करनाल में खौफनाक वारदात : बेटे ने ड्रिल मशीन से मां बाप को मारा

Haryana Crime : एक बेटे ने इंसानियत की सभी हदें पार कर अपने ही मम्मीपापा की बेरहमी से हत्या कर दी. यह खबर जिस ने भी सुनी वह हैरान रह गया.

घटना हरियाणा (Haryana Crime) के करनाल जिले की है, जिस में एक बेटे ने प्रौपर्टी के लालच में आ कर अपने ही मम्मीपापा की ड्रिल मशीन से हत्या कर दी. बेटे ने ड्रिल मशीन से पाप के सिर और गले में सुराख कर दिए और जब इस खौफनाक मंजर को देख मम्मी चिल्लाई तो उस ने पहले मम्मी का गला दबाया और फिर ड्रिल मशीन से मम्मी के गले में भी सुराख कर दिया. मम्मी और पापा की हत्या करने के बाद उस ने दोनों लाशों को नहर में फेंक दिया.

तफ्तीश में हुआ खुलासा

पुलिस ने जब जांच की तो एक बड़ा खुलासा हुआ जिस में पता चला कि मम्मीपापा की हत्या करने से पहले बेटे क्राइम पेट्रोल और मर्डर की वैब सीरीज भी देखी थी. बेटे ने वैब सीरीज से कत्ल से ले कर बचने तक का उपाय तलाशा. हालांकि जब मम्मी इस के प्लान में शामिल नहीं हुई तो बेटे की सारी पोल खुल गई.

पुलिस तक कैसे पहुंचा मामला

हरियाणा (Haryana Crime) के करनाल जिले के गांव मेंकमालपुर रोड़ान में महेंद्र अपनी पत्नी राजबाला के साथ रहता था. 13 मार्च, से ले कर 15 मार्च, 2025 तक जब महेंद्र का घर बंद दिखा तो परिजनों को शक हुआ.

इस के बाद जब परिजनों ने दीवार पर चढ़ कर घर के अंदर देखा तो लोगों के रौंगटे खड़े हो गए. चारों तरफ खून फैला हुआ था. इस के तुरंत बाद ही पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस पहले तो इस मामले को लूट से जोड़ कर देख रही थी, लेकिन बाद में अंदर लाश को देख कर मामला उलझ गया. करनाल पुलिस जब जांच में लगी तो पाया कि पानीपत में 16 मार्च, 2025 को एक महिला की लाश मिली है. पुलिस को पता चला कि यह तो करनाल से गायब हुई राजबाला है.

इकबालिया बयान

बेटे हिम्मत ने पुलिस को बताया कि मैं और पापा कोर्ट में पेश हुए थे. कोर्ट में उस ने पापा को समझाने की कोशिश की, लेकिन पापा अपनी बात पर अड़े रहे. पापा ने मुझ से कहा कि मैं तुझे अपनी प्रौपर्टी में से बिलकुल हिस्सा नहीं दूंगा. इसी बात से नाराज हिम्मत ने तय कर लिया कि अब पापा को रास्ते से हटाना ही होगा.

कोर्ट से लौटने के बाद हिम्मत पेशी स्कूल चला गया और वहां से एक मिस्त्री के पास पहुंच कर एक ड्रिल मशीन ले आया. उस ने उस से कहा कि यह मशीन कल वापस कर दूंगा, आज कुछ काम है.

वारदात की रात

रात को हिम्मत दीवार फांद कर घर के अंदर घुस आया. उस ने देखा कि पापा फर्राटा पंखा लगा कर सोए हुए हैं. महेंद्र ने पंखे का तार हटाया और ड्रिल मशीन के तार बिजली बोर्ड के शाकेट में लगा दिए. इस के बाद पापा के पास जा कर उस ने पहले उन का मुंह दबाया जिस से वह चिल्ला न सकें. इस के बाद उस ने ड्रिल मशीन से पापा के सिर और गले में सुराख कर दिए.

ड्रिल मशीन की आवाज सुन कर मम्मी राजबाला की आंखें खुल गईं और जब वह कमरे में पहुंची तो देखा कि बेटे के हाथ में ड्रिल मशीन है और वह उसे अपने पापा के गले पर चला रहा है.

हैरान रह गई मां

यह सब देख राजबाला हैरान रह गई और जोर से चिल्लाने लगी. लेकिन हिम्मत ने मम्मी का मुंह दबा दिया, जिस से कि वह जोर से चिल्ला न सके. हिम्मत ने मम्मी से कहा कि मेरा पाप गंदा था इसलिए मैं ने उन का कत्ल कर दिया.

इसी बात को ले कर राजबाला जोरजोर से चिल्लाने लगी. इस से हिम्मत डर गया और सोचने लगा कि मम्मी ऐसे जोरजोर से चिल्लाएगी तो आसपड़ोस में सभी को पता चल जाएगा.

इस के बाद हिम्मत ने मम्मी का भी गला घोंट दिया और जब वह बेहोश हो गई, तो ड्रिल मशीन से उस के सिर में सुराख कर दिया.

हत्या के बाद

मम्मी और पापा की हत्या करने बाद हिम्मत ने घर का मेन गेट अंदर से खोला और बाहर खङी कार को ले आया. इस के बाद उस ने लाश को दरी में लपेट दिया.

कार को अंदर ला कर उस ने पहले कार में रजाई बिछा दी जिस से खून न टपके. इस के बाद कार में पापा महेंद्र की लाश को रखा और उस के ऊपर मम्मी की लाश को भी रख दिया.
इस के बाद हिम्मत ने घर के गेट पर ताला लगा दिया जिस से सभी को लगे कि पतिपत्नी घर से बाहर गए हुए हैं. फिर उस ने मम्मी और पाप की लाश नहर में ठिकाने लगा दीं.

साजिश में मम्मी को शामिल करना चाहता था हिम्मत

हिम्मत ने पापा का कत्ल करने से पहले क्राइम पैट्रोल और मर्डर से जुड़ी वैब सीरीज को देखा, जिस से कि वह पकड़ा न जाए. जब हिम्मत पापा का कत्ल करने के लिए गया, तब उस ने अपना मोबाइल किराए के मकान पर ही छोड़ दिया था ताकि उस की लोकेशन ट्रेस न हो.

कैसे पकड़ा गया कातिल बेटा

पुलिस ने जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की. इसी दौरान हिम्मत घर के आसपास नजर आया, जिस से पुलिस को लगा कि कातिल बेटा ही है.

पुलिस ने जब हिम्मत से सख्ती से पूछताछ की तो उस ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. (Haryana Crime) खबर लिखे जाने तक आरोपी हिम्मत से पूछताछ जारी थी.पुलिस के द्वारा अभी और मां के कातिल बेटे से पूछताछ जारी थी. पुलिस महेंद्र की लाश वरामद नहीं कर पाई थी.

Love Crime : भागकर शादी करने पर पिता ने बेटी और दामाद को मारी गोली

Love Crime : प्यार करने वालों का सदियों से जमाना दुश्मन रहा है. लेकिन नाजिया के तो उस के घर वाले ही दुश्मन बन बैठे. पिता मुजम्मिल और भाई मोहसिन ने उस की लौकडाउन की लवस्टोरी का इस तरह अंत किया कि…

कोरोना काल के चलते जहां एक तरफ पूरी दुनिया अस्तव्यस्त हुई, वहीं आम इंसान के जीवन पर  भी काफी असर पड़ा है. यही कारण है कि आज आम जनता अपनेअपने घरों में कैद रहने के लिए विवश है. 7 सितंबर, 2020 को रात के साढ़े 8 बजे काशीपुर शहर में सड़क पर सन्नाटा पसरा था. उस वक्त नाजिया अपने शौहर राशिद के साथ दवा लेने डाक्टर के पास गई हुई थी. तभी उस के मोबाइल पर उस के अब्बू की काल आई. अपने अब्बू की काल देखते ही उस के दिल की धड़कनें दोगुनी हो चली थीं. क्योंकि उस के अब्बू ने बहुत समय बाद उसे फोन किया था. अब्बू ने न जाने किस लिए फोन किया, उस की समझ में नहीं आ रहा था. यह उस के लिए जिज्ञासा के साथसाथ चिंता का विषय भी था.

नाजिया अपनी दवाई ले चुकी थी. राशिद ने अपनी बाइक स्टार्ट की और घर की ओर निकल पड़ा. उस के पीछे बैठी नाजिया अपने अब्बू से मोबाइल पर बात करने लगी. नाजिया को पता था कि उसे घर पहुंचने में केवल 3-4 मिनट ही लगेंगे. उस के बाद वह घर पर आराम से उन से बात कर लेगी. जैसे ही राशिद की बाइक उस के घर के मोड़ पर पहुंची. सामने से आ रहे कुछ लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस से पहले कि राशिद और नाजिया कुछ समझ पाते, दोनों ही बाइक से नीचे सड़क पर गिर कर तड़पने लगे. उन के कई गोलियां लगी थीं. देखते ही देखते सड़क उन के खून से तरबतर हो गई.

अधिक खून रिसाव के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के घटते ही नाजिया के हाथ से मोबाइल छूट कर वहीं गिर गया था. खामोशी में डूबे मोहल्ले में अचानक 4-5 गोलियों के चलने की आवाज ने लोगों में दहशत पैदा कर दी थी. दोनों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग घटनास्थल के आसपास बने मकानों की खिड़कियां खुलीं और लोगों ने सड़क का मंजर देखा तो देखते ही रह गए. सड़क पर एक साथ 2 लाशें पड़ी हुई थीं. एक युवक और एक युवती की. उन के पास में ही एक बाइक पड़ी हुई थी. मतलब साफ था कि कोई युवकयुवती का मर्डर कर फरार हो चुका था. यह मंजर देख कर आसपड़ोस वालों ने हिम्मत जुटाई और सड़क पर बाहर निकल आए थे. एक के बाद एक लोगों के घर से निकलने का सिलसिला शुरू हुआ, तो घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.

दोनों मृतक उसी मोहल्ले के रहने वाले थे, इसी कारण दोनों की शिनाख्त होने में भी कोई परेशानी नहीं आई. वहां पर मौजूद लोगों में से किसी ने मृतक युवक राशिद के भाई के मोबाइल पर फोन कर इस घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही उस के घर वालों के साथ उस के पड़ोसी भी तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गए. घटनास्थल पर पहुंचते ही राशिद के परिवार वालों ने उस के शरीर को छू कर देखा, जो पूरी तरह से ठंडा पड़ चुका था. उस की मौत हो चुकी थी. उस के पास पड़ी नाजिया भी मौत की नींद सो चुकी थी. घटनास्थल पर पड़े खून को देख कर सभी लोगों का मानना था कि उन्हें डाक्टर के पास ले जाने का भी कोई लाभ नहीं होगा.

जैसेजैसे लोगों को इस मामले की जानकारी मिलती गई, वैसेवैसे वहां पर लोगों का जमघट लगता गया. तुरंत ही इस सनसनीखेज मामले की सूचना किसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को दे दी. चूंकि यह क्षेत्र काशीपुर कोतवाली के अंतर्गत आता है, इसलिए कोतवाली प्रभारी सतीशचंद्र कापड़ी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए. सूचना मिलने पर एएसपी राजेश भट्ट, सीओ मनोज ठाकुर भी मौके पर पहुंचे.  घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने जांचपड़ताल की. युवकयुवती दोनों की लाशें पासपास पड़ी हुई थीं. युवक राशिद का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था. मृतक के चेहरे को देख कर लगता था कि हत्यारों ने उस के सिर से सटा कर गोली चलाई थी. जिस के कारण उस के चेहरे की पहचान ही खत्म हो गई थी.

इस मामले को ले कर पुलिस ने युवक युवती के परिवार वालों के बारे में जानकारी जुटाई. राशिद के परिवार वालों ने बताया कि दोनों का काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस के चलते दोनों घर से भाग गए थे. उसी दौरान जून, 2020 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था. फिर कुछ समय बाद दोनों काशीपुर वापस आ गए थे. तब से पास में ही दोनों किराए का कमरा ले कर रह रहे थे. नाजिया की तबीयत खराब होने के कारण उस शाम दोनों बाइक से दवाई लेने डाक्टर के पास गए थे. वहां से वापसी के दौरान किसी ने उन की गोली मार कर हत्या कर दी. औनर किलिंग का शक घटनास्थल की जांचपड़ताल के दौरान पुलिस ने मृतक राशिद और उस की बीवी नाजिया के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए थे.

पुलिस ने दोनों के मोबाइल चैक किए तो पता चला कि घटना के वक्त नाजिया अपने पिता के मोबाइल पर बात कर रही थी. यह बात सामने आते ही पुलिस समझ गई कि उन दोनों की हत्या में जरूर युवती के पिता मुजम्मिल का हाथ हो सकता है. पुलिस ने तुरंत ही युवती के घर पर जा कर उस के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि मुजम्मिल घर से फरार है. उस के घर पर ताला लटका हुआ था. उस के अन्य परिवार वाले भी घर से गायब थे. घर के सभी लोगों के अचानक फरार होने से इस हत्याकांड में उस की संलिप्तता साफ जाहिर हो गई थी. पुलिस ने युवती के घर वालों को सब जगह खोजा,लेकिन उन का कहीं भी अतापता न लग सका.

यह सब जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिए. इस केस में मृतक राशिद के भाई नईम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 4 आरोपियों मुजम्मिल, उस के बेटे मोहसिन के अलावा अफसर अली, जौहर अली पुत्र निसार अली निवासी अलीखां के खिलाफ भांदंवि की धारा 302/342/504/34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. इस केस में नामजद मुकदमा दर्ज होते ही इस घटना की जांच एएसपी (काशीपुर) राजेश भट्ट व सीओ मनोज ठाकुर के नेतृत्व में अलगअलग 3 पुलिस टीमों का गठन किया गया. इन टीमों में काशीपुर कोतवाली प्रभारी सतीशचंद्र कापड़ी, एसआई अमित शर्मा, रविंद्र सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, कैलाशचंद्र, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, राज पुरी, अनुज त्यागी, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुनील तोमर, दलीप बोनाल, संजीत प्रसाद, प्रियंका, रिचा आदि को शामिल किया गया.

पुलिस टीमों ने आरोपियों के शरीफ नगर, ठाकुरद्वारा, रामपुर और मुरादाबाद में कई संभावित स्थानों पर दबिश डाली. काफी प्रयास करने के बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं आए. पुलिस काररवाई के दौरान 9 सितंबर, 2020 को पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि मुजम्मिल और उस का बेटा मोहसिन दोनों ही दडि़याल रोड लोहिया पुल के पास कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं. आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे सूचना पाते ही काशीपुर कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार कापड़ी तुरंत पुलिस टीम ले कर लोहिया पुल पर पहुंचे. पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को हिरासत में ले कर पुलिस कोतवाली आ गई.

पुलिस ने दोनों से इस दोहरे हत्याकांड के बारे में कड़ी पूछताछ की. कुछ समय तक तो मुजम्मिल ने पुलिस को घुमाने की पूरी कोशिश की. फिर बाद में मुजम्मिल ने बताया कि जिस समय वह बेटे के साथ अपनी बेटी नाजिया से मिलने के लिए घर के नुक्कड़ पर पहुंचा, उस वक्त तक उन दोनों की हत्या हो चुकी थी. उस ने अपने बेटे के साथ दोनों को मृत पाया तो वह बुरी तरह से घबरा गया. उन के जाने से पहले ही उन दोनों को कोई मौत के घाट उतार चुका था. उन को उस हालत में देख कर बापबेटे दोनों बुरी तरह से घबरा गए थे. उन्हें डर था कि उन की हत्या का इलजाम उन पर न लग जाए. इसी कारण वे तुरंत ही मौके से फरार हो गए थे.

उस की बातें सुन कर कोतवालीप्रभारी सतीशचंद्र कापड़ी को उस पर शक हो रहा था कि यह झूठ बोल रहा है. उन्होंने मुजम्मिल और उस के बेटे मोहसिन पर थोड़ी सी सख्ती बरती तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उस के तुरंत बाद ही पुलिस ने उन की निशानदेही पर 315 बोर के 2 तमंचे बरामद कर लिए. पुलिस ने दोनों के खिलाफ 3/25 शस्त्र अधिनियम के 2 अलग मुकदमे भी दर्ज कर लिए. सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने पूछताछ करने पर जो जानकारी सामने आई, वह इस प्रकार थी. उत्तराखंड के शहर काशीपुर के मोहल्ला अली खां में रहता था कमरूद्दीन का परिवार. कमरुद्दीन का बड़ा परिवार था. लेकिन बच्चों के बड़े होते ही वह भी पैसे कमाने लगे, जिस से उस के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो गई थी.

उस का एक बेटा काम करने दुबई चला गया और दूसरा सऊदी अरब. उन के और लड़के भी काशीपुर में ही अपना कामधंधा करते थे. कमरुद्दीन के घर के पास ही मुजम्मिल का मकान भी था. मुजम्मिल की आर्थिक स्थिति पहले से ही मजबूत थी. मुजम्मिल मूलत: शरीफनगर (ठाकुरद्वारा) का निवासी था. गांव में उस की काफी जमीनजायदाद थी. अब से लगभग 10 साल पहले मुजम्मिल ने अपनी गांव की कुछ जुतासे की जमीन बेची और काशीपुर के मोहल्ला अलीखां में आ कर बस गया. उस की ससुराल भी यहीं पर थी. काशीपुर आने के तुरंत बाद ही उस ने यहां पर कुछ जुतासे की जमीन खरीदी और उस पर खेती का काम करना शुरू किया. मुजम्मिल के परिवार में उस की बीवी सहित कुल 8 सदस्य थे.

जमीन के बाकी बचे पैसों से मुजम्मिल ने एक कैंटर खरीद लिया था. मुजम्मिल के 4 बेटे जवान थे, जो काफी समय पहले से ही अपना कामधंधा करने लगे थे. कैंटर मुजम्मिल स्वयं ही चलाता था, जिस से काफी आमदनी हो जाती थी. 2 बेटियों में वह एक की पहले ही शादी कर चुका था, उस के बाद सब से छोटी नाजिया बची थी. नाजिया और राशिद की लवस्टोरी कमरुद्दीन और मुजम्मिल दोनों ही पड़ोसी थे, इसी नाते दोनों परिवार एकदूसरे के घर आतेजाते थे. भले ही दोनों अलगअलग जाति से ताल्लुक रखते थे, लेकिन दोनों परिवारों में घर जैसे ही ताल्लुकात थे. मुजम्मिल के बेटे राशिद की मोहसिन से अच्छी दोस्ती भी थी. राशिद और मोहसिन का जब कभी भी कहीं काम होता तो दोनों साथसाथ ही घर से निकलते थे.

मोहसिन की एक बहन थी नाजिया. नाजिया देखनेभालने में जितनी सुंदर थी, उस से कहीं ज्यादा तेजतर्रार भी थी. भले ही नाजिया राशिद के दोस्त की बहन थी, लेकिन उस के दिल को वह भा गई थी. घर आनेजाने की कोई पाबंदी थी नहीं. इसी आनेजाने के दौरान नाजिया ने राशिद की आंखों में अपने प्रति प्यार देखा तो वह भी उस की अदाओं पर मर मिटी. प्यार का सुरूर आंखों के रास्ते उतरा तो दिल में जा कर समा गया. दोनों के बीच मोहब्बत का सफर चालू हुआ तो अमरबेल की तरह बढ़ने लगा. देखतेदेखते उन के प्यार के चर्चे घर की दीवारों को लांघ कर मोहल्ले में छाने लगे थे. यह बात नाजिया के घर वालों को पता चली तो आगबबूला हो उठे. मुजम्मिल ने अपनी बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह राशिद को छोड़ने को तैयार न थी.

उस के बाद मुजम्मिल ने राशिद के परिवार वालों को उन के बेटे की काली करतूतों का हवाला देते हुए उसे समझाने को कहा. लेकिन राशिद भी प्रेम डगर से पीछे हटने को तैयार न था. एक पड़ोसी होने के नाते जितना दोनों परिवारों में प्यार था, पल भर में वह नफरत में बदल गया. हालांकि दोनों ही परिवार वालों ने अपनेअपने बच्चों को समझाने का अथक प्रयास किया. लेकिन दोनों ही अपनी जिद पर अड़े थे. इस मामले को ले कर दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ा तो मामला पंचायत तक जा पहुंचा. भरी पंचायत में फैसला हुआ कि राशिद काशीपुर छोड़ कर कहीं बाहर जा कर काम देखे. परिवार वालों के दबाव में राशिद रोजगार की तलाश में सऊदी चला गया. राशिद के काशीपुर छोड़ कर चले जाने के बाद नाजिया उस की याद में तड़पने लगी.

कुछ ही दिनों में उस ने राशिद से सऊदी में भी मोबाइल द्वारा संपर्क बना लिए. फिर दोनों ही मोबाइल पर प्रेम भरी बातें करते हुए साथसाथ जीनेमरने की कसमें खाने लगे. पूरी दुनिया में कोरोना का कहर बरपा तो राशिद अपने घर लौट आया. इस वक्त घर आना उस की मजबूरी बन गई थी. अपने घर काशीपुर आते ही उस ने शहर में एक टायर शोरूम में नौकरी कर ली. उसी दौरान मोहसिन अपनी पुरानी रंजिश को भूल कर राशिद से मिला. मोहसिन जानता था कि लौकडाउन खुलते ही राशिद दोबारा सऊदी चला जाएगा. दरअसल राशिद के सऊदी चले जाने के बाद से ही मोहसिन के दिल में भी सऊदी जाने की तमन्ना पैदा हो गई थी. मोहसिन जानता था कि वह राशिद के संपर्क में रह कर ही सऊदी तक पहुंच सकता है. मोहसिन के संपर्क में आने के बाद राशिद को मनचाही मंजिल और भी आसान लग रही थी.

उसी दोस्ती के कारण राशिद का नाजिया के घर आनाजाना बढ़ गया था. यही आनाजाना दोनों को उस मुकाम तक ले गया, जहां से दोनों का लौटना नामुमकिन हो गया था. यानी उन के प्रेम संबंध और ज्यादा मजबूत हो गए. फिर अब से लगभग 3 महीने पहले राशिद और नाजिया अचानक घर से फरार हो गए. नाजिया के घर से फरार होते ही उस के घर वालों को गहरा सदमा लगा. उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उन की बेटी एक दिन उन की इज्जत को तारतार कर देगी. मुजम्मिल को पता था कि वह जरूर राशिद के साथ गई होगी. राशिद के बारे में जानकारी लेने पर पता चला वह भी घर से गायब था. मुजम्मिल को दुख इस बात का था कि उस की बेटी ने गैरबिरादरी के लड़के के साथ भाग कर समाज में उस की नाक कटवा दी थी.

मुजम्मिल के मानसम्मान को ठेस पहुंची तो उस ने दोनों से मोबाइल पर बात कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली थी. उस के बावजूद भी दोनों ने बाहर रहते ही चोरीछिपे एक मौलवी के सामने निकाह भी कर लिया. यह बात जब नाजिया के घर वालों को पता चली तो घर में मातम सा छा गया. बदनामी की वजह से साधी चुप्पी समाज में अपनी इज्जत को देख नाजिया के अब्बू मुजम्मिल ने इस राज को राज ही बने रहने दिया. मुजम्मिल ने इस मामले में पूरी तरह से चुप्पी साध ली और फिर नाजिया और राशिद के वापस आने का इंतजार करने लगा. राशिद ने नाजिया के साथ निकाह करते ही अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था, जिस के बाद मुजम्मिल की उन से बात नहीं हो पाई थी. मुजम्मिल पेशे से ड्राइवर होने के नाते काफी तेजतर्रार था. वह किसी तरह से राशिद का नया मोबाइल नंबर हासिल करना चाहता था.

वह जानता था कि राशिद के घर वालों से ही उस का नंबर मिल सकता है. उस ने किसी तरह उस की अम्मी को विश्वास में लेते हुए उस का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया. जब मुजम्मिल के सब्र का बांध टूट चुका तो उस ने दूसरी चाल चली. मुजम्मिल ने एक दिन अपनी बेटी को फोन कर कहा, ‘‘नाजिया बेटी, तुम ने जो भी किया ठीक ही किया. बेटा बहुत दिन हो गए. तुम्हारे बिना हम से रहा नहीं जाता. हमें अब तुम से कोई गिलाशिकवा नहीं है. तुम दोनों घर वापस आ जाओ. हम चाहते हैं कि तुम दोनों का धूमधाम से निकाह करा दें.’’

मुजम्मिल की बात सुन कर नाजिया को विश्वास नहीं हुआ. उस ने यह बात पति राशिद को बताई. साथ ही यह भी समझाया कि आप मेरे अब्बू की बातों में मत आना. मैं उन की नसनस से वाकिफ हूं. वह झूठा प्यार दिखा कर हमें काशीपुर बुलाने के बाद हमारे साथ क्या कर डालें, कुछ पता नहीं. इस के बावजूद राशिद मुजम्मिल की बातों में आ कर नाजिया को साथ ले कर काशीपुर चला आया. काशीपुर आने के बाद राशिद ने मोती मसजिद के पास अलीखां मोहल्ले में ही एक किराए का कमरा ले लिया और वहीं पर नाजिया के साथ रहने लगा. यह बात मुजम्मिल को भी पता लग गई थी. उस के बाद मुजम्मिल अपने दिल में राशिद और नाजिया के प्रति फैली नफरत को खत्म करने के लिए उचित समय का इंतजार करने लगा.

बापभाई ही बने प्यार के दुश्मन अपनी बेटी और राशिद के प्रति उस के दिल में इस कदर नफरत पैदा हो गई थी कि वह किसी भी सूरत में दोनों को मौत के घाट उतारने की योजना बना चुका था. उसी योजना के तहत मुजम्मिल ने उत्तर प्रदेश के एक गांव से 315 बोर के 2 तमंचे और 8 कारतूस खरीदे. उस के बाद मुजम्मिल अपने बेटे मोहसिन को साथ ले कर दोनों का साए की भांति पीछा करने लगा. राशिद और नाजिया कब, कहां और क्यों जाते हैं, यह जानना उस की दिनचर्या में शामिल हो गया. इस घटना से 15 दिन पहले मुजम्मिल को जानकारी मिली कि नाजिया राशिद के साथ जसपुर स्थित कालू सिद्ध की मजार पर गई हुई है.

कालू सिद्ध की मजार पतरामपुर के जंगलों में स्थित है. जहां पर दूरदूर तक झाड़झंखाड़ और वन फैला है. यह जानकारी मिलते ही मुजम्मिल अपने बेटे मोहसिन को साथ ले कर कालू सिद्ध के रास्ते में भी छिप कर बैठा. लेकिन उस दिन उन्हें नाजिया अकेले ही दिखाई दी थी. जबकि मुजम्मिल नाजिया के साथ राशिद को भी खत्म करने की फिराक में था. लेकिन उस दिन दोनों बापबेटे गम का घूंट निगल कर अपने घर वापस आ गए.  फिर दोनों के साथ मिलने की ताक में रहने लगे. 7 सितंबर 2020 की शाम को पता चला कि राशिद नाजिया को साथ ले कर बाइक से कहीं पर गया हुआ है. यह जानकारी मिलते ही उस ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी कर ली. लेकिन उस वक्त उसे यह जानना भी जरूरी था कि वे दोनों शहर में गए हैं या फिर कहीं बाहर.

यह जानकारी लेने के लिए वह अपने घर के मोड़ पर एक चबूतरे पर जा बैठा. वहां पर पहले से ही कई लोग बैठे हुए थे. वहां पर भी उस का मन नहीं लगा. उस के मन में राशिद और नाजिया को ले कर जो खिचड़ी पक रही थी, वह उसे ले कर परेशान था. मुजम्मिल वहां से उठ कर अपने घर चला आया. जब राशिद और नाजिया को गए हुए काफी समय बीत गया तो उस के सब्र का बांध टूट गया. उस ने उसी समय नाजिया को फोन मिला दिया. अपने अब्बू का फोन आते ही वह भावुक हो उठी और उस ने बता दिया कि वह दवाई लेने आई हुई थी. अब वह कुछ ही देर में घर की ओर ही निकल रही है. यह जानकारी मिलते ही मुजम्मिल अपने बेटे मोहसिन को साथ ले कर अपने घर की ओर आने वाले मोड़ पर जा पहुंचा. उस वक्त तक वहां पर बैठे लोग भी अपनेअपने घर जा चुके थे.

जैसे ही राशिद नाजिया को साथ ले कर घर की ओर जाने वाले मोड़ पर पहुंचा, मुजम्मिल और उस के बेटे मोहसिन ने इस घटना को अंजाम दे डाला. पुलिस ने मुजम्मिल और उस के बेटे मोहसिन से विस्तार से पूछताछ के बाद उन्हें 10 सितंबर, 2020 को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया था. इस केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए एएसपी राजेश भट्ट ने ढाई हजार रुपए देने की घोषणा की.

 

Crime Stories : इलैक्ट्रिक कटर मशीन से सालियों ने किए जीजा के 6 टुकड़े

Crime Stories : सीमा, प्रियंका और बबीता सगी बहनें थीं. तीनों की जिंदगी भी मजे से गुजर रही थी, इन की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि भी नहीं थी. लेकिन तीनों बहनों ने जो जघन्य अपराध किया उसे जान कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते. और वजह सिर्फ यह थी कि तीनों बहनों में से एक बहन सीमा गौना कर के ससुराल न जा पाए…

इसी 11 अगस्त की बात है. सुबह के करीब 9 बजे थे. सूर्यनगरी के नाम से विख्यात राजस्थान के जोधपुर शहर में नांदड़ी गोशाला के पीछे नगर निगम की एक टीम सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की हौदी की सफाई कर रही थी. सफाई करते समय टीम को कचरे की एक थैली मिली. इस थैली में इंसान के कटे हुए 2 हाथ और 2 पैर थे. कटे हाथपैर मिलने से वहां काम कर रहे सफाई कर्मचारियों में दहशत फैल गई. सफाई कर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. सूचना मिलते ही बनाड़ थाना पुलिस वहां पहुंच गई. वहां प्लांट सुपरवाइजर पूनमचंद बाल्मीकि और औपरेटर पप्पू मंडल ने बताया कि प्लांट में जाने वाली हौदी की सफाई करते समय कपड़े की एक थैली निकली.

थैली में किसी इंसान के कटे हुए 2 हाथ और 2 पैर हैं. सफेदलाल रंग इस थैली पर भाग्य लक्ष्मी टेक्सटाइल, कपड़े के व्यापारी, आनंदपुर कालू, जिला पाली छपा हुआ है. इंसान के कटे हाथपैर मिलने का मामला गंभीर था. पुलिस टीम ने संबंधित जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी. इस पर जोधपुर के डीसीपी (ईस्ट) धर्मेंद्र सिंह यादव, एडीसीपी (ईस्ट) भागचंद, मंडोर एसीपी राजेंद्र दिवाकर, बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजना मौके पर पहुंच गए. कटे हाथपैरों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने अंदाजा लगाया कि अंग किसी पुरुष के हैं, जिन्हें किसी धारदार कटर मशीन से काटा गया है. निस्संदेह किसी व्यक्ति की निर्दयता से हत्या कर उस के शरीर के टुकड़ेटुकड़े कर फेंके गए थे.

पुलिस के सामने सब से बड़ा सवाल यह था कि मृतक का सिर और धड़ कहां है? क्योंकि केवल हाथपैरों से उस की शिनाख्त मुश्किल थी और बिना शिनाख्त के केस आगे नहीं बढ़ सकता था. इसलिए अधिकारियों ने डौग स्क्वायड और एफएसएल टीम को मौके पर बुला लिया, लेकिन पुलिस को तत्काल ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल सकी, जिस से मृतक या कातिल के बारे में कुछ पता चल पाता. पुलिस ने कटे हुए हाथपैर एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिए. सब से पहले मृतक का सिर और धड़ मिलना जरूरी था. इस के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों और ट्रीटमेंट प्लांट हौदी से जुड़ी सीवरेज पाइप लाइनों में जेट मशीनों से धड़ व सिर की तलाश शुरू कराई.

इस के अलावा आसपास के जिलों में वायरलैस संदेश भेज कर गुमशुदा लोगों की जानकारी भी मांगी गई. पुलिस जांचपड़ताल में जुटी थी कि उसी दिन शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि ट्रीटमेंट प्लांट की सीवरेज लाइन में एक और थैली मिली है, जिस में कटा हुआ सिर है. इस पर पुलिस अधिकारी दोबारा प्लांट पर पहुंचे. जिस थैली में सिर मिला, उस पर नागौर जिले के मेड़ता सिटी की एक दुकान का पता छपा था. जरूरी जांच पड़ताल के बाद कटा सिर भी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया. बनाड़ पुलिस थाने में एएसआई गोरधन राम की रिपोर्ट पर अज्ञात मुलजिमों के खिलाफ अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर सबूत नष्ट करने का केस दर्ज कर लिया गया.

अपराध की गंभीरता को देखते हुए जांच पड़ताल के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एडीसीपी भागचंद के नेतृत्व में एसीपी राजेंद्र दिवाकर, बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजना और डांगियावास थानाधिकारी लीलाराम की टीम गठित की गई. धड़ की तलाश जरूरी थी. इस के लिए अधिकारियों ने सीवरेज प्लांट में आने वाले नाले में आधुनिक तकनीकी मशीनों से धड़ की तलाश शुरू कराई. उसी दिन रात को जोधपुर पुलिस को नागौर जिले से सूचना मिली कि चरणसिंह उर्फ सुशील चौधरी 10 अगस्त से लापता है. उस की गुमशुदगी का मामला मेड़ता सिटी थाने में दर्ज है. जोधपुर पुलिस ने चरणसिंह के फोटो मंगा कर सीवरेज लाइन में मिले कटे सिर के फोटो से मिलान किया, तो दोनों में समानता पाई गई.

जोधपुर पुलिस ने मेड़ता सिटी थाना पुलिस को सूचना भेज कर चरणसिंह के परिजनों को बुलाया. दूसरे दिन यानी 12 अगस्त को मिले कटे अंगों की शिनाख्त मेड़ता के खाखड़की गांव निवासी 27 वर्षीय चरणसिंह उर्फ सुशील जाट के रूप में हो गई. चरणसिंह के मामा के बेटे राजेंद्र गोलिया ने की. राजेंद्र गोलिया ने जोधपुर पुलिस को बताया कि 2 महीने पहले ही चरणसिंह राजस्थान सरकार के कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी के रूप में नियुक्त हुआ था. उस की पोस्टिंग नागौर जिले के डेगाना तहसील के खुडि़याला गांव में थी. चरणसिंह 10 अगस्त को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. मिलने लगे सुराग कटे हुए अंगों की शिनाख्त हो जाने से पुलिस को तहकीकात में कुछ मदद मिली. पुलिस ने चरणसिंह के परिजनों से जरूरी पूछताछ की ताकि कत्ल के कारण और कातिलों का पता लगाया जा सके.

पूछताछ में पता चला कि 2013 में चरणसिंह की शादी बोरूंदा निवासी पोकर राम जाट की बेटी सीमा से हुई थी, लेकिन अभी गौना (शादी के बाद की एक रस्म) नहीं हुआ था. इन दिनों उस के गौने की बात चल रही थी. यह भी सामने आया कि चरणसिंह के परिवार और उस की ससुराल वालों के बीच बोरूंदा स्थित एक चूना भट्ठे को ले कर कुछ विवाद था. दरअसल, चरणसिंह के पिता नेमाराम कई सालों से बोरूंदा में पोकर राम के चूना भट्ठे पर काम करते थे. बाद में चरणसिंह की शादी पोकरराम की बेटी सीमा से हो गई. कुछ साल पहले पोकर राम को लकवा आ गया था, तब नेमाराम ने चूना भट्ठे का सारा काम संभाल लिया था.

बाद में इस भट्टे के मालिकाना हक को ले कर नेमाराम और पोकर राम के बीच विवाद हो गया. नेमाराम अपने बेटे चरणसिंह का गौना करवाना चाहते थे, जबकि पोकर राम के परिवार वाले पहले भट्ठे का विवाद सुलझाना चाहते थे. एक तरफ पुलिस मामले की गहराई में जा कर हत्या के कारणों और हत्यारों की तलाश में जुटी थी, वहीं दूसरी तरफ सीवरेज प्लांट से जुड़े नालों और पाइप लाइनों में चरणसिंह के धड़ की तलाश की जा रही थी. इस बीच, जोधपुर पुलिस को सूचना मिली कि मेड़ता सिटी में पब्लिक पार्क के पास एक लावारिस मोटरसाइकिल खड़ी मिली है, जो चरणसिंह की है. पुलिस ने इस पब्लिक पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.

इन फुटेज में 10 अगस्त की शाम करीब 4:50 बजे सलवारसूट पहने 2 युवतियां मोटर साइकिल खड़ी करती नजर आईं. चरणसिंह की बाइक पर सवार हो कर आई 2 युवतियों से पुलिस ने अनुमान लगाया कि हत्या की कडि़यां उस की ससुराल से जुड़ी हो सकती हैं. अब पुलिस ने अपनी जांच का फोकस मानव अंग मिलने वाले जोधपुर के नांदड़ी इलाके के साथसाथ मेड़ता और बोरूंदा पर केंद्रिंत कर दिया. इस में साइबर टीम के जरिए तकनीकी जानकारियां भी जुटाई गईं. 3 सगी बहनों के नाम आए सामने पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए चरणसिंह की पत्नी के अलावा 2 सालियों, एक साले और चूना भट्टे से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की.

गहन पूछताछ और जांच पड़ताल कर जरूरी सबूत जुटाने के बाद जोधपुर पुलिस ने 13 अगस्त को सहायक कृषि अधिकारी चरणसिंह उर्फ सुशील चौधरी की हत्या के मामले में उस की 23 वर्षीय पत्नी सीमा के अलावा 2 बड़ी सालियों 25 वर्षीया प्रियंका और 27 वर्षीया बबीता के साथ प्रियंका के बौयफ्रैंड भींयाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया. भींया राम खींवसर थाना इलाके के गांव कांटिया का रहने वाला था जबकि तीनों बहनें सीमा, प्रियंका और बबीता बोरूंदा के डांगों की ढाणियों की रहने वाली थी. ये तीनों बहनें शादीशुदा थीं. पोकर राम जाट की इन तीनों बेटियों में सीमा का अभी गौना नहीं हुआ था. तीनों बहनों और भींयाराम की निशानदेही पर पुलिस ने उसी दिन शाम को मंडोर 9 मील इलाके में नाले की तलाशी करवाकर चरणसिंह का धड़ भी बरामद कर लिया.

पुलिस की पूछताछ में चरणसिंह की नृशंस हत्या के लिए राक्षसी बनीं तीनों सगी बहनों की सामने आई कहानी में फिल्मों की तरह थ्रिल भी था और सस्पेंस भी. इस में प्यार भी था और नफरत भी. कुल जमा 5 किरदारों की कहानी थी यह. ये किरदार थे पति चरणसिंह, उस की पत्नी सीमा, साली प्रियंका और बबीता. साथ ही प्रियंका से 15 साल बड़ा उस का बौयफ्रैंड भींयाराम. इसे कथा कहानी पटकथा कुछ भी कहें, इस में आजाद ख्याल तीनों बहनों की महत्वाकांक्षाएं शामिल थीं. अपनी इच्छा से आजाद जीवन जीने के लिए तीनों बहनों ने ऐसा खूनी खेल खेला, जिस के बारे में चरणसिंह तो क्या कोई भी सोच तक नहीं सकता था कि उस की पत्नी और सालियां ऐसी नृशंसता करेंगी. हत्या की आरोपी तीनों बहनों और भींयाराम से पूछताछ में जो कहानी सामने आई, वह इस प्रकार है—

बोरूंदा के डांगों के रहने वाले पोकर राम की 7 बेटियां हैं और एक बेटा. पोकर राम का बोरूंदा में चूना भट्टा था. इस से उस की ठीकठाक कमाई हो जाती थी. इसी कमाई से उस ने एकएक कर 7 बेटियों की शादी कर दी थी. इन में 4 बेटियां अपने ससुराल में पति और बच्चों के साथ सुखी हैं. बाकी रह गई 3 बेटियां सीमा, प्रियंका और बबीता. इन तीनों की भी शादी हो चुकी थी. इन में बबीता और प्रियंका ने अपनेअपने पति को छोड़ दिया था. सीमा सब से छोटी थी. उस की शादी 2013 में नागौर जिले के मेड़ता सिटी निवासी नेमाराम जाट के बेटे चरणसिंह उर्फ सुशील से हुई थी, लेकिन गौना नहीं होने के कारण सीमा अभी तक ससुराल नहीं गई थी.

तीनों बहनें पढ़ीलिखी थीं. सीमा वेटनरी (पशुपालन) सहायक थी. बबीता ने एएनएम (नर्सिंग) का कोर्स कर रखा था, लेकिन अभी उसे सरकारी नौकरी नहीं मिली थी. वह पटवारी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी. प्रियंका भी स्नातक तक की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी. वह एक मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) कंपनी से जुड़ी हुई थी और सौंदर्य व स्वास्थ्य संबंधी प्रसाधन सामग्री औनलाइन मंगा कर बेचने का काम करती थी. नागौर जिले के खींवसर थाना इलाके के कांटिया गांव का रहने वाला भींयाराम प्रियंका के साथ काम करता था. इसीलिए प्रियंका और भींयाराम की दोस्ती थी. भींयाराम पूर्व फौजी था. हालांकि वह प्रियंका से 15 साल बड़ा था, फिर भी दोनों में दोस्ती थी. प्रियंका और बबीता पतियों से अलग होने के बाद जोधपुर शहर के नांदड़ी इलाके में किराए पर रहती थीं. हालांकि इस बीच बबीता का रिश्ता दूसरी जगह तय हो गया था.

अगर चरणसिंह की बात करें तो वह प्रतिभाशाली युवक था. 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मेरिट हासिल करने के बाद उस ने बीएससी की पढ़ाई की थी. इसी दौरान उस की शादी सीमा से हो गई थी. बाद में चरणसिंह ने जोधपुर के मंडोर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में एसआरएफ के रूप में काम किया. इसी दौरान चरणसिंह अच्छी नौकरी हासिल करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं देता रहा. इसी के चलते उस का चयन बैंक अधिकारी के रूप में हो गया. उसे पहली नियुक्ति उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिली. करीब 10-12 महीने काम करने के दौरान चरणसिंह का चयन राजस्थान के कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी के रूप में हो गया. इसी साल 23 मई को उस ने नौकरी ज्वाइन की थी.

चरणसिंह की शादी हुए 7 साल हो चुके थे. उस की उम्र भी 27 साल हो गई थी. साथ ही अच्छी सरकारी नौकरी भी मिल गई थी, लेकिन विवाहित होने के बावजूद वह पत्नी सुख से वंचित था. चरणसिंह के परिवार वाले काफी दिनों से सीमा का गौना कराने का दबाव डाल रहे थे, लेकिन सीमा के कहने पर उस के परिजन हर बार टाल जाते थे जबकि सीमा भी 23 साल की हो चुकी थी. चूंकि सीमा पत्नी थी, इसलिए चरणसिंह कई बार उस से मोबाइल पर बात कर लेता था. सीमा वैसे तो हंसहंस कर प्यार की बातें करती थी, लेकिन गौने के नाम पर भड़क जाती थी. चरणसिंह हंसमुख, स्मार्ट, सरकारी अधिकारी था, फिर भी पता नहीं किन कारणों से सीमा उसे पसंद नहीं करती थी. कहा जाता है कि वह समलैंगिंक थी. उस के किसी महिला से संबंध थे. वह पुरुषों से दूर रहना पसंद करती थी. इसीलिए वह गौना करा कर ससुराल नहीं जाना चाहती थी.

आरोप है कि सीमा के व्यवहार से परेशान चरणसिंह अपनी बड़ी साली प्रियंका से फ्लर्ट करता था. प्रियंका जीजासाली के रिश्ते को देखते हुए इस का विरोध नहीं कर पाती थी, लेकिन वह चरणसिंह की बातों से परेशान जरूर हो जाती थी. षडयंत्र ऐसा कि पुलिस भी चकरा गई कुछ दिन पहले जब चरणसिंह के परिवार की ओर से गौने का ज्यादा दबाव पड़ा, तो सीमा ने अपनी दोनों बड़ी बहनों प्रियंका और बबीता से कहा कि वह आत्महत्या कर लेगी लेकिन चरणसिंह के साथ नहीं जाएगी. इस पर बबीता और प्रियंका ने उस से कहा कि उसे आत्महत्या करने की जरूरत नहीं है, हम मिल कर उसे ही निपटा देंगे, जिस से तू परेशान है.

इस के बाद तीनों बहनें चरणसिंह की हत्या की साजिश रचने लगी. काफी सोचविचार के बाद उन्होंने अपनी योजना को अंतिम रूप दे दिया. चरणसिंह की हत्या को अंजाम देने के लिए उन्होंने बाजार से इलैक्ट्रिक ग्राइंडर कटर मशीन खरीदी. यह मशीन जोधपुर में प्रियंका व बबीता के मकान पर रख दी गई. योजना के तहत सीमा ने फोन कर चरणसिंह को 10 अगस्त को जोधपुर बुलाया. चरणसिंह उसी दिन अपनी मोटर साइकिल से जोधपुर पहुंच गया. सीमा उसे इंतजार करती मिली. वह चरणसिंह की मोटर साइकिल पर बैठ कर उसे अपनी दोनों बहनों के मकान पर नांदड़ी ले गई. वहां सीमा, प्रियंका व बबीता ने कुछ देर तो इधरउधर की बातें की, फिर चरणसिंह को शराब पिलाई. बाद में कोल्डड्रिंक में नींद की गोलियां मिला कर उसे पिला दी गईं.

कुछ ही देर में चरणसिंह अचेत हो गया, तो उसे एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया गया ताकि उस के होश में आने की कोई गुंजाइश ही न रहे. बाद में तीनों बहनों ने उसे गला दबा कर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. इस के बाद तीनों ने इलैक्ट्रिक ग्राइंडर कटर मशीन से चरणसिंह के शव को 6 टुकड़ों में काटा. इन टुकड़ों को 3 थैलियों में भर दिया गया. शव के टुकड़े करने के दौरान फर्श पर फैले खून को साफ करने के लिए पूरे घर को धो दिया गया. इस सब के बाद तीनों बहनें मकान पर ताला लगा कर चरणसिंह की मोटर साइकिल से बोरूंदा पहुंची. वहां सीमा को उतार दिया गया. फिर प्रियंका और बबीता उसी मोटर साइकिल से मेड़ता सिटी गईं. वहां इन दोनों ने पब्लिक पार्क के बाहर चरणसिंह की मोटर साइकिल खड़ी कर दी.

मेड़ता सिटी से दोनों बहनें बस से जोधपुर आ गईं. इन बहनों के पास केवल एक स्कूटी थी. जिस पर शव के टुकड़ों को ले जा कर ठिकाने लगाना जोखिम भरा काम था. इसलिए प्रियंका ने अपने बौयफ्रैंड भींयाराम को फोन कर के जरूरी काम होने की बात कह कर बुलाया. भींयाराम 10 अगस्त की रात कार ले कर उन के मकान पर पहुंचा, तो प्रियंका और बबीता ने उसे चरणसिंह की हत्या कर टुकड़े थैलियों में भर कर रखने की बात बताई. साथ ही उस से उन्हें ठिकाने लगाने में मदद मांगी. भींयाराम ने इस काम में उन का साथ देने से इनकार कर दिया, तो प्रियंका व बबीता ने कहा कि अगर वह साथ नहीं देगा, तो तीनों बहनें सुसाइड कर लेंगी और सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार उसे बता देंगी.

डरासहमा भींयाराम आखिर उन का साथ देने को राजी हो गया. उस ने तीनो थैलियां अपनी कार की पिछली सीट पर रखीं. दोनों बहनें आगे की सीट पर बैठ गईं. इन्होंने चरणसिंह के कटे हाथपैर और सिर वाली 2 थैलियां नांदड़ी में अपने घर से करीब 100 मीटर दूर सीवरेज लाइन में डाल दीं. धड़ वाली तीसरी थैली इन्होंने रातानाड़ा पुलिस लाइन के पीछे नाले में डालने की सोची, लेकिन वहां पुलिस का नाका देख कर वे लोग नागौर रोड़ की तरफ निकल गए, वहां नाले में तीसरी थैली फेंक दी. इस के बाद तीनों नांदड़ी आ गए. प्रियंका ने रात को डर लगने की बात कह कर भीयाराम को रोकने की कोशश की, लेकिन उस ने रुकने से इनकार कर दिया और अपने घर चला गया. हाथपैर व सिर वाली 2 थैलियां 11 अगस्त को नांदड़ी गोशाला के पीछे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की हौदी की सफाई के दौरान मिली थी. चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 13 अगस्त को उन की निशानदेही पर धड़ वाली थैली बरामद की गई.

पुलिस ने 14 अगस्त को जोधपुर के एमजीएच अस्पताल में 5 डाक्टरों के मेडिकल बोर्ड से शव के 6 टुकड़ों का पोस्टमार्टम कराया. डाक्टरों की टीम ने शव के सभी 6 टुकड़ों के डीएनए सैंपल लिए ताकि पुष्टि हो सके कि ये एक ही व्यक्ति के थे. तीनों बहनें इतनी शातिर निकली कि जब चरणसिंह के लापता होने और मेड़ता सिटी थाने में गुमशुदगी दर्ज होने की खबरें सोशल मीडिया पर चलने लगीं, तो उन्होंने चरणसिंह के रिश्तेदारों को फोन कर पूछा कि वे कहां गायब हो गए? पुलिस ने 12 अगस्त को जब तीनों बहनों से अलगअलग पूछताछ की, तो वे पूरे आत्मविश्वास से पुलिस को छकाती रहीं और चरणसिंह की हत्या में अपना हाथ होने से इनकार करती रहीं.

बाद में पुलिस ने भींयाराम को भी हिरासत में ले लिया और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य कई सबूत उन के सामने रख कर पूछताछ की, तो वे टूट गईं और चरणसिंह की हत्या कर उस के शव के टुकड़े कर सीवरेज के नालों में फेंकने की बात स्वीकार कर ली. इस के बाद 13 अगस्त को चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. पति चरणसिंह से नफरत करने वाली सीमा ने अपनी आजादी और शौक पूरे करने के लिए उसे मौत के घाट उतार कर खुद के साथ अपनी 2 बड़ी बहनों और एक बहन के दोस्त का जीवन बरबाद कर दिया. अपने पतियों की ना हो सकी तीनों बहनों ने पिता पोकर राम को बुढ़ापे में ऐसा दर्द दिया है कि वह जीते जी उसे सालता रहेगा.

(कहानी पुलिस सूत्रों और विभिन्न रिपोर्ट्स पर आधारित)

नोट-पुलिस ने सीमा के समलैंगिक संबंधों की पुष्टि की है, समाचार पत्रों में भी सीमा के समलैंगिक होने की बात छपी है.

 

Aligarh News : पत्नी के समलैंगिक संबंधों के कारण में मारा गया पति

Aligarh News : 4 बच्चों की मां रूबी ने रजनी से बने समलैंगिक संबंधों के लिए अपने पति भूरी सिंह को रजनी के साथ मिल कर ठिकाने लगा दिया. बच्चों की तो छोडि़ए, अगर वह अपने और रजनी के भविष्य के बारे में सोचती तो…

जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश. तारीख 10 मार्च, 2020. अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क क्षेत्र की कुंवरनगर कालोनी. उस दिन होली थी. कुंवरनगर कालोनी के भूरी सिंह ने दोस्तों और परिचितों के साथ जम कर होली खेली. होली खेलने के बाद वह नहाधो कर सो गया. भूरी सिंह सटरिंग का काम करता था. शाम को सो कर उठने के बाद वह अपनी पत्नी रूबी से यह कह कर कि ठेकेदार से अपने रुपए लेने जा रहा है, घर से निकल गया. जब वह देर रात तक घर वापस नहीं आया तो पत्नी को उस की चिंता हुई. रात गहराने लगी तो रूबी ने किराएदार हरिओम की पत्नी रितू के मोबाइल से पति को फोन किया, लेकिन उस का फोन रिसीव नहीं हुआ.

दूसरे दिन 11 मार्च की सुबह 7 बजे लोगों ने कालोनी से निकलने वाले नाले में एक लाश उल्टी पड़ी देखी. इस जानकारी से कालोनी में सनसनी फैल गई. आसपास के लोग जमा हो गए. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. कुछ ही देर में थाना गांधी पार्क के थानाप्रभारी सुधीर धामा पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए. इसी बीच भूरी सिंह की पत्नी रूबी को किसी ने नाले में लाश मिलने की जानकारी दी. रूबी तत्काल वहां पहुंच गई. थानाप्रभारी ने लाश को नाले से बाहर निकलवाया. मृतक की शिनाख्त घटनास्थल पर पहुंची उस की पत्नी रूबी व छोटे भाई किशन लाल गोस्वामी ने भूरी सिंह गोस्वामी के रूप में की.

थानाप्रभारी ने इस घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दे दी थी. कुछ ही देर में एसपी (सिटी) अभिषेक कुमार फोरैंसिक टीम के साथ मौकाएवारदात पर पहुंच गए. पति की लाश देख रूबी बिलखबिलख कर रो रही थी. मोहल्ले की महिलाओं ने उसे किसी तरह संभाला. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, फिर फोरैंसिक टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए.  मृतक के मुंह पर टेप लगा था और उस के हाथपैर रस्सी से बंधे हुए थे. जांच के दौरान फोरैंसिक टीम ने देखा कि मृतक भूरी की गरदन पर चोट का निशान है. भूरी सिंह की हत्या किस ने और क्यों की, इस का जवाब किसी के पास नहीं था. सवाल यह भी था कि हत्यारे हत्या कर लाश को मृतक के छोटे भाई के घर के पास नाले में क्यों फेंक गए थे?

पुलिस का अनुमान था कि हत्यारे भूरी सिंह की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद लाश को उस के छोटे भाई किशन गोस्वामी के घर के पास फेंक गए होंगे. होली का त्यौहार होने के कारण आवागमन कम होने से हत्यारों को लाश फेंकते किसी ने नहीं देखा होगा. पुलिस को मृतक की जेब से उस का मोबाइल भी मिल गया था. थानाप्रभारी ने रूबी से उस के पति के बारे में पूछताछ की. रूबी ने बताया, ‘मंगलवार रात 9 बजे पति के मोबाइल पर पेमेंट ले जाने के लिए ठेकेदार का फोन आया था. इस के बाद वह घर से निकल गए और फिर नहीं लौटे. काफी रात होने पर उन्हें फोन किया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई थी.’ परिवार वालों को यह जानकारी नहीं थी कि भूरी सिंह किस ठेकेदार के पास रुपए लेने गया था. पुलिस ने मौके की काररवाई निपटाने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

दूसरे दिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो पता चला कि भूरी सिंह की हत्या तार अथवा रस्सी से गला घोटने से हुई थी. मृतक के भाई किशनलाल गोस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक भूरी सिंह की पत्नी रूबी, उस के किराएदार डब्बू, डब्बू की पत्नी रजनी और दूसरे किराएदार हरिओम और डब्बू के एक दोस्त आसिफ के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि मृतक भूरी सिंह की पत्नी रूबी के किराएदार डब्बू से अवैध संबंध थे. इस का भूरी सिंह विरोध करता था. इस बात को ले कर रूबी और भूरी सिंह में आए दिन झगड़ा होता रहता था. घटना से 10 दिन पहले भी रूबी व किराएदार डब्बू ने मिल कर भूरी सिंह को पीटा था.

घटना वाली रात डब्बू ने अपने दोस्त आसिफ को घर बुलाया और पांचों नामजदों ने मिल कर भूरी की हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश को मकान से कुछ दूर नाले में फेंक दिया. सुबह रूबी ने अपने आप को साफसुथरा दिखाने के लिए पुलिस को कपोलकल्पित कहानी सुनाई थी कि भूरी सिंह ठेकेदार से पेमेंट लेने गया था, जो लौट कर घर नहीं आया. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी. सीओ (द्वितीय) पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की लाश से उस का मोबाइल बरामद हुआ था, जिस की मदद से कुछ तथ्य सामने आए. पुलिस केस की गहनता से जांच कर रही थी. नतीजतन पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली.

दरअसल, पुलिस ने भूरी सिंह की हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी रूबी व उस के किराएदार डब्बू की पत्नी रजनी को हिरासत में ले कर पूछताछ की. शुरुआती पूछताछ में दोनों पुलिस को बरगलाने की कोशिश करने लगीं. लेकिन जब सख्ती हुई तो दोनों एकदूसरे को देख कर टूट गईं और अपना जुर्म कुबूल कर लिया. 12 मार्च को एसपी (सिटी) अभिषेक कुमार ने पुलिस लाइन में प्रैसवार्ता के दौरान जो कुछ बताया, वह चौंकाने वाला था. दरअसल, सभी समझ रहे थे कि भूरी सिंह की हत्या उस की पत्नी रूबी के किराएदार डब्बू से अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बनने के चलते की गई थी, लेकिन हकीकत कुछ और ही थी, जिसे सुन कर पुलिस ही नहीं सभी हक्केबक्के रह गए.

भूरी सिंह की हत्या का कारण था 2 महिलाओं के समलैंगिक संबंध. रूबी और रजनी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. दोनों ने इस हत्याकांड के पीछे जो कहानी बताई, वह चौंकाने वाली थी—

भूरी सिंह की हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई थी. इन दोनों महिलाओं ने ही उस की हत्या की पटकथा एक माह पहले लिख दी थी, जिसे अंजाम तक पहुंचाया होली के दिन गया. भूरी सिंह की पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उस का विवाह पत्नी की बहन यानी साली रूबी से करा दिया गया था. भूरी सिंह दूसरी पत्नी रूबी से उम्र में 11 साल बड़ा था. भूरी सिंह के पहली पत्नी से 3 बेटे व 1 बेटी थी. भूरी सिंह सीधेसरल स्वभाव का था. वह केवल अपने काम से काम रखता था. ऐसे व्यक्ति का सीधापन कभीकभी उस के लिए ही घातक साबित हो जाता है. भूरी सिंह जैसा था, उस की पत्नी रूबी ठीक उस के विपरीत थी. वह काफी तेज और चंचल स्वभाव की थी.

घर वालों ने उस की शादी भूरी सिंह से इसलिए की थी ताकि बहन के बच्चों की देखभाल ठीक से हो जाए. वह मजबूरी में भूरी सिंह का साथ निभा रही थी. अपनी ओर भूरी सिंह द्वारा ध्यान न देने से जवान रूबी की रातें करवटें बदलते कटती थीं. भूरी सिंह अपने बड़े भाई के मकान में किराए पर रहता था. पड़ोस में ही रजनी भी किराए के मकान में रहती थी. दोनों हमउम्र थीं. एकदूसरे के यहां आनेजाने के दौरान जानेअनजाने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो, वीडियो देखतेदेखते दोनों में नजदीकियां हो गईं, फिर दोस्ती गहरा गई.

दोनों के बीच समलैंगिक संबंध बन गए और एकदूसरे से पतिपत्नी की तरह प्यार करने लगीं. रूबी पत्नी तो रजनी पति का रिश्ता निभाने लगी. दोनों सोशल मीडिया की इस कदर मुरीद थीं कि अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर बिताती थीं. दोनों अपने इस रिश्ते के वीडियो तैयार कर के टिकटौक पर भी अपलोड करती थीं. उन के कई वीडियो वायरल हो चुके थे. डब्बू और रजनी की शादी को 5 साल हो गए थे. उन का कोई बच्चा नहीं था. इसलिए भी दोनों महिलाओं के रिश्ते और गहरे हो गए. बाद में दोनों ने साथ रहने की कसमें खाते हुए कभी जुदा न होने का फैसला लिया.

इस बीच भूरी सिंह ने अपना मकान बनवा लिया था. रूबी और रजनी के बीच बने संबंध इस कदर प्रगाढ़ हो चुके थे कि घटना से एक साल पहले पति भूरी सिंह से जिद कर के रूबी ने अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर एक कमरा और बनवा लिया था. फिर रजनी को उस के पति डब्बू के साथ किराएदार बना कर रख लिया, ताकि उन के संबंधों के बारे में किसी को पता न चल सके. एक ही मकान में रहने से अब दोनों महिलाएं बिना किसी डर के आपस में मिल लेती थीं. भूरी सिंह सटरिंग के काम के लिए सुबह ही निकल जाता था और देर शाम लौटता था. इस के चलते दोनों सहेलियों में पिछले 2 सालों में गहरे समलैंगिक संबंध बन गए थे. दोनों एकदूसरे से बिना मिले नहीं रह पाती थीं.

इन अनैतिक संबंधों को बनाए रखने के लिए दोनों काफी गोपनीयता बरतती थीं. फिर भी उन की पोल खुल ही गई. एक माह पहले ही भूरी सिंह को अपनी पत्नी रूबी  और किराएदार रजनी के बीच चल रहे अनैतिक संबंधों का पता चल गया. दोनों महिलाओं के बीच चल रहे प्रेम संबंधों का पता चलने के बाद भूरी सिंह के होश उड़ गए. वह परेशान रहने लगा. उस ने इन अनैतिक संबंधों को गलत बताते हुए विरोध किया. उस ने पत्नी रूबी को समझाया और रजनी से दूर रहने को कहा. इन्हीं संबंधों को ले कर दोनों में विवाद होने लगा. भूरी सिंह ने रूबी को सुधर जाने की हिदायत देते हुए कहा कि वह अपने मकान में रजनी को किराएदार नहीं रखेगा.

दूसरे दिन भूरी सिंह के काम पर जाने के बाद रूबी ने यह बात रजनी को बताई. भूरी सिंह उन के प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था, इस से दोनों परेशान हो गईं. काफी विचारविमर्श के बाद दोनों ने राह के रोड़े भूरी सिंह को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. इस के बाद भी दोनों के संबंध चलते रहे. हां, अब दोनों थोड़ी होशियारी से मिलती थीं. होली वाले दिन शाम को रूबी और रजनी ने भूरी सिंह को जम कर शराब पिलाई. इस के चलते भूरी सिंह नशे में बेसुध हो गया, तो दोनों ने उस के हाथपैर रस्सी से बांधे और मुंह पर टेप लगाने के बाद रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी.

रात होने पर दोनों ने लाश को पड़ोस में रहने वाले छोटे भाई किशनलाल के घर के पास नाले में फेंक दिया ताकि शक भाई  के ऊपर जाए. बुधवार को कुंवर नगर कालोनी में नाले में उस का शव मिला. पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर रूबी ने अफवाह फैला दी कि उस का पति भूरी सिंह ठेकेदार से रुपए लेने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक जब घर वापस नहीं आया, तब उस ने किराएदार हरिओम की पत्नी रितू के फोन से काल थी. जबकि हकीकत वह स्वयं जानती थी. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करने के साथ ही दोनों महिलाओं की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी व टेप बरामद कर लिया. दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

हालांकि भारतीय दंड संहिता की धारा-377 को वैध कर दिया गया है यानी समलैंगिकता अब हमारे देश में कानूनन अपराध नहीं है, अर्थात आपसी सहमति से 2 व्यस्कों के बीच समलैंगिक संबंध अब अपराध नहीं रहा. लेकिन हमारे देश में अभी तक इसे पूरी तरह अपनाया नहीं गया है. इसी के चलते लोग अपने संबंधों को समाज में स्थापित करने के लिए अपराध की राह पर चल पड़ते हैं. भूरी सिंह हत्याकांड के पीछे भी यही कारण प्रमुख रहा. दोनों महिलाओं के अनैतिक संबंधों के चलते उन के परिवार उजड़ गए. भूरी सिंह की मौत के बाद उस के चारों अबोध बच्चे अनाथ हो गए.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

Suicide Stories : पति के शक के कारण महिला सिपाही ने की आत्महत्या

शकरूपी फांस बड़ी ही खतरनाक होती है. अगर समय रहते इस का समाधान न किया जाए तो यह हंसतीखेलती गृहस्थी को तबाह कर देती है. सिपाही शालू गिरि का पति राहुल अगर इस बात को समझ जाता तो शालू को यह खतरनाक कदम उठाने के लिए मजबूर न होना पड़ता…

उस दिन जून 2020 की 2 तारीख थी. सुबह के 8 बज रहे थे. औरैया जिले की विधूना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला अपने कक्ष में आ कर बैठे ही थे कि उन के फोन पर काल आई. उन्होंने काल रिसीव की और बोले, ‘‘मैं विधूना कोतवाली से इंसपेक्टर वी.के. शुक्ला बोल रहा हूं. बताइए, आप ने फोन क्यों किया?’’

‘‘जय हिंद सर, मैं लखनऊ के कैसर बाग थाने से सिपाही सपना गिरि बोल रही हूं. मुझे आप की मदद चाहिए.’’

‘‘कैसी मदद? बताइए, मैं आप की हरसंभव मदद को तैयार हूं.’’ इंसपेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने आश्वासन दिया.

‘‘सर, आप के थाने में हमारी छोटी बहन शालू गिरि सिपाही पद पर तैनात है. बीती रात 11 बजे हमारी उस से बात हुई थी. तब वह परेशान लग रही थी और बहकीबहकी बातें कर रही थी. तब मैं ने उसे समझाया था और सो जाने को कहा था. आज मैं सुबह से उस का फोन ट्राई कर रही हूं. लेकिन वह फोेन उठा ही नहीं रही है. सर, किसी तरह आप उस से मेरी बात करा दीजिए.’’

‘‘ठीक है सपना, मैं जल्द ही शालू से तुम्हारी बात कराता हूं.’’ श्री शुक्ला ने सपना को आश्वस्त किया. शालू गिरि नई रंगरूट महिला सिपाही थी. उस की तैनाती 5 महीने पहले ही विधूना थाने में हुई थी. वह तेजतर्रार थी और मुस्तैदी से ड्यूटी करती थी. बीती रात 8 बजे वह ड्यूटी समाप्त कर अपने रूम पर गई थी. इंसपेक्टर विनोद कुमार शुक्ल ने शालू से बात करने के लिए कई बार उसे फोन किया, लेकिन वह काल रिसीव ही नहीं कर रही थी. अत: उन की चिंता बढ़ गई. उन्होंने थाने में तैनात दूसरी महिला सिपाही जीतू कुमारी को बुलाया और पूछा, ‘‘क्या तुम्हें पता है कि शालू गिरि कहां रहती है?’’

‘‘हां सर, पता है. वह विधूना कस्बे के किशोरगंज मोहल्ले में तरुण सिंह के मकान में किराए पर रहती है.’’

‘‘तुम किसी सिपाही के साथ उस के रूम पर जा कर देखो कि वह फोन रिसीव क्यों नहीं कर रही है. कहीं वह बीमार तो नही है?’’ इंसपेक्टर शुक्ला ने कहा.

‘‘ठीक है, सर.’’ कह कर जीतू कुमारी सिपाही अजय सिंह के साथ शालू के रूम पर पहुंची. उस के रूम का दरवाजा अंदर से बंद था और कूलर चल रहा था. कमरे के अंदर की लाइट भी जल रही थी. जीतू कुमारी ने दरवाजा पीटना शुरू किया तथा शालू…शालू कह कर आवाज भी लगाई. लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. घबराई जीतू कुमारी ने थानाप्रभारी विनोद कुमार शुक्ला को सूचना दी तो वह पुलिस टीम के साथ मौके पर आ गए. फंदे पर झूलती मिली शालू श्री शुक्ला ने भी दरवाजा थपथपाया तथा शालू को पुकारा. पर अंदर से कोई हलचल नहीं हुई. किसी अनहोनी की आशंका को भांप कर थानाप्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने सिपाहियों को शालू के रूम का दरवाजा तोड़ने का आदेश दिया.

आदेश पाते ही 2 सिपाहियों ने दरवाजा तोड़ दिया. इस के बाद थानाप्रभारी रूम में गए तो वह चौंक गए. रूम के अंदर महिला सिपाही शालू का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था. उस ने दुपट्टे का फंदा गले में डाल कर पंखे से लटक कर मौत को गले लगाया था. थानाप्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने सब से पहले मृतका की बड़ी बहन सपना को खबर दी और उसे तत्काल विधूना थाने आने को कहा. इस के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी और फिर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने लगे. कमरे के अंदर एक प्लास्टिक का स्टूल गिरा पड़ा था. शायद इसी स्टूल पर चढ़ कर शालू ने फांसी का फंदा तैयार किया था और गले में फंदा डाल कर स्टूल को पैर से गिरा दिया था. रूम का बाकी सब सामान अपनी जगह था. रूम के एक ओर पड़ी छोटी टेबल पर पैक खाना रखा था, जिसे उलझन के कारण शायद उस ने नहीं खाया था.

निरीक्षण के दौरान थानाप्रभारी विनोद कुमार शुक्ला को कमरे के अंदर से एक डायरी तथा मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसे उन्होंने सुरक्षित कर लिया. इस के बाद उन्होेंने शालू के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया. चूंकि विभागीय मामला था और अतिसंवेदनशील भी, अत: सूचना मिलते ही औरैया की एसपी सुश्री सुनीति, एएसपी कमलेश कुमार दीक्षित तथा सीओ (विधूना) मुकेश प्रताप सिंह घटनास्थल पर आ गए. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर फोरैंसिक टीम को भी बुलवा लिया. पुलिस अधिकारियों ने जहां घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, वहीं फोरैंसिक टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए.

घटनास्थल से बरामद शालू की डायरी की पुलिस अधिकारियों ने जांच की तो उन्हें डायरी में 3 पन्ने का सुसाइड नोट मिला. डायरी के एक पन्ने पर शालू ने लिखा था, ‘मेरे प्यारे मांपिताजी, आप ने पालपोस कर मुझे बड़ा किया. पढ़ायालिखाया और प्रदेश सुरक्षा को समर्पित किया. आप के इस बड़प्पन को मैं कभी नहीं भुला सकती. लेकिन मैं अपनी ही जिंदगी से हार गई. मैं ने बहुत कोशिश की कि परेशानियों से उबर जाऊं, पर कामयाब नहीं हुई. इसलिए अपनी जिंदगी से परेशान हो कर आत्महत्या कर रही हूं. प्लीज किसी को परेशान न किया जाए.’

डायरी के दूसरे पन्ने पर शालू गिरी ने प्रभु (ईश्वर) को संबोधित करते हुए पत्र लिखा था और रास्ता सुझाने की बात लिखी थी. उस ने लिखा—

‘हे प्रभु, मुझे रास्ता दिखाओ. बचपन से ले कर आज तक मैं कभी फेल नहीं हुई. फिर मुझे वहां फेल क्यों कर रहे हो, जहां पास होने की सब से ज्यादा जरूरत है. मैं लाइफ में कभी खुश नहीं रह पाऊंगी. मुझे अपने पास बुला लो.’ पुलिस तलाशने लगी आत्महत्या की वजह डायरी के तीसरे पन्ने पर शालू गिरि ने मरने से पहले घर वालों के नाम एक अन्य पत्र लिखा था, जिस में उस ने सिपाही आकाश का जिक्र किया था. उस ने लिखा था— मेरे मरने का दोषी आकाश को न ठहराया जाए. वह सिर्फ मेरा दोस्त था. दोस्ती के नाते हम एकदूसरे को पसंद करते थे. उस की बातों में जादू था. जिस से मुझे सुकून मिलता था. उस ने मुझे समझाने की भरपूर कोशिश की. लेकिन मैं अपनी परेशानियों से हार गई, इसलिए हताश जिंदगी का अंत कर रही हूं.’

पुलिस अधिकारी सुसाइड नोट पढ़ कर इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि सिपाही शालू गिरि ने परेशानियों के चलते आत्महत्या की है. पर वे परेशानियां क्या थीं, जिस से उसे इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा. इस का खुलासा उस ने पत्रों में नहीं किया था. इस का खुलासा तभी हो सकता था, जब उस के घर वाले मौके पर आते. पुलिस रिकौर्ड के अनुसार शालू गिरि बागपत जिले के बालौनी थानांतर्गत लतीफपुर दत्त नगर गांव की रहने वाली थी. विधूना थाने में उस की पोेस्टिंग दिसंबर माह में हुई थी. एक माह पहले ही उस की शादी हुई थी. विधूना कस्बे में वह किराए के रूम में रहती थी.

एएसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने मृतका शालू का मोबाइल फोन खंगाला तो उस में स्वीट होम, हसबैंड, सिस्टर तथा आकाश के नाम से फोन नंबर सेव थे, जो उस के घर वालों के थे. इन नंबरों पर काल कर केश्री दीक्षित ने घर वालों को घटना की जानकारी दी तथा शीघ्र ही विधूना थाने आने को कहा. शालू ने मौत से पहले अपनी बहन सपना से बात की थी. घटनास्थल पर मकान मालिक तरुण सिंह भी मौजूद था. सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने जब उस से पूछताछ की तो उस ने बताया कि सिपाही शालू गिरि ने 2 हफ्ते पहले ही रूम किराए पर लिया था.

दूसरे रूम में पब्लिक डिग्री कालेज विधूना के निदेशक मनोज कुमार सिंह चौहान रहते हैं. उन का परिवार कानपुर में रहता है. कल वह परिवार से मिलने कानपुर चले गए थे. मकान मालिक ने बताया कि शालू गिरि बातचीत में सरल तथा हंसमुख स्वभाव की थी. उस ने आत्महत्या किन परिस्थितियों में की, उसे इस की जानकारी नहीं है. पति करता था शक चूंकि आत्महत्या का यह मामला एक सिपाही का था. अत: पुलिस अधिकारियों ने नायब तहसीलदार को भी सूचना भेज दी थी. सूचना पा कर नायब तहसीलदार वंदना कुशवाहा घटनास्थल पर आ गई थीं. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया फिर पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की.

उस के बाद उन्हीं की मौजूदगी में इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने सिपाही शालू गिरि के शव का पंचनामा भरा. पंचनामे पर नायब तहसीलदार वंदना कुशवाहा ने हस्ताक्षर किए. उस के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु औरैया के जिला अस्पताल भिजवा दिया. देर शाम मृतका शालू गिरि के मांबाप, भाईबहन तथा पति थाना विधूना आ गए. उस के बाद तो थाने में कोहराम मच गया. मां सुमित्रा देवी, पिता राजेंद्र गिरि तथा बहन स्वाति व सपना दहाड़ मार कर रो रही थीं. थानाप्रभारी ने उन्हें धैर्य बंधाया. फिर थानाप्रभारी उन सब को उस रूम में ले गए, जहां शालू ने आत्महत्या की थी.

वहां एक बार फिर कोहराम मच गया. थानाप्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने आत्महत्या का कारण जानने के लिए सब से पहले मृतका शालू की मां सुमित्रा देवी से पूछताछ की. सुमित्रा देवी ने बताया कि शालू उन की लाडली बेटी थी. वह बेहद खुशमिजाज थी. अभी एक महीना पहले ही उस की शादी पड़ोस में रहने वाले इलम चंद्र के बेटे राहुल से हुई थी. राहुल शालू को खुश नहीं रखता था, जिस से वह परेशान रहने लगी थी. राहुल, शालू पर शक भी करता था. वह उसे मानसिक तौर पर भी टौर्चर करता था. उस के कारण ही शालू ने आत्महत्या की है.

पिता राजेंद्र गिरि ने बताया कि वह किसान हैं. बेटियों को पढ़ाने व उन का भविष्य बनाने के लिए उन्होंने सब कुछ दांव पर लगाया. शालू सिपाही बनी तो बेहद खुशी हुई. इस के बाद शालू की मरजी से उस का विवाह राहुल के साथ कर दिया. लेकिन शादी के बाद उस की खुशी गायब हो गई थी. पहली जून सोमवार को शालू की बात उस की मां सुमित्रा से दिन में ढाई बजे हुई थी. तब वह परेशान थी और जिंदगी से ऊबने की बात कर रही थी. तब हम दोनों ने उसे समझाया था, और जिंदगी को निराशा से आशा में बदलने की बात कही थी. लेकिन उस ने रात में आत्महत्या कर ली.

शालू की बड़ी बहन सपना, जो लखनऊ के कैसर बाग थाने में सिपाही है, ने बताया कि ट्रेनिंग के बाद जब शालू की पहली पोस्टिंग विधूना थाने में हुई तो वह बेहद खुश थी. सप्ताह में एकदो बार उस की उस से बात जरूर होती थी. शादी के पहले वह बेहद खुश रहती थी. हंसहंस कर बतियाती थी और चुहलबाजी भी करती थी. लेकिन शादी के बाद वह गुमसुम रहने लगी थी. उस ने फोन पर बात करना भी बंद कर दिया था. जब कभी बात होती तो कहती कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं है. जी चाहता है जिंदगी खत्म कर लूं. शायद शालू अपने पति राहुल से खुश नहीं थी. क्योंकि वह शालू पर शक करता था. सिपाही आकाश को ले कर राहुल के मन में गलत धारणा घर कर गई थी.

आकाश को ले कर ही राहुल उसे मानसिक तौर पर परेशान करता था. जबकि शालू और सिपाही आकाश के बीच सिर्फ दोस्ती थी. दोनों एकदूसरे के व्यक्तित्व से प्रभावित थे और आमनासामना होने पर हंसबोल लेते थे. सपना ने बताया कि बीती रात 11 बजे कई बार नंबर मिलाने के बाद उस की शालू से बात हुई थी. तब वह बहकीबहकी बातें कर रही थी. बात करतेकरते उस ने फोन डिसकनेक्ट कर दिया था. उस के बाद जब सुबह उस ने फोन मिलाया तो शालू फोन रिसीव ही नहीं कर रही थी. तब घबरा कर मैं ने आप को फोन किया था और शालू से बात कराने को कहा था. लेकिन कुछ देर बाद आप ने सूचना दी थी कि शालू ने आत्महत्या कर ली है.

पत्नी की मौत की खबर पा कर राहुल भी अपने पिता इलम चंद्र के साथ थाना विधूना पहुंचा था. थानाप्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने जब राहुल से पूछताछ की तो उस ने बताया कि उस ने शालू की रजामंदी से उस के साथ प्रेमविवाह किया था. शादी के बाद उसे पता चला कि शालू की दोस्ती किसी आकाश नाम के सिपाही से है. वह मोबाइल फोन पर उस से बतियाती है. आकाश को ले कर उस ने शालू से टोकाटाकी की थी. इस से वह उस से नाराज रहने लगी थी. पर वह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगी, ऐसा तो उस ने कभी सोचा नहीं था.

शालू कौन थी? उस ने आत्महत्या क्यों और किन परिस्थितियों में की? यह सब जानने के लिए हम पाठकों को उस के अतीत की ओर ले चलते हैं. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बालौनी थाना अंतर्गत एक गांव है- लतीफपुर दत्त नगर. इसी गांव में राजेंद्र गिरि अपने परिवार के साथ रहते थे. उन के परिवार में पत्नी सुमित्रा गिरि के अलावा 3 बेटियां सपना, शालू, स्वाति तथा एक बेटा राजीव था. राजेंद्र गिरि किसान थे. कृषि उपज से ही वह अपने परिवार का भरणपोषण करते थे. खेती के काम में उन का बेटा राजीव भी मदद करता था. उन्होंने अपने सभी बच्चों को उन की इच्छा के अनुसार पढ़ाया.

राजेंद्र की बड़ी बेटी सपना पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहती थी. उन्हीं दिनों पुलिस विभाग में महिला सिपाही के पद पर भरती हो रही थी. सपना ने प्रयास किया तो उस का चयन हो गया. उस की ट्रेनिंग सीतापुर में हुई. बाद में उस की पोस्टिंग लखनऊ के कैसर बाग थाने में हो गई. सपना से छोटी शालू थी. अपनी बड़ी बहन सपना की तरह वह भी पुलिस में भरती होना चाहती थी. इस के लिए उस ने पढ़ाई के अलावा अपने शरीर को चुस्तदुरूस्त बनाने के लिए सुबहशाम दौड़ लगानी शुरू कर दी. राजेंद्र गिरि अपनी लाडली बेटी का सपना पूरा करना चाहते थे, सो वह उसे भरपूर सहयोग कर रहे थे. शालू खूबसूरत थी. उस ने जब 17 बसंत पार किए तो उस की सुंदरता में और भी निखार आ गया था.

इसी दौरान राहुल गिरि से उस की दोस्ती हो गई. राहुल शालू के पड़ोस में ही रहता था और किसान इलम चंद्र का बेटा था. शालू के पिता राजेंद्र गिरि तथा राहुल के पिता इलम चंद्र की आपस में खूब पटती थी. राजेंद्र जहां अपनी बेटियों का भविष्य बनाने में जुटे थे, वही इलम चंद्र अपने बेटे राहुल का भविष्य बनाने को प्रयासरत थे. राहुल उन का होनहार बेटा था. उस ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री हासिल करने के बाद बीएड की परीक्षा पास कर ली थी और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास कर शिक्षक बनना चाहता था.

शालू और राहुल एक ही गली में खेलकूद कर जवान हुए थे. दोनों में एकदूसरे के प्रति आकर्षण था. यह आकर्षण धीरेधीरे प्यार में बदल गया था. प्यार परवान चढ़ा तो एक रोज राहुल ने प्यार का इजहार कर दिया, ‘‘शालू, मैं तुम से बहुत प्यार करता हूं. मैं ने तुम्हें अपना बनाने का सपना संजोया है. क्या मेरा यह सपना पूरा होगा?’’

‘‘तुम्हारा सपना जरूर पूरा होगा. पर अभी नहीं. अभी समय है अपना कैरियर बनाने का. तुम्हारा सपना है शिक्षक बनने का और मेरा सपना है पुलिस में नौकरी करने का. अपनाअपना सपना पूरा करो फिर हम जीवनसाथी बन जाएंगे. हम दोनों मजे से जीवन गुजारेंगे.’’

शालू की यह बात राहुल को पसंद आ गई. इस के बाद दोनों अपना कैरियर बनाने में जुट गए. कालांतर मे राहुल ने टीईटी की परीक्षा पास की, उस के बाद उस का चयन शिक्षक पद पर हो गया. वह फैजाबाद के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने लगा. इधर शालू का भी चयन पुलिस विभाग में महिला सिपाही के पद पर जनवरी 2019 में हो गया. उस की ट्रेनिंग इटावा में हुई. उस के बाद 16 दिसंबर, 2019 को शालू की पहली पोस्टिंग औरैया जिले के विधूना कोतवाली में हो गई. थाने में ड्यूटी के दौरान शालू की मुलाकात सिपाही आकाश से हुई. कुछ दिनों बाद ही दोनों गहरे दोस्त बन गए.

आकाश हर तरह से शालू की मदद करने लगा. दोनों के मन में एकदूसरे के प्रति चाहत बढ़ गई. 20 मार्च, 2020 को शालू गिरि एक सप्ताह की छुट्टी पर अपने गांव लतीफपुर दत्त नगर आई. पर 24 मार्च की रात से देश में लौकडाउन घोषित हो गया, जिस से शालू भी लौकडाउन में फंस गई. शालू का प्रेमी शिक्षक राहुल भी फैजाबाद से घर आया था. वह भी लौकडाउन में गांव में ही फंस गया था. सादगी से हुई लवमैरिज  गांव में रहते शालू और राहुल का आमनासामना हुआ तो दोनों का प्यार उमड़ पड़ा. अब तक दोनों अपना कैरियर बना चुके थे. अत: जब राहुल ने शालू के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा तो शालू ने सहर्ष स्वीकार कर लिया. इधर शालू जब लौकडाउन में फंस गई तो पुलिस विभाग ने उसे बालौनी थाने में जौइन करा दिया.

गांव से थाना 9 किलोमीटर दूर था और घर से रोज थाने आनाजाना मुश्किल था. अत: शालू ने बालौनी थाने के पास ही कमरा किराए पर ले लिया और वहीं रह कर ड्यूटी करने लगी. इसी कमरे में आ कर राहुल उस से मिलने लगा. कुछ दिन बाद शालू और राहुल ने अपने घर वालों से शादी की इच्छा जताई तो दोनों के घर वालों ने उन की बात मान ली. दरअसल शालू की मां सुमित्रा देवी को शालू और सिपाही आकाश के बीच बढ़ती दोस्ती की बात पता चल गई थी. वह शालू की शादी गैर बिरादरी में नहीं करना चाहती थीं, सो वह जातिबिरादरी के युवक राहुल से शादी को राजी हो गई थीं.

दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद 26 अप्रैल, 2020 को लौकडाउन के दौरान ही शालू और राहुल ने एकदूसरे के गले में वर माला पहना कर प्रेम विवाह कर लिया. दोनों परिवारों की मौजूदगी में प्रेम विवाह बालौनी के उसी कमरे में संपन्न हुआ, जिस में शालू रहती थी. शादी के बाद राहुल और शालू पतिपत्नी की तरह उसी कमरे में रहने लगे. पतिपत्नी के बीच दरार तब पड़ी जब सिपाही आकाश का नाम शालू की जुबान पर आया. दरअसल शालू देर रात तक सिपाही आकाश से बतियाती थी. पूछने पर वह आकाश को अपना दोस्त बताती थी. आकाश को ले कर राहुल के मन में शंका पैदा हो गई, जिस से वह उस के चरित्र पर शक करने लगा. शक के कारण दोनों के बीच तनाव की स्थिति रहने लगी.

3 मई, 2020 को बालौनी थाने से शालू को रिलीव कर दिया गया और 5 मई को उस ने वापस विधूना कोतवाली में ड्यूटी जौइन कर ली. इस के बाद उस ने विधूना कस्बे के किशोरगंज मोहल्ले में तरुण सिंह के मकान में किराए पर रूम ले लिया और रहने लगी. शालू शादी कर जब से वापस थाने आई थी तब से वह गुमसुम रहने लगी थी. लेकिन वह अपना दर्द किसी से बयां नहीं करती थी. इस दर्द का कारण उस का पति राहुल ही था. वह जब भी शालू से फोन पर बात करता था. उस के चरित्र पर उंगली उठाता था. इधर जब से शालू ब्याह रचा कर वापस लौटी थी, तब से उस का सिपाही दोस्त आकाश भी उस से कतराने लगा था. उस में अब न पहले जैसी दोस्ती थी और न ही प्यारसम्मान. वह अब दोजख में फंस गई थी.

एक ओर उस का पति मानसिक चोट पहुंचा रहा था, उस के चरित्र पर शक कर रहा था, तो दूसरी ओर सिपाही दोस्त आकाश भी उसे पीड़ा पहुंचा रहा था. ऐसे में शालू परेशान हो उठी. आखिर में उस ने हताश जिंदगी का अंत करने का निश्चय कर लिया. पहली जून, 2020 को शालू ड्यूटी गई और रात 9 बजे वापस अपने रूम पर आई. उस रोज भी वह परेशान थी और निराशा उसे घेरे थी. रात 11 बजे बड़ी बहन सपना का फोन आया तो उस ने उस से बहकीबहकी बातें कीं. फिर फोन डिसकनेक्ट कर दिया.  उस के बाद उस ने सिपाही आकाश को फोन किया, लेकिन उस ने फोन रिसीव ही नहीं किया. इस के बाद शालू ने अपनी डायरी के 3 पन्नों पर सुसाइड नोट लिखा, फिर रात लगभग 12 बजे फांसी के फंदे पर झूल गई.

घटना की जानकारी तब हुई जब सपना ने सुबह विधूना थानाप्रभारी विनोद कुमार शुक्ला के मोबाइल पर जानकारी दी और शालू से बात कराने का आग्रह किया. इस के बाद विनोद कुमार शुक्ला जब शालू के रूम पर पहुंचे, तब शालू फांसी के फंदे पर झूलती मिली. उन्होंने शव को कब्जे में ले कर जांच शुरू की तो शालू की हताश जिंदगी की व्यथा सामने आई. चूकि शालू के पति राहुल के खिलाफ शालू के घर वालों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, अत: विधूना पुलिस ने इस प्रकरण को बंद कर दिया था.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

Etawah News : देवर के इश्क में सुहाग की बलि

Etawah News : 2 बच्चों की मां बनने के बावजूद मधु के अवैध संबंध फुफेरे देवर रोहित के साथ हो गए. अवैध संबंधों की राह पर वह ऐसी फिसली कि संभल नहीं पाई. साथ ही उस ने प्रेमी के साथ मिल कर ऐसे क्राइम को अंजाम दिया, जिस की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी.

उस रोज मधु ने मस्टर्ड कलर की साड़ी और ब्लैक कलर का ब्लाउज पहन रखा था. इन कपड़ों में उस का गोरा रंग खूब खिल रहा था. रोहित कुछ देर उसे एकटक देखता रहा, फिर मुसकराते हुए बोला, ”भाभी, बुरा न मानो तो एक बात कहूं?’’

मधु के दिल की धड़कनें बढ़ गईं. वह सवालिया नजरों से रोहित को देखने लगी. रोहित ने उस की झील सी आंखों में झांकते हुए कह दिया, ”तुम बहुत हसीन हो भाभी, हजारों में न सही, लेकिन सैकड़ों में एक जरूर हो.’’

अपनी तारीफ सुन कर मधु के गाल गुलाबी हो गए. बरबस उस के होंठों पर मुसकान तैर गई. वह मन की खुशी को छिपाते हुए बोली, ”चलो हटो, आजकल तुम बातें बनाना सीख गए हो.’’

”मैं सच कहता हूं भाभी, ”रोहित उत्साह में आ कर उस के सामने आ खड़ा हुुआ, ”कहो तो मैं सबूत भी दे सकता हूं कि आज तुम कितनी हसीन लग रही हो.’’

मधु ने गौर से रोहित को देखा फिर थोड़ी अदा से कहा, ”दो सबूत?’’

”मेरी आंखों में देखो, आईना तो झूठ बोल सकता है, पर मेरी आंखें झूठ नहीं बोलेंगी. आंखों में तुम्हारा अक्स जो कैद है, वह दुनिया की सब से हसीन औरत का है.’’ रोहित ने बड़े प्यार से मधु को देखा.

मधु के होंठों पर शरारत तैर गई. उस ने रोहित की आंखों में देखा, फिर निचला होंठ दबाते हुए बोली, ”चल झूठे, तेरी आंखों में तो मुझे कुछ और ही दिखाई दे रहा है.’’

”तुम्हारी तसवीर के सिवाय कुछ और हो ही नहीं सकता. बताओ, तुम्हें क्या दिखाई दे रहा है?’’

”एक तमन्ना… एक प्यास,’’ मधु ने मादक स्वर में कहा.

”भाभी, जब तुम ने मेरी तमन्ना देख ही ली है तो उसे पूरी कर दो न.’’ रोहित ने हिम्मत जुटा कर मधु का हाथ पकड़ लिया.

”कर दूंगी, वक्त आने दो.’’ मधु ने रोहित के गाल पर प्यार की चपत लगाई.

”कब भाभी, आखिर कितना इंतजार कराओगी?’’

”ज्यादा नहीं, सिर्फ एक दिन का.’’ मधु नशीली नजरों से देवर को देख कर बोली, ”अब हाथ तो छोड़ दो.’’

”पहले वादा करो भाभी, तभी हाथ छोड़ूंगा.’’

”पक्का वादा.’’ मधु ने कहा तो रोहित ने उस का हाथ छोड़ दिया.

उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद का एक चर्चित कस्बा है लखुना. यह कस्बा सोनेचांदी के व्यवसाय के लिए दूरदूर तक मशहूर है. ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर लोग शादीविवाह में इसी कस्बे से आभूषण बनवाते हैं.

इसी लखुना कस्बे में रामबाबू अपने परिवार के साथ रहता था. उस के परिवार में पत्नी रामबेटी के अलावा 2 बेटे अजय, अमर तथा 2 बेटियां राधा व मधु थीं. रामबाबू पढ़ालिखा तो न था, लेकिन आभूषण बनाने का उम्दा कारीगर था. वह ज्वैलरी की दुकान में काम करता था. उस के परिवार का भरणपोषण उस की सैलरी से होता था.

मधु भाईबहनों में सब से छोटी थी. वह अपने अन्य भाईबहनों से ज्यादा सुंदर थी. पढ़ाईलिखाई में भी तेज थी. हाईस्कूल पास कर के वह आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी, लेकिन मम्मीपापा उसे आगे पढ़ाने के पक्ष में नहीं थे. वह पढ़ाई छोड़ कर मम्मी के साथ घरेलू काम में हाथ बंटाने लगी. हालांकि वह मम्मीपापा के इस निर्णय से खुश नहीं थी.

मधु ने सोलहवां वसंत पार किया तो रामबाबू को उस के ब्याह की चिंता सताने लगी. एक कहावत है, ‘जब बेटी हुई सयानी, फिर पेटे नहीं समानी.’ इसी कहावत के चरितार्थ रामबाबू भी अपनी बेटी की शादी के लिए योग्य लड़का ढूंढने लगा. काफी दौड़धूप के बाद उस की नजर मनोज कुमार पर जा कर ठहर गई.

मनोज कुमार के पापा तहसीलदार, इटावा जिले के इकदिल कस्बा में रहते थे. परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी रागिनी तथा बेटा मनोज कुमार था. रागिनी की शादी वह आगरा के बाह कस्बा निवासी श्याम सिंह के साथ कर चुके थे. श्याम सिंह डाक्टर था.

मनोज अभी कुंवारा था. मनोज रंगरूप से तो सांवला था, लेकिन शरीर से मजबूत था. पढ़ालिखा भी था. सरकारी नौकरी की तलाश में उस ने जूते घिसे. लेकिन जब नौकरी नहीं मिली तो वह कस्बे में ही प्राइवेट नौकरी करने लगा. कुछ खेती की जमीन भी थी, उस की भी देखभाल मनोज ही करता था. रामबाबू ने मनोज को अपनी बेटी मधु के लिए पसंद कर लिया. रिश्ता तय होने के बाद फरवरी, 2010 में मधु का विवाह मनोज कुमार के साथ धूमधाम से हो गया.

सुहाग के जोड़े में सजीधजी मधु पहली बार ससुराल आई तो मुंह दिखाई रस्म में सभी ने उस के रूपरंग की तारीफ की. मनोज भी मधु जैसी खूबसूरत पत्नी पा कर खुश था. वह अपने भाग्य पर इतरा उठा था. सब खुश थे, लेकिन मधु खुश नहीं थी. उस ने जिस तरह के पति की कल्पना की थी, मनोज वैसा नहीं था.

मधु ने सपना संजो रखा था कि उस का पति हैंडसम, तेजतर्रार और आधुनिक विचारों वाला होगा. जबकि मनोज उस की अपेक्षाओं से बिलकुल विपरीत था. सांवले रंग का मनोज देहाती भाषा बोलता था और रहनसहन भी साधारण था.

लेकिन अब जैसा भी था, मनोज उस का पति था. मन मसोस कर मधु ने जीवन की शुरुआत की. धीरेधीरे कई साल बीत गए. इस बीच मधु 2 बेटों अमित व सुमित की मां बनी. 2 बच्चों के जन्म से घर में खुशियां तो बढ़ गईं, लेकिन आर्थिक बोझ भी बढ़ गया. मनोज अधिक कमाई की सोचने लगा. लेकिन उस की समझ में नहीं आ रहा था कि वह कौन सा काम करे, जिस से उस की आमदनी में इजाफा हो.

काफी सोचविचार के बाद उस ने घरों में ब्रेड, चाय, बिसकुट सप्लाई का काम शुरू कर दिया. इस धंधे से उस की अतिरिक्त कमाई तो होने लगी, लेकिन इस काम से वह बहुत थम जाता था.

मधु की सास की मौत हो चुकी थी. अत: घर की चाबी उसी के हाथ में थी. मनोज नौकरी व व्यवसाय में जो भी कमाई करता था, वह सब मधु के हाथ पर ही रखता था. खेती से होने वाली आमदनी का हिसाब भी मधु ही रखती थी. मधु के ससुर तहसीलदार नाममात्र के घर के मालिक थे. वह तो केवल घर खेत की रखवाली करते थे. खेतों पर उन्होंने झोपड़ी बना रखी थी. उन का ज्यादा समय खेतों पर ही बीतता था. वह केवल खाना खाने घर आते थे.

मनोज कड़ी मेहनत करता था. वह सुबह उठ कर फेरी लगाता, फिर 10 बजे नौकरी पर चला जाता तो फिर रात गए ही लौटता था. थकान के बहाने वह शराब भी पीने लगा था. धीरेधीरे वह शराब का लती हो गया. मधु शराब पीने को मना करती तो वह उस पर नाराज हो जाता था.

मधु 2 बच्चों की मां जरूर बन गई थी, लेकिन उस के रूपरंग में अभी भी कोई कमी नहीं आई थी. वह बनसंवर कर रहती थी. दूसरी तरफ मनोज का मन सैक्स से हट गया था. 2 बच्चे पैदा करने के बाद उस ने पत्नी की भावनाओं को समझना बंद कर दिया था. मधु हर रात पति का साथ चाहती थी, लेकिन शराब का लती मनोज उस का साथ नहीं दे पाता था. नतीजा यह निकला कि मधु पति से किनारा कर के अपने लिए जिस्म का साथी तलाशने लगी.

इन्हीं दिनों मधु की निगाह रोहित पर पड़ी. रोहित थाना एकदिल के गांव बुसा का रहने वाला था. रिश्ते में मनोज रोहित का ममेरा भाई यानी मामा का बेटा था. इस नाते मनोज की पत्नी मधु और रोहित के बीच देवरभाभी का रिश्ता था.

25 वर्षीय रोहित गबरू जवान था. वह एलआईसी व पोस्ट औफिस का एजेंट था. बचत योजनाओं में लोगों का पैसा जमा कराता था और अच्छी कमाई करता था, जिस से वह ठाटबाट से रहता था. मधु भी पोस्ट औफिस में पैसा जमा करने जाती थी, अत: उस का मधु के घर आनाजाना लगा रहता था. रोहित रसभरी लच्छेदार बातें करता था, इसलिए मधु से उस की खूब पटती थी.

उम्र में रोहित मधु से 5 साल छोटा था. दोनों का देवरभाभी का रिश्ता था, सो उन के बीच खूब हंसीमजाक होती थी. मधु भी उस की बातों में खूब रस लेती थी. उस के मन के किसी कोने में जैसे साथी की तसवीर थी, वह रोहित जैसी ही थी.

यही वजह थी कि मधु रोहित को चाहने लगी थी. रोहित तो वैसे ही उस का दीवाना था. वह मधु भाभी से प्रीत जोड़ कर अपनी तन्हाइयों से निजात पाने के सपने देखा करता था.

उस रोज जब रोहित घर आया तो वह मधु के रूपरंग की तारीफ करने लगा और अपनी रसभरी बातों से मधु को रिझाने लगा. इस से मधु का दिल उमंगों से भर गया. उधर रोहित भी भाभी के लिए बेताब था. उस ने वह रात सपने संजोतेसंजोते गुजारी. अगले दिन उस की चाहत पूरी होने वाली थी.

रोहित सुबह देर से जागा. दोपहर हुई तो तैयार हो कर बाइक से मधु के घर की ओर रवाना हो लिया. लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय कर वह मधु के घर पहुंच गया. मधु उसी का इंतजार कर रही थी. उस दिन उस ने अपने आप को कुछ खास तरह से संवारा था. रोहित ने कमरे में पहुंचते ही मधु को अपनी बांहों में समेट लिया, ”भाभी, आज तो हूर की परी लग रही हो. जी चाहता है कि…’’

”थोड़ा सब्र से काम लो देवरजी,’’ मधु ने प्यार से उसे एक चपत लगाई, ”मैं दरवाजा तो बंद कर लूं.’’

 

रोहित ने मधु को बाहुपाश से मुक्त कर दिया. मधु दरवाजे तक गई, बाहर का जायजा लिया. बाहर दोपहर का सन्नाटा था. मधु ने दरवाजा बंद किया और मुसकान बिखेरती हुई रोहित के सामने आ खड़ी हुई. ख्वाबों की तसवीर अब उस के सामने थी. रोहित बावला सा हो गया. उस ने मधु को बाहुपाश में भरा और बिस्तर पर ले गया. इस के बाद तो कमरे में सीत्कार की आवाजें गूंजने लगीं. दोनों के जिस्म तभी जुदा हुए, जब उन्हें तृप्ति मिल गई.

उस दोपहर अनीति की आग में मर्यादा स्वाहा हुई तो फिर यह खेल अकसर खेला जाने लगा. मधु को रोहित पसंद था. उसे उस की बांहों में असीम सुख मिलता था. देवर से अवैध रिश्ता बना तो मधु पति को तनमन से भूल सी गई. उस ने उस की परवाह करनी भी बंद कर दी. यही नहीं, मधु रोहित के साथ बाइक पर बैठ कर बाजार में घूमने भी जाने लगी.

छिप न सके दोनों के अवैध संबंध

जब देवरभाभी की हर दोपहर रंगीन होने लगी तो बातें बाहर भी फैलने लगीं. इसी बीच एक रोज गांव का एक युवक खेतों पर पहुंचा और झोपड़ी में बैठे मनोज के पिता तहसीलदार से बोला, ”दद्ïदा, आप तो यहां खेतों पर पड़े रहते हो. घर में क्या अनर्थ हो रहा है, तुम्हें कुछ पता भी है?’’

”मेरे घर में और अनर्थ? यह तुम कैसी बातें कर रहे हो?’’ तहसीलदार ने प्रश्न किया.

”दद्ïदा, नहीं पता है तो सुनो. बुसा गांव का रिश्तेदार रोहित अकसर तुम्हारे घर दोपहर में आता है. उस के आते ही तुम्हारी बहू मधु दरवाजा बंद कर लेती है. आप तो बुजुर्ग हैं. बंद दरवाजे के भीतर बहू क्या गुल खिलाती होगी, आप को भी समझना चाहिए.’’

युवक तो अपनी बात कह कर बीड़ी फूंकता हुआ चला गया, लेकिन तहसीलदार के मन में शंकाओं के बादल उमडऩेघुमडऩे लगे. वह सोचने लगा, ‘रोहित खास रिश्तेदार है. क्या वह वास्तव में उस की पीठ में इज्जत का छुरा घोंप रहा है. जल्द ही असलियत का पता लगाना होगा. मनोज को भी अलर्ट करना होगा.’

असलियत जानने के लिए तहसीलदार ने घर की निगरानी शुरू कर दी. चंद दिनों में ही उसे पता चल गया कि बहू मधु बदचलन है. उस का रोहित से टांका भिड़ा है. दोनों बंद कमरे में मर्यादा को तारतार करते हैं. उन्होंने इस बाबत मनोज को अलर्ट किया कि वह अपनी पत्नी मधु व घर पर आने वाले रोहित पर नजर रखे. उन के बारे में पूरे मोहल्ले में खुसरफुसर हो रही है.

मनोज ने इस बाबत मधु से बात की तो वह उसे ही आंखें दिखाते हुए बोली, ”लोगों के बहकावे में आ कर मेरे कैरेक्टर पर शक करते हुए तुम्हें शर्म नहीं आई. रोहित रिश्ते में मेरा देवर है. पोस्ट औफिस की किस्त लेने घर आता है. देवरभाभी के रिश्ते से हम दोनों हंसीमजाक कर लेते हैं. कमाल है, पासपड़ोस के लोग देवरभौजाई के रिश्ते को भी शक की नजर से देखते हैं.’’

आधी रात को चूडिय़ों की आवाज ने खोली पोल

मनोज के पास पत्नी की चरित्रहीनता का कोई सबूत तो था नहीं, सो वह चुप रह गया. उस ने सोचा कि जब तक सच अपनी आंखों से नहीं देखेगा, किसी की बात पर विश्वास नहीं करेगा. मनोज चुप हो गया तो मधु ने इसे अपनी जीत मान लिया. एक महीने तक वह रोहित से दूर रही. उस के बाद फिर अनीति की आग में बदन सिंकने लगे.

उस रोज भी मनोज रोजाना की तरह सुबह 10 बजे ड्यूटी गया था. उस के जाने के बाद ही रोहित उस के घर आ गया. उसी समय मनोज वापस आ गया. मधु और रोहित वासना के नशे में चूर थे. जल्दबाजी में दोनों अंदर से दरवाजा बंद करना भी भूल गए. उढ़का हुआ दरवाजा आहिस्ता से खोल कर मनोज सीधा कमरे में पहुंच गया. वहां का नजारा देख कर उस की आंखें गुस्से से लाल हो गईं.

मधु और रोहित रंगेहाथों पकड़े गए तो दोनों अपराधबोध से कांपने लगे. मनोज ने दोनों की खबर ली. मौके की नजाकत समझ कर मधु ने पति से अपनी गलती की माफी मांग ली. इस के साथ ही उस ने कसम खाई कि भविष्य में वह रोहित से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखेगी. रोहित ने भी मनोज के पैर पकड़ते हुए कहा, ”बड़े भैया, मुझ से बड़ी भूल हो गई, इस बार माफ कर दो. आइंदा ऐसी भूल नहीं होगी.’’

मनोज ने देवरभाभी को इसलिए माफ कर दिया था ताकि मोहल्ले में घर की इज्जत नीलाम न हो. लेकिन इस के बाद वे दोनों पर कड़ी नजर रखने लगा. जिस दिन मनोज रोहित को घर में देख लेता तो उसे फटकार लगाता. मधु जवाबसवाल करती तो वह उस की पिटाई कर देता, परंतु पति की मार का मधु पर कोई असर नहीं पड़ता था. वह रोहित के प्यार में इस कदर पागल थी कि एक दिन भी उस से अलग नहीं रहना चाहती थी. रोहित को भी मधु के बिना चैन नहीं था.

रोहित अब अकसर संडे के दिन आता था. उस दिन मनोज की भी छुट्टी रहती थी, इसलिए वह घर पर ही मिलता था. ऐसा वह इसलिए करता था ताकि आने पर मनोज को शक न हो. उस रोज मधु स्वादिष्ट खाना बनाती थी. शाम को दोनों बैठ कर शराब पीते थे, फिर खाना खाते थे. मधु बड़ी चालाकी से मनोज की सब्जी में नींद की गोलियां पीस कर मिला देती थी. नतीजन खाने के बाद मनोज चारपाई पर लेटता तो कुछ देर बाद उसे नींद आ जाती थी. मनोज जब खर्राटे भरने लगता तो रोहित मधु के कमरे में पहुंच जाता. फिर दोनों रंगरलियां मनाते.

लेकिन मधु की यह चाल ज्यादा समय तक न चली और उस का यह भांडा भी फूट गया. दरअसल, उस रोज मनोज की तबियत कुछ नरम थी. इसलिए उस ने लती होने के बावजूद रोहित के साथ बैठ कर शराब नहीं पी. वह कमरे में जा कर लेट गया. उस ने खाना भी कमरे में ही मंगवा लिया. मधु ने खाने में नशीली गोलियां तो मिलाई थीं, लेकिन उस ने खाना आधाअधूरा ही खाया और थाली चारपाई के नीचे रख दी. कुछ देर बाद मधु उस के कमरे में पहुंची तो मनोज करवट लिए लेटा था. मधु ने समझा कि वह गहरी नींद में है. कुछ देर बाद वह रोहित के बिस्तर पर पहुंच गई.

आधी रात के बाद मनोज पेशाब करने के लिए उठा तो उस के बगल में सो रही मधु गायब थी. वह दबे पांव कमरे से निकल कर आंगन में आ गया. आंगन में आते ही मनोज के पांव ठिठक गए. आंगन से सटे कमरे में फुसफुसाहट और चूडिय़ों के खनकने की आवाजें आ रही थीं. मनोज सधे कदमों से कमरे के पास पहुंचा. दरवाजा उढ़का हुआ था, उस ने दरवाजा ढकेला तो खुल गया. कमरे के अंदर रोहित और मधु निर्वस्त्र हो कर एकदूसरे से गुंथे थे.

रिश्ते के भाई रोहित के साथ मधु को रंगरलियां मनाते देख कर मनोज की मर्दानगी जाग उठी. उस ने पहले दोनों को जलील किया और फिर जम कर मधु की पिटाई की. सुबह उस ने रोहित को भी फटकारा और घर आने को साफ मना कर दिया. अपराधबोध के चलते रोहित चला गया. उस ने मनोज के घर आना बंद कर दिया. रोहित का घर आना बंद हुआ तो मनोज ने राहत की सांस ली, लेकिन यह उस की भूल थी. मधु और रोहित कुछ महीनों तक एकदूसरे से दूर रहे और मोबाइल फोन के जरिए अपनी दिल की लगी बुझाते रहे. उस के बाद उन का फिर से मिलन होने लगा.

मधु रोहित की इस कदर दीवानी थी कि उसे उस के बिना कुछ भी नहीं सुहाता था. अब वह सागभाजी या घर का सामान लाने का बहाना बना कर घर से निकलती और पहुंच जाती रोहित के बताए स्थान पर. जिस्मानी मिलन के बाद मधु घर आ जाती थी. एक रोज मनोज दोपहर में घर आ गया. उस समय घर में ताला लगा था. उस ने पड़ोसियों से मधु के बारे में पूछा तो पता चला कि वह अकसर घर में ताला लगा कर कहीं चली जाती है. पड़ोसियों की बात सुन यह सोच कर मनोज का माथा ठनका कि कहीं वह रोहित से मिलने तो नहीं जाती. वह सोच ही रहा था कि हाथ में थैला लिए मधु आती दिखाई दी. पास आते ही वह बोली, ”आज इतनी जल्दी आ गए आप?’’

”हां, मैं तो आ गया. पहले तुम बताओ कहां गई थी?’’ मनोज ने मधु को शक की नजर से देखते हुए पूछा.

”और कहां जाऊंगी, सब्जी लेने गई थी.’’ मधु ने रूखी आवाज में जवाब दिया.

”सब्जी लेने क्या रोज जाती होï?’’ मनोज ने सवाल किया तो मधु बोली, ”नहीं, आज ही गई थी.’’

”पड़ोसी तो कहते हैं कि तुम आए दिन घर से निकल जाती हो?’’

”पड़ोसी जलते हैं. उन्हें हमारे घर में कलह कराने में मजा आता है, इसलिए तुम्हारे कान भरते हैं. तुम्हारा बूढ़ा बाप भी मुझे शक की नजर से देखता है और ताकझांक में लगा रहता है और तुम ऐसे शक्की इंसान हो कि भरोसा कर लेते हो.’’ मधु ने पति को बरगलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मनोज नहीं माना. उस ने लांछन लगाते हुए मधु को पीट दिया.

मधु भी ढीठ थी. उस ने तय कर रखा था कि पति कितना भी पूछे, लांछन लगाए पर वह रोहित का साथ नहीं छोड़ेगी. एक रोज मधु रोहित से मिलने पहुंची. वह उसे होटल में ले गया. वहां कमरे में रोहित के सामने उस के मन का दुख आंखों से छलक पड़ा. मधु रोआंसी आवाज में बोली, ”रोहित, मनोज ने मेरा जीना हराम कर दिया है. जब मन होता है, तुम्हारा नाम ले कर मुझे पीटने लगता है. अब मैं उस के साथ नहीं रह सकती. मुझे उस से निजात दिलाओ, नहीं तो मैं खुदकुशी कर लूंगी.’’

”ऐसा मत कहो भाभी,’’ रोहित ने उसे बांहों में भर लिया, ”तुम नहीं मरोगी, बल्कि वह मरेगा जो हमारी खुशियों का दुश्मन है.’’

”यह ठीक रहेगा. उस के जीते जी हम सुख से नहीं जी पाएंगे. तुम किसी सुपारी किलर के जरिए उसे ठिकाने लगवा दो. इस काम के लिए जो रुपया लगेगा, मैं खर्च कर दूंगी. कुछ रुपया पेशगी भी दे दूंगी.’’

पत्नी ने क्यों दी हत्या की सुपारी

भाभी के प्यार में आकंठ डूबे रोहित ने उसे पूरी तरह हासिल करने के लिए ममेरे भाई मनोज की हत्या का फैसला कर लिया. इस के बाद वह सुपारी किलर की तलाश में जुट गया. लेकिन वह सुपारी किलर हायर करने में सफल नहीं हुआ. रोहित शातिरदिमाग था. उस ने सोचा कि यदि वह स्वयं ही मनोज को ठिकाने लगा दे तो सुपारी किलर को दी जाने वाली रकम उसे ही मिल जाएगी. किसी को कानोकान खबर भी नहीं लगेगी. मन में लालच समाया तो उस ने सावधानी के साथ मधु से मुलाकात की. रोहित ने मधु से कहा कि सुपारी किलर का इंतजाम हो गया है. मोलभाव के बाद साढ़े 3 लाख रुपए में सौदा तय हुआ है. 20 हजार रुपए पेशगी देने होंगे.

रोहित की बात सुन कर मधु बोली, ”रोहित, तुम्हारे प्यार में मैं पागल हूं. तुम्हें पाने के लिए और पति से छुटकारा के लिए मुझे सौदा मंजूर है, लेकिन अभी मेरे पास 15 हजार रुपया है. कल एकदिल रेलवे स्टेशन पर मिलना, वहीं रुपए दे दूंगी. बाकी रकम काम होने के बाद ज्वैलरी बेच कर व एफडी तुड़वा कर दे दूंगी.’’ दूसरे रोज 15 हजार रुपए मिलने के बाद रोहित ने ममेरे भाई मनोज की हत्या का प्लान तैयार किया. इस प्लान में उस ने अपने छोटे भाई राहुल को भी शामिल कर लिया. राहुल बेरोजगार था और पैसेपैसे के लिए परेशान था, इसलिए पैसा मिलने के लालच में भाई का साथ देने को राजी हो गया.

दोनों भाइयों के बीच तय हुआ कि मनोज को इटावा की नुमाइश दिखाने के बहाने इटावा लाया जाए, फिर लौटते समय रास्ते में शराब पिला कर उसे ठिकाने लगा दिया जाए. लेकिन मनोज को नुमाइश दिखाने कैसे लाया जाए. क्योंकि उस के मन में तो रोहित के प्रति गुस्सा भरा था. रोहित ने इस के लिए कोशिश करनी शुरू कर दी. वह उस के घर तो नहीं जाता, लेकिन जब कभी एकदिल कस्बे में मुलाकात हो जाती तो रोहित झुक कर मनोज के पैर छूता, गलती के लिए माफी मांगता, फिर ठेके पर ले जा कर उसे शराब पिलाता. बारबार माफी मांगने और शराब पार्टी करने से कुछ दिनों बाद मनोज के मन में रोहित के प्रति भरा गुस्सा ठंडा पड़ गया.

प्रेमिका के पति की हत्या तो कर दी लेकिन…

3 जनवरी, 2025 की दोपहर रोहित अपनी बाइक से मनोज के एकदिल कस्बा के खेड़ापति मोहल्ला स्थित घर पहुंचा. उस समय मनोज घर पर ही था. रोहित ने उस के पैर छू कर कहा, ”मनोज भैया, इटावा नुमाइश देखने जा रहा हूं. आप भी साथ चलते तो मजा और ही होता. नुमाइश देख कर व खानेपीने के बाद वापस घर आ जाएंगे.’’ चूंकि मनोज शराब का लती था, इसलिए खानेपीने के लालच में रोहित के साथ चलने को राजी हो गया. वह यह भी जानता था कि सारा खर्चा रोहित ही करेगा, इसलिए वह फटाफट तैयार हुआ और रोहित के साथ नुमाइश देखने को बाइक से घर से निकल लिया. अपनी योजना के तहत रोहित ने अपने छोटे भाई राहुल को भी साथ ले लिया.

शाम 5 बजे तीनों इटावा नुमाइश पहुंचे. यहां रात 9 बजे तक वह सब नुमाइश देखते रहे. फिर रोहित मनोज के साथ शराब ठेके पर पहुंचा और दोनों ने शराब पी. राहुल ने शराब नहीं पी. अद्धा बोतल शराब रोहित ने खरीद कर सुरक्षित भी रख ली. इस के बाद तीनों ने एक होटल में खाना खाया. फिर खापी कर तीनों घर वापस जाने को निकल पड़े. योजना के तहत रोहित जब यमुना पुल के करीब सुनवारा बाईपास पर पहुंचा तो उस ने बाइक रोक दी. यहां रोहित ने मनोज को फिर शराब पिलाई. मनोज जब नशे में धुत हो गया, तब रोहित व राहुल ने उसे दबोच लिया और ईंट से सिर कूंच कर मनोज की हत्या कर दी.

हत्या करने के बाद दोनों मनोज के शव को यमुना नदी में फेंकने के इरादे से बाइक पर रखा और चल पड़े. लेकिन यमुना नदी तक पहुंचने के पहले ही उन की बाइक फिसल गई और शव सड़क किनारे गिर पड़ा. पकड़े जाने के डर से रोहित व राहुल शव को वहीं छोड़ कर भाग गए. इस बीच मोबाइल फोन के जरिए मधु रोहित के संपर्क में थी. उसे सारी जानकारी मिल रही थी. अब तक रात के 12 बज चुके थे. रोहित ने घर आ कर कार सवार बदमाशों द्वारा मनोज को मारनेपीटने व उस के किडनैप की झूठी खबर फेमिली वालों को दी. यह बात सुनते ही घर में कोहराम मच गया. बेटे के किडनैप की बात सुन कर तहसीलदार घबरा उठा. उस ने फोन के जरिए दामाद श्याम सिंह को खबर दी. मधु त्रियाचरित्र का नाटक कर रोनेपीटने लगी. उस की रोने की आवाज सुन कर पड़ोसी इकट्ठा होने लगे.

सुबह तहसीलदार अपने दामाद श्याम सिंह व अन्य फेमिली वालों के साथ सुनवारा बाईपास के पास पहुंचा और मनोज की खोज शुरू की. यमुना पुल से एक किलोमीटर पहले जब दोनों मानिकपुर जाने वाली रोड पर पहुंचे तो लोगों की भीड़ देखी. पता चला कि किसी युवक की लाश पड़ी है. उस लाश को तहसीलदार ने देखा तो फफक पड़ा, क्योंकि लाश मनोज की थी. लाश जिस जगह सड़क किनारे पड़ी थी, वह क्षेत्र इटावा के बड़पुरा थाने के तहत था, इसलिए पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाते ही बड़पुरा थाने के एसएचओ गणेश शंकर द्विवेदी पुलिस बल के साथ वहां आ गए.

उन की सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा तथा सीओ (भरथना) नागेंद्र चौबे भी आ गए. पुलिस अधिकारियों को तहसीलदार ने बताया कि लाश उन के बेटे मनोज की है. कल दोपहर बाद वह रिश्ते के भाई रोहित के साथ नुमाइश देखने गया था. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतक मनोज की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी. उस का सिर जख्मी था. देखने से ऐसा लग रहा था कि उस की मौत किसी वाहन से टकराने से हुई थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा के जिला अस्पताल भिजवा दिया गया.

ससुर ने बहू पर क्यों जताया शक

घटनास्थल पर पिता तहसीलदार मौजूद था. पुलिस अधिकारियों ने जब उस से पूछताछ की तो उस ने बेटे मनोज की हत्या का शक जाहिर किया. उस ने बताया कि बुसा गांव निवासी रोहित का उस के घर आनाजाना था. रिश्ते में वह मनोज का भाई है. रोहित और उस की बहू मधु के बीच नाजायज रिश्ता बन गया था, जिस का वह और मनोज विरोध करते थे. रोहित ही उसे कल घर से ले गया था. अब मनोज की हत्या की गई या दुर्घटना से मौत हुई, इस का राज तो रोहित और उस की बहू के पेट में ही छिपा है. सुबह बहू भी रोहित के साथ ही चली गई है.

शक के आधार पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मनोज की मौत के खुलासे के लिए सीओ नागेंद्र चौबे की देखरेख में एक पुलिस टीम गठित कर दी. इस टीम ने रोहित व मधु की टोह में इकदिल, भरथना, लखुना आदि स्थानों पर छापा मारा, लेकिन उन का पता नहीं चला. पुलिस टीम ने रोहित के बुसा गांव स्थित घर पर भी छापा मारा तो पता चला कि रोहित के साथ उस का भाई राहुल भी घर से गायब है. 5 जनवरी, 2025 की दोपहर एसएचओ गणेश शंकर द्विवेदी जमुना पुल के करीब वाहन चेकिंग कर रहे थे. तभी एक बाइक पर 3 सवारी दिखीं. उन्होंने बाइक रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे. तब पीछा कर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. इन तीनों में एक महिला थी. तीनों को थाना बड़पुरा लाया गया.

थाने में जब उन से पूछताछ की गई तो पता चला कि महिला का नाम मधु है और वह मृतक मनोज कुमार की पत्नी है. उस के साथ जो अन्य 2 युवक थे, उन में से एक रोहित और दूसरा रोहित का भाई राहुल था.

उन तीनों से जब मनोज की मौत के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने मनोज की हत्या ईंट से सिर कूंचकर करने का जुर्म कुबूला. रोहित ने बताया कि मनोज उस का ममेरा भाई था. घर आनेजाने के दौरान मनोज की पत्नी मधु से उस के संबंध बन गए थे. इस रिश्ते का मनोज विरोध करता था. इसलिए उस ने मधु के साथ मिल कर हत्या की योजना बनाई.

फिर उसे नुमाइश दिखाने के बहाने भाई राहुल के साथ इटावा ले गए. वापसी में राहुल के साथ मिल कर ईंट से सिर कूंच कर मनोज की हत्या कर दी और शव छोड़ कर भाग गए. रोहित ने जुर्म कुबूलने के बाद हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद करा दी, जो उस ने झाडिय़ों में फेंक दी थी. एसएचओ गणेश शंकर द्विवेदी ने मनोज की हत्या का खुलासा करने की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी तो एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रैसवार्ता की और मीडिया के सामने मनोज की हत्या का खुलासा किया. उन्होंने 24 घंटे के अंदर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए पुरस्कार देने की भी घोषणा की.

चूंकि हत्यारोपियों ने जुर्म कुबूल कर लिया था और आलाकत्ल खून से सनी ईंटभी बरामद करा दी थी, इसलिए बड़पुरा थाने के एसएचओ गणेश शंकर द्विवेदी ने मृतक के पिता तहसीलदार को वादी बना कर बीएनएस की धारा 103(1), 238/61(2) तथा 3(5) के तहत मधु, रोहित व राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा उन्हें विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया.

6 जनवरी, 2025 को पुलिस ने मधु, रोहित राहुल को इटावा कोर्ट में पेश किया, जहां से उन तीनों को जिला जेल भेज दिया गया.

 

 

Love Crime : कांस्टबेल के इश्क में ट्रेनी एयर होस्टेस गई जान से

Love Crime : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली निशा सोनी चंडीगढ़ में रह कर एयर होस्टेस का कोर्स कर रही थी, उसी दौरान पंजाब पुलिस के कांस्टेबल युवराज से उसे प्यार हो गया. युवराज का यही प्यार इतना खूंखार हो गया कि…

युवराज सिंह उस दिन घर पर आया तो उस ने एक रेस्टोरेंट से खाना पैक करा लिया और जब वह घर पर पहुंचा तो उस ने सब से पहले घर का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया फिर तसल्ली से अपने साथ में लाई व्हिस्की की बोतल खोल ली. वह पैग पीता रहा साथ में स्नैक्स के रूप में मछली के पकोड़े खाता रहा. जब उस ने देखा कि बोतल की व्हिस्की लगभग खाली हो चुकी थी तो उस ने फिर खाना खाने का विचार भी छोड़ दिया. बाथरूम में जा कर उस ने अपने हाथपैर धोए और सीधे बिस्तर में घुस गया. उस ने रजाई अपने चारों ओर लपेट ली. उसे कब नींद आई, उसे पता ही नहीं चला.

तभी अचानक रात को लगभग एक बजे युवराज की नींद टूट गई, उस ने एक बड़ा ही अजीब सपना देखा था, जिस से वह पसीनापसीना हो गया था. उस ने सपने में देखा था कि उस का घर पूरी तरह से टूट कर विखर चुका था. उस की पत्नी रेखा उसे बुरी तरह से गालियां दे रही थी और सभी लोगों के सामने उसे जलील कर रही थी.

सपने में युवराज ने साफसाफ देखा था कि इन सब का कारण उस की प्रेमिका निशा सोनी थी, जिस ने उस की पत्नी रेखा को सारा सच बता दिया था. उस ने रेखा को यह बता दिया था कि युवराज ने उस से प्रेम संबंध बनाए. अपने को अविवाहित बता कर उस का यौनशोषण करने के साथसाथ उसे ब्लैकमेकिंग की धमकी भी दी. यह सपना देखने के बाद युवराज का व्हिस्की का सारा नशा काफूर हो चुका था. वह सोचने लगा कि यदि मेरा यह सपना सच हो गया तो बीवी तो मुझे लात मारेगी ही, जब उस के पुलिस महकमे में यह बात फैलेगी तो वह अपनी नौकरी से तो हाथ धोएगा, साथ ही साथ किसी को भी मुंह दिखाने लायक भी नहीं रहेगा.

पंजाब पुलिस के कांस्टेबल युवराज सिंह का दिमाग अब एक नई प्लानिंग बनाने लगा था. वह कई दिनों से अपनी प्रेमिका निशा सोनी को फोन लगा रहा था, मगर वह उस का फोन रिसीव ही नहीं कर रही थी. युवराज ने अब अपनी प्रेमिका निशा सोनी को अपने रास्ते से हटाने की प्लानिंग बना ली थी. बस वह केवल निशा द्वारा उस की काल रिसीव करने के इंतजार में था कि वह कब उस का फोन उठाए और फिर वह उस को कैसे अपने राह में आए कांटे की तरह निकाल फेंके.

युवराज सिंह की तैनाती उस समय मोहाली की काउंटर इंटेलीजेंस (सीआई विंग) में थी. वह रोज शाम के समय अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने गांव मानपुर फतेहगढ़ साहिब में अपनी क्रेटा कार से चला जाया करता था और सुबह वहां से अपनी कार से ही नियत समय पर अपनी ड्यूटी पहुंच जाता था.

उस दिन सोमवार था और तारीख थी 20 जनवरी, 2025. उस दिन 7 बजे शाम को युवराज मोहाली से अपनी ड्यूटी खत्म कर के वापस अपनी कार नंबर पीबी-23जेड 0086 में बैठ कर अपने घर फतेहगढ़ साहिब की ओर जा रहा था. कुछ दूर गाड़ी चलाने के बाद उस ने अपनी प्रेमिका निशा को फोन किया तो उस ने फोन रिसीव कर लिया. वह उस से बोला, ”क्या बात है जानेमन, आजकल तो तुम ने मेरा फोन उठाना ही बंद कर दिया है? क्या गलती हो गई हम से?’’

”देखो युवराज, अब मैं तुम से न तो कभी मिलना चाहती हूं और न ही अब बात करना चाहती हूं, क्योंकि तुम बड़े धोखेबाज हो.’’ निशा ने गुस्से से कहा.

”देखो निशा, मैं तुम से बस एक बार यानी कि आखिरी बार मिलना चाहता हूं. तुम अभी कहां पर हो?’’ युवराज ने पूछा.

”मैं अपनी बहन के साथ अपने घर जोगिंदर नगर से अपने पीजी जा रही हूं. अभी मैं रास्ते में हूं. वैसे मैं अब कभी नहीं मिलना चाहती, तुम फोन रखो,’’ निशा ने साफसाफ कह दिया.

”यह बात अच्छी तरह से समझ लो निशा सोनी कि तुम्हारी वह सीडी मैं ने अभी तक संभाल कर रखी हुई है. यदि तुम मुझ से नहीं मिली तो मैं सीडी तो वायरल करूंगा ही, तुम को भी जान से मार दूंगा.’’ युवराज ने पुलिस वाली धमकी देते हुए कहा.

युवराज का यह पैंतरा तुरंत काम कर गया था. निशा तुरंत बोली, ”ठीक है युवराज, मैं तुम से जरूर मिलूंगी और वह भी आखिरी बार तुम आ जाना.’’

”ठीक है, तुम घर पहुंचो, मैं भी अभी तुम्हारे घर पर आ रहा हूं.’’ कहते हुए युवराज ने काल डिसकनेक्ट कर दी. निशा अपनी बड़ी बहन रितु सोनी के साथ शाम को लगभग साढ़े 7 बजे अपने घर खरड़ पहुंच गई. घर पहुंचते ही दोनों बहनें घर के लाए हुए सामान को व्यवस्थित करने में जुट गईं. तभी रात को लगभग साढ़े 8 बजे युवराज ने एक बार फिर निशा को फोन कर दिया. काल रिसीव करते ही निशा बोली, ”हां बोलो, अब क्या काम है? मैं ने कहा था न कि एक बार तुम से मिल लूंगी. अब इस समय क्यों फोन किया तुम ने?’’

”जानेमन, तुम्हारे ही घर के नीचे खड़ा तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं. बस, अब नीचे आ जाओ. आखिरी बार तुम से बात करनी है.’’ युवराज ने कहा.

”दीदी, मैं जरा बाहर जा रही हूं, नीचे युवराज आया है. बस आधे घंटे में वापस आ जाऊंगी.’’ निशा ने अपनी बड़ी बहन रितू से कहा और अपना मोबाइल ले कर घर से निकल गई.

निशा जब अपने फ्लैट से बाहर आई तो युवराज अपनी सफेद रंग की क्रेटा कार में उस का ही इंतजार कर रहा था. निशा गाड़ी में बैठ गई तो युवराज गाड़ी को काफी दूर रोपड़ के पास पथरेड़ी जट्टा गांव के पास तक ले आया. तब तक काफी समय भी हो चुका था. सड़क के किनारे भाखड़ा नहर भी बह रही थी. यह युवराज सिंह का अपनी ओर से पहले से ही सोचासमझा एक प्लान था. लेकिन इतनी रात की इतनी दूर युवराज गाड़ी को क्यों ले कर आया है, यह बात निशा की समझ में नहीं आ पा रही थी.

”युवराज, तुम मुझ से आखिरी बार मिलना चाहते थे. मैं ने तुम्हारी ये ख्वाहिश भी पूरी कर दी. लेकिन इतनी दूर सुनसान जगह पर मुझे ले कर आने का मकसद मैं समझ नहीं पा रही हूं.’’ निशा ने आखिरकार पूछ ही डाला.

”माई स्वीट हार्ट, अब आज का आखिरी मिलन तो हमारा ग्रैंड होना चाहिए न!’’ युवराज ने गाड़ी रोक दी और निशा को अपने गले से लगा लिया था.

”छोड़ोछोड़ो मुझे तुम. मुझे तुम से अब बहुत नफरत हो चुकी थी. तुम ने एक बार मिलने को कहा तो मैं आ गई. अब मुझे मेरा वीडियो जो तुम्हारे पास है, वह दे दो. आज के बाद मैं अब तुम्हारी सूरत भी नहीं देखना चाहती,’’ निशा ने अपने आप को युवराज की बांहों से छुड़ाते हुए नफरत भरे स्वर में कहा.

”अच्छा तो अब तुम इतनी बदतमीजी पर भी उतर आई हो. कभी तो मुझ से इतना प्यार करती थी, अब इतनी नफरत क्यों?’’ युवराज बोला.

”युवराज, अपने गिरेबान में झांक कर देखो तुम पहले, फिर मुझ पर इलजाम लगाओ. तुम पहले से ही शादीशुदा थे, तुम्हारी उम्र 33 साल है. तुम ने मुझ से खुद को कुंवारा बताया था और अपनी उम्र 27 साल बताई थी. कुछ तो शरम करो, तुम एक बच्चे के पिता भी हो. अब जल्दी से मुझे मेरी वीडियो दे दो और मुझे मेरे घर पर छोड़ दो, वरना इस का अंजाम काफी बुरा होगा.’’ निशा ने बिफरते हुए कहा.

”अच्छा, एक बात बताओ, अगर मैं तुम्हें वीडियो नहीं दूंगा तो तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी? जाओ, मैं नहीं देता तुम्हें वीडियो.’’ युवराज बोला.

”युवराज, अब मैं क्या करूंगी, यह तुम अच्छी तरह से सुन लो. फरवरी में तुम्हारी बीवी रेखा तुम्हारे बेटे के साथ आस्ट्रेलिया से वापस इंडिया आ रही है न! मैं उस के पास जाऊंगी और उस को तुम्हारी सारी करतूत बताऊंगी कि कैसे तुम ने मुझे फंसाया था, यह कह कर कि मैं कुंवारा हूं, 27 साल का हूं. मैं तुम से जल्द शादी कर के तुम्हें अपनी दुलहन बनाऊंगा. फिर हम दोनों सुखचैन की जिंदगी बिताएंगे. तुम्हारी एकएक करतूत तुम्हारी बीवी को बताऊंगी. तुम ने मेरी जिंदगी बरबाद की है. अब तुम्हारी जिंदगी को नरक न बना दूं तो कहना.’’ निशा ने बिफरते हुए कहा.

यह सुनते ही युवराज सिंह के तनबदन में जैसे आग लग गई थी. उस ने पहले तो कई मुक्के सीधे उस के चेहरे पर जड़ दिए. उस के बाद लातघूंसों से उस की बेदर्दी से पिटाई करने लगा. निशा अपनी जान की भीख मांगती रह गई. रोती रही, गिड़गिड़ाती रही, परंतु फिर भी युवराज का दिल नहीं पसीजा. वह उस को लगातार घूसों और लातों से मारता रहा.

कानून का रखवाला ही कर बैठा क्राइम

थोड़ी देर के बाद जब निशा ने कोई हरकत नहीं की तो युवराज ने उस की नाक के आगे हाथ लगाया तो उस की सांस बंद थी. धड़कन भी बंद हो चुकी थी. युवराज के चेहरे पर अब विजयी मुसकान थी. उस की योजना कामयाब हो चुकी थी. उस ने निशा के गहने और उस का मोबाइल फोन निकाल लिया. तब तक चारों तरफ अंधेरा घिर आया था. उस सुनसान इलाके में दूरदूर तक पङ्क्षरदा भी नजर नहीं आ रहा था. उस ने निशा की डैडबौडी को अपने दोनों हाथों से उठाया और वह भाखड़ा नहर में फेंक दी. उस के बाद उस ने अपने मोबाइल फोन से पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर फोन कर दिया.

दूसरी ओर पुलिस के एक हैडकांस्टेबल ने फोन उठाया तो युवराज ने उसे बताया, ”मेरा नाम युवराज सिंह है. मैं पंजाब पुलिस में कांस्टेबल हूं और मोहाली की काउंटर इंटेलीजेंस की टीम में तैनात हूं. मैं अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर फतेहगढ़ साहिब अपनी कार से जा रहा था तो मैं ने एक युवती को नहर में छलांग लगाते देखा.

”मैं ने उसे रोकने और बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन मैं अकेला होने के कारण उसे बचा नहीं पा रहा हूं. आप तुरंत पुलिस टीम को भेज कर उस युवती की जान बचा लीजिए. मैं अभी यहां मौके पर ही हूं.’’

कुछ देर में ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई. पुलिस टीम ने गोताखोर की टीम को भी घटनास्थल पर बुलवा लिया.

पुलिस के बुलावे पर थोड़ी देर में भोले शंकर डाइवर्स क्लब (गोताखोरों) की टीम भी वहां पर पहुंच गई. गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नेहा की लाश को भाखड़ा नहर से बाहर निकाला.  कांस्टेबल अपनी योजना में कामयाब हो कर चुपचाप अपनी गाड़ी स्टार्ट कर वहां से फतेहगढ़ साहिब की ओर निकल चुका था. सिंह भगवंतपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंसपेक्टर सुनील ने लाश का पंचनामा बनाया और मृतका की डैडबौडी पटियाला के राजिंद्र अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी. पुलिस ने आसपास में लाश की फोटो से मृतका की शिनाख्त कराई, लेकिन उस की शिनाख्त नहीं हो पाई.

तब पुलिस ने लाश की फोटो आसपास के जिलों के थानों में पहचान के लिए भिजवा दी. इस वीभत्स खबर को सुन कर रोपड़ जिले के सभी पुलिस अधिकारी सजग व सचेत हो उठे थे. सभी पुलिस अधिकारियों को यह मामला हत्या का दिखाई दे रहा था. युवराज सिंह और निशा सोनी की मुलाकात केवल 5 महीने पहले ही शुरू हुई थी. उस रोज युवराज सुबहसुबह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए अपने घर फतेहगढ़ साहिब अपनी कार से निकला था. वह जब चंडीगढ़ के पास पहुंचा, तभी उस ने देखा कि सड़क के किनारे एक सुंदर सी युवती उसे कार रोकने के लिए हाथ से इशारा कर रही थी.

युवराज कार रोकना तो नहीं चाहता था, लेकिन वह उस की सुंदरता से पहली ही नजर में प्रभावित हो गया था, इसलिए उस ने उस के इशारे पर अपनी कार रोक दी थी, ”जी कहिए मैडमजी, क्या काम है?’’ युवराज ने कार का शीशा खोलते हुए पूछा.

”जी, मुझे सेक्टर- 34 चंडीगढ़ में अर्जेंट जाना था. आज मुझे यहां पर आने में थोड़ी देर गई, जिस से मेरी बस छूट गई. वैसे वहां तक पहुंचाने के कितने रुपए लेंगे आप?’’ युवती ने पूछा.

”अच्छा तो मैं आप को कोई प्राइवेट टैक्सी वाला दिखाई दे रहा हूं क्या? कम से कम गाड़ी की नंबर प्लेट देख कर तो बात कीजिए.’’ युवराज ने गुस्सा होते हुए कहा.

”अरे सर, आप तो लगता है कि बुरा मान गए. वैसे मेरा इरादा आप का दिल दुखाना बिलकुल भी नहीं था. मैं ने तो जल्दबाजी में गाड़ी का नंबर भी नहीं देखा और आप को टैक्सीवाला समझने की भूल कर दी. अपनी इस खता के लिए मैं आप से सौरी कहती हूं.’’ युवती ने अपने दोनों हाथ जोड़ते हुए कहा.

”देखिए मैडमजी, आप जो भी हैं, मैं न तो आप का नामपता और न ही मैं आप के बारे में जानता हूं, मुझे आप का यूं हाथ जोडऩा बिलकुल भी ठीक नहीं लग रहा है. अब आप बेफिक्र हो कर मेरी गाड़ी में बैठ सकती हैं.’’ युवराज ने गाड़ी से बाहर निकलते हुए कहा.

”जी, आप की दरियादिली के लिए बहुतबहुत शुक्रिया. लेकिन सर, आजकल किसी पर भी इतनी जल्दी विश्वास कर लेना ठीक नहीं होता. आप मुझे अपना समझ कर जब जबरदस्ती कर ही रहे हैं तो आप यदि मुझे अपना परिचय बता दें तो मैं भी निश्चिंत हो कर आप की गाड़ी में बैठ सकती हूं. देखिए, आप इस बात का तो बिलकुल भी बुरा न मानिएगा.’’ युवती ने सहज भाव से कहा.

”आप की यह बात मुझे सच में बहुत अच्छी लगी है. आजकल के जमाने में ऐसा होना भी चाहिए. किसी भी अजनबी पर एकदम से विश्वास कर लेना ठीक नहीं होता. वैसे मैं आप को बता दूं कि मैं पंजाब पुलिस में नौकरी करता हूं, मेरा घर फतेहगढ़ साहिब में है और मैं आजकल मोहाली में पोस्टेड हूं. यदि आप को फिर भी मुझ पर विश्वास नहीं हो पा रहा है तो मैं अपना आइडेंटिटी कार्ड भी दिखा सकता हूं.’’ युवराज ने अपनी जेब से अपना आडेंटिटी कार्ड निकालते हुए कहा.

”अरे सर, आप ये कैसी बात कर रहे हैं. आप ने कहा और मुझे पक्का यहीन भी हो गया.’’ युवती ने कार का गेट खोलते हुए कहा.

”अरे मैडम, गाड़ी में आप और मैं 2 ही तो लोग हैं. आप आइए मेरे साथ बैठिए, बातचीत भी होती रहेगी.’’ युवराज ने गाड़ी का आगे का गेट खोलते हुए कहा. गाड़ी आगे बढ़ी तो दोनों में परिचय की शुरुआत होने लगी थी. युवराज ने कहा, ”मैं ने तो आप को अपना परिचय दे दिया, लेकिन आप ने मुझे अपने बारे में नहीं बताया. क्या मैं आप के बारे में जान सकता हूं?’’

”जी, क्यों नहीं! आप पूछें और मैं न बताऊं. मेरा नाम निशा सोनी है. मैं तहसील जोगिंदर नगर जिला मंडी हिमाचल की रहने वाली हूं. मैं ने चंडीगढ़ के एसडी कालेज से बीएससी की पढ़ाई की है और अभी मैं चंडीगढ़ सेक्टर 34 में फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट से एयर होस्टेस का कोर्स कर रही हूं,’’ निशा ने अपना परिचय देते हुए कहा.

”बहुत दिलचस्प बातें करती हैं आप. आप का करिअर भी बहुत उज्जवल दिखाई दे रहा है. आप के परिवार में और कौनकौन हैं? युवराज ने पूछा.

”सर, मेरे घर में हम 3 बहनें हैं. 2 बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है. मैं घर में सब से छोटी हूं. मेरी उम्र अभी 22 वर्ष है.’’ निशा ने कहा.

”निशाजी, पहले तो आप मुझे सर कहना छोड़ दीजिए, आप मुझे युवराज कह सकती हैं. शादी के बारे में आप की क्या सोच है? फेमिली वाले तो अब आप की शादी के लिए लड़का भी ढूंढ रहे होंगे.’’ युवराज ने कहा.

”जी, कोई केअर करने वाला मिल गया तो सोचेंगे. वैसे मैं ने अपने फेमिली वालों से कह दिया है कि मेरी शादी के बारे में अभी से चिंता करने की जरूरत नहीं है. पहले एयर होस्टेस बनना है, बाद में शादी के बारे में सोचेंगे. युवराजजी, आप भी बताइए अपने बारे में, आप की शादी हुई या नहीं ?’’ निशा ने पूछा.

”अरे निशाजी, अपनी तकदीर में तो अभी तक कोई अच्छी लड़की मिली ही नहीं. वैसे मेरी उम्र 27 साल हो चुकी है और फेमिली वाले और मैं बेसब्री से तलाश में लगे हैं.’’ युवराज ने कहा.

”युवराजजी, आप की बातें भी आप की तरह जिंदादिल लगती हैं,’’ निशा उस की तारीफ करते हुए बोली.

तभी युवराज ने कार में ब्रेक लगाया तो वह झटके में रुक गई, ”निशाजी, देखिए आप की मंजिल आ गई.’’ युवराज बोला.

”युवराजजी, इतनी जल्दी फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट आ भी गया. आप की बातें तो इतनी दिलचस्प थीं कि इतने लंबे रास्ते का पता ही नहीं चला.’’ निशा कार से उतरते हुए बोली.

”निशाजी, आप भी मुझे अच्छी लगीं, अच्छा अब कम से कम अपना मोबाइल नंबर तो दे दीजिए.’’ युवराज ने कहा तो निशा ने युवराज का फोन नंबर पूछ कर उसे मिसकाल कर दी. दोनों ने एकदूसरे का मोबाइल नंबर सेव कर लिया. उस के बाद युवराज वहां से अपनी ड्यूटी पर चला गया.

उस समय युवराज वहां से चला तो गया पर निशा का रूपयौवन उस पर काफी प्रभाव जमा चुका था. दूसरी तरफ निशा भी युवराज से एक ही मुलाकात में काफी प्रभावित हो चुकी थी. उस के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी. वाट्सऐप पर भी वे दोनों एकदूसरे से अपने दिल की बातें साझा करने लगे.

एक दिन युवराज उसे घुमाने एक गार्डन में ले गया और उस दिन युवराज ने उस से कह ही दिया, ”निशा, मैं तुम्हें दिलोजान से चाहने लगा हूं. देखो, हमारी मुलाकात हुए पूरे 10 दिन हो चुके हैं. इन 10 रातों में मैं ने केवल करवटें बदलेते हुए अपनी रातें गुजारी हैं. इस से पहले कि मैं तुम्हारी याद में, चाह में घुटघुट कर अपनी जान दे डालूं, इस से पहले तुम मेरा प्रणय निवेदन स्वीकार कर लो न प्लीज.’’ युवराज ने घुटने के बल झुकते हुए निशा से अपने प्रेम का इजहार कर डाला.

”युवराजजी, मेरे दिल में भी उसी तरह से आप के लिए प्यार उमड़ रहा है. मेरी भी यही फीलिंग है. मैं भी अब तुम्हारे बिना अधूरी हूं.’’ यह कहते हुए निशा ने युवराज का हाथ पकड़ कर ऊपर उठाया और उस की छाती से लग गई.

प्रेमिका को किस बात से लगा शौक

उस के बाद उन दोनों का प्रेम परवान चढ़ता चला गया. कब वे दोनों एकदूसरे के जिस्म में भी समाते चल गए, उन्हें पता ही नहीं चला. इस बीच अपने और निशा के अंतरंग क्षणों के वीडियो भी युवराज ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिए थे. एक बार युवराज ने 2 दिनों की छुट्टी ली और निशा के साथ एक पिकनिक स्पौट पर चला गया. वहां पर वे दोनों एक होटल में रुके, रात भर युवराज निशा के साथ मौजमस्ती करता रहा. सुबह निशा नहाधो कर तैयार हो कर कमरे में आ गई तो युवराज नहाने के लिए चल दिया. तभी युवराज का मोबाइल बजने लगा.

”आप कौन बोल रहे हैं?’’ निशा ने युवराज का फोन उठाते हुए पूछा.

”मैं आस्ट्रेलिया से रेखा बोल रही हूं. आप मोहाली थाने से बोल रही हैं न. प्लीज मेरी युवराज से बात करा दीजिए,’’ दूसरी ओर से एक युवती ने कहा.

”जी, आप युवराजजी की कोई रिश्तेदार हैं क्या?’’ निशा ने पूछा.

”अरे मैडम, आप पुलिस वाले भी वहुत जांचपड़ताल करते हैं. मैं तो हफ्ते में 2-3 बार युवराज से बात कर लेती हूं. इस बार ज्यादा व्यस्त हो गई तो 10 दिनों बाद फोन कर रही हूं. वैसे मैं युवराज सिंह की पत्नी रेखा बोल रही हूं. आप युवराज से जल्दी बात करा दीजिए.’’ रेखा ने कहा तो निशा के तो होश ही उड़ गए थे.

”जी रेखाजी, युवराजजी तो एकाएक एक विशेष ड्यूटी में यहां एकदम बाहर निकल गए. एक गोपनीय औपरेशन था. अपना फोन शायद वह जल्दबाजी में यहां पर भूल गए थे. जब फोन बजा तो मैं ने फोन उठा लिया. वैसे रेखाजी, आप के कितने बच्चे हैं?’’ निशा ने पूछा.

”जी, हमारा एक बेटा है. मैं यहां आस्ट्रेलिया में जौब करती हूं. मगर अब मैं यहां से इस्तीफा दे कर अपने बेटे के साथ हमेशा के लिए इंडिया आ रही हूं. वहां पर आ कर अपना कोई बिजनैस करूंगी. देखिए, मैं अभी अपने औफिस में हूं. मेरे पति युवराज आएं तो उन को जरूर बता दीजिएगा कि मेरा फोन आया था, वह मुझ से जरूर बात कर लें. अच्छा, अब मैं फोन रखती हूं.’’ यह कहते हुए रेखा ने काल डिसकनेक्ट कर दी.

यह सुन कर तो निशा के तनबदन में आग सी ही लग गई थी और उस ने तुरंत अपना सामान समेटा और जब युवराज बाथरूम से बाहर आया तो निशा उस पर बुरी तरह से भड़क गई थी.

”युवराज, मुझे तुम से ऐसी उम्मीद बिलकुल भी नहीं थी. तुम 33 साल के हो, तुम्हारी बीवी है, एक बेटा भी है. यह बात मुझ से छिपा कर तुम ने मुझे धोखा दिया. मेरे जज्बातों से खेला. मुझ से अब मिलने व बात करने की तुम कोशिश भी मत करना. मैं जा रही हूं.’’ यह कहते हुए निशा कमरे से निकल गई थी. उस के बाद से निशा ने युवराज से बात करना भी छोड़ दिया था.

निशा की बड़ी बहन रितु ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

उधर जब 20 जनवरी की रात तक निशा सोनी घर नहीं लौटी तो उस की बड़ी बहन रितु परेशान हो कर रात भर अपने पति हितेश हंस के साथ उसे तलाश करती रही, परंतु निशा का फोन स्विच्ड औफ आ रहा था. उस के बाद सुबह 21 जनवरी को रितु ने अपने पति के साथ रोपड़ जिले के सिंह भगवंतपुर थाने पहुंच कर निशा सोनी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करा दी. निशा ने पुलिस को बताया कि वह अपने बौयफ्रेंड युवराज सिंह के साथ उस की कार में बैठ कर गई थी. उस के बाद वह नहीं लौटी. अब भी निशा का फोन स्विच्ड औफ आ रहा था. थाना सिंह भगवंतपुर पुलिस ने 20 जनवरी, 2025 को एक अज्ञात युवती की लाश भाखड़ा नहर से बरामद की थी.

उन्होंने उस लाश के फोटो रितु को दिखाए तो फोटो देखते ही वह चीख पड़ी और रोते हुए बोली, ”सर, यह लाश तो मेरी बहन निशा की है. उस की यह हालत किस ने की है?’’

लाश की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली. फिर अगले दिन 22 जनवरी, 2025 की सुबह निशा सोनी के फेमिली वालों ने पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में जा कर शव की पहचान कर ली.

ऐसे पकड़ा गया कांस्टेबल युवराज सिंह

सिंह भगवंतपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका निशा सोनी का शव उस के फेमिली वालों को सौंप दिया. फेमिली वालों ने जोगिंदर नगर श्मशान घाट में निशा का अंतिम संस्कार कर दिया. अब पुलिस का अगला काम हत्यारे तक पहुंचना था. पुलिस ने जब 20 जनवरी, 2025 की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उस में निशा युवराज के साथ जाते हुए दिखाई दी. पुलिस ने तेजी से काररवाई करते हुए आरोपी युवराज सिंह को 22 फरवरी, 2025 को बीएनएस की धारा 103बी के तहत गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उस ने निशा सोनी की हत्या की पूरी कहानी बयां कर दी.

मृतका निशा सोनी के पिता हंसराज सोनी ने मीडिया और पुलिस को बताया कि उन की बेटी निशा के दांत भी अंदर की ओर पिचके हुए थे. आरोपी कांस्टेबल युवराज सिंह ने उस के सभी गहने और मोबाइल फोन भी निकाल लिया था और मेरी बेटी की नृशंस हत्या करने के बाद उसे नहर में फेंक दिया. हंसराज सोनी ने हत्या आरोपी कांस्टेबल युवराज सिंह के खिलाफ फांसी की मांग की.

उस के बाद मृतका के परिजनों ने जोगिंदर नगर पहुंच कर प्रदेश सरकार और एसपी (मंडी), हिमाचल प्रदेश से बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग भी उठाई तो यह मर्डर केस सिंह भगवंतपुर थाने से हिमाचल प्रदेश के जोगिंदरनगर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया.  22 वर्षीय ट्रेनी एयर होस्टेस निशा सोनी की हत्या की यह घटना अत्यंत दुखद व समाज को झकझोरने वाली है. इस घटना ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा और रिश्तों में विश्वास पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह मामला सिर्फ एक इंसान की जान के नुकसान का नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि हमारे समाज में अब किस प्रकार की मानसिकता पनपती जा रही है, जो प्रेम और विश्वास का गला घोंट कर हिंसा और अपराध को जन्म देती जा रही है. इस मामले में सब से चिंताजनक बात यह है कि आरोपी एक पुलिसकर्मी था, जिस का फर्ज लोगों और समाज की सुरक्षा करना है. लेकिन उसी ने अपने पद व वरदी का गलत इस्तेमाल करते हुए इस जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला. इस से यह भी स्पष्ट होता है कि महिलाओं के प्रति हिंसा सिर्फ किसी विशेष वर्ग या समुदाय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह एक व्यापक सामाजिक समस्या बनती जा रही है.

यह घटना केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा, न्याय व्यवस्था और पुलिस की जिम्मेदारी पर बड़े सवाल पैदा करती है. निशा सोनी एक महत्त्वाकांक्षी युवती थी. मात्र 10 दिनों के बाद ही एयर होस्टेस बनने का सपना देख रही थी. उस मासूम युवती की इस तरह से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत न केवल उस के परिवार को गहरे दुख में डालती है, बल्कि हमारे पूरे समाज को भी आत्ममंथन के लिए मजबूर करती है.

(कथा में रेखा परिवर्तित नाम है)

 

 

Murder Stories : पड़ोसी ने ज्‍वेलर और उसकी बीवी का पहले गला घोंटा फिर करंट लगाया

Murder Stories : जब दिमाग में लालच और अपराध के कीड़े कुलबुलाते हैं तो स्वार्थ की भावना की छाया में खून भी पानी लगने लगता है. कपिल गुप्ता और ओमबाबू राठौर को मुकलेश गुप्ता का पैसा, सोनाचांदी तो दिखा, लेकिन खून में डूबी 2 लाशें उन्हें मिट्टी के ढेले जैसी लगीं. काश! दोनों दरिंदों ने…

नौकरानी सोमवती रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह भी सर्राफा कारोबारी मुकलेश गुप्ता के घर काम करने पहुंची. उस ने दरवाजे पर लगी कालबेल बजाई. लेकिन कई बार घंटी बजाने के बाद भी जब अंदर कोई हलचल नहीं हुई तो उस ने दरवाजे को हलका सा धक्का दिया. ऐसा करने से दरवाजा खुल गया. सोमवती अंदर पहुंची. वह रोजाना सब से पहले नीचे के कमरों की सफाई करनी थी. लेकिन कमरे बंद थे, उस ने चाबी लेने के लिए मालकिन को आवाज लगाई. तभी उस की नजर ऊपर गई तो उसे हैरत हुई. मकान मालिक मुकलेश नीचे की ओर मुंह कर के लोहे के जाल पर पड़े थे. यह देख वह घबरा गई. उस ने ऊपर जा कर मालकिन लता गुप्ता को आवाज लगाई, लेकिन उन की भी आवाज नहीं आई.

सोमवती ने जब मालकिन के कमरे में जा कर देखा तो वह फर्श पर पड़ी थीं. उन के सिर से खून बह रहा था. यह दृश्य देखते ही सोमवती चीखती हुई बाहर की ओर भागी. उस ने यह जानकारी आसपास के लोगों व मुकलेश गुप्ता के भाई को दी. यह 28 जनवरी, 2020 की सुबह 6 बजे की बात है. सोमवती के चीखनेचिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए. कुछ लोग जीना चढ़ कर ऊपर पहुंचे. वे लोग ऊपर का दृश्य देख हैरान रह गए. पहली मंजिल पर लगे लोहे के जाल पर 62 वर्षीय मुकलेश गुप्ता और वहीं पास के कमरे के फर्श पर उन की 60 वर्षीय पत्नी लता पड़ी हुई थीं. मुकलेश के पैर में टेप चिपका कर बिजली का तार लगाया गया था, जिस का दूसरा सिरा बिजली के बोर्ड में लगा था.

लोगों ने तार को बोर्ड से अलग किया. पतिपत्नी दोनों की मौत हो चुकी थी. इसी बीच किसी ने यह सूचना आगरा में रहने वाली मुकलेश की सब से बड़ी बेटी डा. प्रियंका के अलावा शमसाबाद थाने में भी दे दी. डबल मर्डर की सूचना मिलते ही शमसाबाद एसओ अरविंद निर्वाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. डबल मर्डर और लूट की घटना से सनसनी फैल गई थी. मुकलेश कुमार पिछले 20 सालों से सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष थे. उन की हत्या की खबर मिलते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथसाथ मुकलेश के परिजन भी एकत्र हो गए थे. 2-2 लाशों को देख कर लोग आक्रोशित हो कर हंगामा करने लगे. स्थिति की गंभीरता को भांप कर एसओ ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया.

आननफानन में आगरा के एसएसपी बबलू कुमार एसपी प्रमोद कुमार और सीओ (फतेहाबाद) प्रभात कुमार मौके पर पहुंच गए. एसएसपी ने फोरैंसिक टीम और आसपास के थानों की फोर्स भी बुला ली. खबर मिलते ही मुकलेश गुप्ता की बेटी डा. प्रियंका भी शमसाबाद पहुंच गई. बाद में एडीजी अजय आनंद, आईजी ए.सतीश गणेश भी वहां आ गए. उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और दंपति के कत्ल के बारे में जानकारी ली. मुकलेश व लता के सिर से काफी खून निकल चुका था. दोनों के गले पर भी चोट के निशान थे. देखने से लग रहा था कि दंपति की हत्या के लिए बेहद क्रूर तरीका अपनाया गया था. साथ ही दोनों को करंट भी लगाया गया था.

फोरैंसिक टीम ने कई स्थानों से फिंगरप्रिंट उठाए. सर्राफा व्यवसायी व उन की पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले बदमाश इतने शातिर थे कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर अपने साथ ले गए थे. पुलिस को अंदेशा था कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को घर की हर चीज की जानकारी थी. आशंका थी कि लुटेरे परिवार के नजदीकी रहे होंगे. डबल मर्डर के बारे में आसपास के किसी व्यक्ति को भनक तक नहीं लगी थी. जबकि परिजनों के मुताबिक हत्या रात 8 बजे से पहले की गई थी. क्योंकि मुकलेश शाम 6 बजे और रात 8 बजे चाय घर पर पीते थे. शाम का दूध डिब्बे में डायनिंग टेबल पर रखा था. इस से स्पष्ट था कि 27 जनवरी की रात 8 बजे की चाय से पहले ही घटना को अंजाम दे दिया गया था.

जिस कमरे में लता का शव पड़ा था, उस में  5 अलमारियां खुली पड़ी थीं जबकि 3 अलमारियों को हाथ भी नहीं लगाया गया था. डा. प्रियंका ने घर की अलमारियां खोल कर देखीं तो 2 में से सोने के गहनों के अलावा लाइसैंसी रिवौल्वर भी गायब था. प्रियंका ने लूटे गए सामान की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई. डा. प्रियंका की तरफ से पुलिस ने भादंवि की धारा 302, 394 के तहत अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली. प्रियंका ने बंद अलमारियां खोलीं तो उन में रखे 10 लाख रुपए और 2 किलोग्राम सोना, चांदी यथास्थान रखे मिले. इस से अनुमान लगाया गया कि 2 अलमारियों से ही बदमाशों को भारी मात्रा में नगदी व आभूषण मिल गए थे.

मौके की काररवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया. मुकलेश के पास साहूकारी (ब्याज पर पैसे देने) का भी लाइसैंस था. घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही सर्राफा बाजार में उन की ओमप्रकाश मुकलेश कुमार ज्वैलर्स नाम से 90 साल पुरानी दुकान थी. आक्रोशित व्यापारियों व परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए कहा कि जब तक वारदात का खुलासा नहीं हो जाता, तब तक वे दोनों लाशों का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे. विरोध में व्यापारियों ने शमसाबाद का मार्केट बंद रखा. एसएसपी बबलू कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि 72 घंटे में डबल मर्डर और लूट का खुलासा कर दिया जाएगा.

खोजी कुत्ता कस्बा में स्थित कुम्हारों की गली से निकल कर दाऊजी के मंदिर तक जाने के बाद ठिठक कर रह गया. इसे ले कर तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे. ओमप्रकाश सर्राफ के 4 बेटों में प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारी मुकलेश गुप्ता तीसरे नंबर के थे. सब से बड़े डा. अवधेश गुप्ता जोकि शमसाबाद में ही प्रैक्टिस करते हैं, दूसरे नंबर के डा. अखिलेश गुप्ता का निधन हो चुका है, जबकि सब से छोटे सर्वेश गुप्ता हैं. हत्याकांड व लूट की घटना का परदाफाश करने के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने 4 पुलिस टीमों का गठन किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पतिपत्नी की मृत्यु गला घोटने तथा करंट लगने से हुई थी. इस के साथ ही हत्यारों ने दंपति पर सूजा जैसी किसी नुकीली चीज से हमला भी किया था.

पुलिस ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए सिलसिलेवार जांच शुरू की. पुलिस को मृतकों के घर वालों ने बताया कि घर के काम के लिए वीरेंद्र नाम का लड़का था, जिसे मुकलेश ने हटा दिया था. पुलिस ने इस लड़के के साथ ही दुकान पर काम करने वाले नौकरों पर भी निगाह रखनी शुरू कर दी. घर पर बिजली व पानी की लाइन की मरम्मत के लिए आनेजाने वालों को भी खंगाला गया. जांच के दौरान पता चला कि मुकलेश गुप्ता ने 27 जनवरी, 2020 को अपनी दुकान शाम साढ़े 5 बजे बंद की थी. इस के बाद वह घर आ गए थे. शाम 7 बजे वह दोबारा घर से पैदल निकले थे और बाजार में छोटे भाई सर्वेश से मिले. उन्होंने करीब साढ़े 7 बजे दाऊजी मंदिर जा कर दर्शन किए. फिर थाने के सामने एक मैडिकल स्टोर से दवा खरीदी और घर आ गए. साढ़े 8 बजे दूध वाला दूध देने आया. तब तक वारदात हो चुकी थी.

दूधिया की बातों से कहानी उलझ गई थी. मुकलेश के यहां दूध देने शमसाबाद निवासी सोनू और उस का भाई मोनू शाम करीब साढ़े 8 बजे पहुंचे थे. नीचे से आवाज देने पर लता ऊपर से रस्सी में बांध कर डिब्बा नीचे लटका देती थीं और वे दूध दे कर चले जाते थे. लेकिन उस दिन आवाज देने पर भी जब डिब्बा नहीं लटकाया, तब दोनों भाई जीने से चढ़ कर ऊपर गए और आवाज दी. उस समय टीवी तेज आवाज में चल रहा था. वहीं डायनिंग टेबल पर डिब्बा रखा था. उसी में दूध भर कर दोनों वापस चले गए.  इस से पुलिस ने अनुमान लगाया कि उस समय वारदात हो चुकी थी. मुकलेश के एक परिचित ने रात 9 बज कर 8 मिनट पर उन्हें फोन किया. घंटी जाती रही, लेकिन फोन नहीं उठा.

पुलिस ने दोनों दूधिया भाइयों से भी पूछताछ की. दोनों ने बताया कि घर में कोई दिखाई नहीं दिया. टीवी तेज आवाज में चलने के कारण हम ने सोचा कि वे लोग कमरे में टीवी देख रहे होंगे. यह बात समझ नहीं आ रही थी कि बदमाशों ने जब गला घोट कर व नुकीली चीज से प्रहार कर दोनों की हत्या कर दी थी, तब करंट क्यों लगाया? क्या हत्यारे उन से घृणा करते थे? बदमाश घर में लाखों रुपए के आभूषण व नगदी क्यों छोड़ गए? यह भी समझ नहीं आ रहा था कि बदमाश रिवौल्वर तो लूट ले गए, लेकिन अलमारी में रखी डबल बैरल बंदूक छोड़ गए थे. बड़ा माल हाथ लगने के बाद भी वे दुकान का थैला जिस में दुकान की चाबियां और कागजात थे, क्यों ले गए?

पुलिस को अंदेशा था कि इस हत्याकांड में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है. पुलिस इस बात की जांच कर रही थी कि पतिपत्नी की मौत से किसे लाभ मिल सकता है. मुकलेश के पास साहूकारी का लाइसैंस था. उन के पास किसान, आम आदमी और कारोबारी कर्ज लेने आते थे, मुकलेश गहने और खेत गिरवी रख कर ब्याज पर पैसे देते थे. सर्राफा कारोबार में मुकलेश की अच्छी साख थी. उन की 3 बेटियां थीं. बड़ी बेटी डा. प्रियंका की शादी सेना में मेजर श्यामकुमार से हुई थी, वह आगरा में डाक्टर है. मंझली गीतिका की शादी हैदराबाद में और छोटी दीपिका की गुजरात में हुई थी. प्रियंका सप्ताह में 1-2 दिन शमसाबाद आतीजाती थी. पिछले दिनों मुकलेश अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद घूमने गए थे. वहां वह गीतिका से मिल कर आए थे. वहां से वह 5 जनवरी को वापस आए थे.

फोरैंसिक टीम ने एक दरजन से अधिक चीजों से फिंगरप्रिंट के नमूने संकलित किए थे. घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों को भी एकत्रित कराया गया था. कस्बे में मौजूद सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए. क्राइम सीन का रिव्यू किया गया. घटना को 4 दिन बीत गए थे. पुलिस द्वारा दी गई समय सीमा भी समाप्त हो रही थी. इस दोहरे हत्याकांड ने शमसाबाद के पुलिस महकमे को हिला दिया था. घटना का खुलासा न होने से मृतकों के सगेसंबंधी, सर्राफा व्यवसायी आक्रोशित थे. जिस से धरनेप्रदर्शनों का डर था. इलैक्ट्रौनिक और प्रिंट मीडिया में भी घटना सुर्खियों में थी, जिस से पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा था. यह केस पुलिस के लिए चुनौती बन गया था, लेकिन पुलिस अपने काम में गोपनीय तरीके से जुटी रही, जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही थी. एसएसपी बबलू कुमार ने सर्विलांस, एसओजी, क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग और 7 थानों के प्रभारियों के साथ एक टीम बनाई थी, जिस में 50 पुलिसकर्मी शामिल थे.

एसएसपी ने वाट्सऐप पर डबल मर्डर औपरेशन के नाम से ग्रुप बनाया. इस में पूरी टीम को जोड़ा गया. इसी ग्रुप पर हर अपडेट दी और ली जा रही थी. अधिकारी भी इसी पर निर्देश भी देते थे. एसपी पूर्वी शमसाबाद प्रमोद कुमार थाने में कैंप कर के रहे. एडीजी अजय आनंद और आईजी ए.सतीश गणेश भी इस मामले पर नजर रखे थे. पुलिस ने कारोबारी मुकलेश के मोबाइल को भी खंगाला. घटना से एक दिन पहले कपिल गुप्ता ने मुकलेश को फोन किया था. इस से पहले उस की मुकलेश से कभी बात नहीं हुई थी. पुलिस जब कपिल गुप्ता के घर पहुंची तो पता चला कि वह घटना के बाद से कस्बे से बाहर है. इसी से पुलिस

को सुराग मिल गया और जांच आगे बढ़ती गई. शुक्रवार देर रात क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने कपिल गुप्ता व उस के साथी ओमबाबू राठौर निवासी इरादतनगर, शमसाबाद को फतेहपुर सीकरी से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने उन की निशानदेही पर लूटे गए 11 किलोग्राम सोने के आभूषण, 24.7 किलोग्राम चांदी और साढ़े 13 लाख रुपए की नगदी बरामद की. बरामद सोनेचांदी के आभूषणों की कीमत करीब 4 करोड़ 60 लाख है. पहली फरवरी को एडीजी अजय आनंद ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मिले संकेतों के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच मुकलेश के परिचितों की ओर मोड़ दी थी.

इसी बीच जानकारी मिली कि कस्बे के परचून दुकानदार कपिल गुप्ता और उस का दोस्त ओमबाबू राठौर इस वारदात के बाद से ही गायब हैं. दोनों के घर मुकलेश के घर से करीब 500 मीटर दूरी पर हैं. कपिल के बाबा वेदप्रकाश मुकलेश गुप्ता की दुकान पर मुनीम थे, अब उन की मृत्यु हो चुकी है. पुलिस को दोनों का मूवमेंट फतेहपुर सीकरी और राजस्थान के हिंडौन सिटी, कैला देवी (करौली) और इस के बाद जयपुर और कोटा में मिला. जब वे शमसाबाद वापस आ रहे थे, उन्हें फतेहपुर सीकरी में गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इस दोहरे मर्डर और लूटपाट की जो कहानी सामने आई, इस प्रकार थी—

पुलिस को पता चला कि कपिल गुप्ता पर करीब 10 लाख रुपए का तथा उस के दोस्त ओमबाबू राठौर पर करीब 8 लाख का कर्ज था. कपिल की इरादतनगर में परचून की दुकान थी, जिस में 2 बार चोरी हो चुकी थी. दोनों कर्ज से परेशान थे. दोनों काफी दिनों से ऐसी किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिस में इतना पैसा मिल जाए, जिस से उन का कर्ज उतर जाए. इसी योजना के तहत कपिल ने ओमबाबू को बताया कि सर्राफ मुकलेश गुप्ता के घर पर केवल मुकलेश व उन की पत्नी रहती है. उन के यहां काफी सोनाचांदी और नकदी मिल सकती है. कपिल के बाबा पहले मुकलेश के यहां मुनीम रह चुके थे. इस के चलते कपिल की मुकलेश से अच्छी जानपहचान थी. दोनों ने कपिल की दुकान में बैठ कर ठोस योजना बनाई.

योजना के अनुसार 22 जनवरी, 2020 को दोपहर डेढ़ बजे कपिल ने मुकलेश की दुकान से सोने की 10 हजार रुपए रेंज की अंगूठी खरीदी और पैसा बाद में देने को कह दिया. कपिल व उस का दोस्त ओमबाबू 26 जनवरी को उन के घर पैसा देने के बहाने गए और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया. लेकिन लता ने दरवाजा नहीं खोला. 27 जनवरी को कपिल ने शाम 7 बजे मुकलेश को फोन किया. उस ने कहा कि वह अंगूठी के पैसे देने आप के घर आ रहा है. आप अपने घर फोन कर के बता दें. इस पर मुकलेश ने पत्नी लता को फोन कर दिया था.

दोनों मुकलेश के घर जा धमके. योजना के अनुसार, वे सूजा, रस्सी, करंट लगाने के लिए तार और टेप साथ ले गए थे. लता ने जैसे ही गेट खोला, कपिल ने लता के गले में रस्सी डाल कर गला घोट दिया. जबकि ओमबाबू ने गले में सूजा घोंपा. इस से लता की चीख भी नहीं निकल पाई. दोनों लता को घसीट कर कमरे में ले गए और वहां पटक दिया. कपिल ने बैड पर रखी अलमारी की चाबी उठाई और अलमारी खोल कर उस में रखा सोना, चांदी और नगदी साथ लाए बैग में भर ली. खूंटी पर टंगी रिवौल्वर भी रख ली. इस के बाद दोनों मुकलेश के आने का इंतजार करने लगे. 15 मिनट बाद ही दरवाजे पर मुकलेश ने दस्तक दी. कपिल ने गेट खोला. जैसे ही मुकलेश अंदर आए कपिल ने गले में फंदा डाल कर उन का भी गला घोट दिया. साथ ही सूजे से सिर पर प्रहार भी किए.

इस के बाद ओमबाबू ने बेल्ट से उन के गले को कस दिया. घटना का कोई भी सुराग न छोड़ने की वजह से उन्हें भी जान से मार दिया. मुकलेश को घसीट कर किचन के पास लोहे के जाल पर डाल दिया. इतना ही नहीं, मौत की पुष्टि के लिए दोनों को करंट भी लगाया. इस बीच शातिरों ने टीवी की आवाज तेज कर दी थी. इस के बाद ओमबाबू ने सीसीटीवी की डीवीआर निकाल ली. रात 8 बजे तक दोनों ने काम खत्म कर के 3 बैगों में सामान भरा और घर से निकल गए. दोनों शातिर 4 दिनों तक ऐश करते रहे. वे फतेहपुर सीकरी के एक होटल में ठहरे. बाद में राजस्थान के करौली तथा जयपुर पहुंचे. जयपुर के एक होटल में दोनों ने ढाई हजार रुपए प्रतिदिन किराए का कमरा लिया. दोनों रोज बीयर पीते, बौडी मसाज कराते. कपिल ने अपनी पत्नी के खाते में भी 50 हजार रुपए जमा कराए. पकड़े जाने तक दोनों ने 35 हजार रुपए खर्च कर दिए थे.

ओमबाबू राठौर ग्वालियर में एक राहगीर के गले में सूजा मार कर 28 लाख की लूट की कोशिश और चेन लूट चुका था. वह अपराधी किस्म का है. उस ने पहली पत्नी को तलाक दे दिया था, बाद में उस ने सन 2007 में रेखा से दूसरी शादी कर ली. वह कपिल के घर के पास ही रहता है और किराए पर आटो चलवाता है. सर्राफ दंपति की हत्या और लूटपाट करने के बाद दोनों शातिर बदमाश कैला देवी के दर्शन को भी पहुंचे. मामले का परदाफाश करने वाली टीम में एसओ (शमसाबाद) अरविंद निर्वाल, सर्विलांस प्रभारी इंसपेक्टर नरेंद्र कुमार, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार गिरि, एसआई राजकुमार बालियान, प्रदीप कुमार, राहुल कटियार, चंद्रवीर सिंह, कांस्टेबल परमेश, तहसीन, सचिन, अमित, मनोज, त्रिलोकी और यशवीर शामिल थे.

सहयोगी टीम में इंसपेक्टर (फतेहाबाद) प्रवेश कुमार, इंसपेक्टर (डौकी) प्रदीप कुमार, एसओ (बसई अरेला) शेर सिंह, क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा, एसआई प्रदीप कुमार, कांस्टेबल प्रशांत कुमार, विवेक, राजकुमार, करनवीर और अरुण शामिल थे. डबल मर्डर व लूट के दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. 6 फरवरी को दोनों को पुलिस ने फिर से रिमांड पर लिया. इन की निशानदेही पर सीकरी कस्बे में रेलवे कालोनी के खंडहर के मलबे में दबी कारोबारी मुकलेश की इंग्लिश रिवौल्वर व 24 कारतूस, साथ ही गहने रखने वाले 4 पर्स बरामद किए गए. आरोपियों ने बताया कि डीवीआर उन्होंने करौली जाते समय काली सिल नदी में फेंक दी थी.

घटना का परदाफाश करने वाली पुलिस टीम को एडीजी अजय आनंद ने एक लाख रुपए ईनाम देने की घोषणा की.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

Family Dispute : गुस्से में आकर पति ने चादर से घोंटा पत्नी का गला

Family Dispute : घरगृहस्थी में पतिपत्नी के झगड़े आम बात होते हैं, अगर ये झगड़े नफरत में बदल जाएं तो अंजाम बुरा ही होता है. जसवीर कौर व हरविंदर सिंह ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन जब संबंधों में कड़वाहट पैदा हुई तो प्यार ही जहर बन गया. नतीजतन…

उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर का एक उपनगर है जसपुर. 12 फरवरी, 2020 की शाम साढ़े 6 बजे किसी व्यक्ति ने जसपुर कोतवाली में फोन कर के बताया कि महुआ डाबरा, हरिपुर स्थित कालेज की ओर जाने वाली कच्ची सड़क किनारे गन्ने के खेत में एक महिला की लाश पड़ी है. यह जगह पौपुलर के जंगल के पास है. फोन करने वाले ने सूचना दे कर फोन काट दिया. फोन लैंडलाइन पर आया था, इसलिए फोन करने वाले को कालबैक कर के कोई जानकारी नहीं ली जा सकती थी. खबर मिलते ही कोतवाली प्रभारी उमेद सिंह दानू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक अंधेरा हो चुका था.

इस के बावजूद पुलिस ने जीप की रोशनी और टौर्च के सहारे लाश को खोज लिया. मृतका की लाश अर्द्धनग्न स्थिति में थी. घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पहली बार में ही यह बात समझ में आ गई कि मृतक की हत्या कहीं और कर के लाश को उस जगह ला कर फेंका गया है. लाश के पास ही एक लेडीज हैंड पर्स भी पड़ा था, जिस में कुछ दवाइयों के अलावा मेकअप का सामान, मोबाइल फोन, कुछ कंडोम्स वगैरह थे. लाश से कुछ दूरी पर लेडीज सैंडलनुमा जूती भी पड़ी मिली. घटनास्थल से सब चीजें और जानकारी जुटाने के बाद कोतवाल उमेद सिंह दानू ने महिला की लाश मिलने की सूचना काशीपुर के सीओ मनोज कुमार ठाकुर, एडीशनल एसपी राजेश भट्ट, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को दे दी.

खबर पा कर उच्चाधिकारी घटनास्थल पर आ गए. घटनास्थल पर पुलिस का जमावड़ा लगते देख आसपास के गांवों के कुछ लोग भी एकत्र हो गए थे. पुलिस ने उन से मृतका की शिनाख्त कराई तो उस की पहचान हो गई. पता चला मृतका गांव सुआवाला, जिला बिजनौर की रहने वाली जसवीर कौर उर्फ सिमरनजीत थी. उस के पति का नाम हरविंदर सिंह है. मृतका की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस अफसरों ने उस के घर वालों तक घटना की जानकारी पहुंचाने के लिए 2 सिपाहियों को भेज दिया. हरविंदर की हत्या की बात सुन कर उस के घर वाले तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए.

मौकाएवारदात पर पहुंचते ही मृतका के भाई राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि जसवीर कौर की हत्या उस के ससुराल वालों ने की है. उन्होंने ही लाश यहां ला कर डाली होगी. राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उस की बहन मामा के लड़के की शादी में आई थी, लेकिन 5 फरवरी को उस का ममेरा भाई सोनी उसे उस की ससुराल सुआवाला छोड़ आया था. उस के बाद उस की जसवीर से कोई बात नहीं हो पाई थी. राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उस का बहनोई हैप्पी ड्रग्स का सेवन करता है, जिस की वजह से वह घर का कामकाज भी नहीं करता था. नशे की लत के चलते वह जसवीर को बिना किसी बात के मारतापीटता था. साथ ही वह दोनों बच्चों को भी उस से दूर रखता था. इसी कलह की वजह से जसवीर कौर ममेरे भाई की शादी में भी अकेली ही आई थी.

पुलिस पूछताछ में राजेंद्र ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि जसवीर और हरविंदर ने प्रेम विवाह किया था. लेकिन शादी के कुछ दिन बाद दोनों के बीच खटास पैदा हो गई थी. जिस की वजह से हरविंदर उसे बिना बात के प्रताडि़त करने लगा था. 25 सितंबर, 2019 को हरविंदर सिंह ने उस के साथ मारपीट की थी, जिस के बाद मामला थाने तक जा पहुंचा था. इस बारे में जसवीर ने थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर में मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई थी. बाद में पुलिस ने हरविंदर सिंह को थाने बुलाया और समझाबुझा कर आपस में समझौता करा दिया था. इस के बाद वह जसवीर कौर को उस की ससुराल छोड़ आया था.

लेकिन पुलिस पूछताछ में जसविंदर कौर के ससुराल वालों का कहना था कि जब से वह अपने भाई की शादी में गई थी, घर वापस नहीं लौटी थी. उस की हत्या की सच्चाई जानने के लिए पुलिस को उस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था. मृतका के भाई राजेंद्र ने थाना कोतवाली में जसवीर के पति हरमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी, ससुर चरणजीत सिंह, सास रानू व देवर हरजीत सिंह उर्फ भारू निवासी ग्राम बहादरपुर सुआवाला, थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करा दिया. लेकिन उन के विरुद्ध कोई सबूत न मिलने के कारण पुलिस कोई काररवाई नहीं कर सकी.

इस केस के खुलासे के लिए पुलिस ने मृतका के मोबाइल की काल डिटेल्स भी चैक कीं, जिस में 4 ऐसे लोगों के नंबर मिले, जिन पर मृतका ने काफी देर तक बात की थी. लेकिन उन नंबर धारकों से पूछताछ करने पर भी पुलिस इस केस से संबंधित कोई खास जानकारी नहीं जुटा पाई.

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग छानबीन में पुलिस ने उस क्षेत्र के अलगअलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखीं. साथ ही मृतका के मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगा दिया. लेकिन इस सब से पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. उसी दौरान पुलिस को ठाकुरद्वारा-भूतपुरी बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से एक फुटेज मिली, जिस में 8 फरवरी, 2020 को सुबह के 11 बजे मृतका बस स्टौप पर खड़ी नजर आई. इस से यह बात साफ हो गई कि ससुराल जाने के लिए मृतका वहां से बस में सवार हुई थी. कहा जा सकता था कि वह 8 फरवरी को अपनी ससुराल जरूर गई थी, जबकि उस के ससुराल वालों का कहना था कि अपने भाई की शादी में जाने के बाद वह घर वापस नहीं आई. ससुराल पक्ष के लोगों के बयान पुलिस के लिए छानबीन का अहम हिस्सा बनते जा रहे थे.

इस केस की जांच में जुटी पुलिस टीमें मृतका के पति हरविंदर, उस के पिता चरनजीत सिंह और एक रिश्तेदार तरनवीर सिंह निवासी सुआवाला, जिला बिजनौर को पूछताछ के लिए जसपुर कोतवाली ले आई. कोतवाली में पुलिस ने तीनों से अलगअलग पूछताछ की. उन तीनों के बयानों में काफी विरोधाभास था. इस से ससुराल पक्ष शक के दायरे में आ गया. पुलिस ने मृतका के पति हरविंदर को एकांत में ले जा कर सख्ती से पूछताछ की तो वह पुलिस के सामने टूट गया. उस ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि 8 फरवरी को जसवीर कौर घर आई तो किसी बात को ले कर उस से नोंकझोंक हो गई. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से के आवेग में उस ने चादर से उस का मुंह बंद कर उस की हत्या कर दी.

पुलिस ने मृतका के पर्स से मेकअप का कुछ सामान व कंडोम बरामद किए थे, जिन को ले कर पुलिस संशय में थी. घटनास्थल पर मृतका का शव अर्द्धनग्न हालत में मिला था, जिसे देख कर लग रहा था कि उस के साथ पहले रेप हुआ होगा, बाद में दरिंदों ने उस की हत्या कर दी होगी. इसी वजह से पुलिस प्रथमदृष्टया इस केस को रेप से जोड़ कर देख रही थी, लेकिन जब केस का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरत में रह गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई. दरअसल, यह करतूत जसवीर कौर के ससुराल वालों की थी. उस से छुटकारा पाने के लिए उन लोगों ने इस हत्याकांड को बड़े ही शातिराना ढंग से अंजाम दिया था.

गांव मलपुरी जसपुर से कोई 6 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में स्थित है. 32 वर्षीया जसवीर कौर इसी गांव के स्व. अमरजीत सिंह की बेटी थी. 15 साल पहले जसवीर कौर की शादी हरविंदर सिंह से हुई थी. हरविंदर सिंह जसपुर से लभग 7 किलोमीटर दूर भूतपुरी रोड पर गांव सुआवाला में रहता था. शादी के समय हरविंदर प्राइवेट बस का ड्राइवर था. उस के पास जुतासे की भी कुछ जमीन थी. तहकीकात के दौरान पुलिस के सामने यह बात भी खुल कर सामने आई कि 15 साल पहले जसवीर कौर का हरविंदर से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस के चलते दोनों ने स्वेच्छा से विवाह कर लिया था.

शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीकठाक चलता रहा, लेकिन फिर दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और गृहस्थी में खटास आनी शुरू हो गई. दोनों के बीच मनमुटाव का कारण बनी हरविंदर सिंह की मां राणो कौर. हालांकि हरविंदर सिंह ने जसविंदर के साथ अपनी मरजी से कोर्टमैरिज की थी, लेकिन उस की मां राणो कौर को जसविंदर मन नहीं भाई थी. इसी के चलते उस ने दोनों के संबंधों में विष घोलना शुरू कर दिया था. हालांकि हरविंदर जसवीर कौर से उम्र में काफी बड़ा था, लेकिन फिर भी जसवीर कौर उसे बहुत प्यार करती थी. समय के साथ जसवीर कौर 2 बच्चों की मां बन गई. लेकिन इस के बाद भी न तो उसे पति हरविंदर सिंह ने मानसम्मान दिया और न ही उस के परिवार के अन्य लोगों ने. 2 बच्चों की मां बन जाने के बाद भी जसवीर कौर को उस के बच्चों से अलग रखा जाता था.

हरविंदर सिंह खुद भी दोनों बच्चों के साथ अपनी मां राणो के कमरे में सोता था. इसी मनमुटाव के चलते जब दोनों के बीच विवाद ज्यादा बढ़ा तो रिश्तेदारों के सहयोग से हरविंदर सिंह को परिवार से अलग कर दिया गया. उस के बाद उस का छोटा भाई हरजीत सिंह अपनी मां के साथ खानेपीने लगा. जबकि हरविंदर अपनी पत्नी जसवीर कौर के साथ गुजरबसर कर रहा था. लेकिन यह सब भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका. कुछ ही दिनों बाद हरविंदर अपनी मां के गुणगान करने लगा और जसवीर कौर की ओर से लापरवाह हो गया. नशे का गुलाम था हरविंदर हरविंदर राशन वगैरह जरूरी सामान भी नहीं ला कर देता था. वह खुद तो अपनी मां के साथ खाना खा लेता था, लेकिन जसवीर कौर को खाने के लाले पड़ने लगे थे.

उस के पास 2 बच्चे थे, जिन की गुजरबसर करना उस के लिए मुश्किल हो गया था. ऊपर से पति आए दिन उस के साथ मारपीट करता था. हरविंदर पहले तो केवल शराब का ही नशा करता था, लेकिन बाद में अपना कामधंधा सब छोड़ कर भांग, अफीम आदि का भी सेवन करने लगा था. जसवीर कौर जब कभी उसे समझाने वाली बात करती तो वह उसे बुरी तरह मारतापीटता था. वह उसे घर पर चैन से नहीं रहने देता था. अगर वह किसी काम से बाहर जाती तो हरविंदर उस पर चरित्रहीनता का लांछन लगाता था. इस सब से जसवीर कौर की जिंदगी नरक बन गई थी. जसवीर कौर के पास अपना मोबाइल था. जब कभी उस के फोन पर किसी की काल आती तो वह उसे शक की निगाहों से देखता. हरविंदर सिंह उसे किसी से भी फोन पर बात नहीं करने देता था. इस सब के चलते दोनों के संबंधों में कड़वाहट भरती गई.

25 सितंबर, 2019 को हरविंदर सिंह ने जसवीर कौर के साथ मारपीट की, जिस के बाद मामला थाने तक पहुंच गया. नतीजतन जसवीर कौर ने थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर में मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई. लेकिन पुलिस ने दोनों को समझाबुझा कर घर भेज दिया था. थाने में हुए समझौते के बाद भी हरविंदर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. वह फिर से उसे प्रताडि़त करने लगा. 3 फरवरी, 2020 को जसवीर कौर अपने मामा के लड़के की शादी में गई थी. वहां से वह 6 फरवरी को वापस लौट आई. फिर 7 फरवरी को वह दिन में 12 बजे घर से निकल गई. उस दिन वह घर न आ कर अगले दिन लौटी. उसी रात झगड़े के बाद हरविंदर ने उस का मोबाइल छीन कर रख लिया.

इसी को ले कर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि हरविंदर सिंह ने गुस्से के आवेग में चादर से जसवीर का मुंह दबा दिया. जिस से उस की सांस अवरुद्ध हो गई और वह बेहोश हो कर गिर गई. फिर कुछ ही पलों में उस की सांस रुक गई. जसवीर कौर को मरा देख हरविंदर सिंह बुरी तरह घबरा गया. उस ने यह जानकारी अपने पिता चरनजीत सिंह, मां राणो कौर को दी. इस से परिवार में दहशत फैल गई. किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि उस की लाश का क्या किया जाए. हरविंदर ने अपने दोस्त तरनवीर सिंह को फोन कर अपने घर बुला लिया. चारों ने मिल कर रायमशविरा कर के उस की लाश को कहीं दूर फेंकने की योजना बनाई.

हत्या के बाद घिनौना षडयंत्र तरनवीर अपनी बाइक बजाज पल्सर यूपी20पी 7585 ले कर आया था. चारों ने योजना बनाई कि जसवीर की लाश को ऐसी हालत में फेंका जाए ताकि लोग उसे देख कर रेप केस समझें और उस की हत्या का शक घर वालों पर न आने पाए. इस योजना को अमलीजामा पहनाने हेतु चारों आरोपी जसवीर की लाश को पल्सर बाइक पर रख कर महुआडाबरा की ओर चल दिए. बाइक को तरनवीर चला रहा था. पीछे हरविंदर का छोटा भाई हरजीत सिंह जसवीर कौर की लाश को पकड़ कर बैठा था, जबकि दूसरी बाइक टीवीएस स्टार सिटी यूपी20क्यू 6491 को हरविंदर चला रहा था और उस के पीछे उस के पिता चरनजीत सिंह बैठे थे.

महुआडाबरा आते ही दोनों बाइक एक कच्चे रास्ते की तरफ बढ़ गईं. वहीं एक सुनसान जगह देख कर उन्होंने लाश गन्ने के खेत में फेंक दी. इस मामले को एक नया रूप देने के लिए पूर्व नियोजित योजनानुसार जसवीर के पर्स में मेकअप के सामान के साथ कंडोम के पैकेट भी रख दिए गए. जसवीर कौर की लाश को गन्ने के खेत में डालने के बाद इन लोगों ने उस की सलवार को घुटनों तक खिसका दिया, ताकि देखने वाले यही समझें कि किसी ने उस के साथ रेप कर उस की हत्या की है. अपनी योजना को अमलीजामा पहनाने के बाद चारों अपने गांव सुआवाला लौट आए. लाश की स्थिति देख कर पुलिस भी यही अंदाजा लगा रही थी कि किसी ने बलात्कार कर उस की हत्या कर डाली. लेकिन जब पुलिस ने इस केस की गहराई से छानबीन की तो जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर केस की कड़ी से कड़ी जुड़ती गई.

पुलिस ने इस मामले में मृतका जसवीर कौर के पति हरविंदर सिंह, उस के पिता चरनजीत सिंह, दोस्त तरनवीर सिंह व हरविंदर के छोटे भाई हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया. मृतका जसवीर कौर के बच्चों 10 वर्षीय किरन व 13 वर्षीय प्रीत को उस का मामा राजू अपने साथ ले गया था.

Superstition : लाखों रुपए से करोड़ों रुपए बनाने वाला तांत्रिक का हुआ पर्दाफाश

Superstition : कुछ लोग लालच में आ कर न सिर्फ अपना आर्थिक नुकसान करते हैं, बल्कि अपनी जान भी गंवा बैठते हैं. काश! ठेकेदार सुभाषचंद तांत्रिक अरशद के झांसे में न आता तो…

3 दिसंबर, 2019 का दिन था. उस वक्त सुबह के 8 बज रहे थे. उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के थाना फतेहपुर के थानाप्रभारी अमित शर्मा को किसी ने फोन कर के सूचना दी कि सहारनपुर-देहरादून हाइवे पर गांव नानका के पास सड़क किनारे एक एक्सयूवी 500 कार के अंदर किसी आदमी की लाश पड़ी है. सुबहसुबह लाश मिलने की बात सुन कर थानाप्रभारी चौंक गए. उसी समय वह एसएसआई अजय प्रताप गौड़, एसआई रघुनाथ सिंह, दीपचंद, बिजेंद्र, हैडकांस्टेबल संजय, सचिन और महिला सिपाहियों ऊषा व अल्पना के साथ घटनास्थल की तरफ चल दिए.

घटनास्थल वहां से 3-4 किलोमीटर दूर था, इसलिए वह 10 मिनट में ही वहां पहुंच गए. मौके पर काफी लोग जमा थे. वहां खड़ी एक्सयूवी500 कार नंबर यूके17सी 6808 की ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी. कार के पायदान पर भी खून पड़ा था. मृतक की उम्र करीब 40 साल थी. उस का गला कटा हुआ था. मृतक शायद आसपास के क्षेत्र का रहने वाला नहीं था, इसलिए कोई भी उसे पहचान नहीं सका. चेहरेमोहरे से मृतक किसी संपन्न परिवार का लग रहा था. लोगों ने बताया कि उन्होंने यह कार आज सुबह तब देखी थी, जब वे अपने खेतों की ओर जा रहे थे. लोगों ने यह भी बताया कि यह कार सुबह लगभग 4-5 बजे से यहां खड़ी है. उस वक्त अंधेरा था.

कार की ड्राइविंग सीट की ओर की खिड़की खुली हुई थी व कार का इंजन स्टार्ट था. पहले तो उधर से गुजरने वाले लोग कार को नजरअंदाज करते रहे, मगर जब 7 बजे सूरज की रोशनी बढ़ी तब ग्रामीणों ने कार के अंदर पड़े लहूलुहान शव को देखा था. थानाप्रभारी ने इस मामले की सूचना सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय, एसपी (देहात) विद्यासागर मिश्रा तथा एसएसपी दिनेश कुमार पी. को दी. थानाप्रभारी अमित शर्मा ने जरूरी काररवाई करने के बाद कुछ ग्रामीणों की सहायता से शव को कार से बाहर निकाला और उस का निरीक्षण किया. कुछ ही देर में एसएसपी दिनेश कुमार पी., एसपी (देहात) विद्यासागर मिश्र और सीओ रजनीश कुमार भी वहां फोरैंसिक टीम के साथ आ गए.

तीनों अधिकारियों ने भी लाश का मुआयना कर इस हत्याकांड के बारे में वहां खड़े लोगों से बात की. इस के बाद एसएसपी ने थानाप्रभारी शर्मा को आरटीओ से कार मालिक का पता लगाने व केस को खोलने के निर्देश दिए. पुलिस ने जब मृतक की तलाशी ली तो जेब से कुछ कागजात, मोबाइल फोन तथा पर्स में रखी नकदी मिली. पर्स में मिली नकदी और मोबाइल फोन से इस बात की तो पुष्टि हो ही गई कि उस की हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई थी. पुलिस ने प्रारंभिक जांच का काम निपटा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर के जिला अस्पताल भेज दी. इस के बाद पुलिस ने कार मालिक की जानकारी करने के लिए परिवहन विभाग से संपर्क किया. परिवहन विभाग से पता चला कि उक्त नंबर की कार सुभाषचंद पुत्र ओमपाल, निवासी गांव महेश्वरी, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार के नाम पर रजिस्टर्ड है.

कार मालिक के नाम की जानकारी मिलने के बाद थानाप्रभारी ने थाना भगवानपुर के एसओ से संपर्क कर इस मामले की जानकारी दी. भगवानपुर थाने की पुलिस ने जब गांव महेश्वरी में सुभाषचंद के घर पहुंच कर जब एक्सयूवी500 कार में शव मिलने की जानकारी दी तो सुभाष के भाई विश्वास ने बताया कि वह कल ही अपनी कार ले कर घर से निकले थे. इसलिए कार में शव मिलने की बात सुन कर विश्वास घबरा गया. वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ जिला अस्पताल सहारनपुर पहुंच गया. विश्वास और उस के रिश्तेदारों को जब मोर्चरी में रखी लाश दिखाई तो विश्वास वहीं बिलख पड़ा. उस ने स्वीकार किया कि यह लाश उस के भाई सुभाषचंद की ही है. इस के बाद तो सुभाषचंद के घर में भी कोहराम मच गया.

पूछताछ करने पर विश्वास ने पुलिस को बताया कि सुभाषचंद काफी समय से लोक निर्माण विभाग, रुड़की में ठेकेदारी कर रहे थे. पिछले दिन वह सुबह 9 बजे किसी काम से देहरादून जाने के लिए अपनी कार ले कर घर से निकले थे. शाम 4 बजे तक वह परिजनों से मोबाइल पर बात करते रहे. इस के बाद उन का मोबाइल स्विच्ड औफ हो गया. रात भर घर वाले बहुत परेशान रहे. सुभाषचंद के लापता होने पर घर वालों ने उन्हें आसपास रहने वाले रिश्तेदारों व उन के मित्रों के यहां तलाश किया. विश्वास से पूछताछ के बाद पुलिस ने सुभाषचंद के मोबाइल नंबर की काल डिटेल्स निकलवाई और सुभाषचंद के बेटे दीपक चौधरी की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया. इस हत्याकांड की विवेचना स्वयं थानाप्रभारी ने ही संभाली.

थानाप्रभारी अमित शर्मा ने परिजनों से पूछा कि सुभाषचंद की किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी. इस सवाल के जवाब में परिजनों का कहना था कि वह काफी मिलनसार थे तथा वह सहकारिता की राजनीति में सक्रिय थे. वह इकबालपुर गन्ना समिति में निदेशक भी रह चुके थे. पुलिस को सुभाषचंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई थी, जिस में उन की मौत का कारण गला कटना व गला कटने से ज्यादा खून निकलना बताया गया. काल डिटेल्स मिलने पर पुलिस ने जब सुभाषचंद के मोबाइल पर आए नंबरों की जांच की तो पुलिस को एक मोबाइल नंबर पर संदेह हुआ. वह नंबर सहारनपुर के थाना सदर अंतर्गत मोहल्ला गणेश विहार निवासी अरशद का था.

जब पुलिस ने अरशद के विषय में जानकारी जुटाई तो पुलिस को संदेह हो गया कि सुभाषचंद की हत्या में इस का हाथ हो सकता है. पुलिस के एक मुखबिर ने जानकारी दी कि 2 दिसंबर, 2019 को सुभाषचंद्र की एक्सयूवी-500 कार अरशद के घर के बाहर देखी गई थी. इस के अलावा मुखबिर ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि अरशद तंत्रमंत्र का काम करता है. यह जानकारी मिलने पर एसएसपी ने थानाप्रभारी अमित शर्मा को अरशद से पूछताछ के निर्देश दिए. अगले दिन 5 दिसंबर, 2019 को थानाप्रभारी ने अरशद के गणेश विहार स्थित मकान पर पहुंच कर दरवाजे पर दस्तक दी. तभी एक युवक ने दरवाजा खोला. वह युवक पुलिस देख कर सकपका गया और घबरा कर अंदर की ओर भागा.

उसे भागता देख कर पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया और उस से पूछा कि तू कौन है तथा अरशद कहां है. युवक ने घबराते हुए बताया कि मेरा नाम वकील उर्फ सोनू है तथा अरशद यहीं दूसरे कमरे में बैठा हुआ है. जब पुलिस टीम के साथ वकील नाम का वह युवक अरशद के कमरे में पहुंचा तो वहां बैठे अरशद को माजरा समझते देर न लगी. अरशद पुलिस को देख कर थरथर कांपने लगा था. उन्होंने अरशद को हिरासत में ले लिया. थानाप्रभारी शर्मा ने उसी समय अरशद से पूछा, ‘‘2 दिसंबर को सुभाषचंद की कार तुम्हारे घर के पास देखी गई थी, उसी रात तुम सुभाष के साथ गांव नानका के पास गए थे और वहां उसी की कार में तुम ने उस की हत्या कर दी.’’

थानाप्रभारी के इस सवाल का अरशद कोई उत्तर नहीं दे सका और चुप हो गया. थोड़ी देर चुप होने के बाद अरशद बोला, ‘‘सर, आप को जब इस बारे में पता चल ही गया है तो आप से कुछ छिपाने से कोई फायदा नहीं है. मैं आप को इस बारे में सब कुछ बताता हूं.’’

इस के बाद अरशद ने पुलिस को जो जानकारी दी, वह इस प्रकार थी—

सुभाषचंद लोक निर्माण विभाग, रुड़की में ठेकेदार थे. वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार के महेश्वरी गांव में रहते थे. उन के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा दीपक और एक बेटी थी. करीब 2 साल पहले सुभाष के ही एक दोस्त अतीत कटारिया, निवासी गांव झबीरन, हरिद्वार ने उन की मुलाकात सहारनपुर के ही मोहल्ला गणेश विहार निवासी अरशद से कराई थी. अरशद तंत्रमंत्र का काम करता था. अतीत कटारिया ने उन्हें बताया कि यह पहुंचे हुए तांत्रिक हैं. उस ने बताया कि यह तंत्रमंत्र द्वारा रकम को कई गुना बना सकते हैं. लालची स्वभाव के सुभाषचंद को इस बात पर विश्वास हो गया तो उन्होंने अरशद को साढ़े 3 लाख रुपए दिए थे और इस रकम को एक करोड़ रुपयों में बदलने को कहा था.

2 महीनों तक सुभाषचंद की रकम नहीं बढ़ी तो उन्होंने तांत्रिक अरशद से अपने पैसे मांगे. अरशद पैसे दैने में आनाकानी करने लगा तो ठेकेदार ने उस पर दबाव बनाया. इतना ही नहीं, उस ने उस तांत्रिक को पैसे देने के लिए धमका भी दिया. इस से तांत्रिक अरशद बहुत चिंतित रहने लगा. इसलिए तांत्रिक अरशद ने अपने दोस्तों टीलू और वकील उर्फ सोनू के साथ मिल कर सुभाष ठेकेदार को ठिकाने लगाने की योजना बना ली. योजना के अनुसार, अरशद ने पहली दिसंबर, 2019 को सुभाषचंद को एक करोड़ रुपए ले जाने के लिए 2 बड़े थैले ले कर अपने घर बुलाया. 2 दिसंबर को सुभाषचंद खुश होते हुए अरशद के यहां पहुंचा. उसे उम्मीद थी कि आज अरशद उसे एक करोड़ रुपए दे देगा.

योजना के मुताबिक अरशद ने अपने घर पहुंचे सुभाष को अपनी बीवी फिरदौस से चाय बनवाई. अरशद की बेटियों आजमा व नगमा ने उस चाय में नशे की गोलियां मिला दीं. वह चाय सुभाषचंद को पीने को दी. चाय पीने के थोड़ी देर बाद सुभाष को बेहोशी सी छाने लगी तो उन्हें बिस्तर पर लिटा दिया. रात होने पर अरशद के दोस्त वकील तथा टीलू भी वहां पहुंच गए. फिर सभी ने सुभाष को उठा कर उन की कार में डाला. अरशद और वकील कार ले कर सहारनपुर-देहरादून हाइवे पर गांव नानका के पास पहुंचे थे. टीलू भी बाइक से उन के पीछेपीछे पहुंच गया. सड़क किनारे कार खड़ी कर के उन्होंने सुभाषचंद को ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया.

फिर टीलू ने गाड़ी के अंदर जा कर सुभाषचंद के हाथ पकड़ लिए और वकील ने सिर पकड़ कर पीछे की तरफ कर दिया. तभी अरशद ने ड्राइवर साइड की खिड़की खोल कर सुभाष का गला रेत दिया और चाकू से 3-4 प्रहार गरदन पर किए. सुभाषचंद को ठिकाने लगाने के बाद वे बाइक से घर लौट आए. अरशद से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने वकील से भी पूछताछ की तो उस ने भी अरशद के बयान की पुष्टि कर दी. अरशद व वकील की निशानदेही पर पुलिस ने सुभाषचंद की हत्या में प्रयुक्त चाकू, सुभाष के चाय में दी गई नशे की गोलियों का रैपर तथा अरशद के रक्तरंजित कपड़े अरशद के घर से ही बरामद कर लिए.

पुलिस ने इस केस में धारा 120बी व आर्म्स एक्ट की धारा 251/4 और बढ़ा दी. इस के बाद एसएसपी दिनेश कुमार पी. व एसपी (देहात) विद्यासागर मिश्रा ने उसी दिन पुलिस लाइंस सभागार में प्रैसवार्ता आयोजित कर ठेकेदार सुभाषचंद की हत्या का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया था. दूसरे दिन ही पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी अरशद की पत्नी फिरदौस के अलावा उस की बेटियों अजमा व नगमा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. छठा आरोपी टीलू, निवासी नवादा फरार हो चुका था. पुलिस उसे सरगरमी से तलाश रही थी.  कथा लिखे जाने तक थानाप्रभारी अमित शर्मा केस की विवेचना पूरी करने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट भेजने की तैयारी कर रहे थे.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित