिर उस ने अपने मन की करने के लिए…

42 वर्षीय अवधेश सिंह जादौन फिरोजाबाद जिले के भीतरी गांव के निवासी थे. वह बरेली जिले के सहोड़ा में स्थित कुंवर ढाकनलाल इंटर कालेज में हिंदी लेक्चरर के पद पर तैनात थे. नौकरी के चलते ढाई वर्ष पहले उन्होंने बरेली के कर्मचारीनगर की निर्मल रेजीडेंसी में अपना निजी मकान ले लिया था, जिस में वह अपनी पत्नी विनीता और 6 वर्षीय बेटे अंश के साथ रहते थे. 12 अक्तूबर, 2020 को अवधेश से फोन पर गांव में रह रही उन की मां अन्नपूर्णा देवी ने बात की थी. अवधेश उस समय काफी परेशान थे. मां ने उन्हें दिलासा दी कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा. इस के बाद उन्होंने अवधेश से बात करनी चाही, लेकिन बात न हो सकी. उन का मोबाइल बराबर स्विच्ड औफ आ रहा था. अन्नपूर्णा को चिंता हुई तो वह 16 अक्तूबर को बरेली पहुंच गईं. जब वह बेटे के मकान पर पहुंची, तो वहां मेनगेट पर ताला लगा मिला.

पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि 12 अक्तूबर, 2020 को कुछ लोग कार से अवधेश के मकान में आए थे. तब से उन्हें नहीं देखा. अन्नपूर्णा का दिल किसी अनहोनी की आशंका से धड़कने लगा. वह वहां से स्थानीय थाना इज्जतनगर पहुंच गईं और थाने के इंसपेक्टर के.के. वर्मा को पूरी बात बताई. यह भी बताया कि अवधेश को अपने ससुरालीजनों से खतरा था. यह बात अवधेश ने 12 अक्तूबर को फोन पर बात करते समय मां को बताई थी. उस की पत्नी विनीता भी अपने बच्चे के साथ गायब थी. इस पर अन्नपूर्णा से लिखित तहरीर ले कर इंसपेक्टर वर्मा ने थाने में अवधेश सिंह जादौन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी.  फिरोजाबाद के फरिहा में 4/5 दिसंबर, 2019 की रात एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस के एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह ने नारखी थाना क्षेत्र के धौकल गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू को पकड़ा.

25 अक्तूबर, 2020 की शाम शेर सिंह को उठा कर जब उस से पूछताछ की गई तो उस ने बरेली के हिंदी प्रवक्ता अवधेश सिंह की हत्या करना स्वीकार किया. अवधेश की पत्नी विनीता ने अवधेश की हत्या के लिए उसे 5 लाख की सुपारी दी थी. इस में विनीता के पिता थाना नारखी के खेरिया खुर्द गांव निवासी रिटायर्ड फौजी अनिल जादौन, भाई प्रदीप जादौन, बहन ज्योति, विनीता का आगरा निवासी प्रेमी अंकित और शेर सिंह के 2 साथी भोला और एटा निवासी पप्पू जाटव शामिल थे. हत्या में कुल 8 लोग इस शामिल थे. शेर सिंह ने बताया कि बरेली में हत्या करने के बाद लाश को सभी लोग फिरोजाबाद ले कर आए और यहां नारखी में रामदास नाम के व्यक्ति के खेत में गड्ढा खोद कर दफना दिया था.

अवधेश मिला पर जीवित नहीं इस खुलासे के बाद फिरोजाबाद पुलिस ने बरेली की इज्जतनगर पुलिस को सूचना दी. अवधेश की मां अन्नपूर्णा को बुला कर 26 अक्तूबर, 2020 को फिरोजाबाद पुलिस ने तहसीलदार की उपस्थिति में उस खेत में बताई गई जगह पर खुदाई करवाई तो वहां से अवधेश की लाश मिल गई. चेहरा बुरी तरह जला हुआ था. शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. अवधेश की लाश मिलने के बाद उसी दिन इज्जतनगर थाने में विनीता, ज्योति, अनिल जादौन, प्रदीप जादौन, अंकित, शेर सिंह उर्फ चीकू, भोला सिंह और पप्पू जाटव के विरुद्ध भादंवि की धारा 147/302/201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया. इस के बाद हत्याभियुक्तों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी गई, लेकिन सभी अपने घरों से लापता थे.

उन सब के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवा दिए गए. सभी के मोबाइल बंद थे. बीच में किसी से बात करने के लिए कुछ देर के लिए खुलते तो फिर बंद हो जाते. उन की लोकेशन जिस शहर की पता चलती, वहां पुलिस टीम भेज दी जाती. लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही हत्यारे वहां से निकल जाते थे. 31 अक्तूबर, 2020 को एक हत्यारोपी पप्पू जाटव उर्फ अखंड प्रताप को इंसपेक्टर के.के. वर्मा ने गिरफ्तार कर लिया. उस ने भी बयान में वहीं कहा, जो शेर सिंह ने कहा था. इस बीच 5 नवंबर को इज्जतनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के गैरजमानती वारंट हासिल कर लिए. अगले ही दिन इस से डर कर अवधेश की पत्नी विनीता ने अपने वकील के माध्यम से थाने में आत्मसमर्पण कर दिया.

पूछताछ में वह अपने मृतक पति अवधेश को ही गलत साबित करने पर तुल गई. जबकि उस की सारी हकीकत सब के सामने आ गई. जब उस से क्रौस क्वेशचनिंग की गई. कई सवालों पर वह चुप्पी साध गई. अनिल जादौन परिवार के साथ फिरोजाबाद के गांव खेरिया खुर्द में रहते थे. वह सेना से रिटायर थे. परिवार में पत्नी रेखा और 3 बेटियां विनीता, नीतू और ज्योति व एक बेटा प्रदीप था. अनिल के पास पर्याप्त कृषियोग्य भूमि थी. तीनों बेटियां काफी खूबसूरत थीं और सभी ने स्नातक तक पढ़ाई पूरी कर ली थी. 2010 में नीतू का अफेयर गांव के ही पूर्व प्रधान के बेटे के साथ हो गया. जिस पर काफी बवाल हुआ. इस पर अनिल ने जल्द से जल्द अपनी बेटियों का विवाह करने का फैसला कर लिया. नारखी थाना क्षेत्र के ही गांव भीतरी में बाबू सिंह का परिवार रहता था.

परिवार में पत्नी अन्नपूर्णा और 2 बेटे रमेश और अवधेश थे. रमेश का विवाह हो चुका था और वह परिवार के साथ जयपुर में रह कर नौकरी कर रहा था. अविवाहित अवधेश हिंदी प्रवक्ता के पद पर नौकरी कर रहा था. नौकरी के चक्कर में उस की उम्र अधिक हो गई थी. अवधेश विनीता से 12 साल बड़ा था. फिर भी अनिल विनीता की शादी उस से करने को तैयार हो गए. अनिल ने विनीता से बात की तो वह मना करने लगी कि 12 साल बड़े लड़के से शादी नहीं करेगी. अनिल ने जब समझाया कि वह सरकारी नौकरी में है, उस के पास पैसों की कमी नहीं है तो वह शादी के लिए तैयार हो गई. 2011 में अवधेश का विनीता से विवाह हो गया. उसी दिन ज्योति का भी विवाह हुआ. विनीता मायके से ससुराल आ गई. विनीता पढ़ीलिखी आजाद खयालों वाली युवती थी. जबकि अवधेश सीधेसादे सरल स्वभाव का था. दोनों एक बंधन में तो बंध गए थे लेकिन उन के विचार, उन की सोच बिलकुल एकदूसरे से अलग थी.

पति सीधा था पत्नी मौडर्न विनीता को ठाठबाट से रहना पसंद था. जबकि अवधेश को साधारण तरीके से जीवन जीना अच्छा लगता था. दोनों की सोच और खयाल एक नहीं थे तो उन में आए दिन मनमुटाव और विवाद होने लगा. विनीता की अपनी सास अन्नपूर्णा से भी नहीं बनती थी. अवधेश अपनी मां की बात मानता था. विनीता इस बात को ले कर भी चिढ़ती थी. दोनों के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे थे. 6 साल पहले विनीता ने एक बेटे को जन्म दिया, जिस का नाम उन्होंने अंश रखा. ढाई वर्ष पहले बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर की निर्मल रेजीडेंसी में अवधेश ने अपना निजी मकान ले लिया. पहले वह मकान विनीता के नाम लेना चाहता था.

लेकिन उस की बातें और हरकतों से उस का मन बदल गया. वह विनीता व बेटे के साथ अपने नए मकान में आ कर रहने लगा. बढ़ते आपसी विवादों में विनीता अवधेश से नफरत करने लगी थी. उस ने शादी से पहले सोचा था कि अवधेश उस के कहे में चलेगा, उस की अंगुलियों के इशारे पर नाचेगा, लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ. पैसों के लिए उसे अवधेश का मुंह देखना पड़ता था. अवधेश अपनी सैलरी से विनीता को उस के खर्च के लिए 3 हजार रुपए महीने देता था. उस में विनीता का गुजारा नहीं होता था. अपने खर्चे को देखते हुए विनीता ने घर में ही ‘रिलैक्स जोन’ नाम से एक ब्यूटीपार्लर खोल लिया. विनीता अपनी छोटी बहन ज्योति की ससुराल जाती थी. वहीं पर उस की मुलाकात सिपाही अंकित यादव से हो गई.

अंकित यादव बिजनौर का रहने वाला था. उस समय उस की पोस्टिंग मैनपुरी में थी. अंकित अविवाहित था और काफी स्मार्ट था. विनीता से उस की बात हुई तो वह उस के रूपजाल में उलझ कर रह गया. फिर दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे. एक दिन अंकित विनीता से मिलने बरेली आया. दोनों एक होटल में मिले. उस दिन से दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. विनीता से मिलने वह अकसर बरेली आने लगा. विनीता का भाई प्रदीप एक मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी में नौकरी करता था. उस ने विनीता से कहा कि वह मल्टीलेवल मार्केटिंग से जुड़ी कंपनी ‘वेस्टीज’ से जुड़ जाए. इस में कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का मौका मिलता है. चेन मार्केटिंग कंपनियां कंपनी से जुड़ने वाले लोगों को बड़ेबडे़ सपने दिखाती हैं.

विनीता ने भी कंपनी से जुड़ने का फैसला कर लिया. वह कई मीटिंग में गई और मीटिंग में जाने के बाद उस पर चेन मार्केटिंग के जरिए जल्द से जल्द पैसा कमा कर रईस बनने का नशा सवार हो गया. इस के लिए उस ने इसी साल की शुरुआत में कंपनी जौइन कर ली. इस के लिए विनीता ने किसी बड़ी महिला अधिकारी की तरह अपनी वेशभूषा बनाई. शानदार सूटबूट में चश्मा लगा कर जब वह इंग्लिश में बड़े विश्वास के साथ अपनी बात किसी भी व्यक्ति के सामने रखती तो वह उस का मुरीद हो जाता और उस के कहने पर कंपनी जौइन कर लेता. भाई प्रदीप की लाल टीयूवी कार विनीता अपने पास रखने लगी. वह इसी कार से लोगों से मिलने जाती थी.

लग्जरी कार से सूटेडबूटेड महिला को उतरता देख कर लोगों पर इस का काफी गहरा प्रभाव पड़ता. घर की चारदीवारी से विनीता बाहर निकली तो उस ने अपने लिए पैसों का इंतजाम करना शुरू कर दिया. अब लोग विनीता से मिलने घर पर भी आने लगे. विनीता की चल पड़ी दुकान अवधेश तो दिन में कालेज में होता था और शाम को ही लौटता था. उसे पड़ोसियों से पता चलता तो अवधेश और विनीता में विवाद होता. विनीता पहले जब अवधेश से नहीं डरीदबी तो अब तो वह खुद का काम कर रही थी. ऐसे में अवधेश को ही शांत होना पड़ता था. दोनों  के बीच की दूरियां गहरी खाई में तब्दील होती जा रही थीं. दूसरी ओर विनीता की बहन ज्योति का अपनी ससुरालवालों से मनमुटाव हो गया था. वह काफी समय से मायके में रह रही थी. विनीता ने उसे अपने पास रहने के लिए बुला लिया. इस से भी अवधेश खफा था.

लौकडाउन के दौरान फेसबुक पर विनीता की दोस्ती अमित सिसोदिया उर्फ अंकित से हुई. अमित आगरा का रहने वाला था और वेस्टीज कंपनी से ही जुड़ा था, जिस से विनीता जुड़ी थी. अमित विवाहित था और एक बेटे का पिता भी था. दोनों की फेसबुक पर बातें हुईं तो पता चला कि अमित विनीता के भाई प्रदीप का दोस्त है. इस के बाद दोनों खुल कर बातें करने लगे और मिलने भी लगे. दोनों अलगअलग शहरों में होने वाले कंपनी के सेमिनार में भी साथ जाने लगे. अमित और विनीता की सोच और विचार काफी मिलते थे. एक साथ रहने के दौरान विनीता को यह बात महसूस हो गई थी. दोनों ही जिंदगी में खूब पैसा कमाना चाहते थे. दोनों साथ बैठते तो कल्पनाओं की ऊंची उड़ान भरते. एक दिन अमित ने विनीता का हाथ अपने हाथ में ले कर कहा, ‘‘विनीता, हम दोनों बिलकुल एक जैसे है.

एक जैसा सोचते हैं, एक जैसा काम करते है और एक ही उद्देश्य है, एकदूसरे का साथ भी हमें भाता है. क्यों न हम हमेशा के लिए एक हो जाएं.’’

विनीता पहले हलके से मुसकराई, फिर गंभीर मुद्रा में बोली, ‘‘हां अमित, मैं भी ऐसा ही सोच रही थी. यह भी सोच रही थी कि तुम मेरी जिंदगी में पहले क्यों नहीं आए, आ जाते तो मुझे कष्टों से न गुजरना पड़ता.’’ कुछ पलों के लिए रुकी, फिर बोली, ‘‘खैर अब भी हम एक हो सकते हैं ठान लें तो.’’

विनीता की स्वीकृति मिलते ही अमित खुश हो गया, ‘‘तुम ने कह दिया तो अब हमें एक होने से कोई नहीं रोक सकता.’’ कह कर अमित ने विनीता को बांहों में भर लिया. विनीता भी उस से लिपट गई. अमित को पा कर जैसे विनीता ने राहत की सांस ली. उसे ऐसे ही युवक की तलाश थी जो उस के जैसा हो, उसे समझता हो और उस के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाए. दूसरी ओर वह अंकित यादव से भी संबंध बनाए हुए थी. विनीता दिनरात एक कर के अपने मार्केटिंग के बिजनैस में सफल होना चाहती थी. इसलिए वह इस में लगी रही. कुछ महीनों में ही उस ने अपने अंडर में एक हजार लोगों की टीम खड़ी कर दी. कंपनी ने उसे कंपनी का ‘सिलवर डायरेक्टर’ घोषित कर दिया.

विनीता खुशी से फूली नहीं समाई. कंपनी ने उसे एक स्कूटी भी इनाम में दी. विनीता अपनी कंपनी के कार्यक्रमों और उस के रिकौर्डेड संदेशों को अपने फेसबुक अकाउंट पर डालती रहती थी. कंपनी से जुड़ने के लिए लोगों से अपील भी करती थी कि उस के पास बिजनैस करने का एक अनोखा आइडिया है, जिस में महीने में 5 से 50 हजार तक कमा सकते हैं. जो कमाना चाहते हैं, उस से मिलें. विनीता की जिंदगी में सब कुछ अब अच्छा ही अच्छा हो रहा था. बस खटकता था तो अवधेश. उस के साथ होने वाली कलह. अब विनीता अवधेश से छुटकारा पाने की सोचने लगी थी. उस की जिंदगी में अमित आ चुका था, वह उस के साथ जिंदगी बिताने का सपना देखने लगी थी. अमित भी उस से कई बार कह चुका था कि वह कहे तो अवधेश को ठिकाने लगा दिया जाए. वह ही मना कर देती थी.

अवधेश के मरने से उसे हमेशा के लिए छुटकारा तो मिलता ही साथ ही अवधेश का मकान और सरकारी नौकरी भी मिल जाती. यही सोच कर उस ने आगे की योजना बनानी शुरू कर दी. इस में उस ने अपने पिता व भाई से साफ कह दिया कि वह अवधेश के साथ नहीं रहना चाहती. उसे मारने से उसे मकान और उस की सरकारी नौकरी भी मिलेगी. विनीता के पिता अनिल ने एक बार कहा भी कि वह अपना बसा हुआ घर न उजाड़े, लेकिन विनीता नहीं मानी. विनीता की जिद और लालच के लिए वे सभी उस का साथ देने को तैयार हो गए. विनीता का एक मुंहबोला चाचा था शेर सिंह उर्फ चीकू. वह उस के पिता अनिल का खास दोस्त था. शेर सिंह नारखी थाने का हिस्ट्रीशीटर था, उस पर वर्तमान में 16 मुकदमे दर्ज थे.

विनीता ने शेर सिंह से कहा कि उसे उस के पति अवधेश की हत्या करनी है. शेर सिंह ने उस से 5 लाख रुपए का इंतजाम करने को कहा तो विनीता ने हामी भर दी. अवधेश ने कार खरीदने के लिए घर में रुपए ला कर रखे थे. सोचा था कि नवरात्र में बुकिंग करा देगा और धनतेरस पर गाड़ी खरीद लेगा. उन पैसों पर विनीता की नजर पड़ गई. उन रुपयों में से 70 हजार रुपए निकाल कर विनीता ने शेर सिंह को दे दिए, बाकी पैसा बाद में देने को कहा. इस के बाद शेर सिंह ने अपने गांव के ही भोला सिंह और एटा के पप्पू जाटव को हत्या में साथ देने के लिए तैयार कर लिया. शेर सिंह ने विनीता, विनीता के पिता अनिल, भाई प्रदीप और प्रेमी अमित सिसोदिया के साथ मिल कर अवधेश की हत्या की योजना बनाई. विनीता ने बाद में ज्योति को इस बारे में बता कर उसे भी अपने साथ शामिल कर लिया.

12 अक्तूबर, 2020 की रात अवधेश रोज की तरह टहलने के लिए निकले. उस के जाने के बाद विनीता ने हत्या के उद्देश्य से पहुंचे शेर सिंह, भोला, पप्पू जाटव, अनिल, प्रदीप और अमित को घर के अंदर बुला लिया. सभी घर में छिप कर बैठ गए. कुछ देर बाद जब अवधेश लौटे तो घर में घुसते ही सब ने मिल कर उसे दबोच लिया. विनीता अपने बेटे अंश को ले कर ऊपरी मंजिल पर चली गई. नीचे सभी ने अवधेश को पकड़ कर उस का गला घोंट दिया. अवधेश के मरने के बाद विनीता नीचे उतर कर आई. अवधेश की लाश को बड़ी नफरत से देख कर गाली देते हुए उस में कस के पैर की ठोकर मार दी. देर रात अमित ने लाश को सभी के सहयोग से अपनी आल्टो कार में डाल लिया. इस के बाद प्रदीप की टीयूवी कार जो विनीता के पास रहती थी, सब उस में सवार हो गए.

प्रदीप कार चला रहा था. उस के पीछे थोड़ी दूरी पर अंकित चल रहा था. लगभग साढ़े 3 घंटे का सफर तय कर के अवधेश की लाश को ले कर वे फिरोजाबाद में नारखी पहुंचे. लेकिन तब तक उजाला हो चुका था. इसलिए लाश को कहीं दफना नहीं सकते थे. इन लोगों ने पूरा दिन ऐसे ही निकाला. इस बीच लाश को जलाने के लिए बाजार से तेजाब खरीद कर लाया गया. अंधेरा होने पर नारखी में रामदास के खेत में गड्ढा खोद कर अवधेश की लाश को उस में डाल दिया गया. फिर लाश पर तेजाब डाल दिया गया, जिस से लाश का चेहरा व कई हिस्से जल गए. लाश को दफनाने के बाद सभी वहां से लौट आए. विनीता बराबर वीडियो काल के जरिए उन लोगों के संपर्क में थी. 14 अक्तूबर, 2020 को वह भी बेटे अंश को ले कर घर से भाग गई.

शेर सिंह पकड़ा गया तो घटना का खुलासा हुआ. उस ने विनीता के प्रेमी अंकित का नाम लिया. घटना की खबर अखबारों की सुर्खियां बनीं तो विनीता के प्रेमी सिपाही अंकित यादव ने देखा. अंकित ने अपना नाम समझा. उसे लगा कि पुलिस को विनीता की काल डिटेल्स से उस के बारे में पता लग गया है. अब वह भी इस हत्याकांड की जांच में फंस जाएगा. दूसरी ओर अंकित नाम आने पर विनीता के शातिर दिमाग ने खेल खेला. अपने प्रेमी अमित सिसोदिया को बचाने के लिए वह अंकित को ही फंसाने में लग गई. 26 अक्तूबर, 2020 को वह अंकित यादव से मिलने संभल गई. 2 महीने से अंकित संभल की हयातनगर चौकी पर तैनात था. वहां वह उस से मिली. कुछ सिपाहियों ने उसे उस के साथ देखा भी. विनीता उस से मिल कर चली गई. अंकित भयंकर तनाव में आ गया.

27 अक्तूबर, 2020 को उस ने अपने साथी सिपाही की राइफल ले कर उस से खुद को गोली मार ली. अंकित के आत्महत्या कर लेने की बात विनीता को पता चल गई थी. इसलिए जब उस ने आत्मसमर्पण किया तो वह सारा दोष अंकित यादव पर डालती रही. वह अपने प्रेमी अमित सिसोदिया उर्फ अंकित को बचाना चाहती थी. समर्पण से पहले विनीता ने अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था, ताकि पुलिस उस मोबाइल से कोई सुराग हासिल न कर सके. गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद से सभी आरोपियों में इस बात का खौफ है कि पुलिस उन की संपत्तियों को तोड़फोड़ सकती है, कुर्क कर सकती है. इसलिए बारीबारी से सभी आत्मसमर्पण करने की तैयारी में लग गए.

फिलहाल कथा लिखे जाने तक पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. शेर सिंह की रिमांड 20 नवंबर को मिलनी थी.

—कथा पुलिस सूत्रों व मीडिया में छपी रिपोर्टों के आधा

विकास दुबे : अपराध से राजनीति का सफर और फिर हत्याकांड

Crime News : विकास दुबे को कांग्रेस, सपा, बसपा और भाजपा सभी के नेताओं ने संरक्षण दिया ओर अपनेअपने हिसाब से पालते रहे. उस वक्त उस से जुड़े नेताओं ने सोचा भी नहीं होगा कि वह भस्मासुर बन जाएगा. सरकार को चाहिए कि विकास दुबे की जांच वहां तक कराए, जहां तक उस की आंतों में नेताओं का पिलाया रस बहता नजर न आए…

2 जुलाई, 2020 की शाम 7 बजे डीएसपी (बिल्हौर) देवेंद्र मिश्रा को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी विकास दुबे अपने गांव बिकरू में मौजूद है. खबर पाते ही वह सक्रिय हो गए. दरअसल विकास के पड़ोसी गांव मोहनी निवादा निवासी राहुल तिवारी ने थाना चौबेपुर में विकास दुबे के विरुद्ध मारपीट करने, बंधक बनाने, अपहरण तथा जानलेवा हमले की तहरीर दी थी. इस पर थानाप्रभारी विनय कुमार ने 1 जुलाई, 2020 को थाना चौबेपुर में भादंवि की धारा 307 के तहत विकास दुबे व उस के गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और इस की सूचना डीएसपी (बिल्हौर) देवेंद्र मिश्रा को दे दी. अत: उन्हें विकास के गांव में होने की सूचना मिली तो उन्होंने जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करने का फैसला कर लिया.

डीएसपी देवेंद्र मिश्रा ने अपने सर्किल के शिवराजपुर, बिठूर और चौबेपुर के थानाप्रभारियों महेश यादव, कौशलेंद्र प्रसाद सिंह और विनय कुमार को तलब किया, फिर 25000 हजार के इनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को दबोचने की रूपरेखा बनाई. इस के लिए पूरी फोर्स को थाना चौबेपुर में एकत्र किया गया. दबिश के लिए जाने वाली पुलिस पार्टी में 20 पुलिसकर्मियों को सम्मिलित किया गया. इन में तेजतर्रार चौकी इंचार्ज, दरोगा व पुलिस के सिपाही थे. एक होमगार्ड भी था. 2 जुलाई की रात 12 बजे डीएसपी देवेंद्र मिश्रा की अगुवाई में 3 थानों शिवराजपुर, बिठूर और चौबेपुर के थानाप्रभारियों के साथ 20 पुलिसकर्मियों की टीम 2 जीपों में सवार हो कर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए बिकरू गांव को रवाना हो गई.

बिकरू गांव थाने से 40 किलोमीटर दूर है. इसलिए पुलिस पार्टी रात एक बजे बिकरू गांव पहुंची. उस समय गांव में सन्नाटा पसरा था. लोग घरों में गहरी नींद सो रहे थे. विकास के घर के सामने जेसीबी मशीन खड़ी थी, जिस से रास्ता बंद था. अत: पुलिस पार्टी ने जीपें वहीं खड़ी कर दीं और पुलिस के जवान जीपों से उतर गए. तभी सामने के मकान की छत से फायरिंग शुरू हो गई. ताबड़तोड़ फायरिंग से पुलिसकर्मी संभल नहीं पाए और जान बचाने के लिए आसपास के घरों में जा छिपे. लेकिन कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने कड़ी घेराबंदी कर रखी थी. इसलिए घर में दुबके जवानों को वहीं छलनी कर दिया गया.

डीएसपी देवेंद्र मिश्रा जान बचाने के लिए जिस घर में गए, वह विकास के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय का था. वहां उस का मामा और चचेरा भाई शार्पशूटर अतुल दुबे मोर्चा संभाले थे. दोनों ने देवेंद्र मिश्रा की पिस्टल छीन ली और निर्दयता से गोलियां दाग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. मुठभेड़ के दौरान चौबेपुर थानाप्रभारी विनय कुमार ने पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी कि दबिश के दौरान पुलिस पार्टी अपराधियों के जाल में फंस गई है. अपराधी ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहे हैं. जान बचाना मुश्किल हो रहा है. कई जवान घायल हो गए हैं और कई की जान चली गई है, तुरंत भारी पुलिस फोर्स भेजी जाए.

थानाप्रभारी विनय कुमार की इस सूचना से पुलिस अधिकारी दंग रह गए. सूचना के एक घंटे बाद एडीजी (कानपुर जोन) जय नारायण सिंह, आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी दिनेश कुमार पी. भारी पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए और गांव को चारों तरफ से घेर कर सर्च औपरेशन शुरू कर दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो सिहर उठे. क्योंकि घटनास्थल के आसपास घरों तथा सड़क पर पुलिस के जवानों की लाशें पड़ी थीं और कई घायल पड़े थे. एक घर के बाथरूम का दृश्य तो दिल दहला देने वाला था. बाथरूम में एक के ऊपर एक 5 पुलिस जवानों की लाशें पड़ी थीं. शायद हत्या के बाद उन्हें घसीट कर वहां लाया गया था.

पुलिस अधिकारियोें ने घायल पड़े पुलिस जवानों को तत्काल कानपुर के रीजेंसी अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस लाला लाजपतराय अस्पताल भेजा गया. वहां पर भारी फोर्स तैनात करा दी. शहीद हुए पुलिस जवानों में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, शिवराजपुर थानाप्रभारी महेश यादव, उपनिरीक्षक शिवराजपुर नेबू लाल, मंधना चौकी इंचार्ज अनूप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुलतान सिंह, सिपाही बबलू, राहुल कुमार और जीतेंद्र कुमार थे. गंभीर रूप से घायल पुलिस जवान जिन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन में बिठूर थानाप्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सबइंसपेक्टर चौबेपुर सुधाकर पांडेय, बिठूर थाने का सिपाही अजय सिंह तोमर, थाना शिवराजपुर का सिपाही अजय कश्यप, बिठूर थाने का सिपाही शिवमूरत और होमगार्ड जयराम पटेल थे.

सुबह घटना की सूचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली तो उन के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं. उन्होंने तत्काल डीजीपी हितेशचंद्र अवस्थी और एडीजी (ला एंड आर्डर) प्रशांत कुमार को घटनास्थल पहुंचने और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया. आदेश पा कर दोनों आला अधिकारी लगभग 10 बजे बिकरू गांव पहुंच गए. वहां का खूनी मंजर देख कर वह दहल उठे. अब तक सर्च औपरेशन कर रही पुलिस टीम ने मंदिर में छिपे 2 अपराधी अतुल दुबे और प्रेम प्रकाश पांडेय को मार गिराया. इन में अतुल दुबे कुख्यात अपराधी विकास दुबे का चचेरा भाई था और प्रेम प्रकाश पांडेय मामा था. डीजीपी हितेशचंद्र अवस्थी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. जिस बर्बरता के साथ हत्याएं की गई हैं, उन के साथ भी वैसा ही बर्ताव किया जाएगा.

इधर पुलिसकर्मियों के शहीद होने की खबर पा कर मृतकों के घर वाले सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने लगे थे. दोपहर होतेहोते पोेस्टमार्टम हाउस में घर वालों की रोनेचीखने की आवाजें सुनाई देने लगीं. उन के रोनेचीखने की स्थिति यह थी कि सुन कर पत्थर दिल भी द्रवित हो जाते. कई पुलिसकर्मी भी दहाड़ मार कर रो रहे थे. पोस्टमार्टम की कार्रवाई 8 डाक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के साथ पूरी की. पोस्टमार्टम के बाद शवों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए फूलमाला से सजे वाहनों में रख कर पुलिस लाइन ले जाया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3:30 बजे कानपुर पहुंचे. सब से पहले वह घायल पुलिस जवानों से मिलने रीजेंसी अस्पताल गए, फिर बलिदानियों को नमन करने पुलिस लाइन पहुंचे.

उन के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरूण, विधायक महेश त्रिवेदी और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार भी थीं. सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस के बाद मुख्यमंत्री ने प्रैस वार्ता की, जिस में उन्होंने घोषणा की कि हर मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी. साथ ही असाधारण पेंशन देने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने मृतकों के स्वजनों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार उन के साथ है.  हर गुनहगार को कठोर सजा मिलेगी. उन्होंने कहा डीजीपी को आदेश दिया गया है कि वह तब तक कानपुर में डेरा डाले रहें, जब तक गुनहगारों को पकड़ा नहीं जाए या मुठभेड़ में मारा नहीं जाए.

अपराधियों की मुठभेड़ में शहीद हुए देवेंद्र मिश्र मूल रूप से बांदा जिले के थाना गिरवां के सहेवा गांव के रहने वाले थे. उन के पिता स्व. महेश मिश्र शिक्षक थे. देवेंद्र मिश्र 3 भाइयों में सब से बड़े थे. देवेंद्र मिश्र सिपाही पद पर भर्ती हुए थे. अपनी लगन और मेहनत से वह सिपाही से दरोगा और दरोगा से डीएसपी बने थे. उन के परिवार में पत्नी शशि के अलावा 2 बेटियां हैं. शहीद हुए शिवराजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक महेश यादव मूलरूप से रायबरेली जिले के वनपुरवा रामपुर कलां के रहने वाले थे. उन के परिवार में पत्नी सुमन के अलावा 2 बेटे हैं. यादव परिवार सहित थाने के सरकारी आवास में रहते थे. वह 2012 बैच के दरोगा थे. एसएसपी कानपुर के पीआरओ रहने के बाद उन्हें थाने का चार्ज मिला था.

शहीद हुए शिवराजपुर थाने के उपनिरीक्षक नेबू लाल प्रयागराज के भीटी गांव के रहने वाले थे. उन के पिता कालिका प्रसाद किसान थे. कालिका प्रसाद के 4 बेटों में नेबू लाल सब से बड़े थे. वह 1990 में पुलिस महकमे में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे. उन्होंने 2009 में रैंकर्स परीक्षा पास की थी. 2 साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद साल 2013 में उन्हें कानपुर में तैनाती मिली थी. उन की पत्नी श्यामा देवी गांव में रहती हैं. उन के 4 बेटे हैं जिन में बड़ा बेटा अरविंद एमबीबीएस की तैयारी कर रहा है. शहीद हुए मंधना चौकी इंचार्ज अनूप कुमार सिंह मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के थाना मानधाता क्षेत्र में आने वाले गांव वेलारी के रहने वाले थे. उन के पिता रमेश बहादुर सिंह किसान हैं. अनूप कुमार ने 2015 के बैच में ट्रेनिंग की थी.

उन की पहली पोस्टिंग कानपुर हुई. उन्हें पहले बिठूर थाने की टिकरा चौकी का इंचार्ज बनाया गया. बाद में जनवरी 2020 में उन का तबादला मंधना चौकी कर दिया गया. अनूप कुमार कानपुर शहर के चर्चित समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रेश सिंह के चचेरे भाई थे. शहीद आरक्षी सुलतान सिंह मूलरूप से झांसी जिले के बूढ़ा भोजला के रहने वाले थे. उन की मां का निधन बचपन में ही हो गया था. उन्होंने अपनी शिक्षा मऊरानीपुर में नाना के घर पूरी की और वहीं से पुलिस में भर्ती हुए. सुलतान की बीवी बूढ़ा भोजला में रहती है. उन की 7 साल की बेटी सीमा सिंह है जिसे सुलतान डाक्टर बनाना चाहते थे. बिठूर थाने के शहीद सिपाही बबलू आगरा जिले के पोखर पांडे नगलां लोहिया के रहने वाले थे.

उन के पिता छोटेलाल दिव्यांग हैं और घर पर रहते हैं. बबलू 4 भाइयों में तीसरे नंबर के थे. 2 बड़े भाइयों रमेश व दिनेश की शादी हो चुकी है. बबलू की शादी भी राजस्थान में तय हो चुकी थी. शहीद सिपाही राहुल कुमार मूलरूप से औरैया जिले के रूरूकलां के रहने वाले थे. उन के पिता ओमकार दरोगा पद से रिटायर हुए थे. राहुल कुमार 3 भाइयों में मंझले थे. 2016 बैच की ट्रेनिंग के बाद उन की पहली पोस्टिंग कल्याणपुर कानपुर हुई थी. जनवरी 2020 में उन का तबादला बिठूर हो गया था. उन के परिवार में बीवी दिव्या के अलावा एक माह की बच्ची है. वर्ष 2018 बैच के शहीद हुए सिपाही जितेंद्र कुमार सिंह मथुरा के रिफाइनरी थाने के बरारी गांव के रहने वाले थे. उन के पिता तीर्थपाल मजदूरी करते हैं.

4 भाई बहनों में वह सब से बड़े थे. वर्तमान में उन का परिवार हाइवे के गांव विरजापुर में रह रहा है. परिवार संभालने की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी. कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उस के गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस, पुलिस अधिकारियों और एसटीएफ ने बिकरू गांव में डेरा डाल दिया. तलाशी के दौरान पुलिस ने विकास दुबे के घर व अन्य घरों में जम कर तोड़फोड़ की. इस के अलावा उस के आसपास के जिलों के ठिकानों पर भी दबिश दी. लखनऊ के कृष्णा नगर, इंद्रलोक कालोनी स्थित उस के मकान पर भी पुलिस ने दबिश दी, पर विकास नहीं मिला. उस की बीवी ऋचा दुबे व मां सरला घर पर थीं. मां विकास से काफी नाराज थी. उस ने कहा विकास आतंकी है, मिल जाए तो मार दो. उसे बहुत समझाया पर वह नहीं माना, ऐसा बेटा परिवार के लिए कलंक है.

इस वीभत्स घटना के बाद पुलिस ने थाना चौबेपुर में 2 रिपोर्ट दर्ज की. पहली रिपोर्ट एसपी (पश्चिम) अनिल कुमार ने दर्ज कराई. यह रिपोर्ट विकास दुबे, प्रेम प्रकाश पांडेय, अतुल दुबे सहित 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई. इस रिपोर्ट में पुलिस ने हत्या, लूट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक को गंभीर चोट पहुंचाने, दफा 34 तथा 7 क्रिमिनल एक्ट सहित कई अन्य गंभीर धाराएं लगाई गईं. दूसरी एफआईआर पुलिस एनकाउंटर की दर्ज हुई, जिस में 2 आरोपितों की मौत दिखाई गई. विकास दुबे कौन था. वह अपराधी कैसे बना. पुलिस की उस से क्या खुन्नस थी. उस ने 8 जाबांज पुलिस कर्मियों को कैसे और क्यों मौत के घाट उतारा. यह सब जानने के लिए उस के अतीत की ओर जाना होगा.

कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक ब्राह्मण बाहुल्य गांव है बिकरू. रामकुमार दुबे अपने परिवार के साथ इसी गांव में रहते थे. उन के परिवार में पत्नी सरला देवी के अलावा 3 बेटे विकास, दीप प्रकाश, अविनाश और 2 बेटियां थीं. रामकुमार किसान थे. कृषि उपज से वह अपने परिवार का भरणपोषण करते थे. ब्राह्मण समाज के लोग उन की इज्जत करते थे. रामकुमार दुबे का बड़ा बेटा विकास बचपन से ही तेजतर्रार और झगड़ालू प्रवृत्ति का था. उस ने जवानी की डगर पर कदम रखते ही युवा लड़कों का एक गैंग बना लिया. उस का यह गिरोह छोटेमोटे अपराध करने लगा.

विकास पर पहला मुकदमा साल 1990 में कायम हुआ, जब उस ने पड़ोसी गांव के पिछड़ी जाति के रसूखदारों को पीटा. कथित रूप से उन लोगों ने उस के पिता को बेइज्जत किया था. इस मामले में शिवली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया लेकिन तत्कालीन कांग्रेस विधायक नेकचंद्र पांडेय ने उसे थाने से ही छुड़वा लिया. इस राजनीतिक संरक्षण से उस का हौसला बढ़ गया. अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद विकास दुबे ने इसी राजनीतिक संरक्षण का फायदा उठा कर जमीनों की सौदेबाजी को अपना मुख्य कारोबार बना लिया. बेशकीमती जमीनों के मालिकों को धमका कर कम कीमत में खरीद लेना विकास का शगल था. जल्दी ही वह कुख्यात भूमाफिया बन बैठा. कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया आदि में उस की बादशाहत कायम हो गई.

वर्ष 2000 में रंजिश के चलते विकास दुबे ने शिवली थाना क्षेत्र के ताराचंद्र इंटर कालेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या करा दी. इस में विकास का नाम आया और वह जेल भी गया. जेल में रहते उस ने अपने गुर्गों से रामबाबू को निपटवा दिया. इस मामले में भी उस का नाम आया और रिपोर्ट दर्ज हुई. विकास को शक था कि रामबाबू मुखबिरी करता है. लेकिन विकास वर्ष 2001 में तब सुर्खियों में आया जब उस ने 11 नवंबर, 2001 को शिवली थाने के अंदर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या कर दी. संतोष शुक्ला से उस की जुलूस निकालने के दौरान कहासुनी हो गई थी. इसी से खफा हो कर विकास ने उन्हें मौत की नींद सुला दिया. इस घटना के बाद वह पूरे प्रदेश में चर्चित हो गया. इस मामले में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दायर की लेकिन गवाहों के अभाव में विकास को सजा नहीं हुई और जेल से छूट गया.

2002 में बसपा सरकार में विकास का खूब सिक्का चला. उस ने बिकरू, शिवली, कंजती सहित 10 गांवों में अपनी दहशत कायम कर ली. इसी दहशत के चलते विकास 15 साल तक जिला पंचायत के सदस्य पद पर कायम रहा. वह खुद तो बिकरू का प्रधान रहा ही, आरक्षित सीट होने पर अपने समर्थक रामकुमार की बीवी को निर्विरोध प्रधान बना दिया. वर्ष 2015 में विकास ने अपनी पत्नी ऋचा दुबे को घुमई से जिला पंचायत सदस्य के लिए खड़ा किया और सपा के समर्थन से जीत दिलाई. यद्यपि इस सीट पर विकास का चचेरा भाई अनुराग दुबे काबिज होना चाहता था. विकास दुबे शातिर दिमाग था. वह जिस पार्टी की सत्ता प्रदेश में होती, उसी पार्टी का दामन थाम लेता. पार्टी के नेता उसे हाथोंहाथ लेते. सत्ता पक्ष का नेता बन कर वह पुलिस पर रौब गांठता और अवैध कारोबार करता. अपनी हनक के चलते उस ने बिकरू गांव को चमका दिया था.

गांव की हर गली पक्की थी और गांव की सड़क मुख्य मार्ग से जुड़ी थी. उस के संबंध बसपा, सपा, कांग्रेस और भाजपा नेताओं से थे, सो वह इन नेताओं की मदद से हर काम करा लेता था. जमीन के अवैध कारोबार के अलावा विकास व्यापारी, कारोबारियों और फैक्ट्री मालिकों से जबरन वसूली भी करता था. इस अवैध कमाई से विकास ने कई शहरों में मकान बनवाए और प्लौट खरीदे. लखनऊ के कृष्णा नगर में विकास के 2 मकान हैं. जिस में एक में वह खुद बीवीबच्चों के साथ रहता था और दूसरे मकान में उस की बीमार मां सरला और भाई दीप प्रकाश बीवी बच्चों के साथ रहता था. विकास दुबे अब तक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बन चुका था. चौबेपुर थाने में उस की हिस्ट्रीशीट फाइल नं 152 ए में दर्ज थी.

उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, अपहरण, वसूली आदि के 60 मुकदमे दर्ज थे. बिकरू गांव और आसपास के दर्जनों गांवों में उस का खौफ था. वह गांव वालों से कहता था कि उस के गांव में पुलिस नहीं सेना ही प्रवेश कर सकती है. वह अपने घर पर दरबार लगाता था. अंतिम निर्णय उसी का होता था. बिकरू गांव में विकास ने 2 हजार वर्ग फीट में आलीशान मकान बनाया था. सुरक्षा की दृष्टि से मकान के चारों ओर बाउंड्रीवाल थी, जिस पर कंटीले तार लगे थे. मकान के सामने बड़ा फाटक और 3 अन्य गेट थे. सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया था. इस मकान में उस के अपाहिज पिता रामकुमार व 2 सेवादार कल्लू व उस की बीवी राखी रहती थी.

विकास दुबे की पिछले कुछ समय से राहुल तिवारी से खुन्नस चल रही थी. दरअसल राहुल के ससुर शिवली कस्बा निवासी लल्लन बाजपेई की जमीन का विकास ने जबरन दानपात्र में बैनामा करा लिया था. इसे ले कर राहुल ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया. इसी खुन्नस में विकास दुबे व उस के गुर्गों ने राहुल तिवारी को बंधक बना कर पीटा और मुकदमा वापस लेने की बात कही. बात न मानने पर जान से मारने का प्रयास किया. राहुल ने इस संबंध में 1 जुलाई को धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. डीएसपी देवेंद्र मिश्र ने इसी मुकदमे में विकास दुबे व उस के गुर्गों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई थी और 20 पुलिसकर्मियों के साथ दबिश के लिए बिकरू गांव पहुंचे थे. लेकिन किसी पुलिस वाले ने पुलिस पार्टी की दबिश की खबर विकास दुबे को पहले ही दे दी थी.

इस पर विकास ने अपने गुर्गों को आग्नेय अस्त्रों के साथ छतों पर खड़ा कर दिया और जेसीबी मशीन लगा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया. रात 1 बजे पुलिस पार्टी जैसे ही आई, विकास और उस के गुर्गों ने फायरिंग शुरू कर दी और 8 पुलिसकर्मियों को भून डाला और उन के आधुनिक हथियार छीन लिए. कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए और कुछ जान बचा कर भागे. जिन्होंने आलाअधिकारियों को सूचना दी. उस के बाद बिकरू गांव छावनी में तब्दील हो गया. पुलिस ने 2 अपराधियों को मार गिराया. एसटीएफ क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीमें कुख्यात अपराधी विकास दुबे व उस के गुर्गों को पकड़ने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रही हैं लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका.

पुलिस जहां उसे जिंदामुर्दा पकड़ना चाहती है, वहीं शातिर विकास दुबे अदालत में सरेंडर की फिराक में है. क्योंकि उसे डर है कि पुलिस के हाथ लगा तो एनकाउंटर हो जाएगा. कथा संकलन तक प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का बिकरू गांव स्थित मकान को जेसीबी द्वारा जमींदोज कर दिया था. पुलिस के साथ जो होना था, हो गया. बात तो तब है जब किसी भी दबाव को नकार कर पुलिस विकास दुबे और उस के साथियों के साथ भी ऐसा ही कर के दिखाए. साथ ही पुलिस के उस खबरी को भी ऐसा सबक सिखाए कि उस की आखिरी सांस भी उधार की हो.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

Love Crime : साली के इश्क में ढाई लाख सुपारी देकर गर्भवती पत्नी की कराई हत्या

Love Crime : शंभू ने खेल तो बड़ी होशियारी से खेला था, लेकिन वह भूल गया कि पुलिस की आंखों में धूल झोंकना आसान नहीं होता. शंभू का सपना तो पूरा नहीं हुआ. हां, वह जेल जरूर पहुंच गया, वह भी…

9 जुलाई, 2020 को शंभू रजक पत्नी रूबी को ससुराल से विदा करा कर लाया था और अपने गांव झाईंचक लौट रहा था. दोनों बाइक पर थे. समय रहा होगा सुबह के 9 बजे का. नैशनल हाइवे की चौड़ी और शानदार सड़क होने के बावजूद शंभू की बाइक की स्पीड 35-40 किमी प्रति घंटे की थी. वजह यह कि उस की पत्नी रूबी 4 माह के गर्भ से थी. रूबी तीसरी बार गर्भवती हुई थी. पहले भी उस की 2 बेटियां थीं. शंभू लोहानीपुर भिवानी मोड़ से कुछ आगे निकल कर जगनपुरा मोड़ पर पहुंचा तो उस ने बाइक सड़क किनारे रोक दी. कुछ देर रुक कर वह बाइक ले कर चल दिया. जब वह थोड़ा आगे ब्रह्मपुर मोड़ पहुंचा, तो उस ने देखा मोड़ पर 2 युवक नीले रंग की बाइक लिए सड़क किनारे खड़े थे और आपस में बातचीत कर रहे थे.

शंभु बाइक चलाते हुए आगे बढ़ गया. तभी वे दोनों पीछे से आए और शंभु को ओवरटेक कर के उस की बाइक से अपनी बाइक लगभग सटा कर चलने लगे. शंभू बाइक से गिरतेगिरते बचा. युवकों की इस हरकत पर उसे गुस्सा आ गया. रूबी को बाइक से नीचे उतार कर वह उन युवकों से भिड़ गया. रूबी पति को मना कर रही थी कि जो हो गया, हो गया, अब बस भी करो, घर चलो, बदतमीजों के मुंह क्यों लगते हो, लेकिन शंभू ने पत्नी की एक न सुनी. उस ने आव देखा न ताव, युवकों से 2-2 हाथ करने के लिए उतावला हो गया. देखतेदेखते दोनों के बीच विवाद गहरा गया. तभी उन में से एक युवक ने अंटी में रखी देशी पिस्टल निकाली और शंभू पर गोली चला दी.

गोली चलते ही जान बचाने के लिए शंभू नीचे झुक गया. गोली उस के पीछे खड़ी पत्नी रूबी के सिर में जा धंसी और वह सड़क पर गिर कर छटपटाने लगी. तब तक दोनों युवक मौके से फरार हो गए. सड़क पर गिरी रूबी की मौत हो गई. शंभू पत्नी की लाश के पास बिलखबिलख कर रो रहा था. उसे रोता देख कर कुछ राहगीर रुक गए. उन्हें बातोंबातों में पता चला कि रोने वाले की पत्नी की 2 लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. धीरेधीरे तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. उसी भीड़ में से किसी ने पुलिस कंट्रोलरूम को फोन कर दिया. वह इलाका गोपालपुर थाने में आता था. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ थानाप्रभारी आलोक कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए. उन के पहुंचने के कुछ देर बाद एसपी सिटी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार भी वहां गए.

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. मौके से पुलिस को कारतूस का एक खोखा मिला. पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. एसपी (सिटी) जितेंद्र कुमार ने पीडि़त शंभू रजक से बदमाशों का हुलिया पूछा. उस ने बताया कि दोनों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच रही होगी. वे नीले रंग की बाइक पर सवार थे. पूछताछ में शंभू ने पुलिस को यह भी बताया कि बदमाशों ने 4 किलोमीटर पहले से उस का पीछा करना शुरू किया था. पत्नी 4 माह की गर्भवती थी, इसलिए वह धीरेधीरे बाइक चला रहा था. शंभू से घटना के संबंध में अहम जानकारी ले कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मैडिकल कालेज, पटना भिजवा दिया. शंभू रजक की तहरीर पर पुलिस ने 2 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली. उस के बाद पुलिस बदमाशों की सुरागरसी में जुट गई.

शंभू ने पुलिस को बताया था कि दोनों बाइक सवार 4 किलोमीटर से उस का पीछा कर रहे थे. पुलिस ने घटनास्थल से 4 किलोमीटर पहले तक बदमाशों की पहचान के लिए सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले. आश्चर्य की बात यह थी कि सीसीटीवी फुटेज में कोई भी पीछा करता नजर नहीं आया. यह देख कर जांच अधिकारी हैरान थे कि शंभु ने झूठ क्यों बोला. पुलिस को लगा कि कहीं न कहीं मामला संदिग्ध है और शंभू की भूमिका भी संदिग्ध है. विवेचनाधिकारी आलोक कुमार ने इस की जानकारी एसएसपी उपेंद्र शर्मा और एसपी (सिटी) जितेंद्र कुमार को दी. यह सुन कर वे भी चौंके. दोनों पुलिस अधिकारियों ने आलोक कुमार से कहा कि शंभू को थाने बुला कर उस से गहन पूछताछ करो.

तब 11 जुलाई को थानाप्रभारी आलोक कुमार ने शंभू को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. फिर उस से 4 घंटे तक गहन पूछताछ की. आखिरकार शंभू ने पुलिस के सवालों के आगे अपने घुटने टेक ही दिए. उस ने अपना जुर्म कबूल करते हुआ कहा कि उसी ने ढाई लाख की सुपारी दे कर अपनी गर्भवती पत्नी रूबी की हत्या कराई थी. उस ने बताया कि वह पत्नी से एक वारिस यानी बेटे की आस लगाए था. वह बेटे की बजाए बेटियां पैदा किए जा रही थी, इसलिए वह साली से शादी करना चाहता था. पत्नी उस की राह में रोड़ा बन गई थी. इसलिए उस ने उसे रास्ते से हटा दिया.

शंभू की बात सुन कर सभी दंग रह गए. पूछताछ करने पर शंभू ने सिलसिलेवार पूरी कहानी पुलिस को बता दी. उस के बाद पुलिस ने उस की निशानदेही पर दोनों हत्यारों को उसी दिन रात में जयनगर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने नाम ऋषि कुमार और नवीन कुमार बताए. दोनों जक्कनपुर थाने के जयनगर (पटना) मोहल्ले के रहने वाले थे. पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने जुर्म कबूल कर लिए. उन की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त नीले रंग की बाइक, एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया था. करीब 60 घंटों के अंदर पुलिस ने रूबी हत्याकांड से परदा उठा दिया था. यही नहीं घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था.

पुलिस टीम की कार्यप्रणाली से खुश हो कर एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की. 12 जुलाई को दिन में एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने पुलिस लाइन में प्रैस कौन्फ्रैंस आयोजित की. पत्रकारों के सामने तीनों आरोपियों ने पूरी घटना विस्तार से बताई. पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर के जेल भेज दिया. तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद रूबी की हत्या की जो कहानी सामने आई, इस प्रकार निकली—

35 वर्षीय शंभू रजक मूलरूप से पटना जिले के थाना परसा बाजार इलाके के झाईंचक का रहने वाला था. उस के परिवार में पत्नी रूबी और 2 बेटियां थीं, जिन की उम्र 6 साल और 4 साल थी. शंभू रजक के घर में सब कुछ था. शहर के बीचोबीच उस की लौंड्री की दुकान थी. दुकान अच्छीभली चलती थी. जिस से अच्छी कमाई होती थी. बस कमी थी तो एक बेटे की. रूबी पति को समझाती थी कि आजकल बेटीबेटे में कोई फर्क नहीं है. लड़कियां किसी मामले में लड़कों से कम नहीं होतीं. पत्नी की बातें सुन शंभू के दिल को थोड़ा सुकून मिलता था. फिर भी उसे कभीकभी अपने बुढ़ापे के सहारे की जरूरत महसूस होती थी. शंभु की एक साली थी खुशबू. वह अपने जीजा शंभू के दिल की बात को शिद्दत से महसूस करती थी. कभीकभी वह उस की दुखती रग पर अपने प्यार का मरहम भी लगा देती थी.

दरअसल, खुशबू का ज्यादातर समय बहन की ससुराल में ही बीतता था. रूबी के छोटेछोटे बच्चे थे. बच्चे संभालने में उसे दिक्कत होती थी. अपना हाथ बंटाने के लिए उस ने बहन को अपने पास ही रख लिया था. खुशबू के पास रहने से उसे काफी राहत मिलती थी. खुशबू जवान और खूबसूरत थी, ऊपर से चंचल, सो अलग. उस की खूबसूरती में शंभू कब डूब गया था, उसे पता ही नहीं चला. एहसास तो तब होता था, जब साली कभी अपने घर लोहानीपुर भिखना चली जाती थी. जीजा और साली के बीच मजाक का रिश्ता होता ही है. मजाकमजाक में शंभू खुशबू से ऐसा ऐसा मजाक करता था जो उसे नहीं करना चाहिए था. जीजा की रसीली बातें सुन कर खुशबू शरम से गुलाबी हो जाती थी. फिर अपना चेहरा दोनों हथेलियों में छिपा कर दूसरे कमरे में भाग जाती और वहां खिलखिला कर हंसती थी. खुशबू की यही अदा शंभू को भा गई थी.

खुशबू जब कभी लोहानीपुर चली जाती थी तो शंभू को अपना घर खालीखाली लगता था. फिर वह उसे जल्द ही बुला लाता था. शंभू साली खुशबू के प्यार में डूब चुका था, खुशबू भी उसे बहुत चाहती थी. साली और जीजा का प्यार पत्नी की नाक के नीचे परवान चढ़ रहा था. रूबी को इस की भनक तक नहीं लगी. उसे क्या पता था उस की अपनी ही बहन उस के सिंदूर पर डाका डाल रही है. एक दिन शंभू खुशबू को शाम के वक्त पार्क घुमाने ले गया. पार्क घुमाना तो एक बहाना था. शंभू के मन में कुछ और ही चल रहा था. उसे अपने मन की बात साली से शेयर करनी थी. दोनों घास पर बैठ गए. शंभु ने अपने हाथों में उस की हथेलियां लेते हुए कहा, ‘‘खुशबू, मैं तुम्हारे बिना जी नहीं सकता, मैं तुम से शादी करना चाहता हूं.’’ शंभु ने सीधे कह दिया.

‘‘ये कैसी बहकीबहकी बातें कर रहे हैं, जीजू. लोग सुनेंगे तो क्या कहेंगे. दुनिया तो हम पर थूकेगी कि एक बहन ने बहन के घर में डाका डाल दिया. फिर दीदी के जिंदा रहते यह कैसे संभव है?’’ खुशबू जीजा की बातें सुन कर थोड़ा सकपका गई. उन दोनों के बीच घंटों तक इसी मुद्दे पर बातें होती रहीं, लेकिन खुशबू बहन की जगह लेने के लिए फिलहाल तैयार नहीं हुई. उस ने शंभु से थोड़ा सोचने की मोहलत मांगी. जीजा और साली के बीच की यह नजदीकियां रूबी को खटकने लगी थीं. खुशबू के हावभाव से उसे उस पर शक हो गया था कि दोनों के बीच में कोई खिचड़ी पक रही है. उस दिन के बाद से रूबी बहन और पति दोनों पर अपनी पैनी नजर रखने लगी. वह खुद ही पति के करीब अब ज्यादा रहने लगी थी. यह देख कर शंभू का माथा ठनका कि कहीं पत्नी को उस पर शक तो नहीं हो गया है.

बाद में दोनों के बीच में खुशबू को ले कर विवाद भी होने लगा था. रूबी ने पति से साफसाफ कह दिया था कि खुशबू अब यहां नहीं रहेगी. वह बहुत सेवा कर चुकी, उसे मांबाप के पास लोहानीपुर भिखना वापस जाना होगा. पत्नी की जिद के आगे शंभु की एक नहीं चली. खुशबू को जाना पड़ा. इस से शंभू नाराज था. वह साली की जुदाई में तड़प रहा था. उस की नजरों के सामने साली का चेहरा घूमता रहता था. शंभू ने खुशबू को अपना बनाने की ठान ली थी. इस के बदले वह पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए तैयार था. इस खतरनाक योजना को उस ने अपने तक गोपनीय ही रखा, खुशबू को इस की भनक तक नहीं लगने दी. बात पिछले साल अक्तूबर की है. शंभू किसी काम से पटना से बाहर गया हुआ था.

लौटते समय पटना स्टेशन पर उस की मुलाकात जयप्रकाश नगर में रहने वाले सुपारी किलर 25 वर्षीय ऋषि कुमार से हुई. शंभू ऋषि के नाम और काम दोनों से वाकिफ था. उस ने ऋषि को बताया था कि उसे साली से प्रेम हो गया है. वह पत्नी रूबी का काम तमाम कराना चाहता है. ऋषि काम करने को तैयार हो गया. इस के बदले उस ने शंभू से 3 लाख रुपए की डिमांड की. सौदा ढाई लाख रुपए में तय हो गया. साली के इश्क में अंधे शंभू ने पत्नी रूबी की ढाई लाख रुपए में सुपारी दे दी थी. पेशगी के तौर पर उसे 50 हजार रुपए देने थे. उस समय उस के पास किलर को देने के लिए केवल 20 हजार रुपए थे. बाकी पैसे के लिए उस ने बैंक से 30 हजार रुपए लोन लिया. उस ने किलर ऋषि को पेशगी के तौर पर उसे 50 हजार रुपए दे दिए, बाकी के 2 लाख रुपए काम होने के बाद देना तय हुआ.

रकम पाने के बाद शूटर ऋषि अपने काम को अंजाम देने में जुट गया. कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके न कोय. कुछ ऐसा ही रूबी के साथ भी हुआ. रूबी की हत्या के लिए ऋषि ने कई प्रयास किए, लेकिन वह अपनी योजना को अंजाम नहीं दे सका. नया साल यानी 2020 का मार्च महीना बीत गया, रूबी सहीसलामत बची रही. इसी बीच रूबी गर्भवती हो गई. उस के पांव भारी होते ही शंभू का मन यह सोच कर पिघल गया कि हो सकता है, इस बार वह अपने कुल के लिए एक चिराग दे दे तो सब कुछ ठीक हो जाए. पत्नी के लिए शंभू का प्यार छलक पड़ा. इस प्यार में भी उस का ही स्वार्थ छिपा था. लेकिन सब से बड़ा सवाल यह था उस की कोख में पल रहा बच्चा बेटा है या बेटी. इस का पता तो 3 महीने बाद ही चल सकता था.

तब तक तो उसे इंतजार ही करना था लेकिन शंभू ने यह फैसला कर लिया था अगर इस बार भी इस ने बेटी को जना तो इस का मरना तय है. 4 महीने बाद यानी जून महीने में शंभू ने किसी तरह यह पता लगा लिया कि रूबी के गर्भ में इस बार भी बेटी है. इस के बाद उस का प्यार पत्नी के लिए नफरत में बदल गया. उसी पल उस ने किलर ऋषि से कांटेक्ट किया और पत्नी को रास्ते से हटाने को कह दिया. शंभू की ओर से हरी झंडी मिलते ही ऋषि तैयार हो गया. घटना को अंजाम कैसे देना है, इस की रूपरेखा दोनों ने मिल कर तैयार की. बस उसे अंजाम देना शेष था. इस खतरनाक योजना की भनक शंभू ने साली खुशबू तक को भी नहीं लगने दी.

योजना के मुताबिक, 8 जुलाई, 2020 को शंभू अपनी बाइक से दोनों बेटियों और पत्नी को ले कर ससुराल लोहानीपुर भिखना सासससुर से मिलने आया था. उस ने रूबी से कहा कि कई महीने से तुम मायके नहीं गई हो, चलो तुम्हें मम्मीपापा से मिलवा लाते हैं. रात में वहीं रुक जाएंगे, अगली सुबह घर लौट आएंगे. रूबी मायके जाने के लिए तैयार हो गई. ससुराल पहुंचने के बाद देर रात शंभू ने ऋषि को फोन किया कि शिकार तैयार है. अगली सुबह काम हो जाना चाहिए. कब और कहां, वह सुबह फोन कर के उसे बता देगा. सुबह शंभू जब ससुराल से पत्नी और बच्चों को ले कर घर के लिए निकला तो उस ने ऋषि को फोन कर के बता दिया कि वह ससुराल से निकल रहा है, तैयार रहना. उस ने यह भी बता दिया था जगनापुर से ब्रह्मपुर होते हुए निकलेगा.

सब कुछ योजना के मुताबिक हो रहा था. जैसे ही शंभू बाइक ले कर जगनापुर से ब्रह्मपुर मोड़ पहुंचा, वहां किलर ऋषि अपने साथी नवीन कुमार के साथ पहले से खड़ा शंभू के आने का इंतजार कर रहा था. ऋषि को देख कर उस ने अपनी बाइक की गति कम कर दी. उस के बाद सड़क पर खड़े ऋषि ने जानबूझ कर अपनी बाइक उस की बाइक में भिड़ा दी. ये सब सुनियोजित योजना की कड़ी थी. बाइक में टक्कर लगते ही शंभू बाइक रोक कर उस से उलझने का नाटक करने लगा. दिखावे के तौर पर शंभू और ऋषि आपस में भिड़ गए. उधर पति को झगड़ते देख रूबी ने उसे समझाने की कोशिश की कि जो हुआ सो हुआ, झगड़े की कोई बात नहीं है, घर चलें.

शंभू ने उस की एक नहीं सुनी. शंभू ऋषि और रूबी के बीच में खड़ा था. यही वह चाहता भी था. उस ने ऋषि से इशारों में पूछा निशाना सही है क्या, पलक झपका कर उस ने हां में उत्तर दिया. फिर क्या था,ऋषि ने कमर में खोंसा पिस्टल निकाला और शंभू के सिर पर सटा दिया. शंभू जानबूझ कर नीचे की ओर झुक गया. पिस्टल से चली गोली सीधे रूबी के माथे में जा घुसी. वह नीचे जमीन पर गिर पड़ी. थोड़ी ही देर में उस ने दम तोड़ दिया. तब तक ऋषि अपने साथी नवीन के साथ मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. शंभू ने जिस चालाकी से पत्नी की मौत का तानाबाना बुना था, पुलिस अधिकारियों ने महज 60 घंटे में उस के मंसूबे पर पानी फेर दिया.

48 घंटे के भीतर किलर ऋषि और उस के साथी नवीन को पकड़ कर जेल पहुंचा दिया. ऋषि के खिलाफ पटना के विभिन्न थानों में करीब दरजन भर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं. तीनों आरोपी शंभू रजक, ऋषि कुमार और नवीन कुमार जेल के सलाखों के पीछे कैद है.

—कथा में खुशबू नाम परिवर्तित है. कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित है.

Murder Case : प्लास्टिक की रस्सी से भाई-बहन की हत्या कर किसने बॉडी को पेड़ से लटकाया

Murder Case : बंटी और सुखदेवी चचेरेतहेरे भाईबहन जरूर थे लेकिन वे एकदूसरे से दिली मोहब्बत करते थे. दोनों के घर वालों ने शादी करने से मना कर दिया तो अपनी शादी से एक दिन पहले दोनों घर से भाग गए. इस के बाद जो हुआ, उस की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी…

बंटी की अजीब सी स्थिति थी. उस का दिमाग तो चेतनाशून्य हो चला था. साथ ही उस के दिमाग में एक तूफान सा मचा हुआ था. यही तूफान उसे चैन नहीं लेने दे रहा था. बेचैनी का आलम यह था कि वह कभी बैठ जाता तो कभी उठ कर चहलकदमी करने लगता. अचानक उस का चेहरा कठोर होता चला गया, जैसे वह किसीफैसले पर पहुंच गया था, उस फैसले के बिना जैसे और कुछ हो नहीं सकता था. बंटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल जिले के थाना धनारी के गांव गढ़ा में रहता था. उस के पिता का नाम बिन्नामी और माता का नाम शीला था. बिन्नामी खेतीकिसानी का काम करते थे. 22 वर्षीय बंटी इंटर पास था. उस के बड़े भाई 25 वर्षीय संदीप का विवाह हो चुका था. बंटी से छोटे 2 भाई तेजपाल (14 वर्ष) और भोलेशंकर (9 वर्ष) के अलावा छोटी बहनें कश्मीरा, सोमवती और राजवती थीं, जोकि क्रमश: 17 वर्ष, 7 वर्ष और 5 वर्ष की थीं.

उस के पड़ोस में उस के ताऊ तुलसीदास रहते थे. परिवार में उन की पत्नी रमा देवी और उन के 6 बेटै रामपाल, विनीत उर्फ लाला, किशोरी, गोपाल उर्फ रामगोपाल, धर्मेंद्र और कुलदीप उर्फ सूखा थे. इस के अलावा इकलौती बेटी थी 21 वर्षीय सुखदेवी, जोकि सब भाइयों से छोटी थी. रिश्ते में बंटी और सुखदेवी तहेरे भाईबहन थे. बचपन से दोनों साथ खेलेघूमे. हर समय एकदूसरे का साथ दोनों को खूब भाता था. समय के साथ ही बचपन का यह खेल कब जवानी के प्यार की तरफ बढ़ने लगा, उन को एहसास भी नहीं हुआ. जवान होती सुखदेवी के सौंदर्य को देखदेख कर बंटी आश्चर्यचकित हो गया था. सुखदेवी पर छाए यौवन ने उसे एक आकर्षक युवती बना दिया था. उस के नयननक्श में अब गजब का आकर्षण पैदा हो गया था.

हिरनी जैसे नयन, गुलाब की पंखुडि़यों जैसे होंठ, जिन का रसपान करना हर नौजवान की हसरत होती है. उस के गालों पर आई लाली ने उसे इतना आकर्षक बना दिया था कि बंटी खुद पर काबू न रख सका और उसे देख कर उसे पाने को लालायित हो उठा. सुखदेवी के यौवन में वह इस कदर खो गया कि उस के बदन को ऊपर से नीचे तक निहारता रह गया. उस के छरहरे बदन में यौवन की ताजगी, कसक और मादकता की साफसाफ झलक दिखती थी. बंटी अपनी तहेरी बहन के मादक सौंदर्य को बस देखता रह गया और उस की चाहत में डूबता चला गया. वह इस बात को भी भूल गया कि वह उस की तहेरी ही सही, लेकिन बहन तो है.

बंटी जब सुखदेवी के घर गया तो उसे एकटक देखने लगा. उधर सुखदेवी इस बात से बेखबर अपने काम में व्यस्त थी. जब उस की मां रमा ने उसे आवाज दी, ‘‘ऐ सुखिया, देख बंटी आया है.’’ तो उस का ध्यान बंटी की तरफ गया. चाहने लगा था सुखदेवी को सुखदेवी को भी बंटी पसंद था, मगर उस रूप में नहीं जिस रूप में उसे बंटी देख रहा था और उसे पाने की चाह में तड़पने लगा था. रमा देवी ने फिर आवाज लगाई. सुखदेवी ने तुरंत एक गिलास पानी और थोड़ा मीठा ला कर बंटी के सामने रख दिया. पानी का गिलास हाथ में पकड़ाते हुए बोली, ‘‘क्या हाल हैं जनाब के?’’

जब बंटी ने उस से पानी का गिलास लिया तो उस का स्पर्श पा कर वह पहले से अधिक व्याकुल हो उठा. उस के साथ सुंदर सपनों में खो गया. इधर सुखदेवी ने उस के गालों को खींच कर कहा, ‘‘कहां खो गए जनाब?’’

इस के बाद वह चाय बनाने चली गई. बंटी का सारा ध्यान तो सुखदेवी की तरफ ही था, जो किचन में उस के लिए चाय बना रही थी. वह तो इस कदर व्याकुल था कि दिल हुआ किचन में जा कर खड़ा हो जाए. उधर जब सुखदेवी चाय ले कर आई तो बंटी की बेचैनी थोड़ी कम हुई. सुखदेवी ने जब बंटी को चाय दी तो उस ने पुन: उसे छूना चाहा, मगर नाकाम रहा. तभी उस की ताई को कुछ काम याद आ गया और वह उठ कर बाहर चली गईं. इधर बंटी की धड़कनें रेल के इंजन की तरह दौड़ने लगीं. वह घबराने लगा. मगर एक खुशी भी थी कि उस तनहाई में वह सुखदेवी को देख सकता है. फिर सुखदेवी अपने काम में लग गई, मगर बंटी के कहने पर वह उस के करीब ही चारपाई पर बैठ गई. उस के शरीर के स्पर्श ने उसे गुमशुदा कर दिया.

उस का दिल तो चाह रहा था कि वह उसे अपनी बांहों में भर ले और प्यार करे, मगर न जाने कैसी झिझक उसे रोक देती और वह अपने जज्बातों पर काबू किए उस की बातें सुनता जा रहा था. वह बारबार हंसती तो बंटी के मन में फूल खिल उठते थे. थोड़ी ही देर में बंटी को न जाने क्या हुआ, वह उठा और जाने लगा. तभी सुखदेवी ने उस का हाथ पकड़ कर पूछा, ‘‘कहां जा रहे हो?’’

मगर बंटी ने बिना कुछ कहे अपना हाथ छुड़ाया और वहां से चला गया. सुखदेवी उस से बारबार पूछती रही. मगर वह रुका नहीं और बिना पीछे देखे चला गया. प्यार के इजहार का नहीं मिला मौका बंटी को उस दिन के बाद कुछ अच्छा न लगता, वह तो बस सुखदेवी के खयालों में ही खोया रहता था, मगर चाह कर भी वह उस से मन की जता नहीं पाता था. उस के मन में पैदा हुई दुविधा ने उसे अत्यंत उलझा रखा था. तहेरी बहन से प्रेम की इच्छा ने उस के दिलोदिमाग को हिला रखा था. मगर सुखदेवी के यौवन का रंग बंटी पर खूब चढ़ चुका था. उस के यौवन की किसी एक बात को भी वह भुला नहीं पा रहा था.

एक दिन बंटी घर पर अकेला था और सुखदेवी के खयालों में खोया हुआ था. वह चारपाई पर लेटा था, तभी सुखदेवी उस के घर पहुंची और बिना कुछ कहे सीधे अंदर चली गई. बंटी उसे देख कर आश्चर्यचकित रह गया. कुछ देर तक वह उसे देखता ही रहा था. तभी सुखदेवी ने सन्नाटा भंग करते हुए कहा, ‘‘क्या हाल है? क्या मुझे बैठने तक को नहीं कहोगे?’’

‘‘कैसी बात कर रही हो, आओ तुम्हारा ही घर है.’’ बंटी ने कहा तो सुखदेवी वहीं पड़ी चारपाई पर बैठ गई.

सुखदेवी ने बैठते ही बंटी को देखा और कहने लगी, ‘‘क्या बात है आजकल तुम घर नहीं आते? मुझ से कोई गलती हो गई है कि उस दिन तुम बिना कुछ कहे घर से चले आए.’’

बंटी मूक बैठा बस सुखदेवी को निहारे जा रहा था. सुखदेवी ने जब उसे चुप देखा तो बंटी के करीब पहुंच कर वह बैठ गई और उस के हाथों को अपने हाथों में ले कर बोली, ‘‘बोलो न क्या हुआ? तुम इतने चुपचुप क्यों हो, क्या कोई बात है जो तुम्हें बुरी लग गई है. मुझे बताओ न, तुम तो हमेशा हंसते थे, मुझ से ढेर सारी बातें करते थे. मगर अब क्या हुआ है तुम्हें, तुम इतने खामोश क्यों हो?’’

मगर उधर बंटी तो एक अलग ही दुविधा में फंसा हुआ था. सुखदेवी की बातों को सुन कर अचानक ही बंटी उस की ओर घूमा और उसे बड़े गौर से देखने लगा. तभी सुखदेवी ने उस से पूछा कि वह क्या देख रहा है, मगर बंटी जड़वत हुआ उसे घूरता ही जा रहा था. सुखदेवी भी उस की निगाह के एहसास को महसूस कर रही थी, शायद इसलिए वह भी खामोश नजरें झुकाए वहीं बैठी रही थी. बंटी उस से प्रेम का इजहार करना चाहता था, मगर इस दुविधा में उलझा हुआ था कि वह मेरी तहेरी बहन है. मगर अंत में प्रेम की विजय हुई. उस ने सुखदेवी के चेहरे को अपने हाथों में ले लिया. बंटी के इस व्यवहार से सुखदेवी थोड़ा घबरा गई. मगर अपनी धड़कनों पर काबू पा कर उस ने अपनी दोनों मुट्ठियों को बहुत जोर से भींचा और अपनी आंखें बंद कर लीं.

तभी बंटी ने उस से आंखें खोलने को कहा, मगर सुखदेवी हिम्मत न कर सकी. फिर दोबारा कहने पर सुखदेवी ने अपनी पलकें उठाईं और फिर तुरंत झुका लीं. तभी बंटी ने उस की आंखों को चूम लिया. सुखदेवी घबरा गई’ उस ने वहां से उठना चाहा. मगर बंटी ने उसे उठने नहीं दिया. वह शर्म के मारे कांपने लगी. उस के होंठों की कंपकंपाहट से बंटी अच्छी तरह वाकिफ था. मगर वह तो उस दिन अपने प्यार का इजहार कर देना चाहता था. तभी उस ने सुखदेवी की कलाई पकड़ कर कहा, ‘‘मैं तुम से बहुत प्यार करता हूं, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता, मैं सचमुच तुम से बहुत प्यार करता हूं.’’

बंटी की इन बातों को सुन कर सुखदेवी आश्चर्यचकित हो गई और उस ने बंटी को समझाना चाहा, मगर बंटी तो अपनी जिद पर ही अड़ा रहा. सुखदेवी ने कहा, ‘‘बंटी, मैं तुम्हारी बहन हूं. हमारा प्यार कोई कैसे स्वीकार करेगा.’’

मगर बंटी ने इन सब बातों को खारिज करते हुए सुखदेवी को अपनी बांहों में समेट लिया और बड़े प्यार से उस के होंठों पर अपने प्यार की मोहर लगा दी. सुखदेवी के लिए यह किसी पुरुष का पहला स्पर्श था, जिस ने उसे मदहोश होने पर मजबूर कर दिया और बंटी की बांहों में कसमसाने लगी. सुखदेवी चाह कर भी अपने आप को उस से अलग नहीं कर पा रही थी. लगातार कुछ क्षणों तक चले इस प्रेमालाप से सुखदेवी मदमस्त हो गई, तभी अचानक बंटी उस से अलग हो गया.

प्यार को लग गई हवा सुखदेवी तड़प उठी. बंटी के स्पर्श से छाया खुमार जल्दी ही उतरने लगा. वह बिना कुछ कहे घर के दरवाजे की तरफ बढ़ी तो पीछे से बंटी ने उसे कई आवाजें लगाईं, मगर सुखदेवी नजरें झुकाए चुपचाप बाहर चली गई. बंटी घबरा सा गया. उस के दिल में हजारों सवाल सिर उठाने लगे और इसी दुविधा में फंसा रहा कि सुखदेवी उस का प्यार ठुकरा न दे या कहीं ताऊताई को उस की इस हरकत के बारे में न बता दे. इसी सोच में बंटी परेशान रहा और पूरी रात सो न सका, बस बिस्तर पर करवटें बदलता रहा. उधर सुखदेवी का हाल भी बंटी से जुदा न था. वह भी पूरे रास्ते बंटी द्वारा कहे हर लफ्ज के बारे में सोचती गई. घर पहुंच कर बिना कुछ खाएपीए वह अपने बिस्तर पर लेट गई. मगर उस की आंखों में नींद भी कहां थी.

वह भी इसी सोच में डूबी रही. बंटी का प्यार दस्तक दे चुका था. वह भी बिस्तर पर पड़ीपड़ी करवटें बदलती जा रही थी. सुखदेवी भी अपनी भावनाओं पर काबू न रख पाई और वह भी बंटी से प्यार कर बैठी. अपने इस फैसले को दिल में लिए सुखदेवी बहुत बेकरारी से सुबह का इंतजार करने में लगी रही. पूरी रात आंखोंआंखों में कटने के बाद सुखदेवी सुबह जल्दीजल्दी घर का सारा काम कर के अपनी मां को बता कर बंटी के घर चली गई. सुखदेवी के कदम खुदबखुद आगे बढ़ते जा रहे थे. वह बस कभी बंटी के प्रेम स्नेह के बारे में सोचती तो कभी समाज व लोकलाज के बारे में, रास्ते में जाते वक्त कई बार वापस होने को सोचा, मगर हिम्मत न जुटा सकी. क्योंकि बंटी के उस जुनून को भी भुला नहीं पा रही थी.

लेकिन कहीं न कहीं उस के दिल में भी बंटी के लिए प्रेम की भावना उछाल मार रही थी. इन्हीं सोचविचार में वह बंटी के घर के दरवाजे पर पहुंच गई लेकिन अंदर जाने की हिम्मत न जुटा सकी. तभी बंटी की नजर उस पर पड़ गई और फिर उसे अंदर जाना ही पड़ा. उधर बंटी का चेहरा एकदम पीला पड़ा हुआ था. बस एक रात में ही ऐसा लग रहा था कि वह कई दिनों से बिना कुछ खाएपीए हो. उस की आंखें लाल थीं, जिस से साफ पता चल रहा था कि वह न तो रात भर सोया है और न ही कुछ खायापीया है. उस की आंखों को देख कर सुखदेवी समझ चुकी थी कि वह बहुत रोया है. सुखदेवी को इस का आभास हो चुका था कि बंटी उस से अटूट प्रेम करता है.

उस ने आते ही बंटी से पूछ लिया कि वह रोया क्यों था? बस फिर क्या था, इतना सुनते ही बंटी की आंखें फिर छलक आईं. उस की आंखों से छलके आसुंओं ने सुखदेवी को इस दुविधा में उतार दिया कि अब उसे न समाज की सोच, न अपने परिजनों का भय रह गया, वह उस से लिपट गई और उस के चेहरे को चूमने लगी. उस के बाद उस ने अपने हाथों से बंटी को खाना खिलाया. फिर दोनों तन्हाई में एक कमरे मे बैठ गए. तन्हाई के आलम में बंटी से रहा न गया और उस ने सुखदेवी को अपनी बांहों में भर लिया, सुखदेवी ने विरोध नहीं किया. दोनों ने लांघ दी सीमाएं सुखदेवी ने इस से पहले कभी ऐसे एहसास का अनुभव नहीं किया था. बंटी का हर स्पर्श सुखदेवी की मादकता को और भड़का रहा था. उस दिन बंटी ने सुखदेवी को पूरी तरह पा लिया.

सुखदेवी को भी यह अनुभव आनन्दमई लग रहा था. उसे वह सुख प्राप्त हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था. उस दिन के बाद सुखदेवी के मन में भी बंटी के लिए प्यार और बढ़ गया. अब उस के लिए बंटी सब कुछ था. एक बार जब उस पर जिस्मानी ताल्लुकात कायम हुआ तो बस यह सिलसिला चलता ही रहा. दोनों घंटोंघंटों बातें करते. एकदूसरे के बगैर दोनों के लिए रहना अब मुश्किल होता जा रहा था. लेकिन एक दिन उन के प्यार का भेद उन के परिजनों के सामने खुल गया तो कोहराम सा मच गया. उन को समझाया गया कि उन के बीच खून का संबंध होने के कारण उन की शादी नहीं हो सकती लेकिन वे प्रेम दीवाने कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. आखिर रिश्ते में दोनों भाईबहन थे, ऐसे में समाज उन की शादी पर अंगुलियां उठाता और उन का जीना मुहाल हो जाता.

परिजनों के विरोध से दोनों परेशान रहने लगे. इसी बीच बंटी के परिजनों ने उस की शादी बदायूं जनपद के गांव तिमरुवा निवासी एक युवती से तय कर दी. शादी की तारीख तय हुई 26 जून, 2020. इस से सुखदेवी तो परेशान हुई ही बंटी भी बेचैन हो उठा. बेचैनी में काफी देर तक वह सोचता रहा, फिर उस ने फैसला कर लिया कि वह अब अपने प्यार को ले कर कहीं और चला जाएगा, जहां प्यार के दुश्मन उन को रोक न सकें. अपने फैसले से उस ने सुखदेवी को भी अवगत करा दिया. सुखदेवी भी उस के साथ घर छोड़ कर दूर जाने को तैयार हो गई.

शादी की तारीख से एक दिन पहले 25 जून, 2020 को बंटी सुखदेवी को घर से ले कर भाग गया. उन के भाग जाने की भनक दोनों के घर वालों को लग गई. उन्होंने तलाशा लेकिन कोई पता नहीं चला. प्रेमी युगल के मिले शव पहली जुलाई को गढ़ा गांव के जंगल में देवराज उर्फ दानवीर के यूकेलिप्टस के बाग में बंटी और सुखदेवी की लाशें शीशम के एक पतले  से पेड़ पर लटकी मिलीं. गांव के कुछ लड़के उधर आए तो उन्होंने यह देखी थीं. दोनों के घर वालों को उन लड़कों ने जानकारी दे दी. सूचना पा कर बंटी के घर वाले और गांव के लोग तो पहुंच गए, लेकिन सुखदेवी के घर वाले वहां नहीं पहुंचे. संबंधित थाना धनारी को घटना की सूचना दे दी गई. सूचना पा कर इंसपेक्टर सतेंद्र भड़ाना कुछ पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. थानाप्रभारी की सूचना पर एएसपी आलोक जायसवाल और सीओ (गुन्नौर) डा. के.के. सरोज भी वहां पहुंच गए.

सुखदेवी और बंटी की लाशें एक ही पेड़ से लटकी हुई थीं. सुखदेवी के गले में हरे रंग के दुपट्टे का फंदा था तो बंटी के गले में प्लास्टिक की रस्सी का. दोनों के चेहरे किसी तेजाब जैसे पदार्थ से झुलसे हुए थे. प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का था, लेकिन दोनों के चेहरे झुलसे होने से हत्या का शक भी जताया जा रहा था. फिलहाल मौके पर मौजूद मृतक बंटी के पिता बिन्नामी से पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक पूछताछ की. फिर इंसपेक्टर सतेंद्र भड़ाना को दिशानिर्देश दे कर दोनों अधिकारी चले गए. इस के बाद पुलिस ने जरूरी काररवाई कर भड़ाना ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण नहीं आ पाया. 7 जुलाई, 2020 को सुखदेवी के भाई 25 वर्षीय कुलदीप उर्फ सूखा का गढ़ा के जंगल में नीम के पेड़ से लटका शव मिला.

जहां सुखदेवी और बंटी के शव मिले थे, उस से कुछ दूरी पर ही कुलदीप का शव मिला. थानाप्रभारी सतेंद्र भड़ाना  पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे. सीओ के.के. सरोज भी फोरैंसिक टीम के साथ पहुंच गए. कुलदीप का शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था और उस का चेहरा भी तेजाब से झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा था. लाश का निरीक्षण करने पर पता चला कि तीनों की मौत का तरीका एक जैसा ही था. मुआयना करने के बाद पुलिस को इस मामले में भी हत्या की साजिश नजर आ रही थी. पहले बंटी व सुखदेवी की मौत और अब सुखदेवी के भाई कुलदीप की मौत सिर्फ आत्महत्या नहीं हो सकती थी. हां, आत्महत्या का रूप दे कर हत्यारों ने गुमराह करने का प्रयास जरूर किया था.

कुलदीप के घर वालों से पूछताछ की तो पता चला कि कुलदीप 25 जून से ही लापता था. लेकिन सुखदेवी और बंटी की मौत के बाद घर वाले पुलिस के पास जाने से डर रहे थे, इसलिए पुलिस तक सूचना नहीं पहुंची. गढ़ा गांव में 3 हत्याओं के बाद एसपी यमुना प्रसाद एक्शन में आए. उन्होंने शीघ्र ही केस का खुलासा करने के निर्देश इंसपेक्टर सतेंद्र भड़ाना को दिए. मृतक बंटी के पिता बिन्नामी की तहरीर पर इंसपेक्टर भड़ाना ने अज्ञात के खिलाफ भादंवि की धाराओं 302/201/34 के तहत मुकदमा थाने में दर्ज करा दिया. इस के बाद थानाप्रभारी ने सुखदेवी के घर वालों से पूछताछ की तो सुखदेवी का भाई विनीत उर्फ लाला और किशोरी घर से गायब मिले. पुलिस ने दोनों की तलाश की तो गढ़ा के जंगल से दोनों को हिरासत में ले लिया. उन से पूछताछ की गई तो इन 3 हत्याओं का परदाफाश हो गया.

उन से पूछताछ में कई और लोगों के शामिल होने का पता चला. इस के बाद पुलिस ने गढ़ा गांव के ही जगपाल यादव उर्फ मुल्लाजी और श्योराज को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और घटना के बारे में विस्तार से बता दिया. पता चला कि सुखदेवी और बंटी के घर से लापता हो जाने के बाद उन के घर वाले काफी परेशान हो गए थे. जबकि बंटी सुखदेवी के साथ अपने गन्ने के खेत में छिप गया था. गांव के जगपाल यादव उर्फ मुल्लाजी ने 26 जून को उन्हें देख लिया. उस ने दोनों के खेत में छिपे होने की बात जा कर सुखदेवी के भाई विनीत उर्फ लाला को बता दी. विनीत ने यह बात अपने भाई किशोरी और गांव के श्योराज को बताई. समाज में बदनामी के डर से विनीत ने जगपाल से अपनी बहन सुखदेवी और बंटी को मारने की बात कही और बदले में ढाई लाख रुपया देने को कहा. जगपाल पेशे से अपराधी था, इसलिए वह हत्या करने को तैयार हो गया.

विनीत ने उसे ढाई लाख रुपए ला कर दे दिए. इस के बाद योजना बना कर रात 11 बजे चारों बंटी के खेत में पहुंचे. वे शराब और तेजाब की बोतल साथ ले गए थे. वहां पहुंच कर चारों ने बंटी और सुखदेवी को दबोच लिया. श्योराज ने बंटी को जबरदस्ती शराब पिलाई. फिर श्योराज पास में ही जगपाल के ट्यूबवेल पर पड़े छप्पर में लगी प्लास्टिक की रस्सी निकाल लाया. इस के बाद सुखदेवी के गले को उसी के हरे रंग के दुपट्टे से और बंटी के गले को प्लास्टिक की रस्सी से घोंट कर मार डाला. इसी बीच विनीत का छोटा भाई 25 वर्षीय कुलदीप उर्फ सूखा वहां आ गया. उस ने दोनों हत्याएं करते उन लोगों को देख लिया. विनीत ने उसे समझाबुझा कर वहां से वापस घर भेज दिया.

इस के बाद वे लोग दोनों की लाशों को कुछ दूरी पर देवराज यादव उर्फ दानवीर के यूकेलिप्टस के बाग में ले गए. वहां शीशम के पेड़ से दोनों की लाशों को दुपट्टे व रस्सी की मदद से लटका दिया. इस के बाद उन की पहचान मिटाने के लिए दोनों के चेहरों पर तेजाब डाल दिया. फिर वापस अपने घरों को लौट गए. कुलदीप को दौरे पड़ते थे, उन दौरों की वजह से उस का दिमाग भी सही नहीं था, उस पर भरोसा करना ठीक नहीं था. वह घटना का लगातार विरोध भी कर रहा था. इस पर चारों लोगों ने योजना बनाई कि कुलदीप को भी मार दिया जाए, नहीं तो वह उन लोगों का भेद खोल देगा. 2 जुलाई, 2020 को विनीत और उस के तीनों साथी कुलदीप को बहाने से रात को जंगल में ले गए.

वहां गांव के नेकपाल यादव के खेत में कुलदीप का गला पीले रंग के दुपट्टे से घोंट कर उस की हत्या कर दी और उस की लाश को नीम के पेड़ से दुपट्टे से बांध कर लटका दिया. और उस के चेहरे पर भी तेजाब डाल दिया. फिर निश्चिंत हो कर घरों को लौट गए. कुलदीप की हत्या उन के लिए बड़ी गलती साबित हुई. थानाप्रभारी सतेंद्र भड़ाना ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या के एवज में दिए गए ढाई लाख रुपए, शराब के खाली पव्वे और तेजाब की खाली बोतल बरामद कर ली. फिर आवश्यक कानूनी लिखापढ़ी करने के बाद चारों अभियुक्तों विनीत उर्फ लाला, किशोरी, जगपाल और श्यौराज को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

Love Crime : सात साल बाद प्रेमी जेल से छूटा तो प्रेमिका ने कर दिया पति का कत्ल

Love Crime : अंशुल बावरा जब 7 साल की सजा काट कर जेल से बाहर आया तो उसे अपनी प्रेमिका निशा की याद आई. निशा की शादी हो चुकी थी और वह एक बेटी की मां भी थी. लेकिन अंशुल जब फोन पर बातें कर के उसे पुरानी यादों में ले गया तो वह पति, परिवार और बेटी को भूल कर…

निशा छत पर टकटकी लगाए रजत को उस वक्त तक देखती रही जब तक वह गली के नुक्कड़ पर नहीं पहुंच गया. गली के नुक्कड़ पर सुषमा स्कूटी लिए खड़ी थी. रजत के पास आते ही सुषमा स्कूटी से उतर गई और रजत ने स्कूटी थाम ली. ड़्राइविंग सीट पर पर वह खुद बैठा, जबकि सुषमा पीछे की सीट पर बैठ गई. रजत ने एक नजर गली में मकान की छत पर खड़ी निशा को देखा और हाथ हिला कर ‘बाय’ करते हुए स्कूटी आगे बढ़ा दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ में रजपुरा गांव का रहने वाला रजत सिवाच उर्फ मोनू (27) मंगलपांडे नगर के बिजलीघर में सुपरवाइजर की नौकरी करता था. पिछले 4 साल से वह संविदा पर काम कर रहा था. सुषमा (परिवर्तित नाम) भी मंगलपांडे नगर के बिजली घर में ही काम करती थी.

एक तो रजत और सुषमा के घर एकडेढ़ किलोमीटर के दायरे में थे, दूसरा उन का दफ्तर भी एक ही था. यहां तक कि दोनों का ड्यूटी का समय भी एक ही रहता था, इसलिए पिछले कुछ महीने से दोनों एक ही वाहन से आते जाते थे. कभी रजत अपनी बाइक से जाता तो वह सुषमा को उस के घर से साथ ले लेता था और अगर सुषमा को अपनी स्कूटी ले जानी होती तो वह रजत को अपने साथ ले लेती थी. 29 अप्रैल, 2020 की सुबह भी ऐसा ही हुआ. रजत की मोटरसाइकिल के गियर में कुछ खराबी आ गई थी, इसलिए पिछले एक सप्ताह से रजत सुषमा के साथ उस की स्कूटी से बिजली घर जा रहा था. उस दिन सुबह करीब सवा 8 बजे वह सुषमा की स्कूटी पर उसे पीछे बैठा कर बिजली घर जा रहा था.

जब वह मवाना रोड पर विजयलोक कालोनी के सामने एफआईटी के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से तेजी से आए स्पलेंडर बाइक सवार 2 युवकों ने अपनी बाइक स्कूटी के सामने अड़ा दी. सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि रजत को ब्रेक लगा कर स्कूटी रोकनी पड़ी. वह गुस्से से चिल्लाया, ‘‘ओ भाई, होश में तो है भांग पी रखी है क्या?’

बाइक पर सवार दोनों युवकों ने रूमाल बांध कर मास्क पहना हुआ था इसलिए उन्हें पहचान पाना मुश्किल था. इस से पहले कि सुषमा और रजत कुछ समझते बाइक सवार युवकों में से एक बाइक से उतरा और कमर में लगा रिवौल्वर निकाल कर तेजी से स्कूटी के पास जा कर रजत के जबड़े पर पिस्टल सटा कर गोली चला दी. इतना ही नहीं, उस ने एक गोली और चलाई जो रजत के भेजे में घुस गई. एक के बाद एक 2 गोली लगते ही रजत स्कूटी से नीचे गिर गया. उस के शरीर से खून का फव्वारा छूट पड़ा. सब कुछ इतनी तेजी से अचानक हुआ था कि सुषमा कुछ भी नहीं समझ पाई, न ही उस की समझ में यह आया कि क्या करे. जब माजरा समझ में आया तो उस के हलक से चीख निकल गई और वह मदद के लिए चिल्लाने लगी. इतनी देर में वारदात को अंजाम दे कर दोनों बाइक सवार फरार हो गए.

दिनदहाड़े भरी सड़क पर हुई इस वारदात के कुछ ही देर बाद राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई, लोगों में दहशत थी. जिस जगह ये वारदात हुई थी वह इलाका रजत के घर से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर था. बदहवास सी सुषमा ने सब से पहले अपने मोबाइल से रजत के पिता जोगेंद्र सिंह को फोन किया. जोगेंद्र सिंह ने तुरंत अपने भतीजे विपिन को फोन कर के ये बात बताई और परिवार के सदस्यों के साथ घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े. परिवार का एकलौता बेटा था रजत रजत के ताऊ का लड़का विपिन चौधरी रजपुरा गांव का प्रधान है. जैसे ही उसे अपने चाचा से रजत के ऊपर गोली चलने की सूचना मिली तो वह लोगों को साथ ले कर कुछ मिनटों में ही विजयलोक कालोनी के पास पहुंच गया.

विपिन चौधरी के पहुंचने से पहले ही रजत की मौत हो चुकी थी. जिस जगह घटना घटी थी, वह इलाका गंगानगर थाना क्षेत्र में आता था. लिहाजा विपिन चौधरी ने तुरंत गंगानगर थाने के एसएचओ बृजेश शर्मा को फोन कर के अपने भाई के साथ घटी घटना की सूचना दे दी. सुबह का वक्त ऐसा होता है जब रात भर की गश्त और निगरानी के बाद पुलिस नींद की उबासी में होती है. फिर भी पुलिस को घटनास्थल पर आने में मुश्किल से 10 मिनट का समय लगा. घटना की सूचना मिलते ही एएसपी (सदर देहात) अखिलेश भदौरिया, एसपी देहात अविनाश पांडे, फोरैंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की टीम के अफसरों को ले कर मौके पर पहुंच गए. थोड़ी देर बाद एसएसपी अजय साहनी भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

पुलिस अधिकारियों ने घटना को ले कर सब से पहले वारदात की प्रत्यक्षदर्शी सुषमा से जानकारी ली, उस के बाद रजत के घर वालों के बयान दर्ज किए गए. लेकिन किसी ने भी यह नहीं बताया कि रजत की किसी से कोई दुश्मनी थी. वहां पहुंची रजत की मां और पत्नी निशा दहाड़े मारमार कर रो रही थीं, जिस से माहौल बेहद गमगीन हो गया था. एसएसपी के निर्देश पर लिखापढ़ी कर के रजत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया. पुलिस के साथ थाना गंगानगर पहुंचे परिवार वालों की तहरीर पर एएसपी अखिलेश भदौरिया ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया. इस केस की जांच का काम एसएचओ बृजेश कुमार शर्मा को सौंपा गया. एसएसपी अजय साहनी ने गंगानगर पुलिस की मदद के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगा दिया.

उसी शाम को पोस्टमार्टम के बाद रजत का शव उस के घर वालों को सौंप दिया गया. परिजनों ने उसी शाम रजत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया. इस दौरान जांच अधिकारी बृजेश शर्मा ने उस इलाके का फिर से निरीक्षण किया, जहां वारदात हुई थी. वारदात के बाद हत्यारे जिस दिशा में भागे थे, संयोग से वहां कई सीसीटीवी कैमरे लगे थे. जांच अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने उन सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली. एक पुरानी कहावत है कि हत्या जैसे हर अपराध के पीछे मुख्य रूप से 3 कारण होते है जर, जोरू और जमीन. यानी वारदात के पीछे या तो कोई पुरानी रंजिश हो सकती है, जिस की संभावना ना के बराबर थी. क्योंकि रजत के परिवार ने अपने बयान में साफ कर दिया था कि न तो उन की, न ही उन के बेटे की किसी से कोई रंजिश थी और न ही इस की संभावना थी.

वैसे भी रजत के बारे में अभी तक जो जानकारी सामने आई थी, उस के मुताबिक वह हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति का लड़का था. वह केवल अपने काम से काम रखता था. एक आशंका यह भी थी परिवार की कोई जमीनजायदाद या प्रौपर्टी का कोई मामला हो. लेकिन परिवार ने बताया कि उन के परिवार में प्रौपर्टी से जुड़ा हुआ कोई विवाद नहीं है. रजत अपने परिवार का एकलौता बेटा था. उस के पिता के नाम काफी संपत्ति थी, ऐसे में संपत्ति के लिए भी उस की हत्या हो सकती थी. इस के अलावा तीसरा अहम बिंदु था प्रेम प्रसंग. हत्या को जिस तरह से अंजाम दिया गया था, उस से इस बात की आशंका ज्यादा लग रही थी कि इस वारदात के पीछे कोई प्रेम त्रिकोण हो सकता है.

पुलिस उलझी जांच में जिस वक्त रजत की हत्या हुई, उस वक्त वह अपनी दोस्त सुषमा के साथ औफिस जा रहा था. यह भी पता चला कि दोनों अक्सर साथ ही दफ्तर आतेजाते थे. जांच अधिकारी बृजेश शर्मा के मन में अचानक सवाल उठा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि रजत और सुषमा के बीच कोई ऐसा संबध हो, जिस की वजह से रजत की हत्या कर दी गई हो. इस आशंका के पीछे एक अहम कारण यह भी था क्योंकि पूछताछ में पता चला था कि उत्तराखंड के युवक से सुषमा की 10 दिन बाद ही शादी होनी थी. एक तरफ पुलिस टीमों ने क्राइम ब्रांच की मदद से कब्जे में ली गईं सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने का कामशुरू कर दिया, दूसरी तरफ पुलिस ने रजत व उस के कुछ करीबी दोस्तों के साथ सुषमा के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवा ली.

इन सीडीआर की जांचपड़ताल कर के यह देखा जाने लगा कि रजत का ज्यादा संपर्क किस से था. पुलिस की नजर में शुरुआती जांच में ही सुषमा सब से ज्यादा संदिग्ध नजर आ रही थी. इसलिए पुलिस ने सुषमा और उस के एक भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. वारदात के दूसरे ही दिन रजत की पत्नी निशा भी थाने पहुंच गई. उस ने पुलिस के सामने ही सुषमा पर अपने भाइयों के साथ मिल कर रजत की हत्या का आरोप लगाया. उस ने सुषमा से जिस तरह के सवालजवाब किए, उस से भी पुलिस को लगने लगा कि कहीं न कहीं रजत और सुषमा के बीच असामान्य रिश्ते थे.

हालांकि सुषमा अभी तक केवल यही कह रही थी औफिस में एक कर्मचारी के नाते ही वह रजत के साथ आतीजाती थी. इस से ज्यादा उन के बीच कोई रिश्ता नहीं था. लेकिन निशा इस बात पर जोर दे रही थी कि जब रजत पर हमला हुआ तो उस ने हत्यारों से मुकाबला क्यों नहीं किया. सुषमा का कहना था कि गोली चलते ही वह डर गई थी. उस समय उस में कुछ भी सोचने समझने की शक्ति नहीं रह गई थी. पुलिस को सुषमा व उस के भाई पर शक होने का एक मजबूत आधार यह भी था कि जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो उस में एक हत्यारोपी पैर में चप्पल पहने नजर आया. जब पुलिस सुषमा के भाई को पकड़ कर थाने लाई तो उस ने ठीक वैसी ही चप्पल पहनी हुई थी.

सुषमा का भाई योगेश (परिवर्तित नाम) गुड़गांव की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और लौकडाउन के चलते छुट्टी पर घर आया हुआ था. जब पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उठाया तो उस वक्त उस के पैर में वैसी ही चप्पल थी. सुषमा व उस के भाइयों पर शक का एक दूसरा आधार ये भी था कि सुषमा ने रजत से 8 हजार रुपए उधार लिए थे. हालांकि जब पुलिस ने सुषमा से पूछताछ की तो उस ने इस बात से साफ इनकार किया कि उस का रजत से कोई लेनदेन का हिसाब था. लेकिन जब निशा ने लेनदेन की बात बताई तो सुषमा ने माना कि उस ने रजत से 8 हजार रुपए उधार लिए थे, जिस में से 2 हजार चुकता कर दिए थे.

अब पुलिस को लगने लगा कि हो न हो कोई ऐसी कहानी जरूर है, जिसे सुषमा छिपा रही है. लग रहा था कि उस के भाइयों ने ही रजत की हत्या की है. क्योंकि सुषमा काफी दिनों से रजत को गांव के बाहर से स्कूटी पर बैठा कर औफिस ले जा रही थी. कातिलों की टाइमिंग भी एकदम परफेक्ट थी, जैसे ही वह रजत को ले कर गांव से निकली कातिलों ने पीछा शुरू कर दिया और सब से हैरानी की बात ये थी कि कातिलों ने सुषमा को छुआ तक नहीं. जबकि रजत को 2 गोली मारी और फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज का सहारा पुलिस की कई टीमें अलगअलग बिंदुओं पर रजत हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी थीं. मोबाइल की काल डिटेल्स व दोस्तों से पूछताछ में यह भी पता चला कि रजत की कई अन्य लड़कियों से भी दोस्ती थी. काल डिटेल्स से पुलिस को कुछ और क्लू भी मिले.

इस दौरान पुलिस ने एफआईटी से ले कर रजपुरा तक 42 सीसीटीवी की फुटेज देखने का काम पूरा कर लिया. फुटेज में बाइक सवार तो मिले, पर उन की पहचान नहीं हो पाई. सुषमा से कातिलों के बारे में जितनी भी जानकारी मिली थी, उस के आधार पर पुलिस ने उन के स्केच तैयार कर लिए. पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें 2 हफ्तों तक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए हर संदिग्ध से पूछताछ करती रहीं. पुलिस ने एफआईटी से सीसीटीवी को आधार बना कर भी बदमाशों की तलाश की. सीसीटीवी की फुटेज देख कर लग रहा था कि बदमाश गंगानगर से अम्हेड़ा होते हुए सिखेड़ा की तरफ गए थे और सिवाया टोलप्लाजा होते हुए मुजफ्फरनगर की तरफ निकल गए थे. आशंका थी कि शूटर मुजफ्फरनगर क्षेत्र के हो सकते हैं. पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम इस आधार पर भी मामले की पड़ताल करती रही.

पुलिस ने दोनों शूटरों के स्केच के आधार पर जेल में बंद बदमाशों से भी पहचान कराने की कोशिश की. 2 सप्ताह की जांच में एक बात साफ हो गई थी कि सुषमा या उस के परिवार के लोग कुछ बातों को ले कर संदिग्ध जरूर लग रहे थे, लेकिन उन के खिलाफ अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत या आधार सामने नहीं आया था कि उन्हें गिरफ्तार किया जाता. इसलिए पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाती तो रही लेकिन इस के साथ दूसरी दिशा में भी अपनी जांच आगे बढ़ाती रही. दरअसल, पुलिस जब सीसीटीवी की जांच कर रही थी, तो उन्हें घटनास्थल से पल्लवपुरम तक के सीसीटीवी कैमरे में एक ऐसी बाइक दिखी, जिस में मुंह पर गमछा बांधे 2 सवार बैठे थे,

बाइक भी एक जैसी थी बस फर्क इतना था कि वह बाइक जब घटनास्थल पर दिखी तो उस की नंबर प्लेट इस तरह मुड़ी हुई थी कि सीसीटीवी में उस का नंबर नहीं दिख रहा था. लेकिन पल्लवपुरम के बाद जब वो बाइक दिखी तो उस की नंबर प्लेट एकदम सीधी थी और उस का नंबर भी साफ दिख रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम ने जब जांच अधिकारी बृजेश शर्मा को उस बाइक का नंबर निकाल कर दिया तो शर्मा ने तत्काल बाइक के नंबर को ट्रेस करवा कर उस के मालिक का पता निकलवा लिया. पता चला वह बाइक कंकरखेड़ा के सैनिक विहार में रहने वाले इशांत दत्ता के नाम थी. लंबी कवायद के बाद पुलिस को एक बड़ा सुराग मिला था इसलिए पुलिस ने तत्काल एक पुलिस टीम को भेज कर इशांत दत्ता को थाने बुलवा लिया.

सीसीटीवी में जो स्पलेंडर बाइक दिखाई दे रही थी, उसी नंबर प्लेट की बाइक इशांत के घर पर खड़ी थी. पुलिस उसे भी अपने साथ थाने ले आई. थाने में इशांत दत्ता से पूछताछ का सिलसिला शुरू हुआ. इशांत नौकरीपेशा युवक था, जब पुलिस ने उसे बताया कि 29 मई को उस की बाइक का इस्तेमाल रजत सिवाच की हत्या करने में हुआ था, तो इशांत ने बिना एक पल गंवाए बता दिया कि उस से एक दिन पहले कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में रहने वाला उस का दोस्त अंशुल उस की बाइक यह कह कर ले गया था कि उसे किसी काम से मुजफ्फरनगर जाना है 1-2 दिन में बाइक लौटा देगा.

चूंकि लौकडाउन के कारण इशांत को कहीं नहीं जाना था, इसलिए उस ने अपनी बाइक अंशुल को दे दी और अंशुल वादे के मुताबिक 2 दिन बाद उस की बाइक वापस लौटा गया. इशांत ने बताया कि उसे नहीं मालूम कि अंशुल ने उस की बाइक का इस्तेमाल किसी गलत काम में किया है. इशांत था बेकसूर पुलिस को पहले तो इशांत की बातों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन उस के मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करने के बाद यह बात साफ हो गई कि उस दिन वह अपने घर पर ही था. पुलिस ने पुख्ता यकीन करने के लिए आसपड़ोस के लोगों से भी इस बात की पुष्टि कर ली. उस दिन इशांत अपने घर पर ही था.

इशांत से पूछताछ के बाद यह बात तो साफ हो गई कि उस की बाइक अंशुल बावरा नाम का उस का दोस्त ले कर गया था. अब पुलिस के राडार पर अंशुल बावरा आ गया. इशांत दत्ता से अंशुल बावरा की सारी जानकारी और पता हासिल करने के बाद पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया. अगले 24 घंटे में पुलिस ने अंशुल को भी हिरासत में ले लिया, जिस के बाद पुलिस ने सुषमा से उस की शिनाख्त कराई तो उस ने बता दिया कि जिन लोगों ने रजत के ऊपर हमला किया था, उन में से एक की कदकाठी बिल्कुल अंशुल के हुलिए से मेल खाती है. इस के बाद पुलिस ने जब अंशुल से अपने तरीके से पूछताछ की तो कुछ घंटों की मशक्कत के बाद वह टूट गया. उस ने कबूल कर लिया कि उस ने सरधना के दबथुआ में रहने वाले अपने एक दोस्त कपिल जाट के साथ मिल कर रजत की हत्या की थी.

अंशुल ने यह भी मान लिया कि उस ने सैनिक विहार निवासी अपने दोस्त इशांत से झूठ बोल कर उस की बाइक से वारदात को अंजाम दिया था. घटना के वक्त बाइक के पीछे लगी नंबर प्लेट को उस ने मोड़ कर ऊपर की तरफ कर दिया था ताकि किसी को नंबर पता न चल सके. घटना के बाद जब वे लोग पल्लवपुरम के पास पहुंचे तो उस ने नंबर प्लेट सीधी कर दी. इसी के बाद एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक का नंबर आ गया होगा. इस से साफ हो गया कि रजत की हत्या करने में इशांत दत्ता उर्फ ईशू शामिल नहीं था. अब सवाल था कि आखिर अंशुल बावरा ने रजत की हत्या क्यों की. जब इस बारे में पूछताछ हुई तो पुलिस के पांव तले की जमीन खिसक गई. क्योंकि पिछले 2 हफ्ते से वह इस हत्याकांड के सुराग तलाशने में दूसरे जिलों तक हाथपांव मार रही थी, उसे क्या पता था कि रजत का कातिल उस के घर में ही छिपा बैठा था.

अंशुल से पूछताछ में पता चला कि उस ने रजत की पत्नी निशा के कारण रजत की हत्या को अंजाम दिया था. अब कपिल जाट के अलावा रजत की पत्नी भी उस की हत्या में वांछित हो गई. पुलिस ने कोई भी कदम उठाने से पहले रजत के परिवार वालों को विश्वास में लेना जरूरी समझा, इसलिए उन्होंने रजत के पिता जोगेंद्र सिंह और उस के कजिन रजपुरा के प्रधान विपिन चौधरी को बुला कर अंशुल बावरा से हुई पूछताछ के बारे में बताया. यह जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को निशा को हिरासत में ले कर पूछताछ करने की अनुमति दे दी. महिला पुलिस के सहयोग से उसी दिन निशा को भी हिरासत में ले लिया गया. दूसरी ओर एक टीम पहले ही कपिल जाट की गिरफ्तारी के लिए भेज दी गई थी, उसे भी रात होतेहोते पुलिस ने धर दबोचा. इस के बाद तीनों आरोपियों को आमनेसामने बैठा कर पूछताछ की गई.

जो कहानी पुलिस के सामने आई, उसे जानने के बाद सभी के होश उड़ गए, क्योंकि निशा की 7 साल पुरानी एक प्रेम कहानी ने जो अंगड़ाई ली थी, उस ने उस की जिंदगी में खूनी रंग भर दिए. खास बात यह कि खून के रंग भरने वाली चित्रकार वही थी. निशा का पहला प्यार था अंशुल कंकरखेड़़ा के श्रद्धापुरी का रहने वाला अंशुल बावरा (37) पहले से शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता था और दूध की डेयरी चलाता था. निशा का परिवार लंबे समय से उस के पड़ोस में ही रहता था. निशा को अंशुल ने अपनी आंखों के सामने जवान होते देखा था. निशा को वह उसी वक्त से पसंद करता था जब वह किशोरावस्था में थी. ऐसा नहीं था कि उस का प्यार एकतरफा था.

रजत दबंग किस्म का फैशनपरस्त और चकाचौंध भरी जिंदगी जीने वाला नौजवान था. कोई भी लड़की उस की तरफ आकर्षित हो सकती थी. निशा भी अंशुल की तरफ आकर्षित थी और मन ही मन उसे पसंद भी करती थी. पड़ोस में रहने के कारण निशा बदनामी के डर से अंशुल से ज्यादा तो नहीं मिल पाती थी लेकिन जब भी दोनों की बातचीत होती तो उस से दोनों को ही यह आभास हो गया था कि वे एकदूसरे को पसंद करते हैं. दबी जबान से दोनों ने एक दूसरे से यह बात कह भी दी थी. लेकिन इसी दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिस की वजह से अंशुल और निशा के प्यार ने परवान चढ़ने से पहले ही दम तोड़ दिया. हुआ यह कि साल 2011 में नोएडा के एक व्यवसायी के अपहरण और उस से फिरौती वसूलने के आरोप में अंशुल को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में उसे 6 साल जेल में गुजारने पड़े.

जब 2017 में अंशुल जेल से बाहर आया तो उसे पता चला कि उस की माशूका निशा की शादी हो चुकी है. उस ने निशा के बारे में अपनी कालोनी के लड़कों से जानकारी हासिल करने के बाद किसी तरह उस का मोबाइल नंबर भी प्राप्त कर लिया. 3 साल पहले अंशुल ने निशा के नंबर पर फोन किया तो पहले वह अंजान नंबर देख कर सकपका गई. लेकिन जब उसे पता चला कि फोन करने वाला अंशुल है तो उस की जान में जान आई. अंशुल ने पहली बार की बातचीत में ही निशा के सामने अपने दिल की शिकायत दर्ज करा दी. उस ने निशा से शिकायत भरे लहजे में कहा, ‘‘यार मैं ने तो तुम्हें अपने मन के मंदिर में बसा कर जीवन भर साथ निभाने के सपने देखे थे, किस्मत ने मेरे जीवन के साथ थोड़ा खिलवाड़ क्या किया कि तुम ने मुझे भुला ही दिया. मेरा इंतजार किए बिना घर बसा लिया.’’

निशा के पास कोई जवाब तो था नहीं, लिहाजा उस दिन उस ने सिर्फ यही कहा कि वह अपनी मम्मी से मिलने के लिए घर आएगी तब उस के साथ विस्तार से बात करेगी. उस दिन के बाद निशा और अंशुल की हर रोज फोन पर बातें होने लगीं. कुछ दिन बाद जब वह कंकरखेड़ा अपने मायके गई तो लंबे अरसे बाद अंशुल से मुलाकात हुई. अंशुल ने खूब गिलेशिकवे किए और बताया कि झूठे मुकदमे में फंसा कर उसे जेल भेज दिया गया था. जेल में वह हर दिन उसे याद कर के अपना वक्त गुजारता था. अंशुल की इस बात ने निशा को भावुक कर दिया, वह सोचने लगी कि उस ने तो अंशुल को जेल जाने के बाद ही भुला दिया था जबकि वह अपने प्यार की खातिर उसे 7 साल बाद भी नहीं भुला पाया.

निशा जब कालेज में पढ़ती थी, तब उस की जानपहचान रजत से हुई थी. कालेज के दिनों में दोनों के बीच इश्क शुरू हुआ और कालेज की पढ़ाई खत्म होतेहोते इश्क इस तरह परवान चढ़ा कि दोनों ने लव मैरिज कर ली. रजत जाट परिवार से था जबकि निशा वैश्य परिवार की थी. रजत का परिवार बिरादरी से बाहर निशा से उस की शादी के लिए तैयार नहीं था, लेकिन रजत ने परिवार के विरुद्ध जा कर निशा से शादी की. शादी के कुछ दिन तक वह परिवार से अलग रहा, लेकिन परिवार का एकलौता लड़का होने की वजह से घर वालों ने निशा से शादी को मंजूरी दे दी. शादी के एक साल बाद ही निशा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जो अब करीब 5 साल की है.

रजत की मां स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करती थीं, जो कुछ दिन पहले ही रिटायर हुई हैं. हांलाकि रजत के पिता के पास काफी जमीनजायदाद थी, लेकिन इस के बावजूद 3 साल पहले रजत ने बिजली विभाग में संविदा पर सुपरवाइजर की नौकरी जौइन कर ली थी. कुछ ही दिन पहले निशा दोबारा गर्भवती हुई थी. अतीत के तमाम खुशनुमा लम्हों के बावजूद 3 साल पहले जब अंशुल दोबारा निशा की जिदंगी में आया तो वह सब कुछ भूल कर फिर से उस के आगोश में समा गई. पुराने प्यार ने ऐसी अंगड़ाई ली कि निशा यह भी भूल गई कि वह एक बेटी की मां है और उस ने उस शख्स से शादी की है जिस ने उस के प्यार की खातिर अपने परिवार से बगावत कर दी थी.

3 साल पहले फिर से ताजा हुई निशा की अंशुल से पुरानी मोहब्बत दिनोंदिन परवान चढ़ती गई. वह अपनी मां से मिलने का बहाना बना कर अक्सर कंकरखेड़ा जाती और फिर कभी किसी होटल में तो कभी किसी दोस्त के घर पर अंशुल के गले का हार बन कर अपने पति को धोखा देती. हालांकि हर घर में पतिपत्नी में छोटीमोटी बातों पर तकरार होती है, झगड़ा होता है यहां तक कि कभीकभी मारपीट तक हो जाती है. ऐसा ही रजत और निशा की जिदंगी में भी था. लेकिन जब से अंशुल उस की जिंदगी में आया था, तब से रजत का ऐसा हर व्यवहार उसे अपने ऊपर अत्याचार लगने लगा था. जब वह अंशुल से रजत के इस व्यवहार के बारे में बताती तो वह आग में घी डालने का काम करता.

अब अक्सर ऐसा होने लगा कि जब भी रजत व निशा के बीच किसी बात को ले कर तकरार होती तो वह अकसर झगड़े में बदल जाती थी. धीरेधीरे रजत और निशा के बीच मनममुटाव झगड़े और मारपीट में बदलने लगे थे. जब भी ऐसा होता तो निशा अकसर मायके जाती और वहां अंशुल की बांहों का सहारा उसे दिलासा देता. निशा के ऊपर अब अंशुल के प्यार की खुमारी इस कदर चढ़ चुकी थी कि वह रजत को छोड़ने का मन बना चुकी थी. अंशुल ने भी उसे अपनी बनाने को कह दिया था कि वह उसे भगा कर उस से शादी कर लेगा. ऐसा ही हुआ भी, निशा ने घर से भागने की पूरी तैयारी भी कर ली.

22 मार्च को लौकडाउन होने से पहले निशा ने 20 मार्च को फोन कर के इस योजना के तहत रात के समय अंशुल को अपने घर के पीछे बुलाया और कपड़ों से भरे 2-3 बैग छत से नीचे फेंक दिए. जिन्हें ले जा कर अंशुल ने अपने घर में रख लिया. योजना यह थी कि अगले दिन निशा घर से कुछ गहने व नकदी ले कर किसी बहाने खाली हाथ निकल जाएगी और फिर अंशुल उसे कहीं ले जाएगा, जहां दोनों शादी कर लेंगे. लेकिन अगले ही दिन जनता कर्फ्यू का ऐलान हो गया और उस के अगले ही दिन देश भर में लौकडाउन लग गया. फलस्वरूप दोनों की योजना पूरी नहीं हो सकी. कुछ दिनों बाद निशा ने अंशुल को फोन कर दोबारा कहा कि वह बहुत परेशान है. आ कर उसे ले जाए.

इस के बाद अंशुल ने कहा कि रजत को मार देता हूं, जिस के जवाब में निशा ने कहा कि तुम्हें जो करना है करो, लेकिन मुझे यहां से ले जाओ. उस के बाद अंशुल और निशा ने मिल कर रजत की हत्या की योजना बनाई. इसी योजना को पूरा करने के लिए अंशुल ने पहले एक तमंचे का इंतजाम किया. उस के बाद उस ने किसी ऐसे साथी का साथ लेने का फैसला किया जो हिम्मत वाला हो. इस काम के लिए उस ने अपहरण केस में अपने साथी कपिल जाट को साथ रखने का फैसला किया. उस ने वाहन के लिए सैनिक विहार में रहने वाले अपने दोस्त इशांत दत्ता से झूठ बोल कर 28 मई को उस की स्पलेंडर बाइक ले ली.

उसी सुबह वह पहले तड़के दबथुआ गया और वहां से कपिल जाट को साथ ले कर गंगानगर पहुंचा. गंगानगर में मोटरसाइकिल पर सवार होने के दौरान ही अंशुल ने कपिल को बताया था कि उसे अपनी प्रेमिका के पति का काम तमाम करना है. हालांकि कपिल ने इस बात पर ऐतराज भी किया था कि अगर ऐसा काम करना ही था तो उसे पहले बताना चाहिए था, फिर कारगर योजना बना कर काम करते. लेकिन अंशुल ने उसे समझा दिया कि उस ने पूरी प्लानिंग कर ली है, बस वह बाइक चला ले गोली मारने का काम वह कर लेगा. दूसरी तरफ निशा अंशुल को पहले ही बता चुकी थी कि रजत अपने औफिस में काम करने वाली लड़की के साथ 8 से साढ़े 8 बजे के करीब घर से निकलता है.

इसीलिए अंशुल कपिल जाट के साथ 8 बजे ही गली के बाहर कुछ दूरी बना कर रजत के बाहर आने का इंतजार करने लगा. रजत जैसे ही सुषमा के साथ स्कूटी ड़्राइव करते हुए अपने औफिस के लिए चला तो अंशुल ने उस की स्कूटी का पीछा शुरू कर दिया. करीब 2 किलोमीटर पीछा करने के बाद मौका देख कर स्कूटी को ओवरटेक कर के रोका, फिर रजत को 2 गोली मार कर कपिल के साथ फरार हो गया. रजत की हत्या के बाद अंशुल सीधे अपने घर पहुंचा. कपिल को उस ने कहीं छोड़ दिया था. दूसरी तरफ पड़ोस में रहने वाले निशा के घर वालों को जब पता चला कि उन के दामाद रजत की किसी ने हत्या कर दी है तो उस के घर में रोनापीटना शुरू हो गया. पता चलने पर अंशुल कालोनी के कुछ लोगों के साथ निशा के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचा.

जब निशा के घर वाले रजत के घर जाने की चर्चा करने लगे तो हमदर्दी दिखाते हुए अंशुल अपनी कार से उन्हें रजत के घर ले गया. निशा के परिजनों के साथ उस ने भी पारिवारिक सदस्य की तरह ही शोक व्यक्त किया. अंशुल के वहां आने से निशा इस बात को बखूबी समझ गई थी कि अंशुल ने अपना काम न सिर्फ सफाई से किया है बल्कि वह सुरक्षित भी है. अंशुल ने खेला सेफ गेम इस दौरान अंशुल ने किसी को भी शक नहीं होने दिया. अगले दिन सुबह ही अंशुल ने इशांत दत्ता की मोटरसाइकिल उसे वापस लौटा दी. अंशुल निश्चिंत था कि उस ने रजत की हत्या इतनी सफाई से की है कि पुलिस के हाथ उस की गरदन तक नहीं पहुंचेंगे.

लेकिन हर अपराधी से कहीं न कहीं चूक होती है. अंशुल की चुगली सीसीटीवी कैमरों ने कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से ले कर कई किलोमीटर तक करीब 40 सीसीटीवी कैमरों से कडि़यां जोड़ते हुए वारदात में शामिल उस बाइक को खोज निकाला. इस तरह अंशुल बावरा, कपिल जाट तथा निशा तीनों पुलिस के चंगुल में फंस गए. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक पहले ही बरामद कर ली थी बाद में अंशुल से पूछताछ के बाद हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया गया. पुलिस ने अंशुल के घर से ही निशा के कपड़ों से भरे बैग भी बरामद कर लिए. दरअसल, पुलिस ने जिन 20 नंबरों की सीडीआर खंगाली थी, उन में एक नंबर रजत की पत्नी निशा सिवाच का भी था. सीडीआर में पता चला कि रजत की हत्या से पहले निशा एक नए नंबर पर लगातार 2 महीने तक बातचीत कर रही थी.

पुलिस ने जब उस नंबर की आईडी निकलवाई तो पता चला वह निशा की मां के नाम पर है. हालांकि यह नंबर 21 अप्रैल को बंद हो गया था. पता चला कि 2 महीने पहले निशा ने अपनी मम्मी की आईडी पर नया सिम ले कर अंशुल को दिया था. 21 अप्रैल को अंशुल इस सिम को निशा को दे कर चला गया था, जिस के बाद वह एक्टिव नहीं था. दरअसल, इस नंबर को निशा ने अपनी मां के नाम से ले कर अंशुल को इसलिए दिया था ताकि वे दोनों इसी नंबर पर बात करते रहें और निशा जब घर से भागे और पुलिस उस के मोबाइल की काल डिटेल्स निकाले तो कहीं भी अंशुल का नंबर ट्रेस न हो.

पुलिस ने जिस वक्त निशा को गिरफ्तार कर के जेल भेजा था वह साढ़े 3 माह की गर्भवती थी. रजत के कत्ल और अंशुल से निशा के नाजायज रिश्तों की कहानी सामने आने पर रजत के घर वाले चाहते हैं कि निशा की कोख में पल रहे बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाए. यदि बच्चा रजत का है तो वे अपना लेंगे. हालांकि परिवार ने रजत निशा की 5 साल की बेटी को अपने पास ही रखा है. दूसरी तरफ निशा के पिता बेटी की करतूत से बेहद शर्मिदा हैं और कहते हैं कि वे उस की पैरवी नहीं करेंगे. यह अंशुल की अपने प्यार को पाने के लिए रची गई खूनी साजिश थी, जिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

—कथा पुलिस व आरोपियों से हुई पूछताछ पर आधारित

मां संग रची साजिश : क्यों बेटी ने करवाया पिता का कत्ल

Crime News : नाबालिग बेटी खुशबू के पैर बहक जाने की जानकारी मिलने पर मां रानी देवी को बेटी को समझा कर सही रास्ते पर लाना चाहिए था, लेकिन ऐसा करने के बजाय उस ने बेटी के सहारे अपना प्रेमी ही ढूंढ लिया. इस के बाद जो हुआ, उस की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी…

‘‘भा भी, भैया कहां हैं? दिन ढल गया, दिखाई नहीं दे रहे. किसी काम से गए हैं क्या?’’ राकेश सिंह ने अपनी भाभी रानी से पूछा.

‘‘दोपहर में किसी का फोन आया था, फोन पर बात करते हुए थोड़ी देर में आने को कह कर घर से निकले. लेकिन सांझ हो गई है, अभी तक नहीं लौटे. मुझे चिंता हो रही है.’’ परेशान रानी ने देवर राकेश से कहा.

‘‘मैं भैया को ढूंढने जा रहा हूं. अगर कुछ पता नहीं चला तो मैं पहासू थाने चला जाऊंगा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दूंगा.’’

‘‘आप के जो समझ में आए, करो. किसी भी तरह उन का का पता लगाओ.’’ रानी बोली.

‘‘जी छोटा मत करो भाभी.’’ राकेश ने भाभी को समझाया. राकेश भाई को ढूंढने निकल गया. उस समय शाम के करीब साढ़े 6 बज रहे थे. तारीख थी 9 जुलाई 2020. जितना संभव था, राकेश ने बड़े भाई बलवीर सिंह को ढूंढा लेकिन उस का कहीं पता नहीं चला. बलवीर सिंह न तो किसी दोस्त के यहां गया था और न ही किसी परिचित के यहां. राकेश भी परेशान था कि बाइक ले कर वह कहां गया होगा. बलवीर का फोन स्विच्ड औफ आ रहा था. फोन बंद होने से राकेश के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं. जब बलवीर का कहीं पता नहीं चला तो राकेश पहासू थाने पहुंच गया.

थाने के दीवान अशोक कुमार को अपनी परेशानी बता कर उस ने भाई की गुमशुदगी की तहरीर उन्हें दे दी. अशोक कुमार ने राकेश को विश्वास दिलाया कि बड़े साहब के आते ही आवश्यक काररवाई हो जाएगी. रात काफी हो गई है, अभी अपने घर जाओ. दीवान के आश्वासन पर राकेश घर लौट आया. उस समय रात के करीब 10 बज रहे थे. घर वालों की बढ़ी चिंता रानी और राकेश ने किसी तरह रात काटी. बलवीर की पत्नी रानी दरवाजे पर इस आस से टकटकी लगाए रही कि वह अब घर लौटेंगे तो दरवाजा कौन खोलेगा. बलवीर सिंह को घर से गए 24 घंटे हो गए. लेकिन उस का कहीं पता नहीं चला. समझ नहीं आ रहा था कि वह गया तो कहां गया? इस बात को ले कर घर वालों को चिंता सताने लगी.

डर था कि उस के साथ कहीं कोई अप्रिय घटना तो नहीं घट गई, क्योंकि उस का फोन अब भी बंद आ रहा था. उस के फोन का बंद आना, घर वालों की चिंता बढ़ा रहा था. पहासू थाने के थानाप्रभारी आर.के. यादव ने राकेश की तहरीर पर बलवीर की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर आवश्यक काररवाई शुरू कर दी थी. गुमशुदगी के तीसरे दिन यानी 11 जुलाई को पुलिस को दिन के करीब 11 बजे सूचना मिली कि थाने से करीब 6 किलोमीटर दूर गंगावली नहर के किनारे झाड़ी में एक अधेड़ उम्र के आदमी की लाश पड़ी है. लाश बुरी तरह झुलसी हुई है और उस के पास एक लावारिस बाइक खड़ी है. सूचना मिलते ही थानाप्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने इस की जानकारी राकेश को भी दे दी थी और उसे लाश की शिनाख्त के लिए मौके पर पहुंचने को कह दिया.

जानकारी मिलते ही राकेश घटनास्थल पहुंच गया. लाश की कदकाठी और कपड़ों से उस ने लाश की पहचान अपने भाई बलवीर सिंह के रूप में कर ली. पुलिस ने लाश झाड़ी के अंदर से बाहर निकलवाई. उस का चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ था. हत्यारों ने बलवीर की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उस के चेहरे पर कोई ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर आग लगा दी थी. शव के पास जो मोटरसाइकिल बरामद हुई, वह भी बलवीर की ही थी. पुलिस ने लाश और बाइक दोनों को अपने कब्जे में ले लिया. घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मौके से कोई अन्य चीज बरामद नहीं हुई थी.

घटनास्थल की काररवाई कर पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दी. थाने लौट कर पुलिस ने राकेश सिंह की तहरीर पर धारा 302 भादंसं के तहत अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की काररवाई शुरू कर दी. बलवीर सिंह की हत्या की सूचना मिलते ही उस के घर में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी रानी, बेटी खुशबू और राकेश का रोरो कर बुरा हाल था. किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि बलवीर की हत्या किस ने और क्यों की? जबकि उस की किसी से दुश्मनी नहीं थी. वह सीधासादा किसान था, अपने काम से काम रखने वाला.

बलवीर सिंह की हत्या ब्लांइड मर्डर थी. पुलिस के लिए चुनौती. पुलिस को बलवीर का मोबाइल नंबर मिल गया था. नंबर ही एक ऐसा आधार था जिस से पुलिस कातिलों तक पहुंच सकती थी. यह भी पता चल सकता था कि उस के फोन पर आखिरी बार किस ने काल की थी. 2 दिनों बाद पुलिस को बलवीर के मोबाइल की कालडिटेल्स मिल गई. काल डिटेल्स का अध्ययन करने पर पता चला कि उस के नंबर पर आखिरी काल दोपहर एक बजे के करीब आई थी. फिर एक घंटे बाद उस का फोन स्विच्ड औफ हो गया था. इस से एक बात साफ हो गई कि बलवीर के साथ जो कुछ हुआ, वह इसी एक घंटे के बीच में हुआ था. हत्यारों ने इसी एक घंटे के भीतर अपना काम कर के लाश ठिकाने लगा दी होगी.

पुलिस को मिली अहम जानकारी पुलिस को जांचपड़ताल से पता चला कि बलवीर के फोन पर आखिरी बार जिस नंबर से काल आई थी, वह नंबर हेमंत का था. हेमंत पहासू थाने के जाटोला का रहने वाला था. मृतक भी पहासू का रहने वाला था और फोन करने वाला भी. इस का मतलब बलवीर और हेमंत के बीच जरूर कोई संबंध था. बलवीर और हेमंत के बीच की बिखरी कडि़यों को जोड़ते हुए पुलिस को मुखबिर के जरिए ऐसी चौंकाने वाली जानकारी मिली कि पुलिस भौचक रह गई. मृतक की बेटी खुशबू और गांव के हेमंत के बीच कई सालों से अफेयर था. इतना ही नहीं, बलवीर की पत्नी रानी के भी गांव के ही एक युवक से मधुर संबंध थे.

मांबेटी का अफेयर गांव के 2 अलगअलग युवकों से चल रहा था. बलवीर सिंह को मांबेटी के अनैतिक संबंधों की जानकारी हो गई थी. वह दोनों के संबंधों का विरोध करता था. इसे ले कर पतिपत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. पुलिस के लिए यह जानकारी काफी थी. उस की हत्या प्रेम में बाधा बनने के कारण हुई थी. लेकिन पुलिस के पास इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं था, जिस से वह मांबेटी को गिरफ्तार कर सके. मांबेटी तक पहुंचने के लिए पुलिस को दोनों के मोबाइल नंबरों की जरूरत थी. पुलिस चाहती थी कि मांबेटी को इस की भनक तक न लगे. बहरहाल, किसी तरह पुलिस ने मांबेटी के फोन नंबर हासिल कर लिए. नंबर मिल जाने के बाद दोनों नंबर सर्विलांस पर लगा दिए गए.

साथ ही दोनों नंबरों की काल डिटेल्स भी निकलवा ली गई. इस से पता चला कि खुशबू की काल डिटेल्स में हेमंत का वही नंबर था जो नंबर मृतक बलवीर सिंह की काल डिटेल्स में मिला था. हेमंत और खुशबू के बीच घटना वाले दिन और उस से पहले कई बार बातचीत हुई थी. घटना के बाद भी खुशबू और हेमंत फोन पर बातचीत कर रहे थे. दोनों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पुलिस उन के नंबरों को सर्विलांस पर लगा कर उन की बातचीत सुन रही है. घटना के कई दिनों बाद हेमंत ने खुशबू को फोन कर के कहा, ‘‘अब तो हमारे रास्ते का कांटा हमेशाहमेशा के लिए निकल चुका है. अब हमें एक होने से कोई नहीं रोक सकता.’’

इस पर खुशबू ने जवाब दिया, ‘‘ज्यादा इतराओ मत. पुलिस को हमारे राज के बारे में पता चल गया तो जिंदगी भर जेल में बैठे चक्की पीसेंगे. फिर सलाखों के पीछे बैठे इश्क की माला जपते रहना. थोड़ा सब्र रखो, ऐसा कोई काम मत करना जिस से हम पकड़े जाएं.’’

पुलिस को सुराग तो मिल गया था लेकिन उसे अभी भी यकीन नहीं हो रहा था कि बलवीर की हत्या मांबेटी ने मिल कर अपने आशिकों से कराई थी. मृतक की पत्नी रानी की अपने आशिक से बातचीत का रिकौर्ड पुलिस के पास मौजूद था. इन्हीं पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस 22 जुलाई, 2020 को रानी और उस की बेटी खुशबू को गिरफ्तार कर पहासू थाने ले आई. दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पता चला कि बलवीर की हत्या प्रेम संबंधों में बाधक बनने की वजह से हुई थी. माशूकाओं ने पकड़वाया आशिकों को रानी और खुशबू से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसी दिन शाम को उन के आशिकों हेमंत, गोली और उस के दोस्त आकाश को बसअड्डा, पहासू से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर के पहासू थाने ले आई. उन तीनों ने खुशबू और उस की मां रानी को पुलिस हिरासत में देखा तो उन के होश उड़ गए. उन्होंने भी बड़ी आसानी से अपना जुर्म कबूल कर लिया. 14 दिनों से राज बने बलवीर सिंह हत्याकांड से आखिर परदा उठ ही गया. पुलिस ने अज्ञात की जगह मृतक पत्नी रानी, बेटी खुशबू, उन के आशिकों हेमंत और गोली व उस के दोस्त आकाश को नामजद कर दिया. एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने उसी दिन पुलिस लाइंस में प्रैस कौन्फ्रैंस कर के बलवीर हत्याकांड के पांचों आरोपियों को पत्रकारों के सामने पेश कर घटना का खुलासा कर दिया.

पुलिसिया पूछताछ में बलवीर सिंह हत्याकांड की कहानी ऐसे सामने आई—

45 वर्षीय बलवीर सिंह उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के थाना पहासू के गांव जाटोला में रहता था. उस का छोटा सा परिवार था, जिस में पत्नी रानी और बेटी खुशबू तथा एक बेटा था. बलवीर का एक छोटा भाई था राकेश सिंह. बलवीर और राकेश दोनों भाइयों के बीच अटूट प्रेम था. दोनों भाई एकदूसरे के दुखसुख में हमेशा खड़े रहते थे. बलवीर सिंह को इलाके का सब से बड़ा किसान कहा जाता था. उस के पास खेती की कई एकड़ जमीन थी, जिस पर वह वैज्ञानिक विधि से खेती करवाता था. इस से उसे अच्छा मुनाफा होता था. इसी आमदनी से वह दोनों बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ा रहा था.

बच्चों की पढ़ाई के साथ वह कोई समझौता नहीं करता था. धीरेधीरे बलवीर के दोनों बच्चे बड़े हो रहे थे. बेटी खुशबू बड़ी थी और बेटा छोटा. कब बचपन को पीछे छोड़ कर खुशबू ने जवानी की दहलीज पर कदम रख दिया था. वह 17 साल की हो चुकी थी. खुशबू कब तक कोरे दिल को आशिकों की नजरों से बचाती फिरती, आखिरकार वह हेमंत को अपना दिल दे बैठी. हेमंत उसी गांव का रहने वाला था. आतेजाते हेमंत की नजर खुशबू पर पड़ी तो वह उस के दिल में समा गई. खुशबू को भी हेमंत पसंद था. 22 साल का हेमंत गबरू जवान था. वह अभी पढ़ाई कर रहा था. पढ़ाई के दौरान नौकरी की तैयारी में भी जुटा था. जल्दी ही दोनों ने एकदूसरे से प्रेम का इजहार कर दिया.

हेमंत से मोहब्बत की लगन लगने के बाद खुशबू के चेहरे पर कुछ अलग ही तरह का निखार आ गया था. उस के चेहरे पर हर घड़ी मुसकान थिरकने लगी. यह देख कर उस की मां रानी को शक हुआ कि खुशबू के चेहरे पर बिन बरसात हरियाली क्यों छाई रहती है. कहीं कोई इश्कविश्क का चक्कर तो नहीं है. खुशबू की मां रानी औरत थी. एक औरत दूसरी औरत के मन की बात को जल्दी भांप लेती है. यहां तो खुशबू उस की बेटी थी, वह बेटी के दिल की बात जान सकती थी. वैसे भी मांबेटी के बीच सहेलियों जैसा रिश्ता था. मां ने पूछी दिल की बात एक दिन दोपहर का समय था. घर में मां और बेटी के अलावा कोई नहीं था. बेटा और पिता बलवीर सिंह के साथ खेती के काम से बाहर गया हुआ था. मांबेटी दोनों एक साथ पलंग पर लेटी हुई थीं. उन के बीच में घर की बातों को ले कर बातचीत हो रही थी.

इसी दरमियान रानी ने बेटी के मन की बात जानने के लिए पूछा,‘‘क्या बात है खुशबू, आजकल तुम्हारे चेहरे पर कुछ ज्यादा ही चमक रहती है. कहीं प्यारव्यार का चक्कर तो नहीं है?’’

‘‘मम्मी, कैसी बातें कर रही हो?’’ खुशबू एकदम से हड़बड़ा गई, जैसे उस की चोरी पकड़ी गई हो. वह बोली, ‘‘कोई अपनी बेटी से ऐसे बात करता है क्या?’’

‘‘देखो बेटी, मैं मां हूं तुम्हारी. तुम मेरे सामने मत उड़ो.’’ कह कर रानी ने जता दिया कि वह अनुभवी है. उस से कोई बात छिपी नहीं रह सकती.

‘‘कहां मां, मैं कहां उड़ रही हूं. जैसा तुम सोच रही हो, ऐसी कोई बात नहीं है.’’ खुशबू ने मां से झूठ बोलने की कोशिश की, लेकिन रानी ने उस का झूठ पकड़ लिया.

‘‘मुझे सब पता है. तुम मुझ से झूठ बोल कर बच नहीं सकती.’’

‘‘क….क्या पता है?’’ खुशबू हड़बड़ा गई.

‘‘यही कि तुम जिस से प्यार करती हो वो कौन है?’’

‘‘क…कौन है? बताओ..बताओ कौन है?’’

‘‘उस का नाम हेमंत है न.’’ मां की जुबान से प्रेमी का नाम सुनते ही खुशबू के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं. बेटी के चेहरे का रंग बदलते देख रानी खिलखिला कर हंस पड़ी. मां की रहस्यमई हंसी देख कर खुशबू और भी परेशान हो गई.

‘‘देखा, उड़ा दिए न तुम्हारे होश.’’ रानी बेटी के चेहरे को ध्यान से देखती हुई बोली, ‘‘वैसे हेमंत के साथ घूमने वाला दूसरा गबरू जवान कौन है, जो अकसर उस के साथ घूमताफिरता है?’’

‘‘वो…वो तो उस का दोस्त गोली है. पर बात क्या है मां? तुम क्यों पूछ रही हो?’’

‘‘बड़ा बांका छोरा है. जब तेरे पापा घर पर न रहें तो उसे हेमंत के साथ घर बुलवाना.’’

‘‘क्यों?’’

‘‘उसे बुलवाओ तो सही, पता चल जाएगा. लेकिन याद रहे कि ये बात हम दोनों के बीच ही रहनी चाहिए. किसी तीसरे तक बात पहुंची तो तुम्हारी खैर नहीं.’’ कहती हुई रानी बिस्तर से नीचे उतरी और सीधे किचन में चली गई. खुशबू मां की बातों से अवाक थी क्योंकि वह उस की प्रेम कहानी जान गई थी. मां की बात नहीं मानी तो पापा से कह सकती है. इसलिए उस ने मां की बात मानने में ही भलाई समझी. रानी को बेटी के बहकते कदमों को रोकना चाहिए था. लेकिन ऐसा न कर के वह पति के होते हुए पराए पुरुष के आगोश में समाने को बेकरार होने लगी. बेटी के जरिए मिला मां को यार खुशबू ने हेमंत से कह कर उस के दोस्त गोली को अपने घर बुलाया. उस गबरू जवान को देख कर रानी खुश हो गई. बेशरमी की सारी हदें पार कर के रानी बेटी के सामने ही गोली से हंसहंस कर बातें करने लगी.

रानी गोली से पहली बार मिली थी. पहली ही मुलाकात में उस ने गोली के मन को टटोल लिया. बेटी के सामने जो नहीं कहना चाहिए था, रानी वहां तक कह गई थी. खुशबू की मां की जुबान से ऐसी बातें सुन कर गोली भी अवाक रह गया. वह समझ नहीं पा रहा था इन के सवालों का क्या और कैसे जवाब दे. कुछ देर बाद हेमंत गोली को ले कर वापस चला गया. जाते समय रानी ने दोनों को आते रहने के लिए कह दिया. 23 साल का बांका जवान गोली रानी के मन की बात समझ गया था. उस दिन के बाद से हेमंत और गोली रानी के घर ऐसे समय पर जाते थे जब उस का पति बलवीर सिंह और बेटा घर पर नहीं होते थे. धीरेधीरे गोली और रानी के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ा और दोनों का रिश्ता जिस्मानी संबंधों तक पहुंच गया. उधर उस की बेटी खुशबू भी खुलेआम अपने प्रेमी की बांहों में रंगरलियां मनाने लगी.

अनैतिक काम ज्यादा दिनों तक नहीं छिप पाता. धीरेधीरे मांबेटी के प्रेम के चर्चे गांव में फैलने लगे. यह बात जब बलवीर सिंह तक पहुंची तो उस के पैरों तले की जमीन खिसक गई. उसे सुनी बातों पर यकीन नहीं हुआ. क्योंकि वह पत्नी व बेटी पर बहुत विश्वास करता था. इस खबर ने उस के मन में वहम पैदा कर दिया था. लिहाजा उस ने तय कर लिया कि जब तक वह अपनी आंखों से देख नहीं लेगा, किसी का विश्वास नहीं करेगा. वह पत्नी और बेटी दोनों को रंगेहाथों पकड़ना चाहता था. दोनों को रंगेहाथों पकड़ने के लिए बलवीर ने एक युक्ति निकाली. घटना से करीब 3 माह पहले की बात है. वह सुबह के समय जानबूझ कर बेटे को साथ ले कर खेतों पर चला गया.

यह बात उस ने घर में बता दी थी. उस ने पत्नी से कहा था कि लौटने में शाम हो सकती है. पति की बात सुन कर मांबेटी दोनों मन ही मन खुश हुईं. मां के कहने पर दोपहर के समय खुशबू ने अपने और मां के प्रेमी दोनों को घर बुला लिया और दोनों अलगअलग कमरों में रंगरलियां मनाने लगीं. बलवीर शाम को आने की बात कह कर गया था लेकिन वह दोपहर में ही घर लौट आया. दरवाजा बेटी खुशबू ने ही खोला था. सामने पापा को देख कर उस के होश उड़ गए. तब तक बलवीर की नजर कमरे में पड़ चुकी थी. रंगेहाथों पकड़ा मांबेटी को घर में गांव के 2 युवक हेमंत और गोली कुरसी पर आराम से बैठे थे. बलवीर को देख कर दोनों वहां से दबेपांव भाग गए. बलवीर का खून खौल उठा.

बलवीर ने न आव देखा न ताव, पत्नी और बेटी दोनों को लातथप्पड़ों से जम कर पीटा और धमकाया भी आज के बाद तुम दोनों ने घिनौनी हरकतें कीं तो मुझ से बुरा कोई नहीं होगा. उस दिन के बाद से घर में जो विवाद शुरू हुआ, उस ने थमने का नाम नहीं लिया. इस प्रेम प्रसंग को ले कर आए दिन घर में पत्नीबेटी और पिता के बीच महाभारत होने लगी थी. इस विवाद से घर की शांति खत्म हो गई थी. कोई सुकून से रोटी नहीं खा पा रहा था. रोजरोज के विवाद और टोकाटाकी से मांबेटी बलवीर से तंग आ गई थीं. बेटी ने मां को समझाया कि क्यों न इस विवाद की जड़ को ही हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया जाए. न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी. मां ने बेटी को मंजूरी दे दी.

फिर क्या था. खुशबू ने हेमंत को फोन कर के अपने पापा बलवीर सिंह को रास्ते से हटाने का फरमान जारी कर दिया. खुशबू के प्यार में अंधे हेमंत ने हां कर दी. हेमंत ने गोली से मिल कर बलवीर की हत्या की योजना बनाई. इन्होंने एक अवैध पिस्टल भी खरीद ली. इस के बाद हेमंत ने खुशबू को बता दिया कि पूरी योजना बन गई है, शिकार का शिकार कब करना है बताओ. खुशबू की ओर से जवाब आया, ‘‘ठीक है, जल्द बताती हूं.’’ बात 7 जुलाई, 2020 की है. बलवीर सिंह अपनी बाइक से मोबाइल खरीदने बाजार गया. दोपहर एक बजे के करीब नया मोबाइल खरीद कर वह घर लौटा. बलवीर के घर लौटते ही खुशबू ने हेमंत को फोन कर दिया कि शिकार घर आ गया है.

फिर तय योजना के अनुसार, हेमंत ने अपने फोन के ऊपर रुमाल रख कर बलवीर को फोन किया ताकि बलवीर उस की आवाज न पहचान सके. उस ने बलवीर को बाजार में जरूरी काम से मिलने के लिए बुलाया. नंबर अंजान था फिर भी बलवीर बाइक ले कर उस अंजान व्यक्ति से मिलने बाजार चला गया.हो गई योजना पूरी बाजार में हेमंत, गोली और उस का दोस्त आकाश मिल गए. बलवीर को देखते ही दोनों नाटक करते हुए माफी मांगने लगे और उसे अपनी बातों में उलझा कर बाजार से काफी दूर सुनसान इलाके में ले आए. गोली और उस का दोस्त आकाश बलवीर को अपनी बातों में उलझाए रहे. तभी हेमंत ने अपने साथ लाए लकड़ी के एक मोटे डंडे से उस के सिर पर पीछे से जोरदार वार किया.

सिर पर वार होते ही बलवीर जमीन पर गिर गया. उस के बाद हेमंत ने बलवीर को पिस्टल से 2 गोलियां सिर और सीने में मार दीं. बलवीर की मौत हो गई. फिर तीनों ने बलवीर की लाश गंगावली नहर के किनारे झाड़ी में डाल दी. उसे कोई आसानी से न पहचान सके, इस के लिए आधा लीटर की प्लास्टिक की बोतल में लाया तेजाब उस के चेहरे पर उड़ेल दिया, जिस से उस का चेहरा झुलस गया. उस की बाइक भी उसी झाड़ी में छिपा दी और तीनों अपनेअपने घरों को लौट आए. हेमंत ने काम पूरा हो जाने के बाद फोन कर के खुशबू को जानकारी दे दी कि हमारे प्यार के रास्ते का सब से बड़ा कांटा हमेशाहमेशा के लिए निकल गया है, अब हमें मिलने से कोई नहीं रोक सकता है.

लेकिन मृतक के छोटे भाई राकेश की हिम्मत ने हत्यारों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. जेल की सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद रानी और खुशबू को अपने किए पर पश्चाताप हो रहा था कि खुद अपने ही हाथों सुखमय गृहस्थी में आग लगा दी, लेकिन अब पछताने से क्या होगा, जो होना था सो हो चुका था.

—कथा में खुशबू परिवर्तित नाम है. कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित