Rajasthan News: तीसरी शादी की चाहत

Rajasthan News: अनीता राज चंचल स्वभाव की थी. सासससुर के खिलाफ मुकदमा लिखवाने के बाद वह पति के साथ अलवर में रहने लगी. यहां मकान मालिक मानसिंह उर्फ वीरू से प्यार हो जाने के बाद वह पति को छोड़ वीरू जाटव के संग रहने लगी. इसी दौरान उस के नैन काशीराम प्रजापति से लड़ गए तो नए प्रेमी के साथ रहने के लिए उस ने ऐसी खूनी वारदात को अंजाम दिया कि…

काशीराम प्रजापति जब कई दिनों बाद अनीता राज से मिलने आया, तब वह उलाहना देती हुई बोली, ”लगता है अब तुम्हारा मुझ से मन भर गया है, कोई दूसरी फंसा ली क्या?’’

”अरे नहीं डार्लिंग, वैसा कुछ नहीं है मेरे मन में, तुम्हारा दूसरा पति वीरू ही अड़चन बना हुआ है. बड़ी मुश्किल से

मैं ने उस की टूटी दोस्ती में अपनी गांठ बांधी है.’’

”ऐसा क्यों किया?’’

”उसे हमारे संबधों पर शक हो गया है. हम पर निगरानी रखे हुए है. इस कारण मैं कई दिनों तक तुम से मिलने नहीं आया. उसे विश्वास में लेने के लिए ही उस के साथ दोबारा दोस्ती का हाथ मिलाया है.’’ काशीराम ने समझाया.

”मगर उसे दोबारा हमारे संबंधों पर शक हुआ तो?’’ अनीता चिंता जताती हुई बोली.

”तब मैं उस का परमानेंट इलाज कर दूंगा यानी खल्लास,’’ काशीराम तपाक से आक्रोश के साथ बोल पड़ा.

”तो देर किस बात की? जल्दी ही कर दो यह काम.’’ अनीता बोली.

अनीता की यह बात सुन कर काशीराम खुश हो गया, क्योंकि अब अनीता भी उस का साथ देने को तैयार हो गई थी. वह अनीता के चेहरे को चाहत भरी नजरों से निहारने लगा.

”मुझे क्या घूर रहे हो…मैं ने हां कह तो दिया, किंतु उस की मौत नैचुरल दिखनी चाहिए.’’

”वह कैसे होगा?’’ काशीराम बोला.

”और पास आओ बताती हूं… मैं ने सारा प्लान सोच रखा है!’’ अनीता काशीराम के शर्ट का कौलर अपनी ओर खींचती हुई बोली.

फिर दोनों के बीच आधे मिनट तक खुसरफुसर होती रही. भावावेश में काशीराम ने अनीता के होंठों को चूम लिया था. अलग होती हुई अनीता बोली, ”फिर उस के बाद हम लोग शादी कर लेंगे.’’

किंतु अभी भी काशीराम के मन में प्लान की सफलता को ले कर संदेह दूर नहीं हुआ था. उस ने अपनी शंका अनीता से जाहिर की.

”तुम्हें जरा भी संदेह है तो सुपारी किलर हायर कर लो, मैं 2 लाख रुपए देती हूं.’’ वह बोली.

उस के बाद अनीता उठ कर दूसरे कमरे में चली गई. जब वापस लौटी, तब उस की हाथ में 5-5 सौ के कुछ नोट थे. प्लान के मुताबिक तय तारीख 7 जून, 2025 को काशीराम ने अनीता को कौल किया. उसे आधी रात को घर का मुख्य दरवाजा खुला रखने को कहा. अनीता की हामी मिलने पर काशीराम रात के करीब 2 बजे भाड़े के 4 साथियों के साथ वीरू के घर के करीब पहुंच गया. वीरू राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में बाईपास रोड पर स्थित अपने घर में सोया हुआ था.

घर का मेन गेट खुला था. उस से पांचों अंदर दाखिल हो गए. सभी कमरे के बाहर बाउंड्री के भीतर चारपाई पर सो रहे वीरू के पास जा पहुंचे. काशी ने मानसिंह उर्फ वीरू के सिरहाने से तकिया एक झटके में खींच लिया और उस से वीरू का मुंहनाक दबा दिया. बाकी चारों ने और अनीता ने एक साथ वीरू के हाथपैर दबोच लिए. वीरू कुछ सेकेंड तक छटपटाया और उस की मौत हो गई.

तभी एक व्यक्ति की नजर एक 9 बच्चे पर पर गई, जो आंखें मलते हुए उन्हें देख रहा था.

”अरे यह तो वीरू का बेटा है… इस ने हमें देख लिया है. अब क्या होगा?’’

काशीराम के मुंह से अचानक चिंता के ये शब्द निकल पड़े.

वह अनीता के साथ उस के पास गया. उस के कानों में फुसफुसाया और उसे उस के कमरे में जा कर सुला दिया. अनीता अपने कमरे में चली गई. 9 वर्षीय बेटे को जागते हुआ देखा. वह गुमसुम था. कुछ बोल नहीं पा रहा था. उसे पुचकारते हुए समझाने लगी. उस ने कहा कि जो कुछ देखा, किसी को नहीं बताए. कोई पूछे भी तो कहना है कि वह सो रहा था, उसे कुछ नहीं मालूम. प्लान के मुताबिक 8 जून, 2025 की सुबह करीब साढ़े 4 बजे अनीता ने अपनी जेठानी को कौल कर कहा कि जल्दी आओ, वीरू की तबीयत खराब हो गई है. अस्पताल ले जाना होगा.

जल्द ही परिवार के कई लोग वहां पहुंच गए. उसे तुरंत खेड़ली के उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया. अस्पताल में कुछ दूसरे परिजन भी पहुंच गए. उन में वीरू का भाई खेमचंद उर्फ गब्बर जाटव भी था. डौक्टर ने स्ट्रेचर पर वीरू की नब्ज टटोली और तुरंत मृत घोषित कर दिया. यह सुनते ही वहां मौजूद वीरू के फेमिली वाले सन्न रह गए. अनीता सदमे में आ कर वहीं धम्म से जमीन पर बैठ गई. उस के मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी. आंखें पथराई जैसी हो गई थीं. एक बूंद आंसू नहीं निकले थे. उसे फेमिली वालों ने संभाला. इसी बीच वहां काशीराम प्रजापति भी पहुंच गया.

वीरू के भाई गब्बर को यह बात गले नहीं उतर रही थी कि कुछ घंटे पहले ही रात के 10 बजे जब वह अपने नए घर में सोने गया था, तब तो वीरू एकदम भलाचंगा था. फिर अचानक उसे क्या हो गया? इस बारे में उस ने अनीता से जानना चाहा, किंतु वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाई. सकपकाती हुई सिर्फ इतना बताया कि खाना खाने के बाद वीरू सो गया था. आधी रात को उस की अचानक तबीयत बिगडऩे लगी थी. पहले तो उस ने गरमी से बेचैनी की शिकायत की थी. उसे खुली हवा में घर के बाहर बाउंड्री के खुले में सोने की इच्छा जताई और खुद वहां चारपाई पर जा कर लेट गया.

करीब 4 बजे उस ने आवाज लगाई और सीने में दर्द की शिकायत की. फिर उस ने अस्पताल ले जाने के लिए परिवार के सभी लोगों को फटाफट कौल कर बुलाया.  अनीता से बात करते हुए गब्बर वीरू की लाश को भी निहार रहा था. उसे उस के गले पर गहरा निशान नजर आया. जब इस बारे में अनीता से पूछा तो वह सकपका गई. उसी वक्त काशी का वहां पहुंचना भी गब्बर को कुछ अजीब लगा. उसे वीरू की मौत पर शक हो गया. उसे वीरू के चेहरे और गले पर जख्मों के निशान देख कर पहले ही उस की हत्या का संदेह हो गया था.

उस ने अस्पताल में मौजूद सभी लोगों के सामने एक तरह से अपना फरमान सुनाया, ”वीरू की लाश का पहले पोस्टमार्टम होगा, तभी उस का अंतिम संस्कार किया जाएगा.’’

इसी के साथ उस ने थाना खेड़ली को सूचना दे दी. सूचना पा कर एसएचओ धीरेंद्र सिंह गुर्जर अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने वीरू की लाश का मुआयना किया और वहां मौजूद फेमिली वालों से कुछ सवाल पूछे. गब्बर जाटव की शिकायत पर मानसिंह उर्फ वीरू की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई. पुलिस ने लाश का निरीक्षण किया. उस के मुंह, नाक और गरदन पर चोट के निशान पाए गए. मुंह और नाक से बाहर निकला खून सूख चुका था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस टीम आगे की जांच के लिए मानसिंह उर्फ वीरू के घर यानी घटनास्थल पर भी गई. वहां से कई साक्ष्य जमा किए गए, जिस में वीरू के बिस्तर पर से मिला एक टूटा दांत भी था. पुलिस के लिए यह वीरू की हत्या का एक सबूत था. पुलिस टीम ने घटनास्थल के खड़ेली कस्बे में लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए. एक फुटेज में 7-8 जून की रात करीब 2 बजे एक बाइक पर कुछ लोग लद कर वीरू जाटव के घर की ओर जाते दिखाई दिए. उन में ही काशीराम प्रजापति भी नजर आया था. उसी रात 3 बजे के बाद वही लोग बाइक से वापस लौटते नजर आए.

वीरू के भाई गब्बर ने अपने भाई की हत्या का शक काशीराम और भाभी यानी वीरू की पत्नी अनीता पर ही जाहिर किया था. उस ने पुलिस को बताया था कि अनीता वीरू की दूसरी पत्नी है, जो बगैर ब्याहे उस के साथ कई सालों से रह रही थी. पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन की भी जांच की. काशीराम की लोकेशन घटनास्थल की मिली. कौल के डिटेल्स से पता चला कि अनीता और काशीराम के बीच हर रोज की तरह उस रात भी बातचीत हुई थी.

पुलिस ने इन तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने के बाद इस घटना की जानकारी अलवर जिले के आला पुलिस अधिकारियों को दे दी. एसपी संजीव नैन ने इस बाबत एडिशनल एसपी (रूरल) प्रियंका और सीओ (कठूमर) कैलाशचंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर दी. इस टीम में एसएचओ धीरेंद्र सिंह, एसएसआई रमेशचंद, कांस्टेबल राजवीर, भगत सिंह, प्रधान सिंह, सुरेश चंद, देवेंद्र सिंह शामिल किए गए थे. थाना खेड़ली की पुलिस टीम भी इस जांच में पहले से लगी हुई थी. जांच में अनीता और काशीराम के बीच लव अफेयर के बारे में भी पता चला, जबकि वह वीरू की दूसरी पत्नी थी.

वह करीब 4 साल से मानसिंह उर्फ वीरू के साथ खेड़ली कस्बे के बाइपास रोड पर वार्ड नंबर 19 स्थित नए मकान में रह रही थी. वहीं अनीता का 10 वर्षीय बेटा भी रहता था. जबकि वीरू की पहली पत्नी सपना देवी अपने 2 बेटों और एक बेटी के साथ खेड़ली में ही पुराने मकान में रहती थी. वीरू अपनी दोनों पत्नियों और उन के बच्चों का पूरा खयाल रखता था. हालांकि अपना अधिक समय अनीता के साथ ही गुजारता था. सपना से उस की बाकायदा शादी हुई थी, लेकिन अनीता के साथ वह लिवइन रिलेशनशिप में था.

अनीता पहले से शादीशुदा थी. उस का ससुराल राजस्थान के भरतपुर जिले में भुसावर के सेंदली गांव में थी. विवाह के कुछ समय बाद ही वह पति को अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में ले आई थी. पति को अपने पक्ष में कर सासससुर एवं दूसरे परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर दिया था. उस का पति फलों का ठेला लगता था. वहीं उस की मुलाकात वीरू से तब हुई थी, जब अनीता अपने पति के साथ उस के मकान में किराए पर रहने आई थी. वहीं रहते हुए अनीता के वीरू के साथ अवैध संबंध बन गए थे. पति को इस की जानकारी हुई तो उस ने विरोध किया, तब अनीता वीरू के साथ भाग गई. जिस से उस के पति की काफी जगहंसाई हुई.

अनीता भी एक बेटे की मां थी. उस ने पति के साथ अपने बेटे को भी ठुकरा दिया. वह 2 माह बाद वीरू के साथ गुजार कर वापस खेड़ली लौट आई थी. जबकि उस का पति अपने बेटे के साथ सेंदली लौट गया था. वीरू के एक गैरऔरत के साथ रहने का विरोध उस की ब्याहता सपना देवी और दूसरे करीबी परिजनों ने भी किया, लेकिन वह नहीं माना. वह अनीता के इश्क और हुस्न का दीवाना बना हुआ था. उस ने अपनी पत्नी सपना और भाई गब्बर की एक नहीं सुनी. यहां तक कि उस ने अनीता के लिए दूसरा घर दिलवा दिया और उस के साथ रहने लगा. आजीविका के लिए उस ने अनीता को जनरल स्टोर की दुकान भी खुलवा दी. अनीता वीरू से एक बेटे की मां भी बन गई.

वीरू और बेटे के साथ अनीता की जिंदगी मजे में गुजर रही थी. वह अपनी दुकान चलाती थी. जबकि वीरू अपने धंधे में घर से बाहर चला जाता था. एक बार अनीता की दुकान पर काशीराम आया. वह बातबात पर अनीता की दुकान, उस के काम करने के तौरतरीके, व्यवहार की तारीफ करता है. उस ने यह भी महसूस किया कि सामान खरीदने के बहाने से उस से दूसरी बातें भी करने लगा था, ताकि उस के साथ अधिक समय तक रह सके. अनीता को काशी की आंखों में अपने प्रति चाहत के डोरे नजर आए. जब कभी काशी उस के सामने होता तो उस के दिल की धड़कनें बढ़ जाती थीं. कई बार काशी सामान खरीदते हुए और पैसे के लेनदेन के बहाने से अनीता के हाथों को प्यार से छूनेसहलाने लगता था.

अनीता भी इस का बुरा नहीं मानती थी. एक बार तो हद हो गई, जब काशी उस की हथेली को पकड़ कर बोल पड़ा, ”इतनी अच्छी कलाई और हथेली है, छोडऩे को जी नहीं करता है.’’

इस तारीफ को सुन कर अनीता शरमा गई. उस ने झट से अपना हाथ खींच लिया और तेजी से मुड़ गई थी.

इस के जवाब में अनीता भी बोले बगैर नहीं रही, ”लगता है, तुम पहली बार किसी औरत को देख रहे हो?’’

यह कहना गलत नहीं था कि काशी ने अनीता के दिल में प्रेम की गुदगुदी के साथ देह में वासना की चिंगारी भड़का दी थी. आगे क्या होने वाला है, इस का उसे जरा भी अंदाजा नहीं था. दोनों जल्द ही एकदूसरे के साथ प्यार की रौ में बह गए. अनीता एक बार फिर गैरमर्द की बांहों में ऐसे समा गई थी, मानो उस का वीरू से मन भर गया हो. अनीता को उस वीरू का प्रेम फीका लगने लगा, जिस के साथ साल 2013 से ही रह रही थी. उसे छोड़ कर दमदार मर्दानगी वाले मर्द काशी के साथ गुलछर्रे उड़ाने लगी थी. करीब ढाई साल तो उन के अवैध रिश्ते वीरू की नजरों से छिपे रहे, लेकिन जब इस का उसे पता चला, तब उस ने विरोध जताना शुरू कर दिया.

विरोध में वह अनीता के साथ गालीगलौज और मारपीट करने लगा. यह सब अनीता के साथ आए दिन होने लगा था. यहां तक कि वीरू ने उस का मोबाइल फोन तक छीन लिया था और सिम तोड़ डाले थे, ताकि वह काशी से फोन पर भी बात नहीं कर सके. अनीता पर वीरू द्वारा की गई सख्ती को देखते हुए काशी ने एक तरीका निकाला. वह वीरू के पैरों पर जा गिरा और माफी मांग ली. कसम खाई कि वह अनीता से संबंध तोड़ लेगा. इसी के साथ उस ने वीरू के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया.

इस मेलमिलाप की खुशी में काशी ने वीरू को शराब की पार्टी दे डाली. वीरू ने पार्टी के जम कर मजे लिए और यह भूल गया कि काशी उस की प्रेमिका का प्रेमी है. वीरू को इस बात का जरा भी एहसास नहीं हुआ कि काशी की दोस्ती के पीछे अनीता की चाल है. पुलिस की जांच टीम ने वीरू के हत्यारों तक पहुंचने के लिए उस की पहली पत्नी सरिता देवी से भी पूछताछ की. उस ने बहुत दुखी मन से अपनी पीड़ा बताई, जिस से पुलिस को अंदाजा हुआ कि वीरू की हत्या में उस की भूमिका नहीं हो सकती है. जबकि पुलिस को अनीता में इस की कोई झलक नहीं दिखी. उसे वीरू की मौत का न कोई मलाल था और न ही कोई पीड़ा, सिर्फ चेहरे पर बनावटी उदासी थी.

पुलिस की पूछताछ का सिलसिला यहीं नहीं खत्म हुआ. घटना की रात घर में मौजूद अनीता के 9 वर्षीय बेटे से पूछताछ के लिए पुलिस उसे अकेले में ले गई और उसे हमदर्दी एवं प्यार दिखाते हुए वीरू के बारे में पूछताछ करने लगी. अनीता के बेटे ने जो कुछ बताया, उसे सुन कर पुलिस की आंखों में चमक आ गई. दरअसल, उस ने घटना की रात जो कुछ अनिद्रा में देखा था, सचसच बता दिया. यह भी बताया कि उसे किसकिस ने कुछ नहीं बोलने की हिदायत दी थी? किस ने धमकी दी थी और अनीता ने किस तरह से उसे चुप रहने के लिए समझाया था.

बच्चे ने 7 जून, 2025 की शाम की बात पापा से अखिर बार हुई बात बताई थी. उस ने बताया कि पापा जब उस रात काम से घर आए थे, तब उन्होंने उसे अपना मोबाइल फोन चार्ज के लिए बिजली बोर्ड के साकेट में लगाने के लिए दिया था. उसी रात मम्मी ने उस पर जल्द सोने का दबाव डाला था और वह सो गया था. आधी रात को अचानक उस की नींद खुल गई थी और उस ने पापा की हत्या करते हुए कई लोगों को देख लिया था. उन में उस की मम्मी भी थी.

पुलिस के लिए अनीता और वीरू का बेटा ही चश्मदीद गवाह निकला. उस ने हत्याकांड की बहुत सारी बातें बता दी थीं, जिस से अनीता और उस के नए प्रेमी काशीराम पर बना शक और मजबूत हो गया था. इस संबंध में पुलिस ने अनीता से सख्ती से पूछताछ की. तब उस ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और दूसरे आरोपियों के बारे में बताया, जिस में मुख्य आरोपी काशीराम प्रजापति था. पुलिस ने काशीराम को 16 जून, 2025 को सुपारी किलर बृजेश जाटव के साथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों से सख्ती के साथ पूछताछ से पहले पुलिस ने उन्हें बता दिया कि अनीता ने जुर्म मान लिया है और उस के बेटे ने सब कुछ बता दिया है, इसलिए उस के बचने की कोई गुंजाइश नहीं है. इतना सुनते ही काशीराम भी डर गया और घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बता दिया.

काशीराम प्रजापति पुलिस की सख्ती के आगे ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया. उस ने बाकी 3 आरोपियों के नाम बताने के साथसाथ वीरू की हत्या करनी स्वीकार ली. उस ने सुपारी के लिए 2 लाख रुपए के बारे में भी बताया, जो अनीता ने देने का वादा किया था. एडवांस के रूप में उसे 40 हजार मिल गए थे. आरोपियों में बृजेश जाटव अलवर के कालवाड़ी का रहने वाला है. वह छोटामोटा कामधंधा करता है. पूछताछ के बाद अनीता, काशीराम प्रजापति और बृजेश को पुलिस ने अलवर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया. Rajasthan News

कथा संकलन तक पुलिस अन्य तीनों आरोपियों को सघनता से तलाश कर रही थी.

 

 

Crime Stories: प्रेमी को न रखें सिर पर चढ़ा कर

Crime Stories: 25 वर्षीय रोशन सावे और 23 वर्षीय रितु भंडारकर के बीच पिछले 5 सालों से अफेयर चल रहा था, लेकिन रोशन की गलत आदतों और बेरोजगार बने रहने से रितु ने उस से मुंह फेर लिया. यहां तक कि वह रोशन के साथ उपेक्षा भरा बरताव कर उस से बेरुखी से पेश आने लगी थी. उस ने उस की फोन कौल भी रिसीव करनी बंद कर दी थी. रितु के इस रवैए से तिलमिलाया रोशन एक दिन इतना खूंखार हो गया कि…

11 नवंबर, 2025 को सुबह के 10 बजे का समय रहा होगा. मूलरूप से बालाघाट जिले की बैहर तहसील के छोटे से गांव आमगांव की रहने वाली 23 साल की रितु भंडारकर की उस के प्रेमी 25 वर्षीय युवक रोशन ने दिनदहाड़े बीच चौराहे पर धारदार चाकू से उस दौरान गला रेत कर हत्या कर दी, जब वह रोज की तरह फाटा चौराहे पर  बैहर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी. वह बैहर के एक इलेक्ट्रौनिक शोरूम में नौकरी करती थी. रोजाना की तरह मंगलवार को भी उस के चाचा धर्मेंद्र भंडारकर उसे अपनी बाइक पर बैठा कर फाटा चौराहे पर छोड़ कर घर लौट आए थे.

रितु बैहर जाने के लिए चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी. उसी समय पीछे से उस का प्रेमी रोशन आया और उस से बात करने लगा. फिर थोड़ी ही देर में उन दोनों में शादी के मुद्ïदे को ले कर तीखी नोकझोंक होने लगी. दोनों के बीच सरेराह तेज आवाज और तीखे शब्दों में नोकझोंक होती देख कर उधर से गुजर रहे राहगीर भी खड़े हो गए. रितु और दर्शक बने राहगीर इस से पहले कि रोशन के नापाक इरादे को समझ पाते, तब तक रोशन अपनी जेब से चाकू निकाल कर रितु की गरदन पर कई वार कर चुका था.

हालांकि चाकू से जानलेवा हमला करने से पहले उस ने रितु को धमकाते हुए कहा था, ”रितु, मैं तुम से बेहद प्यार करता हूं, इसलिए तुम से शादी करना चाहता हूं.’’

”रोशन, यह तुम क्या कह रहे हो. लगता है कि तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है. आइंदा ऐसी गंदी सोच वाली बात मुझ से मत करना.’’ रितु ने उसे डांटते हुए कहा.

”रितु, तुम अच्छी तरह से सुन लो कि मैं तुम्हें जान से ज्यादा चाहता हूं और तुम्हें अपना मान चुका हूं. मैं ने तय कर लिया है कि मैं शादी तुम से ही करूंगा. अगर तुम ने मुझे धोखा दिया तो समझ लो परिणाम गंभीर होंगे.’’ तल्ख लहाजे में चेतावनी देते हुए रोशन बोला, ”यह याद रखो रितु कि अगर तुम मेरी न हुई तो मैं तुम्हें किसी और की भी नहीं बनने दूंगा. भले ही इस का नतीजा कुछ भी हो. अब अपनी जिंदगी का निर्णय तुम्हें खुद करना होगा कि मेरे साथ शादी करना पसंद करोगी या किसी और के साथ?’’

 

रोशन ने आगे कहा, ”रितु, मेरी जिंदगी को तूने नर्क बना कर रख दिया है. अब शेष बचा ही क्या है मेरी जिंदगी में?’’

रोशन के मुंह से यह सब सुन रितु भौचक्की रह गई. उस ने बिना किसी हिचकिचाहट के रोशन की ओर मुखातिब होते हुए कहा, ”रोशन, आज तुम भी कान खोल कर सुन लो कि मैं तुम से इतनी नफरत करती हूं कि तुम से शादी करना तो दूर की बात, किसी भी तरह के ताल्लुकात भी रखना नहीं चाहती. यहां तक कि तुम्हारी सूरत भी देखना नहीं चाहती, यह मेरा आखिरी डिसीजन है.’’

इतना सुनते ही रोशन के तनबदन में आग लग गई. शराब के नशे में धुत रोशन आपे से बाहर हो गया. फिर उस ने गुस्से में आ कर रितु के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. रितु बचाव के लिए चीखनेचिल्लाने लगी, लेकिन हैरत की बात है कि मौके पर मौजूद लोगों में से किसी की भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि उसे हमलावर से बचा लेते. सब के सब बुत बने रहे. किसी ने भी उसे रोकने के लिए मुंह से आवाज तक नहीं निकाली. बल्कि कुछ लोग तो मोबाइल से सारे घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे, यह सिलसिला फिल्मी दृश्य की तरह काफी देर तक चलता रहा.

इस बीच रितु गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर गिर पड़ी. इस के बावजूद भी हत्यारा रितु के गले पर चाकू से तब तक वार करता रहा, जब तक कि उस की सांसें थम नहीं गईं. इस के बाद रितु का हत्यारा रोशन मृतका के सिर को अपनी गोद में रख कर कुछ देर तक उस के दुपट्टे से अपने हाथों में लगे खून को पोंछता रहा. फिर चाकू से अपने शरीर पर प्रहार कर अपने आप को भी चोटिल कर लिया और बेसुध हो कर रितु के शव के पास ही लुढ़क गया.

भीड़भाड़ वाला इलाका होने से घटनास्थल पर कुछ ही समय में काफी भीड़ जमा हो गई. इस दिल दहला देने वाली हृदयविदारक घटना ने सर्द मौसम के बावजूद माहौल में गरमाहट पैदा कर दी. घटना भी ऐसी कि पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. दरअसल, घटनास्थल पर जमा भीड़ में से किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना की सूचना दे दी. इस से पहले कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पाती, रितु ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. इस सूचना के मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने वायरलैस से मैसेज प्रसारित कर बैहर थाने के एसएचओ जयंत मर्सकोले को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने को कहा.

पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही एसएचओ जयंत मर्सकोले कुछ पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंच कर उन्होंने जांचपड़ताल शुरू कर दी. जांच करने पर पता चला कि वहां खून से लथपथ पड़ी युवती की मौत हो चुकी थी, जबकि घायलावस्था पर पड़ा युवक कराह रहा था. उन्होंने युवक को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचवाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को इस वारदात से अवगत करा दिया था.

इसी सूचना पर बालाघाट जिले के एसपी आदित्य मिश्रा, एडिशनल एसपी आदर्श कांत शुक्ला और बैहर के एसडीओपी करणदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे. पुलिस अधिकारियों ने वारदातस्थल और मृतका के रक्तरंजित शव का मुआयना किया तो उस की गरदन पर चाकू के काफी गहरे घाव थे. श्वास नली की नसें भी कटी हुई थीं. शव के पास ही वह चाकू भी पड़ा हुआ था, जिस से हत्यारे ने इस वारदात को अंजाम दिया था. जबकि हत्यारे और मृतका के पास मिले मोबाइल फोन में सेव नंबरों में से उन दोनों के परिजनों के नंबर खोज कर फेमिली वालों को पुलिस द्वारा इस घटना की सूचना दी गई.

सूचना पा कर रितु के फेमिली वाले अचंभित रह गए कि रितु की रोशन ने हत्या कर दी है. वे भागेभागे घटनास्थल पर पहुंचे. सड़क पर अपनी इकलौती बेटी को लहूलुहान हालत में मृत देख कर परिजन कुछ देर के लिए अवाक रह गए. उन सभी की आंखों से आंसू टपकने लगे. इसी बीच रितु के रिश्तेदार और पड़ोसी भी घटनास्थल पर आ गए थे. रितु के पापा शिवशंकर और चाचा धर्मेंद्र की आंखों में आंसू देख कर रिश्तेदार और पड़ोसी समझ गए कि कुछ न कुछ गड़बड़ है, उन्होंने हिम्मत कर के रितु के चाचा धर्मेंद्र से पूछा कि रितु कैसी है तो उन की कुछ भी बताने की हिम्मत नहीं हुई और जोरजोर से रोने लगे.

यह देख कर रिश्तेदार और पड़ोसियों को यह समझ में आ गया कि भंडारकर परिवार की इकलौती बेटी के साथ अनहोनी घट गई है.

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सारी काररवाई अपनी मौजूदगी में निपटवाई. पुलिस ने घटनास्थल से सारे  सबूत इकट्ठा करने से वहां की वीडियोग्राफी कराने के साथ ही मौके से ब्लड के सैंपल लिए ताकि डीएनए जांच भी कराई जा सके. हत्या वाली जगह से ही पुलिस टीम ने रक्तरंजित चाकू समेत 2 मोबाइल फोन और मृतका का बैग बरामद किया. पुलिस ने रितु भंडारकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. कागजी काररवाई पूरी करने के बाद एसएचओ थाने लौट आए. यह सब करतेकरते दोपहर के 12 बज गए.

उधर जैसे ही मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटनाक्रम की खबर लोगों को लगी तो बैहर थाने के गेट पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. इस हुजूम में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ले कर सामाजिक संगठनों और मृतका के पेरेंट्स भी शामिल थे. उन सभी में इस जघन्य हत्या को ले कर काफी आक्रोश था. वे हत्यारे को  फांसी देने और उस के मकान को बुलडोजर से जमींदोज करने के साथ ही मृतका के परिजनों को एक करोड़ रुपए दिए जाने मांग को ले कर धरने पर बैठ गए. इस के साथ भीड़ नारेबाजी भी कर रही थी.

इस से पहले जैसे ही एसपी आदित्य मिश्रा, एडिशनल एसपी आदर्श कांत शुक्ला और एसडीओपी करण सिंह घटनास्थल का मौकामुआयना कर वापस लौटने को हुए तो भीड़ ने उन्हें कानूनव्यवस्था का मुद्ïदा बना कर घेर लिया. इस से माहौल तनावपूर्ण हो गया था. इस हालत में किसी भी अनहोनी से बचने के लिए एसएचओ ने थाने से और फोर्स बुला ली. पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त काररवाई का वादा कर किसी तरह समझाबुझा कर प्रदर्शनकारियों को शांत किया. उधर बैहर के सिविल अस्पताल से रितु के हत्यारोपी रोशन के डिस्चार्ज होते ही पुलिस उसे थाने ले आई, जहां उस ने एडिशनल एसपी आदर्श कांत शुक्ला की मौजूदगी में अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

जब उन्होंने उस से रितु की हत्या करने की वजह पूछी तो उस ने हत्या करने की जो कहानी बताई, वह दिल को झकझोर देने वाली निकली—

रोशन ने बताया कि वह रितु को तब से जानता था, जब वह उस के साथ स्कूल में पढ़ती थी. दोनों का पिछले 5 सालों तक लव अफेयर भी चला. पहले रितु भी मुझे खूब चाहती थी. उस ने आगे बताया कि जब भी मैं उस से मिलताजुलता था, वह बड़े प्यार से बात करती थी. यहां तक कि हम घर वालों से लुकछिप कर घंटों तक  पार्क, रेस्टोरेंट में साथ बैठ कर प्यारमोहब्बत की बातें करते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अचानक पूरी तरह बदल गई थी और मुझ से नफरत करने लगी थी.

पता नहीं कि ऐसा क्या हुआ कि उस ने अब मेरी कौल तक रिसीव करनी बंद कर दी थी, जिस से मैं गहरे तनाव में आ गया था. मैं ने उस की हत्या करने से पहले रितु को अपने साथ शादी करने के लिए बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी तो मजबूर हो कर मैं ने उसे मौत की नींद सुलाने की योजना बना डाली. मुझे यह जानकारी तो पहले से ही थी कि रितु नौकरी पर जाने के लिए रोज सुबह फाटा चौराहे से बस में सवार हो कर बैहर जाती है, अत: रितु के चौराहे पर पहुंचने से पहले वहां पहुंच कर मैं उस के आने का इंतजार करने लगा.

जैसे ही वह वहां पहुंची, उस के पास पहुंच कर मैं ने आखिरी बार शादी के मुद्ïदे को ले कर उस से बात की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उस की हत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा. उधर रितु के पेरेंट्स का कहना है कि उन की बेटी का रोशन से प्यार का कोई चक्कर नहीं था. रोशन जबरदस्ती उस के पीछे पड़ा हुआ था. उस ने उन की इकलौती बेटी को छीन लिया. उसे फांसी की सजा होनी चाहिए. रोशन से विस्तार से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. हालांकि रोशन के चेहरे पर न कोई शिकन थी और न ही कोई पछतावा, बल्कि अपने किए पर वह बेहद खुश था. Crime Stories

 

 

Aligarh News: एक जुर्म दीवाने की खातिर

Aligarh News: पति यूसुफ के घर से निकलते ही तबस्सुम ने योजनानुसार प्रेमी दानिश को फोन कर दिया था. इस बात की जानकारी किसी को नहीं हो सकी. यूसुफ जब शाम को काम से वापस घर नहीं आया, तब फेमिली वालों को चिंता हुई. यूसुफ के साथ फिर क्या हुआ? पढि़ए, इस सनसनीखेज कहानी में…

दानिश और तबस्सुम का 4 सालों तक प्यार परवान चढ़ता रहा, लेकिन अब यूसुफ की दखलंदाजी से दोनों परेशान रहने लगे. फोन पर भी अब तबस्सुम दानिश से डरडर कर कम ही बात कर पाती थी. प्रेमी और प्रेमिका दोनों ही बिन पानी की मछली की तरह तड़पने लगे. जब दोनों को एकदूसरे की जुदाई बरदाश्त नहीं हुई तो यूसुफ से छुटकारा पाने के लिए उस की हत्या करने का प्लान बनाया. 29 जुलाई, 2025 को यूसुफ घर से टिफिन ले कर मंडी जाने के लिए घर से निकला था, रास्ते में उसे दानिश ने रोक कर कहा, ”यूसुफ यहां पर सारे दिन काम करने पर भी मिलने वाले पैसों से तुम्हारा काम नहीं चलेगा. मेरे साथ चलो, कासगंज में मेरी जानपहचान है. वहां पर अच्छा काम दिलवा दूंगा.’’

अपने दोस्त दानिश की बातों में आ कर यूसुफ उस की स्कूटी पर बैठ गया. दानिश यूसुफ को अपनी स्कूटी पर बैठा कर कासगंज की ओर ले गया. रास्ते में टिफिन से खाना खाने के बहाने दानिश यूसुफ को विलराम क्षेत्र में स्थित बंद पड़े एक ईंट भट्ठे पर ले गया. दानिश ने अपने लिए खाना पहले ही एक होटल से ले लिया था. भट्ठे पर पहुंच कर दोनों ने वहां बैठ कर अपनाअपना खाना खाया. खाना खाने के बाद दोनों वहीं आराम करने लगे. खाना खाने के कुछ देर बाद ही यूसुफ बेहोश हो गया. तब दानिश ने उस के दोनों हाथ पीछे बांध दिए और अपने साथ लाए छुरे को स्कूटी से निकाल कर यूसुफ के पेट में वार कर उस की हत्या कर दी.

इस के बाद भी उसे तसल्ली नहीं हुई और अपने साथ लाए तेजाब से उस का चेहरा जला कर शव को वहां उगी झाडिय़ों में फेंक कर अपनी स्कूटी से भाग गया. यूसुफ की हत्या करने के बाद दानिश ने काम होने की पूरी जानकारी मोबाइल से अपनी प्रेमिका तबस्सुम को दे दी. इस के बाद दानिश अपने घर आ गया. यूसुफ की हत्या करने के बाद दानिश और तबस्सुम खुश थे. दोनों की फोन पर बातें होती रहती थीं. दोनों साथ रहने का प्लान बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

2 अगस्त, 2025 की शाम को कासगंज जिले की बिलराम पुलिस चौकी के गांव नगला छत्ता में बंद पड़े एक ईंट भट्ठे के पास झाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला हुआ शव मिला. युवक का शव मिलने की जानकारी जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों की भीड़ एकत्र हो गई. कुछ लोग कह रहे थे कि यह आशिकी के चक्कर में मारा गया है, जबकि कुछ का कहना था कि पैसों के लेनदेन के पीछे हत्या हुई है. जितने मुंह उतनी बातें वहां होने लगी.

लोगों ने इस की सूचना पुलिस को दी, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. शव कई दिन पुराना होने के चलते उस में कीड़े पनप गए थे.  मृतक के दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे हुए थे. शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि पेट में किसी धारदार हथियार से वार कर के मौत के घाट उतारा गया था. शव को पेट्रोल या तेजाब से जला दिया गया था, ताकि उस की शिनाख्त न हो सके. सूचना मिलने पर एसपी (देहात) अमृत जैन भी फोरैंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. फोरैंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए. शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शव की पहचान न होने पर पुलिस समझ गई कि युवक कहीं बाहर का है और उस की हत्या यहां ला कर की गई है.

पुलिस ने मौके की काररवाई निपटाने के बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया. इस के बाद आसपास  के थानों व जिलों से लापता लोगों के बारे में जानकारी की गई. पुलिस को पता चला कि थाना छर्रा के धनसारी गांव का यूसुफ पिछले कई दिनों से लापता है. इस पर पुलिस ने बिना देर किए यूसुफ के फेमिली वालों से संपर्क किया. यूसुफ के फेमिली वाले जब थाने पहुंचे तो उन्होंने कपड़ों और चप्पलों के आधार पर शव की शिनाख्त यूसुफ के रूप में की. 29 जुलाई, 2025 की शाम के 6 बज चुके थे और 27 वर्षीय यूसुफ अभी तक गल्ला मंडी से वापस नहीं लौटा था. यूसुफ गल्ला मंडी में काम करता था. दोनों बच्चे शाम होते ही बेसब्री से अपने पापा का इंतजार करने लगते थे, क्योंकि यूसुफ बच्चों के लिए खानेपीने और कभीकभी कोई खिलौना ले कर जरूर आता था.

सुबह से शाम हो गई और जब रात घिरने लगी तो बड़े बेटे असलान ने अपनी मम्मी तबस्सुम से पूछा, ”मम्मी, पापा अब तक क्यों नहीं आए हैं? वैसे तो वो शाम तक आ जाते थे.’’

”बेटा, पापा को आज ज्यादा काम मिल गया होगा, इसलिए उन्हें आने में देर हो गई है.’’ तबस्सुम ने कहा.

जब रात के 9 बज गए, तब यूसुफ के पिता भूरे खां ने बहू तबस्सुम से पूछा, ”बहू, यूसुफ सुबह जाते समय क्या कह गया था कि वह देर से घर आएगा?’’

इस पर तबस्सुम ने जबाव दिया, ”नहीं पापाजी, वह मुझ से तो कुछ कह नहीं गए थे. मैं ने फोन किया था, लेकिन उन का फोन स्विच्ड औफ मिला. मुझे लगा कि कहीं काम में फंस गए होंगे. उन्होंने वापस कौल भी नहीं की.’’

यह सुन कर भूरे खां को चिंता हुई. यूसुफ सुबह गल्ला मंडी जा कर शाम को घर लौट आता था, लेकिन आज उस ने फोन कर के भी नहीं बताया कि वह देरी से आएगा. उन्होंने सोचा कि इस समय तो गल्ला मंडी भी बंद हो चुकी होगी. बेटे को तलाशें तो तलाशें कहां? फिर भी उन्होंने स्वजनों के साथ यूसुफ को ढंूढा, लेकिन उस का कुछ पता नहीं चला. अलीगढ़ के थाना छर्रा के गांव धनसारी निवासी भूरे खां व उन के फेमिली वालों ने यूसुफ के इंतजार में पूरी रात आंखों में काटी. सुबह होते ही भूरे खां ने फेमिली वालों के साथ गल्ला मंडी जा कर बेटे की तलाश की. साथ ही उस के साथ काम करने वाले अन्य लोगों से बेटे यूसुफ के बारे में जानकारी की. लोगों ने बताया कि यूसुफ कल तो मंडी आया ही नहीं था.

यह सुनते ही भूरे खां के पैरों तले से जैसे जमीन खिसक गई. उन के मन में तरह तरह के विचार आने लगे कि कहीं बेटे के साथ कोई अनहोनी तो नहींं हो गई. कल से उस का कोई हालचाल नहीं मिला था. बेटे की तलाश में भूरे खां ने जहां भी संभव हो सकता था, वहां उस की तलाश की. दूसरे दिन यानी 30 जुलाई को भूरे खां ने थाना छर्रा में बेटे की गुमशुदगी दर्ज करा दी. गुमशुदगी दर्ज होने के बाद  पुलिस और यूसुफ के फेमिली वाले उस की तलाश करते रहे, लेकिन 4 दिन तलाशने के बाद भी यूसुफ का कोई पता नहीं चला.

यूसुफ की नृशंस हत्या से घर में कोहराम मच गया. यूसुफ  के बच्चों के फूल से खिले चेहरे पिता की मौत से मुरझा से गए. पुलिस ने फेमिली वालों को ढांढस बंधाते हुए उन से हत्यारों की तलाश में मदद करने को कहा. कासगंज में यूसुफ के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव फेमिली वालों को सौंप दिया गया. 3 अगस्त को डैडबौडी शाम 5 बजे गांव पहुंची. परिजनों और ग्रामीणों ने घटना का खुलासा करने और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छर्राकासगंज मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की. तब पुलिस ने उन्हें समझा कर सड़क से हटा दिया, इस के बाद गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

अपने पति की हत्या से यूसुफ की पत्नी तबस्सुम का रोरो कर बुरा हाल था. वह कभी अपने को संभालती तो कभी बच्चों को.  पुलिस ने मृतक यूसुफ की पत्नी के साथ ही घर के अन्य सदस्यों से गहनता से पूछताछ की. बच्चों से भी पुलिस ने जानकारी जुटाई. तबस्सुम ने बताया कि उस ने पति के वापस न आने पर उस ने फोन किया था, लेकिन उन का फोन स्विच औफ आ रहा था. तब उस ने पति के दोस्त दानिश को फोन कर पति के बारे में पूछा था. दानिश ने पति यूसफ के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही थी. इस पर मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मृतक की पत्नी तबस्सुम के मोबाइल की काल डिटेल्स की जांच की. इस के अच्छे परिणाम शीघ्र ही सामने आ गए.

पुलिस ने गहनता से जांच कर इस हत्या की गुुत्थी सुलझा कर इस हत्याकांड का परदाफाश कर दिया. जो सच्चाई सामने आई है, वो बेहद हैरान करने वाली थी. यूसुफ की दर्दनांक हत्या के पीछे जो कहानी सामने आई, उस ने सब को चौंका दिया. यूसुफ की पत्नी तबस्सुम ने अपने गांव में रहने वाले 28 वर्षीय प्रेमी दानिश के साथ मिल कर इस हत्या की साजिश रची थी. दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर जब यूसुफ ने इस का विरोध किया तो दोनों ने मिल कर अपने प्यार के रास्ते से हटाने की ठान ली.

पुलिस ने 3 अगस्त, 2025 को मृतक के पिता भूरे खां की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट  तबस्सुम, उस के प्रेमी दानिश व दानिश के  अज्ञात साथियों के खिलाफ दर्ज कर ली गई. कौल डिटेल्स में तबस्सुम और प्रेमी दानिश के बीच लंबेलंबे समय तक बातचीत के साक्ष्य मिले. इस के बाद तबस्सुम को हिरासत में ले कर पूछताछ की गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि यूसुफ को बड़ी बेरहमी से मारा गया था. बेहोश होने के बाद पहले उस के हाथ पीछे बांधे गए. फिर धारदार हथियार से पेट पर वार किए गए. हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए उस के शरीर पर तेजाब डाला गया.

जांच के बाद पुलिस ने 3 अगस्त को ही तबस्सुम को गिरफ्तार कर लिया. उस ने पूछताछ में सारा राज उगल दिया. प्रेम और वासना में अंधी हो कर तबस्सुम ने अपने पति से छुटकारा पाने के लिए उसे मौत के घाट उतारने की साजिश यूसुफ के दोस्त और अपने आशिक दानिश के साथ मिल कर रची और उसे अंजाम तक पहुंचाया. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस को 6 अगस्त, 2025 की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि यूसूफ की हत्या का आरोपी दानिश जो कि यूसुफ का दोस्त भी है, रामपुर बंबा के निकट कहीं जाने की फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस एलर्ट हो गई और बंबा के पास से दानिश को गिरफ्तार कर लिया.

दानिश को थाने ला कर उस से यूसुफ की हत्या के बारे में पूछताछ की गई. उस ने बताया कि गांव में उस का और यूसुफ का घर थोड़ी दूरी पर ही है. हम दोनों में दोस्ती थी. यूसुफ के घर आनाजाना रहता था. करीब 4 साल पहले एक दिन जब वह यूसुफ के घर गया था, उस की यूसुफ की पत्नी तबस्सुम से आंखें चार हो गईं. तबस्सुम बला की खूबसूरत थी. दानिश भी कसे शरीर का सुंदर युवक था. पहली ही मुलाकात में दोनों ने आंखों ही आखों में एकदूसरे के दिल पर मोहब्बत की दस्तक दे दी थी.

अब दानिश अकसर यूसुफ के घर आ जाता था. वह बच्चों के लिए कोई न कोई गिफ्ट या उन के पसंद की खानेपीने की चीजें ले कर आता. इस बीच दानिश ने यूसुफ की गैरमौजूदगी में तबस्सुम से उस का मोबाइल नंबर ले लिया. यूसुफ के काम पर जाने के बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका फोन पर घंटों बातें करते थे. पति यूसुफ के मंडी जाने के बाद वह बाजार जाने के बहाने घर से निकल जाती और अपने प्रेमी दानिश से मिलती. इस बीच दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ते भी बन गए थे. जब भी तबस्सुम को मौका मिलता वह दानिश से मिल आती. तबस्सुम के खयालों में हरदम अपने प्रेमी दानिश की तसवीर रहती थी. वह चाहती थी कि उस का दीवाना हर पल उस की आंखों के सामने ही रहे.

पत्नी के बदलते व्यवहार पर यूसुफ को शक हुआ. फिर उसे दोस्त दानिश और पत्नी तबस्सुम के प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो उस ने तबस्सुम का विरोध किया. दानिश को ले कर आए दिन उन के घर में कलह भी होने लगी. पूछताछ में पत्नी तबस्सुम ने पुलिस को बताया, वह अपने प्रेमी दानिश के साथ जाना चाहती थी. पति यूसुुफ इस का विरोध करता था. वह दानिश से बात करने और घर पर उस के सामने आने को मना करता था. पति यूसुफ मंडी के काम से इतना कमा नहीं पाता था, जिस से घर में तंगी बनी रहती थी. जबकि दानिश उस पर खूब खर्च करता था और उस की हर बात का खयाल रखता था.

योजना के अनुसार 29 जुलाई, 2025 को उस ने यूसुफ के खाने में नींद की गोलियां पीस कर मिला दी थीं. ये गोलियां दानिश ने ला कर दी थीं. इस के साथ ही पति के घर से गल्ला मंडी के लिए निकलते ही दानिश को फोन कर दिया था. बताते चलें कि भट्ठे पर जब यूसुफ ने टिफिन से खाना खाया तो नींद की गोलियों की मात्रा खाने में अधिक मिली होने से वह खाना खाने के कुछ समय बाद ही बेहोश हो गया. इस का फायदा उठाते हुए दानिश ने उस की नृशंस तरीके से हत्या कर दी. भूरे खां ने बताया कि बेटे यूसुफ की 7 साल पहले मडराक निवासी तबस्सुम से शादी हुई थी. यूसुफ के 6 साल और 4 साल के 2 बेटे हैं.

सब कुछ ठीक चल रहा था. 4 साल पहले जब से दानिश से यूसुफ की दोस्ती हुई तब से तबस्सुम फोन पर दानिश से बात किया करती थी. इस का यूसुफ विरोध किया करता था. इसी के चलते तबस्सुम ने दानिश के साथ मिल कर यूसुफ की बेहरमी से हत्या कर दी. उस ने अपने छोटे बेटों की भी चिंता नहीं की. थानाप्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, जहां तबस्सुम और दानिश के फोन नंबरों की काल डिटेल्स निकाली गई, वहीं घटना में सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली गई.

घटना वाले दिन दानिश अपनी सफेद स्कूटी पर यूसुफ को बैठा कर अपने साथ ले जाता हुआ नजर आया. सभी सबूत एकत्रित कर घटना का परदाफाश किया गया है. आरोपी दानिश की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया गया है. सीओ (छर्रा) धनजंय सिंह के अनुसार, प्रेमिका ने ही प्रेमी के साथ मिल कर घटना का अंजाम दिया. दोनों जेल भेज दिए गए हैं. मृतक का चेहरा भी जलाया गया था. शिनाख्त कपड़ों व चप्पल से हुई. शव 4-5 दिन पुराना भी लग रहा था. अवैध संबंधों के चलते यूसुफ की हत्या की गई है.

पुलिस को इस मामले का परदाफाश करने में ज्यादा टाइम नहीं लगा. पत्नी को हिरासत में ले कर पूछताछ की तो उस ने पति की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया. लेकिन उस की बात पूरी तरह पुलिस के गले नहीं उतर रही थी. तब उस के मोबाइल की काल डिटेल्स जांची तो पड़ोस में रहने वाला दानिश पुलिस के रडार पर आया. लव अफेयर के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ साजिश रच कर अपने ही जीवनसाथी को मार डाला. अब पत्नी तबस्सुम और प्रेमी दानिश अपने किए का फल भोगेंगे. Aligarh News

 

 

Illicit Relationship: मामी से मोहब्बत

Illicit Relationship: लखनऊ के रेल कर्मचारी की हत्या का कारण उस का शराबी होना, गुस्सैल बने रहना या चालचलन था या फिर मामीभांजे के बीच नाजायज रिश्ते की नादानी. इन सब के अलावा एक सच्चाई यह भी थी कि मंजू अपने पति की बुरी आदतों से इतनी परेशान रहती थी कि…

मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी. उस के सासससुर 24 मई, 2025 की रात को उसी शादी के लिए गए थे. पति ड्यूटी पर था. मंजू घर पर अकेली थी. शाम का वक्त था. इसी बीच एक कौल आ गई. स्क्रीन पर प्रेमी का नाम पढ़ कर उस के होंठों पर मुसकान बिखर गई. उस ने तुरंत कौल रिसीव कर ली. कौल उस के प्रेमी आकाश वर्मा की थी, जो रिश्ते में उस का भांजा लगता था.

”हैलो! मैं कब से तुम्हारे फोन का इंतजार कर रही हूं. तुम उस का काम तमाम कर दो, बहुत दिन हो गए,’’ मंजू शिकायती लहजे में उस से बोली.

”मैं ने फोन किया न! …मुझे तुम से अधिक बेचैनी है…मैं चाहता हूं कि जितना जल्द हो, काम निपटा लिया जाए. मुझे तुम्हारे पति सिद्धि प्रसाद का काम तमाम हर हालत में करना है.’’ आकाश बोला.

”अब यह बताओ कि तुम कितनी देर में आ रहे हो?’’ मंजू का सीधा सवाल था.

”पहले यह बताओ कि घर का क्या हाल है?’’ उस ने सवाल का जवाब सवाल से ही किया.

”अकेली हूं. सभी लोग रिश्तेदार की शादी में गए हैं. तुम्हारा मामा ड्यूटी पर है… आधी रात को आएगा.’’ मंजू बोली.

”चलो ठीक है, मैं आ जाऊंगा, तुम दरवाजा खुला रखना,’’ कह कर आकाश ने कौल डिसकनेक्ट कर दी.

रात गहराई. आकाश अपने दोस्त के साथ पूरी तैयारी के साथ प्रेमिका मंजू के घर आ गया. चुपके से घर में घुसने का इंतजाम मंजू पहले से ही कर चुकी थी. मंजू अपने कमरे में पति सिद्धि प्रसाद लोधी के साथ लेटी हुई थी, जबकि वह गहरी नींद में था. मंजू के घर में आने पर आकाश ने उस के इशारे पर अपने दोस्त के साथ कमरे में रखी प्लास्टिक की रस्सी से एक फंदा बना लिया. मंजू की मदद से फंदा गहरी नींद में सो रहे सिद्धि के गले में डाल दिया. दोनों ने मिल कर उस फंदे को कस दिया. थोड़ी देर सिद्धि प्रसाद छटपटाया, फिर शांत हो गया.

कुछ देर के बाद जब सिद्धि प्रसाद मरणासन्न हालत में पहुंच गया. वह जिंदा न बच जाए, इसलिए आकाश ने अपने दोस्त संजय के साथ उस के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया. उस वार से सिद्धि रक्तरंजित हो गया. लोहे के पाइप से भी उस के सिर पर कई हमले करने के बाद जब उस की मौत हो गई, तब आकाश ने अपने दोस्त की मदद से रात के अंधेरे में घर के पीछे एक तालाब के निकट सूखे गड्ïढे में उस की लाश फेंक दी. वह गड्ïढा झाडिय़ों की ओट में था. सिद्धि प्रसाद का मोबाइल, खून सने कपड़े भी वहीं झाडिय़ों में फेंक दिए.

25 मई, 2025 की सुबह लखनऊ-कानपुर रोड पर थाना बंथरा के एसएचओ राजेश कुमार सिंह को उसी थाने की पुलिस चौकी हरौनी के इंचार्ज एसआई अर्जुन राजपूत ने कौल कर बताया कि बीती रात सिद्धि प्रसाद लोधी नामक एक रेलकर्मी की हत्या हो गई है. उस की लाश उस के घर के ठीक पीछे तालाब के पास गड्ढे में पड़ी है. सिद्धि प्रसाद लोधी का घर दरियापुर मझरा गढ़ी चुनौटी में है. उस की लाश मिलने की सूचना पर चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार एसआई श्यामजी मिश्रा, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार के अलावा एसएचओ भी घटनास्थल पर पहुंच गए. साथ ही इस की सूचना कृष्णा नगर के एसीपी विकास पांडेय को भी दे दी गई.

घटनास्थल पर उन के साथ एडिशनल डीसीपी अमित कुमावत भी घटनास्थल पर पहुंच गए. दोनों अधिकारियों ने सघन जांच के आदेश दिए. घटनास्थल पर मृतक की पत्नी मंजू देवी भी मौजूद थी. उसी ने अपने पति की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी. मंजू रोरो कर पुलिस अधिकारियों को घटना के बारे में बताया, ”साहब, सुबह 6 बजे के करीब जब मैं सो कर उठी, तब पाया कि पति कमरे में नहीं हैं. इन्हें ढूंढते हुए मकान के बाहर निकल गई. घर के पीछे लगभग 50 मीटर दूर तालाब के पास झाडिय़ों में मुझे पति के कपड़े दिखाई दिए. पैंट और शर्ट वही थे, जो उन्होंने रात में पहने थे. पास ही पति औंधे मुंह पड़े थे.

”पास जा कर देखा तो देखते ही मेरे होश उड़ गए. मुझे ऐसा लगा, जैसे मेरे पैरों तले की जमीन खिसक गई हो. पति के सिर पर गहरी चोट थी. काफी खून बह चुका था. वह एकदम से बेजान से थे. पति को इस हालत में देख कर ऐसा लगा, जैसे मेरी दुनिया ही उजड़ गई.’’

घटनास्थल पर नहीं मिली खून की एक भी बूंद

पुलिस ने मंजू से प्रारंभिक पूछताछ के बाद शव की जांचपड़ताल की. एसएचओ के साथ आई पुलिस टीम ने उस की चप्पल, मोबाइल, शर्ट और पैंट पास से ही बरामद कर ली. जांच में घटनास्थल पर खून की एक बूंद भी नहीं थी, जबकि मृतक के सिर से काफी खून बह चुका था. इस से पुलिस ने सहज अनुमान लगा लिया कि इस की हत्या किसी दूसरी जगह पर करने के बाद हत्यारों ने लाश यहां ला कर फेंकी है. उन्होंने अनुमान लगाया कि हत्या करने वाले 2-3 लोग हो सकते हैं. शव की हालत देख कर पुलिस ने रात 2 और 3 बजे हत्या होने का अनुमान लगाया.

शव को ध्यान से देखने पर उस के सिर से खून बहने और गले में किसी चीज से कसाव के निशान का पता चला. एसीपी विकास पांडेय के सामने बंथरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की औपचारिकताएं पूरी कीं. आगे की प्रक्रिया के लिए मृतक की पत्नी मंजू देवी को थाने बुलाया गया. उस की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ सिद्धि प्रसाद लोधी की हत्या का मुकदमा धारा-103 बीएनएस के तहत दर्ज कर लिया गया. मंजू देवी से जांच टीम की कांस्टेबल मनीषा रावत और सावित्री देवी ने पूछताछ की. साथ ही उस के घर जा कर भी तहकीकात की गई.

हरौनी के चौकीप्रभारी अर्जुन राजपूत, एसआई श्याम मिश्रा, अरविंद कुमार, संदीप सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र के साथ देर रात तक ग्रामीणों से पूछताछ करते रहे. इस पूछताछ में हत्याकांड के संबंध में चौंकाने वाली बात सामने आई. पुलिस को विशेष सूत्रों से पता चला कि मंजू ने ही योजना बना कर अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या करवाई है. उस का प्रेमी आकाश वर्मा उर्फ लकी 25 साल का नवयुवक है और रिश्ते में उस के पति का भांजा है. वह जनपद लखनऊ के नरपतखेड़ा गांव का निवासी है. यह भी पता चला कि इस हत्याकांड में उस का दोस्त भी शामिल था.

आकाश वर्मा के संदिग्ध आरोपी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस उसे घटना के एक हफ्ते बाद ही गिरफ्त में ले लिया. उसे बंथारा थाने लाया गया. खासकर उस के बारे में मंजू देवी को भनक तक नहीं लगने दी गई. पुलिस ने उस से सिद्धि प्रसाद की हत्या के बारे में कड़ाई से पूछताछ की. काफी समय तक आकाश वर्मा पुलिस को गुमराह करता रहा. सच उगलवाने के लिए आखिरकार पुलिस टीम ने उस पर थोड़ी सख्ती की. पुलिस के दबाव और पूछताछ के तरीके के आगे उस ने हार मान ली और सिद्धि प्रसाद की हत्या करने की बात कुबूल कर ली. उस ने यह भी बताया कि यह हत्या सिद्धि प्रसाद की पत्नी  मंजू देवी की शह पर की थी.

आकाश से पूछताछ पूरी होने के अगले दिन सुबहसुबह पुलिस मंजू देवी को थाने ले आई. जैसे ही उस की नजर थाने के हवालात में बंद आकाश वर्मा पर गई तो वह चौंक गई. उस के चेहरे का रंग फीका पड़ गया. महिला कांस्टेबल मनीषा रावत और सावित्री देवी उसे पकड़ कर एक कोने में ले गईं. जोरदार लहजे में उस से सवाल किया, ”सचसच बता, तूने ही अपने पति की हत्या की है न?’’

दूसरी सिपाही उस की आंखों के आगे बेंत घुमाने लगी. मंजू सिपाहियों के तेवर देख कर सहम गई. उस की जुबान खुल ही नहीं रही थी. वह एकदम से निस्तब्ध थी. तभी डंडे घुमाती सिपाही कड़कती हुई बोली, ”मंजू, तू सचसच सब कुछ बताती है या मुझे कोई दूसरा रास्ता अपनाना पड़ेगा..?’’

मंजू फिर भी कुछ नहीं बोली. दूसरी महिला सिपाही ने उस के ऊपर बेंत उठाया ही था कि मंजू बोल पड़ी, ”मुझे मारिए मत, मैं सारा सच बता दूंगी.’’

उस के बाद मंजू ने जो कहानी बताई, वह और भी चौंकाने वाली थी. उस की कहानी में पति की हत्या ही नहीं, बल्कि रिश्तों की मर्यादा को लांघने की भी बात थी. उस का प्रेमी रिश्ते में पति का भांजा था. इस नाते उस के साथ मांबेटा समान मामीभांजे का रिश्ता था. आकाश और मंजू देवी के बीच लव अफेयर के साथ हत्याकांड की जो कहानी सामने आई, वह इस प्रकार निकली—

सिद्धि प्रसाद कैसे बना शराब का लती

उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर के कानपुर रोड पर थाना बंथरा के अंतर्गत पुलिस चौकी हरौनी है. थाने से लगभग 12 किलोमीटर दूर बीहड़ जंगल का यह सुनसान इलाका भी है. यहीं दरियापुर गढ़ी चुनौटी नाम का गांव बसा हुआ है. सिद्धि प्रसाद लोधी अपनी फेमिली के साथ यहीं रहता था. सिद्धि प्रसाद की उम्र लगभग 40 वर्ष की हो चुकी थी. उस का विवाह मंजू देवी के साथ करीब 8 साल पहले हुआ था. मंजू खूबसूरत थी. सिद्धि प्रसाद मंजूू देवी को पा कर बहुत खुश था. वह उस की सुंदरता और यौवन का दीवाना बना हुआ था.

वह रेलवे विभाग में सम्पार (गेट कीपर) के पद पर नौकरी करता था. उसे अच्छी सैलरी मिलती थी. उस की संगत कुछ गलत लोगों के साथ थी, जिस से वह मांसाहारी होने के साथसाथ शराबी भी बन गया था. ड्यूटी पूरी करने के बाद वह जब थकामांदा लौट कर घर वापस आता था, तब अपनी थकान मिटाने के बहाने शराब पीता था. साथ में खूब मटन और चिकन उड़ाता था. उस के बाद बिस्तर पर जाते ही अपनी जिस्मानी भूख मिटाने के लिए मंजू को बांहों में दबोच लेता था. इस का वह जरा भी खयाल नहीं करता था कि पत्नी की इच्छा है भी या नहीं! कई बार वह उस की इच्छा के खिलाफ जिस्मानी भूख मिटाता था. ऐसा वह मंजू के साथ आए दिन करता था. उस की इस आदत से मंजू परेशान हो गई थी.

उस के 2 बच्चों में से एक की असामयिक मौत होने से एकमात्र बेटी ही बची थी. दूसरे बच्चे की चाहत में वह मंजू को अपनी हवस का शिकार बनाता था. जबकि मंजू पति के वहशी व्यवहार से तंग आ गई थी. उस से घृणा करने लगी थी. सिद्धि प्रसाद  की फिजूलखर्ची बढ़ती जा रही थी. मंजू देवी इस का विरोध करती थी. विरोध करने पर सिद्धि उसे प्रताडि़त करता था. मंजू कुछ समझ नहीं पा रही थी कि वह अपने पति की बढ़ती शराब की लत को कैसे रोके.

मंजू और आकाश ऐसे आए करीब

जनवरी, 2025 का महीना था. सिद्धि प्रसाद खाना खा कर ड्यूटी पर चला गया था. उस के जाने के बाद मंजू अपने कमरे में लेटी थी. अपनी मुसीबतों के बारे में सोच रही थी. उस के कपड़े अस्तव्यस्त थे. वह करवट लिए लेटी हुई थी. सिर पर हाथ रखे तकिए में मुंह छिपाए काफी समय तक सिसकती रही.  दिन के 11 बजने को आए थे. चारपाई पर लेटेलेटे उस की कब आंख लग गई, पता ही नहीं चला. जब आंखें खुलीं, तब उस ने अपने बगल में बैठे आकाश को पाया.

वह हड़बडाती हुई उठी और कपड़े संभालने लगी. उस ने महसूस किया कि आकाश की नजर उस की मांसल शरीर पर टिकी है. थोड़ी देर के लिए वह शरमा गई. फिर भी बोली, ”अरे आकाश, तू कब आया? …आ न! बैठ यहीं, तू कोई गैर थोड़े है.’’

”मैं अभीअभी आया मामी, तुम उदास दिख रही हो? क्या बात है फिर मामा से बहस हुई क्या?’’ आकाश ने हमदर्दी जताई.

”अच्छा, तुम्हें याद भी कर रही थी.’’

”सौरी मामी, मैं तुम्हें कुछ और नजरों से देख रहा था.’’

”अरे कुछ नहीं, तुम जैसा गबरू जवान मेरी जवानी को नहीं देखेगा तो और कौन..?’’ मंजू बोली.

”अच्छा! …तो आप ने मुझे माफ कर दिया.’’ झेंपता हुआ आकाश बोला.

उस के बाद दोनों के बीच हंसीमजाक और इधरउधर की बातें होती रहीं. बातोंबातों में मंजू ने अपनी पीड़ा भांजे आकाश वर्मा के सामने उड़ेल कर रख दीं. इस से उस ने महसूस किया कि गम थोड़ा हलका हो गया. फिर उस के कंधे पर अपना सिर टिका कर सिसकती हुई बोली, ”आकाश, तुम ही कोई तरीका निकालो!’’

”हां मामी, मैं कुछ करता हूं आप के लिए. थोड़ा वक्त दो… अभी चलता हूं. जब भी कोई जरूरत हो तो फोन कर देना.’’ आकाश बोला और वहां से चला गया.

आकाश वर्मा सिद्धि प्रसाद का रिश्ते में भांजा लगता था. वह मूलरूप से लखनऊ के ही थाना पारा के अंतर्गत नरपत खेड़ा गांव का रहने वाला था. अकसर खाली समय में अपने मामा सिद्धि प्रसाद के यहां मिलने आताजाता रहता था. मौका मिलने पर मंजू से आंखें छिपा कर अपने मामा सिद्धि प्रसाद के साथ शराब पीने का मौका भी निकाल लेता था. शराब के नशे में दोनों काफी देर तक गपशप किया करते थे. आकाश सरोजनी नगर के नादरगंज की एक नमकीन बनाने वाली कंपनी में काम करता था और समय मिलने पर सिद्धि प्रसाद के घर चला आता था.

हसरतों में बह गया रिश्ता

25 वर्षीय आकाश वर्मा मंजू देवी को बहुत प्यार करता था, किंतु उस ने अपने मन की बात का इजहार करने के लिए मंजू के सामने कभी पेशकश नहीं की थी. आकाश मंजू के सामने जब भी आता तो बैठ कर उसे हसरत भरी नजरों से देखा करता था. वह मंजूू से अपने दिल की बात उजागर करने का कोई अवसर भी नहीं ढूंढ पाया. मंजू को अपने दिल में बसाने के बाद उस की रातों की नींद उड़ चुकी थी. चाहत छिपती नहीं है, जब 2 प्रेमी सामने हों तो आंखों में समाई प्यार की भाषा को समझते देर भी नहीं लगती.

आकाश के अकसर घर आने के बाद मंजू भी उसे चाहत की नजरों से देखा करती थी, किंतु वह विवाहिता थी. उस के सामने समाज की कुछ मर्यादाएं भी थीं. आकाश को मन ही मन में चाहने के बाद मंजू भी अपने मन की भावना व्यक्त नहीं कर पा रही थी. धीरेधीरे मंजू के मन में आकाश के प्रति सम्मान व प्यार का दीप जल उठा था. दोनों उचित अवसर की तलाश में थे. जनवरी माह में उस दिन आकाश के समक्ष उस ने अपनी दुखती रग को व दर्द को बयान किया तो आकाश के मन में दया व प्यार का सागर उमड़ पड़ा, लेकिन समझदारी व अवसर की तलाश में उस दिन मंजू नेे अपनी आंखों की मूक भाषा से सब कुछ समझा दिया कि वह भी इस नरक से उसे छुटकारा दिला दे.

मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू ने फोन पर आकाश के पूछने पर बताया कि उस दिन सिद्धि प्रसाद रात की ड्यूटी पर घर से गया हुआ है, इसलिए वह घर पर आ जाए, कुछ जरूरी बात करनी है.   आकाश ड्यूटी की छुटटी के बाद मंजू के घर देर रात पहुंच गया. उस ने धीरेधीरे आहट पा कर जानने की कोशिश की कि घर की बगल की दूसरी कोठरी में मंजू के सासससुर अपने कमरे में लिहाफ ओड़े सो रहे हैं. मंजू ने आकाश को घर आया देख कर राहत की सांस ली और चुपके से अपनी कोठरी में आकाश को एकांत में बुला लिया. कमरे में पहुंचने के बाद आकाश ने जाते ही मंजूू को अपनी बाहों में भर लिया. जी भर गालों को चूमने व प्यार करने के बाद वह खाना खाने बैठ गया.

उस दिन आकाश मंजू को पाने को आतुर हो गया था. पति द्वारा प्रताडि़त करने की बात कहते हुए मंजू ने उसे अपनी पीठ पर चोट के निशान दिखाए. पीठ पर पिटाई के निशान देख कर आकाश ने हमदर्दी जताई. इसी हमदर्दी में दोनों प्रेम और सहानुभूति की भावना में बह गए थे. वे कब एकदूसरे की बाहों में आ गए, इस का उन्हें पता ही नहीं चला. फिर दोनों ने अपनी हसरतें पूरी कीं. थोड़ी देर में जब आकाश जाने लगा, तब मंजू उस का हाथ पकड़ कर बोली, ”आकाश, जल्द कुछ उपाय करो… अब छिपछिप कर रहना सहन नहीं होता…और उस का जुल्म भी बढ़ता जा रहा है.’’

”जल्द ही कुछ करूंगा. चिंता मत करो.’’

आकाश जब भी आता था, तब मंजू घर में अकेले होती थी. उसे नहीं पता था कि उस की गतिविधियों पर पासपड़ोस की नजर बनी हुई है. कई बार वह रात के अंधेरे में भी आने लगा था. उस का मंजू के साथ बेमेल ही सही, लेकिन नाजायज रिश्ता बन चुका था. आकाश उस से उम्र में करीब 10 साल छोटा था. मंजू के मन का दर्द आकाश के लिए भी असहनीय हो गया था. सिद्धि प्रसाद की हत्या के 2 दिन पहले जब आकाश आया था, तब घर में बिखरे हुए सामान को देख कर समझ लिया था कि सिद्धि ने उस पर किस तरह का जुल्म ढाया होगा. घर में चारपाई के नीचे शराब की खाली बोतलें पड़ी थीं.

अभी आकाश घर के चारों ओर नजरें दौड़ा ही रहा था कि उस ने मंजू की सिसकती आवाज सुनी, ”जी तो करता है कि मैं कहीं जा कर डूब मरूं और अपनी जान दे दूं.’’

आकाश तेजी से मंजू की ओर मुड़ा और उस के पास जा कर कान में कुछ फुसफुसाया. मंजू उस की बात सुन कर चौंकती हुई बोली, ”ऐसा हो सकता है तो जल्दी करो, मैं तुम्हारा साथ दूंगी. जितना भी खर्च आएगा, उस का भी इंतजाम करूंगी.’’

”मैं तुम्हें 24 मई को फोन करूंगा.’’ आकाश बोल कर वहां से जाने लगा. आकाश को जाता देख मंजू बड़ी हसरत भरी निगाहों से उसे देखने लगी. घर से निकलने से पहले आकाश ने एक बार फिर आश्वासन देते हुए कहा, ”मामी, आप को सब्र से काम लेना होगा. मुझे पूरी प्लानिंग बनाने का मौका दो. काम बहुत जोखिम भरा है.’’

प्रेमी के साथ मिल कर बनाया हत्या का प्लान

23 मई, 2025 की रात को आकाश और मंजू जब फोन पर बातें कर रहे थे, तभी  अचानक रात की ड्यूटी समाप्त कर सिद्धि प्रसाद घर लौट आया था. अचानक पति को घर आया देख कर मंजू सहम गई थी. तुरंत फोन कट कर दिया था. किंतु सिद्धि प्रसाद समझ गया था कि मंजू जरूर अपने प्रेमी से बात कर रही है. इस बारे में पड़ोसियों द्वारा उस के कान पहले से ही भरे जा चुके थे. उस ने तुरंत मंजू की जम कर पिटाई कर डाली. वह कहती रही कि उस की बात सहेली से हो रही थी, लेकिन सिद्धि ने पीटना नहीं छोड़ा.

राज खुलने के डर से मंजू एकाएक वह घबरा गई. परेशान सी हो उठी. किसी तरह उस ने दर्द से कराहते हुए रात बिताई. अगले रोज पति के ड्यूटी पर जाने के बाद आकाश को बीती रात की पूरी बात बता दी. अगले रोज 24 मई को उस का पति सो गया, तब आकाश का फोन आया. उस के बाद उस ने पहले तय प्लान के मुताबिक सिद्धि प्रसाद की प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से पहले गला घोंट दिया, फिर उस के सिर पर भारी चीज से हमला कर मार डाला. इस काम में आकाश ने अपने दोस्त संजय निषाद की भी मदद ली थी.

अगले दिन ही मंजू द्वारा की गई पुलिस में शिकायत के बाद सिद्धि प्रसाद की लाश बरामद कर ली गई. इस की हफ्ते भर चली जांच में हत्या का न केवल खुलासा हो गया, बल्कि इस में शामिल आरोपियों में मंजू देवी, आकाश वर्मा और उस के दोस्त संजय निषाद की गिरफ्तारी भी हो गई. उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के रहने वाले संजय निषाद को 40 हजार रुपए देने का वादा किया था, उसे मात्र 5 हजार रुपए एडवांस में दिए थे. मंजू देवी ने पुलिस के सामने अपने पति की क्रूरता का जिक्र करते हुए पति की प्रताडऩा से परेशान रहने की बात कही.

 

उस ने पति पर अय्याशी करने का आरोप लगाया. उस ने यह भी बताया कि सिद्धि प्रसाद के गांव की एक विधवा महिला से कई सालों से  अवैध संबंध बने हुए थे. पुलिस ने आकाश से संजय निषाद का फोन नंबर ले कर उसे सर्विलांस पर लगा दिया. तकनीकी जांच से  वह 10 जुलाई, 2025 को उत्तर पूर्व दिल्ली के सोनिया विहार से पकड़ा गया. संजय वारदात के बाद लखनऊ से फरार हो कर दिल्ली चला गया था. वहां वह एक दुकान पर नौकरी करने लगा था. फोन की लोकेशन के आधार पर वह भी पुलिस की पकड़ में आ गया.

पुलिस ने आरोपी मंजू देवी, उस के प्रेमी आकाश वर्मा और संजय निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. Illicit Relationship

 

Best Crime Story: प्यार का अधिकार

Best Crime Story: देवेंद्र को जहां सहानुभूति और आत्मीयता की जरूरत थी, वहीं ममता को धैर्य और विश्वास  की. आखिर  ऐसा क्या हुआ  था कि न उसे सिंपथी मिली   और न वह धैय से काम ले  सकी. कुछ दिनों पहले कानपुर के एक नामीगिरामी इंजीनियरिंग संस्थान के गर्ल्स हौस्टल में कुछ ज्यादा ही चहलपहल थी, क्योंकि अगले दिन रविवार होने की वजह से संस्थान में छुट्टी थी. अधिकतर लड़कियां हौस्टल के बरामदे में बैठी गपशप कर रही थीं तो कुछ अगले दिन पिकनिक मनाने का प्रोग्राम बना रही थीं. अचानक किसी लड़की के चीखने की आवाज ने सभी को चौंका दिया.

लड़कियां यह जानने की कोािशश करने लगीं कि चीख की आवाज आई कहां से. काजोल, ज्योति और निशा अपनेअपने कमरे से निकल कर बाहर आईं. काजोल ने कहा, ‘‘शायद आवाज कमरा नंबर 212 से आई है.’’

वह कमरा एमटेक की छात्रा ममता शुक्ला का था. ज्योति और निशा ने ममता को आवाज दे कर दरवाजा खटखटाया. लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया. दरवाजा अंदर से बंद था. तब तक कई अन्य लड़कियां वहां आ गई थीं. उन में से एक लड़की ने कहा, ‘‘रोशनदान से झांक कर देखो कि ममता दरवाजा क्यों नहीं खोल रही है.’’

कुछ लड़कियां एक मेज उठा लाईं. मेज पर कुरसी रख कर 2 लड़कियों ने उसे मजबूती से पकड़ लिया. दीप्ति ने कुरसी पर खड़े हो कर दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान से अंदर झांका. लेकिन कमरे के अंदर कुछ दिखाई नहीं पड़ा. तब दीप्ति ने रोशनदान का शीशा तोड़ दिया और अंदर हाथ डाल कर दरवाजे की सिटकनी खोल दी. दरवाजा खुलते ही काजोल और ज्योति कमरे के अंदर गईं. अंदर का दृश्य देख कर वे स्तब्ध रह गईं. तब तक दीप्ति और अन्य कई लड़कियां भी अंदर पहुंच गईं. अंदर का हाल देख कर सभी डर गईं. दीप्ति ने सभी लड़कियों को कमरे से बाहर निकाल कर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. उस ने निशा और ज्योति को दरवाजे के बाहर रुकने को कहा और खुद काजोल के साथ वार्डन को सूचना देने चल पड़ी.

सूचना मिलते ही वार्डन डा. आर.पी. अस्थाना, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डी.पी. गोयल, सहायक मुख्य सुरक्षा अधिकारी आर.एन. श्रीवास्तव के साथ कमरे पर आ पहुंचे. वार्डन श्री अस्थाना ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ कमरे में प्रवेश किया. कमरे की दक्षिणी दीवार के पास फर्श पर ममता पड़ी थी. उस से थोड़ी दूरी पर एक युवक पड़ा था. फर्श पर ढेर सी उल्टी पड़ी थी. वार्डन श्री अस्थाना ने फौरन सुरक्षा अधिकारी को भेज कर संस्थान के हेल्थ सेंटर से डा. एस.के. तिवारी को बुलवाया. डा. तिवारी ने ममता का परीक्षण कर के उसे मृत घोषित कर दिया. युवक बेहोश था. उसे होश में लाने का प्रयास किया गया तो थोड़ी देर में वह होश में आ गया.

युवक ने अपना नाम देवेंद्र सिंह बताया. उस ने यह भी बताया कि वह ममता से प्रेम करता था. प्रेम में निराश हो कर उस ने ममता को जहर दे दिया था और खुद भी जहर खा लिया था. वार्डन श्री अस्थाना ने आर.एन. श्रीवास्तव के साथ देवेंद्र को अस्पताल भिजवा दिया. फिर एक सिक्योरिटी गार्ड को लिखित सूचना दे कर कोतवाली भेज दिया. सिक्योरिटी गार्ड कोतवाली पहुंचा तो उस समय कोतवाली प्रभारी इंसपेक्टर इंद्रनाथ अपने कक्ष में बैठे थे. गार्ड ने वार्डन द्वारा दी गई लिखित सूचना उन्हें दे दी. सूचना पढ़ कर इंसपेक्टर ने रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया. उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों को भी घटना की सूचना दे दी और खुद पुलिस दल के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए.

घटनास्थल पर पहुंच कर इंसपेक्टर इंद्रनाथ ने ममता के शव का निरीक्षण किया. ममता के कपड़े अस्तव्यस्त थे. उस के चेहरे पर सफेद पाउडर जमा हुआ था. शरीर पर कोई घाव का निशान नहीं था. आसपास का सामान बिखरा पड़ा था. देखने से ही लगता था कि ममता ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था. इसी बीच तमाम पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. इन अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. ममता के कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को आर्सेनिक पाउडर 500 ग्राम, आर्सेनिक पाउडर की रसीद, मिठाई, दवा के कुछ कैप्सूल, एक टेप रिकौर्डर, कैसेट, 2 मोबाइल फोन, 3 पोस्टर, जिन पर देवेंद्र ने अपनी प्रेमकथा लिखी थी. एक सीरिंज और देवेंद्र सिंह के नाम की एक चैकबुक मिली. इन सब चीजों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. कमरे में पड़ी उल्टी को भी पुलिस ने सील कर के कब्जे में ले लिया. आवश्यक काररवाई के बाद पुलिस ने ममता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

इंसपेक्टर इंद्रनाथ ने इस मामले की जांच इंसपेक्टर जयकरन को सौंप दी. अभियुक्त देवेंद्र सिंह पुलिस के कब्जे में था. जयकरन ने सब से पहले उसी से पूछताछ की. देवेंद्र का कहना था कि वह ममता से प्रेम करता था. उस ने ममता को मारा नहीं था. जबकि घटनास्थल पर प्राप्त साक्ष्य कुछ और ही कह रहे थे. जांच के दौरान पूरी कहानी कुछ इस तरह प्रकाश में आई. देवेंद्र सिंह के पिता आर.के. सिंह लखनऊ स्थित सचिवालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी थे. देवेंद्र के अलावा उन की 2 बेटियां थीं. देवेंद्र अकेला बेटा था, इसलिए वह मातापिता का बड़ा दुलारा था. वह देवेंद्र को किसी बात की कमी नहीं होने देते थे. इस प्यारदुलार ने देवेंद्र को जिद्दी बना दिया था. वह जिस चीज के लिए अड़ जाता, उसे ले कर ही मानता था. घर में किसी बात की कमी तो थी नहीं, इसलिए उस की हर ख्वाहिश पूरी हो जाती थी.

देवेंद्र में कई गुण भी थे. वह बहुत महत्त्वाकांक्षी तथा धुन का पक्का था. पिता उसे इंजीनियर बनाना चाहते थे. विज्ञान से पढ़ाई पूरी करने के बाद देवेंद्र इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट गया. वह मेहनती तो था ही. इलाहाबाद के मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक के लिए उसे चुन लिया गया. वह लखनऊ से इलाहाबाद चला गया और वहां हौस्टल में रह कर पढ़ाई करने लगा. नया सत्र शुरू हुआ था, इसलिए कालेज में इंट्रोडक्शन चल रहा था. पुराने छात्र नए लड़केलड़कियों की खिंचाई कर रहे थे. ऐसे में देवेंद्र की मुलाकात एक लड़की से हुई, जिस ने उसी साल बीटेक में प्रवेश लिया था. लड़की का नाम था ममता शुक्ला. ममता आकर्षक व्यक्तित्व की स्वामिनी थी. पहली मुलाकात में ही देवेंद्र ममता से बहुत प्रभावित हुआ.

ममता के पिता महिपाल शुक्ला लखनऊ में रेलवे विभाग में अभियंता थे. श्री शुक्ल की 3 बेटियां थीं. उन में ममता दूसरे नंबर पर थी. चूंकि देवेंद्र भी लखनऊ का रहने वाला था, इसलिए ममता और देवेंद्र में मित्रता हो गई. देवेंद्र जब लखनऊ जाता, ममता उसे अपने भी काम सौंप देती. इस तरह वह ममता के घर भी आनेजाने लगा. कुछ ही दिनों में वे अच्छे दोस्त बन गए. उसी बीच ममता बीमार पड़ गई. इलाहाबाद में देवेंद्र के सिवा उस का कोई अन्य आत्मीय नहीं था. उस समय देवेंद्र ने बड़ी लगन से ममता की देखभाल की. कुछ ही दिनों में ममता स्वस्थ हो गई. देवेंद्र की सेवा ने ममता का दिल जीत लिया. वह देवेंद्र से प्रेम करने लगी. देवेंद्र तो मन ही मन ममता को पहले से ही चाहता था.

दोनों प्यार की राह पर चल पड़े. उन की मुलाकातें ही नहीं होने लगीं, बल्कि दोनों की फोन पर लंबीलंबी बातें भी होने लगीं. जल्दी ही उन का प्रेम चर्चा का विषय बन गया. न जाने कैसे  इस बात की खबर ममता के घर वालों तक पहुंच गई. महिपाल शुक्ला को यह बात नागवार गुजरी. ममता किसी अन्य जाति के लड़के से संबंध जोड़े, यह उन्हें पसंद नहीं था. लेकिन जवान बेटी से खुल कर कुछ कह भी नहीं सकते थे. हां, अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने ममता को कई बार अवश्य टोका. लेकिन ममता ने उस पर ध्यान नहीं दिया. ममता जब भी लखनऊ आती, देवेंद्र के घर अवश्य जाती. देवेंद्र के परिवार वाले ममता को बहुत मानते थे, खासतौर पर उस की मां. वह ममता को अपनी बहू बनाने के लिए बहुत लालायित थीं.

देवेंद्र ने बीटेक पूरा कर लिया तो लखनऊ आ गया. उसे ममता से दूर होने का बहुत दुख हुआ. लेकिन मजबूरी थी. लखनऊ और इलाहाबाद के बीच ज्यादा फासला नहीं था. इसलिए वह बीचबीच में इलाहाबाद का चक्कर लगा लेता था. ममता भी छुट्टी मिलते ही लखनऊ अपने घर पहुंच जाती थी. कुछ समय बाद देवेंद्र को भारत इलैक्ट्रौनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद में नौकरी मिल गई. अब देवेंद्र   का ममता से मिलना और कम हो गया. सिर्फ फोन से वह ममता से दिल की बातें कर लेता था. इसी दौरान एक ऐसी घटना घट गई, जिस ने ममता और संजय को बेचैन कर दिया.

उन दिनों ममता की छुट्टियां चल रही थीं. वह लखनऊ में थी. देवेंद्र व्यस्तता के कारण काफी दिनों तक ममता से मिलने नहीं आ सका था. इसलिए एक दिन ममता खुद उस के घर जा पहुंची. ममता को देख कर देवेंद्र की मां बहुत खुश हुईं. उन्होंने ममता को अपने पास बिठा कर कहा, ‘‘बेटी, मुझे तुम से कुछ जरूरी बात करनी है.’’

‘‘कहिए आंटीजी, क्या बात है?’’ ममता ने उत्सुकता से पूछा.

‘‘बेटी, जब तक बच्चा छोटा होता है, मां उसे अपने आंचल तले हर बुराई से दूर रखती है. लेकिन उस के बड़े होने पर मांबाप का नियंत्रण कम हो जाता है. फिर वह अपनी जिंदगी में दखल पसंद नहीं करता.’’

‘‘आंटीजी, मैं समझी नहीं. आप कहना क्या चाहती हैं?’’

‘‘ममता, देवेंद्र में एक बहुत बड़ा अवगुण है, जो शायद तुम्हें नहीं मालूम. वह नशीली दवाएं खाने लगा है. मैं तो उसे समझासमझा कर थक गई. वह मेरी एक नहीं सुनता. लेकिन बेटी, मुझे विश्वास है कि अगर तुम समझाओगी तो वह जरूर मान जाएगा.’’

यह सुन कर ममता सन्न रह गई. देवेंद्र ऐसा होगा, उस ने सपने में भी नहीं सोचा था. उस के निश्छल एवं भावुक हृदय को गहरी ठेस लगी. आंखों में आंसू भर आए. वह उसी वक्त अपने घर लौट आई. दिन भर अपने कमरे में पड़ी रोती रही. शाम को जब महिपाल शुक्ला घर लौटे तो बेटी का उतरा चेहरा देख कर उन्होंने पूछा, ‘‘ममता, बहुत सुस्त हो, तबीयत तो ठीक है न?’’

ममता ने पिता की बात पर कोई जवाब नहीं दिया. बस गुमसुम बैठी रही. श्री शुक्ला दिन भर के थके थे, इसलिए उन्होंने ज्यादा पूछताछ नहीं की. वह अपने कमरे में चले गए. 2 दिनों बाद रविवार को नौकर ने आ कर कहा, ‘‘बिटिया, देवेंद्र बाबू आए हैं.’’

देवेंद्र का नाम सुनते ही ममता उत्तेजित हो गई. भावावेश में वह नौकर को डांटते हुए बोली, ‘‘उन से कह दो, यहां से चले जाएं. मैं उन का मुंह नहीं देखना चाहती.’’ नौकर सिर झुका कर चला गया.

फिर देवेंद्र खुद वहां आ गया. उसे देखते ही ममता उठ कर कमरे से बाहर जाने लगी तो उस ने उस का हाथ पकड़ कर बिठाते हुए कहा, ‘‘क्या बात है, सरकार के तेवर बदलेबदले से हैं?’’

‘‘छोड़ो देवेंद्र, मुझे तुम्हारा मजाक हर समय अच्छा नहीं लगता.’’ ममता उस का हाथ झटक कर बोली.

‘‘लो छोड़ दिया, पर इतना तो बता दो, बंदे से खता क्या हुई है?’’

‘‘गलती तुम से नहीं, मुझ से हुई है, वरना तुम्हारे फरेब को पहले ही समझ लेती.’’

‘‘ममता, तुम्हें गलतफहमी हो गई है.’’

‘‘नहीं देवेंद्र, अब मेरी आंखें खुल गई हैं.’’

‘‘लेकिन मैं ने किया क्या है, पहले यह तो बताओ.’’

‘‘देवेंद्र, तुम ड्रग्स लेते हो. यह बात तुम ने मुझे कभी नहीं बताई.’’ ममता कांपते स्वर में बोली. यह सुन कर देवेंद्र को झटका लगा. अगले क्षण खुद को संभालते हुए बोला, ‘‘यह तुम से किस ने कहा?’’

‘‘तुम्हारी मम्मी ने मुझे बताया है. देवेंद्र, आज से हमारा रिश्ता खत्म. मैं तुम से शादी नहीं कर सकती.’’

‘‘ऐसा न कहो ममता, मैं तुम्हारे बिना जी नहीं सकता.’’ देवेंद्र भावुक हो गया. वह बहुत देर तक ममता को समझाता रहा कि वह सारी बुरी आदतें छोड़ देगा. लेकिन ममता पर उस का कोई असर नहीं हुआ. अंत में देवेंद्र उठ कर चला गया. उस के जाने के बाद ममता ने यह बात घर में सब को बता दी. महिपाल शुक्ला मन ही मन आश्वस्त हुए कि चलो यह कांटा अपने आप ही निकल गया. घर में छुट्टियां बिता कर ममता इलाहाबाद आ गई. इस बीच देवेंद्र ने कई बार ममता से मिलने की कोशिश की. लेकिन ममता उस के सामने नहीं आई. उस के इस तरह रूठ जाने से देवेंद्र बहुत परेशान था. वह ममता को लगातार फोन भी करता रहा, पर उस का नंबर देखते ही ममता फोन काट देती. बाद में उस ने अपना नंबर ही बदल लिया. वह ममता से मिलने कई बार इलाहाबाद भी गया, लेकिन वहां भी ममता ने उस से सीधे मुंह बात नहीं की.

प्यार के बदले उपेक्षा मिलने के बावजूद देवेंद्र ममता को भूल नहीं सका. वह उस के पीछे लगा रहा. उसे समझाता रहा. उसे विश्वास था कि एक न एक दिन ममता का गुस्सा शांत हो जाएगा. फिर वह उसे पहले की तरह चाहने लगेगी. लेकिन उस का सोचना गलत निकला. ममता उस से दूर होती गई. वह पागलों की तरह उस के इर्दगिर्द मंडराता रहा. अब वह नशा भी कुछ ज्यादा ही करने लगा था. कहा जाता है कि उस ने एक बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी. कुछ दिनों बाद देवेंद्र पर एक और कहर टूटा. उसे कहीं से पता चला कि ममता किसी हरिहर तिवारी नामक लड़के से प्रेम करने लगी थी. ममता ऐसा करेगी, उसे यकीन नहीं हुआ. वह ममता से मिलने इलाहाबाद जा पहुंचा. उसे देखते ही ममता बोली, ‘‘देवेंद्र, मैं ने कितनी बार कहा कि तुम मुझ से मिलने मत आया करो.’’

‘‘ममता, मैं तुम से कुछ पूछने आया हूं.’’ देवेंद्र ने गंभीर स्वर में कहा.

‘‘अब क्या पूछना बाकी है?’’

‘‘ममता, क्या यह सच है कि तुम किसी और को चाहने लगी हो?’’

‘‘क्यों, आप को कोई ऐतराज है क्या?’’

‘‘ममता, तुम ऐसा नहीं कर सकतीं. तुम मेरी हो, मेरी ही रहोगी.’’

ममता चिल्ला कर बोली, ‘‘देवेंद्र, होश की दवा करो. मैं तुम्हारी बांदी नहीं हूं, जो तुम्हारे हुक्म की तामील करूं. फिर तुम मुझे राकेने वाले होते कौन हो? क्या अधिकार है मुझ पर तुम्हारा? सुनना ही चाहते हो तो सुन लो, मैं हरि से प्रेम करती हूं और उसी से शादी भी करूंगी.’’

देवेंद्र का खून खौल उठा. वह गुस्से से आगे बढ़ा, फिर कुछ सोच कर पीछे हट गया. तभी ममता की कुछ सहेलियां वहां आ गईं. देवेंद्र उठ कर चला गया.  इस के बाद से देवेंद्र के विचार बदलने लगे. उसे लगा कि अब वह ममता को कभी नहीं पा सकेगा. धीरेधीरे ममता के प्रति देवेंद्र का प्यार नफरत में बदलने लगा. उसे जब भी ममता के अंतिम शब्द याद आते, वह पागल हो उठता. उस के मन में प्रतिशोध की लहरें उठने लगतीं. उस ने कई बार ममता को धमकी दी कि वह उस से विवाह कर ले, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा. लेकिन ममता ने उस की धमकियों की परवाह नहीं की. अंत में उस ने ममता से बदला लेने के लिए एक खतरनाक योजना बना डाली.

ममता का बीटेक पूरा हो गया था. उस के पिता चाहते थे कि ममता एमटेक करे. इसलिए ममता ने कानपुर के उस संस्थान में प्रवेश ले लिया और वहीं हौस्टल में रहने लगी. चूंकि देवेंद्र हर वक्त ममता की टोह में रहा करता था, इसलिए उसे सारी जानकारी थी. दिसंबर महीने में देवेंद्र ने अपनी योजना के अनुसार, लखनऊ के अमीनाबाद से 5 सौ ग्राम आर्सेनिक पाउडर खरीदा. फिर उसी शाम वह अपनी मारुति आल्टो कार से ममता से मिलने के लिए रवाना हो गया. रास्ते में उस ने मिठाई भी खरीद ली थी. 15 दिसंबर की दोपहर 3 बजे देवेंद्र कानपुर पहुंच गया और अपने एक दोस्त के घर ठहरा. आराम करने के बाद देवेंद्र गर्ल्स हौस्टल पहुंचा. ममता का कमरा ढूंढ़ने में उसे खास दिक्कत नहीं हुई.

लेकिन कमरे में ताला लगा देख कर वह सोच में पड़ गया, आखिर ममता कहां चली गई? उस ने हौस्टल में पूछा तो पता चला कि वह अपनी सहेली के घर गई है. पर वह किस सहेली के घर, कहां गई है, यह कोई नहीं बता सका. वहां से निराश हो कर देवेंद्र ममता के परिचितों के यहां चक्कर काटने लगा. काफी भागदौड़ के बाद उसे ममता के बारे में पता चल गया. ममता अपनी सहेली सुष्मिता के यहां गई थी. सुष्मिता ममता के साथ पढ़ती थी. इसलिए देवेंद्र भी उस से परिचित था. वह उसी दिन सुष्मिता के घर जा पहुंचा. वहां उस की मुलाकात सुष्मिता के पिता डा. डी.एन. मेहरा से हुई. उस ने डा. मेहरा को बताया कि वह ममता का दोस्त है और उस से मिलना चाहता है तो उन्होंने ममता को बुलवा दिया. अचानक उसे देख कर ममता हैरान रह गई. उस ने तीखे स्वर में पूछा, ‘‘यहां क्यों आए हो?’’

उस ने मुसकराते हुए कहा, ‘‘ममता, मैं तुम्हें लेने आया हूं. मैं ने घूमने का प्रोग्राम बनाया है. बस तुम जल्दी तैयार हो जाओ.’’

‘‘मुझे तुम्हारे साथ कहीं नहीं जाना. तुम्हारी भलाई इसी में है कि तुम इसी वक्त यहां से चले जाओ.’’

‘‘नहीं, तुम को चलना ही पड़ेगा. आज मैं तुम्हें साथ लिए बगैर नहीं जाऊंगा.’’ कह कर देवेंद्र ने ममता का हाथ पकड़ लिया. ममता चिल्ला पड़ी. शोर सुन कर डा. मेहरा आ गए. उन्हें देवेंद्र की बदतमीजी पर बड़ा क्रोध आया. उन्होंने आगे बढ़ कर ममता को छुड़ाया और उसे डांट कर घर से बाहर निकाल दिया.

अगले दिन ममता अपने हौस्टल आ गई. वह पिछले दिन की घटना से काफी परेशान थी. कुछ देर बाद उस की सहेलियां उसे बुलाने आईं. लेकिन ममता ने तबीयत खराब होने का बहाना बना कर क्लास में जाने से इनकार कर दिया. लड़कियों के जाने के बाद वह कमरा बंद कर के बिस्तर पर लेट गई. सोचतेसोचते ही उस की आंख लग गई. करीब साढ़े 11 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया. ममता ने उठ कर दरवाजा खोला तो चौंक पड़ी. सामने देवेंद्र खड़ा था. ममता की भृकुटि तन गई. उस ने गुस्से से पूछा, ‘‘अब यहां क्या लेने आए हो?’’

देवेंद्र ने धीमे से कहा, ‘‘ममता, मैं तुम से कुछ बात करना चाहता हूं.’’

‘‘देवेंद्र प्लीज, तुम यहां से चले जाओ. मैं कुछ सुनना नहीं चाहती हूं.’’

‘‘नहीं ममता, आज तो तुम्हें सुनना ही पड़ेगा.’’ कहते हुए देवेंद्र कमरे के अंदर आ गया. उस की इस जबरदस्ती पर ममता को बड़ा क्रोध आया. लेकिन कुछ बोली नहीं. अपना सामान रखने के बाद देवेंद्र ने भीतर से दरवाजा बंद कर दिया. फिर कुरसी पर बैठ कर बोला, ‘‘तुम ने सुष्मिता के घर मेरे साथ बड़ा बुरा सुलूक किया.’’

ममता ने उस की बात का जवाब देने के बजाय पूछा, ‘‘देवेंद्र, तुम इस तरह मुझे क्यों तंग कर रहे हो? आखिर तुम चाहते क्या हो?’’

‘‘यह तुम अच्छी तरह जानती हो.’’ देवेंद्र ने कहा.

‘‘लेकिन अब वह संभव नहीं है.’’

‘‘मैं नहीं मानता ममता, तुम्हें मैं अपना कर ही रहूंगा. कुछ पा कर खो देना मेरी फितरत में नहीं है.’’

‘‘यह तुम्हारी भूल है देवेंद्र, ऐसा कभी नहीं होगा.’’

‘‘एक बार फिर सोच लो ममता.’’

‘‘मैं ने खूब सोच लिया है. तुम से शादी कर के मैं अपना जीवन नष्ट नहीं कर सकती,’’ ममता उठते हुए बोली, ‘‘अपनी बात कह चुके हो तो जा सकते हो.’’

‘‘अरे तुम तो नाराज हो गई. बैठो तो सही. देखो, मैं तुम्हारे लिए मिठाई लाया हूं.’’ देवेंद्र ने हंसते हुए कहा.

‘‘मुझे नहीं खानी तुम्हारी मिठाई.’’ ममता ने रूखे स्वर में कहा.

लेकिन देवेंद्र नहीं माना. वह खुद ही उठ कर पानी भी ले आया. फिर उस के बहुत जोर देने पर ममता ने मिठाई खा ली. दोनों काफी देर तक बैठे बातें करते रहे. बातों का सिलसिला अंत में फिर शादी पर आ कर अटक गया. देवेंद्र ने ममता को बहुत समझाया, पर वह अपने पर अड़ी रही. तब देवेंद्र उग्र हो उठा. वह बोला, ‘‘ममता, तुम मेरी हो, मेरी ही रहोगी. हमें कोई अलग नहीं कर सकता.’’

इस के बाद उस ने बलपूर्वक ममता के मुंह में आर्सेनिक का घोल उड़ेल दिया. ममता ने बचाव के लिए बहुत हाथपांव मारे, चीखीचिल्लाई. पर देवेंद्र की पकड़ से छूट न सकी. इस हाथापाई में थोड़ा सा घोल ममता के चेहरे पर भी छलक गया. धीरेधीरे ममता पर जहर का असर होने लगा. उस की पलकें बंद होने लगीं. ममता के अचेत होने तक संजय भी होश खो बैठा. वह पागलों की तरह दीवार पर लगे पोस्टरों पर अपनी प्रेमकथा लिखने लगा. कुछ समय बाद उस की भी हालत ममता जैसी होने लगी. वह भी जमीन पर गिर पड़ा. तभी हौस्टल की लड़कियां आ कर दरवाजा पीटने लगी थीं.

कथा लिखे जाने तक देवेंद्र जेल में था. उस की जमानत नहीं हो सकी थी. वह प्यार का अधिकार पाने के लिए बेचैन था. लेकिन यह नहीं समझ पाया कि प्यार कोई वस्तु नहीं, जिसे जबरदस्ती हासिल किया जा सके. Best Crime Story

(कथा सत्य घटना पर आधारित है. कुछ पात्रों एवं स्थान के नाम बदल दिए गए हैं.)

 

Romantic Stories Hindi: पत्नी के प्रेमी से सुख की लालसा

Romantic Stories Hindi: उस दिन मई 2021 की 11 तारीख थी. तीर्थनगरी हरिद्वार के पथरी थाने के थानाप्रभारी अमर चंद्र शर्मा अपने औफिस में बैठे कुछ आवश्यक काम निपटा रहे थे, तभी उन के पास एक महिला आई और बोली, ‘‘साहब, मेरी मदद कीजिए.’’

वह महिला बड़े ही दुखी लहजे में बोली, ‘‘मेरा नाम अंजना है और मैं रानी माजरा गांव में रहती हूं. साहब, परसों 9 मई को मेरा पति संजीव सुबह फैक्ट्री गया था, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा. उस के न लौटने पर उस की फैक्ट्री व परिचितों के घर जा कर पता किया लेकिन उस का कुछ पता नहीं चला. उस के बारे में कुछ पता न चलने पर मैं आप के पास मदद मांगने आई हूं. अब आप ही मेरे पति को तलाश सकते हैं.’’

‘‘ठीक है, हम तुम्हारे पति को खोज निकालेंगे. तुम लिखित तहरीर दे दो और साथ में अपने पति की एक फोटो दे दो.’’ थानाप्रभारी ने कहा.

‘‘ठीक है साहब. मुझे शक है कि मेरे गांव के ही प्रधान ने मेरे पति को गायब कराया है. कहीं उस ने मेरे पति के साथ कुछ गलत न कर दिया हो. इस बात से मेरा दिल बैठा जा रहा है.’’ वह बोली.

‘‘ठीक है, जांच में सब पता लगा लेंगे. अगर प्रधान का इस सब में हाथ हुआ तो उसे सजा जरूर दिलाएंगे.’’ इंसपेक्टर शर्मा ने उसे आश्वस्त करते हुए कहा.

‘‘ठीक है साहब,’’ कह कर वह महिला अंजना वहां से चली गई. कुछ ही देर में वह वापस लौटी और एक तहरीर और फोटो थानाप्रभारी शर्मा को दे गई तो उन्होंने संजीव की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करा दी.

थानाप्रभारी शर्मा अभी कुछ प्रयास करते, उस से पहले ही अगले दिन फिर अंजना उन से मिलने आ गई. उस ने गांव के प्रधान द्वारा अपने पति को मार देने का आरोप लगाते हुए लाश जंगल में पड़ी होने की आशंका जाहिर की. उस ने यह बात उस की इस हरकत से इंसपेक्टर शर्मा को उस पर शक हो गया. ऐसी हरकत तो इंसान तभी करता है, जब वह खुद उस मामले में संलिप्त हो और दूसरे को फंसाने की कोशिश करता है. अंजना भी जिस तरह से गांव के प्रधान को बारबार इंगित कर रही थी, उस से यही लग रहा था कि अंजना का अपने पति संजीव को गायब कराने में हाथ है और इस में वह गांव के प्रधान को फंसाना चाहती है.

संजीव ने गांव के कई विकास कार्यों के बारे में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांग रखी थी. इस से प्रधान और संजीव के बीच विवाद चल रहा था. इसी का फायदा शायद अंजना उठाना चाहती थी.

hindi-manohar-family-crime-story

अंजना पर शक हुआ तो इंसपेक्टर शर्मा ने अंजना के मोबाइल नंबर की काल डिटेल्स निकलवाई. उस में एक नंबर पर अंजना की काफी बातें होने की बात पता चली. 9 मई को भी कई बार बातें हुई थीं. दोनों की लोकेशन भी कुछ देर के लिए साथ में मिली. अंजना पर जब शक पुख्ता हो गया तो 16 मई, 2021 को थानाप्रभारी शर्मा ने अंजना को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. फिर महिला कांस्टेबलों बबीता और नेहा की मौजूदगी में अंजना से काफी सवाल किए, जिन का सही से अंजना जवाब नहीं दे पाई. जब सख्ती की गई तो अंजना ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

अंजना ने ही अपने पति संजीव की हत्या की थी. हत्या में उस का साथ उस के प्रेमी शिवकुमार उर्फ शिब्बू ने दिया था, जोकि धनपुरा गांव में रहता था. उसी ने हत्या के बाद संजीव की लाश पैट्रोल डाल कर जलाई थी. पुलिस ने शिवकुमार को उस के घर से गिरफ्तार कर लिया. दोनों की निशानदेही पर पीपली गांव के जंगल के काफी अंदर जा कर संजीव की अधजली लाश पुलिस ने बरामद कर ली. मौके से ही हत्या में प्रयुक्त रस्सी और प्लास्टिक बोरी भी बरामद हो गई.

लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया. दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद जो कहानी निकल कर सामने आई, वह काफी हैरतअंगेज थी. उत्तराखंड के शहर हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गांव रानी माजरा में रहता था संजीव. संजीव पदार्था स्थित पतंजलि की फूड पार्क कंपनी में काम करता था. परिवार के नाम पर उस की पत्नी और 12 साल का बेटा सनी था.

जब परिवार का मुखिया सही न चले तो परिवार का बिगड़ना तय होता है. संजीव में कई गलत आदतें थीं, जिस से अंजना काफी परेशान रहती थी. संजीव को अप्राकृतिक यौन संबंध बनवाने का शौक था, जिस के चलते वह शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार भी रहता था. कभीकभी उस की मानसिक स्थिति काफी बदतर हो जाती थी. घर के सामने से कोई कुत्ता गुजर जाता तो वह कुत्ते को जम कर मारतापीटता था. कई बार उस ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर के पुलिसकर्मियों को गालियां दीं. पुलिसकर्मियों ने शिकायत की तो उस की हालत देख कर थाना स्तर से कोई काररवाई नहीं की जाती. उस के दिमाग में कब क्या फितूर बस जाए कोई नहीं जान सकता था.

धनपुरा गांव में रहता था 45 वर्षीय शिवकुमार उर्फ शिब्बू. शिवकुमार के परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा था. शिवकुमार दूध बेचने का काम करता था. संजीव के घर वह पिछले 10 सालों से दूध देने आता था. संजीव से उस की दोस्ती थी. संजीव ने शिवकुमार को अपनी पत्नी अंजना से मिलाया. दोनों मे दोस्ती कराई. दोस्ती होने पर शिवकुमार दूध देने घर के अंदर तक आने लगा. अंजना से वह घंटों बैठ कर बातें करने लगा. कुछ ही दिनों में वे दोनों काफी घुलमिल गए. उन के बीच हंसीमजाक भी होने लगा.

एक दिन दूध देने के बाद शिवकुमार अंजना के पास बैठ गया. उसे देखते हुए बोला, ‘‘भाभी, लगता है आप अपना खयाल नहीं रखती हो?’’

अंजना को उस की बात सुन कर हैरत हुई, बोली, ‘‘अरे, भलीचंगी तो हूं …और कैसे खयाल रखूं?’’

‘‘सेहत पर तो आप ध्यान दे रही हो, जिस से स्वस्थ हो लेकिन अपने हुस्न को निखारनेसंवारने में बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रही हो.’’

‘‘ओह! तो यह बात है. मैं भी सोचूं कि मैं तो अच्छीखासी हूं.’’ फिर दुखी स्वर में बोली, ‘‘अपने हुस्न को संवार कर करूं भी तो क्या.  जिस के साथ बंधन में बंधी हूं, वह तो ध्यान ही नहीं देता. उस का शौक भी दूसरी लाइन का है. मुझे खुश करने के बजाय खुद को खुश करने के लिए लोगों को ढूंढता फिरता है.’’

‘‘क्या मतलब…?’’ चौंकते हुए बोला.

शिवकुमार कुछकुछ समझ तो गया था लेकिन अंजना से खुल कर पूछने के लिए उस से सवाल किया.

‘‘यही कि वह आदमी है और आदमी से ही प्यार करता है, उसे औरत में कोई लगाव नहीं है. जैसेतैसे उस ने कुछ दिन मुझे बेमन से खुशी दी, जिस की वजह से एक बेटा हो गया. उस के बाद उस ने मेरी तरफ देखना ही बंद कर दिया. उस के शौक ही निराले हैं.’’

इस पर शिवकुमार उस से सुहानुभूति जताते हुए बोला, ‘‘यह तो आप के साथ अत्याचार हो रहा है, शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से. आप कैसे सह लेती हो इतना सब?’’

‘‘क्या करूं…जब नसीब में ही सब लिखा है तो भुगतना तो पडे़गा ही.’’ दुख भरे लहजे में अंजना ने कहा.

‘‘जैसे वह आप का खयाल नहीं रखता, वैसे आप भी उस का खयाल मत रखो. आप का भी अपना वजूद है, आप को भी अपनी खुशी का खयाल रखने का हक है.’’ उस ने उकसाया.

‘‘खुद को खुश रखने की कोशिश भी करूं तो कैसे, संजीव मेरी खुशियों में आग लगाने में पीछे नहीं हटता. अब उस से बंध गई हूं तो उस के साथ ही निभाना पड़ेगा.’’

‘‘आप अपनी खुशी के लिए कोई भी कदम उठा सकती हैं. इस के लिए आप पर कोई बंधन नहीं है. जरूरत है तो आप के एक कदम बढ़ाने की.’’

‘‘कदम तो तभी बढ़ेंगे, जब कोई मंजिल दिखे. बिना मंजिल के कदम बढ़ाने से कोई फायदा नहीं, उलटा कष्ट ही होगा.’’ वह बेमन से बोली.

‘‘मंजिल तो आप के सामने ही है लेकिन आप ने देखने की कोशिश ही नहीं की.’’ शिवकुमार ने अंजना की आंखों में देखते हुए कहा.

शिवकुमार की बात सुन कर अंजना ने भी उस की आंखों में देखा तो वहां उसे अपने लिए उमड़ता प्यार दिखा. अंजना के दिल को सुकून मिला कि उसे भी कोई दिल से चाहता है और उस का होना चाहता है.

‘‘लेकिन शिव, हम दोनों का ही अपना बसाबसाया परिवार है. ऐसे में एकदूसरे की तरफ कदम बढ़ाना सही होगा.’’ अंजना ने सवाल किया.

‘‘मेरी छोड़ो, अपनी बात करो. कौन सा परिवार… परिवार के नाम पर पति और एक बेटा. पति ऐसा कि जो अपने लिए ही मस्ती खोजता रहता है, जिसे अपनी पत्नी की जरूरतों का कोई खयाल नहीं और न ही उस की भावनाओं की कद्र करता है. ऐसे इंसान से दूर हो जाना बेहतर है.’’

‘‘कह तो तुम ठीक रहे हो शिव. जब उसे मेरा खयाल नहीं तो मैं क्यों उस की चिंता करूं.’’

‘‘हां भाभी, मैं आप को वह सब खुशियां दूंगा, जिस की आप हकदार हैं. बस आप एक बार हां तो कहो.’’

अंजना ने उस की बात सुन कर मूक सहमति दी तो शिवकुमार ने उसे बांहों में भर कर कर सीने से लगा लिया. उस के बाद शिवकुमार ने अंजना को वह खुशी दी, जो अंजना पति से पाने को तरसती थी. उस दिन शिवकुमार ने अंजना की सूखी जमीन को फिर से हराभरा कर दिया. फिर तो उन के बीच नाजायज संबंध का यह रिश्ता लगभग हर रोज निभाया जाने लगा. अंजना का चेहरा अब खिलाखिला सा रहने लगा. वह अब अपने को सजानेसंवारने लगी थी. शिवकुमार के बताए जाने पर वह शिवकुमार के दिए जाने वाले कच्चे दूध से चेहरे की सफाई करती. दूध उबालने के बाद पड़ने वाली मोटी मलाई को अपने चेहरे पर लगाती, जिस से उस के चेहरे की चमक बनी रहे.

समय का पहिया निरंतर आगे बढ़ता गया. संजीव से उन के संबंध छिपे नहीं रहे. उसे पता चला तो उसे बिलकुल गुस्सा नहीं आया. अमूमन कोई भी पति अपनी पत्नी के अवैध रिश्ते के बारे में जानता तो गुस्सा करता, पत्नी के साथ मारपीट लड़ाईझगड़ा करता, लेकिन संजीव के मामले में ऐसा कुछ नहीं था. उस के दिमाग में तो और ही कुछ चल रहा था. जो उस के दिमाग में चल रहा था उसे सोच कर वह मंदमंद मुसकरा रहा था. अब संजीव दोनों पर नजर रखने लगा. एक दिन उस ने दोनों को शारीरिक रिश्ता बनाते रंगेहाथ पकड़ लिया. उसे आया देख कर शिवकुमार और अंजना सहम गए.

संजीव ने दोनों को एक बार खा जाने वाली नजरों से देखा, फिर उन के सामने कुरसी डाल कर आराम से बैठ गया और बोला, ‘‘तुम दोनों अपना कार्यक्रम जारी रखो.’’

उस के बोल सुन कर शिवकुमार और अंजना हैरत से एकदूसरे को देखने लगे. उन के आश्चर्य की सीमा नहीं थी. संजीव ने जो कहा था उन की उम्मीद के बिलकुल विपरीत था. संजीव के दिमाग में क्या चल रहा है, दोनों यह जानने के लिए उत्सुक थे. उन दोनों को हैरत में पड़ा देख कर संजीव मुसकरा कर बोला, ‘‘चिंता न करो, मुझे तुम दोनों के संबंधों से कोई एतराज नहीं है. मैं तो खुद तुम दोनों को संबंध बनाते देखने को आतुर हूं.’’

संजीव के बोल सुन कर अंजना के अंदर की औरत जागी, ‘‘कैसे मर्द हो जो अपनी ही बीवी को पराए मर्द के साथ बिस्तर पर देखना चाहते हो. तुम इतने गिरे हुए इंसान हो, मैं तो सपने में भी नहीं सोच सकती थी.’’

‘‘तुम्हारे प्रवचन खत्म हो गए हों तो आगे का कार्यक्रम शुरू करो.’’ बड़ी ही बेशरमी से संजीव बोला.

‘‘क्यों कोई जबरदस्ती है, हम दोनों ऐसा कुछ नहीं करेंगे.’’ अंजना ने सपाट लहजे में बोल दिया.

संजीव ठहाके लगा कर हंसा, फिर बोला, ‘‘मुझे न बोलने की स्थिति में नहीं हो तुम दोनों. मैं ने बाहर वालों को तुम दोनों के नाजायज संबंधों के बारे में बता दिया तो समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे.’’

बदनामी का भय इंसान को अंदर तक हिला कर रख देता है. अंजना और शिवकुमार भी बदनाम नहीं होना चाहते थे. वैसे भी जिस से उन को डरना चाहिए था, वह खुद उन को संबंध बनाने की छूट दे रहा था. ऐसे में दोनों ने संबंध बनाए रखने के लिए संजीव की बात मान ली. अंजना और शिवकुमार शारीरिक संबंध बनाने लगे. संजीव उन के पास ही बैठ कर अपनी आंखों से उन को ऐसा करते देखता रहा और आनंदित होता रहा. किसी पोर्न मूवी में फिल्माए जाने वाले दृश्य की तरह ही सब कुछ वहां चल रहा था.

अंजना के साथ संबंध बनाने के बाद संजीव ने शिवकुमार से अपने साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने को कहा. शिवकुमार ने न चाहते हुए उस की बात मान ली. संजीव को उस की खुशी दे दी. अब तीनों के बीच बेधड़क संबंधों का यह नाजायज खेल बराबर खेला जाने लगा. अंजना और शिवकुमार को संजीव ब्लैकमेल कर रहा था. दोनों को अपने प्यार में बाधा पहुंचाने वाला और बदनाम करने की धमकी देने वाला संजीव अब अखरने लगा था. उस से छुटकारा पाने का एक ही तरीका था, वह था उसे मौत की नींद सुला देने का. दोनों ने संजीव को ठिकाने लगाने का फैसला किया तो उस पर योजना भी बना ली.

शिवकुमार का फेरूपुर गांव में खेत था, उसी में उस ने अपना एक अलग मकान बनवा रखा था. 9 मई को अंजना संजीव को यह कह कर वहां ले गई कि वहीं तीनों मौजमस्ती करेंगे. संजीव अंजना के जाल में फंस गया. उस के साथ शिवकुमार के मकान पर पहुंच गया. शिवकुमार वहां पहले से मौजूद था. शिवकुमार के पहुंचते ही शिवकुमार ने अंजना को इशारा किया. अंजना ने तुरंत पीछे से संजीव को दबोच लिया. दुबलापतला संजीव अंजना के चंगुल से तमाम कोशिशों के बाद भी छूट न सका. शिवकुमार ने संजीव के गले में रस्सी का फंदा डाल कर कस दिया, जिस से दम घुटने से संजीव की मौत हो गई. शिवकुमार ने उस की लाश प्लास्टिक बोरी में डाल कर बोरी बंद कर दी और उस बोरी को बाइक पर रख कर वह पीपली गांव के जंगल में ले गया और जंगल में काफी अंदर जा कर संजीव की लाश फेंक दी. लाश ठिकाने लगा कर वह वापस आ गया.

योजना के तहत 11 मई, 2021 को अंजना ने पथरी थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी. अंजना ने ग्राम प्रधान पर हत्या का शक जाहिर किया, जिस से हत्या में ग्रामप्रधान फंस जाए. इधर अंजना को पता नहीं क्यों भय सताने लगा कि वे दोनों किसी बड़ी मुसीबत में फंसने वाले हैं. इस भय के कारण 14 मई को ईद के दिन अंजना ने शिवकुमार से संपर्क किया और शिवकुमार से कहा कि लाश को पैट्रोल डाल कर जला दो. शिवकुमार ने फिर से जंगल जा कर संजीव की लाश पर पैट्रोल डाल कर जला दी.

लेकिन दोनों की ज्यादा होशियारी काम न आई, दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए. चूंकि अंजना ही वादी थी, ऐसे में पीडि़त को गुनहगार साबित करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित होता है. लेकिन थानाप्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बड़ी सूझबूझ से पहले पुख्ता सुबूत जुटाए, फिर अंजना को उस के प्रेमी शिवकुमार के साथ गिरफ्तार किया. थानाप्रभारी शर्मा ने दोनों के खिलाफ भादंवि की धारा 302/201/120बी के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया. कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. Romantic Stories Hindi

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधार

Stories in Hindi Love: बहार आई भी तो उदासउदास

लेखक – रुखसाना, Stories in Hindi Love: कागज का पुर्जा मेरे हाथों में फड़फड़ा रहा था. मेरी रगों में भयानक बेचैनी दौड़ने लगी थी. दिल में दहकती हुई आग भर गई थी. बड़े घरों में बसने वाले लोग कितने बेबस और मजबूर होते हैं, यह अब मेरी समझ में अच्छी तरह आ रहा था. आ पी ने खीर की प्लेट अपनी तरफ सरका कर चोर नजरों से बारीबारी सबकी तरफ देखा. मैं अनजान बन गई, लेकिन जिम्मी भाई ने मम्मी से बात करतेकरते तेज नजरों से आपी को घूर कर तल्ख लहजे में कहा, ‘‘ज्यादा खाने ने तुम्हें तबाह कर दिया है आपी जान! पता नहीं तुम वाकई नासमझ हो या जानबूझ कर ऐसा करती हो. अगर तुम्हें अपने पर तरस नहीं आता तो कम से कम हम पर तो तरस खाओ.’’

लेकिन

‘‘तुम ने तो जहां मुआपी ने जिम्मी भाई की तरफ नजर उठा कर भी न देखा. वह उसी तरह अपने दिलबहलाव यानी खाने में यों मगन रहीं, जैसे जिम्मी भाई ने किसी और से कहा हो.

मम्मी ने उन्हें टोका, ‘‘फरजाना, यह जमशेद तुम से कुछ कह रहा है. क्या तुम उस की बात सुन नहीं रही हो?’’झे खाते देखा, टोकना शुरू कर दिया,’’ कह कर खाली प्याली मेज पर पटक कर आपी उठ खड़ी हुईं और धपधप करती खाने के कमरे से बाहर चली गईं. उन के बाहर जाते ही जिम्मी भाई अपना सिर दोनों हाथों में थाम कर बोले, ‘‘इस का क्या होगा मम्मी? मैं तो इसे समझासमझा कर हार गया हूं. अगर यह खुद अपनी जिंदगी संवारना नहीं चाहती तो हम सब क्या कर सकते हैं इस के लिए?’’

‘‘तुम ठीक कह रहे हो जिम्मी.’’ मम्मी ठंडी आह भर कर बोलीं, ‘‘मेरी तो समझ में नहीं आता कि इसे कैसे समझाऊं? किसी नसीहत, किसी डांट का इस पर असर ही नहीं होता. खानदान में तो कोई इस के लिए तैयार नहीं और बाहर से जो रिश्ता आता है, इस का डीलडौल देख कर भाग जाता है. ऊपर से इस की आदतें…’’

मैं बेजार हो कर मेज से उठ गई. रोज खाने पर ऐसी ही बहस छिड़ जाती. मम्मी को आपी की बहुत फिक्र थी. बात भी ठीक थी. उन की उम्र शादी की उम्र को पार कर गई थी. ऊपर से उन के बेपनाह खाने की आदत ने उन का मोटापा हद से ज्यादा बढ़ा दिया था. उन पर मानो गोश्त चढ़ता जा रहा था. थोड़ा-सा चलतीं तो उन की सांस फूलने लगती. उन्हें और किसी चीज में दिलचस्पी नहीं थी. न घर के कामकाज में, न सिलाईकढ़ाई में. वह कहीं आनाजाना भी पसंद नहीं करती थीं. सैरसपाटे का भी उन्हें कोई शौक नहीं था. बस उन के 2 ही शौक थे, खाना और सोना. जाहिर है, मोटी उन्हें होना ही था. कोई भी मेहमान हमारी हवेली में आता, कहीं से भी आता, वह जरा भी किसी को लिफ्ट न देतीं. किसी से कोई मतलब न रखतीं.

आपी का रंग साफ था. नैननक्श भी बुरे नहीं थे. मम्मी का खयाल था कि अगर उन का वजन कम हो जाए तो वह भद्दी नहीं लगेंगी और अल्लाह का कोई बंदा उस के जाल में फंस जाएगा. लेकिन मम्मी और जिम्मी भाई के लाख समझाने का उन पर कोई असर नहीं हो रहा था. यों लगता था, जैसे उन्हें अपनी शादी से भी कोई दिलचस्पी नहीं थी. अगर बड़ी हवेली और कीमती दहेज की कशिश में एकाध रिश्ता आ भी जाता तो रिश्ता लाने वाले आपी को देख कर और उन से मिल कर दोबारा हवेली का रुख न करते. मम्मी को आपी की फिक्र थी, क्योंकि वह मां थीं, लेकिन जिम्मी भाई की फिक्र में उन की अपनी गरज शामिल थी. मैं यह बताना भूल गई कि हमारी हवेली खुदगर्ज लोगों का डेरा थी.

यहां हर इंसान सिर्फ अपने लिए सोचता था. जिम्मी भाई की मोहब्बत बड़े जोरदार तरीके से अपनी फुफेरी बहन नाइला से चल रही थी और वह चाहते थे कि जल्दी से जल्दी नाइला को दुलहन बना कर हवेली में ले आएं. लेकिन हमारे खानदान में रिवाज था कि छोटों की शादी उस वक्त तक नहीं हो सकती थी, जब तक कि बड़ी बहन या बड़े भाई की शादी न हो जाए. अगर ऐसा किया जाता तो खानदान वाले एक तरह से उस घराने का बायकाट कर देते थे. इसलिए उस रिवाज को तोड़ने में सब डरते थे. हमारी मम्मी गैरखानदान से थीं. मेरे वालिद इलाके के बहुत बड़े रईस थे. मम्मी से शादी उन्होंने अपनी मरजी से की थी. आपी मम्मी और डैडी की पहली औलाद थीं. दूसरे नंबर पर जमशेद भाई थे.

सब से छोटी मैं थी. मैं एक साल की थी, जब डैडी का दिल के दौरे से इंतकाल हो गया था. उन के बाद मम्मी ने इतनी बड़ी हवेली में हम तीनों बच्चों और ढेर सारे नौकरों के बीच अपना वक्त गुजारा. वह काफी पढ़ीलिखी थीं. हवेली को उन्होंने अपनी पसंद के मुताबिक ढाला था. वह पुराने रिवाज पसंद नहीं करती थीं. इसलिए आपी की शादी से मायूस हो कर उन्होंने जमशेद भाई के लिए फुफ्फू जानी से नाइला का रिश्ता मांगा. लेकिन फुफ्फू पुराने खयालात की औरत थीं. उन्होंने साफ कह दिया था कि जब तक फरजाना की डोली नहीं उठेगी, जमशेद की शादी नाइला या किसी और से नहीं हो सकती.

फुफ्फू जानी का हमारे यहां बहुत दखल था. वह डैडी की एकलौती बहन थीं और हर काम, हर बात में उन से सलाह ली जाती थी. फिर भी आखिरी कोशिश के तौर पर मम्मी ने उन से कहा कि अगर सारी उम्र फरजाना बिनब्याही बैठी रही तो क्या होगा? इस के जवाब में फुफ्फू ने कहा था, ‘‘अव्वल तो ऐसा होगा नहीं. और अगर ऐसा हुआ भी तो जमशेद और नाइला को भी सारी उम्र क्वांरे रहना होगा.’’

हर तरह से हार कर मम्मी ने आपी की शादी के लिए अपनी कोशिशें फिर से तेज कर दीं. इस से पहले जिम्मी भाई को आपी से कोई सरोकार नहीं था. शायद वह समझते थे कि मम्मी इस मसले को संभाल लेंगी और फूफ्फू को राजी कर लेंगी. लेकिन अब तो आपी के लिए दूल्हा तलाश करना उन का ‘मिशन’ बन गया था. मैं ने एमए पास कर लिया था और हौस्टल छोड़ कर हवेली में आ गई थी. लेकिन हवेली आ कर मैं सख्त बोर हो रही थी. सारासारा दिन किसी बदरूह की तरह सारी हवेली में घूमती रहती या किताबें पढ़पढ़ कर अपना वक्त बिताया करती. आपी और मेरे बीच उम्र का फर्क था. बहनों वाली बेतकल्लुफी भी नहीं थी, हमारी आदतों और खयालों में भी कोई तालमेल नहीं था.

आपी को हर वक्त खाते रहने का शौक था, जबकि मैं दोपहर को फलों का लंच करती और अकसर रात का खाना गोल कर जाती. इसलिए मेरा बदन स्मार्ट था. नैननक्श तीखे थे. बाल लंबे और घने थे. यूनिवर्सिटी में तालीम हासिल कर के मैं खासी सोशल हो गई थी. हर मामले में अच्छा बोल लेती थी और सुनने वाला मेरी आवाज के जादू में खो जाता था. इसलिए जब से मैं घर आई, मेरे लिए तमाम रिश्ते आ रहे थे. लेकिन मम्मी को मेरी तरफ से कोई फिक्र नहीं थी. जिम्मी भाई की जरूरत आपी की शादी से ही पूरी हो सकती थी, मेरी शादी से नहीं. इसलिए मेरे लिए आया हुआ अच्छे से अच्छा रिश्ता भी बेजारी से रद्द कर दिया जाता. मुझे खुद भी अभी शादी में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी. इसलिए हर रिश्ते पर मेरी राय भी मम्मी या जिम्मी भाई से अलग न होती.

मैं भी चूंकि खुदगर्जी के इसी माहौल में पलीबढ़ी थी, सो मुझे न तो आपी के मोटापे से सरोकार था, न उन की शादी से. आपी की एक खामी तालीम की कमी भी थी. मम्मी के लाख चाहने के बावजूद वह मैट्रिक से आगे न पढ़ी सकी थीं. मैट्रिक भी उन्होंने 2 साल में किया था. सर्दियों के दिन थे. मौसम बहुत खुशगवार हो रहा था. शाम का समय था. मैं, मम्मी और आपी, तीनों लौन में बैठे शाम की चाय पी रहे थे. आपी गुलाबजामुनों के साथ इंसाफ कर रही थीं. मैं और मम्मी चाय की प्यालियां हाथों में थामे बातों में मशगूल थीं कि अचानक जिम्मी भाई गेट के अंदर दाखिल हुए और बड़ी खुशदिली से करीब आए. उन्हें यों खुश देख कर मम्मी बोलीं, ‘‘कहां से आ रहे हो?’’

‘‘फुफ्फू की तरफ से आ रहा हूं. नाइला ने बुलाया था.’’

हमारे खानदान में मां से ऐसी बातचीत नहीं की जाती थी, लेकिन मम्मी ने हमारी परवरिश अलग तरीके से की थी. उन्होंने हमें अपने खानदान के उसूलों, रस्मों और रिवाजों से दूर रखा था. वह औलाद और मांबाप के बीच फासलों के हक में नहीं थी. औलाद पर बंदिशें लगाना उन्हें पसंद नहीं था. इसलिए हम अपने दिल की बात मम्मी से खुल कर कह सकते थे. इस वक्त भी मम्मी को जिम्मी भाई की बात बुरी नहीं लगी. हंस कर वह बोलीं, ‘‘चलो, तुम्हारी मुलाकात तो हो गई. लेकिन मेरा खयाल है, तुम वह काम फिर भूल गए होगे?’’

‘‘कौन सा काम?’’ जिम्मी भाई मम्मी को देखने लगे. अचानक उन्हें याद आया तो वह शर्मिंदा हो गए, ‘‘ओह मम्मी, मैं तो बिलकुल ही भूल गया. वह चुड़ैल नाइला जब भी बुलाती है, मैं सब कुछ भूल जाता हूं.’’

‘‘जिम्मी डियर, एक जवान और सेहतमंद जेहन को इतना भुलक्कड़ नहीं होना चाहिए. तुम जानते हो, यह कितना अहम काम है? बहरहाल कल तुम जरूर जा कर नए असिस्टैंट कमिश्नर से मिल लो और उसे खाने की दावत दे दो.’’

‘‘कल जरूर याद रखूंगा मम्मी.’’ फिर उन्होंने मुझ से कहा, ‘‘रुखसाना, एक कप चाय बना दो मेरे लिए और खाने को भी कुछ दो. मैं ने अभी तक लंच नहीं किया.’’

मैं ने मेज पर गुलाबजामुनों की तलाश में नजरें दौड़ाईं, लेकिन आपी जिम्मी के टोकने के डर से गुलाबजामुनों समेत नौ दो ग्यारह हो गई थीं. मम्मी ने नौकर को बिस्कुट लाने के लिए कहा और मैं चाय बनाने लगी.

डैडी की जिंदगी में हमारी हवेली का यह रिवाज था कि जो भी सरकारी अफसर किसी सरकारी या निजी दौरे पर इलाके में आता, हमारी हवेली में उस की दावत जरूर होती. डैडी की मौत के बाद मम्मी ने इस रिवाज को जिंदा रखा और हर बार जो भी असफर आता, हमारी हवेली का मेहमान जरूर बनता. इस बार कोई नया असिस्टैंट कमिश्नर दौरे पर आया था और रेस्ट हाउस में ठहरा था. उसे आए हुए दूसरा दिन था. मम्मी रोजाना जिम्मी भाई को याद दिलातीं कि वह उस से मिल कर खाने पर बुला लें. लेकिन जिम्मी भाई भूल जाते.

उस दिन शाम को मैं गुलाबों के कुंज में बैठी ‘रिमूवर’ से अपने नाखूनों का रंग साफ कर रही थी. मम्मी ने बालों में हेयर कलर लगा लिया था और उन्हें खुश्क करने लौन में आ कर मेरे पास बैठ गईं. आपी अपने कमरे में थीं. मैं ने देखा, जिम्मी भाई सीधा रास्ता अपनाने के बजाए मोतियों की बाड़ फलांगते हुए हमारे करीब आ गए. उन का रंग जोश से तमतमा रहा था और वह कुछ कहनेसुनने के लिए बेचैन हो रहे थे. मैं एक निगाह उन पर डाल कर फिर से अपने काम में लग गई. मम्मी ने पूछ लिया, ‘‘क्या बात है, बहुत पुरजोश नजर आ रहे हो?’’

‘‘हां मम्मी, बड़ी अजीब खबर लाया हूं. आप सुनेंगी तो सख्त हैरान होंगी.’’

‘‘अच्छा, ऐसी कौन सी खबर है, जिस ने तुम्हें इतना हैरानपरेशान कर दिया है?’’ मम्मी हंस पड़ीं. मैं ने तीखे अंदाज से जिम्मी भाई की तरफ देखा. उन की खबरें सदा ‘खोदा पहाड़, निकली चुहिया’ वाली कहावत साबित होती थीं, सो मुझे कोई दिलचस्पी नहीं थी उन की खबर सुनने में. वह मुझे नहीं, मम्मी को बता रहे थे.

‘‘आप अंदाजा भी नहीं लगा सकतीं मम्मी कि मैं किस से मिल कर आ रहा हूं.’’

‘‘तुम शायद उस नए असिस्टैंट कमिश्नर से मिलने गए थे?’’

‘‘हां, लेकिन आप को यह जान कर हैरत का शदीद धक्का लगेगा कि वह असिस्टैंट कमिश्नर कौन है?’’

‘‘क्या सनसनी फैला रहे हो जिम्मी? सीधी बात करो न, क्या वह हमारा कोई जानने वाला है?’’ मम्मी ने पूछा.

‘‘आप उसे जानने वाला नहीं कह सकती मम्मी, वह इस हवेली में पल कर बड़ा हुआ है. खैर, बड़ा तो हम नहीं कह सकते, लेकिन अपनी जिंदगी का एक हिस्सा उस ने इसी हवेली में गुजारा है.’’

मम्मी के साथसाथ मैं भी चौंक उठी. मम्मी हैरत से पूछ रही थीं, ‘‘कौन है वह? तुम बताते क्यों नहीं हो जिम्मी? पहेलियां क्यों बुझा रहे हो?’’

‘‘वह जैदा है मम्मी, हमारी आया का बेटा. अब वह जावेद खां बन गया है.’’

‘‘क्या?’’ मम्मी को सचमुच हैरत का झटका लगा. वह जिम्मी भाई को देखते हुए बोलीं, ‘‘तुम्हें यकीनन कोई बड़ी गलतफहमी हुई है. कहां एक बेसहारा लड़का जैदा और कहां असिस्टैंट कमिश्नर.’’

‘‘लेकिन मम्मी, उस ने मुझे खुद बताया है. जब मैं उस से मिला और मैं ने अपना परिचय दिया तो वह बेअख्तियार अपनी कुर्सी से उठ खड़ा हुआ और मुझे गले लगाते हुए बोला, ‘अरे जिम्मी भाई, तुम ने मुझे पहचाना नहीं? मैं जैदा हूं तुम्हारी आया का बेटा. तुम ने यहां आने की तकलीफ क्यों की? मैं तो खुद हवेली आने वाला था.’ फिर उस ने बारीबारी सब के बारे में पूछा. अपने हालात बताते हुए उसे जरा भी शरम नहीं आ रही थी. वहां और भी लोग बैठे थे, लेकिन उन सब के सामने अपनी गरीबी की दास्तान सुना रहा था. वैसे मम्मी, मैं तो उस की हिम्मत की दाद देता हूं. यह मुकाम उस ने अपनी मेहनत, हिम्मत और कोशिश से हासिल किया है. और मम्मी, वह मरियल सा लड़का ऐसा गबरू जवान निकल आया है कि आप देखेंगी तो हैरान रह जाएंगी. अगर वह खुद न बताता तो मैं कयामत तक उसे पहचान नहीं सकता. ऊपर से अपने ओहदे का जरा भी गरूर नहीं.’’

मैं और मम्मी सकते की हालत में जिम्मी भाई की बातें सुन रही थीं. मेरे दिल में बड़े जोर की धड़कन हो रही थी. मैं मुंह फाड़े जिम्मी भाई की तरफ देखे जा रही थी. मम्मी भी सन्न थीं. फिर कुछ दबेदबे लहजे में उन्होंने जिम्मी भाई से पूछा, ‘‘तुम ने खाने की दावत दे दी उसे?’’

‘‘हां, कल रात की दावत दी है. वह तो दावत कबूल ही नहीं कर रहा था. कह रहा था कि खुद आऊंगा और सब से मिलूंगा. लेकिन मैं ने उस से मनवा कर ही छोड़ा.’’

जिम्मी भाई काफी देर तक उस की बातें करते रहे. मम्मी बारबार कह रही थीं कि उन्हें यकीन नहीं आ रहा  कि जैदा इस मुकाम तक पहुंच गया है. मम्मी और जिम्मी भाई वहां से उठ गए लेकिन मैं वहीं बैठी रही. फिजा में ठंडक उतर आई थी. मैं अपने जिस्म के गिर्द चादर लपेटे लगातार उस के बारे में सोच रही थी, जिस का नाम एक अरसे के बाद सुना था. मेरे दिल में उस की यादों के साथ उदासी उतरने लगी. मैं ने कुर्सी की पुश्त के टेक लगा कर आंखें बंद कर लीं. मेरी नजरों के सामने बहुत पहले का जमाना आ गया.

तब हम बहुत छोटे थे. हमारी आया बहुत बूढ़ी हो गई थी. इसलिए आए दिन बीमार रहती थी. जब वह काम के काबिल नहीं रही तो उस ने अपनी बेवा बेटी को बुलवा लिया, जिस के साथ एक बेटा भी था. वह अपने जेठ के साथ रहती थी और जेठानी के जुल्मों से तंग आ गई थी. मम्मी को उस के बेटे पर खासा ऐतराज था. लेकिन आया बहुत मेहनती और ईमानदार औरत थी, इसलिए मम्मी को चुप रहना पड़ा. जैदा का असली नाम जावेद था. आया कभीकभी दुलार से उसे जावेद खां कह कर बुलाती थी. जैदा मेरा हमउम्र था. हम दोनों जब भी एक साथ खेलते, मम्मी को गुस्सा आ जाता. वह डांट कर उसे भगा देतीं और मुझे अपने कमरे में ले आतीं. जैदे को पढ़ाई का बहुत शौक था.

जब मैं पढ़ती तो न जाने कहां से वह निकल आता और हसरतभरी नजरों से मुझे देखता रहता. अक्सर जब मेरी कोर्स की किताबें फट जातीं तो मैं मम्मी से छिपा कर उसे दे देती. वह बहुत खुश होता. फटे हुए पेजों को गोंद से चिपका देता और अकसर मेरे पास बैठ कर उन किताबों को पढ़ने की कोशिश करता रहता. हवेली में मेरे साथ खेलने वाला कोई नहीं था. बच्चों को आम तौर पर अपने हमउम्र बच्चों के साथ खेलने का शौक होता है. आपी और जिम्मी भाई, दोनों मुझ से बड़े थे. मैं जब कीमती खिलौनों से खेलखेल कर उकता जाती तो मम्मी से छिप कर जैदे की तरफ चली जाती और जब तक मम्मी अनजान रहतीं, हम दोनों खेलते रहते.

मम्मी ने सब नौकरों को ताकीद की थी कि मुझे जैदे के साथ न खेलने दिया जाए, सो हर तरफ से मेरी निगरानी की जाती थी, यहां तक कि जैदे की मां और नानी भी मेरी मिन्नत करतीं कि मैं जैदे के साथ न खेलूं. वह कहतीं, ‘‘छोटी बीबी, हवेली में चली जाएं. बेगम साहिबा आप को इधर देखेंगी तो नाराज होंगी. उन का सारा गुस्सा हम पर उतरेगा.’’

लेकिन मुझे मम्मी की परवाह न होती. वक्ती तौर पर उन की डांट से मैं सहम जाती, मगर बाद में हम दोनों सब कुछ भुला कर दोबारा खेलने में लग जाते. मम्मी ने कई बार जैदे के गाल पर थप्पड़ मारे थे. उसे बुराभला कहा था और हवेली में तो उस का घुसना ही मना कर दिया गया था. नौकरों को सख्ती से ताकीद थी कि जैदे को हवेली में आने न दिया जाए. लेकिन इन सारी पाबंदियों ने हमारे इकट्ठे खेलने के शौक को और ज्यादा भड़का दिया था. वह हवेली न आता तो मैं उस के कमरे में चली जाती. मम्मी अक्सर मुझे समझातीं, ‘‘रुखसाना बेटी, छोटे लोगों को ज्यादा मुंह नहीं लगाते. इस तरह तुम्हारी आदतें बिगड़ जाएंगी. तुम जैदे के साथ मत खेला करो. वह छोटा है. हमारा उन का कोई जोड़ नहीं.’’

मम्मी न जाने क्याक्या कहती रहतीं, लेकिन उस छोटी सी उम्र में मम्मी की ‘बड़ीबड़ी’ बातें मेरी समझ में न आतीं और मैं उकता कर वहां से उठ जाती. पढ़ाई के जैदे के बेपनाह शौक को देख कर उस की मां ने उसे प्राइमरी स्कूल में दाखिल करवा दिया था. हम रोजाना अपनी जीप में शहर जाया करती थीं, जहां चोटी के एक स्कूल में हम पढ़ती थीं. जैदे के स्कूल में अंग्रेजी नहीं पढ़ाई जाती थी, लेकिन उसे अंग्रेजी पढ़ने और सीखने का शौक था. इसलिए अपने स्कूल की छुट्टी के बाद वह मेरी पुरानी किताबें पढ़ा करता था. जो उस की समझ में न आता, वह मुझ से पूछ लिया करता. बचपन में टीचर बनने में बहुत मजा आता था. इसी तरह साथसाथ खेलते और पढ़ते हुए हम छठी जमात तक आ गए थे.

उन्हीं दिनों जैदे पर 2 इतने बड़े दुख आ पड़े कि उस का नन्हा वजूद उन दुखों तले दब कर रह गया. हमारे इलाके में हैजे की जबरदस्त बीमारी फैली थी. तब इलाज की सहूलियतें न के बराबर थीं. लोग मर रहे थे. जैदे की मां और नानी भी उस की लपेट में आ गईं. जैदे की नानी बेचारी तो पहले ही झटके में मर गईं. जैदे की मां अलबत्ता कुछ दिन जिंदा रही. मम्मी ने उस की दवादारू का इंतजाम भी किया. लेकिन उस का वक्त पूरा हो चुका था. इसलिए वह जैदे को रोताबिखलता छोड़ कर चल बसी. जैदा बिलकुल अकेला और बेसहारा रह गया. वह सारासारा दिन रोता रहता. मेरे सिवा हवेली में उस का कोई हमदर्द नहीं था. मैं खुद भी नासमझ थी. लेकिन हर मुमकिन तरीके से उस का दुख बांटा करती.

मम्मी को तो शुरू से जैदा नापसंद रहा था. इसलिए उन्होंने एक नौकर को जैदे के ताया का पता करने भेजा, ताकि वह आ कर बकौल मम्मी के, इस मुसीबत से उन्हें छुटकारा दिला दे. लेकिन जैदे का ताया उसे लेने नहीं आया, बल्कि उस ने हवेली के नौकर को अपनी गरीबी की लंबीचौड़ी दास्तान सुनाई, जिस का निचोड़ यही था कि वह अपने बच्चों को ही नहीं पाल सकता तो जैदे को कहां से खिलाएगा? नौकर जब नाकाम लौटा तो मम्मी ने अपना सिर दोनों हाथों में थाम लिया कि वह जैदे का क्या करेंगी? लेकिन खुदा बड़ा कारसाज है. हमारी हवेली का चौकीदार एक बूढ़ा था. मम्मी ने उसे अलग कमरा दे रखा था. वह बिलकुल अकेला रहता था. उस ने मम्मी से कह कर अपना सामान समेटा और जैदे के पास रहने लगा. इस तरह दोनों को एकदूसरे का सहारा मिल गया.

हालांकि जैदा कमउम्र था, फिर भी बेहद सुलझा हुआ था. छोटी सी उम्र में तल्ख तजुर्बों ने उस की दिमागी उम्र बढ़ा दी थी. उस ने स्कूल जाना नहीं छोड़ा. खाली समय में वह किराने की एक दुकान पर काम करता. अपनी पढ़ाई के खर्च के लिए वह रात गए तक बैठा लिफाफे बनाता रहता. छोटी सी उम्र में वह बेहद संजीदा हो गया था. मैं उसे अब भी अपना साथी और दोस्त समझती थी. मम्मी से छिप कर मैं उस के कमरे में चली जाया करती. लेकिन अब हम खेलने से ज्यादा पढ़ा करते थे. मैं जो भी सबक स्कूल में पढ़ती, वह जैदे को जरूर पढ़ाया करती. जैदा मेरे लाख कहने पर भी हवेली में न आता, बल्कि मुझे भी अपने कमरे में आने से मना करता.

उस दिन मेरे सिर में मामूली सा दर्द था. मैं ताजा सबक जैदे को पढ़ाना चाहती थी, लेकिन कमरे में जाने की हिम्मत नहीं पड़ रही थी. सुस्ती सी महसूस हो रही थी. मम्मी किसी जलसे में शरीक होने चली गईं तो मैं ने नौकर को भेज कर जैदे को बुलवा लिया. वह पढ़ने के शौक में आ तो गया, लेकिन बेहद सहमा हुआ था. बारबार कह रहा था, ‘‘रुखसाना, बेगम साहिबा ने देख लिया तो बहुत मारेंगी.’’

‘‘अरे कुछ नहीं होता. मम्मी तो हवेली में मौजूद ही नहीं हैं. वह किसी जलसे में हिस्सा लेने शहर गई हैं. रात गए लौटेंगी.’’

मैं और जैदा गुलाबों के कुंज में बैठ गए. मैं उसे पढ़ाने लगी. वह बहुत मन लगा कर पढ़ रहा था कि न जाने कहां से आपी आ गईं. आपी ने तेज नजरों से हमें घूरा और कुछ कहेसुने बगैर अंदर चली गईं. जैदा बेहद घबरा गया और सहमी आवाज में बोला, ‘‘अब मैं जाता हूं रुखसाना. आपी ने देख लिया है. अब वह बेगम साहिबा से शिकायत करेंगी.’’

‘‘अरे बैठो, मम्मी हवेली में मौजूद ही नहीं, तो किस से शिकायत करेंगी? तुम आराम से पढ़ो.’’

जैदा सहमा सा बैठा पढ़ता रहा. लेकिन उस का शक सही था. मम्मी शहर से आ गई थीं और आपी ने जा कर उन से हमारी शिकायत कर दी थी. कुछ देर बाद मम्मी हमारे सामने खड़ी थीं. गुस्से की शिदद्त से वह हांफ रही थीं. उन्होंने आव देखा न ताव, जैदे को पकड़ कर बेतहाशा मारने लगीं. साथसाथ वह बोल भी रही थीं, ‘‘कमबख्त, जलील, कमीने, सौ बार तुझे मना किया कि हवेली में मत आया कर, पर तू मानता ही नहीं.’’

मैं गुमसुम खड़ी उसे मार खाते देखती रही. मम्मी जब उसे मारमार कर थक गईं तो नौकर को बुला कर हुक्म दिया, ‘‘शैदे, क्वार्टर से इस का सामान निकाल कर फेंक दो. देखती हूं, अब यह यहां कैसे रहता है.’’ फिर वह जैदे से कहने लगीं, ‘‘निकल जा, अभी और इसी वक्त निकल जा. अगर आइंदा तू हवेली के आसपास भी देखा गया तो तेरी लाश किसी गंदे नाले में फेंकवा दूंगी.’’

जैदा रोता हुआ वहां से चला गया. आपी और जिम्मी भाई यह तमाशा देखदेख कर खुश हो रहे थे, जबकि मैं मम्मी का दामन पकड़े रो रही थी, ‘‘जैदे को माफ कर दो मम्मी, इसे क्वार्टर से न निकालो. मम्मी, यह कहां जाएगा? यह तो एकदम अकेला है.’’

मम्मी ने मेरे हाथ झटक कर मुझे नौकरानी के सुपुर्द कर दिया, जो मुझे मेरे कमरे में ले गई. वह जैदे से मेरी आखिरी मुलाकात थी. उस दिन के बाद उस का कोई पता न चल सका. बाद में मैं एक अरसे तक उसे याद करकर के रोती रही. मम्मी ने मुझे और जिम्मी भाई को हौस्टल में दाखिल करवा दिया, क्योंकि अब हमारी क्लासें बड़ी हो गई थीं और घर में पढ़ाई का हर्ज होता था. मैं अक्सर जैदे के बारे में सोचती रहती थी कि वह हवेली से जाने के बाद कहां गया होगा? उस का तो कोई अपना न था, किस ने उसे पनाह दी होगी?

लेकिन आज… आज एक लंबे अरसे के बाद मैं ने उस का नाम सुना भी तो किस अंदाज में? एक इज्जतदार शख्स की शक्ल में, जिस के पास एक बड़ा ओहदा था, इज्जत थी और जिसे मेरा भाई इस बड़ी और आनबान वाली हवेली के मालिक की हैसियत से दावत दे आया था. यह सब क्या था? सब हैरान थे कि यह कैसे हो गया? एक ही छलांग में जैदा जावेद खां कैसे बन गया? जमीन से आसमान तक का यह सफर कैसे तय किया उस ने? लेकिन मुझे कोई हैरानी नहीं थी. उसे तालीम हासिल करने की लगन थी. दीवानगी की हद तक पढ़ने का शौक था और जब शौक जुनून बन जाए तो राह की सारी रुकावटें दूर हो जाती हैं. इसलिए अगर वह कुछ न बनता तो मुझे हैरत होती, लेकिन अब जब वह अपनी मंजिल तक पहुंच गया था, मुझे दूसरों की तरह कोई हैरत नहीं, बल्कि एक इत्मीनान था.

अगले दिन वह हमारे बीच बैठा था. यह वही हवेली थी, जिस में उस का कदम रखना मना था, जहां से उसे मारपीट कर बेइज्जत कर के निकाला गया था. लेकिन आज हालात बदल गए थे. आज मम्मी उस की आवभगत में बिछी जा रही थीं. खाने की मेज पर एकएक चीज उस के सामने रख कर आग्रह से उसे खिला रही थीं, ‘‘खाओ जावेद मियां, तुम तो बराए नाम खा रहे हो. यह शामी कबाब तो तुम ने चखे भी नहीं.’’

‘‘बस बेगम साहिबा, बहुत खा चुका हूं. अब और गुंजाइश नहीं बेगम साहिबा.’’

मैं और जिम्मी भाई बेसाख्ता हंस पड़े. मम्मी बनावटी नाराजगी से कहने लगीं, ‘‘आंटी कहो बेटा.’’

‘‘मैं अपनी औकात नहीं भूला हूं बेगम साहिबा.’’ वह संजीदगी से बोला, ‘‘मैं बहुत छोटा आदमी हूं और इस हवेली के मुझ पर बेशुमार एहसान हैं. खासतौर पर रुखसाना साहिबा का तो मैं बेहद शुक्रगुजार हूं. इन्होंने मेरे मन में पढ़ाई का शौक दोगुना कर दिया था.’’

उस ने गहरी नजरों से मेरी तरफ देखा तो मेरे दिल की धड़कन बढ़ गई. मैं गड़बड़ा गई. बेअख्तियार हो कर मैं ने अपनी नजरें झुका लीं. उसे अब नजर भर कर देखना भी मुमकिन नहीं रहा था. वह बड़ा खूबसूरत जवान निकल आया था. वह बारबार मुझे मुखातिब करता और पिछली बातें याद दिलाता, लेकिन मैं जो हर बात पर जम कर बोला करती थी, बहस कर के उसे हरा दिया करती थी, अब उस के सामने बोलना भूल गई थी. अल्फाज जैसे खो गए थे मुझ से. मैं तो उस की शख्सियत के जादू में डूब कर रह गई थी. वह एक अदा से सिगरेट पी रहा था. चेहरे पर कमतरी के निशान बिलकुल नहीं थे. वह कीमती सूट पहने था. मैं गुमसुम बैठी हां में जवाब देती रही.

आपी खाने में मगन थीं. मेहमानों की मौजूदगी में उन्हें खाने पर टोका नहीं जा सकता था और वह ऐसे मौके का खूब फायदा उठाती थीं. रात गए जब वह वापस जाने लगा तो मम्मी ने बड़ी मोहब्बत से उसे आते रहने को कहा. पूरी रात मैं सो न सकी. जावेद मेरे खयालों में आता रहा. उस की रौबदार शख्सियत बारबार मेरी नजरों के सामने आ जाती. उस की धीमी मुसकराहट मेरे दिल में नई उमंग जगाने लगी. फिर सब से ज्यादा उस का बड़प्पन कि एक बार भी उस ने मम्मी को उन का वह सुलूक याद नहीं दिलाया, जो उन्होंने उस के साथ किया था. हां, अपनी जद्दोजहद और कोशिशों की कहानी उस ने जरूर सुनाई कि किस तरह वह अपनी मंजिल तक पहुंचा. लेकिन उस ने एक बार भी मम्मी से यह नहीं कहा कि मुझ यतीम और बेसहारे के सिर पर अगर आप लोग हाथ रख देते तो आप की दौलत में क्या कमी आ जाती? मम्मी शर्मिंदा सी लग रही थीं.

सुबह नाश्ते पर फिर जावेद का जिक्र छिड़ गया. मम्मी हैरानी से कह रही थीं, ‘‘मुझे कभी उस की काबिलियत का अंदाजा नहीं हो सका था. एक छोटा इंसान इतनी मेहनत भी कर सकता है, यकीन नहीं आता.’’

जिम्मी भाई टोस्ट पर जैम लगाते हुए बोले, ‘‘लेकिन आंखों देखे पर तो यकीन करना ही पड़ता है मम्मी. वैसे आप कल बारबार जावेद को हवेली आने के लिए कह रही थीं. क्या आप भूल गईं कि एक दिन वह इसी हवेली से दुत्कार कर निकाला गया था और उस का छोटामोटा सामान आप ने नौकरों के हाथों बाहर फेंकवा दिया था.’’

‘‘आप भूल गए हैं जिम्मी भाई,’’ मैं तल्खी से बोली, ‘‘जब मम्मी ने ऐसा किया था, तब जावेद ‘जैदा’ था, बिन मांबाप का गरीब बच्चा. लेकिन आज वह एक बहुत बड़े ओहदे पर लगा हुआ है, इज्जतदार बंदा है. मम्मी दरअसल जावेद की नहीं, उस के ओहदे की इज्जत कर रही हैं.’’

मम्मी ने तेज नजरों से मुझे घूरा और बोलीं, ‘‘रुखसाना, बड़ों से ऐसी बात नहीं की जाती. क्या तुम ने बाहर रह कर यही सब कुछ सीखा है? जाओ, अपने कमरे में चली जाओ.’’

मैं मुंह बना कर उठ खड़ी हुई. जिम्मी भाई भी उठने लगे तो मम्मी ने उन से कहा, ‘‘तुम बैठो जिम्मी, तुम से कुछ बात करना है मुझे.’’

मैं कमरे से निकल तो आई, लेकिन मेरे कदम रुक गए. मम्मी यकीनन जावेद के बारे में ही जिम्मी भाई से बात करना चाहती थीं. मैं सांस रोक कर दरवाजे की आड़ में खड़ी हो गई. मम्मी धीमी आवाज में जिम्मी भाई से कह रही थी, ‘‘जिम्मी, जब से मैं ने जावेद को देखा है, एक अनोखा खयाल मेरे दिमाग में आ रहा है.’’

‘‘कैसा खयाल मम्मी?’’ जिम्मी भाई की आवाज में हैरत थी.

‘‘सोचती हूं,’’ मम्मी जरा सा रुक कर बोलीं, ‘‘अगर फरजाना का रिश्ता जावेद से तय हो जाए तो कैसा रहेगा?’’

‘‘लेकिन…’’ जिम्मी भाई हकलाते हुए बोले, ‘‘जावेद तो उम्र में मुझ से भी छोटा है और आपी उम्र में मुझ से बड़ी हैं. यह कैसे हो सकता है?’’

‘‘होने को क्या नहीं हो सकता जिम्मी?’’ मम्मी खुदगर्जी से बोलीं, ‘‘बस जरा चालाकी की जरूरत है. वैसे भी यह तो जावेद के लिए इज्जत की बात है कि हम उसे हवेली का दामाद बना रहे हैं, वरना तालीम और ओहदे को उस की शख्सियत से अलग कर दो तो उस की क्या हैसियत रह जाती है? हवेली की एक नौकरानी का बेटा और बस.’’

‘‘अगर ऐसा हो जाए मम्मी तो हमारी बहुत बड़ी मुश्किल हल हो जाएगी और आपी की जिंदगी सही मायनों में संवर जाएगी. खानदान के जिन लड़कों ने आपी को ठुकराया है, वे मुंह देखते रह जाएंगे. उन में से कोई भी इतने बड़े ओहदे पर नहीं है.’’ जिम्मी भाई जोश से बोल रहे थे और मम्मी शेखी से कह रही थीं, ‘‘यह भी तो कहो न जिम्मी कि तुम्हारे लिए रास्ता साफ हो जाएगा और तुम नाइला को दुलहन बना कर जल्दी ला सकोगे.’’

‘‘अच्छा मम्मी,’’ वह हंस कर बोले, ‘‘आप तो मजाक कर रही हैं.’’

वे दोनों इसी मुद्दे पर बातें करते रहे. लेकिन मेरे सीने में बडे़ जोर का दर्द उठने लगा था. मेरे अंदर जोरदार धमाके होने लगे थे. हाथपांव ठंडे पड़ने लगे. मेरी आंखों में अंधेरा लहरें लेने लगा. मेरा दिल चाहा कि मैं धड़ाम से दरवाजा खोल कर अंदर घुस जाऊं और चिल्लाचिल्ला कर उन से कह दूं, ‘‘ऐ बड़ी हवेली के अंदर बसने वाले छोटे लोगों, जरा अपने गरेबान में झांक कर देखो कि तुम क्या कर रहे हो? क्या जावेद की किस्मत में कूड़ा ही लिखा है? जावेद ने जिस मेहनत और जिस लगन से अपनी जिंदगी बनाई है, तुम लोग आपी को उस की जिंदगी में दाखिल कर के उस की जिंदगी तबाह कर दोगे. यही इंसाफ है तुम्हारा?’’

लेकिन मैं कुछ भी न कर सकी, कुछ भी न कह सकी. बस बेजान कदमों से अपने कमरे में आ गई. यह बात इतनी छोटी नहीं थी कि मैं इस पर चुप रहती. मैं ने जोरशोर से इस पर ऐतराज किया और आपी के सामने कह दिया, ‘‘मम्मी, आप ज्यादती कर रही हैं. आपी और जावेद का कोई जोड़ नहीं है, किसी भी लिहाज से. उम्र में भी आपी जावेद से बहुत बड़ी हैं. खुदा के लिए यह जुल्म न कीजिए, ऐसी शादियां ज्यादा दिन पनप नहीं सकतीं. अंजाम अच्छा नहीं होता ऐसी शादियों का.’’

‘‘तुम बीच में मत बोलो.’’ मम्मी का रंग गुस्से के मारे सुर्ख हो गया.

जिम्मी भाई ने नाराजगी से मुझे घूरा, ‘‘तुम से किस ने राय मांगी है रुखसाना?’’

मैं ने आपी की तरफ देखा. शायद वही ऐतराज कर दे इस बेजोड़ रिश्ते पर, लेकिन उन्हें तो खाने के सिवा किसी बात से कोई सरोकार ही नहीं था. वे सब क्या कर रहे थे? किस के लिए कर रहे थे? उन्हें परवाह ही नहीं थी कोई. थकहार कर मैं चुप हो गई. जावेद 2-3 बार हवेली में आया. सब साथ ही बैठे रहते. वह अक्सर कहता, ‘‘तुम बहुत चुपचुप सी हो गई हो रुखसाना. बचपन में तो तुम ऐसी नहीं थीं. बहुत ही शरारती और बातूनी हुआ करती थीं. तुम्हें याद है जब तुम ने…’’ वह बचपन का कोई किस्सा सुनाने लगा. मैं खोईखोई बैठी रहती….खालीखाली नजरों से उसे देखती रहती. जिम्मी भाई और मम्मी बेमकसद हंसने लगते. मम्मी उस की खूब आवभगत करतीं. आपी को हर रोज बेहतरीन सूट पहनातीं. जावेद जब मेरे बारे में बात करता तो मम्मी घुमाफिरा कर आपी की बात शुरू कर देतीं.

वह जावेद के दौरे का आखिरी दिन था. कल उसे वापस जाना था. उस दिन वह सब से मिलने के लिए हवेली आया तो उस ने सब को दावत दी कि शहर आ कर कुछ दिन उस को मेजबानी का मौका दें. मुझ से वह बारबार कह रहा था, ‘‘रुखसाना, मैं ने अपने लौन में मोतिया के बेशुमार पौधे लगाए हैं. तुम्हें बचपन में मोतिया की खुशबू कितनी पसंद थीं, तुम मेरे घर आना. तुम्हें बेहद भला लगेगा.’’

मेरे बजाय मम्मी ने जवाब दिया, ‘‘हां…हां… जावेद मियां, जरूर आएंगे.’’

वह चला गया. उस के जाने के बाद मुझे यों लगा, जैसे चिरागों में रोशनी न रही हो. मेरे अंदर अंधेरा फैलने लगा. जिम्मी भाई और मम्मी क्या बातें कर रहे थे, मुझे सुनाई नहीं दे रहा था. मैं अपने वजूद को संभालती हुई अपने कमरे में आ गई और बेदम हो कर बिस्तर पर ढह गई. यों सुबह मेरी आंखें देर से खुलीं. रात भर मैं परेशान रही थी. मुझे चाहिए था कि मैं जावेद को खबरदार कर देती कि कहीं वह मम्मी के बिछाए जाल में न फंस जाए. मैं खुद को मुजरिम समझ रही थी, लेकिन कुसूर मेरा भी नहीं था. मम्मी और जिम्मी भाई ने एक मिनट के लिए भी मुझे अकेले नहीं छोड़ा जावेद के पास. शायद वे समझ गए थे कि मैं मौका पा कर जावेद को सारी बात बता दूंगी.

मेरा दिल हौल रहा था. मैं ने जल्दीजल्दी मुंह पर पानी के छपाके मारे और ड्राइंगरूम की तरफ चल दी. लेकिन मुझे ठिठक कर रुकना पड़ गया. वहां तो नजारा ही और था. मम्मी गुस्से के मारे लालपीली हो रही थीं. हमेशा नरम आवाज में बात करने वाली मम्मी बुरी तरह चीख रही थीं, ‘‘कमीना, बदजात, गंदी नाली का कीड़ा, दो टके का आदमी, आज हमारी बराबरी करना चाहता है?’’

उधर जिम्मी भाई मुट्ठियां भींचभींच कर तैश में कह रहे थे, ‘‘मैं उस खबीस के टुकड़ेटुकडे़ कर दूंगा. उस की यह हिम्मत कैसे हुई? जलील इंसान अपनी हैसियत भूल गया. लेकिन मैं उसे अपनी हैसियत याद दिलाऊंगा. समझता क्या है खुद को?’’

‘‘क्या हुआ मम्मी?’’ मैं घबराकर बोली. आपी जो टोस्ट पर मक्खन की तह लगा रही थीं, मुझे देख कर अजीब बेढंगेपन से हंसने लगीं. मैं घबरा कर बारीबारी सब की तरफ देखने लगी, ‘‘आप सब मुझे बताते क्यों नहीं कि आखिर क्या बात हुई है?’’

अजीब ठंडे अंदाज में मम्मी ने एक मुड़ातुड़ा कागज मेरी तरफ बढ़ाते हुए कहा, ‘‘लो, उस खबीस की हिम्मत खुद देख लो.’’ मम्मी कमरे से बाहर चली गईं. उन के पीछेपीछे जिम्मी भाई भी चले गए. आपी अपना नाश्ता खत्म कर चुकी थीं. सो उन के रुकने की भी कोई वजह नहीं थी. वह मुझे देखती और मुसकराती हुई कमरे से बाहर निकल गईं. अजीब बेवकूफी भरी मुसकराहट थी उन के होंठों पर. या खुदा, मैं पागल हो गई हूं या ये सब पागल हो गए हैं? मैं ने झुंझला कर वह मुड़ातुड़ा कागज खोला और मेरी नजरें तेजी से उन सतरों पर दौड़ने लगीं. वह जावेद का खत था मम्मी के नाम. लिखा था : बेगम साहिबा,

आदाब! आप का पैगाम मिला. इज्जतअफजाई का शुक्रिया. मैं यकीनन इस रुतबे और मकाम के काबिल नहीं हूं और आप का जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम होगा. लेकिन गुस्ताखी माफ बेगम साहिबा! आपी को मैं ने हमेशा से अपनी बड़ी बहन का दर्जा दिया है. इस नजर से मैं ने उन्हें कभी नहीं देखा. उन की शख्सियत मेरे लिए काबिलेइज्जत रही है और सारी उम्र काबिलेइज्जत रहेगी.

दरअसल, खुद मैं भी आप से हाथ जोड़ कर दरख्वास्त करना चाहता था, लेकिन हिम्मत नहीं पड़ रही थी. ऐसा लगता था, जैसे छोटे मुंह बड़ी बात कह दी जाए. आप की नाराजगी और कहर का डर था. अपनी कमतरी का अहसास था. इसलिए मैं अपने दिल की सारी ख्वाहिशें दिल में ही छिपा कर यहां से विदा होना चाहता था. लेकिन आज जब आप का पैगाम मिला तो मेरे अंदर भी हिम्मत पैदा हो गई और मैं ने सोचा कि अगर आप मुझे दामाद की हैसियत देना ही चाहती हैं तो रुखसाना का हाथ मेरे हाथ में दे दीजिए. मैं सारी जिंदगी आप का एहसान नहीं भूलूंगा बेगम साहिबा! यह आज की ख्वाहिश नहीं, मुद्दतों पहले की ख्वाहिश है, तब की, जब आप की डांट और मार के बावजूद हम इकट्ठे खेलने और इकट्ठे पढ़ने से बाज नहीं आते थे. तब मैं कुछ भी नहीं था और आज जो कुछ बना हूं, इसी ख्वाहिश की बदौलत बना हूं. मैं जल्दी ही आ कर आप का जवाब लूंगा.

—खैरअंदेश जावेद खां

कागज का पुर्जा मेरे हाथों में फड़फड़ा रहा था. मेरी रगों में भयानक बेचैनी दौड़ने लगी थी. दिल में दहकती हुई आग भर गई थी. बड़े घरों में बसने वाले लोग कितने बेबस और मजबूर होते हैं, यह अब मेरी समझ में अच्छी तरह आ रहा था.

मैं भागीभागी अपने कमरे में आई. मुलायम बिस्तर जहरीले कांटों की सेज लग रहा था. रोती रही… सैलाब आ गया था मेरी आंखों में. …फिर उठी और सोचने लगी.

आखिरकार मेरे दिल ने और मेरे दिमाग ने भी वह फैसला ले लिया, जो कभी मेरे तसव्वुर में भी न आया था. एक दिन सहेली के घर जाने के बहाने निकली तो फिर हवेली लौटी ही नहीं. आज मेरी जिंदगी के गुलशन में बेहद प्यारी खुशबू वाले दो फूल खिले हैं. बताने को कहिए बता दूं कि आपी के लिए एक गरीब दूल्हा खरीद लिया गया और फिर जिम्मी भाई की भी नाइला से शादी हो गई. लेकिन इतना सब होने में इतनी आंधियां चलीं, इतना गुबार उठा कि खुदा न करे, किसी खानदान में वैसा हो. इसीलिए तो कभीकभी शिद्दत से महसूस होता है कि बहार आई भी तो …

 

MP News: रिश्तों की बलिवेदी

MP News: मुकेश रिश्तेनातों को भूल कर अपनी ही सगी बहन पूजा को एकतरफा प्यार करने लगा था. पूजा को उस की हकीकत पता चली तो उसे दुत्कार कर वह उस से कन्नी काटने लगी. उसे क्या पता था कि भाई कसाई भी बन सकता है. एएसआई के.के. दुबे अपनी पत्नी माया व कुछ रिश्तेदारों के साथ शाम लगभग 5 बजे अपने क्वार्टर पहुंचे. उन का क्वार्टर थाना रांझी के प्रांगण में था. दरवाजा खुलवाने के लिए उन्होंने अपनी बेटी पूजा को आवाज दी. लेकिन घर के अंदर से न तो कोई जवाब मिला और न कोई हलचल ही हुई. वह पूजा को अकेली ही छोड़ कर गए थे, इसलिए सोचा कि वह सो रही होगी. उसे जगाने के लिए उन्होंने जोरजोर से दरवाजा पीटा, साथ ही उस का नाम ले कर आवाजें दीं.

क्वार्टर में जाने के लिए एक दरवाजा पीछे से भी था. जब आवाजें देने के बाद भी पूजा ने दरवाजा नहीं खेला तो के.के. दुबे क्वार्टर के पीछे गए. पिछला दरवाजा खुला देख कर उन्हें मामला कुछ गड़बड़ लगा. वह दबे पांव खुले दरवाजे के अंदर घुस कर कमरे में पहुंचे तो फर्श पर पूजा को लहूलुहान अवस्था में देख कर अवाक रह गए. आंखों से आंसू टपकने लगे. जब तक वह कमरे से बाहर निकले, तब तक पत्नी और रिश्तेदार भी पीछे वाले दरवाजे की तरफ आ गए थे. पति की आंखों में आंसू देख कर माया समझ गई कि कुछ न कुछ गड़बड़ है. उन्होंने पति से पूजा के बारे में पूछा तो उन की कुछ भी बताने की हिम्मत नहीं हुई और वह जोरजोर से रोने लगे. यह देख कर माया भी घबरा गई. वह तुरंत कमरे में गई. उस के पीछेपीछे रिश्तेदार भी पहुंच गए.

उन के क्वार्टर से थाने का दफ्तर करीब 100 मीटर दूर था, इसलिए रोने की आवाजें दफ्तर तक पहुंच गईं. रोनेधोने की आवाज सुन कर थानाप्रभारी अनिल सिंह मौर्य के.के. दुबे के क्वार्टर पर पहुंच गए. उन्होंने जब सुना कि दुबे की बेटी की हत्या कर दी गई है तो उन के भी होश उड़ गए. कमरे का मुआयना करने के बाद उन्होंने अपने अधिकारियों को भी घटना से अवगत करा दिया. एएसआई की बेटी की हत्या थाना प्रांगण स्थित उन के क्वार्टर में हुई थी, इसलिए यह खबर हैरान कर देने वाली थी. सूचना पा कर डीएम एस.एन. रूपला, एसपी हरिनारायणचारी मिश्रा, एएसपी अमरेंद्र सिंह, एसपी (सिटी) जे.पी. मिश्रा, एसपी सिटी (ओमती) आजम खान भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुला लिया.

पूजा की लाश के पास ही एक टेप कटर और एक ईअर फोन पड़ा था. टेप कटर पर खून के धब्बे लगे थे. फोरेंसिक एक्सपर्ट ने टेप कटर और अन्य सामानों से फिंगर प्रिंट इकट्ठे किए. खोजी कुत्ता लाश सूंघ कर दरवाजे के पास जा कर रुक गया. उस से भी पुलिस को कोई खास सहायता नहीं मिली. बाद में पुलिस ने मौके से सुबूत जब्त कर लिए. पुलिस अधिकारियों ने लाश का मुआयना किया तो उस की गरदन पर 3 घाव थे और उस की दोनों कलाइयों की नसें कटी हुई थी. छानबीन के बाद पुलिस ने मृतका पूजा की लाश पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जबलपुर भेज दी.

श्वांस नली और दोनों कलाइयों की नसें कटी होने की वजह से कुछ पुलिस वाले इसे आत्महत्या का मामला मान रहे थे. जब कोई पढ़ालिखा व्यक्ति आत्महत्या करता है तो वह सुसाइड नोट लिख कर ऐसी जगह रख देता है, जिस पर सभी की नजर पड़े. पुलिस ने पूरा कमरा छान मारा, लेकिन कहीं भी सुसाइड नोट नहीं मिला. थानाप्रभारी अनिल सिंह मौर्य को यह मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि हत्या का लग रहा था. इस की वजह यह थी कि कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार से अपना गला नहीं काट सकता. पूजा के गले पर तो कटने के 3 निशान थे. इस के अलावा उस की कलाइयों की नसें भी काटी थीं.

उन्हें लग रहा था कि हत्यारे ने इस मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है. घर का कोई सामान भी चोरी नहीं हुआ था. इस से अनुमान लगाया गया कि हत्यारे का मकसद केवल पूजा की हत्या करना था. हत्यारा कौन हो सकता है, इस का पता लगाने के लिए उन्होंने मृतका के पिता एएसआई के.के. दुबे से बात की. के.के. दुबे ने बताया कि उन की 5 बेटियां हैं, जिस में से 4 बेटियों की वह शादी कर चुके हैं. शादी के लिए सब से छोटी बेटी पूजा दुबे ही रह गई थी. वह एमए की पढ़ाई कर रही थी. थाने के सरकारी क्वार्टर में वह पत्नी माया दुबे और छोटी बेटी पूजा के साथ रहते थे. चूंकि पूजा भी शादी योग्य हो चुकी थी.

उस की पढ़ाई भी पूरी होने वाली थी इसलिए उन्होंने उस की शादी पनानगर के एक अच्छे परिवार के लड़के से तय कर दी थी. फरवरी, 2015 में उस की शादी होनी थी. लेकिन इस से पहले ही यह घटना घट गई. बतातेबताते दुबेजी की आंखें भर आईं. थानाप्रभारी ने उन्हें ढांढस बंधाया तो के.के. दुबे ने आगे बताया कि 29 जनवरी, 2015 को उन की सुसराल बूढ़ानगर में तेरहवीं का कार्यक्रम था. उस में भोपाल के रहने वाले उन के साढ़ू मुनेंद्र उपाध्याय को भी शामिल होना था. इसलिए 28 जनवरी को वह अपने बच्चों के साथ हमारे क्वार्टर पर आ गए थे. यहीं से हम सब 29 जनवरी को साढ़े 11 बजे बूढ़ानगर के लिए निकल गए. पूजा से हम ने चलने को कहा तो उस ने पढ़ाई की वजह से जाने से मना कर दिया. क्वार्टर थाने के प्रांगण में था, इसलिए उस के घर रुकने पर वह निश्चिंत थे.

दुबे के अनुसार तेरहवीं का कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्होंने रांझी के लिए वापसी की. शाम करीब 5 बजे वह अपने क्वार्टर पर आए. यहां आ कर दरवाजा खुलवाने के लिए उन्होंने पूजा को कई आवाजें दीं और दरवाजा खटखटाया. लेकिन घर के अंदर से न तो पूजा की कोई आवाज आई और न ही कोई हलचल सुनाई दी. तब वह पीछे के दरवाजे पर पहुंचे. पीछे वाला दरवाजा खुला पड़ा था. उन्होंने कमरे में जा कर देखा तो बैड के करीब फर्श पर पूजा की लहूलुहान लाश पड़ी थी.

के.के. दुबे ने बताया कि पूजा आत्महत्या नहीं कर सकती, क्योंकि वह बहुत हिम्मत वाली लड़की थी. पढ़नेलिखने में भी वह तेज थी. शादी तय हो जाने के बाद से वह काफी खुश थी. जब थानाप्रभारी ने उन से किसी पर शक वगैरह होने की बात पूछी तो उन्होंने अपने साढू मुनेंद्र के बेटे मुकेश उपाध्याय पर हल्का शक जाहिर किया. उन्होंने बताया कि शहपुरा और जबलपुर के थानों में तैनाती के दौरान मुकेश ने उन के यहां कुछ ज्यादा आनाजाना कर दिया था. उस दौरान उस ने पूजा के साथ कुछ ऐसी हरकतें कीं, जो बहनभाई के संबंधों में नहीं होनी चाहिए थीं. पूजा ने जब यह बात उन्हें बताई थी तो वह उस के साथ उपेक्षा भरा बर्ताव कर के उस से बेरुखी से पेश आने लगे. इस के बाद मुकेश पूजा के मोबाइल पर ऐसी बातें करने लगा जो पूजा को पसंद नहीं थीं.

मुकेश के बारबार फोन करने से पूजा परेशान हो उठी. उस ने मुकेश को डांटा और उसे फोन न करने की सख्त हिदायत दी. लेकिन मुकेश ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं. परेशान हो कर अंत में उन्होंने उस के मातापिता से शिकायत की. इस से वह और उग्र हो गया और फोन बदलबदल कर पूजा को धमकियां देने लगा. इसी दौरान दिसंबर, 2014 में उन्होंने पूजा की शादी तय कर दी थी. बाद में जनवरी, 2015 के प्रथम सप्ताह में उन्होंने पूजा की मंगनी भी कर दी थी. जब इस बात की जानकारी मुकेश को हुई तो वह 14 जनवरी को भोपाल से जबलपुर आ गया. वह घर न आ कर सीधे पूजा के कोचिंग सेंटर के बाहर पहुंच गया. जैसे ही वह कोचिंग सेंटर से बाहर निकली तो रास्ते में उस ने पूजा को रोक लिया और उस से विवाह करने की जिद करने लगा.

पूजा ने उसे झिड़क दिया और घर आ कर अपनी मां को मुकेश की हरकतों के बार में बताया. मुकेश की पागलपन की इन हरकतों से वे लोग बेहद परेशान थे, लेकिन लोकलाज के कारण चुप थे. मौसेरे भाई की एकतरफा प्यार की कहानी सुन कर थानाप्रभारी अनिल सिंह मौर्य ने मृतका पूजा व मुकेश के मोबाइल नंबरों की काल डिटेल्स निकलवाई और मुकेश के नंबर को सर्विलांस पर लगा कर केस के खुलासे की कोशिश शुरू कर दी. मुकेश की काल डिटेल्स की समीक्षा से पता चला कि घटना के दौरान उस के फोन की लोकेशन जबलपुर और थाना रांझी के टावरों के पास थी. इस से पुलिस का शक मुकेश पर और गहरा गया.

थानाप्रभारी अनिल मौर्य ने दलबल के साथ पहली फरवरी, 2015 को कोहेफिजा, भोपाल स्थित मुकेश के घर छापा मारा. मुकेश घर पर ही मिल गया. तलाशी लेने पर उस के घर में खून लगी जैकेट मिली. वह पुलिस ने बरामद कर ली. पुलिस ने उसी समय उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाना रांझी ले आई. थाने में मुकेश से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह पुलिस के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सका. उस ने स्वीकार कर लिया कि पूजा की हत्या उसी ने की थी. उस ने उस की हत्या की जो कहानी बताई, इस प्रकार निकली.

मुकेश मध्य प्रदेश के जिला भोपाल के कस्बा कोहेफिजा के रहने वाले मुनेंद्र उपाध्याय का बेटा था. मुनेंद्र उपाध्याय प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे. मुकेश गलत साथियों की संगत में पड़ जाने की वजह से इंटरमीडिएट से आगे की पढ़ाई नहीं कर सका. वह दिन भर आवारागर्दी करता. मातापिता ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं सुधरा. करीब 7 साल पहले की बात है. मुकेश पहली बार परिवार वालों के साथ पूजा के घर गया था. जब उस ने पहली बार पूजा को देखा तो वह उसे भा गई. उस की सुंदरता के आकर्षण में वह ऐसा डूबा कि उस का दीवाना हो गया. मुकेश चूंकि पूजा का मौसेरा भाई था, इसलिए वह उस से घुलमिल कर बातें करती थी. पूजा के इसी अपनत्व भरे व्यवहार को मुकेश पूजा की चाहत समझ बैठा. इस तरह उस के दिल में पूजा के प्रति एकतरफा प्यार उमड़ने लगा.

इस के बाद वह अकसर कोई न कोई बहाना बना कर भोपाल से जबलपुर स्थित पूजा के घर आनेजाने लगा. बहन का बेटा होने की वजह से पूजा की मां माया उसे बड़े प्यारदुलार से रखती थी. मानसम्मान पा कर मुकेश अकसर पूजा के घर आने लगा. वह वहां कईकई दिन रुकता था. मुकेश की नजरें पूजा पर ही लगी रहती थीं, इसलिए वह जब भी वहां आता, पूजा के आसपास ही मंडराता रहता था. चूंकि मुकेश सगा रिश्तेदार था, इसलिए परिवार वाले उस पर किसी तरह का शक नहीं करते थे. धीरेधीरे वह पूजा के साथ अजीब तरह की हरकतें करने लगा. फिर भी पूजा मुकेश के अटपटे व्यवहार को उस का भोलापन मान कर नजरअंदाज करती रही. इसे मुकेश पूजा के प्यार करने की मूक सहमति समझने लगा.

समय के साथ मुकेश का प्यार विकृत हो कर भयावह होता जा रहा था. वहीं दूसरी ओर पूजा के दिल में मुकेश के प्रति भाई का प्यार पवित्र और सामान्य स्थिति में था. मुकेश एकतरफा प्यार में अंधा होता जा रहा था. इतना ही नहीं, वह गलतफहमी में पूजा को अपना जीवनसाथी बनाने के सतरंगी सपने देखने लगा. समय गुजरता गया. 6 साल कब गुजर गए, पता तक नहीं चल पाया. इधर पूजा एमए कर रही थी. शादी योग्य समझ कर उस के घर वालों ने उस का विवाह तय कर दिया. यह खबर सुन कर मुकेश की स्थिति कटे हुए वृक्ष जैसी हो गई. वह कई बार पूजा के घर बहाना बना कर आया, लेकिन समय न पा कर मुकेश पूजा से अपने दिल की बात नहीं कह पाया.

जब मुकेश को पता चला कि पूजा की मंगनी नए साल के पहले सप्ताह में होने वाली है तो वह विचलित हो उठा. उस ने मोबाइल से फोन कर के पूजा से पहली बार प्यार का इजहार करते हुए कहा, ‘‘पूजा, मैं तुम से बेहद प्यार करता हूं. मैं तुम से विवाह करना चाहता हूं. अगर तुम ने मुझ से विवाह न किया तो मैं आत्महत्या कर लूंगा.’’

‘‘मुकेश, यह तुम क्या कह रहे हो. लगता है तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है. तुम मेरे मौसेरे भाई हो. आइंदा ऐसी गंदी सोच वाली बात मुझ से न करना.’’ डांटते हुए पूजा बोली.

‘‘पूजा, तुम अच्छी तरह सुन लो कि मैं तुम्हें जान से ज्यादा चाहता हूं और तुम्हें अपना मान चुका हूं. मैं ने तय कर लिया है कि शादी तुम से ही करूंगा. अगर तुम ने मुझे धोखा दिया तो समझ लो परिणाम गंभीर होंगे.’’ चेतावनी देते हुए मुकेश बोला, ‘‘यह याद रखो पूजा, अगर तुम मेरी न हुई तो मैं तुम्हें किसी और की भी नहीं बनने दूंगा. भले ही नतीजा कुछ भी हो.’’

‘‘मुकेश भइया तुम पागल हो चुके हो. कहीं भाईबहन में शादी होती है?’’ कह कर पूजा ने फोन काट दिया.

दूसरी तरफ मुकेश पूजा की बेरुखी को देख कर गहरे तनाव में आ गया. उसे पूरी रात नींद नहीं आई. उस के मनमस्तिष्क में पूजा की ही तस्वीर घूमती रही. सुबह उठा तो उस की आंखें सूजी हुई थीं. तनाव से वह बेहद खामोश एवं गंभीर हो गया. मुकेश की खामोशी को घरपरिवार वाले समझ नहीं पा रहे थे. वह अकसर गुमशुम रहने लगा. उधर मुकेश की बहकीबहकी बातें सुन कर पूजा बहुत परेशान हो उठी. उस ने मुकेश के मोबाइल की काल को रिसीव करना बंद कर दिया, जिस से मुकेश और बेचैन हो गया. पूजा की मंगनी होने की बात सुन कर मुकेश 14 जनवरी, 2015 को भोपाल से जबलपुर आ गया और जब पूजा अपने कोचिंग सेंटर से बाहर निकली तो उस ने पूजा को रोक लिया.

उस ने पूजा के सामने गिड़गिड़ाते हुए कहा, ‘‘पूजा, मैं तुम्हें जान से ज्यादा चाहता हूं. तुम किसी और से विवाह न कर के मुझ से कर लो. हम दोनों के बीच जो भी रोड़े आएंगे, हम उन से निपट लेंगे. लेकिन तुम मेरी चाहत और प्यार को धोखा मत दो.’’

‘‘मुकेश, मैं तुम्हारी भावनाओं को समझ रही हूं, लेकिन हम दोनों के बीच भाईबहन का पवित्र रिश्ता है. बेहतर यही है कि तुम होश में आ जाओ. अगर तुम मुझे ज्यादा परेशान करोगे तो मैं तुम्हारी शिकायत मौसाजी से कर दूंगी.’’ पूजा उसे सख्त हिदायत देते हुए बोली. घर लौट कर पूजा ने यह बात अपनी मां माया दुबे को बताई तो उन्होंने उसी समय अपनी बहन और बहनोई को फोन कर के उन से मुकेश की शिकायत कर दी. उस ने कहा कि मुकेश को समझाओ. उस की हरकतों से पूजा की शादी में व्यवधान पडे़गा और अगर शादी के बाद किसी तरह यह बात उस के ससुराल वालों को मालूम हो गई तो उस का पारिवारिक जीवन नरक हो जाएगा.

मुकेश के घर वालों ने उसे डांटा. इस से वह आगबबूला हो गया. उस ने पूजा की हत्या करने की ठान ली. संयोग से मुकेश को पता चला कि 29 जनवरी, 2015 को उस के मातापिता मौसामौसी के साथ बूढ़ानगर स्थित ननिहाल में तेरहवीं कार्यक्रम में जाएंगे. पूजा की हत्या करने का उस के लिए यह अच्छा मौका था. 28 जरवरी, 2015 को मुकेश के मातापिता भोपाल से पूजा के घर के लिए चल दिए. मुकेश भी उन्हीं के पीछेपीछे रवाना हो गया. उसी दिन देर रात वे लोग पूजा के घर पहुंच गए. जबकि मुकेश जबलपुर स्टेशन पर पहुंच गया. अपनी योजना के मुताबिक वह पूरी रात स्टेशन पर ही रहा. 29 जनवरी की सुबह 10 बजे मुकेश रांझी पहुंच गया और थाना रांझी से कुछ दूर खड़े हो कर अपने और पूजा के मातापिता के घर से निकलने का इंतजार करने लगा.

वे लोग साढे़ 11 बजे के लगभग थाने के क्वार्टर के बाहर आ गए तो कुछ देर बाद वह पूजा के घर पहुंच गया. उन के जाने के बाद उस ने निश्चिंत हो कर दरवाजा खटखटाया. जैसे ही पूजा ने दरवाजा खोला, वह अंदर घुस गया. फुरती से अंदर घुस कर उस ने दरवाजा बंद कर लिया. फिर वह पूजा को पकड़ कर पीछे वाले कमरे में ले गया और उस से शादी करने के लिए उस पर घर से भाग चलने का दबाव बनाने लगा. पूजा मुकेश पर बिगड़ी और पिता को उस की बातें बताने की धमकी दे कर बैड पर पड़े अपना मोबाइल उठाने के लिए लपकी.

पूजा की हरकत देख कर मुकेश ने जेब से टेप कटर निकाला और पूजा की गरदन को 3 बार रेत दिया. वह लहूलुहान हो कर फर्श पर गिर गई. उस के बाद पूजा की हत्या को आत्महत्या के रूप में दर्शाने के लिए उस ने उस के दोनों हाथों की कलाई की नसों को काट दिया और कमरे में उसे तड़पता छोड़ कर चुपचाप पीछे वाले दरवाजे से निकल गया. उस की जैकेट पर खून के छींटे आ गए थे, इसलिए उस ने जैकेट उतार कर हाथ में पकड़ ली थी. फिर वह अपने घर भोपाल आ गया. मुकेश ने थानाप्रभारी अनिल सिंह मौर्य को बताया कि पहले पूजा भी उसे खूब चाहती थी. जब भी उस से मिलताजुलता था, वह उस से बड़े प्यार से बातें करती थी.

लेकिन शादी तय हो जाने के बाद वह पूरी तरह बदल गई और उस से  नफरत करने लगी थी. उस ने पूजा को अपने साथ शादी करने के लिए बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी तो मजबूर हो कर उस ने उस की हत्या कर डाली. मुकेश से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे भादंवि की धारा 302, 450 के तहत गिरफ्तार कर 2 फरवरी, 2015 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल जबलपुर भेज दिया. एसपी हरिनारायणचारी मिश्रा ने इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को बधाई देते हुए उन्हें पुरस्कृत किया. MP News

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

Love Story in Hindi: अच्छा सिला दिया तू ने मेरे प्यार का

Love Story in Hindi: संगीता जब घर में बता कर गई थी कि वह स्कूल जा रही है तो उस का फोन आने के बाद उस के घर वाले स्कूल में खोजने के बजाय इधरउधर क्यों खोजते रहे? इस में स्कूल मैनेजर और उस का चचेरा भाई तो दोषी है ही, घर वालों की लापरवाही भी है.

संगीता को तैयार होते देख शांति ने पूछा, ‘‘बेटी, कहीं जा रही हो क्या?’’

‘‘हां मां, स्कूल से फोन आया है, शायद कोई जरूरी काम है, इसलिए डेढ़, 2 घंटे के लिए बुलाया है. मैं काम निपटा कर जल्दी ही लौट आऊंगी.’’ तैयार होते हुए संगीता ने कहा. शायद शांति उस के जवाब से संतुष्ट नहीं हुईं, इसलिए उन्होंने आगे कहा, ‘‘आज तो होलिका दहन है, सभी स्कूलकालेज बंद हैं, फिर तुम्हारा स्कूल कैसे खुला है? जबकि तुम ने महीनों पहले वहां से नौकरी छोड़ दी है. ऐसे में स्कूल वालों को तुम्हें बुलाने की क्या जरूरत है?’’

‘‘मां, मुझे भी पता है कि आज छुट्टी है, लेकिन किस लिए बुलाया है? यह तो स्कूल जाने के बाद ही पता चलेगा न. परेशान होने की कोई बात नहीं है. मैं वहां पहुंच कर फोन कर दूंगी.’’ संगीता ने कहा. उस समय सुबह के साढ़े 9 बज रहे थे. तैयार हो कर संगीता ने नाश्ता किया और गुलौरी गांव स्थित ‘न्यू लिटिल फ्लावर चिल्डै्रन कान्वैंट स्कूल’ के लिए निकल पड़ी. 21 वर्षीया संगीता के पिता परमात्मानंद यादव मूलरूप से बलिया जिला के थाना बैरिया के चांदपुर गांव के रहने वाले थे. उन्हें 1982 में जिला मऊ के रतनपुरा (पहसा) स्थित नेहरू इंटर कालेज में अध्यापक की नौकरी मिली तो वह बलिया से मऊ आ गए. वह हाईस्कूल में गणित और विज्ञान पढ़ाते थे. अध्यापक की नौकरी मिलने के कुछ दिनों बाद ही वह अपनी पत्नी शांति को ले आए और रतनपुरा के बिंदु निवास में किराए का मकान ले कर रहने लगे थे.

यहीं रहते हुए उन के 6 बच्चे हुए, जिन में 30 वर्षीया सविता, 25 वर्षीया ममता, 21 वर्षीया संगीता, 18 वर्षीय धीरज कुमार, 16 वर्षीय राजीव रंजन और सब से छोटी ज्योति है, जो 8वीं में पढ़ रही है. वह 4 बेटियों में से 2 बेटियों सविता और ममता की शादी कर चुके हैं. तीसरी बेटी संगीता के लिए वह घरवर की तलाश कर रहे थे. वह अपने मकसद में कामयाब होते, उस के पहले ही एक अनहोनी हो गई. बीएससी करने के बाद संगीता अपने घर वालों के एक शुभचिंतक के कहने पर गुलौरी गांव स्थित न्यू लिटिल फ्लावर चिल्ड्रैन कान्वैंट स्कूल में पढ़ाने लगी थी. संगीता ने उस कान्वैंट स्कूल में लगभग साल भर पढ़ाया होगा कि न जाने क्यों इस साल फरवरी, 2015 से स्कूल में पढ़ाना बंद कर दिया.

संगीता ने यह नौकरी क्यों छोड़ दी, किसी को इस की वजह नहीं बताई. सिर्फ यही कहा कि स्कूल में उस से जितना काम लिया जाता है, उस के हिसाब से उसे वेतन नहीं दिया जाता. इसलिए वह वहां पढ़ाने के बजाय कोई दूसरी नौकरी ढूंढे़गी. नौकरी छोड़ने के बाद संगीता अपना ज्यादातर समय घर पर ही बिताती थी. इस बीच वह घरगृहस्थी के कामों में मां का हाथ बंटाती थी, साथ ही अपने लिए किसी अच्छी नौकरी की तलाश भी कर रही थी. लेकिन ‘न्यू लिटिल फ्लावर चिल्ड्रैन कान्वैंट स्कूल’ की नौकरी छोड़ने के बाद 5 मार्च, 2015 गुरुवार को उस विद्यालय में काम करने वाली किसी महिला ने संगीता को फोन कर के कहा कि स्कूल को मैनेजर ने उसे किसी जरूरी काम से स्कूल बुलाया है तो उसी के बुलाने पर वह तैयार हो कर पौने 10 बजे के आसपास स्कूल जाने के लिए निकली थी.

संगीता को स्कूल गए एक घंटा हुआ होगा कि उस ने मां के मोबाइल पर फोन किया. संगीता उस समय बेहद डरी और घबराई लग रही थी. उस ने मां से कहा था कि कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती एक कमरे में बंद कर दिया है, उस की समझ में कुछ नहीं आ रहा है. संगीता आगे कुछ और कहती, फोन कट गया. संगीता की बातों से शांति को लगा, वह किसी मुसीबत में फंस गई है. वह घबरा गईं कि क्या करें. क्योंकि उस समय घर में कोई मर्द नहीं था. होली का त्योहार होने की वजह से उन की बड़ी बेटी सविता मायके में ही थी. उसे जैसे ही मां से संगीता के बारे में पता चला, उस ने तुरंत संगीता के मोबाइल पर फोन किया. लेकिन अब उस का फोन बंद हो चुका था. वह बेचैन हो उठी.

उस ने कई बार संगीता को फोन किया, लेकिन हर बार फोन बंद मिला. चिंता की बात यह थी कि उस समय घर में न तो पिता परमात्मानंद थे और न ही छोटा भाई धीरज. होली की छुट्टी होने की वजह से वह बेटे धीरज के साथ संगीता के लिए लड़का देखने अपने गांव गए हुए थे. काफी कोशिश के बाद भी जब संगीता से बात नहीं हो पाई तो सविता और शांति परेशान हो उठीं. जब उन्हें कोई राह नहीं सूझी तो उस ने पिता को फोन कर के उन्हें सारी बात बता दी. परमात्मानंद यादव ने भी संगीता के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन बंद होने की वजह से बात नहीं हो पाई. वह वापस आने के बारे में सोच रहे थे कि गुलौरी गांव के रहने वाले रामभवन यादव का फोन आया. रामभवन यादव ‘न्यू लिटिल फ्लावर चिल्ड्रैन कान्वैंट स्कूल’ के संचालक-प्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव का चचेरा भाई था.

रामभवन ने परमात्मानंद से कहा कि उसे सविता से संगीता के गायब होने के बारे में पता चला है. उस ने उन्हें फोन इसलिए किया है कि उसे पता चला है कि संगीता बलिया के रसड़ा में कहीं देखी गई है. वह रसड़ा पहुंच रहा है. वह उसे रसड़ा में प्यारेलाल चौराहे पर मिलें, उस के बाद दोनों मिल कर संगीता को खोजेंगे. परमात्मानंद की रामभवन से काफी पुरानी जानपहचान थी, दोनों का एकदूसरे के घर भी आनाजाना था. परमात्मानंद के बच्चे रामभवन को चाचा कहते थे. रामभवन से बात होने के बाद परमात्मानंद रसड़ा के प्यारेलाल चौराहे पर पहुंचे तो वहां रामभवन अपने एक साथी के साथ उन्हें खड़ा इंतजार करता मिल गया.

रसड़ा आते समय परमात्मानंद ने अपने चचेरे भाई शारदानंद को भी साथ ले लिया था. प्यारेलाल चौराहे पर सभी लोग मिले तो संगीता की खोज शुरू हुई. सभी घंटों संगीता की यहांवहां खोजबीन करते रहे, लेकिन उस का कहीं पता नहीं चला. जब सूर्यास्त हो गया तो रामभवन ने परमात्मानंद से कहा कि अब उन्हें घर चलना चाहिए. वहीं से संगीता के बारे में पता किया जाएगा. रसड़ा से रतनपुरा आतेआते रात हो गई. संगीता के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला था. उस का मोबाइल अभी भी बंद था. परमात्मानंद के घर आते ही सविता ने पिता से कहा कि अभी तक संगीता का पता नहीं चला है, इसलिए पुलिस में उस की गुमशुदगी दर्ज करा देनी चाहिए. तब परमात्मानंद के साथ आए रामभवन ने कहा कि ज्यादा जल्दबाजी ठीक नहीं है.

लड़की का मामला है, कुछ उलटासीधा हो गया तो जिंदगी भर का दाग लग जाएगा. इसलिए हमें समझदारी से काम लेना चाहिए. उस के बारे में एक बार और पता कर लेते हैं. अगर कुछ पता नहीं चलता तो अगले दिन पुलिस को सूचना दे दी जाएगी. रामभवन के समझाने पर परमात्मानंद ने संगीता की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नहीं दी. जबकि सविता उन्हें बारबार रतनपुरा पुलिस चौकी जा कर संगीता की गुमशुदगी की सूचना देने को कहती रही. लेकिन परमात्मानंद रामभवन के कहने में आ गए थे, जबकि पुलिस चौकी उन के घर से महज ढाई, 3 सौ मीटर की दूरी पर थी. रामभवन ने एक बार फिर परमात्मानंद और 2-4 अन्य लोगों को साथ ले कर इधरउधर संगीता की खोजखबर और पूछताछ की, लेकिन इस का भी कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला.

अगले दिन रामभवन सुबहसुबह परमात्मानंद के घर पहुंचा. सामने सविता पड़ गई तो उस से पूछा, ‘‘तुम्हारे पिताजी कहां हैं? संगीता के बारे में पता चल गया है.’’

‘‘कहां है संगीता?’’ सविता ने पूछा तो रामभवन ने कहा, ‘‘यह मैं तुम्हारे पिता को ही बताऊंगा.’’

रामभवन की आवाज सुन कर परमात्मानंद भी बाहर आ गए. उन्होंने पूछा, ‘‘क्या हुआ रामभवन? संगीता का कुछ पता चला क्या?’’

‘‘जी, संगीता ने स्कूल के कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली है.’’

रामभवन के मुंह से यह बात सुन कर परमात्मानंद सन्न रह गए. उन्हें सहसा विश्वास ही नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘तुम सच कह रहे हो या होली होने की वजह से कहीं मजाक तो नहीं कर रहे?’’

‘‘मजाक नही कर रहा, मैं ने खुद उसे पंखे से लटकी हुई देखा है.’’ रामभवन ने गंभीर हो कर कहा.

इस के बाद परमात्मानंद ने तुरंत 100 नंबर पर फोन कर के पुलिस कंट्रोल रूम को बताया कि गुलौरी गांव स्थित न्यू लिटिल फ्लावर चिल्ड्रैन कान्वैंट स्कूल के एक कमरे में उन की बेटी संगीता की लाश पंखे से लटकी हुई है. कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद वह अपने चचेरे भाई शारदानंद, मकान मालिक के बेटे और कुछ अन्य पड़ोसियों को साथ ले कर न्यू लिटिल फ्लावर चिल्ड्रैन कान्वैंट स्कूल पहुंचे तो वहां स्कूल के किसी कमरे में संगीता पंखे से लटकी हुई नहीं मिली. परमात्मानंद और उन के साथ आए लोग संगीता की पंखे से लटकी लाश ढूंढ ही रहे थे कि थानाप्रभारी आत्मा यादव, रतनपुरा चौकीप्रभारी पारसनाथ सिंह, एसआई उमाशंकर पांडेय पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंच गए.

उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से इस बात की सूचना मिल गई थी. आत्मा यादव ने जब परमात्मानंद से संगीता की पंखे से लटकी लाश के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें स्कूल के कमरे में उस के पंखे से लटके होने की सूचना मिली थी, लेकिन यहां तो ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. रामभवन ने जिस कमरे में लाश लटकी देखी थी, उस कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया गया तो कमरे की पश्चिमी दीवार से सटा कर एक के ऊपर एक कई बेंचें रखी थीं. थानाप्रभारी को शंका हुई तो उन्होंने सिपाहियों से बेंचों को हटवाया. तब उन्हें जमीन पर संगीता चित्त पड़ी दिखाई दे गई. निरीक्षण में पता चला कि वह मर चुकी है. संगीता जहां मिली थी, वहां की फर्श कच्ची थी. देखने से ही लग रहा था कि साक्ष्य को मिटाने के लिए वहां काफी पानी गिराया गया था. वहीं उस का मोबाइल फोन भी पड़ा था.

थानाप्रभारी ने मोबाइल उठा कर चेक किया तो उस में सिम नहीं था. संगीता की चप्पलें उस से कुछ दूरी पर पड़ी थीं. थानाप्रभारी ने सगीता की लाश का निरीक्षण किया तो उस के बदन पर कई जगहों पर चोट के निशान तथा बाएं पैर की अनामिका अंगुली के जोड़ के पास इंजेक्शन लगाए जाने जैसे 2 छेद नजर आए. थानाप्रभारी आत्मा यादव ने लाश और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पूछताछ शुरू की तो पता चला कि मृतका संगीता इसी स्कूल में लगभग एक साल तक अध्यापिका रही थी. लेकिन पिछले एक महीने से उस ने स्कूल आना बंद कर दिया था. क्येंकि उस ने नौकरी छोड़ दी थी. कल स्कूल के मैनेजर जितेंद्र कुमार यादव के बुलाने पर वह यहां आई थी. उस के बाद क्या हुआ, पता नहीं. आज सुबह रामभवन ने आत्महत्या की सूचना दी थी.

आत्मा यादव ने तत्काल एक प्राइवेट वाहन मंगवाया और लाश के साथ परमात्मानंद यादव तथा उन के 2-3 रिश्तेदारों को ले कर थाने आ गए. यहां लाश का पंचनामा तैयार किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया. उस दिन होली का त्योहार था, लेकिन संगीता की मौत हो जाने की वजह से रतनपुरा में होली नहीं मनाई गई. लोगों के मुंह पर सिर्फ एक ही बात थी कि संगीता की मौत कैसे हुई? उसी दिन लाश का पोस्टमार्टम हो गया. पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर ने संगीता की मृत्यु की वजह पता करने के लिए विसरा तथा दुष्कर्म की पुष्टि के लिए शरीर के कई अंगों को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया था. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस निगरानी में लाश को संगीता के घर वालों को सौंप दिया गया.

घर वालों ने उसी दिन शाम को तमसा नदी के किनारे ढंचा स्थित गोदाम घाट पर उस का अंतिम संस्कार कर दिया. उसी दिन परमात्मानंद ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना हलधरपुर के थानाप्रभारी को एक तहरीर दी. लेकिन थानाप्रभारी ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी. दरअसल पुलिस अपनी शुरुआती जांच में संगीता की मौत को आत्महत्या मान रही थी. अगले दिन 7 मार्च, शनिवार को पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मृतका की मौत दम घुटने से हुई थी. उस के गुप्तांग पर भी चोट के निशान पाए गए थे. इसलिए पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर जफर अंसारी ने मृतका के वैजाइनल स्वाब (सीमेन) की स्लाइड बना कर जांच के लिए सुरक्षित रख लिया था, जिसे बाद में लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया.

अब रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि संगीता के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था या किसी एक ने उस के साथ दुष्कर्म किया था. बहरहाल परमात्मानंद ने पुलिस को जो तहरीर दी थी, उस में किसी को नामजद नहीं किया गया था. लेकिन थाना हलधर के थानाप्रभारी ने अब तक की, की कई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर संगीता की मौत के लिए स्कूल के प्रबंधक व संचालक जितेंद्र यादव और उस के चचेरे भाई रामभवन यादव को जिम्मेदार मानते हुए, दोनों के खिलाफ भादंवि की धारा 306 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया.

इस के बाद एसपी अनिल कुमार सिंह के आदेश पर 7 मार्च, 2015 को एएसपी सुनील कुमार सिंह ने रात 9 बजे के आसपास परमात्मानंद यादव के घर जा कर घर के सभी लोगों से पूछताछ की. अगले दिन 8 मार्च को एसपी अनिल कुमार सिंह और जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने भी गुलौरी जा कर स्कूल के उस कमरे का निरीक्षण किया, जिस में संगीता की लाश मिली थी. उस के बाद दोनों अधिकारी मृतका के घर गए और पूरे परिवार से एकांत में अलगअलग बात की. वहां से लौट कर दोनों अधिकारियों ने रतनपुरा पुलिस चौकी में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पुलिस की अब तक की जांच से प्रथम दृष्टया संगीता की मौत आत्महत्या है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है कि उस के साथ कुछ गलत हुआ है. इसलिए पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है. आगे जांच में जैसा पता चलेगा, उस के अनुसार काररवाई की जाएगी. इस मामले के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी.

9 मार्च, 2015 को जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय और एसपी अनिल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी औफिस में संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि मृतका संगीता का स्कूल के प्रबंधक जितेंद्र यादव से प्रेमसंबंध था. दोनों के शारीरिक संबंध भी थे. जबकि जितेंद्र शादीशुदा ही नहीं, 2 बच्चों का बाप था. जितेंद्र और संगीता की देर रात मोबाइल फोन पर बातें होती थीं. वह उसे एसएमएस भी करता था. दोनों के प्रेमसंबंधों की जानकारी जितेंद्र की पत्नी को हुई तो वह नाराज हो कर मायके चली गई, जिस की वजह से जितेंद्र काफी परेशान रहने लगा. अपना घर बचाने के लिए वह संगीता से पिंड छुड़ाना चाहता था और संगीता से दूरी बना ली थी.

जबकि संगीता उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी और उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी. घटना वाले दिन संगीता को पता चला कि वह स्कूल पर है तो वह उस से बात करने स्कूल पहुंची, लेकिन जितेंद्र वहां नहीं मिला. इस के बाद पुलिस यह बताने में असमर्थ रही कि संगीता के वहां पहुंचने के बाद क्या हुआ था?पुलिस के बताए अनुसार, स्कूल के प्रबंधक जितेंद्र के पिता विक्रमा यादव स्कूल में ही सोते थे. शुक्रवार 6 मार्च, 2015 को वह सुबह उठे तो कक्ष संख्या 5 में उन्हें संगीता पंखे से लटकी हुई दिखाई दी. उन्होंने तुरंत इस की सूचना बेटे जितेंद्र को दी. उसे जैसे ही संगीता के फांसी पर लटके होने की सूचना मिली, उस ने अपने चचेरे भाई रामभवन को इस की सूचना दे कर स्कूल पहुंचने को कहा.

दोनों ने इस बात की सूचना पुलिस को देने के बजाय खुद शव को उतारा और कमरे के एक कोने में रख कर उसे छिपाने के लिए उस के ऊपर ढेर सारी बेंचें रख दीं. पुलिस के अनुसार, सब से पहले संगीता को फंदे से लटके जितेंद्र के पिता विक्रमा यादव ने देखा था. उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी, इसलिए उन के खिलाफ भी भादंवि की धारा 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, स्कूल प्रबंधक जितेंद्र यादव को भादंवि की धारा 306, 201 व 376 का दोषी पाया गया है और उसे इन्हीं धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है. जबकि धारा 306, 201 का आरोपी रामभवन फरार है. पुलिस उस की गिरफ्तारी के लिए जगहजगह छापे मार रही थी.

पत्रकारवार्ता के दौरान पत्रकारों ने जितेंद्र से पूछा कि कहीं उसी ने तो संगीता को फांसी पर नहीं लटकाया था, तब उस ने कहा कि घटना वाले दिन वह गांव में था ही नहीं, संगीता के पंखे से लटकने की सूचना उसे पिता से मिली तो वह अपने चचेरे भाई रामभवन के साथ स्कूल पहुंचा और संगीता को लटकी देख कर रामभवन को उस के पिता को बुलाने भेज कर उस ने लाश को नीचे उतारा और बेंच के पीछे छिपा दिया. उस ने स्वीकार किया उस ने जानबूझ कर पुलिस को सूचना नहीं दी थी. जितेंद्र ने संगीता से अपने प्रेम और शारीरिक संबंधों की बात स्वीकार करते हुए यह भी बताया कि जब उसे गर्भ ठहर गया था तो उस ने गर्भपात की दवा दे कर उस का गर्भपात भी कराया था. जब उस से संगीता के मोबाइल के सिम के बारे में पूछा गया तो उस ने कहा कि उसे सिम के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

10 मार्च, 2015 को पुलिस ने जितेंद्र यादव और उस के पिता विक्रमा यादव को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. संगीता की रहस्यमय मौत की गूंज 11 मार्च, 2015 को प्रदेश विधान परिषद में गूंजी. विधान परिषद सदस्य चेत नारायण सिंह ने काम रोक कर इस बारे में चर्चा कराने की मांग की. सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह ने थानाप्रभारी के खिलाफ काररवाई करने के साथ अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की मांग की. जवाब में सदन के नेता अहमद हसन ने कहा कि सरकार इस प्रकरण की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारी को सौंपेगी. सभापति गणेशशंकर पांडेय ने कार्य स्थगन को अस्वीकार कर सरकार को जांच रिपोर्ट से सदन को अवगत कराने का निर्देश दिया.

एक अन्य सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेल ने सदन को बताया कि 5 मार्च को मऊ के गुलौरी स्थित न्यू फ्लावर चिल्ड्रैन कान्वैंट स्कूल के प्रबंधक ने स्कूल की एक अध्यापिका को सुबह फोन कर के स्कूल बुलाया और साथियों के साथ उस से दुष्कर्म के बाद उस की हत्या कर दी. मृतका के पिता 6 मार्च को इस मामले की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे तो वहां उन की रिपोर्ट 3 बार बदलवाई गई. अंत में थानाप्रभारी ने जैसा चाहा, उसी हिसाब से रिपोर्ट लिखाई गई. पुलिस फरार अभियुक्त रामभवन की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापे मार रही थी, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी.

तब थानाप्रभारी आत्मा यादव ने सीजेएम मऊ की अदालत से रामभवन के खिलाफ कुर्कीजब्ती का आदेश हासिल कर सोमवार 16 मार्च को उस के घर पर नोटिस चस्पा करा दी. इस से डर कर रामभवन ने अगले दिन 17 मार्च, मंगलवार को थाना हलधरपुर में आत्मसमर्पण कर दिया. जबकि पुलिस का कहना है कि उस ने रामभवन को गिरफ्तार किया है. अपनी गिरफ्तारी से पहले रामभवन ने मीडिया, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक पार्टियों के नाम एक पत्र लिखा है, जिस में उस ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि वह इस पूरे मामले में निर्दोष है और चाहता है कि जो भी दोषी हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले.

उस ने लिखा है न उस के मांबाप हैं, न कोई बहन है. वह संगीता को बहन मानता था. जिस बहन को उस ने दिन भर खोजा, सुबह उसी की लाश को पंखे से लटकती देखा तो उसे उतरवा कर उस के पिता को सूचना दी. शायद इसी की उसे इतनी बड़ी सजा मिली है. Love Story in Hindi

—कथा पुलिस सूत्रों एवं घर वालों से मिली जानकारी पर आधारित

 

Agra News: प्यार ने कलंकित किया रिश्ता

Agra News: पंकज और रितु सगे मामाभांजी थे, इसलिए उन्होंने प्यार और शादी कर के जो सामाजिक अपराध किया, उस की सजा उन्हें मौत को गले लगा कर चुकानी पड़ी. उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर का एक छोटा सा कस्बा है खुतार. इसी कस्बे के रहने वाले प्रकाश नारायण श्रीवास्तव अध्यापक थे. उन की संतानों में एक बेटी मीना और 3 बेटे संतोष, राजीव तथा पंकज थे. बच्चों में मीना सब से बड़ी थी. उस के सयानी होते ही प्रकाश नारायण ने उस के विवाह के लिए भागदौड़ शुरू कर दी. काफी भागदौड़ के बाद प्रकाश नारायण को मीना के लिए लखीमपुर खीरी के गांव सैकिया का रहने वाला शांतिस्वरूप पसंद आ गया. वह किसान परिवार से था. इस तरह मीना की शादी शांतिस्वरूप के साथ हो गई.

मीना ससुराल में सुखी थी, इसलिए मांबाप निश्चिंत थे. कालांतर में मीना 1 बेटे बीरू और 3 बेटियों की मां बनी. लगभग 10 साल पहले मीना की बीमारी की वजह से मौत हो गई तो शांतिस्वरूप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. बच्चे छोटेछोटे थे, इसलिए पत्नी के बिना वह घर संभाले या बाहर के काम देखें. बड़ी बेटी स्नेहा (बदला हुआ नाम) कुछ समझदार थी, इसलिए उस ने घर संभाल लिया था. सभी बच्चे अभी पढ़ ही रहे थे. सब से छोटी सुधा (बदला हुआ नाम) 6 साल की थी, जबकि मंझली रितु करीब 10 साल की. समय का पहिया अपनी गति से चलता रहा और जख्म धीरेधीरे भरते गए.

शांतिस्वरूप की ससुराल खुतार और उन के गांव सैकिया के बीच 10-12 किलोमीटर की दूरी थी, इसलिए दोनों ओर से लोगों का आनाजाना लगा रहता था. प्रकाश नारायण का बड़ा बेटा यानी शांतिस्वरूप का बड़ा साला संतोष परचून की दुकान करता था, उस से छोटा राजीव पढ़लिख कर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहा था. सब से छोटा पंकज डेकोरेशन का काम करता था. कुल मिला कर प्रकाश नारायण का परिवार व्यवस्थित हो चुका था, लेकिन बेटी की मौत का सदमा उन्हें कुछ ऐसा लगा कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था.

कौन जानता था कि समय के साथ ऐसा जलजला आएगा कि दोनों परिवारों की इज्जत का जनाजा निकल जाएगा. पंकज घर का सब से छोटा बेटा था, इसलिए सभी का लाडला था. मीना अपने इस छोटे भाई से बहुत प्यार करती थी, इसलिए बहन की मौत से पंकज को गहरा आघात लगा था. बहन के जीवित रहने पर वह उस के यहां अकसर जाया करता था, इसलिए बहन के बच्चों को भी अपने छोटे मामा पंकज से काफी लगाव था. रितु को ननिहाल में कुछ ज्यादा ही अच्छा लगता था, क्योंकि उसे लगता था कि तीनों मामा उसे हाथोंहाथ लिए रहते हैं. छोटे मामा तो उस की हर इच्छा पूरी करने को तैयार रहते हैं.

रितु का मामा के यहां आनाजाना लगा रहा. रितु 15 साल की हो गई. इस उम्र में आतेआते वह काफी खूबसूरत लगने लगी थी. ननिहाल में ज्यादातर समय उस का टीवी देखने में गुजरता था. टीवी के छोटे परदे पर नजर आने वाले लड़के उसे बहुत अच्छे लगते थे. कभीकभी उन में कोई लड़का उसे पंकज मामा जैसा लगता था. एक दिन टीवी देखते समय अचानक पंकज आ गया तो उस ने कहा, ‘‘मामा, आप बहुत स्मार्ट हैं, एकदम टीवी सीरियलों में आने वाले हीरो जैसे लगते हैं.’’

रितु, जो पंकज के सामने अभी बच्ची थी, अचानक उसे वह हीरो जैसा लगने लगा था. पंकज ने ध्यान से देखा, तब उसे लगा कि रितु अब बच्ची नहीं रही, वह जवान हो गई है. वह ऐसा क्षण था, जब वह भूल गया कि रितु उस की सगी बहन की बेटी यानी सगी भांजी है. उसी एक क्षण में उस का दिमाग कुछ तरह बदला कि उस की सोच ही बदल गई. पंकज के दिलोदिमाग पर रितु कुछ इस कदर छाई कि वह यह भूल गया कि रितु उस की सगी भांजी है. रितु उम्र में भी उस से बहुत छोटी थी. वह क्षण ऐसा था, जिस ने रिश्तों में ही नहीं, जिदंगी में ही आग लगा दी. आखिर इस की परिणति वही हुई, जैसा ऐसे रिश्तों में होता है. इस रिश्ते ने खुतार के सीने पर एक ऐसी कलंक कथा लिख डाली, जिस ने रिश्तों को ही नहीं, समाज को भी शर्मसार कर दिया.

बड़ेबुजुर्गों ने कहा है कि कदम बढ़ाने से पहले खूब सोचविचार लेना चाहिए. कहीं वह कदम गलत राह पर तो नहीं ले जा रहा. रितु के पास से अपने कमरे में आने के बाद पंकज विचारों में ऐसा खोया कि उसे समय का पता ही नहीं चला. शाम को रितु ने आ कर उस का कंधा पकड़ कर हिलाते हुए कहा, ‘‘उठो मामा, आज खाना नहीं खाना क्या?’’

रितु के मुलायम स्पर्श ने आग में घी का काम किया. पंकज झटके से उठा और रितु को बांहों में भर कर सीने से लगा लिया. रितु हैरान रह गई. वह इतनी बड़ी और समझदार हो चुकी थी कि स्पर्श के मायने पहचानने लगी थी. यह स्पर्श मामा का नहीं, बल्कि एक मर्द का था. उस का तन ही नहीं, मन भी झनझना उठा था. वह एकदम से घबरा गई. उस ने खुद को मामा की बांहों से आजाद किया और हांफती हुई बाहर आ गई. बाहर आते ही सामने नानी पड़ गईं. उस की हालत देख कर उन्होंने पूछा, ‘‘क्या हुआ रितु, हांफ क्यों रही है?’’

‘‘कुछ नहीं नानी, ऐसे ही.’’ कह कर वह नानी के कमरे में चली गई.

रात जैसेतैसे बीती. सुबह होते ही रितु ने कहा, ‘‘नानी, मुझे अपने घर जाना है. आप भिजवा दीजिए.’’

‘‘तू तो कह रही थी कि अभी हफ्ते भर रहूंगी. अचानक जाने का मन कैसे हो गया?’’ नानी ने पूछा.

‘‘मेरा पढ़ाई का नुकसान हो रहा है नानी, इसलिए मैं जाना चाहती हूं.’’ रितु ने कहा.

‘‘ठीक है, पंकज से कह देती हूं, वह तुझे पहुंचा देगा.’’ नानी ने कहा.

‘‘नहीं नानी, मैं पंकज मामा के साथ नहीं, राजीव मामा के साथ जाऊंगी.’’ रितु ने कहा.

पंकज कमरे में बैठा रितु की बातें सुन रहा था. झट से बाहर आ कर बोला, ‘‘अम्मा, मुझे थोड़ा काम है, इसलिए मैं इसे छोड़ने नहीं जा सकता.’’

रितु ने राहत की सांस ली. रितु शरम और डर की वजह से मामा की हरकत के बारे में किसी को कुछ नहीं बता सकी थी. अगर उस दिन रितु जरा भी हिम्मत कर गई होती तो शायद आज यह कलंक कथा न लिखी जाती. रितु चली गई. उस के जाने के बाद पंकज को लगा कि रितु के लिए उस के दिल के किसी कोने में ऐसी जगह बन गई है, जिसे अब कोई दूसरा नहीं भर सकता. हालांकि दिल और दिमाग में भारी कशमकश चल रही थी, पर दिल था कि मान ही नहीं रहा था. रितु 15 साल की थी, जबकि वह 28 साल का था.

आखिर दिल के हाथों मजबूर पंकज एक दिन रितु के घर जा पहुंचा. संयोग से जब वह वहां पहुंचा था, रितु घर में अकेली थी. यह मौका रिश्तों को दलदल में घसीटने के लिए काफी था. मामा को देख कर रितु कांप उठी, लेकिन पंकज ने उसे पास बिठा कर प्यार से समझाया, ‘‘रितु, डरने की कोई बात नहीं है. मैं जो कहने जा रहा हूं, वह तुम्हें सुनना ही पड़ेगा. मैं तुम से प्यार करने लगा हूं. मैं ने इस बात पर बहुत सोचाविचारा, लेकिन आखिर में यही लगा कि अगर तुम मुझे नहीं मिली तो मैं जिंदा नहीं रह पाऊंगा.’’

रितु घबरा गई, ‘‘नहीं मामा, ऐसा मत करना.’’

‘‘अगर तुम कहती हो तो ठीक है. लेकिन सच बताओ, क्या मैं तुम्हें अच्छा नहीं लगता, क्या तुम्हें मुझ से प्यार नहीं है?’’

‘‘मामा, आप मुझे बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन…’’

‘‘लेकिनवेकिन कुछ नहीं, हां या ना में जवाब दो. अभी कोई जल्दी नहीं है, खूब सोचविचार कर फैसला कर लेना. लेकिन फैसला लेने से पहले इस बात का ध्यान रखना कि तुम मेरी यादों के सहारे जीना चाहोगी या साक्षात देखते हुए. जो भी फैसला लेना, फोन कर के बता देना.’’ कह कर पंकज ने उसे बांहों में समेटा, प्यार किया और चला गया.

रितु स्तब्ध बैठी रही. इस बार मामा का स्पर्श उसे भी कुछ अच्छा लगा था. वह जिस उम्र में थी, उस में फिसलने की संभावनाएं बहुत होती हैं. बिना मां की बेटी थी, न कोई रोकनेटोकने वाला था, न कोई राह दिखाने वाला. ऐसे में मामा ही अंगुली पकड़ कर दलदल में खींच रहा था. रितु ने ज्यादा सोचनेविचारने की जहमत नहीं उठाई और जीवन की नाव को तूफान के हवाले कर दिया.

2-3 दिनों बाद पंकज ने फोन किया, ‘‘रितु, मैं तुम से मिलने आना चाहता हूं.’’

‘‘…तो आ जाओ न.’’ रितु ने चहक कर कहा.

पंकज को लगा, जैसे किसी ने कानों में शहद घोल दिया हो. वह तुरंत सैकिया आ गया. इस के बाद वह रितु को उस दलदल में घसीट ले गया, जिस में घुसना तो आसान है, पर निकलना बहुत मुश्किल. मामाभांजी के बीच ऐसा रिश्ता बन गया, जिस की भनक घर वालों को ही नहीं, किसी को भी लग जाती तो हायतौबा मच जाती. इस के बाद रितु और पंकज का एकदूसरे के घर आनाजाना कुछ ज्यादा ही हो गया. उन का रिश्ता ऐसा था कि कोई संदेह भी नहीं कर सकता था. रितु की हर चाहत पंकज पूरी कर रहा था. सब यही समझते थे कि मामा को भांजी से कुछ ज्यादा ही प्यार है.

लेकिन सच कितने दिनों तक छिपा रहता. एक न एक दिन तो उसे उजागर होना ही था. जब पंकज का शांतिस्वरूप के घर आनाजाना कुछ ज्यादा ही हो गया तो उसे लगा, यह ठीक नहीं है. घर में बिना मां की 3 बेटियां थीं, इसलिए उन्होंने टोका, ‘‘पंकज, तुम्हें कुछ कामधाम है या नहीं, जब देखो यहीं डेरा डाले रहते हो. तुम्हारी वजह से रितु भी बेलगाम होती जा रही है. जब देखो, तब नानी के यहां जाने के लिए तैयार रहती है. पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं देती.’’

‘‘जीजाजी, दीदी की याद आ जाती है, इसलिए चला आता हूं. अगर आप को मेरा आना अच्छा नहीं लगता तो अब नहीं आऊंगा.’’

‘‘भई, ऐसी कोई बत नहीं है. मेरे कहने का मतलब यह है कि अपने कामधंधे पर भी ध्यान दो. फालतू घूमने से कोई फायदा नहीं है.’’

पंकज समझ गया कि अब लोगों को उस पर शक होने लगा है, इसलिए उसे सतर्क हो जाना चाहिए. घर आ कर वह अपने कमरे में बैठा देर तक सोचता रहा. उस का प्यार जुनूनी होता जा रहा था. लेकिन घरपरिवार और समाज का भी डर सता रहा था. रिश्ता इतना नाजुक था कि वह रितु को अपना भी नहीं सकता था. जबकि दिल उसे छोड़ने को तैयार नहीं था. प्रेम की एकएक सीढ़ी चढ़ते हुए रितु और पंकज जिस शिखर की ओर जा रहे थे, वहां से फिसल कर आने का ही अंदेशा था. उन्हें मंजिल मिलना लगभग असंभव था, पर वे मंजिल पाने के लिए बेताब थे. जबकि मंजिल पाने की कोई राह नहीं थी. पंकज की उम्र 30 साल से अधिक हो चुकी थी. उस का कामकाज भी ठीक चल रहा था. उस की शादी के लिए भी लोग आ रहे थे. लेकिन शादी में वह रुचि नहीं दिखा रहा था. बड़े भाई ने दबाव डाला तो उस ने एक दिन साफसाफ कह दिया, ‘‘भैया, मैं शादी नहीं करूंगा.’’

‘‘तो क्या अकेले ही जिंदगी बिताओगे?’’

‘‘नहीं, अकेला तो नहीं रहूंगा, पर आप लोग मेरे लिए परेशान न हों.’’

पंकज के इस जवाब से घर के सब लोग सोचने को मजबूर हो गए कि पंकज शादी के लिए मना क्यों कर रहा है? उसी बीच शांतिस्वरूप ने संतोष को फोन कर के पंकज की शादी के लिए एक रिश्ता बताया तो उस ने कहा कि पंकज शादी नहीं करना चाहता. संतोष की बात से पंकज को ले कर कुछ आशंका हुई तो उस ने कहा, ‘‘भई पंकज का इरादा मुझे कुछ ठीक नहीं लगता. जब देखो, तब वह मेरे यहां पड़ा रहता है. रितु भी उस के कुछ ज्यादा ही मुंहलगी हो गई है. इधर वह पढ़ाई में भी ध्यान नहीं दे रही है.’’

बहनोई की बात पर संतोष के मन में भी संदेह पैदा हो गया. कहीं उस के इस इरादे के पीछे रितु तो नहीं है. आखिर शादी से मना क्यों कर रहा है? रितु और पंकज की प्रेमकहानी अब तक 5 साल पुरानी हो चुकी थी. इस बेईमान प्यार का अंजाम क्या होगा, कोई नहीं जानता था. रितु भी अपने भविष्य को ले कर परेशान थी, इसलिए एक दिन उस ने पंकज से पूछा, ‘‘अब आगे क्या होगा मामा?’’

‘‘आगे से मतलब..?’’ पंकज बोला.

‘‘मतलब यह कि आखिर इस तरह कब तक चलता रहेगा. तुम्हारा मेरे घर आना पापा को अच्छा नहीं लगता. उन्होंने साफसाफ तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उन के मन में हम लोगों को ले कर कुछ संदेह जरूर है.’’

‘‘लगता तो मुझे भी कुछ ऐसा ही है. मैं जल्दी ही कुछ करने की सोचता हूं.’’

‘‘क्या सोचोगे, हमारे सामने एक ओर कुआं है तो दूसरी ओर खाई. हमारे दोनों ओर खतरा है. अभी तो हमारे संबंधों के बारे में कोई कुछ नहीं जानता, लेकिन जिस दिन इस का खुलासा होगा, पहाड़ टूट पड़ेगा.’’

पंकज और रितु की दीवानगी बढ़ती जा रही थी. दोनों ही एकदूसरे को अपने अस्तित्व का हिस्सा मानने लगे थे, इसलिए जिंदगी एक साथ बिताना चाहते थे. पर यह उन के लिए आसान नहीं था. रितु तो उतनी समझदार नहीं थी, पर पंकज समझदार था. वह हमेशा इसी चिंता में डूबा रहता कि घर वालों से कैसे बताए कि वह अपनी सगी भांजी से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है. वह जानता था कि घर वालों की छोड़ो, समाज भी उसे इस रिश्ते की अनुमति नहीं देगा. जो भी सुनेगा, वही धिक्कारेगा. कभीकभी उसे लगता कि उसी ने रितु को गुमराह किया है. उस ने उस के साथ शारीरिक संबंध बना कर पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है. लेकिन उस दिल का वह क्या करे, जिस ने मजबूर करा कर यह सब कराया है.

पंकज भांजी के साथ प्यार की राह में इतनी दूर आ चुका था कि किसी भी कीमत में वापस नहीं लौट सकता था. प्यार का जुनून सिर चढ़ कर बोल रहा था. आखिर एक दिन संतोष ने रितु को पंकज की बांहों में  देख लिया तो पूछा, ‘‘यह सब क्या हो रहा है?’’

‘‘भैया, मेरी जिंदगी का यही सच है. मैं रितु से प्यार करता हूं और इसी के साथ शादी करना चाहता हूं.’’

‘‘यह हरगिज नहीं हो सकता. हम समाज, अपने बहनोई और स्वर्गवासी बहन को क्या जवाब देंगे. तुम इतना नीचे गिर जाओगे, मैं ने सपने में भी नहीं सोचा था. अभी तो सिर्फ मुझे पता चला है, अगर घर के बाकी के लोगों को इस बारे में पता चलेगा तो वे क्या सोचेंगे. अच्छा होगा, तुम इस मामले को यहीं खत्म कर के हम सभी जिस तरह सिर उठा कर जी रहे हैं, उसी तरह जीने दो.’’ संतोष ने कहा. पंकज ने भाई को समझाने की बहुत कोशिश की कि वह रितु से बहुत प्यार करता है और उस के बिना जीवित नहीं रह सकता. पर वह बिलकुल नहीं माने. उन्होंने पंकज को खूब लताड़ा और उसी वक्त राजीव के साथ रितु को उस के घर भिजवा दिया. संतोष ने रितु को भले ही उस के घर भिजवा दिया, पर पंकज ने साफ कह दिया, ‘‘भले ही पूरी दुनिया उस की दुश्मन हो जाए, पर रितु से उसे कोई अलग नहीं कर सकता.’’

संतोष पंकज की इस धमकी से परेशान था. अगर किसी को भी उस की हरकत के बारे में पता चल गया तो उस का परिवार इस कदर बदनाम हो जाएगा कि कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा. लोग थूकेंगे उस के परिवार पर. उस की यह परेशानी उस के चेहरे पर साफ झलक रही थी. आखिर एक दिन पत्नी ने पूछ ही लिया. तब बेचैन संतोष ने मन हलका करने के लिए सारी बात पत्नी को बता दी. वह भी सन्न रह गई. धीरेधीरे घर में इस बात की जानकारी सब को हो गई. लेकिन पंकज का घर में दबदबा था, इसलिए कोई भी उसे इस रिश्ते को खत्म करने के लिए विवश नहीं कर सका. हां, घर वालों का व्यवहार उस के प्रति जरूर बदल गया. इस से पंकज ने इतना जरूर महसूस किया कि अब धीरेधीरे उस की परेशानी बढ़ती ही जाएगी.

उस की जिंदगी पतंग जैसी हो गई थी. पता नहीं कब कट जाए. इसलिए उस ने पक्का इरादा बना लिया कि चाहे कुछ भी हो, वह रितु से शादी करेगा और दूर कहीं जा कर अपनी गृहस्थी बसा लेगा. इस के बाद उस ने फोन कर के रितु को बता भी दिया कि 18 फरवरी को भैया के बेटे के मुंडन के बाद वह उस के साथ घर छोड़ देगा. राजीव के बेटे के मुंडन पर रितु खुतार आई. मुंडन के बाद उस ने नानी से घर भिजवाने को कहा. वहीं खड़े पंकज ने कहा, ‘‘चलो, मैं तुम्हें छोड़ आता हूं.’’

घर के सभी लोग थके थे, इसलिए पंकज को अनुमति मिल गई. किसी को क्या पता था कि उन के मन में क्या है. दोनों घर से बाहर निकले और सीधे बसअड्डे पहुंचे. वहां से बस पकड़ी और शाहजहांपुर आ गए, जहां से ट्रेन द्वारा आगरा पहुंच गए.

पंकज और रितु ने शादी करने के इरादे से घर छोड़ दिया था. ट्रेन से वे सुबह 7 बजे ईदगाह स्टेशन पर उतरे और स्टेशन के पास ही होटल डी-लौरेट में कमरा बुक करा लिया. उन्हें तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 310 मिला था. होटल में पंकज ने रितु को अपनी पत्नी बताया था और आईडी के रूप में अपना ड्राइविंग लाइसेंस की कौपी जमा कराई थी. जब दोनों होटल पहुंचे थे, रिसैप्शन पर मैनेजर संजय कश्यप मौजूद थे. नहाधो कर दोनों ने कपड़े बदले और नाश्ता कर के मोहब्बत की निशानी ताजमहल देखने चले गए. रितु पंकज के साथ ताजमहल के पास पहुंची तो बोली, ‘‘लगता है, शाहजहां मुमताज को बहुत प्यार करता था.’’

‘‘हां, एकदम मेरी तरह रितु. अगर शाहजहां की तरह मैं भी अमीर होता तो अपने प्यार को अमर करने के लिए इसी तरह का रितुमहल बनवाता.’’

यह सुन कर रितु को हंसी आ गई. इस के बाद दोनों ताजमहल के अंदर पहुंचे. शाहजहां और मुमताज की कब्रों को देख कर रितु ने कहा, ‘‘ये तो मर कर भी एक साथ हैं.’’

माहौल गमगीन हो गया. पंकज ने कहा, ‘‘चलो, बाहर चल कर साथसाथ फोटो खिंचवाते हैं, जो जिंदगी भर हमें याद दिलाएंगे.’’

इस के बाद दोनों ने ताज के साए में कुछ फोटो खिंचवाए. वहां से वे बाजार गए, जहां कपडे़ वगैरह खरीदे. रात 9 बजे तक उन के कमरे का दरवाजा खुला रहा. इस के बाद दरवाजा बंद हुआ तो जब सुबह 10 बजे तक उन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो सर्विस बौय गब्बर ने कई बार दरवाजा खटखटाया. जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो वह मैनेजर संजय कश्यप के पास पहुंचा. गब्बर ने जब मैनेजर संजय कश्यप को बताया कि कमरा नंबर 301 का दरवाजा काफी खटखटाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है तो संजय घबरा गए. भाग कर वह ऊपर पहुंचे. उन्होंने दरवाजे के की-होल से झांक कर देखा तो लड़की के पैर लटके दिखाई दिए.

माजरा समझ में आते ही वह सन्न रह गए. उन्होंने तुरंत होटल की मालकिन शारदा रानी को सारी बात बताई. शारदा रानी ने थाना रकाबगंज पुलिस को फोन कर के घटना की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद सीओ असीम चौधरी और थाना रकाबगंज के थानाप्रभारी इंसपेक्टर सतीशचंद्र यादव पुलिस बल के साथ होटल पहुंच गए. दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो अंदर की स्थिति देख कर सभी स्तब्ध रह गए. हरे रंग की नई रस्सी के दोनों छोरों पर फंदे बना कर पंखे के सहारे एक ओर एक लड़की लटकी हुई थी तो दूसरी ओर एक लड़का.

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली. पलंग पर कुछ फोटोग्राफ्स मिले, जो ताजमहल पर खिंचवाए गए थे. बैग से कुछ गहनों के साथ मंगलसूत्र, कुछ रुपए और एक सुसाइड नोट भी मिला. पुलिस ने मामले की वीडियोग्राफी करा कर दोनों लाशों को नीचे उतरवाया. लड़की की मांग में सिंदूर भरा था. वह पैरों में बिछिया भी पहने थी. पुलिस ने सुसाइड नोट देखा तो उस में लिखा था, ‘ये फोटो हमारे प्यार की निशानी हैं, जो हम ने ताजमहल पर साथसाथ खिंचवाए थे. आप ने हमें जिंदगी जीने का जो मौका दिया था, शायद हमारी किस्मत नहीं था.

‘हम लोगों के बारे में कोई नहीं जानता कि हम कहां हैं. फिर भी रितु का यही कहना है कि हम लोग किसी को मुंह नहीं दिखा सकते. जब उस का यही फैसला है तो हम भी उस के साथ हैं.

‘हमें 2 दिन की जो जिंदगी मिली, शायद वही हमारी किस्मत थी. जो भी चुरा के घर से ले गए थे, सब आप को लौटा रहे हैं. हम ने जिंदगी में जो गलत किया, उस की कीमत हम अपनी जान दे कर चुका रहे हैं. जब हम ही नहीं होंगे तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि कौन जीता है या मरता है. हमें माफ करना या न करना, आप की मरजी.’

उन्होंने अपने इस सुसाइड नोट में साथसाथ दफनाने के लिए भी लिखा था. उन का कहना था कि वे इस जन्म में नहीं मिल सके तो कम से कम साथसाथ मर कर अगले जन्म में तो एक हो सकेंगे. सुसाइड नोट में उन्होंने दस्तखत करने के साथ फोन नंबर भी लिखे थे. पुलिस ने सुसाइड नोट में दिए नंबरों पर फोन कर के पंकज और रितु के आत्महत्या करने की सूचना दी तो कोई कुछ कहने को ही तैयार नहीं हुआ. वे आगरा आने को भी राजी नहीं थे. लेकिन न जाने क्या सोच कर सभी आने को राजी हो गए.

पुलिस ने घटनास्थल की काररवाई निपटा कर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था. शाम तक घर वाले आगरा पहुंचे तो पता चला कि सुसाइड करने वाले दोनों सगे मामाभांजी थे. उन के रिश्ते के बारे में जान कर सभी दंग रह गए. पोस्टमार्टम के बाद पंकज और रितु के शव घर वालों को सौंप दिए गए. घर वालों ने लाशें ले जाने के बजाय आगरा के ही विद्युत शवदाह गृह में दोनों का अंतिम संस्कार करा दिया. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में संतोष ने बताया कि उस ने पंकज को फोन किया था. तब उस ने यह नहीं बताया कि वह आगरा है. उस ने अगले दिन घर आने को कहा था.

दरअसल, उस दिन रितु अपने घर नहीं पहुंची तो शांतिस्वरूप ने ससुराल फोन कर के पूछा. जब उन्हें बताया गया कि रितु तो पंकज के साथ कब का निकल चुकी है, तब उन्हें समझते देर नहीं लगी कि रितु पंकज के साथ भाग चुकी है. दोनों ने जो किया था, उस से दोनों के घर वाले काफी नाराज थे. लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि वे इस तरह मौत को गले लगा लेंगे. लेकिन आशंका तो थी ही. फिर वही हुआ भी. बदनामी से बचने के लिए सभी चुप थे, लेकिन पंकज और रितु ने आत्महत्या कर के रिश्ते को कलंकित करने का ढिंढोरा पूरी दुनिया में पीट दिया. दरअसल, पंकज और रितु ने शादी करने का निर्णय ले लिया था. वे शादी कर के घर वालों से इतनी दूर चले जाना चाहते थे, जहां उन्हें जानने वाला कोई न हो और वे खुशीखुशी रह सकें.

पंकज ने रितु की मांग में सिंदूर भर कर शादी भी कर ली. लेकिन शादी करने के बाद दोनों को लगा होगा कि वे चाहे जहां भी रहें, हमेशा अपराधबोध से ग्रसित रहेंगे. यही नहीं, उन के बच्चों को जब उन के असली रिश्ते के बारे में पता चलेगा तो वे भी उन्हें माफ नहीं करेंगे. घर से भागने के बाद उन के घर लौटने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो चुका था. आगे भी उन्हें कोई रास्ता नहीं दिखाई दिया. घरपरिवार और समाज से कट कर जीना भी आसान नहीं था. उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो वे डरे कि अब क्या होगा? कोई रास्ता न देख उन का जिंदगी से मोह भंग हो गया होगा.

मन में एक ही बात आई होगी कि इस जन्म में साथ नहीं जी सके तो मर कर अगले जन्म में तो मिल सकेंगे. अगले जन्म में मिलने की उम्मीद में उन्होंने फांसी लगा ली. पंकज और रितु ने रिश्तों को कलंकित करने की लक्ष्मणरेखा लांघी तो उस की सजा उन्हें जान दे कर चुकानी पड़ी. उन्होंने तो जान दे कर मुक्ति पा ली, लेकिन घर वालों को तो इस की सजा कम से कम 2 पीढि़यों तक भोगनी पड़ेगी. Agra News